सियासत
Aaj Ka Rashifal 08 August 2024: आज इन राशियों पर रहेगी साईं बाबा की कृपा दृष्टि...जानिए आपकी किस्मत में क्या लिखा है?
8 August 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से शिव योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 34 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। भाई- बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वह भी दूर होगी। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज अपने कॉन्टैक्ट्स के जरीये आपको बिजनेस संबंधी अच्छी जानकारियां मिलेंगी। मार्केटिंग संबंधी काम स्थगित रखें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों का दबाव भी रहेगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 1
वृष राशि:
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े को आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने ना आने दें। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। आज आपके काम करने की क्षमता में बेहतरीन बदलाव होगा। अपने व्यवहार से लोगों के बीच तालमेल बनाकर रखेंगे। किसी नजदीकी दोस्त की सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। किसी गरीब की मदद करने से घर से
कलह दूर होगी।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 9
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। आज किसी खास काम को लेकर कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। किसी खास इंसान की मदद से आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ेगा। मोबाइल और ईमेल से अच्छी खबर मिल सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी किसी पुराने बचपन के मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करे। शाम को दोस्तों के साथ अधिक
समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 8
कर्क राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है,आप उन्हें समझनें की कोशिश करें। आज परिवारिक गतिविधियों में ही व्यस्तता रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर करने की कोशिश सफल रहेगी। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। जो आगे आने वाले दिनों में आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जायेंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 2
सिंह राशि:
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। आज आपके रूटीन में कुछ बदलाव होगा। आज आप जोखिम लेने में पीछे नहीं हटेंगे। ऐसा करने से आपको फायदा भी मिल सकता है। परिवार के किसी समझदार इंसान से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। जिससे आप बड़े फैसले ले पाएंगे। ईश्वर की कृपा से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा। अपना काम समय से पूरा करने के लिए आप नई तकनीको का सहारा लें आपका काम आसान होगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 7
कन्या राशि:
आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आज समय अनुकूल है, लेकिन मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल करने के लिए कर्म प्रधान होना पड़ेगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना बनाई है तो वो पूरी हो सकती है। आज परिवार में तालमेल रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 12
तुला राशि:
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। लवमेट एक दूसरे की भावनओ को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। आज दोस्तों के साथ मेल मुलाकात होगी। कोई असंभव काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे। निजी मामलों का खुलासा बाहरी लोगों के सामने न करें। कामकाज की रुकावटें दूर होंगी। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि:
आज आपका दिन उमंग से भरा रहेगा। मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ों से कोई नई सलाह मिलेगी। आज घर के बड़े लोगों के मार्गदर्शन में पिछले कुछ समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नया व्हीकल खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अच्छा है। आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 4
धनु राशि:
आज नए कार्यों करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। आज आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच करेंगे, आपकी कोशिशों में कुछ न कुछ कमी आ सकती है। आज आपकी रूटीन में कुछ बदलाव होंगे। आप धर्म, योगाभ्यास जैसे कामों में व्यस्त रहेंगे और मानसिक सुकून महसूस करेंगे। खास काम की नींव रखने के लिए दिन बहुत अच्छा है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ पुरानी बाते याद करते हुए समय बितायेंगे। आज सुबह व्यायाम करें इससें आपके अंदर सकरात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 5
मकर राशि:
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बॉस आपको कोई नयी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वो आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलो में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा दोस्तों से भी मदद मिलेगी। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 3
कुंभ राशि:
आजका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगी। बड़े बुजुर्गों के पैर छुए, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 8
मीन राशि:
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। घर से कलेश दूर हो जायेंगें। भाई-बहन के साथ घर परमूवी देखने का प्लान बनाएंगे। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 7
एसएसपी रायपुर संतोष सिंह को मिली डॉक्टरेट की उपाधि
Election Date : राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल
नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग में राज्यसभा की 12 सीट के लिए होने वाले चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें 9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीट अलग – अलग कारण से रिक्त हो गई थी। अब चुनाव आयोग ने इन रिक्त सीटों पर चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इन 12 सीटों पर मतदान 3 सितंबर को होंगे। वही उम्मीदवार 26 और 27 अगस्त तक नामांकन वापस ले सकते हैं।

एक ही साड़ी के फंदे पर झूले देवर-भाभी...जानिए पूरा मामला
खण्डवा : खण्डवा के खालवा विकास खंड खालवा के दूरस्थ वन ग्राम गुलाई माल निवासी महिला पुरुष ने खेत मे फ़ासी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। खालवा पुलिस के अनुसार ग्राम गुलाई माल निवासी दिनेश व छमा पति रमेश जाति वारेला आपस में चचेरे देवर भाभी थे। दोनों तीन अगस्त से घर से लापता थे।मंगलवार को गुलाई से दो किलोमीटर दूर ग्राम बूटी मे अपने ही खेत मे सागौन के पेड़ पर एक ही साड़ी के फंदे पर लटके पाए गए।
ग्रामीणों ने बताया की दिनेश की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। वही महिला के तीन बच्चें थे, जिसमे से एक लड़की की शादी भी हो चुकी थी। मंगलवार सुबह बागरिया पुत्र रुमा अपने खेत गया, जहाँ दोनों को पेड़ पर लटका देखकर ग्राम सरपंच सहित परिजनों व खालवा पुलिस को सुचना दी। घटना की सुचना मिलते ही खालवा थाना प्रभारी राजकुमार राठौर, हरसूद एसडीओपी लोकेन्द्र सिंह मौके पर पहुँचे जहाँ शवों को पेड़ से नीचे उतारा गया। शवो का शव परीक्षण कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। खालवा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जाँच की जा रही हैं।
मोहन कैबिनेट की बैठक: साइबर तहसील, किसानों के सीमांकन और लाड़ली बहनों को लेकर हुए ये अहम फैसले
Mohan Cabinet Decision: मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक तिरंगा और यात्रा को समर्पित करके शुरू हुई। बैठक में साइबर तहसील, किसानों के सीमांकन और लाड़ली बहनों को लेकर अहम फैसले हुए।
CM मोहन यादव की कैबिनेट मीटिंग आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी फिर बेंगलुरु के लिए होंगे रवाना
भोपाल: मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुछ अलग करने जा रहे हैं। वे अब मध्य प्रदेश में उन कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित कर रहे हैं जो कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। इसकी तैयारी बेंगलुरु को फोकस में रखकर की जा रही है।
CM मोहन यादव आज दो दिवसीय बेंगलुरु दौरे पर जाएंगे. वहां, 7 और 8 अगस्त को आयोजित निवेशकों के साथ दो दिवसीय इंवेस्टर रोड शो में शामिल होंगे. इस दौरान वे उद्योगपतियों से संवाद करेंगे और मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रण देंगे. इनमें मुख्य रूप से पिक्सल, दिगंतरा, गैलेक्सी आई, सेटस्योर क्लाइड ईओ, स्काई सर्वर जैसी कंपनियां शामिल हैं, जिनसे MP में निवेश की संभावना पर चर्चा होगी. ये कंपनियां कृषि और पृथ्वी के चित्रों पर आधारित छोटे सैटेलाइट का निर्माण और संचालन करती हैं.
CM मोहन यादव की कैबिनेट मीटिंग आज
CM मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा होगी. साथ ही कई प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है. जानकारी के मुताबिक आज कैबिनेट इस मीटिंग में दूध उत्पादक किसानों को इंसेंटिव देने पर फैसला कर सकती है. इसके अलावा वाणिज्य कर विभाग में नए पदों के सृजन का प्रस्ताव, रीवा कॉलेज में नए कोर्स के संचालन, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास समेत अन्य विभागों के प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने रखे जाएंगे.
रेलवे पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती का 1376 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें डिटेल्स
रेलवे पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है इसके अनुसार रेलवे पैरामेडिकल स्टाफ के 1376 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं रेलवे पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 17 अगस्त से शुरू होंगे
आवेदन शुल्क
रेलवे पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन, ट्रांसजेंडर, ईबीसी और महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए रखा गया है आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
इस भर्ती में पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
आयु सीमा
इस भर्ती में आयु सीमा पदों के अनुसार अधिकतम 43 वर्ष तक रखी गई है इसमें पदों के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होगा।
आवेदन प्रक्रिया
रेलवे पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं जो अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अच्छे से देख लेना है उसके बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।
अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है इसके बाद जरूरी दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना है आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Paris 2024 Olympic Games;आज भारत की झोली में आ सकते हैं 4 गोल्ड, 5 भारतीय फाइनल इवेंट में लेंगे हिस्सा
पेरिस ओलिंपिक में आज भारत की नजरें 4 गोल्ड पर होंगी। आज 5 भारतीय फाइनल इवेंट में हिस्सा लेंगे।
- रेसलिंग : विनेश फोगाट विमेंस फ्रीस्टाइल 50kg का फाइनल मैच खेलेंगी।
- वेटलिफ्टिंग : मीराबाई चानू विमेंस 49 kg के मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगी।
- एथलेटिक्स : रनर अविनाश साबले 3000 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में हिस्सा लेंगे।
एथलेटिक्स : प्रियंका गोस्वामी और सूरज पवार की जोड़ी मिक्स्ड मैराथन वॉक रिले में उतरेगी।
टोक्यो की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट से विनेश का मुकाबला
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट का फाइनल मुकाबला टोक्यो ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अमेरिका की सारा एन हिल्डरब्रांट से होगा। छठी वरीयता प्राप्त हिल्डेब्रांट वर्ल्ड चैंपियनशिप में 4 मेडल जीत चुकी हैं। 30 वर्षीय हिल्डेब्रांट पूर्व पैन अमेरिकन गेम्स चैंपियन भी हैं।भारतीय पहलवान फोगाट 3 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने 2018 एशियन गेम्स में गोल्ड जीता था। वे चोट के कारण 2023 एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले सकीं। उनके नाम वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज हैं। लेकिन उनके दोनों पदक महिलाओं के 53 किग्रा में आए हैं।
दूसरी ओर, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू विमेंस 49 kg वेट कैटेगरी, मिडिल डिस्टेंस रनर अविनाश साबले 3000 मीटर बाधा दौड़ और लंबी दूरी की धावक प्रियंका-सूरज की जोड़ी मिक्स्ड मैराथन वॉक रिले के मेडल इवेंट में हिस्सा लेगी। पेरिस में चल रहे ओलिंपिक गेम्स के 12वें दिन भारत 4 मेडल इवेंट में हिस्सा लेगा।
ओलंपिक में 07 अगस्त को भारत का शेड्यूल
एथलेटिक्स
मिक्स्ड मैराथन रेसवॉक रिले – सूरज पंवार-प्रियंका गोस्वामी- सुबह 11:00 बजे
पुरुषों की ऊंची कूद क्वालिफिकेशन – सर्वेश कुशारे – दोपहर 1:35 बजे
महिला 100 मीटर बाधा दौड़ राउंड 1 – ज्योति याराजी – दोपहर 1:45 बजे
वुमेंस जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन – अन्नू रानी – दोपहर 1:55 बजे
मेंस ट्रिपल जंप क्वालिफिकेशन – अब्दुल्ला अबूबकर और प्रवीण चित्रवेल – रात 10:45 बजे
पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल – अविनाश साबले – देर रात 1:13 बजे.
गोल्फ
महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 1 – अदिति अशोक और दीक्षा डागर – दोपहर 12:30 बजे.
टेबल टेनिस
महिला टीम (श्रीजा अकुला, मनिका बत्रा अर्चना कामथ) क्वार्टरफाइनल – टीम इंडिया बनाम जर्मनी – दोपहर 1:30 बजे.
वेटलिफ्टिंग
महिला 49 किग्रा – मीराबाई चानू – रात 11:00 बजे.
कुश्ती
वुमेंस फ्रीस्टाइल 53 किग्रा राउंड ऑफ 16 – अंतिम पंघाल बनाम ज़ेनेप येतगिल – दोपहर 2:30 बजे
वुमेंस फ्रीस्टाइल 53 किग्रा क्वार्टरफाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – शाम 4:20 बजे
वुमेंस फ्रीस्टाइल 53 किग्रा सेमीफाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – रात 10:25 बजे
वुमेंस फ्रीस्टाइल 50 किग्रा स्वर्ण पदक मैच – विनेश फोगाट बनाम सारा एन हिल्डेब्रांट – देर रात 12:30 बजे.
निगम वार्ड 26 का नीलबड़ स्थित उप कार्यालय हुआ बंद, जनता परेशान
भोपाल। नगर निगम भोपाल के जोन 21 के अंतर्गत आने वाला वार्ड 26 जो अंबेडकर वार्ड के नाम से जाना जाता है इस वार्ड का उप कार्यालय नीलबड़ में खोला गया था जो एक शॉप में संचालित होता था और इस उप कार्यालय में नीलबड़ के आसपास की कालोनियों का आधे से ज्यादा टैक्स जमा होता था लेकिन नगर निगम की ताना शाही के चलते अभी कुछ दिन पहले यह उप कार्यालय बंद कर दिया गया अब अगर किसी को नगर निगम का काम करवाना है तो नीलबड़ से लगभग चार किलोमीटर डिपो चौराहे जाना पड़ेगा और आपका विनोद तिवारी-8319677689 काम इस वार्ड के मुख्य कार्यालय में होगा की नहीं कोई गारंटी नहीं लेकिन जिस तरह से नीलबड़ के आसपास घनी आबादी और कालोनियों का जाल फैल रहा है उसे देखते हुए नीलबड़ में नगर निगम का एक उप वार्ड कार्यालय होना जरूरी है। वैसे भी नगर निगम इस वार्ड से टैक्स पूरा वसूल करता है लेकिन इस नीलबड़ में मुख्य सड़क को छोड़कर कही भी साफ सफाई नहीं होती अगर आप को नीलबड़ की हकीकत देखना है तो एक बार नौलबड जरूर आइए जहा आपको रोड पर आवारा पशु और खराब सड़क और गड्ढे कीचड़ देखने को मिलेगा रही बात नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की तो उनको तो नगर निगम कमिश्नर से भी खौफ नहीं लगता जब भी नीलबड़ वि क स ज है की समस्याओं की खबर पेपर में स्व छपती है तो निचले कर्मचारियों का जा जवाब होता है खबर पर कारवाही हन करने बाला भी तो हो नीलबड़ के के कई लोगो ने कई बार साफ सफाई अ को लेकर नगर निगम कमिश्नर मा से लेकर सीएम हेल्प लाइन तक पु शिकायत को लेकिन पां शिकायतकर्ता को सुनवाई नहीं हुई में और शिकायत बिना समाधान के म बंद हो है और अब ऐसे ही नगर प निगम का उप कार्यालय नीलबड़ गि से बंद कर दिया गया।
नगर निगम भोपाल के कर्मचारी चले आंदोलन की राह, काम बंद की चेतावनी
भोपाल। मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष साबिर खान नगर निगम भोपाल शाखा के अध्यक्ष इरफान अल्ताफ सफाई कामगार के अध्यक्ष अरविंद वेद ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नगर निगम भोपाल के कर्मचारियों की लंबी मांगों को लेकर 22 जुलाई 2024 से लगातार नगर निगम के हर जोन में कर्मचारियों की मीटिंग ली जा रही है और कर्मचारियों की समस्याओं आज दिनांक 5 अगस्त 2024 को जोन 16 गोविंदपुरा प्लांट पर को सुना जा रहा है इसी क्रम में कर्मचारियों की मीटिंग ली गई उज्ज् साहू दिव प्रदेश में स आच सजा विनोद तिवारी-8319677689 उसमें कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उसको नगर निगम प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर करेगा।
एम्स को और बेहतर बनाने के उद्देश से सांसद आलोक शर्मा मिले मंत्री जेपी नड्डा से
भोपाल। राजधानी भोपाल के सबसे बड़े अस्पताल एम्स को कैंसर जैसी बीमारियो के सुलभ इलाज के लिए मंगलावर को सांसद आलोक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की ओर भोपाल के एम्स में कैंसर का एक डिपार्टमेंट स्थापित करने की मांग की इसमें सर्व सुविधाओ से युक्त 200 बेड वाले अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त और 20 बेड वाले आईसीयू सेंटर को स्थापित करने को लेकर भोपाल सांसद विनोद तिवारी-8319677689 आलोक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात हम आपको बता दे भारत सरकार की इस योजना से देश भर के कैंसर रोगियों को लाभ मिलेगासर्व सुविधाओं से युक्त ट्रामा सेन्टर के निर्माण को लेकर की चर्चा एम्स में 300 बिस्तरों वाले अपेक्स ट्रामा सेंटर ( लेवल 1) जिसकी अनुमानित लागत 295 करोड़ रुपए के इस्टीमेट का भी पत्र सौंपा प्रदेशभर से आने वाले मरीजों को मिल सकेगा लाभ।
कावड़ यात्रा में शामिल हुए विधायक सबनानी
कहा मिलती है शिवजी की विशेष कृपा
भोपाल। सावन के पवित्र महीने में शिव भक्तों द्वारा भगवान शिव को मनाने के लिए उपवास व्रत के साथ ही कावड़ यात्रा निकालने का अपना अलग ही महत्व है भगवान भोलेनाथ के भक्तों द्वारा विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन विनोद तिवारी-8319677689 पिपलेश्वर महादेव मंदिर नेहरू नगर चौराहे से किया गया यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सिद्धेश्वरी मंदिर पहुंचेगी यात्रा के आयोजक राजेंद्र राठौड़ द्वारा यात्रा में सम्मिलित सभी शिव भक्तों का स्वागत किया गया। विशाल कावड़ यात्रा के मुख्य संरक्षक व दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि सावन का यह पवित्र महिना अति शुभ होता है यह महिना भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए अति महत्वपूर्ण माना गया है कावड़ यात्रा से शिवजी की विशेष कृपा मिलती है सनातन धर्म के सभी तीज त्यौहार लोगों में उत्साह के साथ ही भाईचारा बनाए रखते हैं हमारे सभी त्योहार हमें प्रकृति से जोड़ते हैं इसलिए हमें प्रकृति के संरक्षण का विशेष ध्यान रखना चाहिए और सावन के इस महिने में अधिक से अधिक पौधारोपण कर धरती का श्रृंगार करना चाहिए, कावड़ यात्रा के इस शुभ अवसर पर मैं भगवान महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि हम सभी पर अपनी कृपा दृष्टि इसी प्रकार बनाए इस शुभ अवसर पर हजारों की संख्या में शिव भक्त सम्मिलित रहे।
Aaj Ka Panchang: आज 7 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 7 अगस्त 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण
तिथि
शुक्ल पक्ष तृतीया - अगस्त 06 07:52 PM- अगस्त 07 10:06 PM
शुक्ल पक्ष चतुर्थी - अगस्त 07 10:06 PM- अगस्त 09 12:37 AM
नक्षत्र
पूर्व फाल्गुनी- अगस्त 06 05:44 PM- अगस्त 07 08:30 PM
उत्तर फाल्गुनी- अगस्त 07 08:30 PM- अगस्त 08 11:34 PM
योग
परिघ- अगस्त 06 10:59 AM- अगस्त 07 11:41 AM
शिव- अगस्त 07 11:41 AM- अगस्त 08 12:38 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:04 AM
सूर्यास्त- 7:01 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 07 8:16 AM
चन्द्रास्त- अगस्त 07 8:58 PM
अशुभ काल
राहू- 12:32 PM- 2:09 PM
यम गण्ड- 7:41 AM- 9:18 AM
कुलिक- 10:55 AM- 12:32 PM
दुर्मुहूर्त- 12:06 PM- 12:58 PM
वर्ज्यम्- 04:37 AM- 06:25 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 01:21 PM- 03:08 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:28 AM- 05:16 AM
Aaj Ka Rashifal 7 August 2024 : आज इन राशियों के जीवन में होगी खुशियों की बौछार...जानें अपनी राशि का हाल
Aaj Ka Rashifal 7 August 2024: वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. आज 7 अगस्त दिन बुधवार है.
मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज का दिन कुछ उलझनें लेकर आएगा. आज परिवार में माहौल अच्छा रहेगा. भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा. किसी तरह का निवेश बिजनेस में करने से बचें.
वृषभ राशि: वृषभ राशि के लिए दिन बढ़िया रहेगा. परिवार में सब ठीक रहेगा. घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है. समाज में सम्मान मिल सकता है. छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें. करीबी दोस्त के साथ मनमुटाव हो सकता है.
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए बुधवार का दिन मिला-जुला रहने वाला है. सेहत खराब हो सकती है, ध्यान रखें. कहीं पर पैसे का निवेश कर सकते हैं. आज किसी को भी पैसे उधार नहीं दें, अटक सकते हैं.
कर्क राशि: कर्क राशि के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा. नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं. घर में किसी मेहमान का आना हो सकता है. युवा अपने करियर पर फोकस रखें. आप अपने पारिवारिक समस्याओं को घर से बाहर न जाने दें.
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए कल का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अनुकूल रहने वाला है. आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. घर से बाहर निकलें तो बड़ों का आशीर्वाद लें. राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है.
कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. हरियाली तीज पर आपके घर में रौनक रहेगी. सरकारी नौकरी में पदोन्नति होगी. छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें. ऑफिस में किसी बात पर तनाव हो सकता है.
तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए दिन थोड़ा सा तनाव भरा हो सकता है. हरियाली तीज पर घर में पूजा पाठ भव्य स्तर पर हो सकता है. वाहन चलते समय अपना ध्यान ना भटकने दे. अन्यथा गंभीर दुर्घटना हो सकती है.बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को नौकर चाकर का सुख मिल सकता है.
वृश्चिक राशि: इन जातकों के लिए बुधवार का दिन बढ़िया रहेगा. राजनीति से जुड़ें हैं तो आपको पहचान मिलेगी. युवा अपने गुस्से पर काबू रखें. परिवार में किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है. दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे. सेहत खराब रहेगी, ध्यान रखें.
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए दिन हल्का रहेगा. सेहत नरम रहेगी. समाज में आपका नाम होगा. नया काम शुरू कर सकते हैं. परिवार में किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है. खानपान का ध्यान रखें.
मकर राशि: मकर राशि के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, उन्हें प्रमोशन मिलने की संभावना है. छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें. आज नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं.
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए दिन शानदार रहेगा. महिलाएं आज खूब खुश रहेंगी. घर में भक्तिमय माहौल रहेगा. नई नौकरी का ऑफर आ सकता है. कुछ खरीदने का प्लान कर सकते हैं.सेहत ठीक रहेगी.
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है.ससुराल पक्ष से आपको उपहार मिलने की संभावना है. बिजनेस में मुनाफा होगा. पुराना कोई कानूनी मामला सुलझ सकता है.
MP विधानसभा ने 6 समितियों का गठन किया, सभापति और सदस्यों के नाम की घोषणा, इन विधायकों को मिली जगह
भोपाल: MP विधानसभा ने 6 समितियों का गठन किया, सभापति और सदस्यों के नाम की घोषणा, इन विधायकों को मिली जगहकर दिया है जिसमें एक सभापति 11 – 11 सदस्यों को नियुक्ति की गई है, जिन विधायकों को इन समितियों में जगह दी गई है वे सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी दलों के हैं, मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव के हस्ताक्षर से जारी इन समितियों के नाम लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज लेखा समिति, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण संबधी समिति एवं पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समितियां है।

विधानसभा ने लोक लेखा समिति में भंवर सिंह शेखावत को सभापति सभापति बनाया है, प्राक्कलन समिति के सभापति अजय विश्नोई को बनाया है वहीं सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति का सभापति सुश्री उषा ठाकुर को बनाया है इसी तरह स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज लेखा समिति के लिए रमेश मेंदोला को सभापति नियुक्त किया है, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण संबधी समिति के लिए बिसाहूलाल सिंह को सभापति की जिम्मेदारी दी गई है और पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति का सभापति महेंद्र हार्डिया को बनाया है।

विधानसभा ने लोक लेखा समिति में भंवर सिंह शेखावत को सभापति सभापति बनाया है, प्राक्कलन समिति के सभापति अजय विश्नोई को बनाया है वहीं सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति का सभापति सुश्री उषा ठाकुर को बनाया है इसी तरह स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज लेखा समिति के लिए रमेश मेंदोला को सभापति नियुक्त किया है, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण संबधी समिति के लिए बिसाहूलाल सिंह को सभापति की जिम्मेदारी दी गई है और पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति का सभापति महेंद्र हार्डिया को बनाया है।
पंखा, कुर्सी, आरओ, गद्दा और डेगची तक उठा ले गए प्रदर्शनकारी
पीएम हाउस से लूट ले गए सामान
कई विडियो सामने आए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री आवास में घुसे उपद्रवी पंखा, कुर्सी, आरओ, गद्दा और डेगची तक ले जाते देखे गए। कुछ तो पीएम हाउस के अंदर पाले गए जानवरों और मछलियों तक को उठा ले गए। समाचार एजेंसी एएफपी ने हसीना के एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया कि शेख हसीना को हेलीकॉप्टर से पीएम हाउस से निकाला गया। प्रधानमंत्री शेख हसीना 2009 से बांग्लादेश की सत्ता पर काबिज थी, लेकिन पिछले महीने देश में नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्रों ने आंदोलन शुरू किया, जो देखते ही देखते हसीना हटाओ आंदोलन में बदल गया।

