प्रदेश
रात में सोने के दौरान सांप के डसने से गर्भवती महिला की मौत, पेट में पल रहे 8 माह के बच्चे की भी कई जान
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के आते ही सर्पदंश के मामले में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है, आए दिन सांप के काटने से किसी न किसी की जान जा रही है, वहीँ ताजा मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम सुकू पारा बड़े बोदेनार से सामने आ रहा है, यहाँ एक महिला को सोने के दौरान एक सांप ने डस लिया। घटना के बाद महिला को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मामले के बारे में मृतिका पायको के पति बुधु मडकामी ने बताया कि 10 जुलाई को 8 माह की गर्भवती पायको खाना खाकर जमीन पर सो रही थी कि करीब 12 बजे के लगभग एक सांप ने उसके बाएं कंधे के पीछे आकर डस लिया। जिसके बाद महिला के आवाज देने पर पति ने उसे उपचार के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया। जहां से 11 जुलाई की देर शाम महिला को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया।
इलाज के दौरान महिला ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद महिला के पेट में पल रहा 8 माह के बच्चे की भी मौत हो गई, शव के पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।
मोहन मरकाम बनेंगे मंत्री कल राजभवन में लेंगे शपथ
सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा लापरवाही, लगातार बारिश से बह गया पुल, आवागमन बाधित से राहगीर हो रहे परेशान
बालोद। CG NEWS : जिले में कछुए की चाल से सड़क निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार की लापरवाही ने पहली ही बारिश में राहगीरों की मुसीबत बढ़ा दी है. बालोद जिला के डौंडी से झलमला pwd मार्ग को दुर्ग ठेकदार द्वारा निर्माण किया जा रहा है।

जहाँ ग्राम उकारी नाला पर पुल का निर्माण कार्य जारी है। जिसके चलते राहगीरों की आने-जाने वाला नाला पर बनाया गया। डायवर्सन मार्ग बारिस के बाद पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसके चलते राहगीरों को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में 20 किलोमीटर घूमना पढ़ रहा है। ग्रामीणों की माने तो समय रहते ठेकेदार पुल का निर्माणकर देते तो यह स्थित निर्मित नही होती।
चुनाव के चार महीना पहले क्यों हटा दिए गए मोहन मरकाम
रायपुरः चुनाव सिर पर है और छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी के तेज तर्रार प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को हटा दिया है। मोहन मरकाम का हटना सामान्य नही है। यूं तो पिछले करीब छह महीने से उन्हें हटाए जाने की चर्चा चल रही थी लेकिन मामला टलता रहा। आखिरकार बुधवार की शाम नई नियुक्ति के आदेश जारी हो गए।
नई नियुक्ति और मोहन मरकाम को हटाने से एक बात शीशे की तरह साफ हो गई है कि राज्य में सत्ता के साथ ही संगठन भी राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इशारों से चलेगी। दूसरे शब्दों में कहें तो संगठन को सत्ता से आंख मिलाने की इज़ाजत नही होगी। क्योंकि मोहन मरकाम को उसी की सजा मिली है।
गौरतलब हो कि पिछले करीब डेढ़ साल से पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और राज्य के मुखिया भूपेश बघेल की नही बन रही थी। उनके बीच की तल्खी न केवल पार्टी की कई बैठकों मेें दिखाई दी थी बल्कि कई कार्यक्रमों में सार्वजनिक भी हुआ था। यहां तक की एआईसीसी के रायपुर अधिवेशन के समय भी दोनो के बीच की तल्खियां सामने आ गई थी।
और तो और छत्तीसगढ़ विधानसभा में पीसीसी अध्यक्ष रहते हुए मोहन मरकाम द्वारा अपनी की पार्टी की सरकार के खिलाफ भ्रष्ट्राचार के गंभीर आरोप लगाना पूरी पार्टी और सरकार को सकते में ला दिया था।
हाल में सीएम को विश्वास में लिए बगैर पीसीसी महामंत्रियों के प्रभार में बदलाब करना और प्रभारी कुमारी सैलजा द्वारा उसे निरस्त करने के निर्देश देने बाबजूद उन निर्देशों पर अमल नही करना मोहन मरकाम की पीसीसी चीफ के पद से विदाई को पक्का कर दिया था। और वो हो गया।
लेकिन इस बदलाब से एकबात पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है कि राज्य में सत्ता और संगठन में तालमेल जरूरी है। संगठन सत्ता से तालमेल कर चलेगा। संगठन से सत्ता नही चलेगी।
यानी 2023 का पूरा दारोमदार सीएम भूपेश बघेल पर रहेगा और वे सत्ता का नेतृत्व करते हुए संगठन को भी साधकर 2023 मेे विजयश्री के लिए पूरी टीम का नेतृत्व करेंगें।
मोहन मरकाम को इसबात के लिए बधाई मिलनी चाहिए कि वे सत्ता से रबर स्टाम्प अध्यक्ष के रूप में नही बल्कि एक दमदार अध्यक्ष के रूप में अपनी पारी खेलकर शहीद हो गए। उन्हें एक दमदार अध्यक्ष के रूप में याद किया जाएगा।
फर्जी अधिकारी बन ग्रामीणों से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीएम आवास योजना के नाम पर कर रहा था ठगी
बालोद। CG CRIME NEWS : जिले से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी बनकर गांव पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों के बैंक खाते से पैसा ट्रांसफर कर धोखाधड़ी करना भारी पड़ा. धोखाधड़ी के शिकार हुए ग्रामीणों ने फर्जी अधिकारी को गांव में घेर पुलिस के हवाले कर मामले में की शिकायत की. जिस पर दल्ली राजहरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल।

दरअसल, गांव के भोले-भाले ग्रामीण अक्सर अपने भोलेपन और सरल स्वभाव के चलते ठगी का शिकार हो जाते है। ऐसा ही एक मामला बालोद जिला से सामने आया है. जहाँ ढालेन्द्र कुमार साहू ग्राम पिपरछेड़ी निवासी आरोपी युवक प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से जनपद में जियोटेग करने के बहाने मकान के सामने खड़ा कर उनका फोटो खींचा, और आधार कार्ड मांग अंगूठे का थम्स लेकर धोखाधड़ी करते हुए बैंक अकाउंट से पैसा ट्रांसफर कर लिया. मामले में अब तक 4 हितग्राही ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ठगी के शिकार हितग्राहियों की संख्या में और इजाफा होने का अंदेशा लगाया जा रहा है. बहरहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170,420 भादवी के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जुडिशल रिमांड पर जेल भेज दिया है।
दो पटवारियों को SDM ने किया सस्पेंड, एक महिला पटवारी भी शामिल, सरकारी काम में गड़बड़ी का मामला
जाजंगीर-चाम्पा . सरकारी काम में गड़बड़ी करने वाले दो पटवारियों को कलेक्टर के निर्देश SDM ने सस्पेंड कर दिया है। इनमें एक महिला पटवारी भी शामिल है। मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार त्रुटिपूर्ण गिरदावरी कर धान फसल दर्ज किये जाने पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर दो पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें पटवारी श्रद्धा जांगड़े, पहनं 11, ग्राम – लगरा और पटवारी रंजित जांगड़े, पहनं 17, ग्राम – मेंऊ, तहसील – पामगढ़ शामिल हैं।
इनके संबंध में तहसील कार्यालय पामगढ़ से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर त्रुटिपूर्ण गिरदावरी कर धान फसल दर्ज करने के कारण, शासकीय कार्य के प्रति लापवाही प्रथम दृष्टया परिलक्षित होने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम – 9 के तहत पटवारी श्रीमती श्रद्धा जांगड़े और पटवारी रंजित जांगडे को एसडीएम पामगढ़ द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर तहसीलदार पामगढ़ को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए विभागीय जांच संस्थित किया गया है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय तहसील कार्यालय पामगढ़ किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया
नक्सलियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन मानसून’ : दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़, 4 IED किया गया डिफ्यूज
एस्मा के बाद भी प्रदर्शन पर अड़े स्वास्थ्य कर्मचारी, कार्रवाई के आदेश जारी
छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक ने दिया पार्टी से इस्तीफा, कहा- बड़ी पार्टी के नेता है संपर्क में
अब अनियमित कर्मचारियों का हड़ताल, नियमितीकरण समेत कई मांगों को लेकर इस दिन घेरेंगे मुख्यमंत्री निवास
TRANSFER BREAKING : बड़ी संख्या में निरीक्षकों का तबादला, एसएसपी अग्रवाल ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट
औचक निरिक्षण पर स्कूल पहुंचे DEO, गायब मिले 45 शिक्षकों के वेतन काटने के दिए निर्देश, मचा हड़कंप
महासमुंद : महज़ एक माह के प्रशिक्षण में युवतियाँ ख़ुद की सिली हुई पोशाक पहन कॉलेज आयी
लाइवलीहुड कॉलेज ने युवाओं की जिंदगी में अब बदलाव की बयार लायी है। 8-10वीं पास युवाओं से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को इस कॉलेज में उनकी रुचि के अनुरूप विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाता है। अभी तक किसी प्रकार का हुनर, प्रशिक्षण के अभाव में रोजगार नहीं मिल पाता था। लेकिन अब मुश्किल आसान हो गई है। अब युवाओं के पास रोजगार है और स्वयं उद्यमी भी बन रहे हैं।
राज्य सरकार युवाओं को उनकी अभिरुचि और स्थानीय बाज़ार मांग के अनुसार प्रशिक्षण दिलाकर स्वरोज़गार स्थापित करने का काम कर रही है। शासन की मंशा के अनुरूप यह कॉलेज कौशल उन्नयन का बखूबी कार्य कर रही है। यह युवाओं के एक नयी सुबह का संकेत है।
जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज पॉलिटेक्निक भवन बरोंडा बाजार महासमुंद मे शासन के मंशा अनुरूप सिलाई कोर्स 30 युवाओं जिसमें बेरोजगारी भत्ता एवं नॉन बेरोजगारी भत्ता के युवा कौशल प्रशिक्षण का लाभ ले रहे है। महज एक माह की ट्रेनिंग मे ही काफ़ी कुछ सीख गए।
जिसका उदाहरण बीते मंगलवार को प्रिया सिन्हा, होमिका सिन्हा, देवश्री साहू व अनीता निर्मलकर अपने ही सिले हुए कपड़ो को खुद पहन कर प्रशिक्षण में आये। जिसे देखकर अन्य प्रशिक्षणार्थियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। उनके हुनर की तारीफ़ की। जिससे की बाकि लोगों को भी प्रेरणा मिल सके। इसके अलावा उन्हें आज के मॉडल और आधुनिक दौर में उपयोग होने वाले कपड़ो की डिज़ाइन के साथ सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि महिला सशक्त हुनरमंद होकर स्वयं का रोज़गार स्थापित कर आय मे बढ़ोतरी कर सके। बेरोजगारी भत्ता पात्र युवाओं से लाइवलीहुड कॉलेज ने अपील की है कि अपनी रुचि अनुसार प्रशिक्षण लेकर स्वयं का रोज़गार करें। नियमित रूप से निःशुल्क प्रशिक्षण लेकर हुनरमंद बने।
हुनरमंद युवा अब प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की राह में आगे बढ़ रहे हैं। प्रशिक्षण के अभाव में जहां पहले काम के लिए भटकना पड़ता था। वहीं अब प्रशिक्षित होकर मनचाहा रोजगार प्राप्त करने में कामयाब हो रहे हैं।
