प्रदेश
CG : सूखे तालाब में दफन मिली युवती की लाश...पैर निकला देख ग्रामीणों ने पुलिस को की खबर
अंबिकापुर। CG NEWS : सरगुजा जिले के ग्राम भालूकछार में एक सूखे तालाब में युवती की दफन लाश मिली है। युवती की हत्या करने के बाद किसी ने सूखे तालाब में गड्ढा खोदकर शव दफन कर दिया। गुरुवार को तालाब की ओर गए ग्रामीणों को पैर निकला हुआ दिखाई दिया, तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भालूकछार में गुरुवार को ग्रामीणों ने गांव के एक सूखे तालाब में जमीन में दफन शव देखा। शव के सिर्फ पैर दिख रहे थे। यह खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी दरिमा पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। बाहर निकलने पर पता चला कि लाश अज्ञात युवती की है। युवती की किसी ने गला दबाकर हत्या करने के बाद तालाब में शव गाड़ दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
चिसदा के कंवर आदिवासी समाज ने डॉ बांधी पर जताया विश्वास , रात में बरसते पानी में किया भव्य स्वागत
कारवां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग में कारवां पंजीयन शुरू
छत्तीसगढ़ में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कारवां गाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मोटर कारवां के पृथक से पंजीयन हेतु टैक्स दर का निर्धारण किया गया है। इसके तहत कारवां गाड़ी के पंजीयन के लिए गाड़ी की कीमत का 10 प्रतिशत टैक्स देना होगा।
गौरतलब है कि राज्य में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा नये-नये कदम उठाए जा रहे हैं। इस कड़ी में राज्य सरकार नदियो, पर्वत श्रृंखलाओं, हिल स्टेशनों, जंगलों और विरासत स्थलों पर ‘कारवां पर्यटन’ को बढ़ावा देने की योजना बना रही है।
कारवां पर्यटन की अवधारणा ने दुनिया भर में अपार लोकप्रियता हासिल की है। इस नीति के तहत मनोरंजक वाहन या घूमने के लिए प्रयोग किए जाने वाले वाहन, टूरिस्ट वैन या मोटर घरों को उन स्थानों पर अनुमति दी जाएगी, जहां स्थायी निर्माण निषिद्ध है और जहां होटल और रिसॉर्ट दुर्लभ हैं।
इसका उद्देश्य सुरक्षित यात्रा प्रदान करना और टूर ऑपरेटरों को प्रोत्साहित करना है। यह राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और अन्य आकर्षणों का आनंद लेने की पर्यटकों को अनुमति देगा और इससे पर्यटन क्षेत्र में स्थानीय रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
आखिर मोटर कारवां क्या है
कारवां एक तरह की यात्री वाहन है, जिसे विशेष प्रयोजन हेतु उपयोग किया जाता है। इस वाहन में बैठने और सोने की व्यवस्था होती है। साथ ही साथ टेबल और किचन भी होता है, कई वाहनों में बाथरूम भी होता है। एक तरह से मोटर कारवाँ एक चलता-फिरता होटल या घर के समान होता है।
कारवां वाहन बनाने के लिये आप कोई नहीं गाड़ी या केवल चेसिस ख़रीद कर उसे पंजीकृत बॉडी बिल्डर से कारवां वाहन बनवा सकते हैं अथवा फिर कोई पुरानी गाड़ी को भी आप मॉडिफाई कर कारवां वाहन बना सकते है, लेकिन कारवां गाड़ी बनाने के लिए पुरानी गाड़ी तीन वर्ष से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
यह टूरिस्ट सर्किट, गंतव्यों में भी परिवार-उन्मुख पर्यटन को बढ़ावा देता है, जहां पर पर्याप्त होटल आवास नहीं होते हैं। यात्रा, अवकाश और आवास के उद्देश्य से मोटर कारवां का उपयोग किया जा सकता है। एडवेंचर टूरिज्म के लिये भी मोटर कारवां का काफ़ी उपयोग किया जाता है। छत्तीसगढ़ में विशाल भूमि क्षेत्र और परिदृश्य है, जो मोटर कारवां पर्यटन के लिए एक नया पहलू जोड़ेगा।
वर्तमान में इको, वन्यजीव, तीर्थ पर्यटन इत्यादि की मांग बढ़ रही है। इसमें दूर-दराज के इलाकों, जंगलों और नदियों में जाना और रहना शामिल है। पर्यटन स्थलों पर पहले से ही आवास की कमी है, विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में और कुछ स्थानों पर जहां स्थायी निर्माण न तो स्वीकार्य हो सकता है और न ही संभव है। ऐसे परिदृश्य में कारवां टूरिज्म प्रभावी रूप से बढ़ती मांग को पूरा कर सकता है, जबकि यह सुनिश्चित करने के साथ-साथ क्वालिटी, स्टैण्डर्ड और सुरक्षा मानदंडों का भी पालन करता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि कारवां पर्यटन युवाओं, परिवारों, वरिष्ठ नागरिकों और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों सहित बाजार क्षेत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला को आकर्षित करेगा।
बड़ी खबर : निगम कमिश्नर के घर पर ईडी की दबिश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से ईडी की टीम ने धावा बोला है। इस बार उनके निशाने पर सरकारी महकमे के बड़े अधिकारी और कारोबारी हैं। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम सुबह-सुबह ही सभी के निवास पहुंच गई थी। खबर लिखे जानें तक टीम अधिकारियों और कारोबारियों के घर दस्तावेज खंगाल रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडेय के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। 5 सदस्यीय टीम सुबह 5 बजे से दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। बता दें कि ईडी की टीम दिल्ली से फ्लाइट के जरिए रायपुर पहुंची इसके बाद रायपुर से कोरबा गई। ईडी की 5 सदस्यीय टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी घर के अंदर और बाहर तैनात हैं।
गांव-गांव में इव्हीएम मशीन का होगा प्रदर्शन....कलेक्टर ने दिखाई प्रचार वाहन को हरी झण्डी_
नशे के विरुद्ध संचालित अभियान निजात के संबंध में स्कूली बच्चों को दी गई जानकारी
हत्या का प्रयास करने वाले चार आरोपी सरकंडा पुलिस के गिरफ्त में
थाना कोनी की बड़ी कार्यवाही...एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के अंदर छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
22 जुलाई को होगी भाजपा का संभाग स्तरीय मीडिया कार्यशाला
छात्रा की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई यह आशंका
बलरामपुर। CG SUICIDE : जिले में स्कूली छात्रा की फंदे पर लटकटी लाश मिली है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। मृतिका लीलावती यादव जोकापाठ की निवासी थी, जो बचवार में रहकर पढ़ाई करती थी। घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के दोहना की है।जानकारी के अनुसार, लीलावती शासकीय हाई स्कूल मानपुर, कक्षा 12वीं में पढ़ती थी। रोज की तरह वह आज भी स्कूल के लिए निकली मगर वापस नहीं लौटी। जब परिजनों ने तलाशी शुरू की तो पेड़ पर फंदे से लटकी उसकी लाश मिली। घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं परिजनों ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका जताई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच रही है।
बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, खंडहर नुमा घर में मिली बिना कपड़ों की लाश
सरगुजा। CG CRIME NEWS : जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हत्या की वारदात सामने आई है। जहां एक प्रेमी ने प्रमिका को मौत के घाट उतार दिया है। घटना ग्राम पेटला की है। जहाँ पुलिस के अनुसार मनीषा पैकरा सोमवार की शाम से घर से लापता थी। युवती के गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने बुधवार को सीतापुर थाने में दर्ज कराई। इसी बीच सीतापुर पुलिस को सूचना मिली कि अर्धनग्न अवस्था में एक युवती का शव खंडहर नुमा घर में मिला है। सूचना मिलने पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर मामले की जांच में जुटी हुई थी। वहीं विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती का प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने वाले मनोज यादव नाम के युवक से चल रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर जब प्रेमी मनोज यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो आरोपी ने युवती के हत्या करने का गुनाह स्वीकार किया। फिलहाल पुलिस इस हत्या के गुथी को 24 घण्टे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड में पेश किया है।
बाघ के तस्कर गिरोह को पकड़ने में वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए सघन अभियान जारी है। इस कड़ी में बाघ के तस्कर गिरोह को पकड़ने में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। इसके तस्कर में संलिप्त अभी तक 39 आरोपियों को जेल भेजा गया।
गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा वन्यजीव के तस्करी के प्रकरण में संयुक्त टीम बनाकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। इन्द्रावती टायगर रिजर्व, बीजापुर के रुद्रारम गांव से बाघ की खाल की तस्करी में लिप्त नौ आरोपियों को बाघ के खाल के साथ गिरफ्तार कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत 3 जुलाई 2023 को 9 आरोपियों को जेल भेजा गया था। इसके पश्चात आरोपियों के निशान देही पर अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया। 18 जुलाई 2023 की स्थिति में कुल 39 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
प्रकरण में मुख्य रूप से आरोपी तुलसीराम, रामकुमार टिंगे, ओमप्रकाश ठाकुर, गणेश यालम एवं मनोज कुरसम, अमित कुमार झा, आरती दास गंधर्व, पुतुल बर्मन (महिला आरोपी), पीतांबर साहू, सुधाकर हटवार, श्यामराव शिवनकर, शालीकराम मरकाम, अशोक खोटेले, जागेश्वर साहू, धर्माराव चापले, श्रवण झाड़ी, रंजीत कुलदीप, अली बक्श खान, किशोर दशरिया आदि की बाघ, तेंदुआ की खाल, कछुआ और अन्य वन्यजीवों की खरीदी-बिक्री में संलिप्तता रही है।
इस प्रकरण में अभी तक कुल 39 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है एवं वर्तमान में प्रकरण से संबंधित 07 आरोपी फरार है। प्रकरण में आरोपियों का संबंध महाराष्ट्र के तस्कर गिरोह से होने से संयुक्त टीम ने 14 आरोपियों को महाराष्ट्र के भंडारा, गोंदिया और चंद्रपुर जिले से आरोपियों को ग्राम कोसाटोला, सालेकसा में बाघ को करंट लगाकर मारने और तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
प्रकरण में आरोपियों से बाघ की खाल, 02 नग हिरण के सींग एवं बाघ की हड्डियां, तेंदुआ का खाल, कोटरी सींग-2 नग, कोटरी का कपाल -01 नग, उल्लू का कपाल, उल्लू का पंजा-02 नग, सांबर का सींग-02 नग, भालू का नाखून-04 नग, कार, मोटरसायकल, मोबाईल फोन, जी.आई.तार. का फंदा आदि सामग्री बरामद की गई है।
इंद्रावती टायगर रिजर्व के उप संचालक, धम्मशील गणवीर ने बताया कि यह सम्पूर्ण कार्यवाही संयुक्त रूप से टीम गठित कर की गयी है। जिसमें उदन्ती सीतानदी टायगर रिजर्व के उप संचालक वरून जैन, वनमण्डलाधिकारी दुर्ग शशी कुमार, शशिगानंदन वनमण्डलाधिकारी पश्चिम भानुप्रतापपुर एवं सबंधित वनमण्डल के टीम द्वारा इस बड़े तस्कर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस कार्यवाही में पुलिस विभाग का भी सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस विभाग में TI, SI, ASI, समेत कई पुलिसकर्मियों का तबादला...आदेश जारी
मनेन्द्रगढ़। CG POLICE TRANSFER : छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. मनेन्द्रगढ़ और बिलासपुर के पुलिस विभाग में 47 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है
SP सिद्धार्थ तिवारी ने निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है. जिसमें 13 नाम पुलिसकर्मियों का नाम शामिल है. इसमें कई थाना प्रभारियों का प्रभार बदला है

वहीं इसके साथ ही एसपी संतोष सिंह ने बिलासपुर के उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को इधर से उधर किया है. जिसमें कुल 34 नाम शामिल हैं.
सौर सुजला योजना ने बदली मालती बाई की तकदीर
जिले में छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) विभाग द्वारा प्राप्त सोलर पम्पों से सिंचाई आसान हुई है। जिले के सैकड़ों किसान अपने खेतों में सौर ऊर्जा से सोलर पंप लगाकर खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। इन सुदूर वनांचल क्षेत्रों में सोलर पंप स्थापित होने से कृषकों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। राज्य सरकार के कृषि विभाग व क्रेडा की ओर से रियायती दरों पर सिंचाई पंप कृषकों को प्रदान की जाती है। ऐसे अनेकों गांव तथा खेत खलिहान में सोलर पंप लगाने में प्राथमिकता दी जा रही है, जहां बिजली पोल पहुंच पाना संभव नहीं हैं। सुदूर वनांचल क्षेत्रों के किसानों के लिए सौर सुजला योजना परिणाम मूलक साबित हो रही है।
भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम कुंआपानी निवासी श्रीमती मालती बाई धनेलिया ने बताया कि पहले सिंचाई का साधन नहीं होने के कारण वह मानसून पर निर्भर रहते थे, समय पर बारिश नहीं हुई तो फसल बर्बाद हो जाती थी। अब वह अपने खेत में 03 हार्स पावर का सोलर पंप स्थापित किया है, सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होने से अपने खेतों में दलहन, तिलहन की खेती कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही है। साथ ही अपने निजी तालाब में मछली पालन कर 50-60 हजार रूपये प्रतिवर्ष कमाई हो रही है। सौर सुजला योजना मालतीबाई की तकदीर बदली है। भानुप्रतापपुर क्षेत्र के किसानों की दशा और दिशा बदलने में अब सौर सुजला योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
पति ने पहले डंडे से पीटकर पत्नी को किया अधमरा, फिर मौत होने तक कमरे में छोड़ा, चरित्र शंका से जुड़ा है मामला
कोरबा। CG CRIME NEWS : लेमरू थाना क्षेत्र के गढ़ उपरोड़ा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और उसे एक सप्ताह तक कमरे में बंद करके रखा। एक सप्ताह बाद पत्नी की मौत हो गई। पत्नी की मौत होने के बाद पति खुद ही थाने पहुंचकर सूचना दी कि उसकी पत्नी पेड़ से गिरकर घायल हो गई थी, जिसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना पर लेमरू थाना प्रभारी कृष्णा साहू मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। संदेह होने पर पुलिस ने मृतका के पति से पूछताछ की गई तो पहले वह गोलमोल जवाब देने लगा, उसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल किया।
वहीं, इस मामले में लेमरू थाना प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। उसके पति पर संदेह होने पर पूछताछ की गई तो पता चला कि कुछ दिनों पहले उसकी पिटाई की गई थी, जिसके चलते उसकी मौत हुई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के 4 बच्चे हैं, जो घटना के दौरान घर पर मौजूद थे. लेकिन इतने डरे सहमे थे कि वह किसी को कुछ भी नहीं बता पा रहे थे। बच्चों ने बताया कि उसके पिता अक्सर उसकी मां के साथ मारपीट किया करते थे।
शेर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पिरदा में हायर सेकेंडरी स्कूल की सौगातअनुपूरक बजट में किया गया राशि का प्रावधान, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
महासमुंद। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शेर में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना होगी। वहीं पिरदा में हायरसेकेंडरी स्कूल की सौगात मिलने जा रही है। इसके लिए अनुपूरक बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है।
संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों उनके द्वारा ध्यानाकर्षित कराए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात के दौरान ग्राम शेर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की घोषणा की थी। जिस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा प्रस्तुत अनुपूरक बजट में ग्राम शेर में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए राशि का प्रावधान किया गया है। यहां के लिए 12 पदों चिकित्सा अधिकारी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक अधिकारी, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सहायक ग्रेड तीन, वार्ड ब्याय व आया के पदों का सृजन करते हुए राशि का प्रावधान किया गया है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने बताया कि यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की लंबे समय से मांग की जा रही थी। जिसका ध्यानाकर्षित कराने के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल ने न केवल घोषणा की बल्कि अनुपूरक बजट में इसके लिए राशि का प्रावधान किया। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होने के साथ ही इसका सीधा लाभ यहां के लोगों को होगा। इसी तरह पिरदा हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन के लिए राशि का प्रावधान किया गया है। इसके लिए चार व्याख्याता के साथ ही एक-एक पद शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड तीन व भृत्य नियमित के पद शामिल हैं। अनुपूरक बजट में राशि का प्रावधान किए जाने पर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया है।
बॉक्स
भूपेश सरकार ने दिया कर्मचारियों को तोहफा
संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को एक महीने के भीतर दूसरी बार तोहफा दिया है। प्रदेश के लगभग 5 लाख शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की गई है। इस प्रकार मूल वेतन पर अब तक कुल 42 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हो चुकी है। 37000 संविदा कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत वृद्धि की गई है। दैनिक वेतन भोगी के वेतन में 4000 रुपए मासिक वृद्धि की गई है। अतिथि शिक्षकों के मानदेय में 2 हजार रुपए मासिक की बढ़ोत्तरी की गई है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेशवासियों को कई तोहफे दिए हैं। समय-समय पर तो महंगाई भत्ता बढ़ाने के साथ ही पुरानी पेंशन योजना लागू करके सरकारी कर्मचारियों के आने वाले भविष्य को सुरक्षित किया है।
