सियासत
1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को कल मिलेगा रक्षाबंधन गिफ्ट, सीएम मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 1500₹
भोपाल : मध्यप्रदेश की ‘लाड़ली बहनों’ को रक्षाबंधन से पहले बड़ा तोहफा मिलने वाला है। पहली बार ‘एमपी सरकार’ बहनों को 1500 रुपए देने जा रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव 10 अगस्त को सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना योजना की 15वीं किस्त 1.29 करोड़ बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। दरअसल, हर महीने योजना के तहत बहनों को 1250 रुपए दिए जाते हैं। अगस्त में रक्षाबंधन का त्योहार है। इसलिए सीएम मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में बहनों को शगुन के तौर पर 250 रुपए की अतिरिक्त राशि देने का ऐलान किया है।
जानें मोहन यादव कितने बार जारी कर चुके किस्त
‘मोहन सरकार’ अगस्त में आठवीं बार बहनों को लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 जनवरी 2024 को सिंगल क्लिक कर 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में पहली बार 1576.61 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। जनवरी के बाद फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई और अब अगस्त में सीएम मोहन यादव आठवीं बार बहनों को तोहफा देंगे।
5 बार 10 तारीख से पहले मिल चुका पैसा
बता दें कि मोहन सरकार पांच बार बहनों को समय से पहले तोहफा दे चुकी है। पिछले महीने 5 जुलाई को सीएम ने बहनों के खाते में 14वीं किस्त ट्रांसफर की थी। इससे पहले 7 जून को सीएम ने महिलाओं के खाते में 1250 रुपए ट्रांसफर किए थे। मई में 12वीं किस्त 10 की जगह 4 मई को खातों में भेजी थी। चैत्र नवरात्र गुड़ी पड़वा को देखते हुए 10वीं-11वीं किस्त 1 मार्च और 5 अप्रैल को खातों में भेजी थी। सीएम ने 5 अप्रैल को बहनों के खाते में पैसे डाले थे। मार्च में सीएम मोहन ने शिवरात्रि और होली मनाने के लिए बहनों के खाते में एक मार्च को 10वीं किस्त भेजी थी।
450 रुपए में सिलेंडर देने का ऐलान
बता दें कि फिलहाल लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है। सिर्फ अगस्त के महीने में ही 1500 रुपये की राशि दी जाएगी। 30 जुलाई को हुई मोहन कैबिनेट में लाड़ली बहनों को 450 रुपए में सिलेंडर देने का ऐलान किया था। लेकिन सिलेंडर कब से दिया जाएगा, अभी तारीख घोषित नहीं हुई है। 7 अगस्त को हुई कैबिनेट में भी 450 रुपए में सिलेंडर देने की योजना पर कोई नहीं चर्चा नहीं की गई।
शिवराज ने मई 2023 में शुरू की थी योजना
शिवराज सिंह चौहान ने मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया था। पहली किस्त 10 जून को जारी की थी। रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया था। अब योजना के तहत हर महीने 1250 रुपए महिलाओं को दिए जा रहे हैं। इस बार 15वीं किस्त बहनों के खाते में ट्रांसफर होगी। रक्षाबंधन पर बहनों को मोहन सरकार 250 रुपए शगुर के तौर से ज्यादा दे रही है।
दोगुनी रकम करने का लालच देकर करोड़ों रुपये ठगे.. पांच आरोपितों को किया गिरफ्तार
टीकमगढ़। लस्टीनेस जनहित क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी चिटफंड के पांच आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों को यह जानकारी दी। दरअसल, लस्टीनेस जनहित क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी ने दोगुनी रकम करने का लालच देकर जिले में लोगों से रुपये जमा कराए और करोड़ों रुपये लेकर कार्यालय बंद कर सोसाइटी से जुड़े लोग गायब हो गए थे।
पुलिस के अनुसार पलेरा के साथ ही सिटी कोतवाली में चार मामले दर्ज हुए और करीब एक करोड़ रुपये की ठगी के मामले दर्ज हो चुके थे, जबकि कई आवेदन पुलिस तक पहुंच चुके हैं। अब पुलिस ने जिला स्तर पर सोसाइटी से जुड़े हुए लोगों काे तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन सोसाइटी के मुख्य कर्ताधर्ता की तलाश में अब भी पुलिस लगी हुई है।
एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जिला स्तर पर एक एसआईटी का गठन किया था, जिसमें एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे, टीआई आनंद राज के साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।
इन्होंने करीब 76 लाख रुपये सोसाइटी के साथ आरोपितों के खातों में होने पर सीज कराए गए, जबकि 3.29 करोड़ रुपये चल-अचल संपत्ति को सीज किया गया है। यह संपत्ति आरोपितों द्वारा लोगों के पैसों से खरीदी गई। इस प्रकार कुल 4.15 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज की गई। उन्होंने बताया कि आरोपितों में अजय तिवारी, सुबोध रावत, जियालाल राय, विजय कुमार शुक्ला, राहुल यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपितों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
ओलंपिक कांस्य विजेता हॉकी टीम के सदस्य विवेक को 1 करोड़ रुपये देगी मप्र सरकार, सीएम ने वीडियो कॉल पर की बात
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता भारतीय हाॅकी टीम के सदस्य विवेक प्रसाद सागर को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि विवेक प्रसाद सागर मध्य प्रदेश के इटारसी के निवासी हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी मध्यप्रदेश के गौरव विवेक प्रसाद सागर से वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने इस दौरान कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की ओर से विवेक को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिस लगन और परिश्रम से टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, वह प्रशंसनीय है। उल्लेखनीय है कि कल पेरिस में ओलंपिक खेलों की हॉकी स्पर्धा में भारतीय टीम ने स्पेन को 2-1 से पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
विवेक भी इस टीम के सदस्य थे। भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक खेलों में हॉकी का कांस्य पदक अपने नाम किया है। मप्र पुलिस में डीएसपी विवेक प्रसाद सागर इटारसी से 15 किलोमीटर दूर गांव शिवनगर चांदौन के निवासी हैं। कल उनके गांव में भी जीत का जश्न मनाया गया।
भोपाल नगर निगम के रिटायर्ड अफसर के ठिकानों पर छापा, आय से अधिक संपति को लेकर जांच कर रही लोकायुक्त की टीम
भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त की टीम की छापामार कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई नगर निगम के सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री पीके जैन के निवास और कार्यालय पर की जा रही है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। पीके जैन सेवानिवृत होने के बाद संविदा पर स्मार्ट सिटी कार्यालय में पदस्थ हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लोकायुक्त की टीम सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री पीके जैन के निवास और कार्यालय पर पहुंची और जांच शुरू की। टीम के सदस्यों जैन के घर और कार्यालय से दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री को जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में संपत्ति का ब्यौरा और आय के स्रोतों की जांच की जा रही है। लोकायुक्त के अधिकारियों का कहना है कि अभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही साफतौर पर कुछ कहा जा सकता है।
भोपाल में 13 अगस्त को रक्षाबंधन कार्यक्रम सह महिला उद्यमी सम्मेलन
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 अगस्त को उद्यमी सम्मेलन सह रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रदेश की महिला उद्यमियों से संवाद करेंगे। कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश की 500 से अधिक महिला उद्यमी बहनें शामिल होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ महिला उद्यमी अपने अनुभव भी साझा करेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्यमियों को अनुदान भी वितरित करेंगे। सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण क्षेत्रीय टीवी न्यूज चैनल और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर किया जायेगा।
सचिव एमएसएमई डॉ. नवनीत मोहन कोठारी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के राज्य सरकार के संकल्प को पूरा करने के लिये यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें सफल महिला स्टार्ट-अप के साथ महिला संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा भी अपने अनुभव साझा किये जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कई इकाइयों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे।
महिला उद्यमी सम्मेलन में मध्यप्रदेश एसोसिएशन ऑफ वूमेन इंटरप्राइजेज, फिक्की, सीआईआई का इंडियन वूमेन नेटवर्क, लघु उद्योग भारती, डिक्की, बी.आई.सी.बी.आई., पीएचडी चेंबर, बीएनआई और आईएम स्टार्ट-अप संगठन की महिला उद्यमी और पदाधिकारी शामिल होंगे।
नाम ट्रांसफर कराने से नहीं चलेगा काम… इन्ही लाड़ली बहनों को सरकार देगी 450 रुपये में गैस सिलेंडर
भोपाल। मध्यप्रदेश में 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर पाने के लिए पुरुष के नाम से महिला के नाम पर ट्रांसफर कराने से काम नहीं चलेगा। इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनका नाम पहले से ही गैस कनेक्शन था।
बता दें कि, एमपी में 40 लाख महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेंगे। विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में शामिल महिलाओं को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना लागू की थी।
खाद्य मंत्री ने कहा…
खाद्य नागिरक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि यह सिर्फ उज्जवला योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना के लिए हैं। पुरुषों के नाम पर यदि रसोई गैस सिलेंडर है तो वह मान्य नहीं किया जाएगा। इस योजना के लागू होने के बाद बड़ी संख्या में ट्रांसफर के मामले सामने आए हैं। इसको देखते हुए सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कनेक्शन महिला के नाम पर ही होना चाहिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विजयपुर से लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर
भोपाल | प्रदेश की लाड़ली बहनें रक्षाबंधन के पहले दोगुनी खुशियाँ मनाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 अगस्त को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों के खातों में 1250 रूपये की राशि अंतरित करेंगे। साथ ही रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप लाभार्थी महिलाओं के खातों में 250 रूपये की उपहार (नेग) राशि अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्योपुर जिले के विजयपुर और टीकमगढ़ में 10 अगस्त को आयोजित रक्षाबंधन पूर्व लाड़ली बहना हितग्राहियों के लिए आभार सह उपहार कार्यक्रम में यह राशि अंतरित करेंगे। साथ ही लाभार्थी महिलाओं को आभार-पत्र और उपहार देगें और राखी बंधवाएगें।
BREAKING : मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत.. 17 महीने बाद मिली जमानत
नई दिल्ली: नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले में 16 महीने से ज्यादा समय तक बंद मनीष सिसोदिया को आज बड़ी राहत मिली है। देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को आखिर जमानत दे दी है। इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी जश्न मना रही है। उन्हें 10 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। ऐसी खबर है कि आज शाम ही सिसोदिया को जेल से रिहा भी कर दिया जाया जाएगा। इससे पहले मनीष सिसोदिया ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था। सिसोदिया पर आबकारी नीति में गड़बड़ी के आरोप हैं।
देशभर में मनाई जा रही नागपंचमी, इस शुभ मुहूर्त में सरल विधि से करें पूजा,जानिए महत्व और मुहूर्त
हिन्दू धर्म में सावन महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है और इस महीने में आने वाले सभी व्रत और त्योहारों का महत्व भी बताया गया है. यह भगवान शिव का प्रिय महीना भी है, इसलिए इस पूरे महीने उनसे जुड़े कई पर्व और व्रत भी आते हैं. भोलेनाथ के गले के श्रृंगार कहे जाने वाले नाग देवता की पूजा भी इसी महीने में होती है. इसे नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है और सिर्फ भारत ही नहीं नेपाल और हिंदू आबादी वाले अन्य दक्षिण एशियाई देशों में लोग इस पर्व को मनाते हैं.
नाग पंचमी का त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचम तिथि को मनाया जाता है और इस तिथि का आरंभ 9 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजकर 36 मिनट से होगा और इसका समापन 10 अगस्त सुबह 03 बजकर 14 मिनट पर होगा. पूजा का मुहूर्त सुबह 05 बजकर 47 मिनट से 08 बजकर 27 मिनट के बीच है.
नाग पंचमी का महत्व
यह दिन नाग देवता के लिए समर्पित है. पौराणिक कथा के अनुसार, महाभारत में राजा जनमेय ने अपने पिता का बदला लेने के लिए एक यज्ञ का आरंभ किया था. ये यज्ञ सांपों के अस्तित्व को मिटाने के लिए किया गया था. इस दौरान ऋषि आस्तिक ने इस यज्ञ को रोका और सांपों को बचाया. यह दिन सावन की शुक्ल पक्ष की पंचमी का दिन था और तब से ही नाग पंचमी के रूप में इसे मनाया जाने लगा.इस दिन लोग मंदिर जाते हैं और नाग देवता की पूजा करते हैं. उन्हें दूध, चावल, फूल और मिठाई आदि अर्पित करते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस पूजा से नागदेव के साथ भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.
विधि से करें पूजा
– नाग पंचमी के दिन सूर्योदय से पहले उठें और स्नानादि से निवृत्त हो जाएं.
– इसके बाद साफ कपड़े पहनें और भगवान के मंदिर की सफाई करें.
– आप शिवालय जाकर या घर में भी भगवान शिव और नगादेवता की पूजा कर सकते हैं.
– पूजा में फल, फूल, मिठाई और दूध अर्पित करें.
– आरती करने के बाद भगवान को भोग लगाएं.
Aaj Ka Panchang: आज 09 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 9 अगस्त 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
पञ्चमी - 03:14 ए एम, अगस्त 10 तक
नक्षत्र
हस्त - 02:44 ए एम, अगस्त 10 तक
योग
सिद्ध - 01:46 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:47 ए एम
सूर्यास्त - 07:06 पी एम
चन्द्रोदय - 09:51 ए एम
चन्द्रास्त - 09:47 पी एम
अशुभ काल
राहू - 10:47 ए एम से 12:26 पी एम
यम गण्ड - 03:46 पी एम से 05:26 पी एम
कुलिक - 07:27 ए एम से 09:07 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:27 ए एम से 09:20 ए एम, 12:53 पी एम से 01:46 पी एम
शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त - 04:21 ए एम से 05:04 ए एम
अभिजित मुहूर्त 12:00 पी एम से 12:53 पी एम
अमृत काल 03:27 पी एम से 05:15 पी एम
Aaj Ka Rashifal 09 August 2024: आज इन राशि वालों के घर होगा मां लक्ष्मी का प्रवेश...यहां पढ़ें शुक्रवार का दैनिक राशिफल
09 August 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 45 मिनट से सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 45 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज नाग पंचमी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 09 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और जीवन साथी के साथ आप डिनर डेट पर जा सकते हैं। आज आप शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजन से बातचीत करेंगे। आज किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने के लिए बहुत अधिक धैर्य की जरूरत है। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आपके लिए तरक्की के नए-नए रास्ते खुलेंगे। यदि पहले किसी से उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 7
वृष राशि-
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप मन में चल रही है बातों को किसी के सामने उजागर नहीं होने देंगे, नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। आज किसी भी स्थिति में घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको शोल्युशन मिल जायेगा। आज परिवार में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिल जायेगा। आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे और उसको कुछ आवश्यकता की चीजें भी गिफ्ट करेंगे, आपको खुशी होगी। लम्बे समय से सोचा हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा। जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 1
मिथुन राशि-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। परिवार के लोग आज आपसे कुछखास चीजों की डिमांड कर सकते हैं। आज जीवनसाथी को आप डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जो आपको जीवन के कुछ नए सबक सिखायेगा। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। टेन्ट हाउस वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। पुराना रूका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 5
कर्क राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे तो आपको समस्या होगी लेकिन आप समय रहते इस को संभाल लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि गिरावट चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती है, जिससे मिलने के लिए आप इंतजाम भी कर सकते हैं।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 9
सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप माता की पसंद की कोई चीज गिफ्ट करेंगे आपके माता जी को भी खुशी होगी। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी कागजातो पर ध्यान अवश्य देना होगा। परिवार में किसी विशेष कार्य को लेकर आपसी वार्तालाप होगा। आपके निर्णय को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। आज कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने के कारण अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है। स्वजनों से हर्षोल्लास से भरी कोई सूचना मिल सकती है।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 2
कन्या राशि-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके बिजनेस की गति धीमी रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। माता-पिता से आप मन में चल रही कुछ बातों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परार्मश ले सकते हैं। आज कार्यस्थल के कामों में उलझनें आएंगी, लेकिन समस्याओं से निजात पाने का रास्ता भी ढूंढ लेंगे। नौकरी में कार्यभार संबंधित कुछ दिक्कतें आएंगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और अनुशासित दिनचर्या रखने से आप स्वयं में ताजगी व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। जीवनसाथी से आप
किसी जरूरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 8
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपने कामों को बहुत सावधानी और कुशलता से करेंगे। संतान की ओर से कोई चिंता दूर होगी। आज की गई मेहनत के निकट भविष्य में बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। आपका कोई काम समय से पूरा ना होने के कारण आपको थोड़ी समस्या होगी। राजनीतिक कामों में हाथ आजमा रहे लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी, जिससे परिवार के सदस्य खुशी से झूम उठेंगे।
- शुभ रंग- मैरून
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि-
आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में भी आज आपको जीत मिलने के योग बन रहे है, लेकिन इसके बावजूद आप परिवार में किसी सदस्य से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा। संतान से आपको किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिन्हे आप बखूबी निभायेंगे।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 6
धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। संतान की नौकरी से संबंधित किसी समस्या को लेकर आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको गिले-शिकवे दूर करने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको मनपसंद काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज दिखावे की प्रवृत्ति की वजह से बेवजह कामों में खर्च हो सकता है, अपने बजट को नजरअंदाज ना करें, वरना मुश्किल में पड़ जाएंगे। आज बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करेंगे तो रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 5
मकर राशि-
आज आपके दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में अच्छा लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आपको अपनी छवि और अधिक बेहतर बनाने का मौका भी मिलेगा। किसी समस्या का समाधान मिलने में किसी प्रिय मित्र का विशेष सहयोग रहेगा। आप आज किसी से अपने मन की बातों को शेयर करोगे और वह आपकी बातों की अहमियत देगा। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 3
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, जल्द ही आपको परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आज कोई लक्ष्य हासिल करने में किसी अनुभवी व्यक्ति का भी सहयोग मिलेगा। आप अपने ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखेंगे, आज बेवजह के खर्च से बच जायेंगे। प्राइवेट जॉब में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आप तोल मोलकर बोले तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 9
मीन राशि-
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप व्यापार के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज आपकी मेहनत और सूझबूझ से आपकी उम्मीदें तथा आशाएं पूरी होगी। मनपसंद कामों में दिलचस्पी रहेगी। आनंद महसूस होगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपको उस धन के वापस मिलने की उम्मीद है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। किसी संपत्ति के चल व अचल पहलुओं को अच्छे से जांचना होगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 1
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुरुष हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हॉकी टीम की सफलता पर आज समस्त भारतवासी गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज टीम ने जो बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वह भावी खिलाड़ियों को सर्वोच्च सफलता की प्रेरणा देगा। यह हमारे लिए और भी आनंद की बात है कि मध्यप्रदेश के विवेक सागर भी इस विजयी टीम का हिस्सा हैं। -
भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच सड़क कनेक्टिविटी कब होगी बेहतर ? : सांसद बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर/ नई दिल्ली : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने का मुद्दा लोकसभा में उठाया। बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री से रायपुर और हैदराबाद के एक्सप्रेसवे बनाने की योजना की जानकारी मांगी।
जिसपर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गड़करी ने बताया कि, राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास एक सतत प्रक्रिया है। मंत्रालय को छत्तीसगढ़ तेलंगाना सहित विभिन्न राज्य सरकारों से राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन विकास के लिए प्रस्ताव प्राप्त होते रहते हैं। मानदंड की पूर्ति, कनेक्टिविटी की आवश्यकता, परस्पर प्राथमिकता और निधियों की उपलब्धता तथा पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के साथ तालमेल के आधार पर निर्णय लिए जाते हैं।
BREAKING : लोकसभा में पेश हुआ वक्फ बोर्ड संशोधन बिल 2024….
नई दिल्ली :- केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया। इस बिल का कांग्रेस, सपा समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने जोरदार विरोध किया है। इस बिल को लेकर लोकसभा में भारी हंगामा भी हुआ।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वक्फ बिल संविधान की मूल भावनाओं के खिलाफ है। वक्फ बिल अधिकारों पर चोट है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक संविधान पर एक मौलिक हमला है।
इस विधेयक के माध्यम से वे यह प्रावधान कर रहे हैं कि गैर-मुस्लिम भी वक्फ गवर्निंग काउंसिल के सदस्य होंगे। यह धर्म की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। इसके बाद आप ईसाइयों, फिर जैनियों का पक्ष लेंगे। भारत के लोग अब इस तरह की विभाजनकारी राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बांग्लादेश में फंसे छत्तीसगढ़ के 600 लोग, सभी भारत वापस आने का कर रहे इंतजार…
बांग्लादेश :- आरक्षण खत्म कर देने के आदेश को लेकर मचे बवाल प्रदर्शन और हिंसा के बीच एक ऐसी खबर आ रही है जिसने छत्तीसगढ़ में रहने वाले 600 से अधिक परिवारों को परेशान कर दिया है, दरअसल छत्तीसगढ़ के 600 से अधिक लोग बांग्लादेश में फंस गए हैं। वही बांग्लादेश के प्रदर्शनकारी अल्पसंख्यक व हिन्दुओं पर निशाना साध रहे हैं, साथ ही उनके घर व मंदिरों में तबाही मचा रहे है, छत्तीसगढ़ के ये 600 लोग बांग्लादेश दो वक्त की रोजी रोटी कमाने के लिए गए हुए थे, लेकिन अब वहां इनका 2 मिनट चैन से सांस लेना भी दूभर हो गया है बांग्लादेश में चुनाव के हालात के बीच भारत के 19 हजार लोग भी वहां फंसे हुए हैं। सभी भारतीय काम करने के लिए पड़ोसी मुल्क में गए थे और हिंसा शुरू होने पर वहीं फंस गए। छत्तीसगढ़ के लोग भी हिंसा के बीच बंगालदेश के ढांका में फंसे हैं। बिलासपुर के विनोद शर्मा ( परिवर्तित नाम) भी बांग्लादेश के ढाका में फंसे हुए है। विनोद पिछले 4 साल से ढाका के निजी कंपनी में कार्यरत है और परिवार सहित वहीं रहते हैं। उनकी मां तथा अन्य परिजन बिलासपुर में रहते हैं, वही लगातार हिंसा की खबरों के बीच परिजन चिंता में है।बता दे सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हिंसा के बीच 440 लोगों की जान चली गई जिसमें 14 पुलिसकर्मी भी है।
मध्य प्रदेश में भी संगठन विस्तार की तैयारी में अपना दल (एस), जल्द महत्वपूर्ण पदों पर लगेगी मुहर
भोपाल/लखनऊ, 8/08/24। हाल में संपन्न हुई अपना दल (एस) की प्रांतीय मासिक बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। 18वीं लोकसभा चुनाव के अनुभवों व सुझावों पर आधारित इस बैठक में जहाँ एक तरफ पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आउटसोर्सिंग भर्ती में आरक्षण का मुद्दा उठाकर सियासी सरगर्मी पैदा कर दी, वहीं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने संगठात्मक ढांचे को अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। सहकारिता भवन में हुई इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों समेत उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश व जिला पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रीय सलाहकार जवाहरलाल पटेल व मध्य प्रदेश से का. महासचिव रोहित चंदेल भी शामिल हुए। पार्टी की योजना यूपी के साथ-साथ मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों में भी मजबूत संगठन का निर्माण करने की है।
मध्य प्रदेश में पार्टी विस्तार की योजना पर राजनीतिक रणनीतिकार अतुल मलिकराम ने कहा कि, "गत लोकसभा चुनाव में पार्टी ने मिर्जापुर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के साथ कुछ बेहद महत्वपूर्ण सीख भी ली है। सभी जाति-वर्गों को केंद्र में रखने के साथ-साथ पार्टी की मासिक व सालाना गतिविधियों में भी इजाफा किया गया है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर पर गरीब, पिछड़े, वंचित वर्ग की आवाज बुलंद करने वाली पार्टी के रूप में एक अलग छवि विकसित करने के लिए यह बेहद आवश्यक है कि मध्य प्रदेश संगठन पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाये। पार्टी को फ़िलहाल जमीनी स्तर पर पूरी जिम्मेदारी व ईमानदारी से कार्य करने की आवश्यकता है।"
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने जल्द ही संगठन के सभी पदों की घोषणा किये जाने की बात कहीं, वहीं बाँदा, लखनऊ समेत कुछ जिलों के जिलाध्यक्षों को पुनः जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा भी की। इस दौरान उन्होंने कुछ पदाधिकारियों के अधिक सरकारी होने की तरफ भी इशारा किया तथा कहा कि जिसे जो जिम्मेदारी मिले वह उसे पूरे समर्पण के साथ उसका निर्वहन करे।
