सियासत

NEET UG Result 2024 : नीट यूजी 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी...इस लिंक से चेक करें परिणाम

NEET UG Revised Result 2024 : नीट यूजी 2024 फाइनल रिवाइज्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स इस डायरेक्ट लिंक पर exams.nta.ac.in पर अपना लेटेस्ट स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

विवाद से घिरे स्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा को रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद संशोधित परिणाम घोषित किया गया है।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने संशोधित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट यूजी) 2024 परिणाम की घोषणा कर दी है। यह रिवाइजल्ड रिजल्ट भौतिक विज्ञान के प्रश्नों के सही विकल्प पर विचार करने के बाद घोषित किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस बार विवादों में रही नीट को रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। NEET UG 2024 संशोधित परिणाम लिंक Exams.nta.ac.in/NEET/ पर देख सकते हैं।

NEET परिणाम 2024 संशोधित स्कोरकार्ड देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स

  1. neet.ntaonline.in

2.exams.nta.ac.in/NEET/

  1. nta.ac.in

इस वर्ष 67 छात्रों ने अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल की की। उनमें से छह को पर्यवेक्षकों द्वारा की गई गलतियों के कारण परीक्षा के दौरान बर्बाद हुए समय के लिए अतिरिक्त अंकों के साथ मुआवजा दिए जाने के कारण सूची में शामिल किया गया था। कम से कम 44 लोगों ने टॉप किया क्योंकि उन्हें भौतिकी के एक प्रश्न का उत्तर गलत मिला और इसके लिए उन्हें ग्रेस अंक प्राप्त हुए।

संशोधित परिणाम की घोषणा के साथ उम्मीदवारों की रैंक बदल गए हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया है कि केवल एक ही सटीक उत्तर होगा और इसके अलावा किसी भी अन्य उत्तर देने वाले को इसके लिए अंक नहीं मिलेंगे। इसका मतलब यह है कि इन 44 उम्मीदवारों के अंक अब संशोधित होकर 720 में से 715 रह गए हैं और बाकी 14 उम्मीदवार जिन्होंने 720 अंक प्राप्त किए हैं और अन्य 70 उम्मीदवार हैं जिन्होंने 720 में से 716 अंक प्राप्त किए हैं। इन 44 को अब उनके बाद ही स्थान दिया गया है।

और पढ़ें ...

यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लैस होंगी ट्रेने, वंदे भारत, शताब्दी से शुरूआत

भोपाल। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे, वंदे भारत, शताब्दी और हमसफर जैसी ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगा रहा है । इसके बाद मेल और एक्सप्रेस गाड़ियों के एसी, स्लीपर और जनरल कोच में भी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे ट्रेनों में चोरी की घटनाओं में कमी आएगी। दरअसल, पिछले कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते बदमाश पकड़े नहीं जा सके हैं। 

लेकिन रेलवे बोर्ड इस योजना के तहत टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा, लेकिन पमरे जोन की योजना है कि जोन की ट्रेनों के कोच में निशातपुरा कोच फैक्ट्री में ही कैमरे लगाए जा सकें। इसके लिए बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इन कैमरों में एक खास तरह का इमेज क्रॉपिंग टूल होगा, जो सनग्लास, स्कार्फ और चेहरा आधा ढंका होने पर भी पहचान कर लेगा। इटारसी अपडाउन करने वाली सुनीता अग्रवाल का कहना है कि इस प्रस्ताव से महिलाएं ट्रेनों में सुरक्षित रहेंगी पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने बताया कि रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। अभी वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी जैसी ट्रेनों में कैमरे की सुविधा शुरू होगी। इसके बाद अन्य ट्रेनों में भी लगाए जाएंगे।

 

और पढ़ें ...

अमृत भारत स्टेशन योजना में 32 स्टेशन का होगा विकास, 25 नई रेल लाइन, यहां जानें रेल बजट में छत्तीसगढ़ को क्या​ मिला

नई दिल्ली/रायपुर। 23 जुलाई को संसद में पेश किए गए 2024-25 का केंद्रीय बजट में छत्तीसगढ़ की रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं और नई योजनाओं के बजट प्रावधान की जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यूपीए सरकार के समय बिलासपुर SECR बिलासपुर को लगभग 311 करोड़ रुपए का बजट मिलता था अब ये 22 गुना बढ़कर 6922 करोड़ रुपए हो गया है। यह राशि 37,000 प्रोजेक्ट्स पर खर्च की जाएगी, जिससे दक्षिण.पूर्व.मध्य.रेल मंडल बिलासपुर का समुचित विकास सुनिश्चित होगा। बजट 2024-25 में छत्तीसगढ़ में 37,018 करोड़ रुपए की लागत से 2,731 किलोमीटर की 25 नई रेल लाइन परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। 
 
अमृत भारत स्टेशन योजना में 32 स्टेशन को होगा विकास
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 32 स्टेशनों का विकास किया जा रहा है, जिसमें अकलतरा, अंबिकापुर, बैकुंठपुर रोड, बालोद, बाराद्वार, बिल्हा, भानुप्रतापपुर, भाटापारा, भिलाई, भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, बिलासपुर, चांपा, दल्लीराजहरा, डोंगरगढ़, दुर्ग, हथबंध, जगदलपुर, जांजगीर नैला, कोरबा, महासमुंद, मंदिर हसौद, मरौदा, निपनिया, पेंड्रा रोड, रायगढ़, रायपुर जंक्शन, राज नांदगांव,सरोना, तिल्दा-नेवरा, उरकुरा और उसलापुर स्टेशन शामिल हैं
 
और पढ़ें ...

अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ी, मनीष सिसोदिया को भी नहीं मिली राहत

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में उनकी न्यायिक हिरासत को 8 अगस्त तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही, अदालत ने शराब नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और बीआरएस नेता के कविता की न्यायिक हिरासत भी 31 जुलाई तक बढ़ा दी है।
 
  गौरतलब है कि आज (25 जुलाई) अरविंद केजरीवाल की हिरासत समाप्त हो रही थी। सीबीआई ने 55 वर्षीय आप नेता को 26 जून को गिरफ्तार किया था। उनकी पेशी आज तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई।
 
सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में 'मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक' होने का आरोप लगाया है। एजेंसी ने दावा किया कि आप के पूर्व मीडिया प्रभारी और केजरीवाल के करीबी सहयोगी विजय नायर कई शराब उत्पादकों और व्यापारियों के साथ संपर्क में थे।
 
इसके अलावा, सीबीआई ने आरोप लगाया कि जून 2021 से जनवरी 2022 के बीच हवाला चैनलों के जरिए गोवा राज्य में 44.45 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए और यह राशि आप के विधानसभा चुनाव अभियान में इस्तेमाल की गई। यह राशि आप को मिले 100 करोड़ रुपये की रिश्वत में से एक हिस्सा थी, जैसा कि सीबीआई की पिछली चार्जशीट में बताया गया था।
और पढ़ें ...

कंगना रनौत की संसद सदस्यता पर संकट: हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से भाजपा सांसद कंगना रनौत के निर्वाचन को हिमाचल हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। कोर्ट ने इस याचिका पर कंगना को नोटिस जारी किया है, जिसमें उनकी संसद सदस्यता को रद्द करने की मांग की गई है। कोर्ट ने कंगना से 21 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।
 
 कंगना के खिलाफ यह याचिका लायक राम नेगी ने दायर की है। याचिका में उन्होंने कंगना के चुनाव को रद्द करने की मांग की है। नेगी, जो वन विभाग के पूर्व कर्मचारी हैं और समय से पहले वीआरएस ले चुके हैं, का कहना है कि वह चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उनका नामांकन पत्र मंडी के चुनाव अधिकारी ने गलत तरीके से खारिज कर दिया था।
 
याचिकाकर्ता नेगी की दलील है कि अगर उनका नामांकन पत्र स्वीकार कर लिया जाता तो वह जीत सकते थे। उन्होंने कोर्ट से अपील की है कि कंगना के चुनाव को रद्द किया जाए और मंडी सीट पर दोबारा चुनाव कराए जाएं। इस याचिका पर जस्टिस ज्योत्सना रेवाल ने कंगना को नोटिस जारी किया है और 21 अगस्त तक जवाब तलब किया है।
 
नेगी ने कहा कि नामांकन के दौरान उन्हें सरकारी आवास को लेकर जारी बिजली, पानी और टेलीफोन के नो ड्यूज सर्टिफिकेट देने के लिए अगले दिन तक का समय दिया गया था। जब उन्होंने अगले दिन रिटर्निंग ऑफिसर को कागजात सौंपे तो उन्हें लेने से मना कर दिया गया और उनका नामांकन खारिज कर दिया गया।
 
कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव में हिमाचल के मंडी से जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 74,755 वोट से हराया था। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के डॉ. प्रकाश चंद्र भारद्वाज रहे, जिन्हें 4,393 वोट मिले थे।
 
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 100 के तहत मंडी में चुनाव को दी गई चुनौती को कोर्ट द्वारा अमान्य घोषित किया जा सकता है, यदि याचिकाकर्ता यह साबित करने में असफल रहता है कि उसका नामांकन पत्र अवैध रूप से खारिज किया गया था।
और पढ़ें ...

राष्ट्रपति भवन के दो हॉल का बदला नाम...जानिए अब किस नाम से जाना जाएगा...

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल का अब नाम बदल गया है। अब दरबार हॉल को गणतंत्र मंडप के नाम से जाना जाएगा। वहीं अशोक हॉल को अशोक मंडप कहा जाएगा। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। सचिवालय ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति भवन देश का प्रतीक है और समृद्ध विरासत का संकेत देता है। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से कहा गया, लगातार यह प्रयास किए जा रहे हैं कि राष्ट्रपति भवन तक लोगों की पहुंच बढ़ाई जाए। इसके अलावा राष्ट्रपति भवन की पहचान को भारतीय संस्कृति के मूल्यों और भावनाओं के साथ जोड़ा जा रहा है। इसी विचार के आधार पर ही राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल का नाम अब गणतंत्र मंडप रहेगा। इसके अलावा अशोक हॉल का नाम अब अशोक मंडप रहेगा। राष्ट्रपति भवन में होने वाले महत्वपूर्ण आयोजन दरबार हॉल में ही होते रहे हैं। राष्ट्रीय सम्मान भी यहीं पर प्रदान किए जाते हैं। ऐसे में अब इस हॉल का नाम गणतंत्र मंडप रहेगा। दरबार का अर्थ किसी शासक की अदालत या फिर असेंबली के स्थान के तौर पर लगाया जाता है। ऐसे में गणतंत्र मंडप नाम रखना सही है, जो लोकतांत्रिक प्रतीत होता है।
 
राष्ट्रपति भवन की ओर से कहा गया कि भारत अब एक गणतंत्र है। ऐसे में दरबार जैसा शब्द इस्तेमाल करना सही नहीं है। भारतीय समाज में गणतंत्र की परिभाषा प्रचाीन है। इसलिए दरबार हॉल का नाम अब गणतंत्र मंडप कर दिया गया है। वहीं अशोक हॉल का इस्तेमाल बॉलरूम के तौर पर होता रहा है। अशोक का अर्थ होता है- किसी भी तरह के शोक से मुक्त होना है। ऐसे में अशोक नाम को बनाए रखा जाएगा, लेकिन उसके साथ अब हॉल की जगह मंडप शब्द जोड़ा जाएगा। 
 
इसके अलावा अशोक हॉल का नाम प्राचीन भारत के सम्राट अशोक पर रखा गया है। सम्राट अशोक के शासन को भारत में समावेशी और सहिष्णु माना जाता है। यही नहीं भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक की लाट का भी सम्राट अशोक से ही संबंध है। अशोक की लाट में शेर बना हुआ होता है। इसके अलावा अशोक नाम का एक वृक्ष भी है, जिसकी भारत में मान्यता रही है। 
और पढ़ें ...

महाराष्ट्र के पुणे में आफत की बारिश हुई है.. वहीं करंट की वजह से तीन लोगों की भी दर्दनाक मौत हो गई है

महाराष्ट्र का पुणे भारी बारिश के कहर का सामना कर रहा है. रातभर हुई बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है. लोग घरों में फंसे हुए है. पुणे के बीच से बहने वाली मुठा नदी में खडगवासला डैम से पानी छोड़े जाने से परेशानी और बढ़ गई है. यहां करीब 40 क्यूसके ज्यादा पानी छोड़ा गया है. शहर के कई इलाकों में रात से बिजली भी नहीं है. 

पुणे की लगभग 15 हाउसिंग सोसाइटी में बारिश का पानी घुस गया है. वहीं करंट की वजह से तीन लोगों की भी दर्दनाक मौत हो गई है. पुणे शहर की चार अलग-अलग जगहों पर 100 मिलीमीटर से भी ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है.

पुणे के स्कूलों में छुट्टी
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में पुणे शहर, भोर, वेल्हा, मावल, मुलशी, हवेली तालुका के खडकवासला क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही 25 जुलाई को स्कलों को बंद करने का आदेश दिया गया है. वहीं पुणे शहर के निचले इलाकों में जलजमाव की आशंका को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. दिवासे ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें. जिला कलेक्टर ने पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम क्षेत्र में भी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है.

पुणे के बाद रायगढ़ के भी कई इलाकों के स्कूलों की बारिश की वजह से छुट्टी कर दी गई है. इनमें महाड, पोलादपूर, माणगाव तळा, रोहा और सुधागड इलाके शामिल हैं. छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए और संभावित असुविधा से बचाने के लिए मुंबई विश्वविद्यालय ने भी आज होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. इन सभी परीक्षाओं की संशोधित तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी.

डिप्टी सीएम ने पुणे कलेक्टर को दिए हालात पर काबू पाने के आदेश 
वहीं डिप्टी सीएम अजित पवार ने कलेक्टर सुहास दिवसे से पुणे की स्थिति जानने के लिए फोन पर बात की है. साथ ही पुणे के हालात पर काबू पाने के निर्देश दिए हैं. जिन सोसाइटियों में पानी भरा है उनके लिए तत्काल उपाय करने का आदेश भी दिया है.

और पढ़ें ...

एक पेड़ माँ के नाम : धरती मां को हरा-भरा बनाने चल रहा अभियान

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी कहते हैं कि,हम सबके जीवन मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है, मां हर दुःख सहकर भी अपने बच्चों का पालन पोषण करती है, हर मां अपने बच्चों पर हर स्नेह लुटाती जन्मदात्री मां का यह प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है जिसे कोई चुका नहीं सकता। प्रधानमंत्री श्री मोदी का सोचना है कि अब हम मां को कुछ दे तो सकते नहीं लेकिन और कुछ कर सकते हैं। इसी सोच में  इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है इस अभियान का नाम है ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’।

    विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने (5 जून) को बुद्ध जयंती पार्क, नई दिल्ली में पीपल का पौधा लगाकर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत की। प्रकृति के पोषण के लिए धरती माता और मानव जीवन के पोषण के लिए हमारी माताओं के बीच समानता दर्शाते हुए पीएम मोदी ने दुनिया भर के लोगों से अपनी माँ के प्रति प्रेम, आदर और सम्मान के प्रतीक के रूप में एक पेड़ लगाने और धरती माता की रक्षा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

    केंद्र और राज्य सरकार के विभाग भी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के लिए सार्वजनिक स्थानों की पहचान करेंगे। गौरतलब है कि इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भूमि क्षरण को रोकना और उलटना, सूखे से निपटने की क्षमता विकसित करना और मरुस्थलीकरण को रोकना का मुख्य उद्देश्य है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर के अटल नगर स्थित जैव विविधता पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ पीपल के पौधे का रोपण कर किया। इस अभियान के तहत वन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में 4 करोड़ वृक्ष लगाये जाएंगे। इस अभियान में स्कूली बच्चे, आम नागरिक और जनप्रतिनिधि भी उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। शासकीय, अशासकीय संस्थाओं और समितियों द्वारा पौधारोपण जोर-शोर से किया जा रहा है।

पेड़ का महत्व

    पेड़ लंबे समय तक प्रदूषण मुक्त वातावरण की कुंजी हैं क्योंकि वे ऑक्सीजन प्रदान करने, हवा की गुणवत्ता में सुधार, जलवायु सुधार, जल संरक्षण, मिट्टी संरक्षण और वन्य जीवन का समर्थन करने के लिए जिम्मेदार हैं। इन सभी कारणों से वर्तमान परिदृश्य में वृक्षारोपण आवश्यक हो गया है क्योंकि प्रदूषण चरम पर है। कुछ हद तक प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय है। पेड़ों के बिना, पृथ्वी पर जीवन नहीं होता। पेड़-पौधे कई तरह से पर्यावरण को स्वस्थ रखने में बहुत योगदान देते हैं।

मार्च 2025 तक 140 करोड़ पेड़ लगाने की योजना

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान के साथ इस साल सितंबर तक 80 करोड़ और मार्च, 2025 तक 140 करोड़ पेड़ लगाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए “संपूर्ण सरकार” और “संपूर्ण समाज” नीति का पालन किया जाएगा। ये पेड़ पूरे देश में व्यक्तियों, संस्थाओं, समुदाय आधारित संगठनों, केंद्र और राज्य सरकार के विभागों और स्थानीय निकायों द्वारा लगाए जाएंगे।

और पढ़ें ...

Panchang 25 July 2024: गुरुवार 25 जुलाई 2024 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल

Panchang 25 July 2024: पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना होती है। पंचांग पांच अंगों तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग से मिलकर बना है। इन सबके समावेश से ही किसी भी दिन की शुभ मुहूर्त की गणना की जाती है। दैनिक पंचांग में सूर्योदय, सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, करण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि के बारे में पता चलता है। 25 जुलाई 2024 दिन गुरुवार श्रावण माह, कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज का पंचांग इस प्रकार है।

सूर्य अयन-दक्षिणायन
विक्रम संवत-2081
शक संवत-1946
सम्वत्सर-पिंगल
दिशाशूल-दक्षिण
ऋतु-वर्षा
नक्षत्र-पूर्वाभाद्रपदा
योग-शोभन
करण-कौलव
चंद्रराशि-कुंभ
सूर्यराशि-कर्क

राहुकाल

दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

विशेष

मौना पंचमी, नाग मरूस्थले

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 25 July 2024: इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 25 July 2024: श्रावण माह, कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है, 25 जुलाई 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष (Aries): कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होंगी। कुछ भ्रामक धारणाओं का खंडन होगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। शुभांक-5-6-9

वृष (Taurus): अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। शुभांक-2-6-8

मिथुन (Gemini): यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम पर पैनी नजर रखिए। विरोधी नुकसान की कोशिश करेगा। शुभांक-4-7-9

कर्क (Cancer): लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। परिश्रम से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। इच्छित कार्य सफल होंगें। शुभांक-1-3-5

सिंह (Singh): दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। आलस्य का त्याग करें। पुरुषार्थ का सहारा लें। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। भावनाओं का उद्वेग बढ़ेगा। शुभांक-2-6-8

कन्या (Virgo): विवाद समाप्त होंगे। शुभ संदेशों से मन खिला-खिला रहेगा। परेशानीयां स्वत: ही दूर होती प्रतीत होगी। अध्ययन में रुचि पैदा होगी। अभिभावकों के प्रति उत्तरदायित्व निभाने होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वविवेक से कार्य करे। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। शुभांक-3-7-8

तुला (Libra): शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। शुभांक-3-5-7

वृश्चिक (Scorpio): आवेश में आना आपके हित में नही होगा इसलिए व्यवहार व वाणी पर नियंत्रण रखें। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। अपने अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा। बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी। सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। विपरीत परीस्थितियों में भी हानि नहीं होगी। शुभांक-5-6-8

धनु (Sagittarius) : व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आलस्य का त्याग करें। कार्यसिद्धि होने में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। शुभांक-2-6-8

मकर (Capricorn): समय पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। स्वविवेक से कार्य करें। शुभांक-4-6-7

कुंभ (Aquarius): मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पत्ति से लाभ। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। विद्यार्थियों को लाभ। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। शुभांक-3-5-8

मीन (Pisces): जीवनसाथी अथवा दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। एकाकी वृत्ति त्यागें। हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात दूर हो जाएगी। अपने काम आसानी से बनते चले जाएंगे। साथ ही आगे के लिए रास्ता भी बन जाएगा। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-2-5-

और पढ़ें ...

Plane Crash: काठमांडू एयरपोर्ट हुआ बड़ा विमान हादसा...18 की हुई मौत, पढ़ें यह खबर

नेपाल :- की राजधानी काठमांडू में एक बड़ा प्लेन हादसा हुआ है, जिसमे 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है । दरअसल आज यानी 24 जुलाई को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक प्लेन ने जैसे ही उड़ान भरा उसमे गड़बड़ी आ गयी। प्लेन उड़ाने के लिए जो ऊंचाई चाहिए होती है, प्लने उसे हासिल नहीं कर पाया और उसका बैलेंस बिगड़ गया। जिसके बाद बाएं तरफ गिरते हुए प्लेन क्रैश हो गया। वजी प्लेन का विंग जैसे ही नीचे लगा, उसमें आग लग गई और इसी कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है। आपको बता की इस प्लेन में 19 लोग सवार थे जिसमें से अभी तक 18 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। वही हादसे के बाद सौर्य एयरलाइंस ने पैसेंजर्स की लिस्ट जारी की है…

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि क्रैश के बाद विमान में आग लग गई थी। इसे तुरंत बुझा दिया गया।
घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

और पढ़ें ...

बिहार में बेहद सख्त कानून, 10 साल तक सजा और एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.- बिहार सरकार

पटना. बिहार में नीट पेपर लीक मामले के बाद पेपर लीक पर अंकुश लगाने के लिए नीतीश सरकार ने सख्त कानून लाने का निर्णय लिया है. बिहार सरकार आज विधानसभा में विधेयक लाने जा रही है. इस विधेयक में प्रावधान किया गया है कि पेपर लीक या इससे जुड़ी अन्य किसी भी गतिविधि में शामिल होने वाले इस कानून के तहत दोषी होंगे और उनपर कठोर करवाई की जायेंगे. दोषी को 10 साल तक सजा और एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.

और पढ़ें ...

नेपाल में बार-बार क्यों होती हैं विमान दुर्घटनाएं

नेपाल की राजधानी काठमांडू में टेकऑफ के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में 19 लोग सवार थे. काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, सौर्य एयरलाइंस का एक विमान बुधवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पोखरा जा रहे विमान में विमान चालक दल समेत उन्नीस लोग सवार थे. विमान सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं. हादसे के बाद पूरे एरिया में धुआं छाया हुआ है. हादसे में अभी तक किसी के मरने की खबर सामने नहीं आई है. हालांकि, घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है.

और पढ़ें ...

Petrol Diesel Price Today:बजट के बाद घटे-बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

दिल्ली :- आम बजट के पेश होने के बाद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया है. हालांकि, कीमतें बजट के चलते प्रभावित नहीं हुई है. दरअसल ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के प्राइस अपडेट करती हैं

दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 94.72 रुपये, तो वहीं डीजल के दम 87.62 रुपये प्रति लीटर हैं.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है.

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है.

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.76 रुपये, तो वहीं डीजल की कीमत 92.35 रुपये प्रति लीटर है.

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

नोएडा

पेट्रोल: 94.72 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 88.23 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ

पेट्रोल: 94.64 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 87.66 रुपये प्रति लीटर

आगरा

पेट्रोल: 94.55 रुपये प्रति लीटर है.
डीजल: 87.57 रुपये प्रति लीटर है.

वाराणसी

पेट्रोल: 95.50 रुपये प्रति लीटर है.
डीजल: 88.35 रुपये प्रति लीटर है.

पटना

पेट्रोल: 105.18 रुपये प्रति लीटर है.
डीजल: 92.04 रुपये प्रति लीटर है.

भोपाल

पेट्रोल: 106.47 रुपये प्रति लीटर है.
डीजल: 91.84 रुपये प्रति लीटर है.

देहरादून

पेट्रोल: 93.51 रुपये प्रति लीटर है.
डीजल: 88.34 रुपये प्रति लीटर है.

और पढ़ें ...

बजट में सोने, चांदी, मोबाइल- चार्जर और EV की कीमतें हुई कम, एक क्लिक में जानिए क्या हुआ सस्ता और महंगा

Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मोबाइल फोन और चार्जर के सस्ते करने वाला ऐलान कर दिया है. बजट में वित्त मंत्री ने आज आम लोगों के काम आने वाली वस्तुओं को लेकर बड़ी राहत वाले ऐलान किए हैं।

सोना-चांदी और प्लैटिनम होंगे सस्ते

सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटकर 6 फीसदी हो गई है जिससे ये सस्ते होंगे. प्लेटिनम पर भी कस्टम ड्यूटी घटी है जिसके बाद ये भी सस्ते होने वाला है.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में सोना और चांदी के ऊपर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 फीसदी करने का प्रस्ताव किया है. उसके अलावा उन्होंने प्लैटिनम के लिए भी कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6.4 फीसदी करने की जानकारी दी. सरकार के इस फैसले के अमल में आने के बाद सोना, चांदी और प्लैटिनम की कीमतें घट जाएंगी।

मोबाइल फोन-चार्जर सस्ते होने से मिली सौगात

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि मोबाइल फोन और चार्जर पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 15 फीसदी तक घटाया गया है. इसके चलते अब मोबाइल फोन की कीमत में कटौती देखने को मिलेगी।

लिथियम बैटरी के सस्ता होने से मिलेगा ईवी को बूस्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोलर पैनल और लिथियम बैटरी के सस्ता होने की भी बात कही जिससे फोन और गाड़ियों की बैटरी के दाम कम होंगे. इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स यानी TDS दर 1 फीसदी से घटकर 0.1 फीसदी की गई है. इसे लगभग शून्य ही कर दिया गया है।

वित्त मंत्री ने दी कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत 

वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि कैंसर के इलाज की तीन दवाओं को मूल सीमा शुल्क से छूट दी जाएगी. एक्स-रे मशीनों में इस्तेमाल होने वाले एक्स-रे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टरों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में भी बदलाव किया जाएगा. ऐलान लागू होने के बाद इनकी कीमतों में भी कमी आएगी. इसके अलावा फेरोनिकेल, ब्लिस्टर कॉपर पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को सरकार ने हटा दिया है.

बजट के ऐलान के बाद अब ये उत्पाद हो जाएंगे महंगे

वित्त मंत्री ने अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी करने की घोषणा की है.

स्पेसिफाइड टेलीकॉम उपकरणों पर भी बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है.

बजट में ये हुआ सस्ता

·मोबाइल और मोबाइल चार्जर
· सोलर पैनल
· चमड़े की वस्तुएं
· गहने (सोना, चांदी, हीरा, प्लेटिनम)
· स्टील और लोहा
· इलेक्ट्रॉनिक्स
· क्रूज़ यात्रा
· समुद्री भोजन
· कैंसर की दवाइयाँ

कपड़ा-जूते होंगे सस्ते

एक्सरे ट्यूब पर छूट, 25 अहम खनिजों पर ड्यूटी खत्म, फिश फीड पर ड्यूटी घटी, देश में बनने वाले चमड़े, कपड़ा और जूते सस्ते होंगे.

क्या-क्या हुआ महंगा?

– प्लास्टिक सामान पर आयात शुल्क बढ़ा
– हवाई सफर महंगा हुआ.
– सिगरेट महंगी हुई
– अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी बढ़ी
– पीवीसी इंपोर्ट घटाने के लिए 10 से 25 फीसदी का इजाफा

और पढ़ें ...

Transfer : एमपी में तीन IAS अधिकारियों तबादला...देखे लिस्ट

 भोपाल : एमपी में 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. जारी आदेश में कटनी और मंदसौर के कलेक्टर बदले गए है. मुख्यमंत्री की उप सचिव अदिति गर्ग को मंदसौर जिले का कलेक्टर बनाया गया है. वहीं मंदसौर के कलेक्टर को अब कटनी कलेक्टर बनाया गया है. कटनी के कलेक्टर अवि प्रसाद को मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

 
और पढ़ें ...