देश विदेश

जनता की कमाई पर भाजपाई लूट हावी - Congress

 

 

बहुत हुई महँगाई की मार” ये नारा दिया गया था… झूठ की बिसात बिछाकर जनता से “अच्छे दिन आने वाले है” का केवल छल किया गया। परिणाम ये है कि - पिछले 9 सालों से जनता की थाली, केवल महँगाई की आग में झुलस रही है। खान-पान की ज़रूरत की चीजों के दामों में कोई कमी नहीं आई है और बहुत हुई महँगाई की मार” ये नारा दिया गया था… झूठ की बिसात बिछाकर जनता से “अच्छे दिन आने वाले है” का केवल छल किया गया। परिणाम ये है कि - पिछले 9 सालों से जनता की थाली, केवल महँगाई की आग में झुलस रही है। खान-पान की ज़रूरत की चीजों के दामों में कोई कमी नहीं आई है और जनता की कमाई पर भाजपाई लूट हावी है। महँगाई को लेकर मोदी जी के मंत्रीगण नित नए बहाने बनाते हैं और जनता की ख़ाली होती थाली में झूठ और प्रोपेगेंडा परोसते जाते हैं। कुछ Eco-System के पहरेदार तो ये भी गिनवाते हैं कि — ▫️“महँगाई हमारे लिए कैसे अच्छी है” ▫️“मोदी जी ने किया होगा तो कुछ सोच समझकर ही किया होगा” ऐसे Goebbels प्रेरित व्याख्यान से जनता को बरगलाते है ! पर अब जनता जागरूक हो रही है। जनता जान चुकी है कि जानलेवा महँगाई की असली प्रायोजक केवल मोदी सरकार ही है ! है। महँगाई को लेकर मोदी जी के मंत्रीगण नित नए बहाने बनाते हैं और जनता की ख़ाली होती थाली में झूठ और प्रोपेगेंडा परोसते जाते हैं। कुछ Eco-System के पहरेदार तो ये भी गिनवाते हैं कि — ▫️“महँगाई हमारे लिए कैसे अच्छी है” ▫️“मोदी जी ने किया होगा तो कुछ सोच समझकर ही किया होगा” ऐसे Goebbels प्रेरित व्याख्यान से जनता को बरगलाते है ! पर अब जनता जागरूक हो रही है। जनता जान चुकी है कि जानलेवा महँगाई की असली प्रायोजक केवल मोदी सरकार ही है !

और पढ़ें ...

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं से हो रहे रूबरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल से पूरे देश के 10 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई लंबा भाषण नहीं दिया और कार्यकर्ताओं के सवालों का प्रत्यक्ष जवाब दे रहे हैं | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनके सवालों का तो जवाब दे ही रहे हैं साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रचार प्रसार के तरीके भी बता रहे हैं |

और पढ़ें ...

देश को मिली 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, PM मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दिखाई हरी झंडी

एक दिन में पांच (वंदे भारत) ट्रेनों का उद्घाटन

 

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इसके साथ ही गोवा और झारखंड को वंदे भारत ट्रेनों की पहली जोड़ी मिलने के साथ, भारत भर के सभी राज्य जो रेल-विद्युतीकृत हैं, अब इन सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों से जुड़ गए हैं.

मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा यह पहली बार है कि एक दिन में पांच (वंदे भारत) ट्रेनों का उद्घाटन किया जा रहा है. इन ट्रेनों के साथ, रेल-विद्युतीकृत सभी राज्यों में कम से कम एक जोड़ी वंदे भारत है.’ जबकि शेष भारत वंदे भारत ट्रेन से जुड़ा हुआ है, असम को छोड़कर, उत्तर पूर्व भारत को अभी तक ये ट्रेनें नहीं मिली हैं, जहां वंदे भारत की एक जोड़ी चालू है.

और पढ़ें ...

प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले के जांच की न्यायालय ने दी अनुमति - सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट के माध्यम से दी जानकारी

माननीय उच्च न्यायालय ने जनता की गाढ़ी‌ कमाई के पैसों के गबन के प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले की जांच की अनुमति दे दी है। नार्को टेस्ट में प्रमुख अभियुक्तों में से एक उमेश सिन्हा ने बताया‌ था कि उसने तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके मंत्रियों अमर अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल व रामविचार नेताम सहित कई भाजपा नेताओं को करोड़ों रुपए दिए थे। बैंक संचालकों सहित कई अन्य लोगों को भी पैसे दिए गए। भ्रष्टाचार उजागर होना चाहिए। दोषियों को सज़ा मिलनी ही चाहिए।
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर की पूजा-अर्चना

और पढ़ें ...

आयुष्मान कार्ड पजीयन के लिए 3 दिवसीय महाअभियान

ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए 3 दिवसीय महाअभियान
 
19 से 21 जून तक ग्राम और पंचायत वार आयुष्मान कार्ड का होगा पंजीयन


रायपुर 15 जून 2023/ रायपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 19 जून से 31 जून तक आयुष्मान कार्ड पजीयन के लिए 3 दिवसीय महाअभियान चलाया जाएगा। इस दौरान छूटे हुए पात्र राशनकार्ड हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया जाएगा। 

इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश मिश्रा ने बताया कि सभी जनपद मे ग्राम वार, पंचायत वार शिविर लगा कर और घर-घर जाकर छुटे पात्र राशनकार्ड धारी हितग्राही का आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया जाएगा। इस संबंध में श्री मिश्रा ने सभी जनपद सीईओ को कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिए हैं। साथ ही आयुष्मान पंजीयन हेतु ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन च्वाईस सेन्टर इत्यादि की ड्युटी लगाये जाने हेतु कहा गया हैं। उल्लेखनीय है कि जिला रायपुर में 20 लाख 92 हजार कुल राशनकार्डधारी सदस्यों के विरूद्ध 14 लाख 40 हजार सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है, एवं अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में 2 लाख 75 हजार एवं शहरी क्षेत्रों में 3 लाख 76 हजार सदस्य आयुष्मान कार्ड बनाने से छुटे हुए है।
जिला पंचायत द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार च्वॉइस सेंटर संचालकों द्वारा वर्तमान में जिला रायपुर अंतर्गत छूटे समस्त पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन शिविर लगाकर निःशुल्क आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जा रहा हैं।

 आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर आना आवश्यक है। परिवार के समस्त सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जावेगा अतः परिवार के समस्त सदस्यों के साथ अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन, नजदीकी च्वॉईस सेंटर एवं समस्त शासकीय अस्पताल में जाकर आयुष्मान भारत कार्ड बनवा सकते हैं। साथ ही ऐसे हितग्राही जिनका आधार कार्ड अपडेट नहीं हुआ हैं, उनके परिजनों से अनुरोध किया गया हैं, कि आधार कार्ड अपडेट करवाने हेतु वर्तमान मोबाईल नम्बर, अंगूठे का निशान एवं वर्तमान फोटो इत्यादि के द्वारा नजदीकी च्वॉइस सेंटर में जाकर तुरंत आधार कार्ड अपडेट कराएं जिससे भविष्य में आयुष्मान कार्ड
का पंजीयन किया जा सके।  आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत पात्र बी०पी०एल० परिवारों को रू. 5 लाख एवं शेष परिवार अर्थात् ए०पी०एल० परिवारों को डॉ० खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 50 हजार रूपये तक का लाभ योजना के दिशा-निर्देशानुसार योजनांतर्गत पंजीकृत किसी भी शासकीय एवं निजी चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क ईलाज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

पहले किया भर्ती घोटाला अब खेल रहे प्रमोशन घोटाले का खेल, सिम्स प्रबंधन को नही किसी का भय कोंग्रेस सरकार में सिम्स प्रबंधन खुद को कर रहा सुरक्षित महसूस

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वर्ष 2012-13 में सिम्स में भर्ती घोटाला उजागर हुआ था, तब स्थानीय प्रशासन से लेकर SIT जांच कराई गई। इसके बाद लोकायोग और हाईकोर्ट तक मामला पहुंचा। फिर भी स्वास्थ्य विभाग इस गड़बड़ी को लेकर कोई नतीजे पर नहीं पहुंच पाया। उस समय विपक्ष में रहते हुए वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने फर्जी नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए थे। अब 8 साल बाद इन दागी कर्मचारियों को नियमित कर दिया गया। CIMS में उस समय तकरीबन 400 सौ कर्मचारियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा उजागर हुआ था, जो कर्मचारी आज भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भर्ती घोटाले की फाइल कांग्रेस सरकार में दब गई और सिम्स प्रशासन की मनमानी बढ़ गई जिसका नतीजा अब प्रमोशन घोटाले के रूप में सामने आ रहा है । यहां पर भी सिम्स प्रशासन के करीबी लोगों को प्रमोशन देने की सूची बनाई जा चुकी है लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिरकार किस माप दंड के अनुसार उन कर्मचारियों को प्रमोशन दिया जा रहा है । या केवल रसूखदार व करीबियों को ही प्रमोशन देना सिम्स की प्राथमिकता है क्योंकि सिम्स प्रशासन को किसी का भय नही स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर कर्मचारियों तक मनमाना रवैया चल रहा है। जब प्रमोशन की खबर हमे लगी तो हमने जानना चाहा कि किस आधार पर प्रमोशन की प्रक्रिया सिम्स प्रबंधन अपना रही तो नीरज सेन्डे संयुक्त संचालक एंव अधीक्षक का जबाब सुनकर हम भी हैरान रह गए । उनका जबाब था कि वर्ष 2013-14 में भर्ती के समय लिखित परीक्षा ली गई थी उसी के आधार पर प्रमोशन प्रक्रिया की जा रही है । मामले को और समझने के लिए हमने कई वार्ड बॉय व वार्ड आया से चर्चा की लेकिन उन्होंने हमें बताया कि परीक्षा तो हुई थी लेकिन उसका परिणाम क्या था कितने अंक मिले या किसी भी प्रकार का कोई परीक्षाफल सिम्स द्वारा न तो हमे बताया गया न ही किसी पटल पर चस्पा किया गया हमे कुछ पता नही तो फिर किस परीक्षा के आधार पर प्रमोशन लिस्ट बन रही समझ से परे है। ऐसे हुआ था भर्ती घोटाला *ऐसे हुआ था भर्ती घोटाला और इसी तर्ज पर अब प्रमोशन घोटाले की तैयारी में सिम्स* CIMS में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के करीब 400 पदों पर भर्ती के लिए प्रबंधन ने वर्ष 2012-13 में विज्ञापन जारी किया था। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद पता चला कि डॉक्टरों ने अपने ही घर में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारियों के साथ ही अनुभव व अयोग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति कर दी। यह भी पता चला कि चयनित अभ्यर्थियों के पास योग्यतानुसार प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं थे। यही नहीं विज्ञापन की प्रक्रिया में भाग नहीं लेने वाले उम्मीदवारों का भी चयन कर लिया गया। दरअसल, यह मामला तब सामने आया, जब संविदा में काम कर रहे स्टॉफ को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। तब उन्होंने सूचना के अधिकार कानून के तहत भर्ती प्रक्रिया के दस्तावेज जुटाए। फर्जीवाड़ा सामने आने पर इस मामले की शिकायत हुई। उस समय तत्कालीन एडिशनल कलेक्टर नीलकंठ टेकाम के नेतृत्व में जांच कमेटी बनी। उनके जांच प्रतिवेदन में भी भर्ती में अनियमितता बरतने की बात सामने आई। लेकिन, उनकी जांच रिपोर्ट की फाइल की दबा दी गई। इधर, शिकायतकर्ताओं ने आला अधिकारियों के बाद लोकायोग से भी शिकायत की। लोकायोग जांच में भी गड़बड़ी की पुष्टि करते हुए शासन को SIT जांच कराने की अनुशंसा की गई। दूसरी तरफ चयनित उम्मीदवारों ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। इसके चलते मामले की जांच व फाइल भी दबी रह गई। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद मामले में शासन को नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके बाद भी गड़बड़ी की फाइल दबी की दबी रह गई। इधर, सिम्स के स्टॉफ ने अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया। करीब दो माह तक उनका आंदोलन चला। उनके दबाव में आकर शासन ने डीन तृप्ति नागरिया को हटाकर डॉ. केके सहारे को डीन की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने आंदोलनरत स्टॉफ को नियमित करने का भरोसा दिलाया और आंदोलन समाप्त करा दिया। इसके साथ ही उनके नियमितीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। टीएस सिंहदेव ने नेता प्रतिपक्ष रहते उठाए सवाल जब CIMS में भर्ती घोटाला सामने आने पर तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष व वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्विट किया था कि जब भर्ती प्रक्रिया की रिकार्ड ही गायब कर दी गई है तो अब जांच कराने का क्या मतलब, उन्होंने भर्ती में गड़बड़ी करने वालों पर सरकार का संरक्षण होने का भी आरोप लगाया था। लेकिन, जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी, तब इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया और SIT जांच की फाइल भी दबा दी गई। मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
और पढ़ें ...

भाजपा शासन के 1 लाख करोड़ के घोटालों की लंबी लिस्ट

*पूर्व रमन सरकार में 1 लाख करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ - कांग्रेस* *पूर्व रमन सरकार ने हर विभाग हर योजना में करोड़ों का घोटाला किया* रायपुर/14 जनवरी 2023। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पूर्व रमन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 15 साल के भाजपा सरकार के दौरान प्रदेश में 1 लाख करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ है। हर विभाग, हर योजना में वित्तीय गड़बड़ियां किया गया। 20 लाख फर्जी राशन कार्ड और चावल की बोरी में वजन कम करके किया गया 36 हजार करोड़ का नान घोटाला सबसे बड़ा घोटाला है। 4400 करोड़ का शराब घोटाला, 1677 करोड़ का गौशाला अनुदान घोटाला, 5 हजार करोड़ का मोबाईल घोटाला, 6400 करोड़ का ई-टेंडरिंग घोटाला, सरस्वती सायकल योजना, स्कूल ड्रेस खरीदी घोटाला, दवा खरीदी घोटाला, परिवहन घोटाला, अगुस्ता हेलीकाफ्टर खरीदी घोटाला, डीकेएस अस्पताल घोटाला, पनामा पेपर्स घोटाला, चरणपादुका खरीदी घोटाला, तेंदूपत्ता बोनस एवं बीमा घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाला, अमृत नमक योजना में घोटाला, चना, गुड़ वितरण में घोटाला, रसायनिक खादों में घोटाला, कृषि यंत्रों के खरीदी में घोटाला, बारदाना खरीदी घोटाला, धान परिवहन घोटाला, 170 करोड़ रुपए का मच्छरदानी खरीदी घोटाला, स्काईवॉक, एक्सप्रेस-वे, पुल-पुलिया, सड़क निर्माण में घोटाला, पशु चारा घोटाला, मुर्गी दाना घोटाला, मछली पालन घोटाला, परिवहन विभाग में घोटाला, आबकारी विभाग में घोटाला, चिकित्सक की उपकरण खरीदी घोटाला, वन विभाग में घोटाला, दिव्यांग जनों के नाम से 1000 करोड़ का घोटाला, आदिवासी बच्चों को हॉस्टल में बर्तन देने के नाम से घोटाला सहित अनेक घोटाले हैं जो 15 साल के रमन सरकार के घोटालों के इतिहास के साक्षी हैं और इन्हीं घोटालों के कारण डॉ रमन सिंह को छत्तीसगढ़ की जनता भ्रष्टाचार के अंतर्राष्ट्रीय पितामह कहती है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के चलते ही भाजपा के रायगढ़ कार्यसमिति की बैठक में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को कहना पड़ा था कि 1 साल के लिए कमीशनखोरी बंद कर दिया जाए तो 30 सालों तक छत्तीसगढ़ को लूटा जा सकता है। रमन सरकार बनने के बाद उनके सहयोगी जो मंत्री थे जिनके पास मोटरसाइकिल में पेट्रोल डालने का पैसा नहीं होता था, 15 साल में बड़े-बड़े मॉल, रेस्टोरेंट, जमीन और लग्जरी कारों में घूमने लगे हैं। कई हजार एकड़ सरकारी जमीनों पर भाजपा नेताओं ने कब्जा कर लिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सरकार के दौरान घोटाले हुए हैं उनका प्रमाण 2008 एवं 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों के द्वारा निर्वाचन कार्यालय को दी गई शपथ पत्र है। 2008 में जो भाजपा नेताओं के खुद के पास पांच से दस लाख रुपया होने का शपथ पत्र दिए थे वही भाजपा नेताओं ने 2018 में 10 करोड़ से 20 करोड़ तक की सम्पत्ति होने का शपथ पत्र दिए है। डॉ. रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, केदार कश्यप, महेश गागड़ा सहित कई भाजपा प्रत्याशियों का शपथ पत्र भ्रष्टाचार की गवाही दे रही है।
और पढ़ें ...

पब्लिक स्पीकिंग पर कार्यशाला - छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन का आयोजन

छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन की पब्लिक स्पीकिंग पर कार्यशाला

अच्छा वक्ता बनने लगातार अध्ययन और अभ्यास करें - आर्थर शैरी

जब आप दिल से बोलते हैं तो वह बातें लोगों तक पहुंचती है

      रायपुर,11 जून 2023/ कौन सी बात पहले कहना और कौन सी बात बाद में कहना है यही पब्लिक स्पीकिंग है। किन्तु बिना तैयारी के बोलना आसान नहीं है। जब आप दिल से बोलते हैं तो वह बातें लोगों तक पहुंचती है और जब दिल से बोलते हैं तब आप सीखतें भी हैं यह बातें नई दिल्ली से आए देश के जाने माने मॉस्टर स्पीकर आर्थर शैरी आज एक कार्यशाला में कही।

 

      छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के संयोजक जे.ए. बॉम्बरा ने बताया कि दिल्ली के आर्थर शैरी ने आज होटल एम्ब्रोशिया में एसोसियेशन व्दारा आयोजित पर्सनेलिटी एंड कम्युनिकेशन स्किल डेव्हलेपमेंट वर्कशाप में रायपुर-दुर्ग-भिलाई से विशेष रुप से आमंत्रित छात्रों को भाषण देने की कला अर्थात पब्लिक स्पीकिंग की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया। आर्थर शैरी ने छात्र - छात्राओं को बताया कि भाषण कला के शोध में यह पाया गया है कि कि जब भी हम कही खड़े हो कर भाषण देते हैं तो उसमें 57 प्रतिशत हमारी बॉडी लैंग्वेज काम करती है, 38 प्रतिशत हमारी आवाज का महत्व होता है और बोले जाने वाली सामग्री का महत्व सिर्फ 7 प्रतिशत होता है।

            प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित आर्थर शैरी ने कार्यशाला में कहा की हमें अपनी बात प्रभावशाली ढंग से कहने के लिए उसे छोटे- छोटे प्रसंगों या छोटी कहानियों के रुप में कहना चाहिए। यह कहा जाता है कि रोम एक दिन में नही बना था किन्तु मैं कहता हूं कि रोम हर दिन बन रहा है। लगातार भाषण देने के अभ्यास से हम और बेहतर होते जाते हैं। अच्छा वक्ता बनने के लिए लगातार अध्ययन और अभ्यास करते रहना चाहिए। हमें अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार कोशिश करते रहना चाहिए कभी भी हार नहीं मानना चाहिए।

      पहली बार छत्तीसगढ़ आए आर्थर शैरी नेशनल स्पीकिंग कोच, मेन्टर, ग्लोबल प्रोफेशनल स्पीकर, जोश टॉक स्पीकर, टेडएक्स स्पीकर तथा कारपोर्ट ट्रेनर है। उन्होंने कहा कि जिन्दगी हमें हमेशा सीखाती है। यदि हम सीखना बंद करते हैं तो हमारा जीना भी रुक सा जाता है। हमें अपने जीवन में हमेशा ही सीखते रहना चाहिए। अपनी रुचि के विषय के कौशल को विकसित करते रहना चाहिए। उन्होंने आवाज को बेहतर करने के लिए सांस लेने की तरीके तथा जुबान, चेहरे और आंखों के व्यायाम के बारे में जानकारी दी। इस कार्यशाला में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिन्हें प्रमाणपत्र भी दिए गए।

      एसोसियेशन के एजुकेशन कमेटी के चेयरमेन प्रोफेसर बी.एस. छाबड़ा ने इस अवसर पर कहा कि छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए यह आयोजन किया गया। कार्यशाला में संयोजक जी.एस. बॉम्बरा ने कहा कि यह एक विशेष प्रशिक्षण है जिसका ज्ञान सिर्फ महानगरों में ही मिलता है। हमारी प्रयासों के फलस्वरुप अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर स्पीकर रायपुर आए हैं। इस अवसर पर एसोसियेशन के सचिव सरदार डी.एस. जब्बल ने उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कोलंबिया इंस्टीटूयूट डायरेक्टर सरदार एम.एस.हूरा, भिलाई सिक्ख यूथ फोरम के महासचिव सरदार जसवांत सिंह खालसा, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के ए.एस. प्लाहा, जे.एस. जब्बल, जगदीश सिंह, आर.एस. आजमानी, सी.एस. बाजवा, एम.एस. सलूजा, लखिन्दर सिंह चावला, के.एस. झांस, जी.एस. राजपाल, टी.एस. जब्बल,विक्रमजीत सिंह,कुलदीप सिंह छाबड़ा, अमोलक सिंह, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, भूपिन्दर सिंह, तेजपाल सिंह हंसपाल, श्रीमती रविन्दर कौर बॉम्बरा, श्रीमती पिंकी जब्बल और श्रीमती छाबड़ा श्रीमती देविन्दर कौर उपस्थित थी.

और पढ़ें ...

इंटरनेशल स्पीकिंग कोच आर्थर शैरी की सिक्ख छात्र छात्राओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला

छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन का आयोजन इंटरनेशल स्पीकिंग कोच आर्थर शैरी का पब्लिक स्पीकिंग में आज प्रशिक्षण कार्यशाला रायपुर,10 जून 2023/ देश के जाने माने मॉस्टर स्पीकर आर्थर शैरी कल छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन व्दारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में आमंत्रित छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व विकास की दिशा में अच्छे वक्ता बनने हेतु संप्रेषण कौशल, नेतृत्व गुण विकसित करने हेतु भाषण कला का प्रशिक्षण देगें। एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा के अनुसार होटल एम्ब्रोशिया में कल नई दिल्ली निवासी और प्रधानमंत्री से पुरस्कार से सम्मानित आर्थर शैरी की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। आर्थर शैरी नेशनल स्पीकिंग कोच, मेन्टर, ग्लोबल प्रोफेशनल स्पीकर, जोश टॉक स्पीकर, टेडएक्स स्पीकर तथा कारपोर्ट ट्रेनर है। अपने प्रशिक्षण के दौरान वे लेस ब्राऊन, लिसा निकोल्स, टी.हॉव एकर, टोनी राबिन्स, जैक कैनफील्ड,राबिन शर्मा,जिम रोहन जैसे अन्तर्राष्ट्रीय पेशेवर वक्ताओं व्दारा अपनाये जाने वाले टूल्स और रणनीतियों का प्रशिक्षण देगें। इसमें लभगत 60 छात्र-छात्राओं को वे प्रशिक्षण देगें। संपर्क : दीप सिंह जब्बल सचिव, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन मोबाईल नंबर - 9425236989
और पढ़ें ...

केदारनाथ में पिघलकर बहने लगीं बर्फीली चोटियां, चारों तरफ फैला सफेद गुबार, अटकीं भक्तों की सांसें

उत्तराखंड में स्थित में केदारनाथ धाम के मंदिर के पीछे बर्फीली चोटियों पर हिमस्खलन होने से श्रद्धालुओं की सांसें अटक गईं। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर इसका वीडिया सामने आया है। एवलांच केदारनाथ धाम से लगभग तीन-चार किलोमीटर दूर था। पिछले यात्रा सीजन में बर्फीली पहाड़ियों पर तीन बार हिमस्खलन हुआ था। इस साल अप्रैल में एवलांच की घटना सामने आई थी। एवलांच आने से एकदम बर्फ का सफेद गुबार-सा फैल गया। बता दें कि केदारनाथ धाम में यात्रा की शुरुआत से मौसम खराब रहा है। धाम में लगातार बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश जारी है। मई महीने में पैदल यात्रा मार्ग पर जगह-जगह ग्लेशियर भी टूटे और यात्रा भी प्रभावित रही। अप्रैल के बाद अब जून में एवलांच आया है। केदारनाथ धाम से तीन-चार किमी दूर स्थित बर्फीली पहाड़ियों पर एवलांच 8 जून गुरुवार सुबह हुआ। चोटियों से बर्फ पिघलकर बहने लगी। वहीं केदारनाथ धाम में बार-बार एवलांच आने पर पर्यावरण विशेषज्ञों ने चिंता जताई है. पर्यावरण विशेषज्ञ देवराघवेन्द्र बद्री ने कहा कि केदारनाथ धाम आस्था का केंद्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेली कंपनियां एनजीटी के मानकों का पालन नहीं कर रही हैं।

और पढ़ें ...

दिमागी रूप से बीमार कर सकती है ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने की आदत, जानें कैसे करें कंट्रोल

आपसी दुश्मनी, ज़मीन-जायदाद और पैसे के लालच में किसी का मर्डर करने की खबरें तो आपने अक्सर पढ़ी-सुनी होंगी लेकिन NCR में दो मर्डर ऐसे हुए जिन्होंने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया क्योंकि एक मर्डर भाई ने बहन का तो दूसरा कत्ल बहन ने छोटे भाई का किया। आखिर सगे भाई-बहन एक दूसरे की जान कैसे ले सकते हैं और वो भी एक मामूली से मोबाइल के लिए। जी हां, एक केस में बहन ने ज़्यादा मोबाइल चलाने के लिए भाई को डांटा तो उसने गुस्से में आकर अपनी ही दीदी की जान ले ली और दूसरे मामले में मोबाइल ना देने पर लड़की ने छोटे भाई का खून कर दिया। क्योंकि मीनाक्षी सेलफोन की आदत बच्चों को इस कदर पड़ गई है कि इस बला को उनसे दूर करने की बात करते ही वो हो जाते हैं। उनके मन मुताबिक चीज़ ना हो तो अपनी बात मनवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये कहानी सिर्फ बच्चों की नहीं है बड़ें बड़े भी दिन हो या रात मोबाइल से चिपके रहते हैं घंटो रील्स देखते हैं। इससे ना सिर्फ उनकी नींद पर असर पड़ता है बल्कि सिरदर्द, माइग्रेन भी अटैक करता है। यही नहीं ज़्यादा मोबाइल चलाने से बचपन में ही आंखें बूढ़ी हो रही हैं स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू रेज स्किन खराब कर रही है तो, वहीं मोबाइल का रेडिएशन थायराइड के साथ कैंसर तक का रोग देता है। अलग अलग स्टडी कहती हैं कि 30 मिनट से ज़्यादा मोबाइल चलाने से हाइपरटेंशन तो पूरा दिन वीडियो गेम्स खेलने से बच्चों की फिज़िकल-मेंटल हेल्थ खतरे में पड़ गई है। यानि बच्चे हों या बड़े, मोबाइल बम के साइलेंट विस्फोट से हर किसी को बचना ज़रूरी है और इसके लिए पता होना चाहिए कि डिजिटल डिटॉक्स कैसे करें फोन कितनी देर इस्तेमाल करें। कैसे वीडियो गेम्स की आदत छुड़ाएं। इसके लिए तो स्वामी रामदेव को बुलाते हैंजो मोबाइल के साइड इफेक्ट्स से बिगड़ी सेहत भी दुरुस्त करवाएंगे और इसके बेजा इस्तेमाल से कैसे बचें ये भी सिखाएंगे। स्मार्टफोन विजन सिंड्रोम नजर कमजोर ड्राईनेस पलकों में सूजन रेडनेस तेज रोशनी से दिक्कत एकटक देखने की आदत आंखों का दुश्मन स्मार्टफोन की वजह से ब्लू लाइट, रेटिना डैमेज और नज़र कमज़ोर डिटॉक्स के लिए 4 उपाय नोटिफिकेशन ऑफ रखें उठते ही फोन ना देखें वर्क आउट जरूर करें दोपहर खाने के वक्त ‘नो फोन रुल’ परिवार साथ हों तो फोन दूर रखें बच्चों के साथ खेलने में फ्लाइट मोड ऑन रखें ईवनिंग वॉक पर जरूर जाएं फोटो खींचते वक्त, फ्लाइट मोड पर रखें रात ऑडिबल एप्स का इस्तेमाल करें सोने से पहले फोन इस्तेमाल ना करें मोबाइल को बिस्तर से दूर रखें मोबाइल की आदत चिड़चिड़ापन या गुस्सा करना रुटीन के काम ना करना मेंटली वीक फिजिकली कमज़ोर सर्वाइकल प्रॉब्लम वर्टिगो नर्वस प्रॉब्लम स्पीच प्रॉब्लम नजर कमजोर हियरिंग प्रॉब्लम कंसंट्रेशन बिगड़ना मोटापा आंखों के दुश्मन खराब लाइफस्टाइल ऑनलाइन वर्क रेडिएशन पॉल्यूशन पोलन आंखों की रोशनी बढ़ाएं ‘महात्रिफला घृत’पीएं 1 चम्मच दूध के साथ लें दिन में दो बार खाने के बाद लें ब्रेन रहेगा हेल्दी रोज रस पीएं एलोवेरा गिलोय अश्वगंधा
और पढ़ें ...

गुजरात के मोरवी फुल हत्याकांड के बाद भागलपुर गंगा नदी पुल का भ्रष्टाचार का मामला

बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहा पुल जिसकी लागत 1750 करोड रुपए, 1750 करोड रुपए, 1750 रुपए नहीं कह रहे हैं हम, समझ रहे हैं ना यह कोई 1750 रुपए नहीं है 1750 करोड़ रुपए के खर्च से बन रहा था यह पुल जो गंगा नदी में समाहित हो गया | यहां आपको यह बताना अति आवश्यक है कि गुजरात के मोरबी में रूप वे पुल के टूटने से 138 लोगों की जान गई थी उस मामले में ठेकेदार पर कोई कार्यवाही नहीं हुई और वह मामला रफा-दफा हो गया जनता भूल गई पीड़ित अपनी परेशानियों में जूझ रहे हैं जनप्रतिनिधि नेता मंत्री मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री अपने अगले कार्यक्रमों में बिजी हो गए या यूं कहें कि मिलीभगत के कारण मोरबी पुल हत्याकांड सॉरी सॉरी सॉरी कांड के जिम्मेदार ठेकेदार को बक्श दिया गया उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई | आप समझ सकते हैं उसी तरह बिहार के भागलपुर के इस बड़े पुल के जिसकी लागत 1750 करोड रुपए मानी जा रही है उस निर्माणाधीन पुल के कंप्लीट होने से पहले ही दो बार टूट कर गिर ना इस बात को प्रमाणित करता है कि वहां भी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हुआ अब ऐसे में यदि केंद्र सरकार राज्य सरकार की जिम्मेदारी बताएं और राज्य सरकार चुप्पी साधे रहे तो ऐसे में देश की जनता कब तक इस तरह भ्रष्टाचार की बुराइयों के बीच जीने को मजबूर होती रहे ? अब हमारा सवाल यह है कि यदि कोई प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार करती है तो क्या केंद्र सरकार की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होती कि वह इस पर संज्ञान लेकर प्रदेश सरकार पर कार्रवाई करें और नागरिकों की जान माल की सुरक्षा के संवैधानिक अधिकारों का जिम्मा लेते हुए उन पर कार्रवाई करें और अगर अब संविधान में ऐसी कोई तकनीकी खामी है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि वह संविधान में संशोधन करें और देश की जनता को न्याय उपलब्ध कराएं |
और पढ़ें ...

सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा : रिकॉर्ड तो बनते ही है तोड़ने के लिए और मैं चाहता हूं कि अधिवक्ता मेरे रिकॉर्ड को तोड़कर जल्दी-जल्दी इस मुकाम तक पहुंचे

सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा रायपुर अधिवक्ता संघ के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे | रायपुर बार एसोसिएशन द्वारा न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा के सम्मान के लिए एक भव्य आयोजन किया | रायपुर जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में आसपास के अनेक जिलों के न्यायधीश एवं अधिवक्ता उपस्थित हुए| न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा जो कि छत्तीसगढ़ के पहले ऐसे व्यक्ति हैं जो इस सर्वोच्च पद पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं उनकी इस उपलब्धि के लिए रायपुर बार एसोसिएशन अधिवक्ता संघ द्वारा उनके सम्मान में यह आयोजन किया गया | रायपुर अधिवक्ता संघ के लिए भी यह एक पहला अवसर होगा कि सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में छत्तीसगढ़ के किसी व्यक्ति को सम्मानित किया गया हो | रायपुर अधिवक्ता संघ के सम्मान समारोह के दौरान अपने उद्बोधन में न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा भावुक हो गए उन्होंने बताया कि वह सुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति का पद संभालने के बाद दिल्ली से बाहर पहली बार अपने गृह प्रदेश छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आए हैं | अधिवक्ता संघ रायपुर के सम्मान समारोह में न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा ने अपनी वकालत की शुरुआत से लेकर यहां तक पहुंचने के बारे में बताया| अधिवक्ताओं को सफलता के किस देते हुए उन्होंने कहा कि यदि आप अपना काम करते रहे तो हर चीज संभव है और इन सब के लिए भगवान स्वयं आपके कार्यों की समीक्षा करते हैं और आपको वहां पहुंचा सकते हैं जहां आप सोच भी नहीं सकते | *टेका मेरा संबल* क्या है टेका ? टेका के बारे में बताया कि जो आप लोगों ने सपोर्ट किया है आप लोगों ने जो टेका दिया है वही संबल मेरे साथ रहेगा | *वकालत का व्यवसाय अपने आप में अद्भुत है* यह एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें व्यक्ति को हर कुछ जानना पड़ता है छोटी से लेकर बड़ी जानकारियां रखना पड़ता है जो कि अन्य किसी व्यवसाय में नहीं होता | एक वकील को हर विषय के संबंध में जानकारी रखना पड़ता है क्योंकि उसका पक्ष कार उसका मुवक्किल किसी भी क्षेत्र का हो सकता है किसी भी व्यवसाय का हो सकता है | *वकील और जज के लिए यह 11 से 5 बजे तक का व्यवसाय नहीं है* हर व्यवसाय में निष्ठा और ईमानदारी होना अति आवश्यक है चाहे आप रिश्तेदार के साथ डील कर रहे हो या पक्षकार के साथ जज के साथ हों या कर्मचारियों के साथ | न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा का उद्बोधन देश के अधिवक्ताओं के लिए एक बड़ा संदेश है जिसे प्रगति का मार्गदर्शक भी कहा जा सकता है | रिकॉर्ड तो बनते ही है तोड़ने के लिए और मैं चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ से अधिवक्ता मेरे रिकॉर्ड को तोड़कर जल्दी-जल्दी इस मुकाम तक पहुंचे | रायपुर अधिवक्ता संघ द्वारा न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा के सम्मान समारोह में हाई कोर्ट बिलासपुर के जस्टिस संजय के अग्रवाल - एनके व्यास, रायपुर जिला के कार्यकारी सत्र न्यायाधीश हीरेन्द्र सिंह टेकाम, रायपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आशीष सोनी , उपाध्यक्ष , सचिव सहित सभी पदाधिकारी एवं सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे |
और पढ़ें ...

जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने से और रथ खींचने से मिलता है 100 यज्ञ के समान पुण्य फल

 उड़ीसा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर भारत के चार पवित्र धामों में से एक है। हर साल आषाढ़ माह में यहां भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ विराजमान हैं, जो कि विष्णु जी के अवतार श्रीकृष्ण का ही रूप माने जाते हैं। जगन्नाथ का अर्थ होता है जगत के नाथ। रथ यात्रा की शुरुआत हर साल आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से होती है। वहीं शुक्ल पक्ष के 11वें दिन जगन्नाथ जी की वापसी के साथ इस यात्रा का समापन होता है। हर साल इस रथ यात्रा में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। देश-विदेश से लोग इस यात्रा में शामिल होने के लिए आते हैं। लोगों का मानना है कि जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने से जीवन से सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं और जीवन में खुशियां आती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस साल जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत कब से हो रही है और इसका महत्व क्या है...  

कब निकलेगी जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
इस साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 19 जून सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर हो रही है। इस तिथि का समापन 20 जून को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए जगन्नाथ जी की रथ यात्रा 20 जून 2023, मंगलवार के दिन निकाली जाएगी। इसके बाद आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथी को तीनों वापस अपने स्थान पर लाया जाएगा।

क्यों होता है जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन?
हर साल आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान जगन्नाथ (भगवान श्रीकृष्ण) बड़े भाई बलराम और छोटी बहन सुभद्रा के साथ अपनी मौसी (गुंडीचा) के घर जाते हैं। इस दिन इन्हें तीन अलग-अलग रथों पर सवार होकर किया जाता है। इसके बाद तीनों को रथ यात्रा के जरिए उनकी मौसी के घर यानी गुंडीचा मंदिर में ले जाया जाता है।

जगन्नाथ रथ यात्रा का महत्व
विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा का बहुत ही अधिक महत्व है। जगन्नाथ पुरी धाम को मुक्ति का द्वार कहा जाता है। हर साल इस रथ यात्रा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होने के लिए आते हैं। कहा जाता है कि इस रथ यात्रा में शामिल होने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती हैं। 

मान्यता है कि जो लोग इस रथ यात्रा में शामिल होकर जगन्नाथ जी के रथ को खींचते है, उन्हें 100 यज्ञों के बराबर फल प्राप्त होता है। इस यात्रा में शामिल होने वालों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पुराणों में वर्णन है कि आषाढ़ मास में पुरी तीर्थ में स्नान करने से सभी तीर्थों के दर्शन का पुण्य फल प्राप्त होता है और भक्त को शिवलोक की प्राप्ति होती है। 
 

और पढ़ें ...

गुरु ग्रंथ साहिब की 10 बड़ी बातें दिखाती है सफलता का सही रास्ता

गुरु ग्रंथ साहिब सिख समुदाय का एक धार्मिक ग्रंथ है. इसे केवल धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, सिख धर्म का अंतिम और जीवित गुरु भी माना जाता है. सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी ने अपने मृत्यु से पहले ये घोषणा की थी कि अब गुरु ग्रंथ साहिब ही जीवनभर सिखों का मार्गदर्शन करेंगे. इस ग्रंथ को 'आदिग्रंथ' के नाम से भी जाना जाता है. इसमें सिख धर्म के गुरुओं की कही बातें लिखी हैं जिसे गुरबानी यानी गुरु की वाणी कहा जाता है. आइए जानते हैं गुरु ग्रंथ साहिब की वह 10 बड़ी बातें जो आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायक है, इसमें मौजूद गुरुवाणी के प्रमुख संदेश मनुष्य को सही सफल जीवन के मार्ग का रास्ता दिखाते हैं.

क्या है गुरु ग्रंथ साहिब ?

गुरु ग्रंथ साहिब में सूक्तियों, दोहों, शब्दों और दूसरे लेखों का एक संग्रह है. इनमें सिख गुरुओं की रचनाओं के अलावा मुसलमान विद्वानों की लिखी पंक्तियां और  कबीर, रविदास और बाबा फ़रीद की वाणी भी शामिल हैं. इसका संपादन सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी ने किया। गुरु ग्रन्थ साहिब जी का पहला प्रकाश 16 अगस्त 1604 को गोल्डन टेंपल अमृतसर में हुआ था.

कहते हैं ईश्वर के मुख से निकले अनमोल विचारों को ही गुरु ग्रंथ साहिब में बताया गया है. ये पंजाबी भाषा की लिपि गुरमुखी में लिखी गई है. माना जाता है कि गुरमुखी लिपि ईश्वर के मुख से निकली है. यही कारण है कि गुरु ग्रंथ साहिब को गुरु का दर्जा प्राप्त है. ये गुरु के बराबर ही सम्मनीय है.

गुरु ग्रंथ साहिब की 10 बड़ी बातें (Guru Granth Sahib Motivational Quotes)


  1. जब मन शुद्ध नहीं है, तो बाहर की सफाई करना बेकार ही है.
  2. जिसका मन उसके नियंत्रण में है, समझो उसने दुनिया उसके कदमों में है.
  3. शरीर इस युग में कर्म का क्षेत्र है; तुम जो भी बोओगे, वही काटोगे
  4. ईश्वर एक है तो उसे उसी के रास्ते से प्राप्त किया जा सकता है, किसी दुसरे रास्ते से नहीं
  5. जन्म और मृत्यु का चक्र तब तक खत्म नहीं होता है जब तक अहंकार ओर स्वार्थ खत्म नहीं होता है.
  6. ईश्वर को वही व्यक्ति प्राप्त कर सकता है, जो सबसे प्रेम करता हो.
  7. संसार एक भ्रम है, यह हमें हमेशा भ्रम में ही रखता है इसलिए अच्छा है की सपने में ही रहा जाएं
  8. जो व्यक्ति सुख और दुःख को समान तरह से स्वीकार करता है उसे समस्याओं का बोझ नहीं सताता.
  9. सच्चाई को जानना हर चीज से बड़ा होता है और उस से भी बड़ा है सच्चाई से जीना.
  10. जीभ एक ऐसे तेज चाकू की तरह है जो खून को गिराए बिना मार देती है. इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें.
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज किसके बारे में क्या कहा ?

मुख्यमंत्री ने आज क्या कुछ कहा ? कल मैंने 2 सवाल उठाए थे गणपति और रमन्ना की संपत्ति कुर्क की गई तो f.i.r. से उसका नाम बाहर क्यों किया गया ? भारतीय जनता पार्टी के एक भी नेता का बयान इसमें नहीं आया, अब मेरा दूसरा सवाल है गुडशा उसेंडी उस समय आत्मसमर्पण किया था एनआईए कोर्ट ने आदेश दिया था उसका बयान लिया जाए क्यों नहीं लिया ? एनआईए किसके दबाव में है, कोर्ट के आदेश के बाद भी एनआईए ने उसका बयान दर्ज नहीं किया दूसरी बात गणपति और गुड़सा उसेंडी दोनों नक्सलियों के पोस्ट हैं किसी व्यक्ति का नाम नहीं है क्या गणपति ने सरेंडर किया है उस व्यक्ति का नाम क्या है और यदि सरेंडर किया है कहां किया है और से नक्सल नीति के तहत क्या उसे बेनिफिट दिया गया है या नहीं दिया गया है यह दो सवाल है आज भारतीय जनता पार्टी बार-बार मुझसे पूछती है जेब में है प्रमाण बताएं मैं प्रमाण दे रहा हूं बताएं भारतीय जनता पार्टी के लोग अभी तक पूरी के प्रवक्ता बने हुए थे एनआईए के भी प्रवक्ता बने। कल नीति आयोग की बैठक है उसमें शामिल होऊंगा प्रदेश के बहुत सारे जलवंती मुद्दे हैं उसके बारे में वहां बात रखी थी जाएगी । लगातार हम लोग जीएसटी क्षतिपूर्ति की बात कर रहे हैं उसे बढ़ाने की बात है जो कॉल रॉयल्टी है हमारा जो पैसा रुका हुआ है उसको वापस करने की बात है अभी तक के उसके रॉयल्टी दर में वृद्धि करने की बात थी 3 साल में जो होना था नहीं हुआ है उसी प्रकार से पीडीएस का हमें करीब 1000 करोड रुपए लेना है वह राशि हमको मिले और दूसरी बात यह है कि सारी योजनाओं में 90-10 का होता था कई योजनाएं शत-प्रतिशत भारत सरकार की होती थी 75-25 का होता था अब तो 60- 40 या 50-50 का अधिकांश योजनाएं हैं उसमें कि जब 50% केंद्र सरकार दे रही है 50% राज्य सरकार दे रही है तो फिर नाम केंद्र सरकार ही क्यों तय करें नाम तो राज्य सरकार के साथ मिलकर तय करना चाहिए जैसे प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन 50 परसेंट राज्य सरकार दे रही है नाम भी प्रधानमंत्री और राज्य सरकार का होना चाहिए नाम सम्मिलित रूप से तय होना चाहिए राशि आधा राज्य सरकार दे रही है तो नाम भी तय करने का अधिकार होना चाहिए तो ऐसी बहुत सारी बातें हैं जिसको रखे जाएंगे। वहां जब चर्चा चलेगी 10:00 से बैठक है शाम को 4:00 बजे तक चलेगी तो बहुत सारी बातें आएंगी उसमें चर्चाएं होंगी और ज्वलंत मुद्दों पर भी बातचीत होगी और उसमें डिस्कस क्या निकलेगा यह तो कल के बाद ही पता चलेगा। *संसद भवन को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं उस पर मुख्यमंत्री ने कहा* इनके जो प्रवक्ता है श्रीवास जी उसका ट्वीट में देख रहा था विधानसभा का उद्घाटन किया गया शिलान्यास किए हैं उद्घाटन नहीं पहली बात तो यह है दूसरी बात उस में विपक्ष शामिल हुआ था कि नहीं हुआ था धरमलाल कौशिक जी तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष का शिला पट्टिका में नाम भी है मंच में भी से उसको भाषण भी दिलवाए तो उसकी उपस्थिति थी और उसकी सहमति से बनी यहां तो विपक्ष को पूछना भी नहीं है दिल्ली में दिक्कत तो यह है विपक्ष से बातचीत की नहीं है यहां बातचीत करके ही सब चीज तय हुआ है विधानसभा से और वहां कोई बातचीत भी नहीं तो दोनों में अंतर बहुत है। *शराब घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा* कोर्ट गए हैं जाने वाले राज्य सरकार भी गई है सबसे पहली बात यह है कि जब तक ईसीआईआर नंबर नहीं होगा जब तक पीडीके डिफेंस नहीं होगा तब तक के ईडी कार्यवाही नहीं कर सकती है शराब वाले मामले में कोई f.i.r. नहीं है केवल उन्हीं मुद्दों को लेकर वह जो रेड डाला था आईटी ने 2020 में जितने भी डिसलर है अधिकारी हैं और भी जो लोग हैं उसके खिलाफ आईटी ने रेड किया था आई,टी में डिसलर जो है सारे वह शपथ दिए थे उनका शपथ पत्र है कि इसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है और शपथ पत्र में सारी बातें हैं उन्हीं डिसलर से ईडी पूछताछ कर रही है और और कह रहे हैं सब गड़बड़ियां हैं तो या तो वह शपथ पत्र सही हैं तो यह गलत है यदि यह सही है तो वह शपथ पत्र गलत है आखिर सेंट्रल एजेंसी आईटी भी है और आईटी ने 2020 में जब जांच किए थे तो उसमें सारे शपथ पत्र लिखे गए हैं इन्हीं लोगों ने अब वह सारे उलट है इसका मतलब यह है कि आप मारपीट करके डरा धमका कर के आप कर रहे हैं अभी त्रिलोक ढिल्लों को गिरफ्तार किए जेल भेज दिए उसके पास क्या था मीडिया में पता चला कि उसके पास 25 करोड़ की एफडी थी ईनसिक्योर्ड लोन लिया था वह ऑन पेपर है उसको आप गिरफ्तार कर रहे हैं और वही 1डिस्लर के यहां छापा डालते हैं और 26 करोड़ का आप जेवर पकड़ते हैं वह गवाह बने हुए हैं यह आईडी के काम करने का तरीका है तो यदि पहले कोई लाभ की स्थिति में है तो वह डिसलर है। क्योंकि वही से बोतल बदली हो रहे हैं वहीं से होलोग्राम चेंज होना है वहीं पर बिना टैक्स के बोतले निकलेंगे कहां से निकलेगी फैक्ट्री से तो सबसे पहले फायदा किसको हुआ डिसलर को डिसलर सब गवाह बने हुए हैं यह आईडी के काम करने का तरीका है यही सवाल है एडी के जितने भी कार्यवाही या है वह खुद ही अपने आप में प्रश्नवाचक चिन्नू छोड़कर जा रहे हैं इसका मतलब यह है कि आप का मेला फाइट इंटरेस्ट है आप दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही कर रहे हैं आप निष्पक्ष होकर कार्यवाही नहीं कर रहे हैं नहीं तो सबसे पहले डिशलर अंदर होना था। *मामले में मुख्यमंत्री ने कहां* छत्तीसगढ़ में प्राइवेट माइंस है कितने एक जिंदल का है एक साडा का है दो प्राइवेट हैं दो राज्य सरकारों के हैं एक राजस्थान गवर्नमेंट का है एक छत्तीसगढ़ गवर्नमेंट का है बचत सभी एसईसीएल का है यदि कोई गड़बड़ी हुई है तो बिना एसईसीएल के अधिकारियों के बिना कैसे हो सकता है तो आप एक से भी नहीं पूछ रहे हैं खदान किसके पास है सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है वहां से गाड़ियां किस की देखरेख में निकलती है एसईसीएल के खदान उसका है तो किससे आप ने पूछा एक से भी सवाल पूछे हैं तो आप का उद्देश्य केवल राज्य सरकार को बदनाम करना है अधिकारियों को बदनाम करना लोगों को बदनाम करना सरकार को बदनाम करना और लोगों को प्रताड़ित करना। *अमित शाह ने एक बयान दिया है 300 सीटों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बनेंगे* वह तो छत्तीसगढ़ में आए थे 65 प्लस की बात बोले थे 68 सीट हम जीते थे झारखंड भी वहां गए थे हम लोग आमने-सामने थे वहां भी गए हिमाचल मैं पूरा नड्डा जी प्रधानमंत्री जी गृह मंत्री जी सारे लोग गए वहां उसकी सरकार नहीं बनी कर्नाटक में तो मैं एक ही दिन जा पाया पूरी ताकत वहां लगाए बजरंगबली का नारा लगाया लेकिन बजरंगबली हमारे साथ बजरंग दल वाले उनके साथ 300 सीट यूपीए की आएगी |
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज किसके बारे में क्या कहा ?

मुख्यमंत्री ने आज क्या कुछ कहा ? कल मैंने तो कल मैंने 2 सवाल उठाए थे गणपति और रमन्ना की संपत्ति कुर्क की गई तो उसे f.i.r. से उसका नाम बाहर क्यों किया गया भारतीय जनता पार्टी के एक भी नेता का बयान इसमें नहीं आया अब मेरा दूसरा सवाल है गुडशा उसेंडी उस समय आत्मसमर्पण किया था एनआईए कोर्ट ने आदेश दिया था उसका बयान दिया जाए क्यों नहीं लिया एनआईए ने किसके दबाव में एनआईए है कोर्ट के आदेश के बाद भी एनआईए ने उसका बयान दर्ज नहीं किया दूसरी बात गणपति और गुड़सा उसेंडी दोनों नक्सलियों के पोस्ट हैं किसी व्यक्ति का नाम नहीं है क्या गणपति ने सरेंडर किया है उस व्यक्ति का नाम क्या है और यदि सरेंडर किया है कहां किया है और से नक्सल नीति के तहत क्या उसे बेनिफिट दिया गया है या नहीं दिया गया है यह दो सवाल है आज भारतीय जनता पार्टी बार-बार मुझसे पूछती है जेब में है प्रमाण बताएं मैं प्रमाण दे रहा हूं बताएं भारतीय जनता पार्टी के लोग अभी तक पूरी के प्रवक्ता बने हुए थे एनआईए के भी प्रवक्ता बने। कल नीति आयोग की बैठक है उसमें शामिल होऊंगा प्रदेश के बहुत सारे जलवंती मुद्दे हैं उसके बारे में वहां बात रखी थी जाएगी । लगातार हम लोग जीएसटी क्षतिपूर्ति की बात कर रहे हैं उसे बढ़ाने की बात है जो कॉल रॉयल्टी है हमारा जो पैसा रुका हुआ है उसको वापस करने की बात है अभी तक के उसके रॉयल्टी दर में वृद्धि करने की बात थी 3 साल में जो होना था नहीं हुआ है उसी प्रकार से पीडीएस का हमें करीब 1000 करोड रुपए लेना है वह राशि हमको मिले और दूसरी बात यह है कि सारी योजनाओं में 90-10 का होता था कई योजनाएं शत-प्रतिशत भारत सरकार की होती थी 75-25 का होता था अब तो 60- 40 या 50-50 का अधिकांश योजनाएं हैं उसमें कि जब 50% केंद्र सरकार दे रही है 50% राज्य सरकार दे रही है तो फिर नाम केंद्र सरकार ही क्यों तय करें नाम तो राज्य सरकार के साथ मिलकर तय करना चाहिए जैसे प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन 50 परसेंट राज्य सरकार दे रही है नाम भी प्रधानमंत्री और राज्य सरकार का होना चाहिए नाम सम्मिलित रूप से तय होना चाहिए राशि आधा राज्य सरकार दे रही है तो नाम भी तय करने का अधिकार होना चाहिए तो ऐसी बहुत सारी बातें हैं जिसको रखे जाएंगे। वहां जब चर्चा चलेगी 10:00 से बैठक है शाम को 4:00 बजे तक चलेगी तो बहुत सारी बातें आएंगी उसमें चर्चाएं होंगी और ज्वलंत मुद्दों पर भी बातचीत होगी और उसमें डिस्कस क्या निकलेगा यह तो कल के बाद ही पता चलेगा। *संसद भवन को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं उस पर मुख्यमंत्री ने कहा* इनके जो प्रवक्ता है श्रीवास जी उसका ट्वीट में देख रहा था विधानसभा का उद्घाटन किया गया शिलान्यास किए हैं उद्घाटन नहीं पहली बात तो यह है दूसरी बात उस में विपक्ष शामिल हुआ था कि नहीं हुआ था धरमलाल कौशिक जी तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष का शिला पट्टिका में नाम भी है मंच में भी से उसको भाषण भी दिलवाए तो उसकी उपस्थिति थी और उसकी सहमति से बनी यहां तो विपक्ष को पूछना भी नहीं है दिल्ली में दिक्कत तो यह है विपक्ष से बातचीत की नहीं है यहां बातचीत करके ही सब चीज तय हुआ है विधानसभा से और वहां कोई बातचीत भी नहीं तो दोनों में अंतर बहुत है। *शराब घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा* कोर्ट गए हैं जाने वाले राज्य सरकार भी गई है सबसे पहली बात यह है कि जब तक ईसीआईआर नंबर नहीं होगा जब तक पीडीके डिफेंस नहीं होगा तब तक के ईडी कार्यवाही नहीं कर सकती है शराब वाले मामले में कोई f.i.r. नहीं है केवल उन्हीं मुद्दों को लेकर वह जो रेड डाला था आईटी ने 2020 में जितने भी डिसलर है अधिकारी हैं और भी जो लोग हैं उसके खिलाफ आईटी ने रेड किया था आई,टी में डिसलर जो है सारे वह शपथ दिए थे उनका शपथ पत्र है कि इसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है और शपथ पत्र में सारी बातें हैं उन्हीं डिसलर से ईडी पूछताछ कर रही है और और कह रहे हैं सब गड़बड़ियां हैं तो या तो वह शपथ पत्र सही हैं तो यह गलत है यदि यह सही है तो वह शपथ पत्र गलत है आखिर सेंट्रल एजेंसी आईटी भी है और आईटी ने 2020 में जब जांच किए थे तो उसमें सारे शपथ पत्र लिखे गए हैं इन्हीं लोगों ने अब वह सारे उलट है इसका मतलब यह है कि आप मारपीट करके डरा धमका कर के आप कर रहे हैं अभी त्रिलोक ढिल्लों को गिरफ्तार किए जेल भेज दिए उसके पास क्या था मीडिया में पता चला कि उसके पास 25 करोड़ की एफडी थी ईनसिक्योर्ड लोन लिया था वह ऑन पेपर है उसको आप गिरफ्तार कर रहे हैं और वही 1डिस्लर के यहां छापा डालते हैं और 26 करोड़ का आप जेवर पकड़ते हैं वह गवाह बने हुए हैं यह आईडी के काम करने का तरीका है तो यदि पहले कोई लाभ की स्थिति में है तो वह डिसलर है। क्योंकि वही से बोतल बदली हो रहे हैं वहीं से होलोग्राम चेंज होना है वहीं पर बिना टैक्स के बोतले निकलेंगे कहां से निकलेगी फैक्ट्री से तो सबसे पहले फायदा किसको हुआ डिसलर को डिसलर सब गवाह बने हुए हैं यह आईडी के काम करने का तरीका है यही सवाल है एडी के जितने भी कार्यवाही या है वह खुद ही अपने आप में प्रश्नवाचक चिन्नू छोड़कर जा रहे हैं इसका मतलब यह है कि आप का मेला फाइट इंटरेस्ट है आप दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही कर रहे हैं आप निष्पक्ष होकर कार्यवाही नहीं कर रहे हैं नहीं तो सबसे पहले डिशलर अंदर होना था। *मामले में मुख्यमंत्री ने कहां* छत्तीसगढ़ में प्राइवेट माइंस है कितने एक जिंदल का है एक साडा का है दो प्राइवेट हैं दो राज्य सरकारों के हैं एक राजस्थान गवर्नमेंट का है एक छत्तीसगढ़ गवर्नमेंट का है बचत सभी एसईसीएल का है यदि कोई गड़बड़ी हुई है तो बिना एसईसीएल के अधिकारियों के बिना कैसे हो सकता है तो आप एक से भी नहीं पूछ रहे हैं खदान किसके पास है सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है वहां से गाड़ियां किस की देखरेख में निकलती है एसईसीएल के खदान उसका है तो किससे आप ने पूछा एक से भी सवाल पूछे हैं तो आप का उद्देश्य केवल राज्य सरकार को बदनाम करना है अधिकारियों को बदनाम करना लोगों को बदनाम करना सरकार को बदनाम करना और लोगों को प्रताड़ित करना। *अमित शाह ने एक बयान दिया है 300 सीटों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बनेंगे* वह तो छत्तीसगढ़ में आए थे 65 प्लस की बात बोले थे 68 सीट हम जीते थे झारखंड भी वहां गए थे हम लोग आमने-सामने थे वहां भी गए हिमाचल मैं पूरा नड्डा जी प्रधानमंत्री जी गृह मंत्री जी सारे लोग गए वहां उसकी सरकार नहीं बनी कर्नाटक में तो मैं एक ही दिन जा पाया पूरी ताकत वहां लगाए बजरंगबली का नारा लगाया लेकिन बजरंगबली हमारे साथ बजरंग दल वाले उनके साथ 300 सीट यूपीए की आएगी |
और पढ़ें ...

SC ने दी अंतरिम जमानत - सत्येंद्र जैन 6 सप्ताह के लिए जेल से आएंगे बाहर

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत दे दी है| सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को 6 हफ्तों के लिए जमानत दी है |सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जमानत के दौरान सत्येंद्र जैन मीडिया में कोई भी बयान नहीं देंगे| सुप्रीम कोर्ट ने कहा सत्येंद्र जैन को अपनी मेडीकल रिपोर्ट कोर्ट में जमा करानी होगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा सत्येंद्र जैन को दिल्ली एनसीआर से बाहर जाने की इजाजत नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को 11 जुलाई तक की अंतरिम जमानत दी है. मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी. सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को अपनी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दी और उनसे मेडिकल रिकॉर्ड पेश करने के लिए कहा है.

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में ED नें अब तक 121 करोड़ की संपत्ति की अटैच : ट्वीट कर दी जानकारी

ED ने छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में बड़ा खुलासा किया है। सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जारी की गई आधिकारिक जानकारी में कहा गया कि, अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी और अफसर टुटेजा से 121.87 करोड़ की 119 अचल संपत्ति अटैच की गई है।

 

 

ED has attached 119 immovable assets worth ₹121.87 Crore in respect of Anil Tuteja, Anwar Dhebar, Arunpati Tripathi and others in the ongoing investigation of liquor scam in the State of Chhattisgarh. Total seizure and attachment in the case stand at approx. Rs 180 Crore. pic.twitter.com/8Vwt5m1F4L

— ED (@dir_ed) May 22, 2023

 

शराब घोटाला मामले में अब तक प्रदेश में कुल 180 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। इसमें कैश, एफडी भी होल्ड किए गए हैं। 15 मई को ईडी ने कहा था, शराब घोटाले में जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर से जुड़ी जांच रायपुर, भिलाई और मुंबई में की गई। जिसमें नवा रायपुर में 53 एकड़ भूमि मिली। इसकी कीमत करीब 21.60 करोड़ रुपए बताई गई। ये अनवर ढेबर द्वारा ज्वाइंट वेंचर के रूप में इस्तेमाल की गई थी। 20 लाख रुपए की नकदी और कई आपत्तिजनक दस्तावेज मुंबई में मिले थे। 1 करोड़ की बेहिसाब निवेश की जानकारी भी मिली। ये निवेश अरविंद सिंह और उनकी पत्नी पिंकी सिंह के साथ किए गए : ईडी ने लोक सिंह ढिल्लों की 7.5 करोड़ फिक्स्ड डिपॉजिट फीज कर दी थी। 28 करोड के आभूषण भी जप्त किये | 9 मई को ED ने प्रॉपर्टी अटैच करने की एक और कार्रवाई की थी। ये मामला कोल लेवी में वसूली का है। इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए ईडी की तरफ से ट्वीट पर लिखा गया कि प्रदेश में 90 चल अचल संपत्तियों को अटैच किया गया है। जिनमें लग्जरी गाड़ियां, ज्वेलरी और नगद शामिल है। कुल 51.40 करोड़ की संपत्ति को बरामद किया गया है। यह बरामदगी रानू साहू, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, विधायक चंद्र देव राय के पास से की गई है। यह कोल एक्सटॉर्शन स्कैम से जुड़ा हुआ मामला है। ईडी की तरफ से कहा गया है कि इस मामले में अब तक 221.5 करोड़ के आसपास की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। ED अफसरों ने दैनिक भास्कर से बताया कि अनिल टुटेजा की 14 संपत्तियों को अटैच किया गया है। जिसकी कीमत 8.83 करोड़ है। 69 प्रॉपर्टी अनवर ढेबर की है। जिसकी कीमत 98.78 करोड़ है। 3 संपत्तियां विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू की है जो 1.54 करोड़ की है। अरुणपति त्रिपाठी की 1.35 करोड़ की संपत्ति अटैच हुई है। ED ने अनवर ढेबर की अटैच संपत्तियों में होटल वेनिंग्टन कोर्ट को भी शामिल किया है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने ईडी की ओर से की गई कार्रवाई के संबंध में कहा कि, उन्हें उनकी संपत्ति जब्त करने की जानकारी ईडी के ट्विटर हैंडल से मिली है। जब उनके वकील ने ईडी के अफसरों से बात की तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि ईडी के ट्विटर हैंडल द्वारा अलग जानकारी दी जा रही है। इस तरह ईडी भ्रमित करने का काम कर रही है। देवेंद्र यादव ने ईडी को चुनौती दी है कि अगर उनकी संपत्ति जब्त या अन्य कोई कार्रवाई करना है या उनसे पूछताछ करनी है तो वह खुलकर करें सबके सामने करें। वो ED के दबाव में आने वालों में से नहीं हैं। क्या है प्रापर्टी अटैचमेंट की प्रक्रिया ? ईडी जब किसी संपत्ति को अटैच करती है तो प्रिवेंसन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत करती है। कहा जा सकता है कि प्रापर्टी अटैचमेंट काले धन या धन की होती है, जब ईडी के पास ऐसा करने के समुचित कारण मौजूद होते हैं। इसके बाद संबंधित मामले की जांच होती है। फिर ये मामला अदालत में जाता है, जहां इस पर कार्रवाई शुरू होती है। लेकिन ईडी जब कोई प्रापर्टी अटैच करती है तो उसका मतलब ये नहीं होता कि उसका इस्तेमाल नहीं हो सकता। उसका व्यक्तिगत या कॉमर्शियल इस्तेमाल हो सकता है, बस उसकी खरीद फरोख्त या उस संपत्ति का किसी के नाम पर ट्रांसफर नहीं हो सकता है।

 

 

 

 

और पढ़ें ...

*शराब घोटाले की तर्ज पर हुआ गोठान घोटाला- भाजपा*

*शराब घोटाले की तर्ज पर हुआ गोठान घोटाला- भाजपा* चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान पहुंचा गांव - गांव *गौमाता के साथ भी भ्रष्टाचार, कांग्रेस का जाना तय- साव* रायपुर। चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान के दूसरे दिन रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा राज्य के गांव गांव के गोठानों में पहुंच गई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने मुंगेली जिले के भटगांव बछेरा बमुरहा गोठानों का निरीक्षण किया। इन गोठानों में भारी अनियमितता देखने मिली। न गाय, न गोबर, न चारा नजर आया। गोठानों में कोई व्यवस्था नहीं मिली। गोठानों की दुर्दशा देखने के बाद श्री साव ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने शराब घोटाले की तरह गोबर और चारा घोटाला किया है। जिस प्रकार ऑर्गनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट बनाकर कोल, रेत,शराब घोटाले किये गए हैं, उसी तर्ज पर संगठित गोठान घोटाला किया गया है। भूपेश बघेल सरकार ने गौमाता के साथ भी भ्रष्टाचार किया है। इस सरकार का विदाई तय है। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में गोठानों के निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया। उसके बाद चारा खा गए। गायें सड़कों पर भूखी घूम रही हैं। गोबर खरीदी में घोटाला किया गया और खाद घोटाला भी फल फूल गया। किसानों को बर्मी कंपोस्ट के नाम पर जबरिया मिट्टी थमाई जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव जिले के नवागांव मुढ़ीपार के गोठान की भयावह स्थिति देखने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोठानों की आड़ में 1300 करोड़ का भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि कोयला, चावल, शराब में किये गए घोटालों के साथ साथ भूपेश बघेल सरकार का गोठान घोटाला भी उजागर हो गया है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर गोठान की अव्यवस्था पर चर्चा की जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने 1300 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया है। यह घोटालों की ऐसी सरकार है, जिसने लालू जैसे चारा घोटालेबाजों को भी मीलों पीछे छोड़ दिया है। एक भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां भूपेश सरकार का भ्रष्ट क्रियाकलाप न हुआ हो। प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के पुसौर मंडल के बाघाडोला, महलोई, लोहाखान और छपोरा के गौठानों में निरीक्षण करके जनता का पंचनामा लिया। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 14वां वित्त,15वां वित्त, मनरेगा और डीएमएफ जैसे मदों से गांव के विकास के लिए भेजी गई राशि को गोठान में जबरन दुरुपयोग करवा के, किए गए भ्रष्टाचार के संबंध में गांव वालों के साथ चर्चा की। गांव वालों ने कहा कि मोदी जी द्वारा भेजे गये जिस पैसे को गांव के बिजली,पानी, स्वच्छता, स्कूल, अस्पताल में खर्च किया जा सकता था,उस पैसे का गौठान के नाम पर दुरुपयोग करके भारी भ्रष्टाचार किया गया है। 2 रुपये किलो की दर से गोबर को गांव वालों से खरीदा जा रहा है, और फिर वर्मी कंपोस्ट के नाम पर उसी क्षेत्र के किसानों को 10 रुपये प्रति किलो की दर से जबरन सोसायटी के माध्यम से बेचा जा रहा है। जो किसान नहीं लेना चाहता, उसे सोसायटी के अन्य सभी सुविधाओं से वंचित कर दिया जा रहा है। गोठान निर्माण में भी भारी गड़बड़ी और भ्रष्टाचार को साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा नरवा, गरवा, घुरवा,बारी योजना के अंतर्गत गोठान के नाम पर किए जा रहे भ्रष्टाचार की पोल खोली गई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद संतोष पांडेय, विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रेमप्रकाश पांडेय, गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, विधायक सौरभ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, कोषाध्यक्ष नंदन जैन, पूर्व सांसद रामविचार नेताम, दिनेश कश्यप, अभिषेक सिंह, भाजपा नेता कमल चंद भंजदेव, रूपसिंह मंडावी, नवीन मार्कण्डेय, अमित साहू, सुरेंद्र टिकरिया, रायपुर भाजपा जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, नंदकुमार साहू, सुभाष तिवारी, सत्यम दुवा,रमेश ठाकुर, श्यामा चक्रवर्ती, अकबर अली, जितेंद्र गोलछा सहित वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने गोठानों का निरीक्षण कर भूपेश बघेल सरकार के गोठान घोटाले की पोल खोली। भाजपा ने दो दिनों में प्रदेश के चप्पे चप्पे में गोठानों की धांधली और भ्रष्टाचार उजागर किया है। अभियान के तीसरे दिन राज्य के गोठानों का पूरा कच्चा चिट्ठा भाजपा जुटा लेगी। इस अभियान को मोर आवास, मोर अधिकार की तरह हर गांव में चलाया जा रहा है।
और पढ़ें ...

नोटबंदी 2 के बाद इस सरकारी कार्यालय की अलमारी में मिले 2.31 करोड़ कैश और 1 किलो सोना

भारतीय रिजर्व ने जिस दिन दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने का फैसला, उसी दिन जयपुर में पुलिस ने योजना भवन स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DOIT) के कार्यालय से दो करोड़ से अधिक की ब्लैक मनी बरामद की. इस नकदी के साथ ही एक किलो को गोल्ड बिस्कुट भी बरामद किया गया है. इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है. अब पूरे मामले की जांच की जा रही है.

 नोटों की इतनी बड़ी खेप के बरामद होने से कई सवाल उठने लगे हैं. मगर, पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव कहना है कि इसकी जांच चल रही है. पूरी तहकीकात के बाद बातें बताई जाएगीं. उन्होंने मीडिया को बताया कि ये सारे बातें सीएम अशोक गहलोत को बता दी गई हैं. इस मामले में कुछ लोगों को डिटेन भी किया गया है

अलमारी की चाबी नहीं मिली तो लॉक तोड़ा

देर रात सीएस ऊषा शर्मा, डीजीपी उमेश मिश्रा और जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने इस घटना की पीसी कर जानकारी दी. पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने पीसी कर बताया कि DOIT के फाइलों का डिटिलीकरण काम चल रहा था. दफ्तर में दो अलमारी की चाबी नहीं मिलने पर उनके लॉक को तोड़ा गया था.

 इसी दौरान सूटकेस मिला. उसी में यह नगदी और गोल्ड मिला. इसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना अशोक नगर थाने में दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे कैश और गोल्ड को सीज किया गया.

और पढ़ें ...

BIG BREAKING : भारत में एकबार फिर नोटबंदी...2 हजार का नोट वापस लेगा RBI...इस दिन तक बैंक में जमा करा सकेंगे

BIG BREAKING : भारतीय रिजर्व बैंक ने सबसे बड़ी करेंसी 2000 रुपये के नोट पर बड़ा फैसला लिया है। रिजर्व बैंक के अनुसार, 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर तो रहेगा, लेकिन इसे सर्कुलेशन से बाहर कर दिया जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के बैंकों को सलाह दी है कि 2000 रुपये के मूल्य के नोट को तत्काल प्रभाव से जारी करना बंद कर दिया जाए। ‘क्लीन नोट पॉलिसी’ के तहत रिजर्व बैंक ने ये फैसला लिया है। आरबीआई ने कहा है कि यह नोट 30 सितंबर तक कानूनी रूप से वैध रहेंगे। रिजर्व बैंक ने साल 2016 में हुई नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को जारी किया था।

केंद्र सरकार का नोट बंदी का फैसला हुआ फेल केंद्र सरकार ने 2016 में 1000 और ₹500 के नोट बंद किए थे परंतु 2000 के नोट प्रिंट करके बड़ी गलती की थी और वही हुआ लगभग 6 साल बाद अपने ही निर्णय को पलटना पड़ा केंद्र सरकार को यह एक प्रकार से विपक्ष को बड़ा मुद्दा मिल गया है |

और पढ़ें ...

कर्नाटक में जीत : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दी बधाई

कांग्रेस नेताओं डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सम्मानित किया 
क्योंकि कांग्रेस ने #कर्नाटकपोल में जीत दर्ज की
और पढ़ें ...

*मानवता के विरुद्ध अपराध का मुक़दमा भी दर्ज होना चाहिए भूपेश बघेल पर : भाजपा*

*मानवता के विरुद्ध अपराध का मुक़दमा भी दर्ज होना चाहिए भूपेश बघेल पर भाजपा* *छत्तीसगढ़ महतारी के माथे पर कलंक, एक बदनुमा दाग साबित हो रहे हैं भूपेश* *मुंह से निवाला, सर से छत, पीने का पानी, इलाज सब छीन लिया कांग्रेस ने। कोयला, सीमेंट, आयरन, ज़मीन, रेत सब* *खा* *गयी। विश्वासघात किया है, ‘हाथ’ रंगे हैं इसके छत्तीसगढ़ियों के भरोसे के खून से।* रायपुर। सांसद सुनील सोनी ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले साढ़े 4 वर्ष में किए तमाम घोटालों से छत्तीसगढ़ शर्मिंदा है ही, लेकिन इनमें से कुछ घोटाले तो ऐसे हैं जो मानवता के विरुद्ध अपराध की श्रेणी में आता है। शराब घोटाले का एक अंश 2 हजार करोड़ का घोटाला तो अब साक्ष्यों के साथ समाने आ गया है। ईडी ने कोयला आदि घोटाले में भी सैकड़ों करोड़ की राशि अभी तक जब्त भी की है, लेकिन भूपेश बघेल द्वारा किए 5 हज़ार करोड़ के चावल घोटाले तो मानवता को शर्मिंदा कर रहे हैं। इसमें 68 हज़ार टन चावल का घोटाला तो सदन में भी स्वीकार किया हुआ कांग्रेस ने। केंद्रीय खाद्य विभाग की एक टीम छत्तीसगढ़ के चावल घोटाले की जांच करने प्रदेश में आयी है। भाजपा कोरोना काल से ही लगातार भूपेश सरकार द्वारा किए श्चावल घोटालेश् को आपके माध्यम से भी जनता के बीच ले जाती रही है। लगातार इसे लेकर आंदोलन भी किए गए। जापान आदि दिए गए। राशन दुकानों पर पर्चे चिपकाए। कोरोना संकट में भी वर्चुअल रैली और धरना आदि दिए गए। फिर भी कांग्रेस को उससे कोई फर्क नहीं पड़ा। वह घोटाले करती रही। भाजपा सरकार के समय जिस ‘पीडीएस सिस्टम‘ का यश दुनिया भर में था। पहली बार डा. रमन सिंह जी की सरकार ने 35 किलो चावल योजना ला कर छत्तीसगढ़ को पूर्ववर्ती कांग्रेसी शासन के अत्याचार और भूख-शोषण से मुक्त किया था, जिसकी तारीफ़ संयुक्त राष्ट्र संघ तक ने की थी, कांग्रेस सरकार ने उसे भी कलंकित कर दिया है। इस पीडीएस में भी सैकड़ों करोड़ से अधिक का घोटाला पकड़ा गया है। इसे कांग्रेस को अब स्वीकार भी करना पड़ा है। हालांकि कुल चावल घोटाला इससे काफ़ी बड़ा है। यह अब तक का सबसे बड़ा पीडीएस घोटाला है। विधानसभा में इसे लेकर जब आंकड़े पेश किए गए तो खाद्य विभाग के डेटाबेस में 1.65 लाख मीट्रिक टन चावल जबकि जिले के डेटाबेस में 96 हजार मीट्रिक टन चावल अंकित है। कांग्रेस सरकार यह नहीं बता पायी कि शेष 69 हजार मीट्रिक टन चावल कहां गया, किसने खा लिया। अरबों रुपए का यह चावल कांग्रेस के किस चुनाव में एटीएम बन गया, यह बताना चाहिए। न केवल प्रदेश के चावल में हेराफेरी की गयी है बल्कि केंद्र द्वारा आवंटित चावल को भी कांग्रेसी खा गए। जैसा कि हम जानते हैं कि कोरोना संकट के समय मोदी जी ने ‘भारत का एक भी व्यक्ति भूखा न सोए’ इस आह्वान के साथ ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न’ योजना शुरू किया था। यह योजना महज कुछ महीनों के लिए शुरू की गयी थी लेकिन बाद में संवेदनशील प्रधानमंत्री जी इसे लगातार बढ़ाते रहे हैं। अभी भी यह योजना दिसंबर 2023 तक के लिए बढ़ायी गयी है। विश्व की सबसे बड़ी इस खाद्य योजना के तहत 81.35 करोड़ लोगों को पर्याप्त चावल या गेहूँ देने का प्रावधान है। इस में भी घोटाला कर शुरुआती आकलन के अनुसार 5 हज़ार करोड़ का लाखों टन चावल खा गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2020 से ही भाजपा लगातार इस मामले को उठाती रही है। पार्टी ने लगातार इस बेईमान भूपेश सरकार को जगाने के लिए, उसे सावधान करने के लिए इस मुद्दे को उठाती रही। कोरोना काल में भी लगातार वर्चुअल रैली और धरना आदि के माध्यम से भी बात पहुँचाती रही, राशन दुकानों पर भी समूचे प्रदेश में भाजपा ने आंदोलन किए, पर्चे चिपकाए समूचे प्रदेश में एसडीएम को जापान दिए गए लेकिन सत्ता के अहंकार और पैसे की अदम्य भूख के कारण भूपेश बघेल के कान पर जू नहीं रेंगी। वे लगातार न केवल भाजपा का मजाक उड़ाते रहे लेकिन इसे रोकना मुनासिब नहीं समझा। अंततः भाजपा ने प्रदेश में सुनवाई नहीं होते देख केंद्रीय खाद्य विभाग समेत अन्य एजेंसियों में शिकायत की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव, सांसद सुनील सोनी ने इस विषय को लोकसभा में उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह जी ने केंद्रीय खाद्य मंत्री श्री पीयूष गोयल को भी पत्र लिखा। लगातार भाजपा नेताओं ने मंत्री जी से मिल कर भी जांच करने का निवेदन किया था। अब खाद्य मंत्रालय की टीम इस घोटाले की परतें खोलने प्रदेश में आयी है। वास्तव में छत्तीसगढ़ महतारी के माथे पर कलंक, एक बदनुमा दाग साबित हो रहे हैं भूपेश, आज समूचे देश-दुनिया में केवल छतीसगढ़ के लूट की चर्चा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत केंद्र से हर महीने छत्तीसगढ़ को 1 लाख 385 टन अतिरिक्त आवंटन किया जा रहा है। प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल प्रति महीने के हिसाब से इससे 2 करोड़ से अधिक लोगों को हर महीने यह लाभ मिलना था। लेकिन इसमें से मुश्किल से एक तिहाई लोगों तक यह लाभ पहुंच रहा है। करीब 1.5 करोड़ गरीबों के मुंह से निवाला छीना है कांग्रेस सरकार ने विधनासभा में तात्कालीन नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, विधायक श्री शिवरतन शर्मा, पूर्व खाद्य मंत्री श्री पुन्नुलाल मोहले समेत भाजपा विधायकों के सवाल के जवाब में शासन ने स्वीकार किया था है कि प्रति माह लाख 385 टन अतिरिक्त चावल केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ को आवंटित किया जा रहा है। प्रदेश में प्राथमिकता समूह के राशन कार्ड पर मई 2021 से अब तक 5 किलो प्रति सदस्य के मुताबिक मिले चावल का अधिकांश हिस्सा जरूरतमंद हितग्राहियों तक कांग्रेससरकार ने नहीं पहुंचाया हैं, इस आवंटन का अधिकांश चावल कांग्रेस खा गयी है। केंद्र सरकार द्वारा जहां प्रति व्यक्ति प्रति महीने 5 किलो चावल राज्य को दिया गया, परंतु सरकार ने ऐसे राशन कार्डधारी जिनके परिवार में 1, 2 और 3 सदस्य तक हैं, उनको यह अतिरिक्त चावल नहीं दिया। यहां तक कि शासन के एक मंत्री ने इस बड़ी गड़बड़ी को स्वीकार भी किया था, लेकिन ऐसे घोटाले जारी हैं। औसतन एक राशन कार्ड पर तीन से चार सदस्य होते हैं, जिसमें 1, 2 और 3 सदस्यों तक वाले राशनकार्ड पर यह लाभ नहीं दिया जा रहा है। इस मान से अगर एक मोटा अनुमान लगाया जाय तो लगभग दो तिहाई लोगों के हिस्से का चावल गबन कर लिया जा रहा है। इससे पहले कोरोना काल में राज्य शासन ने पंचायतों को दिए एक-एक क्विंटल चावल की कीमत 32 सौ रुपये प्रति क्विंटल वसूल किया था जबकि कांग्रेस उसे मुफ्त देने की बात कर रही थी। अतः चावल का सरकारी रेट 32 रुपया किलो के मान से मोटे तौर पर यह घोटाला 5000 करोड़ से अधिक का है। भाजपा यह मांग करती है कि:- ऽ तमाम ऐसे घोटाले के जिम्मेदार भूपेश बघेल इस्तीफा दें। ऽ केंद्र द्वारा आवंटित अतिरिक्त चावल जो नहीं दिए गए उसका नगद भुगतान हो । ऽ गरीबों का निवाला छीनने वाले इस घोटाले के लिए कांग्रेस प्रदेश की जनता से माफी मांगे। ऽ इस घोटाले की भी उच्च स्तरीय जांच हो दोषियों को कड़ी सजा मिले। ऽ इस घोटाले में लिप्त लोगों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाए। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री संदीप शर्मा, श्री केदार नाथ गुप्ता, पूर्व विधायक नंदे साहू, किशोर महानंद मौजूद रहें।
और पढ़ें ...

शराब निर्माता कंपनियों के विरूद्ध एसीबी, ईओडब्लू से शिकायत

शराब निर्माता कंपनियों भाटिया ग्रुप, केडिया ग्रुप, वेलकम ग्रुप के विरूद्ध टैक्स चोरी एवं अवैध शराब निर्माण विक्रय  के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाये।

 

कांग्रेस ने शराब निर्माताओं के खिलाफ  ईओडब्लू में की शिकायत


रायपुर/11 मई 2023।  कांग्रेस नेताओं ने तथाकथित शराब घोटाला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा शराब निर्माता कंपनियों के विरूद्ध कार्यवाही नहीं किये जाने के कारण एसीबी ईओडब्लू से उक्त कंपनियों के विरूद्ध जांच कार्यवाही हेतु राज्य आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत किया।
कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर द्वारा की गयी शिकायत में कहा गया कि दिनांक 07.05.2023 को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति तथा सोशल मीडिया में वायरल हो रहे ईडी के रिमांड नोट के अध्ययन से यह स्पष्ट दिख रहा है, कि प्रर्वतन निदेशालय द्वारा शराब करोबारियों को बचाते हुये, उनके बयानों के आधार पर दूषित कार्यवाही करते हुये अन्य निर्दोष लोगो को फंसाया जा रहा है। यदि प्रवर्तन निदेशालय को ऐसा लगता है, कि शराब का अवैध विक्रय किया गया है, टैक्स की चोरी की गयी है तो फिर ऐसे शराब निर्माता कंपनियों के विरूद्ध कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है। ईडी द्वारा निष्पक्ष होकर जांच नहीं की जा रही है, तथा दूषित कार्यवाही की जा रही है।
अतः आपसे निवेदन है कि शराब निर्माता कंपनियों भाटिया ग्रुप, केडिया ग्रुप, वेलकम ग्रुप के विरूद्ध टैक्स चोरी एवं अवैध शराब निर्माण विक्रय एवं अन्य अनियमितताओं की जांच करते हुये, उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाये।
प्रतिनिधीमंडल में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, नितिन भंसाली, मणी वैष्णव, सुजीत घिदौड़े, कमलनयन पटेल शामिल थे।

और पढ़ें ...

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं प्रचार मंत्री हैं : भूपेश बघेल

 प्रधानमंत्री जी 'प्रचार मंत्री' बन गए हैं।

आज जिस प्रकार से नार्थ ईस्ट जल रहा है, सीमा पर हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, उनके लिए PM के पास एक शब्द नहीं है।

प्रधानमंत्री प्रचार भी सिर्फ अपना ही कर रहे हैं और उसी आधार पर वोट मांग रहे हैं।

 

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रचार मंत्री बताया उन्होंने कहा कि देश का प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार में लीन है | हिमंत सरमा से ज्यादा लालची आदमी कोई नहीं, कर्नाटक में बोले CM भूपेश बघेल बेंगलुरू में पत्रकारों से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा जवाब देने लायक व्यक्ति नहीं है, ऐसे व्यक्ति के बारे में बात कर मैं अपनी जुबान खराब नहीं करूंगा. सीएम भूपेश बघेल का पीएम मोदी और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला कर्नाटक चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को बेंगलुरू में मेगा रोड शो हुआ. अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी प्रचार के लिए बेंगलुरू पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पीएम मोदी को प्रचारमंत्री बताया. इसके अलावा उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को भी निशाने पर लिया. भूपेश बघेल ने कहा, प्रधानमंत्री आज प्रचारमंत्री बन गए हैं, नॉर्थ ईस्ट जल रहा है, हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, लेकिन PM कुछ नहीं बोल रहे. वे कर्नाटक के लोगों के हित में क्या करेंगे इसपर कोई चर्चा नहीं कर रहे है, बस अपना प्रचार कर रहे हैं, वोट मांग रहे हैं.

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में बजरंग दल के खिलाफ जुर्म दर्ज

कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध का मामला छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया है | छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बजरंग दल के 8 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है, धमतरी जिले के राजीव भवन में बजरंग दल के लोगों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने के खिलाफ शहर जिला अध्यक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और 8 बजरंगियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई | Information contents (प्रथम सूचना तथ्य ) मैं ब्लाक कांग्रेस कमेटी धमतरी शहर में अध्यक्ष पद पर हूं। थाना सिटी कोतवाली धमतरी में एक लिखित आवेदन पेश कर रहा हूँ। प्रस्तुत शिकायत आवेदन का अवलोकन किया कि आज दिनांक 03.05.2023 को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री शरद लोहाना के द्वारा अपने लेटर पेड में एक शिकायत दिया है जिसमें आज दिनांक 03.05.2023 को समय दोपहर 02.00 से 02.30 बजे के बीच विश्व हिन्दू परिसद एवं बजरंग दल के कार्याकर्ता रामचन्द्र देवांगन, पियुष पारख, प्रिंस जैन, डाकेश्वर साहू, सरोज देवांगन, गौरव गेन्द्रे, मोन्टू साहू, धनजय व कुछ अन्य लोग जिला कांग्रेस 2 N.C.R.B (एन.सी.आर.बी) I.I.F.1 (एकीकृत जाँच फार्म -) कार्यालय राजीव भवन धमतरी में घुसकर तोडफोड करते हुए गाली गलौज किया गया है। जो उक्त व्यक्तियों का कृत्य धारा 147,452, 427 भादवि0 का अपराध घटित करना पाये जाने से उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया शिकायत आवेदन नकल जैल है-जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी शरद लोहाना अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी जिला धमतरी (छ.ग.) कार्यालय राजीव भवन धमतरी फोन, 94252- 14985 Email: doodhamtari2020@gmail.com क्रमांक 5.35 दिनांक 03/05/22023 प्रति श्रीमान थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ.ग.) विषय:- जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन धमतरी में तोड़-फोड़ करने वाले विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकार्ता रामचन्द्र देवांगन, पियुष पारख, प्रिंस जैन, डाकेश्वर साहू सरोज देवांगन, गौरव गेन्दे, मोन्टू साहू, धनजय व कुछ अन्य व्यक्तियों के ऊपर एफआईआर दर्ज करने बाबत्। महोदय, उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि हमारा देश एक लोकतांत्रित देश है जहां किसी भी व्यक्ति और संस्था को अपना-अपना विरोध दर्ज कराने का अधिकार है, धमतरी जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए स्थान भी चिन्हांकित भी किया गया है, परंतु विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल धमतरी के द्वारा किसी अज्ञात मुद्दे को लेकर दिनांक 03 मई 2023 को समय दोपरह 02.00 बजे से दोपहर 02.30 बजे के बीच जिस प्रकार जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन धमतरी में घुसकर तोड़-फोड़ करते हुए गाली गलौच किया गया यह एक गुदागर्दी की श्रेणी में आता है, इस प्रकार के लोग समाज में जहर घोलने और शहर के शांतप्रिय महौल को खराब करने की कोशिश कर रहे है अत. विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकार्ता रामचन्द्र देवांगन, पियुष पारख, प्रिंस जैन, डाकेश्वर साहू, सरोज देवांगन, गौरव गेन्दे मोन्टू साहू, धनंजय व कुछ अन्य व्यक्तियों के ऊपर तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्यवाही करने का कष्ट करेंगे। सादर अभिवादन सहित........ संलग्र:- राजीव भवन धमतरी में तोड़-फोड़ की विडियो फुटेज प्रतिलीपी :- 1. माननीय श्री भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छ.ग. शासन 2. माननीय श्री मोहन मरकाम जी अध्यक्ष छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी 3. माननीय श्री रामगोपाल अग्रवाल जी कोषाध्यक्ष छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी निवास मणी नगर गुजराती कालोनी, धमतरी - 493773, मो. 7999936711 अंग्रेजी में अस्पष्ट हस्ताक्षर शरद लोहाना अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी (छ.ग.)
और पढ़ें ...

नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी - ऐला मत छोड़ो संगवारी : नंदकुमार साय का पहला बयान

*कांग्रेस में शामिल होने के बाद आदिवासी नेता नंदकुमार साय का पहला उद्बोधन* संबोधन में राज्य सरकार के कार्यों की करी सराहना,,, भारत जीता जागता राष्ट्र पुरुष है, भारत राष्ट्र के विचारो में मैं अटल जी, लाल कृष्ण आडवानी को फॉलो करता था पर आज वो पार्टी उस रूप में नही है, केंद्र में सरकार जरूर है पर परिस्थितियां बदली हुई दिखती है। कांग्रेस के कार्यों को मेने वाच किया है, जो कस्बे थे आज गांव बन गए, *सरकार की सराहना करते हुए कहा, कि नरवा गरवा घुरवा बाड़ी एला मत छोड़बे संगवारी* बड़ी योजना है, पहले नारे लगते थे आज उसका स्लोगन कांग्रेस सरकार ने दिया है। सनातन चित्रों को नया स्वरूप कांग्रेस दे रही, राम वन गमन पथ की शुरुआत बेहतर कार्य है, सनातन पथ की ओर हम और आगे बढ़ेंगे आदिवासी जनजातियों को कैसे उठाया जाए, राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समाज को समाज में कैसे मिलाया जाए, इसकी कोशिश सरकार कर रही। *भाजपा का स्वरूप आज बचा नही,* *बीजेपी में राजनीतिक दर्द को बयां करते हुए कहा,* आज किसी दायित्व में मुझे नहीं रखा गया, पार्टी के गतिविधियों में कार्यों में शामिल नहीं किया जाता था, *जनहित के कार्यों को करने के लिए समर्थ और समर्पित दल का चयन किया* इनके नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है। सीएम बघेल का धन्यवाद करतें हुए कहा, ऐसे समय में मुझे शामिल किया गया, सभी मिलकर कार्य करेंगे।
और पढ़ें ...

स्वागत एवं अभिनंदन डॉ नंद कुमार साय जी.

जुड़ा हाथ से हाथ, मिला आपका साथ भरोसे के साथ जारी है, आदिवासी हित की बात स्वागत एवं अभिनंदन डॉ नंद कुमार साय जी.

और पढ़ें ...

छतीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले एक और जस्टिस...केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

बिलासपुर। CG high court judge : छतीसगढ़ हाईकोर्ट को एक और जस्टिस मिल गए हैं। केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इस आशय के आदेश आज जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत संजय कुमार जायसवाल को छतीसगढ़ हाईकोर्ट के नए डिशनल जज के रूप में नियुक्ति कर दी है। वर्तमान में यहां कुल 14 जस्टिस कार्यरत है।संजय कुमार जायसवाल को जस्टिस बनाने के लिए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस व दो वरिष्ठ जजों के कॉलेजियम ने सितंबर 2022 को रिकमंडेशन भेजा था। जिसे सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सहमति देते हुए केंद्र सरकार को भेज दिया। केंद्र सरकार के आईबी व सम्बंधित विभागों ने वेरिफिकेशन के बाद सहमति के लिए राष्ट्रपति को भेजा था। राष्ट्रपति की सहमति व उनके आदेश मिलने के बाद आज केंद्र सरकार के विधि व न्याय मंत्रालय के विशेष सचिव राजिंदर कश्यप ने इस आशय के आदेश जारी कर दिये। जारी आदेश के तहत संजय कुमार जायसवाल को दो वर्ष के लिए अतिरिक्त जज के रूप में छतीसगढ़ हाईकोर्ट में पदस्थ किया गया है। उनकी नियुक्ति से हाईकोर्ट में अब 15 जस्टिस हो गए हैं। नए जस्टिस संजय कुमार जायसवाल की नियुक्ति बेंच कोटे से हुई है। वह वर्तमान में दुर्ग के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हैं। पूर्व में वह छतीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल न्यायिक भी रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी उम्र 58 वर्ष है। जब वे 57 वर्ष के थे तब उनकी नियुक्ति की अनुशंसा की गई थी।
और पढ़ें ...

उज्जैन के अतिप्राचीन गढ़कालिका मंदिर में चोरी: दीवार फांद कर घुसे चोर, दानपेटी का ताला तोड़कर चुरा ले गए पैसे

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन के अति प्राचीन गढ़कालिका मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात हुई है. चोरों ने मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर दान में दी गई राशि चुराई है. आज सुबह उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने स्वयं मंदिर पहुंचकर निरीक्षण किया और चोरों को जल्द पकड़ने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

उज्जैन के प्राचीन गढ़कालिका मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात हुई है. मंदिर के पुजारी के अनुसार चोर मंदिर की दीवार कूदकर अंदर आए और मंदिर की दान पेटी से रुपए चुरा कर ले गए. कितनी राशि चोरी हुई है यह जानकारी अभी नहीं है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा और जांच की गई.

पुलिस सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग भी जब्त कर जांच कर रही है. आज सुबह चोरी की सूचना मिलने पर उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने स्वयं मंदिर पहुंचकर जांच की. पुलिस ने इस मामले में शंका के आधार पर मंदिर में तैनात गार्ड भैरू को पूछताछ के लिए बैठाया है.

 
 
और पढ़ें ...

Surya Grahan 2023 LIVE: हाइब्रिड सूर्य ग्रहण जारी,100 साल बाद अद्भुत घटना, भारत पर क्या होगा असर

सूर्य ग्रहण( surya grahan) आज सुबह-सुबह ही लग गया. यह ग्रहण सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर लगा. अब यह दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा. यह ग्रहण अश्विनी नक्षत्र में मेष राशि में लगा है. वैज्ञानिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना गया है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है।

सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि( date) को लगता है. आज साल का पहला सूर्य ग्रहण और वैशाख की अमावस्या है. सूर्य ग्रहण के तीन रूप होते हैं. एक होता है पूर्ण सूर्य ग्रहण जिसे खग्रास सूर्यग्रहण भी कहते हैं. दूसरा आंशिक सूर्यग्रहण जिसे खंडग्रास सूर्यग्रहण कहते हैं और तीसरा होता है कंकणाकृति सूर्यग्रहण. इसे वलयाकार ग्रहण भी कहते हैं. आज लगने वाला सूर्य ग्रहण एक संकरित सूर्य ग्रहण है।

कुछ जगहों पर यह 0कुंडलाकार सूर्यग्रहण के रूप में दिखाई देगा.

आज का हाइब्रिड सूर्य ग्रहण एक दुर्लभ सूर्य ग्रहण है क्योंकि यह बहुत कम देखने को मिलता है. इस दिन कुछ जगहों पर यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा तो कुछ जगह पर यह पूर्ण रूप से दिखाई देगा. वहीं कुछ जगहों पर यह 0कुंडलाकार सूर्यग्रहण के रूप में दिखाई देगा. इसलिए इसे हाइब्रिड सूर्यग्रहण कहा जाता है।

शास्त्रों में ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप( mantra) 

शास्त्रों में ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करने के लिए बताया जाता है। ऐसे मान्यता है ग्रहण के दौरान लगातार मंत्रों का जाप करने से भगवान को ग्रहण का कष्ट कम होता है। इसके अलावा मंत्रों के जाप करने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव कम रहता है। आप ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

  • ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो : सूर्य: प्रचोदयात।
  • ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:।
  • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
  • ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।
  • ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।
और पढ़ें ...

पांच सितारा होटलों सहित रेस्टोरेंटस में परोसा जाने वाला मांस झटका है या हलाल - कोई डिस्प्ले बोर्ड नहीं

*होटल - रेस्टोरेंट में परोसा जाने वाला मांस झटका है या हलाल कैसे पहचाने ?* *छत्तीसगढ़ के होटलों में धार्मिक भावनाओं के साथ किया जा रहा है खिलवाड़* *ग्राहकों को झटका परोस रहे हैं या हलाल मांस, कोई डिस्प्ले बोर्ड नहीं* छत्तीसगढ़ सिख समाज द्वारा सोमवार को कलेक्टर रायपुर से की जाएगी लिखित शिकायत* नियमानुसार किसी भी होटल और रेस्टोरेंट में नॉनवेज परोसने से पहले होटल के बाहर हलाल या झटका का बोर्ड लगाना आवश्यक होता है, परंतु देखने में आ रहा है कि छत्तीसगढ़ के छोटे से लेकर फाइव स्टार होटलों तक में नॉनवेज की बिक्री के लिए इस बात का कहीं कोई उल्लेख नहीं है कि होटल या रेस्टोरेंट में झटका परोसा जा रहा है या हलाल | जश्न ए पंजाब और पंजाबी फूड फेस्ट के नाम से सिख धर्म के त्योहारों के अवसर पर आयोजित किए जा रहे फूड फेस्टिवल में संभावना है कि हलाल परोस कर सिख धर्म की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है | राजधानी रायपुर के पांच सितारा होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में जश्ने पंजाब के नाम से 14 अप्रैल बैसाखी के दिन से 23 अप्रैल तक सिख धर्म के लोगों के लिए पंजाबी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है | जहां हलाल परोसा जा रहा है या झटका इस बारे में कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल के संचालक द्वारा कोई स्पष्टीकरण नहीं किया गया है | अशोका बिरियानी नाम से चल रहे अनेक होटल रेस्टोरेंट में पंजाबी बुफे के नाम से हलाल परोसा जा रहा है या झटका संस्थान द्वारा स्पष्ट जानकारी ग्राहकों को नहीं दी जा रही है| इन संस्थानों द्वारा हलाल या झटका का बोर्ड भी नहीं लगाया गया है और इस तरह इन होटलों में सिख समाज, हिंदू धर्मावलंबी के अलावा मुस्लिम समाज के लोग भी भोजन करने पहुंचते हैं और बिना जानकारी लिए नॉनवेज का लुत्फ उठाकर बिल भुगतान कर चले जाते हैं | अब ऐसे में अगर इन होटलों में झटका परोसा जा रहा है तो मुस्लिम समाज का धर्म भ्रष्ट हो रहा है और यदि हलाल परोसा जा रहा है तो सिख समाज एवं हिंदू धर्मावलंबियों का धर्म भ्रष्ट हो रहा है साथ-साथ धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं | ऐसे होटलों पर संबंधित विभाग चुप्पी क्यों साधे हुए हैं | संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन क्यों नहीं करते ? क्यों निरीक्षण नहीं करते ? छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने सिख समाज से अपील की है कि वे किसी भी होटल रेस्टोरेंट में लंच डिनर लेने से पहले होटल या रेस्टोरेंट के मालिक संचालक से मटन मुर्गे के झटका होने का प्रमाण मांगे तभी वहां भोजन करें अन्यथा रुपया कमाने के लालच में होटल और रेस्टोरेंट के संचालक आप की धार्मिक भावनाओं का अपमान कर रहे हैं और आपके धर्म विरुद्ध झटका की जगह हलाल मांस खिला रहे हैं | जिला प्रशासन कुछ चाहिए कि वह होटल और रेस्टोरेंट संचालको को निर्देशित करें कि संस्थान के बाहर बड़े अक्षरों में स्पष्ट उल्लेख करें कि उनके यहां हलाल परोसा जाता है या झटका | जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को भी चाहिए कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने, धार्मिक अपमान करने के मामलों में संज्ञान लेकर छोटे रेस्टोरेंट्स से लेकर पांच सितारा होटलों तक सख्त कार्रवाई करें | छत्तीसगढ़ सिख समाज द्वारा इस संबंध में लिखित शिकायत सोमवार को कलेक्टर रायपुर से की जाएगी |
और पढ़ें ...

बैसाखी - खालसा पंथ का स्थापना दिवस

पंजाबी नववर्ष का प्रतीक तथा सिख धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक बैसाखी पर्व माना जाता है। इसे वैशाखी भी कहा जाता है। इसी दिन सूर्यदेव मेष राशि में प्रवेश करते हैं, अत: यह दिन मेष संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। *इस पर्व की खास बातें* • दरअसल, इस त्योहार पर फसल पकने के बाद उसके कटने की तैयारी का उल्लास साफ तौर पर दिखाई देता है, इसीलिए बैसाखी एक लोक त्योहार है। • पूरे देश में श्रद्धालु गुरुद्वारों में अरदास के लिए इकट्ठे होते हैं। मुख्य समारोह आनंदपुर साहिब में होता है, जहां पंथ की नींव रखी गई थी। • पंजाब और हरियाणा सहित कई क्षेत्रों में बैसाखी मनाने के आध्यात्मिक सहित तमाम कारण हैं। बैसाखी पर्व हर साल विक्रम संवत के प्रथम महीने में पड़ता है। • बैसाखी के दिन ही सूर्य मेष राशि में संक्रमण करता है अत: इसे मेष संक्रांति भी कहते हैं। यह पर्व पूरी दुनिया को भारत के करीब लाता है। • वैशाख मास के प्रथम दिन को बैसाखी कहा गया और पर्व के रूप में मनाया जाता है। • वैसे तो भारत में महीनों के नाम नक्षत्रों पर रखे गए हैं। बैसाखी के समय आकाश में विशाखा नक्षत्र होता है। • विशाखा युवा पूर्णिमा में होने के कारण इस माह को बैसाखी कहते हैं। • बैसाखी पर्व के दिन गुरुद्वारों में विशेष उत्सव मनाए जाते हैं। • बैसाखी पर्व के दिन समस्त उत्तर भारत की पवित्र नदियों में स्नान करने का महत्व माना जाता है, अत: इस दिन प्रात: नदी में स्नान करना पवित्र माना जाता है। • गुरुद्वारा में विशेष कीर्तन कथा का आयोजन होता है। • जगह-जगह लंगर का आयोजन किया जाता है और इसे प्रसाद के रूप में सिख समाज सहित गुरु नानक नाम लेवा संगत ग्रहण करती हैं | • इस दिन श्रद्धालु कारसेवा भी करते हैं। • दिनभर गुरु गोविंदसिंह और पंच प्यारों के सम्मान में शबद् और कीर्तन गाए जाते हैं। • इस दिन पंजाब का परंपरागत नृत्य भांगड़ा और गिद्दा किया जाता है। • शाम को आग के आसपास इकट्ठे होकर लोग नई फसल की खुशियां मनाते हैं। • बैसाखी मुख्य रूप से कृषि का पर्व है, लेकिन फसल के अलावा और भी कई बातें हैं, जो बैसाखी पर्व से जुड़ी हुई हैं। इसी दिन सिख धर्म के अंतिम यानी 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी ने सन् 1699 में आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की थी, जो मुगलों के अत्याचारों से मुकाबला करने के लिए बहुत खास मानी गई है। • सिख धर्मावलंबियों के लिए बैसाखी का त्योहार बहुत खास होता है। अत: बैसाखी को सिख समुदाय नए साल के रूप में प्रसन्नतापूर्वक मनाते हैं। बैसाखी पर खेत में खड़ी फसल पर हर्षोल्लास प्रकट किया जाता है। इस पर्व को कई अलग-अलग नामों से मनाया जाता है, जैसे बंगाल में नबा वर्ष, केरल में पूरम विशु, असम में बिहू आदि नाम से इस पर्व को मनाते हैं।
और पढ़ें ...

सरकार कानून व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस- vedio

अतीक अहमद के पुत्र असद अहमद के एनकाउंटर के बाद यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

अतीक अहमद के पुत्र का एनकाउंटर: एडीजी कानून व्यवस्था बोले- सरकार कानून व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी

 
और पढ़ें ...

सावधान! गर्मियों में ठंडा पानी पीना हो सकता है खतरनाक, तुरंत हो जाएंगे इन बीमारियों के शिकार

गर्मी का मौसम आते ही हम सबकी हालत खराब हो जाती है। सूरज की तपती धूप की मार सहना हम सबके लिए किसी सजा से कम नहीं होती। ऐसे में इस मौसम में ठंडा पानी ही लोगों का सहारा बनता है। चिलचिलाती धूप में पसीने से भीगे हुए ऑफिस, स्कूल या फिर कॉलेज से जब हम घर पहुंचते हैं तो बिना सोचे समझे ठंडा पानी पी लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ठंडा पानी आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस मौसम में ज़्यादा ठंडा पानी पीने से हमे कई सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। चलिए आपको उन परेशानियों के बारे में बताते हैं।

  • दिल की धड़कन करता है प्रभावित: ठंडा पानी आपकी धड़कन की गति को बहुत ही गंभीर तरीके से प्रभावित करता है। ठंडा पानी हमारे शरीर के नर्वस सिस्टम का बैलेंस बिगाड़ देता है। जिस वजह से हमारी धड़कन की गति स्लो हो जाती है।
  • मोटापा बढाए: मोटापे के पीछे एक सबसे बड़ी वजह हमारी अनियमित जीवनशैली है। अगर आप खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीते है तो इससे आपको मोटापे की संभावना कई गुना बढ़ हो जाती है। यही कारण है कि डाइटिशियन खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मना करते हैं।
  • सर्दी और खांसी हो सकती है: इस मौसम में ठंडा पानी पीने से लोग सर्दी और खांसी की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए खाने के बाद ठन्डे पानी की बजाय आपको नॉर्मल पानी पीना चाहिए।दरअसल, ठंडा पानी हमारे शरीर में बहुत ज़्यादा मात्रा में म्यूकस पैदा करता है जिस वजह से बॉडी में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
  • पाचन क्रिया होती है कमजोर: बहुत ठंडा पानी या कोई भी ड्रिंक आपकी ब्लड सेल्स को प्रभावित करता है, जिसका सीधा असर हमारी पाचन क्रिया पर पड़ता है। ठंडे पानी का सेवन पाचन क्रिया कमजोर कर देता है। इसलिए ठन्डे पानी से परहेज़ करने की सलाह दी जाती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले)

 
और पढ़ें ...

कांग्रेस के भरोसा सम्मेलन पर धरमलाल कौशिक का तंज - भरोसे को ही पता नहीं है, भरोसे का पता

*भरोसे को ही पता नहीं है, भरोसे का पता : कौशिक* *जनता का भरोसा खोने के बाद भरोसा सम्मेलन में शामिल हो रही है प्रियंका गांधी*:*कौशिक* *भरोसा स्ममेलन भूपेश बघेल की विदाई पार्टी:कौशिक* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रियंका गांधी के बस्तर प्रवास को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने राज्य के विकास पर जरा भी ध्यान नहीं दिया है। कांग्रेस हमेशा इस बात का घमंड करती है कि हमें जनता ने विशाल जनमत के साथ सत्ता सौंपी है लेकिन जनता की उम्मीदों पर कांग्रेस कही पर भी खरी नहीं उतर रही है। कांग्रेस केवल औपचारिकता के रूप में भरोसे के नाम पर जनता से वाहवाही लूटने का काम कर रही है, पर प्रदेश की जनता का कांग्रेस की सरकार से भरोसा उठ चुका है। श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह से अपने झूठे घोषणा पत्र को लेकर जनता को छलने का काम किया है उससे आज प्रदेश का हर वर्ग नाराज है और पूरे प्रदेश की जनता के अन्दर कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंनें कहा कि पूरे प्रशासन का दुरूपयोग हो रहा है। बस्तर में कलेक्टर-एसपी, पीसीसी के प्रतिनिधि के तौर कार्य कर रहें हैं। पूरी तरह से भीड़ जुटाने के लिये अधिनस्थों पर दवाब बना रहे हैं। वही अपने प्रस्तावित पराजय को देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भयभीत है।अब केवल भरोसा सम्मेलन का आयोजन एक तरह से उनके लिये विदाई पार्टी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरे प्रदेश में अपराध की घटनाएं हो रही है इससे भय का वातावरण व्याप्त है, कांग्रेस जब से सत्ता में आई पूरे प्रदेश भर में जंगलराज कायम है, राजधानी से लेकर न्यायधानी तक अपराधी तांडव मचा रहे हैं, पूरे प्रदेश में लोगों की हत्या हो रही है, सामूहिक बलात्कार हो रहे है, अपहरण हो रहे हैं, लूट हो रही है, डाके डल रहे है और यह तक कि सरकारी खजाने तक को लूटा जा रहा है। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराधी तत्वों के हवाले कर दिया है। प्रियंका गांधी कांग्रेस के भरोसा खोने के बाद भरोसा सम्मेलन में शामिल हो रही हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश में जो हालात बनते जा रहे है उस पर प्रियंका गांधी को जवाब देना चाहिए। उनके जवाब का इंतजार पूरा प्रदेश कि जनता कर रही है।
और पढ़ें ...

सिखों के नौंवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व 11 अप्रैल को

श्री गुरु तेग बहादुर जी को हिंद की चादर भी कहा जाता है

हिंदू धर्म की रक्षा के लिए प्राणों को कर दिया न्यौछावर 

 

इस वर्ष 11 अप्रैल 2023, मंगलवार को सिख समाज अपने नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाने जा रहा है, सभी गुरुद्वारों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश के साथ ही कथा कीर्तन का दौर शुरू हो जाएगा, सिख समाज के स्त्री, पुरुष, बच्चे बुजुर्ग गुरुद्वारों में मत्था टेक कर कथा कीर्तन का श्रवण कर मिलकर अरदास करेंगे | श्री गुरु तेग बहादुर जी को हिंद की चादर भी कहा जाता है | तत्कालीन शासक औरंगजेब द्वारा कश्मीरी पंडितों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था औरंगजेब की प्रताड़ना से तंग होकर कश्मीरी पंडितों ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी को अपनी पीड़ा बताते हुए औरंगजेब की क्रूरता से बचाने का आग्रह किया था | जिस समय कश्मीरी पंडित श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी को अपनी व्यथा व्यक्त कर रहे थे उस समय श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के बेटे श्री गोविंद राय जो मात्र 8 वर्ष के थे उन्होंने अपने पिता को औरंगजेब की क्रूरता से इन्हें बचाने सामने आने को कहा | जिस पर श्री गुरु तेग बहादुर जी ने कश्मीरी पंडितों से कह दिया कि जाकर औरंगजेब को कह दो कि अगर गुरु तेग बहादुर जी धर्म परिवर्तन कर लेंगे तो हम सब भी आपके कहे अनुसार धर्म परिवर्तन करने को तैयार हैं | औरंगजेब की तमाम कोशिशों के बावजूद भी जब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो औरंगजेब ने दिल्ली के चांदनी चौक में उनका सिर धड़ से अलग कर कत्ल कर दिया यह वही जगह है जहां आज गुरुद्वारा सीस गंज साहिब स्थापित है | श्री गुरु तेग बहादुर जी ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए कश्मीरी पंडितों के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया परंतु धर्म परिवर्तन नहीं किया यही कारण है कि आज उन्हें हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर के नाम से जाना जाता है | श्री गुरु तेग बहादुर जी को क्रांतिकारी युग पुरुष कहा जाता है। विश्व इतिहास में धर्म, मानवीय मूल्यों, आदर्शों तथा सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों में गुरु तेग बहादुर साहब का स्थान अद्वितीय है। उन्होंने अपनी जान दे दी लेकिन वे झुके नहीं।  वैशाख कृष्ण पंचमी को उनका प्रकाश पर्व मनाया जाता है, वे सिखों के नौंवें गुरु थे। उनका बचपन का नाम त्यागमल था और पिता का नाम श्रीगुरु हरगोबिंद साहेब था। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सिखों के नौवें गुरु हैं | मीरी-पीरी के मालिक पिता गुरु हरिगोबिंद साहिब की छत्र छाया में उनकी शिक्षा-दीक्षा हुई। इसी समय तेग बहादुर जी ने गुरुबाणी, धर्मग्रंथ तथा शस्त्रों और घुड़सवारी आदि की शिक्षा प्राप्त की। सिखों के 8वें गुरु हरिकृष्ण जी के ज्योति ज्योत सामने के बाद श्री गुरु तेग बहादुर जी को सिक्खों के नौवें गुरु बने।  

इनकी वीरता से प्रभावित होकर उनके पिता ने उनका नाम तेग बहादुर यानी तलवार के धनी रख दिया। गुरु तेग बहादुर सिंह जहां भी गए उन्होंने देश को दुष्टों के चंगुल से छुड़ाने के लिए जनमानस में विरोध की भावना भर, कुर्बानियों के लिए तैयार किया और मुगलों के नापाक इरादों को नाकामयाब करते हुए कुर्बान हो गए। सिक्खों के नौंवें गुरु तेग बहादुर जी ने अपने युग के शासन वर्ग की नृशंस एवं मानवता विरोधी नीतियों को कुचलने के लिए अपना बलिदान दे दिया। 
 
गुरु तेग बहादुर जी द्वारा रचित बाणी के 15 रागों में 116 शबद (श्लोकों सहित) श्रीगुरु ग्रंथ साहिब में संकलित हैं। शस्त्र, शास्त्र, संघर्ष, वैराग्य, लौकिक, रणनीति,  राजनीति और त्याग आदि सारे गुण गुरु तेग बहादुर सिंह में मौजूद थे, ऐसा संयोग मध्ययुगीन साहित्य व इतिहास में बिरला ही देखने को मिलता है। 
 
प्रेम, सहानुभूति, त्याग, ईश्वरीय निष्ठा, समता, करुणा और बलिदान जैसे मानवीय गुण गुरु तेग बहादुर सिंह जी में विद्यमान थे।
और पढ़ें ...

राजधानी में डबल मर्डर: रिटायर्ड वाइस प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। दिल्ली के गोकुलपुरी में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि बदमाशों ने लूट के मकसद से हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतकों की शिनाख्ती राधे श्याम वर्मा और उनकी पत्नी का नाम वीणा देवीरूप में हुई है। राधे श्याम वर्मा वाइस प्रिंसिपल एक सरकारी स्कूल से रिटायर हुए थे। हत्यारों ने बुजुर्ग राधे श्याम वर्मा का गला काटा और पत्नी वीणा देवी का गले रेतने के अलावा, सिर पर तेज हथियार से वार किया।

दोनों के शव घर में ही ग्राउंड फ्लोर में स्थित बेडरूम से बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में लूटपाट की वजह से हत्या का मामला लग रहा है। जांच के दौरान घर में काफी तोड़फोड़ और जबरदस्ती प्रवेश जैसे सबूत मिले हैं। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं....

रायपुर, 8 अप्रैल 2023

भेंट-मुलाकात : वैशाली नगर विधानसभा, दुर्ग जिला

1. वैशाली नगर विधानसभा के सभी वार्डो में 50 लाख रूपये तक के सीमेंटीकरण, पाथवे, पुलिया संधारण एवं अन्य निर्माण कार्य कराये जायेंगे।

2. वैशाली नगर विधानसभा के सड़को का मरम्मत एवं नवीनीकरण कराया जायेगा।

3. वार्ड 07 रानी अवंतीबाई सरोवर का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जायेगा।

4. नेहरू नगर एवं हाउसिंग बोर्ड में सीवरेज लाइन संधारण एवं नवीनीकरण कराया जायेगा।

5. हाउसिंग बोर्ड एवं अन्य कॉलोनी जो नगर निगम को हस्तांतरित हुई उनका आंतरिक विकास कार्य कराया जायेगा।

6. जवाहर नगर स्पोर्टस् कॉम्पलेक्स में बॉक्सिंग, टेबल टेनिस एवं वॉलीबॉल एकेडमी प्रारंभ की जायेगी।

7. संजय नगर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जायेगा।

8. विभिन्न स्थानों पर डोम शेड निर्माण कार्य कराया जायेगा।

9. वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराया जायेगा।

10. राधिका नगर मैदान का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जायेगा।

11. शा. उ. मा. शाला केंप का स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप में संचालन किया जायेगा।

और पढ़ें ...

बैगा समुदाय की महिलाओं ने देखा दिल्ली का अमृत उद्यान - राष्ट्रपति से की मुलाकात

*बैगा समुदाय की महिलाओं ने देखा दिल्ली का अमृत उद्यान* *राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से महिला समूह ने की मुलाकात* *राष्ट्रपति श्री मुर्मू ने कहा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया* रायपुर 02 अप्रैल 2023। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान में कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की महिलाओं ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें बिरन माला भेंट की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया सम्बोधित कर महिलाओं का मनोबल बढ़ाया। गौरतलब है कि कबीरधाम जिले के बैगा समुदाय की महिलाओं का स्व-सहायता समूह अमृत उद्यान के भ्रमण के लिए इन दिनो नई दिल्ली प्रवास पर थी। देशभर की अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए 28 से 31 मार्च तक अमृत उद्यान दर्शन के लिए खोला गया था। कबीरधाम जिलें के पंडरिया विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों के बैगा समुदाय की महिलाओं ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने और आजादी के अमृत वर्ष में तैयार किए गए अमृत उद्यान का 31 मार्च 2023 को भ्रमण किया। राष्ट्रपति भवन स्थित इस उद्यान में कबीरधाम सहित दो अन्य जिले कोरबा और गरियाबंद की महिलाओं ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के महिला समूहों की सदस्यों ने बताया कि राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान का भ्रमण एवं राष्ट्रपति से हुई मुलाकात से न केवल समूह का सम्मान बढ़ा बल्कि जिले के लिए भी गौरव का विषय है इससे उन्हें नई ऊर्जा मिली है। कबीरधाम जिले से पंडरिया विकासखंड के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की महिलाओं में श्रीमती धनमत, दशमी बाई, लक्ष्मीया, इंद्रावती, रामकली, फूलबत्ती, चंपा बैगा, बिंदा, पार्वती एवं सावनी बाई शामिल थी। राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड के अंतर्गत कार्यरत स्व-सहायता समूह के सदस्यों को नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान दर्शन के लिए भेजा गया था। सभी महिलाएं विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय से संबंधित थी। ये महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने प्रयासरत हैं।
और पढ़ें ...

दुनिया में सबसे ऊंचा रेलवे पुल भारत में

दुनिया में सबसे ऊंचा रेलवे पुल Chenab Bridge

चट्टान-सा मजबूत चिनाब ब्रिज तेज हवा, भूकंप और ब्लास्ट सब बर्दाश्त कर लेगा -

 

दुनिया में सबसे ऊंचा रेलवे पुल Chenab Bridge : जम्मू-कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनकर तैयार हो गया है. खास बात है कि चिनाब ब्रिज पेरिस में स्थित एफिल टॉवर से भी ऊंचा है. उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट के दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 तक पूरा होने के बाद चिनाब ब्रिज पर रेल यातायात शुरू हो जाएगा. जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनकर तैयार हो गया है. नदी के तल से इस पुल की ऊंचाई 359 मीटर यानी 1178 फीट है. ये एक आर्क ब्रिज है और एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा है | जम्मू-कश्मीर में बने चिनाब ब्रिज की लंबाई 1,315 मीटर है और इसकी निर्माण लागत 1,400 करोड़ रुपये है. खास बात है कि यह पुल 260 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा को झेलने में सक्षम होगा. इसके लिए टेस्ट किए जा चुके हैं. इसकी उम्र 120 साल होगी |

 

 

 

इस ब्रिज को स्ट्रक्चरल स्टील से बनाया गया है और यह माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को झेलने में सक्षम होगा. चिनाब ब्रिज देश में पहला ऐसा पुल है ब्लास्ट लोड के लिए डिजाइन किया गया है. यह आर्क ब्रिज रिएक्टर स्कैल पर 8 तीव्रता के भूकंप का सामना करने में सक्षम होगा और 30 किलोग्राम विस्फोटकों से होने वाले ब्लास्ट का सामना कर सकता है. (RailMinIndia Tweet

 

 

चिनाब ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (USBRL) का हिस्सा है, जो जम्मू-कश्मीर में रेलवे यातायात को बढ़ाने के लिए ₹35000 करोड़ का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है. खास बात है कि चिनाब ब्रिज जैसे ड्रीम प्रोजेक्ट को 2003 में यानी 20 साल पहले मंजूरी मिल गई थी. लेकिन इसके निर्माण के लिए लोगों को 2 दशकों का लंबा इंतजार करना पड़ा. दरअसल सुरक्षा कारणों की आशंकाओं के चलते इसमें देरी हुई. (RailMinIndia Tweet भूकंप और ब्लास्ट सब बर्दाश्त कर लेगा,

 

दुनिया में सबसे ऊंचा रेलवे पुल Chenab Bridge : जम्मू-कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनकर तैयार हो गया है. खास बात है कि चिनाब ब्रिज पेरिस में स्थित एफिल टॉवर से भी ऊंचा है. उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट के दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 तक पूरा होने के बाद चिनाब ब्रिज पर रेल यातायात शुरू हो जाएगा. Chenab Bridge : जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनकर तैयार हो गया है. नदी के तल से इस पुल की ऊंचाई 359 मीटर यानी 1178 फीट है. ये एक आर्क ब्रिज है और एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा है. (Image- Twitter @RailMinIndia) 1 6 Chenab Bridge : जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनकर तैयार हो गया है. नदी के तल से इस पुल की ऊंचाई 359 मीटर यानी 1178 फीट है. ये एक आर्क ब्रिज है और एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा है. (Image- Twitter @RailMinIndia) जम्मू-कश्मीर में बने चिनाब ब्रिज की लंबाई 1,315 मीटर है और इसकी निर्माण लागत 1,400 करोड़ रुपये है. खास बात है कि यह पुल 260 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा को झेलने में सक्षम होगा. इसके लिए टेस्ट किए जा चुके हैं. इसकी उम्र 120 साल होगी. 2 6 जम्मू-कश्मीर में बने चिनाब ब्रिज की लंबाई 1,315 मीटर है और इसकी निर्माण लागत 1,400 करोड़ रुपये है. खास बात है कि यह पुल 260 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा को झेलने में सक्षम होगा. इसके लिए टेस्ट किए जा चुके हैं. इसकी उम्र 120 साल होगी. इस ब्रिज को स्ट्रक्चरल स्टील से बनाया गया है और यह माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को झेलने में सक्षम होगा. 3 6 इस ब्रिज को स्ट्रक्चरल स्टील से बनाया गया है और यह माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को झेलने में सक्षम होगा. चिनाब ब्रिज देश में पहला ऐसा पुल है ब्लास्ट लोड के लिए डिजाइन किया गया है. यह आर्क ब्रिज रिएक्टर स्कैल पर 8 तीव्रता के भूकंप का सामना करने में सक्षम होगा और 30 किलोग्राम विस्फोटकों से होने वाले ब्लास्ट का सामना कर सकता है.

(RailMinIndia Tweet) 4 6 चिनाब ब्रिज देश में पहला ऐसा पुल है ब्लास्ट लोड के लिए डिजाइन किया गया है. यह आर्क ब्रिज रिएक्टर स्कैल पर 8 तीव्रता के भूकंप का सामना करने में सक्षम होगा और 30 किलोग्राम विस्फोटकों से होने वाले ब्लास्ट का सामना कर सकता है.

 

 

(RailMinIndia Tweet) चिनाब ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (USBRL) का हिस्सा है, जो जम्मू-कश्मीर में रेलवे यातायात को बढ़ाने के लिए ₹35000 करोड़ का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है. 5 6 चिनाब ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (USBRL) का हिस्सा है, जो जम्मू-कश्मीर में रेलवे यातायात को बढ़ाने के लिए ₹35000 करोड़ का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है. खास बात है कि चिनाब ब्रिज जैसे ड्रीम प्रोजेक्ट को 2003 में यानी 20 साल पहले मंजूरी मिल गई थी. लेकिन इसके निर्माण के लिए लोगों को 2 दशकों का लंबा इंतजार करना पड़ा. दरअसल सुरक्षा कारणों की आशंकाओं के चलते इसमें देरी हुई. (RailMinIndia Tweet) 6 6 खास बात है कि चिनाब ब्रिज जैसे ड्रीम प्रोजेक्ट को 2003 में यानी 20 साल पहले मंजूरी मिल गई थी. लेकिन इसके निर्माण के लिए लोगों को 2 दशकों का लंबा इंतजार करना पड़ा. दरअसल सुरक्षा कारणों की आशंकाओं के चलते इसमें देरी हुई |

और पढ़ें ...

खांसी में जहर के समान हैं इन फलों का सेवन बढ़ा सकता है कफ और कंजेशन की समस्या

मौसम बदल रहा है और इस समय वायरल और कोराना का भी प्रकोप देखा जा रहा है। ऐसी स्थिति में डाइट का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। खास कर उन चीजों का जिनका सेवन खांसी में बलगम बढ़ा सकता है और सीने में कंजेशन पैदा कर सकता है। ऐसे ही कुछ फल हैं जिनका सेवन खांसी में जहर के समान काम कर सकता है। तो, जानते हैं इन फलों के बारे में विस्तार से।

खांसी में कौन सा फल नहीं खाना चाहिए-fruits avoid in cough in hindi

1. एवोकाडो-Avocado
एवोकाडो, खांसी जुकाम की समस्या में खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए कि ये हिस्टामाइन (histamines) से भरपूर होते हैं और ये खांसी को ट्रिगर कर सकते हैं। साथ ही ये फल शरीर के लिए ठंडा होता है जिसे खाने से कफ बढ़ सकता है और आपको सीने में कंजेशन की समस्या हो सकती है।

2. स्ट्रॉबेरी-Strawberry
स्ट्रॉबेरी का सेवन, यूं तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन, खांसी में इसके सेवन से बचना चाहिए। दरअसल, इसके कुछ तत्व जैसे कि कई बार विटामिन सी ही खांसी को ट्रिगर करता है और बलगम बढ़ाने वाला हो सकता है। इससे सीने में कंजेशन की समस्या महसूस हो सकती है।

3. नारियल पानी-Coconut water
नारियल पानी पीना खांसी की समस्या में जहर का काम कर सकता है। ये आपके शरीर में कफ तत्व को बढ़ा सकता है, ठंडक पैदा कर सकता है और खांसी का कारण बन सकता है। इससे न चाहते हुए भी आपको लंबे समय तक के लिए खांसी परेशान कर सकती है।

4. अंगूर-Grapes
अंगूर खाना, कफ की समस्या और खांसी को बढ़ा सकता है। अंगूर खाने की वजह से आपको रह-रह कर खांसी परेशान कर सकती है। इसलिए, अगर आपको खांसी हो रही है तो थोड़े दिन अंगूर का सेवन करने से बचें। साथ ही इन फलों की जगह गर्म चीजों का सेवन करें जो कि खांसी-जुकाम को कम करने में आपकी मदद करे।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

और पढ़ें ...

A. B. C. का क्या है फुल फॉर्म ? - बताया आम आदमी पार्टी ने

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री व राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने राजधानी रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए आम आदमी पार्टी भाजपा और कांग्रेस का विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया | आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सांसद संदीप पाठक ने आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान की जानकारी दी | आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने बताया कि राज्य में संगठन एक ढांचा तैयार हो चुका है और हमारे महा सदस्यता अभियान के तहत 1 माह में 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, प्रदेश के लगभग 20000 गांव में आम आदमी पार्टी अपने यूनिटों में इंचार्ज और सदस्य बनाने की प्रक्रिया जोर-शोर से चला रही है, इसी कड़ी में पूरे प्रदेश के 455 ब्लॉक अध्यक्षों को एवं पदाधिकारियों को चार चरणों में आज से प्रशिक्षण दिया जाना है | यह प्रशिक्षण आम आदमी पार्टी के लिए प्रदेश में मजबूत होते संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगा | इसके साथ ही पार्टी जल्द ही भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों को लेकर अपना प्रदेश व्यापी अभियान शुरू कर अपने मजबूत संगठन के द्वारा हर घर तक पहुंचेगी | पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सांसद संदीप पाठक ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हर गांव में 50% सदस्यता का टारगेट आम आदमी पार्टी के द्वारा रखा गया है | उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को अपने आप पर घमंड हो गया है और जब घमंड रावण का नहीं रहा तो इन पार्टियों का कहां रहेगा एक ना एक दिन टूटेगा | सांसद संदीप पाठक ने पत्रकार वार्ता के दौरान ABC का डेफिनेशन करते हुए उसकी विस्तृत व्याख्या की | उन्होंने बताया की A मतलब आम आदमी पार्टी अर्थात आप ए क्लास में आती है , उसी प्रकार B कैटेगरी में बी मतलब बीजेपी और सी कैटेगरी में सी मतलब कांग्रेस आती है| एक अन्य सवाल के जवाब में संदीप पाठक ने बताया कि सदस्यता अभियान के लिए एक नंबर जारी किया जाएगा जिस पर मिस्ड कॉल आते ही संबंधित व्यक्ति से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संपर्क करेंगे और उन्हें विधिवत सदस्यता प्रदान करेंगे | सांसद संदीप पाठक ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पिछली भारतीय जनता पार्टी कि सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है खेल में खिलाड़ी की टीम भी वही है नान घोटाला हो या वन विभाग छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को लूटा जा रहा है | उन्होंने कहा कि पिछले 4 सालों से प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को सिर्फ लूटा ही है और अब अब लुभावने ऑफर सब्जबाग दिखाकर पिछले 4 साल की गलतियों को पर पर्दा डालने का काम किया जा रहा है |
और पढ़ें ...

*विधानसभा में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 पारित*

*विधानसभा में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 पारित* *आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक, पत्रकार साथियों के लिए अविस्मरणीय: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल* रायपुर, 22 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा परिसर में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा और छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है, हमारे पत्रकार साथियों के लिए यह बहुत ही अविस्मरणीय दिन रहा है। क्योंकि आज छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 न केवल विधानसभा में प्रस्तुत हुआ, बल्कि पारित भी हुआ है। हमारे पत्रकार साथी जो अपनी जान जोखिम में डालकर, अंदरूनी क्षेत्रों में जाकर खबर लाते हैं। बहुत सारे ऐसे लेख भी लिखते हैं, जिनसे उनको, उनके परिवार के लोगों को खतरा बढ़ जाता है। साथ ही धनहानि के साथ जनहानि की संभावना भी बन जाती है। ऐसे में जितने भी हमारे पत्रकार हैं, चाहे वे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के हांे, चाहे प्रिंट मीडिया के हांे, चाहे पोर्टल के हांे। सभी साथियों के जो ऑफिस में काम करते हैं और वो भी जो गांव में काम करते हैं, जिनका अधिमान्यता पत्र नहीं है उनका रजिस्ट्रेशन करने का, अगर प्रेस कहता है कि वो हमारे साथ हैं और जो लगातार छह महीने के अंदर उसमें तीन लेख लिखे हों या स्टोरी की हो, ऐसे लोगों को छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा कानून के दायरे में लाया गया है, ताकि उनकी सुरक्षा हो सके। यदि कोई शासकीय कर्मचारी उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं तो उनकी शिकायत के लिए समिति बनी है। समिति को अधिकार संपन्न बनाया गया है। यह समिति प्रदेश स्तर पर होगी, जिसमें पत्रकार भी होंगे, उसमें अधिकारी गण भी होंगे, छह लोगों की समिति बनेगी, जो सुनवाई करेगी और आवश्यक निर्देश भी दे सकेगी और दण्ड का भी प्रावधान है। यदि उसके निर्णय से संतुष्ट नहीं हैं, तो अपील का भी प्रावधान रखा गया है। लेकिन यदि कोई गलत शिकायत करता है तो उसमें भी दण्ड का प्रावधान रखा गया है। देश में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 की चर्चा भी थी, प्रदेश में बहुत दिनों से इसकी प्रतीक्षा भी थी। छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य है, जहां छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि जन घोषणा पत्र में हमने जो वादा किया था, आज उसमें से एक और वायदा पूरा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अफताब आलम की अध्यक्षता में एक प्रारूप समिति बनी थी, जिसके सदस्य न्यायमूर्ति सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्रीमती अंजना प्रकाश, उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता राजूराम चन्द्रन, वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय ललित सुरजन, प्रकाश दुबे, मेरे सलाहकार रूचिर गर्ग, महाधिवक्ता, विधि विभाग के प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक सभी इसके सदस्य थे। इस समिति ने अनेक बैठकें राज्य में और दिल्ली में करके विभिन्न संगठनों से चर्चा करके इसका प्रारूप बनाया और उसके बाद इसके प्रारूप को विभाग को सौंपा गया, विभाग द्वारा लंबा विचार-विमर्श करके इसको विधेयक का रूप दिया गया। राज्यपाल से अनुमति लेकर इसे विधानसभा में प्रस्तुत किया गया और आज विधानसभा में यह विधेयक पारित हुआ है। ऐसा विधेयक जो मूल विधेयक है और जो पहली बार छत्तीसगढ़ की विधानसभा में प्रस्तुत हुआ, विपक्ष के साथियों को भी इसमें अपनी राय रखनी थी। हालांकि सर्वानुमति से इस विधेयक को पारित किया गया।
और पढ़ें ...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर लगाया घोटाले का आरोप

विधानसभा अपडेट कोंडागांव में पंचायत विभागों के जरिये डीएमएफ फंड में गड़बड़ी का मोहन मरकाम ने लगाया आरोप कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पूछा था सवाल मोहन मरकाम का आरोप DMF फंड के बंदरबाट का आरोप....विधानसभा की समिति से जांच की मांग उठाई....मोहन मरकाम के सवाल और गंभीर आरोप पर विपक्ष ने किया हंगामा....विपक्षी सदस्यो ने कांग्रेस अध्यक्ष के आरोप को गंभीरता से लेकर इस्तीफा की मांग की.... 7 करोड़ की गड़बड़ी है अधिकारी पर कार्यवाही करेगे क्या:- मोहन मरकाम जांच का दिया मंत्री रविन्द्र चौबे ने दिया आश्वासन....राज्य स्तर के अधिकारी से होगी जांच....धर्मजीत सिंह ने कहा देखो मरकाम आज भय मुक्त हो कर पूछ रहे है....अधिवेशन में फोटो तो लगाई नही अब ऐसे सवाल नही तो क्या करेगे बेचारे एक महीने के टाइम लिमिट में रिपोर्ट आ जायेगी :- रविन्द्र चौबे . मरकाम बार कर रहे है विधानसभा समिति से जांच की मांग....विपक्ष ने लगाया आरोप पार्टी अध्यक्ष की मांग भी सरकार नही सुन रही
और पढ़ें ...

*सिख गुरुओं के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी - पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज*

*सिख गुरुओं के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी - पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज* सिख समाज के सभी दस गुरुओं के खिलाफ फेसबुक पर धर्म विरोधी टिप्पणी करने के मामले में राजधानी रायपुर के एक वरिष्ठ पत्रकार पर सिविल लाइन थाने में जुर्म दर्ज किया गया है | सिख समाज के गुरुओं के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी की जानकारी मिलते ही राजधानी रायपुर के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ओके अध्यक्षों द्वारा तेलीबांधा स्थित बाबा बुड्ढा जी गुरुद्वारा मैं आवश्यक बैठक कर इस टिप्पणी की निंदा करते हुए टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने एकमत से फैसला किया बैठक के बाद सैकड़ों की संख्या में सभी गुरुद्वारों के प्रधान एवं समाज के प्रमुख थाना सिविल लाइन पहुंचे | फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले पत्रकार गिरीश केशरवानी एवं अन्य के खिलाफ शिकायत के बाद धारा 295 ए के तहत जुर्म दर्ज किया गया | सिख धर्म गुरुओं के खिलाफ की गई टिप्पणी से सिख समाज में रोष व्याप्त है | थाना सिविल लाइन में गुरुद्वारा स्टेशन रोड के प्रधान सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, इंदर सिंह छाबड़ा, गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब के प्रधान हरकिशन सिंह राजपूत, सुरजीत सिंह छाबड़ा, राजू गुंबर, मोनू सलूजा, सोनू सलूजा, अवनीत सिंह सहित उपस्थित अन्य सभी लोगों ने धर्म विरोधी टिप्पणी करने के मामले में आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की | अगर कोई व्यक्ति भारतीय समाज के किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करता है या उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य करता है या इससे संबंधित वक्तव्य देता है, तो वह आईपीसी (IPC) यानी भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 295 ए के तहत दोषी माना जाएगा यह अजमानती धारा है |
और पढ़ें ...

*शिक्षित युवाओं के लिए 14 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प

*शिक्षित युवाओं के लिए 14 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प* रायपुर 09 मार्च 2023/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 14 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से डोमिनोस पिज्जा एवं कारोहम एजुकेशन प्राईवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा बिजनेस / गेस्ट डिलाईट एसोसियेट्स एवं एकाउंटेंट के 430 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं एवं स्नातक (टैली ईआरपी 9 एम. एस. ऑफिस के व्यावहारिक ज्ञान सहित) आवेदक भर्ती के लिए पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 10 से 25 हजार रूपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।
और पढ़ें ...