सियासत
बांग्लादेश में भारी बवाल, पीएम आवास में घुसे प्रदर्शनकारी, शेख हसीना ने दिया इस्तीफा और छोड़ा ढाका
ढाका: बांग्लादेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे है। बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका छोड़ दिया है। हसीना ने किसी सुरक्षित स्थान के लिए निकली हैं। इस बीच ढाका में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में दाखिल हो गए हैं। शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदर्शनकारियों ने कई अहम रास्तों पर भी कब्जा कर लिया है। इंटरनेट को पूरी तरह बंद दिया गया है। इस बीच मुख्य विपक्षी पार्टी BNP के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं, जो सत्तारूढ़ अवामी लीग के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं।
ढाका में स्थिति अत्यधिक संवेदनशील
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर एएनआई से कहा "हिंसा भड़कने के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका में अपना सरकारी आवास छोड़ दिया है। वर्तमान में उनका ठिकाना अज्ञात है। ढाका में स्थिति अत्यधिक संवेदनशील है और प्रधानमंत्री के आवास पर भीड़ ने कब्जा कर लिया है।"
साथ हैं छोटी बहन
बांग्लादेश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे एक सैन्य हेलीकॉप्टर से बंगाभवन से अपनी छोटी बहन शेख रेहाना के साथ "सुरक्षित स्थान" के लिए रवाना हुई हैं।
भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी
बांग्लादेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के डीजी भी कोलकाता पहुंच गए हैं।
अंतरिम सरकार चलाएगी देश
रॉयटर्स के अनुसार बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने कहा, "प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। देश को अंतरिम सरकार चलाएगी।" आर्मी चीफ ने कहा, 'आपकी मांगें हम पूरी करेंगे, तोड़फोड़ से दूर रहें। आप लोग हमारे साथ चलेंगे तो हम स्थिति बदल देंगे। मारपीट अराजकता संघर्ष से दूर रहिए। हमने सभी पार्टी के नेताओं से बात की है।
300 से अधिक लोगों की मौत
बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों और हसीना के समर्थकों के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में झड़पें हुई हैं। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में दाखिल हो गए हैं। इन झड़पों में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। झड़पें रविवार की सुबह हुईं जब प्रदर्शनकारी ‘स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन’ के परचम तले आयोजित ‘असहयोग कार्यक्रम’ में भाग लेने पहुंचे। अवामी लीग, छात्र लीग और जुबो लीग के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई।
सेना को किया गया तैनात
इस बीच राजधानी ढाका सहित देशभर में सेना तैनात कर दी गई है। सड़कों से पुलिस को हटा दिया गया है।
बांग्लादेश में एक अंतरिम सरकार बनाई जाएगी.पीएम हसीना के देश छोड़ने के बाद आर्मी चीफ़ जनरल वकार-उज़-ज़मान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा
पीएम हसीना के देश छोड़ने के बाद आर्मी चीफ़ जनरल वकार-उज़-ज़मान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश में एक अंतरिम सरकार बनाई जाएगी.
खबरें आ रही हैं कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हजारों प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री शेख़ हसीना के आधिकारिक आवास पर धावा बोल रहे हैं.
बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर चल रहा आंदोलन सोमवार को और व्यापक हो गया है.
छात्र नेताओं की ओर से किए गए ‘ढाका तक लॉंग मार्च’ के आह्वान पर हज़ारों लोग ढाका के उपनगरीय इलाक़ों की ओर कूच कर रहे हैं.
पीएम ने दिया इस्तीफा, PM हाउस में घुसे प्रदर्शनकारी
बांग्लादेश में चल रहे तनाव और उपद्रव के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक कथित तौर पर शेख हसीना बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई हैं
बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच भड़की हिंसा अब उग्र हो चुकी है। इस बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़कर निकलने की खबरे हैं। बताया गया है कि बांग्लादेशी पीएम अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुछ ही देर में बांग्लादेश के सेना प्रमुख इस पूरे घटनाक्रम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।
सेना ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सेना ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सेना ने कहा कि हिंसा से देश को नुकसान हुआ है। हालांकि, सेना देश के हालात को पूरी तरह संभाल लेगी। सेना ने देश में अंतरिम सरकार के गठन के साथ शांति स्थापित करने की भी बात कही। प्रदर्शनकारियों से कानून अपने हाथ में न लेने की अपील भी की गई।इनकम टैक्स रिफंड पाने के लिए करे यह काम वरना नहीं मिलेगा रिफंड..
दिल्ली :- आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि खत्म होते ही अब रिफंड जारी होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अपनी देनदारी से अधिक टैक्स चुकाने वाले टैक्सपेयर ही ‘आयकर रिफंड’ प्राप्त करने के हकदार होते हैं
लेकिन इसके जरिए जरूरी है कि वे रिटर्न दाखिल करने के 30 दिन के भीतर उसे ई-वेरीफाई करें। इसके बाद ही विभाग रिफंड जारी करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। अगर टैक्सपेयर ई-वेरीफिकेशन से चूक जाते हैं तो रिफंड का पैसा नहीं मिलेगा।
टैक्सपेयर जिस तारीख को अपने आईटीआर को ई-वेरीफाई करता है, उसी तारीख से रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। आमतौर पर सत्यापन की तारीख से आईटीआर की प्रकृति के अनुसार पैसा आने में 15 दिन से लेकर 2 महीने तक का समय लग सकता है।
हालांकि, कई मामलों में यह इससे पहले भी आ सकता है, लेकिन रिटर्न में किसी तरह की अनियमितता है तो फिर रिफंड प्रक्रिया में देरी हो सकती हैं।
ऐसे मामलों में आयकर विभाग संशोधित रिटर्न दाखिल करने के लिए कह सकता है। उसकी फिर से जांच होगी और उसे सही पाए जाने पर ही रिफंड का पैसा जारी किया जाएगा। टैक्सपेयर आयकर विभाग के पोर्टल पर भी रिफंड का स्थिति जांच सकते हैं।
आयकर नियमों के अनुसार, आईटीआर दाखिल करने के बाद 30 दिनों के अंदर उसे ई-वेरीफाई करना अनिवार्य होता है। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से वेरीफाई किया जा सकता है।
ऑफलाइन तरीके में आईटीआर की की प्रति पर हस्ताक्षर करके उसे आयकर विभाग के बेंगलुरु स्थित कार्यालय में डाक के जरिए भेजना होता है। यदि किसी टैक्सपेयर ने आईटीआर को वेरीफाई नहीं किया है तो उसे रिफंड का पैसा नहीं मिलेगा। यही नहीं उसे विलंबित आईटीआर दाखिल करनी पड़ेगी और इसके लिए उसे जुर्माना भी चुकाना पड़ेगा
आईटीआर-1: 10 से 15 के भीतर रिफंड मिल जाता है। यह समयसीमा उनके लिए है, जिन्होंने फॉर्म 16 के आधार पर रिटर्न जमा किया है।
आईटीआर-2: रिफंड आने में करीब 20 से 45 दिन का समय लग जाता है। हालांकि, कई बार इसमें विभिन्न कारणों से देरी भी होती है।
आईटीआर-3: लगभग दो महीने का समय लगता है। चूंकि इस रिटर्न फॉर्म में व्यापार आय सहित कई प्रकार की जानकारियां शामिल होती हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जाती है।
Aaj Ka Panchang: आज 5 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 5 अगस्त 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - आषाढ़
तिथि
शुक्ल पक्ष प्रतिपदा- अगस्त 04 04:42 PM- अगस्त 05 06:03 PM
शुक्ल द्वितीया- आरम्भ: 06:03 पी एम, अगस्त 05, अन्त: 07:52 पी एम, अगस्त 06
नक्षत्र
आश्लेषा - अगस्त 04 01:26 PM- अगस्त 05 03:21 PM
मघा नक्षत्र- आरम्भ: 03:21 पी एम, अगस्त 05, अन्त: 05:44 पी एम, अगस्त 06
योग
व्यतीपात - आरम्भ: 10:38 ए एम, अगस्त 04, अन्त: 10:38 ए एम, अगस्त 05
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:17 ए एम
सूर्यास्त - 07:12 पी एम
चन्द्रोदय - 6:50 एएम
चन्द्रास्त - 8:02 पीएम
अशुभ काल
राहू - 07:54 ए एम से 09:30 ए एम
यम गण्ड - 11:07 ए एम से 12:44 पी एम
गुलिक - 02:21 पी एम से 03:58 पी एम
दुर्मुहूर्त - 01:10 पी एम से 02:02 पी एम, 03:45 पी एम से 04:37 पी एम
वर्ज्यम् - 04:33 ए एम, अगस्त 06 से 06:18 ए एम, अगस्त 06
Aaj Ka Rashifal: आज इन 2 राशि वालों की खूब होगी तारीफ, सफलता भी मिलेगी अपार, पर जल्दबाजी में न लें फैसले, वरना.. पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 5 August 2024: आज 5 अगस्त का दिन सभी राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा. आज दोपहर तक स्थितियां पहले जैसी अनुकूल हो जाएंगी. समाज और रिश्तेदारों द्वारा आपकी योग्यता और कौशल की सराहना की जाएगी. विद्यार्थियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने से राहत मिल सकती है. जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय न लें. मेष से मीन तक के राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? जानने के लिए पढ़ें अपना राशिफल...
मेष राशि
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन मिला-जुला रहेगा. दोपहर तक स्थितियां पहले जैसी अनुकूल हो जाएंगी. समाज और रिश्तेदारों द्वारा आपकी योग्यता और कौशल की सराहना की जाएगी. विद्यार्थियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने से राहत मिल सकती है. जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय न लें. बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं. वाहन या महंगे उपकरण खराब होने के कारण भी खर्च हो सकता है. व्यावसायिक गतिविधियां थोड़ी धीमी रहेंगी.
भाग्यशाली अंक: 11
भाग्यशाली रंग: नारंगी
वृषभ राशि
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको वह सफलता मिल सकती है जिसके लिए आप पिछले कुछ दिनों से प्रयास कर रहे थे. आप आसानी से अपने जैसे विचार वाले लोगों से मिलेंगे. कामकाजी महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा सकती हैं. आर्थिक स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. इस अवधि में किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें. आपके द्वारा अपने कार्यस्थल में किया गया बदलाव बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. घरेलू व्यवस्थाओं को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ तनाव हो सकता है. अपने खान-पान का ध्यान रखें.
भाग्यशाली अंक: 18
भाग्यशाली रंग: सफेद
मिथुन राशि
गणेशजी कहते हैं कि समय शांतिपूर्ण और समृद्ध है. किसी नई तकनीक का उपयोग करके आप अपने काम को आगे बढ़ाएंगे और सफल भी होंगे. किसी रिश्तेदार के साथ पिछले कुछ समय से चली आ रही गलतफहमी भी दूर हो जाएगी. अपनी कार्यशैली और योजनाओं को हर किसी के सामने प्रकट न करें. थोड़ी सी चतुराई से लोग आपकी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं. युवा वर्ग प्रेम संबंधों में उलझकर अपने करियर और पढ़ाई को नजरअंदाज कर सकते हैं. व्यापार में की गई मेहनत और प्रयास का उचित परिणाम मिलने का समय आ गया है. स्वास्थ्य अच्छा बना रह सकता है.
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: लाल
कर्क राशि
गणेशजी कहते हैं कि आपको किसी मित्र से कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है. दिन अच्छा बीतेगा. सही समय पर किया गया काम भी सही परिणाम दे सकता है. आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहने की संभावना है. सावधान रहें क्योंकि अचानक कोई समस्या आ सकती है. काम के दबाव के कारण आप कहीं अटके हुए महसूस कर सकते हैं. कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में पिछले कुछ समय से चल रही योजनाएं आज पूरी हो सकती हैं. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.
भाग्यशाली अंक: 12
भाग्यशाली रंग: मैरून
सिंह राशि
गणेशजी कहते हैं कि धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा. कोई रुका हुआ या उधार लिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर चिंता हो सकती है. शांति से समाधान खोजने का प्रयास करें. घर के रख-रखाव और मनोरंजन से जुड़ी चीजों की खरीदारी पर खर्च बढ़ सकता है. कार्यक्षेत्र में कुछ कठोर और महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं.
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: पीला
कन्या राशि
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपकी इच्छा के अनुसार बीतेगा. आप खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेंगे. अपनों की मदद करने से आपको खुशी मिल सकती है. अपनी जीवनशैली को भी बेहतर बनाने की कोशिश करते रहें. दिन के दूसरे हिस्से में कोई चिंताजनक स्थिति बन सकती है. छोटी-छोटी बातों को लेकर किसी से ज्यादा उलझें नहीं. इससे आपका सम्मान कम हो सकता है. आप अपने करियर और कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेंगे. परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा बना रह सकता है.
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: हरा
तुला राशि
गणेशजी कहते हैं कि जिस सुख की आपको तलाश थी, वह आज मिल सकता है. किसी नए काम की योजना बन सकती है. आध्यात्मिक स्तर पर भी आपकी रुचि बढ़ सकती है. जिन लोगों पर आप अधिक भरोसा करते हैं, उनसे संपर्क बनाते समय सावधान रहें, वे आपको धोखा दे सकते हैं. आपके कुछ सपने अधूरे रह सकते हैं. व्यावसायिक गतिविधियां पहले की तरह चलती रहेंगी. पति-पत्नी आपस में तालमेल बनाए रखेंगे. काम का बोझ अधिक होने से रक्तचाप से संबंधित समस्या बढ़ सकती है.
भाग्यशाली अंक: 17
भाग्यशाली रंग: भूरा
वृश्चिक राशि
गणेशजी कहते हैं कि पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और आप उन्हें ठीक से पूरा कर पाएंगे. आप अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे. विद्यार्थी भी अपनी मेहनत का उचित परिणाम पाकर तनावमुक्त और राहत महसूस कर सकते हैं. किसी भी तरह की बैंकिंग करते समय बेहद सावधान रहें. किसी भी तरह की गलती परेशानी बढ़ा सकती है. नकारात्मक गतिविधियों वाले लोगों से दूर रहें. अत्यधिक काम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. कार्यस्थल की आंतरिक व्यवस्था में सुधार हो सकता है. घर का माहौल सकारात्मक हो सकता है. स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं.
भाग्यशाली अंक: 16
भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला
धनु राशि
गणेशजी कहते हैं कि आज किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से कई कठिनाइयां दूर हो सकती हैं. कोई पूर्व योजना हल हो सकती है. योजना बनाने के लिए अभी सही समय है. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे. किसी करीबी रिश्तेदार के स्वास्थ्य को लेकर आपके मन में कुछ अशुभ विचार आ सकते हैं. इससे आपको मानसिक शांति मिल सकती है. करियर से जुड़ी समस्याओं का आज कुछ समाधान मिल सकता है. पारिवारिक माहौल सुखद और मधुर रहेगा; अपने आराम के लिए भी कुछ समय निकालें.
भाग्यशाली अंक: 11
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
मकर राशि
गणेशजी कहते हैं कि दिन सुख-शांति से बीतेगा. मित्रों से मिलना और किसी खास विषय पर बातचीत करने से मन को शांति मिल सकती है. नई जानकारी भी मिल सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ उचित समय बिताने से भी सकारात्मक माहौल बनेगा. कहीं से बुरी खबर मिल सकती है. इससे मन निराश रहेगा. निवेश संबंधी कोई भी काम करने से पहले पूरी सावधानी बरतें. हो सके तो आज इस काम को टाल दें.
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: नीला
कुंभ राशि
गणेशजी कहते हैं कि आपने जो सपने देखे थे और जो उम्मीदें थीं, वे आज पूरी होने जा रही हैं. बच्चों के भविष्य को लेकर योजनाएं और प्लान बनेंगे. ग्रहों की स्थिति खुद को साबित करने के लिए अच्छा समय बना रही है. किसी सामान्य बात को लेकर किसी करीबी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है. इसके कारण रिश्ते खराब हो सकते हैं. अगर आप अपने घर के लिए कोई नई वस्तु या कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी करते समय बजट का ध्यान रखें. इस समय व्यवसाय का माहौल आपके पक्ष में हो सकता है. आप प्यार और रोमांस जैसी गतिविधियों की ओर बहुत आकर्षित होंगे.
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: गहरा हरा
मीन राशि
गणेशजी कहते हैं कि आज अधिकांश समय घर के कामों में और परिवार के साथ बीतेगा. इससे आप काफी तनावमुक्त महसूस कर सकते हैं. घर में कोई धार्मिक गतिविधि भी सकारात्मकता पैदा कर सकती है. आर्थिक पक्ष भी अच्छा रहेगा. दिन के दूसरे हिस्से में कुछ चिंताएं रहेंगी. कुछ प्रतिद्वंद्वी ईर्ष्या के कारण आपके बारे में झूठ फैला सकते हैं. लेकिन इससे आपकी प्रतिष्ठा पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा. व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय अच्छा रहेगा. किसी बाहरी व्यक्ति को पारिवारिक माहौल में हस्तक्षेप न करने दें.
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: नीला
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल रमेन डेका ने की सौजन्य मुलाकात*
Aaj Ka Panchang: आज 4 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 4 अगस्त 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - आषाढ़
तिथि
कृष्ण पक्ष अमावस्या- अगस्त 03 03:50 PM- अगस्त 04 04:42 PM
शुक्ल पक्ष प्रतिपदा- अगस्त 04 04:42 PM- अगस्त 05 06:03 PM
नक्षत्र
पुष्य - अगस्त 03 11:59 AM- अगस्त 04 01:26 PM
आश्लेषा - अगस्त 04 01:26 PM- अगस्त 05 03:21 PM
योग
सिद्धि - अगस्त 03 11:00 AM- अगस्त 04 10:38 AM
व्यातीपात - अगस्त 04 10:38 AM- अगस्त 05 10:37 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:02 AM
सूर्यास्त - 7:03 PM
चन्द्रोदय - अगस्त 04 5:34 AM
चन्द्रास्त - अगस्त 04 7:19 PM
अशुभ काल
राहू - 5:25 PM- 7:02 PM
यम गण्ड - 12:32 PM- 2:10 PM
कुलिक - 3:47 PM- 5:25 PM
दुर्मुहूर्त - 05:18 PM- 06:10 PM
वर्ज्यम् - 03:15 AM- 04:59 AM
Rashifal 4 August 2024: वृष और कर्क राशि वालों के बढ़ सकते हैं खर्च, जानें कैसा रहेगा आज सभी राशियों का दिन
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 4 अगस्त 2024, रविवार का दिन (4 August 2024) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
मेष राशि
उपाय- ॐ उमा पुत्राय नमः
आज आप जिस भी कार्य को करना आरंभ करेंगे परिस्थितियां स्वतः ही उसके अनुकूल बन जाएंगी, लेकिन स्वभाव में आलस्य रहने के कारण कुछ ना कुछ अभाव भी रहेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. नौकरी व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलेगा अन्य प्रतिस्पर्धियों की तुलना में आपका काम अच्छा रहेगा. आपकी कार्य प्रणाली भी लोगो को पसंद आएगी. इस कारण मन मे अहम भाव उत्पन्न होगा. भाई बंधुओ का सुख भी अन्य दिनों की अपेक्षा ठीक रहेगा. लेकिन मन मे स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी. दांत और हड्डियों में दर्द या मूत्राशय संबंधित शिकायत रह सकती है.
उपाय- ॐ क्लीम वासुदेवाय नमः
आज के दिन आप शारीरिक रूप से तंदरुस्त रहेंगे. लेकिन आलस्य के कारण उखड़े मन से कार्य करेंगे. आध्यात्म एवं भाग्य पक्ष प्रबल रहेगा. परन्तु फिर भी धर्म-कर्म की तुलना में सुखोपभोग को अधिक महत्त्व देंगे. मध्यान तक कि दिनचर्या में उदासीनता रहेगी. इसके बाद मन मे पैतृक कार्यो अथवा संसाधनों से लाभ पाने की युक्ति लगी रहेगी. नौकरी अथवा व्यवसायी वर्ग दोनो ही बुद्धि बल से आवश्यकता अनुसार धन की आमद कर लेंगे लेकिन तुरंत खर्च भी हो जाएगा. छोटे भाई बहन से पैतृक मामलों या चुगली के कारण कहा सुनी हो सकती है. माता पक्ष से जो आशा लगाए है उसके पूरे होने में संदेह रहेगा.
मिथुन राशि
उपाय- ॐ नमः शिवाय नमः
आज का दिन मिश्रित रहेगा. आपका व्यक्तित्त्व आज निखारा रहेगा लेकिन फिर भी अपनी बातों को या पक्ष को अन्य के सामने रखने में परेशानी आएगी या तो आप किसी से बात ही नही करेंगे या सीधे ही अपना अधिकार जताएंगे. पराक्रम से बिगड़े कार्य और संबंधों को जोड़ने का प्रयास करेंगे इसमे काफी हद तक सफल भी रहेंगे. लेकिन मन की चंचलता एक बात पर टिकने नही देगी. कार्य व्यवसाय से धन की आमद अवश्य होगी पारिवारिक सदस्यों से बना कर चले विशेष कर पैतृक कार्यो में किसी प्रकार की जोरजबरदस्ती ना करें, लाभ की जगह हानि हो सकती है. भाग दौड़ का फल संध्या के समय असकमात मिलेगा. कोर्ट कचहरी अथवा शत्रु पक्ष के कारण धन खर्च होने की संभावना है.
कर्क राशि
उपाय- ॐ सूर्य नारायणाय नमः
आज आप अपने मन की बात किसी को समझाने में असफल रहेंगे. उल्टे आपकी बात का अन्य अर्थ निकालने पर किसी से तकरार अथवा प्रेम संबंध में खटास आ सकती है. दिन के आरंभ से मध्यान बाद तक का समय कलह वाला बना है सोच समझ कर ही किसी से व्यवहार करें धन को लेकर भी उलझने लगी रहेंगी. जोड़ तोड़ कर भी धन लाभ होने की जगह आज खर्च ही अधिक होगा. व्यवसायी वर्ग भी लेदेकर सौदे करेंगे जिससे धन लाभ तो होगा. लेकिन हानि की भरपाई नही कर सकेंगे. घर मे महिला वर्ग आर्थिक उलझन सुलझाने में मदद कर सकती है. लेकिन चार बाते सुनाने के बाद ही. सेहत ठीक रहेगी पर मानसिक तनाव के कारण अंदर ही अंदर कुढ़न लगी रहेगी.
सिंह राशि
उपाय- ॐ सूर्य नारायणाय नमः
आज का दिन राज समाज से सम्मान दिलाएगा आपका नरम स्वभाव अन्य लोगो को आकर्षित करेगा लेकिन किसी की उद्दंडता को बख्शेंगे भी नही. कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे पुराने सौदों से धन लाभ होगा भविष्य के लिये नई योजना बनेगी परन्तु इस पर कार्य आज आरम्भ ना करें धन फंसने की संभावना है. आज किसी अन्य व्यवसायी को मिलने वाला अनुबंध आपकी झोली में आ सकता है. इसके लिए थोड़े अधिक व्यवहारिक होने की आवश्यकता है. माता पिता से स्नेह संबंध रहेंगे लेकिन पति पत्नी के बीच अहम अथवा जिद को लेकर खींचतान होगी, संताने भी पिता का पक्ष लेंगी. मन व्यसनों की और शीघ्र आकर्षित होगा इससे बचें. सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी.
कन्या राशि
उपाय- ॐ नमः शिवाय नमः
आज के दिन आपका ध्यान खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस पाने पर केंद्रित रहेगा. इसके कारण बेतुकी हरकते करने से भी नही चूकेंगे. घर के सदस्य आपके रहस्यमयी स्वभाव से परेशान रहेंगे पल में स्नेह अगले ही पर गुस्सा करने पर परिजनो से मतभेद होंगे. माता पक्ष को छोड़कर अन्य किसी से कम ही बनेगी. नौकरी पेशा एवं व्यवसायी वर्ग अनुभव होने के बाद भी अनाड़ियों जैसे व्यवहार करेंगे. आज आप जिसे अपना शत्रु मानेंगे वही किसी न किसी रूप में धन लाभ कराएगा. थोड़ी भागदौड़ करने पर धन लाभ भी होगा लेकिन बचत नहीं हो सकेगी. पैतृक संपत्ति को लेकर किसी से ना उलझे मान भंग हो सकता है. व्यर्थ के खर्च में कमी लाये आगे धन संबंधित समस्या होगी.
तुला राशि
उपाय- ॐ क्लीम वासुदेवाय नमः
आज का दिन मिश्रीत फलदायी रहेगा. आज आपके स्वभाव में क्रोध और दया का मिश्रित समावेश रहेगा. धन संबंधित मामलों को लेकर बेचैन रहेंगे मेहनत करने में आज कसर नही छोड़ेंगे फिर भी धन लाभ में विलंब होने पर क्रोध आएगा. आज किसी के द्वारा वादा खिलाफी का आरोप भी लगाया जा सकता है. परोपकार की भावना प्रबल रहेगी लेकिन सीमित साधनों के कारण ठीक से कर नहीं पाएंगे फिर भी सामर्थ्य अनुसार किसी याचक को कुछ न कुछ अवश्य देंगे. भाई बंधु अथवा घर के अन्य सदस्य का जिद्दी व्यवहार कुछ समय के लिये परेशान करेगा. सरकार संबंधित कार्य भाग दौड़ के बाद आश्चर्य जनक परिणाम देंगे. रक्त अथवा पित्त संबंधित शिकायत हो सकती है.
वृश्चिक राशि
उपाय- ॐ नमः शिवाय नमः
आज के दिन आपको पूर्व में कई गई किसी गलती अथवा शत्रु पक्ष के कारण मन मे भय बना रहेगा. कार्य क्षेत्र पर भी खुल कर काम नही कर पाएंगे संकोची प्रवृति हर काम में बाधक बनेगी. अपनी ही आदतों पर क्रोध भी आएगा. अपना काम निकालने के लिए अनैतिक साधनों का सहारा भी ले सकते हैं. धन की आमद कुछ व्यवधान के बाद सीमित मात्रा में ही होगी. आज आप इसको लेकर ज्यादा भाग दौड़ के पक्ष में भी नहीं रहेंगे. नौकरी पेशा लोग अधिक कार्य भार के कारण परेशान होंगे. व्यवसायी वर्ग किसी महत्तवपूर्ण कार्य को लेकर संतोष में रहेंगे. घर के सदस्य आवश्यकता के समय सहयोग करेंगे. सेहत में थोड़ी बहुत नरमी बनी रहेगी.
धनु राशि
उपाय- ॐ क्लीम केशवाय नमः
आज के दिन परिस्थितियां लगभग प्रत्येक कार्य मे विजय दिलाने वाली बन रही है लेकिन आपकी मानसिक स्थित पल पल में बदलने के कारण विजय स्थायी नहीं रहेगी. दिन का आरंभिक भाग घरेलू और व्यावसायिक उलझनों की उधेड़ बुन में खराब होगा. मध्यान के समय कहीं से शुभ समाचार मिलेगा अटके कार्यो में किसी अनुभवी का सहयोग भी मिलेगा लेकिन धन लाभ के लिए जब भी प्रयास करेंगे वह आगे के लिये लटकने से मन निराश होगा फिर भी खर्च लायक आय सहज मिल जाएगी. संकलन करने के विचार आज ना बनाएं अन्यथा व्यर्थ मानसिक और शारीरिक कसरत करने पर भी हासिल कुछ नही होगा. स्त्री वर्ग चंचल और जिद्दी रहेंगी.
मकर राशि
उपाय- ॐ क्लीम रामाय नमः
आज का दिन आपके लिये विभिन्न उलझनों से भरा रहेगा पूर्व में किसी से किए वादे को पूरा ना कर पाने पर अपमानित होने की संभावना है. आज आप जो भी विचारेंगे या निर्णय लेंगे परिणाम उसके विपरीत ही रहने वाला है. विशेष कर आज धन संबंधित मामलों में स्पष्टता रखें टालमटोल करने पर कलह क्लेश होगा. कार्य व्यवसाय की गति मंद रहेगी इसके ठीक करना आज बहुत मुश्किल होगा. आध्यात्मिक कार्यो में लगाव रहेगा लेकिन उलझनों के कारण समय नहीं दे सकेंगे. जमीन संबंधित अथवा अन्य अचल संपत्ति के कार्यो से जुड़े लोगों को प्रयास करने पर अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं. लेकिन धन की लेन देन आज ना करें. घर मे किसी गलतफहमी के कारण मतभेद होंगे.
कुंभ राशि
उपाय- ॐ नमः शिवाय नमः
आज के दिन आप अन्य लोगो को अपनी तुलना में कम आकेंगे घर और कार्य क्षेत्र पर संगी साथियो को दबा कर रखना आपसी मतभेद का कारण बनेगा. लेकिन आज किसी पुराने मुकदमे अथवा झगड़े के सुलझने पर राहत भी मिलेगी. कार्य व्यवसाय केवल बुद्धि बल और व्यवहारिकता से ही लाभ होगा वह भी आशानुकूल नहीं. सहकर्मी आपसे किसी न किसी बात पर नाराज ही रहेंगे. मध्यान के बाद विवेक होने के बाद भी मनमर्जी से कार्य करेंगे. लेखन अथवा अध्यापन से जुड़े लोग कई दिन की मेहनत का फल कम मिलने से उदास होंगे. आकस्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे खर्च भी होगा लेकिन इसके बाद भी मन संतुष्ट ही रहेगा.
मीन राशि
उपाय- ॐ उमा पत्राए नमः
आज का दिन विषम परिस्थिति वाला रहेगा. दिन के आरंभ से ही सेहत में गिरावट दर्ज होगी लेकिन फिर भी अनदेखी करेंगे जिसका प्रतिकूल परिणाम मध्यान बाद से देखने को मिलेगा. आज पराक्रम की कमी नही रहेगी अति आत्मविश्वास की भावना से भरे रहेंगे कुछ मामलों में इससे हानि ही होगी. कार्य क्षेत्र अथवा अन्य जगह शत्रु पक्ष से तकरार होने की सम्भावना मन मे भय उत्पन्न करेगी लेकिन किसी के बीच बचाव करने पर मामला गंभीर होने से पहले ही शांत हो जाएगा. आज अन्य लोगो के सहयोग की आवश्यकता अधिक पड़ेगी इसलिए व्यर्थ की बयान बाजी से बचें. धन लाभ के लिये प्रयास में कमी नही करेंगे फिर भी आशानुकूल नही हो पायेगा.
छत्तीसगढ़ में नीबू वाले बाबा, नीबू चटवाने के बाद महिलाएं हो जाती है गर्भवती, मौके पर पहुंचा प्रशासन, फिर जो हुआ….
महासमुंद। महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक बूटीपाली गांव इन दिनों चमत्कारी बाबा के नाम से चर्चा में है, क्योंकि यहां एक बाबा निःसंतान महिलाओं को संतान प्राप्ति के लिए नींबू मंदार फूल खिलाकर झाड़ फूंक करता है। 40 साल के बाबा पीतांबर जगत का दावा है कि निःसंतान महिलाओं को नींबू चटवाने और मंदार का फूल खिलाने के बाद महिलाएं गर्भवती हो जाती है। बूटीपाली गांव में बाबा पीतांबर जगत बीते नवरात्रि से निःसंतान दम्पतियों कों संतान प्राप्ति के लिए दरबार लगा रहे थे, जिसकी शिकायत अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कलेक्टर से की थी। इसके बाद प्रशासन ने दरबार को बंद करा दिया है।
40 साल के बाबा पीतांबर जगत निःसंतान महिलाओं को दावा करता हैं कि इसे खाने के बाद महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं। निःसंतान दंपत्ति बच्चे की चाह में बाबा के पास पहुँचते थे। बूटीपाली गांव में पीतांबर जगत नाम के बाबा बीते नवरात्रि से निःसंतान दम्पतियों कों संतान प्राप्ति के लिए दरबार लगाते थे। हर मंगलवार और शनिवार कों बाबा के घर में दरबार लगता था। महासमुंद सहित अन्य राज्यों से लोग हजारों की संख्या में लोग बाबा के पास आते थे। ग्रामीणों का कहना हैं कि दरबार लगता था तब हजारों लोग आते थे। पूरे गांव में गाड़ियों कि लम्बी कतारे लगती थीं।
इस मामले को लेकर अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने महासमुंद कलेक्टर को पत्र लिखकर शिकायत कि थी, इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और बाबा का दरबार बंद करवाया। हालांकि बाबा पीतांबर जगत का कहना है कि 15 साल कि उम्र से जड़ी बूटी और झाड़ – फूंक से इलाज कर रहे हैं। लोग अपनी श्रद्धा से आते हैं और अपना इलाज करवाते हैं। पिछले नवरात्रि यानी 3-4 महीने से माता रानी के आशीर्वाद से निःसंतान दम्पतियों कों संतान प्राप्ति के लिए मंदार फूल और नींबू देकर आशीर्वाद देता हूँ। कुछ महीने इंतजार कीजिये फिर रिजल्ट भी दिखेगा, लोग अपनी श्रद्धा अनुसार चढ़ावा देते थे। प्रशासन के आदेश के बाद अभी दरबार नहीं लग रहा है।
BREAKING : 10 बड़े IAS के तबादले, कई विभागों के प्रमुख सचिव बदले... देखे पूरी लिस्ट
इन IAS अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव
इसके अतिरिक्त शासन ने IAS केसी गुप्ता, संजय दुबे, अनिरुद्ध मुकर्जी, दीपाली रस्तोगी, डीपी आहूजा, विवेक कुमार पोरवाल संदीप यादव और सुदाम खांडे के प्रभार में भी परिवर्तन किया है और अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे हैं, शासन के आदेश में कहा गया है जिन IAS अधिकारियों की नियुक्ति जिस पद पर हुई है उस पद का अतिरिक्त प्रभार सँभालने वाले अधिकारी अब से उस प्रभार से मुक्त होंगे।
देखें आदेश –





Aaj Ka Panchang: आज 3 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 3 अगस्त 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - आषाढ़
तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्दशी - 03:50 पी एम तक
नक्षत्र
पुनर्वसु - 11:59 ए एम तक
योग
वज्र - 11:01 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:44 AM
सूर्यास्त - 7:11 PM
चन्द्रोदय - 05:16 ए एम, अगस्त 04
चन्द्रास्त - 06:46 पी एम
अशुभ काल
राहू - 10:46 ए एम से 12:27 पी एम
यम गण्ड - 03:49 पी एम से 05:30 पी एम
कुलिक - 07:24 ए एम से 09:05 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:25 ए एम से 09:19 ए एम, 12:54 पी एम से 01:48 पी एम
वर्ज्यम् - 11:29 पी एम से 01:09 ए एम, अगस्त 03
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:00 पी एम से 12:54 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:25 AM- 05:13 AM
Aaj Ka Rashifal 03 August 2024: आज इन राशि के जातकों को मिल सकती है कोई खुशखबरी, यहां जानें आपके भाग्य में क्या लिखा है? पढ़िए दैनिक राशिफल
03 August 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 1 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 59 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 03 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
भोपाल से रीवा के बीच आज से नई ट्रेन शुरू, CM डॉ मोहन यादव हरी झंडी दिखाएंगे, उपभोक्ता संरक्षण और खाद्य प्रसंस्करण विभाग की बैठक लेंगे
भोपाल। भोपाल से रीवा के बीच आज से नई ट्रेन शुरू होगी। जिसे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हरी झंडी दिखाएंगे। भोपाल -रीवा- भोपाल सुपरफास्ट भोपाल से प्रत्येक शुक्रवार और रविवार,रीवा से शनिवार और सोमवार को नियमित तौर से ट्रेन चलेगी। लंबे समय से ट्रेन चलाने की मांग की जा रही थी।
सीएम डॉ मोहन यादव सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की बैठक लेंगे।
केदारनाथ में फसे मप्र के 51 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकला: मुख्यमंत्री डॉ यादव
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चारधाम की यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे म.प्र. के 61 यात्रियों में से 51 यात्रियों को आज एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है। शेष 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित स्थान पर है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र के कुल 61 लोग एक बस तथा अन्य चार पहिया वाहन लेकर केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे, जो भूस्खलन के कारण वहां फंस गए। राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर उन्हें एयरलिफ्ट कराया और 51 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया हैं। शेष यात्री केदारनाथ क्षेत्र में ही हैं और सुरक्षित है। राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि किसी यात्री को कोई कष्ट न हो। हमारी धार्मिक यात्रा के दौरान वर्षाजनित कठिनाइयों के कारण यह घटना हुई है। सभी यात्री कुशलक्षेम है।
BREAKING : कांग्रेस ने 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग समिति का किया गठन...जानें किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी
दिल्ली : कांग्रेस ने हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग समितियों का गठन किया।

