सियासत

सोशल मीडिया पर गूंजी सीएम योगी की Warning!

एनकाउंटर होने के बाद सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह 'मिट्टी में मिला देंगे' बोलते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को काफी लोग शेयर कर रहे हैं.

और पढ़ें ...

माफिया अतीक का बेटा असद एनकाउंटर में ढेर, शूटर गुलाम भी मारा गया, झांसी में यूपी STF का ऐक्शन

उमेश पाल हत्याकांड में फररार माफिया अतीक के बेटे असद और गुलाम को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया। इनका एनकांउटर झांसी में किया गया।दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ के दावा है कि इनके पास से विदेशी हथियार बरामद हुए हैं।
 
एसटीएफ की ओर से बताया गया कि इन लोगों की घेराबंदी हुई तो असद अहमद और गुलाम फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए। यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास से विदेश में बने हथियार बरामद हुए हैं।
उन्होंने बताया कि हमारी टीम डेढ़ महीने से इन लोगों के पीछे जुटी हुई थी। आज जाकर हमें बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहलेये दोनों चकमा देकर भाग निकले थे।
 
6 महीने पहले तक असद पर नहीं था कोई अपराधिक मामला
6 महीने पहले जुर्म की दुनिया में कदम रखने वाले असद पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं था. लेकिन 24 फरवरी को प्रयागराज की सड़क पर उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या के बाद असद अहमद अब यूपी का मॉस्ट वांटेड क्रिमिनल बन गया है. पुलिस को शक है कि असद आधा दर्जन शूटरों की अगुवाई कर रहा था.
पांच लाख का था इनामी, असद के दोस्तों ने किए थे कई खुलासे
माफिया अतीक अहमद के बेटे पर पांच लाख का इनाम घोषित था। इनामी असद ने अपने चाचा अशरफ की मदद से दिल्ली में शरण ली थी। दिल्ली में वह संगम विहार कॉलोनी में छिपा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की मदद से पकड़े गए असद के दोस्तों ने कई खुलासे किए थे।
मैं मुख्यमंत्री योगी का धन्यवाद करती हूं: जया पाल
अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एंकाउटर पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, "मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं। उन्होंने जो किया है बहुत अच्छा किया है। उन्होंने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई। इंसाफ हुआ है...पुलिस ने बहुत सहयोग किया।"
सीएम योगी ने की एसटीएफ की सराहना
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी एसटीएफ की सराहना की है। वहीं प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री को दी है। हालांकि इस एनकाउंटर के बाद कानून व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाई गई है। इस पूरे मामले मुख्यमंत्री के सामने रिपोर्ट रखी गई है. गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अशद फरार चल रहा था।
डि‌प्टी सीएम-बोले कोई भी अपराधी प्रदेश में खुला नहीं घुमेगा
वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "हमारा संकल्प है कि हम उत्तर प्रदेश से गुंडे माफिया और अपराधियों को खत्म करेंगे। अभी अभी घटना हुई है, जैसे ही पूरा विवरण आएगा उसे साझा करें। कोई भी ऐसा अपराधी जो अपराध करेगा वो प्रदेश में खुला नहीं घूमेगा। उत्तर प्रदेश कानून के माध्यम से सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। उत्तर प्रदेश में कोई भी अपराधी अपराध करके बच नहीं पाएगा।
zzasad.jpg
झांसी में पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और उनके सहयोगी के मुठभेड़ पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा," मैं इस कार्रवाई के लिए यूपी एसटीएफ को बधाई देता हूं। उनके द्वारा फायरिंग किए जाने पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। यह अपराधियों के लिए संदेश है कि यह नया भारत है।
सरकार माफियाओं को खत्म करने प्रतिबद्धः एडीजी लॉ एंड ऑर्डर
प्रशांत कुमार एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा,"सरकार की अपराध और अपराधियों, माफियाओं को खत्म करने की जो प्रतिबद्धता है, वो आप जानते हैं। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है।"
और पढ़ें ...

कर्नाटक चुनाव : भाजपा ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

नई दिल्ली। कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज जारी कर दी। भाजपा की दूसरी सूची में दो महिलाएं शामिल हैं। भाजपा ने चुनाव के लिए मंगलवार को 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में 52 नए चेहरों को शामिल किया गया है। भाजपा ने कम से कम नौ विधायकों को टिकट नहीं दिया है, जिनमें मंत्री अंगारा (सुलिया निर्वाचन क्षेत्र) और आनंद सिंह (विजयनगर) शामिल हैं।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने बुधवार को यहां पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुलाकात कर 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी की इच्छा जताई है। लिंगायत समुदाय के दिग्गज नेता शेट्टार हुबली-धारवाड़ मध्य से विधायक हैं। दो सूचियों में इस सीट के लिए अभी कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। पार्टी ने इसके अलावा पंजाब की जालंधर (सु.) और ओडिशा की झारसुगड़ा सीट के उपचुनाव के लिए भी आज रात उम्मीदवार घोषित किए हैं। जालंधर से सरदार इंदर इकबाल सिंह अटवाल तथा झारसुगड़ा से टांकाधर त्रिपाठी को टिकट दिया है।

और पढ़ें ...

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का एक और मामला दर्ज

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपने विवादित बयानबाजी के कारण लगातार मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है  और इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ रहा है। मोदी सरनेम मामले में मानहानि केस के बाद वीर सावरकर के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर सावरकर के वंशज ने आपराधिक मानहानि की शिकायत के साथ महाराष्ट्र की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया। सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने कहा कि उनके वकीलों ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत शिकायत के साथ शहर की अदालत का रुख किया है।

हिंदुत्व के दिवंगत विचारक वीडी सावरकर के पोते ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ लंदन में अपने संबोधन के दौरान सावरकर के खिलाफ झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए आपराधिक मानहानि की शिकायत के साथ महाराष्ट्र की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया। सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने कहा कि उनके वकीलों ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत शिकायत के साथ शहर की अदालत का रुख किया है।

सात्यकी सावरकर ने कहा कि चूंकि संबंधित अदालत अधिकारी आज अनुपस्थित थे, इसलिए उन्होंने हमें मामले की संख्या जानने के लिए शनिवार को फिर आने को कहा। शिकायत की सामग्री के बारे में बात करते हुए सत्यकी सावरकर ने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में भारतीय प्रवासी के साथ बातचीत के दौरान सावरकर का विषय उठाया था।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सभा को बताया कि वीडी सावरकर ने एक किताब लिखी थी जिसमें कहा था कि वह और उनके पांच से छह दोस्त एक मुस्लिम व्यक्ति को पीट रहे थे और उन्हें (सावरकर) खुशी हुई। सत्यकी ने कहा कि राहुल गांधी ने इस घटना के बारे में बोलते हुए पूछा कि क्या यह कायराना हरकत नहीं है। सावरकर के पोते ने कहा कि सबसे पहले तो गांधी द्वारा सुनाई गई यह घटना एक काल्पनिक घटना है। वैज्ञानिक प्रवृत्ति के व्यक्ति सावरकर के जीवन में ऐसी कोई घटना नहीं घटी थी। वह लोकतंत्र में विश्वास करते थे और उन्होंने मुसलमानों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी थी।

और पढ़ें ...

अतीक के बेटे असद का इसी जगह पर हुआ एनकाउंटर |

मेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में फ़रार माफ़िया अतीक़ अतीक (Atiq Ahmed) के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम को यूपी एसटीएफ (UP STF) ने एनकाउंटर में मार गिराया. दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था. इनका एनकांउटर झांसी (Jhansi) में किया गया. एसटीएफ के दावा है कि इनके पाइस एनकाउंटर के संबंध में यूपी पुलिस ने जानकारी दी कि असद पुत्र अतीक अहमद और गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे. इन दोनों ने आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था. झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए गए. दोनों के पास से विदेशी कई हथियार बरामद किए गए है.स से विदेशी हथियार बरामद हुए हैं.

और पढ़ें ...

प्रियंका गांधी जगदलपुर पहुंचीं

रायपुर। प्रियंका गांधी जगदलपुर पहुंच चुकी है. सीएम भूपेश बघेल ने स्वागत करते वीडियो ट्विटर में शेयर किया है. स्वागत के दौरान पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, सांसद राजीव शुक्ला और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलेजा, मंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू समेत कई विधायक मौजूद थे.

मां दंतेश्वरी की पावन धरा पर महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी का स्वागत है। #PriyankaAtBharosaSammelan pic.twitter.com/7Yr38GYyfm

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 13, 2023

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महिला सम्मेलन में आदिवासियों के तीज त्योहारों की संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करने के उद्देश्य ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना‘ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम पंचायत को प्रतिवर्ष 10,000 रुपए की अनुदान राशि दो किस्तों में दी जाएगी।

मुख्यमंत्री बघेल सम्मेलन के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की सौगत देंगे। मुख्यमंत्री इनमें से 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और योजनाओं के हितग्राहियों को चेक तथा सामग्री का वितरण भी करेंगे।

और पढ़ें ...

14 अप्रैल इस बार बेहद खास है . आइए जानते हैं इस दिन क्या विशेष है.

14 अप्रैल 2023 को मेष संक्रांति, बैसाखी, बाबा साहेब आंबेडकर जयंती, बिहू, खरमास की समाप्ति है. एक ही दिन कई शुभ योग का संयोग बनने से ये दिन बहुत ही शुभ माना जा रहा है. सूर्य और विष्णु जी की पूजा-पाठ करने से इस दिन सुख-धन में वृद्धि होगी. इस दिन से मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो जाएगी.

 

बैसाखी 2023 (Baisakhi 2023)

बैसाखी मुख्य रूप से पंजाबी समुदाय का त्योहार है. बैसाखी को हिन्दु सौर कैलेंडर पर आधारित, सिख नव वर्ष के रूप में भी मनाया जाता है. बैसाखी के दिन किसान अनाज की पूजा करते हैं और फसल के कटकर घर आ जाने की खुशी में भगवान और प्रकृति का आभार प्रकट करते हैं. इसी दिन खालसा पन्थ की स्थापना हुई थी.

बिहू 2023 (Bihu 2023)

असम में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार बिहू साल में तीन बार मनाया जाता है. अप्रैल के मध्य में बोहाग बिहू (Bohag Bihu) मनाया जाता है.इसमें लोग मौसम की पहली फसल को अपने देवी-देवता को अर्पित करते हैं और ईश्वर से भविष्य में फसलों की अच्छी पैदावार की कामना करते हैं.

खरमास 2023 (Kharmas 2023 End date)

सूर्य के मीन राशि में रहने पर एक माह तक खरमास लग जाते हैं. मेष संक्रांति से खरमास खत्म हो जाते हैं. इसके बाद सभी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, सगाई, मुंडन और सभी 16 संस्कार शुरू हो जाते हैं.

आंबेडकर जयंती 2023 (Ambedkar Jayanti 2023)

हर साल 14 अप्रैल के दिन बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जाती है. बाबा साहब ने जाति व्यवस्था और हिंदू धर्म में व्याप्त वर्ण व्यवस्था को खत्म करने के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया. ऐसे में इस दिन को सामाजिक बुराइयों से लड़ने, समानता दिवस के रूप में मनाया जाता है.

और पढ़ें ...

‘ऊर्जा गंगा’ पाइपलाइन परियोजना से अछूते क्षेत्रों के लोगों को मिल रहा है सस्ती सीएनजी, पीएनजी का लाभ

ऊर्जा गंगा’ पाइपलाइन परियोजना से देश के आंतरिक या भीतरी इलाकों तक सस्ती प्राकृतिक गैस की कीमतों का लाभ पहुंचाने में मदद मिली है. इससे देश में स्वच्छ ईंधन की स्वीकार्यता भी बढ़ी है. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. परंपरागत रूप से प्राकृतिक गैस  इस्तेमाल( use) बिजली और उर्वरक उत्पादन में किया जाता है।

2016 में उत्तर प्रदेश के जगदीशपुर से पश्चिम बंगाल के हल्दिया, झारखंड के बोकारो और ओडिशा के धामरा तक 2,655 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था. बाद में इस लाइन को बिहार में बरौनी से असम में गुवाहाटी तक बढ़ाया गया था. यह लंबाई करीब 726 किलोमीटर है. इसका मकसद पूर्व के अछूते राज्यों तक गैस पहुंचाना था।

गेल (इंडिया) लिमिटेड को जेएचबीडीपीएल बिछाने के लिए अधिकृत किया गय

भारत के पूर्वी राज्यों में गैस परिवहन के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की गेल (इंडिया) लिमिटेड को जेएचबीडीपीएल बिछाने के लिए अधिकृत किया गया था. सरकार ने जेएचबीडीपीएल के क्रियान्वयन के लिए 40 प्रतिशत का व्यवहार्यता अंतर कोष (वीजीएफ) प्रदान किया है. यह राशि 5,176 करोड़ रुपये बैठती है. जेएचबीडीपीएल के तहत गेल बरौनी-गुवाहाटी पाइपलाइन भी बिछा रही है जो पूर्वोत्तर गैस ग्रिड पाइपलाइन के लिए स्रोत का काम करेगी.

और पढ़ें ...

Bathinda Firing : बठिंडा मिलिट्री एरिया में रेड अलर्ट जारी, आज एक और जवान की मौत, स्कूल भी बंद

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन( military) में सेना के 4 जवानों को गोलियां मारने वाले 2 संदिग्ध हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उनका सुराग लगाने के लिए पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही है। दूसरी तरफ घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद मिलिट्री एरिया में रेड अलर्ट( red alert) जारी है

बुधवार रात को यूनिट के ऑफिस के नजदीक यह वाकया हुआ। जांच में पता चला कि संतरी की ड्यूटी पर तैनात गुर तेजस लहुराज के सिर में गोली लगी है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मिलिट्री पुलिस जांच कर रही है कि सैनिक ने खुदकुशी की है, किसी ने उसे गोली मारी या फिर यह हादसा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, इसका फायरिंग से कोई रिलेशन नहीं है।

हत्या और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज ( case file) 

फायरिंग के बाद मिलिट्री स्टेशन को सील कर दिया गया था। लोगों के आने-जाने पर भी रोक लगा दी गई थी। आर्मी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान अंदर रहने वाले सैनिकों के परिवारों को घर में रहने को कहा गया। कैंट के अंदर के स्कूल भी बंद कर दिए गए थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों पर हत्या और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है।

और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang 13 April 2023: पंचांग से जानें आज का शुभ-अशुभ योग, अभिजीत मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल

13 अप्रैल 2023 को गुरुवार है. गुरुवार के दिन पर गुरु ग्रह, भगवान दत्तात्रेय और सभी प्रकार के गुरुओं का अमल होता है. 13 अप्रैल को कालाष्टमी - (वैशाख, कृष्ण अष्टमी) का व्रत भी रखा जाएगा. चलिए पंडित दिव्यांक शास्त्री से आज का पंचांग विस्तार से जानें. गुरुवार 13 अप्रैल, 2023 का पंचांग चैत्र मास, वसंत ऋतु, विक्रम संवत, नल 2080 13 Apr 2023 गुरुवार कृष्ण सप्तमी  कृष्ण पक्ष, कृष्ण सप्तमी सूर्योदय-चंद्रोदय सूर्योदय 5:57:51 सूर्यास्त 18:45:27 चन्द्रोदय 1:14:6 चंद्रास्त  11:26:10 शुभ समय शुभ मुहूर्त  11:56 से 12:46 अशुभ समय गुलिकाल 09:09:45 से 10:45:42 राहुकाल 13:57:36 से 15:33:33 यमघंट काल  05:57:51 से 07:33:48M सम्पूर्ण पंचांग तिथि -कृष्ण सप्तमी - 3:45:57 तक नक्षत्र -पूर्वाषाढ़ा - 10:44:25 तक  योग -शिव - 12:33:19 तक करण -बव - 3:43:58 तक नक्षत्र देवता -वरुण नक्षत्र स्वामी- शुक्र  करण देवता- विष्णु विशेषता तिथि विशेष- भद्रा तिथि - सारांश : कोई भी नया कार्य, चर्चा, यात्रा की शुरुआत और शारीरिक व्यायाम आरम्भ करने के लिए अनुकूल. नक्षत्र विशेष- अधोमुख नक्षत्र करण विशेष  करण विशेषता: यह करण स्थायी या अस्थायी दोनों प्रकार के कार्यों के लिए अनुकूल है. यह करण स्थान या घर को त्यागने के साथ हि नए स्थान या नए घर में प्रवेश करने के लिए भी उपयुक्त है. शक संवत :- शोभन 1945 विक्रम संवत: -नल 2080 मास अमांत: -चैत्र मास पूर्णिमांत:-वैशाख सूर्य राशि -मीन चंद्र राशि- धनु चंद्र निवास- पूर्व ऋतु- वसंत  अयन- उत्तरायण दिशा शूल- दक्षिण
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 13 April 2023: कालाष्टमी पर काल भैरव इन 5 राशियों का करेंगे बेड़ा प्यार, वहीं इस राशि वाले को हो सकता है नुकसान

Aaj Ka Rashifal 13 April 2023: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक शिव योग रहेगा, उसके बाद सिद्ध योग लग जायेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जायेगा। आज कालाष्टमी और श्री शीतलाष्टमी का व्रत भी किया जाएगा।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 13 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। 

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप अपने काम को करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। आप भावुकता की बजाय चतुराई और विवेक से काम लेंगे तो समस्या को बेहतर तरीके से सुलझाने में सफल होंगे। आपकी कंपनी का किसी मल्टीनेशनल कंपनी से डील फाईनल हो सकती है। जिससे आप घर में छोटी-सी पार्टी रखेंगे। आपकी तरक्की को देखकर पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान पहले की अपेक्षा और ज्यादा

बढ़ जाएगा। 

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 5

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। किसी इम्पोर्टेन्ट काम में आप किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे तो काम आसानी से होगा। आपके बिजनेस की स्थिति बेहतर रहेगी, हो सकता थोड़ी बहुत परेशानियां आएं लेकिन काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। परिवारवालों के साथ घर की साफ-सफाई में हाथ बटायेंगे। साथ ही कुछ जरूरी सामान खरीदने बाजार जा सकते है। अचानक आपके घर कोई नजदीकी रिश्तदार आ सकता है। जिसके आने से शाम को घर में स्वादिष्ट भोजन का आन्नद लेंगे। इस राशि के अविवाहित के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आज उनके लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। 

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 2

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है।  ऑफिस के किसी काम में कलीग की सहायता मिलेगी इससे काम आसान व समय से पूरा होगा आपकी टेंशन कम होगी। इसके साथ ही घर में सुख-शांति और ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।  लवमेट्स आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ऑफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। 

  • लकी रंग - काला
  • लकी नंबर- 8

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। आप सोचे हुए काम को पूरा करने में सफल होंगे।  इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन करियर के लिए अच्छा है। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है।  साथ ही घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी ख़रीदारी करने के लिए भी आज का दिन शुभ है। साथ ही किसी काम के लिए यात्रा पर जाने के लिए आज का दिन अनुकूल है। सोच-समझकर ही दूसरों की मदद करें। आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा।  

  • लकी रंग - गोल्डन
  • लकी नंबर- 7

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। लम्बे समय से चली आ रही चिंता से आज आपको छुटकारा मिल जायेगा।  किसी तरह के सम्पति विवाद को सुलझाने के लिए घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह लें। आप दिनभर एनेर्जेटिक रहेंगे,काम में आपका मन लगा रहेगा। इस राशि के जो लोग स्टील के बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग हैं। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे इस बात का ख़ास ख्याल रखेंगे। इस राशि के जो लोग कपड़े का व्यापार करते हैं आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं।  आपके व्यापार में दो गुना धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। 

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर- 9

कन्या राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपको फ़ोन से कोई ख़ास सूचना मिलेगी, घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।  इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है आप पढ़ाई करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। आप अपने कार्यस्थल पर कड़ी से कड़ी मेहनत करें आपकी सफलता के योग बन रहे हैं।  कार्यक्षेत्र में आयी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। इस राशि के जो लोग अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं वो अपनी बजट के अनुसार ही पैसा इन्वेस्ट करें और एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें लें। सफलता पाने के बाद भी विनम्र रहना एक ऐसा गुण हैं जो आपको लोगों का प्रिय बनाएगा। 

  • लकी रंग - सिल्वर
  • लकी नंबर- 1

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। ऑफिसियल मामलों में बाहरी लोगों की सलाह पर अमल न करें। दाम्पत्य जीवन में खुशियों की बहार रहेगी। अच्छे व्यवहार के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा, लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आप अपने काम व निर्णय को अपने परिवारवालों के साथ बैठकर साझा करेंगे।  आप नए लोगों से मिलेंगे और जानेंगे की बाहर दुनियां में कितने नए अवसर हैं। इस राशि के जो महिलाएं बिजनेस से जुडी हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। आप शाम के समय किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी को ज्वाइन करेंगे जहां आपको नए नए लोगों से मिलकर अच्छा लगेगा। 

लकी रंग - मंजेटा
लकी नंबर- 3

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी काम से अचानक लम्बी यात्रा पर जा सकते है, जहां आपको अच्छा लाभ होगा। आप करियर में जल्द ही सफल हो, इसलिए आपको अपनी मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है। आपका मन धार्मिक कार्यों की तरफ लगा रहेगा, आप पेरेंट्स के साथ किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस राशि के जो लोग एजुकेशन सेक्टर से जुड़े हैं उनके लिए ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। आपके आसपास के लोग आपको आकर्षक व प्रतिभावान मानेंगे।  तारीफ़ एक ऐसा प्रेरक है जो आपके दुशमनों को प्रभावित करेगा, आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। बिजनेस में लाभ आपको आर्थिक व भौतिकवादी सुरक्षा प्रदान करेगा। 

  • लकी रंग - गुलाबी
  • लकी नंबर- 7

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आप घर की व्यवस्था में सुधार सम्बन्धी काम करेंगे, काम में व्यस्तता बनी रहेगी। इस राशि की जो महिलाएं किसी बिजनेस से जुडी हैं उनको अच्छा धनलाभ होगा। आलस्य से आपका कोई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकता है। खर्च उम्मीद से ज्यादा हो सकता है। बेवजह के खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। घर में नन्हें मेहमान के आने से ख़ुशी का माहौल बनेगा | लोग आपको बधाई देने आयेंगे।  साथ ही आप पार्टी का आयोजन भी करेंगे। लवमेट्स एक दूसरे के ऊपर विश्वास बनाये रखें, रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी। 

  • लकी रंग - काला
  • लकी नंबर- 6

मकर राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आपको काम में आसानी होगी। ऑफिस में काम करने की प्रणाली से आपको इन्क्रीमेंट मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण में सकारात्मकता बनी रहेगी।  आप मार्केट से कुछ नए प्रोडक्ट खरीदेंगे, खर्च के साथ-साथ बचत पर भी फोकस करें। इस राशि के छात्रों को अपनी पढ़ा ई पर विशेष ध्यान देना चाहिए, समय का पूरा सदुपयोग करें। आप अपने कारोबार के साथ-साथ अपनी निजी लाइफ में बैलेंस बनाये रखें आपका जीवन सुखमय रहेगा। घर के बड़ों बुजुर्गों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

  • लकी रंग - पीच
  • लकी नंबर- 7

कुंभ राशि

 आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है।  आपकी आर्थिक स्थितियों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा इससे आप रिलैक्स फील करेंगे। आपके घर कोई मेहमान आएगा जिससे आपको दिन भर के शेड्यूल में चेंजेस करने पड़ सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी जिससे बच्चों में विचार आयेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाएँ बनी रहेगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस करती हैं उनके लिए लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा टाइम निकालकर ईश्वर की भक्ति में लगायें जिससे मन शांत रहेगा।

  • लकी रंग - ग्रे
  • लकी नंबर- 3

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं जहां आप खूब इंजॉय करेंगे। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती के अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नए विचार आएंगे।  मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी।  किसी पर तुरंत भरोसा न करें। वरना कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। आज का दिन समझ-बूझ कर क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

  • लकी रंग - मैरून
  • लकी नंबर- 9
और पढ़ें ...

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में हो सकती है बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल्स….

नई दिल्ली। 7th Pay Commission : सातवें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारी अपने सैलरी को कैलकुलेट कर सकते हैं. केंद्र सरकार के कर्मचारी जुलाई 2023 में एक और वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकारी कर्मचारियों के DA में 4% की बढ़ोतरी मिलेगी. इस साल जुलाई में महंगाई भत्ते में और 4 प्रतिशत की वृद्धि कर सकता है।

 

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को ध्यान देने की जरुरत है कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को साल में दो बार संशोधित किया जाता है – एक बार जनवरी में और फिर जुलाई में. महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है। केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने 2016 में डीए कैलकुलेशन फॉर्मूले को संशोधित कर महंगाई भत्ते के आधार वर्ष में बदलाव किया था और वेज रेट इंडेक्स (WRI) की एक नई सीरीज जारी की थी. मंत्रालय ने कहा कि आधार वर्ष 2016 = 100 वाली डब्ल्यूआरआई की नई सीरीज ने आधार वर्ष 1963-65 की पुरानी सिरीज को बदल दिया.

हाल ही में 4% डीए बढ़ोतरी

DA और DR में हाल ही में 4 फीसदी बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों के वेतन में बढ़ोतरी हुई है. विशेष रूप से, कर्मचारियों के मूल वेतन के आधार पर कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाता है.

केंद्र सरकार के कर्मचारी का मंथली टेक-होम वेतन 42,000 रुपये है और बेसिक सैलरी लगभग 25,500 रुपये है तो उसे महंगाई भत्ते के रूप में 9,690 रुपये मिल रहे होंगे. हाल ही में 4 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी के बाद अब डीए राशि बढ़कर 10,710 रुपये हो जाएगी. इसलिए, इस मामले में मंथली टेक-होम सैलरी में 1,020 रुपये की वृद्धि होगी. इससे पहले डीए में संशोधन 28 सितंबर, 2022 को किया गया था, जो 1 जुलाई, 2022 से प्रभावी था.

और पढ़ें ...

राजस्थान को पहली वंदे भारत मिली, प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई झंडी

जयपुर। राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन जयपुर से सुबह करीब 11.30 बजे दिल्ली कैंट के लिए रवाना हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।अपने 17 मिनट के भाषण में आखिर में नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत को मित्र बताते हुए कहा- ‘मैं गहलोत जी का विशेष तौर पर आभार व्यक्त करता हूं कि इन दिनों वह राजनीतिक आपाधापी में…अनेक संकटों से गुजर रहे हैं। उसके बावजूद विकास के काम के लिए समय निकाल कर आए और रेलवे कार्यक्रम में हिस्सा लिया।’ गौरतलब है कि सचिन पायलट ने मंगलवार को अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन किया था। जो काम आजादी के बाद होने थे, उनके लिए मुझ पर भरोसा कर रहे मोदी ने गहलोत से कहा- ‘आपके दोनों हाथ में लड्‌डू है। रेल मंत्री राजस्थान से हैं और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन भी राजस्थान के हैं। जो काम आजादी तुरंत बाद हो जाने थे, 70 साल बाद उनके लिए आप मुझ पर इतना भरोसा कर रहे हैं, यही मेरी मित्रता की ताकत है।’ अजमेर-दिल्ली वंदेभारत ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू देश की 15वीं वंदे भारत का रेगुलर संचालन 13 अप्रैल से अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच किया जाएगा। इसके लिए आईआरसीटीसी ने आज से बुकिंग स्टार्ट कर दी है। वंदे भारत के उद्घाटन के दौरान मोदी ने पहले की सरकारों पर रेलवे के राजनीतिकरण का आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि जब लोगों को स्थायी सरकार मिली, उसके बाद रेलवे में तेजी से बदलाव शुरू हुए। मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे इन दिनों राजनीतिक आपाधापी में हैं, राजनीतिक संकटों से गुजर रहे हैं फिर भी समय निकालकर कार्यक्रम में पहुंचे। पीएम ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन से जयपुर, दिल्ली आना-जाना आसान हो जाएगा। यह ट्रेन राजस्थान की टूरिज्म को भी मदद करेगी। पुष्कर और अजमेर शरीफ आस्था के स्थल तक पहुंचने में लोगों को आसानी होगी। बीते दो महीनों में ये छठी वंदे भारत ट्रेन है, जिसे हरी झंडी दिखाई गई। वहीं, कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जल्द ही देशभर में स्लीपर वंदे भारत ट्रेन भी चलाई जाएंगी। विपक्ष पर साधा निशाना मोदी ने कहा कि पहले राजनीतिक स्वार्थ ही तय करता था कब कौनसी ट्रेन चलेगी। कौन रेलमंत्री बनेगा? हालत ये थी रेलवे की भर्तियों में भी भ्रष्टाचार होता था। गरीब लोगों की जमीन छीनकर उन्हें नौकरियों का झांसा दिया गया। सब कुछ नजरअंदाज कर दिया गया, लेकिन जब देश के लोगों ने स्थिर सरकार बनवाई तब ये स्थितियां बदलीं। जब राजनीतिक दबाव हटा तो रेलवे ने भी चैन की सांस ली। आज हर भारतीय रेलवे का कायाकल्प होते देख गर्व महसूस करता है।
और पढ़ें ...

Breaking News : बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव के लिए 189 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

BJP रात कर्नाटक विधानसभा( vidhansabha) चुनाव के लिए 189 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी। इसमें सिर्फ आठ महिलाएं हैं। OBC से 32, SC 30, ST 16 और 5 वकील हैं। सीएम बोम्मई शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे।

उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए रविवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। मीटिंग में भाजपा की टॉप लीडरशिप शामिल हुई। जिसमें PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, राजनाथ सिंह और भाजपा महासचिव बीएल संतोष समेत तमाम सीनियर लीडर मौजूद रहे थे।

नए लोगों को मौका दिया जा रहा

बीजेपी ने कहा है कि नए लोगों को मौका दिया जा रहा है. 52 नए उम्मीदवार हैं. इनमें 32 उम्मीदवार ओबीसी ( OBC)से, 30 एससी और 16 एसटी से हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि 9 डॉक्टर, 31 पोस्ट ग्रेजुएट, 5 वकील, 3 एकेडमिक, 1 आईएएस, 1 आईपीएस, 3 सेवानिवृत अधिकारी और 8 महिलाओं को टिकट दिया है.

और पढ़ें ...

Petrol Price Today : पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट्स

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने देश में पेट्रोल और डीजल( diesel) के ताजा भाव को जारी कर दिया है. 12 अप्रैल के लिए ताजा लिस्ट जारी हो गई है. इस ताजा लिस्ट के जरिए अब देश के अलग-अलग पेट्रोल पंप पर लोगों को पेट्रोल और डीजल दिया जाएगा. 3 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 89.62 रुपये में बिक रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

और पढ़ें ...

Chanakya Niti: कभी भी किसी को न बताएं ये 3 बातें, पूरी जिंदगी रखें राज, वरना जीवन हो जाएगा तबाह!

Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में कई ऐसी बातें बताई है जो आज भी समाज और परिवार में जीने के सलीके सिखाती हैं। आचार्य चाणक्‍य ने समयकालीन अनुभवों का आकलन करते हुए पैसे, सेहत, बिजनेस, दांपत्‍य जीवन, जीवन में सफलता से जुड़े कई चीजों के बारे में बात की है। जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। ये  चाणक्य नीति हमेशा मुसीबत के समय में सही सलाह देती हैं।

आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज के विचार में आचार्य चाणक्य ने 3 ऐसी बातों का जिक्र किया है जिसे मनुष्य को कभी भी दूसरों से नहीं बताना चाहिए। आइए जानते हैं। 

1. किसी से भी न शेयर करें अपने काम में हुए नुकसान के बारे में

अगर आपको बिजनेस में नुकसान हो जाए तो भूलकर भी इस बात का जिक्र दूसरों के सामने न करें। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपके विरोधी आपको कमजोर समझकर आप पर ही वार कर सकते हैं। इतना ही नहीं वो आपको बेकार समझकर आपसे दूरी भी बना लेंगे। इसलिए आचार्य चाणक्‍य जी कहते हैं कि बिजनेस में हुए नुकसान को न ही किसी से बताएं और न ही दूसरों के सामने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करें।

2. घर की लड़ाई किसी से न करें शेयर

आचार्य चाणक्‍य के अनुसार, यदि आपकी पत्‍नी या आपके घर में किसी के साथ लड़ाई हुआ हो तो इस बात का भी जिक्र दूसरों न करें। क्योंकि ऐसा करने से आपका ही समाज में छवि खराब हो सकता है। साथ ही आपका दांपत्य जीवन दूसरों के लिए मजाक बन सकता है। 

3. धोखे की बात न करें शेयर

आचार्य चाणक्‍य के अनुसार यदि किसी व्यक्ति से आपको धोखा मिला हो तो भी इस बात का जिक्र दूसरों से न करें। क्योंकि लोग आपको कमजोर दिमाग या उदार समझकर आपके साथ धोखा कर सकते हैं। 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 12 अप्रैल 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 12 अप्रैल 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - बैशाख
अमांत - चैत्र

तिथि
कृष्ण पक्ष सप्तमी   - अप्रैल 12 05:39 AM – अप्रैल 13 03:44 AM
कृष्ण पक्ष अष्टमी   - अप्रैल 13 03:44 AM – अप्रैल 14 01:34 AM

नक्षत्र
मूल - अप्रैल 11 12:58 PM – अप्रैल 12 11:59 AM
पूर्वाषाढ़ा - अप्रैल 12 11:59 AM – अप्रैल 13 10:43 AM

योग
परिघ - अप्रैल 11 05:52 PM – अप्रैल 12 03:19 PM
शिव - अप्रैल 12 03:19 PM – अप्रैल 13 12:33 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:03 AM
सूर्यास्त - 6:40 PM
चन्द्रोदय - अप्रैल 12 12:12 AM
चन्द्रास्त - अप्रैल 13 11:27 AM

अशुभ काल
राहू - 12:22 PM – 1:56 PM
यम गण्ड - 7:38 AM – 9:12 AM
गुलिक - 10:47 AM – 12:22 PM
दुर्मुहूर्त - 11:56 AM – 12:47 PM
वर्ज्यम् - 09:04 PM – 10:35 PM

शुभ का
अभिजीत मुहूर्त - Nil
अमृत काल - None
ब्रह्म मुहूर्त - 04:26 AM – 05:14 AM

और पढ़ें ...

Horoscope Today 12 April 2023: मेष, तुला वाले धन के मामले में दें ध्यान, कन्या, धनु, मीन राशि समेत सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 12 April 2023, Aaj Ka Daily Horoscope: ज्योतिष के अनुसार 12 अप्रैल 2023, बुधवार का दिन महत्वपूर्ण है. आज पूरे दिन सप्तमी तिथि रहेगी. आज दोपहर 11:59 तक मूला नक्षत्र फिर पूर्वाषाढा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, परिध योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग व मालव्य योग का लाभ मिलेगा.

चन्द्रमा धनु राशि में रहेगे. आज का शुभ समय दो है. सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5:15 से 6:15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा. वहीं दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक राहुकाल रहेगा. अन्य राशि वालों के लिए बुधवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)

-मेष राशि (Aries)-
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेंगे जिससे अच्छे काम करने से भाग्य चमकेगा. कार्यस्थल पर भाग्य को पूरा साथ मिलेगा, ऐसे में अब आपको जमकर मेहनत करनी होगी. भाग्य के साथ कर्म का कॉम्बिनेशन आपको सबका चहेता बनाएगा. वासी, परिध और सुनफा योग के बनने से बिजनेसमैन के लिए शुभ संकेत लेकर आई है, आपको किसी अच्छे जाने माने व्यापारी के साथ पार्टनरशिप में कार्य करने का प्रस्ताव मिल सकता है. स्टूडेंट्स को नए अध्ययन के साथ-साथ पुराने विषयों के पुनः रिवीजन पर फोकस करना होगा. बड़े बुजुर्गों ने घर के लिए जो भी नियम कानून बनाए है, उसका पालन करें. खुद तो उन नियमों पर चले ही साथ ही घर के छोटों को भी सीख दें. हृदय रोगियों को अपना खास ध्यान रखना होगा, यदि पहले से इलाज चल रहा है तो दवा समय पर लें. दवा लेने में किसी तरह की लापरवाही न करें.

वृषभ राशि (Taurus)-
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझेंगे. कार्यस्थल पर मल्टी टास्क कार्य करने पड़ सकते हैं, काम अधिक होने पर क्रोध न करें मन को शांत रखें. क्रोध और आलस्य के चलते होटल, मोटेल, रेस्टोरेंट और फूड बिजनेसमैन को बड़ा मुनाफा हाथ-हाथ लगते-लगते निकल जाएगा. खिलाड़ियों को फालतू घूमने के बजाय अपने फील्ड पर ध्यान देना चाहिए. ताकि वह अपने भविष्य को सुधार सके. जीवनसाथी के साथ अनबन की आशंका है, उनके साथ हुई किसी भी बात को तूल न दें अन्यथा बात विवाद में तब्दील हो सकती है. काम का तनाव सिर दर्द करा सकता है, तेल मालिश और सोने से आराम मिलेगा.

मिथुन राशि (Gemini)-
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे जीवनसाथी से अनबन हो सकती है. ऑफिशियल काम की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, सभी काम आसानी से होते चले जाएंगे. जिन बिजनेसमैन के पास पर्याप्त मात्रा में धन है उन्हें किसी बड़ी कंपनी में निवेश करने के लिए विचार करना चाहिए, बड़ी कंपनी में निवेश करने से लाभ भी बड़ा होगा. लेकिन प्रॉपर रिसर्च करने के बाद ही करें. कंपीटीटिव स्टूडेंट्स की जिंदगी में जो उथल-पुथल मची थी, उनमें कुछ ठहराव आने की संभावना है, इसके साथ ही पिछले तनाव से मुक्ति भी मिलेगी. यदि पिछले कुछ समय से जीवनसाथी को समय नहीं दे पा रहे थे, तो उनके साथ समय व्यतीत करने की कोशिश करें इससे रिश्ते के बीच में आई दूरियां कुछ कम होगी. दांतों की देखरेख करें यदि पिछले कई दिनों से इसमें समस्या है तो उसको टालने के बजाय तुरन्त डेंटिस्ट से सलाह लें.

कर्क राशि (Cancer)-
चन्द्रमा छठें हाउस में रहेंगे जिससे पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा. वासी, परिध और सुनफा योग के बनने से कार्यस्थल पर आप अपने सभी कार्य आसानी से कर पाएंगे. इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल बिजनेसमैन आर्थिक मामलों में सजग रहें, दोपहर बाद दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा. स्टूडेंट्स को इस समय कंबाइंड सुध करने पर जोर देना चाहिए, कंबाइंड स्टडी करने से आपके डाउट क्लियर भी हो जाएंगे. घर से संबंधित वस्तु खरीदने का योग बन रहा है, जिससे अधिक धन खर्च होने की संभावना है. जिन लोगों को सर्वाइकल की दिक्कत है, उनकी तकलीफ बढ़ सकती है.

सिंह राशि (Leo)-
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगे जिससे आकस्मिक धनलाभ होगा. कार्यस्थल पर ऑफिस की महत्वपूर्ण मीटिंग में प्रेजेंटेशन देने जा रहे हैं तो बॉस से मार्गदर्शन अवश्य ले लें. कारोबार से संबंधित कार्य के सिलसिले में व्यापारी वर्ग को यात्रा करनी पड़ सकती है. न्यू जेनरेशन को अपने पार्टनर पर क्रोध करने से बचना होगा, अत्यधिक क्रोध प्रेम संबंधों को खराब कर सकता है. घर का माहौल बहुत अच्छा रहेगा, संतान की उम्मीदों पर खरा उतरने से सभी प्रसन्न होंगे. जो लोग मानसिक रोगी है और इलाज चल रहा है उन्हें डॉक्टर के संपर्क में निरंतर बने रहने का प्रयास करना होगा अचानक से तबीयत खराब होने की आशंका है.

कन्या राशि (Virgo)-
चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेंगे जिससे माँ दुर्गा को याद करेंगे. कार्यस्थल पर सीनियर्स और बॉस द्वारा दिए गए कार्य को स्वयं ही करना होगा आप अपने कलीग को न दे अन्यथा ऐसा करना आपके लिए भारी पड़ सकता है. व्यापारिक मामलों में लाइफ पार्टनर और बिजनेस पार्टनर की राय लेनी चाहिए. उनकी राय के अनुसार ही महत्वपूर्ण निर्णय लेने चाहिए. स्टूडेंट्स अपनों से बड़ों की बातों को अनदेखा न करें, उनकी आज्ञा का पालन करें. बड़ों की बातों को अनदेखा करना महंगा पड़ सकता है. जीवनसाथी की बातों पर ढिलाई न दिखाएं, अन्यथा संबंध में तनातनी होने की आशंका है. सेहत में शारीरिक थकान और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है, आराम करने के बाद सेहत में सुधार होगा.

तुला राशि (Libra)
चन्द्रमा तीसरें हाउस में रहेंगे जिससे छोटे भाई से खुशखबरी मिलेगी. कार्यस्थल पर आपकी गंभीर वाणी कार्यस्थल पर सभी लोगों से मान सम्मान दिलाएगी, तो वहीं दूसरी और पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने की संभावना है. वासी, परिध और सुनफा योग के बनने से बिजनेसमैन के लिए अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, हो सकता है की आपको पिछला बकाया धन प्राप्त हो जाए. न्यू जेनरेशन को जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आगे बढ़ कर आना चाहिए, अपनी क्षमता अनुसार उनकी मदद करें. करियर में आगे बढ़ने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, उनके सहयोग से आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होंगे. जिन लोगों को आंखों से संबंधित दिक्कत है वह आई टेस्ट करा सकते हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
चन्द्रमा दूसरें हाउस में रहेंगे जिससे फाइनेंस से लाभ होगा. ऑफिस में कार्य को सुचारू रूप से करने पर पदोन्नति होने की संभावना है, हो सकता है कि यह शुभ समाचार आपको मिल जाए. बिजनेसमैन प्रोडक्ट क्वालिटी को मेंटेन करते हुए चलें, अन्यथा ग्राहकों की ओर से गुणवत्ता में कमी को लेकर शिकायत आ सकती है. रिसर्च से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है, कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ लगने वाला है. परिवार में पैतृक संपत्ति से संबंधित यदि कोई विवाद चल रहा था तो उस विवाद में राहत मिल सकती है. मोबाइल व लैपटॉप पर काम करने वाले आंखों का ख्याल रखें, आई साइट कमजोर होने की आशंका है. 

धनु राशि (Sagittarius)
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे मन विचलित और अशांत रहेगा. वासी, परिध और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर कार्य में सजगता काफी लाभ देगी, तो वहीं दूसरी ओर नौकरी तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. पार्टनरशिप बिजनेस में बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं जिस कारण बिजनेसमैन के दिन कुछ दुविधा की स्थिति में हो सकते हैं. खिलाड़ी किसी कारण से अपने फील्ड पर ध्यान नहीं लगा पाएंगे, जिस कारण उसको पूरा करने में डिले हो सकता है. अपने व्यवहार की कमियों को दूर करने का प्रयास करें, चिड़चिड़े स्वभाव के कारण परिवार के लोग आपसे दूरी बना सकते हैं. कान में दर्द होने की आशंका है, कान दर्द को लेकर लापरवाही न करें जल्दी किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें.

मकर राशि (Capricorn)
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे बढ़ेंगे खर्च सावधान रहे. ऑफिस में कार्यकुशलता की सराहना होगी, लोगों से प्रशंसा बटोरने के बाद अहंकार करने से बचना होगा. व्होलेसलर बिजनेसमैन की आय में बढ़ोतरी तब ही हो सकती है. उसके लिए आपको कठिन मेहतन करनी होगी. होने की संभावना है, साथ ही व्यापार के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है. न्यू जेनरेशन यदि कोई कठिन निर्णय लेने जा रहे हैं, तो वरिष्ठों की राय लेना न भूलें. उनकी राय से आपको मार्गदर्शन मिलेगा. जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनके साथ तालमेल बनाकर भी चले, कठिन समय में उनके सहयोग से आपके बहुत से काम बनेंगे. जिन लोगों की कमर में दर्द रहता है उन्हें इस समस्या का पुनः सामना करना पड़ सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius)
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे प्रॉफिट होगा. ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन के चलते पुरस्कार मिल सकता है. ऑफिशियल कार्य बन जाएंगे, आगे की मेहनत करने के लिए तैयार रहें. पार्टनरशिप बिजनेस में बिजनेसमैन पार्टनरशिप से संबंधित कागज संभालकर रखें, क्योंकि इसकी जरूरत कभी भी पड़ सकती है. आर्ट्स, पत्रकारिता स्टूडेंट्स के लिए समय उपयुक्त हैं, आपका लेख किसी पत्रिका में प्रकाशित हो सकता है. घर की छोटी संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उसके स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है. जो लोग मादक पदार्थों का सेवन करते हैं उन्हें आप सचेत हो जाना चाहिए क्योंकि लीवर से संबंधित दिक्कत होने की या बढ़ने की आशंका है.

मीन राशि (Pisces)
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे राजनीतिक उथल-पुथल हो सकती है. ऑफिस में मीटिंग का दौर चलेगा, जिसमें अपनी बातों को मुखरता से कहने का अवसर भी मिलेगा. वासी, परिध और सुनफा योग के बनने से मेडिकल, फार्मेसी और सर्जिकल बिजनेसमैन के लिए दिन शुभ है, बिक्री में वृद्धि होने से लाभ में भी वृद्धि होगी. ऐसे युवा जो करियर से संबंधित कोई फैसला लेना चाहते हैं, तो इस दिन रुकना उनके लिए उचित होगा, क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपके फेवर में नहीं है. पारिवारिक सदस्यों को कटु वचन बोलने से बचना होगा, उनके साथ किसी तरह के मतभेद होने की आशंका है. शारीरिक कष्ट परेशानी का कारण बन सकता है, इन्फेक्शन से बचकर रहें.

और पढ़ें ...

WEATHER NEWS : मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट, IMD ने की यह भविष्यवाणी

देश में बढ़ती गर्मी के मौसम से लोग हलकान होने लगे हैं. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर बड़ी भविष्यवाणी (Monsoon Prediction) कर दी है. मौसम विभाग की मानें तो इस बार मानसून सामान्य रहेगा. IMD ने बताया कि इस साल देश में जून से सितंबर तक के महीनों में 83.5 मिलीलीटर बारिश (Rain) होगी. विभाग के अनुसार इस साल जून से लेकर सितंबर तक 96 फीसदी बारिश रिकॉर्ड दर्ज होने की संभावना है. यह सामान्य बारिश की कैटगरी में आता है.

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम. रविचंद्रन के अनुसार इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) के दौरान भारत में सामान्य बारिश होगी. साथ ही इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान, उत्तर पश्चिम भारत, पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में सामान्य से लेकर कम बारिश (Rainfall Prediction) हो सकती है. वहीं प्रायद्वीपीय क्षेत्र, इससे सटे पूर्वी, पूर्वोत्तरी क्षेत्रों के कई हिस्सों में तथा उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश हो सकती है.

रविचंद्रन ने आगे बताया कि इस साल अल निनो का प्रभाव भी देखने को मिलेगा, यानी सूखे जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. जानकारी के मुताबिक अल निनो की स्थितियां मानसून के दौरान विकसित हो सकती हैं और मानसून के दूसरे चरण में इसका असर महसूस हो सकता है. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि बारिश कम होगी. बीते कुछ सालों में अल निनो के दौरान सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश भी देखने को मिली है.

गर्मी के लिए यह भविष्यवाणी
IMD के अनुसार अगले 5 दिनों में पूर्वी भारत मे गर्मी बढ़ेगी. उत्तर और मध्य भारत मे तापमान नॉर्मल से ज्यादा होगा. अप्रैल से जून के बीच नॉर्मल से ज्यादा गर्मी होने की संभावना है. पूर्वी भारत जैसे ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, वेस्ट बंगाल, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीट वेब की संभावना है. पश्चिम में जैसे राजस्थान, गुजरात, वेस्टर्न यूपी के कुछ इलाकों में अप्रैल से जून में हीट वेब की संभावना है.
और पढ़ें ...

LPG सिलेंडर बुकिंग करने का आसान तरीका, जाने whatsapp से कैसे करे बुक

LPG सिलेंडर।  पहले के समय में सिलेंडर बुक करना काफी झंझट का कार्य होता था। आपको गैस एजेंसी जाकर एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग करानी पड़ती थी, लेकिन आज का समय बदल गया है आप आसानी से कॉल, एसएमएस और वॉट्सऐप के माध्यम से गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।

आज हम अपनी इस रिपोर्ट में बताएंगे कि कैसे वॉट्सऐप के माध्यम से आसानी से एचपीसीएल, बीपीसीएल और इंडियन ऑयल के ग्राहक ऑनलाइन ही एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।

एचपीसीएल के ग्राहकों के लिए

एचपीसीएल के ग्राहक कंपनी के आधिकारिक वॉट्सऐप नंबर 9222201122 पर गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से ‘BOOK’ लिखकर वॉट्सऐप करना होगा। एचपीसीएल के इस वॉट्सऐप नंबर पर आप सिलेंडर बुकिंग करने के अलावा कई अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

बीपीसीएल के ग्राहकों के लिए

बीपीसीएल के ग्राहकों को वॉट्सऐप से सिलेंडर की बुकिंग करने के लिए अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 1800224344 पर BOOK लिखना होगा। इसके बाद आपको एजेंसी से कन्फर्मेशन का वॉट्सऐप आ जाएगा।

इंडियन ऑयल के ग्राहकों के लिए

इंडियन ऑयल के ग्राहकों को अपने पंजीकृत मोबाइल से REFILL लिखकर 7588888824 नंबर पर वॉट्सऐप करना होगा। इसके बाद आपका lpg  बुक हो जाएगा। इसके अलावा आप 7718955555 नंबर पर कॉल करके भी सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम (1 अप्रैल, 2023)

  • श्रीनगर: 1,219 रुपये
  • दिल्ली: 1,103 रुपये
  • पटना: 1,202 रुपये
  • लेह: 1,340 रुपये
  • आइजोल: 1,255 रुपये
  • अंडमान: 1,179 रुपये
  • अहमदाबाद: 1,110 रुपये
  • भोपाल: 1,118.5 रुपये
  • जयपुर: 1,116.5 रुपये
  • बैंगलोर: 1,115.5 रुपये
  • मुंबई: 1,112.5 रुपये
  • कन्याकुमारी: 1,187 रुपये
  • रांची: 1,160.5 रुपये
  • शिमला: 1147.5 रुपये
  • डिब्रूगढ़: 1,145 रुपये
  • लखनऊ: 1,140.5 रुपये
  • उदयपुर: 1,132.5 रुपये
  • इंदौर: 1,131 रुपये
  • कोलकाता: 1,129 रुपये
  • देहरादून: 1,122 रुपये
  • विशाखापत्तनम: 1,111 रुपये
  • चेन्नई: 1,118.5 रुपये
  • आगरा: 1,115.5 रुपये
  • चंडीगढ़: 1,112.5 रुपये
और पढ़ें ...

Rahul Gandhi: सांसदी जाने के बाद आज पहली बार वायनाड के दौरे पर राहुल गांधी, रोड शो में दिखाएंगे ताकत, प्रियंका भी होंगी साथ

नई दिल्ली। Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद सदस्यता जाने के बाद मंगलवार 11 अप्रैल को पहली बार केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा करने जा रहे है। इस दौरान वह एक रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

Rahul Gandhi: वायनाड में होने वाली राहुल की जनसभा और रोड शो में बड़ी तादाद में लोगों के जुटने की संभावना है। पार्टी के स्थानीय नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी होंगी।

Rahul Gandhi: बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से ही 4 लाख से ज्यादा वाटों से जीतकर संसद पहुंचे थे। अब मानहानि मामले में कांग्रेस नेता ने संसद सदस्यता गंवा दी है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी दोष से मुक्त नहीं होते है तोे वायनाड सीट पर जल्द उपचुनाव कराए जा सकते हैं।

और पढ़ें ...

केंद्र पर बरसीं सोनिया गांधी: 'जबरन चुप कराने से हल नहीं होंगी समस्याएं, लोकतंत्र पर चोट कर रही मोदी सरकार'

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार के लिए लिखे एक संपादकीय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने 'जबरन चुप कराना भारत की समस्याओं को हल नहीं कर सकता' शीर्षक वाले लेख में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान आज के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों की उपेक्षा करने या इन  मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए होते हैं। 

लोकतंत्र के सभी स्तंभों को किया खत्म 
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र में पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने देश के लोकतंत्र के सभी तीन स्तंभों को व्यवस्थित रूप से खत्म किया है। सोनिया ने संसद में हुई हाल की घटनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने सत्रों को बाधित करना सरकार की रणनीति बताई। कहा, विपक्ष को बेरोजगारी, मुद्रास्फीति, बजट, अदाणी घोटाला और सामाजिक विभाजन जैसे मामलों को उठाने से रोका गया। 

बेजोड़ उपायों का सहारा ले रही सरकार
सोनिया गांधी ने लोकसभा सांसद के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता और उनके भाषण के कुछ हिस्सों को संसदीय रिकॉर्ड से निकाले जाने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को एक मजबूत विपक्ष से मुकाबला करने के लिए बेजोड़ उपायों का सहारा लेना पड़ रहा है। 

गौरतलब है, राहुल गांधी को मोदी सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी के लिए सूरत की एक अदालत ने दोषी ठहराया था। जिसके बाद उन्हें लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया। साथ ही उनके खिलाफ मानहानि के मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

बजट से ध्यान भटकाया 
सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बजट 2023 को पारित करने के लिए इन्होंने कई ऐसे मुद्दे उठाए, जिससे लोगों का ध्यान भटक जाए, जिसमें लगभग 45 लाख करोड़ रुपये के खर्च की परिकल्पना की गई थी। नतीजतन, लोगों के पैसे का 45 लाख करोड़ रुपये का बजट बिना किसी बहस के पारित कर दिया गया।

वित्त मंत्री पर भी हमला
उन्होंने आगे कहा कि जब वित्त विधेयक लोकसभा के माध्यम से पारित किया गया था तब प्रधानमंत्री व्यापक मीडिया कवरेज के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र में परियोजनाओं के उद्घाटन में व्यस्त थे। सोनिया ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में बेरोजगारी या मुद्रास्फीति का उल्लेख भी नहीं किया। ऐसा लगता है जैसे ये समस्याएं हैं ही नहीं।

'केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग'
सोनिया गांधी ने विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोप ‘सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है’ के बारे में भी बात की। कहा कि 95 प्रतिशत से अधिक राजनीतिक मामले केवल विपक्षी दलों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। वहीं, जो लोग भाजपा में शामिल हो गए उन पर लगे सभी आरोप अचानक से गायब हो गए। वहीं सरकार ने मीडिया को डरा-धमका कर उसकी स्वतंत्रता छीन ली है। 

पिछली साल नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कई बार समन भेजा था। समन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें आरोप लगाया था कि सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। वहीं, इस मार्च में 14 विपक्षी दलों ने अपने नेताओं को फंसाने के लिए ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

न्यायपालिका को नीचा दिखाने में लगी सरकार
यूपीए चेयरपर्सन ने कहा कि सरकार न्यायपालिका को नीचा दिखाने में लगी है। उन्होंने केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू की भाषा पर सवाल उठाए। सोनिया ने लिखा कि भाजपा और आरएसएस नेताओं के नफरती बयानों पर प्रधानमंत्री चुप्पी साधे रहते हैं। इसी तरह चीन के साथ सीमा विवाद के मसले पर भी सच नहीं बोलते। सोनिया ने लिखा है कि आने वाले दिन काफी अहम है। कांग्रेस पार्टी समान विचारों वाले दलों के साथ हाथ मिलाकर भारत के संविधान की रक्षा के लिए हर कोशिश करेगी।

और पढ़ें ...

सियासतः केंद्रीय मंत्री सिंधिया का राहुल गांधी पर करारा हमला, बोले- एक ट्रोल तक ही सीमित रह गए, ट्वीट कर पूछे तीन सवाल

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्र की बीजेपी सरकार खासकर पीएम नरेंद्र मोदी पर अदाणी मामले को लेकर हमले को लेकर बयान पर सियासत जारी है। राहुल के साथ ही साथ पूरी कांग्रेस पार्टी अदाणी मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार हमलावर है। सीधे पीएम मोदी पर निशाना साधने के बाद भी मोदी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं इस मामले को लेकर पहली बार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। सिंधिया ने राहुल गांधी पर अब तक का सबसे करारा हमला बोलते हुए ट्विटर पर लिखा है कि अब आप सिर्फ एक ट्रोल तक ही सीमित रह गए हैं। उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए तीन सवाल भी पूछे हैं।

ट्विटर पर लिखा है कि आप अपने अपमानजनक बयान के लिए माफी क्यों नहीं मांगते हैं। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी से दूसरा सवाल कोर्ट को लेकर पूछा कि हमेशा अदालत पर कांग्रेस ने उंगली क्यों उठाएं और तीसरा सवाल कानून व्यवस्था को लेकर पूछा कि आपके लिए नियम अलग क्यों? आप खुद को फर्स्ट क्लास नागरिक मानते हैं क्या? आप अहंकार से इस कदर ग्रस्त है शायद इन सवालों की महत्ता भी आपकी समझ के परे है। पिछले दिनों भी कांग्रेस के नेता जयराम रमेश से सिंधिया की ट्विटर वॉर सामने आयी थी।

और पढ़ें ...

कोरोना ने बजाई खतरे की घंटी! 5600 से अधिक मामले आए सामने, एक्टिव मरीजों की संख्या 37 हजार के पार

नई दिल्ली. भारत में एक बार फिर कोरोना पांव पसारने लगा है. इसी कड़ी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5,676 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 37,093 हो गई है. वहीं उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोरोना से संक्रमित 176 नए रोगी मिले हैं. सबसे ज्यादा 61 संक्रमित लखनऊ में मिले हैं. यूपी में अब कोरोना के एक्टिव केस 1282 हो गए हैं. जबकि 31 मार्च को 352 सक्रिय केस थे.राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित तीन और लोगों की सोमवार को मौत हो गई और संक्रमण के 197 नये मामले सामने आये. महाराष्ट्र में सोमवार को पिछले दिन के मुकाबले 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के 328 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,50,257 हो गई. राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. आंकड़ों के अनुसार, मुंबई शहर में संक्रमण से एक की मौत हो जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,48,460 हो गई. इस हफ्ते देश में कोरोना मामलों में 79 फीसदी का उछाल देखा गया, जो पिछले सात महीनों में सबसे ज्यादा है. अब कोरोना उन प्रदेशों में फैलने लगा है, जहां पिछले सप्ताह सबसे कम केस थे. कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. इस सप्ताह कोविड से 68 मौतें हुईं, जो पिछले सप्ताह 41 थीं. इस हफ्ते सबसे ज्यादा केरल में दर्ज किए गए.
और पढ़ें ...

Big Breaking : मारा जाएगा सलमान खान, रॉकी भाई ने दी खुलेआम धमकी, तारीख का भी कर दिया खुलासा ….

अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को रॉकी भाई गौरक्षक बताया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस कंट्रोल रूम में एक फोन आया जिसमे धमकी देने वाले आरोपी ने सलमान खान को जान से मारने की बात कही है।

पुलिस के मुताबिक, शख्स की पहचान राजस्थान के जोधपुर में रहने वाले रॉकी भाई के रूप में की गई है। एक कॉलर ने पुलिस कंट्रोल को कॉल कर कहा कि वो सलमान खान को 30 तारीख को मारेगा। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

बता दें बीते कुछ दिनों से लॉरेन बिश्नोई गैंग ने भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उनकी सुरक्षा में सेंध न हो इस वजह से वे एक बुलेट पुफ कार में इस समय चल रहे हैं।

और पढ़ें ...

Breaking News :आम आदमी पार्टी को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, चुनाव आयोग से CPI, TMC और NCP को लगा झटका

चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी और सीपीआई से नेशनल पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है।

इन तीनों पार्टियों का वोट शेयर देशभर में 6 प्रतिशत से कम हुआ है। इससे पहले BSP से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस लिया गया था।

राष्ट्रीय पार्टियां अपना सिंबल या चुनाव चिन्ह देश भर में सुरक्षित

राष्ट्रीय पार्टियां अपना सिंबल या चुनाव चिन्ह देश भर में सुरक्षित कर सकती हैं। राष्ट्रीय पार्टियां चुनाव प्रचार में अधिकतम 40 स्टार प्रचारक रख सकती हैं साथ ही इनके यात्रा खर्च को उम्मीदवार के चुनाव खर्च में नहीं रखा जाता है। राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय पार्टियों को सब्सिडी दर पर पार्टी अध्यक्ष और पार्टी कार्यालय के लिए एक सरकारी बंगला किराए पर मिलता है। आम चुनावों के दौरान राष्ट्रीय पार्टियों को आकाशवाणी पर प्रसारण के लिए ब्रॉडकास्ट और टेलीकास्ट बैंड्स मिलते हैं।

शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की “राष्ट्रीय पार्टी” स्थिति की समीक्षा करेगी

बात दें कि पिछले ही महीने चुनाव आयोग ने कहा था कि वो शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की “राष्ट्रीय पार्टी” स्थिति की समीक्षा करेगी. आयोग ने एनसीपी के प्रतिनिधित्व पर सुनवाई करेगा, जिसमें उसके फैसले की समीक्षा की मांग की गई थी.सूत्रों ने बताया था कि एनसीपी अब राष्ट्रीय पार्टी के दर्जे की आवश्यकता को पूरा नहीं करती है. एक राजनीतिक दल को “राष्ट्रीय पार्टी” के रूप में मान्यता दी जाती है, यदि उसके उम्मीदवार लोकसभा या विधानसभा चुनावों में चार या अधिक राज्यों में कम से कम 6 फीसद वोट हासिल करते हैं. इसके अलावा उसे कम से कम चार लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करनी होती है.

और पढ़ें ...

सरकार पर हमला बोलने के लिए उद्योगपतियों पर क्यों साधा जाता है निशाना?

महाराष्ट्र की राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अडाणी मुद्दे पर केंद्र सरकार के पक्ष का समर्थन करते हुए कहा है कि जब सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे की जांच के लिए एक कमेटी बैठा दी है तो जेपीसी की मांग पर जोर नहीं देना चाहिए। उनके इस बयान के तमाम राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। लेकिन अपने आपको अनुभवी नेता कहलवाने वाले पवार ने यदि यह बयान कुछ समय पहले दिया होता और विपक्षी दलों को समझाया होता तो संभवतः संसद सत्र का कीमती समय बर्बाद नहीं हुआ होता। पवार ने जेपीसी की जरूरत नहीं है, के अलावा यह भी कहा है कि एक जमाना ऐसा था जब सत्ताधारी पार्टी की आलोचना करनी होती थी तो हम टाटा-बिड़ला का नाम लेते थे। आजकल हम अंबानी-अडानी का नाम लेते हैं। यहां सवाल शरद पवार और उन तमाम विपक्षी दलों के नेताओं से है कि क्यों सरकार पर हमला बोलने के लिए उद्योगपतियों पर निशाना साधा जाता है? राष्ट्र निर्माण में उद्योगपतियों का योगदान कम नहीं बल्कि इन हंगामा करने वाले नेताओं से ज्यादा ही है। जब देश आजाद हुआ था तब यहां सुई भी नहीं बनती थी और आज हम हर चीज बना रहे हैं। यदि हम इस काबिल बने हैं तो इसका श्रेय निजी क्षेत्र को ही सर्वाधिक जाता है क्योंकि निवेश करने का जोखिम उद्योगपतियों ने ही उठाया। हमें एक बात और समझनी होगी कि उद्योगपति यदि पैसा लगायेगा तो वह चैरिटी के लिए तो लगायेगा नहीं, मुनाफा कमाने के उद्देश्य से ही लगायेगा। लेकिन हमें यह भी देखना चाहिए कि उसके मुनाफा कमाने के उद्देश्य से कितने लोगों को रोजगार मिलता है, कितने लोगों का घर चलता है। एक तरफ सरकारी नौकरियां कम होती जा रही हैं और यदि दूसरी तरफ हम निजी क्षेत्र का रास्ता रोकने लगेंगे तो नौकरियां देगा कौन? हिंडनबर्ग कौन है, कहां से आया, उसकी रिपोर्ट का आधार क्या था, यह जाने समझे बिना सभी अडाणी के पीछे पड़ गये। इस सबसे नुकसान क्या सिर्फ अडाणी का हुआ? नुकसान तो शेयरधारकों का भी हुआ। इसके अलावा हालिया विवाद के बाद अडाणी ने कई प्रोजेक्ट्स पर काम रोक दिया है। जाहिर है इससे निवेश और रोजगार के अवसर प्रभावित होंगे? इसके लिए जिम्मेदार कौन है? एक तरफ विपक्ष कहता है कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है और दूसरी तरफ हम कंपनियों और निवेशकों के इरादों पर पहले ही सवाल उठाते हुए उनकी राह में बाधा खड़ी करने लगते हैं जिससे रोजगार के जो अवसर पैदा होने वाले थे वह नहीं हो पाते। विपक्ष को समझना होगा कि उसके हमले टाटा बिड़ला और अडानी अंबानी तो झेल जाएंगे लेकिन विपक्ष के उद्योग विरोधी आंदोलनों से अन्य निवेशक घबराएंगे या अपने इरादे बदलेंगे। इस सबका खामियाजा आखिरकार देश की अर्थव्यवस्था को ही भुगतना होगा।
और पढ़ें ...

Smart TV पर मिल रहा छप्पर फाड़ ऑफर, खरीदने के लिए मची होड़, आप भी मारे मौके पर चौका…

नई दिल्ली। अगर आप भी Smart TV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर सिर्फ आपके लिए ही हैं। क्योंकि अमेजन और फ्लिपकार्ट स्मार्ट टीवी पर शानदार ऑफर चल रहा है। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और लगभग सभी दिग्गद ब्रांड के स्मार्ट टीवी बेहतरीन ऑफर के साथ उपलब्ध हैं। इस सेल में 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट भी पाने का मौका है।

ऑफर के तहत आपको सोनी, सैमसंग, एलजी, शाओमी, वन प्लस जैसे दिग्गज टीवी ब्रांड से खरीदारी करने का मौका मिल रहा है. अमेजन अपने कस्टमर्स को नो कॉस्ट ईएमआई, 15000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर, 199 रुपये पर एक्सटेंडेड वारंटी और 10 हजार रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दे रहा है. अगर आप एसबीआई कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत तक का इंस्टैंट डिस्काउंट (2500 रुपये तक) मिलेगा

फ्लिपकार्ट पर 4K Smart TV महज 17,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है. यहां भी आपको सोनी, थॉमसन, एमआई, मोटोरोला,एलजी, कोडक सहित कई ब्रांड के स्मार्ट टीवी आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हैं. आपका बजट अगर ज्यादा है तो बिग स्क्रीन प्रीमियम स्मार्ट टीवी भी खरीद सकते हैं. अगर आप सिटी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत तक का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा.

अमेजन पर सैमसंग का 55 इंच का टीवी 78990 रुपये में मिल रहा है, जिसकी वास्तविक कीमत 1,44,900 रुपये है. वन प्लस का 50 इंच साइज टीवी महज 28499 रुपये में मिल रहा है, जिसकी वास्तविक कीमत ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, 45,999 रुपये है. फ्लिपकार्ट पर सैमसंग का 43 इंच साइज टीवी महज 28,499 रुपये में मिल रहा है. बिग स्क्रीन की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर एलजी का 65 इंच टीवी महज 77,990 रुपये में उपलब्ध है, जिसकी वास्तविक टीवी 1,14,990 रुपये है.

नोट : यह खबर इंटरनेट पर मिली जानकारी के आधार पर प्रस्तुत की गई। TCP24 एप्पल करता है कि सही रेट और ऑफर्स की सत्यता के लिए शॉपिंग साइट पर विजिट करे।

और पढ़ें ...

सचिन पायलट गहलोत सरकार के खिलाफ 11 को करेंगे अनशन

जयपुर राजस्थान में कांग्रेस का घमासान जारी है। मंगलवार का दिन इसलिए अहम होने जा हा है कि सचिन पायलट अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन करने जा रहे हैं। दो दिन पहले उन्होंने इसका ऐलान किया है। पार्टी की चेतावनी के बावजूद सचिन पायलट एक दिनी अनशन कर रहे हैं। कांग्रेस के कुछ नेता इसे अनुशासनहीनता बता रहे हैं। चुनाव से छह माह पूर्व पायलट के तेवरों से सिरदर्दी बढ़ गई है, लेकिन हाईकमान जोखिम लेने के बजाय गहलोत के पीछे खड़ा हुआ है। इससे पहले सचिन पायलट ने अनशन की अपनी रणनीति में बदलाव किया। उन्होंने तय किया है कि मंगलवार को अनशन पर वह अपने साथ किसी मंत्री अथवा विधायक को लेकर नहीं बैठेंगे। इस दौरान उनके समर्थक कार्यकर्ता ही मौजूद रहेंगे। बताते हैं कि पायलट ने रणनीति के तहत ऐसा किया है क्योंकि मंत्रियों और विधायकों के कम संख्या में पहुंचने पर राजनीतिक भ्रम खत्म होने का खतरा है। साथ ही इसे बगावत से जोड़कर भी देखा जाता। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर सुखजिदर सिह रंधावा मंगलवार को जयपुर पहुंचेंगे। उधर, गहलोत समर्थक राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि मुख्यमंत्री ईमानदार नेता हैं। श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि पायलट सवा चार वर्ष चुप क्यों रहे। बंजर भूमि विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि घर की बात घर में होनी चाहिए, सड़क पर नहीं। ऐसा नहीं करके वह कांग्रेस का नुकसान कर रहे हैं।
और पढ़ें ...

चाणक्य नीति: ये 5 आदतें बना सकती हैं गरीब, आज ही छोड़ दें इनका साथ

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों से बहुत कुछ सीखा और उस सीख को लोगों तक पहुंचाने के लिए चाणक्य नीति बनाई. इन पुस्तक में आचार्य चाणक्य ने जीवन से जुड़े कई अहम पहलूओं के बारे में जानकारी दी है जो कि आपको सफल बनाने में मदद करती हैं. चाणक्य नीति के अनुसार सफल होने के व्यक्ति को जीवन में मेहनत के साथ ही सही राह पर चलना बेहद जरूरी है. वहीं मनुष्य की कुछ आदतें उसे निर्धनता की ओर धकेलती हैं और आचार्य चाणक्य का कहना है कि ऐसी आदतों को समय रहते ही छोड़ देना चाहिए. आइए जानते हैं चाणक्य नीति के अनुसार कौन सी ऐसी 5 आदते हैं जो कि आपको गरीबी की ओर ले जाती हैं?

इन 5 आदतों से बना लें दूरी

  1. आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में बताया है कि व्यक्ति को अपनी दिनचर्या की आदतों में सुधार करना चाहिए. तभी वह सफल हो सकता है. इसलिए रोजाना दांतों की सफाई अवश्य करें. चाणक्य नीति के अनुसार दांतों की सफाई न करने वाले व्यक्ति से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है और इस वजह से उसे दरिद्रता झेलनी पड़ती है.
  2. जो व्यक्ति वाणी का कठोर होता है और हमेशा कटु वचन बोलता है उससे भी मां लक्ष्मी हमेशा नाराज रहती हैं. ऐसे व्यक्ति बहुत मेहनत करने के बाद भी आर्थिक संकटों से घिरे रहते हैं. क्योंकि जिस व्यक्ति की वाणी में मिठास नहीं होती उससे मां लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं होती.
  3. आमतौर पर बड़े-बुजुर्ग शाम को सोने के लिए मना करते हैं और इसके पीछे खास वजह छिपी हुई है. चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को कभी शाम के वक्त नहीं सोना चाहिए क्योंकि शाम को सोने पर मां लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करती और व्यक्ति दरिद्र होने लगता है.
  4. चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को केवल उतना ही भोजन करना चाहिए जितना जरूरी हो. आवश्यकता से अधिक भोजन करने वाले व्यक्ति को भी दरिद्रता व गरीबी का सामना करना पड़ता है. क्योंकि इसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं.
  5. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति छल-कपट और बुरे कार्यों में लिप्त रहता है उसे कभी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं मिलता. ऐसा व्यक्ति जल्द बर्बादी के रास्ते पर आ जाता है.
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 11 अप्रैल 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 11 अप्रैल 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - बैशाख
अमांत - चैत्र

तिथि
कृष्ण पक्ष पंचमी - अप्रैल 10 08:37 AM - अप्रैल 11 07:17 AM
कृष्ण पक्ष षष्ठी - अप्रैल 11 07:17 AM - अप्रैल 12 05:39 AM
कृष्ण पक्ष सप्तमी - अप्रैल 12 05:39 AM - अप्रैल 13 03:44 AM

नक्षत्र
ज्येष्ठा - अप्रैल 10 01:39 PM - अप्रैल 11 12:58 PM
मूल - अप्रैल 11 12:58 PM - अप्रैल 12 11:59 AM

योग
वरीयान् - अप्रैल 10 08:11 PM - अप्रैल 11 05:53 PM
परिघ - अप्रैल 11 05:53 PM - अप्रैल 12 03:30 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:00 AM
सूर्यास्त - 6:44 PM
चन्द्रोदय - 12:12 AM
चन्द्रास्त -  09:24 AM

अशुभ काल
राहू - 3:33 PM – 05:09 PM
यम गण्ड - 09:11 AM – 10:47 AM
कुलिक - 12:22 PM – 1:58 PM
दुर्मुहूर्त - 08:33 AM – 09:24 AM, 11:14 PM - 11:59 PM
वर्ज्यम् - 08:38 PM – 10:10 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM – 12:48 PM
अमृत काल - 05:51 AM – 07:23 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:30 AM – 05:18 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 11 April 2023: आज इन 3 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, मिलेगा लाभ ही लाभ

Aaj Ka Rashifal 11 April 2023: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और मंगलवार का दिन है। आज शाम 5 बजकर 53 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। आज दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 11 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। ऑफिस में आप किसी कलीग के काम में मदद करेंगे। बिजनेस में आज आपको ज्यादा धन लाभ के योग बन रहे हैं।  आपके घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। माता को उनकी पसंद का कोई गिफ्ट दे सकते हैं। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से बातचीत होगी। अगर आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो आज आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें, अपने स्वास्थ्य को राहत देने के लिए ये डिसीजन ठीक होगा। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। 

  • लकी रंग - पीच
  • लकी नंबर- 7

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप जिस काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे वह आज पूरा हो जायेगा, आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।  मित्र आपकी आर्थिक स्थिति में मदद करेंगे, आपकी दोस्ती में मजबूती आएगी।  इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस से जुड़े हैं उनका दिन आज व्यस्तता से भरा रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा, धन लाभ होगा।  आपके आय–व्यय में समानता बनी रहेगी। जरूरतमंद की मदद करने से आपको अच्छा लगेगा। लोगों के बीच सम्मान बढ़ेगा। 

  • लकी रंग -  मजेंटा 
  • लकी नंबर- 8

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपका कोई ख़ास मुद्दा सुलझ सकता है। घर के बदलाव सम्बन्धी कोई योजना बनी हुई है तो आज उसपर काम शुरू कर देंगे। आप अजनबी लोगों से दूर रहेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। लवमेट्स आज कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल पर आज कोई नया कम करने को मिलेगा जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नये कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। अपनी स्किल पर ज्यादा से ज्यादा काम करें आपको भविष्य में इसका अच्छा लाभ मिलेगा। 

  • लकी रंग -  पर्पल
  • लकी नंबर- 1

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका मन धार्मिक गतिविधियों में लगेगा आप किसी मंदिर जायेंगे। पुराना फंसा हुआ धन आज मिल सकता है। परिवार में सुख-सुविधाएं बनी रहेगी।  फालतू की गतिविधियों में समय न ख़राब करें। छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।  आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। आपको अपने बच्चों के सक्सेस से खुशी मिलेगी, बच्चों में भी उत्साह बना रहेगा।  

  • लकी रंग -  ग्रे 
  • लकी नंबर- 6

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आप अपने कामकाज में थोड़ा व्यस्त रह सकते हैं लेकिन शाम तक कार्य बेहतर तरीके से पूर्ण भी हो जाएंगे।  आप किसी काम के टारगेट को आज पूरा कर लेंगे साथ ही दूसरे टारगेट पर विचार भी करेंगे। आप आज किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं जहां हंसी-ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। छात्र किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बनी रहेगी, आप दान-पुन्य का काम कर सकते हैं।  एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा होगा। 

  • लकी रंग -  ब्लू
  • लकी नंबर- 4

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।  आप अपने सरल स्वाभाव के कारण मिलने-जुलने वाले लोगों से अच्छा लाभ उठाएंगे। आप किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीद में पैसा खर्च करेंगे।  आपकी भौतिक सुख-सुविधाएं बनी रहेगी। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोल भाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। अगर कोई पुरानी बात आपके दिमाग में चल रही है, तो आज उससे छुटकारा मिलेगा। 

  • लकी रंग -  मैरून
  • लकी नंबर- 9

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। घरवालों की इच्छा पूरी करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। इस राशि की महिलाएं घर और ऑफिस दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगी इससे सुख-शांति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनाई योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। 

  • लकी रंग -  पीला 
  • लकी नंबर- 1

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। किसी रिश्तेदार की अचानक मुलाकात से आपको बेहद ख़ुशी मिलेगी।  आपको किसी इम्पोर्टेन्ट काम के सिलसिले में लम्बी यात्रा के योग है, ये यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी। किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। जो लोग मूर्ति के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा।  आपकी बातों से किसी को रिलैक्स फील होगा। 

  • लकी रंग -  सफेद
  • लकी नंबर- 3

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नए काम भी दिए जा सकते हैं। आपको बिजनेस और कार्यक्षेत्र से जूड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। जिसका फायदा आपको आने वाले समय में होगा। इस राशि के नौकरी करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा।  मेडिकल की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।  शाम को दोस्तों से मुलाकात होगी। डिनर करने का प्लान भी बन सकता है।  हर किसी पर तुरंत भरोसा न करें।  बेहतर होगा सोच-समझकर ही फैसला लें। 

  • लकी रंग -  हरा
  • लकी नंबर- 9

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आपका कोई पारिवारिक मामला सुलझेगा। आपके संतान में कुछ पॉजिटिव चेंजेस आने की वजह से आपको ख़ुशी होगी। आप सपरिवार किसी रिश्तेदार के घर फंक्शन में जा सकते हैं। कार्यस्थल पर सभी के साथ बढ़िया ताल-मेल बना रहेंगे।  छोटी-छोटी नेगेटिव बातों को नज़रंदाज़ करना बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। जिसमें आपकी मुलाकात नए लोगों से होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर- 7

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। कोई मित्र आपको सरप्राइज दे सकता है। आपके किसी काम में कलीग की सहायता मिलेगी, काम समय से पूरा हो जायेगा। आज लिए हुए कुछ फैसले पर आप दुबारा सोच-विचार करेंगे। आप किसी को अपने विचार से सहमत कराने की कोशिश करते हैं, तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। 

  • लकी रंग -  पीला 
  • लकी नंबर- 2

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। ऑफिस में काम को लेकर आपकी अहमियत बढ़ेगी। आप खुद के काम से खुश होंगे। बड़े लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। साथ ही आज कुछ जूनियर आपसे काम सीखने की इच्छा जाहिर करेंगे। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़ें है आज उनके किसी पुराने काम की तारीफ होने की संभावना है। आपकी ही कोई पूरानी योजना चल जाएगी और आपको उससे फायदा होगा। साथ ही बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग हैं। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

  • लकी रंग -  मैरून 
  • लकी नंबर- 5
और पढ़ें ...

बिहार के लोक निर्माण मंत्री नितिन नबीन के खिलाफ थाने में शिकायत

रायपुर ब्रेकिंग - नितिन नबीन के खिलाफ शिकायत... राजधानी के मौहदापारा थाने हुई शिकायत... मुस्लिम समाज के लोगो ने दिया आवेदन... नितिन नबीन ने भाजपा कार्यालय में मदरसों की शिक्षा पर दिया था बयान.... छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी है नितिन नबीन... बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री रह चुके है नितिन नबीन... मौहदापारा पुलिस ने आवेदन पर शुरू की जांच...
और पढ़ें ...

अग्निपथ योजना की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका SC में खारिज

नई दिल्ली। भारतीय सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना की वैधता को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अग्निपथ की वैधता को सही ठहराने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। वहीं अग्निपथ योजना के लागू होने से पहले भारतीय वायुसेना में भर्ती से संबंधित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर 17 अप्रैल को सुनवाई करेगा।

बता दें कि अग्निपथ योजना आने के बाद भारतीय वायु सेना में भर्ती की पुरानी योजना को निरस्त कर दिया गया। अब सर्वोच्च अदालत इस मामले पर सुनवाई करेगी। बीते फरवरी महीने में दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में अग्निपथ योजना की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा था। अदालत ने कहा कि ‘जिन नीतिगत फैसलों का देश के स्वास्थ्य और रक्षा क्षेत्र पर बड़ा असर पड़ता है, वो फैसले उन्हीं निकायों को लेने चाहिए, जो इनके विशेषज्ञ हैं।’ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की डिवीजन बेंच ने अपने फैसले में पूर्व में दिए फैसलों की श्रृंखला का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘जब तक सरकार द्वारा लिए गए नीतिगत फैसले मनमाने, भेदभावपूर्ण या संविधान के किसी प्रावधान और कानून का उल्लंघन नहीं करते हैं तो अदालत इस तरह के नीतिगत फैसलों पर सवाल नहीं उठाएगी।’

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के सलेम रेलवे जंक्शन पर वंदे भारत के शानदार स्वागत पर हर्ष व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के सलेम रेलवे जंक्शन पर वंदे भारत के शानदार स्वागत पर हर्ष व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के सलेम रेलवे जंक्शन पहुंचने पर वहां के लोगों द्वारा वंदे भारत का शानदार स्वागत किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। वंदे भारत की अगवानी करते हुये लोगों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ सलेम रेलवे जंक्शन पर रेलगाड़ी पर फूलों की वर्षा की। तमिलनाडु में पत्र सूचना कार्यालय के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट कियाः “सलेम में शानदार स्वागत!
जब वंदे भारत विभिन्न स्थानों पर पहुंचती है, तो लोगों में ऐसा ही उत्साह दिखाई देता है, जो भारतवासियों की गौरव-भावना का परिचायक है।” श्री मोदी ने श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन के वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर के दौरान होने वाले सुखद अनुभव पर ट्वीट का भी जवाब दिया |

और पढ़ें ...

लाल किले का नाम बदलकर ‘भगवा किला’ करने की मांग, हिंदू महासभा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

नई दिल्ली। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने लाल किला का नाम बदलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। स्वामी चक्रपाणि महाराज ने अपने इस पत्र में मांग करते हुए लिखा है कि लाल किला का नाम बदल कर भगवा किला कर दिया जाए।

पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि जैसा कि सर्वाविदत है कि लाल किला (पूर्व नाम लाल कोट) का निर्माण 1060 में हिंदू राजा अनंगपाल तोमर ने कराया था जो अभिमन्यु के वंशज और महान हिंदू वीर पृथ्वीराज चौहान के नाना थे। लेकिन विदेशी लुटेरे मुगलों ने उस पर बाद में कब्जा कर लिया और कुछ चाटुकार इतिहासकारों ने यह भ्रामकर प्रचार किया कि शाहजहां ने 1638 में लाल किला बनवाया जो बिल्कुल गलत है। जैसे श्री राम मंदिर, श्री कृष्ण जन्मभूमि, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर आदि पर मुगलों ने अवैध कब्जा कर मस्जिद का निर्माण करा दिया, उसी तरह हमारे बहुत सारे महापुरुषों द्वारा बनाए गए जैसे आगरा के तेजो महालय शिव मंदिर को ताजमहल, दिल्ली के सूर्य मंदिर को कुतुबमीनार कर दिया।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि हिंदू राजाओं द्वारा बनाया गया लाला किला जो पूर्व नाम लालकोट था पर कब्जा कर अपने दरबारी इतिहासकारों से मुगलों द्वारा निर्मित होने का झूठा भ्रम फैलाया क्योंकि वर्तमान में आपकी सरकार द्वारा देश हित में जो निर्णय लिए जा रहे हैं जैसे राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान किया जाना। एनसीईआरटी के पुस्तकों में मुगलों के काले इतिहास को खत्म करना बहुत ही सराहनीय है। इसी कड़ी में मेरी यह मांग है कि लाल किले का नाम भगवा किला किया जाए।

और पढ़ें ...

Monsoon 2023: जानें इस साल ज्यादा बारिश होगी या पड़ेगा सूखा? मॉनसून का पहला अनुमान जारी, अल नीनो का खतरा

 भारत में इस बार बारिश का मौसम कैसा होगा इसे लेकर पूर्वानुमान जारी हो गया है। वेदर रिपोर्ट देने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट के अनुसार मॉनसून 2023 में बारिश सामान्य से कम हो सकती है।

स्काईमेट के प्रबंध निदेशक जतिन सिंह ने एक बयान में कहा कि ला नीना के खत्म होने के बाद अब आने वाले दिनों में अल नीनो दस्तक देने वाली है,जिसके कारण मॉनसून के कमजोर रहने की संभावना बन रही है। स्काईमेट ने कहा कि, भारत में मानसून की बारिश लंबी अवधि के औसत का 94% रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग भी जल्द ही अपने वार्षिक मानसून पूर्वानुमान की घोषणा कर सकता है।

आपको बता दें कि भारत के लगभग आधे से ज्यादा किसान खेतों में चावल, मक्का, गन्ना, कपास और सोयाबीन जैसी फसलों को उगाने के लिए वार्षिक जून-सितंबर बारिश पर निर्भर करते है। स्काईमेट को उम्मीद है कि देश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में बारिश की कमी का खतरा बना रहेगा।

यहां न के बराबर होगी बारिश

स्काईमेट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सीजन की दूसरी छमाही के दौरान सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इस बीच, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने भारत के उपजाऊ उत्तरी, मध्य और पश्चिमी मैदानी इलाकों में गेहूं जैसी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। इससे हजारों किसानों को नुकसान हुआ है।

क्या है अल नीनो

मॉनसून पर अल नीनो का खतरा मंडराया हुआ है। इसके कारण बारिश सामान्य से भी काफी कम होती है। अनुमान जताया जा रहा है कि अल नीनो का प्रभाव मई से जुलाई महीने के बीच देखा जा सकता है। बता दें कि अल नीनो का मतलब है कि जब समुद्र का तापमान और वायुमंडलीय परिस्थितियों में जो बदलाव आते हैं उसी समुद्री घटना को अल नीनो कहा जाता है।

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री ने ईस्टर पर ईसाई समुदाय के आध्यात्मिक गुरूओं से मुलाकात की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईस्टर के अवसर पर नई दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल गिरिजाघर गए। वहां उन्‍होंने ईसाई समुदाय के आध्यात्मिक गुरूओं से मुलाकात की। एक ट्वीट में, श्री मोदी ने कामना की कि यह दिन समाज में खुशियां और सद्भाव बढाये।
और पढ़ें ...

BIG NEWS : जेल में महिला कैदी सहित 44 कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप

नैनीताल। BIG NEWS : हल्द्वानी जेल में 44 कैदी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) से संक्रमित पाए गए हैं. सुशीला तिवारी अस्पताल के एआरटी केंद्र प्रभारी डॉ. परमजीत सिंह ने कहा कि 44 केदियों सहित एक महिला कैदी भी एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है।

डॉक्टर के मुताबिक एचआईवी संक्रमित कैदियों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. कैदियों के इलाज के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि एचआईवी रोगियों के लिए एक एआरटी (एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी) केंद्र बनाया गया है, जहां संक्रमितों का इलाज किया जाता है. मेरी टीम लगातार जेल में कैदियों की जांच कर रही है।

डॉक्टर सिंह ने कहा, ” जो भी कैदी एचआईवी से संक्रमित होता है, उसे राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) के दिशा-निर्देशों के आधार पर मुफ्त इलाज और दवाएं दी जाती हैं।

डॉ. सिंह ने आगे कहा कि वर्तमान में जेल में 1629 पुरुष और 70 महिला कैदी हैं. इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन भी कैदियों की नियमित जांच कर रहा है, ताकि एचआईवी संक्रमित कैदियों का समय पर इलाज हो सके।

और पढ़ें ...

INTERESTING NEWS : चार प्रेमियों संग भागी एक लड़की शादी को लेकर हुई कन्‍फ्यूज, जानें अजब-गजब मामले की पूरी कहानी…

उत्तरप्रदेश। INTERESTING NEWS : अंबेडकर नगर मे एक ऐसा हैरतंगेज मामला सामने आया है जिसे सुनकर एक पल के लिए आपको भी यकीन नहीं होगा, लेकिन यह हकीकत है। यहां एक लड़की पहले तो चार लड़कों के साथ भाग गई और फिर बाद में उसके सामने मुश्किल ये पैदा हो गई कि वह शादी किसके साथ करे। पकड़े जाने पर जब पांचों वापस लाए गए तो परिवार वालों ने अपनी पगड़ी को संभालने के लिए लड़की की शादी तय की। लड़की से जब पूछा गया किस लड़की से शादी करनी है तो यह जानकार आपके होश उड़ जाएंगे कि लड़की पूरी तरह से कन्‍फ्यूज हो गई। वह यह तय नहीं कर पा रही है कि किस लड़के से वह शादी करे। मामला पंचायत में गया। पंचायत ने गहन मंत्रणा के बाद पर्ची से फैसला किया।

चार लड़कों के साथ भागी थी युवती

मामला अंबेडकर नगर के अजीमनगर थाने का है। कुछ दिन पहले यहां चार लड़के एक लड़की को भगाकर उसके घर से कहीं दूर ले गए। आरोपियों ने कुछ दिन लड़की को अपने रिश्तेदारों के वहां छिपाकर रखा लेकिन जब लड़की के परिजनों ने खोजबीन की तो सभी पकड़े गए। इसके बाद जब युवती के परिजन आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे लगे, तो सबको डर सताने लग गया और मामला सीधे पंचायत स्तर तक पहुंच गया।

चार लड़कों के साथ भागी युवती अब इस बात को लेकर परेशान हो गई कि आखिर वह किस लड़के से शादी करे। इसके बाद पंचायत में फैसला हुआ कि लड़की के लिए कौन सा लड़का ठीक रहेगा। पंचायत में चारों युवकों के नाम की पर्ची डाली गई और एक बच्चे से पर्ची निकालने को कहा गया। इसके बाद जो पर्ची निकली उसी के नाम पर शादी के लिए मुहर लग गई। इसके साथ ही विवाद भी सुलझ गया।

निकाला गया अनूठा तरीका

बता दें कि जब चारों युवक पकड़े गए तो किसी ने भी लड़की के साथ शादी के लिए हामी नहीं भरी। इसके बाद सभी से बातचीत की गई और फिर पंचायत ने पर्ची के जरिए दूल्हा ढूंढने का अनूठा तरीका निकाला। जिसके मुताबिक, जिसके नाम की पर्ची निकलेगी उसी से लड़की की शादी होगी।

 
और पढ़ें ...

दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में बवाल, यात्री-क्रू मेंबर में हुई मारपीट, लौटा विमान

नई दिल्ली। दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरी एयर इंडिया की एक फ्लाइट में यात्री और क्रू मेंबर के बीच धक्का-मुक्की की घटना सामने आई है। इसके बाद फ्लाइट को आनन-फानन में वापस दिल्ली में लैंडिंग कराई गई।विमान में हंगामा का एक और मामला सामने आया है। दरअसल, दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरी एयर इंडिया की एक फ्लाइट में यात्री और क्रू मेंबर के बीच धक्का-मुक्की की घटना सामने आई है। इसके बाद फ्लाइट को आनन-फानन में वापस दिल्ली में लैंडिंग कराई गई। एयरलाइन ने घटना को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज की है। फ्लाइट में सवार यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही रोका गया है। ‘चेतावनी के बावजूद यात्री ने हंगामा जारी रखा’ एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा, “दिल्ली से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-111 में एक यात्री के गंभीर बेकाबू रवैये के चलते प्रस्थान के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई। मौखिक और लिखित चेतावनी के बावजूद यात्री ने हंगामा जारी रखा, जिसमें केबिन क्रू के दो सदस्यों को शारीरिक चोटें भी आईं। पायलट इन कमांड ने दिल्ली लौटने का फैसला किया और लैंडिंग के बाद यात्री को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया।” यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है : एयरलाइन एयरलाइन ने अपने बयान में आगे कहा, “पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। एयर इंडिया में सवार सभी लोगों की सुरक्षा और गरिमा हमारे लिए अहम है। हम प्रभावित केबिन क्रू के सदस्यों को हर संभव सहायता दे रहे हैं। हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। आज दोपहर लंदन के लिए उड़ान के समय में बदलाव किया गया है।” गौरतलब है कि एयर इंडिया की फ्लाइट ने आज सोमवार की सुबह 6:35 बजे दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बाद ही एक यात्री ने फ्लाइट में मारपीट शुरू कर दी। क्रू मेंबर के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें दो लोगों को चोटें आईं। यात्री को काबू नहीं होता देख पायलट ने फ्लाइट को दिल्ली वापस लाने का फैसला किया।
और पढ़ें ...

एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री का हंगामा, दिल्ली में करानी पड़ी लैंडिंग

नई दिल्ली। दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने जमकर हंगामा किया। जिस कारण फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरलाइन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हंगामा कर रहे यात्री को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

एयर इंडिया की फ्लाइट ने सोमवार की सुबह 6.35 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट ने दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बात एक यात्री ने फ्लाइट में मारपीट शुरू कर दी। क्रू मेंबर के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें दो लोगों को चोटें आई हैं। यात्री को काबू न होता देख पायलट ने फ्लाइट को दिल्ली वापस लाने का फैसला किया। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हंगामा कर यात्री को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है। फ्लाइट को सोमवार दोपहर के लिए रीशेड्यूल किया गया है।

एयर इंडिया ने जारी किया बयान

एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा, “10 अप्रैल, 2023 को दिल्ली-लंदन हीथ्रो के लिए जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-111 एक यात्री के गंभीर बेकाबू रवैये के चलते प्रस्थान के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई। मौखिक और लिखित चेतावनी के बावजूद यात्री ने हंगामा जारी रखा, जिसमें केबिन क्रू के दो सदस्यों को शारीरिक चोट भी आईं। पायलट इन कमांड ने दिल्ली लौटने का फैसला किया और लैंडिंग के बाद यात्री को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया।”

बयान में आगे कहा गया है कि ”पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। एयर इंडिया में सवार सभी लोगों की सुरक्षा, संरक्षा और गरिमा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हम प्रभावित चालक दल के सदस्यों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। उड़ान के समय में बदलाव कर आज दोपहर के लिए रीशेड्यूल किया गया है।”

 
और पढ़ें ...

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल- डीजल के नए दाम जारी, जानिए आपके शहर का लेटेस्ट प्राइज…

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत का सिलसिला जारी है. कंपनियों की ओर से सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. देश में राष्ट्रीय स्तर पर आखिरी बार पेट्रोल-डीजल में बदलाव मई 2022 में हुआ था. उस दौरान केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाई थी.

कच्चा तेल भी अस्थिर बना हुआ है और 85 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है. बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 85.16 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 80.75 डॉलर प्रति बैरल पर है. हाल ही में कच्चा तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक प्लस ने उत्पादन में कटौती की घोषणा की थी, जिसके बाद कीमतों में उछाल देखने को मिला था.

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमतें

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है

अपने शहर की कीमत कैसे चेक करें

आप भी बस एक क्लिक से आसानी से पेट्रोल और डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, इसके लिए आपको RSP डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस करना होगा.

और पढ़ें ...

CNG and PNG Price: गैस कंपनी ने CNG और PNG के घटाए दाम, जानिए क्या हैं नई कीमतें ?

CNG and PNG price in India: देश की सबसे बड़ी गैस कंपनी गेल ने रविवार को सीएमजी और निर्देशों में कटौती की घोषणा की. इससे पहले, सरकार द्वारा गैस की बिक्री तय करने के लिए एक नया फॉर्मूला लागू करने के बाद, लागत में कमी के कारण, अन्य गैस प्राधिकरण भी सीएनजी और वीजा प्राधिकरण को चुनते हैं.गेल ने सीएनजी और रेफरेंस के दाम में 10 रुपये की कटौती की है. कंपनी की ओर से जारी बयानों में बताया गया है कि नई सेल 9 अप्रैल से लागू हो गई है.

PNG नई कीमत

गेल ने बैंगलोर और दक्षिण कन्नड़ में पाइप्ड गैस (पीएनजी) की कीमत 7 रुपये प्रति क्यूबिक स्रोत के रूप में रेट की है, जबकि अन्य शहरों के लिए यह 6 रुपये प्रति क्यूबिक है.

इस शॉट के बाद बेंगलुरू और दक्षिण कंधार में नई दर 51.50 रुपये प्रति घाना है, जबकि देवास, मेरठ, सोनीपत, ताज ट्रेपेजियम जोन, रायसेन, मिर्जापुर, धनबाद, आदित्यपुर और राउरकेला में यह 52.50 रुपये प्रति घाना है.

सीएनजी की नई कीमत

कर्नाटक में सीएनजी सर्टिफिकेट में 7 रुपये प्रति किलो की कटौती की गई है, जबकि अन्य राज्यों के लिए यह कटौती 6 रुपए प्रति किलो है. इस शॉट के बाद मेरठ और सोनीपत में सीएनजी का किराया 85 रुपये प्रति टिकट, छपा और देवास में 92 रुपये प्रति किराया, बेंगलुरु और दक्षिण कन्नड़ में 82.50 रुपये प्रति किराया, मिर्जापुर, रायसेन, धनबाद, आदित्यपुर, पुरी और पुरी में 87 रुपये प्रति टिकट होगा.

और पढ़ें ...

Covid 19 : कोरोना ने फिर मचाया कोहराम, वायरस पर लगाम लगाने देशभर के अस्पतालों में आज होगी मॉक ड्रिल

देशभर में आज से दो दिन की कोरोना मॉक ड्रिल की शुरुआत होगी। अस्पतालों में आज और मंगलवार को मॉक ड्रिल के जरिए कोरोना ( corona)से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।

दिल्ली में रविवार को 699 कोरोना केस मिले, वहीं पॉजिटिविटी रेट 21.15% रही। यहां भी 4 कोरोना मरीजों ने जान गंवाई। दिल्ली में शनिवार ( saturday)को 535 नए मामले सामने आए थे, वहीं पॉजिटिविटी रेट 23.05 % थी।दिल्ली में सरकारी अधिकारियों ने रविवार को मास्क को दोबारा से अनिवार्य करने के संबंध में चर्चा की। हालांकि, इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इससे पहले शुक्रवार को पड़ोसी राज्य हरियाणा ने पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया था।

रविवार को कोरोना के 137 नए मामले सामने आए

हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना के 137 नए मामले सामने आए, वहीं 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 3 लोगों की जान शिमला जिले में गई, वहीं एक व्यक्ति की मौत सिरमौर जिले में हुई। हिमाचल में एक्टिव मामलों की संख्या 1,764 हो गई है।

दिल्ली के अस्पतालों में बीते 26 मार्च को मॉक ड्रिल( mock dreal) हुई

कोविड मॉक ड्रिल में देखा जाएगा कि हेल्थ डिपार्टमेंट और स्टाफ इमरजेंसी की स्थिति को कैसे संभालते हैं। वे किस तरह उपलब्ध संसाधनों का पूरा उपयोग करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलाज उपलब्ध कराते हैं। इसमें अस्पतालों के इन्फ्रास्ट्रक्चर, दवाइयों के स्टॉक, ऑक्सीजन की उपलब्धता, डॉक्टरों और स्टाफ की संख्या समेत कई चीजें देखी जाती हैं।भारत में पिछली बार 27 दिसंबर, 2022 को कोरोना मॉक ड्रिल हुई थी। वहीं, दिल्ली के अस्पतालों में बीते 26 मार्च को मॉक ड्रिल हुई थी।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 10 अप्रैल 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 10 अप्रैल 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - बैशाख
अमांत - चैत्र

तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्थी   - अप्रैल 09 09:35 AM – अप्रैल 10 08:37 AM
कृष्ण पक्ष पंचमी - अप्रैल 10 08:37 AM - अप्रैल 11 07:17 AM

नक्षत्र
अनुराधा - अप्रैल 09 02:00 PM – अप्रैल 10 01:39 PM
ज्येष्ठा - अप्रैल 10 01:39 PM - अप्रैल 11 12:58 PM

योग
व्यातीपात - अप्रैल 09 10:13 PM – अप्रैल 10 08:11 PM
वरीयान् - अप्रैल 10 08:11 PM - अप्रैल 11 05:53 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:06 AM
सूर्यास्त - 6:44 PM
चन्द्रोदय - 11:07 PM
चन्द्रास्त -  8:34 AM

अशुभ काल
राहू - 7:37 AM – 9:12 AM
यम गण्ड - 10:47 AM – 12:23 PM
कुलिक - 1:58 PM – 3:33 PM
दुर्मुहूर्त - 12:48 PM – 01:39 PM
वर्ज्यम् - 07:06 PM – 08:39 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM – 12:47 PM
अमृत काल - 04:25 AM – 05:59 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:30 AM – 05:18 AM

 
और पढ़ें ...

Horoscope 10 April 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

आज का राशिफल

मेष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन सम्भव है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मिथुन राशि- कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। भाग-दौड़ बढ़ेगी, परन्तु लाभ के अवसर भी मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत में रुचि हो सकती है। कारोबार में सुधार आयेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। अनावश्‍यक तनाव से बचें।

कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी संयत रहें। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। सुस्वादु खानपान में में रुचि रहेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख का लाभ म‍िलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार की समस्याएं अभी परेशान करेंगी।

सिंह राशि- आत्मविश्वास रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। वाहन की प्राप्ति‍ भी हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। धार्म‍िक स्‍थान पर जाना हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

कन्या राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। माता से धन प्राप्‍त‍ि‍ के योग है। यात्रा के योग हैं।

तुला राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा।

वृश्चिक राशि- माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार के किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। परिवार की समस्याओं की ओर ध्यान दें। धैर्यशीलता बनाये रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मन में नकारात्‍मक व‍िचारों का प्रभाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

धनु राशि- कला या संगीत में रुचि हो सकती है। दाम्पत्‍य जीवन सुखमय रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। आय का कोई दूसरा स्रोत बन सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। व‍िवादों से बचकर रहें।

मकर राशि- नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग भी मिल सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आय में व्यवधान आ सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। म‍ित्रों से भेंट होगी।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। उच्चशिक्षा के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व‍िवादों से दूर रहें।

मीन राशि- सन्तान के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का साथ मिलेगा। मन परेशान रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। भाइयों का सहयेाग म‍िलेगा।

और पढ़ें ...

देश में अगले 5 दिनों में बढ़ेगा तापमान , IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि अगले पांच दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. आईएमडी ने अपनी एडवायजरी में कहा, ‘अगले 5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा.

मौसम कार्यालय ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी. विभाग ने अपने परामर्श में कहा, ‘अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

आईएमडी ने बीते 1 अप्रैल को ही कहा था कि उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों एवं प्रायद्वीपीय क्षेत्र को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. विभाग कहा कि इस दौरान मध्य, पूर्वी और उत्तरपश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी रहने का अनुमान है.

और पढ़ें ...

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की इन 4 बातों का रखें ध्यान, मां लक्ष्मी का घर से कभी नहीं जाएगा वास

Chanakya Niti: आज के आधुनिक समय में भी आचार्य चाणक्य के विचार प्रासंगिक हैं. जीवन में सफल होने के लिए लोग आज भी आचार्य चाणक्य की बातों का अनुसरण करते हैं. उन्होंने अपनी खिताब चाणक्य नीति में पैसे कमाने के बारें में विस्तार से बताया है. उन्होंने ये भी बताया है कि कैसे आप धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी जीवन में अमीर बनना चाहते हैं तो इन 4 बातों का जरुर ध्यान रखें: 

आचार्य चाणक्य के अनुसार, घर या मंदिर में पूजा करने के दौरान चंदन घिसने वाले पत्थर से भगवान  को चंदन नहीं लगाना चाहिए. अगर भगवन इंद्र भी ऐसा करेंगे तो उनका भी धन खत्म हो जाएगा. इसी वजह से कभी पत्थर के चंदन से अपने आराध्य देव को चंदन नहीं लगाना चाहिये. 

आचार्य चाणक्य के अनुसार, अधर्मी इंसान बेहद कम समय में बहुत ज्यादा सफलता हासिल करता है. वो कम समय में ही ज्यादा पैसा कमा लेता है. लेकिन उसकी बर्बादी निश्चित है. भले ही वो कम समय में ज्यादा पैसा कमा ले, लेकिन एक दिन उसके पैसा का नाश हो जगा. इसी वजह से हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिये.

आचार्य चाणक्य के अनुसार, अपने से अधिक ताकतवर इंसानों से दुश्मनी नहीं करनी चाहिए. इससे उम्र कम होती है. इससे आप के धन का भी नाश होता है. इसी वजह से अपने से अधिक ताकतवर इंसान से दोस्ती करनी चाहिए. 

आचार्य चाणक्य ने अपनी किताब में लिखा है कि अमीर इंसान को हमेशा ही गंभीर होना चाहिते. उसे अपने पैसे का हमेशा ही निवेश करते रहना चाहिए, इससे पैसा बढ़ता रहता है. अगर पैसे को तिजोरी में रखेंगे तो एक समय के बाद वो खर्च हो जाएगा. 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 09 अप्रैल 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 9 अप्रैल 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - बैशाख
अमांत - चैत्र

तिथि
कृष्ण पक्ष तृतीया   - अप्रैल 08 10:11 AM – अप्रैल 09 09:35 AM
कृष्ण पक्ष चतुर्थी   - अप्रैल 09 09:35 AM – अप्रैल 10 08:37 AM

नक्षत्र
विशाखा - अप्रैल 08 01:59 PM – अप्रैल 09 02:00 PM
अनुराधा - अप्रैल 09 02:00 PM – अप्रैल 10 01:39 PM

योग
सिद्धि - अप्रैल 08 11:58 PM – अप्रैल 09 10:13 PM
व्यातीपात - अप्रैल 09 10:13 PM – अप्रैल 10 08:11 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:06 AM
सूर्यास्त - 6:39 PM
चन्द्रोदय - अप्रैल 09 10:02 PM
चन्द्रास्त - अप्रैल 10 8:33 AM

अशुभ काल
राहू - 5:05 PM – 6:39 PM
यम गण्ड - 12:23 PM – 1:57 PM
कुलिक - 3:31 PM – 5:05 PM
दुर्मुहूर्त - 04:58 PM – 05:48 PM
वर्ज्यम् - 05:57 PM – 07:31 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM – 12:47 PM
अमृत काल - 03:24 AM – 04:59 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:30 AM – 05:18 AM

और पढ़ें ...