देश विदेश

छत्तीसगढ़ में 6 प्रत्याशियों की जीत की हुई घोषणा

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 6 प्रत्याशियों की जीत की घोषणा चुनाव आयोग ने की है | चुनाव आयोग द्वारा घोषित जीते हुए प्रत्याशियों में राम विचार नेताम : रामानुजगंज विष्णु देव साय : कुनकुरी अमर अग्रवाल : बिलासपुर सुशांत शुक्ला : बेलतरा पुरंदर मिश्रा रायपुर उत्तर किरण देव जगदलपुर
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अब अप्रत्याशित उलट फेर : तमाम एग्जिट पोल हुए फेल

अभी तक के रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 55 सीटों पर आगे है और कांग्रेस 30 पर आगे है अब देखने वाली बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी का 2018 में 65 प्लस का नारा 2023 के विधानसभा चुनाव में सही नजर होता आ रहा है | छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बड़ा उलट फेर नजर आ रहा है तमाम एग्जिट पोल फेल नजर आ रहे हैं | 2018 के एग्जिट पॉल के समय भी छत्तीसगढ़ में एग्जिट पोल के विरुद्ध कांग्रेस की सरकार सत्ता में कायम हुई थी इस बार इस परंपरा को कायम रखते हुए एग्जिट पोलों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ में फिर से सत्ता परिवर्तन हुआ है और भारतीय जनता पार्टी की वापसी सत्ता में हो रही है | 2023 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जीत की और अग्रसर है और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगे पीछे होते नजर आ रहे हैं पाटन विधानसभा से भूपेश बघेल जीते हैं या विजय बघेल यह तो फाइनल फैसले के बाद ही पता लगेगा | रायपुर दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल अपनी सात बार की जीत के बाद आठवीं जीत की और बढ़ रहे हैं उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को काफी पीछे छोड़ दिया है | रायपुर शहर की चारों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लगातार जीत की ओर अग्रसर हैं | रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत रायपुर उत्तर से पुरंदर मिश्रा और रायपुर ग्रामीण से मोतीलाल साहू अपने कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों से आगे चल रहे हैं | कांग्रेस के मंत्री शिवकुमार डेहरिया कवासी लखमा अपने भाजपा के प्रत्याशियों से पीछे चल रहे हैं |
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल 2018 में क्या था ? और क्या आया था रिजल्ट ?

2018 में छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल क्या था और क्या आया रिजल्ट ? छत्तीसगढ़ में 2018 के एग्जिट पोल और रिजल्ट का विश्लेषण *छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल 2018* 2018 में अधिकतर एग्जिट पोल सर्वे ने रमन सिंह की अगुवाई में फिर से भाजपा सरकार बनने का अनुमान जताया था। टाइम्स नाउ- सीएनएक्स ने भाजपा को 46 सीटें, कांग्रेस को 35 सीटें, बसपा को 7 सीटें और अन्य को 2 सीटें दी थीं। न्यूज 24- पेस मीडिया के अनुमान में भाजपा के खाते में 38 सीटें, कांग्रेस को 48 सीटें, बसपा और जनता कांग्रेस को 4 सीटें और अन्य को 2 सीटें मिलनी थीं। एबीपी- सीएसडीएस ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 39 सीटें, कांग्रेस को 46 सीटें और अन्य को 05 सीटें दी थीं। आजतक- एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, नतीजों में कांग्रेस को 55-65 सीटें, भाजपा को 21-31 सीटें और अन्य को 4-8 सीटें मिलनी थीं। जन की बात एजेंसी ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 44 सीटें, कांग्रेस को 40 सीटें और अन्य को 6 सीटें दी थीं। न्यूज नेशन के अनुसार भाजपा को राज्य में 38-42 सीटें, कांग्रेस को 40-44 सीटें, जेसीसी को +4-8 सीटें और अन्य को 0-4 मिलनी थीं। *टाइम्स नाउ- सीएनएक्स* भाजपा 46 सीटें कांग्रेस 35 सीटें बसपा 7 सीटें अन्य 2 सीटें *न्यूज 24- पेस मीडिया* भाजपा 38 सीटें कांग्रेस 48 सीटें बसपा और जनता कांग्रेस 4सीटें अन्य 2 सीेटें *एबीपी- सीएसडीएस* भाजपा 39 सीटें कांग्रेस 46 सीटें अन्य 5 सीटें *आजतक- एक्सिस माय इंडिया* कांग्रेस 55-65 सीटें भाजपा 21-31 सीटें अन्य 4-8 सीटें *जन की बात एजेंसी* भाजपा 44 सीटें कांग्रेस 40 सीटें अन्य 6 सीटें *न्यूज नेशन* भाजपा 38-42 सीटें कांग्रेस 40-44 सीटें जेसीसी +4-8 सीटें अन्य 0-4 सीटें *जब चुनाव नतीजे आए तो 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 68 और भाजपा को 15 सीटें मिलीं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पांच सीटें जीते थीं और दो सीटें बसपा के खाते में गई थीं।*
और पढ़ें ...

52 यात्री रेल गाड़ियां 02 दिसम्बर,2023 से 14 दिसम्बर तक होंगी प्रभावित

*राजनांदगांव-कन्हान तीसरी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत नागपुर रेल मंडल के कन्हान स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा, इसके फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा* रायपुर – 30 नवंबर 2023 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में राजनांदगांव एवं कन्हान रेलवे स्टेशनों के मध्य तीसरी रेल लाइन का कार्य किया जा रहा है ।इस कार्य के अंतर्गत कन्हान स्टेशन में दिनांक 02 दिसम्बर,2023 से 14 दिसम्बर, 2023 तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द एवं कुछ को गंतव्य से पहले समाप्त एवं रवाना किया जाएगा, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :- *रदद होने वाली गाडियां* - 01. दिनांक 04 से 14 दिसम्बर, 2023 तक गाड़ी संख्या 08711 डोंगरगढ-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी । 02. दिनांक 04 से 14 दिसम्बर, 2023 तक गाड़ी संख्या 08713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू रद्द रहेगी । 03. दिनांक 04 से 14 दिसम्बर, 2023 तक गाड़ी संख्या 08716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी । 04. दिनांक 04 से 14 दिसम्बर, 2023 तक गाड़ी संख्या 08712 गोंदिया-डोंगरगढ मेमू रद्द रहेगी । 05. दिनांक 04 से 14 दिसम्बर, 2023 तक गाड़ी संख्या 08756 नेता जी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रामटेक मेमू रद्द रहेगी । 06. दिनांक 04 से 14 दिसम्बर, 2023 तक गाड़ी संख्या 08751 रामटेक-नेता जी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू रद्द रहेगी । 07. दिनांक 04 से 14 दिसम्बर, 2023 तक गाड़ी संख्या 08754 नेता जी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रामटेक मेमू रद्द रहेगी । 08. दिनांक 04 से 14 दिसम्बर, 2023 तक गाड़ी संख्या 08755 रामटेक-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू रद्द रहेगी । 09. दिनांक 05 से 14 दिसम्बर, 2023 तक गाड़ी संख्या 08281 नेता जी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-तिरोड़ी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 10. दिनांक 05 से 14 दिसम्बर, 2023 तक गाड़ी संख्या 08284 तिरोड़ी-तुमसर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 11. दिनांक 06 से 15 दिसम्बर, 2023 तक गाड़ी संख्या 08283 तुमसर-तिरोड़ी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 12. दिनांक 06 से 15 दिसम्बर, 2023 तक गाड़ी संख्या 08282 तिरोड़ी-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 13. दिनांक 04 से 13 दिसम्बर, 2023 तक गाड़ी संख्या 08267 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 14. दिनांक 05 से 14 दिसम्बर, 2023 तक गाड़ी संख्या 08268 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 15. दिनांक 04 से 12 दिसम्बर, 2023 तक गाड़ी संख्या 18109 टाटा नगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 16. दिनांक 06 से 14 दिसम्बर, 2023 तक गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटा नगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 17. दिनांक 08 दिसम्बर,2023 को गाड़ी संख्या 12870 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 18. दिनांक 10 दिसम्बर, 2023 को गाड़ी संख्या 12869 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 19. दिनांक 04, 05, 11,एवं 12 दिसम्बर, 2023 को गाड़ी संख्या 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 20. दिनांक 07,09,14 एवं 16 दिसम्बर, 2023 को गाड़ी संख्या 20844 भगत की कोठी- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 21. दिनांक 07 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को गाड़ी संख्या 20844 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 22. दिनांक 10 एवं 12 दिसम्बर, 2023 को गाड़ी संख्या 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 23. दिनांक 10 दिसम्बर, 2023 को गाड़ी संख्या 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 24. दिनांक 12 दिसम्बर, 2023 को गाड़ी संख्या 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 25. दिनांक 10 दिसम्बर, 2023 को गाड़ी संख्या 12145 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 26. दिनांक 12 दिसम्बर, 2023 को गाड़ी संख्या 12146 पुरी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 27. दिनांक 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को गाड़ी संख्या 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 28. दिनांक 10 एवं 11 दिसम्बर, 2023 को गाड़ी संख्या 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 29. दिनांक 10 दिसम्बर,, 2023 को गाड़ी संख्या 22620 तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 30. दिनांक 12 दिसम्बर, 2023 को गाड़ी संख्या 22619 बिलासपुर- तिरुनेलवेली एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 31. दिनांक 09 दिसंबर, 2023 को गाड़ी संख्या 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 32. दिनांक 11 दिसंबर, 2023 को गाड़ी संख्या 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 33. दिनांक 04 एवं 11 दिसंबर, 2023 को गाड़ी संख्या 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 34. दिनांक 06 एवं 13 दिसंबर, 2023 को गाड़ी संख्या 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 35. दिनांक 06 एवं 09 दिसंबर, 2023 को गाड़ी संख्या 13425 माल्दा टाउन-सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 36. दिनांक 04 एवं 11 दिसंबर, 2023 को गाड़ी संख्या 13425 सूरत-माल्दा टाउन एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 37. दिनांक 06, 08, एवं 11 दिसंबर, 2023 को गाड़ी संख्या 12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 38. दिनांक 07, 09, एवं 12 दिसंबर, 2023 को गाड़ी संख्या 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 39. दिनांक 10 दिसंबर, 2023 को गाड़ी संख्या 22847 विशाखापट्टनम-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 40. दिनांक 12 दिसंबर, 2023, 2023 को गाड़ी संख्या 22848 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 41. दिनांक 08 दिसंबर, 2023 2023 को गाड़ी संख्या 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 42. दिनांक 11 दिसंबर, 2023 को गाड़ी संख्या 12993 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 43. दिनांक 04, 07, एवं 11 दिसंबर,, 2023 को गाड़ी संख्या 20823 पुरी-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 44. दिनांक 07, 12, एवं 14 दिसंबर, 2023 को गाड़ी संख्या 20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 45. दिनांक 07, 09, 11 एवं 13 दिसंबर, 2023 को गाड़ी संख्या 11754 रीवां-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 46. दिनांक 07, 09, 12 एवं 14 दिसंबर,, 2023 को गाड़ी संख्या 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रीवां एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 47. दिनांक 08, 09, 11 एवं 12 दिसंबर,, 2023 को गाड़ी संख्या 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 48. दिनांक 10, 11, 13 एवं 14 दिसंबर, 2023 को गाड़ी संख्या 12101 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस रद्द रहेगी । *गंतव्य से पहले समाप्त की जाने वाली गाड़ियां* 1. दिनांक 05 से 13 दिसंबर, 2022 तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12105 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोंदिया एक्सप्रेस नागपुर में समाप्त होगी । 2. दिनांक 06 से 14 दिसंबर 2022 तक गोंदिया से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12106 गोंदिया-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस नागपुर से गंतव्य के लिए रवाना होगी । 3. दिनांक 04 से 12 दिसंबर 2022 तक कोपरगाँव से छूटने वाली गाड़ी संख्या 11039 कोपरगाँव-गोंदिया एक्सप्रेस नागपुर में समाप्त होगी । 4. दिनांक 06 से 14 दिसंबर 2022 तक गोंदिया से छूटने वाली गाड़ी संख्या 11040 गोंदिया-कोपरगाँव एक्सप्रेस नागपुर से गंतव्य को रवाना होगी । *पुनर्निर्धारित (विलंब से रवाना होने वाली) गाड़ियां* 1. दिनांक 06 एवं 09 दिसंबर को गाड़ी संख्या 18240 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी -कोरबा शिवनाथएक्सप्रेस नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से 2 घंटे मिनट विलंब से रवाना होगी । 2. दिनांक 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को गाड़ी संख्या 12808 हजरत निजामुद्दीन विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस निजामुद्दीन से एक घंटा 30 मिनट विलंब से रवाना होगी । 3. दिनांक 09 दिसम्बर, 2023 को गाड़ी संख्या 22893 साईं नगर शिरडी -हावड़ा एक्सप्रेस साईं नगर शिरडी से 30 मिनट विलंब से विलंब से रवाना होगी । रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है ।
और पढ़ें ...

T20 क्रिकेट मैच पर संशय की तलवार : मैच रोके जाने राज्यपाल को ज्ञापन

T 20 क्रिकेट मैच रोके जाने से संबंधित एक ज्ञापन आरटीआई एक्टिविस्ट कुणाल चोपड़ा ने राज्यपाल को दिया है| आरटीआई कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला ने अपने ज्ञापन में मांग की है की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की देखरेख का 3 करोड़ 18 लाख रुपया बकाया है जो कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ जो की एक निजी संस्था है द्वारा भुगतान नहीं किया गया है मांग की है कि 1 दिसंबर को होने वाले T20 क्रिकेट मैच को रोका जाए या फिर 3 करोड़ 18 लाख का भुगतान करवाया जाए |

कुणाल शुक्ला ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ पर आरोप लगाया है कि वह टिकटों की बात कालाबाजारी कर रहे हैं अन्य प्रदेशों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में आयोजित T20 क्रिकेट मैच की टिकटोक का दाम 4 गुना ज्यादा रखा गया है जो कि छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों के साथ अन्याय है | अब देखने वाली बात यह है कि राजभवन से कल होने वाले T20 क्रिकेट मैच को रोकने का आदेश जारी किया जाता है या फिर 3 करोड़ 18 लख रुपए का भुगतान करवाया जाता है साथ ही टिकटों के दाम में कमी करवाई जाती है या नहीं ? प्रति, महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ रायपुर, जिला रायपुर छत्तीसगढ़ विषय: 1 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाले क्रिकेट टी 20 को अनुमति नहीं दिए जाने बाबत संदर्भ: 3 करोड़ 18 लाख का बकाया बिजली बिल, तथा मैच की टिकिट ब्लैक में बेचे जाने के संदर्भ में। महोदय, यह कि दिनांक 1 दिसंबर को शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में भारत ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाना है। स्टेडियम का बिजली बिल 3 करोड़ 18 लाख रु का बकाया है। यह की छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ को स्टेडियम के रखरखाव का जिम्मा सौंपा जा चुका है जो कि एक निजी संस्था है। यह कि बरर्सी से स्टेडियम का बिजली बिल 3 करोड़ 18 लाख रु बकाया है जिसकी वसूली क्रिकेट संघ से करने के उपरांत ही मैच आयोजित किये जाने की अनुमति प्रदान की जाय। यह कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ द्वारा मैच की टिकिटों को ब्लैक में बेच कर गैरकानूनी रूप से मुनाफा कमाया जा रहा है। निवेदन है मेरे इस आवेदन पर तत्काल उचित कार्यवाही की जाय। आवेदक 30/11/23 पता कुणाल शुक्ला सी 20 शैलेंद्र नगर रायपुर 9926555050 9827151166

और पढ़ें ...

श्री गुरु नानक देव जी की जयंती 27 नवंबर को : प्रकाश पर्व धूमधाम से मनायेगा सिक्ख समाज

कार्तिक पूर्णिमा को श्री गुरु नानक देव जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है, इसे प्रकाश पर्व या गुरु पूरब के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व सिख समुदाय के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि इस दिन सिख समुदाय की स्थापना करने वाला गुरु नानक देव का जन्म हुआ था.गुरु नानक देव सिख समुदाय के पहले गुरु थे.

ऐसे में हर साल श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर गुरुद्वारे में अखंड पाठ, नगर कीर्तन आदि जैसे अनुष्ठान होते हैं. भक्त उनकी बताई गई बातों पर अमल करने का प्रण लेते हैं. जानें श्री गुरु नानक जयंती  की डेट, इतिहास और खास बातें.

श्री गुरु नानक देव जी की जयंती 2023 

श्री गुर नानक देव का जन्म साल 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था. इस साल 554वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी. पूर्णिमा तिथि 26 नवंबर 2023 को दोपहर 03.53 से शुरू होगी और अगले दिन 27 नवंबर 2023 दोपहर 02.45 तक रहेगी.

श्री गुरु नानक जी का इतिहास (Guru Nanak Ji History)

श्री गुरु नानक देव जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. उनका जन्म लाहौर से 64 किलोमीटर दूर आज के पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के तलवंडी में हुआ था. गुरु नानक देव जी की माता का नाम तृप्ता और पिता का नाम कल्याणचंद था. सिख धर्म के पहले गुरु होने के साथ-साथ उन्हें एक महान दार्शनिक, समाज सुधारक, धर्म सुधारक, सच्चा देशभक्त और योगी के रूप में आज भी याद किया जाता है. ईश्वर के प्रति श्री गुरु नानक देव जी का समर्पण काफी ज्यादा था, लोगों को उनके बचपन में ही कई तरह के चमत्कार देखने को मिले हैं. माना जाता है कि कि ईश्वर ने नानक को कुछ अलग करने के लिए प्रेरित किया था.

श्री गुरु नानक देव जी ने भारत के अलावा अफगानिस्तान, ईरान और अरब देशों में भी उपदेश दिए हैं. उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी 16 साल की उम्र में सुलक्खनी से शादी हुई. उनके दो बेटे श्रीचंद और लखमीदास हुए. गुरु पर्व का त्योहार उनके जीवन, उपलब्धियों और विरासत का सम्मान करता है.

श्री गुरु नानक देव जी की 3 बड़ी सीख

1. नाम जपना की असली पूजा - गुरु नानक देव जी के अनुसार जप से चित्त एकाग्र हो जाता है और आध्यात्मिक-मानसिक शक्ति मिलती है. मनुष्य का तेज बढ़ जाता है. ‘सोचै सोचि न होवई, जो सोची लखवार। चुपै चुपि न होवई, जे लाई रहालिवतार।’ यानी ईश्वर के प्रति आस्था सिर्फ सोचने से नहीं होती, इसलिए नाम जपे. अच्छी संगत में या एकांत में भी ईश्वर का नाम लेना असली पूजा कहलाती है.

2. किरत करो - ईमानदारी से मेहनत कर जीवन यापन करना. गुरु नानक जी न कहा था कि मेहनत के अर्जित किया धन अमीर की गुलामी से कई गुना बेहतर है.

3. वंड छको- शाब्दिक रूप से इसका अर्थ है अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान में या दूसरे की भलाई के लिए खर्च करना. सिख इसी आधार पर आय का दसवां हिस्सा साझा करते हैं, जिसे दसवंध कहते हैं. इसी से लंगर चलता है

 

 

और पढ़ें ...

गुरु नानक जयंती पर नगर कीर्तन 24 नवंबर को

सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर 24 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी स्टेशन रोड द्वारा किया जा रहा है | पांच प्यारों की अगवाई में यह विशाल नगर कीर्तन शोभायात्रा स्टेशन रोड गुरुद्वारा से तेलघानी नाका, आमापरा, राजकुमार कालेज, आमानका होते हुवे टाटीबंध गुरुद्वारा पहुंचेगी | श्री गुरु नानक देव जी की जयंती से पूर्व नगर कीर्तन शोभा यात्रा निकालने की परंपरा वर्षो पुरानी है | नगर कीर्तन शोभायात्रा के लिए समाज द्वारा सभी तैयारियां पुरी की जा चुकी है शोभायात्रा के पूरे मार्ग में स्वागत द्वार एवं तोरण लगाए जा रहे हैं | सिख समाज की स्त्री, पुरुष, बच्चे एवं गुरु नानक नाम लेवा संगत पूरे रास्ते शबद कीर्तन करते जायेंगे | सभी वर्गों, सभी धर्म के लोगों के साथ-साथ व्यापारियों द्वारा नगर कीर्तन का जगह जगह स्वागत किया जाएगा तथा प्रसाद वितरित किया जाएगा |
और पढ़ें ...

गुरु नानक जयंती कब ? जानें डेट, इसे प्रकाश पर्व या गुरु पूरब के नाम से भी जाना जाता है.

कार्तिक पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती मनाई जाती है, इसे प्रकाश पर्व या गुरु पूरब के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व सिख समुदाय के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि इस दिन सिख समुदाय की स्थापना करने वाला गुरु नानक देव का जन्म हुआ था.गुरु नानक देव सिख समुदाय के पहले गुरु थे.

ऐसे में हर साल गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारे में अखंड पाठ, नगर कीर्तन आदि जैसे अनुष्ठान होते हैं. भक्त उनकी बताई गई बातों पर अमल करने का प्रण लेते हैं. जानें गुरु नानक जयंती  की डेट, इतिहास और खास बातें.

गुरु नानक जयंती 2023 डेट (Guru Nanak Jayanti 2023 Date)

इस साल गुरु नानक जयंती 27 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी. गुर नानक देव का जन्म साल 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था. इस साल 554वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी. पूर्णिमा तिथि 26 नवंबर 2023 को दोपहर 03.53 से शुरू होगी और अगले दिन 27 नवंबर 2023 दोपहर 02.45 तक रहेगी.

गुरु नानक जी का इतिहास (Guru Nanak Ji History)

गुरु नानक जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. उनका जन्म लाहौर से 64 किलोमीटर दूर आज के पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के तलवंडी में हुआ था. गुरु नानक जी की माता का नाम तृप्ता और पिता का नाम कल्याणचंद था. सिख धर्म के पहले गुरु होने के साथ-साथ उन्हें एक महान दार्शनिक, समाज सुधारक, धर्म सुधारक, सच्चा देशभक्त और योगी के रूप में आज भी याद किया जाता है. ईश्वर के प्रति गुरु नानक का समर्पण काफी ज्यादा था, लोगों को उनके बचपन में ही कई तरह के चमत्कार देखने को मिले हैं. माना जाता है कि कि ईश्वर ने नानक को कुछ अलग करने के लिए प्रेरित किया था.

 

गुरु नानक देव जी ने भारत के अलावा अफगानिस्तान, ईरान और अरब देशों में भी उपदेश दिए हैं. उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी 16 साल की उम्र में सुलक्खनी से शादी हुई. उनके दो बेटे श्रीचंद और लखमीदास हुए. गुरु पर्व का त्योहार उनके जीवन, उपलब्धियों और विरासत का सम्मान करता है.

गुरु नानक जी की 3 बड़ी सीख (Guru Nanak Ji Lessons)

नाम जपना की असली पूजा - गुरु नानक जी के अनुसार जप से चित्त एकाग्र हो जाता है और आध्यात्मिक-मानसिक शक्ति मिलती है. मनुष्य का तेज बढ़ जाता है. ‘सोचै सोचि न होवई, जो सोची लखवार। चुपै चुपि न होवई, जे लाई रहालिवतार।’ यानी ईश्वर के प्रति आस्था सिर्फ सोचने से नहीं होती, इसलिए नाम जपे. अच्छी संगत में या एकांत में भी ईश्वर का नाम लेना असली पूजा कहलाती है.

किरत करो - ईमानदारी से मेहनत कर जीवन यापन करना. गुरु नानक जी न कहा था कि मेहनत के अर्जित किया धन अमीर की गुलामी से कई गुना बेहतर है.

वंड छको- शाब्दिक रूप से इसका अर्थ है अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान में या दूसरे की भलाई के लिए खर्च करना. सिख इसी आधार पर आय का दसवां हिस्सा साझा करते हैं, जिसे दसवंध कहते हैं. इसी से लंगर चलता है.

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब तो झीरम के सबूत जेब से निकालें - अरुण साव*

*अब तो झीरम के सबूत जेब से निकालें- अरुण साव* रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने झीरम घाटी मामले में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हुए कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब तो झीरम मामले में राजनीति छोड़कर अपनी जेब से वे सबूत निकालकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए को सौंप दें, जिन्हें वे मुख्यमंत्री रहते हुए पूरे कार्यकाल में अपनी जेब में छिपाए रहे। एक मुख्यमंत्री को इतना सामान्य ज्ञान तो होना ही चाहिए कि किसी अपराध के साक्ष्य छुपाना गंभीर अपराध होता है। भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए यह अपराध किया है। प्राकृतिक न्याय की अपेक्षा यही हो सकती है कि झीरम के सबूत छिपाने का अपराध करने वाले को भी जांच और पूछताछ के दायरे में होना चाहिए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए भूपेश बघेल ने स्वयं यह कबूल किया है कि झीरम के सबूत उनके कुर्ते की जेब में हैं। तब 5 साल मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने यह सबूत जांच एजेंसी के सुपुर्द क्यों नहीं किए? भाजपा आरंभ से स्पष्ट तौर पर यह मत प्रकट करती रही है कि झीरम मामले में कांग्रेस का चरित्र संदिग्ध है। कांग्रेस झीरम पर राजनीति कर रही है। भूपेश बघेल को जनता को यह भी बताना चाहिए कि झीरम हमले के चश्मदीद उनके कैबिनेट मंत्री ने क्यों इस मामले में न तो न्यायिक जांच आयोग के सम्मुख गवाही दी और न ही जांच एजेंसी को कोई सहयोग दिया। आखिर कांग्रेस और उसकी सरकार ने झीरम का सच सामने क्यों नहीं आने दिया, इसका जवाब छत्तीसगढ़ की जनता मांग रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि झीरम कांड के तथ्यों के मामले में कांग्रेस की रहस्यमयी चुप्पी और राजनीतिक बयानबाजी में तत्परता इसका प्रमाण है कि कांग्रेस ही इस मामले में संदिग्ध है। कांग्रेस ने झीरम मामले का राजनीतिकरण किया। सरकार चलाते हुए 5 साल तक साक्ष्य छुपाए और अंत में झीरम के दो शहीदों की विधवाओं को विधायक रहते हुए टिकट से वंचित किया। कांग्रेस कभी झीरम के शहीदों के परिवार को न्याय नहीं मिलने देना चाहती।
और पढ़ें ...

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, कहा – अब मैं चुनाव नहीं लडूंगा, सीएम पद को लेकर कही यह बात

छत्तीसगढ़ में कल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हुआ, मतदान के पहले से ही भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी सरकार बनने का दावा कर रही है। इसी बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव (Deputy CM TS Singh Deo) का एक बड़ा बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव के इस बयान के सामने आने के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

 टीएस सिंह देव ने दिया बड़ा बयान

  बता दें कि, डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि, अब मैं चुनाव नहीं लडूंगा। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसका निर्वहन करते रहूंगा। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश का सीएम कौन होगा इस सवाल के जवाब पर टीएस सिंह देव ने कहा कि, प्रदेश का अगला सीएम कौन होगा यह हाईकमान तय करेगा। इसके साथ ही डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि, प्रदेश में दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।

और पढ़ें ...

मतदान के बारे में युवक - युवतियों सहित परिवारों से अपील

आज का युवा मतदान को महत्व नहीं देता, छुट्टी का मजा जरूर लेता है परंतु मतदान करने का समय उनके पास नहीं है| कल 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है जिसमें राजधानी रायपुर न्यायधानी बिलासपुर भी शामिल है | अधिकांश युवक एवं युवतियां मतदान करने की बजाय मॉल में घूमते नजर आएंगे सिनेमा देखे नजर आएंगे और बाग बगीचों में इनकी भीड़ एंजॉय करती नजर आएगी | मतदान के लिए मिली छुट्टी उनके लिए एंजॉय का पिकनिक का मौका बन जाती है | सीजी 24 न्यूज़ की अपील है कि आप इंजॉय अवश्य करें छुट्टी का आनंद जरूर लें परिवार के साथ घूमने जरूर जाएं अपने फ्रेंड के साथ छुट्टी का आनंद जरूर ले परंतु यह सब करने से पहले मतदान जरूर करें |
और पढ़ें ...

गरंटियों पर अनुराग ठाकुर भूपेश बघेल पर भड़के : लगाए कई आरोप

राजधानी रायपुर में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की पत्रकार वार्ता झूठे वादे जूठे इरादे कांग्रेस के नही नेक इरादे बहुत हुआ सट्टे का खेल बाय-बाय भूपेश बघेल ₹500 महिलाओं को देंगे नहीं दिया गारंटी फेल कांग्रेस फेल अभिषेक परिवार को गैस सिलेंडर मुफ्त देंगे नहीं दिए, घर-घर शराब पहुंचाई, बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही नहीं दे पाए, पीएससी घोटाला किया, प्रत्येक ग्रामीण भूमि परिवारों को जमीन घर देंगे नहीं दिया, गोटन घोटाला हुआ गौ माता को शराब कांग्रेस साफ़, महादेव घोटाला, रोजगार देने की बात की लेकिन नहीं मिला रोजगार, पुराना बकाया देने की बात कही लेकिन नहीं दिया | पहला राज्य नहीं जिसमें कांग्रेस झूठे वादे किया नहीं हिमाचल प्रदेश से आता हूं दोनों भाई-बहन वहां भी झूठे वादे करके गए अब वहां मुंह दिखाने लायक नहीं है रोजगार देने की बात की थी 1000 लोग कभी रोजगार नहीं दिया हिमाचल प्रदेश में 8 ऐसी गारंटी किया लोगों को भरोसा दिलाया लेकिन लोगों कोठागा और अपनी गारंटी ऊपर फेल हुए
और पढ़ें ...

भाजपा का आना और 30 टका वाले कक्का का जाना तय - मोदी*

*भाजपा का आना और 30 टका वाले कक्का का जाना तय - मोदी* महासमुंद/ रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महासमुंद में विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार का आना और 30 टका वाले कक्का का जाना तय है। कांग्रेस ने ढाई ढाई साल का एग्रीमेंट किया था। भूपेश बघेल ने लूट के पैसों से आलाकमान से सौदा कर ढाई साल और खरीद लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भूपेश बघेल के नाते रिश्तेदार ने सुपर सीएम बनकर छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया। छत्तीसगढ़ के लोग ऐसे भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाएंगे। *गरीबों का आवास छीन लिया* प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब विरोधी कांग्रेस सरकार ने गरीबों का पक्का मकान छीन लिया। भाजपा ने देश के गरीबों को 4 करोड़ मकान दिए। कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के गरीबों को मकान नहीं मिलने दिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचारी अफ़सर जेल में बंद हैं और उन्हें जमानत तक नहीं मिल रही है। ये सिर्फ भ्रष्टाचार का मामला नहीं है। बहुत बड़ा अपराध है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां मौजूद लोगों से कहना चाहूंगा कि 508 करोड़ टाइप कीजिए महादेव सट्टा एप दिख जाएगा।पूरी दुनिया आज जान चुकी हैं। इन्होंने छत्तीसगढ़ को बदनाम कर दिया। 17 तारीख को कमल फूल पर बटन दबाकर भाजपा की सरकार बनाएं और भ्रष्टाचारियों की सरकार को उखाड़ कर फेंक दें। आप सभी को भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का न्यौता देने आया हूं। *युवाओं के भविष्य से खिलवाड़* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पीएससी में घोटाला करके युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। अगर कांग्रेस को रोका नहीं गया तो इनके हौसले और बढ़ जायेंगे। पीएससी को कांग्रेस का अड्डा बना देंगे। लोग कहने लगे हैं कि इन्होंने छत्तीसगढ़ से लूटकर दिल्ली में अपने आकाओं को भेजा है। *कांग्रेस ने सबको ठगा* प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सभी को ठगा है। ओबीसी समाज को कभी भी सैवैधानिक दर्जा नहीं दिया। आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ सेवाओं का बुरा हाल था। भाजपा ने पोषण आहार अभियान चलाया और राशन, चना मुफ्त में दे रहे हैं। *भूपेश का हारना तय* प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद चुनाव हार रहे हैं। पहले चरण के मतदान में कांग्रेस का जाना तय हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ बनाया है, भाजपा ही संवारेगी। केंद्र की योजनाओं को कांग्रेस की सरकार ने रोका और छत्तीसगढ़ की जनता को केंद्र की योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिलने दिया। उन्होंने कहा कि देश में कोई भी गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा। राज्य की जनता को भाजपा ने जो गारंटी दी है वो पूरी होगी। ये मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकल फॉर वोकल का असर दिखा। लोग आज स्थानीय दुकानदारों से सामान खरीद रहे हैं। गांव , राज्य और देश का पैसा देश में ही रह रहा है।कांग्रेस के एक भी नेता ने इस बारे में एक शब्द भी नहीं कहा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा साथ दीजिए। मैं छत्तीसगढ़ को ऊंचाइयों पर ले जाना चाहता हूं। घर घर जाकर मेरा प्रणाम, जोहार और राम राम कहना। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, रायपुर सांसद सुनील सोनी, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व मंत्री एवं भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर, भाजपा खल्लारी प्रत्याशी अलका चंद्राकर, सरायपाली प्रत्याशी सरला कोसरिया, बसना प्रत्याशी संपत अग्रवाल एवं महासमुंद प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिन्हा, आरंग प्रत्याशी खुशवंत साहेब, राजिम प्रत्याशी रोहित साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा, पूनम चंद्राकर सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच संचालन जिला अध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने किया।
और पढ़ें ...

रमन सिंह की खुद की सीट नहीं बच रही, फेंकना है तो और ज्यादा फेक लेते : भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सिंह को लेकर कहीं यह बात कही यह बात पहले चरण में 14 सीट जीतने की रमन सिंह के वादा को लेकर कहां* फेंकना है तो ज्यादा फेक लेते हैं उसकी खुद की सीट नहीं बच रही है पिछले समय हम 17 सीट जीते थे इस समय उसे भी ज्यादा जीतेंगे शांतिपूर्वक मतदान हो रहे हैं हमने ऋण माफी किया है, हमने फिर से घोषणा किया है ₹3200 आन और 200 यूनिट बिजली घोषणा से लोग प्रभावित है इसीलिए मतदान का प्रतिशत भी बढ़ेगा फर्स्ट टाइम वोटर भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे | *हमारी सीट 18 या 19 धोखे से बीजेपी की एक आध सीट आ सकती है * *15 साल मौका मिला था आदिवासियों की जमीन छीनकर उद्योगपतियों को दे दिया* आदिवासियों को नक्सली बताकर जेल के अंदर ठूस दिया, एनकाउंटर कर मार दिए , यह बात आदिवासी भूल नहीं है | हमारे कार्यकाल में आदिवासी निश्चित होकर विचरण कर रहे हैं, नक्सली सिमट गए हैं, इनके राज में नक्सलियों का राज था अब बस्तर शांति की ओर लौट रहा है | *नक्सली हमले को लेकर कहां* पहले ज्यादा हमले होते थे अभी कम हुआ है या भी नहीं होना चाहिए | *अंदरूनी इलाकों में पहली बार मतदान केंद्र को लेकर कहां* निर्वाचन आयोग में अंदरूनी क्षेत्र में मतदान केंद्र बनाया है सबसे बड़ा प्रमाण है कि हमने बस्तर में शांति बहाली की | *उद्धव ठाकरे के बीजेपी पर तंज को लेकर कहां* जो भजापा में शामिल होते , मोदी वाशिंग पाउडर से धुलने के बाद सब दाग साफ हो जाते हैं *रमन सिंह के भूपेश बघेल पर इस्तीफा की मांग पर कहां* जो पैसे पड़े हैं ,वह रमन सिंह के साथ फोटो है ,जो गाड़ी है वह भाजपा नेता के हैं परसों तक कोई नहीं जानता था, शुभम वह अचानक महादेव का मालिक बन गया उसके पहले ईडी उसे अधिकारी बता रहे थे, ऐसा मालिक है जो अपने नौकर की शादी में ढाई सौ करोड रुपए खर्च करता हैं, रमन सिंह के कार्यकाल में दो अधिकारी थे वह ऐसे ही स्टोरी बनाते थे, यह पूरा प्लांटेड है बीजेपी हार मान चुकी है आखिरी दांव है | *रमन सिंह का ही पैसा तो नहीं है* जिसके पास इतना पैसा होता है वह कोटे का चावल नहीं खाता ऐसा तो नहीं की रमन सिंह का पैसा है, जांच करना चाहिए, ईडी ने अभी तक जांच क्यों नहीं की , वह पैसा किसका है, बिलासपुर में ईडी के छापे पर कहा, जो चंदा नहीं दिए होंगे तो बिलासपुर में फिर छापा मारे हैं | विधानसभा के बाद ईडी ब्रेक लेगी उसके बाद फिर से आएंगे |
और पढ़ें ...

महादेव ऐप: रायपुर पुलिस ने जारी किया कार्यवाही का पत्र

महादेव बेटिंग ऐप्प पर कार्यवाही करते हुए वर्ष 2022 में Google को correspondence किया गया था कि playstore से Mahadev Book App को हटाया जाये, जिसके पश्चात् playstore से यह App हट गया था। दुबई से ऑपरेट कर रहे महादेव ऐप्प के मुख्य दोनों संचालकों, सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को रायपुर पुलिस ने अपने यहाँ दर्ज प्रकरण में आरोपी बनाया और जून महीने में ही इन दोनों आरोपियों के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर भी रायपुर पुलिस द्वारा जारी करवाया गया है। महादेव ऐप्प के विरुद्ध रायपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की गई है। महादेव ऐप के विरुद्ध रायपुर पुलिस ने 36 FIRs की हैं। रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के अलावा कटनी, अनूपपुर, विशाखापटनम, उड़ीसा, दिल्ली, गोवा, महाराष्ट्र इत्यादि प्रदेशों/शहरों में भी रेड कार्यवाही करते हुए वहाँ के पैनल ऑपरेटर्स को भी पकड़ा है। 235 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। सैकड़ों मोबाइल लैपटॉप जप्त किए हैं, 500 से अधिक एकाउंट्स फ्रीज़ कराये हैं।
और पढ़ें ...

राजधानी की पुलिस ने महादेव ऐप के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई का दिया ब्यौरा, 36 FIR, 235 आरोपी गिरफ्तार, सौरभ चंद्राकर-रवि उप्पल प्रमुख आरोपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान ED की महादेव सट्टे के खिलाफ की गई कार्रवाई, सूत्रधार के बयान और भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बीच अब छत्तीसगढ़ की पुलिस ने भी अपना पक्ष रखा है। राजधानी की पुलिस ने इस संबंध में प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है कि महादेव एप्प के विरुद्ध रायपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की गई है। महादेव ऐप संचालित करने वालों के विरुद्ध रायपुर पुलिस ने 36 FIRs की हैं। रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के अलावा कटनी, अनूपपुर, विशाखापटनम, उड़ीसा, दिल्ली, गोवा, महाराष्ट्र इत्यादि प्रदेशों/शहरों में भी रेड कार्यवाही करते हुए वहां के पैनल ऑपरेटर्स को भी पकड़ा है। इन मामलों में 235 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है।

पुलिस ने बताया है कि सट्टा एप्प के खिलाफ दर्ज मामलों में सैकड़ों मोबाइल लैपटॉप जप्त किए हैं, 500 से अधिक एकाउंट्स फ्रीज़ कराये गए हैं।

महादेव एप्प के ऑपरटरों के खिलाफ लुक आउट नोटिस

इस दौरान दुबई से ऑपरेट कर रहे महादेव ऐप्प के मुख्य दोनों संचालकों, सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को रायपुर पुलिस ने अपने यहां दर्ज प्रकरण में आरोपी बनाया और जून महीने में ही इन दोनों आरोपियों के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर भी रायपुर पुलिस द्वारा जारी करवा दिया गया है।

PLAY STORE से एप्प को हटवाया

पुलिस द्वारा लगभग साल भर पहले Google से पत्राचार किया गया, और कहा गया कि playstore से Mahadev Book App को हटाया जाये, जिसके बाद playstore से यह App हटा दिया गया।

और पढ़ें ...

*महादेव एप्प में कांग्रेस का नया खुलासाः बृजमोहन अग्रवाल की गाड़ी से ईडी ने रकम जप्त किया*

*महादेव एप्प में कांग्रेस का नया खुलासाः बृजमोहन अग्रवाल की गाड़ी से ईडी ने रकम जप्त किया* *भाजपा कार्यकर्ता के बयान, भाजपा नेता की गाड़ी, भाजपा की पीसी में वीडियो जारी मिला जुला षड़यंत्र* *ईडी ही भाजपा है और भाजपा ही ईडी है* राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईडी ही भाजपा है और भाजपा ही ईडी है। भाजपा की केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेता तथा ईडी ने मिलकर छत्तीसगढ़ के चुनावों से जनता का ध्यान भटकाने प्रदेश के मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का षड़यंत्र रचा है। भाजपा के कार्यकर्ता के बयान पर ईडी आरोप लगाती है भाजपा नेता के भाई की गाड़ी से कैश जप्त होता है, भाजपा अपने दफ्तर से वीडियो जारी करती है यह रिश्ता क्या कहलाता है? *क्रोनोलॉजी समझिये* ईडी एक ड्राइवर (कैश कुरियर) को पकड़ती है उसके बयान के आधार पर प्रेस नोट जारी करके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर महादेव एप्प से 508 करोड़ रू. लेने का आरोप लगाती है। फिर इसी के संदर्भ में ईडी महादेव एप्प के एक कर्मचारी शुभम सोनी का एक सपोर्टिंग मेल का हवाला देकर इस आरोप की पुष्टि करवाती है। दूसरे दिन भाजपा के कार्यालय से एक वीडियो जारी होता है जिसमें एक शुभम सोनी नाम का व्यक्ति खुद को महादेव एप्प का मालिक घोषित करता है तथा अभी तक महादेव एप्प के चर्चित मालिक सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल को कर्मचारी बताता है। *सवाल यह खड़ा होता है-* शुभम सोनी के इस वीडियो को भारतीय जनता पार्टी ने क्यों रिलीज किया? भाजपा के पास कहां से आया? यदि यह वीडियो शुभम सोनी ने भाजपा को भेजा है तो उसने भाजपा को ही क्यों भेजा, इनके क्या संबंध है? ईडी इसकी जांच करें भाजपा के पास यह कहां से आया? ऽ अगर ईडी के पास साक्ष्य आया तो एजेंसी को उसकी पुष्टि करना चाहिये या उसकी जांच किये बिना सार्वजनिक करके किसी की छवि खराब करने का प्रयास करना चाहिये। ऽ ईडी ने ड्राइवर असीम दास के बयान की बिना जांच किये मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के उद्देश्य से प्रेस नोट जारी किया यह सब इसलिये किया गया ताकि चुनाव में बुरी तरह पराजित हो रही भाजपा की मदद की जा सके। जबकि प्रेस नोट में ही लिखा है कि ‘‘अभी जांच होनी है।’’ ऽ एक सटोरिया वीडियो बना कर कुछ भी बोल देगा भाजपा, ईडी उसको प्रचारित कर रही है यह इनकी नीयत को बताती है। ऽ यह सारी साजिश चुनाव के मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकाया जा सके। ऽ ईडी महीनों से ‘महादेव एप्प’ की जांच कर रही है। वह दो दिन पहले तक शुभम सोनी को मैनेजर बता रही थी जबकि सोनी खुद को मालिक बता रहा है। तो सच क्या है? ऽ ईडी के वकील सौरभ पांडे ने एक टीवी चैनल से कहा है कि कूरियर दुबई से सीधे पैसे लेकर आया तो सवाल है कि दुबई में भारतीय मुद्रा कैसे हासिल हुई? दूसरा अगर वह दुबई से लेकर आया है तो रास्ते में कहीं जांच क्यों नहीं हुई? छत्तीसगढ़ में जगह-जगह जांच हो रही है। वह किस रास्ते से आया और रास्ते में उसे पकड़ा क्यों नहीं गया? ऽ एक समाचार वेबसाइट ने पड़ोसियों के बयान के आधार पर विस्तार से बताया है कैसे एक सूने घर में कुछ लोग पैसा रखकर गए। ये कुछ लोग कौन थे? *भाजपा नेता की इनोवा से कैश जप्त हुआ* ईडी ने एक काले कलर की इनोवा कार से भी कैश जप्त किया था जो होटल के बेसमेंट में खड़ी थी। इस ब्लैक कार का नंबर CG 12 AR 6300 है इसका रजिस्ट्रेशन कोरबा जिले का है। आरटीओ में यह कार सनफ्लावर हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड (बृजमोहन अग्रवाल) के नाम पर रजिस्टर्ड है, (इस कंपनी के मालिक बृजमोहन अग्रवाल है जो बिलासपुर के पूर्व विधायक और भाजपा शासन में मंत्री रहे अमर अग्रवाल के भाई है। बृजमोहन अग्रवाल बिलासपुर में बिल्डर है।) ईडी ने एक काले कलर की इनोवा कार से कैश जप्त किया था जो होटल के बेसमेंट में खड़ी थी। लेकिन अभी तक इस गाड़ी की डिटेल ईडी ने नहीं दी है। सूत्रों से जानकारी मिली है यह गाड़ी एक बड़े बिल्डर की है जो बीजेपी नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कोरबा जिले का है। अब सवाल उठ रहे है कि आखिर बीजेपी नेता के रिश्तेदार बिल्डर की कार से जप्त कैश किसके लिए लाया गया था और इस रकम को कहां और किसे बांटा जाना था? लेकिन इस पूरे मामले में ईडी ने कार ड्राइवर असीम को आरोपी बना लिया पर कार मालिक से मामले में अभी तक कोई पूछताछ नहीं हुई है। सवाल यह भी है कि बिना मालिक के जानकारी के इतनी बड़ी रकम ड्राइवर कैसे ला सकता है? आखिर कार मालिक की इस मामले में क्या भूमिका है? कार का असली मालिक कौन है? भाजपा के कार्यकर्ता असीम दास से रकम जप्त होती है, और भाजपा नेता के रिश्तेदार की गाड़ी से पैसा जप्त होता है, आरोप कांग्रेस पर लगाया जाता है, सीधा मतलब यह सब चुनावी साजिश है। वरिष्ठ प्रवक्ता आर.पी. सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेंद्र वर्मा, महेंद्र छाबड़ा, अजय साहू, प्रवक्ता अजय गंगवानी, मणि वैष्णव उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

कांग्रेस के भरोसे के घोषणा पत्र में कौन हुआ वंचित ? किसे मिला फायदा ?

भरोसे के घोषणा पत्र में घरेलू महिलाओं के साथ साथ कामकाजी महिलाओं के लिए कोई योजना नहीं स्व सहायता समूह की महिलाओं का किया गया कर्ज माफ कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करते हुए छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कांग्रेस के भरोसे का घोषणा पत्र जारी किया जिसमें कहा गया की वादा है फिर निभाएंगे 20 वादों के साथ कांग्रेस छत्तीसगढ़ में दोबारा सरकार बनाने का दावा कर रही है जिसमें पहले नंबर पर किसानों को रखा गया है 1. घोषणा पत्र के अनुसार किसानों का इस बार भी कर्ज माफ किया जाएगा 2.कांग्रेस की घोषणा पत्र के अनुसार सरकार अब धान 3200 रूपये प्रति क्विंटल में खरीदेगी 3. किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी 4. दोबारा सरकार बनने पर प्रदेश में सभी को 200 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी 5. घोषणा पत्र के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेज में क से ग तक निशुल्क शिक्षा का प्रावधान रखा गया है 6. प्रदेश में कांग्रेस की फिर से सरकार बनने पर महतारी न्याय योजना के तहत प्रत्येक गैस सिलेंडर की रिफिलिंग पर₹500 की सब्सिडी दी जाएगी 7. तेंदूपत्ता संग्रह को को प्रति मानक बोरा 4000 की जगह अब ₹6000 मिलेंगे और सालाना ₹4000 का बोनस अतिरिक्त दिया जाएगा 8. कांग्रेस ने अपने भरोसे के घोषणा पत्र में यह ऐलान किया है की 17 लाख गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाएगा 9. भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत आने वाले सभी हितग्राहियों को मिलने वाली ₹7000 प्रतिवर्ष की राशि को बढ़ाकर ₹10000 किया जाएगा 10. गरीब परिवारों को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज की सुविधा का प्रावधान रखा गया है और गरीबी रेखा से ऊपर के लोगों को अब 50 हजार रुपए की जगह 5 लाख रूपए तक निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी 11. प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को अब स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड किया जाएगा 12. घोषणा पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में छत्तीसगढ़ के निवासियों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी 13. भरोसे की घोषणा पत्र में फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही महिला स्वास्थ सहायता समूहों तथा महिलाओं द्वारा सक्षम योजना अंतर्गत लिए गए ऋण माफ किए जाएंगे 14. अगली बार कांग्रेस की सरकार बनते ही घोषणा पत्र के अनुसार तीव्र को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा 15. जिसकी जितनी आबादी उसका उतना हक को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र के अनुसार प्रदेश में जातिगत जनगणना करवाने का वादा कांग्रेस ने किया है 16. छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवसाय से जुड़े 66 हजार से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ के बकाया मोटरयान कर शास्त्री और ब्याज के कर्ज माफ किए जाएंगे 17. युवाओं को उद्योग व्यवसाय के लिए ऋण पर 40% की जगह अब 50% सब्सिडी के साथ रन की सुविधा दी जाएगी 18. प्रदेश में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनते ही आगामी वर्षों में 709 ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना करने की घोषणा की गई है | 19. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लघु वन उपज की एसपी पर अतिरिक्त ₹10 किलो देने का ऐलान किया है | 20. कांग्रेस ने इस बार के अपने भरोसे के घोषणा पत्र में एक विशेष घोषणा की है जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनते ही शहरी निकाय क्षेत्रों में अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध सरकार की ओर से किया जाएगा इस प्रकार छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 के चुनाव में कांग्रेस द्वारा जारी भरोसे के घोषणा पत्र में 20 घोषणाओं का उल्लेख किया गया है | कांग्रेस के आज जारी इस चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए किसी भी तरह की कोई भी योजना का उल्लेख नहीं है चाहे वह कामकाजी महिला हो या घरेलू महिला स्कूल की छात्राएं हो या कॉलेज जाने वाली युवतियां , इसके साथ ही मध्यम वर्ग की परिवारों को बिजली में छठ के अलावा किसी तरह का शासन की योजनाओं का इस घोषणा पत्र में कोई उल्लेख नहीं है देखने वाली बात यह है कि मध्यम वर्ग की परिवार ही नियमानुसार शासन को राजस्व देने में सबसे आगे रहता है और इस माध्यम वर्गी परिवार के लिए कभी भी कोई भी पार्टी उनके हित के लिए कोई योजना की घोषणा नहीं करती ?
और पढ़ें ...

कांग्रेस के भरोसे के घोषणा पत्र में कौन हुआ वंचित ?

भरोसे के घोषणा पत्र में घरेलू महिलाओं के साथ साथ कामकाजी महिलाओं के लिए कोई योजना नहीं स्व सहायता समूह की महिलाओं का किया गया कर्ज माफ कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करते हुए छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कांग्रेस के भरोसे का घोषणा पत्र जारी किया जिसमें कहा गया की वादा है फिर निभाएंगे 20 वादों के साथ कांग्रेस छत्तीसगढ़ में दोबारा सरकार बनाने का दावा कर रही है जिसमें पहले नंबर पर किसानों को रखा गया है 1. घोषणा पत्र के अनुसार किसानों का इस बार भी कर्ज माफ किया जाएगा 2.कांग्रेस की घोषणा पत्र के अनुसार सरकार अब धान 3200 रूपये प्रति क्विंटल में खरीदेगी 3. किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी 4. दोबारा सरकार बनने पर प्रदेश में सभी को 200 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी 5. घोषणा पत्र के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेज में क से ग तक निशुल्क शिक्षा का प्रावधान रखा गया है 6. प्रदेश में कांग्रेस की फिर से सरकार बनने पर महतारी न्याय योजना के तहत प्रत्येक गैस सिलेंडर की रिफिलिंग पर₹500 की सब्सिडी दी जाएगी 7. तेंदूपत्ता संग्रह को को प्रति मानक बोरा 4000 की जगह अब ₹6000 मिलेंगे और सालाना ₹4000 का बोनस अतिरिक्त दिया जाएगा 8. कांग्रेस ने अपने भरोसे के घोषणा पत्र में यह ऐलान किया है की 17 लाख गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाएगा 9. भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत आने वाले सभी हितग्राहियों को मिलने वाली ₹7000 प्रतिवर्ष की राशि को बढ़ाकर ₹10000 किया जाएगा 10. गरीब परिवारों को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज की सुविधा का प्रावधान रखा गया है और गरीबी रेखा से ऊपर के लोगों को अब 50 हजार रुपए की जगह 5 लाख रूपए तक निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी 11. प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को अब स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड किया जाएगा 12. घोषणा पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में छत्तीसगढ़ के निवासियों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी 13. भरोसे की घोषणा पत्र में फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही महिला स्वास्थ सहायता समूहों तथा महिलाओं द्वारा सक्षम योजना अंतर्गत लिए गए ऋण माफ किए जाएंगे 14. अगली बार कांग्रेस की सरकार बनते ही घोषणा पत्र के अनुसार तीव्र को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा 15. जिसकी जितनी आबादी उसका उतना हक को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र के अनुसार प्रदेश में जातिगत जनगणना करवाने का वादा कांग्रेस ने किया है 16. छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवसाय से जुड़े 66 हजार से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ के बकाया मोटरयान कर शास्त्री और ब्याज के कर्ज माफ किए जाएंगे 17. युवाओं को उद्योग व्यवसाय के लिए ऋण पर 40% की जगह अब 50% सब्सिडी के साथ रन की सुविधा दी जाएगी 18. प्रदेश में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनते ही आगामी वर्षों में 709 ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना करने की घोषणा की गई है | 19. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लघु वन उपज की एसपी पर अतिरिक्त ₹10 किलो देने का ऐलान किया है | 20. कांग्रेस ने इस बार के अपने भरोसे के घोषणा पत्र में एक विशेष घोषणा की है जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनते ही शहरी निकाय क्षेत्रों में अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध सरकार की ओर से किया जाएगा इस प्रकार छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 के चुनाव में कांग्रेस द्वारा जारी भरोसे के घोषणा पत्र में 20 घोषणाओं का उल्लेख किया गया है | कांग्रेस के आज जारी इस चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए किसी भी तरह की कोई भी योजना का उल्लेख नहीं है चाहे वह कामकाजी महिला हो या घरेलू महिला स्कूल की छात्राएं हो या कॉलेज जाने वाली युवतियां , इसके साथ ही मध्यम वर्ग की परिवारों को बिजली में छठ के अलावा किसी तरह का शासन की योजनाओं का इस घोषणा पत्र में कोई उल्लेख नहीं है देखने वाली बात यह है कि मध्यम वर्ग की परिवार ही नियमानुसार शासन को राजस्व देने में सबसे आगे रहता है और इस माध्यम वर्गी परिवार के लिए कभी भी कोई भी पार्टी उनके हित के लिए कोई योजना की घोषणा नहीं करती ?
और पढ़ें ...

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ का घोषणा पत्र किया लॉन्च

भरोसे का घोषणा पत्र के नाम से प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने रायपुर के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से घोषणा पत्र का अनावरण किया | भूमिहीनों को 10 हजार रुपए देगी कांग्रेस सरकार धान का समर्थन मूल्य 3200 सौ बिजली बिल 200 यूनिट तक फ्री गैस सिलेंडर पर 500 सौ रुपए की सब्सिडी देगी कांग्रेस सरकार 17 लाख 50 हजार लोगों को आवास उपलब्ध करवाए जायेंगे 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज गरीबों को और 5 लाख रुपए तक का इलाज APL राशन कार्ड धारी लोगों को
और पढ़ें ...

भाजपाई शास्त्रों से बाहर जाकर काम कर रहे : भूपेश बघेल

रायपुर ब्रेकिंग, भाजपा के तीन दिवाली वाले बयान पर सीएम ने कसा तंज कहा- ये तो पांचवा कुंभ भी शुरू किए थे, हमारे धर्म ग्रंथो में चार ही कुंभ के उल्लेख हैं, दीपावली एक ही होता है जो हमारे शास्त्रों में लिखा है, ये शास्त्रों से बाहर जाकर काम कर रहे, यह दिवाली नहीं मनाएंगे यह दिवालियापन है, छत्तीसगढ़ के लिए कुछ नहीं किया केवल एक ही टारगेट है भूपेश बघेल को गाली दो, बूथ के कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री तक एक सूत्री कार्यक्रम, भूपेश बघेल को गाली दो,
और पढ़ें ...

ED की कार्यवाही : भूपेश आए गुस्से में कहा PM का लेन देन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान जो मैं बोलता था वही हो गया यहाँ लोग सीधा लड़ाई नहीं लड़ सकते वह ईडी और आईटी के माध्यम से चुनाव लड़ रहे हैं कल जैसे घोषणा पत्र जारी हुआ, एक घोषणा पत्र हिंदी में था जो भाजपा के लेटर हेड में था दूसरा शाम को जारी हुआ जो अंग्रेजी में था और ईडी के लेटर हेड में था ,दो घोषणाएं हुई अभी प्रधानमंत्री का दुबई के लोगों से क्या संबंध है मैं पूछना चाहता हूं ,क्यों लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई गिरफ्तारी करने की जिम्मेदारी भारत सरकार की है क्यों गिरफ्तारी नहीं हुई ,क्यों महादेव एप्प बंद नहीं हुआ बंद करने की जिम्मेदारी भारत सरकार की मैं प्रधानमंत्री से पूछता हूं कि क्या आपकी क्या डील हुई है आपके लोगों के साथ क्या डील हुई ,अगर डील नहीं हुई है तो बंद क्यों नहीं करते तभी मेल करते हैं मेल की विश्वशनियता क्या है कोई भी किसी के नाम पर मेल कर देते है मेल में कोई कहता है कि 500 करोड़ दिए हैं , आपने जांच किया बिना जांच के आरोप लगा दिए अमित शाह के शब्द में क्रोनोलॉजी समझी प्रधानमंत्री गृह मंत्री आते हैं उससे पहले ईडी आती है,फिर होटल में पकड़े जाते हैं निर्वाचन आयोग क्या कर रहे हैं ईडी यहां घूम रहे हैं , कैसे पैसे होटल तक पहुंच गए इसका मतलब आपका निकम्मापन है आपने छुपाया और पकड़ ली और कहां बघेल जी को देना बघेल तो बहुत सारे हैं कौन से बघेल मेल आपके पास आ जाता है मतलब आपसी संबंध है संपर्क है ,संपर्क है तो गिरफ्तार क्यों नहीं करते वह सोनी है ,सौरभ चंद्राकर है इसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही महादेव एप्प बंद क्यों नहीं हो रहा है ,लगातार चल रहा है मतलब आपका संबंध है *प्रधानमंत्री का लेनदेन हुआ है इसलिए कार्यवाही नहीं हुई* *भाजपा लड़ नहीं रही है केंद्र जांच एजेंसी लड़ाई लड़ रही है* निर्वाचन आयोग को ध्यान देना चाहिए कि जो बड़ी-बड़ी सन्दूक आ रही है स्पेशल प्लेन से उसकी जांच क्यों नहीं हो रही जब साधारण आदमी की जांच हो रही है इसकी जांच क्यों नहीं होनी चाहिए, पिछले चुनाव में एंबुलेंस रायपुर से कवर्धा की ओर जाती थी बड़े शहर से छोटे शहर जबकि होता यह है कि गांव कस्बे छोटे शहर से राजधानी की ओर आते हैं यहां रायपुर से कवर्धा जा रही है एंबुलेंस जैसी चीज जिसमें लोगों की जान बचाई जाती है सारे वहां उन्हें रास्ता देते हैं उसका भी दुरुपयोग किए हैं *उस बक्से में सेंट्रल सीआरपीएफ आ रही है अपना संसाधन क्यों नहीं भेज सकते जांच करने की मांग की है हमने* *आपके नाम क्यों आया इस पर कहा* इसका मतलब मुझे बदनाम कर रहे भाजपा डरी हुई है जिसके कारण आरोप लगाकर बदनाम करना चाहते हैं *स्मृति ईरानी के हवाला वाले बयान पर कहा* वह भाजपा का काम है वह खुलेआम करती है कोई शर्म हया नहीं है आप हेमंत विश्व शर्मा पर आरोप लगाते थे ,अजीत पवार पर आरोप लगाते थे और जांच भी करवाते हैं *जांच करने के बाद आपके पार्टी में आ जाते हैं तो सारे मोदी वाशिंग पाउडर से धुल जाते हैं और साफ सुथरा हो जाते हैं, सारे दाग धुल जाते हैं*
और पढ़ें ...

मोदी का भूपेश पर तंज : तीस टका कक्का आपका काम पक्का, बताओं कक्का कहां गया प्लांट मक्का

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बड़ा एलान, भाजपा करेगी तेंदूपत्ता बेचने वालों की बेहतर व्यवस्था, देगी पारिश्रमिक एवं बोनस* *0 छत्तीसगढ़ को लूटने वाले बच नहीं पाएंगे यह मोदी की गारंटी है* *किसानों को धान का पैसा हम देते है और कांग्रेस झूठ बोलती है कि पैसा वह देती है* *0 छत्तीसगढ़ में जिसके पास मकान नहीं है उन सबको मकान मिलेगा* * तीस टका कक्का आपका काम पक्का, बताओं कक्का कहां गया प्लांट मक्का* रायपुर/कांकेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर बस्तर कांकेर की धरती से कांग्रेस की सभी गारंटियों को ध्वस्त करते हुए यह गारंटी दी कि जिन्होंने छत्तीसगढ़ को लूटा है वे कितने भी ताकतवर क्यों न हों, बच नहीं पाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन रही है। मैं भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण का न्यौता देने आया हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी योद्धाओं को नमन करते हुए स्थानीय भाषा में जनता का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि परिवर्तन की आंधी चल रही है। भाजपा की संकल्प रैली में शामिल होने का मुझे सौभाग्य मिला है। भाजपा का संकल्प छत्तीसगढ़ को देश के शीर्ष राज्यों में लाने का है। कांग्रेस और विकास में 36 का आंकड़ा है। जहां कांग्रेस रहेगी, वहां विकास नहीं रह सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने नारा देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने भरी हुंकार, अबकी बार भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि कल ही छत्तीसगढ़ ने अपना स्थापना दिवस मनाया। छत्तीसगढ़ के लोगों और भाजपा ने साथ मिलकर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। जब तक दिल्ली में कांग्रेस की सरकार रही, यहां की भाजपा सरकार से दुश्मनी निकालती रही। छत्तीसगढ़ 25 साल का होने वाला है। परिवार में बेटे बेटियों के जीवन में भी यह 25 साल बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह चुनाव सिर्फ विधायक मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है। आपके भविष्य, आपके बच्चों के भविष्य, का फैसला करने वाला चुनाव है। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 5 वर्षों में कांग्रेस नेताओं का विकास हुआ है। कांग्रेस के नेताओं के बच्चों और रिश्तेदारों को ही फायदा हुआ है। बस्तर के गरीब दलित पिछड़े आदिवासी परिवारों को क्या मिला? कुछ भी नहीं मिला। छत्तीसगढ़ के लोगों को कांग्रेस ने टूटी-फूटी सड़कें दीं। बीमार स्कूल अस्पताल दिए हैं। कांग्रेस ने सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी का नया रिकॉर्ड बनाया है। कांग्रेस शासन में नौकरियों की बंदरबांट, पीएससी घोटाला, हत्या अपराध, हिंसा यही सब मिला है। छत्तीसगढ़ का, बस्तर का एक-एक भाई बहन तंग आ गया है। कांग्रेस की सरकार से कह रहा है अऊ नई सहिबो, बदल के रहिबो। उन्होंने कहा कि गरीब की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। हम आपके वर्तमान और आपके भविष्य दोनों की चिंता करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते 9 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने जो भी योजनाएं बनाई है उनका लक्ष्य एक ही रहा है, गरीब का कल्याण। आदिवासी का कल्याण। झुग्गी झोपड़ी कच्चे मकान के अंदर कितना कष्ट होता है यह मैं भली भांति जानता हूं इसलिए हमने गरीबों को पक्के घर की योजना बनाई। जब गरीब के लिए दिल में दर्द होता है तो काम कैसे होते हैं यह हमने बताया है। छत्तीसगढ़ में सारे गरीब परिवारों के लिए मकान देंगे। यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार गरीब के घर बनने में भी रोने लगती है। उन्हें गरीबों की चिंता नहीं है। उनकी चिंता यह है कि अगर गरीबों को घर मिल जाएगा तो वह मोदी का जय जयकार करेगा। कोरोना संकट में खाने का संकट न हो, इसके लिए अन्न दिया। छत्तीसगढ़ में इसमें भी घोटाला हो गया। आजादी के बाद कई दशक तक कांग्रेस की सरकार देश में रही लेकिन गरीब के घर शौचालय नहीं बने, पानी की सुविधा नहीं पहुंची, गैस कनेक्शन की तो बात ही कहां थी। बैंक के दरवाजे तक गरीब नहीं जाता था। छत्तीसगढ़ में तो परिस्थितियों और भी गंभीर थी। उन्होंने कहा कि मोदी को आपके स्वास्थ्य के इलाज पर होने वाले खर्च की भी उतनी ही चिंता है। बस्तर से ही मैंने आयुष्मान योजना, गांव गांव अच्छे अस्पताल बनाने का अभियान शुरू किया। हमने हेल्थ वैलनेस सेंटर नाम रखा था लोगों ने काम देखा तो उसका नाम बदल कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर रख दिया। अस्पताल मैं गरीब को पैसा न देना पड़े इसके लिए आयुष्मान योजना बनाई। छत्तीसगढ़ के 2 करोड़ से अधिक साथी इसके लाभार्थी हैं। लाखों साथी इस योजना के तहत अपना मुफ्त इलाज करा चुके हैं। भाजपा सरकार में हजारों जन औषधि केंद्र खुले हैं। ताकि गरीबों को सस्ती दवाएं मिल सकें। हमने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और बीमा योजना इसलिए बनाई ताकि गरीबों को भी मुश्किल समय में मदद मिल सके। हमने अटल पेंशन योजना बनाई। 60 वर्ष की आयु के बाद के सभी गरीब सुरक्षित हैं। इसमें सबसे बड़े लाभार्थी हैं हमारे एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के लोग। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी यानी हर गारंटी को पूरा करने की गारंटी। कांग्रेस पर आक्रमण करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गंगा जी की कसम खा कर झूठी घोषणा करने का काम सिर्फ कांग्रेसी ही कर सकते हैं। हमने महिला आरक्षण दिया। कितने समय से लटका पड़ा था। यह काम भी मोदी ने पूरा किया। हम समाज के उन वर्गों को भी पूछते हैं जिन्हें पहले कभी किसी ने नहीं पूछा। हमारे विश्वकर्मा साथी हर गांव में हैं। कुम्हार हो, लोहार हो, माला बनाने वाले मालाकार हो, खिलौने वाले हो, मूर्तिकार हो, टोकरी बनाने वाले हो, बांस के काम करने वाले हो, जूते बनाने वाले हो, पत्थर तोड़ने वाले हो, इन सब के छोटे-छोटे परिवार बिखरे पड़े थे। कोई सुध नहीं लेता था। मोदी है उसे उनका दर्द भी पता चलता है हमने ऐसे परिवारों के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना बनाई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सबको सम्मान का जीवन मिले, यही भाजपा की नीति है। विकास से कोई वंचित नहीं रहेगा। देश के इतिहास में भाजपा ने पहली बार एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया लेकिन कांग्रेस ने उनका भी विरोध किया। भला बुरा कहा। उनका अपमान किया। यह भाजपा के विरुद्ध नहीं था बल्कि एक आदिवासी बेटी के विरुद्ध था। छत्तीसगढ़ के हर आदिवासी को आदिवासी की बेटी का यह अपमान हमेशा याद रहना है और कांग्रेस को इसकी सजा देनी है। आदिवासी बेटी के अपमान का बदला लेना है। कांग्रेस की इसी मानसिकता के कारण आदिवासी समाज दशकों तक विकास से वंचित रहा। आदिवासी आरक्षण के मामले में कांग्रेस की नकारात्मक भूमिका आदिवासी समाज नहीं भूल सकता। महरा माहरा समाज को एससी का दर्जा देकर हमने उन्हें उनका हक दिया है। 12 समुदायों को अनुसूचित जाति जनजाति में शामिल कर उन्हें एससी एसटी का दर्जा देकर उनके भविष्य को सवारा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। कांग्रेस ने ओबीसी को क्या दिया। सिर्फ धोखा और गाली। मुझे तक नहीं छोड़ा। मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई मातृभाषा में होगी। इसका सबसे अधिक लाभ गरीब एससी एसटी ओबीसी माता की संतानों को ही होगा। कांग्रेस ने केंद्र में सत्ता में रहते हुए तिजोरी भर ली थी। उनकी तिजोरी खाली हो रही है तो जहां-जहां राज्य में उनकी सरकार है वहां के लोगों को लूट रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में लूट चलाई जा रही है। 5 साल यही किया है। छत्तीसगढ़ में कौन सा खेल चल रहा है। यहां के मुख्यमंत्री के बारे में कहा जाता है 30 टका कक्का, आपका काम पक्का। ऐसी कांग्रेस सरकार को अब आपको बाहर का रास्ता दिखा देना है। कोयला हो, लोहा हो, यह अथाह संपदा यहां है लेकिन कांग्रेस ने कभी इसका लाभ जनता को नहीं मिलने दिया। जहां से जो खनिज निकलता है पहला हक वहां की जनता का हो। मोदी ने इसीलिए डिस्ट्रिक मिनिरल फंड बनाया। आपके हक के हजारों करोड़ों रुपए यहां की सरकार को भेजे। कांग्रेस के लोगों ने इस पैसे को भी लूट लिया। कांग्रेस की सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार करती है। इससे केवल राज्य का नुकसान नहीं होता बल्कि हर परिवार का भी नुकसान होता है। कांग्रेस को गौ माता से इतनी नफरत है कि गौ माता के नाम पर भी घोटाले किए। केंद्र सरकार ने वेरिफिकेशन कराया तो 300 में से 250 गोबर प्लांट फर्जी निकले। बंद पड़े हैं। यह कांग्रेस की सच्चाई है। यही कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड है। कांग्रेस केंद्र सरकार को दिए जाने वाले आंकड़ों में भी हेराफेरी करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शराबबंदी का वादा किया था लेकिन वादा पूरा करने की बजाय यहां शराब घोटाला कर दिया। इसमें भी फायदा कांग्रेस के नेताओं को हुआ। इसलिए हर दाई दीदी कह रही है अऊ नई सहिबो, बदल के रहिबो। भाई भतीजावाद भ्रष्टाचार यही कांग्रेस की रीति है। छत्तीसगढ़ को लूटने वाला, युवाओं को धोखा देने वाला कितना भी ताकतवर हो, मोदी की गारंटी है कि जिसने छत्तीसगढ़ को लूटा है, उनको सब कुछ लौटाना पड़ेगा। यह मोदी की गारंटी है लूटने वाला एक भी बचने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार से लड़ने का काम करने आप लोगों ने मुझे बैठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों से एक लाख करोड़ का धान खरीदा है। कांग्रेस वाले झूठ बोलते हैं कि खरीदी उन्होंने की है। गरीब का पैसा किसानों का पैसा बैंक अकाउंट में जाए यह प्रबंध भी मोदी ने किया है। छत्तीसगढ़ के धान किसानों की खुशहाली की गारंटी भी मोदी की है। मेरे किसान मेरी गारंटी पर भरोसा करें। किसान सम्मान निधि के 2,60,000 करोड़ भी मोदी सरकार ने दिए हैं। मोटे अनाज को बाजार में पहुंचाने का काम हमने किया है। भाजपा की सरकार बनेगी। मोटे अनाज की अच्छी कीमत आपको मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वादे बस्तर के उस मक्का प्लांट की तरह हैं, जिसका सालों पहले कांग्रेस वालों ने शिलान्यास किया था। कांग्रेस के नेता कहते थे प्लांट लगेगा तो मक्का किसानों को ज्यादा पैसा मिलेगा। कहा गया था कि मक्का प्लांट से इथेनॉल बनाया जाएगा लेकिन मक्का प्लांट को भी लटका दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया कि बताओ कक्का, कहां गया प्लांट मक्का। तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार ने जमकर लूटा है। भाजपा सरकार बनते ही तेंदूपत्ता की खरीदी का विस्तार किया जाएगा।बोनस और बेहतर सुविधाएं देंगे। मोदी की गारंटी है। कांग्रेस सरकार 5-6 वनोपज पर ही एमएसपी देती थी आज 90 वनोपज पर भाजपा की सरकार एमएसपी देती है। जगह-जगह वन धन केंद्र खोले। आदिवासी बहनों को रोजगार मिला। *पूरा बस्तर क्षेत्र धर्मांतरण की आग में झुलस रहा - अरुण साव* कांकेर के गोविंदपुर में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि आज पूरा बस्तर धर्मांतरण की आग में झुलस रहा है। बस्तर की आदिवासी संस्कृति पर खतरा मंडरा रहा है। यह विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ को बचाने का चुनाव हैं। छत्तीसगढ़ को हमारे परम आदरणीय श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया है। कल 1 नवंबर को हम सभी ने 23वां राज्य स्थापना दिवस मनाया है। आज छत्तीसगढ़ सहित बस्तर का हर व्यक्ति बेहाल है। सड़क, शिक्षा, बिजली, पानी सभी व्यवस्था बेहाल है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बना दिया है। आप सभी से अनुरोध है कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाएं और अटल जी के सपनों के अनुरूप समृद्ध, खुशहाल, और विकसित राज्य बनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के कांकेर स्थित गोविंदपुर पहुंचे थे। इसी बीच जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को संबोधित कर रहे थे तो एक छोटी बच्ची उनका स्केच लेकर अपार भीड़ के बीच खड़ी थी प्रधानमंत्री की निगाह उस बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने उससे कहा कि आपने बहुत अच्छा प्रयास किया है आप यह स्केच मुझे भेजना और अपना पता भी लिखना मैं आपको पत्र लिखकर धन्यवाद दूंगा। मंच संचालन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी ने एवं आभार यशवंत जैन ने किया। इस दौरान सभा में बस्तर संभाग प्रभारी सांसद संतोष पांडेय, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, कांकेर सांसद मोहन मंडावी, विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू, विक्रम उसेंडी, जगदीश रामू रोहरा, जिलाध्यक्ष सतीष लाठिया, शालिनी राजपूत, शंकरलाल अग्रवाल देवलाल ठाकुर, नीलकंठ टेकाम, आशाराम नेताम, गौतम उइके, मनीराम कश्यप, चैतराम अटामी, विनायक गोयल, सोयम मुक्का सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और पढ़ें ...

सीआरपीएफ के बड़े-बड़े बक्सों में ले जा रहे हैं रुपए : सरकारी गाड़ियों की भी जांच होना चाहिए - भूपेश बघेल

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान. स्पेशल प्लेन से सीआरपीएफ की टीम कल आ चुकी है. ईडी के बड़े-बड़े अधिकारी छत्तीसगढ़ में घूम रहे हैं लेकिन सरकारी गाड़ी की चेकिंग नहीं हो रही है. बड़े-बड़े बक्से उतरे हैं साधारण यात्रियों की भी चेकिंग होती है लेकिन सीआरपीएफ के बड़े-बड़े बक्से भर के आए हैं उसकी चेकिंग नहीं हो रही है. ईडी आए जांच करें लेकिन निर्वाचन आयोग से कहना चाहूंगा उनके वाहनों की भी चेकिंग होना चाहिए. अनिवार्य रूप से क्योंकि बीजेपी हार मान चुकी है और यह आखरी दांव है. बक्सों में पैसे भर भर के ले जा रहे हैं और उसका उपयोग मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है. सभी वाहनों की चेकिंग खासकर ईडी और सीआरपीएफ के वाहनों की चेकिंग होना चाहिए.
और पढ़ें ...

*प्रदेश के निर्वाचन मे रायपुर रचने जा रहा है इतिहास : इन विधानसभा में निर्वाचन होगा महिला अधिकारियों के जिम्मे*

*प्रदेश के निर्वाचन मे रायपुर रचने जा रहा है इतिहास* *उत्तर और पश्चिम विधानसभा में निर्वाचन होगा महिला अधिकारियों के जिम्मे* *उत्तर विधानसभा में मुख्य ऑब्जर्वर से लेकर मतदान अधिकारी होेंगी महिला* *उत्तर में कुल 1060 और पश्चिम विधानसभा में 804 महिला अधिकारी कराएंगी चुनाव, अधिक से अधिक महिला सुरक्षा बलों की भी तैनाती* रायपुर 27 अक्टूबर 2023/ मास्टर ट्रेनर ने पूछा मतदान क्रमांक-02 का क्या कार्य है। महिला प्रशिक्षणार्थियों बताया कि अमिट स्याही लगाना, पर्ची देना, रजिस्टर में हस्ताक्षर कराना। उनकेे सटीक एवं सही जवाब से मास्टर ट्रेनर संतुष्ट हुए और सराहना भी की। यह दृष्य एनआईटी में मतदान दलों का प्रशिक्षण के दौरान का था। यहां ट्रेनिंग ले रहीं महिलाएं उत्साह से लबरेज थी, क्योंकि जिले का यह विधानसभा चुनाव प्रदेश के निर्वाचन में एक नया इतिहास रचने जा रहा है। यहां के दो विधानसभा महिलाओं के जिम्मे होगा। यहां टॉप से लेकर यूनिट तक निर्वाचन का कार्य महिलाओं को सौंपा जाएगा। यह विधानसभा में उत्तर और पश्चिम है। वास्तव में यह महिला सशक्तिकरण का परिदृष्य है। राज्य निर्वाचन आयोग महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित और महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष बूथ संगवारी केंद्र बनाए जा रहे है। जिले के उत्तर और पश्चिम विधानसभा में सभी बूथों को संगवारी मतदान केन्द्र बनाया जा रहा हैं। उत्तर विधानसभा में 18 सेक्टर है। इसमें 01 सेक्टर में महिला अधिकारी होंगी। वहीं 265 कुल मतदान केन्द्र 1 हजार 60 महिला अधिकारियों के हवाले होगा। 265 बूथ में पीठासीन अधिकारी, मतदान क्रमांक 01,02,03 में सभी जगहों पर महिला अधिकारी-कर्मचारी को तैनात किया जाएगा। अर्थात् यहां 265 पीठासीन अधिकारी और 7 सौ 95 मतदान अधिकारी रहेंगे। सबसे प्रमुख बात यह है कि इस विधानसभा के मुख्य ऑब्जर्वर 01 महिला आई.ए.एस अधिकारी श्रीमती विमला आर. है साथ ही उनकी लाईजिनिंग ऑफिसर भी महिला है। साथ ही अधिक से अधिक महिला पुलिस बल भी तैनात किए जा रहे है। यहां पर मतदान पर्ची चेक करने से लेकर उंगली में स्याही लगाने और रजिस्टर में हस्ताक्षर के साथ वोटिंग करवाने तक महिलाएं ही नजर आएंगी। पश्चिम विधानसभा को भी पूर्ण रूप से महिला अधिकारियों के जिम्मे सौंपने की तैयारी की जा रही हैं। 15 सेक्टर और 201 मतदान केन्द्र है। यहां भी 01 सेक्टर महिला अधिकारी होंगी। साथ ही बूथों में 804 महिला अधिकारी होंगी, जिनमें 201 पीठासीन अधिकारी और 603 मतदान अधिकारी होंगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने बताया कि जिले के इस बार 02 विधानसभा उत्तर और पश्चिम में निर्वाचन कार्य में पूर्ण रूप से महिलाओं की तैनाती की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारी-कर्मचारी हमेशा अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करती हैं यह सराहनीय है। यह प्रयास किया जा रहा है कि उनकी ड्यूटी मतदान केन्द्र सहित जहां भी लगाई जाएगी वहां पर उनके लिए मूलभूत सुविधा मुहैया कराई जाएगी, ताकि उन्हे कोई तकलीफ ना हो। गौरतलब है कि 26 और 27 अक्टूबर को मतदान दलों का प्रशिक्षण हुआ, जिसमें निर्वाचन कार्य मे संलग्न महिला कर्मियों ने प्रशिक्षण लिया। यहां प्रशिक्षणरत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, चंगोराभाठा की शिक्षिका अनिता वर्मा, शासकीय उच्चतर. माध्यमिक विद्यालय, पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी परिसर की शिक्षिका छाया तिवारी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लालपुर की शिक्षिका सुमन पंजाबी का कहना है कि यह महिलाओं के लिए गर्व की बात है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हमे ऐसी महती जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। हमारे पूरी टीम में अभूतपूर्व उत्साह और प्रसन्नता है। हम इस जिम्मेदारी को बहुत ही अच्छे ढंग और कुशलता पूर्वक परिणाम तक पहुंचाएंगेेे। जिले के सातों विधानसभा में संगवारी मतदान केन्द्र बनाएं जा रहें हैं जिसका विवरण इस प्रकार है- धरसींवा विधानसभा क्रमांक-47 में 10, रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्रमांक-48 में 10, रायपुर पश्चिम विधानसभा-49 में 265, रायपुर उत्तर विधानसभा क्रमांक-50 में 201, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्रमांक-51 में 10, आरंग विधानसभा क्रमांक-52 में 10, अभनपुर विधानसभा क्रमांक-53 में 10 संगवारी मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
और पढ़ें ...

भारत रत्न के लिए निमंत्रण आएगा क्या ? : डॉ. रमन सिंह ने ऐसा क्यों कहा ?*

*ईडी आईटी के छापे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भाजपा पर आरोप लगाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का करारा जवाब* *कहा, कुत्ते-बिल्ली जैसे शब्दों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर स्वयं को सच्चा कांग्रेसी साबित कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल* *छत्तीसगढ़ की जनता का आक्रोश देख मानसिक संतुलन खो बैठी है कांग्रेस: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह* *कोई भ्रष्टाचार करेगा तो ED नहीं आएगी तो भारत रत्न के लिए निमंत्रण आएगा क्या?:पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह* रायपुर। 27/10/2023 ईडी आईटी के छापे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भाजपा पर आरोप लगाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने करारा जवाब दिया है, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 5 साल में भ्रष्टाचार के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करने के बाद अब सबसे ज्यादा कोई कांग्रेसी डरा हुआ है तो वो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं, कोई भ्रष्टाचार करेगा तो ED नहीं आएगी तो भारत रत्न के लिए निमंत्रण आएगा क्या? इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के कई अधिकारी, कर्मचारी, कलेक्टर महीनों से जेल में बंद हैं, जमानत तक नहीं हो पा रही है तो यह तो कल ये भी कह देंगे कि न्यायालय को भी भाजपा कंट्रोल कर रही है,दरअसल प्रदेशवासियों का भारी आक्रोश और आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हार देखकर कांग्रेस अपना मानसिक संतुलन खो बैठी है। ED और IT यह संवैधानिक संस्थाएं हैं यह किसी व्यक्ति विशेष या सरकार के दबाव में काम नहीं करती हैं। पिछले 5 साल में कांग्रेस सरकार ने इतने घोटाले कर दिए कि गिनना मुश्किल है, भविष्य में भूपेश बघेल सत्ता में तो नहीं आयेंगे लेकिन जब भी हिंदुस्तान के बड़े लुटेरों की चर्चा चलेगी तो उसमें जरुर भूपेश बघेल का नाम आएगा। इन्होंने 700 करोड़ के धान मिलिंग घोटाले के साथ जितने क्षेत्र छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और विकास से जुड़े हैं उन सभी में लूट की है- • धान का कटोरा कहलाता है हमारा छत्तीसगढ़ यहाँ धान की मिलिंग में 700 करोड़ का घोटाला किया। • हमने प्रदेश के 58 लाख गरीब परिवारों 1 रूपए किलों चावल देकर प्रदेश से भुखमरी समाप्त की इन्होंने गरीबों के मुँह का निवाला छीन लिया, 600 करोड़ का पीडीएस घोटाला और पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना में 5 हजार करोड़ का घोटाला किया। • ईश्वर ने हमारे छत्तीसगढ़ को संसाधनों से समृद्ध किया है यहाँ कोयले में 540 करोड़ का घोटाला किया। • प्रदेश की लाखों माताओं-बहनों को शराबबंदी का वादा करके शराब में 2 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला किया। • छत्तीसगढ़ के युवाओं से सीजीपीएससी में धोखा करके कांग्रेसी नेताओं और बड़े अधिकारीयों के बच्चों को नौकरी दे दिए। • हम गौ माता को पूजते हैं, इन्होंने गौठान के नाम पर 1300 करोड़ और तो और गोबर तक में 229 करोड़ का घोटाला किया और जो थोड़े बहुत गौठान बनाये उनमें गायें व्यवस्था के आभाव में मरती रहीं। इन सब काले कारनामों के बाद भी इस तरह कुत्ते, बिल्ली जैसे शब्दों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करना शायद आज के समय में स्वयं को सच्चा कांग्रेसी साबित करना है और मुझे लगता है कि शायद यही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कर रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ED और IT का डर है तो वे भ्रष्टाचार बंद करें, आये दिन एक नया घोटाला सामने आ जाता है तो ED और जाँच एजेंसी हाथ पर हाथ रखकर थोड़ी बैठेगी, देश आज भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की दिशा में आगे बढ़ रहा है और घोटालेबाजों पर कार्रवाई जारी है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 साल तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ का भरोसा तोड़ा अब उनके घोषणापत्र या खोखले वादों पर जनता क्यों विश्वास करे? जिनका पिछला घोषणापत्र ही अधूरा पड़ा है उनपर दोबारा विश्वास करने की भूल छत्तीसगढ़ की जनता नहीं करेगी।
और पढ़ें ...

*दीपावली, छठ पूजा, गुरु पर्व तथा नया वर्ष/क्रिसमस के लिए उच्चतम न्यायालय तथा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश*

*राज्य में हरित पटाखों का ही होगा विक्रय एवं उपयोग, दीवाली में 2 घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे* *दीपावली, छठ पूजा, गुरु पर्व तथा नया वर्ष/क्रिसमस के लिए उच्चतम न्यायालय तथा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश* *रायपुर, बिलासपुर, भिलाई-दुर्ग, रायगढ़ तथा कोरबा के नगरीय क्षेत्रों में 1 दिसंबर से 31 जनवरी तक की अवधि में पटाखों का जलाना होगा प्रतिबंधित* रायपुर, 26 अक्टूबर, 2023। राज्य में केवल हरित पटाखों का उपयोग एवं विक्रय ही हो सकेगा। साथ ही दीपावली, छठ, गुरू पर्व, नया वर्ष/ क्रिसमस के अवसर पर पटाखों को फोड़ने के लिए दो घंटे की अवधि निर्धारित की गई है। उच्चतम न्यायालय तथा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की मार्गदर्शिका के मुताबिक पटाखों के उपयोग के संबंध में निर्देशों का कड़ाई से पालन करने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया है। दीपावली, छठ पूजा, गुरु पर्व, नया वर्ष/क्रिसमस के मौके पर दो घंटे की अवधि पटाखे फोड़ने के लिए निर्धारित की गई है। दीपावली के लिए रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक, छठ पूजा के लिए सुबह छह बजे से सुबह 8 बजे तक, गुरु पर्व के लिए रात 8 बजे से रात 10 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। क्रिसमस/नया वर्ष के लिए रात्रि 11 बजकर 55 मिनट से रात्रि 12 बजकर 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। शीत ऋतु में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए वायु( प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1981 की धारा 19 की उपधारा 5 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार द्वारा रायपुर, बिलासपुर, भिलाई-दुर्ग, रायगढ़ एवं कोरबा के नगरीय क्षेत्रों में 1 दिसंबर से 31 जनवरी तक की अवधि में पटाखों का जलाया जाना प्रतिबंधित किया गया है। उच्चतम न्यायालय द्वारा 23 नवंबर 2018 को पारित आदेश के मुताबिक पटाखों के उपयोग के संबंध में कुछ अन्य निर्देश भी दिये गये हैं। इनमें कम प्रदूषण उत्पन्न करने वाले इम्प्रूव्ड एवं हरित पटाखों की बिक्री केवल लाइसेंस्ड ट्रेडर द्वारा किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही केवल उन्हीं पटाखों को उपयोग के लिए बाजार में बेचा जा सकेगा जिनसे उत्पन्न ध्वनि का स्तर निर्धारित सीमा के भीतर हो। सीरीज पटाखे अथवा लड़ियों की बिक्री, उपयोग एवं निर्माण प्रतिबंधित किया गया है। पटाखों के ऐसे निर्माताओं का लाइसेंस भी रद्द करने के निर्देश दिये गये हैं जिनके द्वारा पटाखों में लीथियम, आर्सेनिक, एन्टिमनी, लेड एवं मर्करी का उपयोग किया गया है। आनलाइन अर्थात ई-व्यापारिक वेबसाइटों जैसे फ्लिपकार्ट, अमेजान आदि से पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। उक्त निर्देशों के कड़ाई से पालन के निर्देश जिला प्रशासन को दिये गये हैं।
और पढ़ें ...

शासन की योजनाओं का लाभ लेने हर कोई बन जाएगा किसान

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चुनावी घोषणा के तहत किसानों के फिर एक बार कर्ज माफ करने की बात कही है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से घोषणा की है कि फिर से हमारी सरकार बनाओ किसानों के इस बार भी कर्ज माफ किए जाएंगे | 5 साल पहले किसानों के कर्ज माफ करने वाली कांग्रेस सरकार 5 साल बाद यदि फिर एक बार चुनाव जीतने के लिए कर्ज माफी की घोषणा कर रही है तो यह सही नहीं है | एक तरफ तो किसने की उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है वहीं दूसरी तरफ उनके कर्ज माफ किया जा रहे हैं तीसरी तरफ केंद्र सरकार हर किसान को प्रति एकड़ 9 हजार रुपए दे रही है | प्रदेश सरकार द्वारा भी किसानों को कई तरह की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है अगर यही सब जारी रहा तो आप मान लीजिए भविष्य में हर व्यक्ति किसान बन जाएगा चाहे वह नकली ही किस क्यों ना हो | जिस तरह गरीबी रेखा के नाम पर हिंदुस्तान में 80 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा के नीचे की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं | जबकि इन्हीं गरीबी रेखा के नीचे की सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले अधिकांश लोगों के पास अपने पक्के मकान फ्री टीवी पंखा मोटरसाइकिल के साथ-साथ अनेक लोगों के पास वह सब कुछ है जो एक अमीर आदमी के पास होता है | और यह सब कुछ क्यों हो रहा है क्योंकि गरीबी रेखा अर्थात बीपीएल कार्ड धारी लोगों को शासन की अनेक योजनाओं का लाभ अत्यधिक मात्रा में मिलता है जबकि मिडिल क्लास टैक्स पटाने के बावजूद भी इन सुविधाओं से वंचित रहता है | यही कारण है कि लोग गरीब ना होते हुए भी गरीबी रेखा का कार्ड बनवाने अपने आप को गरीब बताने से भी नहीं हिचकते | गरीबी रेखा की योजनाओं का जिस तरह संपन्न लोग भी लाभ उठाते हैं ठीक उसी तरह प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा वोट की राजनीति की खातिर किसानों के कर्ज माफी समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी प्रति एकड़ हर किसान को प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा राशि के भुगतान की घोषणा साधन संपन्न लोगों को किसान बनने पर मजबूर करेगी | किसान ना होते हुए भी अपने आप को किसान दिखाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के लुभाने ऑफर का लाभ लेने के लिए जो कुछ होगा वह सही नहीं होगा |
और पढ़ें ...

क्यों था रावण को मारना असंभव ऐसा क्या था रावण के पास जो उसे सर्वशक्तिशाली बनाता था।

रावण एक सिद्ध ब्राह्मण था और परम तपस्वी. उसने अपनी तपस्या से कई वरदान प्राप्त किए थे। हालांकि रावण अमर तो नहीं था,लेकिन उसे मारना भी असंभव था. इसका कारण था अमृत कलश। रावण ने अमृत कलश अपनी नाभि में छिपा कर रखा था।

रावण ने कैसे प्राप्त किया अमृत कलश

पुराणों के अनुसार रावण अमृत कलश प्राप्त करने के लिए अपने भाईयों कुंभकर्ण और विभीषण के साथ गोकुंड नाम के आश्रम में तपस्या के लिए गया था। उसने ब्रह्मदेव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तप किया था। उसके लिए उसने दस हजार वर्षों तक तपस्या की थी। वह एक हजार वर्ष पूरा होने के बाद अपना एक सिर हवन कुंड में अर्पित कर देता था। इस प्रकार नौ हजार वर्ष पूर्ण होने के बाद वह अपने नौ सिरों को हवन कुंड में चढ़ा चुका था। जब दस हजार वर्ष पूर्ण होने वाले थे तो रावण अपना दसवां सिर भी हवन कुंड में चढ़ाने लगा,लेकिन उसी समय ब्रह्मा जी  प्रकट हो गए और रावण की तपस्या से प्रसन्न होकर वर मांगने को कहा ।
रावण ने मांगा अमृत्व का वरदान
रावण ने ब्रह्म देव से अमृत्व का वरदान मांगा। ब्रह्मा जी ने रावण से कहा कि ऐसा संभव नही है, जो भी इस पृथ्वी पर आया है उसे तो जाना ही पड़ेगा। तब रावण ने यह वर मांगा की मनुष्य जाति को छोड़कर और कोई भी उसका वध न कर सके। ब्रह्मा जी ने रावण को वरदान देते हुए उसके कटे हुए नौ सिर भी वापस कर दिए। ये वरदान ऐसा ही बना रहे इसीलिए ब्रह्मा जी ने रावण की नाभि में अमृत कुंड  स्थापित कर दिया। अब रावण की मृत्यु तभी संभव थी जब उस कलश का अमृत सूख जाता।
श्रीराम ने ऐसे किया रावण का वध 
जब प्रभु श्रीराम और रावण के बीच युद्ध हो रहा था तब उसे मारने में बहुत समस्या हो रही थी। तभी विभीषण ने श्रीराम को संकेत दिया कि वह रावण कि नाभि में तीर मारें क्यूंकि वहां रावण ने अमृत कलश छिपा रखा है। इतना कहते ही श्रीराम ने तीर चला दिया और रावण मारा गया।
और पढ़ें ...

बंगाली समाज के लोग कैसे मनाते हैं दुर्गा पूजा? जानें दुर्गोत्सव के अनुष्ठान और प्रथाओं के बारे में

दुर्गा पूजा (Durga Puja) को दुर्गोत्सव, या शारोदोत्सव के रूप में भी जाना जाता है। भारतीय हिंदू हर साल हिंदू देवी दुर्गा (मां दुर्गा) के सम्मान में मनाया जाता है। मुख्य रूप से बंगाली कल्चर के लोग दुर्गा पूजा को काफी धूमधाम से मनाते हैं लेकिन धीरे-धीरे इस त्योहार को पूरे भारत के लोग सेलेब्रेट करने लगे हैं।

 

दुर्गा पूजा (Durga Puja) को दुर्गोत्सव, या शारोदोत्सव के रूप में भी जाना जाता है। भारतीय हिंदू हर साल हिंदू देवी दुर्गा (मां दुर्गा) के सम्मान में मनाया जाता है। मुख्य रूप से बंगाली कल्चर के लोग दुर्गा पूजा को काफी धूमधाम (Durga Puja Celebration) से मनाते हैं लेकिन धीरे-धीरे इस त्योहार को पूरे भारत के लोग सेलेब्रेट करने लगे हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मुंबई में बंगालियों की संख्या काफी ज्यादा है इस लिए इन शहरों में भी मां दुर्गा की पूजा के लिए पंडाल सजाया जाता है जहां कोने-कोने से लोग आते हैं। 

बंगाली घर में दुर्गा पूजा कैसे मनाई जाती है

विषेश रूप से दुर्गा पूजा भारतीय राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा, त्रिपुरा और बांग्लादेश देश में लोकप्रिय और पारंपरिक रूप से मनाया जाता है। त्योहार अश्विन के भारतीय कैलेंडर महीने में मनाया जाता है, इस त्यौहार की धूम दस दिन तक होती है। दुर्गा मां के पंडाल में 10 दिनों कर भव्य रूप से मां की आरती करके उन्हें खुश करने की कोशिश की जाती है।

 

10 दिनों की दुर्गा पूजा में आखिरी पांच दिनों का है खास महत्व

दुर्गा पूजा (Durgotsava) का त्योहार बंगालियों के लिए 10 दिनों के लिए होता है जिसमें घर के मंदिर के साथ साथ सार्वजनिक रूप से पंडाल बना कर मां दुर्गा की आराधना की जाती है। दुर्गा मां के पंडाल में एक अस्थायी मंच तैयार किया जाता है, जिसे बहुत ही खूबसूरत और अनौखी चीजों से सजाया जाता है। 10 दिनों के त्योहार को धर्मग्रंथों के पाठ, प्रदर्शन कला, रहस्योद्घाटन, उपहार देने, परिवार के दौरे, दावत और सार्वजनिक जुलूसों द्वारा भी मनाया जाता है। दुर्गा पूजा हिंदू धर्म की शक्तिवाद परंपरा में एक महत्वपूर्ण त्योहार है। 

और पढ़ें ...

चुनावी विश्लेषण - रायपुर उत्तर विधानसभा

भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर उत्तर में पुरंदर मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है हम आपको बता दें कि पुरंदर मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के कभी संपर्क में नहीं रहे, उन्होंने कभी भी राजनीतिक गतिविधियों में भाग नहीं लिया और ना ही कभी पार्टी के कार्यक्रमों में उपस्थित रहे हैं और ऐसे में उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है जिससे भारतीय जनता पार्टी के निस्वार्थ कार्यकर्ता ऊहापोह की स्थिति में है | रायपुर उत्तर विधानसभा में पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी के अलावा राजीव अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता भी आस लगाए बैठे थे परंतु बरसों से सक्रिय कार्यकर्ताओं की अवहेलना कर पार्टी ने पुरंदर मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाकर रायपुर उत्तर विधानसभा सीट पर जोखिम माल ले लिया है | टिकट की चाह रखने वाले बरसों से सक्रिय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पुरंदर मिश्रा को जिताने के प्रति कितने निष्ठावान साबित होंगे कहां नहीं जा सकता | राजधानी रायपुर के एक बड़े विशाल मंदिर के संचालक पुरंदर मिश्रा के बारे में उत्कल समाज के लोगों का कहना है कि उन्होंने कभी भी उत्कल समाज के लोगों के साथ कोई संपर्क नहीं रखा, कभी किसी तरह की कोई मीटिंग नहीं की और ना ही मंदिर की गतिविधियों में विशेष रूप से आमंत्रित किया | उत्कल समाज के लोगों का कहना है कि मंदिर आस्था का केंद्र है और हम जगन्नाथ मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना करने जाते हैं रहे हैं और जाते रहेंगे| यहां यह भी बताना आवश्यक है कि भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को अधिकांश उत्कल समाज के लोग प्रत्यक्ष नहीं जानते, मंदिर के कार्यक्रमों में भीड़ होना यह प्रमाणित नहीं करता की पुरंदर मिश्रा की उत्कल समाज में अच्छी पकड़ है | अब देखने वाली बात यह है की रायपुर उत्तर विधानसभा जो पहले से ही भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में नहीं था वहां से पुरंदर मिश्रा अपने प्रभाव का उपयोग करते हुए भारतीय जनता पार्टी की झोली में विधानसभा सीट डाल पाते हैं या नहीं?
और पढ़ें ...

*कांग्रेस के 75 पार के नारे पर तमतमाए भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव मीडिया प्रमुख*

*कांग्रेस के 75 पार के नारे पर तमतमाए भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव मीडिया प्रमुख* *80 पार का नारा लगाते तो ज्यादा अच्छा होता - सिद्धार्थ नाथ सिंह* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव मीडिया प्रमुख सिद्धार्थ नाथ सिंह से जब पूछा गया कि प्रदेश में कांग्रेस 75 पार का नारा लगा रही है भाजपा का क्या माहौल मानते हैं आप ?

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सवाल के जवाब में कहा कि मैं तो दंग हो गया 80 पार का नारा नहीं लगाया उन्होंने 80 पार का नारा लगा देते तो ज्यादा अच्छा होता, कांग्रेस के पास हिम्मत नहीं थी कि 71 पर भरोसा कर दो और भरोसा यात्रा निकाल दी, 71 पर भरोसा अगर करते तो पहले ही डिक्लेयर कर देते, जो 71 पर भरोसा नहीं करता वह 75 पार का नारा लगा रहा है |

और पढ़ें ...

टीवी चैनलों पर अश्लील एवं प्रतिबंधित विज्ञापनों के सवाल पर कन्नी काट गए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर राजधानी रायपुर में मीडिया संवाद कार्यक्रम में पहुंचे, मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ केंद्र सरकार की योजनाओं, धान खरीदी, आवास योजना के मकान शौचालय सहित अन्य मामलों में नागरिकों को दी गई उपलब्धियां की जानकारी साझा की | उन्होंने प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार घोटाला एवं वादा खिलाफी की बातें कहीं, इस दौरान केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने टीवी चैनलों पर अश्लील एवं प्रतिबंधित विज्ञापनों के बारे में पूछे गए सवाल को टाल दिया, जब उनसे पूछा गया कि टीवी चैनलों पर अश्लील एवं प्रतिबंधित विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं उस पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही ? उन्हें प्रतिबंधित क्यों नहीं किया जा रहा ? तो उन्होंने इसे टीवी चैनलों का मामला कहकर पल्ला झाड़ लिया | अब सवाल यह उठता है कि अपने राजनीतिक दौरे पर आए, अपनी पार्टी के प्रचार प्रसार की बातें करने वाले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रदेश की भूपेश सरकार पर आरोप लगाने के साथ-साथ प्रदेश की भूपेश सरकार के घोटाले पर ऐप लॉन्च कर अपनी जीत सुनिश्चित करने की कोशिश के दौरान विभाग के मंत्री के नाते अपनी जिम्मेदारी अपने अधिकारियों की जिम्मेदारी को टाल गए क्यों ? टीवी चैनल पर अश्लील विज्ञापन परिवार को हर कमरे में अलग-अलग टीवी रखने को मजबूर कर रहे हैं, पूरा परिवार एक जगह एक साथ न्यूज़, मनोरंजन टीवी सीरियल, धार्मिक प्रवचन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट चैनल नहीं देख पा रहा है | बड़ी-बड़ी बातें करने वाले, सनातन की बातें करने वाले कोई एक्शन लेने को पीछे हट रहे हैं क्यों ?
और पढ़ें ...

न्यूज क्लिक (Newsclick) वेबसाइट के पत्रकारों के ठिकानों पर रेड...अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी दिल्ली और उससे सटे NCR में न्यूज क्लिक (Newsclick) वेबसाइट के पत्रकारों के ठिकानों पर रेड डाली है. स्पेशल सेल ने मंगलवार को सुबह-सुबह एक साथ दिल्ली, नोएडा, गजियाबाद में रेड मारी है. बताया जा रहा है कि छापामार कार्रवाई 30 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ चल रही है.
 
रेड के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कई इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस जैसे लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं. इसके अलावा हार्ड डिस्क का डेटा भी लिया गया है. दिल्ली पुलिस के इस एक्शन के बाद पत्रकार अभिसार शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट की है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली पुलिस उनके घर से लैपटॉप और उनका फोन ले गई है.
 
बता दें कि साल 2021 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने Newsclick को मिली अवैध फंडिंग को लेकर मुकदमा दर्ज किया था. ये संदिग्ध फंडिंग चीनी कंपनियों के जरिये Newsclick को मिली थी. इसके बाद ED ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी, हालांकि हाई कोर्ट ने उस वक्त Newsclick के प्रमोटरों को गिरफ्तारी से राहत दे दी थी.
और पढ़ें ...

कांग्रेस को फिर मौका मिला तो राज्य को बर्बाद कर देगी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

छत्तीसगढ़ परिवर्तन के लिए तैयार- मोदी

कांग्रेस को  फिर मौका मिला तो राज्य को बर्बाद कर देगी

हर गरीब को पक्के मकान की गारंटी, पहली कैबिनेट में होगा फैसला

माताओं बहनों को दी गारंटी पूरी कर दी है

महिलाओं के मुद्दे पर बोलते मोदी और सुनती महिलाओं की आंखें भी नम

0 आपका सपना मोदी का संकल्प

कांग्रेस ने किसानों, नवजवानों, दलित, पिछड़े, आदिवासी सब को धोखा दिया

मोदी ने युवाओं को भरोसा दिलाया की पीएससी घोटाले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी


बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के आवासहीन गरीबों को गारंटी दी कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक में आवास से वंचित गरीब परिवारों को जल्द से जल्द पक्का मकान देने का निर्णय होगा। छत्तीसगढ़ के युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पीएससी घोटाले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि  किसानों के धान का एक एक दाना केंद्र सरकार खरीदती है। यह बात पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं। किसानों को गारंटी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा किसानों के प्रति समर्पित है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बहनों माताओं बेटियों को दी गारंटी मोदी ने पूरी कर दी है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ परिवर्तन के लिए तैयार है। उन्होंने विश्वकर्मा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्वकर्मा योजना में आपको बैंक में गारंटी नहीं मांगी जाएगी। मोदी ने पहले ही गारंटी दे दी है।

परिवर्तन यात्राओं के संगम अवसर पर बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में करीब दो लाख की भीड़ को मंत्र मुक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवर्तन संकल्प महारैली को संबोधित कर छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन का शंखनाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ रथ पर सवार होकर जनता के बीच से गुजरते हुए मंच तक का सफर तय किया।  पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सहित समस्त वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ी बोली में महिलाओं का अभिनंदन करते हुए जय जोहार की। उन्होंने बदल के रहिबो, अऊ नहीं सहिबो का नारा बुलंद करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर बहुत बार आया। संगठन का काम करता था, तब भी कई बार आया। गुजरात में मुख्यमंत्री था तब भी हर मौके पर मुझे डॉ. रमन सिंह आपसे मिलने बुलाते थे।लेकिन ऐसा उत्साह कभी नहीं देखा। भूतो न भविष्यति। मैंने ऐसा उत्साह, ऐसी एनर्जी पहले नहीं देखी। युवा शक्ति और मातृशक्ति का ऐसा उत्साह पहले कभी नहीं देखा। पुराने लोगों के दर्शन कर पाया। इसके साथ- साथ नई एनर्जी का अनुभव किया। नए उत्साह का अनुभव किया। आज मैं कल्पना कर सकता हूं कि परिवर्तन यात्रा ने कैसा कमाल कर दिखाया है।

हर योजना में भ्रष्टाचार हावी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ आकंठ भ्रष्टाचार और कुशासन से त्रस्त है। रोजगार के नाम पर सिर्फ घोटाले ही घोटाले हैं। हर योजना में भ्रष्टाचार हावी है। इसलिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को हटाने और भाजपा की सरकार लाने के लिए आप लोग पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं को समझते हुए इस प्रदेश का निर्माण किया। यह भाजपा है जिसने छत्तीसगढ़ के लोगों के सामर्थ्य को सम्मान दिया। छत्तीसगढ़ का हाई कोर्ट बिलासपुर में है। यह काम भाजपा ने किया है। रेलवे का जोन मुख्यालय है। राजस्व की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े रेलवे जोन में एक है। इसकी स्थापना भी अटल जी की सरकार के दौरान हुई। यानी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा केंद्र में हो या राज्य में, पूरी तरह समर्पित रही है।

सपने पूरे करने की गारंटी

 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मैं आपको एक गारंटी देने के लिए आया हूं। यहां के हर सपने को पूरा करने में मोदी कोई कसर बाकी नहीं रखेगा। आप लिख लीजिए। यह मोदी की गारंटी है। आपका सपना मोदी का संकल्प है। छत्तीसगढ़ के हर परिवार का सपना तभी साकार होगा, जब छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार होगी। दिल्ली से कितनी भी कोशिश करूं, यहां की कांग्रेस सरकार उसको फेल करने में डटी रहती है। पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से हजारों करोड़ों रुपए मिला है। रेल हो, बिजली हो, विकास के दूसरे कार्य हों, छत्तीसगढ़ के लिए, आपके लिए पैसे की कोई कमी नहीं रखी।

और पढ़ें ...

डीजे वाले बेकाबू : दोगुना शोर, हाई कोर्ट नाराज, कहा जिम्मेदारों की लापरवाही

*उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर* दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित शीर्षक मनमानी लोगों की धड़कनें तेज कर देता है कानफोडू डीजे, अभी पूरा त्योहारी सीजन बाकी कोई रोकने-टोकने वाला नहीं, डीजे वाले बाबू बेकाबू दोगुना शोर, फिर भी कड़ाई नहीं बच्चे - बीमार बुजुर्गों का बुरा हाल एवं परेशानी शहर की बड़ी आबादी डीजे के शोर से त्रस्त लेकिन ध्यान नहीं दे रहे जिम्मेदार अफसर 80 घरों के बुजुर्ग गए रिश्तेदारों के घर क्योंकि घंटो कानफोडू शोर का टॉर्चर समाचार को माननीय मुख्य न्यायाधिपति द्वारा स्वतः संज्ञान में लेते हुए विषय की गंभीरता को देखते हुए आज ही प्रकरण WPPIL 88/2023 दर्ज कर सुनवाई की गई तथा माननीय उच्चतम न्यायालय तथा माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा इस विषय पर दिये गये पूर्व के आदेशों का उल्लेख करते हुए अंतरिम आदेश पारित किया है । माननीय मुख्य न्यायाधिपति ने माना कि बिलासपुर शहर में ध्वनि प्रदूषण की वर्तमान स्थिति, जो कि समाचारों की कतरनों से स्पष्ट है जिम्मेदार राज्य अधिकारियों की ओर से एक अपमानजनक कृत्य के अलावा और कुछ नहीं है, जो ध्वनि प्रदूषण के खतरे को रोकने में कोई भी प्रयास करने में विफल रहे हैं । सर्वाेच्च न्यायालय के साथ साथ इस न्यायालय द्वारा विभिन्न आदेश निर्देश पारित करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है युगल पीठ ने नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ सरकार को इस मामले में उत्सवों के अवसरों के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों/डीजे द्वारा उत्पन्न ध्वनि प्रदूषण के खतरे को खत्म करने के लिए किए गए प्रयासों के संबंध में एक विस्तृत हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है।
और पढ़ें ...

गूगल ने खुद के लिए डूडल बनाया - Google हर दिन दूसरों के लिए Doodle बनाता है लेकिन आज -----

1998 से शुरू हुई गूगल कंपनी ने जहां एक तरफ एक छोटे से गैराज से शुरुआत की थी। वहीं, आज गूगल एक बड़ी कंपनी बन चुकी है और आज कई लोगों को नौकरी भी दे रही है।

गूगल 25 पर क्लिक करते ही एक पेज ओपन होता है जिसमें सेलिब्रेशन की वाइब साफ नजर आती है।

 

गूगल विश्वभर में फैले अपने डाटा-केन्द्रों से दस लाख से ज़्यादा सर्वर चलाता है और दस अरब से ज़्यादा खोज-अनुरोध तथा चौबीस पेटाबाईट उपभोक्ता-सम्बन्धी जानकारी (डाटा) संसाधित करता है। गूगल की सन्युक्ति के पश्चात् इसका विकास काफ़ी तेज़ी से हुआ है, जिसके कारण कम्पनी की मूलभूत सेवा वेब-सर्च-इंजन के अलावा, गूगल ने कई नये उत्पादों का उत्पादन, अधिग्रहण और भागीदारी की है। कम्पनी ऑनलाइन उत्पादक सॅाफ्टवेअर, जैसे कि जीमेल ईमेल सेवा और सामाजिक नेटवर्क साधन, ऑर्कुट और हाल ही का, गूगल बज़ प्रदान करती है। गूगल डेस्कटॉप कम्प्यूटर के उत्पादक सॅाफ्टवेअर का भी उत्पादन करती है, जैसे— वेब ब्राउज़र गूगल क्रोम, फोटो व्यवस्थापन और सम्पादन सोफ़्ट्वेयर पिकासा और शीघ्र संदेशन ऍप्लिकेशन गूगल टॉक। विशेषतः गूगल, नेक्सस वन तथा मोटोरोला ऍन्ड्रोइड जैसे फोनों में डाले जाने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम ऍन्ड्रोइड, साथ-ही-साथ क्रोम ओएस, जो फिलहाल भारी विकास के अन्तर्गत है, पर सीआर-48 के मुख्य ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में प्रसिद्ध है, जो गूगल के विकास में अग्रणी है। एलेक्सा google.com को इंटरनेट की सबसे ज़्यादा दर्शित वेबसाइट बताती है। इसके अलावा गूगल की अन्य वेबसाइटें (google.co.in, google.co.uk, आदि) शीर्ष की सौ वेबासाइटों में आती हैं। यही स्थिति गूगल की साइट यूट्यूब और ब्लॉगर की है। ब्रैंडज़ी के अनुसार गूगल विश्व का सबसे ताकतवर (नामी) ब्राण्ड है। बाज़ार में गूगल की सेवाओं का प्रमुख होने के कारण, गूगल की आलोचना कई समस्याओं, जिनमें व्यक्तिगतता, कॉपीराइट और सरशिप शामिल हैं, से हुई है। गूगल के CEO भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक सुंदर पिचाई हैं | गूगल के CEO सुन्दर पिचाई की प्रतिदिन 3.5 करोड रुपए कमाते है। sukhbir Singhotra Raipur chhattisgarh India

और पढ़ें ...

गणेश उत्सव की धूम तब तक शुरू नहीं होती है, जब तक श्रद्धालुओं को लालबागचा राजा के दर्शन नहीं हो जाते हैं।

गणेश उत्सव की धूम तब तक शुरू नहीं होती है, जब तक श्रद्धालुओं को लालबागचा राजा के दर्शन नहीं हो जाते हैं। दरअसल गणेश चतुर्थी के शुभारंभ से चार दिन पहले लालबागचा राजा की झलक लोगों को देखने के लिए मिल जाती है।

ऐसी मान्यता है कि जो अकीदतमंद सच्चे मन से लालबाग के राजा के दर्शन कर लेता है, उसकी मुराद पूरी होनी तय है। यही वजह है कि गणेश उत्सव के दौरान इनके दीदार के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है।

पूरे साल श्रद्धालु इस पावन उत्सव का इंतजार करते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी 19 सितंबर, मंगलवार को है और इसी के साथ दस दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। इसका समापन अनंत चतुर्दशी के साथ 28 सितंबर को होगा।

4

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार*

*ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार* *‘‘छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा)’’ लगातार तीसरी बार पुरस्कृत* *बहुआयामी जागरूकता कार्यशाला के आयोजन और ऊर्जा दक्ष उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मिला पुरस्कार* *ग्रामीण क्षेत्र में ऊर्जा दक्ष उपकरणों को बढ़ावा देने कुल 77 ग्रामों को मॉडल ऊर्जा दक्ष ग्रामों में किया गया विकसित* *56 स्वास्थ्य केन्द्र मॉडल ऊर्जा दक्ष स्वास्थ्य केन्द्र एवं 376 शासकीय स्कूल मॉडल ऊर्जा दक्ष शासकीय स्कूल के रूप में विकसित* *मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने क्रेड़ा की टीम और प्रदेशवासियों को दी बधाई* रायपुर, 23 सितम्बर 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्टार परफॉर्मेंस अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। सोसाईटी ऑफ एनर्जी इजीनियर्स एण्ड मैनेजर्स - सीम द्वारा 21 सितम्बर को आयोजित 8वें नेशनल एनर्जी मैनेजमेंट अवार्ड समारोह में यह सम्मान दिया गया। श्री आलोक कटियार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा उक्त पुरस्कार को डॉ. अशोक कुमार, उप महानिदेशक, ऊर्जा दक्षता ब्यूरों, (बी.ई.ई.) भारत सरकार के उपस्थिति में प्राप्त किया गया। इस समारोह में क्रेडा की ओर से श्री संजीव जैन, मुख्य अभियंता एवं श्री राजीव ज्ञानी, अधीक्षण अभियंता भी उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस पुरस्कार के लिए क्रेडा की टीम और प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि लगातार 03 वर्षों (वर्ष 2020, 2021 एवं 2022 ) से क्रेडा को सीम द्वारा ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य नामित एजेंसी के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ‘छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा)’ द्वारा विगत 11 वर्षों में प्रदेश में ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई है। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिसिएंसी, भारत सरकार की च्।ज् परियोजना के अंतर्गत प्रथम एवं द्वितीय चरण में कुल 44 औद्योगिक संस्थानों द्वारा प्रदेश में लगभग 2.198 मिलियन टन ऑफ ऑयल इक्वीवेलेंट (MTO) ऊर्जा की बचत कर लगभग 6.67 मिलियन टन का कार्बन उत्सर्जन कम किया गया है। इस परियोजना के तहत प्रदेश के उद्योगों को कुल दस लाख से भी अधिक एनर्जी सेविंग सर्टिफिकेट ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिसिएंसी के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। व्यावसायिक भवन क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा दिये जाने हेतु राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता अधिसूचित किया गया है तथा राज्य में कुल 15 भवनों को ग्रीन भवन के रूप में प्रमाणित किया गया है तथा 8 शासकीय भवनों को स्टार रेटिंग नामित करने हेतु प्रस्ताव केन्द्र शासन को अग्रेषित किया गया है। आवासीय भवनों में इको निवास सहिता (ECO NIWAS Samhita) अंतर्गत ऊर्जा दक्ष भवन निर्माण तकनीक अपनाने हेतु प्रदेश के आवासीय परियोजनाओं ऊर्जा दक्ष बनाने हेतु सतत् कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में क्रेडा द्वारा 150 से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम इंजीनियर्स एवं आर्कीटेक्ट हेतु आयोजित किया गये है। ग्रामीण क्षेत्र में ऊर्जा दक्ष उपकरणों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुल 77 ग्रामों को मॉडल ऊर्जा दक्ष ग्रामों में विकसित किया गया है। इसी तरह 56 स्वास्थ्य केन्द्रों को मॉडल ऊर्जा दक्ष स्वास्थ्य केन्द्र एवं 376 शासकीय स्कूलों को मॉडल ऊर्जा दक्ष शासकीय स्कूलों के रूप में विकसित किया गया है। स्कूली छात्र छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य सेक्रेडा द्वारा कुल 603 स्कूलों में ऊर्जा क्लब का गठन किया गया है तथा आगामी वर्ष में 1 हजार से भी अधिक शैक्षणिक संस्थानों में ऊर्जा क्लब गठन किये जाने का लक्ष्य है। कृषि क्षेत्र में किसानों को ऊर्जा संरक्षण के विषय में क्रेडा द्वारा बहुआयामी जागरूकता कार्यशाला आयोजित किये गये है। जिसके तहत ऊर्जा दक्ष पंप के उपयोग से होने वाले ऊर्जा एवं पैसे के बचत के विषय पर राज्य के समस्त कृषि विज्ञान केन्द्रों में किसानों को जागरूक किया गया है। प्रदेश के शासकीय कार्यालय एवं संस्थानों ऊर्जा दक्ष उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु क्रेडा द्वारा सतत् प्रयास किये जा रहे है जिससे विद्युत खपत में कमी लाई जा सकें।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के रायपुर में 18-19 सितंबर 2023 को जी20 फ्रेमवर्क कार्य समूह की चौथी बैठक आयोजित

छत्तीसगढ़ के रायपुर में 18-19 सितंबर 2023 को जी20 फ्रेमवर्क कार्य समूह की चौथी बैठक आयोजित होगी रायपुर कार्य समूह की बैठक का आयोजन साल 2023 में एफडब्ल्यूजी की चर्चाओं की समीक्षा करने और भविष्य के कार्य क्षेत्रों का पता लगाने के लिए किया जा रहा है रायपुर कार्य समूह बैठक में जी20 सदस्य राष्ट्रों व आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 65 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत जी20 फ्रेमवर्क कार्य समूह (एफडब्ल्यूजी) की चौथी और अंतिम बैठक 18-19 सितंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित होगी। इस बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की सलाहकार श्रीमती चांदनी रैना और एचएम ट्रेजरी, ब्रिटेन की मुख्य आर्थिक सलाहकार श्रीमती सैम बेकेट करेंगी। इस बैठक में जी20 सदस्य राष्ट्रों व आमंत्रित देशों सहित कई अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय संगठनों के 65 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। यह एफडब्ल्यूजी नवीनतम वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण और प्रमुख व्यापक आर्थिक मुद्दों के संबंध में नीति मार्गदर्शन पर चर्चा का अवसर प्रदान करता है। भारत की जी-20 अध्यक्षता (2023) के तहत इस कार्य समूह के डिलिवरेबल्स (प्रदेय) का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। इन्हें नई दिल्ली लीडर्स घोषणापत्र: खाद्य व ऊर्जा असुरक्षा के व्यापक आर्थिक प्रभावों पर जी20 रिपोर्ट और जलवायु परिवर्तन व रूपांतरण साधनों से उत्पन्न व्यापक आर्थिक जोखिमों पर जी20 रिपोर्ट में शामिल किया गया है। यह साल 2023 में हुई एफडब्ल्यूजी चर्चाओं की समीक्षा करेगी और भविष्य के कार्य क्षेत्रों का पता लगाएगी। इस बैठक के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक जन भागीदारी कार्यक्रमों की एक श्रृंखला की मेजबानी करेगा। इसमें डिजिटल बैंकिंग व वित्तीय समावेशन पर पैनल चर्चा सहित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, जी20 जागरूकता कार्यक्रम, पेंटिंग और नारा-लेखन प्रतियोगिता शामिल हैं। इसके अलावा प्रतिभागियों को नंदनवन जूलॉजिकल गार्डन की भी सैर कराई जाएगी, जहां एक जंगल सफारी, एक जूलॉजिकल पार्क और एक समर्पित बचाव व पुनर्वास केंद्र स्थित है। वहीं, प्रतिनिधि ‘रात्रि भोज पर संवाद’ और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ के अद्वितीय व्यंजनों और सांस्कृतिक समृद्धि का आनंद ले सकेंगे।
और पढ़ें ...

धान खरीदी में प्रदेश सरकार कर रही है घोटाला : अजय चंद्राकर भाजपा प्रवक्ता

कांग्रेस के लिए धान खरीदी एक व्यवसाय है | 11लाख टन धान से 14 लाख टन चावल कैसे आएगा : अजय चंद्राकर : बायो मैट्रिक सिस्टम से प्रदेश की भूपेश सरकार के पेट में दर्द हो गया | सरकार धान की तस्करी करना चाह रही है | 24 मार्च को विधान सभा में रिपोर्ट रखना था परंतु षड्यंत्र पूर्वक 23 तारीख को सत्रावसान कर दिया गया क्यों महादेव सट्टा मामले में मुख्यमंत्री जी पोलिस के प्रवक्ता जैसा व्यवहार कर रहे हैं अजय चंद्राकर पूर्व मंत्री
और पढ़ें ...

हिंदुस्तान जिंदाबाद के विरोध में तालिबानी सोच और मानसिकता वाले ऐसे अपराधियों को कुचलने की आवश्यकता-अरुण साव*

*मुख्यमंत्री बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज के क्षेत्र में कानून व्यवस्था की दुर्गति-अरुण साव* *हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद नारा लगाने पर युवक की हत्या एक निंदनीय घटना- अरुण साव* *सभी दोषियों के ऊपर हो कड़ी कार्रवाई, फास्ट ट्रैक में हो न्याय- अरुण साव* *ऐसे अपराधियों की तालिबानी सोच और मानसिकता को कुचलने की आवश्यकता-अरुण साव* *पीड़ित परिवार को मिले 50 लाख रुपये का मुआवजा व नौकरी- अरुण साव* रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के भिलाई में एक युवक की हत्‍या की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक वहां पर गदर फिल्म देख रहा था। हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने के कारण उसकी हत्या की गई। इस घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए आज खुर्सीपार में अरुण साव ने कहा कि 32 वर्षीय युवक मलकीत सिंह की हत्या बेदर्दी और बेहरहमी से कर दी गयी। एक निर्दोष युवक की हत्या कर दी गयी। जो तथ्य सामने आये हैं पता चला है कि हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद लरा नारे लगाए जाने पर यह घटना हुई है। इस हत्या की जितनी निंदा की जाए कम है। साव ने कहा प्रत्यक्षदर्शियों से और परिजनों से बातचीत हुई है। घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली है। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है? *मुख्यमंत्री बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज के क्षेत्र में इस घटना ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को किया उजागर* प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। जिस जिले से मुख्यमंत्री आते हैं, गृहमंत्री आते हैं उस जिले में एक 32 वर्षीय निहत्थे युवक की निर्मम हत्या छत्तीसगढ़ में जंगलराज चल रहा है,इसे स्पष्ट करता है। *पीड़ित परिवार को मिले न्याय, दोषियों पर हो कार्रवाई* साव ने दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले। जितने भी दोषी हैं,प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस प्रशासन को आठ लोगों का नाम बताया है। उन सभी के खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य और सहज घटना नही है। लोग बता रहे युवक की हत्या के बाद हत्या करने वाले अपराधी बॉडी के ऊपर नाचे कूदे हैं। यह घटना इन अपराधियों की तालिबानी सोच और मानसिकता को दिखाता है। ऐसे सोच और मानसिकता को कुचलने की आवश्यकता है। *न्याय की इस लड़ाई में भाजपा पीड़ित परिवार के साथ* अरुण साव ने कहा कि इस घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी उनके साथ है। मलकीत सिंह के परिवार को न्याय मिले इसके लिए हम पूरी ताकत से हर सम्भव मदद करेंगे। *पीड़ित परिवार को मिले 50 लाख के मुआवजा* साव ने कहा कि माध्यम वर्गीय परिवार के युवक की हत्या हुई है। कांग्रेस सरकार में गरीबों की हत्या उनके साथ अन्याय आम बात हो गयी है। पीड़ित परिवार को 50 लाख की मुआवजा सरकार को जल्द देना चाहिए। छोटे-छोटे बच्चे हैं उनकी परवरिश कैसे होगी? इसलिए परिवार के सदस्य को नौकरी दे। फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में इस घटना का फैसला हो। दोषियों को फांसी की सजा दिया जाना चाहिए।
और पढ़ें ...

17 से 26 सितंबर तक फिर 16 ट्रेनें रद्द

*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन और चल रहे विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा* । रायपुर:- 16 सितम्बर, 2023 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन और चल रहे विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों में सुधार एवं ट्रैक रखरखाव कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । यह यह कार्य विभिन्न तिथियों में किया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :- *रद्द होने वाली गाडियां*:- 1. दिनांक 17 से 25 सितम्बर, 2023 तक रायपुर से चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 2. दिनांक 18 से 26 सितम्बर, 2023 तक गेवरा रोड से चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 3. दिनांक 17 से 25 सितम्बर, 2023 तक बिलासपुर एवं शहडोल चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल–बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 4. दिनांक 17 से 25 सितम्बर, 2023 तक रायपुर चलने वाली 08729 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 5. दिनांक 18 से 26 सितम्बर, 2023 तक डोगरगढ़ चलने वाली 08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 6. दिनांक 17 से 25 सितम्बर, 2023 तक रायपुर एवं दुर्ग से चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग –रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 7. दिनांक 17 से 25 सितम्बर, 2023 तक इतवारी एवं बालाघाट चलने वाली 08714/08715 इतवारी-बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 8. दिनांक 17 से 25 सितम्बर, 2023 तक गोंदिया एवं कटंगी चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 9. दिनांक 17 से 25 सितम्बर, 2023 तक गोंदिया चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 10. दिनांक 18 से 26 सितम्बर, 2023 तक कटंगी चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 11. दिनांक 17 से 25 सितम्बर, 2023 तक गोंदिया चलने वाली 08806 गोंदिया-वड़सा मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 12. दिनांक 18 से 26 सितम्बर, 2023 तक वड़सा चलने वाली 08808 वड़सा-चान्दा फोर्ट मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 13. दिनांक 18 से 26 सितम्बर, 2023 तक चान्दा फोर्ट चलने वाली 08805 चान्दा फोर्ट-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 14. दिनांक 17 से 25 सितम्बर, 2023 तक रायपुर चलने वाली 08721 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 15. दिनांक 17 से 25 सितम्बर, 2023 तक डोगरगढ़ चलने वाली 08723 डोगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 16. दिनांक 18 से 26 सितम्बर, 2023 तक गोंदिया चलने वाली 08724 गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है ।
और पढ़ें ...

गणेश चतुर्थी पर 8 महामंत्र का करें जाप, बप्पा बनाएंगे सारे बिगड़े काम

शक्तिविनायक गणपति का मंत्र है-

“ऊँ ह्रीं ग्रीं ह्रीं”

ये चार अक्षर का मंत्र है। इसका पुरस्चरण 4 लाख है। इस मंत्र के जप से खेल और राजनीति में पावर मिलती है।

 “वक्र तुण्डाय हुं।

ये छः अक्षर का मंत्र है। इसका पुरस्चरण 6 लाख जप है। इस मंत्र के जप से मुसीबतों से छुटकारा मिलता है।

“मेधोल्काय स्वाहा” -

ये भी छः अक्षर का मंत्र है। इसका पुरस्चरण 6 लाख जप है। विद्या प्राप्ति के लिये इस मंत्र का जप करनी चाहिए।

“गं गणपतये नमः”,

ये आठ अक्षर का मंत्र है। इसका पुरस्चरण 8 लाख जप है। सफलता के लिये इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

 उच्छिष्ट गणपति नवार्ण मंत्र-
“हस्तिपिशचिलिखे स्वाहा”

यह वाम मार्गिय गणपति साधना का मंत्र है। इसकी जप संख्या एक लाख है। 12 अक्षर का उच्छिष्ट गणपति नवार्ण मंत्र ही बताया गया है। इससे प्यार, पैसा और शोहरत सब कुछ मिलता है।

लक्ष्मीविनायक गणपति का मंत्र है-

“ऊँ श्रीं गं सौम्याय गणपतये वरवरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा”

यह अट्ठाईस अक्षरों का मंत्र है। इसका पुरस्चरण 4 लाख जप है। इन मन्त्र के जप से लक्ष्मी की कमी नहीं रहती ।

 

हरिद्रा गणेश मंत्र-
"ऊँ हुंगंग्लौं हरिद्रागणपतये वरवरद सर्वजनह्रदयं स्तम्भय स्तम्भय स्वाहा।"

यह 32 अक्षरों का मंत्र है। इसका पुरस्चरण 4 लाख है। इस मंत्र का जप करने वाले बच्चों को खुशियां मिलती हैं। मनचाहा वर और मनचाही वधु मिलती है।

 त्रैलोक्यमोहन गणेश मन्त्र-
“वक्रतुण्डैकदंष्ट्राय क्ली ह्रीं श्रीं गं गणपतये वरवरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा”-

 

(

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में रेल क्षेत्र की परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम श्रीमान टी. एस. सिंहदेव जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल की मेरी सहयोगी बहन रेणुका सिंह जी, सांसद महोदया, विधायकगण एवं छत्तीसगढ़ के मेरे प्यारे परिवारजनों!

आज छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठा रहा है। आज छत्तीसगढ़ को 6400 करोड़ रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं का उपहार मिल रहा  है। छत्तीसगढ़ का सामर्थ्य ऊर्जा उत्पादन में बढ़ाने के लिए, स्वास्थ्य के क्षेत्र में और सुधार के लिए भी आज अनेक नई योजनाओं का शुभारंभ हुआ है। आज यहां सिकल सेल काउंसलिंग कार्ड्स भी बांटे गए हैं।

साथियों,

आधुनिक विकास की तेज रफ्तार के साथ ही गरीब कल्याण का भी तेज रफ्तार का भारतीय मॉडल आज पूरी दुनिया देख रही है, उसकी सराहना कर रही है। आप सबने देखा है, कुछ दिन पहले G-20 सम्मेलन के दौरान बड़े-बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली आए थे। ये सभी भारत के विकास और गरीब कल्याण के प्रयासों से प्रभावित होकर गए हैं। आज दुनिया की बड़ी-बड़ी संस्थाएं भारत की सफलता से सीखने की बात कर रहीं हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि आज विकास में देश के हर राज्य को, हर इलाके को बराबर प्राथमिकता मिल रही है। और जैसा उपमुख्यमंत्री जी ने कहा हमें मिलकर के देश को आगे बढ़ाना है। छत्तीसगढ़ और रायगढ़ का ये इलाका भी इसका गवाह है। मैं आप सभी को इन विकास कार्यों के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।

मेरे परिवारजनों,

छत्तीसगढ़ हमारे लिए देश के विकास के पावर हाउस की तरह है। और देश को भी आगे बढ़ने की ऊर्जा तभी मिलेगी, जब उसके पावर हाउस अपनी पूरी ताकत से काम करेंगे। इसी सोच के साथ बीते 9 वर्षों में हमने छत्तीसगढ़ के बहुमुखी विकास के लिए निरंतर काम किया है। उस विज़न का, उन नीतियों का परिणाम आज हमें यहां दिख रहा है। आज छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार द्वारा हर क्षेत्र में बड़ी योजनाएँ  पूरी की जा रही हैं, नई-नई परियोजनाओं की नींव रखी जा रही है। आपको याद होगा, अभी जुलाई के महीने में ही मैं विकास परियोजनाओं के लिए रायपुर आया था। तब मुझे विशाखापट्टनम से रायपुर इकनॉमिक कॉरिडोर, और रायपुर से धनबाद इकनॉमिक कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं के शिलान्यास का सौभाग्य मिला था। कई अहम नेशनल हाइवेज का उपहार भी आपके राज्य को मिला था। और अब आज, छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क के विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। इस रेल नेटवर्क से बिलासपुर-मुंबई रेल लाइन के झारसगुड़ा बिलासपुर सेक्शन की व्यस्तता कम होगी। इसी तरह जो अन्य रेल लाइनें शुरू हो रही हैं, रेल कॉरिडोर बन रहे हैं, वो छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देंगे। जब इन रूट्स पर काम पूरा होगा तो इससे छत्तीसगढ़ के लोगों को तो सुविधा होगी ही, साथ ही यहाँ रोजगार और आमदनी के नए-नए अवसर भी पैदा होंगे।

साथियों,

केंद्र सरकार के आज के प्रयासों से, देश के पावर हाउस के रूप में छत्तीसगढ़ की ताकत भी कई गुना बढ़ती जा रही है। कोलफील्ड्स से पावर प्लांट्स तक कोयला पहुंचाने में लागत भी कम होगी और समय भी कम लगेगा। कम कीमत पर ज्यादा से ज्यादा बिजली बनाने के लिए सरकार पिट हेड Thermal Power Plant भी बना रही है। तलाईपल्ली खदान को जोड़ने के लिए 65 किलोमीटर की Merry Go Round   प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन हुआ है। आने वाले समय में देश में ऐसे प्रोजेक्ट्स की संख्या और बढ़ेगी, और इसका लाभ छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को सबसे ज्यादा मिलेगा। 

मेरे परिवारजनों,

हमें अमृतकाल के अगले 25 वर्षों में अपने देश को विकसित बनाना है। ये काम तभी पूरा होगा, जब विकास में हर एक देशवासी की बराबर भागीदारी होगी। हमें देश की ऊर्जा जरूरतों को भी पूरा करना है, और अपने पर्यावरण की भी चिंता करनी है। इसी सोच के साथ सूरजपुर जिले में बंद पड़ी कोयला खदान को Eco-Tourism के रूप में विकसित किया गया है। कोरवा क्षेत्र में भी इसी तरह के Eco-Park विकसित करने का काम किया जा रहा है। आज खदानों से निकले पानी से हजारों लोगों को सिंचाई और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इन सभी प्रयासों का सीधा लाभ इस क्षेत्र के जनजातीय समाज के लोगों को होगा।

साथियों,

हमारा संकल्प है कि हम जंगल-जमीन की हिफाजत भी करेंगे, और वन सम्पदा से खुशहाली के नए रास्ते भी खोलेंगे। आज वनधन विकास योजना का लाभ देश के लाखों आदिवासी युवाओं को हो रहा है। इस साल दुनिया मिलेट ईयर भी मना रही है। आप कल्पना कर सकते हैं, आने वाले वर्षों में हमारे श्रीअन्न, हमारे मिलेट्स कितना बड़ा बाजार तैयार कर सकते हैं। यानी, आज एक ओर देश की जनजातीय परंपरा को नई पहचान मिल रही है, तो दूसरी ओर प्रगति के नए रास्ते भी खुल रहे हैं।

मेरे परिवारजनों,

आज यहाँ सिकल सेल एनीमिया के जो काउंसेलिंग कार्ड्स बांटे गए हैं, वो भी विशेषकर जनजातीय समाज के लिए एक बहुत बड़ा सेवा का काम है। सिकल सेल एनीमिया से सबसे ज्यादा हमारे आदिवासी भाई-बहन ही प्रभावित होते हैं। हम सब मिलकर सही जानकारी के साथ इस बीमारी को नियंत्रित कर सकते हैं। हमें ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प से आगे बढ़ना है। मुझे विश्वास है, छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में भारत सरकार ने जो कदम उठाए हैं, वो सारे कदम छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों को ले जाएंगे। इसी संकल्प के साथ, आप सभी का मैं ह्दय से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। अगले कार्यक्रम में, मैं कुछ बातें विस्तार से बताऊंगा। आज इस कार्यक्रम के लिए इतना ही। बहुत-बहुत धन्यवाद!

 

और पढ़ें ...

रायपुर : नवा रायपुर के कमर्शियल हब में 540 रूपए वर्गफीट में मिलेगा व्यवसायियों को भूखण्ड: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

सरकार की जिम्मेदारी है कि वो लोगों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर वातावरण तैयार कर सके

आने वाले भविष्य को देखते हुए ये भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकर्पण किए जा रहे हैं - भूपेश बघेल

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले भविष्य को देखते हुए ये भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकर्पण किए जा रहे हैं. राज्य के लोगों की हमसे अपेक्षाएं थीं जिसे साकार करने के लिए हमने एक मजबूत कदम आगे बढ़ाया है।
श्री बघेल ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वो लोगों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर वातावरण तैयार कर सके और हमने राज्य के किसानों के लिए ऐसा ही वातावरण तैयार किया है. इसके साथ ही स्कूली शिक्षा में सुधार, छत्तीसगढ़ की संस्कृति व पर्यटन को बढ़ावा देने का वातावरण भी हमने तैयार किया है।
श्री बघेल ने कहा कि हम उद्योग को भी एक वातावरण देने की कोशिश कर रहे हैं जिसके लिए मैने व्यवसायियों से कहा था कि छत्तीसगढ़ की उद्योग नीति को सबसे बेहतर बनाना है और इस प्रयास से प्रदेश में उद्योगों की संख्या बढ़ी है व लोगों को रोजगार मिला है।
नवा रायपुर के कमर्शियल हब में 540 रूपए वर्गफीट में मिलेगा व्यवसायियों को भूखण्ड
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों की मांग पर एक बड़ी घोषणा करते हुए नवा रायपुर के कमर्शियल हब में 540 रूपए वर्गफीट में व्यवसायियों को भूखण्ड आवंटित करने की बात कही. उन्होने कहा कि इसकी वजह से कमर्शियल हब के निर्माण में लगने वाली अतिरिक्त राशि की वहन राज्य सरकार करेगी।
नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण क्षेत्र अंतर्गत विविध कार्यों के इस शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में आम लोगों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने का काम कर रही है. उन्होने कहा कि सरकार की ये प्राथमिकता है कि लोगों को रोजगार उपलब्ध हो ताकि छत्तीसगढ़ का लगातार विकास होता रहे।
नवा रायपुर में निवेश, बसाहट और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेक्टर-23, 24, 34, 35 और 40 में 1083 एकड़ में ‘कमर्शियल हब’ विकसित किया जा रहा है। इसी तरह नवा रायपुर के लेयर-3 में यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने, एयरपोर्ट क्षेत्र के वाणिज्यिक विकास तथा रोजगार सृजन हेतु स्वामी विवेकानंद विमानतल के निकट ग्राम बरोदा एवं रमचण्डी के चिन्हांकित 216.63 एकड़ में ‘एरोसिटी’ विकसित की जा रही है।
‘शहीद स्मारक’ की स्थापना नवा रायपुर के ग्राम परसदा (सेक्टर-3) में व्हीआईपी बटालियन में 13 एकड़ में की जा रही है।   
इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  रविन्द्र चौबे, विधायक  धनेन्द्र साहू, मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार डॉ. राकेश गुप्ता तथा छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स के पदाधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

*यात्री सुविधा के लिए किए जा रहे है विकास कार्य, आने वाले दिनों में यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा ।*

*संरक्षा, सुरक्षा तथा बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करना भारतीय रेलवे की प्राथमिकता ।* *यात्री सुविधा के लिए किए जा रहे है विकास कार्य, आने वाले दिनों में यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा ।* रायपुर – 10 सितंबर’ 2023 रेलवे के बिलासपुर जनसंपर्क विभाग द्वारा विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि मानते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में जहां एक ओर आधारभूत संरचना के विकास कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहें है तो वहीं स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं से संबन्धित यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराने के कार्य भी प्राथमिकता से किए जा रहे है । कोरोनाकाल के दौरान कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर पूरे देश में लॉकडाउन था । भारत सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार सभी यात्री गाड़ियों का परिचालन बंद किया गया था ताकि संक्रामण का फैलाव नहीं हो । इस विषम परिस्थितियों में भी भारतीय रेल ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया ताकि लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया जा सके । आवश्यक वस्तुओं के परिचालन के लिए पार्सल स्पेशल ट्रेनें चलाई गई, ताकि लोगों को उनकी रोज़मर्रा के जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं का अभाव न हो । अस्पतालों में जीवनदायनी ऑक्सीजन की जरूरतों को पूरा करने के लिए के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाए गए । ट्रेनों के माध्यम से सम्पूर्ण देश में आवश्यक दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई । इस दौरान भी लॉकडाउन की विषम परिस्थिति में बिजलीघरों के लिए कोयले का परिवहन होता रहा, ताकि घरों एवं उद्योगों में बिजली की कमी न हो । जब सब लोग कोविड से बचने अपने अपने घरों में थे इस दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनेक रेलकर्मी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए कोरोना से संक्रमित हो गए और उनमें से 200 से भी अधिक रेलकर्मियों ने अपनी जान गंवा दी । अभी अभी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ट्रेनों को लेकर एक आंकड़ा प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें पिछले साढ़े तीन सालों में 67000 से भी अधिक ट्रेनों को कैंसिल करने की बात कही गई है । ये 67000 ट्रेनों को कैंसिल करने वाले आंकड़ो में से लगभग 95 प्रतिशत इसी कोरोनाकाल के दौरान का है, जब पूरे देश में यात्री ट्रेनों का सम्पूर्ण परिचालन बंद किया गया था । रेल विकास कार्यों के दौरान कैंसिल ट्रेनों का प्रतिशत प्रतिदिन चलने वाली गाड़ियों का महज 1 प्रतिशत से भी कम है । कोविड मामलों में आई कमी के बाद क्रमशः अब कोविड प्रोटोकाल के अनुसार सभी सावधानियाँ बरतते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सभी यात्री गाड़ियों का नियमित परिचालन किया जा रहा है । इसके साथ ही कोरोनाकाल के दौरान बंद किए गए सभी ट्रेनों को शुरू कर दिया गया है । कोरोनाकाल के बाद कई नई ट्रेन सेवा का भी शुभारंभ किया गया है, जिनमें मध्य भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन, जो कि बिलासपुर एवं नागपुर के बीच चलाई जा रही है, अंबिकापुर से दिल्ली, अंतागढ़ से रायपुर, रीवां से इतवारी, छिंदवाड़ा-इतवारी, जबलपुर-चंदाफ़ोर्ट, छिंदवाड़ा-नैनपुर आदि नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत इनमें शामिल है । दल्लीराझरा-रावघाट नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत अंतागढ़ से ताड़ोकी के बीच 17 किलोमीटर नई रेल लाइन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है । आने वाले डेनोन में इसमें यात्री सेवा का शुभारंभ किया जाएगा । इन सेवाओं से छत्तीसगढ़ प्रदेश के रेल संपर्क विहीन क्षेत्र रेल मानचित्र से जुड़कर त्वरित विकास की ओर अग्रसर होंगे, वनवासी बाहुल्य क्षेत्र देश के महत्वपूर्ण नगरों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ कर विकास की ओर बढ़ेगा, अपेक्षाकृत दुर्गम क्षेत्रों का समन्वित तथा चहुंमुखी विकास प्रशस्त होगा, क्षेत्र के निवासियों को तेज, सुगम एवं सस्ता परिवहन उपलब्ध होगा तथा छात्रों को उच्च शैक्षिक संस्थानों एवं मरीजों को अच्छे अस्पतालों तक पहुँच आसान होगा । इसके अतिरिक्त इस दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में बिलासपुर से दाधापारा, बिल्हा, गतौरा, जयरामनगर, उसलापुर, घुटकू, चांपा से कोरबा, नागपुर से भिलाई के बीच 362 किलो मीटर सेक्शन पर ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली स्थापित किया गया है, जिससे एक ही सेक्शन में कई ट्रेनों का संरक्षित परिचालन सुनिश्चित हुआ है । बिलासपुर से नागपुर की सेक्शनल स्पीड बढ़ाकर राजधानी रूट के समकक्ष 130 किलो मीटर प्रति घंटा की जा चुकी है तथा बिलासपुर से झारसुगुड़ा के मध्य यह कार्य प्रगति पर है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में वर्तमान में रेल विकास से संबन्धित कई परियोजनाओं पर तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है । हालांकि इन रेल विकास कार्यों के दौरान यात्रियों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, परंतु भविष्य में इन परियोजनाओं का लाभ इस क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगा । भारतीय रेल हमेशा ही अपने यात्रियों की सुविधा के लिए कार्य करती रही है । संरक्षा एवं सुरक्षा के साथ यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करना भारतीय रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है । *******
और पढ़ें ...

Chandrayaan-3: ISRO ने जारी की विक्रम लैंडर की तस्वीरें, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का किया गया उपयोग

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीरों को साझा किया है। ये तस्वीरें चांद की कक्षा पर घूम रहे चंद्रयान-2 के डुअल-फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक एपर्चर रडार (डीएफएसएआर) उपकरण ने 6 सितंबर को खींची थी। अंतरिक्ष एजेंसी ने जानकारी दी कि डीएफएसएआर चंद्रयान-2 ऑर्बिटर पर लगा एक प्रमुख वैज्ञानिक उपकरण है। यह एल और एस बैंड्स में माइक्रोवेव का इस्तेमाल करता है। यह अत्याधुनिक उपकरण वर्तमान में किसी भी ग्रह मिशन पर सबसे अच्छा रिजॉल्यूशन पोलारिमेट्रिक तस्वीरों की पेशकश करता है। डीएफएसएआर पिछले चार वर्षों से चांद की सतह से उच्च गुणवत्ता वाले डेटा को प्रसारित कर रहा है। चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश बता दें कि चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर अपने लैंडर को उतारने वाला भारत पहला देश है। इसरो ने 23 अगस्त को इसकी सफलतापूर्व लैंडिग कराई थी। हालांकि, उत्तरी ध्रुव पर पहले रूस, अमेरिका और चीन अपने यानों को उतार चुके हैं। अंतरिक्ष के क्षेत्र में इसरो की इस सफलता को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
और पढ़ें ...

धान खरीदी पर मंत्री चौबे का बयान मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण है-अजय चंद्राकर, भाजपा मुख्य प्रवक्ता

कांग्रेस सरकार मायावी है 

मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण है - पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा है कि प्रदेश सरकार के मंत्री रवीन्द्र चौबे के धान खरीदी को लेकर दिए गए बयान पर ट्वीट कर कटाक्ष किया है। श्री चंद्राकर ने कहा है कि कांग्रेस शोषित छत्तीसगढ़ के मंत्री 'शेरपा' रवीन्द्र चौबे ने 3,600 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने की बात कही है, जबकि 'शेरपा' को उसका अधिकार नहीं होता।

 

श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मंत्री चौबे पर कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण है। श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार मायावी है। धान खरीदी के मामले में प्रदेश सरकार अब यह भ्रम फैला रही है कि कांग्रेस की सरकार आने वाले पाँच सालों में धान की कीमत 3,600 रुपए प्रति क्विंटल देगी। यह तभी संभव होगा कि जब केंद्र सरकार धान का समर्थन मूल्य प्रतिवर्ष 6 प्रतिशत की दर से पाँच साल में 30 प्रतिशत बढाएगी,जैसा की अब तक बढ़ाती आई है अर्थात, छत्तीसगढ़ की सरकार ने यह मान लिया है कि पहले भी मोदी सरकार ही किसानों को पैसा देती रही है और आगे भी मोदी सरकार ही देगी।

 

 

और पढ़ें ...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा कन्हैया का बर्थडे

Janmashtami 2023: आज देशभर में धूमधाम से जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. मथुरा-वृंदावन से लेकर देश के विभिन्न राज्यों में सुबह से मंदिरों में हरे रामा-हरे कृष्णा के जयकारे गूंज रहे हैं. श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है. श्री हरि के अवतारों में यही सम्पूर्ण अवतार माने जाते हैं. जिन लोगों ने 6 सितंबर को जन्माष्टमी नहीं मनाई, वे आज यह त्योहार मनाएंगे. आइए आपको जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि बताते हैं.

 
 

शुभ मुहूर्त (Janmashtami 2023 Shubh muhurt)
ज्योतिषविद डॉ. अरुणेश कुमार शर्मा के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि 12 बजे हुआ था. इसलिए जन्माष्टमी पर भगवान की पूजा का सबसे उत्तम मुहूर्त रात 12 बजे ही माना जाता है. 7 सितंबर की रात 12 बजते ही आप भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा कर सकते हैं. जन्माष्टमी के व्रत का पारण समय शुक्रवार, 8 सितंबर को सुबह 6 बजकर 2 मिनट के बाद रहेगा.

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की कैसी मूर्ति लाएं?
जन्माष्टमी पर सामान्यत: बाल कृष्ण की स्थापना की जाती है. आप अपनी मनोकामना के आधार पर जिस स्वरूप को चाहें स्थापित कर सकते हैं. प्रेम और दाम्पत्य जीवन के लिए राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापित कर सकते हैं. संतान के लिए बाल कृष्ण की मूर्ति स्थापित कर सकते हैं. धन प्राप्ति के लिए कामधेनु गाय के साथ विराजमान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं.

और पढ़ें ...