सियासत
लाडली बहन योजना के बाद लाडला भाई योजना की शुरुआत
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने युवाओं की आर्थिक मदद के लिए बड़ा एलान किया है. सीएम ने कहा कि लाडली बहन योजना के साथ अब लाडला भाई योजना सरकार ला रही है.
उन्होंने कहा, ''इतिहास में यह पहली बार है कि किसी सरकार ने ऐसी योजना पेश की है, इस योजना के माध्यम से हमने बेरोजगारी का समाधान ढूंढ लिया है.'
सड़कों पर भीख मांगते हुए भिखारी प्रति दिन दो हजार रुपये से लेकर 2500 रुपये जुटा लेते हैं.
आपने अक्सर बस-ट्रेन या सड़क-चौराहों पर भिखारियों को भीख मांगते देखा होगा। उनकी गरीबी देखकर कई लोग उन्हें दया की भावना से भीख में पैसे दे देते हैं, लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि इनमें से कई भिखारी ऐसे होते हैं, जिनका बैंक बैलेंस आप से भी ज्यादा होता है। जी हां, आपने सही पढ़ा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे अमीर भिखारी भारत से ही है। आज हम आपको करोड़पति भिखारी भरत जैन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मुंबई में रहता है।
दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो भीख मांगकर करोड़पति तक बन चुके हैं। इसमें सबसे पहला नाम भरत जैन का आता है। दुनिया का सबसे अमीर भिखारी भरत जैन मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और आजाद मैदान में भीख मांगने का काम करता है। हैरानी की बात तो ये हैं कि इसके पास मुंबई और पुणे में करोड़ों रुपये के मकान के साथ कई दुकानें हैं। इतना ही नहीं, भरत जैन के बच्चे कॉन्वेट स्कूल में पढ़ते हैं।
अक्सर लोग भिखारियों को हीन भावना से देखते हैं। यह समझकर के उनके पास पैसे नहीं है हम उन्हें कुछ पैसे दे देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही भिखारी एक दिन का कितना कमा लेते हैं।अगर हम आपसे कहें की कुछ भिखारी आपसे ज्यादा कमाते हैं तो आप यह सुनकर हैरान हो जाएंगे। लेकिन यह बात एक दम सच है। जी हां इनकी एक दिन की कमाई हमारी रोज की दिहाड़ी से कई ज्यादा होती है। जिनकी महीने की कमाई हमारी दो महीने की कमाई से भी ज्यादा होती है। साथ ही उनके पास कई फ्लैट, जमीन और बैंक में लाखों रूपये सेव हैं। चलिए जानते हैं इन भिखारियों के बारे में।
कौन है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी
दुनिया के सबसे अमीर भिखारी भारत के मुंबई शहर में रहता है. न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल स्तर पर भरत जैन दुनिया के सबसे अमीर भिखारी के रूप में पहचाने गए हैं. यह मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते हुए पाए जाते हैं. आर्थिक तंगी के कारण वे शिक्षा नहीं प्राप्त कर पाए. इनकी शादी हो चुकी है और उनके साथ उनकी पत्नी, दो बेटे, उनका भाई और उनके पिता रहते हैं.
हर महीने 60 हजार से ज्यादा कमाते हैं भरत जैन
शुरुआत में आर्थिक समस्या के कारण भरत जैन ने अपने बच्चों की शिक्षा पूरी कराई है. मूल रूप से मुंबई के रहने वाले भरत जैन ने 7.5 करोड़ रुपये या 1 मिलियन डॉलर की कुल संपत्ति पा चुके हैं. भीख मांगने से ही उनकी मंथली कमाई 60 हजार रुपये से लेकर 75 हजार रुपये तक होती है.
1.2 करोड़ रुपये का भरत जैन के पास फ्लैट
भरत जैन के पास मुंबई में 1.2 करोड़ मूल्य का दो बेडरूम वाला फ्लैट है और उन्होंने ठाणे में दो दुकानें बनवाई हैं, जहां से उन्हें हर महीने 30,000 रुपये किराया मिलता है. भरत जैन को अक्सर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस या आजाद मैदान जैसे प्रमुख स्थानों पर भीख मांगते देखा जा सकता है. इतनी संपत्ति होने के बावजूद भरत जैन मुंबई की संड़कों पर भीख मांगने का काम करते हैं. भरत जैन 10 से 12 घंटे के भीतर प्रति दिन दो हजार रुपये से लेकर 2500 रुपये जुटा लेते हैं.
कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं बच्चे
अपने व्यवसाय से इनकम होने के बावजूद भरत जैन और उनका परिवार परेल में 1BHK डुप्लेक्स निवास में रहता है. उनके बच्चे कॉन्वेंट स्कूल में बढ़ते हैं. इसक अलावा परिवार के अन्य सदस्य एक स्टेशनरी स्टोर संचालित करते हैं, जो आय का अन्य सोर्स है. रिपोर्ट के अनुसार, उनका परिवार, उन्हें भीख मांगने देना बंद करने की सलाह देता है, पर वह नहीं मानते हैं.
सुनहरा मौका : IIMC ने विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित, पढ़ें डिटेल्स
सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) ने आपके लिए एक शानदार अवसर प्रस्तुत किया है। दरअसल IIMC ने विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए चयनित होने पर उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलेगा।
असिस्टेंट एडिटर: 1 पद
असिस्टेंट लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर: 1 पद
सेक्शन ऑफिसर: 3 पद
सीनियर रिसर्च असिस्टेंट: 1 पद
लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट: 1 पद
टेक्निकल असिस्टेंट (ऑडियो/विजुअल): 1 पद
लाइब्रेरी क्लर्क: 1 पद
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 5 अगस्त 2024
आवेदन की हार्डकॉपी भेजने की अंतिम तिथि: 12 अगस्त 2024
आवेदन प्रक्रिया:
ऑनलाइन आवेदन: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को IIMC की आधिकारिक वेबसाइट iimc.gov.in पर जाना होगा। वहां से आवेदन फार्म भर सकते हैं और पदों का विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
ऑफलाइन आवेदन: ऑनलाइन आवेदन के बाद, आवेदन की हार्डकॉपी सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्थान के पते पर भेजनी होगी। आवरण पत्र पर उस पद का नाम लिखना न भूलें जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं।
आवेदन की योग्यता:
दरअसल इन पदों के लिए आवेदन की योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस चेक करें। दरअसल आप iimc.gov.in पर जाकर नोटिस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके साथ ही आप विभिन्न पदों की शैक्षिक योग्यता की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बात सेहत की : फ्रोजन मटर’ का जमकर इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! हो सकते हैं ये बड़े नुकसान
फ्रोजन मटर का इस्तेमाल कई लोगों की मजबूरी बन जाता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो खानपान में फ्रोजन मटर का ही ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। वजह है कि इसे छीलने और स्टोर करने में ज्यादा परेशानी नहीं होती। ऐसे में, आइए आज आपको बताते हैं कि कैसे यह थोड़ी-सी सहूलियत अपने साथ कई परेशानियां लेकर आती हैं।
फ्रोजन मटर के ज्यादा इस्तेमाल से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। दरअसल, प्रिजर्व फूड्स में स्टार्च का इस्तेमाल किया जाता है, जो फैट को बढ़ाने का काम कर सकता है। ऐसे में, मोटापे से जूझ रहे लोगों को इसके सेवन से थोड़ा बचना चाहिए।
पोषक तत्व की कमी
बीपी की शिकायत
फ्रोजन मटर को खाने से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत भी हो सकती है। ऐसा इसमें मौजूद सोडियम के कारण होता है। इसलिए अगर आप भी हृदय रोग या स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाना नहीं चाहते हैं, तो इसका ज्यादा सेवन करने से परहेज कर सकते हैं।
हार्ट के लिए नुकसानदायक
फ्रोजन मटर का ज्यादा इस्तेमाल करने से हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है। यह दिल की धमनियों को बंद करके शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। वहीं, इसमें मौजूद ट्रांस फैट नसों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में, भूलकर भी इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
नीति आयोग की नई टीम का ऐलान, PM अध्यक्ष बने रहेंगे,शिवराज सिंह चौहान सहित NDA के इन नेताओं को मिली जगह
दिल्ली :- द्र सरकार ने नीति आयोग (NITI Aayog) का पुनर्गठन किया है. जिसके बाद आयोग में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के वरिष्ठ मंत्रियों को भी जगह मिली है. इसमें कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) नीति आयोग के अध्यक्ष हैं, वहीं सुमन के बेरी नीति आयोग के उपाध्यक्ष हैं.
मंत्रिमंडल सचिवालय की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के अलावा भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी आयोग में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किये गये हैं.


पदेन सदस्यों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं.
विशेष आमंत्रित सदस्यों में गडकरी और जेपी नड्डा
विशेष आमंत्रित सदस्यों में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी, एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी, पंचायती राज मंत्री ललन सिंह, सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार, नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू, आदिवासी मामलों के मंत्री जुएल ओराम, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अन्नपूर्णा देवी, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राव इंद्रजीत सिंह को शामिल किया गया है.
Aaj Ka Panchang: आज 17 जुलाई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग 17 जुलाई 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - आषाढ़
अमांत - आषाढ़
तिथि
शुक्ल पक्ष एकादशी- जुलाई 16 08:34 PM- जुलाई 17 09:03 PM
शुक्ल पक्ष द्वादशी- जुलाई 17 09:03 PM- जुलाई 18 08:44 PM
नक्षत्र
अनुराधा - जुलाई 17 02:14 AM- जुलाई 18 03:12 AM
ज्येष्ठा - जुलाई 18 03:12 AM- जुलाई 19 03:25 AM
योग
शुभ - जुलाई 16 07:18 AM- जुलाई 17 07:04 AM
शुक्ल - जुलाई 17 07:04 AM- जुलाई 18 06:12 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:55 AM
सूर्यास्त - 7:10 PM
चन्द्रोदय - जुलाई 17 3:38 PM
चन्द्रास्त - जुलाई 18 2:25 AM
अशुभ काल
राहू - 12:33 PM- 2:12 PM
यम गण्ड - 7:34 AM- 9:14 AM
कुलिक - 10:53 AM- 12:33 PM
दुर्मुहूर्त - 12:06 PM- 12:59 PM
वर्ज्यम् - 06:24 AM- 08:04 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - Nil
अमृत काल - 04:22 PM- 06:01 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:19 AM- 05:07 AM
शुभ योग
अमृतसिद्धि योग - जुलाई 17 05:55 AM - जुलाई 18 03:12 AM (अनुराधा और बुधवार)
सर्वार्थसिद्धि योग - जुलाई 17 05:55 AM - जुलाई 18 03:12 AM (अनुराधा और बुधवार)
आज का राशिफल 17 जुलाई: मेष, मिथुन, सिंह, मकर व कुंभ राशि वालों के जीवन में होंगे बदलाव, जानें अन्य राशियों का हाल
Horoscope 17 July 2024 :- 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।
मेष राशि : आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। आपको आर्थिक दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। नए बिजनेस से अच्छा रिटर्न मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। जिससे मन उत्साहित रहेगा। आज आप पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में पॉजिटिविटी बढ़ेगी। जीवनसाथी का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। अपने सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। नई फिटनेस एक्टिविटी को फॉलो करें। इससे आप हेल्दी और फिट रहेंगे।
वृषभ राशि : आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला साबित होगा। परिजनों के साथ किसी ऐतिहासिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। आपके सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के पॉजिटिव रिजल्ट देंगे। बिजनेस में बढ़ोत्तरी के चांसेस बढजेंगे। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। कुछ जातक वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च कर सकते हैं। आज आपको लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। आपकी रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा।
मिथुन राशि : प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी कामयाबी मिलेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठी में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। जीवन में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। सिंगल जातकों की लव लाइफ में किसी दिलचस्प व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। लव लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। कुछ लोगों के रिलेशनशिप को पेरेंट्स का अप्रूवल मिल सकता है। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा।
कर्क राशि : आज कर्क राशि वालों को समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेंगे। दान-पुण्य के कार्यों में शामिल होंगे। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज आपको कड़ी मेहनत और टैलेंट का फल मिलेगा। कार्यों के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। नौकरी-कारोबार में प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। आपको लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। जीवनसाथी का प्यार और सपोर्ट मिलेगा।
सिंह राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। वाणी में सौम्यता आएगी। आपकी किसी खास से मुलाकात होगी। जिससे आपके जीवन मूल्य और विचार मेल खाएंगे। वह आपकी प्रशंसा करेंगे। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया रहेगा। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। रिश्तों में सुधार आएगा। आपकी रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में भी भाग्यशाली रहेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा।
कन्या राशि : आज आपका आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। कई सोर्स से रुपए-पैसे आएंगे। समाज में सराहे जाएंगे। अपने डेली रूटीन से ब्रेक लेकर फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। रोजाना एक्सरसाइज करें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। आज आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। जिससे करियर ग्रोथ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रोफेशनल लाइफ में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी।
तुला राशि : आज का दिन तुला राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा। लग्जरी आइटम्स की खरीदारी के लिए आपके पास पर्याप्त धन उपलब्ध होगा। नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के योग बनेंगे। हेल्दी डाइट लें। हेल्थ पर ध्यान दें। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड करें। आज आपको बड़े भाई-बहनों की मदद से धन कमाने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। ऑफिस में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। करियर में नई उपलब्धि हासिल करेंगे। आज का दिन दान-पुण्य के कार्यों के लिए बेहद शुभ रहेगा। लव लाइफ में खुशहाली का माहौल रहेगा। जीवन साथी भरपूर प्यार लुटाएंगे।
वृश्चिक राशि: आज आप आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज साथी से अपनी फीलिंग्स शेयर करने में संकोच न करें। इससे रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में नए कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरपेशा वालों का प्रमोशन या अप्रेजल हो सकता है। भूमि या वाहन की खरीदारी के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।
धनु राशि : आज आपको हर कार्य के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। घर में छोटे भाई-बहन करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। फैमिली का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। नौकरी- कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। जीवन में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। आर्थिक दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। आय के नए स्त्रोतों से खूब धन लाभ होगा। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। कुछ लोगों के रिलेशनशिप को पेरेंट्स का अप्रूवल मिल सकता है। शादी-विवाह बी तय हो सकता है।
मकर राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में आपकी बेस्ट परफॉर्मेंस रहेगी। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। लाइफस्टाइल में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। साथी आपकी प्रशंसा करेंगे। रिलेशनशिप में कई सरप्राइज मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। हालांकि, ऑफिस में कार्यों का दबाव बढ़ेगा। नए कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी। आज माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आय में वृद्धि के योग बनेंगे, लेकिन निवेश से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर कर लें।
कुंभ राशि : आज कुंभ राशि वालों के सभी सपने साकार होंगे। शैक्षिक कार्यों में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगा। बिजनेस में प्रॉफिट होगा। धन का आवक बढ़ेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी रहेगी। लोग आपके कार्यों से इंस्पायर होंगे। प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। नवविवाहितों की लाइफ में खुशियां आएंगी। साथी संग रिश्ता मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
मीन राशि : आज मीन राशि वालों को समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान बन सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। सरकारी कर्मचारियों का प्रमोशन हो सकता है। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा, लेकिन हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। ऑफिस के कार्यों में लापरवाही न बरतें। रात्रि में वाहन चलाते समय ट्रैफिक के नियमों का कड़ाई से पालन करें। मानसिक स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखें।
जानिए क्या है मुहर्रम में ताज़ियों की अहमियत है
इस्लाम धर्म में मुहर्रम का महीना बहुत ही खास और रमजान की ही तरह पाक माना जाता है. इस्लामिक मान्यता है कि इस महीने में इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत हुई थी जिसकी याद में मातम करके इस महीने को मनाते हैं. मुहर्रम का महीना इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है. इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने यानी मुहर्रम का 10वां दिन मुसलमानों के लिए काफी खास होता है, जिसे आशूरा के रूप में मनाया जाता है. मुहर्रम मुसलमानों द्वारा नए साल के रूप में मनाया जाता है. इसे बकरीद के 20 दिनों के बाद मनाते हैं. हालांकि भारत में मुहर्रम शुरू होने की तारीख चांद निकलने पर तय होती है. सुन्नी समुदाय के मुताबिक मुहर्रम के महीने में अल्लाह की इबादत करने और रोजा रखने से अल्लाह की रहमत बरसती है.
इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक मुहर्रम के महीने की शुरुआत 7 जुलाई 2024 से हो रही है. वहीं, मुहर्रम के 10वें दिन यानी 17 जुलाई को दुनिया भर में आशूरा मनाया जाएगा.
मुहर्रम के महीने में इमाम हुसैन की शहादत के गम में मातम, मजलिस अज़ादारी और पुरसादारी के साथ साथ अक़ीदतमंद अपने घरों, इमामबाड़ों और अज़ाख़ानों में ताज़िया रखते हैं. मोहर्रम का चांद नज़र आते ही अज़ाख़ाने आरास्ता हो जाते हैं. इन अज़ाख़ानों में ताज़िए भी रखे जाते हैं. कुछ लोग नवीं मोहर्रम की रात में भी ताज़िया रखते है. कुछ लोग चांद रात से ही अपनें घरों को ताज़ियों से आरास्ता करते हैं. दसवीं मोहर्रम अपने इलाक़े की कर्बला में दफ़्न करते हैं
कुछ लोग हज़रत इमाम हुसैन के रौज़ों की शबीह बनान हिंदुस्तानी कल्चर का हिस्सा मानते हैं. तो कुछ लोगों का मानना है कि 14वीं सदी में बादशाह रहा तैमूर लंग इमाम हुसैन से बेहद अक़ीदत रखता था. मोहर्रम में हर साल कर्बला जाता था. एक साल तबीयत ख़राब होने के सबब वो इराक़ के शहर कर्बला नहीं जा सका. तो उसने इमाम हुसैन के रौज़े की तरह एक छोटा रौज़ा बनावाय जिसे ताज़िया कहा गया. तब से ताज़िया हिंदुस्तान में अज़ादारी मनाने वालों की अक़ीदत में शामिल हो गया और यहीं से ताज़ियादारी की शुरुआत हुयी. हज़रत ख़्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती जब हिंदुस्तान आए तो उन्होंने भी अजमेर में एक इमामबाड़ा बनवाया और ताज़िया रखा. आज भी आपकी दरगाह पर ताज़िया रखा जाता है.
हर मज़हब के लोग रखते हैं ताज़िया
ताज़ियादारी सिर्फ़ शिया मुसलमान ही नहीं करते बल्कि सुन्नी मुसलमानों के अलावा हिंदू हज़रात भी ताज़िया रखते हैं. इन अक़ीदतमंदों का मानना है कि ताज़ियों से उनकी मन्नतें और मुरादें पूरी होती हैं.
ताज़ियादारी कारोबार का ज़रिया भी
हिंदुस्तान में ताजिया का एक बड़ा कारोबार है. कई शहर हैं जहां लोगों की रोजी रोटी ताजियों से जुड़ी हुई है. यूपी के लखनऊ और आसपास के ज़िलों में ताज़िया और इमामे हुसैन के रौज़ों की शबीह "ज़री" भी बनाने का काम बड़े पैमाने पर होता है. बहुत से कारीगर तो साल भर की कमाई इन्हीं दस दिनों में कर लेते हैं
Aaj Ka Panchang: आज 16 जुलाई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 16 जुलाई 2024
विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
आषाढ़ - पूर्णिमान्त
आषाढ़ - अमान्त
तिथि
दशमी - 08:33 पी एम तक
नक्षत्र
विशाखा - 02:14 ए एम, जुलाई 17 तक
योग
साध्य - 07:19 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:10 ए एम
सूर्यास्त - 07:19 पी एम
चन्द्रोदय - 02:43 पी एम
चन्द्रास्त - 02:01 ए एम, जुलाई 17
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 पी एम से 01:11 पी एम
अमृत काल - 04:48 पी एम से 06:31 पी एम
बह्म मुहूर्त - 04:43 ए एम से 05:26 ए एम
अशुभ काल
राहूकाल- 04:02 पी एम से 05:41 पी एम
यम गण्ड - 09:27 ए एम से 11:06 ए एम
गुलिक - 12:45 पी एम से 02:23 पी एम
दुर्मुहूर्त - 8:48 ए एम से 09:40 ए एम, 11:40 पी एम से 12:23 ए एम, जुलाई 17
वर्ज्य - 06:30 ए एम से 08:13 ए एम
Horoscope 16 July 2024 : इन राशि वालों को नौकरी में मिलेगा अफसरों का सहयोग, जानें क्या कहते है आपके सितारें
Horoscope 16 July 2024 : 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।
मेष राशि- माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा, बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता के भाव रहेगा, संचित धन में कमी आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्य होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी, दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, लेखनादि कार्यों से आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृषभ राशि- धैर्यशीलता में कमी आ सकती है, अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जम्मिदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे, संतान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन मन में असंतोष भी रहेगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से धन की प्राप्ती हो सकती है, यात्रा लाभप्रद रहेगी।
मिथुन राशि- संपत्ति से आय में वृद्धि होगी, माता से धन की प्राप्ती हो सकती है। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है, स्थान परिवर्तन भी संभव है। कार्यक्षेत्र में परश्रिम की अधिकता रहेगी, आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संपत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है, संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की की संभावनएं बन रही हैं, अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, वाहन सुख का विस्तार संभव
है।
कर्क राशि- मानसिक शांति तो रहेगी, फिर भी क्रोध के अतिरेक से बचें। धर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, इच्छाविरुद्ध कुछ नए कार्यों की जम्मिदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में परश्रिम की अधिकता रहेगी, संतान को कष्ट रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा, आत्मवश्वास में वृद्धि होगी। कला व संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा।
सिंह राशि- आत्मवश्विास में वृद्धि होगी, कुटुंब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी, क्रोध के अतिरेक से बचें। उच्च शक्षिा एवं शोध आदि कार्यों के लिए विदेश प्रवास की संभावना बन रही है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी संभव है। मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे, आत्मवश्विास से लबरेज रहेंगे लेकिन अतिउत्साही होने से बचें। माता व परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ती के योग बन रहे हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही है।
कन्या राशि- मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे, लेकिन बातचीत में संयत रहें, क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम रहेंगे, शोध आदि कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, स्थान परिवर्तन हो सकता है। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा, बातचीत में संयत रहें। वस्त्रों आदि की ओर रूझान बढ़ेगा, नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, संचित धन भी बढ़ेगा लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा
तुला राशि- स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, परंतु आत्मवश्विास में वृद्धि होगी। कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा। नौकरी व कार्यक्षेत्र में वस्तिार हो सकता है। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। अफसरों का सहयोग मिलेगा, कार्यक्षेत्र में परश्रिम की अधिकता रहेगी। मानसिक शांति तो रहेगी लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि संभव है, आय में भी वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी संभावित है।
वृश्चिक राशि- भवन सुख का विस्तार होगा। मात-पिता का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा, संचित धन में कमी आ सकती है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे, संतान सुख में वृद्धि होगी। आय में कमी व खर्चों में वृद्धि की स्थिति हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें, स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। भवन सुख का विस्तार होगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।
धनु राशि- अपनी भावनाओं में वश में रखें, आत्म संयत रहें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों से यश व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में शांति रहेगी, वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मवश्विास में वृद्धि होगी लेकिन क्रोध की भी अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।
मकर राशि- मन में निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा, नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है, संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वस्त्रों व गहनों के प्रति रूझान रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, किसी पुराने मंत्रि से भेंट हो सकती हैं। आत्मसयंत रहें। वाणी में सौम्यता रखें। परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। कार्य में परश्रिम की अधिकता अधिक रहेगी।
कुंभ राशि- मानसिक शांति तो रहेगी परंतु असंतोष भी रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कुटुंब की किसी महिला से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं। भाइयों के साथ मनमुटाव हो सकता है। बातचीत में संयत रहें, वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। खर्च में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी, नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि- आत्मवश्विास में वृद्धि होगी, लेकिन आत्म संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें, माता से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी, किसी मत्रि के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आशा- निराशा के मिश्रिति भाव मन में रहेंगे, स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
अमेठी में लगा नारा "हिंदुस्तान में रहना है तो या हुसैन कहना है इस पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अपना मत स्पष्ट करे : रोहरा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने उत्तरप्रदेश के अमेठी संसदीय क्षेत्र में लगे नारे "भारत में यदि रहना है, या हुसैन कहना है " को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और भारतविरोधी बताते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस पर अपना मत स्पष्ट करे। अमेठी में इस तरह के नारे लगने के बाद कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह इस तरह के मजहबी उन्माद को ठीक मानती है? अमेठी, जिसे कांग्रेस अपने परिवार की सीट बताती है, में इस तरह के नारे से कांग्रेस का असली राजनीतिक चरित्र खुलकर सामने आ गया है। श्री रोहरा ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों को भारत विरोध और मजहबी उन्माद तक ले जाकर कांग्रेस देश में न केवल अराजकता फैलाने के अपने नए सियासी एजेंडे पर काम कर रही है, अपितु यह भी साफ कर रही है कि सत्ता की लालसा में विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली तक बनने से उसे कोई गुरेज नहीं है। यह उन्मादी और घोर देशविरोधी नारा लगाने का यह दुस्साहस कांग्रेस के तुष्टीकरण की नीति के कारण हुआ है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री रोहरा ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं को भी यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह अमेठी के इस वाकये से कोई इत्तेफाक रखते हैं? यह जगजाहिर है कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता भी तुष्टीकरण करके साम्प्रदायिक राजनीति की राह पर चलते रहे हैं। श्री रोहरा ने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टीकरण का यह खेल खेलते हुए अपने पाँच साल के शासनकाल में एक ओर भगवा ध्वज के अपमान को लेकर बहुसंख्यक समाज की भावनाओं को न केवल नजरंदाज किया, बल्कि राजनीतिक संरक्षण में मजहबी उन्माद की आग में पूरे प्रदेश को झुलसा दिया था, वहीं दूसरी ओर जबरिया धर्मांतरण के एजेंडे को शह देकर आदिवासियों में वर्ग संघर्ष की नौबत ला दी थी। श्री रोहरा ने कहा कि लव जिहाद के नाम पर बिरनपुर में भुनेश्वर साहू की मॉब लिंचिंग करके हत्या के मामले में कांग्रेस की तत्कालीन भूपेश सरकार ने जिस प्रकार बहुसंख्यक समाज को ही प्रताड़ित करने का काम किया था। यही कांग्रेस का मूल राजनीतिक चरित्र है और इसीलिए कभी कांग्रेसियों के मुँह से भगवान श्री राम के विरोध की बात सुनी जाती है तो कभी हिन्दुत्व और सनातन को लेकर घृणित टिप्पणियाँ सुनी जाती हैं। श्री रोहरा ने कहा कि 'मोदी-विरोध' में अंधी हो चुकी कांग्रेस की राजनीतिक समझ पर इस कदर पाला पड़ चुका है कि वह भारत, हिन्दुत्व, सनातन के विरोध के बाद इस प्रकार के देशद्रोहपूर्ण नारों का विरोध नही कर रही।
100 मिलियन पार, मोदी का परिवार।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्स हैंडल पर फॉलोवर्स की संख्या 100 मिलियन हो गयी है। प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे अधिक फॉलोवर्स वाले राजनेताओं में से एक हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी की दुनिया भर में लोकप्रियता अद्वितीय है। तमाम सोशल मीडिया साइट्स पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 100 मिलियन फॉलोवर्स होने पर अपने एक्स हैंडल पर लिखा ‘100 मिलियन पार, मोदी का परिवार "वसुधैव कुटुम्बकम्"।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं।
कौन था ट्रंप पर गोली चलाने वाला 20 वर्षीय युवक, कैसे रची हमले की साजिश
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शनिवार को अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। उन पर कुछ ऊंचाई से एक हमलावर ने गोलीबारी की। हालांकि, ट्रंप को कान पर चोट आई। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। इस बीच मामले की जांच कर रहे अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने हमलावर की पहचान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी ने कहा है कि हमलावर एक 20 वर्षीय युवक थॉमस मैथ्यू था। उसे गोलीबारी के तुरंत बाद ही एक स्नाइपर ने मार गिराया।
कौन था थॉमस मैथ्यू?
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, थॉमस मैथ्यू ने गोलीबारी के लिए समारोह स्थल से कुछ ही दूर एक उत्पादन प्लांट को चुना था। वह पेंसिलवेनिया में ही बेथेल पार्क का रहने वाला था। बताया गया है कि उसने खुद को बटलर ग्राउंड में ट्रंप के संबोधन वाले स्टेज से 130 कदम दूर पोजिशन किया था। उसके गोलीबारी करने के तुरंत बाद ही सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर ने उसे गोली मार दी। बाद में जांच के दौरान हमले वाली जगह से एआर-स्टाइल राइफल भी बरामद की गई।
एफबीआई के मुताबिक, 20 साल का युवक ट्रंप के समारोह वाली जगह से करीब 60 किलोमीटर दूर बेथेल पार्क नाम की जगह पर रहता था। हालांकि, अभी यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने ट्रंप पर हमला क्यों किया। घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने और दूसरे के घायल होने के मामले का भी हमलावर से कनेक्शन निकाला जा रहा है
शूटर ने चुनी थी ऊंचाई वाली जगह
बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी से आगामी चुनाव में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार को रैली के दौरान हमला हुआ। शूटर ने काफी ऊंचाई वाली जगह से ट्रंप पर गोलीबारी की। घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें ट्रंप के कान के पास से खून निकलता देखा जा सकता है। इस घटना के बाद ट्रंप खतरे से बाहर हैं। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर बयान जारी कर खुद को गोली लगने के बारे में बताया है।
गोली लगने के बाद क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने कहा कि उन्हें पेंसिलवेनिया में रैली के दौरान निशाना बनाया गया और गोली उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को भेदते हुए निकल गई। 78 वर्षीय ट्रंप ने जान बचाने के लिए अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, “मैं पेंसिलवेनिया के बटलर में हुई घटना के बीच अमेरिका की सीक्रेट सर्विस और सभी कानूनी एजेंसियों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी।”
सावन माह में कब-कब रखा जाएगा सोमवार व्रत, जानिए तिथि मुहूर्त और पूजा का महत्व
वैदिक पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सावन का महीना शुरू हो जाता है, जो भगवान शिव की उपासना के लिए समर्पित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पवित्र माह में भगवान शिव की उपासना करने से सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. साथ ही श्रावण मास में सोमवार व्रत का पालन करने से भी विशेष लाभ प्राप्त होता है. आइए जानते हैं, इस साल कब-कब है सावन सोमवार व्रत और क्या है पूजा का महत्व
सावन 2024 सोमवार व्रत तिथि सूची
- श्रावण का प्रथम सोमवार व्रत 22 जुलाई 2024 के दिन रखा जाएगा.
- श्रावण मास का द्वितीय सोमवार व्रत29 जुलाई 2024 के दिन रखा जाएगा.
- सावन महीने का तीसरा सोमवार व्रत 5 अगस्त 2024 के दिन रखा जाएगा.
- सावन महीने का चतुर्थ सोमवार व्रत 12 अगस्त 2024 के दिन रखा जाएगा.
- सावन महीने में अंतिम सोमवार का पालन व्रत 19 अगस्त 2024 के दिन किया जाएगा.
सावन महीने का क्या है आध्यात्मिक महत्व?
शास्त्रों में श्रावण मास के महत्व को विस्तार से बताया गया है. बता दें कि देवशयनी एकादशी के बाद सृष्टि के संचालन का पदभार भगवान शिव के हाथों में आ जाता है और आषाढ़ माह के बाद सावन महीना शुरू होता है. ऐसे में इस पवित्र महीने में भगवान शिव की उपासना करने से बल, बुद्धि, विद्या, आरोग्यता, धन, ऐश्वर्य, इत्यादि की प्राप्ति होती है. साथ ही इस महीने में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति के सभी कष्ट और पाप नष्ट हो जाते हैं. जिन लोगों की कुंडली में ग्रह दोष है, उन्हें सावन महीने में भगवान शिव की उपासना जरूर करनी चाहिए और साथ ही दान पुण्य भी करना चाहिए. दान पुण्य करने से भी विशेष लाभ मिलता है.
OnePlus स्मार्टफोंस में आ रही Green Line की दिक्कत Green और Pink Line Issues क्या हैं?
लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद स्क्रीन पर बिना किसी फिजिकल डैमेज के अपने आप ग्रीन और पिंक लाइन्स दिखाई देने लगती हैं। OnePlus उन्हीं ब्रांड्स में से एक है जिनके सामने ये परेशानियाँ अक्सर आती हैं।
कंपनी का कहना है, "हम समझते हैं कि जो यूजर्स इस परेशानी से प्रभावित हुए हैं उन्हें काफी असुविधा हो रही है और हम इसके लिए दिल से माफी चाहते हैं। अपने डेडिकेशन को कायम रखते हुए हम यूजर्स से अनुरोध करते हैं कि वे डिवाइस असेस्मेंट के लिए अपने नजदीकी वनप्लस सर्विस सेंटर पर जाएं, जहां हम आपको सभी प्रभावित डिवाइसेज के लिए पूरी स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा देंगे। साथ ही हम एक वाउचर को खास तौर से OnePlus 8 और 9 series मॉडल्स के लिए बढ़ा रहे हैं जिससे यूजर्स को नए वनप्लस डिवाइस पर अपग्रेड के लिए प्रेरणा मिलेगी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए हम सभी प्रभावित डिवाइसेज के लिए लाइफ-टाइम स्क्रीन वॉरंटी दे रहे हैं। हम आपके पेशेन्स और सपोर्ट की सराहना करते हैं।"
OnePlus Screen Replacement
इस घोषणा के साथ वनप्लस मुफ़्त में स्क्रीन रिप्लेसमेंट उपलब्ध कराएगा और जो डिवाइसेज काफी पुराने हो चुके हैं उनके लिए एक वाउचर यह है कि वे अपने प्रभावित स्मार्टफोंस को एक्सचेंज कर सकते हैं और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से डिस्काउंट के साथ एक नया डिवाइस खरीद सकते हैं।
OnePlus 8 और OnePlus 9 series के फोंस खरीदने वाले यूजर्स इस डील के लिए सक्षम हैं और जो अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर OnePlus 10R को चुनते हैं उन्हें 4500 रुपए का इन्सेंटिव मिलेगा जिसकी कीमत अभी के लिए 34,999 रुपए है। OnePlus 8T खरीदने वाले ग्राहकों को 20000 रुपए का वाउचर मिलेगा।
Aaj Ka Panchang: आज 15 जुलाई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 15 जुलाई 2024
विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
आषाढ़ - पूर्णिमान्त
आषाढ़ - अमान्त
तिथि
नवमी - 07:19 पी एम तक
नक्षत्र
स्वाती - 12:30 ए एम, जुलाई 16 तक
योग
सिद्ध - 07:00 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:33 ए एम
सूर्यास्त - 07:21 पी एम
चन्द्रोदय - 01:46 पी एम
चन्द्रास्त - 12:14 ए एम, जुलाई 15
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 ए एम से 12:55 पी एम
अमृत काल - 02:49 पी एम से 04:35 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:12 ए एम से 04:53 ए एम
अशुभ काल
राहूकाल- 07:17 ए एम से 09:00 ए एम
यम गण्ड - 10:44 ए एम से 12:27 पी एम
गुलिक - 02:10 पी एम से 03:54 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:55 पी एम से 01:50 पी एम, 03:40 पी एम से 04:35 पी एम
