सियासत
कावड़ यात्रा में शामिल हुए विधायक सबनानी
कहा मिलती है शिवजी की विशेष कृपा
भोपाल। सावन के पवित्र महीने में शिव भक्तों द्वारा भगवान शिव को मनाने के लिए उपवास व्रत के साथ ही कावड़ यात्रा निकालने का अपना अलग ही महत्व है भगवान भोलेनाथ के भक्तों द्वारा विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन विनोद तिवारी-8319677689 पिपलेश्वर महादेव मंदिर नेहरू नगर चौराहे से किया गया यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सिद्धेश्वरी मंदिर पहुंचेगी यात्रा के आयोजक राजेंद्र राठौड़ द्वारा यात्रा में सम्मिलित सभी शिव भक्तों का स्वागत किया गया। विशाल कावड़ यात्रा के मुख्य संरक्षक व दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि सावन का यह पवित्र महिना अति शुभ होता है यह महिना भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए अति महत्वपूर्ण माना गया है कावड़ यात्रा से शिवजी की विशेष कृपा मिलती है सनातन धर्म के सभी तीज त्यौहार लोगों में उत्साह के साथ ही भाईचारा बनाए रखते हैं हमारे सभी त्योहार हमें प्रकृति से जोड़ते हैं इसलिए हमें प्रकृति के संरक्षण का विशेष ध्यान रखना चाहिए और सावन के इस महिने में अधिक से अधिक पौधारोपण कर धरती का श्रृंगार करना चाहिए, कावड़ यात्रा के इस शुभ अवसर पर मैं भगवान महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि हम सभी पर अपनी कृपा दृष्टि इसी प्रकार बनाए इस शुभ अवसर पर हजारों की संख्या में शिव भक्त सम्मिलित रहे।
Aaj Ka Panchang: आज 7 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 7 अगस्त 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण
तिथि
शुक्ल पक्ष तृतीया - अगस्त 06 07:52 PM- अगस्त 07 10:06 PM
शुक्ल पक्ष चतुर्थी - अगस्त 07 10:06 PM- अगस्त 09 12:37 AM
नक्षत्र
पूर्व फाल्गुनी- अगस्त 06 05:44 PM- अगस्त 07 08:30 PM
उत्तर फाल्गुनी- अगस्त 07 08:30 PM- अगस्त 08 11:34 PM
योग
परिघ- अगस्त 06 10:59 AM- अगस्त 07 11:41 AM
शिव- अगस्त 07 11:41 AM- अगस्त 08 12:38 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:04 AM
सूर्यास्त- 7:01 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 07 8:16 AM
चन्द्रास्त- अगस्त 07 8:58 PM
अशुभ काल
राहू- 12:32 PM- 2:09 PM
यम गण्ड- 7:41 AM- 9:18 AM
कुलिक- 10:55 AM- 12:32 PM
दुर्मुहूर्त- 12:06 PM- 12:58 PM
वर्ज्यम्- 04:37 AM- 06:25 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 01:21 PM- 03:08 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:28 AM- 05:16 AM
Aaj Ka Rashifal 7 August 2024 : आज इन राशियों के जीवन में होगी खुशियों की बौछार...जानें अपनी राशि का हाल
Aaj Ka Rashifal 7 August 2024: वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. आज 7 अगस्त दिन बुधवार है.
मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज का दिन कुछ उलझनें लेकर आएगा. आज परिवार में माहौल अच्छा रहेगा. भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा. किसी तरह का निवेश बिजनेस में करने से बचें.
वृषभ राशि: वृषभ राशि के लिए दिन बढ़िया रहेगा. परिवार में सब ठीक रहेगा. घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है. समाज में सम्मान मिल सकता है. छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें. करीबी दोस्त के साथ मनमुटाव हो सकता है.
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए बुधवार का दिन मिला-जुला रहने वाला है. सेहत खराब हो सकती है, ध्यान रखें. कहीं पर पैसे का निवेश कर सकते हैं. आज किसी को भी पैसे उधार नहीं दें, अटक सकते हैं.
कर्क राशि: कर्क राशि के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा. नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं. घर में किसी मेहमान का आना हो सकता है. युवा अपने करियर पर फोकस रखें. आप अपने पारिवारिक समस्याओं को घर से बाहर न जाने दें.
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए कल का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अनुकूल रहने वाला है. आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. घर से बाहर निकलें तो बड़ों का आशीर्वाद लें. राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है.
कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. हरियाली तीज पर आपके घर में रौनक रहेगी. सरकारी नौकरी में पदोन्नति होगी. छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें. ऑफिस में किसी बात पर तनाव हो सकता है.
तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए दिन थोड़ा सा तनाव भरा हो सकता है. हरियाली तीज पर घर में पूजा पाठ भव्य स्तर पर हो सकता है. वाहन चलते समय अपना ध्यान ना भटकने दे. अन्यथा गंभीर दुर्घटना हो सकती है.बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को नौकर चाकर का सुख मिल सकता है.
वृश्चिक राशि: इन जातकों के लिए बुधवार का दिन बढ़िया रहेगा. राजनीति से जुड़ें हैं तो आपको पहचान मिलेगी. युवा अपने गुस्से पर काबू रखें. परिवार में किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है. दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे. सेहत खराब रहेगी, ध्यान रखें.
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए दिन हल्का रहेगा. सेहत नरम रहेगी. समाज में आपका नाम होगा. नया काम शुरू कर सकते हैं. परिवार में किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है. खानपान का ध्यान रखें.
मकर राशि: मकर राशि के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, उन्हें प्रमोशन मिलने की संभावना है. छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें. आज नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं.
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए दिन शानदार रहेगा. महिलाएं आज खूब खुश रहेंगी. घर में भक्तिमय माहौल रहेगा. नई नौकरी का ऑफर आ सकता है. कुछ खरीदने का प्लान कर सकते हैं.सेहत ठीक रहेगी.
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है.ससुराल पक्ष से आपको उपहार मिलने की संभावना है. बिजनेस में मुनाफा होगा. पुराना कोई कानूनी मामला सुलझ सकता है.
MP विधानसभा ने 6 समितियों का गठन किया, सभापति और सदस्यों के नाम की घोषणा, इन विधायकों को मिली जगह
भोपाल: MP विधानसभा ने 6 समितियों का गठन किया, सभापति और सदस्यों के नाम की घोषणा, इन विधायकों को मिली जगहकर दिया है जिसमें एक सभापति 11 – 11 सदस्यों को नियुक्ति की गई है, जिन विधायकों को इन समितियों में जगह दी गई है वे सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी दलों के हैं, मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव के हस्ताक्षर से जारी इन समितियों के नाम लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज लेखा समिति, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण संबधी समिति एवं पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समितियां है।

विधानसभा ने लोक लेखा समिति में भंवर सिंह शेखावत को सभापति सभापति बनाया है, प्राक्कलन समिति के सभापति अजय विश्नोई को बनाया है वहीं सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति का सभापति सुश्री उषा ठाकुर को बनाया है इसी तरह स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज लेखा समिति के लिए रमेश मेंदोला को सभापति नियुक्त किया है, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण संबधी समिति के लिए बिसाहूलाल सिंह को सभापति की जिम्मेदारी दी गई है और पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति का सभापति महेंद्र हार्डिया को बनाया है।

विधानसभा ने लोक लेखा समिति में भंवर सिंह शेखावत को सभापति सभापति बनाया है, प्राक्कलन समिति के सभापति अजय विश्नोई को बनाया है वहीं सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति का सभापति सुश्री उषा ठाकुर को बनाया है इसी तरह स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज लेखा समिति के लिए रमेश मेंदोला को सभापति नियुक्त किया है, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण संबधी समिति के लिए बिसाहूलाल सिंह को सभापति की जिम्मेदारी दी गई है और पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति का सभापति महेंद्र हार्डिया को बनाया है।
पंखा, कुर्सी, आरओ, गद्दा और डेगची तक उठा ले गए प्रदर्शनकारी
पीएम हाउस से लूट ले गए सामान
कई विडियो सामने आए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री आवास में घुसे उपद्रवी पंखा, कुर्सी, आरओ, गद्दा और डेगची तक ले जाते देखे गए। कुछ तो पीएम हाउस के अंदर पाले गए जानवरों और मछलियों तक को उठा ले गए। समाचार एजेंसी एएफपी ने हसीना के एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया कि शेख हसीना को हेलीकॉप्टर से पीएम हाउस से निकाला गया। प्रधानमंत्री शेख हसीना 2009 से बांग्लादेश की सत्ता पर काबिज थी, लेकिन पिछले महीने देश में नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्रों ने आंदोलन शुरू किया, जो देखते ही देखते हसीना हटाओ आंदोलन में बदल गया।
क्या आप भी कर रहे है 7 सीटर कार खरीदने का प्लान ! कम कीमत में ये हैं धांसू ऑप्शन
मारुति सुजुकी एर्टिगा
)
मारुति सुजुकी एर्टिगा अपनी विश्वसनीयता और फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है. यह कार पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स में उपलब्ध है. एर्टिगा में स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम, एबीएस और एयरबैग्स जैसी सुविधाएं हैं जो इसे सेफ्टी के मामले में भी बेहतरीन बनाती हैं. इसकी कीमत 8 लाख से शुरू होकर 10 लाख के बीच है, जो इसे बजट फ्रेंडली बनाता है.
महिंद्रा बोलेरो
)
महिंद्रा बोलेरो अपनी मजबूती और रफ एंड टफ नेचर के लिए जानी जाती है. यह खासकर ग्रामीण इलाकों में बहुत लोकप्रिय है. इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन है और इसका माइलेज भी अच्छा है. बोलेरो की शुरुआती कीमत 9 लाख रुपये के करीब है, जो इसे बजट में भी फिट कर देता है.
रेनॉल्ट ट्राइबर
)
रेनॉल्ट ट्राइबर 7 सीटर कार सेगमेंट में एक उभरता हुआ नाम है. इसकी मॉड्यूलर सीटिंग अरेंजमेंट और स्मार्ट इंटीरियर्स इसे खास बनाते हैं. इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन है और इसकी कीमत लगभग 5.50 लाख से शुरू होती है. ट्राइबर का माइलेज भी बहुत अच्छा है, जिससे यह मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन जाता है.
महिंद्रा बोलेरो नियो
)
महिंद्रा बोलेरो नियो एक 7 सीटर कार है, जिसकी कीमत 9.95 लाख से 12.15 लाख रुपये के बीच है. यह कार अपनी मजबूती और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है.
मारुति ईको
)
मारुति ईको एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन है, जिसकी कीमत 5.32 लाख से 6.58 लाख रुपये के बीच है. यह कार अपनी कम कीमत और अच्छे माइलेज के लिए जानी जाती है.
BREAKING: राजधानी में कल रहेगी आधे दिन की छुट्टी, आदेश जारी
राजस्थान : राजधानी पिंक सिटी जयपुर शहर में कल 7 अगस्त को को तीज के त्योहार के दिन जयपुर स्थित राज्य सरकार के समस्त कार्यालयों, राजकीय उपक्रमों, शिक्षण संस्थानों में आधे दिन का अवकाश रहेगा। आपको बता दें की जयपुर में तीज की सवारी पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इस बार जयपुर में 7 अगस्त को तीज मनाया जाएगा। 6 अगस्त को तीज माता का सिंजारा मनाया जा रहा है।
जयपुर में 7 अगस्त को मनाया जाएगा तीज महोत्सव
छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध धार्मिक नगरी जयपुर में 7 अगस्त को हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। तीज के त्योहार पर जनानी ड्योढ़ी से 7 और 8 अगस्त को परंपरागत शाही लवाजमे के साथ तीज की सवारी निकलेगी। सवारी त्रिपोलिया गेट से निकलकर त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए तालकटोरा पहुंचेगी। तीज की सवारी के दौरान 150 कलाकार राजस्थानी लोक नृत्यों की प्रस्तुति देंगे। इस बार सवारी से पहले ही छोटी चौपड़ और तालकटोरे की पाल लोक नृत्य शुरू हो जाएंगे।
तीज की सवारी का होगा लाइव प्रसारण
उप निदेशक पर्यटन उपेन्द्र सिंह शेखावत के अनुसार इस बार तीज की सवारी को लेकर खास तैयारी की गई है। पहली बार पर्यटन विभाग के सोशल प्लेटफार्म पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिससे देश और विदेश में घर बैठे लोग भी इसे देख सकेंगे। जयपुर शहर में कुछ जगहों पर एलईडी स्क्रीन पर भी सवारी दिखाने की तैयारी कर रहे हैं।
कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया की कुर्सी पर संकट: राज्यपाल ले सकते हैं बड़ा फैसला
जेल से फरार हुए 500 कैदी Bangladesh में हिंसा के बीच उपद्रवियों ने कम से कम छह पुलिस स्टेशनों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।
जेल से फरार हुए 500 कैदी
बांग्लादेश में हिंसा में कम से कम 135 लोगों के मारे जाने का अनुमान है। उत्तरी बांग्लादेश के शेरपुर जिले में लाठियों से लैस एक भीड़ ने जिला जेल में घुसकर 500 से अधिक कैदियों को छुड़ा लिया। वहीं, चटगांव में उपद्रवियों ने कम से कम छह पुलिस स्टेशनों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।
कौन हैं मोहम्मद यूनुस जो बन सकते हैं बांग्लादेश पीएम,हसीना आज लंदन के लिए होंगी रवाना
बांग्लादेश :- बांग्लादेश में पिछले कुछ समय से बवाल मचा हुआ है. नतीजा ये हुआ कि देश में तख्तापलट हो गया है. शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद अब सवाल उठ रहा है कि हसीना के बाद देश का पीएम कौन होगा.
यूनुस और ग्रामीण बैंक को एक साथ माइक्रो क्रेडिट के माध्यम से नीचे से आर्थिक और सामाजिक विकास करने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था. साल 2009 में उन्हें यूनाइटेड स्टेट्स प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया था. 2010 में उन्हें कांग्रेसनल गोल्ड मेडल दिया गया. इसके साथ ही उन्हें कई और भी अवॉर्ड मिल चुके हैं.1961 से 1965 तक उन्होंने बांग्लादेश के चटगांव विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की. उन्होंने वेंडरबिल्ट विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री हासिल की. बांग्लादेश में उन्होंने ग्रामीण बैंक की स्थापना की और माइक्रो ऋण कार्यक्रम भी शुरू किया था. साल 18 फरवरी 2007 को मोहम्मद यूनुस ने नागरिक शक्ति नाम से एक राजनीतिक पार्टी बनाई थी. मोहम्मद यूनुस को श्रम कानून के उल्लंघन के आरोप में बांग्लादेश की एक कोर्ट ने 6 महीने की सजा भी सुनाई थी.-
ग्लासगो कैलेडोनियन विश्वविद्यालय के चांसलर रहे
2011 में उन्होंने सास्किया ब्रुइस्टेन, सोफी ईसेनमैन और हंस रीट्ज के साथ मिलकर यूनुस सोशल बिजनेस – ग्लोबल इनिशिएटिव्स की सह-स्थापना की. साल 2012 में उन्हें स्कॉटलैंड के ग्लासगो कैलेडोनियन विश्वविद्यालय का चांसलर बनाया गया. 2018 तक वह इस पद पर रहे. 1998 से 2021 तक उन्होंने संयुक्त राष्ट्र फाउंडेशन के निदेशक मंडल के सदस्य के तौर पर भी काम किया.
BREAKING : बांग्लादेश में बवाल के बीच राष्ट्रपति ने जेल में बंद पूर्व PM खालिदा जिया को रिहा करने के दिए आदेश
ढाका : बांग्लादेश में बवाल के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है, राष्ट्रपति ने जेल में बंद पूर्व PM और विपक्षी नेता खालिदा जिया को रिहा करने का आदेश दिया है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सेना ने कहा है कि बांग्लादेश में मंगलवार सुबह कर्फ्यू खत्म हो जाएगा. स्कूल और व्यवसाय फिर से खुलेंगे.
बता दें बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट होने के बाद अब वहां के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने पूर्व पीएम और प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया (Khaleda Zia) को जेल से रिहा करने का आदेश दिया है. राष्ट्रपति ने एक आदेश जारी कर उन्हें तत्काल जेल से निकालने का आदेश दिया है
Aaj Ka Panchang 06 August 2024: मंगला गौरी व्रत आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पूरा पंचांग
Aaj Ka Panchang 06 August 2024: आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. दैनिक पंचांग के इस भाग में हम जानेंगे 06 अगस्त 2024, मंगलवार दिन के विषय में. पंचांग के अनुसार, आज सावन का मंगला गौरी व्रत है. आइए जानते हैं, दिनभर के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.
तिथि
द्वितीया – 07:52 पी एम तक
आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय : 05:45 ए एम
सूर्यास्त का समय : 07:08 पी एम
चंद्रोदय का समय: 07:12 ए एम
चंद्रास्त का समय : 08:28 पी एम
नक्षत्र :
मघा – 05:44 पी एम तक
आज का करण :
बालव – 06:54 ए एम तक
कौलव – 07:52 पी एम तक
आज का योग
वरीयान् – 11:00 ए एम तक
आज का वार : मंगलवार
आज का पक्ष : शुक्ल पक्ष
हिन्दू लूनर दिनांक
शक सम्वत:
1946 क्रोधी
विक्रम सम्वत:
2081 पिङ्गल
गुजराती सम्वत:
2080
चन्द्रमास:
श्रावण – पूर्णिमान्त
श्रावण – अमान्त
आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)
आज अभिजित मुहूर्त 12:00 पी एम से 12:54 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 02:41 पी एम से 03:34 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 04:21 ए एम से 05:03 ए एम तक और सायाह्न सन्ध्या 07:08 पी एम से 08:12 पी एम तक रहेगा.
आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)
दुर्मुहूर्त 08:26 ए एम से 09:19 ए एम, 11:23 पी एम से 12:06 ए एम, अगस्त 07 तक रहेगा. राहुकाल 03:47 पी एम से 05:28 पी एम तक रहेगा. गुलिक काल 12:27 पी एम से 02:07 पी एम तक रहेगा.
Aaj Ka Rashifal 6 August 2024: इन राशि के जातकों के लिए बेहद ही मंगलकारी रहेगा मंगलवार का दिन...पढ़िये आज का अपना राशिफल
06 August 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 7 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजे तक वरियान योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 44 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौमव्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है कि आज आपको करियर से रिलेटेड कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कॉलेज में आपकी एक्टिविटी से आपके दोस्त खुश होंगे। आज आप शाम का समय किसी व्यक्ति से मिलेंगे जिससे किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर डिस्कस करेंगे। आज आपको किसी मामले में समझदारी से फैसला लेना होगा, क्योंकि यह आपके भविष्य में अड़चनें भी पैदा कर सकता है।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 7
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी नहीं तो आपका काम अधूरा रह भी सकता है। जो लोग आपको अभी तक ताना दे रहे थे आज उनको कुछ कर दिखाने का दिन है, आप जिस भी काम को क्र्नेगे उसमे आपको सफलता के योग बन रहे हैं। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 2
मिथुन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमानें का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपके जीवनसाथी कोई जरूरतका सामान आपको गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा को आयोजित कर सकते हैं।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 3
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए समान्य रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको ख़ुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 9
सिंह राशि: आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 7
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है।आज का दिन आपके फेवर में रहने से आपको ख़ुशी होगी जिस काम का रिजल्ट अभी तक आपको निराश कर रहा था उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आज आपकी संतान को खुश देखकर आपको भी ख़ुशी होगी। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा. सेहत के मामले में सावधान रहें।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 1
तुला राशि: आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी, अधिक आमदनी मिलेगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, प्रमोशन होने के चांस है। बिजनेस के सारे रुके हुए कामों को आज आप पूरा कर लेंगे, आपकी टेंशन कम होगी। घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों का प्लान आज कामयाब होने का योग बन रहा है। आज आप घर के बड़े-बुजुर्गों का खास ख्याल रखेंगे आपको भी अच्छा लगेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 9
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेसमैन आज अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे बड़े व्यापारी से डील फाइनल करेंगे। राजनीति के कामों में आज आप ज्यादा रूचि लेंगे, आपके अच्छे कामों की आज तारीफ़ होगी। सोशल मीडिया से जुड़कर लोग अपनी अलग पहचान बनाएंगे। घर से निकलते समय माता जी से मिलकर ही निकले जिससे आपका दिन अच्छा और खुशहाली भरा रहेगा।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 2
धनु राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह ख़ुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज की शाम परिवार वालों के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आपको माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। इस राशि की कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 2
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी व्यक्ति से बातचीत करके ख़ुशी मिलेगी साथ ही आप कुछ नया भी सीखने को पाएंगे। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को भी ठेस न पहुचे। आज आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए किसी की मदद मांगेगे, आपको निराश होने की जरूरत नही होगी आपका काम बन जायेगा। आज भावुकता में लिए गए किसी निर्णय के लिए आपको पछतावा हो सकता है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 5
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा.. आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक-दुसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा। आज किसी को दिए पैसे आपको मिल जायेंगे इससे आपको आर्थिक सपोर्ट मिलेगा साथ ही आप कुछ नया खरीदने का विचार करेंगे। आज कार्यस्थल पर आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा लेकिन शाम का समय आपके लिए बेहतरीन साबित होगा आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
- शुभ रंग- मैरून
- शुभ अंक- 2
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप ऑफिस में किसी काम को आसानी से करेंगे जिससे आपके जूनियर और सीनियर सभी तारीफ करेंगे, आपका कॉन्फिडेंस बढेगा साथ ही आपकी रेस्पेक्ट में भी इजाफा होगा। आज किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको खुशी होगी, शाम को किसी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते हैं। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना होगी, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 6
BREAKING: एक ही परिवार के 4 बैगाओं की मौत...जानिए क्या है पूरा मामला
अनूपपुर :- जिले में वैसे तो अनूपपुर स्वास्थ विभाग अपनी कामयाबी के डींगे हाक खुद की पीठ थपथपाते थकता नहीं है ! लेकिन शायद ही बीते कुछ वर्षो में जिले के बैगा जनजातीय क्षेत्रों में डायरिया की वजह से दर्जनों मौते न हुई हो ! चाहे ग्राम महोरा, कालाडाही, आमटोला, गढ़ीददार, चौरादादर,चारकुमार जैसे गांवो मे पहले देखने को मिला है। उसी क्रम में इस वर्ष की पहली चपेट ग्राम सालार गोंडी में दिखाई दी। जहाँ एक ही परिवार के गर्भवती महिला समेत 4 लोगो की मौत हो गई।
वही बचे अन्य 4 गंभीर रूप से डायरिया ग्रसित होने पर रेफर किया गया है।
अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत करपा के समुदायिक स्वास्थ केंद्र में आने वाले ग्राम सालारगोंदी में डायरिया का प्रकोप तबाही मचा रहा है बीते दिन दो दिनों में एक ही परिवार के 4 लोग काल के गाल में समा गए। जिसमे मां,बेटा,बहु और पेट में पल रहा 8 माह का नाती सामिल है ! जिसने अभी आंखे भी नही खोली थी वह स्वास्थ विभाग व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की लापरवाही से दुनिया झोड़ गया । इसी परिवार के बचे 4 लोग गंभीर पीड़ित पाए गए है जिन्हे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
बैगा जनजाति निवास वाले स्थानों में न तो शुद्ध पेय जल की व्यवस्था है और ना ही इन्हें सुगमता से इलाज मुहैया होता है यही वजह है की प्रति वर्ष 50 से अधिक जाने डायरिया,मलेरिया हैजा जैसी बीमारियों से जाति है विभाग तो अपना पल्ला झाड़ा लेते है लेकिन पीड़ित परिवार सदमे से कभी नही उभर पता, जहां अभी दो दिन के अंदर 4 मौतें हुई है वहा दर्जनों डायरिया से पीड़ित लोग बिना इलाज व गंदे पानी के साथ जीना और मरना के बीच फसे हुए है।जब इस पूरे मामले पर हमारी टीम ने पीड़ित परिवार से बात की तब उन्होंने बताया की मरने वालो को उल्टी दस्त की समस्या रही है लेकिन स्वास्थ विभाग अपना पल्ला झाड़ा रहा है।
शराब घोटाला केस : सीएम केजरीवाल को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने सीबीआई द्वारा की गई केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया था और कहा था कि यह नहीं कहा जा सकता कि यह बिना किसी उचित कारण के किया गया था। हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल की जमानत याचिका का भी निस्तारण कर दिया था और उन्हें राहत के लिए निचली अदालत में जाने की स्वतंत्रता दी थी।
HC फैसला सुरक्षित रखा था
हाई कोर्ट ने सीबीआई द्वारा की गई केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर अपना आदेश 17 जुलाई को सुरक्षित रखा था। आप ने कहा, “केजरीवाल इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें आबकारी नीति से जुड़े ईडी के धनशोधन मामले में पहले ही अंतरिम जमानत दे दी है।”
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से राज्यपाल रमेन डेका ने की सौजन्य मुलाकात
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में राज्यपाल रमेन डेका ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह को राज्यपाल रमेन डेका ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।
