सियासत

बिहार में बेहद सख्त कानून, 10 साल तक सजा और एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.- बिहार सरकार

पटना. बिहार में नीट पेपर लीक मामले के बाद पेपर लीक पर अंकुश लगाने के लिए नीतीश सरकार ने सख्त कानून लाने का निर्णय लिया है. बिहार सरकार आज विधानसभा में विधेयक लाने जा रही है. इस विधेयक में प्रावधान किया गया है कि पेपर लीक या इससे जुड़ी अन्य किसी भी गतिविधि में शामिल होने वाले इस कानून के तहत दोषी होंगे और उनपर कठोर करवाई की जायेंगे. दोषी को 10 साल तक सजा और एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.

और पढ़ें ...

नेपाल में बार-बार क्यों होती हैं विमान दुर्घटनाएं

नेपाल की राजधानी काठमांडू में टेकऑफ के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में 19 लोग सवार थे. काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, सौर्य एयरलाइंस का एक विमान बुधवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पोखरा जा रहे विमान में विमान चालक दल समेत उन्नीस लोग सवार थे. विमान सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं. हादसे के बाद पूरे एरिया में धुआं छाया हुआ है. हादसे में अभी तक किसी के मरने की खबर सामने नहीं आई है. हालांकि, घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है.

और पढ़ें ...

Petrol Diesel Price Today:बजट के बाद घटे-बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

दिल्ली :- आम बजट के पेश होने के बाद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया है. हालांकि, कीमतें बजट के चलते प्रभावित नहीं हुई है. दरअसल ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के प्राइस अपडेट करती हैं

दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 94.72 रुपये, तो वहीं डीजल के दम 87.62 रुपये प्रति लीटर हैं.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है.

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है.

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.76 रुपये, तो वहीं डीजल की कीमत 92.35 रुपये प्रति लीटर है.

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

नोएडा

पेट्रोल: 94.72 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 88.23 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ

पेट्रोल: 94.64 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 87.66 रुपये प्रति लीटर

आगरा

पेट्रोल: 94.55 रुपये प्रति लीटर है.
डीजल: 87.57 रुपये प्रति लीटर है.

वाराणसी

पेट्रोल: 95.50 रुपये प्रति लीटर है.
डीजल: 88.35 रुपये प्रति लीटर है.

पटना

पेट्रोल: 105.18 रुपये प्रति लीटर है.
डीजल: 92.04 रुपये प्रति लीटर है.

भोपाल

पेट्रोल: 106.47 रुपये प्रति लीटर है.
डीजल: 91.84 रुपये प्रति लीटर है.

देहरादून

पेट्रोल: 93.51 रुपये प्रति लीटर है.
डीजल: 88.34 रुपये प्रति लीटर है.

और पढ़ें ...

बजट में सोने, चांदी, मोबाइल- चार्जर और EV की कीमतें हुई कम, एक क्लिक में जानिए क्या हुआ सस्ता और महंगा

Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मोबाइल फोन और चार्जर के सस्ते करने वाला ऐलान कर दिया है. बजट में वित्त मंत्री ने आज आम लोगों के काम आने वाली वस्तुओं को लेकर बड़ी राहत वाले ऐलान किए हैं।

सोना-चांदी और प्लैटिनम होंगे सस्ते

सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटकर 6 फीसदी हो गई है जिससे ये सस्ते होंगे. प्लेटिनम पर भी कस्टम ड्यूटी घटी है जिसके बाद ये भी सस्ते होने वाला है.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में सोना और चांदी के ऊपर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 फीसदी करने का प्रस्ताव किया है. उसके अलावा उन्होंने प्लैटिनम के लिए भी कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6.4 फीसदी करने की जानकारी दी. सरकार के इस फैसले के अमल में आने के बाद सोना, चांदी और प्लैटिनम की कीमतें घट जाएंगी।

मोबाइल फोन-चार्जर सस्ते होने से मिली सौगात

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि मोबाइल फोन और चार्जर पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 15 फीसदी तक घटाया गया है. इसके चलते अब मोबाइल फोन की कीमत में कटौती देखने को मिलेगी।

लिथियम बैटरी के सस्ता होने से मिलेगा ईवी को बूस्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोलर पैनल और लिथियम बैटरी के सस्ता होने की भी बात कही जिससे फोन और गाड़ियों की बैटरी के दाम कम होंगे. इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स यानी TDS दर 1 फीसदी से घटकर 0.1 फीसदी की गई है. इसे लगभग शून्य ही कर दिया गया है।

वित्त मंत्री ने दी कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत 

वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि कैंसर के इलाज की तीन दवाओं को मूल सीमा शुल्क से छूट दी जाएगी. एक्स-रे मशीनों में इस्तेमाल होने वाले एक्स-रे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टरों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में भी बदलाव किया जाएगा. ऐलान लागू होने के बाद इनकी कीमतों में भी कमी आएगी. इसके अलावा फेरोनिकेल, ब्लिस्टर कॉपर पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को सरकार ने हटा दिया है.

बजट के ऐलान के बाद अब ये उत्पाद हो जाएंगे महंगे

वित्त मंत्री ने अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी करने की घोषणा की है.

स्पेसिफाइड टेलीकॉम उपकरणों पर भी बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है.

बजट में ये हुआ सस्ता

·मोबाइल और मोबाइल चार्जर
· सोलर पैनल
· चमड़े की वस्तुएं
· गहने (सोना, चांदी, हीरा, प्लेटिनम)
· स्टील और लोहा
· इलेक्ट्रॉनिक्स
· क्रूज़ यात्रा
· समुद्री भोजन
· कैंसर की दवाइयाँ

कपड़ा-जूते होंगे सस्ते

एक्सरे ट्यूब पर छूट, 25 अहम खनिजों पर ड्यूटी खत्म, फिश फीड पर ड्यूटी घटी, देश में बनने वाले चमड़े, कपड़ा और जूते सस्ते होंगे.

क्या-क्या हुआ महंगा?

– प्लास्टिक सामान पर आयात शुल्क बढ़ा
– हवाई सफर महंगा हुआ.
– सिगरेट महंगी हुई
– अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी बढ़ी
– पीवीसी इंपोर्ट घटाने के लिए 10 से 25 फीसदी का इजाफा

और पढ़ें ...

Transfer : एमपी में तीन IAS अधिकारियों तबादला...देखे लिस्ट

 भोपाल : एमपी में 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. जारी आदेश में कटनी और मंदसौर के कलेक्टर बदले गए है. मुख्यमंत्री की उप सचिव अदिति गर्ग को मंदसौर जिले का कलेक्टर बनाया गया है. वहीं मंदसौर के कलेक्टर को अब कटनी कलेक्टर बनाया गया है. कटनी के कलेक्टर अवि प्रसाद को मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

 
और पढ़ें ...

NEET पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश: नहीं होगा री-एग्जाम,

NEET पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश: नहीं होगा री-एग्जाम, कहा- पेपर लीक के पर्याप्त सबूत नहीं

और पढ़ें ...

Budget 2024 : इस बार के बजट में युवा, महिला, कर्मचारी और छात्रों को क्या मिला? जानिए एक क्लिक में

Union Budget 2024 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज केंद्र की मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पूर्ण बजट पेश किया. बजट में वित्त मंत्री (Union Finance Minister) ने देश के विकास साथ-साथ लोगों के निजी हितों का भी विशेष ध्यान रखा है. इसके साथ ही वित्त मंत्री ने उन सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तारित करने का भी ऐलान किया है, जो कि मौजूदा समय में लोगों के निजी हितों को सकारात्मक तरीके से प्रभावित कर रहे हैं. इसके अलावा, लोगों के हितों को केंद्र में रखते हुए वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए हैं.-

अगले पांच साल तक मिलेगा मुफ्त राशन

कोरोना काल में केंद्र सरकार (Central Government) ने सभी लोगों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराने के मकसद से मुफ्त राशन देने की योजना शुरू की थी. इस योजना को शुरू करने के मुख्य उद्देश्य यह था कि भारत में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए. पहले यह स्कीम महज कोरोना काल में लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया था. इस बीच, आज केंद्रीय वित्त मंत्री ने आगामी पांच वर्ष के लिए इसे और बढ़ाने का ऐलान किया है. केंद्र सरकार के इस कदम को काफी अहम माना जा रहा है. इसके अलावा, केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस साल कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है. केंद्रीय वित्त मंत्री ने कृषि की भूमिका ध्यान में रखते हुए किसानों पर विशेष फोकस किया है.

युवाओं को मिली ये सौगात

केंद्रीय वित्त मंत्री ने रोजगार के लिए तीन प्रमुख योजनाओं पर काम करने का भी ऐलान किया है. वित्त मंत्री ने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों में युवाओं को पांच साल इंटर्नशिप की सुविधा मिलेगी. इस दौरान उन्हें आर्थिक सुविधा भी उपलब्ध कराया जाएगा. ट्रेनिंग के दौरान होने वाले खर्च को कंपनी सीएसआर फंड से वहन करेगी. वित्त मंत्री ने कहा कि इस तरह की सुविधा विकसित करने से युवा पहले की तुलना में ज्यादा कौशलयुक्त होंगे और उनके पास रोजगार के ज्यादा व्यापक साधन होंगे. मौजूदा दौर में विपक्षी दल जिस तरह बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, उसे ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री के इस ऐलान को काफी अहम माना जा रहा है.

बिहार के मिलेंगे तीन एक्सप्रेस-वे

इसके साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री ने बिहार में तीन एक्सप्रेस वे बनाने का भी ऐलान किया है. इसके लिए 26 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए जाने की घोषणा की है. बजट में कहा गया है कि दरभंगा, नालंदा सहित अन्य जिलों को केंद्र सरकार के इस कदम से व्यापक स्तर पर फायदा पहुंचेगा और वहां के युवाओं को इससे फायदा पहुंचेगा. वर्तमान में बड़ी संख्या में बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए महानगरों की ओर पलायन करना पड़ता है. अगर इन एक्सप्रेस वे का निर्माण वहां हो जाता है, तो इस बात में कोई दो मत नहीं है कि यह बिहारवासियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी.

वित्त मंत्री ने पटना से पूर्णिया, बक्सर से भागलपुर और वैशाली से दरभंगा के बीच एक्सप्रेस वे बनाने का ऐलान किया गया है. बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का पुल बनाया जाएगा. वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार में बाढ़ पर काबू पाने के लिए हमारी सरकार नेपाल सरकार के साथ मिलकर काम करेगी. राज्य में बाढ़ पर नियंत्रण करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 11,500 करोड़ रुपये का भी प्रावधान किया गया है.

छात्रों को पढ़ाई के लिए मिलेगा लोन

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने छात्रों के हितों को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है. वित्त मंत्री ने कहा कि छात्रों को मॉडल स्किल लोन का लाभ दिया जाएगा. इसके लिए छात्रों को 7.5 लाख रुपये लोन देने का ऐलान केंद्र सरकार की ओर से किया गया है. इससे 25 हजार छात्रों को फायदा पहुंचेगा और जो छात्र पैसों के अभाव में अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे, वो अब पढ़ाई पूरी कर सकेंगे.

कर्मचारियों और महिलाओं के लिए ये ऐलान

वहीं, वित्त मंत्री ने पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को अतिरिक्त पीएफ देने का भी ऐलान किया है. इससे करीबन 23 लाख युवाओं को फायदा पहुंचेगा. इसके अलावा, केंद्र सरकार ने देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का भी ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि इस दिशा में आगामी दिनों में कई बड़े कदम भी उठाए जाएंगे. निर्मला सीतारमण ने कहा कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए सरकार कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास स्थापित करेगी. महिलाओं और बालिकाओं को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए सरकार ने तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया है.

और पढ़ें ...

सिगरेट भी महंगी हुई.,कपड़ा-जूते होंगे सस्ते जानें बजट में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा?

सस्ते होंगे मोबाइल फोन

मोबाइल फोन पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी (बीसीडी) को 15 प्रतिशत घटा दिया गया है. इसके साथ ही मोबाइल प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली (पीसीबीए) और मोबाइल चार्जर पर बीसीडी को 15 प्रतिशत तक कम किया गया है. 
इस कटौती से कस्टमर्स के लिए मोबाइल फोन और संबंधित पार्टस अधिक किफायती होने की उम्मीद है.

सोना-चांदी होगी सस्ती

सोने और चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 6 प्रतिशत कम करने का ऐलान किया गया है. इसके साथ ही प्लैटिनम पर कस्टम ड्यूटी 6.4 फीसदी करने का प्रस्ताव रखा गया है. वहीं उत्पादन की लागत को कम करने के लिए फेरो निकेल और ब्लिस्टर कॉपर पर बीसीडी को हटाने का प्रस्ताव रखा गया है. 

कैंसर की दवा पर कस्टम ड्यूटी हटी

केंद्र सरकार ने कैंसर बीमारी के इलाज में यूज होने वाली 3 और दवाओं पर से कस्टम ड्यूटी हटा ली है.

कपड़ा-जूते होंगे सस्ते  

एक्सरे ट्यूब पर छूट, 25 अहम खनिजों पर ड्यूटी खत्म, फिश फीड पर ड्यूटी घटी, देश में बनने वाले चमड़े, कपड़ा और जूते सस्ते होंगे.

क्या-क्या हुआ महंगा?

- प्लास्टिक सामान पर आयात शुल्क बढ़ा
- हवाई सफर महंगा हुआ.
- सिगरेट महंगी हुई
- अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी बढ़ी
- पीवीसी इंपोर्ट घटाने के लिए 10 से 25 फीसदी का इजाफा

और पढ़ें ...

Budget 2024: न्यू टैक्स रिजीम में कितनी आय पर अब क्या होगा टैक्स

  • 3 लाख रुपये तक : जीरो 
  • 3.1 लाख से 7 लाख रुपये तक : 5 फीसदी 
  • 7.1 लाख से 10 लाख रुपये : 10 फीसदी 
  • 10.1 लाख से 12 लाख रुपये : 15 फीसदी 
  • 12.1 लाख से 15 लाख रुपये : 20 फीसदी 
  • 15 लाख रुपये से ऊपर: 30 फीसदी
  • जानिए निर्मला सीतारमण के बजट की अहम बातें 

  • चैरिटी के मामलों में दो अलग-अलग व्यवस्थाओं की जगह एक कर छूट व्यवस्था होगी.
  • न्यू टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन 50 हजार से बढ़ाकर 75 कर दिया गया है.
  • विभिन्न भुगतान के लिए पांच फीसदी टीडीएस की जगह दो फीसदी टीडीएस की व्यवस्था होगा.
  • म्यूच्युअल फंड्स या यूटीआई के री-पर्चेस पर 20 फीसदी टीडीएस को वापस ले लिया गया है.
  • ईकॉमर्स ऑपरेटर्स के लिए टीडीएस को एक फीसदी से घटाकर 0.1 फीसदी कर दिया गया है.
  • टैक्स समाधान के लिए जन विश्वास-2.0 पर काम जारी है.
  • म्युचुअल फंड के रिपरचेज पर टीडीएस खत्म.
  • शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स की दर 20 फीसदी.
  • लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन को 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.50 फीसदी कर दिया गया है.  
  • एंजेल टैक्स हटाया गया.
और पढ़ें ...

BREAKING: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया 2024-25 का आम बजट

 नई दिल्ली : नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश किया। इस बजट में किसानों और युवाओं के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं, जो उनके विकास और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट को 'अमृतकाल' का महत्वपूर्ण बजट बताते हुए कहा कि यह बजट न केवल अगले पांच साल के लिए हमारी दिशा तय करेगा, बल्कि 2047 तक विकसित भारत की आधारशिला भी रखेगा। सरकार ने देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के लिए आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि सरकार घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इस बजट में शिक्षा और कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे और वे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट को ‘अमृतकाल’ का महत्वपूर्ण बजट बताते हुए कहा कि यह बजट न केवल अगले पांच साल के लिए हमारी दिशा तय करेगा, बल्कि 2047 तक विकसित भारत की आधारशिला भी रखेगा।

सरकार ने देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के लिए आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि सरकार घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

 

इस बजट में शिक्षा और कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे और वे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।

 
और पढ़ें ...

अच्छे कॉलेज में पढ़ाई करने का एकमात्र उद्देश्य बेहतर प्लेसमेंट की चाह होती है.कॉलेज के दौरान अपनी मन पसंद कंपनी में जॉब पाने की इक्छा रखता है.

अच्छे कॉलेज में पढ़ाई करने का एकमात्र उद्देश्य बेहतर प्लेसमेंट की चाह होती है. हर स्टूडेंट कॉलेज के दौरान अपनी मन पसंद कंपनी में जॉब पाने की इक्छा रखता है.  लेकिन इस सपने को साकार करने  के लिए उसे कठिन परीश्रम और स्मार्ट तैयारी की जरुरत होती है

 

हमारे जीवन में पढ़ाई का उद्देश्य ज्ञान अर्जित करने के साथ अपनी योग्यता के अनुकूल जॉब पाना भी होता है. अच्छे कॉलेज में पढ़ाई करने का एकमात्र उद्देश्य बेहतर प्लेसमेंट की चाह होती है. हर स्टूडेंट कॉलेज के दौरान अपनी मन पसंद कंपनी में जॉब पाने की इक्छा रखता है.  लेकिन इस सपने को साकार करने  के लिए उसे कठिन परीश्रम और स्मार्ट तैयारी की जरुरत होती है.

अधिकांश मामलों में स्टूडेंट्स अपने बेहतर भविष्य के लिए कॉलेज प्लेसमेंट पर निर्भर करते हैं. इसलिए प्लेसमेंट के दौरान कुछ जरुरी बातें जैसे कि समय का पाबंद होना, अपने सब्जेक्ट्स की बेसिक्स पर पकड़ होना, सबके साथ फ्रेंडली व्यवहार करना आदि पर स्टूडेंट्स को पूरी तरह से ध्यान देना चाहिए. इसके अतिरिक्त प्लेसमेंट के दौरान कम्युनिकेशन करते समय अपने जेश्चर (हाव भाव) को इम्प्रेसिव बनाते हुए कॉंफिडेंट रहने की कोशिश करनी चाहिए.

आजकल कॉलेज के प्लेसमेंट सेल इन विषयों पर स्टूडेंट्स को पर्याप्त ट्रेनिंग देते हैं. इन बातों पर पूरी तरह से अमल करना स्टूडेंट्स पर निर्भर करता है और इसी से उनके करियर को एक दिशा मिलती है. 

और पढ़ें ...

12वीं में फेल... लेकिन NEET में 720 में से 705 अंक, इस छात्रा का कारनामा सुन CJI भी रह गए दंग

गुजरात की एक लड़की कर्नाटक के बेलगावी में NEET परीक्षा देने गई थी. छात्रा ने नीट में 720 में से 705 नंबर हासिल किए हैं. वहीं वह 12वीं की परीक्षा में फेल हो गई. 

 

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को नीट पेपर लीक मामले में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान गुजरात के ऐसे केस का जिक्र किया गया, जिसे सुनकर सीजेआई चंद्रचूड़ भी हैरान रह गए. कोर्ट में जिस स्टूडेंट का जिक्र किया गया, उसे नीट परीक्षा में 720 में से 705 अंक मिले हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि ये स्टूडेंट 12वीं परीक्षा में फेल हो गई.

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ताओं के वकील एडवोकेट हुड्डा ने कोर्ट में बताया कि गुजरात की एक लड़की कर्नाटक के बेलगावी में परीक्षा देने गई और उसने 705 अंक हासिल किए, लेकिन वह 12वीं में फेल हो गई थी.

इस पर सीजेआई ने पूछा कि उस एग्जाम सेंटर का सक्सेस रेट कितना था. इस पर केंद्र की ओर से पेश सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि 6 प्रतिशत. इस पूरे मामले में दो बातें सामने आई हैं कि गुजरात की इस लड़की ने कर्नाटक के बेलगावी में परीक्षा क्यों दी? दूसरा ये कि नीट जैसी बड़ी परीक्षा में 705 अंक हासिल करने वाली छात्रा 12वीं में फेल कैसे हो गई. 

सोशल मीडिया पर छात्रा की मार्कशीट भी वायरल हो रही है. इसमें छात्रा के फिजिक्स में 21, केमिस्ट्री में 31, बॉयलॉजी में 39 नंबर मिले. अंग्रेजी में 59 नंबर आए. हालांकि, अभी इस मार्कशीट की पुष्टि नहीं हो पाई है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा ने 12वीं में दो बार ड्रॉप आउट भी किया था |

 

NEET का रिजल्ट देख हर कोई हैरान

वहीं, लड़की का नीट का रिजल्ट देखकर हर कोई हैरान है. नीट में छात्रा ने फिजिक्स में 99.8, केमिस्ट्री में 99.1 परसेंटाइल हासिल किया. बॉयलॉजी में 99.1 परसेंटाइल है. हालांकि, नीट परीक्षा पास करने के बावजूद छात्रा मेडिकल कॉलेज में दाखिला नहीं पा सकेगी, क्योंकि इसके लिए 50 अंकों के साथ 12वीं परीक्षा पास करना जरूरी है. 

कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

उधर, कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने इस मामले में मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा, मोदी का एकलव्य आखिरकार गुजरात में ही मिला. 12वीं में फेल... लेकिन नीट में 720 में से 705 अंक. 

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का मिला समर्थन

जहां एक सोशल मीडिया पर इस लड़की की आलोचना हो रही है तो दूसरी ओर कुछ लोगों का साथ भी मिल रहा है. एक यूजर ने लिखा कि अगर 12वीं फेल मनोज शर्मा IPS बन सकते हैं तो 12वीं फेल NEET एग्जाम टॉप क्यों नहीं कर सकती? ABP News Ke Saujanya Se 

और पढ़ें ...

Raksha Bandhan 2024 : भाई-बहन के प्यार का प्रतीक: कब है रक्षाबंधन? यहां जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2024 : भाई-बहन के बीच प्यार, स्नेह और बंधन का प्रतीक रक्षाबंधन इस साल सोमवार, 19 अगस्त को पड़ेगा। ‘रक्षा बंधन’ शब्द का अर्थ है ‘सुरक्षा का बंधन।’ इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर ‘राखी’ नामक पवित्र धागा बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र और समृद्धि की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों को हर तरह की परेशानी और परेशानी से बचाने की कसम खाते हैं।

राखी बांधने का सबसे अच्छा समय आमतौर पर अपराह्न काल होता है, जो हिंदू दिन के अनुसार दोपहर का समय होता है, या प्रदोष काल। भद्रा काल से बचना ज़रूरी है, जिसे इस अनुष्ठान के लिए अशुभ माना जाता है। नीचे ध्यान देने योग्य समय दिए गए हैं:

  • रक्षा बंधन धागा समारोह का समय: दोपहर 01:30 बजे से रात 09:08 बजे तक
  • Aparahna time Raksha Bandhan muhurat: 01:43 PM to 04:20 PM
  • Pradosh Time Raksha Bandhan Muhurat: 06:56 PM to 09:08 PM
  • Raksha Bandhan Bhadra end time: 01:30 PM
  • Raksha Bandhan Bhadra Punchha: 09:51 AM to 10:53 AM
  • Raksha Bandhan Bhadra Mukha: 10:53 AM to 12:37 PM
  • पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त 2024 को प्रातः 03:04 बजे प्रारम्भ होगी।
  • पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त 2024 को रात्रि 11:55 बजे समाप्त होगी।

Raksha Bandhan 2024 : राखी क्यों मनाई जाती है? जानें इसका इतिहास

महाभारत में पांडवों की पत्नियों भगवान कृष्ण और द्रौपदी से जुड़ी एक लोकप्रिय किंवदंती है। ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान कृष्ण ने अपनी उंगली काट ली थी, तो द्रौपदी ने अपनी साड़ी का एक टुकड़ा फाड़कर खून बहने से रोकने के लिए उनकी उंगली पर बांध दिया था। उसकी चिंता से प्रभावित होकर, कृष्ण ने उसकी रक्षा करने का वादा किया, जिसे राखी बंधन के शुरुआती उदाहरणों में से एक माना जाता है।

भारतीय संस्कृति में राखी का त्यौहार बहुत महत्व रखता है, इस दिन बहनें राखी, रोली (पवित्र लाल धागा), चावल के दाने, मिठाई और दीया (दीपक) के साथ एक थाली तैयार करती हैं। वे आरती करती हैं, अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और राखी बांधती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वादा करते हैं और उन्हें अपने प्यार के प्रतीक के रूप में उपहार या पैसे देते हैं।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 23 जुलाई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह-नक्षत्र

पंचांग- 23 जुलाई 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- आषाढ़

तिथि
कृष्ण पक्ष द्वितीया- जुलाई 22 01:11 PM- जुलाई 23 10:23 AM
कृष्ण पक्ष तृतीया- जुलाई 23 10:23 AM- जुलाई 24 07:30 AM

नक्षत्र
धनिष्ठा- जुलाई 22 10:21 PM- जुलाई 23 08:18 PM
शतभिषा- जुलाई 23 08:18 PM- जुलाई 24 06:14 PM

योग
आयुष्मान- जुलाई 22 05:58 PM- जुलाई 23 02:35 PM
सौभाग्य- जुलाई 23 02:35 PM- जुलाई 24 11:10 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 5:57 AM
सूर्यास्त- 7:08 PM
चन्द्रोदय- जुलाई 23 9:02 PM
चन्द्रास्त- जुलाई 24 8:42 AM

अशुभ काल
राहू- 3:51 PM- 5:30 PM
यम गण्ड- 9:15 AM- 10:54 AM
कुलिक- 12:33 PM- 2:12 PM
दुर्मुहूर्त- 08:36 AM- 09:28 AM, 11:28 PM- 12:11 AM
वर्ज्यम्- 02:53 AM- 04:21 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:07 PM- 12:59 PM
अमृत काल- 10:47 AM- 12:15 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:21 AM- 05:09 AM

शुभ योग
द्विपुष्कर योग- जुलाई 23 05:57 AM- जुलाई 23 10:23 AM (धनिष्ठा और मंगलवार)

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 23 July 2024: आज इन राशि के जातकों की जिंदगी में आ रही हर बाधा होगी दूर, संकटमोचन हनुमान की कृपा से घर आएगी खुशी और समृद्धि

Aaj Ka Rashifal 23 July 2024: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 24 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 2 बजकर 36 मिनट आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 18 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मंगला गौरी व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि

आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, अचानक धन लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है.. जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपके जूनियर आपसे काम सीखने आएंगे। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 5

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। आज जीवनसाथी की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

कर्क राशि

आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा, साथ ही सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। जिससे काम सरलता से पूरा हो जायेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 4

सिंह राशि

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे, तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। आज फालतू की शॉपिंग से बचे और अपनी आर्थिक स्थिति कों मज़बूत करें। शाम को बच्चों के साथ खेलने से उलझनें समाप्त होंगी। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 6

कन्या राशि

आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धनलाभ के नये आसार बनेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 8

तुला राशि

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। नवविवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जायेंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपके प्रमोशन पर विचार करेंगे।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज किसी पर तुरंत भरोसा न करें, वरना कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। आज का दिन समझ-बूझ से क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो फायदा होने वाला है। यात्रा पर जाने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। आज थोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचेगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है, जिससे पूरे घर में खुशी का माहौल बनेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

मकर राशि

आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें। इस राशि के जो लोग पयर्टन से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नाकामयाब कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 4

कुंभ राशि

आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के नवविवाहित दंपत्ति को आज किसी सामाजिक समारोह में जाना पड़ सकता है। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। घर से बाहर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। लवमेट आज एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 7

मीन राशि 

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीजें सुधर रही हैं। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी करेंगे। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें वरना आपका अधिक समय फिजूल के कामों में निकल जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें, जिससे आप अपने आप को बेहतर महसूस करेंगे। इससे आपको प्रसन्नता मिलेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2
और पढ़ें ...

रिमझिम बारिश की फुहार के साथ सावन की शुरुआत और पहला सोमवार

Sawan 2024: अभिषेक के लिए जरुरी सामग्री

अगर आप घर में शिवलिंग की पूजा या अभिषेक करने करने जा रहे हैं, तो इस सामग्रियों को साथ ले जाना ना भूलें.

बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, बिल्व पत्र, चंदन का लेप, आक के फूल, सफेद फूल, कमल, मौसमी फल, शहद, शक्कर, चीनी, गंगाजल, गाय का दूध, अगरबत्ती, कपूर, घी का दीपक, धूप, दीप, गंध, नैवेद्य, प्रसाद के लिए मिठाई.

Sawan 2024: 16 सोमवार व्रत की शुरुआत कब से करें?

अगर आप भी सावन के 16 सावन व्रत रखने की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज सावन के प्रथम दिन से इस व्रत को रखकर शुरु कर सकते हैं.

कई भक्त सावन महीने के पहले सोमवार से सोलह सोमवार या सोलह सोमवारी उपवास भी करते हैं.

श्रावण मास के दौरान पड़ने वाले सभी सोमवार, व्रत के लिये बेहद शुभ माने जाते हैं और श्रावण सोमवार या सावन सोमवार व्रत के रूप में जाने जाते हैं. 

इसीलिए मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए सावन के सोमवार से 16 सोमवार व्रत की शुरुवात  कर सकते हैं.

सावन में शिव जी पूजा में कौन सा मंत्र बोले

सावन का पवित्र महीना आज से शुरु हो गया है. सावन माह में भोलेनाथ की आराधना करते समय इन मंत्रों का जाप जरुर करें

  • ॐ नमः शिवाय॥
  • ॐ नमो भगवते रूद्राय ।धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
  • उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
और पढ़ें ...