देश विदेश

छत्तीसगढ़ लोक सभा की 11 सीटों का अपडेट*

*छत्तीसगढ़ लोक सभा की 11सीटों का अपडेट* छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में 10 में बीजेपी का कब्जा एक में कांग्रेस आगे रायपुर से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल 5,46,195 वोट से आगे कांग्रेस को कोरबा की एकमात्र सीट श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के माध्यम से मिल रही है जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सरोज पांडे को 41 163 मतों के भारी अंतर से पीछे कर दिया है | बस्तर से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप 55,078 मत से आगे बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू 1,53,356 वोट से आगे दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 4,31,963 वोट से आगे जांजगीर-चांपा से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े 58771 से आगे कांकेर से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग 1884 वोट से आगे कोरबा में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 34,890 वोट से आगे महासमुंद से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी 145183 वोट से आगे रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया 2,40,0391 वोट से आगे राजनांदगांव से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय 44635 वोट से आगे सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज 64,822 वोट से आगे
और पढ़ें ...

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए पंडित प्रदीप मिश्रा

शिव महापुराण के कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने रायपुर के अमलेश्वर में आयोजित कथा के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से अपील की है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए भविष्य में भारत के पाठ्यक्रमों में गौ माता का पाठ पटाया जाए |
और पढ़ें ...

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बजट को मछली पालन के केज बनाने की सब्सिडी में दिखा दिया खर्च

*बिहार में लालू के चारा घोटाले को कांग्रेस सरकार ने पीछे छोड़ा,मछली पालन में भी घोटाला कर डाला:केदार कश्यप* *शराब, कोयला, राशन ,गोबर* , *डीएमएफ के बाद अब कांग्रेस का* *मछली पालन घोटाला सामने आया: केदार कश्यप* *कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के संसाधनों में बड़ी लूट की हर वर्ग का हक मारा: केदार कश्यप* *भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों का बुरा हाल होगा:केदार कश्यप* *रायपुर।* छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश में कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार के मछली पालन के नाम पर एक नए घोटाले के ताजातरीन खुलासे के बाद कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा है कि आदिवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने वाले नक्सल बजट से मत्स्य विभाग में बड़ा खेल पिछली भूपेश सरकार ने करके मछली पालन के केज बनाने में घोटाला तो किया ही, उस योजना की सब्सिडी किसान की जगह फर्म को दे दी!। श्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश में गोबर के नाम पर शर्मनाक घोटाला करने वाली पिछली कांग्रेस सरकार ने मछली पालन के केज तक में भी घोटाला करके अपने भ्रष्ट राजनीतिक चरित्र का एक और काला अध्याय अपने शासनकाल में रचा है। प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लिए आए बजट को मछली पालन के केज बनाने की सब्सिडी में खर्च कर दिया गया। यही नहीं, सब्सिडी किसानों के खाते के बजाय सीधे फर्म को भेजने का कारनामा करने वाला अधिकारी आज मछली पालन कर रहा है। श्री कश्यप ने कहा कि भ्रष्टाचारियों ने यह कारनामा उस फंड में कर दिया है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास और रोजगार के लिए भेजा गया था। कांग्रेस शासनकाल में किसानों के उत्थान के नाम पर आई रकम से अफसर और कर्मचारियों ने अपना उत्थान कर लिया। राजनांदगांव में पिंजड़े में मछली पालन (केज कल्चर) के नाम पर करीब 5 करोड़ का घोटाला सामने आने को बेहद गंभीर बताते हुए श्री कश्यप ने कहा कि सरकार के रिकॉर्ड में दर्ज हितग्राहियों को पता ही नहीं है कि उनके नाम से मछली पालन किया जा रहा है। मछली पालन भी ऐसा कि न तो मछली का पता और न ही तालाब में लगे केज का। केज कल्वर के नाम से अनुदान की रकम में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि अजा-जजा समाज के लोगों का हक कांग्रेस ने मारा और इसका जीता-जागता उदाहरण यह मामला है। ऐसे कई मामले हैं जो चीख-चीखकर यह बता रहे हैं कि कांग्रेस सरकार की नुमाइंदगी में चहुँओर किस तरह लूट मची थी! छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कि भ्रष्टाचारी सरकार ने कोयला घोटाला, शराब घोटाला ,गोबर घोटाला ,डीएफ घोटाला, राशन घोटाला और ऐसे कई घोटाले करने के बाद मछली पालन के नाम पर भी घोटाला किया, कांग्रेस पार्टी ने यह ठान लिया था कि छत्तीसगढ़ के लोगों की पाई पाई को लूट लेंगे भाजपा की सरकार में सभी लुटेरों का बराबर हिसाब होगा।
और पढ़ें ...

लंबित प्रकरणों के चिन्हांकित कार्य का मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने किया निरीक्षण*

*मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने लंबित प्रकरणों के चिन्हांकित कार्य का किया निरीक्षण* *न्यायिक एवं रजिस्ट्री अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए मार्गदर्शन* रायपुर, 30 मई 2024/ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिट, सिविल एवं क्रिमिनल शाखा में औचित्यहीन लंबित प्रकरणों के चिन्हांकित कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर न्यायिक एवं रजिस्ट्री अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर उन्हें मार्गदर्शन भी प्रदान किया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में 13 मई से 7 जून तक चल रहे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा के निर्देशानुसार औचित्यहीन लंबित प्रकरणों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है, ताकि वादकार, पक्षकार व्यर्थ मुकदमेबाजी से बच सकें। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार औचित्यहीन लंबित प्रकरणों को चिन्हांकित करने की प्रणाली विकसित की गई है, ताकि चिन्हांकित लंबित प्रकरणों को सुनवाई के पश्चात निराकृत किया जा सके। उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश के निर्देशानुसार रिट क्रिमिनल अपील, क्रिमिनल रिवीजन, अवमानना प्रकरणों एवं अन्य प्रकरणों में औचित्यहीन लंबित प्रकरणों का चिन्हांकन कर उन्हें सूचीबद्ध करने का कार्य किया जा रहा है। प्रकरणों का भौतिक सत्यापन जिला न्यायालय बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी में पदस्थ न्यायिक अधिकारियों तथा उच्च न्यायालय में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी कर रहे हैं। बीते 15 दिनों से चल रहे इस कार्य का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने आकस्मिक निरीक्षण किया और इस कार्य में जुटे अधिकारियों-कर्मचारियों से चर्चा कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। निराकृत प्रकरणों के स्केनिंग पश्चात भौतिक सत्यापन कर कार्य भी किया जा रहा है। मुख्य न्यायाधीश ने इसका भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा निराकृत प्रकरणों का डिजिटल माध्यम से दीर्घावधि तक संधारण हो सकेगा। औचित्यहीन लंबित प्रकरणों के भौतिक सत्यापन के कार्य का मुख्य न्यायाधीश ने बीते 13 मई को भी आकस्मिक निरीक्षण किया था।
और पढ़ें ...

नवीन आरक्षण विधेयक कब तक राजभवन में कैद रहेगा ? - कांग्रेस

*भाजपा की सरकारों ने ओबीसी के अधिकारों को बांटने और छीनने का काम किया है* *वोट बैंक के लिए फर्जी सर्टिफिकेट बनाना भाजपाइयों का चरित्र है* *भाजपा की सरकारों में ओबीसी वर्ग के अधिकारों का हनन हुआ, अनुसूचित जाति, जनजाति के आरक्षण घटाए* रायपुर/27 मई 2024। फर्जी जाति प्रमाण पत्र और आरक्षण के मसले पर भारतीय जनता पार्टी पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि रमन सरकार के दौरान ओबीसी वर्ग के अधिकारों का हनन हुआ। जानबुझकर षडयंत्र पूर्वक उनके अवसर कम किए गए। छत्तीसगढ़ में 2013 में जब भारतीय जनता पार्टी की रमन सिंह की सरकार थी तब मुस्लिम संप्रदाय के 23 जातियों को ओबीसी का सर्टिफिकेट जारी किया गया। ओबीसी आयोग की वेबसाइट में उक्त संदर्भ में अधिसूचना प्रकाशित की गई। यही नहीं प्रधानमंत्री मोदी जी ने एक साक्षात्कार में यह स्वीकार किया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते उन्होंने मुस्लिम संप्रदाय की 70 जातियों को ओबीसी आरक्षण का लाभ दिया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में खड़े होकर स्वीकार किया कि उन्होंने 52 मुस्लिम जातियों को ओबीसी आरक्षण का लाभ दिया। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की कथनी और करनी में अंतर है। हकीकत यह है कि अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने ओबीसी के अधिकारों को बांटने और छीनने का काम किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जितने भी मामले उजागर हुए हैं, लगभग सारे मामले भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल के है। 2003 से 2018 के बीच 267 प्रकरणों में जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। भाजपा नेताओं के संरक्षण में फर्जी जाति प्रमाणपत्र धारीयो को संरक्षण मिला और तत्कालीन भाजपा सरकार की अकर्मण्यता के चलते ही फर्जी प्रमाणपत्र धारी न्यायालय से स्टे पा गए जो आज तक सरकारी नौकरी कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी मूलतः आरक्षण विरोधी है। संघ प्रमुख मोहन भागवत, आरएसएस प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य से लेकर भाजपा के सांसद, मंत्रियों ने समय-समय पर आरक्षण विरोधी जहर उगलते रहे। भारतीय जनता पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार ने आरक्षण के संदर्भ में उच्च न्यायालय में जानबूझकर पक्ष नहीं रखा, सीएस कमेटी की रिपोर्ट और ननकी राम कमेटी के तथ्यों को छुपाया जिसकी वजह से आरक्षित वर्ग का अहित हुआ। यही नहीं अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षण में तो पूर्ववर्ती रमन सरकार ने अनुचित कटौती भी की। छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के लिए उचित आरक्षण के प्रावधान संबंधी नवीन आरक्षण विधेयक पारित किया, जिसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग का आरक्षण 20 प्रतिशत से बढ़कर 32 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत, अनुसूचित जाति का आरक्षण 12 प्रतिशत से बढा़कर 13 प्रतिशत और सामान्य वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले ईओडब्ल्यू के लिए भी चार प्रतिशत के आरक्षण का उपबंध किया था जो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को इशारे पर आज तक राजभवन में लंबित है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को क्या बताना चाहिए की छत्तीसगढ़ की सर्वहारा जनता से वह किस बात का बदला ले रही है आखिर नवीन आरक्षण विधेयक कब तक राजभवन में कैद रहेगा?
और पढ़ें ...

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट : पहली बार हुआ आयोजन

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पहली बार यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट का आयोजन हुआ* *जिला प्रशासन की नेक पहल के लिए प्रतिभागियों ने दिया धन्यवाद, छात्र बोले- यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में मिलेगी बड़ी मदद* *कई अन्य जिलों के छात्रों ने भी दिया मॉक टेस्ट* *उत्साह के साथ प्रतिभागियों ने दो पालियों में दिया मॉक टेस्ट* *218 प्रतिभागी दो पालियों में दिए माॅक टेस्ट* *प्रथम 3 स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार* रायपुर 26 मई 2024। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित यूपीएससी 2024 के लिए निशुल्क मॉक में आज छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला। जिसमें कई अन्य जिलों के छात्रों ने भी मॉक टेस्ट में हिस्सा लिया। छात्रों ने कहा कि ऐसे आयोजन के लिए जिला प्रशासन के नेक पहल से प्रतिभागियो को काफी मदद मिलेगी। सामान्य ज्ञान और सी-सेट के पेपर के माध्यम से मॉक टेस्ट में काफी मदद मिलेगी। इस आयोजन में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर आयोजन में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में काफी उत्साह नजर आया। बेमेतरा निवासी श्री गगन चौबे ने कहा कि यह परीक्षा प्रतिभागियों के लिए काफी सहयोग पूर्ण रहा है। इस टेस्ट से प्रतिभागियों को काफी मदद मिलेगी। रायपुर की सुश्री सृष्टि तिवारी ने कहा कि दूसरे राज्य में यूपीएसी के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाता रहा है। यहां पहली बार ऐसा परीक्षा होने से प्रतिभागियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। राजनांदगांव के श्री देवेश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन से तैयारी करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। 218 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया था, जिसके लिए दो पालियों में यह परीक्षा ली गई। यह मॉक टेस्ट ऑफ लाइन हुआ। युवाओं को वास्तविक परीक्षा के अनुभव के लिए ऑनलाइन के जगह ऑफलाइन मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। मॉक टेस्ट का प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनो भाषा में हुआ। जिला प्रशासन द्वारा मॉक टेस्ट के बाद प्रश्नों के विस्तृत उत्तर भी दिया गया। साथ ही प्रथम 3 स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कालीबाड़ी स्थित जे.आर. दानी कन्या विद्यालय और चौबे काॅलोनी स्थित शासकीय मायाराम सुरजन विद्यालय में हुआ। पहले पाली में सुबह 8 से 10 बजे के मध्य सामान्य अध्ययन और दूसरी पाली में सुबह 11 बजे से 1 बजे के मध्य सी-सेट के टेस्ट हुआ।
और पढ़ें ...

*मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनांदगांव, दुर्ग और महासमुंद में मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा*

*मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनांदगांव, दुर्ग और महासमुंद में मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा* *स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मतगणना कक्षों का किया निरीक्षण* *निर्बाध और सुव्यवस्थित मतगणना के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश* रायपुर 23 मई 2024/ छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज राजनांदगांव, दुर्ग और महासमुंद का दौरा कर आगामी 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने तीनों जिला मुख्यालयों में स्ट्रांग-रूम में रखे ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना हेतु तैयार किए जा रहे मतगणना कक्षों का अवलोकन किया। श्रीमती कंगाले ने निर्बाध और सुव्यवस्थित मतगणना के लिए मतगणना स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रश्मि वर्मा और दुर्ग संभाग के आयुक्त सत्यनारायण राठौर सहित तीनों जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने तीनों जिलों में विधानसभावार मतगणना कक्षों, उम्मीदवारों एवं उनके गणना अभिकर्ताओं की बैठक व्यवस्था, प्रवेश पास, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मॉनिटरिंग, मतगणना के दिन वीडियोग्राफी, सुरक्षा व्यवस्था, बैरीकेडिंग, डाक मतपत्रों तथा वीवीपैट पर्ची की गिनती की व्यवस्था, मीडिया सेंटर तथा उद्घोषणा स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मतगणना हॉल में मोबाइल फोन, आईपेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेगा। मीडिया प्रतिनिधि मीडिया सेंटर तक मोबाइल ले जा सकते हैं। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को छोटे-छोटे समूहों में मतगणना कार्य का अवलोकन कराने निर्देशित किया। श्रीमती कंगाले ने मतगणना स्थल और मतगणना कक्षों की ड्राइंग-डिजाइन का अवलोकन कर निर्वाचन अभिकर्ताओं की सुविधा के लिए इसे मतगणना स्थल में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए जिससे अभिकर्ता अपने निर्धारित मतगणना कक्ष तक सुगमता से पहुंच सके। उन्होंने मतगणना स्थल में विधानसभावार मतगणना कक्ष तक पहुंचने के लिए बनाए गए मार्गों का भी अवलोकन किया। श्रीमती कंगाले ने तीनों जिले में मतगणना स्थलों पर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स (एआरओ) से चर्चा कर मतगणना के लिए टेबलों की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने वोटों की गिनती के लिए कंट्रोल यूनिट को स्ट्रांग-रूम से मतगणना कक्ष तक लाने और वापस ले जाने की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने स्ट्रांग-रूम के बाहर मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर स्ट्रांग-रूम की सुरक्षा व मॉनिटरिंग व्यवस्था तथा मतगणना स्थल पर इंतजामों के संबंध में फीडबैक भी लिया। इन पर दलों के प्रतिनिधियों ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बताते हुए संतुष्टि जताई। उल्लेखनीय है कि लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के लिए प्रदेश में तीन चरणों में डाले गए वोटों की गिनती आगामी 4 जून को सभी संबंधित जिला मुख्यालयों में होगी।
और पढ़ें ...

नगर निगम कमिश्नर अविनाश मिश्रा वार्ड के अंदर की बदहाल सफाई व्यवस्था से अनभिज्ञ है |

महापौर एजाज ढेबर द्वारा विगत दिनों दिया गया बयान कि पीएम को भी महापौर की इस सीट पर बैठा दिया जाए तो भी समस्याएं समाप्त नहीं हो सकती | वहीं दूसरी तरफ नगर निगम रायपुर के कमिश्नर अविनाश मिश्रा द्वारा कैनाल रोड के फ्लाई ओवर की साफ सफाई के लिए तो अधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिए गए परंतु निगम कमिश्नर की नजर मुख्य मार्गो तक ही सीमित रहती है, क्योंकि उन्हें अधिकारी के तौर पर मुख्य मार्गों पर ही आवागमन करना है इसलिए उन्हें मुख्य मार्ग पर साफ सुथरी सड़कों पर थोड़ा सा भी कचरा दिख जाए तो वह उन्हें नजर आ जाता है परंतु वे वार्ड के अंदर की गंदगी की स्थिति को नहीं जानते है , ऐसा लगता है की नगर निगम कमिश्नर अविनाश मिश्रा वार्ड के अंदर की बदहाल सफाई व्यवस्था से अनभिज्ञ है, क्योंकि अगर उन्हें पता होता कि राजधानी के सभी 70 वार्डों के अंदरूनी इलाकों में गंदगी का जो आलम है, नालिया नाले बज बजा रहे हैं, नालों में पांच - पांच फीट तक कचरा भरा हुआ है और नालियां एक से डेढ़ फीट तक जो उनकी गहराई है वह गंदगी से भरी पड़ी है, जोन 10 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 52 के इन दो मंदिरों के आसपास की इन तस्वीरों को देखकर आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं की सफाई के मामले में नगर निगम की क्या स्थिति है, यह ट्रेलर नहीं एक झलक मात्र है, यदि ट्रेलर और पिक्चर को देखेंगे तो रायपुर के आम नागरिकों को पीड़ा होगी क्योंकि उनके खून पसीने की कमाई से दिए जा रहे टैक्स की रकम से सफाई के नाम पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ठेकेदारों के बीच खुले आम बंदर बांट चल रही है | रायपुर के जोन क्रमांक 10 के वार्ड क्रमांक 52 में महावीर नगर के बसंत पार्क में मां दुर्गा और शंकर भगवान के मंदिरों के आजू-बाजू गंदगी के बीच आसपास के भक्त, श्रद्धालु, माताएं - बहने, युवा, बुजुर्ग दर्शन करने मजबूर हैं | नगर निगम का सफाई अमला चाहे पार्षद हो, ठेकेदार हो, अधिकारी हों बिना सफाई कार्य किये हर महीने नियमित रूप से राशि का लेनदेन कर रहे हैं | मजे की बात यह है की शिकायत होने पर साल में एक बार या दो बार ठेकेदार पर नाम मात्र के लिए 5 हजार रूपए का जुर्माना लगाकर कार्यवाही को इतिश्री कर दिया जाता है जबकि होना यह चाहिए कि एक बार या दो बार के बाद ठेकेदार की गलती मिलने पर उसे पर जुर्म दर्ज कर जेल भेज देना चाहिए परंतु ऐसा होता नहीं है क्योंकि सब मिली भगत और लेनदेन का नीचे से ऊपर तक का चक्कर है तो करवाई हो भी तो कैसे ? जबकि देखा जाए तो सफाई ठेकेदारों द्वारा तय कर्मचारियों में से आधे कर्मचारियों से ही आधा कार्य करवा कर हर मां एक से डेढ़ लाख रुपए की अवैध बचत की जाती है इस प्रकार साल भर में ठेकेदारों द्वारा एक वार्ड में 70 से 80 लख रुपए के सफाई घोटाले में से पांच या ₹10000 जुर्माना देकर एक बड़ी रकम अवैध रूप से अंदर कर ली जाती है | जुर्माना उनके लिए सही कार्य करने का सर्टिफिकेट बन जाता है और इस आधार पर सफाई ठेकेदार कानूनी कार्यवाही से बच जाते हैं क्योंकि उन्होंने तो अपनी गलती के लिए 5 हजार या 10 हजार रूपए जुर्माना भर दिया है | परंतु वहीं दूसरी तरफ टैक्स देने वाले नागरिक नियमित रूप से हर माह का टैक्स देने के बावजूद नगर निगम की सुविधा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं और उनकी कोई सुनवाई नहीं होती | अब सवाल या उठना है कि नगर निगम कमिश्नर, महापौर और जनप्रतिनिधि जैसे कि सांसद विधायक और पार्षद सफाई ठेकेदारों पर मेहरबान क्यों रहते हैं यह विचारणीय विषय है जो इस बात की ओर इशारा करता है कि कुछ तो है जो ठेकेदारों के खिलाफ कुछ बोलने के लिए उनके मुंह को बंद रखता है |
और पढ़ें ...

स्वाति मालीवाल ने X प्लेटफार्म पर लगाया काला धब्बा

 

पार्टी में कल के आए नेताओं से 20 साल पुरानी कार्यकर्ता को BJP का एजेंट बता दिया। दो दिन पहले पार्टी ने PC में सब सच क़बूल लिया था और आज U-Turn ये गुंडा पार्टी को धमका रहा है, मैं अरेस्ट हुआ तो सारे राज़ खोलूँगा। इसलिए ही लखनऊ से लेकर हर जगह शरण में घूम रहा है।  

ये गुंडा पार्टी को धमका रहा है, मैं अरेस्ट हुआ तो सारे राज़ खोलूँगा। इसलिए ही लखनऊ से लेकर हर जगह शरण में घूम रहा है। मुझे सूचना मिली है कि अब ये लोग घर के CCTV से छेड़छाड़ करवा रहा है | हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने ख़ुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। अपने लोगों से ट्वीट्स करवा के, आधि बिना संदर्भ की वीडियो चलाके इसे लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके ख़ुद को बचा लेगा। कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की CCTV फ़ुटेज की जाँच होते ही सत्य सबके सामने होगा। जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है। एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी।

और पढ़ें ...

स्वाति मालीवाल आईं सामने - कहा BJP वालों से ख़ास गुज़ारिश है इस घटना पे राजनीति न करें

मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था। मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है। मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी। पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूँ। जिन लोगों ने Character Assassination करने की कोशिश की, ये बोला की दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही है, भगवान उन्हें भी खुश रखे। देश में अहम चुनाव चल रहा है, स्वाति मालीवाल ज़रूरी नहीं है, देश के मुद्दे ज़रूरी हैं। BJP वालों से ख़ास गुज़ारिश है इस घटना पे राजनीति न करें।

 

और पढ़ें ...

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया इस्तीफा

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज जिला पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया - प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला रामकुमार भट्ट को अपना इस्तीफा सौंप दिया |
और पढ़ें ...

पटना साहिब गुरुद्वारे में प्रधानमंत्री मोदी ने अरदास करने के साथ ही गुरुद्वारा में लंगर सेवा भी की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे. पीएम मोदी की कई तस्वीरें सामने आईं, जिसमें वह अलग-अलग तरह से गुरुद्वारे की .. सेवाएं करते नजर आए. एक फोटो में प्रधानमंत्री गुरुद्वारे के बड़े से देग में बड़ी करछुल चलाते भी नजर आए.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार की राजधानी पटना के प्रसिद्ध हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारे पहुंचे. उन्होंने गुरुद्वारे में पहुंचकर सेवा कार्य किय...रोटियां बेलीं, श्रद्धालुओं को खाना परोसा और वहां आने वाले लोगों से मुलाकात भी की

पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे और गुरु के दरबार में मत्था टेका. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिरोपा भेंटकर प्रधानमंत्री को सम्मानित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने अरदास करने के साथ ही गुरुद्वारा में लंगर सेवा भी की. गुरुद्वारे के किचन पहुंचकर वहां पीएम मोदी ने खाना भी पकाया और वहां के इंतजाम देखे. पीएम मोदी ने वहां रोटी भी बेले. पीएम मोदी ने खुद लंगर सेवा भी की और प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं आगंतुकों को खाना परोस कर खिलाया. यह अद्भुत ही प्रेरणादायक तस्वीर रही.

और पढ़ें ...

राजद्रोह के केस की प्रोसिडिंग पर रोक - IPS जीपी सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

 

ब्लैकमेलिंग के केस में मिल चुकी है राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आईपीएस जीपी सिंह को बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने जीपी सिंह पर लगाए गए राजद्रोह के केस की प्रोसिडिंग पर रोक लगा दी है। पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने उनके खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि, बाद में छत्तीसगढ़ के सस्पेंड अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह पर पुलिस ने राजद्रोह के तहत केस दर्ज किया था। 

एक हप्ते पहले कैट ने बहाल करने के जारी किये आदेश 

 एक हप्ते पहले आईपीएस जीपी सिंह को कैट ने बड़ी राहत दी है। कैट ने चार हफ़्तों के भीतर जीपी सिंह से जुड़े सभी मामलों को निराकृत कर बहाल किए जाने का आदेश दिया है। जीपी सिंह 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें राज्य सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीते साल जुलाई महीने में अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी थी। 

 

 
और पढ़ें ...

जातीय जनगणना में हिंदू घटा, मुस्लिम बढ़ा वाली रिपोर्ट पर देश में मचा बवाल

*Sukhbir Singhotra* हिंदू घटा - मुस्लिम बढ़ा जातीय जनगणना पर आई रिपोर्ट पर देश में बवाल मच गया है | उल्लेखनीय है कि 2011 के बाद अभी तक देश में जनगणना नहीं हुई और एन चुनावों के वक्त हिंदुओं और मुसलमान की जनसंख्या का विश्लेषण राजनीतिक गलियों में चर्चा का विषय बन गया है गरमा गरम बहस चल रही है पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हो गया है, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति द्वारा तैयार की गई यह रिपोर्ट संदेहों के दायरे में है अनेक लोगों का कहना है कि जब 2011 से जाति जनगणना हुई ही नहीं तो है रिपोर्ट कहां से आई, ऐसे में क्या माना जाए कि यह चुनाव में मतदान को प्रभावित करने वाली रिपोर्ट है या फिर इसके पीछे कोई और बड़ा एजेंडा है ? यहां यह बताना भी जरूरी है की हिंदुस्तान में इस रिपोर्ट के अनुसार मुसलमानों की जनसंख्या में लगातार वृद्धि हो रही है तो वही पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिंदुओं की जनसंख्या में अत्यंत गिरावट हो रही है और इसके बावजूद भारत के मुसलमान अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं परंतु किसी भी विपक्षी राजनीतिक दल के द्वारा कभी भी कोई ऐसा बयान नहीं आया कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ वहां की सरकार पर दबाव बनाने और अत्याचार रोकने के बारे में कहा हो | जबकि पूरी दुनिया में हिंदुस्तान ही एक ऐसा देश है जहां मुसलमान को पूरी स्वतंत्रता है | भारत में मुस्लिम हर क्षेत्र में सहभागिता के साथ भारत के संविधान के अनुसार बिना डर के, बिना दबाव के सभी शासकीय योजनाओं में बराबर की भागीदारी के साथ जीवन जी रहे हैं और हिंदुस्तान ही एक ऐसा देश है जहां बहुसंख्यक हिंदुओं के बीच मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित हैं इसके बावजूद भी भारत के कुछ मुसलमान राष्ट्र विरोधी बातें करते हैं, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान का समर्थन करते हैं , उन्हें भारत के संविधान के अनुसार बोलने की पूरी स्वतंत्रता है और वही दूसरी तरफ पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिंदुओं की जनसंख्या में भारी गिरावट हो रही है, उन पर अत्याचार हो रहे हैं, उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता है, जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया जाता है जो कि जग जाहिर है फिर भी दुनिया के राजनेता इस पर अपना मुंह खोलने को तैयार नहीं है | इस मामले में हिंदू राष्ट्र की बात करने वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान नहीं आया जबकि जिस तरह से वह खुलकर हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे थे ऐसे समय में उनका बयान ना आना आश्चर्य का विषय है | ________________________ *DD News की खबर* भारत में घटी हिंदुओं की संख्या, लगभग 8 प्रतिशत की आई कमी आर्थिक सलाहकार परिषद की हालिया रिपोर्ट से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दरअसल, रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में करीब 43% मुस्लिम आबादी बढ़ी है। 1951 से मुस्लिम आबादी करीब 43 प्रतिशत बढ़ गई रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 1951 से हिंदुओं की आबादी में लगभग 8 प्रतिशत की कमी आई है। जबकि इसी दौर में मुस्लिम आबादी करीब 43 प्रतिशत बढ़ गई है। ऐसे में बहुसंख्यकवाद के नेरेटिव पर इस रिपोर्टे ने पानी फेर दिया है। वहीं चुनावी मौसम में इस पर राजनीतिक बहस जारी है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में भी हिंदू हो रहे विलुप्त दरअसल, भारत में अल्पसंख्यक के उत्पीड़न को लेकर अभी तक जितना नैरेटिव गढ़ा गया वो सब झूठ निकला है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में देखा जा सकता है जहां हिंदू विलुप्त होते जा रहे हैं। यानी अल्पसंख्यक वहां पर विलुप्त हो रहे हैं। पाकिस्तान में 18 प्रतिशत हिंदू आबादी इस दौर में 1.18 प्रतिशत पाकिस्तान में 18 प्रतिशत हिंदू आबादी इस दौर में 1.18 प्रतिशत पर सिमट गई। बांग्लादेश की बात करें तो वहां 24 प्रतिशत हिंदू आबादी 8.2 प्रतिशत सिमट कर रह गई है जबकि इसी दौर में मुस्लिम आबादी काफी बढ़ी है। भारत में अल्पसंख्यकों को लेकर नहीं किया गया कभी भेदभाव यदि भारत की बात करें तो यहां अल्पसंख्यकों को लेकर कभी भेदभाव नहीं किया गया। इसकी पुष्टि ये आंकड़े भी कर रहे हैं। पीएम की इकोनॉमिक काउंसिल की स्टडी में 1950 में मुस्लिमों की आबादी 9.84 प्रतिशत थी जो 2015 तक 14.9 प्रतिशत हो चुकी है। प्रियंका गांधी का कहना है कि सवाल महंगाई और बेरोजगारी का है तो बात भी इसी पर होनी चाहिए। यानी वो इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती। वहीं राहुल गांधी इकोनॉमिक सर्वे की बात करते हैं और जिसकी जितनी आबादी उतना हक का नारा देते हैं। उधर भाजपा नेता कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं कि ये लोग भारत को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते हैं। भारत के लिए वहीं कुछ नेता जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता पर जोर देते हैं। सीएए कानून के तहत बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान के पीड़ित अल्पसंख्यकों को जब नागरिकता दी जाती है तो वे इसका विरोध करते हैं और कहते हैं कि इसे लागू नहीं होने देंगे। जनता का बढ़ता घनत्व देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को करता है प्रभावित वहीं समान नागरिकता संहिता का भी विरोध किया जाता है। ऐसे में मुस्लिम को लेकर विक्टिम कार्ड आखिर क्यों खेला जाता है। आप रिपोर्ट के आंकड़ों में पाएंगे कि जनता का बढ़ता घनत्व देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करता है।
और पढ़ें ...

आपकी उम्र आराम करने की है, सेवा करने की नहीं : व्यंग

*देश को डुबा और खुद तैर* *(व्यंग्य : विष्णु नागर)* -- मान लीजिए श्रीमान, इस बार जनता आपसे कहे कि आप कुछ महीने बाद 74 के होकर 75 वें वर्ष में प्रवेश करने वाले हैं, अब आपकी उम्र आराम करने की है, सेवा करने की नहीं, सेवा करवाने की है, तो क्या आप यह बात मान लेंगे? वैसे भी आपने पिछले दस वर्षों में एक भी दिन आराम नहीं किया है। आपका अधिकार और कर्तव्य भी है कि अब आप पूर्णरूप से आराम करें। स्वास्थ्य को खतरे में न डालें! -- मेरी ईश्वर जनता है। उसकी सेवा करना मेरा धर्म है। जनता भी कहेगी कि मैं आराम करूं, तो मैं मानूंगा नहीं। सेवा का पुण्य कमाऊंगा। सेवा है, तो मेवा है। मेरा विश्वास -- मेवा। मेरा संकल्प -- मेवा। मेरी अपने लिए गारंटी -- मेवा। केंद्र में मेवा, परिधि में मुख-सेवा। विपक्ष मुझे मेवे से वंचित करना चाहता है। मैं इस षड़यंत्र को अपने जीते जी सफल नहीं होने दूंगा। मैं मेवा खाकर रहूंगा। मेवा ही सत्य है, बाकी सब असत्य है। -- पर इस उम्र में आपको फल अधिक खाने चाहिए, मेवे नहीं। मेवे भारी होते हैं। उन्हें खाकर आपको अपच हो सकता है। -- अपच तो है मुझे। मेरे भाषण इसी अपच की सच्ची और खरी अभिव्यक्ति हैं। -- अच्छा, मूल बात पर आते हैं। चुनाव में जनता आपकी अभी तक की सभी कुसेवाओं-सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहे कि अब आप अवकाश लें, तब तो कोई रास्ता बचता नहीं। -- बचता क्यों नहीं है‌? जनता की बात सुनकर हमने आज तक कौन-सा निर्णय लिया है? केवल चार घंटे का समय देकर नोटबंदी मैंने जनता से पूछकर की थी? जनता की बात सुनकर मैंने कोरोना के समय लाकडाउन घोषित किया था? जनता ने कहा था कि किसानों का नहीं, कारपोरेट दुनिया के इन रईसों का कर्ज माफ करो? क्या जनता की मांग पर हमने अभूतपूर्व महंगाई बढ़ाई है, बेरोजगारी को प्रोत्साहित किया है? क्या यह जनता की हार्दिक इच्छा थी कि उसे सस्ता गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल नहीं चाहिए? क्या सेना में जाने की तैयारी करने वाले युवकों से पूछकर मैंने अग्निवीर योजना लागू की थी? एक भी उदाहरण देकर बताओ कि मैंने फलां काम जनता की मर्जी से किया? क्या बुलेट ट्रेन मैं जनता से पूछकर चलवा रहा हूं? क्या जनता ने कहा कि ये बड़ा-सा बंगला आपको फबता नहीं, आप तो अपने लिए महल बनवाओ? -- ये आप क्या उल्टी-सीधी बात कर रहे हैं? आप नेता हैं। अभी आप खुद भी जनता की सेवा की बात कर रहे थे और अब आप जनता के खिलाफ ही बोल रहे हैं! -- अरे जनता की सेवा की बात करना मेरा पेशा है। वैसे जनता कुछ होती नहीं। होती तो 15-15 लाख देने, हर साल दो करोड़ रोजगार देने, अच्छे दिन के मेरे झांसे में फंस जाती? और सुनो 2019 तक मैंने इनमें से एक भी बात पूरी नहीं की, तो क्या जनता ने मुझे इसकी सजा दी या और अच्छा पुरस्कार दिया? 2019 में 2014 से अधिक बहुमत देकर जिताया‌ या नहीं जिताया? ये है जनता की असलियत। जनता एक भ्रम है, एक माया है।जिताता-हराता तो पैसा है। जनता तो निमित्त मात्र है। -- मतलब हार गए, तो भी हटेंगे नहीं ? -- क्यों हटेंगे? बेवकूफ हैं क्या? क्या गद्दी छोड़कर झोला लेकर चल देंगे? इतने सीधे हैं हम, फकीर हैं क्या? हम मन की बात करते हैं, तो मन की बात ही सुनते ही हैं। -- मन क्या ये नहीं कह सकता कि चल बेटा,अब बहुत हुआ, अब तू घर बैठ‌। -- हमारा मन ऐसी बात कभी नहीं कह सकता। -- मगर जनता कहेगी कि .... -- फिर जनता? अरे जनता-जनता करने के अलावा आपको कुछ सूझता भी है? -- दो बार तो आपको जनता ने ही इस पद पर बैठाया? -- यह भी बहुत बड़ी गलतफहमी है। जनता ने नहीं, मेरे जुमलों ने, मेरे झूठ ने, मेरे हिंदू-मुसलमान ने और बड़े-बड़े सेठों के अरबों रुपए ने मुझे इस पद पर बैठाया। जनता की क्या हैसियत, जो मुझे जिताए या हराये? मुझे वोट ने नहीं, नोट ने जिताया है। आज भी नोट मेरे पास है, इसलिए वोट भी मेरे पास हैं। -- मतलब आप हटेंगे नहीं। जनता ने हटाया, तो आपके अटल जी हट गए थे। इंदिरा गांधी से लेकर मनमोहन सिंह तक सभी हट गए थे। -- मैं किसी का अनुयायी नहीं हूं। अपना अनुयायी मैं स्वयं हूं। -- तो किसके कहने से हटेंगे? -- किसी के कहने से नहीं,जनता के वोट से भी नहीं। -- आपके मालिक कहें। हटने को तो? -- अडानी- अंबानी कभी नहीं कहेंगे।वे जानते हैं, मैं उनका सबसे सच्चा और सबसे लाड़ला सेवक हूं। -- मान लो, मजबूर होकर उन्होंने भी कह दिया तो! -- तो मन की बात सुनूंगा। -- आपका मन क्या कह रहा है? -- हट मत। देश अभी पूरी तरह डूबा नहीं, तेरा कर्तव्य अभी पूरा हुआ नहीं। इसे इतनी अच्छी तरह डुबा, इतना गहरा डुबा कि अगले सौ साल तक यह देश उठ न सके।इतने झगड़े बढ़ा कि सब आपस में लड़ते रहें और तू मज़ा लेता रहे। गृहयुद्ध हो, तो होने दे। घबरा मत, डर मत। डुबा और डुबा। ये डुबेगा तो ही तू तैर सकेगा, किनारे लग सकेगा। *(व्यंग्यकार प्रसिद्ध साहित्यकार हैं और मध्यप्रदेश सरकार के शिखर सम्मान और साहित्य अकादमी के साहित्य सम्मान सहित विभिन्न सम्मानों से सम्मानित। नवभारत टाइम्स, दैनिक हिंदुस्तान, कादम्बिनी, नई दुनिया और शुक्रवार समाचार साप्ताहिक से जुड़े रहे। भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य। वर्तमान में स्वतंत्र लेखन।
और पढ़ें ...

राधिका खेड़ा पहुंच गई भाजपा के आंगन में

आखिरकार राधिका खेड़ा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम ही लिया जो पहले से तय था जिस दिन राधिका खेड़ा ने कांग्रेस से त्यागपत्र दिया था उसी दिन सीजी 24 ने लिख दिया था कि राधिका खेड़ा का जल्द ही भाजपा में प्रवेश की संभावना है| और तमाम आरोप प्रत्यारोप के बाद राधिका खेड़ा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई और हो भी क्यों ना क्योंकि भारतीय जनता पार्टी रेड कारपेट बेचकर पहले से ही राधिका खेड़ा के आने का इंतजार कर रही थी | __________________________________ जिसकी संभावना थी वही हुआ कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने आखिरकार कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे ही दिया |

 

अब आगे इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि राधिका खेड़ा किसी भी समय भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं |

 

राधिका खेड़ा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे को पत्र लिखकर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया | कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि आदिकाल से यह स्थापित सत्य है कि धर्म का साथ देने वालों का विरोध होता रहा है | हिर्नाकश्यप से लेकर रावण और कंस तक इसका उदाहरण है | वर्तमान में प्रभु श्री राम का नाम लेने वालों का कुछ लोग इसी तरह विरोध कर रहे हैं | हर हिंदू के लिए प्रभु श्री राम की जन्मस्थली पवित्रता के साथ बहुत मायने रखती है और रामलाल के दर्शन मात्र से जहां हर हिंदू अपना जीवन सफल मानता है वहीं कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं | मैं जिस पार्टी को अपने 22 साल से ज्यादा दिए वहां सुई से लेकर आईसीसी के मीडिया विभाग में पूरी ईमानदारी से काम किया आज वहां ऐसे ही तीव्र विरोध का सामना मुझे करना पड़ा है क्योंकि मैं अयोध्या में रामलला के दर्शन करने से खुद को रोक नहीं पाई मेरे इस पुनीत कार्य का विरोध इस स्तर तक पहुंच गया कि मेरे साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुए घटनाक्रम में मुझे न्याय देने से इनकार कर दिया गया मैं हमेशा ही दूसरों के न्याय के लिएहर मंच से लड़ाई लड़ी है किंतु जब स्वयं के न्याय की बात आई तो पार्टी में मैंने स्वयं को हारा हुआ पाया प्रभु श्री राम की भक्ति व एक महिला होने के नाते में बेहद आहत हूं बार-बार पार्टी के समस्त शीर्ष नेताओं को अवगत कराने के बाद भी जब मुझे न्याय नहीं मिला इससे आहत होकर मैं आज यह कदम उठाया है आज अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूं वह अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं हां मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं और वही अब मैं कर रही हूं अपने वेशवासियों के न्याय के लिए मैं निरंतर लड़ती रहूंगी |

 

 

आज अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूँ व अपने पद से इस्तीफ़ा दे रही हूँ।

हाँ मैं लड़की हूँ और लड़ सकती हूँ, और वही अब मैं कर रहीं हूँ।

अपने व देशवासियों के न्याय के लिए मैं निरंतर लड़ती रहूँगी। pic.twitter.com/6hjgSDcXV0

— Radhika Khera (@Radhika_Khera) May 5, 2024

 

 

और पढ़ें ...

राधिका खेड़ा का कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा प्रवेश की संभावना!

जिसकी संभावना थी वही हुआ कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने आखिरकार कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे ही दिया |

अब आगे इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि राधिका खेड़ा किसी भी समय भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं |

 

राधिका खेड़ा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे को पत्र लिखकर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया | कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि आदिकाल से यह स्थापित सत्य है कि धर्म का साथ देने वालों का विरोध होता रहा है | हिर्नाकश्यप से लेकर रावण और कंस तक इसका उदाहरण है | वर्तमान में प्रभु श्री राम का नाम लेने वालों का कुछ लोग इसी तरह विरोध कर रहे हैं | हर हिंदू के लिए प्रभु श्री राम की जन्मस्थली पवित्रता के साथ बहुत मायने रखती है और रामलाल के दर्शन मात्र से जहां हर हिंदू अपना जीवन सफल मानता है वहीं कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं | मैं जिस पार्टी को अपने 22 साल से ज्यादा दिए वहां सुई से लेकर आईसीसी के मीडिया विभाग में पूरी ईमानदारी से काम किया आज वहां ऐसे ही तीव्र विरोध का सामना मुझे करना पड़ा है क्योंकि मैं अयोध्या में रामलला के दर्शन करने से खुद को रोक नहीं पाई मेरे इस पुनीत कार्य का विरोध इस स्तर तक पहुंच गया कि मेरे साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुए घटनाक्रम में मुझे न्याय देने से इनकार कर दिया गया मैं हमेशा ही दूसरों के न्याय के लिएहर मंच से लड़ाई लड़ी है किंतु जब स्वयं के न्याय की बात आई तो पार्टी में मैंने स्वयं को हारा हुआ पाया प्रभु श्री राम की भक्ति व एक महिला होने के नाते में बेहद आहत हूं बार-बार पार्टी के समस्त शीर्ष नेताओं को अवगत कराने के बाद भी जब मुझे न्याय नहीं मिला इससे आहत होकर मैं आज यह कदम उठाया है आज अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूं वह अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं हां मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं और वही अब मैं कर रही हूं अपने वेशवासियों के न्याय के लिए मैं निरंतर लड़ती रहूंगी |

 

 

आज अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूँ व अपने पद से इस्तीफ़ा दे रही हूँ।

हाँ मैं लड़की हूँ और लड़ सकती हूँ, और वही अब मैं कर रहीं हूँ।

अपने व देशवासियों के न्याय के लिए मैं निरंतर लड़ती रहूँगी। pic.twitter.com/6hjgSDcXV0

— Radhika Khera (@Radhika_Khera) May 5, 2024

 

 

और पढ़ें ...

बृजमोहन के झलकी जमीन मामले का जिन्न फिर आया बाहर : कोर्ट के आदेश से रजिस्ट्री हुई शून्य

*बृजमोहन की पत्नी ने झलकी में जल संसाधन विभाग की जमीन गलत तरीके से कब्जा कर रिसॉर्ट बनाया* *कोर्ट ने उनकी जमीनों को रजिस्ट्री शून्य घोषित किया* प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि ऽ महासमुंद जिला न्यायालय के 23 अप्रैल के फैसले से यह साफ हो गया कि भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल महासमुंद के तुमगांव के ग्राम झलकी में जलाशय की जमीन को गलत तरीके से खरीदकर कब्जा किया था। ऽ 1994 में ग्राम झलकी में किसान ईश्वर प्रसाद ने अपना खं. नं. 117 रकबा 4.124 हेक्टेयर दान में भूमि जल संसाधन विभाग को जलाशय बनाने रजिस्ट्रीकृत दान पत्र के द्वारा दिया। ऽ जल संसाधन विभाग ने राजस्व प्रपत्र में नामांतरण नही करा पायी। ऽ बृजमोहन अग्रवाल राज्य में जब जल संसाधन मंत्री थे। उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली थीं। ऽ बृजमोहन अग्रवाल ने ग्राम झलकी जिला तुमगांव महासमुंद, रिसोर्ट निजी भूमि खरीदकर बनाया। उस समय वह चूकि मंत्री थे तब उन्हे जानकारी थी कि अगल-बगल की जमीन जल संसाधन विभाग की है और जल संसाधन विभाग ने सरकारी खर्च कर जलाशय 15 एकड़ से ज्यादा भूमि में बनी हुयी है। ऽ तब बृजमोहन अग्रवाल पूर्व जल संसाधन मंत्री ने यह जानते हुये कि ईश्वर प्रसाद के दान देने के बाद जमीन के मालिक ईश्वर प्रसाद उनके वारिसान नहीं है। ऽ इस बात की जानकारी रखते हुये ईश्वर प्रसाद के मृत्यु के पश्चात उनके पुत्रों विष्णु, किशुन, कृष्ण लाल साहू के नाम राजस्व रिकार्ड में खं. नं. 117 रकबा 4.124 हेक्टेयर भूमि चढ़ाकर अपनी पत्नी सरिता अग्रवाल के खरीद लिया और शासकीय भूमि में कब्जा कर लिया। ऽ जिला न्यायालय में यह मामला राज्य शासन की तरफ से दायर किया गया। उसमें जल संसाधन विरूद्ध विष्णु किशुन, कृष्णपाल एवं सरिता अग्रवाल पति बृजमोहन अग्रवाल के प्रकरण में 23 अप्रैल 2024 को फैसला सुनाते हुये यह आदेश दिया। ऽ प्रतिवादी 1 से 3 द्वारा श्रीमती सरिता अग्रवाल पति बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष के निष्पादित पंजीकृत विक्रय पत्र 17.07.2009 को प्रारंभ से शून्य घोषित किया जाता है। ऽ श्रीमती सरिता अग्रवाल पति बृजमोहन अग्रवाल को भूमि का रिक्त आधिपत्य राज्य शासन को दो माह में सौंपने का आदेश दिया जाता है। ऽ कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि इस मामले रजिस्ट्री शून्य घोषित होने के बाद इसमे संलिप्त क्रेता ओर विक्रेता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया जाये।
और पढ़ें ...

भाजपा में जिन सांसदों का टिकट कटा, भाजपा की नजर में वो नकारा और निकम्मे थे

जिन सांसदों का टिकट भाजपा ने काटा, वो भाजपा की नज़र में नकारा और निकम्मे थे - कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा का रायपुर से बयान
और पढ़ें ...

अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क

अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा की संपत्तियां अस्थाई रूप से कर्क | छत्तीसगढ़ राज्य में शराब घोटाले की चल रही जांच में रायपुर ED ने अनिल टुटेजा पूर्व आईपीएस , अनवर ढेबर और अन्य से संबंधित लगभग 205 करोड़ एवं 18 करोड रुपए मूल्य की 18 चल और 161 अचल संपत्तियों को अस्थाई रूप से कर्क किया है

ED, Raipur has provisionally attached 18 movable and 161 immovable properties worth Rs. 205.49 Crore (approx.) belonging to Anil Tuteja, Ex-IAS, Anwar Dhebar and others in the ongoing investigation of liquor scam in the State of Chhattisgarh. pic.twitter.com/wK378rPXTq

— ED (@dir_ed) May 3, 2024
और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला, कहा -OBC का 27 फीसदी आरक्षण मुस्लिमों को देना चाहती है

कर्नाटक :- लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  इंटरव्यू में देश में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को “लूटने की कोशिश” करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला.पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा, ‘आप कांग्रेस का इतिहास देखिए. यह मांग (आरक्षण के लिए) 1990 के दशक से उठाई जा रही है. देश में समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग है, जिसे लगता था कि उनके लिए कुछ किया जाना चाहिए, इसके लिए विरोध प्रदर्शन भी हुए. 1990 से पहले कांग्रेस ने इसका पूरा विरोध किया और इसे दबा दिया. फिर उन्होंने जो भी आयोग बनाये, जो भी समितियां बनायी, उनकी रिपोर्ट भी ओबीसी के पक्ष में आने लगी. वे इन विचारों को नकारते, अस्वीकार करते और दबाते रहे. लेकिन 90 के दशक के बाद, वोट-बैंक की राजनीति के कारण, उन्हें लगा कि कुछ किया जाना चाहिए.”

‘मुसलमानों को ओबीसी की कैटेगरी में डालना चाहती थी कांग्रेस’
पीएम मोदी ने कहा, “तो, उन्होंने पहला पाप क्या किया था? 90 के दशक में, उन्होंने कर्नाटक में मुसलमानों को ओबीसी के रूप में वर्गीकृत करने का निर्णय लिया. इसलिए, वे पहले ओबीसी को अस्वीकार कर रहे थे और दबा रहे थे, लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए उन्होंने मुसलमानों को ओबीसी का लेबल दे दिया. कांग्रेस केंद्र से बेदखल हो गई. यह योजना 2004 तक रुकी रही. 2004 में जब कांग्रेस वापस आई तो उसने तुरंत आंध्र प्रदेश में मुसलमानों को ओबीसी कोटा देने का फैसला किया. कोर्ट में मामला उलझ गया. भारतीय संसद ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया था

‘2024 के कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग का छाप’
पीएम मोदी ने कहा, “जब भारत का संविधान बनाया गया था, तब कोई भी आरएसएस या भाजपा के लोग मौजूद नहीं थे. बाबा साहेब अम्बेडकर, पंडित नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और हमारे देश के कई महापुरुष उपस्थित थे और उन्होंने लंबे चिंतन के बाद निर्णय लिया कि भारत जैसे देश में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता है. लेकिन 2024 के चुनाव के लिए उनका घोषणापत्र देखिए. इस पर मुस्लिम लीग की छाप है, जिस तरह से वे संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं, जिस तरह से वे अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं. एससी और एसटी के आरक्षण पर खतरे की तलवार लटक रही है.

और पढ़ें ...

मोदी के लिए भला-बुरा कहने में उनको मजा आ रहा है मैं देख रहा हूं सोशल मीडिया में, टी.वी. में ये भाषा अच्छी नहीं है. - PM मोदी

इन दिनों कांग्रेस के शहजादे, आज कल वो इतने चिंतित हैं कि आए दिन उनको मोदी का अपमान करने में मजा आता. मोदी के लिए भला-बुरा कहने में उनको मजा आ रहा है और मैं देख रहा हूं सोशल मीडिया में, टी.वी. में बहुत सारे लोग चिंता जताते हैं कि ये भाषा अच्छी नहीं है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ऐसी भाषा देश के प्रधानमंत्री के लिए बोलना ठीक नहीं है. कुछ लोग बहुत दुखी हो जाते हैं कि मोदी जी को ऐसा क्यों बोला? मेरी सबसे विनती है कि कृपा करके आप दुखी मत हों, आप गुस्सा मत कीजिए. आपको पता है कि ये नामदार हैं, हम तो कामदार हैं और नामदार तो कामदार के साथ सदियों से ऐसे ही गाली-गलौज करते हुए आए हैं. मैं तो आपमें से आता हूं, गरीबी से निकला हूं, अगर 5-50 गालियां पड़ जाएंगी तो पड़ जाएंगी. आप गुस्सा मत कीजिए.

और पढ़ें ...

आज की विशेष खबरें एक साथ : क्या करेंगे भाजपा - कांग्रेस और चुनाव आयोग ?

रायपुर तीसरे चरण में कांग्रेस प्रचार में झोंकेगी की ताकत कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा छग दौरा तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आयेंगी अलका लांबा 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक अलग-अलग क्षेत्र का करेगी दौरा भिलाई, बिलासपुर और रायपुर के कार्यक्रमों में होंगी शामिल रायपुर ब्रेकिंग कांग्रेस के सहप्रभारी विजय जांगिड़ का छग दौरा दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे विजय जांगिड़ 25 और 26 अप्रैल को करेंगे प्रदेश का करेंगे दौरा 25 अप्रैल को बेमेतरा में आयोजित बैठक में होंगे शामिल 26 अप्रैल को बिलासपुर और तखतपुर में करेंगे सभा रायपुर ब्रेकिंग अंतिम दौर में बीजेपी ने झोंकी ताकत बीजेपी के स्टार प्रचारकों का दौरा जारी 26 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह आयेंगे छग बेमेतरा में शाह चुनावी सभा को करेंगे संबोधित दुर्ग प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में करेंगे प्रचार रायपुर ब्रेकिंग उपमुख्यमंत्री अरुण साव का मुंगेली और बिलासपुर दौरा बिलासपुर में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे प्रचार बिलासपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी है तोखन साहू बिलासपुर के स्थानीय कार्यक्रम में भी होंगे शामिल रायपुर ब्रेकिंग दीपक बैज का आज बिलासपुर और जाँजगीर -चाँपा दौरा बिलासपुर में राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल का करेंगे निरीक्षण बिलासपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक जाँजगीर में खड़गे के कार्यक्रम स्थल का करेंगे निरीक्षण कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे दीपक बैज रायपुर तीसरे चरण की चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी करेंगे छग का दौरा मल्लिकार्जुन खड़गे 28 अप्रैल को आएंगे छग जांजगीर लोकसभा में करेंगे सभा मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी 29 अप्रैल को आएंगे छग बिलासपुर लोकसभा में करेंगे चुनाव प्रचार रायपुर कल सुबह 7 बजे शुरू होगा दूसरे चरण का मतदान कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में मतदान 52,84,938 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों का फैसला दूसरे चरण में 6567 मतदान केंद्र बनाए गए रायपुर ब्रेकिंग आज 12 बजे होगी निर्वाचन आयोग की प्रेस वार्ता दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले करेंगी प्रेसवार्ता दूसरे चरण के लिए मतदान से जुड़ी जानकारी करेंगी साझा रायपुर रायपुर जिला प्रशासन का मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 26 अप्रैल को स्वीट संध्या का होगा आयोजन राजधानी के मरीन ड्राइव में होगा कार्यक्रम का आयोजन मतदाताओं के साथ रैंप वॉक कर मतदान का दिया जाएगा संदेश शाम 6.30 बजे होगा कार्यक्रम का आयोजन
और पढ़ें ...

अपने बच्चों के साथ हवाई यात्रा करने का प्लान है तो ये आपके लिए अच्छी खबर है।

देश में एयर सफर को आसान बनाने के लिए विमानन रेगुलेटरी डीजीसीए हर संभव कोशिश में लगा हुआ है. अब नियामक ने नया आदेश जारी करते हुए एयरलाइनों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उड़ान के दौरान 12 वर्ष तक के बच्चों को उनके माता-पिता या अभिभावकों में से कम से कम एक के साथ सीट आवंटित की जाए.

देश में हवाई यात्रा को आसान बनाने के लिए विमानन रेगुलेटरी डीजीसीए हर संभव कोशिश में लगा हुआ है. अब नियामक ने नया आदेश जारी करते हुए एयरलाइनों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उड़ान के दौरान 12 वर्ष तक के बच्चों को उनके माता-पिता या अभिभावकों में से कम से कम एक के साथ सीट आवंटित की जाए. यानी अब 12 साल तक के बच्चे के लिए अलग से सीट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

 

सेम पीएनआर पर मिलेगी फ्री सीट

बीते दिनों ऐसे कई मामले सामने आए थे, जहां 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को उड़ान के दौरान उनके माता-पिता या अभिभावकों के साथ सीट आवंटित नहीं की गई थी. नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि एयरलाइंस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि 12 वर्ष तक के बच्चों को एक ही पीएनआर पर यात्रा कर रहे उनके माता-पिता/ अभिभावकों में कम से कम एक के साथ सीट आवंटित की जाए और इसका रिकॉर्ड रखा जाए. नियामक ने स्पष्ट कहा है कि इसके लिए कंपनियां कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लेंगी. यही पूरी तरह से फ्री सर्विस होगी

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 02 दिवसीय छ.ग. प्रवास एवं राजभवन में रात्रि विश्राम :यातायात निर्देश जारी

*यातायात निर्देश* दिनांक 23 एवं 24 अप्रेल 2024 को मान. प्रधानमंत्री, भारत सरकार का 02 दिवसीय छ.ग. प्रवास एवं राजभवन में रात्रि विश्राम कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री दिनांक 23 अप्रेल को संध्या 06-08 बजे के मध्य माना विमानतल से फुण्डहर चौक एक्सप्रेस वे होकर शंकर नगर चौंक से भगत सिंह चौंक जी.ई रोड होकर राजभवन आयेंगे एवं दिनांक 24 अप्रेल को सुबह 08-10 बजे के मध्य इसी मार्ग से वापस माना विमानतल जायेंगे। इस दौरान व्हीव्हीआई मार्ग में सामान्य आवागमन बाधित रहेगा साथ ही राम मंदिर से माना विमानतल तक व्हीआईपी रोड में भी सामान्य आवागमन बाधित रहेगा। दिनांक 23.04.2024 को फ्लाईट नंबर 6E801,6E885,6E2362, 6E979, UK798, 6E7216, 6E7249, 6E5049/47HN व 6E2794/287J से तथा दिनांक 24.04.2024 को फ्लाईट नंबर 6E669, 6E5073, UK794, 6E2191, 6E6219, 6E6521 व 6E6219 से प्रस्थान करने वाले *यात्री रूट डायवर्सन का ध्यान रखते हुए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकले* एवं निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकते हैः- 01. माना विमानतल जाने के लिए पचपेड़ीनाका चौक से धमतरी रोड होकर माना कैम्प से पुराने टर्मिनल में अपना वाहन पार्क कर विमानतल में प्रवेश कर सकेंगे। 02. जी.ई. रोड से सेरीखेड़ी होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से जैनम भवन मार्ग से पुराना टर्मिनल में अपना वाहन पार्क कर विमानतल में प्रवेश कर सकेंगे। राजभवन की व्यवस्था:- दिनांक 23 अप्रेल 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छ.ग. राजभवन में रात्रि विश्राम कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 23 अप्रेल को संध्या 04 बजे से दिनांक 24 अप्रेल 2024 को सुबह 10 बजे तक राजभवन के आसपास चारो ओर निम्नानुसार मार्ग में सामान्य आवागमन बाधित रहेगा:- 01. कालीमाता मंदिर तिराहा से राजभवन की ओर 02. खजाना चौक से राजभवन की ओर 03. पुराना पीएचक्यू तिराहा से राजभवन की ओर 04. बिजली आफिस तिराहा से राजभवन की ओर 05. ⁠बंजारी चौक से राजभवन की ओर अपील - माननीय प्रधानमंत्री के आवागमन के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्हीआईपी रूट एवं शहर के विभिन्न मार्गों में यातायात बाधित रहेगी। कृपया असुविधा से बचने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गो का उपयोग कर सुगम, सुरक्षित आवागमन करें। cg24news.in
और पढ़ें ...

सिकंदराबाद रेल मण्डल में कार्य के लिए इन रेल गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा

*सिकंदराबाद रेल मण्डल में तीसरी रेलवे लाइन का कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा* । रायपुर–19 अप्रैल’ 2024 दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद रेल मण्डल के काजीपेट जं-कोंडापल्ली सेक्शन एवं विजयवाड़ा रेल मण्डल के विजयवाड़ा -गोधरा जं के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य जाएगा, इस लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । इस कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :- *रद्द होने वाली गाड़ी*:- 01. दिनांक 29 अप्रैल, 06, 15 एवं 18 मई, 2024 को कोरबा से चलने वाली 22647 कोरबा-कोचुवेलि एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 02. दिनांक 27 अप्रैल, 04, 16 एवं 20 मई, 2024 को कोचुवेलि से चलने वाली 22648 कोचुवेलि-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी । *परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियाँ* :- 1. दिनांक 28 अप्रैल, 09, 15 एवं 21 मई, 2024 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20805 विशाखापटनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी । 2. दिनांक 28 अप्रैल, 09, 15 एवं 21 मई, 2024 को नई दिल्ली चलने वाली गाड़ी संख्या 20806 नई दिल्ली- विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी । 3. दिनांक 02, 09 एवं 16 मई, 2024 को विशाखापटनम से चलने वाली 20803 विशाखापटनम-गांधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी । 4. दिनांक 28 अप्रैल, 05 एवं 19 मई, 2024 को गांधीधाम से चलने वाली 20804 गांधीधाम-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी । 5. दिनांक 28 अप्रैल, 05 एवं 19 मई, 2024 को पूरी से चलने वाली 20819 पूरी-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी । 6. दिनांक 01, 08 एवं 15 मई, 2024 को ओखा से चलने वाली 20820 ओखा-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी । 7. दिनांक 29 अप्रैल, 03, 06, 10, 17 एवं 20 मई, 2024 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 12803 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी । 8. दिनांक 28 अप्रैल, 01, 05, 08, 15 एवं 19 मई, 2024 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12804 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी । 9. ******* ***
और पढ़ें ...

अद्भुत क्षण -रामलला की मूर्ति पर सूर्य की नीली किरणें चमकती रहीं.

अयोध्या में रामनवमी पर दोपहर 12 बजे से सूर्य तिलक हुआ. दरअसल, इस समय अभिजीत मुहुूर्त था, इसीलिए 12 बजे भगवान राम का सूर्य तिलक किया गया और उनके माथे पर पूरे तीन मिनट तक सूर्य की नीली किरणें पड़ती रहीं. सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का जन्म भी हो गया. इस मौके पर विशेष पूजा अर्चना की गई.

और पढ़ें ...

देश के लिए वोट दो और टैक्स दो : पीएम मोदी

न्यू वोटर से अपील की कि वह देश के लिए वोट दें

मिडिल क्लास लोगों से कहां की वे देश के लिए टैक्स दें 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रथम चरण के मतदान से पहले आज ए एन आई को दिए गए 1 घंटे से भी ज्यादा के एक विशेष इंटरव्यू में अपने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के सफर की पूरी कहानी पर चर्चा की इस दौरान देश के विकास राजनीतिक माहौल कांग्रेस के साथ-साथ अन्य विपक्षी दलों की कार्यप्रणाली उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों गरीबी को दूर न करने के विषयों को लेकर जमकर खींची की| *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक घंटा 20 मिनट के इस इंटरव्यू के अंत में जो कहा वह बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा सकता है, पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यू वोटर से अपील की कि वह देश के लिए वोट दें और मिडिल क्लास लोगों से कहां की वे देश के लिए टैक्स दें* इंटरव्यू के अंत में ए एन आई की पत्रकार नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अंतिम दो सवालों में पूछा कि नए वोटरों को आप क्या संदेश देंगे और साथ ही मिडिल क्लास लोगों के लिए आपका क्या रोड मैप है ?

और पढ़ें ...

भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की अनेक महिलाओं ने ली पप्पी

रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने भव्य रैली निकालकर नामांकन दाखिल किया | नामांकन के पश्चात नगर घड़ी चौक पर एक विशाल मंच पर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं सभी मंत्रियों विधायकों एवं पार्टी के पदाधिकारी की उपस्थिति में रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी ब्रिज मोहन अग्रवाल ने लोगों को संबोधित किया अपने संबोधन में बृजमोहन अग्रवाल ने बताया की भव्य नामांकन रैली में लोगों की भीड़ इस बात का प्रमाण थी कि लोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करना चाहते हैं और भारतीय जनता पार्टी को जीतना चाहते हैं मंत्री ब्रिज मोहन अग्रवाल ने कहा की रैली के दौरान महिलाओं ने फूल माला से स्वागत किया आरती उतारी पुष्प वर्षा की और कई महिलाओं ने तो मेरी पप्पी भी ले ली * *बृजमोहन अग्रवाल द्वारा मंच से पप्पी लेने वाली बात पर लोगों ने जमकर थक लगाया* पप्पी लेने वाली बात पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह लोगों का प्यार स्नेह है*
और पढ़ें ...

भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की अनेक महिलाओं ने ली पप्पी

रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने भव्य रैली निकालकर नामांकन दाखिल किया | नामांकन के पश्चात नगर घड़ी चौक पर एक विशाल मंच पर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं सभी मंत्रियों विधायकों एवं पार्टी के पदाधिकारी की उपस्थिति में रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी ब्रिज मोहन अग्रवाल ने लोगों को संबोधित किया अपने संबोधन में बृजमोहन अग्रवाल ने बताया की भव्य नामांकन रैली में लोगों की भीड़ इस बात का प्रमाण थी कि लोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करना चाहते हैं और भारतीय जनता पार्टी को जीतना चाहते हैं मंत्री ब्रिज मोहन अग्रवाल ने कहा की रैली के दौरान महिलाओं ने फूल माला से स्वागत किया आरती उतारी पुष्प वर्षा की और कई महिलाओं ने तो मेरी पप्पी भी ले ली * *बृजमोहन अग्रवाल द्वारा मंच से पप्पी लेने वाली बात पर लोगों ने जमकर थक लगाया* पप्पी लेने वाली बात पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह लोगों का प्यार स्नेह है*
और पढ़ें ...

बैसाखी का उत्सव आज, जानिए इतिहास, महत्व और मनाने का तरीका

Baisakhi 2024: बैसाखी कृषि से जुडा हुआ एक त्योहार है। इसे पंजाब और हरियाणा में काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है. यह त्योहार सिख नववर्ष के रूप में भी मनाया जाता है. ...सिख समुदाय में बैसाखी का त्योहार खालसा पंथ के स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. वैसाखी को विसाखी या बैसाखी के नाम से भी जाना जाता है

कैसे मनाते हैं बैसाखी का पर्व?
बैसाखी के दिन सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारा सजाते हैं, गुरु वाणी सुनते हैं और अपने-अपने घरों में विशेष पूजा करते हैं. इसके अलावा घर के बाहर लकड़ी का घेरा बना कर चलते हैं और वहां पर भांगड़ा और गिद्दा करते हैं. साथ ही एक दूसरे के गले मिलकर बैसाखी की शुभकामनाएं देते हैं. इस दिन शरबत और विशेष पकवान बनाने की भी परंपरा है.

बैसाखी पर्व का इतिहास
बैसाखी पर्व की शुरुआत 30 मार्च 1699 से मानी जाती है. इस दिन सिख समुदाय के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी. तभी से बैसाखी पर्व मनाया जाता है. गुरु गोविंद सिंह जी ने सिख समुदाय के लोगों से गुरु और भगवान के लिए बलिदान होने के लिए आगे आने के लिए कहा था. जो लोग बलिदान हुए थे, उन्हें पंज प्यारे कहा जाता था. जिसका तात्पर्य है गुरु के पांच प्रियजन

और पढ़ें ...

Big Breaking : जेल के अंदर बिगड़ी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबियत

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल एक अप्रैल 2024 से हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री केजरीवाल का शुगर लेवल बिगड़ा हुआ आया है. आम आदमी पार्टी के सूत्रों का दावा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल के हेल्थ बुलेटिन में ब्लड शुगर फास्टिंग 160 बताया गया, जबकि सामान्य तौर पर इसे 70 से 100 के बीच में होना चाहिए.

वहीं, तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक, सीएम अरविंद केजरीवाल का वजन एक किलो बढ़ा है. साथ ही शुगर लेवल भी मेनटेन है. एक अप्रैल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब जेल गए थे, तब मेडिकल के दौरान उनका वजन 65 किलो था और 7 अप्रैल को उनका वजन 66 किलो था. साथ ही, शुगर लेवल भी पहले से काफी मेनटेन है और वो पूरी तरह स्वस्थ है बताए जा रहे हैं.

और पढ़ें ...

दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल का आवेदन खारिज

ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी को गलत साबित करने अरविन्द केजरीवाल द्वारा दिल्ली हाई कोर्ट में प्रस्तुत आवेदन आज खारिज हो गया | अपने आवेदन में केजरीवाल ने ईडी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे| अपनी गिफ्तारी को गलत बताते हुए उन्होंने अपने वकीलों के माध्यम से गवाहों के सरकारी गवाह बनने को भी गलत बताया था | अरविंद केजरीवाल की हाई कोर्ट में प्रस्तुत आवेदन में कहीं पर भी अपनी जमानत का जिक्र नहीं किया गया था, उनकी तमाम दलीलों के जवाब देने के बाद हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर और उनके सवालों पर जो टिप्पणियां की वह अरविंद केजरीवाल के लिए और भी मुश्किल है खड़ी करने वाली है |
और पढ़ें ...

बस्तर से मोदी की दहाड़ : 'लाठी से सिर फोड़ने की कांग्रेस की धमकी से मैं डरने वाला नहीं', गरीब का बेटा हूं सर उठाकर चलता हूं : विजय संकल्प शंखनाद रैली

विजय संकल्प शंखनाद रैली - बस्तर से मोदी की दहाड़

मेरा भारत मेरा परिवार - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी विजय संकल्प शंखनाद रैली में सोमवार को हुँकार भरते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता लाठी से मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं, लेकिन मोदी गरीब का बेटा है सिर ऊँचा करके चलता है। मोदी इनकी धमकियों से डरने वाला नहीं है। गरीबों को जिन्होंने लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए। कोई घर में घुस आए और लूटपाट करने लगे तो परिवार का हर सदस्य भिड़ जाता है और मोदी के लिए तो मेरा भारत मेरा परिवार। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बस्तर की धरती पर भानपुरी विधानसभा क्षेत्र स्थित स्व. बलीराम कश्यप के ग्राम आमाबाल में भाजपा की महती चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की रक्षा देश के करोड़ों लोग करेंगे। हमने जब घोटालेबाजों का रास्ता रोका, बिचैलियों की कमाई बंद की, तब से इनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भ्रष्टाचार किया। यहाँ के लोगों के साथ धोखा किया, उनकी जांच चल रही है। अपने देश को अपने परिवार को लूटपाट से बचाने में जुटा हूं। मोदी कहता है भ्रष्टाचार हटाओ और कांग्रेस कहती है भ्रष्टाचारी बचाओ।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बस्तर में जनसंघ व भाजपा के प्रमुख स्तम्भ रहे स्व. बलीराम कश्यप की यादों को साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय भ्रष्टाचार ही देश की पहचान बन गई थी और इससे सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों का होता है। भ्रष्टाचार गरीब का अधिकार छीन लेता है। 2014 से पहले लाखों-करोड़ों रुपए के घोटाले होते थे। कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से 1 रुपए निकलता था और सिर्फ 15 पैसा लोगों तक पहुंचता था। यह बात कांग्रेस के ही प्रधानमंत्री ने कही थी। तो बताओ, वह कौन-सा 'पंजा' था जो बाकी के 85 पैसे मारता था। मोदी ने कांग्रेस की लूट की ऐसी व्यवस्था बंद कर दी। श्री मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 साल में 34 लाख करोड रुपए सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे हैं। दिल्ली से 1 रुपए भेजे और पूरे 100 पैसे गरीब के खातों में जमा हो गए। जब सीधा पैसा जा रहा है और एक भी पैसा कांग्रेस लूट नहीं पाई। अगर देश में कांग्रेस की सरकार होती तो यह कांग्रेस गरीबों के 34 लाख करोड़ रुपए में से 28 लाख करोड़ रुपए लूट लेती। आजादी के बाद कांग्रेस को देश लूटने का लाइसेंस मिल गया था। 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद मोदी ने कांग्रेस की लूट की लाइसेंस से कैंसिल कर दिया है और यह लाइसेंस इसलिए खत्म हुआ क्योंकि आप सभी के आशीर्वाद से मुझे लाइसेंस मिला था। जब उनकी दुकान बंद हुई और उनका लाइसेंस चला गया तब मोदी को गाली देने लगे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश कहाँ-से-कहाँ पहुँचा है, देश ने कितनी प्रगति की है, और उसमें आप सब का जो साथ मिला है। छत्तीसगढ़ वासियों ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई है और आज इस विश्वास से पूरा देश कह रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार। श्री मोदी ने कहा कि अनेक दशकों बाद देश ने भाजपा की स्थिर और मजबूत सरकार देखी है। गरीब का कल्याण हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता रही। आजादी के बाद दशकों तक गरीब की जरूरत को कांग्रेस की सरकारों ने नजरअंदाज किया। कच्ची छत के नीचे रहने की तकलीफ क्या होती है यह मोदी जानता है, जब घर में राशन नहीं होता तब एक माँ पर क्या बीतती है यह मोदी जानता है, जब दवा खरीदनी हो और दवा खरीदने के लिए घर में पैसा नहीं होते तो इसकी तकलीफ मोदी जानता है। इसीलिए हमने ठाना है कि जब तक गरीब की हर चिंता दूर नहीं होगी, हम चैन से नहीं बैठेंगे। भाजपा की सरकार ने गरीब के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएँ बनाईं, गरीबों को उनका हक दिया। सरकार के इन प्रयासों का नतीजा है देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि बस्तर विजन से ही हमने आयुष्मान आरोग्य मंदिर की शुरुआत की। आयुष्मान आरोग्य मंदिर देशभर में गरीब को सस्ते इलाज, सस्ती जाँच का लाभ प्रमुखता से दे रहा है। यहाँ छत्तीसगढ़ में भी हजारों आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं। इन आरोग्य मंदिरों की वजह से गरीबों को इलाज की बहुत बड़ी सुविधा मिली है, उनकी चिंता कम हुई है। 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज वाली आयुष्मान भारत योजना भी गरीबों के बहुत काम आ रही है। इस योजना से देश के करोड़ों लोगों ने इलाज कराया। हमने 11 हजार से ज्यादा जन औषधि का केंद्र खोले हैं, जहाँ 80 प्रतिशत की छूट के साथ दवाई दी जाती है। इससे भी गरीबों के 30 हजार करोड़ रुपए दवाई खरीदने में खर्च होता था, उससे बचत हुई। इसलिए आज देश का गरीब कह रहा है, खर्च कम बचत बार-बार, फिर एक बार मोदी सरकार। श्री मोदी ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ा महासंकट आया- कोरोना। लोग कहते थे, भारत कैसे बचेगा? भारत के गरीबों का क्या होगा? कांग्रेस की अमीरों की सरकार के समय देश में बीमारी का टीका आने में दशकों लग जाते थे। लेकिन हमने कहा हम अपने देश के हर गरीब के साथ हैं, हम गरीबों को मुफ्त वैक्सीन भी देंगे, गरीबों को मुफ्त राशन भी देंगे। ऐसे समय में, जब दूसरे देशों में कोरोना का एक-एक टीका हजारों रुपए में लग रहा था, हमने आपको मुफ्त में टीका लगवाया। ऐसे समय में, जब दूसरे देशों में खाने के लिए हाहाकार मचा था, हमने गरीब भाई-बहनों के लिए मुफ्त में राशन की दुकान खुलवा दी। मुफ्त राशन देने की योजना हमने शुरू की और यह योजना 5 वर्षों तक आगे और चलेगी।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रामनवमी पर्व की चर्चा करते हुए कहा कि इस बार अयोध्या में हमारे रामलला टेंट में नहीं, बल्कि भव्य मंदिर में दर्शन देंगे। 500 साल बाद यह सपना पूरा हुआ है। इसकी सबसे अधिक खुशी राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ को होना स्वाभाविक है। लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन राम मंदिर बनने से नाराज है। कांग्रेस का 'शाही परिवार' नाराज है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण कांग्रेस के नेताओं ने ठुकरा दिया। कांग्रेस के जिन नेताओं ने इस कदम को गलत बताया, उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। जो नेता प्राण प्रतिष्ठा में पहुँचे, उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया। यह दिखाता है कि कांग्रेस तुष्टीकरण के लिए किसी भी हद को पार कर सकती है। कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र बनाया है उसमें भी मुस्लिम लीग की छाप है। कांग्रेस के लोगों को देश के लोगों और उनकी आस्था व भावनाओं से कोई लेना-देना नहीं है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि यह भाजपा की सरकार है, जो हर गारंटी को जमीन पर उतार रही है। यहाँ गरीब परिवारों, आदिवासी, पिछड़े परिवारों का घर बनना शुरू हो गया है। चुनाव के दौरान जब बूथों पर जाएंगे तो केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जिन-जिनको मिला है, उनसे बात करें और जिन्हें इन योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उनको भी लाभ मिलेगा, इस बात की उनको गारंटी दे देना। आने वाले 5 वर्षों में जो लाभ से वंचित रह गए हैं उनको भी मोदी की सारी योजनाओं का लाभ देने वाले है। श्री मोदी ने कहा कि जो योजनाएँ बना रहे हैं, वह अधिकतर योजनाएँ माता एवं बहनों के नाम से है। मोदी ने देश की 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गारंटी दी है। 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का फैसला भाजपा की सरकार ने लिया है। वन-धन केन्द्रों से जुड़ी हजारों-लाखों बहनें भी इसमें शामिल हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि जिस आदिवासी समाज का कांग्रेस ने हमेशा तिरस्कार किया, उसी आदिवासी समाज की बेटी आज देश की राष्ट्रपति है। भाजपा ने ही छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री दिया है। आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय और अलग बजट भी भाजपा ने ही बनाया है। आदिवासी कल्याण का बजट 5 गुना बढ़ाया गया है। कांग्रेस के शासनकाल में पूरे देश में सवा सौ से भी कम एकलव्य आदिवासी विद्यालय थे। आज अकेले छत्तीसगढ़ में 70 से भी अधिक एकलव्य विद्यालय हैं। आपका सपना ही भाजपा का सपना है और इसे पूरा करने के लिए हर पल देश के लिए काम कर रही है। जिसको किसी ने नहीं पूजा, उसको मोदी ने पूजा है। इसलिए जनजातियों में भी सबसे पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए पहली बार कोई योजना बनी। 24 हजार करोड़ रुपए की पीएम जन-मन योजना से छत्तीसगढ़ के अनेक जनजातियों का जीवन आसान हुआ है, बेहतर बना है। यह मोदी की गारंटी है। श्री मोदी ने कहा, मोदी आराम करने के लिए नहीं काम करने के लिए पैदा हुआ है। हमारा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है, हर परिवार को समृद्ध बनाना है। इसलिए छत्तीसगढ़ के सभी सीटों पर भाजपा को पड़ने वाला आपका हर वोट मोदी की ताकत बढ़ाएगा। इसलिए बस्तर में 19 अप्रैल को महेश कश्यप को और 26 अप्रैल को काँकेर में भोजराज नाग को ज्यादा-से-ज्यादा वोट देकर विजयी बनाएं।

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर में करेंगे विजय संकल्प शंखनाद रैली

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर के अंतर्गत छोटे आमाबाल में एक बड़ी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं | विजय संकल्प शंखनाद रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में हुंकार भर कर छत्तीसगढ़ की 11 सीटों से एक तरफा भाजपा सांसदों को जितवा जाकर लोकसभा पहुंचाने पूरा जोर लगाने आ रहे हैं |

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि यह विशाल विजय संकल्प रैली 8 अप्रैल को बस्तर लोकसभा के नारायणपुर विधानसभा के छोटे आ बाल भानपुरी में आमचो मोदी, आमचो भाजपा, आमचो कमल के नारे के साथ शुरू होगी | प्रधानमंत्री की विजय संकल्प शंखनाद रैली के लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ संपूर्ण तैयारी पूरी हो गई है | केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ-साथ पुलिस एवं प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है |

और पढ़ें ...

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज कार्यालय में सभी विभागों की हुई महत्वपूर्ण बैठक

पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारीगण, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, पुलिस अधीक्षक महासमुंद एवं धमतरी, रेंज के नक्सल जिले में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी / उप पुलिस अधीक्षक तथा रेंज के नक्सल क्षेत्र में पदस्थ विशेष आसूचना शाखा के अधिकारियों की बैठक पुलिस महानिरीक्षक रेंज कार्यालय में ली गई । आईजी अमरेश कुमार मिश्रा ने बैठक में माओवादी गतिविधियों, आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारी एवं UAPA के तहत पंजीबद्ध प्रकरणों व न्यायालय में सुनवाई की प्रगति की समीक्षा की गई । बैठक में आईजी अमरेश कुमार मिश्रा ने माओवादी गतिविधियों की समीक्षा कर आसूचना आधारित प्रभावी नक्सल ऑपरेशन संचालित किये जाने तथा माओवादियों को सहयोग देने वाले व्यक्तियों को चिन्हांकित कर कार्यवाही किये जाने व नक्सल अभियान में शामिल समस्त इकाईयों को आसूचना संकलन सुदृढ़ करने के निर्देश दिये । आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आईजी अमरेश कुमार मिश्रा द्वारा आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। इस संबंध में प्राप्त होने वाले केन्द्रीय अर्धसैनिक बल को चुनाव आयोग की गाईड लाइन के अनुसार आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने एवं क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति तथा नक्सल परिदृष्य से अवगत कराने के निर्देश दिये गये। पुलिस महानिदेशक अमरेश कुमार मिश्रा ने आदर्श आचार संहिता का पालन कराने तथा चुनाव को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हांकित कर उनके विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये साथ ही सीमावर्ती राज्य के पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर संयुक्त नक्सल अभियान संचालित करने के निर्देश दिये गये । आईजी ने UAPA के तहत लंबित प्रकरणों की समीक्षा एवं न्यायालय में लंबित प्रकरणों की सुनवाई एवं उसकी प्रगति के संबंध में चर्चा की। लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये ।
और पढ़ें ...

राज्य में शराब की कीमतों में लगभग 30 फीसदी की बढ़ोतरी

छत्तीसगढ़ में मदिरा का सेवन हुआ महंगा, नई नीति के तहत सरकार ने लगभग 30 प्रतिशत बढ़ाई शराब की कीमत *महतारी वंदन योजना की भरपाई के लिए भाजपा ने शराब की कीमतों में वृद्धि कर अरबों रुपए वसूली का निकला रास्ता* अपने चुनावी घोषणा पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह महतारी वंदन योजना के तहत देने की घोषणा की थी, भारतीय जनता पार्टी की इस गारंटी को महिलाओं ने हाथों हाथ लिया और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई अब सरकार बनने के बाद मोदी की गारंटी को अमल में लाने की बात हुई तो भारतीय जनता पार्टी ने 10 मार्च को छत्तीसगढ़ की महिलाओं को अपने वादे के तहत 70 लाख महिलाओं को₹1000 के हिसाब से महतारी वंदन योजना की राशि का भुगतान करके अपने वादे को निभाने की शुरुआत तो कर दी परंतु भारी भरकम रकम हर मां कहां से लाएं शायद इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इसकी जिम्मेदारी प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को सौंप कर उन्हें प्रतिमाह महतारी वंदन योजना के लिए वित्तीय व्यवस्था करने के निर्देश दिए | आईपीएस अधिकारी रहे ओपी चौधरी ने वित्तीय व्यवस्था के लिए शराब की कीमतों में भारी वृद्धि का रास्ता निकाला और साथ ही पूर्व की भूपेश बघेल सरकार के भू पंजीयन में 30% की छूट को समाप्त कर शासकीय खजाने में वृद्धि का फार्मूला लागू करवाया और कहा जाए तो शराब की कीमतों में वृद्धि और भूमि पंजीयन में दीजिए आ रही छूट की समाप्ति से वसूली कर महतारी वंदन योजना की भरपाई एक प्रकार से प्रदेश के नागरिकों के साथ धोखा किया जा रहा है| इसे यूं भी कहा जा सकता है कि पुरुषों से वसूल कर उन्हीं के घर की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि दी जा रही है | जबकि होना यह चाहिए था कि मोदी की गारंटी की जवाबदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र के खजाने से देनी चाहिए थी परंतु यहां तो इसकी टोपी उसके सर वाली बात हो गई |

 लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए शराब की कीमतों में बदलाव किया है. सरकार ने नई शराब नीति के तहत शराब के दाम बढ़ाए हैं. नई कीमतें एक अप्रैल से लागू हो गई हैं.

 अप्रैल महीने से नए वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत होते ही छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य भर में नए नियम लागू कर दिए हैं. लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए नई शराब नीति  के तहत शराब की कीमत बढ़ा दी है. जिसके बाद शराब की नई कीमतें सोमवार, एक अप्रैल से पूरे राज्य  में लागू हो गई हैं. सरकार के इस फैसले के बाद राज्य भर के शराब के शौकीन नई भाजपा सरकार को कोस रहे हैं.

15 प्रतिशत बढ़े दाम

बता दें कि नई शराब नीति के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में शराब की कीमतों में 15 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. सरकार के इस फैसले के बाद से शराब की नई दरें राज्य में लागू हो चुकी हैं. जिसको लेकर शराब के शौकीन लोगों में नाराजगी और मायूसी स्पष्ट तौर पर नजर आ रही है. 

और पढ़ें ...

मिल सकती है मनपसंद ब्रांड की शराब व मनचाही ब्रांड की बीयर

CG New Excise Policy  

शराब प्रेमियों को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है. उन्हें आने वाले दिनों में दुकानों में मनपसंद ब्रांड की शराब व मनचाही ब्रांड की बीयर मिलेगी. उनकी मांग पर ब्रांडेड व महंगी शराब भी मिलेगी. नए वित्तीय वर्ष में शराब व्यापारियों का एकाधिकार समाप्त हो सकता है. वहीं बॉटलिंग प्लांट की अनुमति मिलने से कारोबारियों में स्पर्धा भी बढ़ेगी, जिससे शासन को मिलने वाली राजस्व में वृद्धि हो सकती है.

प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने आबकारी विभाग को अपने पास रखा है. जिससे आबकारी नीति में कड़े और सख्त बदलाव के अनुमान लगाए जा रहे हैं. इसकी शुरुआत 24 जनवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बनाई गई नई आबकारी नीति से हो चुकी है. जिससे बीते पांच साल से चली आ रही व्यवस्था टूट सकती है. बताया जा रहा है कि आबकारी नीति में एफएल 10 लाइसेंस की व्यवस्था को यथावत रखने का निर्णय लिया गया है.  जिसके तहत शराब डीलर किसी भी निर्माता कंपनी से शराब खरीदकर सरकार को बेच सकता है. निर्माता कंपनियों से खरीदी व सप्लाई के झमेले से मार्केटिंग कंपनी के अफसर दूर रहेंगे.

 

लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा
नई आबकारी नीति में शराब प्रेमियों की मांग पर कोई भी ब्रांड की शराब की बिक्री को बंद कर मनपसंद शराब देने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा प्रदेश में बॉटलिंग प्लांट को अनुमति देने की तैयारी की जा रही है. जिससे राज्य में लंबे समय से चल रहा सिंडीकेट टूटेगा और बाहर के व्यापारी को समान अवसर मिल सकेगा. इसके चलते व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा. हालांकि, इसके लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है.

शराब के दाम में नहीं होगी बढ़ोत्तरी
बताया जा रहा है कि नई आबकारी नीति में शराब की कीमत नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. छत्तीसगढ़ में पहले से ही अन्य राज्यों की अपेक्षा शराब की कीमत अधिक है. खासकर देशी शराब की कीमत हर साल बढ़ाई जाती है, लेकिन बॉटलिंग प्लांट व स्प्रिट की सप्लाई से दाम पर असर नहीं पड़ेगा. दीगर प्रांत से अवैध शराब की सप्लाई नहीं होगी. प्रदेश में ही टेलीग्राम लगेगा और ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम से शराब की सप्लाई होगी.

मिलावटी शराब की शिकायत में आएगी कमी
नई आबकारी नीति के लागू होने से मिलावटी शराब की शिकायत में भी कमी आ सकती है. दरअसल वर्तमान में विभिन्न ब्रांड के शराब बाजार से गायब हैं. दुकानों में नए नए ब्रांड के शराब की बिक्री की जाती है. जिसके स्वाद से शराब प्रेमी अनभिज्ञ होते हैं. कई बार उन्हें शराब में मिलावट की भनक तक नहीं लगती. यदि जानकारी हो भी जाए तो अलग अलग तर्क देकर शांत करा दिया जाता है. अब कर्मचारी ऐसा नहीं कर सकेंगे.

तस्करी पर लगेगा अंकुश
आबकारी विभाग द्वारा संचालित दुकान में शराब के कई ऐसे ब्रांड है, जो उपलब्ध ही नहीं है. कई ब्रांड तो चलन से ही बाहर हो चुका है. जिसके चलते शराब प्रेमी दीगर प्रांत से शराब की खरीदी करते हैं. शराब प्रेमियों को उनकी पसंदीदा ब्रांड उपलब्ध कराने तस्कर भी सक्रिय रहते है, जो एमपी, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से शराब की खेप लेकर आते हैं, अब जब शराब प्रेमियों को उनके मन पसंद ब्रांड की शराब मिलेगी, तो तस्करी पर भी अंकुश लगना तय है.

और पढ़ें ...

मोदी जी आपको मुझ पर भरोसा नहीं है क्या ? - EVM मशीन

भारतीय जनता पार्टी के कांग्रेस के खिलाफ शुरू किए गए कार्टून अभियान के जवाब में कांग्रेस ने भी कार्टून जारी किया है जिसमें ईवीएम मशीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ED और आईटी की कार्यवाही पर सवाल कर रही है | कार्टून में ईवीएम मशीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछ रही है कि क्या आपको मुझ पर भरोसा नहीं है ?
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में बाकी बचे चार प्रत्याशियों की कांग्रेस ने की घोषणा

लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के बाकी बच्चे चार प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है | कांग्रेस ने सरगुजा से MS शशि सिंह - रायगढ़ से मेनका देवी सिंह, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव और कांकेर से बीरेश ठाकुर को प्रत्याशी घोषित किया है | छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की घोषणा के बाद तय हो गया है कि कौन किसके सामने अपनी अपनी जीत की कोशिश करेगा |
और पढ़ें ...

इलेक्टोरल बांड में भाजपा द्वारा चार तरीके से वसूली

*इलेक्टोरल बांड में भाजपा द्वारा चार तरीके से वसूली* *इलेक्टोरल बांड में मोदी सरकार ने देश को धोखा दिया* रायपुर/23 मार्च 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इलेक्टोरल बांड घोटाले में भाजपा ने चार तरीके से घोटाला किया है। 1. चंदा दो, धंधा लो यानी प्रीपेड रिश्वत 2. ठेका लो, रिश्वत दो यानी पोस्टपेड रिश्वत 3. हफ़्ता वसूली यानी छापेमारी के बाद रिश्वत 4. फ़र्ज़ी कंपनियां यानी शेल कंपनियां सुप्रीम कोर्ट की वजह से इलेक्टोरल बांड का डेटा सामने आने से इन सारे घोटाले जनता के सामने आ गये है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चंदा दो, धंधा लो (प्रीपेड रिश्वत) और ठेका लो, रिश्वत दो (पोस्टपेड रिश्वत)ः के तहत 38 ऐसे कॉर्पोरेट समूहों ने इलेक्टोरल बांड के माध्यम से चंदा दिया है, जिन्हें केंद्र या भाजपा की राज्य सरकारों से 179 प्रमुख ठेको और प्रोजेक्ट क्लीयरेंस मिले हैं। बीजेपी को इलेक्टोरल बांड के माध्यम से 2,004 करोड़ रुपए का चंदा देने के बदले इन कंपनियों को कुल मिलाकर 3.8 लाख करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट्स और प्रोजेक्ट्स मिले हैं। चंदा दो, धंधा लो (प्रीपेड रिश्वत)ः बीजेपी को कुल मिलाकर 551 करोड़ रुपए का चंदा मिला और 3 महीने के भीतर 1.32 लाख करोड़ रुपए के कॉन्ट्रैक्ट/प्रोजेक्ट्स की स्वीकृति केंद्र या भाजपा की राज्य सरकारों द्वारा दिए गए हैं। ठेका लो, रिश्वत दो (पोस्टपेड रिश्वत)ः पहले केंद्र या भाजपा की राज्य सरकारों द्वारा 62,000 करोड़ रुपए के कॉन्ट्रैक्ट/प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए और 3 महीने के भीतर उसके बदले 580 करोड़ रुपए की पोस्टपेड रिश्वत (इलेक्टोरल बांड के रूप में) भाजपा को दी गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हफ़्ता वसूली में 41 कॉर्पोरेट समूहों को कुल 56 ईडी/सीबीआई/आईटी छापों का सामना करना पड़ा। इन सभी ने 2,592 करोड़ रुपए बीजेपी को दिए हैं। इनमें से 1,853 करोड़ रुपए छापेमारी के बाद दिए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि फ़र्ज़ी (शेल) कंपनी फ़र्ज़ी कंपनियों द्वारा दिए गए कुल 543 करोड़ में से 16 शेल कंपनियों ने बीजेपी को 419 करोड़ का चंदा दिया। इनमें मनी लॉन्ड्रिंग के लिए वित्त मंत्रालय की उच्च जोखिम वाली निगरानी सूची में शामिल कंपनियां, अपने गठन के कुछ महीनों के भीतर करोड़ों का दान देने वाली कंपनियां और अपने पेड-अप कैपिटल के कई गुना दान करने वाली कंपनियां शामिल थीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार ने इलेक्टोरल बांड मामले में केन्द्र सरकार की विश्वसनीयता को दांव पर लगा दिया। केन्द्रीय एजेंसियों को वसूली एजेंट बनाकर रख दिया। मोदी सरकार का यह कदम देश के लोकतंत्र के लिये घातक । इस घोटाले के लिये भाजपा का एकाउंट सीज किया जाये तथा उसकी मान्यता रद्द हो।  
और पढ़ें ...

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पत्रकार वार्ता : भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पत्रकार वार्ता 18वीं लोकसभा के आम चुनाव की घोषणा तो हो चुकी है , देश का हर नागरिक उत्सुक है सभी राजनीतिक दलों के लिए समान लेवल प्लेग्राउंड हो यह नहीं की जो सत्ता में है उनका रिसोर्सेस पर मोनोपोली हो यह नहीं कि उनका मीडिया पर एकाधिकार हो यह नहीं की सत्ताधारी दल का संवैधानिक इटेड इलेक्शन कमिशन दूसरी ऑटोनॉमस बॉडी पर एक छात्र नियंत्रण हो दुर्भाग्य से जो पिछले दिनों से सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इलेक्टरल बॉन्ड की बात आई है वह बहुत ही चिंताजनक है क्योंकि इससे हमारे देश की छवि को ठेस पहुंची है हमारे देश में पिछले 70 सालों में निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ लोकतंत्र की छवि बनाई थी उसे पर प्रश्न चिन्ह आज उठ गया है | । सत्ताधारी दल द्वारा एक खतरनाक खेल खेला गया है कि विपक्ष के बैंक अकाउंट को चीज करवाया गया है ताकि विपक्षी पार्टी पैसे के अभाव में ठीक से चुनाव ना लड़ पाए देश की जनता एक आम नागरिक देख सकता है कि भाजपा ने चुनावी चंदा बंद से 56 परसेंट चंदा हासिल किया है कांग्रेस को 11% ही मिले हैं यह हुआ पैसे हैं जो बंद से भाजपा ने लिए हैं इसके अलावा जो कैश में उनके पास आता होगा जिसका कोई अकाउंट ही नहीं है आप उनके खर्च देखिए हर तरफ इनका एडवर्टाइजमेंट लगा है और एडवर्टाइजमेंट में भी मोनोपोली बना लिए हैं प्रिंट मीडिया हो टीवी हो और सोशल मीडिया हो इनका बहुत हिस्सा है लेकिन इतने पैसे एक पार्टी जमा कर सकती है हिंदुस्तान के 70 साल के डेमोक्रेटिक व्यवस्था में ऐसा कोई किसी ने नहीं किया है यह पहली बार यह सरकार अनेक तरीकों से पैसे आज उठा रही है इनके फाइव स्टार ऑफिस से हैं हर जगह है | एक-एक मीटिंग का इतना खर्च होता है तो शायद ही कोई पार्टी कोई भी पक्षी पार्टी इसका 10% भी नहीं कर सकती मैं कहना नहीं चाहता कि भाजपा ने किस तरीका से कंपनियों से पैसे लिए क्योंकि सुप्रीम कोर्ट तथ्यों की जांच कर रही है हमें उम्मीद है की सच्चाई बहुत जल्द हम सबके सामने आएगी और अंत में मैं देश के संवैधानिक संस्थाओं से अपील करता हूं कि अगर वह फ्री फेयर इलेक्शन चाहते हैं तो हमारी पार्टी को बगैर किसी रोक-टोक के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करने दें और जो इनकम टैक्स का क्लेम है कोर्ट के निर्णय के अनुसार सेटल हो जाएगा राजनीतिक दल टैक्स नहीं देते भाजपा ने भी कभी इनकम टैक्स नहीं दिया है लेकिन यह लागू सिर्फ कांग्रेस पर हो रहा है कोई पॉलिटिकल पार्टी इनकम टैक्स इनकम टैक्स के बारे में नहीं आती बीजेपी ने कभी नहीं दिया टैक्स इसके बाद भी अगर हमसे यह मांगा जा रहा है तो हम न्यायालय के अंतिम निर्णय का इंतजार करेंगे हम चाहते हैं कि कम से कम न्यायालय तो इस बात को देखें रूल आफ लॉ और गवर्नेंस जो संविधान के तहत होता है क्योंकि आज वह हुकूमत में है कल दूसरी पार्टी आएगी लेकिन हमको यह लेवल जो पहले से बनाया था यह 18वीं लोकसभा का चुनाव जो यह हो रहा है हम सब देख रहे हैं कि यह लोग कुचल रहे हैं हमको चुनाव लड़ने की स्थिति में वह छोड़ना नहीं चाहते हैं पैसे को दबा करके वह एक तरफ इलेक्शन कर लेना चाहते हैं हमारे जो अकाउंट फ्रीज किए हैं वह तत्काल रिलीज होना चाहिए और हमको चुनाव में डेमोक्रेसी और संविधान को बचाने के लिए लेवल प्लेइंग की छूट मिलना चाहिए कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान
और पढ़ें ...

4 मार्च की एफआईआर 17 मार्च को दिल्ली से रिलीज कैसे ? भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, भूपेश बघेल लोकसभा के चुनाव घोषित हो चुके हैं। कौन से चरण में कहा होगा यह भी तय हो गया है। मुझे कांग्रेस पार्टी टिकट दे रही है। आज दिल्ली से एक खबर छपी है कि महादेव एप में FIR दर्ज किया जिसमें मेरा भी नाम है। बहुत सामान्य सी बात है कि यदि थाने में फिर दर्ज होती है तो उसे वेबसाइट में डाल दिया जाता है। FIR कॉपी आप देखेंगे तो यह उसमें डेट 4 मार्च लिखा गया है और आज रविवार के दिन 17 तारीख को दिल्ली से इसे प्रकाशित किया जाता है। फिर 13, 14 दिन तक क्या करते रहे? सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह जो महादेव ऐप है उसके बारे में छत्तीसगढ़ के पत्रकार भली भांति परिचित हैं। FIR पहले दुर्ग में बिलासपुर में कुल मिलाकर 72 जगहों पर दर्ज किए गए और इसमें लगभग 450 गिरफ्तारियां हुई उड़ीसा में बंगाल में अन्य अन्य प्रदेशों से भी गिरफ्तारियां हुई उसमें बहुत सारे गैजेट्स मोबाइल लैपटॉप राशि भी पकड़ी गई और 2022 में क्योंकि जो जुआ निषेध अधिनियम है उसे ठीक करने के लिए विधानसभा में बिल भी लाया और पास भी कराया और लागू कराया। पूरे देश में महादेव ऐप के खिलाफ यदि कार्रवाई की गई तो छत्तीसगढ़ में व्यापक पैमाने पर की गई और इसमें 1000 से अधिक खाते सीज किए गए 200 से अधिक एटीएम कार्ड जप्त किए गए। महत्वपूर्ण बात यह है कि इसका यहां ऑफिस नहीं है यह संचालित कहीं और से होता है इस बीच में रवि उप्पल और सौरव चंद्राकर के खिलाफ दो बार लुक आउट सर्कुलर जारी किया यह विदेश में थे इनका पड़कर लाने की जिम्मेदारी भारत सरकार की थी। उन्होंने पकड़ नहीं बल्कि चुनाव आते-आते इसमें कहानी में ट्विस्ट लाने के लिए शुभम सोनी का एंट्री होता है। उसके पहले तक यही था कि रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर डायरेक्टर है लेकिन अचानक शुभम सोनी आता है और एक वीडियो जारी करता है जो भाजपा के कार्यालय से जारी होता है और इसी बीच में आपने देखा होगा असीम दास नाम के व्यक्ति दुबई जाता है वापस रायपुर आने के बाद किसी होटल में पकड़ा जाता है और करोड रुपए के साथ। जो गाड़ी वह उपयोग करता है वह भारतीय जनता के नेता अमर अकबर के भाई के नाम थी आसीन दास की फोटो वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पांडे जी के साथ दिखाई देती है। अब मजेदार कहानी है कि काउंसिलेट जनरल में अपना बयान दर्ज कराया है जिसमें वह साफ इनकार करते हैं की शुभम सोनी जो बयान दिए हैं वह उनसे साफ इनकार करता है अपने जिम्मेदारी से नहीं लेते उन्होंने लिखा है काउंसलेट जनरल ऑफ इंडिया दुबई डू नॉट एक्सेप्ट एनी रिस्पांसिबिलिटी फॉर थे कंटेंट्स ऑफ़ this डॉक्युमेंट। FIR की कॉपी आप देखेंगे उसमें छठवें नंबर पर मेरा नाम है दूसरी बात क्या है इसमें कितने महादेव आपकी प्रमोटर इसमें उल्लेखित है । FIR की कॉपी में देखेंगे तो मेरा कहीं भी नाम नहीं है यह विशुद्ध रूप से राजनीतिक फिर जबरिया मेरा नाम डाला गया है। दबाव पूरा डाला गया है और इससे स्पष्ट हो जाता है यह राजनीतिक प्रतिशोध के चलते है। दूसरी महत्वपूर्ण बात है की गूगल को हमने ही लिखा था कि महादेव एप बंद किया जाए और हमारे निवेदन पर बंद किया गया लेकिन यह एप बहुत सारे और तरीके से चलाया जा रहा है। आज भी महादेव एप बंद नहीं है। 4 महीने से राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और केंद्र में 10 साल से है तो अभी यह सट्टा बंद नहीं हुआ है तो यह क्या मोदी जी की गारंटी और विष्णु देव के सुशासन में सट्टा चल रहा है सायं सायं। आज किसकी संरक्षण में सब कुछ चल रहा है । सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद निर्वाचन आयोग में अपनी वेबसाइट में जिन नामों की सूची जारी की गई ऐसी कंपनी है जहां ED IT की जांच के बाद सत्ता पक्ष से खाते में पैसा डाला गया। भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा चंदा देने वाला सत्ता चलाने वाला ही है फ्यूचर गेमिंग एंड होटल। सबसे ज्यादा पैसा भी है यह फ्यूचर गेमिंग बारे में क्या यह जो दुबई में बैठे हुए लोग हैं महादेव एप के डायरेक्टर को नहीं पकड़ा जा रहा है इनके बीच में कोई लेनदेन तो नहीं हो गया। विदेश से उसको लाया क्यों नहीं गया ट्रांसलेट जनरल के सामने शुभम सोनी बयान देते हैं इस गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई यह स्पष्ट है कि अब यह आज जिस प्रकार से मीडिया में बात आई है 4 मार्च को फिर होने के बाद 17 तारीख को प्रकाशित हो रहा है तो यह सोच समझकर इसे डाला गया है वह भी दिल्ली से इसका अर्थ सीधा है कि वह राजनांदगांव लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी हार चुकी है या हर मान चुकी है। यह स्पष्ट है इस कारण से बदनाम करने के लिए इस तरीके की चीजे आएगी ना कि राजनांदगांव बल्कि मेरे चुनाव लड़ने से भारतीय जनता पार्टी को भरी नुकसान प्रदेश में हो रहा है
और पढ़ें ...

महिलाओं के लिए 5 महत्वपूर्ण गारंटी : लोकसभा चुनाव

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री TS सिंहदेव ने कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए जारी की गई घोषणाओं का स्वागत किया है| कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और हमारे नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस की ओर से महिलाओं के लिए 5 महत्वपूर्ण गारंटी प्रस्तुत की। ये हमारे घोषणापत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और नारी सशक्तिकरण की ओर एक मील का पत्थर | 1. महालक्ष्मी: हर अति गरीब परिवार में एक महिला को ₹1 लाख/वर्ष 2. आधी आबादी, पूरा हक: केंद्र की नई भर्तियों में 50% महिला आरक्षण 3. शक्ति का सम्मान: आशा, आंगनवाड़ी, MDM वर्कर्स के वेतन में केंद्र का योगदान दोगुना होगा 4. अधिकार मैत्री: हर पंचायत में 1 "अधिकार मैत्री" की नियुक्ति जो महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने में सहायता देंगी 5. सावित्री बाई फुले छात्रावास: देश भर में वर्किंग वुमन हॉस्टल होंगे दोगुने, हर ज़िले में कम से कम एक भारत की हर नारी की समानता, सुरक्षा और सम्मान कांग्रेस पार्टी का परम ध्येय है - और, इन गारंटी द्वारा हम इसकी ओर एक बड़ा प्रयास कर रहे हैं।
और पढ़ें ...

राजनांदगांव या जिहादगांव : भाजपा ने जारी किया कार्टून

भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट × पर पोस्ट कर राजनांदगांव की जनता से किया आह्वान राजनांदगांव या जिहादगांव. भारतीय जनता पार्टी ने राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिए एक कार्टून जारी किया है इस कार्टून में तीन नेताओं को दर्शाते हुए मतदाताओं से सवाल किया है कि राजनांदगांव या जिहादगांव क्या चाहते हैं आप | इस कार्टून का कांग्रेस की तरफ से क्या जवाब आता है ? वह तो बात की बात है परंतु भारतीय जनता पार्टी हमेशा से एक्शन मोड में रहती है हमलावर रहती है उसी के तहत यह कार्टून और स्लोगन एक प्रकार से कांग्रेस पर प्रहार है |
और पढ़ें ...

Mrs Raipur कौन ?

MRS. RAIPUR 2024 WINNER: MRS. HONEY SACHDEV 1st RUNNER UP: MRS. GINNI BHAMRA 2nd RUNNER UP: MRS. PAYAL LODHA
और पढ़ें ...

भूपेश बघेल राजनांदगांव से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी

बिग ब्रेकिंग कांग्रेस ने भी लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की कांग्रेस सी ई सी की बैठक में लोकसभा के प्रत्याशियों की पहली सूची में 39 प्रत्याशियों की घोषणा की गई | कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से अपनी 6 प्रत्याशियों की घोषणा की है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से प्रत्याशी बनाया गया है | रायपुर लोकसभा से विकास उपाध्याय को बनाया गया कांग्रेस प्रत्याशी राजनांदगांव से भूपेश बघेल कोरबा से श्रीमती ज्योत्सना महंत जांजगीर चांपा से शिवकुमार डेहरिया महासमुंद से ताम्रध्वज साहू दुर्ग से राजेंद्र साहू
और पढ़ें ...

महतारी वंदन योजना राशि वितरण कार्यक्रम स्थगित

रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 7 मार्च को आयोजित महतारी वंदन योजना राशि वितरण का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय नहीं मिल पाने के कारण स्थगित कर दिया गया है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री योजना के तहत महिलाओं को पहली किश्त जारी करने वाले थे. कार्यक्रम की जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी. योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं 1000 प्रतिमाह की राशि दी जानी है.

और पढ़ें ...

विपुल अमृतलाल शाह की 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्चाई की झलक!

विपुल अमृतलाल शाह ने रायपुर में 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' के रोंगटे खड़े कर देने वाले ट्रेलर को किया रिलीज!

विपुल अमृतलाल शाह की 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्चाई की झलक!

 

 

विपुल अमृतलाल शाह, सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा की अगली फिल्म 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' के लिए एक्साटइमेंट तेज है। ऐसा इसिलए क्योंकि इस तीकड़ी ने पहले द केरल स्टोरी जैसी बेहतरीन फिल्म दी हैं। ऐसे में साथ में ये अब 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' लेकर आ रहे हैं जिसके दोनों टीजरों और पोस्टर्स ने पहले ही खूब सुर्खियां बनाई है और दर्शकों से प्यार पाया है। ऐसे में अब दर्शकों द्वारा ट्रेलर रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।

फिल्म के रिलीज की डेट जैसे जैसे नजदीक आ रही है, दर्शकों के बीच इसे देखने के लिए उत्सुकता बढ़ती नजर आ रही है। दर्शकों की उम्मीदों को एक नए स्तर पर लेकर जाते हुए, मेकर्स ने 'बस्तर : द नक्सल स्टोरी ' के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=5KfJWVcnbdI

 सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म के ट्रेलर में अदा शर्मा को अपने बेजोड़ अंदाज में देखा जा सकता है। दर्शकों को लुभाने वाले सभी एलिमेंट से भरपूर यह फिल्म उन्हे एंटरटेन करने की क्षमता रखती है। द केरल स्टोरी की जबरदस्त सफलता के बाद, टीम एक और डेयरिंग और प्रभावशाली विषय के साथ वापस लौटी है, जिसका ट्रेलर सभी के उम्मीदों पर खरा उतरता नजर आ रहा है।

ट्रेलर में नक्सलियों द्वारा CRPF जवानों को मारने की दिल दहला देने वाली झलक है, इसके अलावा इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से JNU के क्षेत्रों द्वारा देश के जवानों की मौत का जश्न मनाया जाता है। इंसानों को काटने के सीन से लेकर राष्ट्रगान गाने पर बच्चों को जलाए जाने, राजनीतिक हस्तियों की गोली मारकर हत्या करने और निर्दोष लोगों को फांसी पर लटकाए जाने के सीन्स तक ने इस ट्रेलर को जबरदस्त बना दिया है।

ट्रेलर न केवल उत्साह को दूसरे स्तर पर ले जाता है बल्कि हमें असल घटनाओं के बारे में और ज्यादा जानने के लिए प्रेरित भी करता है।

ट्रेलर का मुख्य आकर्षण आईपीएस नीरजा माधवन का किरदार है, जिसे बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने निभाया है। अदा ने किरदार में जो पूर्णता और ईमानदारी लाई है, वह उनके किरदार में साफ दिख रही है और इसमें कोई शक नहीं है कि यह एक्ट्रेस का एक और सॉलिड परफॉर्मेस होने जा रहा है।

'द केरल स्टोरी' के पीछे की टीम की एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली और असल जीवन पर आधारित फिल्म देखने के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता बहुत ज्यादा है।

ट्रेलर में मेकर्स ने इस सच्चाई की झलक दी है, जो फिल्म के बड़े पर्दे पर रिलीज होने के साथ ही सामने आने वाली है। 

विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और आशिन ए शाह द्वारा सह-निर्मित, 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित हैं और इसमें अदा शर्मा मुख्य भूमिका में होंगी। यह फिल्म 15 मार्च 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

और पढ़ें ...

मैं हूं चौकीदार की तर्ज पर इस बार भारतीय जनता पार्टी का मोदी का परिवार वाला नारा रहेगा मेन कैंपेन

मैं हूं चौकीदार की तर्ज पर इस बार भारतीय जनता पार्टी का मोदी का परिवार वाला नारा रहेगा मेन कैंपेन कल पटना में विपक्ष के इंडिया गठबंधन की सभा में लाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार को लेकर कटाक्ष किया था , लाल यादव के इस कटाक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंभीरता से लेते हुए पलट वार करते हुए कहा कि भारत की जनता मेरा परिवार है 140 करोड़ देशवासी मेरे परिवार का हिस्सा है और फिर भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष को जवाब देने के लिए सभी बड़े नेताओं ने अपने ट्विटर अकाउंट को अपडेट करते हुए अपने नाम के साथ मोदी मेरा परिवार जोड़ दिया | भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट और फेसबुक अकाउंट में मोदी मेरा परिवार लिखने के बाद भारतीय जनता पार्टी के लगभग सभी कार्यकर्ता भी अपने-अपने अकाउंट मैं बदलाव करते हुए मोदी मेरा परिवार जोड़कर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए इसे एक बड़े नारे के रूप में बड़े हथियार के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है | पिछली बार सभी ने मैं भी चौकीदार लिखकर कहकर एक बड़ा अभियान देश में चलाया था और जो सफल भी रहा था अब देखने वाली बात यह है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मैं भी मोदी का परिवार वाला नारा विपक्ष पर कितना भारी पड़ता है |
और पढ़ें ...