प्रदेश
यात्रीगण ध्यान दें… 5 जुलाई तक ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, सफर पर निकलने से पहले देखलें लिस्ट
रायगढ़।एक बार फिर मेटेंनेस के कारण छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ (Raigarh) कुछ रूट्स पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने वाला है. 2 से 5 जुलाई तक नैला यार्ड में आधुनिकीकरण का काम किया जाएगा. ऐसे में रायगढ़- बिलासपुर (Raigarh- Bilaspur) के बीच चलने वाले मेमू लोकल को रद्द किया जा रहा है. इसी तरह कोरबा (Korba) से चलने वाली मेमू लोकल भी कैंसिल रहेगी. इस दौरान रायगढ़ से बिलासपुर तक जाने के लिए लोकल ट्रेन वाले यात्रियों को मशक्कत करनी होगी. चूंकि यह ट्रेन दिन भर अप- डाउन करती है, ऐसे में इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के बिलासपुर- चांपा सेक्शन के बीच नैला गार्ड का आधुनिकीकरण का कार्य किया जायेगा. इस विकास कार्य के दौरान कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के बिलासपुर- चांपा सेक्शन के बीच नैला यार्ड का आधुनिकीकरण का कार्य किया जायेगा, इसमें नॉन इंटरलोकिंग का कार्य शामिल है. यह कार्य 2 से 5 जुलाई तक किया जायेगा. इस कार्य के पूरा होते ही सभी गाड़ियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
इस रूट पर 2 से 5 जुलाई तक बिलासपुर और रायगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08738/08737 बिलासपुर- रायगढ़- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 2 से 5 जुलाई तक बिलासपुर और गेवरारोड से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08734/08733 बिलासपुर- गेवरारोड- बिलासपुर मेमू पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
ट्रेन कैंसिल होने से छोटे स्टेशन के यात्री परेशान
मेमू लोकल के रद्द होने से छोटे स्टेशन के यात्री परेशानियों में इजाफा हो सकता है क्योंकि, किरोड़ीमलनगर, भूपदेवपुर, राबर्टसन, झाराडीह जैसे स्टेशनों में कोई अन्य गाड़ियां नहीं रूकती है. यहां सिर्फ बिलासपुर-रायगढ़ मेमू, झारसुगड़ा-गोदियां और टाटा- बिलासपुर पैसेंजर का ही ठहराव है. ऐसे में रायगढ़ से बिलासपुर जाने के लिए यात्रियों को मशक्कत करना पड़ेगा. बिलासपुर जाने के लिए सुबह रायगढ़ से करीब 9 बजे जेडी मिलेगी और बिलासपुर से आने के लिए सुबह टिटलागढ़ पैसेंजर ही चलेगी. इस रूट यात्रियों इन्हीं दोनों ट्रेनों से काम चलाना होगा।
चांपा और जांजगीर की दूरी होगी कम : सीएम बघेल ने किया रेलवे ओव्हरब्रिज का शुभारंभ
अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे स्वास्थ्य कर्मचारी...इन मांगों को लेकर होगा बड़े स्तर पर आंदोलन..!!
रायपुर। लंबे समय से शासन के सामने अपनी मांगों को लेकर उसके निराकरण का इन्तजार कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारी अब बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर शासन से इसके निराकरण की मांग लेकिन इसकी पूर्ति नहीं होने पर अब वे बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं। स्वास्थय कर्मचारियों ने मांग में यह भी कहा कि संविदा में कार्यरत स्टॉक का नियमतिकरण किया जाये एवं नर्सिग स्टॉक को श्रमिक दर में लेने कि प्रथा को बंद किया जाय ।


डिप्लोमाधारी स्टाफ नर्स को 3 वेतन वृद्धि एवं डिग्री धारी स्टाफ नर्स को 4 वेतन वृद्धि का लाभ जो वर्ष 1985 से दिया जा र तथा वर्तमान में भी मध्यप्रदेश में दिया जा रहा है, इसे विगत कुछ वर्षों से छत्तीसगढ़ में नहीं दिया जा रहा है तथा अब वसूली की जा रही है, अतः इस वसूली पर रोक लगाते हुए वेतन वृद्धि लाभ को समस्त स्टाफ नर्स के लिए निरंतर रखा जाय । स्टाफ नर्स का पदनाम नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग सिस्टर का पदनाम सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, रेडियोग्राफर का पदनाम रेडियोलॉजी ऑफिसर, रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन का पदनाम रेडियोथेरेपी ऑफिसर, डार्क रूम असिस्टेंट का पदनाम सहायक रेडियोलॉजि ऑफिसर फार्मासिस्ट ग्रेड-2 का पदनाम फार्मेसी ऑफिसर, ड्रेसर का ओर्थोपेडिक टेक्निशियन किया जाए।
प्रभारी रेंजर पर लगा करोड़ों रूपए के आर्थिक अनियमितता का आरोप, मुख्य वन संरक्षक ने किया सस्पेंड…
धमतरी। Suspend आर्थिक अनियमितता के मामले में धमतरी के उप वनक्षेत्रपाल एवं प्रभारी रेंजर महादेव कन्नौजे को मुख्य वन संरक्षक जेआर नायक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि रायपुर में होगी। प्रभारी रेंजर पर करोड़ों रुपए की आर्थिक अनियमितता का आरोप है।
बता दें कि मुख्य वन संरक्षक जेआर नायक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि महादेव कन्नौजे, उप वनक्षेत्रपाल, प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी धमतरी द्वारा केनरा बैंक धमतरी में परिक्षेत्र अधिकारी धमतरी के पदनाम से अनाधिकृत रूप से खाता क्र. 3355101006322 खोलकर राशि 1 करोड़ 7 लाख 44 हजार 145 आहरण किया गया। प्रतिमाह प्रस्तुत किए जाने वाले मासिक लेखा के आय व्यय में कूट रचना कर भ्रामक अभिलेख प्रस्तुत किया गया। वनमण्डलाधिकारी धमतरी के बिना अनुमति सितंबर 2022, अक्टूबर 2022, नवंबर 2022 एवं जनवरी 2023 में 6 लाख 81 हजार 874 का नगद आहरण किया गयां इसके लिए आकस्मिक श्रमिक दीपक टण्डन को अधिकृत करते हुए 4 लाख 74 हजार 642 नगद राशि का आहरण किया
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए धमतरी वनमण्डल वनमण्डलाधिकारी ने 30 जून को महादेव कन्नौजे, उप वनक्षेत्रपाल को तत्काल निलंबित किए जाने की अनुशंसा की गई है। छग सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत महादेव कन्नौजे, उप वनक्षेत्रपाल, प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी धमतरी, वनमण्डल धमतरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में महादेव कन्नौजे का मुख्यालय कार्यालय वन संरक्षक कार्य आयोजना रायपुर निर्धारित किया जाता है, उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
छत्तीसगढ़ में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज आगमन, कांकेर में जनसभा को करेंगे संबोधित…
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़े नेता का आगमन हो रहा है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। वे कांकेर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और आज ही वापस दिल्ली लौट जाएंगे।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे है। वे दोपहर एक बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद हेलीकाप्टर से कांकेर के लिए रवाना होंगे। राजनाथ सिंह कांकेर में सभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद वे मेला भाठा ग्राउंड में विशाल सभा में शामिल होंगे। दोपहर 1.55 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 2.30 बजे सभा स्थल पहुंचेंगे।
अब तीसरी आँख से होगी शहर की कड़ी निगरानी, 126 जगहों पर लगाए जायेंगे हाईटेक कैमरे
दुर्ग। जिले के प्रमुख चौक चौराहों पर अब सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी, बढ़ती दुर्घटना और अन्य अपराधों पर नजर रखने के लिए रखने के लिए एक बार फिर से नए सिरे से 126 जगहों पर हाईटेक कैमरे लगाए जाएगें, इन कैमरों को कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया जाएंगे।
दुर्ग जिला अब तीसरी आंख के नजर में रहेगा, ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के 4 शहरों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत ज़िले के चौक चौराहों पर हाईटेक कैमरा और सिग्नल लगाया जाएगा, योजना के तहत आईटीएमएस का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सेक्टर 6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में बनाया जाएगा, आईटीएमएस के शुरू होने के बाद यातायात समस्या से मुक्ति मिलेगी, सिस्टम शुरू होने के बाद यदि कोई ट्रैफिक रूल तोडेंगे तो चालान संबंधित के घर पर पहुंच जाएगा, चौराहों पर लगे कैमरे के जरिए कंट्रोल रूम से पूरे जिले की निगरानी की जा सकेगी, किसी भी आपदा के समय कंट्रोल रूम के जरिए उससे निपटने का काम आसानी से किया जा सकेगा,दुर्घटना होने पर तत्काल मदद मिलेगा, दुर्ग ज़िले सभी चौक चौराहे और सड़कों पर कैमरा लगाए जाएगें, ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने कहा कि जिले के चौक चौराहों का चिन्ह अंकित किया गया है,कुल 126 हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे, जिसमें दुर्घटना और अपराधों में कमी आएगी।
बड़ी संख्या में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का प्रमोशन...पूरी देखे लिस्ट
रायपुर। CG PROMOTION NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने आज जल संसाधन विभाग के 37 सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता के रूप में पदोन्नत करने का आदेश जारी कर दिया। आपको बता दें कि, इनकी पदोन्नति काफी दिनों से लम्बित थी। सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता बनाने के लिए पिछले दिनों डीपीसी हुई थी।


Breaking : इस जिले में निरीक्षकों का हुआ तबादला, एसपी ने किया आदेश जारी
महासमुंद। जिले के पुलिस विभाग में निरीक्षकों का तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने आदेश जारी कर 4 निरीक्षकों का ट्रांसफर किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऑनलाईन अंतरित की राशि
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के 1 लाख 16 हजार 737 युवाओं के खाते में बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त के रूप में 31 करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 59 हजार से अधिक हितग्राहियों को 151 करोड़ रुपए की राशि जारी की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक रामपुकार सिंह, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रसन्न आर. भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिला अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत कुल 3248 हितग्राहियों को 10 करोड़ 21 लाख 86 हजार रुपए की राशि ऑनलाइन जारी की। उन्होंने प्रथम किस्त के रूप में 1371 हितग्राहियों को 34 करोड़ 27 लाख 05 हजार, द्वितीय किस्त 914 हितग्राहियों को 36 करोड़ 66 लाख 07 हजार, तृतीय किस्त के रूप में 694 हितग्राहियों को 2 करोड़ 75 लाख 74 हजार एवं चतुर्थ किस्त के रूप में 269 हितग्राहियों को 37 लाख 30 हजार रुपए की राशि उनके खाते में ऑनलाइन अंतरित की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वीडियों कांफ्रेंसिंग के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बसंता ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक सहित जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना व बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राही मौजूद थे।
ज्ञात है कि जिले में योजना अंतर्गत कुल स्वीकृत 73266 आवास के विरूद्ध 57118 आवास पूर्ण हो गए हैं। जो कि पूर्णता का 77.96 प्रतिशत है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के 20 हितग्राही मौजूद थे। जिन्हें प्रमाण पत्र वितरित किया गया। ग्राम कोसरंगी की श्रीमती कुंती बाई ने बताया कि आज पहली किस्त मिलने से घर बनाने का कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। वे अपने कच्चे मकान में 5 परिवार के साथ रहती हैं। लेकिन आवास योजना की राशि आ जाने से उनके पक्के घर का सपना पूरा होगा। इसी ग्राम की श्रीमती मीरा बाई ने बताया कि आज उन्हें तीसरा किस्त प्राप्त हो गया है और घर भी लगभग पूर्णता की ओर है। अब जल्द ही अधूरे काम पूर्ण करके पक्के आवास में परिवार सहित रहेंगे। उन्होंने राशि जल्द स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आज बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत जिले के कुल पंजीकृत 7027 बेरोजगार युवकों में से बेरोजगारी भत्ता के लिए स्वीकृत 4789 युवकों को उनके खाते में 1,19,72,500 रुपए की राशि ऑनलाइन अंतरित किए। जिले के पात्र हितग्राही भी मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक श्री अशोक साहू ने बताया कि इन युवकों को कौशल प्रशिक्षण के लिए कैम्प लगाकर काउंसलिंग की जा रही है। वर्तमान में 269 युवक 11 विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं।
ग्राम रेमड़ा के धनीराम सेठ ने बताया कि वे स्नातक हैं तथा वे पीजीडीसीए भी कर चुके हैं। बेरोजगारी भत्ता के तहत उन्हें आज तीसरा किस्त प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि वे महासमुंद आईटीआई में ड्राइवर कम मैकेनिक ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं। उन्हें विश्वास है कि प्रशिक्षण उपरांत उसे रोजगार प्राप्त होगा। इसी तरह ग्राम खम्हरिया के दिनेश सिंह ने तीसरी किस्त मिलने पर खुशी जाहिर की है। वे भी ड्राइवर कम मैकेनिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
ईडी के फर्जी अधिकारी बनकर व्यापारी से दो करोड़ की ठगी, तीन आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा, दो की तलाश जारी
दरअसल, दुर्ग स्थित पारख कॉमप्लेक्स में स्थित अनाज व्यापारी हरी नगर दुर्ग निवासी विनीत गुप्ता का ऑफिस है. मंगलवार को सफेद शर्ट और खाकी पैंट पहनकर काले रंग के स्कॉर्पियों में फर्जी नम्बर लगाकर दुर्ग पहुंचे आरोपियों ने चावल व्यापारी विनित गुप्ता को खुद को ईडी का अधिकारी बताते हुए उसके पास रखे दो करोड़ रुपए लेकर भाग गए थे. घटना के सामने आने के बाद दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए मुहिम चलाया.
इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...कांकेर में जनसभा को करेंगे संबोधित…
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के कुछ ही महीने बचे हुए हैं। ऐसे में यहां केंद्र के बड़े नेताओं के ताबड़तोड़ कार्यक्रम शुरू हो गए हैं, एक के बाद एक बड़े नेता यहां आ रहे हैं। इसी बीच खबर आई है कि, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 1 जुलाई शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। वो कांकेर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और उसी दिन वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय प्रवास पर 1 जुलाई को छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान कांकेर शहर का दौरा करेंगे। वे दोपहर एक बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद हेलीकाप्टर से कांकेर के लिए रवाना होंगे। राजनाथ सिंह कांकेर में सभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद वे मेला भाठा ग्राउंड में विशाल सभा में शामिल होंगे। दोपहर 1.55 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 2.30 बजे सभा स्थल पहुंचेंगे।
आपको बता दें कि केंद्रीय रक्षामंत्री दौरे को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। बीजेपी ने बस्तर संभाग की दो लोकसभा सीट और 12 विधानसभा सीटों पर फोकस किया है। इसके लिए संभाग के सात जिलों में 30 मई से 30 जून तक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
CG NEWS : छत्तीसगढ़ आ रहे जेपी नड्डा, आज बिलासपुर में करेंगे जनसभा को संबोधित, जानें पूरा शेड्यूल
बिलासपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम बिलासपुर दौरे पर आ रहे हैं। यहां जेपी नड्डा रेलवे फुटबाल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ में आगामी नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी सभाएं करनी शुरू कर दी हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को बिलासपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा अपराह्न 4 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से वे हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 5 बजे वे बिलासपुर में रेलवे ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बिलासपुर में ही बैठक करने के बाद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी सभी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे शाम 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
महासमुंद पुलिस की कार्रवाई; 56 लाख के गांजे की तस्करी करते 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
बिना फिटनेस और टैक्स के अब सड़को से गुजरना पड़ेगा मंहगा
छत्तीसगढ़ सरकार अब बिना फिटनेस, टैक्स और बिना दस्तावेज के चलने वाले वाहनों पर सख्ती करने की तैयारी में हैं। प्रदेश के विभिन्न मार्ग में अब एएनपीआर ई-डिटेक्शन सिस्टम शुरू करने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है, जिससे कि बिना फिटनेस और बिना टैक्स वाले वाहनों के सड़को से गुजरने पर ऑटोमैटिक चालान होगा। अब इसका उद्घाटन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप तथा परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन सुविधाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन हो रहा हैं। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में होने वाले मृत्यु के आँकड़ो को देख कर प्रदेश में रोड एक्सीडेंट कम करने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। सड़क दुर्घटना का एक प्रमुख कारण बिना फ़िटनेस के चलने वाले हैवी गाड़िया है। अनफिट गाड़ियो से होने वाली सड़क दुर्घटना कम करने के लिए प्रदेश में परिवहन विभाग की पहल पर विभिन्न मार्ग में एएनपीआर कैमरा लगाये जा रहे है, जो बिना फिटनेस और टैक्स के चलने वाले वाहनों को डिटेक्ट कर ऑटोमैटिक चालानी कार्यवाही करेगा।
परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में विभिन्न मार्ग पर चलने वाले ऐसे वाहनों का पता लगाने के लिए पहले चरण में 09 जगहों पर एएनपीआर कैमरा लगाया है जो परिवहन विभाग के वाहन सॉफ्टवेर और ई डिटेक्शन सिस्टम से जुड़ा हुआ है।
प्रथम चरण में इन स्थानों में शुरू किया गया है एएनपीआर ई डिटेक्शन सिस्टम -
महासमुंद बसना पदमपुर रोड, सराईपाली सारंगगढ़ रोड, जयराम नगर मस्तूरी रोड, रायपुर अभनपुर भरेंगाभाटा, पत्थल गाँव अंबिकापुर रोड, डोंगरगढ़ राजनांदगाँव रोड, रायगढ़ तेंदुवाभाटा, रायगढ़ सरिया, नगरी रोड। इसके बाद खनन और औद्योगिक क्षेत्रों से भी एएनपीआर कैमरे के मदद से डेटा एकत्र करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है और जल्द ही इन जगहों से गुजरने वाली गाड़ियो का रिकॉर्ड भी एएनपीआर सिस्टम के माध्यम से परिवहन विभाग को प्राप्त होने लगेगा।
इस सिस्टम गाड़ियों की जानकारी को ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रेकग्निशन (एएनपीआर) कैमरा के माध्यम से जानकारी प्राप्त किया जाएगा और जब कोई वाहन रोड से गुजरेगा तो उसकी तस्वीरें ली जाएंगी। जिस वाहन के पास कानूनी रूप से आवश्यक वैध दस्तावेज नहीं होंगे उसका रिकॉर्ड वाहन के डेटाबेस से प्राप्त कर लिया जाएगा और ई-डिटेक्शन पोर्टल द्वारा स्वचालित रूप से चालान किया जाएगा। चालान एसएमएस के माध्यम से वाहन स्वामी के मोबाइल में भेज दिया जाएगा और जब तक वाहन स्वामी के द्वारा उस चालान का भुगतान नहीं कर दिया जायेगा तब तक उस गाड़ी से संबंधित समस्त कार्य सभी आरटीओ में प्रतिबंधित रहेंगे।
परिवहन सचिव श्री एस प्रकाश द्वारा वाहन मालिकों से अपील की गई है कि सड़क में वाहन चलाने से पहले गाड़ी के समूर्ण आवश्यक दस्तावेज को अप-टू-डेट करा ले। सभी दस्तावेज पूर्ण होना स्वय और सड़क में चलने वाले अन्य सभी लोगो के सुरक्षा के लिये आवश्यक है।
परिवहन आयुक्त श्री दीपांशु काबरा द्वारा वाहन स्वामियों से अपील की गई है कि वे फिटनेस, टैक्स, बीमा और पीयूसी के जुर्माने से बचने के लिए वाहन के दस्तावेज अप-टू-डेट रखें।
सड़क सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की समिति (एससीसीओआरएस) की सिफारिश के बाद सरकार ने ई डिटेक्शन के क्रियान्वयन का नीतिगत निर्णय लिया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट समिति के सचिव संजय मित्तल ने कुछ जिलों का दौरा किया था और राज्य में सड़क हादसों को कम करने के लिए शुरू किए गए सुधारात्मक उपायों की समीक्षा की थी। उन्होंने बिना फिटनेस और इंश्योरेंस के चल रहे वाहनों पर लगाम लगाने के लिए निर्देश दिये थे।
ज्ञात हो कि किसी वाहन को सड़क पर चलाने के लिए टैक्स पटाना, पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट (यदि परिवहन वाहन है तो), बीमा और सभी वाहनों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) जैसे वैध दस्तावेज होने अनिवार्य है तथा सभी वाहन चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। पर्सनल वाहनों के लिए फिटनेस और परमिट की आवश्यकता नहीं होती है।
नमूना आंकड़ों के अनुसार, यह देखा गया है कि बहुत से वाहन बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे हैं। खासतौर से हेवी माल यान जिसमें फिटनेस अनिवार्य है, ऐसे वाहन भी बिना फिटनेस और बिना टैक्स के चलते पाये जाते है। ऐसे वाहनो से सड़क दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है और इंश्योरेंस क्लेम में भी समस्या उत्पन्न होती है।
