सियासत

पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षा बंधन का त्योहार

दिल्ली- समूचे देश में आज रक्षाबंधन का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास के सात मनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने पीएम आवास पर पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में राखी बांधी और उन्हें रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। छात्राओं ने पीएम मोदी के हाथ में जो राखी बांधी है, उसमें पीएम के दिवंगत मां की फोटो लगी है। इस खास राखी में लगी फोटो में पीएम मोदी अपनी मां के पैरों को धोते हुए नजर आ रहे हैं।

पीएम मोदी ने रक्षाबंधन त्योहर पर दी बधाई
रक्षाबंधन त्योहार पर पीएम मोदी ने देश के देश वासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखते हुए कहा,’समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।’

रक्षाबंधन पर बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं भाई
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि सावन के आखिरी सोमवार को लेकर भी हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व भाई-बहन के प्यार एवं पवित्र रिश्ते को और गहरा करता है। अटूट प्रेम के इस पर्व पर बहनें जहां अपने भाइयों की सफलता की प्रार्थना करती है। भाई इसके बदले अपनी बहनों की हर प्रकार की विपत्ति से रक्षा करने का संकल्प लेते हैं।

और पढ़ें ...

रक्षाबंधन पर आज चंदा मामा पृथ्वी के सबसे नजदीक, आसमान में इतने बजे दिखाई देगा सुपर ब्लूमून

नई दिल्ली : देश में सोमवार को जब रक्षाबंधन का त्यौहार बनाया जा रहा होगा उसी रात को आसमान में महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होगी। सोमवार रात आसमान में सुपर ब्लूूमून दिखाई देगा और सामान्य से 30 फीसदी अधिक रोशनी बिखेरेगा। सुपर ब्लूमून के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए करीब 90 फीसदी करीब आ जाता है और 14 फीसदी अधिक बड़ा दिखाई देता है।  सुपरमून और ब्लूमून का एक साथ होना बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। आसमान में ऐसा संयोग सालों में एक बार बनता है। खास बात है कि यह सुपर ब्लूमून कई देशों में 18 अगस्त को भी दिखाई देगा। भारत में भारत में इसे 19 अगस्त की रात से 20 अगस्त को सूर्य निकलने से पहले देख सकेंगे। यूरोप और अफ्रीका में रहने वालों के लिए भी सुपर ब्लू मून 19 अगस्त की रात को दिखाई देगा।
 
सूर्य के प्रकाश से होगा 100 फीसदी रोशन
Super Blue Moon: सुपर ब्लू मून के दौरान चंद्रमा के निकवर्ती हिस्से का करीब 98 फीसदी भाग सूर्य के प्रकाश से रोशन होगा। यह धीरे-धीरे बढ़कर 99 और 100 फीसदी तक पहुंच जाएगा। खास बात है कि सुपरमून के अपने चरम पर होने पर यह पृथ्वी से लगभग 225,288 मील दूर होगा।
और पढ़ें ...

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने पार्टी छोेड़ी, बीजेपी में होंगे शामिल

रांचीः झांरखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरने से अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि पार्टी में उनका जो अपनाम हुआ है उसके बाद उनके पास झारखंड मुक्ति मोर्चा में बने रहना संभव नही था। उन्होंने विस्तार से एक्स पर पूरे घटना क्रम का जिक्र करते हुए लिखा है कि किस तरह से उन्हें अपमानित कर इस्तीफा लिया गया और आखिरी दो दिनों के सभी कार्यक्रम रद्द करवायें गए। उन्होंने एक्स लिखाः-
जोहार साथियों,

आज समाचार देखने के बाद, आप सभी के मन में कई सवाल उमड़ रहे होंगे। आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने कोल्हान के एक छोटे से गांव में रहने वाले एक गरीब किसान के बेटे को इस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया।

अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत में औद्योगिक घरानों के खिलाफ मजदूरों की आवाज उठाने से लेकर झारखंड आंदोलन तक, मैंने हमेशा जन-सरोकार की राजनीति की है। राज्य के आदिवासियों, मूलवासियों, गरीबों, मजदूरों, छात्रों एवं पिछड़े तबके के लोगों को उनका अधिकार दिलवाने का प्रयास करता रहा हूं। किसी भी पद पर रहा अथवा नहीं, लेकिन हर पल जनता के लिए उपलब्ध रहा, उन लोगों के मुद्दे उठाता रहा, जिन्होंने झारखंड राज्य के साथ, अपने बेहतर भविष्य के सपने देखे थे।

इसी बीच, 31 जनवरी को, एक अभूतपूर्व घटनाक्रम के बाद, इंडिया गठबंधन ने मुझे झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की सेवा करने के लिए चुना। अपने कार्यकाल के पहले दिन से लेकर आखिरी दिन (3 जुलाई) तक, मैंने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ राज्य के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इस दौरान हमने जनहित में कई फैसले लिए और हमेशा की तरह, हर किसी के लिए सदैव उपलब्ध रहा। बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं, छात्रों एवं समाज के हर तबके तथा राज्य के हर व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए हमने जो निर्णय लिए, उसका मूल्यांकन राज्य की जनता करेगी।

जब सत्ता मिली, तब बाबा तिलका मांझी, भगवान बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हू जैसे वीरों को नमन कर राज्य की सेवा करने का संकल्प लिया था। झारखंड का बच्चा- बच्चा जनता है कि अपने कार्यकाल के दौरान, मैंने कभी भी, किसी के साथ ना गलत किया, ना होने दिया।

इसी बीच, हूल दिवस के अगले दिन, मुझे पता चला कि अगले दो दिनों के मेरे सभी कार्यक्रमों को पार्टी नेतृत्व द्वारा स्थगित करवा दिया गया है। इसमें एक सार्वजनिक कार्यक्रम दुमका में था, जबकि दूसरा कार्यक्रम पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण करने का था। पूछने पर पता चला कि गठबंधन द्वारा 3 जुलाई को विधायक दल की एक बैठक बुलाई गई है, तब तक आप सीएम के तौर पर किसी कार्यक्रम में नहीं जा सकते।

क्या लोकतंत्र में इस से अपमानजनक कुछ हो सकता है कि एक मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को कोई अन्य व्यक्ति रद्द करवा दे? अपमान का यह कड़वा घूंट पीने के बावजूद मैंने कहा कि नियुक्ति पत्र वितरण सुबह है, जबकि दोपहर में विधायक दल की बैठक होगी, तो वहां से होते हुए मैं उसमें शामिल हो जाऊंगा। लेकिन, उधर से साफ इंकार कर दिया गया।

पिछले चार दशकों के अपने बेदाग राजनैतिक सफर में, मैं पहली बार, भीतर से टूट गया। समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। दो दिन तक, चुपचाप बैठ कर आत्म-मंथन करता रहा, पूरे घटनाक्रम में अपनी गलती तलाशता रहा। सत्ता का लोभ रत्ती भर भी नहीं था, लेकिन आत्म-सम्मान पर लगी इस चोट को मैं किसे दिखाता? अपनों द्वारा दिए गए दर्द को कहां जाहिर करता?

जब वर्षों से पार्टी के केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक नहीं हो रही है, और एकतरफा आदेश पारित किए जाते हैं, तो फिर किस से पास जाकर अपनी तकलीफ बताता? इस पार्टी में मेरी गिनती वरिष्ठ सदस्यों में होती है, बाकी लोग जूनियर हैं, और मुझ से सीनियर सुप्रीमो जो हैं, वे अब स्वास्थ्य की वजह से राजनीति में सक्रिय नहीं हैं, फिर मेरे पास क्या विकल्प था? अगर वे सक्रिय होते, तो शायद अलग हालात होते।

कहने को तो विधायक दल की बैठक बुलाने का अधिकार मुख्यमंत्री का होता है, लेकिन मुझे बैठक का एजेंडा तक नहीं बताया गया था। बैठक के दौरान मुझ से इस्तीफा मांगा गया। मैं आश्चर्यचकित था, लेकिन मुझे सत्ता का मोह नहीं था, इसलिए मैंने तुरंत इस्तीफा दे दिया, लेकिन आत्म-सम्मान पर लगी चोट से दिल भावुक था।

पिछले तीन दिनों से हो रहे अपमानजनक व्यवहार से भावुक होकर मैं आंसुओं को संभालने में लगा था, लेकिन उन्हें सिर्फ कुर्सी से मतलब था। मुझे ऐसा लगा, मानो उस पार्टी में मेरा कोई वजूद ही नहीं है, कोई अस्तित्व ही नहीं है, जिस पार्टी के लिए हम ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इस बीच कई ऐसी अपमानजनक घटनाएं हुईं, जिसका जिक्र फिलहाल नहीं करना चाहता। इतने अपमान एवं तिरस्कार के बाद मैं वैकल्पिक राह तलाशने हेतु मजबूर हो गया।

मैंने भारी मन से विधायक दल की उसी बैठक में कहा कि – “आज से मेरे जीवन का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।” इसमें मेरे पास तीन विकल्प थे। पहला, राजनीति से सन्यास लेना, दूसरा, अपना अलग संगठन खड़ा करना और तीसरा, इस राह में अगर कोई साथी मिले, तो उसके साथ आगे का सफर तय करना।

उस दिन से लेकर आज तक, तथा आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों तक, इस सफर में मेरे लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं।

आपका,
चम्पाई सोरेन

आज दिल्ली पहुंचे है चंपई
झारखंड में चल रही सियासी हलचल के बीच पूर्व सीएम चंपाई सोरेन आज दिल्ली पहुंचे हैं। चंपाई सोरेन के दिल्ली पहुंचने की खबरों के बीच सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार चंपाई सोरेन जेएमएम के 5 विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। अब ऐसे में सवाल यह उठने लगा है कि चंपाई सोरेन जेएमएम से क्यों अलग होने का मन बना चुके हैं? सूत्रों के अनुसार चंपई सोरेन ने लोबिन हेंब्रम से मुलाकात के दौरान स्पष्ट तौर हेमंत सोरेन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
मुख्यमंत्री पद से हटाने से नाराज थे
सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद चंपई सोरेन नाराज चल रहे थे। छोटा कार्यकाल होने के बावजूद भी पद से हटाने को लेकर उनके अंदर नाराजगी थी। चम्पई सोरेंन ने कहा था कि पार्टी के अंदर उनको सम्मान नहीं मिल रहा है। सूत्रों के अनुसार चंपाई सोरेन ने अपने साथ-साथ कोल्हान के विधायकों को लेकर बीजेपी में शामिल होने का मन बनाया है। हालांकि चंपाई सोरेन का कहना है कि वह अपने निजी काम के लिए दिल्ली गए हैं। उन्होंने कहा- “मेरी बच्ची रहती है, उस से मिलने आए हैं”. वहीं भाजपा ज्वाइन करने के सवाल पर चंपाई सोरेन ने कहा- ”अभी हम जहां हैं वहीं पर हैं”। वहीं सुवेंदु से मुलाकात के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि मेरी किसी से मुलाकात नहीं हुई, कलकत्ता से यहां आया हूं।
जेएमएम के पांच विधायक के फोन बंद
बताया जा रहा है कि सीएम हेमंत सोरेन से नाराजगी के कारण चंपाई सोरेन पांच विधायकों के साथ जेएमएम का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। इस चर्चा को इसलिए भी और अधिक बल मिल रहा है क्योंकि जेएमएम के पांच विधायकों का फोन नंबर नॉट रिचेबल आने लगा है। सूत्रों के अनुसार जेएमएम विधायक दशरथ गागराई, चमड़ा लिंडा, लोबिन हेंब्रम लगातार सीएम हेमंत सोरेन से नाराज चल रहे थे।

इसी नाराजगी की वजह से ये सारे विधायकों ने चंपाई सोरेन के साथ बीजेपी जॉइन करने का मन बनाया है। इसी बीच खबर आ रही है कि चंपाई सोरेन सरायकेला जिले के झिली गोड़ा गांव के घर से JMM का झंडा हटाया गया है। यही नहीं पूरे गांव से जेएमएम का झंडा हटा दिया गया है। हालांकि गांव के घर पर परिवार के लोग मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि देर रात चंपई सोरेन पर्सनल कार से मुन्ना ड्राइवर के साथ कोलकाता रवाना हुए हैं।

और पढ़ें ...

रक्षाबंधन का त्योहार आज...10 घंटे तक रहेगी भद्रा,जानें राखी बांधने का मुहूर्त, शुभ योग, महत्व

रक्षाबंधन का पर्व सावन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं

रक्षाबंधन पर भद्रा का साया भी मंडरा रहा है. ऐसे में बहने शुभ मुहूर्त और भद्रा काल समय जरुर देखें। भद्रा में राखी बांधना अशुभ होता है, इससे भाई पर संकट के बादल मंडराने लगते हैं। भद्रा को शास्त्रों में शुभ नहीं माना गया है।

  • रक्षाबंधन 19 अगस्त 2024, सोमवार
  • राखी बांधने का मुहूर्त 19 अगस्त को 01:30 PM से 09:08 PM तक
  • रक्षाबंधन के दिन अपराह्न मुहूर्त 01:43 PM से 04:20 PM तक
  • राखी पर प्रदोष काल का मुहूर्त 06:56 PM से 09:08 PM तक

पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त 2024 को 03:04 AM से 11:55 PM तक

राखी बांधने के नियम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पुरुषों और अविवाहित कन्याओं को दाएं हाथ में रक्षासूत्र बांधना चाहिए वहीं विवाहित स्त्रियों के लिए बाएं हाथ में राखी बांधने का विधान है। भाइयों को राखी बंधवाते समय उस हाथ की मुट्ठी को बंद रखकर दूसरा हाथ सिर पर रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में काले रंग को औपचारिकता, बुराई, नीरसता और नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए इस दिन बहन और भाई दोनों को काले रंग के परिधान पहनने से परहेज करना चाहिए।

रक्षाबंधन भद्रा समय 2024 ऐसे बांधें भाई को राखी
वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार वह प्रमुख स्थान है जहां से सकारात्मक ऊर्जा आपके घर के भीतर प्रवेश करती है,जो आपकी और भाई की समृद्धि के लिए मददगार हो सकती है। रक्षाबंधन के दिन मुख्य द्वार पर ताजे फूलों और पत्तियों से बनी बंधनवार लगाएं और रंगोली से घर को सजाएं। पूजा के लिए एक थाली में स्वास्तिक बनाकर उसमें चंदन, रोली, अक्षत, राखी, मिठाई, और कुछ ताज़े फूलों के बीच में एक घी का दीया रखें। दीपक प्रज्वलित कर सर्वप्रथम अपने ईष्टदेव को तिलक लगाकर राखी बांधें और आरती उतारकर मिठाई का भोग लगाएं। फिर भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठाएं। इसके बाद उनके सिर पर रुमाल या कोई वस्त्र रखें। अब भाई के माथे पर रोली-चंदन और अक्षत का तिलक लगाकर उसके हाथ में नारियल दें।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 19 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 19 अगस्त 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण

तिथि
शुक्ल पक्ष पूर्णिमा- अगस्त 19 03:05 AM- अगस्त 19 11:55 PM
कृष्ण पक्ष प्रतिपदा- अगस्त 19 11:55 PM- अगस्त 20 08:33 PM

नक्षत्र
श्रवण- अगस्त 18 10:15 AM- अगस्त 19 08:10 AM
धनिष्ठा- अगस्त 19 08:10 AM- अगस्त 20 05:45 AM
शतभिषा- अगस्त 20 05:45 AM- अगस्त 21 03:09 AM

योग
शोभन- अगस्त 19 04:28 AM- अगस्त 20 12:47 AM
अतिगण्ड- अगस्त 20 12:47 AM- अगस्त 20 08:55 PM

त्यौहार और व्रत
सावन पूर्णिमा
रक्षाबंधन

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:08 AM
सूर्यास्त- 6:52 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 19 6:54 PM
चन्द्रास्त- अगस्त 20 6:24 AM

अशुभ काल
राहू- 7:44 AM- 9:19 AM
यम गण्ड- 10:54 AM- 12:30 PM
कुलिक- 2:05 PM- 3:41 PM
दुर्मुहूर्त- 12:55 PM- 01:46 PM, 03:28 PM- 04:19 PM
वर्ज्यम्- 11:46 AM- 01:12 PM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 19 August 2024: आखिरी सावन सोमवार के दिन इन राशियों का होगा भाग्योदय..पढिए आज का अपना राशिफल

19 August 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और सोमवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज रात 11 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा। आज रात 12 बजकर 47 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज पंचक है। आज रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। आज सावन का आखिरी और पांचवां सोमवार है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। इतने दिनों से जो दिमाग में चल रहा था, आज करने का दिन है जीवासाथी और किस्मत दोनों का साथ मिलेगा। पिछले कुछ समय से अपने दायरे के कुछ खास लोगों से आपकी अनबन चल रही है, तो आज अनबन दूर हो जाएगी। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावट आज दूर होगी। जिनकी जॉब अभी नयी-नयी शुरू हुई है, उनको ऑफिस में कलीग का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि:

आज आपका शुरूवात बढ़िया होने वाली हैं। प्रॉपर्टी डीलर्स को किसी बड़ी डील से अच्छा मुनाफा होगा। आज आपको दूसरों से सोंच समझ कर बात करने की जरुरत है। जीवनसाथी आपकी बात को अहमियत देंगे इससे आपको खुशी होगी। छात्र आज कोई नया कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे। आज अपने पिता की सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है। फिजूल खर्चों को बंद करके अपने बैंक बैलेंस को मजबूत करेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, जल्द ही मेहनत का लाभ आपको मिलने वाला है। आपको अपने गुण और अपने काम के कारण तारीफ मिल सकती है। दिनभर आप में कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। आज जो जिम्मेदारी आपको मिले तो उसे स्वीकार करें। घर और ऑफिस में शांति महसूस करेंगे। सेहत के मामले में सावधान रहें वीकनेस फील होगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा। जो लोग नया औद्यौगिक उद्यम शुरू करना चाहते हैं या नौकरी में नए अवसर खोज रहे हैं उनके लिए अनुकूल समय है। आज आपको किसी काम में पड़ोसियों से लाभ मिलेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आने वाले दिनों में आपको उतना ही फायदा होगा आज आप अपने दोस्तों के साथ शाम को डिनर पर जा सकते है आज किसी फैसले या स्थिति में तब तक शामिल न हो, जब तक उसे ठीक से समझ न लें।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 7

सिंह राशि:

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने बड़े भाई से प्रोपर्टी से रिलेटेड कोई बात करेंगे और फाइनेंस सम्बंधित कुछ योजनाये बनेगी। आज आप परिवार में को जोड़कर रखने की भूमिका निभाएंगे। आज आप किसी असहाय की मदद करेंगे। आज आप बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे। आज आपका किसी इंटरव्यू में सिलेक्शन होगा, अच्छी जॉब मिलेगी। आपके अच्छे विचार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं, आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि:

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके सामने जो भी कठिन मामले हैं, उन पर बातचीत कर सकते हैं, हालांकि, बातचीत करना थोड़ा कठिन भी रहेगा पर बाद में सफलता मिलेगी। आज स्टूडेंट्स किसी विषय में अपने भाई की मदद ले सकते है जिससे उन्हें काफी हेल्प मिलेगी। जमीन संपत्ति से संबंधित विवादों के निराकरण में सावधानी रखें। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे हाल के कार्य आसानी से पूरे करके आप दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे। आज आपको जो भी बेहतर परिणाम हासिल होंगे उसमें आपकी योग्यता और दूरदृष्टि की प्रमुख भूमिका होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 3

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप करीबी व्यक्ति के बारे में गहराई से विचार करके रिश्ता सुधारेंगे। आज आपको कोई उपलब्धि हासिल होगी। आपके सहयोगी और मित्रों का साथ मिलने से आज आपके जीवन में चल रही परेशानियाँ दूर हो जाएगी। आप विदेश में व्यपार करने की योजना बनायेंगे। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें ,जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। शिक्षकों को आज उनकी मेहनत और लगन को देखकर सम्मानित किया जायेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि:

आज अकारण शुरू हुई बाधाएं पूरी तरह से समाप्त हो जएंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा ,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। काफी दिनों से चल रही EMI आज पूरी हो जाएगी। आपके पिता जी आपको काम सौंपेंगे जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है पढ़ाई में मन लगेगा। ऑफिस में वर्कलोड ज्यादा होने पर भी आप अपनी स्पीड मेन्टेन कर लेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

धनु राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला हैं। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको सिर दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। व्यापार में आपकी मुलाकात तजुर्बेदार लोगों से होगी, उनसे व्यापार से जुडी जानकारी मिलेगी। आज आप बच्चों के किसी निर्णय में उनका पूरा सपोर्ट करेंगी। पारिवारिक संबन्धो में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट्स आज स्कूल ट्रिप पे कही बाहर जा सकते हैं। आज आपका घर खुशियों से भरा रहेगा। अस्थमा की समस्या से परेशान लोगों को आज काफी आराम मिलेगा।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नये अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आपका उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि:

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपको करियर में सफलता मिलने वाली है यह आपको किसी सपने जैसा महसूस होगा। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आज बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ होगा। आज आप आराम कर सकते है क्युकी आपका काम सुचारू रूप से चल रहा है। शत्रु आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं,आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा।किसी मनोरंजक स्थान की सैर करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। golden, 1

मीन राशि:

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, खासकर आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे भी आपसे खुश रहेंगे। आज आप किसी नये बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। आज किसी भी कार्य में सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा चांस आपको मालामाल भी बना सकता है। आज कम मेहनत में ज्यादा फल पाने वाला दिन हैं, इसे आप अपने परिश्रम से और भी अच्छा बना सकते हैं।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

ACCIDENT : बस और मैक्स गाड़ी में जोरदार भिड़ंत...रक्षाबंधन मनाने जा रहे 10 लोगों की सड़क हादसे में मौत

बुलंदशहर : बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन मनाने अलीगढ़ जा रहे 10 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, यहां तेज रफ्तार बस और मैक्स गाड़ी में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल के लिए भेजा।

रक्षाबंधन मनाने अलीगढ़ जा रहे थे लोग

मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद की एक कंपनी से मैक्स वाहन पर सवार होकर सभी लोग अपने घर अलीगढ़ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए जा रहे थे।  इससे पहले की वह घर पहुंचते बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और मैक्स वाहन की भीषण टक्कर हो गई। घटनास्थाल पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 लोग घायल हो गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और उन्हें और अन्य अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर गाजियाबाद की ओर से आ रही मैक्स पिकअप वैन सामने से आ रही निजी बस से टकरा गई।

और पढ़ें ...

Crime : अधेड़ महिला को बकरी बेचना पड़ा महंगा, कलयुगी पुत्र ने मां को जिंदा जलाया

सोनभद्र। जिले के बचरा गांव में बकरी बेचने को लेकर हुए विवाद में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। 
बता दें कि बचरा गांव में बकरियां बेचने को लेकर हुए विवाद के चलते एक 50 वर्षीय महिला कमलेश देवी की उसके ही बेटे ने निर्दयता से हत्या कर दी।
बताया जाता है कि आरोपी पुत्र ने पहले किसी धारदार हथियार से अपने मां पर हमला किया। इसके बावजूद जब उसकी क्रूरता शांत नहीं हुई, तो उसने मां के शरीर में आग लगा दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक कमलेश देवी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 18 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 18 अगस्त 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण

तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्दशी- अगस्त 18 05:51 AM- अगस्त 19 03:05 AM
शुक्ल पक्ष पूर्णिमा- अगस्त 19 03:05 AM- अगस्त 19 11:55 PM

नक्षत्र
उत्तराषाढ़ा- अगस्त 17 11:49 AM- अगस्त 18 10:14 AM
श्रवण- अगस्त 18 10:15 AM- अगस्त 19 08:10 AM

योग
आयुष्मान- अगस्त 17 10:47 AM- अगस्त 18 07:50 AM
सौभाग्य- अगस्त 18 07:50 AM- अगस्त 19 04:28 AM
शोभन- अगस्त 19 04:28 AM- अगस्त 20 12:47 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:08 AM
सूर्यास्त- 6:53 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 18 6:08 PM
चन्द्रास्त- अगस्त 19 5:17 AM

अशुभ काल
राहू- 5:17 PM- 6:52 PM
यम गण्ड- 12:30 PM- 2:06 PM
कुलिक- 3:41 PM- 5:17 PM
दुर्मुहूर्त- 05:10 PM- 06:01 PM
वर्ज्यम्- 01:54 PM- 03:22 PM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 18 August 2024: रविवार को 6 राशि वालों के भाग्य का होगा उदय...पढ़ें राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 18 August 2024: राशिफल के अनुसार, आज यानी 18 अगस्त 2024, रविवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज कुछ जातक स्वास्थ्य में लाभ देख सकते हैं, तो कुछ जातक परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। ऐसे में पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि आज का दिन सभी राशियों के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। आप किसी यात्रा आदि का मन बना सकते हैं। परिवार के साथ बाहर जाने का योग बन रहे हैं, परिवार के लोग आज आपका पूरा सहयोग करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नया कार्य का यदि विचार मन में चल रहा है, तो आप उस कार्य को शुरू कर सकते हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं, मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप कोई विशेष कार्य का निर्णय आज जीवन में ले सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, घर में मांग रहे कार्यों के योग बनेंगे। आप कोई नया कार्य सहयोगियों के साथ शुरू कर सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में अपनों का प्यार और सम्मान प्राप्त होगा। पार्टनर से चल रही अनबन दूर होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल 

आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज यात्रा पर बाहर जाते समय वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आज आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, मन अशांत रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है, परिवार में संपत्ति को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल 

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से आप परेशान रहेंगे। किसी कार्य को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा, आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी अज्ञात भय की मन में चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा लेनदेन न करें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें।

सिंह दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आगामी समय में आपको व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज आप कोई नया बड़ा काम भी शुरू कर सकते हैं। सहयोगियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कोई नया मकान खरीद सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी पदोन्नति हो सकती है, व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज परिवार के लिए कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका असर आगामी समय में दिखाई पड़ेगा।

तुला दैनिक राशिफल 

आज आप व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं, आपका मन अशांत रहेगा। विरोधियों के किसी षड्यंत्र का आप शिकार हो सकते हैं, विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-भतीजों से मतभेद हो सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें। खान-पान पर संयम रखें, व्यापार-व्यवसाय में आज आपको घाटा लग सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से बचें, जीवनसाथी से संबंध मधुर रखें।

धनु दैनिक राशिफल 

आज आपको अपनों से मान-सम्मान मिलेगा। कोई रुका हुआ पुराना कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज कहीं से धन की प्राप्ति होगी और व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज कोई बहुत बड़ी डील आपको मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल 

आज के दिन आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आपको रिश्तेदारों व मित्रों से व्यापार-व्यवसाय में सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको रुका हुआ धन मिलेगा। परिवार में अपनों के साथ कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल 

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा दे सकता है। आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारी वर्गों से मतभेद बढ़ सकते हैं। न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में चल रहा आपका काम बाधित हो सकता है। परिवार ने कोई धार्मिक आयोजन होगा। परिवार में सी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ मानसिक चिंता बनी रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल

आज आप वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें, नहीं तो दुर्घटना घट सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में शत्रुओं के कारण आपको हानि उठानी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी, कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।

और पढ़ें ...

कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए इन राज्यों में की वॉर रूम अध्यक्षों की नियुक्ति

नई दिल्ली : - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चल्ला वम्शी चंद रेड्डी को महाराष्ट्र वॉर रूम का अध्यक्ष, नवीन शर्मा को हरियाणा वॉर रूम का अध्यक्ष और गोकुल बुटेल को जम्मू-कश्मीर वॉर रूम का अध्यक्ष नियुक्त किया है

 

और पढ़ें ...

राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने 21 पदक जीते

जयपुर आर्मी एरिया में 61 केवलारी में चल रही घुड़सवारी प्रतियोगिता सप्त शक्ति हॉर्स शो-2024, 11 अगस्त से प्रारंभ होकर 19 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद क्रॉस कंट्री नेशनल 1 स्टार और 2 स्टार लेवल की प्रतियोगिता 21 से 29 अगस्त तक आयोजित होगी।

अभी तक की प्रतियोगिताओं में राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने 21 पदक जीते। इसमें 12 स्वर्ण, 7 रजत, 2 कांस्य पदक हासिल कर अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ी राजू सिंह ने व्यक्तिगत स्पर्धा में 3 गोल्ड मेडल जीते हैं। राजू सिंह आगामी आने वाली एशियाई चैंपियनशिप-2025 थाईलैंड के लिए वह एशियन गेम्स-2026 टोक्यो जापान के लिए तैयारी भी कर रहे हैं।

 

और पढ़ें ...

रेशम से दवाइयां बनाने के लिये कार्य प्रारंभ

भोपाल :  कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की 'रेशम से समृद्धि योजना' में नवाचार किये जा रहे हैं। नर्मदापुरम जिले के रेशम विकास केन्द्र मालाखेड़ी में रेशम से दवाइयों का उत्पादन करने के लिये कार्यवाही तेज कर दी गयी है। यहाँ दवाइयाँ बनाने के लिये गत माह फाई ब्रोहित कंपनी तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, भोपाल के बीच एक अनुबंध हुआ। इस अनुबंध के तहत मालाखेडी रेशम विकास केन्द्र में रेशम के धागे से पॉवडर, क्रीम, सेरी बैंडेज एवं सिजेरियन बैंडेज आदि का निर्माण (उत्पादन) किया जाएगा। रेशम के धागे से दवाइयों के अलावा अन्य प्रकार के उत्पादन करने के प्रयास भी किये जा रहे है। इस दिशा में जरूरी अनुसंधान एवं विकास कार्यों के लिये 50 करोड़ रूपये की आवश्यकता का मांग पत्र राज्य शासन को भेजा गया है।

आयुक्त रेशम श्री मोहित बुंदस ने बताया कि रेशम के विकास एवं विस्तार से जुड़ी सेवाओं के त्वरित क्रियान्वयन (संपादन) के लिये रेशम से समृद्धि योजना में 'न्यू सिल्क ईको सिस्टम' विकसित किया गया है। इसके लिये मध्यप्रदेश सिल्क फेडरेशन को 100 करोड़ रूपये उपलब्ध कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। रेशम विकास गतिविधियों के क्रियान्वयन में जरूरत के अनुसार इस राशि का उपयोग किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि रेशम संचालनालय की योजनाओं का क्रियान्वयन अब मध्यप्रदेश सिल्क फेडरेशन के माध्यम से किया जायेगा। इसके लिये मप्र सिल्क फेडरेशन को जरूरी धनराशि (ग्रान्ट के रूप में) उपलब्ध कराने का प्रस्ताव राज्य शासन को दिया गया है।

रेशम गतिविधियों का क्रियान्वयन अब क्लस्टर एप्रोच मोड में

 आयुक्त रेशम ने बताया कि रेशम विकास के लिये एक और नवाचारी कदम उठाया जा रहा है। प्रदेश में रेशम विकास गतिविधियों का क्रियान्वयन अब क्लस्टर मोड में करने की शुरूआत कर दी गई है। रेशम गतिविधियों की पुनर्संरचना करते हुये न्यू सिल्क ईको सिस्टम करने के साथ ही पचमढ़ी में सिल्क टेक पार्क भी प्रारंभ किया गया। इसमें चार प्रकार के रेशम ककून का उत्पादन किया जा रहा है। म.प्र. सिल्क फेडरेशन को राज्य की स्टार्ट-अप नीति के तहत इन्क्यूबेटर बनाया गया है। रेशम विकास गतिविधियों के सुचारू क्रियान्वयन के लिये शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भोपाल के फैशन टेक्नोलॉजी विभाग तथा आई.आई.एम. इन्दौर के मध्य न्यू सिल्क ईको सिस्टम के क्रियान्वयन के लिए एक एम.ओ.यू. किया गया है। रेशम से समृद्धि योजना में किसानों को उनकी आजीविका बढ़ाने के लिए मुफ्त रेशमकीट बीज, सरलता से ऋण उपलब्ध कराकर उनका निर्यात बढ़ाने के लिये सहायता भी दी जा रही है। शासकीय महिला पॉलिटेक्टिनक महाविद्यालय के फैशन टेक्नालॉजी विभाग में ब्राण्डिंग प्रमोशन योजना में सिल्क केटेनेशन, सिल्क स्टूडियो तथा सिल्क टूरिज्म शुरू किया गया है।

आयुक्त रेशम ने बताया कि रेशम संचालनालय द्वारा आई.आई.एम. इंदौर के मॉडल पर रेशम विकास गतिविधियाँ क्रियान्वित की जा रही हैं। प्रदेश के रेशम उत्पादक किसानों द्वारा उत्पादित रेशम ककून का प्रतिस्पर्धा के जरिये समुचित मूल्य दिलाने के लिये नर्मदापुरम् जिले में अक्टूबर 2023 से रेशम ककून मण्डी की स्थापना भी की गई है।

 

और पढ़ें ...

विश्व का सबसे बड़ा नरेला परिवार का 16वां रक्षाबंधन महोत्सव का शुभारंभ 19 अगस्त से होगा

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि रक्षाबंधन महोत्सव नरेला क्षेत्र में वर्ष 2009 से लगातार बड़े धूम धाम से मनाते आ रहे हैं। इस महोत्सव में क्षेत्र की सभी वर्ग और धर्मों की हजारों बहनें रक्षा सूत्र बांधती हैं। यह महोत्सव इस वर्ष 19 से 29 अगस्त तक मनाया जायेगा। क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव के दौरान सावन के गीतों का आयोजन होगा तथा बहनों के लिए मेंहदी लगाने की व्यवस्था रहेगी। कुल मिलाकर महोत्सव के दौरान वातावरण ऐसा निर्मित किया जायेगा कि बहनों को अपने मायके का अहसास हो।

रक्षाबंधन महोत्सव के पूर्व हुआ पंजीयन

 श्री सारंग ने बताया कि रक्षाबंधन महोत्सव के पूर्व सभी 17 वार्डों के 338 बूथों में महोत्सव में शामिल होनी वाली बहनों का पंजीयन कराया गया है। अभी तक 1 लाख से ज्यादा बहनों का ऑफ लाइन और ऑन लाइन पंजीयन किया जा चुका है।

सबसे ज्यादा और सबसे जल्दी राखी बंधवाने का बन चुका है विश्व रिकार्ड

श्री सारंग ने बताया कि वर्ष 2016 में रक्षाबंधन महोत्सव को लेकर दो-दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन चुके हैं। पहला विश्व रिकार्ड 4 घंटे में 10181 बहनों से राखी बंधवाने का है और दूसरा विश्व रिकार्ड 85 हजार बहनों से राखी बंधवाने का है।

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि उन्होंने नरेला क्षेत्र को कभी भी राजनैतिक नजरिये से नहीं देखा है नरेला को हमेशा अपना परिवार माना है। इसलिए जब भी कोई तीज-त्यौहार होता है तो वे नरेला परिवार के साथ ही मनाते हैं और सुख-दुःख की घड़ी में भी उनके साथ खड़े रहते हैं।

रक्षाबंधन महोत्सव का विशेष आकर्षण

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि रक्षाबंधन महोत्सव में मथुरा से आये कलाकारों द्वारा श्रीराधाकृष्ण का नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। बहनों और भांजे-भांजियों के लिए झूले भी लगेगें। बहनों के लिए मेंहदी लगाने और चूड़ियां पहनाने के लिए स्टॉल भी लगाये जायेंगे।

 

और पढ़ें ...

बोन मेरो ट्रांसप्लांट से मिला 11 वर्षीय कौशिक को नया जीवन

और पढ़ें ...

एक्सप्रेस ट्रेन के 20 डिब्बे पटरी से उतरे….सामने आई ये वजह

उत्तर प्रदेश : -  कानपुर जिले में शुक्रवार देर रात ट्रेन हादसा हो गया। कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच ब्लॉक सेक्शन में साबरमती एक्सप्रेस के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, ड्राइवर कह रहा है कि बोल्डर इंजन से टकराया है। इसके चलते इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के आधिकारी देर रात ही मौके पर पहुंच गए।

मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने बताया कि कानपुर के पास गोविन्द पुरी के आगे होल्डिंग लाइन पर ट्रेन के कई डब्बे पटरी से उतर गए। ये ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। हादसा तकरीबन देर रात 3 बजे के आसपास हुआ है। फिलहाल साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के सभी पैसेंजर को हादसे वाली जगह से बस में बैठा कर कानपुर लाया गया है।

 
और पढ़ें ...