सियासत
Aaj Ka Panchang: आज 13 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 13 अगस्त 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण
तिथि
शुक्ल पक्ष अष्टमी- अगस्त 12 07:55 AM- अगस्त 13 09:31 AM
शुक्ल पक्ष नवमी- अगस्त 13 09:31 AM- अगस्त 14 10:24 AM
नक्षत्र
विशाखा- अगस्त 12 08:33 AM- अगस्त 13 10:44 AM
अनुराधा- अगस्त 13 10:44 AM- अगस्त 14 12:12 PM
योग
ब्रह्म- अगस्त 12 04:25 PM- अगस्त 13 04:33 PM
इन्द्र- अगस्त 13 04:33 PM- अगस्त 14 04:05 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:06 AM
सूर्यास्त- 6:56 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 13 1:24 PM
चन्द्रास्त- अगस्त 14 12:15 AM
अशुभ काल
राहू- 3:44 PM- 5:20 PM
यम गण्ड- 9:19 AM- 10:55 AM
कुलिक- 12:31 PM- 2:07 PM
दुर्मुहूर्त- 08:40 AM- 09:31 AM, 11:24 PM- 12:09 AM
वर्ज्यम्- 02:59 PM- 04:41 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:05 PM- 12:57 PM
अमृत काल- 01:09 AM- 02:51 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:30 AM- 05:18 AM
दोस्तों के साथ मिलकर देवर ने भाभी को किया किडनैप, फिर 18 दिनों तक बुझाता रहा हवस
ग्वालियर/मध्य प्रदेश : ग्वालियर में देवर ने भाभी को अगवा कर अपने दोस्त के साथ ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने 18 दिन तक भाभी को बंधक बनाकर रखा। जब पति ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज हुई तो आरोपी ने उसे मुक्त कर दिया। घटना की शिकार पीड़िता पति के पास पहुंची और पति के साथ थाने पहुचकर शिकायत की। वही पुलिस ने दोनो आरोपियो के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है।दरअसल, ग्वालियर के देहात पिछोर में रहने वाली 20 साल की महिला ने शिकायत की है कि जुलाई माह में वह अपने मायके आई थी। जहां पर उसकी तबियत खराब हुई तो उसकी बुआ सास का बेटा छोटू उसे लेने के लिए आया और अपने दोस्त विकेश के साथ मुरैना की तरफ ले जाने लगा तो उसने विरोध किया। आरोपियों ने उसकी बेटी को मारने की धमकी देकर उसे एक मकान में ले गया। जहां विकेश उसकी बेटी को लेकर मकान के बाहर चला गया और छोटू ने उसके साथ गलत काम किया। जब पिड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी बेटी को मारने की धमकी दी। इसके बाद वह 18 दिन उसको बंधक बनाकर रखा।
राहुल गांधी से ईडी जल्द कर सकती है पूछताछ, जानिए किस मामले में तलब होने की संभावना
सावन का चौथा सोमवार आज, इस विधि से करें महादेव का अभिषेक, जानिए शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ
Sawan Somwar 2024: पंचांग के अनुसार, सावन का चौथा सोमवार 12 अगस्त को है। यह महीना देवों के देव महादेव को बेहद प्रिय है। इस महीने मेंbभगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए सावन सोमवार व्रत भी किया जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर महादेव का विशेष चीजों से अभिषेक करें।
- यदि आप जीवन में लंबे समय से दुख और संकट का सामना कर रहे हैं, तो सावन के चौथे सोमवार पर स्नान-ध्यान के करने के बाद गंगाजल में काले तिल और बेलपत्र मिलाकर विधिपूर्वक महादेव का अभिषेक करें। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में अशुभ ग्रह का असर खत्म हो जाता है। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होती है।
- करियर और कारोबार में सफलता प्राप्ति के लिए सावन के चौथे सोमवार पर भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें। धार्मिक मत है कि ऐसा करने से साधक को करियर में मन मुताबिक सफलता मिलती है और मनचाहा करियर प्राप्त होता है।
मान्यता है कि सावन सोमवार पर भगवान शिव का अभिषेक करने से वह जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। यदि आप भी महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन के चौथे सोमवार पर गंगाजल में चंदन मिलाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इससे साधक को मंगल दोष से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा विवाह में आ रही बाधा दूर होती है और मनचाहा वर मिलता है।
डेट और शुभ मुहूर्त
सावन का चौथा सोमवार व्रत शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर किया जाएगा। सप्तमी तिथि 12 अगस्त को है। पंचांग के अनुसार, इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 23 मिनट से लेकर 05 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।
सावन सोमवार पूजा विधि (Sawan Somwar Puja Vidhi)
- सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर अपने दिन की शुरुआत देवी-देवताओं के ध्यान से करें.
- इसके बाद साफ पानी से स्नान कर सूर्यदेव को जल अर्पित करें.
- अब घर के मंदिर में चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं.
- उस चौकी पर भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा रखें.
- फिर जल में दही, दूध, घी, शहद और गंगाजल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें.
- शिवजी को बेलपत्र, पान, सुपारी और अक्षत चढ़ाएं और माता पार्वती को सोलह श्रृंगार अर्पित करें.
- अब देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें और शिव मंत्रों का जाप करें.
- इसके बाद खीर, फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं.
- अंत में लोगों को प्रसाद बांटे और श्रद्धा अनुसार गरीबों को दान करें.
सावन सोमवारी पर बड़ा हादसा, सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में भगदड़, 7 कांवड़ियों की मौत
बिहार : जहानाबाद जनपद में आज यानी सावन के चौथे सोमवार को भगवान शिव के जलाभिषेक के वक्त भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 श्रद्धालु घायल बताएं जा रहे हैं। घायलों में कई श्रद्धालुओं की हालत नाजुक है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा जहानाबाद-मखदुमपुर के बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में हुआ हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और आपदा राहत टीम ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सभी श्रद्धालु सावन के चौथे सोमवार को भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिर में इकट्ठा हुए थे, अचानक भगदड़ मच गई। हालांकि अब तक साफ नहीं हो सका है कि मंदिर में भगदड़ कैसे मची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जहानाबाद के एसएचओ दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही खुद एसपी और डीएम ने मौका मुआयना किया है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है।
बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाने वालों की भारी भीड़ हो गई
श्रद्धालु ने बताया कैसे हुआ दर्दनाक हादसा हादसे में घायल आनंद कुमार उर्फ विशाल ने बताया कि यह घटना रात में करीब एक बजे की है। बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाने वालों की भारी भीड़ हो गई थी। श्रद्धालु पहले जल चढ़ाने के लिए धक्कामुक्की करने लगे देखते ही देखते यह धक्कामुक्की कब भगदड़ में बदल गई, पता ही नहीं चला। ऐसे हालात में जो लोग बाहर निकल गए, वो तो बच गए, लेकिन जो लोग अंदर फंसे रह गए, उनके ऊपर चढ़ कर पता नहीं कितने लोग निकल गए। जिससे श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
Aaj Ka Panchang: आज 12 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 12 अगस्त 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
शुक्ल सप्तमी-आरम्भ: 05:44 ए एम, अगस्त 11, अन्त: 07:55 ए एम, अगस्त 12
नक्षत्र
स्वाती - 08:33 ए एम तक
योग
शुभ - 03:49 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:19 ए एम
सूर्यास्त - 07:22 पी एम
चन्द्रोदय - 12:33 ए एम
चन्द्रास्त - 11:16 पी एम
अशुभ काल
राहू - 07:55 ए एम से 09:31 ए एम
यम गण्ड - 11:07 ए एम से 12:43 पी एम
कुलिक - 02:19 पी एम से 03:56 पी एम
दुर्मुहूर्त -01:09 पी एम से 02:00 पी एम-03:43 पी एम से 04:34 पी एम
शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त - 04:49 ए एम से 05:34 ए एम
अभिजित मुहूर्त - 12:18 पी एम से 01:09 पी एम
अमृत काल -01:08 ए एम, अगस्त 13 से 02:53 ए एम, अगस्त 13
Aaj Ka Rashifal 12 August 2024: सावन के चौथे सोमवार के दिन चमकेगी इन राशियों की किस्मत...पढ़िए आज का राशिफल
12 August 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उद्या तिथि सप्तमी और सोमवार का दिन है। आज सप्तमी तिथि सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज सावन महीने का चौथा सोमवार व्रत है। आज शाम 4 बजकर 26 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
Aaj Ka Panchang: आज 11 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 11 अगस्त 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
षष्ठी - 05:44 ए एम, अगस्त 11 तक
शुक्ल सप्तमी-आरम्भ: 05:44 ए एम, अगस्त 11, अन्त: 07:55 ए एम, अगस्त 12
नक्षत्र
स्वाती - पूर्ण रात्रि तक
योग
शुभ - 03:49 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:18 ए एम
सूर्यास्त - 07:09 पी एम
चन्द्रोदय - 11:42 ए एम
चन्द्रास्त - 11:16 पी एम
अशुभ काल
राहू - 05:32 पी एम से 07:09 पी एम
यम गण्ड - 12:43 पी एम से 02:20 पी एम
कुलिक - 03:56 पी एम से 05:32 पी एम
दुर्मुहूर्त - 05:26 पी एम से 06:17 पी एम
शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त - 04:49 ए एम से 05:34 ए एम
अभिजित मुहूर्त - 12:18 पी एम से 01:09 पी एम
अमृत काल - 10:45 पी एम से 12:32 ए एम, अगस्त 12
शुभ योग
द्विपुष्कर योग- 05:44 ए एम, अगस्त 11 से 05:48 ए एम, अगस्त 11
Aaj Ka Rashifal 11 August 2024: इन जातकों के लिए रविवार का दिन रहेगा बेहद सौभाग्यशाली...पढ़ें दैनिक राशिफल
11 August 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 49 मिनट शुभ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज दोपहर पहले 11 बजकर 8 मिनट पर शुक्र पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। आज अपनी योजनाओं और गतिविधियों को सीक्रेट रखें। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से तनाव रहेगा। इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।
- शुभ रंग और अंक- गुलाबी, 6
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज व्यवसायिक कार्यप्रणाली में किसी भी तरह की बेहतरी की उम्मीद ना करें। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने और आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। आज नौकरी कर रहे लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आज आपका पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय बीतेगा और घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, वो आसानी से पूरा हो जायेगा। आज किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से आपको बचना
चाहिए।
- शुभ रंग और अंक- पिच, 1
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज का समय उपलब्धियों वाला है। आज अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगाएंगे। आज आपको ध्यान रखना होगा कि किसी व्यवसायी के साथ लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। इसमें अपने गुस्से व आक्रोश पर काबू रखना जरूरी है। आज जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। और आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। बिजनेस के कामों में सुधार होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
- शुभ रंग और अंक- पीला, 5
कर्क राशि
आज आप खुशियों से भरे दिन की शुरुआत करने वाले हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज गतिविधियों में आपका योगदान होने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके व्यक्तिगत काम भी आज काफी हद तक सुचारू रूप से पूरे हो जाएंगे। आज कोई समस्या होने पर आपको मित्रों द्वारा उचित मदद भी मिलेगी। आज किसी से भी बेवजह उलझने से आपको बचना चाहिए। आप अपना काम पूरा करने के लिए किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं। आज आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी।
- शुभ रंग और अंक- मैजेंटा, 6
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलना-मिलना आपको नुकसान दे सकता है। आज अपनी कोई भी खास बात किसी से भी शेयर ना करें। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और ईगो की भावना रखने से आपसी संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। आज माता जी की सलाह से कोई भी सावधानी पूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा। आपकी धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आस्था बनी रहेगी।
- शुभ रंग और अंक- सिल्वर, 2
कन्या राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। आज किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह भी जरूर ले। लेनदेन के मामलों को लेकर आपसे कोई गलती हो सकती है। आज अगर कोई यात्रा का विचार बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखें। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप देश की राजनीति में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। आज माता-पिता अपनी संतान की कोई इच्छा पूरी करने में सफल रहेंगे।
- शुभ रंग और अंक- नारंगी, 1
तुला राशि
आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनायेंगे, योजना भविष्य में कारगर साबित होगी। आज स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आलस और सुस्ती हावी रहेगी। जिसका असर आपकी कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है। सकारात्मक बने रहने के लिए अच्छे साहित्य और पारिवारिक लोगों के संपर्क में रहेंगे तो बढ़िया रहेगा। आज नए कामों पर आपका ध्यान रहेगा। उसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनायेंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे।
- शुभ रंग और अंक- सफेद, 9
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानकर उसे रचनात्मक कार्यों में लगाएंगे। इससे आपको मानसिक मिलेगा। आज दिन का अधिकतर समय पारिवारिक लोगों के साथ बीतेगा, सभी लोग खुशी महसूस करेंगे।आज आपको जीवनसाथी से खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आय के नये स्त्रोत बनेगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। किसी कार्य को करने के लिए अपने करीबी दोस्त से सलाह लेंगे।
- शुभ रंग और अंक- ग्रे, 4
धनु राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करने से ज्यादा सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखेंगे। आज ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आज अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें।
- शुभ रंग और अंक- काला, 2
मकर राशि
आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज नौकरी कर रहे लोगों को अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आज जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। जिसकी वजह से संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। आज समय का सही इस्तेमाल करेंगे और हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी। अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। आज कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, जिसका आप काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा लाभदायक रहेगी।
- शुभ रंग और अंक- मैरून, 6
कुंभ राशि
आज आपका दिन कांफिडेंस से भरा रहेगा। परिवारिक माहौल बेहतर बना रहेगा। आपके काम में परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा। कारोबार में मेहनत का फायदा मिलेगा। आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े मित्र की पावर आपके लिए कारगर साबित होगी। उसके साथ लाभदायक बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग करना आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। आज आपको अपना टारगेट हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है। ऑफिस में बहुत संजीदगी से काम करें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए।
- शुभ रंग और अंक- नीला, 9
मीन राशि
आज आपका दिन ख़ास से रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नवविवाहितों के जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। आज अपने जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे तो इससे चल रही गलतफहमिया सुलझ जाएंगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ आपका विश्वास आपको शांति और मानसिक सुख देगा। किसी खास मुद्दे पर चर्चा भी रहेगी। आपकी सकारात्मक सोच से परिस्थितियां अच्छी होंगी। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर देगा, काम करने में मन लगा रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते खुलेंगे।
भाई-बहन को हुआ प्यार, करना चाहते थे शादी...घरवालों ने किया इंकार..दोनों ने खाया जहर...पढ़िए पूरी खबर
बलिया :- बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में भाई-बहन को एक-दूसरे से प्यार हो गया. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन नहीं माने. इसके बाद प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया. जिसमें युवक की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बैरिया क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने शनिवार को बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के शोभा छपरा गांव में एक खेत में ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह बेहोशी की स्थिति में प्रेमी और प्रेमिका को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. सीओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनबरसा पहुंचाया. चिकित्सकों की सलाह पर दोनों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान प्रेमी चंदन यादव (25) की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
रात में दोनों ने खाया जहर
बैरिया थाना क्षेत्र के चौकी चांद दियर पुलिस चौकी के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि प्रेमी चंदन यादव और उसकी 20 साल की प्रेमिका पड़ोसी थी और रिश्ते में भाई-बहन लगते थे. सीओ ने बताया कि प्रेमी युगल का लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे. इस बीच युवती के परिजन उसकी शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे. इसी को लेकर प्रेमी युगल शुक्रवार की रात्रि अपने घर से निकले और विषाक्त पदार्थ खा लिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों को बड़ी सौगात, इस बार मिले 1500 रुपए
MP NEWS : खबर मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से है, बता दे कि CM मोहन यादव श्योपुर के विजयपुर पहुंचें और विजयपुर में आयोजित महिलाओं के स्व सहायता समूह सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान CM मोहन यादव श्योपुर के विजयपुर से ही रक्षाबंधन से पहले लाडली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेशभर की लगभग 1.29 करोड़ लाडली बहनाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये की राशि जारी किए। जिसको लेकर नगर पालिका परिषद पाली के कॉलरी क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हजारों महिलाओं ने एलईडी के माध्यम से कार्यक्रम को दिखाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पाली एसडीएम टी आर नाग नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला प्रधान उपाध्यक्ष राजेश पटेल नगर पालिका अधिकारी सहित समस्त अधिकारियो कार्यकर्ताओं को महिला बाल विकाश की कार्यकर्ताओ द्वारा रक्षावंधन बाँधकर एक दूसरे को लंबे जीवन की कामना की।
नमाज के दौरान इजरायल ने स्कूल पर दागे रॉकेट, 100 लोगों की मौत
इजरायल-गाजा युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गाजा शहर के मध्य में एक स्कूल पर इजरायल ने हमला किया, जिसमें 100 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल पर 3 रॉकेट उस समय गिरे, जब लोग सुबह की प्रार्थना कर रहे थे. इस इमारत का इस्तेमाल विस्थापित लोगों को आश्रय देने के लिए किया जा रहा था
इजरायल-गाजा युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गाजा शहर के मध्य में एक स्कूल पर इजरायल ने हमला किया, जिसमें 100 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल पर 3 रॉकेट उस समय गिरे, जब लोग सुबह की प्रार्थना कर रहे थे. इस इमारत का इस्तेमाल विस्थापित लोगों को आश्रय देने के लिए किया जा रहा था
जरायली सेना ने दावा किया है कि जिस स्कूल पर उसने शनिवार सुबह हमला किया, वह हमास मुख्यालय था और उसमें आतंकवादी मौजूद थे. रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा शहर इस स्कूल में सुबह की नमाज की जा रही थी, तभी बमबारी हो गई. बताया गया कि तीन से ज्यादा रॉकेट छोड़े गए थे, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए. स्थानीय मीडिया के अनुसार, स्कूल में आग लग गई है और बचाव दल उसे बुझाने के लिए काम कर रहे हैं. वहीं, इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि उन्होंने अल-तबीन स्कूल के अंदर स्थित सैन्य कमान मुख्यालय में काम करने वाले आतंकवादियों पर हमला किया था।
इजराइली रॉकेट नमाज के दौरान गिरे
आज सुबह की नमाज के समय गिरे. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार स्कूल में आग लग गई है और बचाव दल इसे बुझाने के लिए काम कर रहे हैं. गाजा के निवासियों ने बताया कि स्कूल पर तीन रॉकेट उस समय गिरे, जब लोग नमाज पढ़ रहे थे.
लाड़ली बहनों को मिलेगा रक्षाबंधन का तोहफा, आज CM मोहन ट्रांसफर करेंगे 1500 की राशि, कई कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री,
बड़ा विमान हादसा: साओ पाउलो राज्य में प्लेन क्रैश...61 लोगों की मौत
ब्राजील :- के साओ पाउलो राज्य में एक प्लेन क्रैश हो ग या. विमान में सवार सभी 61 लोगों की मौत हो गई.वोएपास एयरलाइन का कहना है कि ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप प्लेन दक्षिणी राज्य पराना के कास्केवेल से साओ पाउलो शहर के ग्वारूलहोस एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रहा था, जब यह विन्हेडो शहर में क्रैश हो गया. एटीआर 72-500 विमान में 57 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा. विन्हेडो के निकट वेलिन्होस के नगर अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्लेन क्रैश की वजह से एक घर क्षतिग्रस्त हुआ है लेकिन किसी भी निवासी को चोट नहीं आई.
प्लेन में सवार थे कुछ डॉक्टर
गवर्नर रतिन्हो जूनियर ने पत्रकारों को बताया कि यात्रियों में से कुछ डॉक्टर थे जो पराना से एक सेमिनार में जा रहे थे. उन्होंने कहा, ‘ये वे लोग थे जो लोगों की जान बचाने के लिए काम करते थे, लेकिन अब उन्होंने ऐसी दुखद परिस्थितियों में अपनी जान गंवा दी है.’ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने हादसे पर दुख जताया और पीड़ितों के परिवारों और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की. साओ पाउलो के गवर्नर टार्सिसियो गोम्स डी फ्रीटास ने तीन दिन के शोक की घोषणा की.
Aaj Ka Panchang: आज 10 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 10 अगस्त 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
षष्ठी - 05:44 ए एम, अगस्त 11 तक
नक्षत्र
चित्रा - पूर्ण रात्रि तक
योग
साध्य - 02:52 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:47 ए एम
सूर्यास्त - 07:06 पी एम
चन्द्रोदय - 10:43 ए एम
चन्द्रास्त - 10:14 पी एम
अशुभ काल
राहू - 09:07 ए एम से 10:47 ए एम
यम गण्ड - 02:06 पी एम से 03:45 पी एम
कुलिक - 05:48 ए एम से 07:27 ए एम
दुर्मुहूर्त - 05:48 ए एम से 06:41 ए एम, 06:41 ए एम से 07:34 ए एम
शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त - 04:22 ए एम से 05:05 ए एम
अभिजित मुहूर्त 12:00 पी एम से 12:53 पी एम
अमृत काल - 10:35 पी एम से 12:24 ए एम, अगस्त 11
Aaj Ka Rashifal 10 August 2024: आज इन 3 राशियों पर जमकर बरसेगी शनि देव की कृपा...पढ़िए आज का अपना राशिफल
10 August 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 49 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्कंद षष्ठी व्रत और कल्कि जयंती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
