प्रदेश
CG NEWS : कुएं में गिरे दो भालू, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर….
महासमुंद। CG NEWS : महासमुंद जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र के ग्राम पिलवापाली में 2 नर भालू खेत के कुएं में गिर गए. जिसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करने जुट गई।


आपको बता दें वन परिक्षेत्र पिथौरा के ग्राम पिलवापाली के भीरहादीपा में देवीचंद बरिहा के खेत के कुएं में विचरण करते 2 नर भालू कुएं में गिर गया। उक्त भालुओं की उम्र करीबन 4 वर्ष बताई जा रही है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच रेस्क्यू किया। उक्त भालुओं को कुएं से सुरक्षित निकाला और विभाग द्वारा जंगल आसपास के खेतों में कुएं को सुरक्षित करने आदेशित किया गया है।
CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने केरल के पूर्व सीएम ओमान चांडी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ राजनेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने कीे प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि चांडी ने सदैव अपने आप को जनसेवा में समर्पित रखा। अंत समय तक वे जनता की सेवा में सदैव उपलब्ध रहे। उनका जाना देश की राजनीतिक क्षति है जो अपूरणीय है।
पूर्व सीएम ओमान चांडी-

CG NEWS : कोण्डागांव में 3 लोगों की मौत, सीएम बघेल ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रूपए सहायता राशि देने की घोषणा की
रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोण्डागांव के ग्राम सोड़मा, तहसील माकड़ी में हुए सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। इस दुर्घटना में अनिता नाग, रामेश्वर नाग और सोनमती नाग की मृत्यु हो गई है।
इस विधानसभा क्षेत्र के सरपंच हुए लामबंद, एक साथ 100 से ज्यादा सरपंच देंगे सामूहिक इस्तीफा, जानिए क्या है पूरा मामला ....
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां 100 से ज्यादा सरपंच ने सामूहिक इस्तीफा देने का ऐलान किया है। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के सरपंच लामबंद हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार 100 से ज्यादा सरपंचों द्वारा सामूहिक इस्तीफा देने की खबर सामने आई है।आपको बता दे कि क्षेत्र में कामकाज को लेकर और स्वीकृत विकासकार्यों को पंचायत के माध्यम से नहीं कराने से सरपंच नाराज हैं। इसी के चलते एक लामबंद होकर कलेक्टर को सामूहिक इस्तीफा सौपने का निर्णय लिया है।
BREAKING: दर्दनाक हादसा : NH 30 पर यात्री बस और मेटाडोर में भिड़ंत, आधा दर्जन यात्री हुए घायल, केबिन काटकर ड्राइवर को निकाला बाहर
जगदलपुर। जगदलपुर-रायपुर एनएच 30 पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां यात्री बस और मेटाडोर में जोरदार भिड़ंत हो गई। बता दे इस टक्कर में मेटाडोर ड्राइवर जहां केबिन में फंस गया, वहीं बस में सवार करीबन आधा दर्जन यात्रियों को गंभीर चोट आई है।
मिली जानकारी के अनुसार(as per information ), कोतवाली थाना क्षेत्र में घटना सुबह 6 बजे घटित हुई है।हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने मेटोडोर के ड्राइवर को केबिन काटकर बाहर निकाला । वहीं 108 की मदद की सभी घायलों को उपचार के लिए मेकाज अस्पताल ले जाया गया है । फिलहाल इस हादसे की अब तक इतनी ही जानकारी मिल पाई है।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है
युवक ने जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया, देखने वाले हुए हैरान, अस्पताल में भर्ती…
जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ ब्लॉक के डूमरिहा तालाब स्थित शिवमंदिर में एक युवक ने अपनी जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दी। घटना की जानकारी के बाद मंदिर में लोगों की भीड़ लग गई। शिवलिंग के आसपास युवक का काफी खून फैला हुआ था। पुलिस भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।
बता दें कि ये पूरा मामला पामगढ़ के डुमरिहा तालाब स्थित शिव मंदिर का है। घायल युवक चंद्रशेखर पटेल ग्राम डोंगाकोहरौदा का रहने वाला है। युवक आज सुबह घर के पास शिव मंदिर में पूजा-पाठ करने पहुंचा था। सावन सोमवार के दूसरे सप्ताह शिवलिंग में जल चढ़ाने के बाद अपनी जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दी। इस घटना में शिवलिंग के आसपास का एरिया खून से लाल हो गया। इधर, जीभ चढ़ाने की बात जैसे ही गांव में फैली तो ग्रामीणों की मंदिर में भीड़ लग गई
पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि चंद्रशेखर के बाड़े भाई सुखीराम ने भी जीभ काटकर शिवलिंग में चढ़ाई थी। अब उसके छोटे भाई ने ऐसा किया है। ग्रामीणों ने ये भी बताया कि चंद्रशेखर का पूरा परिवार भगवान शिवजी पर काफी आस्था रखता है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।
20 लाख के इनामी नक्सली दंपतियों ने किया सरेंडर...कई बड़ी वारदातों में थे शामिल..!!
दंतेवाड़ा। जिले में 20 लाख के इनामी दो नक्सली दंपत्तियों ने पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमे से छोटू मंडावी ग्राम एर्रापल्ली जो कि, PLGA Batallion No 01 के मिलिट्री कंपनी एवं PLGA Military Platoon No 31 का सदस्य था। वह ग्राम एर्रापल्ली से लेकर मिनपा, गलगम एवं एलमागुण्डा सहित कई बड़ी नक्सल घटनाओं में सम्मिलित रहा है।
छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परम्पराओं और खेलों को मिली अलग पहचान - विधायक शिशु पाल शोरी

अरुण साव का पलटवार : बोले- सीएम दिखावा ना करें, छत्तीसगढ़ में पहले भी मनाया जाता रहा हरेली त्योहार
बदलाव यात्रा का आगाज
ठेकेदार ने नहीं दिया पैसा, तो परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…
दुर्ग। Suicide जिले के जामुल थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने आर्थिक तंगी के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घर वालों ने बताया कि वो लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। एक दिन पहले राशन लाने के लिए उसने अपने ठेकेदार से एडवांस रकम मांगी थी। उसने देने से मना कर दिया था। अगली सुबह उसकी लाश घर की परछी में लटकी हुई मिली।
बता दें कि शिवांस होटल के पीछे नाकापारा निवासी उत्तम साहू 43 वर्ष ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उत्तम की पत्नी गणेशिया बाई ने बताया कि उत्तम हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया में मयूरा कंपनी में काम करता था। वो लेबर ठेकेदार विनीत के अंडर में काम करता था। जितना भुगतान ठेकेदार करता था उससे घर चलाना मुश्किल हो रहा था। उसने किसी तरह अपनी बड़ी बेटी ज्योति की शादी कर दी थी। घर में बेटा जितेंद्र 23 वर्ष, उत्तम और उसकी पत्नी रहते थे। पिछले कुछ दिन से घर में राशन खत्म था। इसे लेकर उत्तम काफी परेशान चल रहा था
गणेशिया के मुताबिक उसने शुक्रवार को लेबर ठेकेदार विनीत को फोन करके 5 हजार रुपए एडवांस मांगा था। ठेकेदार ने रुपए देने से मना कर दिया। इसके बाद से वो काफी परेशान थे। शुक्रवार रात सभी लोग खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। तभी रात 2-7 बजे के बीच उत्तम उठा। घर के बाहर बांस और खपरैल से बनी परछी में नाइलोन की रस्सी से फंदा बनाया और उसमें लटक गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक आरोपी के साथ 48 बॉटल गोवा शराब जब्त
राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूध्द लगातार कार्रवाई किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध शराब परिवहन पर डोगरगढ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
डोगरगढ़ पुलिस को सूचना मिला था कि महाराष्ट्र बोर्डर के रास्ते से बोरतलाव होते हुये डोंगरगढ़ की ओर दो पहिया वाहन में 02 व्यक्तियो के द्वारा अवैध शराब की तस्करी किया जा रहा है। इसकी सूचना पर पुलिस नाकाबंदी कर वाहनो को चेक करने के लिये निर्देशित किया गया।दौरान चेकिंग एक व्यक्ति कुछ दूर दो पहिया वाहन को रोक पीछे बैठे व्यक्ति को उतारकर मो0सा0 लेकर बोरतलाव की तरफ भाग गये। पीछे बैठे व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडे गये। पूछताछ करने पर अपना नाम रंजन सिंह पिता हरभजन सिंह उम्र 34 साल निवासी गुरूद्वारा रोड मानगो थाना मानगो जिला पुर्वी सिंहभूम टाटा नगर झारखंड हाल कुम्हारपारा डोंगरगढ़ का होना बताये पास में रखे थैला की तलाशी लेने पर 48 बॉटल गोवा शराब मिला। जिस संबंध में पूछताछ करने भांजा गुरवीराज सिंह के साथ म०प्र० से लाना और पुलिस पार्टी के नाकाबंदी को देखकर मुझे छोडकर भाग जाना बताये है
आरोपी के कब्जे से 48 बॉटल गोवा शराब कीमती 21360/- रू को जप्त किया गया। आरोपी के ऊपर आबकारी एक्ट अपराध क्रमांक 450/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबध्द किया गया, मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया जंहा से जेल वारंट प्राप्त कर जेल भेजा गया। उक्त मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी अभी शेष है।
2 लाख के इनामी माओवादी ने छोड़ा लाल आतंकियों का साथ, किया आत्मसमर्पण
बीजापुर। 2 लाख के इनामी माओवादी ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस के मुताबिक सरेंडर करने वाला नक्सली बटालियन नंबर 01 मे कंपनी नंबर 03 का प्लाटून नंबर 03 का सदस्य था। बता दें कि आज ही 2000 रुपए के नोट खपाने आए नक्सलियों के सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2000 रुपए के नोटों के साथ 60 हजार रुपए जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी नागुल सत्य नारायण आवापल्ली सहकारी बैक में दो हजार रुपए के नोट जमा करने के फिराक में था। नागुल सत्य नारायण के विरुद्ध थाना बासागुड़ा में छग विशेष जन सुरक्षा अधिनियम की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया।
छत्तीसगढ़िया कल्चर को क्रिएटर्स बढ़ावा दें : भूपेश बघेल*
BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, एंबुलेंस और ट्रक की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत, एक घायल
कोंडागांव। CG BREAKING :छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ कोंडगांव से एक भीषण हादसे की खबर है। मरीज को लेकर अस्पताल जा रही एंबुलेंस बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। हादसे में मरीज सहित तीन लोगों की मौत हो गयी है। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक मिनी एंबुलेंस को बोरिंग करने वाली ट्रक ने टक्कर मार दी।
बता दें कि डीम्रपाल में डिलीवरी के बाद बच्चे की मृत्यु हो गई जिसके शव को सोड़मा लाया जा रहा था, परंतु रास्ते में बड़गांव के पास बोर गाड़ी से टक्कर होने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर उदित नारायण साहू -पिता चमन लाल साहू की हालत नाजुक है।
पुलिस के मुताबिक जगदलपुर से माकड़ी की तरफ एंबुलेंस जा रही थी, इसी दौरान बोरिंग करने वाले ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गयी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जशपुरनगर : गंभीर कुपोषित बच्चों सुपोषित करने जनप्रतिनिधि बढ़ा रहे सहयोग का हाथ
कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में पोरतेगा सरपंच ने दूध, अंडा, केला, सेव, प्रदाय किया
कुपोषित बच्चों के वजन में हो रहा है वृद्धि
जशपुरनगर 15 जुलाई 2023
जिले में कुपोषण के स्तर में कमी लाने, 0-5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने, जनभागीदारी को बढ़ावा देने और एनिमिया मुक्त अभियान को सफल बनाने सुपोषण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। कुपोषण स्तर में कमी एवं बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति का गठन किया गया है जो स्वास्थ्य जागरूकता में सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समुदाय की पहुंच, विशिष्ट स्थानीय जरूरतों को पूरा करने और समुदाय आधारित योजना और निगरानी के लिए एक तंत्र के रूप में कार्य करने का एक मंच है।जो गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए बना मददगार साबित हो रहा है। कुपोषण को दूर करने के अधिकारियों द्वारा अपने चिन्हाकित गांव में जाकर सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधियों, पर्यवेक्षक, एएनएम, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थित में सुपोषण चौपाल लगाकर बच्चों के पालकों को जागरूक किया जा रहा है। जिसमें सरपंच, पंच, स्थानीय प्रतिनिधि अपनी सहभागिता निभा रहे है।
ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के तहत विकासखण्ड जशपुर के ग्राम पंचायत पोरतेगा के सरपंच द्वारा गंभीर कुपोषित बच्चों को दूध, अंडा, केला, सेब, प्रदाय कर उनके पोषण स्तर में सुधार हेतु सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। सरपंच द्वारा बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हेतु प्रत्येक सप्ताह दूध, अण्डा, केला, फल्लीदाना प्रदान किया जा रहा है। सरपंच द्वारा स्वयं बच्चों के अभिभावकों से गृह भेंट की सामग्री वितरित किया जा रहा है। सरपंच द्वारा गृह भेंट के दौरान बच्चों के पोषण स्तर की जानकारी लेना, घर में स्वच्छता रखने जैसे परामर्श दिये जा रहे है। जिसका सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहा है कुपोषित बच्चों के वजन में वृद्धि हुआ है और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हो रहा है।
पंचायत की कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं द्वारा भी कुपोषण को कम करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। कुपोषित बच्चों के घर गृह भेंट कर उनका वजन लेना, उचित खान-पान, स्वच्छता आदि संबंधी सलाह देकर अभिभावकों को मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
