देश विदेश
कांग्रेस रेलवे सुविधाओं की बहाली के लिये करेगी आंदोलन
पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सेवा रेलवे सुविधा को समाप्त करने का साजिश रच रही है। वर्षों से भारतीय रेलवे आम जनता का भरोसेमंद, सस्ता और सुलभ परिवहन का पर्याय हुआ करता था जिसे मोदी राज में रेलवे की विश्वसनीयता को खत्म करके निजी हाथों में बेचने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। बिना कोई कारण बताये, बिना किसी ठोस वजह के यात्री ट्रेनों को अचानक रद्द कर दिया जाता है। रेलवे द्वारा यात्री ट्रेनों को महीनों, हफ्तों तक बंद करने का फरमान जारी कर दिया जाता है। महीनों पहले यात्रा की योजना बना कर रिजर्वेशन कराये नागरिकों की परेशानी से रेलवे को और केंद्र सरकार कोई मतलब नहीं रहता है। रेलवे यात्रियों के लिये कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करती है। देश की आजादी के बाद ऐसी स्थिति केवल मोदी सरकार में आई है। जहां रेलवे की यात्री सुविधाएं इतनी ज्यादा खस्ताहाल हो गयी है।
यात्री ट्रेनों को जानबूझकर रद्द किया जाता है, कभी कोयले के आपूर्ति के नाम पर, कभी कोई और कारण बता कर यह विश्वसनीय यात्री सेवा भारतीय रेल को बदनाम करने की साजिश है ताकि लोग रेलवे से ऊब जाये और रेल को भी मोदी अपने उद्योगपति मित्र अडानी के हवाले कर सके।
मोदी सरकार के पहले की केंद्र सरकारें घाटा उठा कर भी रेलवे सुविधाओं का विस्तार करती रही। आजादी के बाद से रेलवे का अलग बजट बनाया जाता था, लेकिन मोदी सरकार रेलवे की यात्री सुविधाओं को समाप्त कर इसे सिर्फ मालवाहक बनाना चाहती है और बाद में रेल को निजी हाथों में सौंपा जा सके इसका रास्ता बना रही है। ऐसा इसलिये कि यात्री ट्रेनों की अपेक्षा माल भाड़े में रेलवे को 300 से 400 प्रतिशत ज्यादा मुनाफा मिलता है।
पिछले साढ़े तीन साल में 67382 ट्रेनों को रद्द किया गया, आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षवार निरस्त हुई ट्रेनों की पूरी जानकारी
वर्ष 2020 में 32757 ट्रेनें निरस्त की गई
वर्ष 2021 में 32151 ट्रेनें निरस्त की गई
वर्ष 2022 में 2474 ट्रेनें निरस्त की गई
वर्ष 2023 में (अप्रैल माह तक) 208 ट्रेनें निरस्त की
वर्तमान में 24 ट्रेनें अगस्त 2023 के अंतिम तक रद्द की गयी है।
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनें येन मौके पर कैंसिल कर दी जाती है रक्षाबंधन, दीवाली, शीतकालीन और शादी-ब्याह के समय खासकर
रक्षाबंधन 2023-2 से 8 सितंबर को 22 ट्रेने निरस्त की गयी।
रक्षाबंधन 2022 -29 अगस्त से 6 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 58 ट्रेने अचानक निरस्त कर दी गयी।
18 अगस्त 2022 को 62 ट्रेनें
शीतकालीन के समय 6 से 10 दिसंबर 2022 को 36 ट्रेनें अचानक रद्द
दीवाली के समय 24 अक्टूबर 2022 को दो दर्जन ट्रेनें रद्द
इसी तरह शादी ब्याह और परीक्षा के समय मोदी राज में पिछले 9 साल से ट्रेनें रद्द।
छत्तीसगढ़ से जाने वाली नौतनवा और सारनाथ एक्सप्रेस 64 दिन तक रद्द कर दी गयी जिसके कारण दो महिने तक अस्थि कलश गंगा में विर्सजित नहीं कर पाये।
भाजपा राज में रेलवे में मिलने वाली बुजुर्गों की छूट खा गए, छात्रों को मिलने वाली रियायत खा गए, किराए में बेतहाशा वृद्धि, प्लेटफार्म टिकिट तक में कई गुना वसूली, दैनिक यात्री सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारी, पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं, कामगार नौकरीपेशा आम यात्री सभी मोदी राज़ में उपेक्षा पीड़ित और प्रताड़ित है।
छत्तीसगढ़ के लाखों रेल यात्रियों, छोटे कामगार, नौकरीपेशा, छात्र छात्राएं, स्टेशन के कुली और आटो चालकों की समस्या पर भाजपा नेता मुंह में दही जमाकर बैठे हैं। मोदी शाह के अधिनायकवाद के डर से वरिष्ठ भाजपा जनप्रतिनिधि भी जनता के प्रति अपने कर्त्तव्य निभाने से भाग रहे हैं।
बिलासपुर रेलवे जोन जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ आता है यहां से केवल माल भाड़े से केंद्र की मोदी सरकार 20000 से 22000 करोड रुपए हर साल कमाती है। रेलवे मालाभाड़ा से 2020 की तुलना में 2021-22 में 38 प्रतिशत से अधिक वृद्धि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जोन से केंद्र सरकार को शुद्ध कमाई में हुई है। लेकिन जब सुविधा देने की जब बारी आ रही है तो विगत 9 साल से मोदी राज में छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को केंद्र की उपेक्षा ही मिली है। भाजपाई बताएं कि छत्तीसगढ़ के यात्रियों से आखिर किस बात का बदला ले रही है मोदी सरकार? अडानी के हित आम आदमी के हित से ज्यादा जरूरी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दर्जनों बार देश के प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था को दुरुस्त करने अनेकों पत्र लिखा है लेकिन छत्तीसगढ़ के प्रति केंद्र की उपेक्षा, भेदभाव और अव्यवस्था यथावत जारी है। केंद्र की मोदी सरकार को देश भर में सबसे ज्यादा कमाई करके देने वाले बिलासपुर जोन, जिसके अंतर्गत पूरा छत्तीसगढ़ आता है वहीं के यात्रियों को सुविधा से वंचित और उपेक्षित रखा जा रहा है। भाजपाई बताए कि अचानक दर्जनों ट्रेनें निरस्त करके प्रताड़ित करने का कारण क्या है?
पूर्ववर्ती सरकारें रेलवे को नागरिकों की सुविधा के लिये चलाती थी, मोदी सरकार कमाने के लिये जनता को लूटने के लिये इस्तेमाल कर रही। देश भर में कोरोना के सारे प्रतिबंध हटा दिये गये लेकिन रेलवे कोरोना के नाम पर जनता को मिलने वाली सारी सुविधाये बंद कर दिया। वृद्ध, विकलांग, छात्रों की सुविधायें हटा दिया। रेलवे स्टेशन पर टिकिट बिक्री बंद कर टिकिटों के दाम बढ़ा दिया गया।
भाजपा और केंद्र दावा करता है कि मेन्टेनेंस के कारण ट्रेन रद्द होती है। ट्रेन मेन्टेनेंस के कारण ट्रेनों को रद्द किया गया है तो फिर उसी रेलवे ट्रेक पर मालगाड़ियों का परिचालन कैसे किया जा रहा है। न सिर्फ मालगाड़ियों का परिचालन किया जा रहा उनकी संख्या दोगुनी भी कर दी गयी है। छत्तीसगढ़ की धरती रत्नगर्भा है। हमारे यहां कोयले का प्रचुर भंडार है। इसका मतलब यह तो नहीं कि खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ेगा। जिन मार्गो पर ट्रेनों को बंद किया गया वहां पर कुछ दूसरी ट्रेन चलेगी। धड़ल्ले से मालवाहन ट्रेन भी चलेगी। फिर शेष ट्रेनों को चलाने में क्या परेशानी होगी? जब सवारी ट्रेनों से 50 गुना ज्यादा वजन लेकर मालगाड़ियां चल सकती है तब सवारी गाड़ी को ही क्यों बंद किया गया?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बिलासपुर से सांसद है, प्रदेश की जनता ने केंद्र में चुनकर भेजा है लेकिन वे जनता के प्रति अपना धर्म निभाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। देशभर में सबसे ज्यादा पीड़ित, प्रताड़ित और उपेक्षित बिलासपुर जोन के ही छत्तीसगढ़ के रेल यात्री हैं। विगत सवा 3 साल के भीतर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 67 हज़ार से अधिक ट्रेनें निरस्त की गई लेकिन दलीय चटुकारिता में छत्तीसगढ़ से लोकसभा के लिए चुने गए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित 9-9 सांसद मौन क्यों हैं?
रेलवे सुविधाओं की बहाली और रेल को बंद करने की केंद्र सरकार के साजिश के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है जिसके तहत 9 से 13 सितंबर को चरणबद्ध विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे-
9 सितंबर को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में पत्रकारवार्ता के बाद ज्ञापन सौंपा जायेगा।
10, 11 एवं 12 सितंबर को पाम्पलेट-पोस्टर वितरण एवं चस्पा कार्यक्रम, यदि केंद्र सरकार नहीं मानी तो 13 सितंबर को प्रदेश के समस्त रेलवे स्टेशनों पर रेल रोको आंदोलन किया जायेगा।
पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेन्द्र वर्मा, अजय गंगवानी, प्रकाश मणी वैष्णव, अजय साहू, शशि भगत, ऋषभ चंद्राकर उपस्थित थे।
अमित शाह गलत बयानी कर गये, यूपीए ने मोदी सरकार से ज्यादा छत्तीसगढ़ की मदद की - दीपक बैज
- पांच सालो में मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ से वसूला 4.61 लाख करोड़, राज्य को दिया 1.37 लाख करोड़
- केन्द्र राज्य से लेता ज्यादा है और देता कम है
रायपुर/03 सितंबर 2023। अमित शाह झूठा अहसान जता कर गये है कि राज्य, केंद्र के सहयोग पर चल रहा है, जबकि हकीकत है केंद्र, राज्य को देता कम है, राज्य से वसूलता ज्यादा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ से केन्द्र को विभिन्न मदो से सेन्ट्रल, जीएसटी, इनकम टैक्स, पेट्रोलियम पदार्थो पर सेन्ट्रल एक्साईज, कोल खनन, आयरन ओर बाक्साईट टिन के खनन से तथा रेल भाड़ा से पिछले पांच वर्षो में 461908.66 करोड़ रू. वसूला है। इन पांच वर्षो में राज्य के हिस्से में 192190.76 करोड़ रू. मिला। वसूली गयी राशि से 269717.93 कम मिला। इसमें भी विभिन्न मदो में केन्द्र राज्य के हिस्से का 55000 हजार करोड़ रू. अभी तक नहीं दिया है। कुल राशि राज्य को मात्र 137190.76 करोड़ ही मिली है। जितना केंद्र से मिला है उससे ज्यादा 1.70 लाख करोड़ तो कांग्रेस सरकार ने अकेले किसानों के ऊपर खर्च किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि विगत 5 वर्षो में केन्द्र से छत्तीसगढ़ को औसतन हर साल मिले मात्र 27438 करोड़ और छत्तीसगढ़ से केन्द्र द्वारा वसूली औसत हर साल 92382 करोड़ अर्थात छत्तीसगढ़ से कुल वसूली का 29.7 प्रतिशत ही छत्तीसगढ़ को मिला है। विगत 5 वर्षो में छत्तीसगढ़ से केन्द्र द्वारा कुल वसूली का 70.3 प्रतिशत केन्द्र की मोदी सरकार के पास। छत्तीसगढ़ उत्पादक राज्य है स्टील सीमेंट के उत्पादन में अग्रणी होने के साथ ही कोयला, बॉक्साइट, आयरनओर और टीन के खनन में भी अग्रणी राज्य जीएसटी लागू होने से उत्पादक राज्यों को होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति 30 जून 2022 से बंद कर दी गई है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार जीएसटी क्षतिपूर्ति के लिए लगाए जाने वाला है जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर 31 मार्च 2026 तक वसूलेगी। अर्थात वसूली मार्च 2026 तक जारी रहेगी लेकिन देनदारी 30 जून 2022 से बंद है? केंद्र की मोदी सरकार ने लगभग सभी केंद्रीय योजनाओं में केंद्रास कम करके उसी अनुपात में राज्यांश बढ़ा दिए गए, अर्थात् राज्यों पर आर्थिक बोझ बढ़ा। सेंट्रल एक्साइज में कटौती करके उसी अनुपात में सेस लगाया गया, ताकि उस केंदीय कर की वसूली पर जो 41 परसेंट हिस्सा राज्यों को दिया जाता है उससे वंचित किया जाए, सेस की राशि में राज्यों का कोई हिस्सा नहीं होता। स्पष्ट है कि केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी का रवैया सहकारी संघवाद और राज्यों के आर्थिक हितों के खिलाफ है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि विगत 5 वर्षों में केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ से कुल वसूली/ कमाई CGST छत्तीसगढ़ से वसूला गया सेंट्रल जीएसटी से 5 साल में 54987 करोड़ वसूला। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स द्वारा घोषित छत्तीसगढ़ से संग्रहण के वर्षवार आंकड़े (इनकम टैक्स) से 27012.81 इतना करोड़ वसूला। पेट्रोलियम उत्पाद पर सेंट्रल एक्साइज 2014 की तुलना में पेट्रोल पर 203 परसेंट और डीजल पर 530 परसेंट बढ़ाया गया। 18.21 लाख करोड़ वसूला।
कोल खनन में विगत वर्ष बेस प्राइस पर 14 प्रतिशत के रूप में 2024 करोड़ अर्थात् केंद्र को छत्तीसगढ़ से कोयले से कमाई 18025.57 करोड़ प्रतिवर्ष अर्थात विगत 5 वर्षों में 90142.85 करोड़। आयरनओर, बॉक्साइट, टीन इत्यादि खनन से 20000 करोड़ प्रतिवर्ष अर्थात् विगत 5 वर्षों में 100000 लाख करोड़। केवल बिलासपुर जोन से रेलवे को शुद्ध मुनाफा 20 हजार करोड़ से 22 हजार करोड़ प्रतिवर्ष अर्थात् विगत 5 वर्षों में 106000 करोड़।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि विगत 5 वर्षों में केंद्र से छत्तीसगढ़ को प्राप्त कुल राशि केंद्रीय करों में राज्य का हिस्सा 116653.24 $ सहायता अनुदान 75537.49 करोड़ दोनों का कुल टोटल = 192190.73 करोड़। इसमें से भी लगभग 55000 करोड़ छत्तीसगढ़ के हक और हिस्से का केन्द्र के पास बकाया अर्थात मिला केवल कुल 137190.76 करोड। केन्द्र से छत्तीसगढ़ को औसतन हर साल मिले मात्र 27438 करोड़।
Pl. click cg24news.in
इसरो के वैज्ञानिकों से लालू की अपील
अमित शाह रात में आकर गुपचुप मीटिंग कर सुबह जनता से दूरी बनाकर वापस चले जाते हैं : कांग्रेस
रायपुर : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पहुँची जगन्नाथ मंदिर, देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राजधानी के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुँची। यहाँ उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी तथा सुभद्रा जी के दर्शन किये। यहाँ उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, महापौर एजाज ढेबर, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पूर्व राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एम के राउत, जगन्नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
सावन के अंतिम सोमवार के विशेष प्रयोग - अगर अपार धनलाभ चाहिए तो शिवजी का पंचामृत से अभिषेक करें
सावन के सोमवार बड़े महत्वपूर्ण होते हैं. इस दिन शिवलिंग को जल व बेलपत्र अर्पित करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. इस दिन विशेष तरह के प्रयोग भी किए जाते हैं. आज सावन का अंतिम सोमवार है और अंतिम सोमवार पर सोम प्रदोष का संयोग भी बन रहा है.
भगवान शिव की पूजा के लिए सावन के सोमवार बड़े महत्वपूर्ण होते हैं. इस दिन शिवलिंग को जल व बेलपत्र अर्पित करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. इस दिन विशेष तरह के प्रयोग भी किए जाते हैं. आज सावन का अंतिम सोमवार है और अंतिम सोमवार पर सोम प्रदोष का संयोग भी बन रहा है. आइए आपको इसका मुहूर्त और पूजन विधि बताते हैं.
सोम प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त (Sawan Somwar 2023 Shubh Muhurt)
प्रदोष व्रत हर महीने की दोनों त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है. सावन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि सोमवार, 28 अगस्त की शाम 06.48 बजे से प्रारंभ होकर मंगलवार, 29 अगस्त को दोपहर 02.47 बजे तक रहेगी. सावन सोमवार की प्रदोष व्रत पूजा प्रदोष काल में करना श्रेष्ठ माना गया है.
सावन के सोमवार की पूजा विधि (Sawan Somwar 2023 Puja Vidhi)
प्रातः काल या प्रदोषकाल में स्नान करने के बाद शिव मंदिर जाएं. घर से नंगे पैर जायें तथा घर से ही लोटे में जल भरकर ले जाएं. मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें, भगवान को साष्टांग करें. वहीं पर खड़े होकर शिव मंत्र का 108 बार जाप करें. दिन में केवल फलाहार करें. शाम भगवान के मंत्रों का फिर जाप करें और उनकी आरती उतारें. पूजा की समाप्ति पर केवल जलीय आहार ग्रहण करें. अगले दिन पहले अन्न वस्त्र का दान करें तब जाकर व्रत का पारायण करें.
सावन के अंतिम सोमवार के विशेष प्रयोग (Sawan Somwar 2023 Upay)
1. संपूर्ण कामनाओं की सिद्धि के लिए शिवजी को जल की धारा अर्पित करें. जल अगर अपने घर से भरकर ले जाएं तो उत्तम होगा. "नमः शिवाय" की 11 माला का जाप करें.
2. शीघ्र विवाह के लिए शिव जी को सुगंध और जल अर्पित करें. केवड़े की सुगंध न चढाएं. "ॐ पार्वतीपतये नमः" की 11 माला का जाप करें.
3. संतान सुख के लिए शिव जी को खीर का भोग लगाएं. घी के नौ दीपक जलाएं. "ॐ शं शंकराय नमः" इस मंत्र का जाप कम से कम 11 माला करें.
4. मृत्युतुल्य कष्ट से बचने के लिए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शिवलिंग पर पहले 108 बेलपत्र चढाएं. इसके बाद जल धारा अर्पित करें. "ॐ जूं सः माम पालय पालय " का 11 माला जाप करें.
5. अगर अपार धनलाभ चाहिए तो शिवजी का पंचामृत से अभिषेक करें. इसके बाद उनको उनको जल धारा अर्पित करें. "ॐ नमः शम्भवाय" की 11 माला जाप करें.
*छत्तीसगढ़ आतंकियों के हाथ में - ओपी चौधरी, भाजपा महामंत्री
ISRO वैज्ञानिकों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, बोले- आपकी मेहनत, आपके धैर्य को सैल्यूट करता हूं
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु पहुंचे। उन्होंने यहां इसरो कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इसरो वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं सुबह-सुबह यहां आ गया, मुझे पता है आपको दिक्कत हुई होगी। लेकिन मैं आपको परेशान करना नहीं चाहता था, बस आपके दर्शन करने की बेसब्री थी।। आप सभी को मैं सैल्यूट करता हूं। आपकी मेहनत, आपके धैर्य को सैल्यूट करता हूं।
अपने संबोधन के दौरान भावुक होते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आप सभी के बीच आकर आज एक अलग ही खुशी महसूस कर रहा हूं। शायद ऐसी खुशी बहुत दुर्लभ अवसरों पर होती है, जब ऐसी घटनाएं घटती हैं तो बेसब्री हावी हो जाती हैं। इस बार मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है। इतनी बेसब्री.. मैं साउथ अफ्रीका में था फिर ग्रीस का कार्यक्रम था, वहां चला गया- लेकिन मेरा मन पूरी तरह आपके साथ ही लगा हुआ था।’
प्रदेश में एक करोड़ 96 लाख मतदाता 24109 कॉलिंग सेंटर में करेंगे मतदान
चांद पर पहुंचा चंद्रयान 3, कामयाब हुआ मिशन चंद्रयान- Video
रायपुर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Moon South Pole Landing) हो गई है।
Chandrayaan-3 Moon Landing Live Updates: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Moon South Pole Landing) हो गई है। इसरो ने अपने सीधे प्रसारण में इसकी जानकारी दी है।
https://youtu.be/DLA_64yz8Ssचांद पर इतिहास रचने के बेहद करीब भारत, इसरो ने जारी किया नया वीडियो, बताया कैसे और कब से देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट
नई दिल्ली : नभारत अंतरिक्ष की दुनिया में सबसे बड़ा इतिहास रचने वाला है। ISRO का चंद्रयान-3 चांद पर उतरने का इंतजार कर रहा है। चंद्रयान-3 मिशन को लेकर पूरी दुनिया टकटकी लगाए बैठी है। इस बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने एक नया वीडियो पोस्ट कर मिशन को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। एजेंसी ने बताया कि मिशन तय समय पर है सिस्टम की जांच भी नियमित की जा रही है। इसके साथ ही मिशन की निगरानी कर रहा परिसर भी जोश और ऊर्जा से भरा है।पूरा प्लान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का चंद्रयान-3 मिशन अब अपने मिशन से महज एक कदम की दूरी पर है। 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंडर विक्रम की लैंडिंग होने वाली है। वैज्ञानिकों का कहना है कि चांद की सतह पर पहुंचने के बाद ही इस मिशन का असली काम शुरू होगा। बता दें कि इस समय चंद्रयान-3 का लैंडर अपने ऑर्बिटर से अलग होने के बाद चांद के बेहद करीब चक्कर लगा रहा है। लैंडर के सतह पर उतरने के बाद इसमें से रोवर प्रज्ञान निकलेगा और वह 14 दिनों तक रिसर्च करेगा। आइए जानते हैं कि चंद्रयान-मिशन के सफल होने के बाद चांद की सतह पर लैंडर और रोवर क्या करेंगे और इससे भारत समेत दुनिया को कितना बड़ा फायदा हो सकता है।
चांद पर धरती के 14 दिन के बराबर एक दिन होता है। ऐसे में दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने के बाद लैंडर और रोवर के पास काम खत्म करने के लिए 14 दिन का वक्त होगा। इस दौरान चांद पर धूप रहेगी और दोनों को सोलर एनर्जी मिलती रहेगी। 14 दिन बाद दक्षिणी ध्रुव पर अंधेरा हो जाएगा और फिर ये दोनों ही काम करने बंद कर देंगे। रोवर प्रज्ञान का अपना वजन 26 किलो का है और यह 50 वॉट पावर से चलता है। इसपर दो पेलोड्स भी हैं। रोवर सीधे ऑर्बिटर से बात नहीं कर सकता है। यह केवल लैंडर विक्रम के साथ ही संवाद कर सकता है।
विक्रम सारी जानकारी को ऑर्बिटर को भेजेगा और वहां से धरती तक जानकारियां पहुंचेंगी। लैंडर पर तीन पेलोड हैं। इनमें से एक चांद की सतह पर प्लाज्मा (आयन्स और इलेट्रॉन्स) के बारे में जानकारी जुटाएगी। दूसरा चांद की सतह की तापीय गुणों के बारे में अध्ययन करेगा और तीसरा चांद की परत के बारे में जानकारी लेगा। यह भी पता लगाएगा कि चांद पर भूकंप कितना और कैसे आता है।
रोवर प्रज्ञान पर दो पेलोड हैं। रोवर का काम काफी जटिल है। यही चांद की सतह पर खनिज पानी आदि की मौजूदगी पता लगाएगा। इसके अलावा चांद पर मौजूद चट्टान और मिट्टी का भी अध्ययन करेगा। रोवर की रफ्तार 1 सेंटीमीटर प्रतिसेकंड होगी। यह कैमरे के जरिए तस्वीरें लेता रहेगा और विक्रम को भेजता रहेगा। इसमें छह पहिए हैं। वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि अगर चंद्रयान की लैंडिंग में कोई भी दिक्कत आती है तो 27 अगस्त तक इसे टाल दिया जाएगा।
चंद्रयान – 3 की सफलता से पूरी दुनिा को फायदा होगा। अभी तक चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग कोई भी देश नहीं करा पाया है। रूस ने कोशिश की तो उसका लूना-25 लैंडिंग से ठीक पहले क्रैश हो गया। अगर चांद पर नमी की मौजूदगी का पता चलता है तो यह पूरी दुनिया के लिए बड़ी बात होगी। NASA का अगला मानव मिशन भी चंद्रयान-3 से मिली जानकारी पर निर्भर करता है।
23 अगस्त को इस वक्त शुरू होगा लाइव टेलीकास्ट
इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। इसी के साथ इसरो ने 19 अगस्त 2023 को विक्रम लैंडर के लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) से ली गईं कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। बताया गया है कि इन्हें चांद के 70 किमी ऊपर से लिया गया।
दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, जानिए पूरा शेड्यूल
पीएम नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में होने वाले 15 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में शामिल होने के लिए मंगलवार सुबह रवाना हो चुके हैं
पीएम मोदी का पूरा शेड्यूल
- पीएम मोदी मंगलवार सुबह रवाना हुए हैं।
- मंगलवार को ही पीएम मोदी ब्रिक्स नेताओं के साथ रात्रिभोज में हिस्सा लेंगे।
- रात्रिभोज में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल होंगे।
- दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय स्तर पर बातचीत होने की संभावना है।
- इस बार पीएम मोदी की ब्राजील के नए राष्ट्रपति लुला दा सिल्वा से पहली मुलाकात संभव है।
- 24 अगस्त को अफ्रीकी देशों की एक विशेष बैठक होगी, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे।
- बैठक में तकरीबन 40 छोटे-बड़े देशों के राष्ट्र प्रमुखों के हिस्सा लेने की संभावना है।
शी जिनपिंग और पीएम मोदी की हो सकती है मुलाकात
ब्रिक्स बैठक को लेकर ज्यादा जानकारी देते हुए भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि ब्रिक्स की सदस्यता बढ़ाने को लेकर भारत सकारात्मक मानसिकता और खुला सोच रखता है। इस बारे में सभी सदस्यों के बीच आम सहमति बनने पर फैसला होगा।
भारतीय जनता पार्टी की विधान सभा चुनावो के लिए पहली सूची जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 10वीं बार लाल किले से ध्वजारोहण किया. पीएम मोदी चौथे प्रधानमंत्री हैं, जो 10 सालों से इस परंपरा को निभा रहे हैं.
77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने 90 मिनट तक लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. इस दौरान देश के विकास से लेकर पीएम मोदी ने कई विषयों पर अपनी बात देश वासियों से कही. इस दौरान पीएम ने कहा, 2014 में मैंने परिवर्तन का वादा किया था. आप देश वासियों ने मुझ पर भरोसा किया. 2019 में आपने फिर मुझे आर्शीवाद दिया. मैं आपका हर सपना पूरा करुंगा. मैं अगली 15 अगस्त को फिर आपके सामने आऊंगा. मैं आपके लिए ही जीता हूं. मैं अगर पसीना बहाता हूं तो आपके लिए बहाता हूं. क्योंकि आप ही मेरा परिवार है. मैं आपका दुख नहीं देख सकता.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़वासियों को दी अनेक महत्वपूर्ण सौगात
राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
संस्कृति, सुरक्षा, कृषि, सुगमता
घोषणा: - 1
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश के साहित्यिक वातावरण को और भी सुदृढ़ करने के लिये साहित्यकारों को तीन श्रेणियों में ‘‘छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी सम्मान’’ दिये जाने की घोषणा की।
पहला - छत्तीसगढ़ी एवं अन्य बोली जैसे गोंडी, हल्बी, सरगुजिया, कुरुख आदि में लिखे गये साहित्य के लिये।
दूसरा - हिंदी में लिखे गये पद्य के लिये।
तीसरा - हिंदी में लिखे गये गद्य के लिये यह सम्मान दिया जायेगा।
हर श्रेणी में सम्मानित साहित्यकारों को 5 लाख रूपये नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे
घोषणा:- 2
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उनकी अस्मिता बनाये रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम निर्णय लेने जा रहे हैं कि बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि के आरोपियों को शासकीय नौकरियों से प्रतिबंधित किया जायेगा।
घोषणा:- 3
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ एवं कुश्ती के खेल में 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया जाएगा। यह प्रावधान इसी वर्ष से लागू किये जायेंगे।
घोषणा:- 4
मछली पालन और लाख पालन को कृषि का दर्जा दिये जाने के सकारात्मक परिणामों को देखते हुये मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में अब रेशम कीट पालन एवं मधुमक्खी पालन को भी कृषि का दर्जा देने की घोषणा की है।
घोषणा:- 5
छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुक्कुटपालन को प्रोत्साहित करने नवीन रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित किये जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ‘‘छत्तीसगढ़ कुक्कुटपालन प्रोत्साहन योजना’’ प्रारंभ किये जाने की घोषणा की है।
इस योजना के अंतर्गत कुक्कुट पालकों को सब्सिडी तथा वाणिज्यिक दर के स्थान पर अब रियायती दर पर बिजली उपलब्ध करायी जाएगी।
घोषणा:- 6
शिक्षा के क्षेत्र में:- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के शासकीय शालाओं के 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी भी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर रूप से तैयारी कर सकें इसके लिये देश के ख्याति प्राप्त कोचिंग संस्थाओं से ऑनलाइन कोचिंग निःशुल्क कराने की व्यवस्था हम शीघ्र करने जा रहे हैं। इसके लिये सभी विकासखंड मुख्यालयों में ऑनलाइन कोचिंग कक्षाओं की व्यवस्था की जायेगी।
घोषणा:- 7
श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में कम से कम एक कॉलेज में पोस्ट-ग्रेजुएट कक्षाओं में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय हमने लिया है। इसी क्रम में नवनिर्मित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ मुख्यालय में संचालित शासकीय लोचनप्रसाद पाण्डे महाविद्यालय सारंगढ,़ जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही मुख्यालय में संचालित डाॅ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय पेंड्रा, जिला सक्ती मुख्यालय में संचालित क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ति एवं जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी में संचालित शासकीय एल.सी.एस. महाविद्यालय अंबागढ़ चैकी को स्नातकोत्तर विद्यालय का दर्जा प्रदान करने की घोषणा करता हूँ। इसके लिये आवश्यक नवीन विषय एवं पद संरचना इन महाविद्यालयों को अति शीघ्र उपलब्ध करा दी जायेगी।
घोषणा:- 8
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि नवा छत्तीसगढ़ गढ़नें में आधुनिक प्रौद्योगिकी की भूमिका को देखते हुये हम अगले शिक्षा सत्र से स्कूली बच्चों के पाठ्यक्रम में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकी की जानकारी पाठ्यक्रम में शामिल करेंगे जिससे हमारे बच्चे भविष्य की तकनीक के लिये अभी से तैयार हो सके और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करने के योग्य बन सके।
घोषणा:- 9
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने घोषणा की कि शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने जाने के लिये बस के माध्यम से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।
घोषणा:- 10
श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और पहचान छत्तीसगढ़ी भाषा से है। मैं आज यह घोषणा करता हूँ कि अगले शिक्षा सत्र से राज्य के जिन क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ी भाषा बोली जाती है वहां छत्तीसगढ़ी भाषा एवं आदिवासी क्षेत्रों में वहां की स्थानीय बोली को कक्षा एक से कक्षा पांचवी तक पाठ्यक्रम में एक विषय के रूप में सम्मिलित किया जायेगा।
घोषणा:- 11
मानदेय राशि में बढ़ोतरी:- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि शहरी स्वच्छता दीदियों के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुये उनके मानदेय में भी 20 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा करता हूँ। स्वच्छता दीदियों के उत्कृष्ट कार्यो के कारण ही हमारे प्रदेश नें लगातार तीन बार देश का स्वच्छतम् राज्य होने का गौरव हासिल किया है।
घोषणा:- 12
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शहरी आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत सामुदायिक संगठकों के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुये उनके मानदेय में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की मैं घोषणा की है।
घोषणा:- 13
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मेहनतकश निर्माण श्रमिकों के लिये मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना प्रारंभ करने की घोषणा की। निर्माण कार्य करने वाले ऐसे मजदूर जिनकी आयु 60 वर्ष पूरी हो चुकी हो तथा जो 10 साल तक पंजीकृत रहे हैं उन्हें जीवन पर्यंत हर महीने 1500 रूपये मासिक पेंशन दी जायेगी।
घोषणा:- 14
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में कार्यरत संविदा प्रशिक्षण अधिकारियों के एकमुश्त संविदा वेतन को 25,780 रू से बढ़ाकर प्रतिमाह 32,740 रू करने तथा मेहमान प्रवक्ताओं के प्रतिमाह अधिकतम भुगतान की सीमा को 13,000 रू से बढ़ाकर 15,000 रू प्रतिमाह करने की घोषणा की है।
घोषणा:- 15
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुविधाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अंशकालीन सफाई कर्मी भाई-बहनों को एवं मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम से जुड़े रसोइयों के मानदेय में 500 रू प्रतिमाह वृद्धि किये जाने की घोषणा की है।
बुलडोज़र वाले बयान पर भूपेश बघेल का तंज : कहा अरुण साव पहले अपने घर से शुरुआत करें
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के सरकार आने के बाद भ्रष्टाचारियों पर
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के सरकार आने के बाद भ्रष्टाचारियों पर बुलडोज़र चलाने वाले बयान पर सीएम भूपेश बघेल का पलटवार कहा -
अरुण साव ने बहुत अच्छी बात कही
रमन सिंह ने स्वीकार किया था कि एक साल कमीशनखोरी बंद कर दो 30 साल राज करेंगे
कमीशन बंद नहीं किए और सत्ता से चले गए
अरुण साव पहले अपने घर से शुरुआत करे कि कितने कमीशनखोर है उनके घरों में क्या चलाना है चलाये
हम लोग बुलडोजर चलाने में विश्वास नहीं करते
क़ानून पर विश्वास करते है छत्तीसगढ़ में क़ानून का राज है
ये नफ़रत की राजनीति कर रहे है इनका मूल आधार हिंसा और नफ़रत है
कांग्रेस का मूल आधार प्रेम और भाईचारा है
हम जोड़ने की बात करते है वो तोड़ने की बात करते है
समाज टूटे उससे कोई लेना नहीं उन्हें सिर्फ़ सत्ता चाहिए
बीजेपी में गए धर्मजीत सिंह के कांग्रेस के सफ़ाया करने वाले बयान पर मुख्यमंत्री का तंज कहा -
टिकट की गारंटी मिली है तो चले गये है
कहा से चुनाव लड़ेंगे बता दे उन्हें वर्तमान में लगा कि चुनाव जीत नहीं सकते इसलिए बीजेपी में गये है
सुनने में आ रहा है कि वो लोरमी से नहीं लड़ेंगे
हमारे संपर्क में सब है और कोई भी नहीं है
अरुण साव ने बहुत अच्छी बात कही
रमन सिंह ने स्वीकार किया था कि एक साल कमीशनखोरी बंद कर दो 30 साल राज करेंगे
कमीशन बंद नहीं किए और सत्ता से चले गए
अरुण साव पहले अपने घर से शुरुआत करे कि कितने कमीशनखोर है उनके घरों में क्या चलाना है चलाये
हम लोग बुलडोजर चलाने में विश्वास नहीं करते
क़ानून पर विश्वास करते है छत्तीसगढ़ में क़ानून का राज है
ये नफ़रत की राजनीति कर रहे है इनका मूल आधार हिंसा और नफ़रत है
कांग्रेस का मूल आधार प्रेम और भाईचारा है
भारतीय जनता पार्टी को वोट देने वाले मतदाता एवं समर्थक राक्षस प्रवृत्ति के
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के विवादित बयान पर माहौल गरम भाजपा ने किया पलटवार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा में एक विवादित बयान दिया है उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को वोट करने वाले मतदाताओं एवं भाजपा समर्थक कार्यकर्ताओं की तुलना राक्षसों से कर दी है एक सभा को संबोधित करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी को वोट देते हैं वह सब राक्षस है और मैं ऐसे लोगों को श्राप देता हूं | रणदीप सुरजेवाला के इस विवादित बयान की बात भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता अब मतदाताओं का अपमान करने लग गए हैं |
Modiji ka virodh karte karte itne frustrate ho gaye hain CONgressi Sujiwala ji ki ab BJP ka voter aur Bharat ka nagrik bhi inko "राक्षस " lagne laga hai...@INCIndia pic.twitter.com/fU1ozt4WbQ
— That Marine Guy ???????? (@thatmarineguy21) August 13, 2023
जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जेल का औचक निरीक्षण पाई गई अनेक अनियमिताएं
जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी ने रायपुर के केन्द्रीय जिला जेल में महिला तथा पुरुष प्रकोष्ठ का किया औचक निरीक्षण
रायपुर जिला न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी के पदभार ग्रहण करते ही दिखने लगी सक्रियता ।

दाल की गुणवत्ता पर जताई आपत्ति केन्द्रीय जिला जेल डी.आई.जी. एस.एस. तिरंगा को निर्देश : तत्काल प्रभाव से गुणवत्ता वाले अनाज एवं दालों को बंदियों को करे प्रदान । जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी ने केन्द्रीय जिला जेल रायपुर के महिला तथा पुरुष प्रकोष्ठ का किया औचक निरीक्षण, जिला जेल की साफ सफाई, बंदियों के मूलभूत सुविधाओं के अंतर्गत स्वास्थ, भोजन, तथा अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया | आपत्ति जताते हुए सुधार के दिये निर्देश ।

विदित है कि छ०ग० उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार न्यायाधीशगणों का वर्तमान में विभिन्न स्थानों पर स्थानान्तरण हुआ है, उसी तारतम्य में जिला रायपुर में जिला दंतेवाड़ा से जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी द्वारा पदभार ग्रहण किया गया है, पदभार ग्रहण करते ही उनके द्वारा आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 09-09-2023 के संबंध में तत्काल दिशा निर्देश जारी किये उसी तारतम्य में आज दिनांक 13-08-2023 को केन्द्रीय जेल रायपुर का औचक निरीक्षण किया गया । जहाँ पर उनके द्वारा बंदियों से मुलाकात की गई सम्पूर्ण जेल का भ्रमण किया गया उनके द्वारा बंदियों को प्राप्त हो रहे भोजन रसोई घर के अंदर स्वयं जाकर मिलने वाले भोजन का निरीक्षण किया। जेल नियमावली के तहत मिलने वाले भोजन सूची का भी निरीक्षण करते हुए नियमावली का पालन करते हुए. बंदियों के लिये गुणवत्ता भोजन देने के लिये निर्देश दिया गया । रसोई घर की सफाई हेतु भी निर्देश दिया गया पाकशाला मे भी रखे अनाज एवं दालों की गुणवत्ता की जाँच करते हुए आपत्ति जताई क्योकि उक्त अनाज गुणवत्ता पूर्ण नही पाया गया।

पाकशाला में रखी भोजन सामग्री वाले बंदियों की पंजी का भी माननीय जिला न्यायाधीश द्वारा अवलोकन किया गया जिसमें उन्होने पाया कि जेल नियमावली अनुसार रखी भोजन सामग्री बंदियों की पंजी में बंदियों के नाम परिवर्तित न होकर लगातार पूर्व बंदियों से ही भोजन सामग्री प्रदान करने में रखा गया था, जिस पर माननीय जिला न्यायाधीश द्वारा उपस्थित जेल अधिकारीगण को निर्देश दिया कि नियमावली अनुसार हर दिन नवीन बैरक से भोजन सामग्री प्रदान करने हेतु बंदियो का चयन कर नवीन पंच तैयार कर भोजन सामग्री प्रदान कराया जाये । यह भी निर्देश दिया गया कि विशेष दिवसों पर बंदियों को नियमावली अनुसार विशेष आहार जिस पर उनका अधिकार है, प्रदान किया जावे। स्वास्थ सेवाओं की जानकारी लिये जाने पर चिकित्सको की उपस्थिति को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश जेल अधिकारियों को दिये गये कि हर बंदी के स्वास्थ्य का परीक्षण नियमित अंतरालों पर होना चाहिए और जेल अधिकारी चिकित्सको की उपस्थिति समय पर कराना सुनिश्चित रखें। इसके अतिरिक्त जेल अधिकारियों को माननीय जिला न्यायाधीश द्वारा निर्देश दिया गया कि, माननीय सर्वोच्च न्यायालय, माननीय उच्च न्यायालय जिला न्यायालय या अन्य न्यायालय आने वाले निर्णय, जमानत आदेश अन्य आदेश की जानकारी बंदियों को तत्काल प्रभाव से प्रदान करना सुनिश्चित करें। विचाराधीन बंदियों के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के द्वारा निः शुल्क विधिक सहायता के साथ-साथ एल.ए.डी.सी.एस. के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता भी प्रदान किया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा कि सभी बंदियों के लिये हर प्रकार की विधिक सहायता समय-समय पर दिया जाना है, जिससे हर पक्षकार एवं न्याय के बीच में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के निःशुल्क विधिक सहायता सेतु बनने में अपनी अहम भूमिका निभाये । इस दौरान उनके द्वारा जेल लीगल एड क्लीनिक, न्यायालय से होने वाले वी.सी. सेवाओ सुक्ष्मता से मुल्यांकन किया गया। इस संबंध मे डी.आई. जी. जेल श्री एस.एस. तिग्गा द्वारा उनको समस्त जानकारिया जेल के बारे में प्रदान की गई उनके द्वारा बताया गया कि, वर्तमान में 3200 से ज्यादा कैदी केन्द्रीय जेल रायपुर में निरूद्ध है जिसमें महिला एवं पुरूष दोनो सम्मिलित है । जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर माननीय श्री अब्दुल जाहिद कुरैशी महोदय जी द्वारा बंदियों से चर्चा के दौरान उन्हें बताया कि जेल के रहने के दौरान भी उनके संवैधानिक मौलिक तथा कानूनी अधिकार सुरक्षित है और उनके बारे में हर बंदी को सजग रहना चाहिए, हर बंदी को यह जानने का अधिकार है कि उसके प्रकरण में न्यायालय में क्या कार्यवाही हो रही है जिसकी जानकारी वह न्यायालय से या जेल अधीक्षक से या प्राधिकरण के माध्यम से प्राप्त कर सकता है। इसके अतिरिक्त जिला न्यायाधीश द्वारा बंदियों को सौदा अभिवाक, जेल लोक अदालत, धारा 432 द.प्र. संहिता संबंधित विभिन्न कानूनी बिन्दुओं पर जानकारी प्रदान की गई और बंदियों से कहा गया कि. अपराध करके जेल में निरूद्ध होने मात्र से अपराधी के साथ कानून की परिधि में रहते हुए मानवीयता के साथ व्यवहार करने से कानून या हमारा संविधान कभी इंकार नही करता है और हम सभी का यह उद्देश्य है कि आप सभी को समाज की मूलधारा में लाने का भरसक प्रयास किया जावे। क्योंकि महात्मा गाँधी ने कहा है कि, घृणा अपराध से होना चाहिए अपराधी से नहीं इसलिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्याय पालिका आपके विधि अनुसार प्रदत्त हर कानून अधिकार की रक्षा करने हेतु समर्पित है। उक्त जेल निरीक्षण के दौरान माननीय जिला न्यायाधीश के साथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर प्रवीण मिश्रा, जेल डी.आई.जी. एस. एस. तिग्गा, जेलर एम.एन. प्रधान, पैरालीगल वालिटियर आशुतोष तिवारी और रवि शुक्ला उपस्थित रहे।
*विद्यार्थियों को कौशल, ज्ञान और बुद्धि से लैस करना समय की मांग है - विश्वभूषण हरिचंदन*
सुरक्षा और शांति बनाए रखने में पुलिस सेवा की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
आधुनिक तकनीक तथा पुलिस सुविधाओं से युक्त साईबर थाना
महिला हेल्प डेस्क सहित विभिन्न भवनों का भूमिपूजन और लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के माना स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आधुनिक कंपोजिट इंडोर फायरिंग रेंज ‘लक्ष्य’ का उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान पुलिसिंग सेवा को और बेहतर बनाने के लिए नवीन पुलिस वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए आधुनिक तकनीक तथा पुलिस सुविधाओं से युक्त साईबर थाना, महिला हेल्प डेस्क सहित विभिन्न भवनों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अुनसार फायरिंग रेंज ‘लक्ष्य’ का निर्माण 6.67 करोड़ रूपए की लागत से किया गया है, इससे छत्तीसगढ़ पुलिस को उत्तम और बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में शांति और सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस सेवा की अहम भूमिका होती है। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में पुलिस सेवा को सुदृढ़ बनाने हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत उन्हें बेहतर वातावरण, बेहतर सुविधाएं तथा बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है।
विश्व आदिवासी दिवस : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी बहुल बस्तर और सरगुजा जिले को देंगे 1000 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात
रायपुर : विश्व आदिवासी दिवस : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी बहुल बस्तर और सरगुजा जिले को देंगे 1000 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात
जगदलपुर में 674.20 करोड़ रूपए की लागत के 2580 कार्यों का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन
सरगुजा जिले के सीतापुर के कार्यक्रम में 334.23 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों की देंगे सौगात
रायपुर, 08 अगस्त 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बस्तर और सरगुजा जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर इन दोनों आदिवासी बहुल जिलों को 1007 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत के 2848 कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री 8 अगस्त को बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगें तथा 9 अगस्त को जगदलपुर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में 674 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत के 2580 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री जगदलपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सरगुजा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय सीतापुर में विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर जिले को 334 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के 269 कार्यों की सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल जगदलपुर में 523 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत के 2118 कार्यों का भूमिपूजन तथा 150.32 करोड़ रूपए की लागत के 462 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसी तरह सरगुजा जिले के सीतापुर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 143 करोड़ 48 लाख रूपए की लागत के 136 कार्यों का लोकार्पण तथा 190 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत के 133 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल इन दोनों ही कार्यक्रमों में राज्य शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सहायता राशि और सामग्री का वितरण भी करेंगे। cg24news.in
दिल्ली में हुकूमत चलेगी उपराज्यपाल के हिसाब से
*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेे 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का किया वर्चुअल शिलान्यास*
अमृत भारत स्टेशन योजना - प्रधानमंत्री 6 अगस्त को देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों की आधारशिला रखेंगे

*युवाओं को रोजगार से जोड़ना हमारी प्राथमिकताः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल*
महिलाओं का शिवलिंग को छूकर पूजा करना मां पार्वती को भी पसंद नहीं है
आज से सावन का महीना शुरू हो रहा है और इस महीने में शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व है. ऐसी मान्यता है कि इस महीने में भगवान शंकर की पूजा करने और उनके लिए व्रत रखने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
विशेष रूप से अविवाहित कन्याएं शिवलिंग की पूजा अच्छा और मनचाहा वर पाने के लिए करती हैं और इस महीने में व्रत भी रखती हैं.
पंडित विनोद मिश्र के अनुसार शिवलिंग की पूजा से जुड़ी एक मान्यता यह है कि महिलाओं को खासतौर से कुंवारी कन्याओं को शिवलिंग को हाथ नहीं लगाना चाहिए. यहां तक कि शिवलिंग की पूजा का ख्याल करना भी उनके लिए निषेध है. ऐसी मान्यता है कि लिंगम एक साथ योनि (जो देवी शक्ति का प्रतीक है एवं महिला की रचनात्मक ऊर्जा है) का प्रतिनिधित्व करता है.
विनोद मिश्र के अनुसार इसलिए स्त्री को शिवलिंग के करीब जाने की आज्ञा नहीं होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान शिव बेहद गंभीर तपस्या में लीन रहते हैं. देवों के देव महादेव की तंद्रा भंग न हो जाए इसलिए महिलाओं को शिवलिंग की पूजा न करने के लिए कहा गया है. जब शिव की तंद्रा भंग होती है तो वे क्रोधित हो जाते हैं
इसके अलावा महिलाओं का शिवलिंग को छूकर पूजा करना मां पार्वती को भी पसंद नहीं है. मां पार्वती इससे नाराज हो सकती हैं और पूजा करने वाली महिलाओं पर इस तरह की गई पूजा का विपरीत असर हो सकता है.
महिलाओं को शिव की पूजा मूर्ति रूप में करनी चाहिए. खासताैर से पूरे शिव परिवार की पूजा उनके लिए विशेष लाभकारी है.
हो गया 7 बार अबकी बार ...... कांग्रेस चुनाव अभियान रायपुर दक्षिण विधानसभा से
दक्षिण विधानसभा में कांग्रेसी प्रत्याशी को जीत -- हो गया 7 बार अबकी बार ......
कांग्रेस चुनाव अभियान रायपुर दक्षिण विधानसभा से - एजाज ढेबर, महापौर
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चुनावी बिगुल
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है | छत्तीसगढ़ में चुनाव अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर शहर के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से की | विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत को प्रगति यात्रा का नाम दिया गया है | रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र जहां पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल पिछले 7 बार से लगातार विधायक निर्वाचित हो रहे हैं जो एक रिकॉर्ड है और यह विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती है |
भारतीय जनता पार्टी के इस गढ़ को तोड़ने के लिए शायद रायपुर दक्षिण विधानसभा से आगामी विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत की गई है | रायपुर की दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पुरानी बस्ती के ऐतिहासिक दूधाधारी मठ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक वैष्णव पूजा अर्चना कर प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंक दिया है |
रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट के संभावित दावेदार एजाज ढेबर ने मंच से बड़ी बात कह दी, उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर लगातार सात बार अपनी जीत दर्ज करने वाले पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल की इस रिकॉर्ड जीत पर कहा हो गया 7 बार अबकी बार ......
महापौर एजाज ढेबर ने इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा कि आप टिकट किसी को भी दीजिए हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि इस बार यहां दक्षिण विधानसभा में कांग्रेसी प्रत्याशी को जीत दिलाकर ही दम लेंगे |
*भूपेश सरकार में रोजगार के अवसर भी ज्यादा और अब पूरा कर रही है बेरोजगारी भत्ते का वादा : दीपक बैज
*कांग्रेस सरकार का कार्यकाल युवाओं के लिए स्वर्णिम काल -दीपक बैज* *भूपेश सरकार में रोजगार के अवसर भी ज्यादा और अब पूरा कर रही है बेरोजगारी भत्ते का वादा* ** **कुशासन, वादाखिलाफी, रोजगार छिनना और दुर्भावनापूर्वक आंकड़े छुपाना भाजपा की प्रवृत्ति है* * रायपुर/30 जुलाई 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ कि कांग्रेस सरकार के व्यवहारिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ में विगत 4 वर्षों में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिले। ना केवल स्थाई और नियमित सरकारी नौकरी के अवसर मिले हैं बल्कि नई औद्योगिक नीति 2019 से 2024 के माध्यम से निजी क्षेत्रों में भी छत्तीसगढ़ में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। यही कारण है कि रमन सिंह के समय छत्तीसगढ़ में जो बेरोजगारी दर सितंबर 2018 में 20.2 परसेंट थी वह वर्तमान में घटकर 1 प्रतिशत से भी कम है। विगत 10 माह से लगातर छत्तीसगढ़ देशभर में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य बना हुआ है। विगत 4 वर्षों में भूपेश सरकार ने देश के समक्ष आने को कीर्तिमान स्थापित किए हैं। रोजगार के क्षेत्र में यदि हम बात करें तो मनरेगा के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने वाला राज्य देश में यदि कहीं कोई है तो वह छत्तीसगढ़ हैं। वनोपज का संग्रहण लगभग 600 गुना बढ़ा है। इसकी कुल खरीदी का 74 परसेंट अनुपात संग्रहण केवल छत्तीसगढ़ में हो रहा है। 12 लाख़ वनोपज संघ ग्राहकों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाया जा रहा है ना केवल संग्रहण बल्कि वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग का लाभ भी स्थानीय समूह को दिया जा रहा है और उपज के दाम में भी वृद्धि हुई है। तेंदूपत्ता 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति मानक बोरा खरीदी हो रही है। गोधन योजना के माध्यम से 400 करोड़ का भुगतान गौठान समिति और गोपालकों को किया गया है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने वालों की संख्या वर्तमान में लगभग 26 लाख है जो पूर्ववर्ती सरकार के समय केवल 12 लाख़ थी, अर्थात 14 लाख नये पंजीकृत किसानों की संख्या बढ़ी है। विगत 4 वर्षों से कर्मचारी भविष्य निधि में कुल सदस्य संख्या में हर साल लगभग डेढ़ से 2 लाख़ नए सदस्यों की वृद्धि हुई है, अर्थात् विगत 4 वर्षों मे लगभग साढ़े 6 लाख़ नए रोज़गार निजी क्षेत्रों में मिले हैं। दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार में नए रोजगार तो दूर लगभग 23 करोड़ हाथों से रोजगार छीनने का काम मोदी सरकार ने किया है। युवाओं की लगी लगाई नौकरी खा गए। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों की संख्या जो 2014 में 40 करोड़ थी वह केंद्र सरकार के आंकड़ों में है 81 करोड़ हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि देश में आम जनगणना हर 10 वर्ष में कराने की परंपरा रही है लेकिन मोदी सरकार दुर्भावना पूर्वक अपनी नाकामी छुपाने आंकड़े उजागर नहीं होने देना चाहती है। यही कारण है कि एनएसएसओ जो केंद्र सरकार के जैसी है उसके द्वारा विगत 8 वर्षों से किसी भी तरह के बेरोजगारी और महंगाई को लेकर आंकड़े जारी ही नहीं किए जा रहे। हकीकत यह है कि मोदी राज में यदि किसी का विकास हुआ है तो वह महंगाई का विकास है, बेरोजगारी का विकास है, अमीरी और गरीबी के बीच बढ़ती असमानता का विकास है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि 15 साल के कुशासन में रमन सरकार ने न रोजगार दिए ना ही बेरोजगारी भत्ता, जबकि 2003 के घोषणापत्र में भाजपा का वादा था छत्तीसगढ के प्रत्येक आदिवासी परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और प्रत्येक 12वीं पास रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत युवा को बेरोजगारी भत्ता देने का। 15 साल सरकार में रहे लेकीन याद नहीं आया, लगातार वादाखिलाफी करते रहे। कांग्रेस सरकार ने तो मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रोजगार मिशन का गठन भी किया है। सभी क्षेत्रों में रोजगार के नए-नए अवसर मिल रहे हैं साथ ही जो पात्र युवा है उन्हें बेरोजगारी भत्ता की व्यवस्था भी 1 अप्रैल 23 से बेरोजगारी भत्ता देने की व्यवस्था भी की जा रही है तो भाजपाई अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
रिलायंस रिटेल स्टोर में ग्राहकों के साथ धोखा - MRP से कीमतें ज्यादा बताकर कम करने का मामला
*रिलायंस रिटेल स्टोर में ग्राहकों के साथ धोखा
MRP से कीमतें ज्यादा बताकर कम करने का मामला*
*रिलायंस रिटेल स्टोर स्मार्ट बाजार में ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी* *डिस्काउंट का ऑफर देकर ग्राहकों को लुभाने वाला फार्मूला*
MRP एमआरपी से ज्यादा कीमतें दर्शा कर कीमतें घटाने का मामला रिलायंस स्टोर में सामने आया है ग्राहकों को आकर्षित करने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की जा रही है |

किसी भी सामान की कीमतों को बढ़ाकर बताना फिर उस पर डिस्काउंट देकर धोखाधड़ी करने का काम रिलायंस रिटेल स्टोर में चल रहा है | अपनी बिक्री बढ़ाने और लाभ अर्जित करने शॉपिंग मॉल, बड़े रिटेल स्टोर, दुकानदारों एवं संस्थानों द्वारा डिस्काउंट ऑफर की स्कीम चलाई जाती है जिसमें अनेक वस्तुओं पर एक के साथ एक फ्री दो के साथ एक फ्री तीन के साथ दो फ्री इस तरह के लुभावने ऑफर लिखकर ग्राहकों को आकर्षित करने धोखाधड़ी की जाती है | रिलायंस रिटेल स्टोर जो मॉल्स में स्मार्ट बाजार के नाम से चल रहे हैं वहां भी ग्राहकों को धोखे में रखकर ऐसे ही लुभावने ऑफर दिए जा रहे हैं जहां पोस्टर पंपलेट लगाकर कीमतों को ज्यादा दर्शा कर कम किया जाता है | हम आपको बता दें कि एवरेडी कंपनी के 9 वाट के बल्ब की कीमत ₹260 लिखकर उसे ₹65 में बेचने का ऑफर रिलायंस रिटेल स्टोर द्वारा दिया जा रहा है जबकि एवर रेडी कंपनी के उसी बल्ब की पैकिंग डब्बे पर एमआरपी ₹150 अंकित है इस प्रकार रिलायंस रिटेल स्टोर द्वारा एमआरपी ₹260 बताकर ग्राहकों को धोखा देने का प्रयास किया गया है जोकि दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है |

रेंट कंट्रोल मूल्य निर्धारण पर नजर रखने वाले विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अपनी भूमिका का निर्वहन क्यों नहीं कर रहे हैं ग्राहकों के साथ हो रही धोखाधड़ी पर संज्ञान क्यों नहीं ले रहे क्यों उन्हें किसी की शिकायत का इंतजार रहता है और अगर किसी ने शिकायत कर भी दी तो जांच की लंबी प्रक्रिया में उलझा कर न्याय देने में इन अधिकारियों द्वारा देरी की जाती है जिसके कारण आम आदमी शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता | वहीं दूसरी ओर शासन के चुने हुए जनप्रतिनिधि और प्रशासन में नियुक्त अधिकारी इन सब मामलों की ओर कभी ध्यान ही नहीं देते | उपभोक्ताओं को भी जागरूकता का परिचय देते हुए पंपलेट पोस्टर पर लिखी गई किंतु और संबंधित वस्तु की पैकिंग पर दर्शाई गई एमआरपी अधिकतम खुदरा मूल्य के अंतर को ध्यान पूर्वक देखना चाहिए और संबंधित दुकानदार रिटेल स्टोर के संचालकों के सामने विरोध दर्ज कराना चाहिए उनके द्वारा दिए जा रहे धोखे से उन्हें अवगत कराना चाहिए और उन्हें यह भी जताना चाहिए कि हम जागरूक हैं इस तरह की धोखाधड़ी उपभोक्ता बर्दाश्त नहीं करेगा | अब देखने वाली बात यह है की इस तरह के मामलों पर मीडिया की प्रमाण सहित खबरों के आधार पर संबंधित विभाग एवं शासन प्रशासन संज्ञान लेकर कोई कार्यवाही करता भी है या फिर आम नागरिकों को इनके द्वारा ठगने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
कितनी संपत्ति जब्त की ? कोयला सच CM Bhupesh
बताओ तो कितनी संपत्ति जब्त की? #कोयला_का_सच
बताओ तो कितनी संपत्ति जब्त की? #कोयला_का_सच pic.twitter.com/D33EMIP0tA
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 24, 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं से राजनीति में आने का किया आव्हान - कहा आपके आने से ही प्रदेश आगे बढ़ेगा
|
|
![]() ![]() |
||
|
|||
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं से राजनीति में आने का किया आव्हान और कहा कि आपके आने से ही प्रदेश आगे बढ़ेगा
मुख्यमंत्री धमतरी के युवा सोमेश्वर का जोशीला भाषण सुनकर हुए गदगद, गले लगाकर दिया आशीर्वाद और बजवायीं तालियाँ
युवाओं से भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की कई अहम घोषणाएं
रायपुर, 23 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इन्डोर स्टेडियम में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत में धमतरी से आये युवा सोमेश्वर गंजीर ने ऋग्वेद के श्लोकों के साथ सपनो का छत्तीसगढ़ विषय पर जोशीले तरीके से अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जोशीले भाषण से इतना खुश हुए कि सोमेश्वर को अपने पास बुलाकर गले लगा लिया और सिर पर रखकर आर्शिवाद दिया। मुख्यमंत्री ने सोमेश्वर के लिए युवाओं से खचा-खच भरे स्टेडियम में तालियाँ बजवायीं।
मुख्यमंत्री से इंजीनियरिंग की छात्रा शगुन श्रीवास्तव ने पूछा कि आपकी सरकार युवाओं को राजनीति में लाने के लिए क्या प्रयास कर रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के जितने ज्यादा युवा राजनीति में आएंगे उतना ही अधिक लोगों को पढ़े-लिखे युवाओं का नेतृत्व मिलेगा और हमारा प्रदेश आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं को राजनीति में आने का आह्वान किया। धमतरी के भुजेश कुमार ने मुख्यमंत्री से उनके पढ़ाई के दौरान आई समस्या के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने विस्तार से बताया की बचपन में गांव में सड़कें, बिजली, नाली की समस्या को देखता था। मुझे लगता था कि विधायक ही इस समस्या का समाधान करता है। मेरे मन में भी आया कि मैं भी एक दिन विधायक बनूंगा। मैने शुरूआत की और निरंतर संषर्घ के बाद आज इस मुकाम पर पहुंचा हूॅ। मै पूरी कोशिश करता हूँ कि लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो।
रायपुर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आये बड़ी संख्या में युवाओं से मुख्यमंत्री सीधे रूबरू हुए। इस दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री समक्ष अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने न केवल उनके बाते सुनी बल्कि मौके पर ही युवाओं की मांग पर कई अहम घोषाणाएं की। मुख्यमंत्री ने युवाओं की मांग पर दन्त चिकित्सकों को 2 साल ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ करने, शासकीय कन्या महाविद्यालय धमतरी में पीजी कोर्स प्रारंभ करने, स्वास्थ्य केंद्रों में फीजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति, फीजियोथेरेपी कॉलेज में छात्रावास की व्यवस्था सहित छत्तीसगढ़ी भाषा में अध्यापक भर्ती करने की घोषणा की। भेंट-मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम की शुरूआत राजगीत अरपा पैरी के धार से हुई।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष युवाओं ने मेरे सपनों के छत्तीसगढ़ पर अपने विचार, कविता और भाषण की प्रस्तुत किए। उसके पश्चात मुख्यमंत्री ने युवाओं से बातचीत की। पीएससी की तैयारी कर रहे छात्र प्रणव कुमार ने प्रारंभिक परीक्षा की मार्कशीट जारी करने तथा पारदर्शिता के लिए उचित उपाय करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने इस पर अमल करने का आश्वासन दिया। धर्मेश नायक ने कहा कि हमने टैटू आर्ट का कोर्स किया है। उन्होंने महादेवघाट को कला केंद्र के रूप में घोषित करने की मांग की जिससे टैटू कलाकारों को प्रोत्साहन मिले। मुख्यमंत्री ने इस सुझाव पर विचार कर कार्यवाही करने की बात कही।
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के छात्र भोजराज धनगर ने स्कूल स्तर पर प्रशिक्षित कला के शिक्षक नियुक्त करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा अभी संगीत विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालय खोले जा रहे हैं, उसके बाद निश्चित रूप से स्कूली स्तर पर भी से लागू किया जाएगा। कसडोल के देवेंद्र सतनामी ने कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज आने-जाने के लिए बसों में फ्री टिकट की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस सुझाव पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक गायिका सुश्री आरू साहू, ऋषि वालिया बैंड इंडियन रोलर्स और राहुल नायक के बैंड की प्रस्तुति हुई। जब भी रायपुर आओगे आधारित विडियांे का विमोचन हुआ। इस अवसर पर आदिम जाति विभाग मंत्री श्री मोहन मरकाम, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष विधायक श्री कुलदीप जूनेजा, विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव सुश्री संकुतला साहू, श्रीमती अनिता योगेश शर्मा खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल की अध्यक्ष श्री सन्नी अग्रवाल, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, खेल एवं युवा कल्याण के सचिव एन.एन.एक्का. रायपुर कमिश्नर श्री संजय अलंग, कलेक्टर डॉ. नरेन्द्र सर्वेश्वर भूरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारीगण उपस्थित थे।
महाकाल मंदिर तक पहुंचा पानी भस्म आरती भी पानी में खड़े होकर की गई.
मध्य प्रदेश में लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. नदी, नाले उफान पर हैं, आवागमन बाधित हो रहा है, निचली आवासीय बस्तियां जलमग्न हो गई हैं. उज्जैन में महाकाल मंदिर की ज्योतिर्लिग तक पानी पहुंच गया है और भस्म आरती भी पानी में खड़े होकर की गई.
चावल चोर भूपेश सरकार, 600 करोड़ का घोटाला -- Dr Raman Singh
दाऊ @bhupeshbaghel
जनता ने आपको प्रदेश का विकास करने के लिए चुना था, कांग्रेस पार्टी का विकास और प्रदेश का विनाश करने के लिए नहीं।
चावल चोर भूपेश सरकार ने पीडीएस योजना में ₹600 करोड़ का घोटाला कर गरीबों के मुंह से निवाला छीनने का काम किया है।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) July 20, 2023
जिसे खाद्य मंत्री ने स्वयं स्वीकार कर कहा है कि अनियमितता हुई है।
दाऊ @bhupeshbaghel जनता ने आपको प्रदेश का विकास करने के लिए चुना था, कांग्रेस पार्टी का विकास और… pic.twitter.com/tawtiwlpYL
शासन की अनुमति के बिना निर्वस्त्र नग्न प्रदर्शन - 29 आरोपी गिरफ्तार
*पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई महिला सीमा हैदर पर विशेष रिपोर्ट*
सोमवार के दिन शिवलिंग पर चढ़ाये गन्ने का रस, फिर देखें कमाल
भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है। तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है। जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है। गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है। यह सभी अन्न भगवान को अर्पण करने के बाद गरीबों में बांट देना चाहिए।
शिवपुराण के अनुसार, जानिए भगवान शिव को कौन-सा रस (द्रव्य) चढ़ाने से क्या फल मिलता है-
1. बुखार होने पर भगवान शिव को जल चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है। सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जल द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है।
2. तेज दिमाग के लिए शक्कर मिला दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।
3. शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाया जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है।
4. शिव को गंगा जल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।
5. शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी रोग में आराम मिलता है।
6. यदि शारीरिक रूप से कमजोर कोई व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करे तो उसकी कमजोरी दूर हो सकती है।
राजा अब राजा न रहकर लल्लूराम हो गए - कोयले की कालिख से रंगा कांग्रेस का चेहरा - बृजमोहन
कोयले की कालिख से रंगा कांग्रेस का चेहरा- बृजमोहन
कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पूरक-भाजपा
रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कोयला घोटाले के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचार के साथ है। कोयले की कालिख में छत्तीसगढ़ कांग्रेस भी पुती हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीबीआई विशेष अदालत ने छत्तीसगढ़ के एक पुराने कोल ब्लॉक आवंटन के मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद , उनके पुत्र सहित अन्य को दोषी ठहराया है। यह छत्तीसगढ़ के फतेहपुर ईस्ट कोल ब्लॉक से संबंधित है। इस मामले में आपराधिक धोखाधड़ी कर कोल ब्लॉक हासिल किया गया था। उन्होंने कहा कोयले की कालिख में कांग्रेस का चेहरा हमेशा काला हुआ है। एक लाख 76 हजार करोड़ के कोयला घोटाले को भारतीय जनता पार्टी ने सामने लाया। इसके बाद मोदी जी ने सारे कोल ब्लॉक कैंसिल करके नीलामी के आधार पर कोल ब्लॉक आवंटन की व्यवस्था की। छत्तीसगढ़ में कोयले की कालिख में पूरी सरकार का चेहरा रंगा हुआ है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पूरक हैं।
छत्तीसगढ़ के कॉल ब्लॉक के मामले में सीबीआई अदालत ने धोखाधड़ी के माध्यम से कोल ब्लॉक प्राप्त करने का मामला प्रमाणित पाया है। कांग्रेस की सरकार ने तो इस मामले को समाप्त कर दिया था परंतु अदालत ने कहा कि हम इस मामले को समाप्त करने की अनुमति नहीं देते हैं और जांच के आधार पर यह साबित हुआ है कि कांग्रेस के दिल्ली के नेताओं से लेकर, कांग्रेस के शीर्षस्थ नेताओं से लेकर राज्यों के नेता भी कोल घोटाले में बड़े माध्यम रहे हैं। कोल घोटाले में जिनको प्रमुख रूप से दोषी पाया गया है वह कांग्रेस के पूर्व सांसद हैं, उनके बेटे हैं, उद्योगपति हैं, उस समय के सचिव हैं। इस बारे में सोनिया जी को, राहुल जी को स्पष्ट करना चाहिए कि छत्तीसगढ़ के घोटालेबाज लोगों के खिलाफ क्या कांग्रेस कार्रवाई करेगी? छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ का घोटाला होने का आरोप है। हम कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी कोयले की कालिख से पुती हुई है और कोयले की कालिख से ही अपनी पार्टी को चलाती है और ऐसी पार्टी को आने वाले समय में 2023 में और 2024 में जनता खारिज करेगी।
श्बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जैसे बरसात के समय लोग अपने घरों की मरम्मत करते हैं, वैसे ही कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में मरम्मत का काम किया है और कहीं ऐसा न हो पूरी कांग्रेस पार्टी बारिश में बह जाएं। क्योंकि दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। डीएमएफ घोटाले के आरोप लगाने वाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को अपमानित करके प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया और उन को मंत्री बनाया गया। इसके पहले कांग्रेस पर आरोप लगाने वाले वरिष्ठ मंत्री जिन्होंने कहा कि 7 लाख गरीबों को मैं घर नहीं दे पा रहा हूं, उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है। ऐसे आरोप लगाने वाले को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ मंत्री टेकाम जी से मंत्री पद छीन कर उनको अपमानित किया गया है। सभी जानते हैं कि प्रेमसाय सिंह टेकाम किस से जुड़े हुए हैं। किस गुट को बिलॉन्ग करते हैं। लेकिन लगता है राजा अब राजा न रहकर लल्लूराम हो गए।
यह चारों घटनाक्रम इस बात को प्रमाणित करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की कांग्रेसी सरकार पर जो लगातार आरोप लगाती रही है, उन आरोपों को कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने मान लिया है और इसीलिए उन्होंने कहा कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव होगा और 3 महीने के लिए, 100 दिनों के लिए प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, योजना आयोग का अध्यक्ष बनाया है।
उन्होंने पूछा इस समय सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया तो ताम्रध्वज साहू जी को क्यों नहीं बनाया गया , पहले मोहन मरकाम को मंत्री क्यों नहीं बनाया। पिछड़ा वर्ग आदिवासी वर्ग अनुसूचित जाति वर्ग इनका क्या हुआ? कांग्रेस में इनकी कोई कीमत नहीं रही। पहले 78 परसेंट आरक्षण के नाम पर सबको भुलावे में रखा गया और अब कांग्रेस अध्यक्ष पद और मंत्री के नाम पर उनका अपमान किया जा रहा है। इसे किसी भी स्तर पर छत्तीसगढ़ में कोई भी वर्ग संतुष्ट नहीं है। सबको ठगने का काम किया है। यह भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी ने किया है और यह जो कुछ हो रहा है, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर हो रहा है।
भूपेश बघेल और सिंहदेव के बीच आपस में जो कुछ है उसके कारण पूरे छत्तीसगढ़ को पीड़ा झेलने के लिए मजबूर होना पड़ा रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता कह रही है कि यह भूपेश की सरकार नहीं है यह ठगेश की सरकार है। छत्तीसगढ़ में भूपेश की सरकार ने ढेर सारे घोटाले किए हैं। छत्तीसगढ़ के धन को खाने का काम कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कर रहा है।
संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल व शहर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल मौजूद रहे।
चंद्रयान के लॉन्चिंग पर पुरे देश में उत्साह
चंद्रमा काफी लंबे समय तक वैज्ञानिकों और प्रेम करने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। भारतीय वैज्ञानिकों की करीब 10 वर्ष से भी अधिक समय से इसकी सतह पर रुचि रही है। वैज्ञानिक इसकी सतह पर खोज करने के लिए लगातार मिशन चलाते रहे हैं। फिलहाल, भारत इसी के उद्देश्य से अपने सबसे प्रतिष्ठित और ड्रीम मिशन चंद्रयान-3
आज भारत का तीसरा मून मिशन 'चंद्रयान-3' लॉन्च हो रहा है. इसे दोपहर के 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा जाएगा.
मोदी - शाह छत्तीसगढ़ भाजपा के वेंटिलेटर - कांग्रेस
रायपुर/13 जुलाई 2023। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा नेताओं के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि चौतरफा निराशा में डूबी भाजपा डिप्रेशन का शिकार है। इसके केंद्रीय नेताओं से लेकर स्थानीय नेताओं तक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। हिमाचल, कर्नाटक के बाद अब पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में बुरी तरह ठुकराए जाने से भाजपा को अहसास हो गया है कि अब पूरे देश में दुर्गति होना तय है। छत्तीसगढ़ में तो भाजपा की हालत इतनी ज्यादा खराब है कि पार्टी का अस्तित्व बचाने छत्तीसगढ़ दौरे के लिए मोदी - शाह दौड़ लगा रहे हैं। तू चल, मैं आया की तर्ज पर एक आकर जाता है तो दूसरा चला आता है। चार साल से छत्तीसगढ़ को भूले बैठे मोदी को अब हर हफ्ते छत्तीसगढ़ का सपना आ रहा है। छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारे लगाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। भाजपा में महाभारत इस तरह चरम पर है कि केंद्रीय गृह मंत्री देश की चिंता छोड़ छत्तीसगढ़ भाजपा की वजूद बचाने बार -बार आ रहे हैं और हर बार निराश होकर जा रहे हैं। सब कुछ बदल के देख लिया। लेकिन भाजपा की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा। मोदी- शाह वेंटिलेटर बन कर कृत्रिम सांसें दे रहे। कोई फर्क नहीं पड़ना। वेंटिलेटर भी काम नहीं आने वाला।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा के सारे नेताओं की बयानबाजी साबित कर रही है कि सभी कुंठित मानसिकता के गुलाम बन गए हैं। टिकट कटने की आशंका इन्हें सता रही है। छत्तीसगढ़ में सत्ता में आने का ख्वाब देख रहे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को खुद की टिकट का भरोसा नहीं है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का भी यही हाल है। घोषणा पत्र समिति से बाहर हो गए तो भय सता रहा है कि अब आगे क्या होगा। उन्हें अपने क्षेत्र की समस्याएं दिखने लगीं। इतने दशक से कर क्या रहे थे? खुद साबित कर रहे हैं कि न मंत्री रहते हुए कुछ किया न विधायक रहते। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की मनोदशा भी यही है। इनके प्रदेश अध्यक्ष को कोई पसंद नहीं कर रहा। सब अपने आप में सिकंदर हैं। हालत यह है कि दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा, कोई वहां गिरा। मौजूदा जो तेरह हैं, चार माह बाद दस भी नहीं बचेंगे। यही भाजपा की बौखलाहट की असली वजह है।
जो भक्त यहां आकर भगवान के दर्शन करते हैं और मनोकामना मांगते हैं, उनके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं.
कलियुग में खाटू श्याम के पूजे जाने के 10 महत्वपूर्ण कारण
- खाटू श्याम का अर्थ है ‘मां सैव्यम पराजित:’ यानी जो हारे और निराश लोगों को संबल प्रदान करता हो.
- खाटू श्याम को श्रीकृष्ण का कलयुगि अवतार माना जाता है. खाटू श्याम का जन्मोत्सव कार्तिक शुक्ल की देवउठनी एकादशी के दिन मनाया जाता है.
- हिंदू पंचांग के फाल्गुन माह के शुक्ल षष्ठी से लेकर बारस तक खाटू श्याम के मंदिर परिसर में भव्य मेला लगता है. इसे ग्यारस मेला के नाम से भी जाना जाता है.
- पौराणिक कथा के अनुसार, खाटू श्याम पांडव पुत्र भीम के पौत्र थे. उनका नाम बर्बरीक था.
- भीम के पुत्र का नाम घटोत्कच था और उसके पुत्र का नाम बर्बरीक था. बर्बरीक की माता का नाम हिडिम्बा था. आज के समय में बर्बरीक को ही बाबा खाटू श्याम जी के नाम से जाना जाता है.
- महाभारत के बर्बरीक को श्रीकृष्ण ने कलियुग में स्वयं के नाम से पूजे जाने का वरदान दिया था. आज खाटू श्याम के नाम से बर्बरीक को पूजा जाता है.
- स्वप्न दर्शनोपरांत बाबा श्याम, खाटू धाम में स्थित कुंड में प्रकट हुए और श्रीकृष्ण शालीग्राम के रूर में मंदिर में दर्शन देते हैं.
- भगवान श्रीकृष्ण को अपना शीश दान देने के कारण खाटू श्याम जी को शीश दानी भी कहा जाता है. इसके अलावा उन्हें मोरछीधारी भी कहा जाता है.
- खाटू श्याम जी को विश्व का दूसरा और सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर भी कहा जाता है.
- खाटू श्याम जी ने आगे वाले दल का पक्ष लिया था,इसलिए इन्हें हारे का सहारा कहा जाता है.
हेलीकॉप्टर हुआ लापता, छह लोग थे सवार
सोलुखुंबु से काठामांडू जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ लापता, छह लोग थे सवार, इनमें पांच विदेशी
नेपाल के सोलुखुभु से काठमांडू जा रहा एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया। इसमें छह लोगों के सवार होने की सूचना है। बताया गया है कि सुबह करीब 10 बजे इस हेलीकॉप्टर का संपर्क कंट्रोल टॉवर से टूट गया। इसके बाद से ही चॉपर की कोई जानकारी नहीं मिली है।
शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- शिवलिंग पर शंख से जल नहीं चढ़ाना चाहिए
- शिवलिंग पर केवल जल चढ़ाएं उसमें कोई भी सामग्री न मिलाएं
- शिवलिंग पर जल हमेशा तांबे के लोटे से ही अर्पित करें (लोहे या स्टिल बर्तन का प्रयोग न करें)
- कभी भी पूर्व दिशा की ओर मुंह करके जल न चढ़ाएं।
- उत्तर दिशा की ओर मुख करके शिवजी को जल अर्पित करना शुभ माना गया है
- शिवलिंग पर खड़े होकर नहीं बल्कि बैठकर ही जल चढ़ाएं
- तांबे के बर्तन से शिवलिंग पर दूध भूलकर भी अर्पित न करें
सावन सोमवार का महत्व
मान्यताओं के मुताबिक, सावन महीने के सोमवार के दिन जो व्यक्ति विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा करता है और व्रत करता है, उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। वहीं जिन कन्याओं को अच्छे वर की चाहत है या जो महिलाएं अपने पति के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखना चाहती हैं, उन्हें यह व्रत जरूर करना चाहिए। वैसे तो साल भर भगवान शिव की भक्ति की जाती है लेकिन सावन मास में भगवान शिव की पूजा करने से मनचाही इच्छा जल्द ही पूरी होती है। साथ ही सावन में नित्य रूप से शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। शिवलिंग पर जल चढ़ाने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है।
कांग्रेस का पंजा छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां साइंस कॉलेज मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की छत्तीसगढ़ से जुड़ी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने संकल्प घोषित किया कि ‘बदलबो बदलबो ऐ दारी कांग्रेस के सरकार ला बदलबो।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है। हम भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गारंटी हैं। कांग्रेस का पंजा छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक है। कांग्रेस के कोर-कोर में करप्शन है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़ के पुरखों का मान बढ़ाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रही है। विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी, माता बमलेश्वरी, माता दंतेश्वरी, माता महामाया, बाबा भोरमदेव और बाबा गुरु घासीदास जी की पावन भुइयां में आप सभी को जय जोहार। आप लगातार बारिश के बावजूद भी यहां आए। आपका यह जो जोश उमंग है उसके लिए पहले मैं आपका अभिनंदन करता हूं। आभार व्यक्त करता हूं।
छत्तीसगढ़ के निर्माण में भाजपा की भूमिका अहम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ वह राज्य है, जिसके निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही है। भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है। उनकी जरूरतों को जानती है।इसलिए आज दिल्ली से भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के तेज विकास के लिए पूरी ताकत लगा रही है। आज भी यहां के विकास के लिए 7000 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इनमें रायपुर से विशाखापटनम इकॉनोमिक कॉरिडोर शामिल है। यह सारी योजनाएं आपके जीवन से मुश्किलें कम करेंगी। यहां रोजगार के हजारों नए अवसर बनेंगे। 2 साल बाद छत्तीसगढ़ के निर्माण के 25 साल पूरे होने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ का युवा ऊर्जा से भरा हुआ है। कहते भी हैं कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।
श्री मोदी ने कहा कि अगले 2 साल छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बहुत अहम हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हुआ है। यह कांग्रेस का पंजा है। यह पंजा आपसे आपका हक छीन रहा है। कांग्रेसी पंजे ने ठान लिया है कि वह छत्तीसगढ़ को लूट- लूट करके बर्बाद कर देगा।
कांग्रेस की वादाखिलाफी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। याद कीजिए गंगा जी को साक्षी मानकर इन्होंने एक घोषणा पत्र जारी किया था। दावा किया था कि 10 दिन के भीतर यह कर देंगे, वह कर देंगे। तब कांग्रेस ने बड़ी-बड़ी बातें की थीं लेकिन आज इस घोषणापत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त ही चली जाती है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के झूठ, उसके फरेब की पोल खोलने के लिए इनके एक वादे की याद मैं आपको जरूर दिलाना चाहूंगा। छत्तीसगढ़ की माताएं बहनें बेटियां इस बात को जरा गौर से सुनें। छत्तीसगढ़ से जो 36 वादे कांग्रेस ने किए थे, उन वादों में से एक था राज्य में शराब बंदी लागू की जाएगी। कहा यह भी था कि जो अनुसूचित क्षेत्र हैं, वहां ग्राम सभाओं को शराबबंदी का अधिकार दिया जाएगा। अब 5 साल होने को हैं और सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ों रुपयों का शराब घोटाला जरूर कर दिया है और इसकी पूरी जानकारी अखबारों में भरी पड़ी है। यानी कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों से धोखा किया। छत्तीसगढ़ से धोखा किया। उन्होंने कहा कि आरोप है कि यह जो कमीशन के पैसे उगाहे जाते थे, यह कांग्रेस पार्टी के खाते में गए हैं। इसलिए चर्चा यहां हो रही है, कहने वाले कहते हैं कि शराब से होने वाली उगाही के कारण यहां ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री पद वाला फार्मूला लागू नहीं हो पाया।
कांग्रेस का भ्रष्टाचार
कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम
श्री मोदी ने कहा कि आपको एक बात जरूर याद रखनी होगी कि कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है। अब आप समझ पाएंगे कि आखिरकार पिछले तीन-चार वर्षों में जो चुनाव देश में हुए हैं, उनमें कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अपने नेताओं को क्यों जिम्मेदारी देती रही। घोटाले घपले के आरोप सिर्फ शराब तक ही सीमित नहीं है। यहां ऐसा कोई विभाग नहीं है, ऐसा कोई काम नहीं है जो संदेह के घेरे से बाहर है। कोल माफिया, रेत माफिया, लैंड माफिया, शराब माफिया, न जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल फूल रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के अभियान जल जीवन मिशन तक को इन्होंने नहीं छोड़ा। यहां सूबे के मुखिया से लेकर तमाम मंत्रियों और अधिकारियों तक पता नहीं कौन कितने लोग हैं, जिन पर घोटाले के गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस के करप्शन और कुशासन का मॉडल बन चुकी है। इसलिए ही आज छत्तीसगढ़ से चारों तरफ, हर कोने से, हर जुबां से एक ही आवाज उठ रही है, एक ही आवाज सुनाई दे रही है, एक ही आवाज गूंज रही है, बदलबो बदलबो बदलबो ऐ दारी कांग्रेस के सरकार ला बदलबो।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते 4 साल में जो कुछ हुआ, इससे फिर से साबित हुआ है कि कांग्रेस के कोर- कोर में करप्शन है। कांग्रेस इसके बिना सांस भी नहीं ले सकती। कांग्रेस की सबसे बड़ी विचारधारा करप्शन है। जब मैं कहता हूं कि करप्शन की कमीशन खोरी की गारंटी है तो वह नाराज हो जाते हैं। वह मोदी को भला बुरा कहना शुरू कर देते हैं। इनकी नाराजगी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा की केंद्र सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है। क्योंकि देश ने यही दायित्व मुझे दिया है और इसलिए जिनके दामन में दाग हैं, वे एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। जो एक दूसरे को पानी पी पीकर कोसते हैं, आज साथ आने के बहाने खोज रहे हैं। उनको लगता है कि ऐसा करने से वे मोदी को डरा पाएंगे, मोदी को डिगा पाएंगे।
श्री मोदी ने स्पष्ट तौर कर कहा कि देश के हर भ्रष्टाचारी को एक बात कान खोलकर सुन लेनी चाहिए, वे अगर भ्रष्टाचार की गारंटी हैं, तो मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है। जिन्होंने गलत किया है, वे बचेंगे नहीं। मुझमें यह कहने की हिम्मत है, क्योंकि मेरे पास जो कुछ भी है, आप का दिया हुआ है, देश का दिया हुआ है।
श्री मोदी ने कहा कि भ्रष्ट लोग मेरे पीछे पड़ेंगे। मेरी कब्र खोदने की धमकी दे देंगे। मेरे खिलाफ साजिश है। जो डर जाए, वह मोदी नहीं। मुझे इनकी परवाह नहीं है। कांग्रेस जितनी चाल चले, लेकिन छत्तीसगढ़ के लोगों को आगे ले जाने के संकल्प से मोदी पीछे नहीं हटेगा। मोदी गरीब का बेटा है। गरीब का दुख दर्द समझता है।
मोदी की गारंटी विकास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जानता हूं कि गांव को सड़क से जोड़ने से गरीब का कितना भला होता है। इसलिए हमने कांग्रेस सरकार से दोगुने पैसे गांव की सड़कों को जोड़ने के लिए दिए। जब गांव गांव तक सड़क पहुंचेगी, विकास भी तेजी से पहुंचेगा। रोजगार भी तेजी से पहुंचेगा। भाजपा सरकार आज कांग्रेस सरकार के मुकाबले नेशनल हाईवे पर, रेलवे पर कई गुना ज्यादा खर्च कर रही है। जब कनेक्टिविटी बढ़ती है, आना जाना आसान होता है तो गरीब का जीवन भी तो आसान होता है। आपकी हर मुश्किल को कम करने के लिए भाजपा दिन रात मेहनत कर रही है। बीते 9 वर्षों में नक्सलवाद की समस्या से बाहर निकालने प्रयास हुए हैं। नतीजा देश देख रहा है। कुछ साल पहले तक देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 126 के आसपास थी। अब घटकर 70 के आसपास रह गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपने कुशासन और भ्रष्टाचार के दाग को कांग्रेस झूठी गारंटी से छुपाने की कोशिश करती है। आपको ऐसी झूठी गारंटी से बहुत सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा जो गारंटी देती है, जो वादा करती है, उसे पूरा करके भी दिखाती है।आयुष्मान भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 40 लाख गरीबों का मुफ्त इलाज हुआ है। यह है भाजपा की असली गारंटी। कोरोना के संकट काल में हमने छत्तीसगढ़ के लाखों परिवारों को मुफ्त राशन दिया, एक भी चूल्हा बुझने नहीं दिया, आज भी अतिरिक्त राशन दिया जा रहा है, यह भाजपा की असली गारंटी है। पीएम फसल बीमा योजना से छत्तीसगढ़ के किसानों को 65 करोड़ रुपये मिल चुके हैं, उनके खाते में जमा हो चुके हैं, यह है भाजपा की असली गारंटी। किसान सम्मान निधि के 6600 करोड रुपए से अधिक 40 लाख किसानों को मिले हैं, यह भाजपा की गारंटी है। कांग्रेस गरीब की सबसे बड़ी दुश्मन है। भाजपा सरकार दिल्ली से जो योजनाएं यहां लेकर आई उसमें भी यहां की कांग्रेस सरकार अड़ंगा लगा देती है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना इसका उदाहरण है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में गरीबों के लिए 12 लाख मकान बनाने की तैयारी की थी। जब तक यहां भाजपा की सरकार रही तब तक तेजी से गरीबों के घर बने लेकिन जैसे ही कांग्रेस की सरकार आई, घर बनाने की रफ्तार पर रोक लग गई। जब यहां भाजपा सरकार थी तब हर साल गरीबों के लिए दो लाख से ज्यादा मकान बनाए। अब कांग्रेस सरकार 1 साल में 1 लाख घर भी नहीं बनवा रही।पैसे दिल्ली से भेजते हैं, यहां आवास योजना के लाखों घर वेटिंग लिस्ट में हैं, इंतजार की सूची में पड़े हैं। आपके पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में गरीबों के मकान बन रहे हैं लेकिन छत्तीसगढ़ के गरीबों के लाखों घरों को यहां कांग्रेस ने रोक कर के रखा है। भाजपा ने यहां गरीबों को पक्की छत के लिए मोर आवास मोर अधिकार का आंदोलन किया। जैसे ही भाजपा की सरकार बनेगी, गरीब को घर देने का काम तेज किया जाएगा। मैं उन सभी गरीब परिवारों को कहना चाहता हूं जिनके भाग्य को पंजा कुचल रहा है यह पंजा हटते ही गरीब का घर बनेगा। यह मोदी गारंटी देता है।
कांग्रेस किसानों के साथ खेल कर रही है*80 फीसदी पैसा केंद्र दे रहा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां धान की खरीदी को लेकर भी कांग्रेस सरकार जो खेल, खेल रही है, वह भी आप लोगों को जानना जरूरी है। यहां की सरकार धान किसानों को गुमराह करने में जुटी है। केंद्र की भाजपा सरकार का प्रयास छत्तीसगढ़ के किसानों से ज्यादा से ज्यादा धान खरीदने का है। जितनी सरकारी खरीद होती है उसका 80 प्रतिशत से ज्यादा भारत सरकार के हिस्से का होता है। हमने न केवल धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया बल्कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में किसानों की संख्या भी बढ़ाई। छत्तीसगढ़ धान की खरीदी के मामले में बहुत आगे निकल चुका है। भाजपा की केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के धान किसानों को एक लाख करोड़ से भी ज्यादा दिए हैं। इस साल भी यहां पर धान किसानों को 22 हजार करोड़ से भी ज्यादा दिए हैं। यह भाजपा है जो यहां के किसानों के लिए काम कर रही है।जबकि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ किसानों को धोखा दे रही है। उनसे झूठ बोल रही है।
कांग्रेस ने जनजातीय समाज को सदा साधन और सुविधाओं से वंचित रखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने जनजातीय समाज को हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। हमेशा साधन और सुविधाओं से वंचित रखा। हमारे आदिवासी समाज के प्रत्येक समुदाय अपने अधिकारों से वंचित थे। भाजपा सरकार ने उन्हें जनजातियों की सूची में शामिल कर उनका अधिकार दिलवाया है। यह भाजपा सरकार है, जिसने अलग से आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया है।भाजपा ने आदिवासी बच्चों के लिए एकलव्य मॉडल स्कूल बनाए। यह भाजपा सरकार है जिसने आदिवासी किसानों के लिए केंद्र खोलें। ऐसे जगह जहां जाना मुश्किल है जिन्हें दुर्गम बताकर कांग्रेस हाथ पर हाथ रखकर बैठ जाती है, यहां छत्तीसगढ़ में भी यहां कितने जिले हैं, भाजपा सरकार ने ऐसे जिलों के विकास को प्राथमिकता में लिया। हमने इन्हें आकांक्षी जिला घोषित किया। आज इन जिलों में विकास की एक नई गाथा लिखी जा रही है। बीजापुर हो, सुकमा हो, दंतेवाड़ा हो, सभी आकांक्षी जिले विकास के पैरामीटर में अच्छा काम कर रहे हैं। इसके लिए भारत सरकार भरपूर मदद कर रही है। अभी कुछ दिन पहले ही सिकलसेल एनीमिया को लेकर एक बहुत बड़े अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत देश को सिकलसेल बीमारी से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। यह बीमारी सबसे अधिक जनजातीय, पिछड़े समुदाय को प्रभावित कर रही है। लेकिन कांग्रेस को कभी आदिवासी समाज की याद नहीं आई। अब जाकर इसमें आदिवासी, पिछड़े समाज को एनीमिया मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत हुई। ब्लड बैंक खोले जा रहे हैं। बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा बढ़ाई जा रही है। स्कैनिंग की सुविधा बढ़ा रहे हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी बीमारी से कैसे रोका जा सके, इसके लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेसी सरकारों ने आदिवासी सेनानियों का भी हमेशा अपमान किया। भाजपा सरकार ने पहली बार भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजाति गौरव दिवस घोषित किया। आदिवासी सेनानियों के स्मारक बनवा रहे हैं। रानी दुर्गावती के शौर्य दिवस 5 अक्टूबर को वीरांगना रानी की 500 वीं जयंती पर केंद्र सरकार बहुत बड़ा आयोजन करेगी। ऐसे सेवा कार्यों के कारण ही आज भाजपा आदिवासियों की, पिछड़ों की, दलितों की, गरीबों की पहली पसंद है। आज छत्तीसगढ़ में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। जनता ठान चुकी है कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बोले 24 में केंद्र और 23 में राज्य में भाजपा सरकार बनना तय
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज गौरव का विषय है कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हुआ। कौशल्या माता के मायके, भगवान राम के ननिहाल और संत गहिरा गुरु के धाम, संत गुरु घासीदास बाबा के धाम, शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गुंडाधुर की वीर भूमि और छत्तीसगढ़ के पावन धाम में मोदी जी का अभिनंदन है। आज हमारे बीच हमारे केंद्र के मंत्री नितिन नितिन गडकरी, मनसुख मांडवीया जी, डॉ रमन सिंह जी, रेणुका सिंह जी और मंच पर विराजमान नेतागण और इतनी बड़ी संख्या में बरसते पानी में नरेंद्र मोदी जी को सुनने आए हुए छत्तीसगढ़ के भाई बहनों सभी को पाय लागी करता हूं। आज पूरा छत्तीसगढ़ उत्साहित है। पूरा छत्तीसगढ़ उत्साह से भरा हुआ है। छत्तीसगढ़ के कोने कोने में संदेश जा रहा है कि 2024 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। जब 24 में मोदी जी का प्रधानमंत्री बनना तय है तो अभी नवंबर महीने में छत्तीसगढ़ में भी कमल खिलाना है। यह विश्वास आज प्रधानमंत्री जी को देना है।
आज का दिन छत्तीसगढ़ वासियों के लिए यादगार:डॉक्टर रमन
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज का यह ऐतिहासिक अवसर छत्तीसगढ़ के लिए, रायपुर वासियों के लिए गौरवशाली क्षण है। पूरे छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से प्रधानमंत्री का स्वागत करता हूं। अभिनंदन करता हूं जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान और गौरव बढ़ाया उनका भगवान राम की ननिहाल में स्वागत है। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर बनाने वाले मोदी जी का छत्तीसगढ़ में स्वागत है। जम्मू कश्मीर से 370 समाप्त करने वाले प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ में स्वागत है। महामारी के दौर में 80 करोड़ लोगों को राशन देने वाले, 225 करोड़ भारतीयों को मुफ्त में टीका लगाने वाले, लाखों लोगों को आयुष्मान योजना में इलाज कराने वाले, भारत को पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने वाले मोदी जी का स्वागत है। अटल जी ने राज्य बनाया, मोदी जी ने संवारा सजाया। आज मैं कह सकता हूं मोदी जी का कार्यकाल इस 9 साल की उपलब्धि छत्तीसगढ़ में रोड कनेक्टिविटी एयर कनेक्टिविटी के साथ सड़कों का जाल बिछाने का काम किया गया। एक ही संकल्प लेना चाहता हूं। आंधी तूफान, पूरी रात बारिश होती रही लेकिन एक भी व्यक्ति नहीं रुका सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं। आम जनता का अभिनंदन करता हूं। हम यह संकल्प लें कि 2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाना है। 2024 में मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। वे छत्तीसगढ़ आते रहें। हम सबको मार्गदर्शन देते रहें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा के मंच पर उनका छत्तीसगढ़ की आदिवासी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ,भाजपा मनसुख मांडवीया,प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, सह प्रभारी नितिन नबीन, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद सुनील सोनी, गोमती साय चुन्नीलाल साहू,विजय बघेल, गुहाराम अजगले,संतोष पांडे, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय, विक्रम उसेंडी ,पूर्व सांसद राम विचार नेताम,पूर्वa विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ,पुन्नूलाल मोहिले,रजनीश सिंह गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, प्रेम प्रकाश पांडे,अमर अग्रवाल,पूर्व मंत्री राजेश मूणत, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह विधायक रंजना साहू,डमरूधर पुजारी,प्रदेश उपाध्यक्ष, भूपेंद्र सव्वनी सरला कोसरिया लक्ष्मी वर्मा निर्मल सिन्हा, संभाग प्रभारी किरण देव,प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप,विजय शर्मा, ओपी चौधरी,मधुसूदन यादव, माजूद रहे।
“बदलबो-बदलबो ए दारी सरकार बदलबो”, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- छत्तीसगढ़ को भाजपा ही समझती है
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित आम सभा में जनता को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा लगाया। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा जो गलत किया वह बचेगा नहीं। कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ एटीएम है।पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कुशासन का मॉडल बन चुका है। आज छत्तीसगढ़ में चारों तरफ, हर कोने से हर जुबान से एक ही आवाज उठ रही है ‘बदलबो बदलबो ए दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो’। पीएम ने कहा कि विकास के बीच पंजा दीवार बनकर खड़ा है। गंगाजी को साक्षी मानकर इन्होंने घोषणा पत्र जारी किया था। वादा किया था। घोषणापत्र में कहा था कि शराबबंदी की जाएगी। 5 साल होने को है और कांग्रेस हजारों करोड़ का शराब घोटाला कर रही है। घोटाले के आरोप सिर्फ शराब तक सीमित नहीं है। यहां ऐसा कोई विभाग नहीं जो संदेह के घेरे से बाहर है। कोल माफिया, तेल माफिया, लैंड माफिया ना जाने कैसे-कैसे माफिया फल फूल रहे हैं। इन्होंने जल जीवन मिशन तक को नहीं छोड़ा।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस जितनी चाल चल ले, छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने की बात से मोदी पीछे नहीं हटेगा। मोदी गरीब का बेटा है, गरीब का दुख दर्द समझता है। कांग्रेस सरकार से दोगुना पैसा गांव की सड़कों को जोड़ने के लिए हमने दिए है। गांवों में जब सड़क पहुंचेगी, रोजगर पहुंचेगा, विकास पहुंचेगा, कांग्रेस सरकार के मुकाबले नेशनल हाइवे पर, रेलवे पर कई गुना ज्यादा खर्च कर रही है।
पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही है। भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है, उनकी जरूरतों को जानती है। छत्तीसगढ़ के तेज विकास के लिए भाजपा पूरी ताकत लगा रही है। मोदी ने कहा कि भारत सरकार के प्रोजेक्ट्स से यहां रोजगार के अनेकों नए अवसर भी बनेंगे। यहां के धान किसानों, खनिज संपदा से जुड़े उद्यमियों और टूरिज्म को भी इन प्रोजेक्ट्स से बहुत लाभ मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि इनसे आदिवासी क्षेत्रों में सुविधा और विकास की नई यात्रा शुरू होगी।
गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती हैः पीएम मोदी छत्तीसगढ़ में हर विभाग में घोटाला हुआ.
गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती हैः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है. गंगा जी की कसम खाकर इन्होंने एक घोषणा-पत्र जारी किया था और उसमें बड़ी-बड़ी बातें की थी. लेकिन आज उस घोषणा-पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त ही चली जाती है.
कांग्रेस ने जनता को धोखा दियाः पीएम मोदी
विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपना घोषणा पत्र भूली, कांग्रेस ने जनता को धोखा दिया. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपना एटीएम बनाया. छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला हुआ. छत्तीसगढ़ में हर विभाग में घोटाला हुआ.
कांग्रेस ने गंगा की झूठी कसम खाईः पीएम मोदी
रायपुर में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों ले लिया. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटा है. कांग्रेस ने गंगा की झूठी कसम खाई. राज्य में विकास विरोधी पंजा हावी है.
प्रधानमंत्री मोदी से कांग्रेस ने पूछे 21 सवाल
शनिवार को ना करें इन चीजों की खरीदारी
- तेल : शनिवार के दिन तेल की खरीदारी नहीं करनी चाहिए. इस दिन तेल की खरीदारी घर में शारीरिक कष्ट और बीमारियां आती हैं.
- लोहा : शनिवार को भूलकर भी लोहे की चीजें ना खरीदें. इससे शनिदेव नाराज होते हैं और साढ़ेसाती या ढैय्या का समय शुरू हो सकता है.
- कोयला : इन दिन कोयले की खरीदारी भी मना है. घर में इस दिन किसी भी प्रकार का इंधन नहीं लाना चाहिए. क्योंकि इससे बुरा समय शुरू हो जाता है.
- चमड़ा : शनिवार को चमड़ा या चमड़े की कोई भी बनी हुई वस्तु जैसे जूते, बेल्ट, पर्स, इत्यादि नहीं खरीदनी चाहिए. यह खरीदने पर, आपकी सफलता मे रुकावट आ सकती है.
- झाडू : शनिवार के दिन झाड़ू खरीदने से घर मेंं आर्थिक हानि होती है.
- काला तिल : शनिवार को काले तिल का खरीदना भी वर्जित किया गया है. शनि दशा में काले तिल का दान विशेष महत्व रखता है, किंतु शनिवार को घर में काले तिल का आगमन शनि देव के आगमन के समान हो सकता है.
- नमक : शनिवार को नमक खरीदने से भी परहेज करना चाहिए.शनिवार को खरीदा गया नमक, घर में बीमारी ला सकता है. इससे कर्ज भी बढ़ता है.
- स्याही : शनिवार को स्याही नहीं खरीदनी चाहिए.यह आपको अपयश या कलंक दिला सकती है. स्याही किसी प्रकार की भी हो ना खरीदें. पेन, पेंसिल, कलर आदि की खरीदारी इस दिन ना करें.
-
ये काम करना होता है शुभ
Shanivar Ko Karen Ye Upay
- शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन नया झाड़ू घर में लाने से शनि दोष दूर हो जाता है।
- इस दिन जूतों का दान जरूर करें। इस दिन जूतों का दान करने से शनि ग्रह शांत रहता है।
- इस दिन गरीब लोगों को तला हुआ भोजन करवाएं।
- शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें और शनिदेव की पूजा करते हुए तिल के तेल का दीपक भी जरूर जलाएं।
- इस दिन काले रंग के कपड़े पहनें। हालांकि इस रंग के कपड़े इस दिन न खरीदें।
- शनिवार को शनिदेव के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। एक कथा के अनुसार इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से और उन्हें सरसों का तेल अर्पित करने से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं। यहीं वजह है कि शनिदेव के मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति भी होती है।
- लाहे की धातु शनिदेव से जुड़ी होती है। ऐसा माना जाता है कि अगर शनिवार को लोहे की धातु का दान किया जाता है, तो शनि दोष दूर हो जाता है। वहीं शनिदेव को अगर लोहे की धातु अर्पित की जाए तो शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं।
पीएम मोदी का पसंदीदा खाना खिचड़ी -आमरस इसके अलावा वह पोहा, उपमा भी काफी पसंद करते हैं.
पीएम मोदी दुनिया के व्यस्त नेताओं में शुमार हैं और बावजूद इसके वह अपनी हेल्थ को लेकर काफी सतर्क रहते हैं और सादा भोजन ही लेते हैं. लेकिन हर आम आदमी की तरह मोदी जी की भी खाने में कई पसंदीदा चीजें हैं. तो आइए जानते हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खाने में सबसे ज्यादा क्या पसंद है?
पीएम मोदी का पसंदीदा खाना
आम लोगों के दिमाग में अक्सर यह बात आती होगी कि देश के प्रधानमंत्री के पास सभी सुख-सुविधाएं और वह भिन्न-भिन्न प्रकार का खाना खाते होंगे. हालांकि, मोदी जी को कई प्रकार का खाना परोसा जाता है, लेकिन उनका पसंदीदा खाना खिचड़ी है और उसे वह बहुत शोक से खाते हैं. इसके अलावा वह पोहा, उपमा और खाकरा भी काफी पसंद करते हैं.
स्वर्ण मंदिर के लंगर की रोटियों की नीलामी में गड़बड़ी : एसजीपीसी कर रही जांच
भारत में सिखों की आस्था का सबसे बड़ा प्रतीक है श्रीहरमंदिर साहिब - स्वर्ण मंदिर, यह वह जगह है जहां 24 घंटे लंगर चलता है और दुनिया भर के सभी धर्मों को मानने वाले लोग यहां आकर लंगर को प्रसाद के तौर पर ग्रहण करते हैं, लेकिन यहां अपनी तरह का शायद पहला ऐसा मामला सामने आया है, स्वर्ण मंदिर के लंगर की सूखी और जूठी रोटियों की नीलामी में गड़बड़ी का, जिसे लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का फ्लाइंग स्क्वायड जांच कर रहा है. आपको बता दें कि अप्रैल 2019 से दिसंबर 2022 तक सूखी व जूठी रोटियों की नीलामी में गड़बड़ी की बात सामने आई है.
बताया जाता है कि SGPC के फ्लाइंग स्क्वायड की तरफ से जब जांच शुरू की गई थी तो सूखी व जूठी रोटियों के अलावा सफाई के बाद बची सामग्री और धान आदि की बिक्री में 62 लाख रुपए की गड़बड़ी सामने आई थी, लेकिन अब ये गड़बड़ी एक करोड़ से ऊपर पहुंच गई है.
कैसे हुआ कथित घोटाला या गड़बड़ी?
दरअसल श्री हरमंदिर साहिब या स्वर्ण मंदिर के लंगर में रोजाना बड़ी मात्रा में रोटियां बच जाती हैं, जिनमें जूठी और सूखी दोनों तरह की रोटियां होती हैं, जिन्हें एक जगह स्टोर किया जाता है और इनकी बिक्री के लिए टेंडर निकाला जाता है. बताया जा रहा है कि अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलीभगत कर तय शर्तों को नजरअंदाज कर टेंडर दिए और हेराफेरी कर टेंडर की रकम में बदलाव कर भ्रष्टाचार किया.
एसजीपीसी यानी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा कि 2019 में लंगर गुरु राम दास जी में हुई प्रबंधकी बेनियमी का सच लोगों के सामने रखा जाएगा. इसकी जांच जारी है, जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कारवाई होगी. किसी भी ऐसे मामले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. लंगर में हुई प्रबंध की बेनियमी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की फ्लाइंग विभाग की टीम ने ढूंढी है और इसकी मुकम्मल जांच करवाई जा रही है.
हिंसा से कुछ नहीं होने वाला है - Rahul Gandhi
हिंसा से कुछ नहीं होने वाला है - प्रदेशवासियों से अपील है कि हमें शांति की ओर चलने की ज़रूरत है। मणिपुर को जोड़ने के लिए, अमन के लिए, मैं हर मदद करने को तैयार हूं!
हिंसा से कुछ नहीं होने वाला है - प्रदेशवासियों से अपील है कि हमें शांति की ओर चलने की ज़रूरत है।
मणिपुर को जोड़ने के लिए, अमन के लिए, मैं हर मदद करने को तैयार हूं! pic.twitter.com/Z87yvQbTRY

