सियासत
सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली अग्रिम जमानत...40 दिन बाद जेल से आएंगे बाहर
नई दिल्ली : दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को अग्रिम जमानत दे दी है।
Delhi Excise Scam: अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज
नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी घोटाला केस में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज शुक्रवार को आएगा। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लोकसभा चुनावों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार करना मौलिक, संवैधानिक या कानूनी अधिकार नहीं है।
ईडी ने कोर्ट में कहा था कि किसी भी राजनीतिक नेता को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत नहीं दी गई है, भले ही वह चुनाव नहीं लड़ रहा हो। अरविंद केजरीवाल को वित्तीय जांच एजेंसी ने 21 मार्च को दिल्ली की अब समाप्त हो चुकी उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ा दी थी।
सोने का रथ, चांदी की पालकी…आज मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, जानिए शुभ मुहूर्त, मंत्र से लेकर सबकुछ
अक्षय तृतीया को आखा तीज भी कहा जाता है. हिंदू धर्म में ये त्योहार बहुत ही महत्व रखता है. ये त्योहार वैशाख महीने के तीसरे दिन मनाया जाता है. अक्षय तृतीया का मतलब होता है. आनंद, सफलता और समृद्धि में कोई कमी न होना. इस दिन विधि-विधान से देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है. ऐसा माना जाता है कि इस शुभ अवसर पर पूजा करने से देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं
ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम के जन्मदिवस के रूप में भी मनाया जाता है. ये त्योहार देश के अलग-अलग जगहों पर परशुराम जयंती के रूप में मनाया जाता है. वहीं ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन गंगा नदी धरती पर अवतरित हुई थी. राजा भागीरथ ने गंगा को धरती पर अवतरित करने के लिए सालों तक तप किया था. इस दिन पवित्र गंगा में स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है. इस दिन देवी अन्नपूर्णा की पूजा करना भी शुभ माना जाता है. इस दिन गरीबों को खाना खिलाएं. इससे कभी भी घर में अन्न की कमी नहीं होती है. वहीं ये भी कहा जाता है कि इस दिन से महर्षि वेदव्यास जी ने महाभारत को लिखना शुरु किया था।
जैन धर्म में इस दिन गन्ने का जूस पीकर व्रत खोलने की परंपरा
अक्षय तृतीया का त्योहार बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. देश के हर क्षेत्र में ये त्योहार अलग तरीके से मनाया जाता है. वहीं जैन धर्म में इस दिन गन्ने का जूस पीकर व्रत खोलने की परंपरा भी है. इस दिन लोग भूखे लोगों और गरीबों को भी गन्ने का जूस पिलाते हैं. ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है ऐसा माना जाता है।
अक्षय तृतीया पूजा सामग्री Akshaya Tritiya Puja Samagri)
अक्षय तृतीया पर पूजा के लिए पूजा की चौकी, पीला कपड़ा, 2 मिट्टी का कलश, कुमकुम, चावल, हल्दी, इलायची, गंगाजल, चंदन, अबीर, गुलाल, कपूर, सुपारी, पीले रंग के फूल, लक्ष्मी-विष्णु जी की तस्वीर, धूप, सिक्का, पंचामृत, सत्तू, चने की दाल, तिल, जौ, फल, फूल, नारियल, दीपक, अष्टगंध, मौली के साथ इस दिन खरीदी गई वस्तु लक्ष्मी जी को पूजा में अर्पित करें.
अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2024 Puja Muhurat)
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त – 10 मई सुबह 05:45 से लेकर 02:50, 11 मई तक.
अक्षय तृतीया पर पूजा मुहूर्त– 10 मई सुबह 5:45 से दोपहर 12:05 तक.
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – सुबह 05:45 से सुबह 10:30
अपराह्न मुहूर्त (चर) – शाम 04:51 से शाम 06:26
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – दोपहर 12:05 से दोपहर 01:41
रात्रि मुहूर्त (लाभ) – रात 09:16 से रात 10:40
Aaj Ka Panchang: आज 10 मई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 10 मई 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- बैशाख
अमांत- बैशाख
तिथि
शुक्ल पक्ष तृतीया- मई 10 04:18 AM- मई 11 02:50 AM
शुक्ल चतुर्थी- आरम्भ: 02:50 ए एम, मई 11, 02:03 ए एम, मई 12
नक्षत्र
रोहिणी- मई 09 11:55 AM- मई 10 10:47 AM
मॄगशिरा नक्षत्र- आरम्भ: 10:47 ए एम, मई 10, अन्त: 10:15 ए एम, मई 11
योग
शोभन- मई 08 05:40 PM- मई 09 02:41 PM
अतिगण्ड- मई 09 02:41 PM- मई 10 12:06 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 06:06 ए एम
सूर्यास्त- 07:04 पी एम
चन्द्रोदय- 07:40 ए एम
चन्द्रास्त- 09:37 पी एम
अशुभ काल
राहू- 10:58 ए एम से 12:35 पी एम
यम गण्ड- 03:50 पी एम से 05:27 पी एम
गुलिक- 07:43 ए एम से 09:20 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:41 ए एम से 09:33 ए एम, 01:01 पी एम से 01:53 पी एम
वर्ज्यम्- 04:15 पी एम से 05:49 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:09 पी एम से 01:01 पी एम
अमृत काल- 07:44 ए एम से 09:15 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:38 ए एम से 05:22 ए एम
शुभ योग
रवि योग- 10 मई 10:47 ए एम से 06:05 ए एम, मई 11
Aaj Ka Rashifal 10 May 2024: आज अक्षय तृतीया के दिन इन राशियों पर जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा...जानें कौनसी हैं वो लकी राशियां
Aaj Ka Rashifal 10 May 2024: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज देर रात 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 7 बजकर 3 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लग जाएगा। आज अक्षय तृतीया है। इसके अलावा आज परशुराम जयंती भी मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
सैम पित्रोदा को आजीवन पार्टी से बाहर करे कांग्रेस : विजय शर्मा
महादेव के भक्तों के लिए खुशखबरी...आज से आरंभ होगी चार धाम यात्रा, कल खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
नई दिल्ली: केदारनाथ धाम से जुडी बड़ी खबर समने आई है. पूजा-अनुष्ठान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कल (10 मई) केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं. श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि कपाट खुलने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. मंदिर को 40 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है.
भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली आज सुबह 8.30 बजे अपने तीसरे पड़ाव गौरामाई मंदिर गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई. 6 मई को देवडोली अपने प्रवास के लिए श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची और 7 मई को अपने दूसरे पड़ाव फाटा पहुंची. 8 मई को देर शाम पंचमुखी डोली गौरमाता मंदिर गौरीकुंड पहुंची. यहां रात्रि विश्राम के बाद 9 मई को केदारनाथ धाम के लिए पंचमुखी डोली रवाना होगी. नौ मई को पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंचेगी जिसके बाद 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान पूर्वक शुभ मुहुर्त में खोल दिए जाएंगे.
बता दें, भारी बर्फबारी और कठिन रास्तों के चलते साल के 6 महीनों केदारनाथ धाम के कपाट बंद रहते हैं. केदारनाथ धाम के कपाट हर साल भाई दूज के दिन बंद होते हैं और 6 महीने के बाद अक्षय तृतीया के दिन केदारनाथ धाम के कपाट खोलने का परम्परा है.
-केदारनाथ धाम से जुडी मान्यता
पौराणिक कथाओं के अनुसार महाभारत का युद्ध समाप्त होने के बाद पांडवों पर भाईयों की हत्या करने का पाप था. इस पाप से उन्हें केवल महादेव ही मुक्ति दिला सकते थे, लेकिन महादेव पांडवों से नाखुश थे. इसलिए वे उन्हें दर्शन नहीं देना चाहते थे. लेकिन पांडवों शंकर जी की तलाश करते हुए केदार खंड पहुंचे. शिव जी ने पांडवों को आता देख खुद का रूप बदल लिया और बैल का रूप धारण कर लिया और वहां मौजूद पशुओं के झुंड में शामिल हो गए.

भीम ने बैल रूपी शिवजी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बैल भूमि में अदृश्य होने लगा, मान्यता है कि भोलेनाथ बैल का वेश धारण करके जब धरती पर समाने लगे तभी भीम ने उनकी पूंछ पकड़ ली भीम ने अपने बल का पूरा प्रयोग किया और बैल के ऊपरी भाग को पकड़ लिया और उसे जमीन में धंसने नहीं दिया. पांडवों की इस भक्ति को देखकर महादेव बहुत प्रसन्न हो गए और उन्होंने भ्रातृहत्या के पाप से पांडवों को मुक्त कर दिया. ऐसा माना जाता है कि भगवान शंकर के जिस भाग को भीम ने पकड़ा था वही आज केदारनाथ में पिंड रूप में स्थापित है.
एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस के 25 केबिन क्रू बर्खास्त, अचानक सिक लीव पर चले जाने से कई फ्लाइट्स करनी पड़ी थी रद्द
नई दिल्ली। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गुरुवार, 9 मई को 25 केबिन क्रू को बर्खास्त कर दिया है। क्रू मेंबर्स के अचानक सामूहिक रूप से बीमारी की छुट्टी लेने के कारण एयरलाइंस को बुधवार, 8 मई को करीब 78 फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा था। एयरलाइन के लगभग 300 कर्मचारियों ने बीमार होने की बात कही और अपने फोन बंद कर लिए थे। इन कर्मचारियों ने लीव के लिए कोई नोटिस भी नहीं दिया। प्रबंधन आज, गुरुवार को केबिन क्रू सदस्यों के साथ टाउनहॉल बैठक भी कर सकता है।
कंपनी और क्रू मेंबर्स के बीच यह विवाद उस वक्त सामने आया है जब एयरलाइन AIX कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) के साथ विलय करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि मैनेजमेंट सामूहिक छुट्टी के पीछे के कारणों को समझने के लिए क्रू मेंबर्स के साथ बातचीत कर रहा है। यह भी बताया कि यात्रियों को असुविधा कम करने के लिए काम किया जा रहा है।
इसलिए नौकरी से निकाला
एयरलाइन का कहना है कि जिन 25 क्रू मेंबर्स को नौकरी से बर्खास्त किया गया है, उन लोगों ने बिना कोई कारण बताए छुट्टी ली है। इसका नतीजा यह हुआ कि बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। जिससे पूरा शेड्यूल बिगड़ गया। कंपनी के सम्मानित यात्रियों को भारी असुविधा हुई। कर्मचारियों का कृत्य न केवल सार्वजनिक हित के प्रति खतरनाक है, बल्कि इससे शर्मिंदगी भी हुई है। प्रतिष्ठा को नुकसान, और कंपनी को गंभीर नुकसान हुआ है।
यूनियन ने मैनेजमेंट को लिखी चिट्ठी
क्रू मेंबर्स की तरफ से एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ (AIXEU) ने प्रबंधन को एक चिट्ठी लिखी है। यूनियन ने एयरलाइन पर कुप्रबंधन और कर्मचारियों के साथ असमान व्यवहार करने का आरोप लगाया है। हालांकि, एयर इंडिया एक्सप्रेस के सूत्रों ने कहा है कि वह किसी भी कर्मचारी संघ को मान्यता नहीं देता है।
SSC भर्ती का इंतजार हुआ खत्म 5 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती,देखे योग्यता
ssc recruitment: SSC भर्ती का इंतजार हुआ खत्म 5 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती,देखे योग्यता कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा बागों में मल्टीटास्किंग स्टाफ की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है आइये इसके बारे में हम आपको डिटेल में बताते है सबकुछ तो बने रहिये अंत तक-
ssc recruitment: SSC MTS Bharti 2024 हेतु आवेदन शुल्क
ssc recruitment: इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ₹100 है जबकि अन्य वर्गों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
ssc recruitment: SSC MTS Bharti 2024 हेतु आयु सीमा
SSC MTS Bharti 2024 के लिए आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तक रखी गई है इसके अलावा आयु की गणना नोटिफिकेशन के अनुसार की जाएगी और सभी वर्गों को सरकारी नियम अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ssc recruitment: SSC MTS Bharti 2024 शैक्षणिक योग्यता
SSC MTS Bharti 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं कक्षा पास होनी चाहिए।
SSC MTS Bharti 2024 हेतु
ssc recruitment: SSC MTS Bharti 2024 के लिए अध्यक्षों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा इसके अलावा हवलदार पोस्ट के लिए अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
SSC MTS Bharti 2024 के लिए आपको ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा जिसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। SSC MTS Bharti 2024 सबसे पहले तो आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छे से देख लेना है ताकि कोई भी जानकारी आपके लिए अधूरी नहीं रहे।
इसके पश्चात आपको आवेदन फॉर्म भरना है और आवेदन फार्म में जो भी जानकारी मांगी गई है उसे सही-सही भर देना है। अब आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करके नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है इसके पश्चात फाइनल सबमिट पर क्लिक करके आवेदन का सुरक्षित प्रिंट आउट निकाल लेना है।
आवेदन फॉर्म शुरू: 7 मई 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 6 जून 2024
Aaj Ka Panchang: आज 9 मई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल...आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 9 मई 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- बैशाख
अमांत- बैशाख
तिथि
शुक्ल पक्ष प्रतिपदा- मई 08 08:51 AM- मई 09 06:21 AM
शुक्ल पक्ष द्वितीया [ क्षय तिथि ] - मई 09 06:21 AM- मई 10 04:18 AM
शुक्ल पक्ष तृतीया- मई 10 04:18 AM- मई 11 02:50 AM
नक्षत्र
कृत्तिका- मई 08 01:33 PM- मई 09 11:55 AM
रोहिणी- मई 09 11:55 AM- मई 10 10:47 AM
योग
शोभन- मई 08 05:40 PM- मई 09 02:41 PM
अतिगण्ड- मई 09 02:41 PM- मई 10 12:06 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 5:52 AM
सूर्यास्त- 6:54 PM
चन्द्रोदय- मई 09 6:25 AM
चन्द्रास्त- मई 09 8:30 PM
अशुभ काल
राहू- 2:00 PM- 3:38 PM
यम गण्ड- 5:52 AM- 7:30 AM
गुलिक- 9:07 AM- 10:45 AM
दुर्मुहूर्त- 10:12 AM- 11:05 AM, 03:25 PM- 04:17 PM
वर्ज्यम्- 03:09 AM- 04:40 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:57 AM- 12:49 PM
अमृत काल- 09:40 AM- 11:10 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:15 AM- 05:03 AM
शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग- मई 08 01:33 PM- मई 09 05:52 AM (कृत्तिका और बुधवार)
Aaj Ka Rashifal 09 May 2024: मेष से मीन राशि तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन?
Rashifal 09 May 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे 09 मई 2024, गुरुवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसी है जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
मेष
आज आपका मन आराम की ओर आकर्षित होगा, जिसके परिणामस्वरूप आलस्य आएगा. ऐसे मामले में, महत्वपूर्ण कार्य की अनदेखी की जा सकती है या लापरवाही के परिणामस्वरूप गलती की जा सकती है. ऑफिस में सहकर्मियों से अहंकारपूर्वक झगड़ा न करें. अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए कुछ नए तरीकों की आवश्यकता होगी. कृतज्ञता के साथ जिम्मेदारियों को स्वीकार करें. किशोरों को अपने क्रोध को नियंत्रण में रखना होगा या अवांछित कंपनी से बचना होगा. व्यापारियों के लिए दिन भाग्यशाली है.
वृषभ
दिन आनंद और सुखद ऊर्जा से भरा रहेगा. यदि आप प्रत्येक चुनौती का उचित जवाब देते हैं तो आप अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफल होंगे. यदि आपकी अपने प्रियजनों के साथ किसी मामूली बात को लेकर असहमति है, तो बुरा न मानें क्योंकि भविष्य में केवल उनकी आलोचनात्मक टिप्पणियां ही मूल्यवान होंगी. करियर में निराशा आ सकती है. कपड़ों के कारोबार से जुड़े लोग भी परेशान हो सकते हैं. छोटे खुदरा विक्रेताओं को अपने उपभोक्ताओं के स्वाद के लिए खानपान से लाभ होता है.
मिथुन
दिन खुशियों से भरा होगा; अपनी भावनाओं को अपने साथ साझा करें. आप पैसे कमाने के नए, कुशल तरीकों की पहचान करने में सक्षम होंगे. आधिकारिक नौकरी भी कुशलतापूर्वक और समय पर आयोजित की जाएगी. ऑफिस में महिला सहकर्मियों से बहस न करें. यदि आप कहीं स्थानांतरित करने का प्रयास कर रहे हैं, तो इसके बारे में ध्यान से सोचें. पैतृक व्यापार करने वाले व्यापारी अच्छा लाभ कमा पाएंगे.
कर्क
आजकल आत्म-संदेह में जीना या खुद को हीन समझना स्वीकार्य नहीं है. चीजों को अपने तरीके से करें, और चीजों को आसान बनाने के लिए विभिन्न तरीकों के साथ प्रयोग करें. जब प्रबंधक काम पर आपकी प्रतिभा को नोटिस करता है, तो वह आपकी जिम्मेदारियों को बढ़ा सकता है. दूसरों का काम का बोझ भी आपके कंधों पर आ सकता है. दिन उन व्यक्तियों के लिए उत्कृष्ट है जो दूध, तेल या तरल पदार्थों से निपटते हैं. मामूली बीमारी की उपेक्षा करने से गंभीर परिणाम हो सकते हैं.
सिंह
आज आपको आवश्यक सुविधाएं प्राप्त करने के लिए प्रयास करना होगा. यदि काम का बोझ थकावट पैदा कर रहा है, तो यात्रा को स्थगित करने पर विचार करें. नया काम शुरू करने वाले लोगों को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. वरिष्ठों के निर्देशों का पालन करें और समय पर कार्यों को पूरा करें. व्यवसायी अपनी वित्तीय चुनौतियों का समाधान निकालेंगे. जो काम रुका हुआ है, वह भी पूरा होता दिख रहा है. युवाओं को पूरे समय अपनी प्राथमिकताएं तय करते रहना होगा.
कन्या
आपको काम और विश्राम के बीच संतुलन बनाना चाहिए; ऐसा करने से आप सफलता की ओर अग्रसर होंगे. यदि आप लेखन या कला में काम करते हैं, तो अपने कौशल में सुधार करने के लिए नई किताबें पढ़ना या ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में भाग लेना सार्थक है. ऑफिस के नियमों का सख्ती से पालन करें. यदि किसी काम में नियमित दोष हैं, तो इसे करने के तरीके में एक छोटा सा बदलाव करने पर विचार करें.
तुला
आज आपको काम पर अधिक भागीदारी प्रदर्शित करने की आवश्यकता हो सकती है. यदि आप अत्यधिक सावधानी के साथ सभी निर्णय लेते हैं तो यह फायदेमंद होगा. ऑफिस में चूक या उपेक्षा न होने दें. बॉस आपकी नौकरी पर नजर रख रहे हैं, इसलिए कोशिश करें कि शिकायत न करें. इलेक्ट्रॉनिक्स में काम करने वाले लोगों की कमाई में वृद्धि देखी जा सकती है. कलात्मक कार्यों में भी रुचि विकसित करें.
वृश्चिक
मन कर्म की अपेक्षा विश्राम में अधिक व्यस्त रहेगा. यदि आप प्रौद्योगिकी का उपयोग करके आधिकारिक कार्यों से निपटते हैं, तो आप अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे. कीटनाशक विक्रेताओं को बेचने के लिए तैयार रहना चाहिए. बच्चों को महत्वपूर्ण कार्यों के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करना चाहिए. समय बर्बाद करने से बचें. युवा समूह को रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. अत्यधिक चिंता आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालेगी.
धनु
आज सकारात्मक लोगों के संपर्क में रहें और अपनी कार्य योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए उनके अनुभवों को आकर्षित करें. सतर्क रहें और आज किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचें. यह माना जा सकता है कि उधार दिया गया पैसा वापस नहीं आएगा या देर से लौटाया जाएगा. काम का बोझ अधिक रहेगा. व्यापारियों को बड़ा लेनदेन करने से पहले सोचना चाहिए. युवा विदेश यात्रा के लिए तैयार होंगे तो जल्द ही सुखद समाचार सुनने को मिलेंगे.
मकर
आशावादी विचारों के साथ दिन की शुरुआत करें. कार्यक्षेत्र में नए कर्तव्यों को सौंपा जा सकता है. दूसरी ओर, उच्च स्तर के अधिकारियों को खुश करने की आवश्यकता है. व्यापारियों के लिए घाटे का दिन हो सकता है. हतोत्साहित हुए बिना, भविष्य की योजना में भूलों की अनुमति न दें. युवा छात्रों के लिए दिन विशिष्ट रहेगा. बदलते मौसम का किसी के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
कुंभ
आज आपको सभी कार्यों को तेजी से पूरा करना चाहिए. सुनिश्चित करें कि आप अपने रास्ते में आने वाले किसी भी कार्य को पूरा करते हैं. काम के दबाव के कारण आपका आत्मविश्वास स्तर कम हो सकता है, फिर भी टीम के साथ काम करने से उत्कृष्ट परिणाम मिल सकते हैं. ऑफिस में माहौल व्यावहारिक रूप से सामान्य रहेगा. सहकर्मियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करें. व्यवसायियों को अपने ग्राहकों के प्रति विनम्र होना चाहिए.
मीन
आज का दिन रूटीन रहेगा. नौकरी और निजी संबंधों में लोग पूरा सहयोग करेंगे. आप अपनी छिपी प्रतिभाओं की बदौलत सबसे कठिन परिस्थितियों में भी उपलब्धि हासिल करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को समय की कीमत समझते हुए अपनी आजीविका के लिए कुछ नया प्लान जरूर करना चाहिए. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी दिन बेहतरीन है.
एस्ट्राजेनेका ने दुनियाभर से कोरोना वैक्सीन वापस मंगाई...जानिए वजह..!!
दिल्ली :- दुनियाभर में कोरोनावायरस महामारी के दौरान लोगों को टीके मुहैया कराने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने अपना कोरोना का टीका वापस मंगा लिया है। कंपनी ने कहा है कि वह दुनियाभर से अपनी वैक्सजेवरिया वैक्सीन को वापस मंगा रही है। गौरतलब है कि एस्ट्रा जेनेका के लाइसेंस वाली कोविशील्ड वैक्सीन ही भारत में भी कोरोना से बचाव के लिए दी गई थी
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने दावा किया है कि वैक्सीन का अपडेट संस्करण उपलब्ध है, ऐसे में वैक्सीन के पुराने स्टॉक को वापस मंगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 5 मार्च को ही वैक्सीन वैक्सजेरवरिया को वापस मंगाने का फैसला कर लिया था, लेकिन यह आदेश 7 मई से प्रभावी हुआ।ब्रिटिश-स्वीडिश फार्मास्यूटिकल कंपनी एस्ट्राजेनेका का यह कदम ऐसे वक्त सामने आया है, जब कंपनी ने बीते दिनों ही स्वीकार किया है कि कुछ मामलों में कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट सामने आए हैं और इसकी वजह से कुछ लोगों में थ्रंबोसिस थ्रंबोसाइटोपीनिया सिंड्रोम बीमारी के लक्षण देखे गए है
कंपनी के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे
एस्ट्राजेनेका कंपनी कोविड वैक्सीन को लेकर कई मुकदमों का सामना कर रही है। आरोप है कि कोविड वैक्सीन लगने के बाद कई लोगों की जान गई है। जैमी स्कॉट नामक एक व्यक्ति ने एस्ट्राजेनेका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। स्कॉट का आरोप है कि वैक्सीन लेने के बाद उसके शरीर में खून के थक्के जमने की समस्या हुई और दिमाग में भी ब्लीडिंग हुई। इससे उसके मस्तिष्क को नुकसान हुआ।
Aaj Ka Panchang: आज 8 मई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 8 मई 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- बैशाख
अमांत- चैत्र
तिथि
कृष्ण पक्ष अमावस्या- मई 07 11:41 AM- मई 08 08:51 AM
शुक्ल पक्ष प्रतिपदा- मई 08 08:51 AM- मई 09 06:21 AM
नक्षत्र
भरणी- मई 07 03:32 PM- मई 08 01:33 PM
कृत्तिका- मई 08 01:33 PM- मई 09 11:55 AM
योग
सौभाग्य- मई 07 08:58 PM- मई 08 05:40 PM
शोभन- मई 08 05:40 PM- मई 09 02:41 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 5:53 AM
सूर्यास्त- 6:53 PM
चन्द्रोदय- मई 08 5:39 AM
चन्द्रास्त- मई 08 7:23 PM
अशुभ काल
राहू- 12:23 PM- 2:00 PM
यम गण्ड- 7:30 AM- 9:08 AM
कुलिक- 10:45 AM- 12:23 PM
दुर्मुहूर्त- 11:57 AM- 12:49 PM
वर्ज्यम्- 12:44 AM- 02:13 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 09:13 AM- 10:41 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:16 AM- 05:04 AM
शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग- मई 08 01:33 PM- मई 09 05:52 AM (कृत्तिका और बुधवार)
Horoscope 8 April 2024 : इन राशियों का चमकेगा भाग्य...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…!!
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मानसिक शांति मिलेगी। कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। आज आपके सभी सपने साकार होंगे। हालांकि, रिलेशनशिप में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ मिलकर रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करें। कुछ जातक आज फैमिली के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
वृषभ राशि- आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। निवेशों से प्रॉफिट होगा। ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं रहेगी। आज परिवार के सदस्यों की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। मैरिड लाइफ में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। हालांकि, ऑफिस पॉलिटिक्स का असर आपके कार्यों पर पड़ सकता है। तनाव से बचें और नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। थोड़ा टाइम खुद के साथ स्पेंड करें। सेल्फकेयर एक्टिविटीज में शामिल हों। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन राशि- लंबे समय से रुका हुए कार्य सफल होंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की प्रशंसा होगी। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के भरपूर अवसर मिलेंगे। मैरिड लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। लाइफ में नए परिवर्तनों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।
कर्क राशि- आज आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में नेटवर्किंग के नए अवसर मिलेंगे। भाई-बहन से विवाद हो सकता है। शांत दिमाग से निर्णय लें। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी से बातचीत के जरिए रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। बिजनेसमेन को आज व्यापार में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल होगा।
सिंह राशि- प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की प्रशंसा होगी। फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। करियर में कई बदलाव आएंगे। जीवनसाथी से अनबन के संकेत हैं। पिछले निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा, लेकिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। करियर में अपने स्किल और टैलेंट का प्रदर्शन करने के कई भरपूर अवसर मिलेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। जीवन की नए सिरे से शुरुआत करने के लिए तैयार रहें।
कन्या राशि- आज आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है। विदेश में जॉब या पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिजनों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। शांत दिमाग से फैसले लें। क्रोध पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें
तुला राशि- कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज कार्यस्थल पर विरोधी एक्टिव रहेंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स के चलते डिस्टर्बेंस बढ़ सकती है। हालांकि, शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। वाहन के रखरखाव, वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। रोजगार के मौके मिलेंगे।
वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, फिर भी मन में नकारात्मक विचारों से बचें। कारोबार में कुछ सुस्ती हो सकती है। लाभ में कमी हो सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। कड़ी मेहनत रंग लाएगी। करियर में सफलता मिलेगी। प्रोफेशनल लाइफ में कई महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। साथी संग रिश्ता मजबूत और गहरा होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आज शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार से जुड़े लिए गए फैसले लाभकारी साबित होंगे। हालांकि, कार्यस्थल पर कार्यों की चुनौतियां बढ़ सकती है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आप घर मरम्मत कराने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा।
धनु राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम में वृद्धि होगी। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ी चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अपने परफॉर्मेंस पर फोकस करें। आज कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मकर राशि- कारोबार में मुनाफा होगा, लेकिन धैर्यशीलता में कमी आएगी। मन परेशान रहेगा। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के भरपूर अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज दोस्तों की मदद से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आय के स्त्रोतों से पैसे आएंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। किंतु बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश भी जा सकते हैं।
कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन खर्चों की अधिकता से मन चिंतित रह सकता है। आज लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वातावरण अनुकूल रहेगा। अज्ञात भय मन को परेशान कर सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि, कार्यभार में वृद्धि।
मीन राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। रहन-सहन थोड़ा कष्टमय रहेगा। कार्यों की व्यस्तता रहेगी। आत्मसंयत रहें और सोच-समझकर निर्णय लें।आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। वाहन सुख में कमी आ सकती है।
ED Raided : 7 नए ठिकानों पर दूसरे दिन ईडी ने फिर की छापेमारी...भारी मात्रा में कैश बरामद…!!
रांची। ईडी ने मंगलवार को रांची में सात ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान डोरंडा क्षेत्र में रहने वाले राजू सिंह नामक कांट्रैक्टर के आवास से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। ईडी ने कैश की गिनती के लिए बैंक अधिकारियों को मशीन के साथ बुलाया है।बता दें कि सूचना के मुताबिक सोमवार को झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान मिले लीड के आधार पर मंगलवार को श्यामली गली डोरंडा, सिंहमोड़, आईटीआई बस स्टैंड और रांची में नए ठिकानों पर रेड डाली जा रही है।
सोमवार की छापेमारी में मंत्री के पीएस संजीव कुमार लाल, उनके घरेलू सहायक जहांगीर आलम और बिल्डर मुन्ना सिंह के ठिकानों से कुल 35 करोड़ 23 लाख रुपए की राशि बरामद की गई थी। संजीव कुमार लाल और जहांगीर आलम को ईडी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी उन्हें आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की दरख्वास्त करेगी।
सुरक्षित हूँ बीजेपी सरकार की वजह से : राधिका खेड़ा
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व नेत्री और संगठन में राष्ट्रीय समन्वयक रही राधिका खेड़ा ने अंततः आज भाजपा की सदस्यता ले ली। एक दिन पहले ही राधिका खेड़ा ने कांग्रेस और पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। उनके अलावा दिल्ली के दफ्तर में मशहूर टीवी स्टार शेखसर सुमन ने भी बीजेपी में एंट्री ले ली।
भाजपा प्रवेश के बाद राधिका खेड़ा ने कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जो कुछ भी उनके साथ हुआ उसके बाद वापस आ पाई हैं तो वह सिर्फ छत्तीसगढ़ की भाजपा और मोदी सरकार की वजह से ही आ पाई। ये मोदी जी की बेटियों की सुरक्षा की गारंटी ही थी जिसके वजह से आज वहां से सुरक्षित वापिस लौट सकी। राधिका खेड़ा ने कहा कि उन्हें कांग्रेस में रहते हुए सजा मिली हैं। सजा हिन्दू होने की, रामभक्त और सनातनी होने की। राधिका ने पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह उनका आभार व्यक्त करती हैं कि उन्होंने राम लला के परिवार का हिस्सा बनने का उन्हें मौक़ा दिया हैं।
