सियासत

श्रीमती प्रियंका गांधी राजधानी रायपुर पहुंची

श्रीमती प्रियंका गांधी राजधानी रायपुर पहुंची

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया

श्रीमती प्रियंका गांधी आज कांकेर के गोविंदपुर में आयोजित नगरीय निकाय एवम पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगी

और पढ़ें ...

रणबीर कपूर के बाद अब इन सितारों पर ईडी का शिकंजा, कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान को किया तलब

ED Summon : बीते दिन अभिनेता रणबीर कपूर को समन भेजने के बाद ईडी के तीन और सितारों को तलब किया है। यह सितारे और कोई नहीं बल्कि कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा, बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और टीवी एक्ट्रेस हिना खान हैं।  ‘महादेव बुक’ ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मामले में रणबीर कपूर के बाद तीनों सितारों को समन भेजा गया है। ऐसे में कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान, तीनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला

‘महादेव बेटिंग ऐप’ केस में भेजा गया समन
अधिकारियों ने बताया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव बेटिंग एप्लिकेशन मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेता हिना खान और हुमा कुरेशी को तलब किया है। कुल 100 ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स ईडी के रडार पर हैं। खबर की पुष्टि एनआई द्वारा एक ट्वीट के जरिए की गई है। न्यूज एजेंसी एनआई ने एक्स पर ट्वीट करते हुए ईडी के सूत्रों के हवाले से लिखा, ‘ईडी ने महादेव बेटिंद ऐप मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेत्री हुमा कुरेशी को तलब किया है।’
 
ईडी के दायरे में इतने लोग
ईडी के सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने सेलेब्स पर वर्चुअल स्पेस में अपने प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटरों से पैसे लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मशहूर हस्तियों और प्रभावशाली लोगों सहित लगभग 100 लोग ईडी की जांच के दायरे में हैं और उन्हें भी जल्द ही तलब किया जाएगा। बता दें, बीते दिन रणबीर कपूर को भी ईडी द्वारा समन भेजा गया था।
 
रणबीर कपूर के बाद भेजा गया तीनों को समन
कपिल शर्मा, हिना खान और हुमा कुरैशी को समन महादेव बेटिंग ऐप मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में रणबीर कपूर को ईडी द्वारा तलब किए जाने के बाद भेजा गया है। रणबीर कपूर को 6 अक्तूबर को एजेंसी के रायपुर कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने दो सप्ताह का एक्सटेंशन मांगा है। भिलाई, छत्तीसगढ़ के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल, महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर हैं और कथित तौर पर इसे दुबई से संचालित करते हैं।
और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang 06 October 2023: आज है कालाष्टमी और जितिया व्रत, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा समय

 Aaj ka Panchang 06 October 2023: दैनिक पंचांग के इस भाग में आज हम बात करेंगे आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी अर्थात 06 अक्टूबर 2023, शुक्रवार के विषय में। आज कालाष्टमी, जितिया व्रत और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है। आज काल भैरव देव की पूजा की जाती है। साथ ही आज, चार अत्यंत शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है, जिसमें पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। आइए दैनिक पंचांग से जानते हैं, पूजा के लिए शुभ समय, राहुकाल का समय।

आज का पंचांग ( Panchang 06 October 2023)

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि- 06 अक्टूबर

नक्षत्र आर्द्रा- संध्याकाल 09 बजकर 32 मिनट तक

बालव करण- संध्याकाल 07 बजकर 17 मिनट तक

शिव योग का निर्माण हो रहा है। आज शिव योग दिनभर है।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 16 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 02 मिनट पर

चन्द्रोदय- रात 11 बजकर 22 मिनट पर

चन्द्रास्त- दोपहर 01 बजकर 13 मिनट पर

पंचांग

ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 39 मिनट से 05 बजकर 27 मिनट तक

अमृत काल - सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त - 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से 02 बजकर 54 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 02 मिनट से 06 बजकर 26 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - सुबह 10 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 09 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 07 बजकर 45 मिनट से 09 बजकर 13 मिनट तक

दिशा शूल - पश्चिम

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद

चन्द्रबल

मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर

और पढ़ें ...

Horoscope 6 October : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- अपने व्यवसाय की मांगों और अपने निजी जीवन की खुशियों के बीच संतुलन बनाए रखें। यह आपको एक अच्छी तरह से ट्यून और संतुलित कार्यक्रम तैयार करने के लिए मदद करती है।

वृष राशि- आज ऊर्जा की कमी महसूस करना सामान्य हो सकता है। इसलिए जरूरत पड़ने पर ब्रेक लेना ठीक है। अपने दिन की योजना बनाना आपको ट्रैक पर रहने और प्रेरित रहने में मदद कर सकता है। 

मिथुन राशि- लंबित कार्यों में आज संतुलन और आशावाद की भावना बनाए रखें। अपनी पिछली सफलताओं और एक दृढ़ भावना के साथ आप बचे हुए कामों को उत्साह के साथ पूरा करने में सक्षम होंगे। 

कर्क राशि- स्पष्ट उद्देश्यों की योजना बनाकर और उन्हें प्राप्त करने के लिए आवश्यक कदमों की रूपरेखा बनाकर आप आज अधिक आसानी से चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।

सिंह राशि- आपकी क्षमताओं और ट्रैक रिकॉर्ड के कारण आज आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इन अवसरों को आत्मविश्वास के साथ अपनाएं और अपने करियर में आगे बढ़ने के अवसर का लाभ उठाएं।

कन्या राशि- आज वैकल्पिक करियर विकल्पों की खोज करें जो आपकी पसंद से मेल खाती हों। संभावित चुनौतियों और अवसरों का आकलन करें। जोखिमों से मत घबराएं।

तुला राशि- आज का दिन किसी बैठक या किसी आधिकारिक सभा की व्यवस्था करने के लिए एक उपयुक्त समय हो सकता है। आपके नेतृत्व में बैठक का सफल होना निश्चित है। इसलिए आज ही अवसर का लाभ उठाएं।

वृश्चिक राशि- काम में आलस और उत्साहहीन महसूस कर सकते हैं। यह कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है। आज किसी सहकर्मी की मदद लें ताकि किसी भी समस्या को हल किया जा सके।

धनु राशि- आज के दिन आपका पेशेवर प्रयास सफल होगा। आपके असाधारण प्रदर्शन के लिए आपको प्रशंसा और मान्यता प्राप्त होगी।

मकर राशि- आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा काम करेगा। काम पर आपका असाधारण प्रदर्शन आपके सहकर्मियों के बीच ईर्ष्या का कारण बन सकता है।

कुंभ राशि- आज आप समय पर निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आने वाली किसी भी चुनौती का तेजी से समाधान करने में सक्षम होंगे और अपने कार्यों को सक्रिय रूप से करेंगे।

मीन राशि- कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ संबंध स्थापित करने के लिए अपने आकर्षक व्यक्तित्व का उपयोग करें। सार्थक बातचीत में शामिल हों। एक्टिव होकर दूसरों की बात सुनें और उनके दृष्टिकोण को समझने की कोशिश करें। ये कनेक्शन भविष्य के विकास में सहायक होंगे।

और पढ़ें ...

एक हत्या के बदले 5 मर्डर का मामला, SDM और तहसीलदार के खिलाफ बड़ा एक्शन, जाने पूरा मामला…

लखनऊ: यूपी के देवरिया में हुए दिल दहला देने वाले हत्याकांड में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में लापरवाह राजस्वकर्मियों और पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. इसमें उपजिलाधिकारी, 1 क्षेत्राधिकारी, दो तहसीलदार, तीन लेखपाल, 1 हेड कांस्टेबल, 4 कांस्टेबल, 2 हल्का प्रभारी और 1 थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है. हत्याकांड की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

बता दें कि शासन की रिपोर्ट में फतेहपुर गांव में हुए हत्याकांड में कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है. सत्य प्रकाश दुबे ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे के संबंध में आईजीआरएस के तहत कई शिकायतें की थी. ये शिकायतें पुलिस विभाग और राजस्व विभाग को भेजी गई थीं. मगर दोनों विभागों के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया.

मामले की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने राजस्व और पुलिस विभाग के जिन कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, उसमें उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत भी शामिल हैं. दोनों को निलंबित करने का निर्देश दिया है.

साथ ही उपजिलाधिकारी रहे राम विलास, ओम प्रकाश, ध्रुव शुक्ला, संजीव कुमार उपाध्याय और रिटायर्ड तहसीलदार वंशराज राम और रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक रामानंद पाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी. इसके साथ ही अभय राज (वर्तमान में निलंबित तहसीलदार) के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने का सीएम ने निर्देश दिया है.

वहीं, तहसीलदार रामाश्रय, संप्रति तहसीलदार बलरामपुर और केशव कुमार तहसीलदार को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की बात कही गई है. राजस्व निरीक्षक विशाल नाथ यादव, लेखपाल राजनंदनी यादव, लेखपाल अखिलेश को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की सीएम ने निर्देश दिया है.

पुलिस महकमे में हेड कॉन्स्टेबल राजेश प्रताप सिंह, कॉन्स्टेबल अवनीश चौहान, हल्का प्रभारी व उपनिरीक्षक जय प्रकाश दुबे और प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.

इसके साथ ही पूर्व में आईजीआरएस के संदर्भों में निस्तारण में लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाए गए कैलाश पटेल, कॉन्स्टेबल राम प्रताप कन्नौजिया, सुभाष यादव और सुनील कुमार, पूर्व प्रभारी निरीक्षक, तत्कालीन क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार सिंह यादव को निलंबित कर विभागी कार्रवाई का निर्देश सीएम ने दिया है.

बता दें कि जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के टोला लेहड़ा में 2 अक्टूबर को सत्य प्रकाश दुबे के घर के पास प्रेमचंद यादव की हत्या हो गई थी. इसके बाद प्रेम यादव के समर्थकों ने सत्य प्रकाश के घर में घुस कर मौजूद सभी 6 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया.

चंद मिनटों में 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस वारदात में सत्य प्रकाश के 8 साल के बेटे अनमोल की हालत नाजुक बनी हुई है. उसे इलाज के लिए गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. सीएम योगी ने अस्पताल जाकर उसका हाल जाना था. इस हत्याकांड के पीछे जमीनी विवाद है.

और पढ़ें ...

हिंदू विवाह सात फेरों के बिना वैध नहीं: इलाहाबाद हाई कोर्ट

प्रयागराज। एक मामले की सुनवाई करने के दौरान इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि हिंदू विवाह बिना ‘सप्तपदी (सात फेरों) और अन्य रस्म के वैध नहीं है।

खबर के मुताबिक, एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उससे अलग रह रही पत्नी ने बिना उसे तलाक़ दिए हुई दूसरी शादी कर ली। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा, “रीति रिवाजों के साथ संपन्न हुए विवाह को ही क़ानूनी तौर पर वैध विवाह माना जा सकता है। अगर ऐसा नहीं है तो क़ानून की नज़र में ये विवाह वैध नहीं माना जाएगा।” ये आदेश जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच ने स्मृति सिंह की याचिका की सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता के ख़िलाफ़ दर्ज परिवाद और सम्मन आदेश को रद्द कर दिया।

अदालत ने अपने आदेश में कहा, “हिंदू विवाह क़ानून में विवाह की वैधता को साबित करने के लिए सप्तपदी एक अनिवार्य हिस्सा है। मौजूदा मामले में इसका कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं है।”

और पढ़ें ...

राज्य सरकार का बड़ा एक्शन, CM ने किया SDM, तहसीलदार, SHO सहित 15 अधिकारी को सस्पेंड

लखनऊ।  इस समय उत्तर प्रदेश सरकार एक्शन मोड़ पर है. लगातार अपराधियों पर शिकंजा कैसा जा रहा है. एक फिर से योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. योगी सरकार ने देवरिया हत्यकांड मामले में एसडीएम, 1 क्षेत्राधिकारी, दो तहसीलदार, तीन लेखपाल, 1 हेड कांस्टेबल, 4 कांस्टेबल, 2 हल्का प्रभारी और 1 थाना प्रभारी समेत 15 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. हत्याकांड की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. बताया गया कि रिपोर्ट में इनअधिकारियों की लापरवाही सामने आई है.

 

 इस पूरे मामले की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहन समीक्षा की और कहा कि दोषी कोई भी हो नहीं बचेगा. गुरुवार को घटना की गहन समीक्षा करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि हर एक पर कार्रवाई की जाएगी. इसी कड़ी में इन अफसरों पर गाज गिरी है. शासन की रिपोर्ट में जनपद देवरिया की तहसील एवं थाना रूद्रपुर स्थित ग्राम फतेहपुर में घटित घटना के संबंध में दोषी कर्मचारी/अधिकारी की घोर लापरवाही एवं कर्तव्यपालन में शिथिलता संज्ञान में आई है.

आपको बता दें कि, देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के टोला लेहड़ा में 2 अक्टूबर को सत्य प्रकाश दुबे के घर के पास प्रेमचंद यादव की हत्या हो गई थी. इसके बाद प्रेम यादव के समर्थकों ने सत्य प्रकाश के घर में घुस कर मौजूद सभी 6 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया. मामले में सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी दो बेटी एक बेटा समेत पांच सदस्यों की निर्मल हत्या कर दी गई थी.

और पढ़ें ...

खुशखबरी : उज्जवला योजना के 25 लाख लोगों को मिलेगा लाभ, LPG सिलेंडर में अब इतने रूपये की हुई कटौती

रायपुरः उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है, केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं के बड़ी सौगात दी है. दरअसल केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना के लाभार्थी की सब्सिडी 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी है. इससे पहले रक्षा बंधन के अवसर पर LPG में 200 रुपए कटौती की घोषणा थी. अब उज्जवला के लाभार्थियों को 300 रुपए कम में LPG सिलेंडर मिलेंगी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सब्सिडी के साथ यह सिलेंडर पहले 774 रुपए में मिल रहा था यानी अब 674 रुपए में मिलेगा.

प्रदेश के 25 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ में इस योजना 2018 के लिए अब तक कुल 25.87 लाख BPL महिलाओं को गैस कनेक्शन जारी किया गया है. वित्तीय वर्ष 2016-17 में 10 लाख गैस कनेक्शन BPL महिलाओं को जारी किया गया था. अब इन सभी हितग्राहियों को कम कीमत पर सिलेंडर मिलेंगी. केंद्र सरकार की इस उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को पहली बार में गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा फ्री में दिया जाता है. योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होती है. अब तक देश में 9.6 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन दिए जा चुके हैं.

योजना का ऐसे ले सकते हैं लाभ
अगर आप भी उज्ज्वला योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो उसके लिए केंद्र सरकार ने जरूरी पात्रता निर्धारित की गई है. सबसे पहले इस योजना के लिए आवेदक महिला होनी चाहिए, जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.

वहीं आवेदक के परिवार के किसी सदस्य के नाम पर LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए. साथ ही महिला BPL परिवार से होनी चाहिए यानी महिला के पास BPL कार्ड और राशन कार्ड होना चाहिए. अगर इन मापदंडों में आप आ रहे हैं तो आपको भी इस योजना का लाभ मिल सकता है.

और पढ़ें ...

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले-रोजगार तो छत्तीसगढ़ में दिया नही, पौने 5 साल बाद बेरोजगारी भत्ता दे रहें है

हर काम का दाम भू पे करो। भारतीय जनता पार्टी ने आज केंद्रीय सूचना और प्रसारण और  युवा कार्यक्रम और खेल  मंत्री अनुराग ठाकुर , पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता  बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी , राजेश मूणत , महेश गागड़ा सहित वरिष्ठ जन की  पत्रवार्ता  में भ्रष्टाचार स्कैनर लॉन्च किया। इस स्कैनर के माध्यम से भूपेश बघेल के सभी भ्रष्टाचार बीजेपी जन-जन तक पहुंचाएगी।

मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ को नया रूप देने का काम अटल बिहारी वाजपेई ने दिया था। बीजेपी के 15 सालों में छत्तीसगढ में एक नया आयाम दिया है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य सरकार पर निशाना साधा हुए कहा कि 5 सालों में छत्तीसगढ़ में कोई काम नही किए. रोजगार तो छत्तीसगढ़ में दिया नही, पौने 5 साल बाद बेरोजगारी भत्ता दे रहें है 39 बच्चों के मौत छत्तीसगढ़ में हो गए। बीजेपी को लेकर कहा की मैं बधाई देता हू बीजेपी छत्तीसगढ़ को जिन्होंने नए टेक्नोलॉजी से इस एप को बनाया है 36 प्रमुख वायदे को लेकर कहा कि इतने दिन हो गया लेकिन कांग्रेस सरकार ने वायदे पूरे नही किए। किसानों को लेकर बोले केन्द्र सरकार एमएसपी के दाम बढ़ाया केंद्र सरकार 1 लाख करोड़ केंद्र सरकार देती है।

और पढ़ें ...

अमिताभ बच्चन के खिलाफ इस मामले में दर्ज हुई शिकायत, देना होगा इतने लाख का जुर्माना

Amitabh Bachchan: व्यापारियों के संगठन CAIT ने फ्लिपकार्ट के आगामी बिग बिलियन डेज़ सेल में बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के विज्ञापन के खिलाफ उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में शिकायत दर्ज की है और AD को ‘भ्रामक’ बताया है. दरअसल, CAIT ने अपनी शिकायत में विज्ञापन को ‘भ्रामक’ और देश के छोटे खुदरा दुकानदारों के खिलाफ़ बताया.

उन्होंने इस एड को वापस लेने की भी मांग की है. साथ ही CAIT ने मांग की कि ‘झूठे या भ्रामक विज्ञापन’ के लिए कंज्यूमर प्रोटेक्शन अधिनियम के तहत फ्लिपकार्ट पर जुर्माना लगाया जाए और बच्चन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाए की भी मांग की है.बता दें,फ्लिपकार्ट को भेजे गए इस ईमेल का जवाब अभी तक नहीं मिला है और न ही इस बारे में अमिताभ बच्चन से संपर्क हो पाया है.

CAIT के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने सीसीपीए में दायर शिकायत में कहा है कि धारा 2(47) के तहत परिभाषा के अनुसार, फ्लिपकार्ट ने अमिताभ बच्चन के माध्यम से मोबाइल की गलत कीमतों को लेकर जनता को गुमराह किया है.

इस एड में कहा गया है कि वे जिस कीमत पर मोबाइल दे रहे हैं एक ऑफलाइन दुकानदार नहीं दे सकता. जबकि ऐसा नहीं है. ऑफलाइन दुकानदार भी मोबाइल व अन्य चीजों पर अच्छा-खासा डिस्काउंट दे रहे हैं. हालांकि यूट्यूब पर अब इस एड को प्राइवेट कर दिया गया है या फिर डिलीट कर दिया गया है जिसकी वजह से ये अब दिखाई नहीं दे रहा.

और पढ़ें ...

कारोबारी के 35 ठिकानों पर आयकर का छापा, दस्‍तावेज खंगाल रही टीमें

उत्तर प्रदेश। कानपुर में आयकर विभाग ने गुरुवार सुबह तड़के वनस्पति तेल, फूड आइटम्स और पैकेजिंग का काम करने वाले मयूर ग्रुप के 35 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। आयकर अफसरों ने कानपुर के सिविल लाइन, शक्करपट्टी समेत 20 और मध्य प्रदेश के 15 प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई की। सुबह छह बजे से कार्रवाई जारी ह

 
और पढ़ें ...

AAP सांसद संजय सिंह की कोर्ट में पेशी आज

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आज आम आदमी पार्टी इस गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। कैबिनेट मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज तथा पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि पार्टी आगे भी भाजपा सरकार की पोल ऐसे ही खोलती रहेगी।

पूरे मामले पर राजनीति तेज है। विपक्ष ने जहां इसे मोदी सरकार का डर और तानाशाही करार दिया, वहीं भाजपा का कहना है कि यही आम आदमी पार्टी की सच्चाई है। भाजपा ने कहा कि आप नेताओं के भ्रष्टाचार की सच्चाई सामने आने लगी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी घोटाले के किंगपिन हैं। अब जेल जाने की बारी उनकी है।

दरअसल, संजय सिंह को दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिग केस में बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। ईडी के पास संजय सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबूत थे। आप नेता को खुद भी आशंका थी कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है, जिसका जिक्र उन्होंने समय-समय पर अपने बयानों में किया था।

और पढ़ें ...

PM Modi: दिवाली से पहले किसानों को मोदी का तोहफा, फसलों की MSP बढ़ाने की तैयारी

नई दिल्ली। PM Modi: लोकसभा चुनाव व दिवाली से पहले केंद्र सरकार रबी फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में बढ़ौतरी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार गेहूं की एमएसपी में 150 से 175 रुपए प्रति क्विंटल की दर से वृद्धि कर सकती है। इससे खास कर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के करोड़ों किसानों को फायदा होगा।

PM Modi: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार सरसों और सन फ्लावर की एमएसपी में 5 से 7 प्रतिशत का इजाफा किया जा सकता है। उम्मीद है कि आने वाले एक हफ्ते में केंद्र सरकार रबी, दलहन और तिलहन फसलों की एमएसपी बढ़ाने के लिए मंजूरी दे सकती है। खास बात यह है कि एमएसपी में बढ़ौतरी करने का फैसला मार्केटिंग सीजन 2024- 25 के लिए लिया जाएगा।

PM Modi: 23 फसलों को किया गया शामिल

कृषि लागत और मूल्य आयोग की सिफारिश पर केंद्र मिनिमम सपोर्ट प्राइस तय करती है। एमएसपी में 23 फसलों को शामिल किया गया है, 7 अनाज, 5 दलहन, 7 तिलहन और 4 नकदी फसलें शामिल हैं। रबी फसल की बुआई अक्तूबर से दिसम्बर महीने के बीच की जाती है। वहीं, फरवरी से मार्च और अप्रैल महीने के बीच इसकी कटाई होती है।

और पढ़ें ...

संजय सिंह के बाद अब इस नेता के घर ईडी ने मारा छापा...भर्ती घोटाले को लेकर हुई है कार्रवाई

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में मंत्री रथिन घोष के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है. ये कार्रवाई नगर पालिका भर्ती घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर की गई है. बताया जा रहा है कि रथिन के कोलकाता आवास समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी की गई है. मध्यमग्राम सीट से विधायक रथिन घोष ममता सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री हैं. वे मध्यमग्राम नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं.
 
पश्चिम बंगाल में टीचर भर्ती घोटाले में जांच के दौरान ईडी को कुछ ऐसे सबूत मिले थे, जिनसे पता चलता है कि सिर्फ टीचर भर्ती में ही अनियमितताएं नहीं हुईं, बल्कि नगर पालिकाओं द्वारा की गई नियुक्तियों में भी थीं.
 
जांच एजेंसी के मुताबिक, Sil की कंपनी एबीएस इन्फोजोन प्राइवेट लिमिटेड को भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीट की छपाई और मूल्यांकन और मेरिट सूची तैयार करने का टेंडर दिया गया था. ईडी अधिकारियों ने आरोप लगाया कि सिल ने ओएमआर शीट में हेरफेर किया और पैसे के बदले अवैध नियुक्तियों में मदद की.
 
पालिका भर्ती घोटाले के मामले में कोलकाता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. इस आदेश के खिलाफ ममता सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था और सीबीआई जांच रद्द करने की अपील की थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार की इस अपील को खारिज कर दिया था.
 
ईडी ने पिछले दिनों नगर निगम भर्ती घोटाले के कथित संबंध में पश्चिम बंगाल में 12 
और पढ़ें ...

होटल अंदर चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की रेड में कस्टमर सहित लड़कियां पकड़ाई, कंडोम बरामद

कानपुर। होटल की आड़ में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कस्टमर सहित लड़कियों को गिरफ्तार किया है। होटल के कमरे से कई कंडोम बरामद बरामद हुए हैं। मामला होटल गैलेक्सी का है। इसके साथ ही पुलिस ने बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामाग्री बरामद की है।

दरअसल पुलिस होटल गैलेक्सी में लंबे समय से देह व्यापार का कारोबार चलने की सूचना मिली थी। बुधवार को कानपुर में एडीसीपी ईस्ट के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने होटल में छापेमारी की, तो रूम से चार युवतियां और चार लोग अरेस्ट किए गए हैं। पुलिस की छानबीन में बड़ी मात्रा में इस्तेमाल कंडोम बरामद हुए हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में बीयर और शराब की बोतले भी मिली हैं।

 जानकारी के अनुसार फीलखाना थाना क्षेत्र स्थित रॉयल गैलेक्सी होटल को उसके मालिक अश्वनी गुप्ता उर्फ आशू ने यह होटल समरजीत को किराये पर दे दिया। समरजीत होटल में सेक्स रैकेट चला रहा था। इस काम में उसके साथ एक पुरूष और महिला दलाली का काम करते थे। दोनों ही दलाल कस्टमर और सेक्स वर्कर की व्यवस्था करते थे।

Sex racket: करते थे सेक्स रैकेट का संचालन

सेक्स रैकेट को आॅपरेट करने में गयाशंकर तिवारी और महिला पूजा यादव दोनों मिलकर दलाली का काम करते थे। इस काम में कस्टमर से 600 रुपए लिए जाते थे, जिसमें से सौ—सौ रुपए गयाशंकर और पूजा यादव को मिलते थे। हमें जो तीन लड़कियां मिली हैं, उन्हें दलाल ने बुलाया था। जो लड़कियां होटल की तरफ से भेजी जाती थीं। पुलिस को शक ना हो इसलिए लड़कियां अलग—अलग टाइम पर अलग समय पर आती थीं।

और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang 05 October 2023: आज हो रहा है इस दुर्लभ योग का निर्माण, दैनिक पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त

 Aaj ka Panchang 05 October 2023: आज यानी 05 अक्टूबर 2023, गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस तिथि पर दुर्लभ भद्रावास योग और रवि योग का संयोग रहेगा। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त का समय व राहुकाल और दिशाशूल के विषय में। 

आज का पंचांग ( Panchang 05 October 2023)

आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि समाप्त - 06 अक्टूबर सुबह 04 बजकर 04 मिनट पर

नक्षत्र - मृगशिरा

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 38 मिनट से 05 बजकर 27 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर  02 बजकर 07 मिनट से 02 बजकर 54 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 03 मिनट से 06 बजकर 27 मिनट तक

अभिजित मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक

अमृत काल - सुबह 10 बजकर 26 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक

रवि योग - सुबह 05 बजकर 43 मिनट से 05 बजकर 10 मिनट तक

वरीयान योग - 6 अक्टूबर, सुबह 05 बजकर 23 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - दोपहर 01 बजकर 38 मिनट से 03 बजकर 06 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 09 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक

दिशा शूल - दक्षिण

राशि के लिए उत्तम ताराबल - भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती  

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 16 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 03 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चन्द्रोदय - रात्रि 10 बजकर 26 मिनट से

चन्द्रास्त - सुबह 12 बजकर 20 मिनट तक

चन्द्र राशि - वृषभ  

और पढ़ें ...

Horoscope 5 October 2023 : इन राशि वालों को आज सफलता आसानी से मिलेगी, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आज के परिणाम हर जगह हो सकते हैं और आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता होगी। नकदी का आगमन सामान्य से महत्वपूर्ण रूप से नहीं बदलेगा। यह संभव है कि आप सफलता के लिए जितना आवश्यक हो उतना भावनात्मक रूप से निवेश नहीं करेंगे, लेकिन फिर भी आप चाहते हैं कि आपकी प्रतिबद्धता पुरस्कार उच्च हो। बार-बार पीछे हटने और अच्छे सौदों से चूकने के पैटर्न से निराशा पैदा हो सकती है।

वृष राशि- आप अपने आप को सामान्य से ज्यादा अपने विचारों पर विचार करते हुए पा सकते हैं। आप अपनी पेशेवर पहचान पर पुनर्विचार करने के लिए इस चुनौतीपूर्ण समय का उपयोग कर सकते हैं, जो लंबे समय में भारी लाभांश दे सकता है। आप अपने कपड़े बदलकर, अपने ऑनलाइन पोर्टफोलियो को फ्रेश करके, अपनी प्रोफाइल को अपेडट करके और आपके द्वारा प्राप्त किसी भी सुझाव को लागू करके अपनी पेशेवर छवि को पूरी तरह से साफ कर सकते हैं।

मिथुन राशि- नौकरी में भी हर कोई उस अद्भुत व्यक्ति को देखने का हकदार है जो आप वास्तव में हैं। आपको अपने अद्वितीय व्यक्तित्व का जश्न मनाने का एक तरीका खोजने की जरूरत है, भले ही यह एक रहस्य हो। अपनी मौलिकता को सामने लाना सफलता का सबसे तेज रास्ता है। आपके पास शायद एक विचार है जो आपके कामकाजी जीवन में उपयोगी हो सकता है। आपको इन आदर्शों में विश्वास होना चाहिए, लेकिन विशेष कौशल में भी जो आपको बनाता है।

कर्क राशि- पेशेवर मोर्चे पर आपको अपनी क्षमताओं की सीमा के बारे में पता होना चाहिए। अपने आप को निराश न होने दें, भले ही आपके शानदार विचार और बुलंद आकांक्षाएं आपकी योजना के अनुसार न हों। ये क्षणिक बाधाएं हैं जो समय के साथ गायब हो जाएंगी। अगर आप मेहनती और निरंतर हैं तो आप अपने चुने हुए कार्यक्षेत्र में बहुत आगे बढ़ेंगे।

सिंह राशि- आपने हाल ही में खुद को काम पर एक सीनियर की भूमिका में पाया है। आपके सीनियर इस बात से तहे दिल से सहमत हैं कि आप इस पद के लायक हैं, और उन्होंने आपको यह मौका दिया है। उन्होंने आखिरकार आपकी बेहतर नेतृत्व क्षमताओं पर ध्यान दिया है। अब ज्यादा जिम्मेदारी लेने और अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने का समय है। इसे अपनी परीक्षा मानें।

कन्या राशि- आज ऑफिस में अपने आप को कूल रखना मुश्किल होगा, क्योंकि आप खुद को आसानी से अपना आपा खोते हुए पा सकते हैं। अगर आपके पास करने के लिए बहुत ज्यादा काम है, तो आप पूरे दिन किनारे पर महसूस कर सकते हैं। सहकर्मियों के साथ कुछ छोटी-मोटी असहमति संभव है, लेकिन आपको व्यक्तिगत बनने से बचना चाहिए और अपने आप को शांत रखना चाहिए। अगर आप केवल इन छोटी-छोटी समस्याओं को बीतने के लिए समय दे सकते हैं, तो वे खुद हल हो जाएंगी।

तुला राशि- आपके सक्रिय स्वभाव की बदौलत आज सफलता आपको आसानी से मिल जाएगी और आपके अभिनव विचार आपको प्रशंसा और पहचान दिलाएंगे। आपका काम वाकई काबिले तारीफ है। आपके पास रचनात्मक कार्रवाई करने की प्रेरणा होगी और यह समय दूसरों के साथ गहरे संबंध बनाने और अपने करिश्मे, ईमानदारी और प्रतिष्ठा प्राप्त करने के लिए एकदम सही है।

वृश्चिक राशि- आज का दिन वेतन वृद्धि के बारे में अपने मैनेजर से संपर्क करने का है अगर आप वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। अपने अनुरोध के लिए सही कारण बताएं और आपका मैनेजर संभवतः इसे प्रदान करेगा। अगर आप अपने नियोक्ता से वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए संपर्क करते हैं, जबकि वह उदार मूड में है, तो आपको इसे प्राप्त करने की अपेक्षा करनी चाहिए। आखिरकार यह इसके लायक होगा।

धनु राशि- आज आपकी बुद्धि तेज और फुर्तीली है और यह संभव है कि आप अपने भीतर कुछ ऐसी क्षमताएं पाएंगे, जिनसे आप पहले अनजान थे। पूरे दिन व्यस्त रहने की अपेक्षा करें क्योंकि यह संभावना है कि आप दिन के दौरान किसी प्वाइंट पर इन प्रतिभाओं का उपयोग कर रहे होंगे। हालांकि आप यह जानकर आराम कर सकते हैं कि आपके पास न तो ऊर्जा की कमी होगी और न ही चलते रहने के जुनून की।

मकर राशि- आपके सीनियर या दूर के स्थानों पर काम करने वाले सहकर्मियों के आपके कामकाजी जीवन और आपकी आय पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना पहले से कहीं ज्यादा है। आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। आप पेशेवर लाइफ में उत्साह महसूस कर रहे हैं। इस अनुकूल चरण का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं और नए अवसरों का पता लगाएं।

कुंभ राशि- आपकी हाल की पेशेवर उपलब्धियां और अच्छे भाग्य से आप सशक्त, सकारात्मक और भविष्य के बारे में उत्साहित महसूस कर सकते हैं। हमारे सभी कल्पनाशील प्रयास फल-फूल रहे हैं। आज का दिन आपके लिए बहुत संतुष्टि का दिन होना चाहिए, जो आपके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है और भविष्य की सफलता के संकेतों को प्रोत्साहित करने वाले व्यक्तियों से जुड़ने के अवसरों से भरा होना चाहिए। शाम को छुट्टी लें और दिन का आनंद लें।

मीन राशि- आज का समय अन्य लोगों के साथ घुलने-मिलने का है। आज आपकी भावनाएं चंचल हो सकती हैं और आप जो जानते हैं उसे दूसरों के साथ शेयर करने के लिए मजबूर महसूस कर सकते हैं। अगर आपको अपने विचार निकालने में परेशानी हो रही है, तो उन्हें नोट कर लें और बाद में शेयर करें। आज का दिन संतुलन बनाने और अपने साथ घूमने वाले सहकर्मियों के साथ शांति स्थापित करने की दिशा में काम करने का है।

और पढ़ें ...

चर्चित IAS अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा : इस वजह से राज्य सरकार ने कर दिया था निलंबित…

नई दिल्ली। अलग-अलग वजह से चर्चा में आये युवा IAS अभिषेक सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। अभिषेक सिंह ने गुजरात विधानसभा में ऑब्जर्वर की ड्यूटी के दौरान कार के आगे फोटो खिंचवाकर इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया था, जिससे वे काफी चर्चा में आए थे। अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी IAS अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की डीएम हैं। अभिषेक सिंह फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे थे।

 IAS दुर्गा शक्ति नागपाल और अभिषेक सिंह

हटा दिया गया था आब्जर्वर की ड्यूटी से

मिली जानकारी के मुताबिक, गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान आईएएस अभिषेक की बतौर ऑब्जर्वर ड्यूटी लगी थी। इस दौरान एक सरकारी गाड़ी के आगे खड़े होकर फोटो खिंचवाने के मामले ने तूल पकड़ लिया था। विधानसभा चुनाव के बीच IAS अधिकारी के आचरण को ठीक नहीं माना गया था और उन्हें ऑब्जर्वर की ड्यूटी से हटा दिया गया था।

जॉइनिंग नहीं दी और हुए निलंबित

इस कार्यवाही के बाद अभिषेक सिंह ने नियुक्ति विभाग में रिपोर्ट नहीं किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने अधिकारी को निलंबित करके राजस्व परिषद से अटैच कर दिया था, लेकिन अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

दिल्ली सरकार में दी गई थी प्रतिनियुक्ति

दरअसल, अभिषेक सिंह को साल 2015 में 3 साल के लिए दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति दी गई थी। 2018 में प्रतिनियुक्ति की अवधि 2 वर्ष के लिए बढ़ाई गई और वह मेडिकल लीव पर चले गए, इसलिए उन्हें दिल्ली सरकार ने 19 मार्च 2020 को उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया। इसके बाद भी लंबे समय तक उन्होंने यूपी में जॉइनिंग नहीं की थी।

10 अक्टूबर 2022 को नियुक्ति विभाग ने आईएएस अभिषेक सिंह का पक्ष मांगा, जिसका भी कोई जवाब नहीं मिला। इसी बीच, 30 जून 2022 को अधिकारी ने यूपी में जॉइनिंग की हामी दी। आईएएस अफसर अभिषेक सिंह ने दिल्ली से रिलीज होने के बाद भी यूपी के नियुक्ति विभाग में रिपोर्टिंग नहीं की। यूपी सरकार ने इस कृत्य को अखिल भारतीय सेवाएं आचरण नियमावली 1968 के नियम 3 का उल्लंघन मानते हुए आईएएस अभिषेक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबन कर राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया था।

2011 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह जौनपुर के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति राजपाल बांदा जनपद की डीएम हैं।

: IAS पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल के साथ अभिषेक सिंह

एल्बम में काम किया, लड़ सकते हैं चुनाव

हाल ही में अभिषेक सिंह ने अपने गृह नगर जौनपुर में गणेश महोत्सव का आयोजन कराया था। जिसमें मुंबई के तमाम फिल्मी कलाकार शामिल हुए थे। उनके इस आयोजन को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि अभिषेक सिंह राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

अभिषेक सिंह कई वीडियो एल्बम्स में एक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। एक्टिंग के शौकीन अभिषेक सिंह ‘दिल तोड़ के’ सॉन्ग से रातों-रात सुर्खियों में आ गए थे। गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला के लिखे और फेमस सिंगर बी प्राक के गाए गाने को टी सीरीज ने जुलाई 2020 में रिलीज किया था। इसके बाद IAS अभिषेक को सिंगर जुबिन नौटियाल की आवाज में रिलीज हुए गाने ‘तुझे भूलना तो चाहा…’ में देखा गया। साथ ही उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ के सीजन-2 में भी काम किया था।

 तुझे भूलना तो चाहा’ गाने में अभिषेक सिंह

अभिषेक एक शॉर्ट फिल्म ‘चार पंद्रह’ में भी नजर आए। जबकि इसी साल मार्च में ऑफिसर से एक्टर बने अभिषेक गीतकार जानी के लिखे और हार्डी संधू के गाए गाने ‘याद आती है’ में अपनी अदाकारी दिखाते दिखे।

और पढ़ें ...

OMG : मां ने पकाकर खाया 5 साल के बेटे का सिर...कोर्ट ने घोषित किया पागल...जानें कहां का है मामला

नई दिल्लीः  मिस्र में एक मां ने अपने 5 साल के मासूम बेटे की हत्या करने के बाद उसका सिर खा लिया. इसके बाद वहां के कोर्ट ने 30 सितंबर को महिला को पागल घोषित कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम हना मोहम्द हसन बताया जा रहा है. यह घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है.

चाकू से किया महिला ने वार

कोर्ट ने कहा कि आरोपी महिला ने अपने बच्चे को पागलपन के हालात में मार डाला. अब उस महिला को मेंटल हॉस्पिटल में रखा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने एक छुरी की मदद से अपने बेटे युसुफ को मौत के घाट उतार दिया. उसने अपने बेटे के ऊपर इस छुरी से कई बार किए. जिससे उसकी मौत हो गई. रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी महिला ने सबूत छिपाने की भी कोशिश की.

सबूत मिटाने की कोशिश की


रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी महिला ने अपने बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर बाल्टी में डाल दिया . महिला ने खाना बनाने से पहले स्टोव पर उबलते हुए पानी में अपने बेटे के सिर और उसके मांस के टुकड़े डाल दिए. बाद में उसने इन टुकड़ों को खा लिया. पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अपनी पूछताछ में कहा कि महिला ने अपने बच्चे के सिर को खाने  की बात स्वीकार की है. उसने कहा कि यह उसने इसलिए किया क्योंकि वह अपने बच्चे के साथ हमेशा रहना चाहती थी.

पूछताछ में कहा कि मानसिक बीमारी से ग्रस्त

आरोपी महिला हसन ने पुलिस की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में बताया कि वह मानसिक बीमारी से पीड़ित है. उसने कहा कि उसका इरादा अपने बच्चे को तकलीफ देने का नहीं था. रिपोर्ट के अनुसार, पति के तलाक देने के बाद महिला और उसका बच्चा अकेले ही रह रहे थे.

और पढ़ें ...

एक्टर रणबीर कपूर को ED ने भेजा समन, जानिए क्या है पूरा मामला

 बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) एक बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. एक्टर को ‘महादेव बुक’ ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में ED ने सामान भेजा है.

इस मामले में फंसे एक्टर

एक्टर रणवीर कपूर महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी समारोह में शामिल हुए थे. बता दें कि सौरभ के ऊपर हवाला के जरिए सितारों को पैसे देने का आरोप है. रणबीर को ये समन पूछताछ के लिए भेजा गया है. इस मामले में पहले ही बॉलीवुड के 14 सितारों का नाम सामने आ चुका है.

और पढ़ें ...

Breaking : उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब इतने में मिलेगा गैस सिलेंडर, मोदी कैबिनेट ने बढ़ाई सब्सिडी

Modi Cabinet Breaking : पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई, बैठक में उज्जवला योजना के लाभार्थी की सब्सिडी 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है. आपको बता दें कि इससे पहले रक्षा बंधन और ओणम के अवसर पर LPG में 200 रुपये कटौती की घोषणा थी.

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉनफ्रेंस में कहा, ”पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. हमने रक्षा बंधन और ओणम के अवसर पर रसोई गैस के सिलेंडर में 200 रुपये की कटौती करके की थी. ये कीमत घटकर 1100 से कम होकर 900 रुपये हो गई. उज्जवला योजना के लाभार्थी के 700 रुपये में गैस मिलने लगा था. उज्जवला योजना के लाभार्थी की बहनों की अब 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. यानि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब गैस सिलेंडर 600 रुपये में मिलेंगे.”

 दिल्ली में उज्ज्वला लाभार्थियों को केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय के बाद अब 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर 603 रुपये में मिलेगा.

कैबिनेट ने वन देवता के नाम पर तेलंगाना में केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय खोलने को भी मंजूरी दी है. ये सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी 889 करोड़ की लागत से खुलेगी. कैबिनेट ने सेंट्रल टर्मरिक बोर्ड बनाने को भी मंजूरी दी. पीएम मोदी ने इसका ऐलान भी तेलंगाना में किया था.

भारत ने 8400 करोड़ के हल्दी के निर्यात का लक्ष्य रखा है. इसके लिए सेंट्रल टर्मरिक बोर्ड के गठन को मंजूरी दी गई है.

और पढ़ें ...

लग्जरी होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर, सामने आया पहला लुक, जानिए क्या है खासियत

भारतीय रेलवे अब यात्रियों के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है। ये ट्रेन जल्द ही पटरियों पर दौड़ती हुई नजर आएगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। इस ट्रेन को यात्रियों की सुविधा के अनुसार डिजाइन किया गया है। वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन से यात्री लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक ट्वीट कर वंदे भारत स्पीपर ट्रेन की कुछ फोटो साझा की है। मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, कॉन्सेप्ट ट्रेन – वंदे भारत (स्लीपर संस्करण)
जल्द ही आ रही है… 2024 की शुरुआत में…

कब शुरू होगी ये स्लीपर ट्रेन?

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का डिजाइन लगभग तैयार हो चुका है। इस साल के आखिर तक स्लीपर कोच बन कर तैयार हो जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2024 में जनवरी-फरवरी में इस ट्रेन का ट्रायल शुरू हो जाएगा और मार्च 2024 में इसका संचालन यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक इस ट्रेन का रूट साफ नहीं हो पाया है और इसके रंग को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा की जा रही है।

और पढ़ें ...

दर्दनाक हादसा: कार और ट्रक की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत, सिर्फ एक की बची जान

उत्तरप्रदेश। वाराणसी में दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। वाराणसी के सुरही गांव में कार और ट्रक की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतकों की पहचान पीलीभीत निवासी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। सभी वाराणसी दर्शन-पूजन के लिए आए थे और वापस घर लौट रहे थे। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सुरही गांव में तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक आठ साल का बच्चा बचा है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मृतक ग्राम मुजफ्फरनगर डाकखाना दूधियाखुर्द थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत के रहने वाले हैं।

मृतकों में माधोटांडा क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी विपिन यादव (32) उनकी मां गंगा देवी (48) शामिल है। वहीं दूसरे परिवार भी इसी गांव का शामिल है। महेंद्र पाल (43) अपनी परिवार के बुजुर्गों की अस्थियां विसर्जन करने के लिए पत्नी चंद्रकाली (40) और पूरनपुर क्षेत्र के मुजफ्फरनगर गांव निवासी भाई दामोदर प्रसाद (35) दामोदर की पत्नी निर्मला देवी (32) और पांच साल के पुत्र शांति स्वरूप के साथ गए थे। इसके अलावा माधोटांडा क्षेत्र के धरमंगदपुर गांव निवासी राजेंद्र पुत्र राम भजन (55) भी शामिल थे। पूरनपुर क्षेत्र के पिपरिया दुलई निवासी अमन (24) चला रहे थे। हादसे में पांच वर्षीय बच्चा शांति स्वरूप की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य सभी की मौत हो गई है।

और पढ़ें ...

ED Raid: AAP नेता संजय सिंह के घर पड़ा ईडी का छापा, जानें किस मामले में हो रही कार्रवाई

नई दिल्ली: ED Raid: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) के बुधवार सुबह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची है. ईडी की टीम ने सिंह के घर पर रेड डाली है. इस बात की पुष्टि खुद आप सांसद संजय सिंह ने की. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब उनके घर पर ईडी पहुंची है. इसी साल मई महीने में भी संजय सिंह के घर पर ईडी ने छापेमारी की थी. उस दौरान उनके करीबियों के घर की तलाशी भी ली गई थी. 

दावा- शराब नीति मामले में हो रही कार्रवाई
आधिकारिक तौर पर यह बात सामने नहीं आई है कि छापेमारी किस मामले में हो रही है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि छापेमारी दिल्ली शराब नीति मामले में ही की जा रही है. बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया पहले से इस मामले में जेल में हैं.

जांच एजेंसियों पर उठा चुके सवाल
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ईडी और सीबीआई को पहले से सवालों के घेरे में खड़ा करते रहे हैं. वो कह चुके हैं कि केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए विपक्ष के नेताओं को डराने का काम कर रही है, एजेंसियों का दुरूपयोग हो रहा है

आज सिसोदिया की बेल पर सुनवाई
शराब नीति मामले में दिल्ली की आप सरकार पहले ही अपना पक्ष रखते हुए कह चुकी है कि यह कोई घोटाला नहीं है. शराब नीति घोटाला मामले की जांच में नेताओं को फंसाने की कोशिश की जा रही है. गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली के उपमुख्यंत्री मनीष सिसोदिया की बेल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. लेकिन इससे पहले ही में संजय सिंह के घर ईडी पहुंच गई है.

और पढ़ें ...

प्रेमी के साथ रहने के लिए बेवफा हुई पत्नी, पति को उतारा मौत के घाट, अब लाश ढूंढने पुलिस कर रही घर की खुदाई…

हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला पर आरोप लगा है कि उसने दो साल पहले अपने पति की हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया. फिर अपने प्रेमी संग दिल्ली भाग गई. काफी समय से जब पति की कोई खबर नहीं मिली तो परिजनों और मोहल्ले वालों को शक हुआ. उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की जिसके बाद अब हमीरपुर पुलिस महिला के घर की खुदाई करवा रही है ताकि शव को बरामद किया जा सके. पूरा मामला जिले के थाना राठ अंतर्गत मोहल्ला दीवानपुरा का है. जहां रहने वाला खेमराज पुत्र जगनमोहन पिछले दो सालों से लापता है. उसकी गुमशुदगी थाना राठ में लिखी गई थी. पारिवारजनों एवं मोहल्लेवासियों को आशंका है कि खेमराज की पत्नी राम देवी द्वारा उसकी हत्या कर शव को अपने घर में ही दफना दिया गया है. ऐसे में एसडीएम राठ के आदेश के बाद घर की खुदवाई पुलिस, प्रशासन के सहयोग से शुरू की गई है. हालांकि, अभी तक कि खुदाई में शव या उससे जुड़े अवशेष मिलने की कोई बात सामने नहीं आई है. फिलहाल, कल से खुदाई का काम चल रहा है

दो साल से गायब खेमराज की पत्नी को पुलिस ने दिल्ली से बुलवाया है. उसकी मौजूदगी में घर का ताला खुलवाया गया और खुदाई शुरू करवाई गई. सीओ, राठ ने बताया कि पत्नी द्वारा पति की हत्या कर लाश को घर में दफन करने के आरोप की जांच के लिए पुलिस घर की खुदाई करवा रही है. अभी तक घर से शव बरामद नहीं हुआ है. अगर घर में दफन शव मिल जाता है तो आरोपों की पुष्टि हो जाएगी नहीं तो यह एक कहानी मिथ्या आरोप बनकर रह जाएगी. बताया जा रहा है कि खेमराज की पत्नी राम देवी मोहल्ले के ही अपने प्रेमी अनार सिंह के साथ रहने लगी थी. फिर कुछ दिनों पहले वो अनार सिंह को छोड़कर दिल्ली चली गई और दूसरे आदमी के साथ रहने लगी. इसी बात से नाराज होकर अनार सिंह ने खेमराज के परिजनों को बताया कि राम देवी ने ही खेमराज की हत्या कर शव को घर के अंदर दफन कर दिया है. तभी से खेमे राज के परिजन घर की खुदाई कर शव बरामद करने की मांग कर रहे थे. जिस पर अब एसडीएम के आदेश के बाद शंका को दूर करने के उद्देश्य से घर की खुदवाई की जा रही है.

 
और पढ़ें ...

बड़ा हादसा : देर रात 3 मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे…रेक्यू ऑपरेशन

मध्य प्रदेश : सतना जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमे मंगलवार देर रात एक तीन मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दब गए, जिन्हें निकालने के लिए रेक्यू ऑपरेशन चलाया गया है. जानकारी के मुताबिक हादसा बिहारी चौक इलाके में रात करीब सवा 10 बजे हुआ.

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंची. ऐहतियात के तौर पर बिजली की सप्लाई बंद कराई गई है और मलबा निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है.

बताया जा रहा है कि जो इमारत गिरी है, उसमें कपड़े और साड़ियों के शोरूम थे. हादसे के वक्त इसकी ऊपरी मंजिल में रेनोवेशन का काम चल रहा था. उधर, सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक सिद्धार्थ कुशवाह भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि हमें मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ मरम्मत का काम चल रहा था और उसी दौरान यह इमारत ढह गई. यह स्पष्ट नहीं है कि अंदर कितने लोग फंसे हैं, बचाव कार्य जारी है.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 04 अक्टूबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 4 अक्टूबर 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - आश्विन
अमांत - भाद्रपद

तिथि
कृष्ण पक्ष अमावस्या- अक्टूबर 13 09:51 PM- अक्टूबर 14 11:24 PM
शुक्ल पक्ष प्रतिपदा- अक्टूबर 14 11:25 PM- अक्टूबर 16 12:32 AM


हस्त - अक्टूबर 13 02:11 PM- अक्टूबर 14 04:24 PM
चित्रा - अक्टूबर 14 04:24 PM- अक्टूबर 15 06:12 PM

योग
इन्द्र - अक्टूबर 13 10:05 AM- अक्टूबर 14 10:24 AM
वैधृति - अक्टूबर 14 10:24 AM- अक्टूबर 15 10:24 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:25 AM
सूर्यास्त - 5:49 PM
चन्द्रोदय - अक्टूबर 14 5:46 AM
चन्द्रास्त - अक्टूबर 14 5:43 PM

अशुभ काल
राहू - 9:15 AM- 10:41 AM
यम गण्ड - 1:32 PM- 2:58 PM
कुलिक - 6:24 AM- 7:50 AM
दुर्मुहूर्त - 07:56 AM- 08:41 AM
वर्ज्यम् - 01:00 AM- 02:43 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:44 AM- 12:29 PM
अमृत काल - 09:50 AM- 11:35 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:49 AM- 05:37 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 04 October 2023: आज इन 4 राशियों का जागेगा सोया भाग्य...जानिए क्या कहते है आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal 04 October 2023: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज का पूरा दिन पार कर कल सुबह 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज षष्ठी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 29 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आज पूरा दिन और पूरी रात सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 04 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष

आज का दिन आपके लिए शुभ है। जो भी नया करना है आज ही पूरा करने का निश्चय करेंगे। आज आप घर की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं। कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। आज अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। आज अपनी किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं। नए काम के लिए किसी से सलाह भी ले सकते हैं। नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। आज आपकी नए काम काज में रुचि भी और बढ़ सकती है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5

वृष 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के लिए परिवार के साथ जाएंगे। आज कार्यों को लेकर किसी अनुभवी के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। आज आप जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करेंगे और नई योजना बनाएंगे। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। आज जॉब संबंधी परेशानी खत्म होने के योग हैं। आज पिता के सहयोग से कार्यों में सफलता मिल सकती है। बच्चों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 3

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज घर के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज किसी से बात करते समय अपनी वाणी मधुर रखें। आज परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढेंगी। आज लवमेट एक दूसरे से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। विद्यार्थी आज किसी टॉपिक को ऑनलाइन समझने की कोशिश करेंगे। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

कर्क 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप ऑफिस के कार्य मेहनत, धैर्य और समझदारी से पूरा करने में सफल होंगे। आज का दिन बिजनेस में आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज घर पर कोई मांगलिक कार्य करने की योजना बनायेंगे। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज किसी मंदिर जाएंगे। 

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 2

सिंह 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातों को समझने का प्रयत्न करें। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकते हैं। आज व्यापारिक मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। किसी मौके पर आपका व्यवहार ही आपके लिए सफलता के मार्ग खोलेगा। कोई दोस्त या परिचित अपने काम से आपको काफी समय तक बिजी रख सकता है। बच्चे आज पैरेंट्स से अपने लिए नयी ड्रेस की मांग कर सकते हैं। 

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 9

कन्या 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है, इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने करियर बेहतर बनाने के लिए प्लानिंग करेंगे। आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं। बिजनेस में आज आपको ज्यादा फायदा होगा। आज नया वाहन लेंगे, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

तुला 

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। आज ऑफिस में कुछ नये कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी। आज जमीन जायदाद से जुड़े काम निपटने में सफल होंगे। साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे। आज रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। आज आप जीवनसाथी के साथ घरेलू चीजों की खरीदारी करने मार्केट जायेंगे। आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलेगा। 

  • शुभ रंग- चांदी
  • शुभ अंक- 3

वृश्चिक 

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप जीवन की नई सीख लेंगे। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नया सीखेंगे और पढाई में रुचि बढ़ेगी। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। जो लोग किसी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में लगे हैं, उनको जल्द ही अच्छा कॉलेज मिलने का योग है। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

धनु 

आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। आज परिवार से खुशखबरी मिलेगी। ईश्वर की कृपा से आज आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी। आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर लंबी बात हो सकती है। आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा। लवमेट आज मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। 

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 5

मकर 

आज का दिन आपके लिए परिवार के लिए खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा।

  • शुभ रंग- मेहरुन
  • शुभ अंक- 4

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपको कोई नयी जानकारी मिलेगी यह जानकारी भविष्य के लिये फायदेमंद साबित होगी। आज आलस्य व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। नई तकनीक के इस्तेमाल पर विचार-विमर्श होगा। आज आपको ऑफिस में अपने दस्तावेज संभालकर रखने की जरूरत है। आज आपके घर में किसी आयोजन को लेकर उत्साह रहेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। 

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 2

मीन 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते जायेंगे। आज आप किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी समस्या को नजरंदाज न करें। आज आप सकारात्मक सोच के साथ जिस काम की शुरुआत करेंगे, वो काम आवश्य पूरा हो जायेगा। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढाई को लेकर उत्साहित होंगे। ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा। यह देखकर आपके घरवालों को ख़ुशी होगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। 

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 3
और पढ़ें ...

जगदलपुर में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

बस्तर से मोदी जी का विशेष नाता
देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना की शुरुवात मा .प्रधानमंत्री जी ने बस्तर से की।


एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के पद तक पहुंचाया।

12 जनजातियां जो वर्षो से अपने अधिकार से वंचित थी उन्हे अधिकार दिलाने वाले मोदी  आज बस्तर आए है उनका हार्दिक अभिनंदन है।

मोदी जी आज बस्तर के लिए 27 हजार करोड़ की सौगात लाए है।

विकास विरोधी कांग्रेस ने बस्तर बंद का ऐलान किया है लेकिन जनता ने उन्हें खदेड़ दिया और भारी बाधाओ को लांघते हुए यहां लाखो की संख्या में पहुंचे है।जनता ने बता दिया अब परिवर्तन तय है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में विकास सिर्फ पोस्टर और बैनर में: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास सिर्फ पोस्टर और बैनर में हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को झूठा प्रचार दिया है। कांग्रेस ने दशकों तक बस्तर को नजरअंदाज किया। अटल जी की सरकार ने छत्तीसगढ़ को बनाया। कांग्रेस को आपकी चिंता नहीं है। आदिवासी समाज के लिए पांच गुना बजट दे रहे हैं। 

 

हत्याओं के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य की श्रेणी में पहुंचा: पीएम

जगदलपुर में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ 5 साल में छत्तीसगढ़ की जो हालत की है उसे पूरा देश देख रहा है। इनके विधायकों और मंत्रियों ने जो कारनामे किए हैं उससे हर कोई त्रस्त है। छत्तीसगढ़ में अपराध चरम पर है, हत्याओं के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य की श्रेणी में पहुंच गया है, कभी-कभी तो लगता है कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आपराधिक मामलों में स्पर्धा चल रही है।

और पढ़ें ...

पीएम का हमला-'मैं किसी भी कांग्रेस नेता को इस स्टील प्लांट का मालिक नहीं बनने दूंगा'

जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा कि ये (कांग्रेस सरकार) झूठी बातें फैलाकर स्टील प्लांट पर कब्जा करना चाहते हैं और इसके जरिए मोटी कमाई करना चाहते हैं। स्टील प्लांट बस्तर के लोगों का है। मैं किसी भी कांग्रेस नेता को इस स्टील प्लांट का मालिक नहीं बनने दूंगा।

 

कांग्रेस धान की कीमत के नाम पर झूठ बोल रही है: पीएम

पीएम मोदी ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस धान की कीमत के नाम पर झूठ बोल रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों का दाना-दाना धान मोदी सरकार खरीदती है। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। आज आयुष्मान भारत के तहत बस्तर समेत अन्य जगहों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू किया जो पहली बार वोट डालने जा रहे उन्हें एक बात जननी चाहिए कि पहले की कांग्रेस सरकार के घोटाले की चर्चा होती थी अब देश के गौरव की चर्चा विदेशों में होती है।

 

कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की परवाह नहीं: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि यहां के वनोपज को हमने ज्यादा दामो में खरीदना शुरू किया। 90 वनोपजों को एमपीएस में लेना शुरू किया। कांग्रेस के लोगों ने यहां इसका भी घोटाला किया। पहले ये लोग नमक के बदले वनोपज खरीद कर आदिवासी भाई-बहन को ठगने का काम करते थे। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की परवाह नहीं है।

और पढ़ें ...

हत्या के दो साल बाद तक पुलिस समझ रही थी जिंदा है महिला कांस्टेबल, कंकाल मिला तो खुला राज

नई दिल्ली।  दिल्ली पुलिस की एक महिला कांस्टेबल की हत्या के दो साल बाद उसका कंकाल मिलने की सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बरामदगी के बाद एक कांस्टेबल सुरेंद्र राणा और उसके दो साथियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए हत्या के आरोपियों में एक राणा मृतका के साथ ड्यूटी करता था। हैरत की बात है कि मृतका मोना को जिंदा दिखाने के लिए आरोपियों ने कई संगीन जालसाजियों को भी अंजाम दिया था। हत्या का राज छिपाने के लिए वह मृतक के घरवालों को रिकार्डेड वीडियो भेजा करता था।

 क्राइम ब्रांच के विशेष आयुक्त आरएस यादव ने बताया कि सुरेंद्र 2012 में दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। वह पत्नी और एक 12 साल के बच्चे के साथ अलीपुर में रहता है। उसकी ड्यूटी पीसीआर में थी।

:इसी दौरान सुरेंद्र की पहचान 2019 में पीसीआर में ही तैनात महिला कॉन्स्टेबल से मुलाकात हुई थी। कुछ माह बाद महिला कॉन्स्टेबल का यूपी पुलिस में एसआई के पद पर सिलेक्शन हो गया। इसके बाद उसने दिल्ली पुलिस से इस्तीफा दे दिया और मुखर्जी नगर में पीजी में रहकर यूपीएससी की तैयारी करने लगी। इस बीच सुरेंद्र ने खुद को अविवाहित बताकर उससे दोस्ती की थी। सुरेंद्र इस दौरान भी उससे मिलता रहा।

और पढ़ें ...

AAP ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 29 उम्मीदवारों की सूची, देखिए लिस्ट

मध्यप्रदेश : मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है, आप पार्टी ने चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

देखिए सूची-

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 3 अक्टूबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 3 अक्टूबर 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - आश्विन
अमांत -  भाद्रपद

तिथि
पञ्चमी - 05:33 ए एम

नक्षत्र
कृत्तिका - 06:04 पी एम तक

योग
वज्र - 08:18 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:13 AM
सूर्यास्त - 6:08 PM
चन्द्रोदय - 8:47 PM
चन्द्रास्त- 10:16 AM

अशुभ काल
राहू - 03:08 पी एम से 04:36 पी एम
यम गण्ड - 09:12 ए एम से 10:41 ए एम
कुलिक - 12:10 पी एम से 01:39 पी एम
दुर्मुहूर्त - 08:37 ए एम से 09:24 ए एम, 10:57 पी एम से 11:46 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:54 AM- 12:43 PM
अमृत काल - 01:49 पी एम से 03:21 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:37 ए एम से 05:25 ए एम

शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:15 ए एम से 06:04 पी एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 03 October 2023: इन राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है मंगलवार का दिन, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

Aaj Ka Rashifal 03 October 2023: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 7 बजकर 37 मिनट तक ही रहेगी। आज पंचमी तिथि वालों का श्राद्ध कर्म किया जाएगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 4 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 42 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। आज शाम 6 बजे मंगल तुला राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 03 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकुल रहेगा। किसानों के लिए दिन अच्छा रहेगा। फसल अच्छी होने से मन प्रसन्न रहने वाला है। मौसम परिवर्तन से बुजुर्गों की सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव होने की संभावना है। काफी समय से एक ही जगह काम कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। आज शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे। 

- शुभ रंग- ग्रे

- शुभ अंक- 5

वृष राशि

आज का दिन आपके आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। आपके बेटे को किसी क्षेत्र में अच्छे विकास से आपको खुशी मिलेगी। अपनी बचत को लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं। आज के दिन फिजूल के खर्चों से बचने की आवश्यकता है। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ अंक- 3

मिथुन

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आज जीवनसाथी किसी जरूरी बात को आपसे शेयर करेंगे। उनकी बात को जरूर समझेंगे। आज व्यापार में आपको रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। इनफार्मेशन टेक्नोलोजी के स्टूडेंट के लिए आज का दिन ख़ास है। 

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 1

कर्क 

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। सामाज सेवा से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है, आज आपको लोगों का सपोर्ट मिलेगा। दांपत्य रिश्ते में ख़ुशी का माहौल बनेगा। जॉब की तालाश ख़त्म होगी, जिससे अपनी जरूरतों को पूरा करेंगे। होम ट्यूशन दें रहे लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट आज साथ में घूमने जायेंगे। लेखन का कार्य कर रहे लोगों को आज सम्मानित किया जायेगा। 

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक-2

सिंह 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप नया घर खरीदने का विचार बनायेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में आपकी मेहनत से अच्छा लाभ होगा। आज बाहर के तली भुनी चीजों को खाने से परहेज करें। आज किसी से भी बात करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण बनाये रखें। लवमेट एक दूसरे को बेहतर समझेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधर होगा। 

शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 1

कन्या 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। छात्र अपनी प्रगति की ओर अग्रसर रहेंगे। कारोबार में आ रही किसी रुकावट का आज समाधान मिल जायेगा। जिससे काम अच्छा चलेगा।  फंडिंग एजेंसी से जुड़े लोगों को अन्य लोगों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख समृद्धि का माहौल बना रहेगा। विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा।

शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 3

तुला 

आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लाने वाला है। किसी बड़ी खुशखबरी से परिवार में उत्सव का माहौल बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। आज किसी को दिए हुए रुपये आपको वापस मिलेंगे। रुके कामों को पूरा करने का आज सही समय है। आज आपको बेवजह किसी से उलझने से बचना चाहिए। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज किसी अनुभवी से सलाह लेंगे। 

शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 3

वृश्चिक 

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस के साथ शुरू होने वाला है। सकारात्मक सोच के साथ व्यापार में निवेश के लिए आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज आप घरेलू जिम्मेदारियों को भली-भांति निभाएंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज घूमने जायेंगे। पहले की गयी मेहनत का आज अच्छा परिणाम मिलेगा। आज आपको अपने आस-पास हो रही गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरूरत है। 

शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 8

धनु 

आज का दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के उपचार होने से खुद को बेहतर महसूस करेंगे।  दांपत्य जीवन में आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज ऑनलाइन आर्डर मिलने से आपको अधिक लाभ होगा।  आज किसी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको बहुत ख़ुशी होगी। अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए आप नई योजनाएं बना सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। 

शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 2

मकर 

आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लाएगा। नया बिसनेस शुरू करने में आपको सफलता मिलेगी। अच्छा लाभ होगा। छात्रों को अपनी पढाई पर विशेष ध्यान देने की अवश्यकता है। प्राइवेट शिक्षकों को पदोन्नति मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं । बिजनेस साझेदार के साथ ताल मेल बनाकर चलने से आपको लाभ मिलेगा। किसी भी बात को आज सोच-विचार कर बोलने की आवश्यकता है। 

शुभ रंग- मैहरुन
शुभ अंक- 3

कुम्भ 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जिससे आपकी दोस्ती मजबूत बनेगी। शिक्षकों के लिए दिन ऊर्जा से भरा रहने वाला है। काम के प्रति आपका डर खत्म होगा। काम करने में मन लगेगा । व्यापारिक क्षेत्र में लाभ के समाचार प्राप्त होंगे। आज आपकी आमदनी बढ़ने से बचत करने में सफल रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 9

मीन 

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा पल लेकर आया है। किसी चीज को पाने की कामना आज पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसानों की फसल की पैदावार अच्छी होगी। परिवार में नन्हे मेहमान के आगमन से ख़ुशी का माहौल बनेगा। बिजनेस को बढ़ाने के लिए आज आप कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं। मेडिसिन कंपनी में कार्यरत लोगों का काम अच्छा चलेगा। आज आप खानपान के साथ-साथ अपनी दिनचर्या में भी सुधार करेंगे।  

शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 9

और पढ़ें ...

नशेड़ी पिता ने किया 3 बेटियों का कत्ल! ट्रक में छिपाए शव, ऐसे हुआ खुलासा

जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब तीन सगी बहनों के शव एक ट्रंक के अंदर मिले। मामला जालंधर के गांव कानपुर का है। आरोप है कि बच्चियों के पिता ने ही उनकी हत्या कर शवों को ट्रंक के अंदर छिपा दिया था। तीनों बहनें बीते दिन से लापता थीं। तीनों के लापता होने की शिकायत भी पुलिस में दर्ज करवाई गई थी। Murder of 3 daughters: वहीं बच्चियों के शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस की मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चियों के नाम अमृता कुमारी, साक्षी कुमारी, और कंचन कुमारी है। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। Murder of 3 daughters: स्थानीय लोगों का आरोप है कि तीनों बच्चियों का पिता नशे का आदी है । वो हमेशा शराब के नशे में चूर रहता है। उनका कहना है कि उसी ने बच्चियों की हत्या कर शव ट्रंक में छिप दिए। फिलहाल पुलिस ने बच्चियों के पिता को हिरासत में ले लिया है। वहीं बच्चियों की लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। Murder of 3 daughters: पुलिस ने क्या कहा Murder of 3 daughters: मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सुशील मंडल और मंजू मंडल के 5 बच्चे हैं। रविवार को दोनों काम पर चले गए थे। जब वो घर लौटे तो तीनों बच्चियों नहीं मिली। बाद में तीनों के शव ट्रंक के अंदर मिले। पुलिस का कहना है कि बच्चियों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। शुरूआती जांच में यह मर्डर नहीं लग रहा है। पुलिस का कहना है कि ऐसा हो सकता है कि वह खेलते हुए ट्रंक में बैठ गई और ऊपर से ढक्कन बंद हो गया। फिलहाल हम मामले की जांच कर रहे हैं।
और पढ़ें ...

जमीनी विवाद बना जान का दुश्मन : धारदार हथियार से वारकर 6 की हत्या, कई घायल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार सुबह जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें धारदार हथियार से हमलाकर 6 लोगों की हत्या कर दी गई है। वहीं कई गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, फतेहपुर गांव में दो परिवारों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। इसको लेकर आज सुबह करीब 8:30 बजे के दोनों परिवारों में विवाद शुरू हुआ। देखते-देखते यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी, डंडे, ईंट, धारदार हथियार और गोली चलने लगी। इस विवाद में एक पक्ष की ओर से पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य बुरी तरह घायल बताया जा रहे हैं। इतनी बड़ी वारदात की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस महमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीएम, एसपी समेत कई आला अफसर घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही कई थानों की पुलिस को बुलाया गया है। मामले की जांच में पुलिस अफसर जुटे हैं। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 2 अक्टूबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 2 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - आश्विन अमांत -  भाद्रपद तिथि तृतीया - 07:36 ए एम तक नक्षत्र भरणी - 06:24 पी एम तक योग हर्षण - 10:29 ए एम तक सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 6:13 AM सूर्यास्त - 6:08 PM चन्द्रोदय - 8:05 PM चन्द्रास्त- 9:10 AM अशुभ काल राहू - 07:43 ए एम से 09:12 ए एम यम गण्ड - 10:41 ए एम से 12:10 पी एम कुलिक - 01:39 पी एम से 03:08 पी एम दुर्मुहूर्त - 12:34 पी एम से 01:22 पी एम, 02:56 पी एम से 03:44 पी एम वर्ज्यम् - 06:14 ए एम से 07:49 ए एम     शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:54 AM- 12:43 PM अमृत काल - 01:49 पी एम से 03:21 पी एम ब्रह्म मुहूर्त - 04:37 ए एम से 05:25 ए एम
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 02 October 2023: इन राशियों के लिए शुभ समाचार लेकर आया है सोमवार का दिन, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

Aaj Ka Rashifal 02 October 2023: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और सोमवार का दिन है। आज चतुर्थी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। साथ ही आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। आज सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक हर्षण योग रहेगा, उसके बाद वज्र योग लग जाएगा। इसके अलावा आज शाम 6 बजकर 24 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि: आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहेगा। दांपत्य रिश्ते की समस्याएं आज ख़त्म होगी, एक-दूसरे के साथ रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। बच्चे आज बेहद खुश रहेंगे, उनकी डिमांड आज माता-पिता पूरी करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे, अपने लक्ष्य पर ध्यान दें... जल्द ही आपकी सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे। शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 9 वृष राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। दोस्त की खुशी में आज आप शामिल होंगे, उन्हें काफी ख़ुशी होगी। आज नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रखें दूसरों के भरोसे काम नहीं छोड़ें नही तो नुकसान हो सकता है । किसी से लिए रुपए को जल्द से जल्द चुकता करेंगे। अपने वैवाहिक जीवन को आज ख़ास बनायेंगे। मानसिक रूप से किसी बात को अधिक सोच सकते हैं। शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 5 मिथुन राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें आप बखूबी पूरा करेंगे। आपका किसी बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आसपास के लोग आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपको बहुत फायदा भी होगा। आज किसी काम में उलझने से अच्छा है किसी बड़े की सहायता ले लें। पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की आज किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी। शुभ रंग-  नारंगी शुभ अंक- 2 कर्क राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस के रुके कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज बेटे की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके हक में आयेगा। शुगर की समस्या से परेशान लोग आज अपने खान.पान पर परहेज रखें। सोना चांदी के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा। शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 4 सिंह राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहे। जरुरत पड़ने पर आपको मदद लेनी पड़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी समय से सोंची कोई चीज आज खरीद सकते हैं। आप अपने खाली समय का सदुपयोग नई चीज़े सीखने में करें, जो आपकी उन्नति में योगदान देगा। छात्रों के लिए आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने का है। शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 7 कन्या राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज अपने आर्थिक पक्ष को देखते हुए खर्च करेंगे। धन आगमन होने से आप आर्थिक रूप से राहत महसूस करेंगे। आज उम्मीद से कई गुना ज्यादा आपको लाभ होगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। आज आपकी सभी टेंशन ख़त्म होंगी। ऑयली फ़ूड से जितना हो सके दूर रहे, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फोन पर कोई अच्छी न्यूज़ मिलेगी.. जिससे घर में खुशियां आएंगी। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाये रखें, लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। शुभ रंग- मैहरुन शुभ अंक-  4 तुला राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम के हिसाब से खर्चे बढ़ेंगे। कार्यों में आ रही विघ्न बाधाएं आज समाप्त होंगी। आज बच्चे अपनी परेशानी, माता से शेयर करेंगे तो उनको अपनी परेशानी का हल मिल जाएगा, जिससे उनका मन काफी खुश होगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। काम के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। आपकी राय से किसी समस्या का हल निकलेगा। जीवनसाथी से रिश्ते में आपसी तालमेल बनाये रखें। शुभ रंग- गुलाबी शुभ अंक- 1 वृश्चिक राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज हैवी ट्रैफिक की वजह से आपको ऑफिस के लिए लेट हो सकता है। आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। आज आपके विचारों सकारात्मकता बनी रहेगी । इलेक्ट्रॉनिक चीजों या मशीनरी पर खर्च आदि की संभावना अधिक रहेगी । आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिस भी कार्य को करने को सोचेंगे उसमे सफलता जरूर मिलेगी। पिता आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को देखकर गर्व महसूस करेंगे। शुभ रंग- गोल्डन शुभ अंक- 8 धनु राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्द और आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके घर के वातावरण में सुख समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा काम आज फाइनल हो जाएगा। आपकी अधिक इनकम से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जो लोग आर्किटेक्ट, सजावट की वस्तुओं, डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है । परिवार में कुछ ख़ास लोगों से मुलाकात होगी। शुभ रंग- पिच शुभ अंक- 9 मकर राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। कोई नई शुरुआत करने अथवा नौकरी में परिवर्तन के मामले में आप गंभीरता से विचार करेंगे । आज दोस्तों के साथ किसी रेस्टोरेंट जाने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आज खत्म होंगी। वाहन आदि लेने ला सपना पूरा होगा। शुभ रंग- सिल्वर शुभ अंक- 6 कुंभ राशि: आज आपका दिन खुशियां भरा रहने वाला है। आज किसी बात से आप बेहद खुश होंगे। सिंगर्स को किसी एल्बम की प्रसिद्धि के लिए सम्मानित किया जायेगा। अगर आप कोई प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे हैं, तो ध्यानपूर्वक करें। इस राशि के लोगों को काम के साथ स्वास्थ्य का भी ख़याल रखना चाहिए। सिविल इंजीनीयर्स को आज बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी कोर्ट केस का फैसला आज आपके पक्ष में आएगा। शुभ रंग- मैजेंटा शुभ अंक- 2 मीन राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ नया करने का विचार करेंगे। बॉस आपके काम की तारीफ़ करेंगे फिर भी अपना काम पूरा perfection के साथ करें। आज दोस्त की बर्थडे पार्टी में खूब एन्जॉय करेंगे। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। लव मेट्स कहीं घूमने जाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, सफलता के योग बने हुए हैं। शुभ रंग- बैंगनी शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

BJP सांसद जी की बेशर्मी, महिला विधायक के कंधो पर हाथों को सहलाते हुए जकड़ा, देखें वीडियों…

अलीगढ़ : अलीगढ़ में भाजपा सांसद सतीश गौतम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह अपनी ही पार्टी की महिला विधायक के कंधे पर हाथ रखकर बात करते नजर आ रहे हैं.

भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम ने भरे मंच पर अपनी बगल में बैठी शहर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की महिला विधायक मुक्ता राजा के हाथ पर हाथ रखकर उनके हाथों को सहलाते हुए सांसद ने ठहाके भरी हसी के साथ अपने दोनों हाथों से महिला विधायक के दोनों हाथों को दबोचते हुए अपनी जकड़ में लेने की कोशिश की। मंच पर भाजपा सांसद की इस हरकत को देख महिला विधायक हक्का-बक्का रह गई। तो वहीं भाजपा संसद के द्वारा भरे मंच पर महिला विधायक के साथ की गई इस गंदी हरकत के बाद सर्व समाज को शर्मसार कर देने वाले भाजपा सांसद की बेशर्माई का वीडियो बहुत ही तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

25 सितंबर का है मामला : वीडियो 25 सितंबर का बताया जा रहा है. कोल विधायक अनिल पाराशर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया था. यह कार्यक्रम इलाके के श्रीराम बैंक्वेट हॉल में हुआ था. कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय भी शामिल हुए थे. मंच पर पूर्व महापौर शकुंतला भारती और भाजपा की कार्यकारिणी सदस्य पूनम बजाज भी मौजूद थीं. इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह भी मौजूद थीं. मंच पर शहर विधायक मुक्ता राजा भी मौजूद थीं.

और पढ़ें ...

दर्दनाक हादसा; 55 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 8 की मौत, 35 घायल, मची अफरा-तफरी

ACCIDENT BREAKING : तमिलनाडु में एक दर्दनाक हादसा हो गया है, जहाँ कुन्नूर स्थित मारापलम के पास एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर के खाई में जा गिरी, इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

घटना को लेकर कोयंबटूर जोन के डीआईजी सरवण सुंदर ने कहा कि बस ऊटी से मेट्टुपालयम जा रही थी. इस दौरान बस में 55 यात्रियों से भरी बस के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. फिहलाल आगे की जांच चल रही है.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 1 अक्टूबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 1 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - आश्विन अमांत -  भाद्रपद तिथि द्वितीया - 09:41 ए एम तक नक्षत्र अश्विनी - 07:27 पी एम तक योग व्याघात - 01:14 पी एम तक सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 6:13 AM सूर्यास्त - 6:08 PM चन्द्रोदय - 7:26 PM चन्द्रास्त- 8:04 AM अशुभ काल राहू - 04:38 पी एम से 06:08 पी एम यम गण्ड - 12:11 पी एम से 01:40 पी एम कुलिक - 03:09 पी एम से 04:38 पी एम दुर्मुहूर्त - 04:32 पी एम से 05:20 पी एम वर्ज्यम् - 03:44 पी एम से 05:13 पी एम, 04:38 ए एम से 06:10 ए एम     शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:54 AM- 12:43 PM अमृत काल - 12:46 पी एम से 02:15 पी एम ब्रह्म मुहूर्त - 04:37 ए एम से 05:25 ए एम
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 01 October 2023: आज बेहद सौभाग्यशाली रहेंगी ये 5 राशियां, कहीं इनमें आपकी राशि तो शामिल नहीं?

Aaj Ka Rashifal 01 October 2023: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 9 बजकर 42 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज तृतीया तिथि वालों का श्राद्ध है। साथ ही आज शाम 7 बजकर 27 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए  01 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि-  आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन से छुटकारा मिलेगा। आज का दिन आपके रिश्ते में मिठास घोलेगा। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम आज पूरा हो जायेगा। आज आप पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोग समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक आज छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे। वृष राशि-   आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज बुजुर्गों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दोस्तों के साथ आज रेस्टोरेंट जायेंगे, जहां मस्ती का माहौल बना रहेगा। लॉ कर रहे छात्रों को नए टॉपिक में काफी इंटरेस्ट आएगा। सोशल मीडिया पर आपके फैन्स बढ़ेंगे, आपको काफी ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा। आपके रिश्ते की बात फाइनल होगी, जल्द शादी की तैयारियां करेंगे। कुल मिलाकर दिन अच्छा जायेगा। शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 6 मिथुन राशि-   आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके किसी काम की तारीफ होगी। कम्पटीशन की तैयारी में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि की जो महिलाएं अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। कठिन कार्यों में भी आप हार नहीं मानेंगे, आप तरक्की के बहुत नजदीक है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां खत्म होगी। लवमेट आज रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे। शुभ रंग- मैजेंटा शुभ अंक- 9 कर्क राशि-   आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज भाई बहनों के साथ खूब मनोरंजन करेंगे। प्रोफेसर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। हाल ही में डांस अकेडमी ज्वाइन किया लोग मन लगा कर सीखें। आगे बढ़ने का मौका आपको जल्द ही मिलेगा। बिजनेसमैन आज डील साइन करेंगे जो तरक्की के साथ लाभदायक साबित होगी। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं। शुभ रंग- गोल्डन शुभ अंक- 3 सिंह राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहेगा l आज कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे आप पूरे दिन उत्साहित रहेंगे l ऑफिस में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं l दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा l आज आपके विचारों में उग्रता आयेगी l हार्डवेयर के करोबारियों का दिन लाभदायक साबित होगा। लवमेट से आपको सरप्राइज मिलेगा, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट अपने रुके हुए प्रोजेक्ट को सहपाठी की सहायता से पूरा कर लेंगे l शुभ रंग- बैंगनी शुभ अंक- 9 कन्या राशि-   आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। कारोबार में थोडा सोंच समझकर आगे बढ़ना आज उचित रहेगा। रुके हुए कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के लोगों को जरुरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा में आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आज आपके आय-व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर आपने लोन के लिए अप्लाई किया है, तो उसकी स्वीकृति मिलेगी। शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 2 तुला राशि-   आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रूचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं.. तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख संतोष की वृद्धि होगी। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है, अपने डेली रूटीन में मौसमी फल add करें तो फायदा होगा। शुभ रंग- गुलाबी शुभ अंक- 1 वृश्चिक राशि-   आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को आज सम्मानित किया जाएगा। आंख की समस्या से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। कपड़ा व्यापारियों के काम में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट के बीच हुई गलतफहमियां आज दूर होंगी। शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 5 धनु राशि-   आज आपका दिन शानदार रहेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार का मौका मिलेगा। आज आपको सभी रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्र पढ़ाई में रूचि लेंगे, पनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझेंगे। नए बिजनेस की शुरुआत आपके लिए फलदायी होगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। कार्य क्षेत्र में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। शुभ रंग- नारंगी शुभ अंक- 7 मकर राशि-  आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजन की राय अवश्य लें। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। उनसे अपने मन की बात आज शेयर कर सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। कुंभ राशि-  आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं तो आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। ऑफिस के काम में आज व्यस्त रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियों की बौछार होगी। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को आज किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। शुभ रंग- मैहरुन शुभ अंक- 6 मीन राशि-   आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काम पर निकलते समय अचानक किसी फ्रेंड की काल आयेगी, उनसे आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने का प्रयास करेंगे। काफी समय पहले कोई देखी गई प्रॉपर्टी लेने के लिए फाइनल डिसिशन करेंगे। दांपत्य रिश्ता पहले से और गहरा बनेगा। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से राहत मिलेगी। आपकी किस्मत के दरवाजे खुलेंगे, परीक्षा के अच्छे अंक प्राप्त होंगे। शुभ रंग- सिल्वर शुभ अंक- 8
और पढ़ें ...

अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अक्टूबर माह की शुरुआत कल से होने जा रही है। इस बार अक्तूबर महीने के 31 दिनों में 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इन 16 दिनों में शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। इसके अलावे अलग-अलग पर्व त्योहारों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। रविवार के अलावा इन तारीखों को बंद रहेगा बैंक 2 अक्टूबर: (सोमवार)- गांधी जयंती- राष्ट्रीय अवकाश 14 अक्टूबर: (शनिवार)- महालया- कोलकाता में बैंक बंद 18 अक्टूबर: (बुधवार)- कटि बिहू- असम में बैंक बंद 21 अक्टूबर: (शनिवार)- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)- त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में बैंक बंद 23 अक्टूबर: (सोमवार)- दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी- त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तनिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, जरकाखंड, बिहार में बैंक बंद 24 अक्टूबर: (मंगलवार)- दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा- आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद 25 अक्टूबर: (बुधवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद 26 अक्टूबर: (गुरुवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस- सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में बैंक 27 अक्टूबर: (शुक्रवार) दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद 28 अक्टूबर: (शनिवार)- लक्ष्मी पूजा- बंगाल में बैंक बंद 31 अक्टूबर: (मंगलवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन- गुजरात में बैंक बंद
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 30 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 30 सितंबर 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत -  भाद्रपद

तिथि
प्रतिपदा - 12:21 पी एम तक

नक्षत्र
रेवती - 09:08 पी एम तक

योग
ध्रुव - 04:27 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:13 AM
सूर्यास्त - 6:10 PM
चन्द्रोदय - 6:16 PM
चन्द्रास्त- 6:57 AM

अशुभ काल
राहू - 09:12 ए एम से 10:42 ए एम
यम गण्ड - 1:40 पी एम से 03:10 पी एम
कुलिक - 06:13 ए एम से 07:43 ए एम
दुर्मुहूर्त - 06:13 ए एम से 07:01 ए एम, 07:01 ए एम से 07:49 ए एम
वर्ज्यम् - 10:13 ए एम से 11:40 ए एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:54 AM- 12:43 PM
अमृत काल - 03:29 AM- 05:14 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:30 AM- 05:18 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 30 September 2023: आज इन राशियों पर रहेगी शनि देव की कृपा दृष्टि, पूरे होंगे सभी अधूरे काम, मिलेगा धन का लाभ

Aaj Ka Rashifal 30 September 2023: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 26 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही रात 9 बजकर 8 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आज प्रतिपदा और द्वितीया तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लाने वाला है। आज जरूरी काम से आपकी यात्रा होगी। संतान की सफलता आपको खुश करेगी, लोग आपको बधाई देनें आपके घर आएंगे। आज घर पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे घर में लोगों का अच्छा मनोरंजन होगा। आज आपकी किस्मत चमकेगी व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी । छात्रों का अनुशासन उनको जल्द सफलता दिलाएगा, पढ़ाई व काम में बैलेंस बना रहेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 3

वृष राशि- आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। आज आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभाएंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। रियल स्टेट बिजनेस के लोग, नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जाएगा। बिजनेस साझेदार के साथ किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। समाज में आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप अपनी डेली रूटीन में कुछ चेंजेस करेंगे। 

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, बस आप मेहनत पर कंसन्ट्रेट करें।  किसी काम में अपनों की मदद मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे, आपके रिश्तें में मजबूती आएगी। समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जायेगा। आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे। 

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि- आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जायेगा। आज आप किसी बात को लेकर नेतृत्व करेंगे जिसमें अन्य लोगों का भी सहयोग रहेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते है आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवारका पूरा सपोर्ट मिलेगा । आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि- आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। किसी जरुरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। काम की वजह से आप फैमिली को समय नहीं दे पाएंगे लेकिन परिवारका साथ आपको मिलेगा। माईग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है।आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप बच्चों के साथ पैरेंट मीटिंग में जाएंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे। गों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा। 

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे, जहां आप कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे । आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। आज आप किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं । संभव हो तो काम शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें । आज पूरी मेहनत से काम करेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

धनु राशि- आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। पुराने लेन-देन के मामलों में गड़बड़ी होने से आप थोड़ी उलझन में रहेंगे, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। आज आप अपने खास रिश्तेदार के घर उनसे मिलने जाएंगे। आज आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना हैं । किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। आप कोई अच्छी बुक पढने का मन बना सकते हैं। 

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताजा होगी। आज यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। आपको थकान और आलस्य महसूस हो सकता है। आज प्राइवेट शिक्षकों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। बच्चों के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। ग्राफिक डीजाइनिंग के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव करेंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि- आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है। कला व साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा । इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर चिंतित होंगे बेहतर हैं अपने गुरु से परामर्श लें । माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। 

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए । इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, कम्प्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। पिछले दिनों ऑफिस के रुके कार्य आज समय से पूरा करने में सफल होंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4
और पढ़ें ...

MP विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन होगा तारीखों का ऐलान

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव (MP assembly elections) होने वाले हैं। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की तीन सूची भी जारी कर दी गई है। पहली सूची में 39 दूसरी सूची में भी 39 और तीसरी सूची में एक प्रत्याशी का नाम दिया गया था।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Chunav Date) के लिए कांग्रेस पार्टी भी 5 अक्टूबर तक अपनी लिस्ट जारी कर सकती है। इन सबके बीच मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है और 10 अक्टूबर तक विधानसभा चुनाव (MP Chunav News) की तारीखों का ऐलान हो सकता है।

यह भी बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में 6 अक्टूबर के आसपास आचार संहिता भी लागू हो सकती है। चुनाव आयोग जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर देगा। विधानसभा चुनाव के लिए 4 अक्टूबर को फाइनल सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा। चुनाव आयोग द्वारा नए मतदाताओं के नाम जोड़ना और हटाना अपडेट का काम पूरा कर लिया है। अब जल्द ही चुनाव के तारीखों का ऐलान होने वाला है।

जानकारी सामने आ रही है कि 6 अक्टूबर के आसपास आचार संहिता लग सकती है और 10 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। आयोग के अधिकारी 4 सितंबर को ही मध्य प्रदेश का दौरा कर चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे चुके हैं। 3 अक्टूबर को आयोग की टीम तेलंगाना का तीन दिवसीय दौरा करेगी।

और पढ़ें ...

महिला आरक्षण विधेयक बना कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

Women Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल जिसका नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम रखा गया था उसको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है। संसद के विशेष सत्र के दौरान यह विधेयक 20 सितंबर को लोकसभा और 21 सितंबर को राज्यसभा में पास हुआ था।

बता दें कि किसी भी बिल के संसद से दोनों सदनों से पारित होने के बाद उसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाता है फिर वहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही वह बिल कानून का रूप लेती है। जैसे ही यह कानून लागू किया जाएगा उसके बाद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पार्लियामेंट से पास होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा था कि यह लैंगिक न्याय के लिए हमारे समय की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति कदम साबित होगी। बता दें कि सदन में इस बिल पर व्यापक चर्चा हुई। चर्चा के बाद वोटिंग के समय ज्यादातर दलों ने इस बिल के समर्थन में वोट किया। लोकसभा में 20 सितंबर को हुई वोटिंग में इस बिल के पक्ष में 454 मत और विरोध में दो मत पड़े। जबकि 21 सितंबर को राज्यसभा में जब इस बिल को पेश किया गया तो इसके पक्ष में 214 वोट पड़े और विरोध में एक भी मत नहीं पड़ा।

और पढ़ें ...

फिर से 40 ट्रेने रद्द : मोदी सरकार की छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय की इंतहा-कांग्रेस

*फिर से 40 ट्रेने रद्द मोदी सरकार का छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय की इंतहा-कांग्रेस* *भाजपा को छत्तीसगढ़ के लोगों को वोट चाहिये लेकिन उनकी सुविधा से मतलब नही* रायपुर/29 सितंबर 2023। रेलवे ने पिछले एक सप्ताह के अंदर छत्तीसगढ़ से चलाने वाली 40 से अधिक यात्री ट्रेनों को फिर से रद्द कर दिया गया तथा 14 लोकल ट्रेनों को भी रेलवे बंद करने का फरमान जारी कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह रेलवे का जन विरोधी फैसला है। मोदी सरकार लगातार छत्तीसगढ़ की रेल यात्री सुविधाओं को अनदेखा कर रही है। बिना किसी ठोस कारण के यात्री ट्रेनों को रद्द करने का सिलसिला मोदी सरकार द्वारा पिछले तीन साल से लिया जा रहा है। भारतीयज जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के नेता रेलवे और मोदी सरकार की मनमानी पर चुप्पी साधे हुये है। पिछले एक पखवाड़े में डेढ़ दर्जन केंद्रीय मंत्री, प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह सभी छत्तीसगढ़ आये लेकिन किसी भी भाजपा नेता ने छत्तीसगढ़ की बदहाल रेल सुविधा के बारे में एक शब्द भी नहीं बोला। भाजपा को छत्तीसगढ़ के लोगों को वोट चाहिये लेकिन उनकी सुविधा से मतलब नहीं। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार यात्री रेल और रेल सुविधाओं को बंद करने का षड़यंत्र कर रही है देश भर में यात्री गाड़ियां बंद की जा रही है, यात्री गाड़िया अचानक रद्द कर दी जाती है, यात्री गाड़ियां घंटों नहीं दो-दो दिन लेट चल रही है। रेलवे को लेकर मोदी सरकार की कार्य प्रणाली से ऐसा प्रतीत हो रहा मोदी सरकार देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सुविधा परिवहन के निजीकरण का षड़यंत्र रच रही है। मोदी सरकार ने देश की सबसे विश्वसनीय नागरिक परिवहन सुविधा मानी जानी वाली रेल सुविधा को मजाक बनाकर रख दिया है। पहले से आने जाने की तैयारी का ट्रेन की टिकट आरक्षित कराए जनता के साथ धोखा मोदी सरकार कर रही है। बीते 3 साल से अधिक हो चुका है जब ट्रेनों को अचानक स्थगित कर दिया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें रेलवे को नागरिकों की सुविधा के लिये चलाती थी मोदी सरकार कमाने के लिये जनता को लूटने के लिये इस्तेमाल कर रही। रेल्वे जनता को मिलने वाली सारी सुविधाएं बंद कर दिया। वृद्ध, विकलांग, छात्रों की सुविधायें हटा दिया। रेल्वे स्टेशन पर टिकिट बिक्री बंद कर टिकिटों के दाम बढ़ा दिया गया। मोदी सरकार इतनी क्रूर और अमानवीय और गैर जिम्मेदार हो चुकी है कि एक्सप्रेस ट्रेनों को गंतव्य स्थान पहुंचने के पहले बीच रास्ते में रद्द कर घोषणा कर दिया जाता है कि ट्रेन आगे नहीं जायेगी। आजादी के पहले से रेल आम आदमी की यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। मोदी सरकार ने इसको तबाह कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ’बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था’ ’के और बिना किसी पूर्व ’सूचना’ के केंद्र की मोदी सरकार और रेलवे मंत्रालय लगातार छत्तीसगढ़ में ट्रेनों को रद्द कर रहा है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ की जनता बुरी तरह परेशान और हलाकान है। यूपीए सरकार के समय यात्री ट्रेनों और मालभाड़ा के परिवहन में एक समन्वय और संतुलन स्थापित था। जिसके कारण यात्री ट्रेनों को कैंसिल करने की कभी आवश्यकता नहीं पड़ी, परंतु केंद्र की मोदी सरकार की ’मुनाफाखोरी नीति के कारण’ क्योंकि कोयले के ’परिवहन में यात्री भाड़े की तुलना में’ ’30 से 40 प्रतिशत ज्यादा मुनाफा मिलता’ है। यात्री ट्रेनों के बजाय कोयले के परिवहन को प्राथमिकता दी जा रही।
और पढ़ें ...

हॉक फोर्स की टीम को मिली सफलता: 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर, कई घायल नक्सली फरार, सर्चिंग अभियान जारी

बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सली उन्मूलन में लगे हॉक फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। जहां शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के दौरान जवानों ने 14 लाख रुपये के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया है। वहीं कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है।जानकरी के मुताबिक मारे गए नक्सली का नाम कमलु है जो की मूल रूप से बीजापुर (छत्तीसगढ़) का रहने वाला हैं। वह टाडा दड़ेकसा दलम का सक्रिय सदस्य था। घटना के बाद बालाघाट आईजी संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और सीईओ हॉक घटनास्थल पर पहुंचे हुए है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, फिलहाल हॉक फोर्स के जवान मुठभेड़ में घायल हुए नक्सलियों को ढूंढनें के लिए सर्चिंग अभियान चला रहे है।

और पढ़ें ...