सियासत
दूसरे बैंक के एटीएम से रकम निकालना हुआ महंगा...आइए जानें कितना शुल्क बढ़ा…!!
नई दिल्ली। एटीएम का इस्तेमाल करना आपकी जेब पर और भारी पड़ सकता है। अब तक आप किसी भी बैंक के एटीएम से अपने पैसे निकालते थे तो आपकी फीस कम लगती थी, लेकिन अब इसके लिए आपको पहले से ज्यादा फीस देनी पड़ेगी। एटीएम उद्योग परिसंघ और भारतीय रिजर्व बैंक ने दूसरे बैंक के एटीएम से रकम निकालने या लेनदेन करने पर इंटरचेंज शुल्क बढ़ाकर 20 से 23 रुपए तक करने का फैसला लिया है। ज्यादा नकदी निकालने पर इससे अधिक सुविधा शुल्क भी लिया जा सकता है।
बता दें कि एटीएम उद्योग परिसंघ और भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में एक मीटिंग रखी थी। इस मीटिंग में उन्होंने दूसरे बैंक के एटीएम उपयोग करने पर शुल्क बढ़ाने को लेकर फैसला लिया है। बताया जाता है कि इंटरचेंज शुल्क तब लगाया जाता है, जब आप किसी दूसरे बैंक के एटीएम या व्हाइट लेबल एटीएम पर जाकर अपने कार्ड से लेनदेन करते हैं। यह शुल्क आपके बैंक से वसूला जाता है।
पहले इतना था चार्ज-
पहले इंटरचेंज फीस 15 रुपए प्रति लेनदेन थे, जिसे 1 अगस्त 2021 को बढ़ाकर 17 रुपए कर दिया गया थे। वहीं गैर वित्तीय लेनदेन पर शुल्क 5 रुपए से बढ़ाकर 6 रुपए कर दिया गया था। लेकिन 2012 में एटीएम इंटरचेंज शुल्क 18 रुपए था, जिसे घटाकर 15 रुपए किया गया था।
: क्या है इंटरचेंज शुल्क?
अगर किसी एक बैंक का ग्राहक किसी अन्य बैंक के एटीएम से अपने कार्ड का इस्तेमाल कर पैसे निकालता है, तो ऐसी स्थिति में जिस बैंक के एटीएम से पैसे निकाले जाते हैं, वह मर्चेंट बैंक हो जाता है। ऐसे में आपके बैंक को मर्चेंट बैंक को एक निश्चित शुल्क का भुगतान करना होता है, जिसे एटीएम इंटरचेंज शुल्क कहा जाता है। इंटरचेंज शुल्क दूसरे बैंक के एटीएम से एक सीमा के बाद निकासी करने पर लगाया जाता है।
मातम में बदली शादी की खुशियाँ, हल्दी रस्म के दौरान आया हार्ट अटैक, युवती की मौत
मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर से एक दिल दहला देने वाला सामने आया हैं. जहाँ पल भर में ही शादी खुशिया मातम में बदल गई और पूरा परिवार शोक में चला गया. मिली जानकरी के अनुसार चचेरी बहन के हल्दी के प्रोग्राम में एक युवती की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवती मोहल्ले की कुछ लड़कियों के साथ अपनी चचेरी बहन के हल्दी के प्रोगाम में डांस कर रही थी।
डांस करते-करते वह गिर गई और गिरते ही उसकी जान चली गई। इस दौरान साथ में डांस करने वाली युवतियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और युवती को लेकर तुरंत डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच पड़ताल के बाद युवती की हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि की। युवती के डांस के दौरान जमीन पर गिरने का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घर-परिवार में कोहराम मच गया।
मामला लिसाड़ी गेट के अहमदनगर गली नंबर 2 का है। यहां के रहने वाले महताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की रविवार को आशियाना कॉलोनी से बारात आनी थी। बारात से पहले घर में हल्दी का प्रोग्राम चल रहा था। घर में आयोजित इस कार्यक्रम में नाच-गाने का भी आयोजन किया गया था। दुल्हन की चचेरी बहन रिमशा उत्तरी मेहताब मोहल्ले की लड़कियों के डांस कर रही थी। रिमशा डांस करते-करते अचानक से जमीन पर गिर पड़ी। रिमश के जमीन पर गिरते ही बच्चे शोर मचाने लगे। रिमशा के साथ जो बच्चे और अन्य युवतियां डांस कर रही थीं उन्होंने उसे उइाने का प्रयास किया लेकिन रिमशा उठी नहीं। शोर-शराबा सुनकर घर वाले रिमशा के पास पहुंचे। उन्होंने भी रिमशा को उठाने की कोशिश की। रिमशा के शरीर में कोई हलचल न होने पर चीख-पुकार मच गई। रिमश को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने रिमशा को मृत घोषित कर दिया।
दुल्हा ने दुल्हन की गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार...जानें क्या है वजह…!!
उन्नाव। उत्तरप्रदेश के उन्नाव में कोतवाली थाना क्षेत्र के एखलाक नगर में शादी में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर एक पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मंच गया। सूचना मिलने पर मौके में पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि एखलाक नगर में रविवार की सुबह एक घर में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि नई बस्ती के रहने वाले जुम्मन अंसारी ने अपनी बेटी चांदनी की शादी गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के एखलाक नगर में रहने वाले नदीम से 21 अप्रैल को कराई थी। जुम्मन अंसारी ने अपनी हैसियत के हिसाब से शादी में खर्च भी किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को पति और ससुराल के लोग शादी में मोटरसाइकिल न मिलने की वजह से प्रताड़ित करने लगे थे।
जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो शादी के 8 दिन बाद ही पति नदीम ने पत्नी चांदनी की गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतिका महिला चांदनी की बहन शाइना ने बताया की शादी 8 दिन पहले ही 21 अप्रैल को नदीम के साथ हुई थी। शादी में मोटरसाइकिल की यह लोग मांग कर रहे थे। कल रात में एक घंटे बहन से फोन पर बात हुई और सुबह उसकी सास का फोन आया की घर आ जाओ।
बहन ने कहा, हम लोगों ने जब जाकर देखा तो बहन की मौत हो चुकी थी, दो दिन पहले भी बहन के पति नदीम ने मां को भी चाक़ू मारा था पर मां ने बात बिगड़ने के डर से नहीं बताया था। अब इन लोगों ने उसकी बहन की हत्या कर दी।
Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस पार्टी ने ओडिशा के इन सीटों पर जारी किए उम्मीदवारों के नाम, देखें लिस्ट
Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए ओडिशा से 2 उम्मीदवारों और ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। नागेंद्र प्रधान और सुरेश महापात्रा क्रमशः संबलपुर और कटक लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे।
विधानसभा चुनाव के लिए भी जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट
ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा के लिए भी चुनाव होने हैं. वहीं कांग्रेस ने ओडिशा की 8 विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों का ऐलान किया है. पार्टी ने बारीपड़ा (आरक्षित) सीट से पूर्व प्रत्याशी बादल हेमब्राम का टिकट काटकर प्रमोद कुमार हेमब्राम को उम्मीदवार बनाया है.

Aaj Ka Rashifal 29 April 2024: मेष से मीन राशि तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन?
Rashifal 29 April 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे 29 अप्रैल 2024, सोमवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसी है जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
मेष
महादेव की कृपा आज आपकी परेशानियों का समाधान करती नजर आ रही है. भविष्य की तैयारी करते समय अल्पकालिक योजना से बचें. पूर्ण अवरुद्ध काम आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं. आज आपको धैर्य की जरूरत है. आईटी युवा निश्चित रूप से अपनी कड़ी मेहनत से परियोजना के परिणाम देखेंगे. दिल और डायबिटीज पीड़ितों को सतर्क रहना होगा. घर में विवाह योग्य व्यक्ति हो तो प्रस्ताव आ सकता है.
वृषभ
आज आर्थिक सहायता संभव है. तेज बुद्धि कठिन से कठिन चीजों को भी आसान बना देती है. समर्पण के कारण धार्मिक ग्रंथों का पठन मूल्यवान होगा. सामग्री जुटाने से आपकी कुछ कमाई खर्च हो सकती है. वरिष्ठों के साथ कार्यस्थल संबंध अच्छे रहेंगे. नई परियोजनाएं आईटी कर्मचारियों का इंतजार कर रही हैं. प्लास्टिक या मेडिकल कारोबारियों को लाभ हो सकता है. भविष्य की चिंताओं को युवाओं को परेशान नहीं करना चाहिए. यूरिन इंफेक्शन से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. पारिवारिक जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ जाता है. घर के बुजुर्गों को सतर्क रहने के लिए कहें
मिथुन
आज परेशानियां और खतरनाक श्रम आपको परेशान कर सकता है. आपकी दयालुता आपकी संपत्ति है. कार्यस्थल के मानदंडों और अनुशासन का पालन करें. यदि नौकरी का तनाव बढ़ रहा है, तो राहत के लिए धैर्य रखें. व्यापार मालिकों को बढ़ने के लिए इंतजार करना चाहिए. बच्चों को अपने लक्ष्यों को समायोजित करना पड़ सकता है. संक्रमण बढ़ सकता है, इसलिए स्वच्छ और सतर्क रहें. यदि आप अपनी मां के साथ रह सकते हैं, तो उनकी सेवा करें.
कर्क
आज की शुरुआत शांति और सकारात्मकता से होगी. जीवन के कई पहलुओं में प्रतिस्पर्धा होती है. वर्तमान जीवन के लिए खुद को अपडेट करें- चुनौतियां बढ़ेंगी. काम पर कड़ी मेहनत करें और अपने नियोक्ता की बात सुनें. यदि व्यवसाय आगे नहीं बढ़ रहा है तो आपको धैर्य रखना चाहिए. मरीजों को स्वस्थ दिन पर उदासीनता से बचना चाहिए. परिवार के सदस्यों के प्रति दयालु होने से सम्मान अर्जित होता है. युवाओं की मदद करें.
सिंह
आज अपने ज्ञान को बनाए रखें और अपने कार्य कर्तव्यों को बढ़ाएं. शोधकर्ताओं और सैन्य कर्मियों के पास एक आसान रास्ता होगा. थोक विक्रेताओं को लाभ होगा और खुदरा संबंध बनाए रखेंगे. अनाज व्यापारी अच्छा पैसा कमाते हैं. चोट लगने वाले कान के संक्रमण से सावधान रहें. घर के सभी बुजुर्गों का ध्यान रखें. वैवाहिक तनाव को दूर करने के लिए बात करें
कन्या
आज सच्चे दोस्तों की जरूरत पड़ सकती है. आधिकारिक रोजगार में दस्तावेजों की निगरानी की जानी चाहिए. छोटी-छोटी बातों पर चिंता करना बंद करें. व्यावसायिक संबंध बनेंगे, लेकिन धैर्य रखें. एक साथी के साथ काम करते समय, लेनदेन और दस्तावेज़ीकरण में देरी से बचें. जल्द ही कोई बड़ी पहल सफल हो सकती है. माइग्रेन पीड़ित सावधान रहें. सोने और सिर की मालिश करने से मदद मिलेगी. पुराने करीबी दोस्तों से मिलना यादें वापस लाता है.
तुला
सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़नी चाहिए. अच्छा, मजबूत व्यवहार की आवश्यकता है. आज किसी के साथ अपनी उदासी साझा करें. महिलाओं के साथ ऑफिस के झगड़े से बचें. कोई भी तर्क तनाव पैदा कर सकता है. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए प्लान्स की जरूरत पड़ सकती है. सेहत के लिए ओवरईटिंग से बचें. बीमार लोगों को चौकस रहना चाहिए क्योंकि शारीरिक दर्द और थकावट हो सकती है. महिलाओं को अपना काम पूरा करना चाहिए और घरेलू झगड़े की अफवाहों से बचना चाहिए.
वृश्चिक
एक अनुकूल ग्रह संयोजन आज आपको सफल होने में मदद करेगा. आपको साहस और आत्मविश्वास के साथ चुनौतीपूर्ण चीजें सरल लगेंगी. ऑफिस आनंदमय रहेगा. सभी की मदद से बॉस बेहतरीन परफॉर्मेंस की तारीफ करेंगे. नौकरी करने वालों और स्थानांतरणकर्ताओं के लिए अच्छी खबर आ रही है. इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद विक्रेता पैसे खो सकते हैं. सेहत के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा है, लेकिन नशे में धुत लोगों को तुरंत निकल जाना चाहिए. घर के बुजुर्गों को सलाह दी जाएगी और आशीर्वाद दिया जाएगा.
धनु
आज मन भटकने से परेशानी हो सकती है. महत्वपूर्ण कार्य या व्यावसायिक जिम्मेदारियों पर ध्यान दें. खर्च संभव है. कमाई देखकर ज्यादा खर्च करें. कार्यस्थल के झगड़ों से बचें. कार्यालय रोजगार के लिए यात्रा की आवश्यकता होती है, लेकिन वायरल संक्रमण से सावधान रहें. रेस्तरां मालिकों को स्वच्छता और प्रबंधन को प्राथमिकता देनी चाहिए. युवाओं और छात्रों को अधिक मेहनत करनी चाहिए. दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी से वाहन चलाएं. आज जीवनसाथी मुस्कुराएगा.
मकर
आज के काम के लिए समर्पण की आवश्यकता है. एक शांत रवैया विकसित करें. विनम्रता दूसरों को आकर्षित करती है. ऑफिस में ऐसा श्रम न करें, जिससे बॉस के साथ आपकी प्रतिष्ठा खराब हो. आर्थिक नुकसान व्यापारियों को त्रस्त कर सकता है. छात्र स्कूल में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, और किशोर अपने करियर को आगे बढ़ा सकते हैं. जो बीमार हैं उन्हें मदद मिलेगी. जरूरत पड़ने पर दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं और सहायता करें.
कुंभ
आज आपको हिम्मत के साथ कड़े फैसले लेने होंगे. सकारात्मक सोच चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को संभालना आसान बनाती है. यदि आप सोशल मीडिया गतिविधि और सामाजिक जीवन को बढ़ावा देना चाहते हैं, तो अपने संपर्कों में सुधार करें. अभिनेता आज प्रदर्शन कर सकते हैं. कॉस्मेटिक व्यवसाय के मालिकों को आज लाभ देखने को मिलेगा. रक्त की बीमारियों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है. पारिवारिक यात्रा संभव बन रही है. अपने क़ीमती सामान और दस्तावेजों को चोरी से बचाएं.
मीन
आज, छोटे मुद्दों को खारिज करें और चिंता न करें. जितनी जल्दी हो सके, दिनों से बकाया काम का निपटान करें. आपकी नौकरी प्रोफ़ाइल भारी संभावनाओं को जन्म दे सकती है. छात्रों को अपनी कमजोरियों पर ध्यान देना चाहिए और शिक्षक के माध्यम से खुद का समर्थन करना चाहिए. स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिए; मिर्च-मसालेदार भोजन से बचें. पिता को फोन करके उनके स्वास्थ्य की जांच करें कि क्या वह दूर रहते हैं.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उड़ीसा के झारसुगुड़ा में विशाल रैली
नहाते समय बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 10वीं के दो छात्रों की मौत, घर में पसरा मातम
रीवा/ मध्य प्रदेश : ख़बर रीवा जिले से हैं, जहां नहाते समय बिहर नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई है, कक्षा 10वीं के दोनो छात्रों के शवों को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, रीवा जिले के बिहर नदी करहिया घाट में किसन पाण्डेय (पिता सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय) उम्र 16 वर्ष निवासी संजय नगर, व कृष्णा कोरी (पिता अंबिका कोरी) उम्र 16 वर्ष निवासी संजय नगर कक्षा 10वीं का परीक्षा दिया था। दोनों शनिवार को घर से नहाने के लिए बिहर नदी गए थे, लेकिन काफी देर तक वह घर वापस नहीं पहुंचे तो इसके बाद परिजन उनकी तलाश में निकले तो दोनों छात्रों के कपड़े बिहर नदी के किनारे पड़े मिले।
लेकिन उनकी साइकिल वहां नहीं दिखी, जिससे परिजनों को दोनो के नदी में डूबने की आशंका हुई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों छात्रों के शवो को बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को मर्चरी हाउस में रखवा कर जांच करना शुरू कर दिया। वहीं छात्रों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम सा मचा हुआ है।
Aaj Ka Panchang: आज 28 अप्रैल 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 28 अप्रैल 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- बैशाख
अमांत- चैत्र
तिथि
चतुर्थी - 08:21 ए एम तक
नक्षत्र
मूल - 04:49 ए एम, अप्रैल 29 तक
योग
शिव - 02:06 ए एम, अप्रैल 29 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 06:12 ए एम
सूर्यास्त- 07:00 पी एम
चन्द्रोदय- 11:13 पी एम
चन्द्रास्त- 11:13 पी एम
अशुभ काल
राहू- 05:24 पी एम से 07:00 पी एम
यम गण्ड- 12:36 पी एम से 02:12 पी एम
गुलिक- 03:48 पी एम से 05:24 पी एम
दुर्मुहूर्त- 05:18 पी एम से 06:09 पी एम
वर्ज्यम्- 12:35 पी एम से 02:12 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:10 पी एम से 01:02 पी एम
अमृत काल- 10:19 पी एम से 11:57 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:42 ए एम से 05:27 ए एम
Rashifal : 28 अप्रैल को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
Rashifal 28 April 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे 28 अप्रैल 2024, रविवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसी है जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
मेष
विपरीत परिस्थितियां आज आपको परेशान कर सकती हैं. धैर्य और मानसिक शक्ति की जरूरत है. जल्दबाजी में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेने से गलतियाँ हो सकती हैं, और डर आपको भ्रमित कर सकता है. कर्मचारियों को कार्यालय के नियमों का पालन करना चाहिए. एक टीम का नेतृत्व करने के लिए सहयोग की आवश्यकता होती है. अपने बॉस के आदेशों का पालन करें. उनके असाइनमेंट को प्राथमिकता दें. गलत कामों से दूर रहें. स्वास्थ्य के लिहाज से, मौसम में उतार-चढ़ाव और भोजन की खराब आदतें जटिलताओं का कारण बन सकती हैं. चोट से बचने के लिए ऊंचाई पर सावधान रहें. अपने माता-पिता का ख्याल रखें और उनके साथ समय बिताएं.
वृषभ
छोटी-मोटी असुविधाओं को बंद करना आपको महंगा पड़ेगा. यदि आप अधीर हैं तो मार्गदर्शन के लिए बुजुर्ग लोगों से पूछें. कई दिनों से लंबित महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा करें. प्रतिभाशाली अभिनेताओं और कलाकारों को दिखाया जाएगा. सौंदर्य प्रसाधन विक्रेताओं को लाभ होगा. स्वस्थ भोजन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है. बाहर तले हुए भोजन से बचें. अगर वह आपको बर्दाश्त नहीं करता है, तो उसे अपने स्वास्थ्य के बारे में बताएं.
मिथुन
उनकी राशि वाले लोगों को आज नारी शक्ति की सराहना करनी चाहिए. घर और काम में महिलाओं का सम्मान करने से भाग्य में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर वरिष्ठ महिलाओं के साथ समन्वय बढ़ाएं. कार्यस्थल के तनाव को धैर्य से हल किया जा सकता है. युवाओं को तकनीकी कौशल में सुधार करना चाहिए. आज कुछ सज-धज कर लो. खरीदारी के लिए दिन अच्छा रहेगा. शुगर के मरीजों को अपने स्वास्थ्य की निगरानी करनी चाहिए. घर-घर में धर्म व्याप्त रहेगा. गरीब स्त्री को मिठाई खिलाएं.
कर्क
नियोजित परियोजनाओं के लिए आज अतिरिक्त धन की आवश्यकता हो सकती है. स्मार्ट निर्णय आज किए जाने चाहिए. कार्यालय की लापरवाही महंगी पड़ सकती है, क्योंकि उच्च पदस्थ अधिकारी आपको देखते हैं. असंबंधित विषयों में हस्तक्षेप करने से बचें. इलेक्ट्रॉनिक्स और चिकित्सा उत्पाद विक्रेताओं को लाभ हो सकता है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कानों को प्रभावित कर सकती हैं. श्वसन संबंधी समस्याओं के लिए डॉक्टर से परामर्श करें. यदि स्थिति बनी रहती है, तो सतर्क रहें. निवास स्थान में चोरी संभव है, इसलिए कीमती सामान सुरक्षित रखें.
सिंह
आज आपका मानसिक तनाव दूर हो जाएगा और आप प्रसन्न दिखोगें. लंबे समय से रुके हुए काम खत्म होंगे. किसी कार्यालय-साथी की परेशानियों को जाने बिना उसे पैसे दान करने से बचें वरना आप इसे खो सकते हैं. यदि फर्म दिनों से पैसा खो रही है, तो धैर्य रखें क्योंकि त्वरित निर्णय आपको महंगा पड़ सकता है. सेहत के लिहाज से आज ही मांसपेशियों को आराम देने के लिए मसाज करें. पारिवारिक सद्भाव आपको परेशानी से बचने में मदद करेगा
कन्या
आज आप ऊर्जावान और आत्मविश्वास महसूस करेंगे. हालांकि, आर्थिक पहल में निवेश करने से पहले नुकसान और लाभ का आकलन करना बुद्धिमानी है. एक जोखिम भरी स्थिति में रहने की आवश्यकता होती है. कार्यालय के काम को सुचारू रूप से चलाने में मदद करें. व्यापार को लेकर तनाव बढ़ सकता है. प्रतियोगिता के लिए तैयार छात्रों को कमजोर पाठ्यक्रमों पर ध्यान देना चाहिए. दोगुना करो. कब्ज के साथ स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं. निर्जलीकरण से बचने के लिए पानी का सेवन बढ़ाएं. परिवार की महिलाओं के साथ सम्मान और सहयोग करें.
तुला
आपकी रुचि से जुड़े सभी कार्य संभव होंगे. सकारात्मक रहें और कड़ी मेहनत करें. पसंदीदा कला का काम सफलता दिलाएगा. आधिकारिक नौकरी में टीम वर्क में सुधार करें. व्यवसायियों को बढ़ने के लिए नई रणनीति बनानी होगी. ग्राहकों की पसंद को नजरअंदाज करना आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है. अब लाभ के लालच का समय नहीं है. युवाओं और छात्रों को सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए. लगातार सिरदर्द से पीड़ित लोगों को डॉक्टर को दिखाना चाहिए. पित्ताशय की थैली के रोगियों को सतर्क रहना चाहिए.
वृश्चिक
दिन की शुरुआत करने के लिए धूप में पानी दें. यदि आपके पास खाली समय है, भगवान, इसे अपने परिवार के साथ बिताएं. प्रियजनों के साथ एक व्यथित मन साझा करना इसे शांत करने में मदद करता है. लोगों को आपकी गंभीर वाणी पसंद आएगी, लेकिन बहुत अधिक भावुकता इसे बर्बाद कर सकती है. सरकारी कर्मचारियों को अक्सर पदोन्नति मिलती है. नई कंपनियां शुरू करने वाले कारोबारियों को लाभ होगा. जंक फूड और बासी फूड से बचें. घर के छोटे बच्चों को किताबें गिफ्ट करें.
धनु
आज का दिन विशेष रहेगा क्योंकि आप प्रमुख लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे. काम पर दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करना खतरनाक है. ऑफिस के काम के लिए अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है. तनाव मुक्त होकर काम करें. काम का बोझ कम करें. खाद्य उद्योग में उन लोगों को उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करनी चाहिए. संघीय जांच हो सकती है. छात्रों को समय का संरक्षण करना चाहिए. युवाओं को अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार के लिए ऐसे पाठ्यक्रम खोजने चाहिए. जो लोग टीवी, स्मार्टफोन और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उन्हें समस्या हो सकती है. घरेलू मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करें.
मकर
आपको राजनीतिक संपर्क और प्रचार को बढ़ावा देना चाहिए. आप अपने व्यवहार से दूसरों को आकर्षित कर सकते हैं और सफलता में वृद्धि कर सकते हैं. अपने दोस्तों को बढ़ाएं, लेकिन पुराने लोगों के साथ कड़वा मत बनो. कंपनी की बैठक आपके काम का जश्न मनाएगी. व्यवसायियों को बेहतर प्रबंधन के लिए योजना बनानी चाहिए और मजबूत करना चाहिए. युवाओं को अनुभव का उपयोग करना चाहिए और अब एक नया काम या कोर्स सीखना चाहिए. बड़े नए निवेश न करें. कब्ज वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. परिवार के पिता आपकी मदद करेंगे.
कुंभ
आज सावधान और धैर्य रखें क्योंकि छोटे विषयों पर बहस हो सकती है. एक अप्रत्याशित व्यावसायिक संदेश दिन को रोशन करेगा. ध्यान दें कि कई आपको विवाद पैदा करने के लिए उकसाएंगे. लाभ के गलत रास्ते पर न चलें. नौकरी पेशेवरों को बॉस के आदेशों का पालन करना चाहिए. कार्यालय के नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लग सकता है. उपहार या सजावट का निर्माण करने वालों को लाभ होगा. सरकारी नौकरी चाहने वाले युवाओं को अधिक मेहनत करनी चाहिए. बीच की रुकावटें घरवालों को नाराज कर सकती हैं.
मीन
आज अपनी खामियों की जांच करें. नकारात्मक विचार आपको बदलने का प्रयास करेंगे. विद्वानों और क्षेत्र के बड़े नामों से मिलें. आपकी सामाजिक और पारिवारिक स्थिति में वृद्धि होगी. किसी बड़े व्यापार या संपत्ति को खरीदने के लिए समय सही है. अच्छे पेशेवर विकल्प छात्रों की प्रतीक्षा कर रहे हैं. हाई बीपी से पीड़ित लोगों को सावधान रहना चाहिए. नियमित रूप से दवा लें. उपयोग से पहले दवा की समाप्ति तिथियों की जाँच करें. किसी गुस्सैल जीवन साथी को उनका मनपसंद उपहार देकर संतुष्ट करने का प्रयास करें. रिश्तेदारों के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएं.
BJP Candidate List: बीजेपी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, जानें किसे कहां
ओडिशा :- भाजपा ने आगामी ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की।

Bank Holiday : मई महीने में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट
नई दिल्ली। अप्रैल का महीना खत्म होने में महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में अगर बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम है तो उसे फटाफट निपटा लें। बता दें कि मई महीने में कुछ 12 दिन बैंक बंद रहेंगे।बता दें कि आरबीआई ने मई 2024 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की सूची के अनुसार, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होंगी।
मई में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक (Bank Holiday in May 2024)
5 मई 2024 – रविवार
8 मई 2024 – रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के चलते बैंक बंद रहेंगें।
10 मई 2024 – बसव जयंती/अक्षय तृतीया के चलते बैंक बंद रहेंगें।
11 मई 2024 – दूसरा शनिवार
12 मई 2024 – रविवार
16 मई 2024 – गंगटोक में राज्य दिवस की छुट्टी के चलते सभी बैंक बंद रहेंगें।
19 मई 2024 – रविवार
20 मई 2024 – बेलापुर और मुंबई में लोकसभा आम चुनाव 2024 के चलते सभी बैंक बंद रहेंगें।
23 मई 2024 – बुद्ध पूर्णिमा के चलते सभी बैंक बंद रहेंगें।
25 मई 2024 – चौथा शनिवार
26 मई 2024 – रविवार
बता दें कि ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसे देखते हुए बैंक बंद होने के बाद भी सुविधा मिलती है। ग्राहक मोबाइल या नेट बैंकिंग के जरिए बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, कैश निकालने करने के लिए ATM का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा कस्टमर आसानी से क्रेडिट Card और डेबिट Card से भी पेमेंट कर सकते हैं।
Shocking : सास-ससुर ने घर से निकाला तो रेलवे स्टेशन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
मनोहरपुर: झारखंड के मनोहरपुर रेलवे क्षेत्र में एक गर्भवती महिला द्वारा दो दिनों पहले बिना किसी मदद के नवजात बच्ची को जन्म देने का मामला प्रकाश में आया हैं। महिला दो दिनों से बिना कुछ खाए-पीए बच्चे को लेकर मनोहरपुर प्लेटफार्म संख्या एक में रह रही थी। शुक्रवार को स्थानीय सब्जी विक्रेता की महिला पर नजर पड़ी तो इसकी जानकारी लोगों को दी। जिसके बाद महिला सावित्री बांडरा को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सहिया पुष्पा मेनन और स्वास्थ्यकर्मियों ने रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है। महिला सावित्री बांडरा ने बताया कि वह सोनुवा के बालजोड़ी पंचायत के नायागांव की रहने वाली है। उसने डेढ़ साल पहले ओड़िशा के कटक निवासी आजाद समद से प्रेम विवाह कर लिया था, पर चार माह पूर्व सड़क हादसे में उसके पति की मौत हो गई।
महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का श्राद्धकर्म होने के बाद सास-ससुर ने उसे घर से निकाल दिया। उसने काफी गुहार लगाई की वह पांच माह की गर्भवती है, पर किसी ने नहीं सुना। ससुराल से निकाले जाने के बाद अपने मायके पहुंची। वहां से भी दो दिनों बाद निकाल दिया गया। मायके से निकाले जाने के बाद वह चार माह तक कटक में इधर-उधर भटकती रही और 24 अप्रैल को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से मनोहरपुर पहुंची थी। वहां रात्रि में ही एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद सड़क से ब्लेड उठाकर बच्ची का नाड़ खुद काट कपड़ा से बांध दिया। मनोहरपुर सीएचसी की डॉक्टर प्रियंका ने बताया, अस्पताल में पहुंचने पर जांच के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को ऑब्जरवेशन में रखा गया हैं और आगे जांच की जा रही है।
Today Gold-Silver Price: सोने और चाँदी के दामों ने छुआ आसमान...जानिए कब होगा सस्ता
Today Gold-Silver Price: सोने और चाँदी के दामों ने छुआ आसमान,जानिए कब होगा सस्ता सोने और चांदी के दामों में आये दिन बदलाव देखने को मिलते है आइये आज हम आपको सोने और चांदी के लेटेस्ट दामों के बारे में बताते है तो बने रहिये अंत तक-
सोने और चाँदी के दामों ने छुआ आसमान,जानिए कब होगा सस्ता
इंटरनेशनल मार्केट में 0409 GMT तक, हाजिर सोना (Spot Gold ) 0.1% बढ़कर 2,334.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. अमेरिकी सोना वायदा (US Gold Futures) 0.2% बढ़कर 2,346.70 डॉलर पर पहुंच गया. हालांकि मिडिल ईस्ट में संकट (Middle East Crisis) के बड़े पैमाने पर बढ़ने की चिंता कम होने से इस सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में 2.3% की गिरावट आई, जो दिसंबर की शुरुआत के बाद से सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट थी. सोने की कीमतें 12 अप्रैल के 2,431.29 डॉलर के उच्चतम स्तर से लगभग 100 डॉलर गिर गई. वहीं, स्पॉट चांदी (Spot Silver) 0.2% बढ़कर 27.49 डॉलर प्रति औंस हो गई.
सोने और चाँदी के दामों ने छुआ आसमान,जानिए कब होगा सस्ता
जानिए सोना कब होगा सस्ता
ऐसे में सोने में निवेश (Gold Investment) करने वाले इस बात का इंतजार कर रह हैं कि सोना कब सस्ता होगा (Sona Sasta Kb Hoga)? क्या इस उतार-चढ़ाव के बाद आने वाले समय में फिर सोने का भाव गिरने वाला है? न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, वैश्विक बाजारों में दिसंबर के बाद से सोने की कीमतों (Gold Become Cheaper) में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट आने वाली है.
सोने और चाँदी के दामों ने छुआ आसमान,जानिए कब होगा सस्ता

तगड़ी तेजी के साथ गोल्ड मार्केट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर आज सोने के रेट (Gold Rate Today) में तेजी देखी जा रही है. आज MCX पर सोना 71212.00 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. इसके बाद दोपहर 2:40 बजे के करीब एमसीएक्स पर सोना (Gold Prices) 503.00 रुपये 0.71% की बढ़त के साथ 71717.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.
सोने और चाँदी के दामों ने छुआ आसमान,जानिए कब होगा सस्ता
प्रति किलो चांदी के भाव
अगर चांदी की बात करें तो आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 80819.00 रुपये प्रतिकिलो के स्तर पर खुला. जिसके बाद दोपहर 2:40 बजे के करीब चांदी की कीमत (Silver Rate) 546.00 रुपये यानी 0.68% बढ़कर 79815.00 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है
Aaj Ka Panchang: आज 27 अप्रैल 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 27 अप्रैल 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- बैशाख
अमांत- चैत्र
तिथि
कृष्ण पक्ष तृतीया - 08:17 ए एम तक
नक्षत्र
ज्येष्ठा - 04:28 ए एम, अप्रैल 28 तक
योग
परिघ - 03:24 ए एम, अप्रैल 28 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 5:45 AM
सूर्यास्त- 6:54 PM
चन्द्रोदय- 9:21 PM
चन्द्रास्त- 6:55 AM
अशुभ काल
राहू- 09:01 ए एम से 10:40 ए एम
यम गण्ड- 01:58 पी एम से 03:37 पी एम
गुलिक- 05:44 ए एम से 07:22 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:22 ए एम से 09:15 ए एम, 12:45 पी एम से 01:38 पी एम
वर्ज्यम्- 06:36 ए एम से 08:17 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:59 AM- 12:50 PM
अमृत काल- 04:57 PM- 06:40 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:24 AM- 05:12 AM
Aaj Ka Rashifal 27 April 2024: मेष से मीन राशि तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन?
Rashifal 27 April 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे 27 अप्रैल 2024, शनिवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसी है जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
मेष
भगवान की कृपा आज सब कुछ खत्म करने के लिए प्रकट होती है. हालांकि काम का तनाव प्रबल है, लेकिन महत्वपूर्ण कर्तव्यों को न टालें. ऑफिस के साथी किसी बड़े प्रोजेक्ट में मदद कर सकते हैं. ट्रेडिंग का भुगतान होता है. अधिक निवेश करने की योजना भागीदारों की मदद करती है. जवानी का दिन सामान्य है. संक्रमण से बचने के लिए बीमार रिश्तेदारों के लिए व्यायाम और देखभाल बढ़ाएं. जीवन साथी के मुद्दों को हल करना. नफरत को कम करने के लिए सम्मान दिखाएं.
वृषभ
आज अपने गुरु का सम्मान करें. उचित पर्यवेक्षण के साथ, आजीविका अप्रत्याशित लाभ दे रही है. ग्रह की स्थिति के कारण, रोजमर्रा का खर्च बढ़ सकता है, अनावश्यक खरीद को रोकें. ऑफिस मल्टीटास्किंग फायदेमंद है. व्यापारियों को निवेश करने से पहले बात करनी चाहिए. माता-पिता को अपने बच्चे के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए. आपके पिता या बड़े भाई घर के नियमों को तोड़ने के लिए आप पर नाराज हो सकते हैं.
मिथुन
आज अपने विरोधियों से सावधान रहें. लोग अपनी गलतियों के लिए आपको दोषी ठहरा सकते हैं. नौकरी के शिकार के दौरान सुस्त मत बनो. आपको आपातकालीन आधिकारिक यात्रा की आवश्यकता हो सकती है. व्यापारी वर्ग को अधिक पैसा कमाने के लिए ग्राहकों के प्रति विनम्र होना चाहिए. स्टॉक में विविधता लाने से ग्राहक बढ़ते हैं. शिक्षण से युवाओं को लाभ होगा. मरीजों को स्वास्थ्य के लिए लंबे समय तक भूख से बचना चाहिए. परिवार का कोई सदस्य शादी का प्रस्ताव रख सकता है.
कर्क
कई कारणों से मानसिक भ्रम आज कष्ट का कारण बन सकता है. ऑफिस के महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें. वित्त कर्मियों को लाभ के लिए इंतजार करना चाहिए. जल्द ही संगीतकारों को नए मौके मिलेंगे. कैटरिंग कंपनियों को विश्वास बनाए रखने के लिए मुनाफे में कटौती करनी चाहिए. युवा बाधाओं का सामना करेंगे, लेकिन चिढ़ने के बजाय, उन्हें बहादुरी से निपटना चाहिए. स्वास्थ्य के लिए योग का प्रयास करें. दवाओं की उपेक्षा करने से बचें। निवास स्थान में कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार मन प्रसन्न करेगा.
सिंह
आज काम को टालकर मानसिक शांति की तलाश करनी चाहिए. शब्द को आसान बनाने के लिए कार्यस्थल की स्थिति बदलें. खुद को प्रेरित करने के लिए खुशी के समय को याद रखें. फर्म के मालिक के रूप में, आपको अपने कर्मचारियों पर संदेह नहीं करना चाहिए. व्यापार में सावधानी बरतें. इम्युनोकॉम्प्रोमाइज्ड लोगों के लिए आहार मायने रखता है. आप पारिवारिक संपत्ति, प्लॉट या दुकान की खरीदारी पर निर्णय लेने में मदद करेंगे.
कन्या
पारिवारिक विवादों के बारे में चिंता न करें- ये महत्वपूर्ण बातें बाद में आपके काम आएंगी. नौकरीपेशा व्यक्तियों को लक्ष्यों को पूरा करने और बाधाओं को दूर करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए. परिधान उद्योग में लोगों को नुकसान होगा. छोटे व्यवसाय ग्राहकों की प्राथमिकताओं का पालन करके कमा सकते हैं. यदि आप लैपटॉप या फोन पर लंबे समय तक काम करते हैं, तो आपको आंखों की समस्याएं हो सकती हैं. अनुकूल पारिवारिक परिस्थितियां. कठिन विषयों पर गंभीर चर्चा से मदद मिलेगी.
तुला
आज किसी भी विवादास्पद मुद्दे पर अपनी बात पर विचार करें. ऐसे विवादों से आपका अपमान हो सकता है. चिकित्साकर्मियों को सतर्क रहना चाहिए. खुदरा विक्रेताओं को डॉक्टर के नुस्खे के साथ अजनबियों को दवाओं की पेशकश नहीं करनी चाहिए. उद्यमियों को सरकारी नियमों का पालन करना चाहिए. दूसरों के साथ यात्रा करते समय सावधानी बरतें. कटिस्नायुशूल के रोगी स्वास्थ्य समस्याओं का अनुभव करते हैं. यदि आपके पास समय है तो आप परिवार के साथ चल सकते हैं.
वृश्चिक
आज, पिछली भूलों और विवादित विषयों से महत्वपूर्ण समस्याएं पैदा हो सकती हैं. अपने सहकर्मियों के आसपास शांत रहें. आपके क्षेत्र को सामाजिक कार्यों पर वरीयता लेनी चाहिए. वरिष्ठों के साथ अच्छा व्यवहार करें. दिन खुदरा व्यापारियों को आश्चर्यचकित करेगा. युवाओं को शराब और बुरी संगत से बचना चाहिए. एक स्व-निर्मित दवा या नियमित परिवर्तन गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है, पहले डॉक्टर से सलाह लें. घर की संपत्ति के मुद्दे पर बातचीत करने की कोशिश करें.
धनु
अगर आज परिस्थिति आपके अनुकूल नहीं है तो गुस्सा दिखाने से बचें. काम और अतिरिक्त कर्तव्यों से आपको थकान होगी. बॉस की क्षमता का आकलन करने के लिए कार्यों पर ध्यान दें. ध्यान रखें कि उच्च-अप कार्य शैली और गुणवत्ता की निगरानी कर रहे हैं. चमड़े के व्यवसाय के मालिकों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि वे बहुत कुछ खो सकते हैं. लेखकों को समय से लाभ होगा. एलर्जी और त्वचा की बीमारियां परेशान कर रही हैं. घरेलू इलाज से बचें और डॉक्टर को दिखाएं. पारिवारिक रिश्तों को सुधारने की कोशिश करें.
मकर
आज भावनात्मक निर्णयों से बचना चाहिए. कई दिन पुरानी मानसिक समस्याओं का समाधान होगा। कार्यालय में कामकाज आसान होगा. व्यापार जोखिम लेना हानिकारक है. स्वास्थ्य को गंभीरता से लें. बीमार लोगों को दवा या दिनचर्या के साथ जोखिम नहीं लेना चाहिए. ससुराल पक्ष का सहयोग करें. किसी विशेष दिन परिवार के किसी सदस्य को प्रिय उपहार दें. अपने पति या पत्नी के साथ बढ़ती असहमति? उन्हें शांति से हल करने का प्रयास करें, आपको एक समाधान मिल जाएगा. घर की शांति के लिए, आध्यात्मिक घटनाओं का समय निर्धारित करें.
कुंभ
बाधाओं का सामना करने के बाद ही आज आप सफल होते हैं. नकारात्मक ग्रह प्रदर्शन में बाधा डाल सकते हैं. कार्यालय सामंजस्य बाधित हो सकता है. कोई अभद्र भाषा का प्रयोग न करें. व्यापारियों अपने खच्र और निवेश से जुड़े फैसलों पर फोकस करें. युवाओं को अपने करियर को अधिक गंभीरता से लेने की जरूरत है. अपने प्रतिद्वंद्वियों को देखें. सिरदर्द आज भी बना रह सकता है. अगर घर में कोई अस्वस्थ है तो सभी को जागरूक होना चाहिए.
मीन
परिवार और समाज को आज बड़ों का सम्मान करना चाहिए. नौकरी के शिकार में अधिक प्रयास करें. अगर ऑफिस में कोई बड़ी नौकरी मिलती है तो शांत रहें. अब नौकरी शिफ्ट करने का समय है. व्यवसाय शुरू करते समय योजना बनाना आवश्यक है. अति आत्मविश्वास वाले खुदरा विक्रेताओं को मोलभाव नहीं करना चाहिए. मानकों के अनुरूप कागजात बनाए रखें. कीटनाशक, चिकित्सा और कृषि व्यवसाय लाभ कमाते हैं. बीमारी के लिए अस्पताल में भर्ती लोगों को संक्रमण के बारे में पता होना चाहिए. ससुराल पक्ष से बुरी खबर है.
*आपका एक वोट देश और संविधान को बचायेगा - अलका लांबा*
*देश भर में मोदी सरकार के खिलाफ वातावरण है* *आपका एक वोट देश और संविधान को बचायेगा - अलका लांबा* रायपुर/26 अप्रैल 2024। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक अलका लांबा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ के एक सीट पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को हुआ। 26 अप्रैल को देशभर में दूसरे चरण का चुनाव हो रहा है। छत्तीसगढ़ की तीन सीटो पर मतदान हो रहा है। आप का एक वोट देश को संविधान बचाने के लिये है। एक कीमती वोट देश के लोकतंत्र को बचाने के लिये है। जो हक अधिकारो को संविधान में दिये गये है और लोकतंत्र की आवाजो को जिसको देश में बैठकर एक तानाशाह सरकार कुचल रही है उसे हमे बचाना है।
छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभाओं में मतदान चल रहे है। 22 राज्यों से होकर गुजरी हूं। दक्षिण भारत के केरल में आज 20 के 20 सीटों में वोट हो रहा है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक अलका लांबा ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की कहीं कोई लहर नहीं है। आपका एक वोट देश और संविधान को बचायेगा। भाजपा का 400 सीटों का दावा खोखला साबित हो रहा है। 10 साल कुशासन के, 10 साल अन्याय काल के, 10 साल तानाशाही के गुजरें। ये चुनाव देश का चुनाव है यह मुद्दे राष्ट्रीय मुद्दे है। एक तरफ अन्याय के 10 साल दूसरी तरफ पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो और भारत जोड़ो न्याय यात्रा है। 10 साल के भाजपा के अन्याय काल पर कांग्रेस के 10 हजार किलोमीटर की यात्रा भारी पड़ रही है। भाजपा का जुमला पत्र बंद कमरे में 20 दिन में तैयार किया गया। कांग्रेस का घोषणा पत्र जो न्याय पत्र है जो 10 हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक या मणीपुर से महाराष्ट्र तक। जो भी किसान, युवा, महिला, सरहद के जवान उनके साथ हो रहे 10 साल के अन्याय को सुना गया और कांग्रेस के न्याय पत्र में उनका जिक्र किया गया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक अलका लांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री डरे हुये अपनी हार को देखकर बौखला गये है। प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे कांग्रेस के न्याय पत्र में मुस्लिम लीग मुसलमानों को सम्पतिया देना हिन्दु मुस्लिम करना कुछ भी आरोप बौखलाहट मे लगाये चला जा रहे है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री से लिखित में मिलने का समय मांगा है। प्रधानमंत्री बताये कांग्रेस के घोषणा पत्र, कांग्रेस के न्याय पत्र के कौन से पन्ने पर जो प्रधानमंत्री जो झूठ बोल रहे है वो लिखा हुआ है। सच्चाई यह है कि भाजपा की हार अब कोई रोक नहीं सकता। उत्तर भारत में भाजपा को भारी सीटो का नुकसान हो रहा है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान जैसे सभी राज्यों में भारी सीटों का नुकसान हो रहा है। सच्चाई यह है कि पांडुचेरी जैसे तमिलनाडु के 40 सीटों का चुनाव हो चुका है। दक्षिण भारत के केरल के 20 सीटों पर चुनाव हो रहा है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में कांग्रेस में हाल ही में कांग्रेस की सरकार बनी है। भाजपा का कोई वहां पर आने की गुंजाईश नहीं हैं। नुकसान उत्तर भारत का है वो दक्षिण भारत में भरपाई होते हुये कहीं नहीं दिख रहा है। इंडिया एलाईंश मजबूती के साथ मुद्दो को लेकर आगे बढ़ रहा है। भाजपा को 180 से 200 सीटो के नीचे रोकने में कामयाब हो जायेंगे और कांग्रेस इंडिया एलाईंश की खुद कांग्रेस ने 317 उम्मीदवार लगभग घोषित कर दिये है। जिसमें सीधा मुकाबला है भाजपा और कांग्रेस में है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस पांच न्याय और 25 गारंटी पर यह चुनाव लड़ रही है। पांच न्याय नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, श्रमिक मजदूर न्याय, हिस्सेदारी भागीदारी न्याय जैसे पांच न्याय और 25 गारंटी जैसे कांग्रेस मैदान में है। प्रधानमंत्री और आरएसएस इन पांच मुद्दों के ऊपर बहस कर सके। 10 सालो तक प्रधानमंत्री पूर्ण बहुमत की डबल इंजन की सरकार चला रहे है। किसान न्याय में 2022 में आय दुगुनी होनी थी नहीं हुआ? सच्चाई यह है कि किसान का कर्ज दुगना हुआ है। किसान के कृषि उपकरणो के आजादी के पहली बार जीएसटी टैक्स लगा दिये गये है। कांग्रेस का न्याय पत्र किसानों के लिये कहता है कांग्रेस इंडिया एलायंस की सरकार बनते ही पहला कानून अगर देश में संसद में जो पास होगा एमएसपी पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून कांग्रेस किसानों को देने जा रही है। किसानो के जितनी भी कर्ज है सभी माफ होंगे। पूर्व में डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया था। पूंजी पतियो के मित्रों का 16 लाख करोड़ माफ किया जा सकता है वो पैसा कहा से आया था। अगर उनका माफ हो सकता है तो अन्नदाता का भी माफ हो सकता है। एमएसपी का कानून बनेगा, कर्ज पूरा माफ करना, किसानों के कृषि उपकरणो के कर मुक्त करना जीएसटी मुक्त करना ताकि किसान आत्महत्या न करें। आज भी किसान आंदोलन कर रहा दिल्ली में बैठा हुआ है। 2 करोड़ नौकरी हर साल 10 साल में 20 करोड़ युवाओं को नौकरी मिलनी थी। आज बेरोजगारी ने 45 सालो के रिकार्ड तोड़ दिये है। युवा पढ़ लिखा बेरोजगार न्याय मांग रहा लाठी पड़ रही है। केन्द्र की पूर्ण बहुमत की सरकार 2014 में आयी महिला आरक्षण कानून कांग्रेस के राज्यसभा के समय पारित हुआ। 2014 में पारित हो जाता तो आज देश के 180 लोकसभा सीटो पर आधी आबादी चुनाव महिला लड़ती जीतती और 2024 में आधी आबादी का पूरा हक वंचित रखने का और धोखा देने का काम केन्द्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री ने किया है। 2024 में सरकार बनते ही महिला आरक्षण में ओबीसी महिलाओं को उनका हक और अधिकार मिलेगा। प्रधानमंत्री अपने भाषण में देश को डराने का काम कर रहे है। सुप्रीम कोर्ट में अगर इलेक्टोरल बांड का खुलासा न होता तो पता नहीं चलता प्रधानमंत्री भाजपा आरएसएस जिस गाय माता के नाम पर वोट मांग रही है। गौ हत्या की बात कर रही है। इलेक्टोरल बांड का खुलासा होने पर भाजपा बेनकाब हुयी। इसीलिये इलेक्टोरल बांड का खुलासा नहीं होने नहीं देना चाहते थे प्रधानमंत्री। चंदा दो धंधा लो इलेक्टोरल बांड ने खुलकर रख दिया है। देश का गरीब, बेरोजगार, पढ़ा लिखा हुआ चंदा नहीं दे पाया इसलिये उसके लिये रोजगार धंधा नहीं है। झारखंड के चुने हुये मुख्यमंत्री को बीच चुनाव में जेल में डाल दिया। दिल्ली के चुने हुये मुख्यमंत्री को बीच चुनाव में जेल में डाल दिया। इनकम टैक्स की रेड में कांग्रेस की खातों को सीज कर दिया गया। भारी जुर्माना लगा दिया गया। 150 सांसदों को निलंबित कर दिया और लोकतंत्र की आवाज कुचल दिया।
