सियासत

पशुपालन मंत्री पटेल ने दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

भोपाल - पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  लखन पटेल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। मंत्री पटेल ने प्रदेशवासियों को अपनी शुभकामना संदेश में कहा है कि आजादी के महान अवसर पर आज हम अपने अमर शहीदों और देशभक्तों की कुर्बानी याद करें और शपथ लें कि हर हालत में देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा करेंगे और देश के विकास में अपना पूरा योगदान देंगे।

मंत्री  पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में गो संवर्धन और गो संरक्षण की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। प्रदेश में यह वर्ष गो संवर्धन वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। पशुपालन और डेयरी विकास के लिए प्रदेश में कई नई योजनाए प्रारंभ की गई हैं।

मंत्री  पटेल ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि आजादी के महोत्सव में सक्रिय भागीदारी करें और देश और प्रदेश के विकास का संकल्प लें।

और पढ़ें ...

राज्यपाल पटेल से उप- मुख्यमंत्री शुक्ल ने सौजन्य भेंट की

 भोपाल : राज्यपाल  मंगुभाई पटेल से उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राजभवन में सौजन्य भेंट कर सिकल सेल एनीमिया के नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों और प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने हीमोग्लोबिनोपैथी मिशन अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों, सिकल सेल रोगियों एवं वल्नरेबल क्षेत्र के नागरिकों के बचाव एवं उपचार के प्रयासों और संचालित जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र का हर नागरिक सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम के लिए सावधानियों को समझे और आत्मसात करे, इसके लिए जागरूकता और आउटकम की मॉनिटरिंग के प्रयास किए जा रहे हैं, इन प्रयासों से सिकल सेल एनीमिया को जड़ से समाप्त किया जायेगा।

उप-मुख्यमंत्री  शुक्ल ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 33 ज़िलों में सिकल सेल मरीज़ों की स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है। अब तक 59 लाख से अधिक नागरिकों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिनमें एक लाख 34 हज़ार नागरिक सिकल सेल वाहक और 20 हज़ार 526 सिकल सेल एनीमिया के मरीज़ पाये गये हैं। 32 लाख 37 हज़ार 842 व्यक्तियों को सिकल सेल कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। मरीजों के उपचार एवं प्रबंधन के लिए चिन्हांकित जिलों में 6 से 10 बिस्तरीय एकीकृत उपचार केंद्र स्थापित कर उपचार के साथ हाइड्रॉक्सी-यूरिया, फोलिक एसिड दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। एकीकृत उपचार केन्द्रों में रिप्लेसमेंट फ्री एवं सुरक्षित रक्त की निःशुल्क सुविधा है। वर्ष 2024-25 में सिकल सेल मरीजों को लगभग 9 लाख 22 हज़ार 500 हाइडॉक्सी-यूरिया का वितरण एवं 3 हज़ार 37 यूनिट निःशुल्क रक्ताधान किया गया है।

और पढ़ें ...

Raksha Bandhan 2024 : रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, जानिए कब से कब तक भाइयों की कलाई पर बांध सकेंगी राखी

Rakshabandhan 2024 : रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा. इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया रहने वाला है. कहते हैं कि भद्राकाल में भाई को राखी नहीं बांधनी चाहिए. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार राइवण की बहन शूर्पणखा ने रावण को भद्रा काल में ही राखी बांधी थी और रावण का पूरा साम्राज्य खत्म गया था. ऐसे में राखी बांधने के शुभ मुहूर्त को लेकर ज्योतिषों में अलग-अलग मत है।

रक्षाबंधन इस बार सोमवार, 19 अगस्त को है, लेकिन श्रावण शुक्ल चतुर्दशी 18 अगस्त को रात 2 बजकर 21 मिनट से ही भद्रा शुरू हो जाएगी. इसका समापन श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को दोपहर में 1 बजकर 24 मिनट पर होगा. इसके बाद ही रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त शुरू होगा. बहनें भद्रा के बाद ही भाई की कलाई पर राखी बांधें.

भद्रा दोष से जोड़ी महत्वपूर्ण जनकारी

भद्राकाल का विचार हर शुभ कार्य में किया जाता है. किसी भी मांगलिक कार्य में भद्रा का योग अशुभ माना गया है. इसलिए इस बात का खास ख्याल रखा जाता है कि शुभ कार्य के दौरान भद्रा का साया न पड़े. इस बार रक्षाबंधन पर भी भद्रा का साया नजर आ रहा है. भद्रा को लेकर अलग-अलग मत बने हुए हैं। रक्षाबंधन पर भद्रा का समय और भद्रा दोष से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी। इस दिन सुबह 5 बजकर 32 मिनट पर भद्राकाल आरंभ हो जाएगा और 1 बजकर 31 मिनट तक भद्रा रहने वाली है। लेकिन, इस दिन सुबह से भद्रा होने पर भी भद्रा अशुभ फल नहीं देंगी। दरअसल, भद्रा का वास अलग अलग लोकों में होने पर वह अलग अलग प्रभाव डालती है।

भद्रा का वास पाताल लोक में होगा

19 अगस्त की शाम 7 बजे तक चंद्रमा मकर राशि में ही रहने वाले हैं। जबकि इस बीच भद्रा यानी विष्टि करण दिन में 1 बजकर 31 मिनट पर ही समाप्त हो चुका होगा। ऐसे में भद्रा का वास इस दौरान पाताल लोक में होगा और धरती पर इसका प्रभाव नहीं होगा। इसलिए रक्षाबंधन के दिन आप सुबह से ही राखी बांध सकते हैं। क्योंकि, पाताल में भद्रा होना मांगलिक कार्यों के लिए शुभ है।

 
और पढ़ें ...

कैदियों को मिलेगी आजादी, स्वतंत्रता दिवस पर MP की जेलों से 177 कैदी होंगे रिहा

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की जेलों में आजीवन सजा काट रहे 177 कैदियों को 15 अगस्त को रिहा किया जाएगा। जेल विभाग ने रिहाई नीति के तहत सजा में छूट दी है। रिहा किए जा रहे कैदियों को रोजगार की ट्रेनिंग भी दी गई है।हालांकि बलात्कार, पास्को के मामले में सजा काट रहे कैदियों को इसमें कोई रियायत नहीं दी गई है। 

जानिए कहां से कितने कैदियों को मिलेगी आजादी 

भोपाल जेल से 15, सतना जेल से 24, इंदौर जेल से 18, जबलपुर जेल से 20, ग्वालियर जेल से 16, नरसिंहपुर जेल से 15, उज्जैन जेल से 19, रीवा से 14 इस तरह 12 केंद्रीय जेलों से कैदियों को रिहा किया जाएगा। बता दें कि सरकार हर साल 15 अगस्त को अपने अच्छे आचरण और अन्य मापदंडों को ध्यान में रखते हुए कैदियों को रिहा करती है।

और पढ़ें ...

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर शुरू की मध्य प्रदेश की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा हुजूर विधानसभा क्षेत्र के मुखर्जी नगर (मदर टेरेसा) से शुरू होकर संत हृदय रामनगर तक जाएगी। लगभग 30 किलोमीटर लंबी इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया, जो देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थे।

तिरंगा यात्रा में करीब 30 हजार से अधिक वाहन शामिल हुए, जिन्होंने यात्रा को और भी भव्य बना दिया। यात्रा का आयोजन भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जो इस मौके पर मौजूद थे और यात्रा के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यात्रा की शुरुआत करते हुए कहा, “यह तिरंगा यात्रा हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। हमें गर्व है कि हमारे प्रदेश के लोग इस यात्रा में इतनी बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। यह यात्रा हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति हमारी श्रद्धा और सम्मान को दर्शाती है।”

यात्रा की लंबाई और इसमें शामिल लोगों की संख्या ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति की भावना को और भी बल मिला है

 
और पढ़ें ...

कांग्रेस ने तीन राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों में की महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष ने अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और कर्नाटक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

और पढ़ें ...

भोपाल में आज निकाली जाएगी सबसे लंबी तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी होंगे शामिल

राजधानी भोपाल में आज सबसे लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधानसभा में रामेश्वर शर्मा 30 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकालेंगे।

सुबह 10 बजे मुखर्जी नगर कोलार से यह तिरंगा यात्रा शुरू होगी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल होंगे। संत नगर तक लगभग 30 किलोमीटर लंबी यह तिरंगा यात्रा होगी।

 
 
 
 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 14 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 14 अगस्त 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण

तिथि
शुक्ल पक्ष नवमी- अगस्त 13 09:31 AM- अगस्त 14 10:24 AM
शुक्ल पक्ष दशमी- अगस्त 14 10:24 AM- अगस्त 15 10:27 AM

नक्षत्र
अनुराधा- अगस्त 13 10:44 AM- अगस्त 14 12:12 PM
ज्येष्ठा- अगस्त 14 12:12 PM- अगस्त 15 12:52 PM

योग
इन्द्र- अगस्त 13 04:33 PM- अगस्त 14 04:05 PM
वैधृति- अगस्त 14 04:05 PM- अगस्त 15 02:58 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:06 AM
सूर्यास्त- 6:56 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 14 2:23 PM
चन्द्रास्त- अगस्त 15 1:04 AM

अशुभ काल
राहू- 12:31 PM- 2:07 PM
यम गण्ड- 7:43 AM- 9:19 AM
कुलिक- 10:55 AM- 12:31 PM
दुर्मुहूर्त- 12:05 PM- 12:57 PM
वर्ज्यम्- 05:57 PM- 07:36 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 03:49 AM- 05:28 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:30 AM- 05:18 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal: कुंभ समेत इन चार जातकों के लिए बुधवार रहेगा शानदार, पढ़ें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal 14 August 2024:  वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. आज 14 अगस्त दिन बुधवार है. 

मेष  राशि: बुधवार का दिन मेष राशि के लिए  कुछ खास रहने वाला है. कुंवारों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें, खराब हो सकती है. अपने बिजनेस में बदलाव को लेकर कोई प्लानिंग कर रहे हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी.

वृषभ  राशि: इन जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा. काम के लिए बाहर जाना हो सकता है. घर या वाहन खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं. छात्रों के लिए दिन परेशानी भरा रहेगा. युवा अपने गुस्से काबू रखें, झगड़ा हो सकता है.

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए  दिन  उतार चढ़ाव भरा रह सकता है. घर में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं. सेहत ठीक है.

कर्क  राशि: बुधवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. किसी को उधार दिया है तो वह वापस आ सकता है. घर में मां की सेहत बिगड़ सकती है. गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें. लव लाइफ में दिक्कत आ सकती है.

सिंह  राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए  दिन  बढ़िया रहेगा. आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा. अटके काम पूरे हो सकते हैं. घर में अच्छा माहौल रहेगा. छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें.

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ तनाव भरा हो सकता है. आज छात्र और युवा अपने करियर पर फोकस रखें. खर्चे ज्यादा हो सकते हैं.  घर में किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है.परिवार में किसी बंटवारे को लेकर  लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है.  

वृश्चिक  राशि: इन जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे.आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं.नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों के लिए परिस्थितियाँ कुछ अनुकूल नहीं रहेगी. सेहत नरम रहेगी.

धनु राशि: धनु जातकों के लिए बुधवार का दिन मिला जुला रहेगा. घर में किसी खास का आना हो सकता है. पहले से रुके हुए मानोअनुकूल कार्य बनने के संयोग बन सकते हैं. बिजनेस में आज कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं. सेहत खराब हो सकती है.

मकर  राशि: मकर राशि वालों के लिए बुधवार का दिन मध्यम रहेगा.  सामाजिक गतिविधियों के प्रति अधिक जागरूक करें. छात्र वर्ग फालतू की उलझन में न पड़ें.  व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को धीमी गति से लाभ होने के योग बनेंगे. नौकरी में अपने वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ तालमेल रखने की आवश्यकता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे.  स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को हल्के में न लें. 

कुंभ  राशि: कुंभ जातकों के लिए 14 अगस्त का दिन निम्न  से मध्यम रहेगा. आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. राजनीति में आपका पद एवं कद बढ़ेगा. छात्रों की पढ़ाई में अभिरुचि रहेगी. भूमि संबंधी कार्य में लोगों को सफलता मिलेगी. आपका साहस एवं मनोबल देखकर दुश्मन भी भाग खड़े होंगे. खानपान का ध्यान रखें.

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए दिन साधारण रहेगा. ऑफिस में दिन ठीक गुजरेगा. लव लाइफ में परेशानी हो सकती है. व्यापारिक क्षेत्र में किए गए समझौते लाभकारी होंगे. आज घऱ में किसी प्रियजन का आगमन होगा. सेहत नरम रहेगी.

और पढ़ें ...

यात्रियों को असुविधा देने के लिए रेल विभाग की जितनी भी तारीफ की जाए कम है !

*“ट्रेनों का परिचालन एक ही बार प्रभावित हो इसके के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पश्चिम मध्य रेलवे के दमोह स्टेशन के कार्य के साथ सामंजस्य करते हुये उमरिया स्टेशन का नॉनइंटरलॉकिंग का कार्य आयोजित किया, जिससे रेल यात्रियो को दो बार असुविधा का सामना ना करना पड़े”* *“जबलपुर रेल मंडल के कटनी मुरवाड़ा-बीना रेलवे स्टेशनों के बीच दमोह रेलवे स्टेशन को तीसरी रेललाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा ।“* *“बिलासपुर रेल मंडल के उमरिया स्टेशन को तीसरी रेल लाइन से जोड़ने के लिए उमरिया स्टेशन में नॉन इंटरकनेक्टिविटी का कार्य किया जायेगा ।“* *“बिलासपुर-कटनी तीसरी लाइन परियोजना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण परियोजना है, जिससे भविष्य में यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी ।“* *इस कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।* रायपुर/बिलासपुर:- 13 अगस्त, 2024 अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है । इसी प्रकार बिलासपुर-कटनी के बीच तीसरी रेल लाइन इस रेलवे की एक महत्वपूर्ण तथा व्यस्त रेल मार्ग है, जो इस पूरे क्षेत्र को उत्तर भारत से जोड़ती है । परिचालन को और भी सुचारू तथा नई गाडियों के मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई लाइनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है । इससे आधारभूत संरचना में विकास के साथ नई यात्री सुविधाओं में वृद्धि के साथ यात्री ट्रेनों की समय बद्धता में वृद्धि होगी । इसी दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी लाइन का कार्य किया जा रहा है । इसके अंतर्गत बिलासपुर- कटनी सेक्शन के उमरिया रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का कार्य किया जाएगा । उमरिया रेलवे स्टेशन को तीसरी रेललाइन को जोड़ने का यहा कार्य दिनांक 24 अगस्त से 05 सितम्बर, 2024 तक (विभिन्न तिथियो में) किया जायेगा एवं पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर रेल मंडल के कटनी मुरवाड़ा-बीना रेलवे स्टेशनों के बीच दमोह रेलवे स्टेशन को तीसरी रेललाइन को जोड़ने का यहा कार्य दिनांक 26 अगस्त से 09 सितम्बर, 2024 तक (विभिन्न तिथियो में) किया जायेगा । रेल यात्रियो को कम से कम असुविधा हो इसलिए ये दोनों कार्य एक साथ किए जा रहे है । जिससे गाड़ियो का परिचालन अलग-अलग प्रभावित न होते हुए एक बार ही होगा और यात्रियो को दो बार प्रभावित परिचालन का दो बार सामना न करना पड़े । इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलाने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः- *रद्द होने वाली गाडियां:-* 01. दिनांक 28 अगस्त, 04 एवं 11 सितम्बर, 2024 को रानी कमलापति (हबीबगंज) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति (हबीबगंज)-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 02. दिनांक 28 अगस्त से 05 सितम्बर, 2024 तक चिरमिरी से चलने वाली 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 03. दिनांक 28 अगस्त से 05 सितम्बर, 2024 तक चंदिया रोड से चलने वाली 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी- पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 04. दिनांक 28 अगस्त से 05 सितम्बर, 2024 तक कटनी से चलने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी । 05. दिनांक 28 अगस्त से 05 सितम्बर, 2024 तक चिरमिरी से चलने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी । 06. दिनांक 29 एवं 31 अगस्त, 03, 05 एवं 07 सितम्बर,, 2024 को चिरमिरी से चलने वाली 05755 चिरमिरी-अनुनपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 07. दिनांक 29 एवं 31 अगस्त, 03, 05 एवं 07 सितम्बर, 2024 को अनुनपुर से चलने वाली 05756 अनुनपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 08. दिनांक 27 अगस्त से 05 सितम्बर, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 09. दिनांक 27 अगस्त से 05 सितम्बर, 2024 तक इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 10. दिनांक 27 अगस्त से 05 सितम्बर, 2024 तक जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 11. दिनांक 28 अगस्त से 06 सितम्बर, 2024 तक अम्बिकापुर से चलने वाली 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 12. दिनांक 27 अगस्त से 04 सितम्बर, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 13. दिनांक 28 अगस्त से 05 सितम्बर, 2024 तक रीवा से चलने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 14. दिनांक 27 अगस्त से 05 सितम्बर, 2024 तक नागपुर से चलने वाली 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 15. दिनांक 28 अगस्त से 05 सितम्बर, 2024 तक शहडोल से चलने वाली 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 16. दिनांक 28 एवं 30 अगस्त, 02 एवं 04 सितम्बर, 2024 को रीवा से चलने वाली 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 17. दिनांक 29 एवं 31 अगस्त, 03 एवं 05 सितम्बर, 2024 को चिरमिरी से चलने वाली 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 18. दिनांक 29 अगस्त, 02 एवं 05 सितम्बर, 2024 को लखनऊ से चलने वाली 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 19. दिनांक 30 अगस्त, 03 एवं 06 सितम्बर, 2024 को रायपुर से चलने वाली 12536 रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 20. दिनांक 27 अगस्त, 01 एवं 03 सितम्बर, 2024 को दुर्ग से चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 21. दिनांक 28 अगस्त, 02 एवं 04 सितम्बर, 2024 को कानपुर से चलने वाली 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 22. दिनांक 28 अगस्त, 04 सितम्बर, 2024 को सांतरागाछी से चलने वाली 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 23. दिनांक 29 अगस्त, 05 सितम्बर, 2024 को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर - सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 24. दिनांक 29 अगस्त एवं 05 सितम्बर, 2024 को दुर्ग से चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 25. दिनांक 31 अगस्त एवं 07 सितम्बर, 2024 को नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 26. दिनांक 29 अगस्त, 05 एवं 12 सितम्बर, 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी रानी कमलापति (हबीबगंज)- एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 27. दिनांक 31 अगस्त एवं 07 सितम्बर, 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार- भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 28. दिनांक 03 एवं 10 सितम्बर को भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 29. दिनांक 24 अगस्त से 12 सितम्बर, 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर –भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 30. दिनांक 26 अगस्त से 14 सितम्बर, 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 31. दिनांक 26 अगस्त, 02 एवं 09 सितम्बर, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 32. दिनांक 27 अगस्त, 03 एवं 10 सितम्बर, 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 33. दिनांक 01 एवं 08 सितम्बर, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 34. दिनांक 02 एवं 09 सितम्बर, 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 35. दिनांक 28 अगस्त, 04 एवं 11 सितम्बर, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 36. दिनांक 30 अगस्त, 06 एवं 13 सितम्बर, 2024 को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20848 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर)-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 37. दिनांक 27, 30 अगस्त, 03, 06, 10 एवं 13 सितम्बर, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 38. दिनांक 28, 31 अगस्त, 04, 07, 11 एवं 14 सितम्बर, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 39. दिनांक 29 अगस्त, 2024 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18573 विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 40. दिनांक 31 अगस्त ई, 2024 को भगत की कोठी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18574 भगत की कोठी-विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 41. दिनांक 24 एवं 31 अगस्त, 2024 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 42. दिनांक 25 अगस्त एवं 01 सितम्बर, 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार-उयदपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 43. दिनांक 08 सितम्बर, 2024 को लालगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20471 लालगढ़-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 44. दिनांक 09 सितम्बर, 2024 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20472 पूरी-लालगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 45. दिनांक 22 अगस्त एवं 03 सितम्बर, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22408 निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 46. दिनांक 29 अगस्त एवं 05 सितम्बर, 2024 को अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22407 अम्बिकापुर -निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी । *परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-* 01. दिनांक 31 अगस्त एवं 09 सितम्बर, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12823 दुर्ग-निज़ामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग न्यू कटनी–कटनी-सतना-ओहन केबिन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन होकर चलेगी । 02. दिनांक 08 अगस्त एवं 10 सितम्बर, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12824 निज़ामुद्दीन- दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन-ओहन केबिन- कटनी- न्यू कटनी होकर चलेगी । 03. दिनांक 12 सितम्बर, 2024 को अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22407 अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग न्यू कटनी–कटनी-सतना-ओहन केबिन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन होकर चलेगी । 04. दिनांक 12 सितम्बर, 2024 को मुम्बई सेन्ट्रल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12550 मुम्बई सेन्ट्रल-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन-ओहन केबिन-सतना- कटनी- न्यू कटनी होकर चलेगी । 05. दिनांक 04 एवं 11 सितम्बर, 2024 को अमृतसर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन-ओहन केबिन-सतना- कटनी- न्यू कटनी होकर चलेगी । 06. दिनांक 27 अगस्त, 2024 को भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग संत हिरदाराम नगर-भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी- न्यू कटनी होकर चलेगी । 07. दिनांक 27 अगस्त से 04 सितम्बर, 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-बालघाट- नैनपुर-जबलपुर- कटनी होकर चलेगी । 08. दिनांक 27 अगस्त से 04 सितम्बर, 2024 तक बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी जबलपुर- नैनपुर- बालघाट-गोंदिया होकर चलेगी । रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है । ----------
और पढ़ें ...

अब 24 घंटे फहरा सकते हैं राष्ट्रीय ध्वज, नियमों में हुआ बदलाव…जान लें यह शर्त

Har Ghar Tiranga: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरकार ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम की घोषणा की है. कार्यक्रम के तहत आम जनता से भी अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गई है. अब सरकार ने इसे लेकर देश के ध्वज संहिता में बदलाव किया है.

ब नियमों के मुताबिक दिन और रात दोनों समय तिरंगा फहराने की इजाजत होगी. आपको बता दें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की गई थी. इस बीच केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के चलते ध्वज संहिता के नियमों में भी बदलाव किया है. जानकारी के मुताबिक ध्वज संहिता के नियमों में बदलाव के बाद अब आम जनता भी अपने घरों पर झंडा फहरा सकती है. जानकारी के मुताबिक ध्वज संहिता के नियमों में बदलाव की वजह ‘हर घर तिरंगा’ अभियान है. केंद्र का यह फैसला लोगों के घरों के अंदर राष्ट्रीय ध्वज लाने का प्रयास है. ताकि लोगों के अंदर देश भक्ति की भावना जाग सके.

नियमों में हुआ बदलाव
‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के तहत शुरू किया गया था. इसका उद्देश्य भारतीयों को बिना किसी प्रतिबंध के तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है. झंडे बनाने के लिए ऐसी सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें कॉटन, पॉलिएस्टर, ऊनी, रेशमी खादी शामिल हो. पहले मशीन से बने और पॉलिएस्टर से बने झंडों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं थी. झंडे के आकार पर भी कोई प्रतिबंध नहीं है और न ही इसे फहराने के समय पर कोई प्रतिबंध है. भारतीय ध्वज संहिता, 2002 (ध्वज संहिता 2022) के तहत अब राष्ट्रीय ध्वज को 24 घंटे फहराया जा सकेगा. तिरंगा रात में भी फहराया जा सकता है, बशर्ते कि वह 100 फीट या उससे अधिक ऊंचे ध्वजस्तंभ पर हो.

24 घंटे फहरा सकते हैं झंडा
पहले राष्ट्रीय ध्वज को सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराने की अनुमति थी. लेकिन अब इस नियम में बदलाव कर दिया गया है. सरकार ने इस नियम को बादल दिया है. अब कोई भी 24 घंटे राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकता है. बस ध्यान रहे की ध्वज 100 फीट की ऊंचाई पर होना चाहिए. संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि राज्यों को झंडों के उत्पादन के लिए स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है. स्थानीय सिलाई इकाइयों और एमएसएमई को भी इसमें शामिल किया गया है.

इन बातों का रखें ध्यान
भारतीय ध्वज संहिता के अनुच्छेद 2.2 के अनुसार कोई भी आम नागरिक अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकता है. हालांकि, जब भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए तो उसे सम्मान की स्थिति में रखा जाना चाहिए.

जब भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए तो उसे पूरा सम्मान दिया जाना चाहिए. इसे उचित स्थान पर रखा जाना चाहिए. आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि ध्वज को जमीन पर या किसी गंदी जगह पर न रखा जाए.

नियमों के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग वस्तुओं को लपेटने, प्राप्त करने और वितरित करने के लिए नहीं किया जा सकता है. झंडे को जमीन या फर्श या पानी को छूने की अनुमति नहीं है. इसका उपयोग किसी कार्यक्रम में वक्ता की मेज को ढकने या वक्ता के मंच को ढंकने के लिए नहीं किया जा सकता है.

ध्वज संहिता के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज को किसी अन्य ध्वज या झंडों के साथ एक ही खंभे पर नहीं फहराया जाना चाहिए. साथ ही फटा हुआ या गंदा राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाना चाहिए.

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त को बंद रहेगी स्वास्थ्य सेवाएं - जूनियर डॉक्टर्स संगठन

*छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेगी स्वास्थ्य सेवाएं* *ओपीडी, ओटी, वार्ड भी रहेंगे बंद* मरीज को होगी परेशानी गंभीर रूप से बीमार रोगियों को उचित सेवाएं सुनिश्चित करते हुए आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने घोषणा की है कि वह 14 अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे | जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप एवं हत्या के विरोध में छत्तीसगढ़ में भी कल स्वास्थ्य सेवाओं को बंद रखा जायेगा | जूनियर्स डॉक्टर एसोसिएशन का कहना है कि कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में हुई विनाशकारी और दुखद घटना को प्रकाश में लाना चाहते हैं, जहां द्वितीय वर्ष की पोस्ट ग्रेजुएट रेजिडेंट के साथ अमानवीय रूप से बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई, जैसा कि शव परीक्षण रिपोर्ट से पुष्टि हुई है, जिससे हर कोई स्तब्ध और दिल टूट गया है। हम इस भयावह कृत्य पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हैं। हम अपने सहयोगियों को हर संभव तरीके से समर्थन देना चाहते हैं और विरोध के प्रतीक के रूप में हम 14 अगस्त 2024 से अपने अस्पताल में सभी वैकल्पिक सेवाएं (ओपीडी, ओटी, वार्ड) बंद कर रहे हैं। *जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन की तीन मांगे* 1) न्याय: हम पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं और पहचाने गए दोषी को जल्द से जल्द सजा दी जानी चाहिए। 2) कानून: केंद्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य प्रतिष्ठान संरक्षण अधिनियम पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। 3) सुरक्षा: सभी स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों में पर्याप्त सुरक्षा उपाय जैसे सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड आदि लगाए जाने चाहिए। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी डॉक्टर नवीन कुमार कोठारे ने बताया की छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों की यह हड़ताल एक दिवसीय होगी |
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज तिरंगा यात्रा , IISER के 11 वें दीक्षांत समारोह, महिला उद्यमियों के कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 8.55 बजे वोट क्लब पर आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में सीएम शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 9.30 बजे IISER के 11 वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे।सुबह 11.45 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित महिला उद्यमियों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उद्योग विभाग द्वारा राशि का अंतरण, रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव का भी आयोजन होगा।  सीएम मोहन दोपहर 1.15 बजे भोपाल पुलिस कमिश्नर ऑफिस से हर घर तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। दोपहर 3 बजे भोपाल से इंदौर के लिए मुख्यमंत्री रवाना होंगे। दोपहर 3.30 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में न्यू कॉग्निजेंट डिलेवरी सेंटर का उद्घाटन करेंगे। शाम 4.55 बजे निजी स्कूल में आयोजित चतुर्थ शिक्षा केंद्र का शुभारंभ करेंगे। शाम 6.45 बजे इंदौर से भोपाल के लिए सीएम मोहन यादव रवाना होंगे।

 
 
 
 
और पढ़ें ...

मध्य प्रदेश में मंत्रियों को दिए जिलों के प्रभार,सीएम डॉ. मोहन यादव को इंदौर, यहां देख लिस्ट

मध्य प्रदेश :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देर रात मंत्रियों को जिले के प्रभार दे दिए। उन्होंने अपने पास इंदौर जिले का प्रभार रखा है।गृह जिले उज्जैन का प्रभार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल को दिया है।उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को जबलपुर व देवास और राजेंद्र शुक्ला को सागर व शहडोल का प्रभारी बनाया है। भोपाल और राजगढ़ जिले का प्रभार चेतन कुमार काश्यप, ग्वालियर और बुरहानपुर तुलसीराम सिलावट और छिंदवाड़ा व नर्मदापुरम जिले का प्रभार राकेश सिंह को दिया है।

किसे कहां का मिला प्रभार

  • विजय शाह- रतलाम, झाबुआ
  • कैलाश विजयवर्गीय – सतना, धार
  • प्रहलाद सिंह पटेल – भिंड, रीवा
  • करण सिंह वर्मा – मुरैना, सिवनी
  • उदय प्रताप सिंह – बालाघाट, कटनी
  • संपतिया उइके – सिंगरौली, आलीराजपुर
  • एंदल सिंह कंषाना – दतिया, छतरपुर
  • निर्मला भूरिया – मंदसौर, नीमच
  • गोविंद सिंह राजपूत – नरसिंहपुर, गुना
  • विश्वास सारंग – खरगोन, हरदा
  • नारायण सिंह कुशवाहा – शाजापुर, निवाड़ी
  • नागर सिंह चौहान – आगर, उमरिया
  • प्रद्युमन सिंह तोमर – शिवपुरी पांढुर्णा
  • इंदर सिंह परमार – पन्ना, बड़वानी
  • राकेश शुक्ला – शिवपुरी, अशोकनगर
  • रामनिवास रावत – मंडला, दमोह
  • कृष्णा गौर – सीहोर, टीकमगढ़
  • धर्मेंद्र सिंह लोधी – खंडवा
  • दिलीप जायसवाल- सीधी
  • गौतम टेटवाल – उज्जैन
  • लखन पटेल – विदिशा, मऊगंज
  • नारायण सिंह पंवार – रायसेन
  • नरेंद्र शिवाजी पटेल – बैतूल
  • प्रतिमा बागरी – डिंडौरी
  • दिलीप अहिरवार – अनूपपुर
  • राधा सिंह – मैहर।

इन्हें मिला केवल एक जिले का प्रभार
सीएम डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ मंत्रियों को दो जिलों का प्रभार दिया है। बाकी 8 मंत्रियों को केवल एक जिले का प्रभारी बनाया गया है। इनमें धर्मेंद्र सिंह लोधी को खंडवा, दिलीप जायसवाल को सीधी, गौतम टेटवाल को उज्जैन, नारायण सिंह पंवार को रायसेन, नरेंद्र शिवाजी पटेल को बैतूल, प्रतिमा बागरी को डिंडौरी, दिलीप अहिरवार को अनूपपुर और राधा सिंह को मैहर जिले का प्रभारी बनाया गया है।

और पढ़ें ...

चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम आया जेल से बाहर...इतने दिन की मिली फरलो

हरियाणा : सरकार एक बार फिर रेप और मर्डर केस में जेल में बंद राम रहीम पर मेहरबान हुई है। हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी है। विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम को ये फरलो दी गई है। राम रहीम सुनारिया जेल से बाहर आ गया है।

बता दें कि पिछले दिनों पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) की उस याचिका का निपटारा कर दिया था। इस याचिक में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को अस्थायी रूप से रिहा किए जाने को चुनौती दी गई थी। न्यायालय ने कहा कि अस्थायी रिहाई की याचिका पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा बिना किसी मनमानी या पक्षपात के विचार किया जाना चाहिए।

19 जनवरी को दी गई थी 50 दिन की परोल
शीर्ष गुरुद्वारा संस्था एसजीपीसी ने सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की अस्थायी रिहाई के खिलाफ याचिका दायर की थी। एसजीपीसी ने तर्क दिया था कि डेरा प्रमुख हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों के लिए कई सजाएं काट रहा है और अगर उसे रिहा किया गया तो इससे भारत की संप्रभुता और अखंडता खतरे में पड़ जाएगी और सार्वजनिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। राम रहीम अपनी दो अनुयायियों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है और रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है। उसे 19 जनवरी को 50 दिन की परोल दी गई थी।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 13 August 2024: आज इन राशि वालों की आय में होगा इजाफा...पढ़ें मंगलवार का दैनिक राशिफल

13 August 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि अष्टमी और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज शाम 4 बजकर 33 मिनट ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा। इसके आलावा आज भौमव्रत और दुर्गाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कोई नया के सहाथ लगेगा। आज खास लोगों के बीच किसी नई गतिविधि को लेकर गंभीर चर्चा होगी, जो कि सकारात्मक रहेगी। आज किसी मामले को लेकर विचारों में भावुकता रहेगी। आज कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना कर सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों को धैर्य और शांति से काम करेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज व्यवसायिक काम समय पर बनते जाएंगे। विदेश संबंधी व्यवसाय में परिस्थितियां आपके अनुकूल होने के आसार हैं। आज ऑफिस में सहयोगियों की कार्यकुशलता से टारगेट समय पर हासिल हो जाएगा। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:

आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। आज आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे आपका लेखन और अच्छा होगा। आज आपकी बातें दूसरों पर प्रभाव डालेगी। आज रोजमर्रा कामों से हटकर कुछ नया सीखने में समय बीतेगा। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदी में लाभ की आज बेहतर स्थिति है। आध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों के लिए आपका रुझान बढ़ेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि:

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। थोड़ी से बात पर परेशान होने के बजाय उसका हल ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको सॉल्युशन मिल जायेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रो के लिए दिन अच्छा है। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। आज आपकी धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज व्यवसाय में अतिरिक्त आय का कोई साधन बनने वाला है। इस राशि वालों अहर आपका पार्टनरशिप करने का प्लान है तो ये डील आपके लिए फायदेमंद होगी। अधिकतर समय मार्केटिंग और बाहर की गतिविधियों में बीतेगा। इस राशि के सरकारी नौकरी में लोग अपने कार्यभार से संतुष्ट रहेंगे। आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलेगी। आज आपजो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। आज आप का स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज ध्यान रखें कि अगर प्रयासरत कार्यों में कोई व्यवधान आता है तो इसकी वजह आपकी एकाग्रता में कमी होगी। आज सम्मानित और प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने से आपको कई नए विषयों की जानकारी मिलेगी। आज घर के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी संभव है। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। आस-पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में आपका वर्चस्व रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम हल होगा। आज नकारात्मक लोगों से दूर रहेंगे और आलस की स्थिति से बचेंगे तो आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज बेवजह की आवाजाही अवॉयड करेंगे तो फायदा होगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज कार्यों को सुचारु रूप से करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। हालांकि सही समय पर उचित निर्णय लेने से आपकी काफी समस्याएं हल भी हो जाएंगी। इस समय कोई नया कार्य शुरू न करें, आज के कामों को ही व्यवस्थित करने पर ध्यान देंगे। ऑफिस में आपका प्रभुत्व बना रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि:

आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, न ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से आपकी चिंता बढ़ सकती है जिसे आप किसी की सहायता से सुलझा लेंगे। परिस्थितियों को गुस्से में हल न करें, धैर्य रखेंगे तो सब जल्दी ही ठीक हो जायेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाने की योजना बनायेंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 1

मकर राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। छत्रों को आज बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। आज आप लेनदेन को स्थगित रखेंगे तो आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। इस राशि के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। आपका कोई पुराना दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 5

कुंभ राशि:

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपका खुशनुमा दिन बीतेगा। घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगें। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है। कोई आपके काम की शिकायत कर सकता है। आज किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि:

आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज व्यक्तिगत काम के समय आप घबराने की बजाय परिस्थितियों का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे और इसमें आप सफल भी होंगे। परिवारिक सदस्य की किसी उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज कोई अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 7
और पढ़ें ...