प्रदेश
पटरी किनारे मिली महिला की निवस्त्र लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, एक युवक का भी शव बरामद
नशे के सौदागरों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार....
महासमुंद। छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में महासमुंद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार क्विंटल गांजा के साथ एक आरोपी को पकड़ा गया। जब्त गांजे की कीमत एक करोड़ के आसपास बताई जा रही है। घटना सिंघोडा थाना क्षेत्र के रेहतिखोल के पास की है।
बताया जा रहा है कि गुरूवार को महासमुंद पुलिस को सूचना मिली थी कि ओड़िशा बरगढ़ के रास्ते गांजे का एक बड़ा खेप महासमुंद होते हुए मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है। इस सूचना को एसपी धमेंद्र सिंह ने गंभीरता से लिया और थाना सिंघोडा और सायबर सेल को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
महासमुंद में जैसे ही सफेद रंग की आयशर ट्रक पहुंची तो पुलिस ने घेराबंदी कर एनएच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास रूकवाया गया। वाहन की तलाशी ली गई तो प्लास्टिक बोरियों में भरा हुआ गांजे का खेप जब्त किया गया। साथ ही एक आरोपी वाहन चालक सुनील भवर को पकड़ा गया। आरोपी मल्हेरा थाना गंधवानी जिला धार मध्यप्रदेश का रहने वाला है। आरोपी गांजे को ओड़िशा से लोड कर मध्यप्रदेश ले जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कल छत्तीसगढ़ आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, विधायकों की सर्वे रिपोर्ट पर होगी चर्चा
रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीने रह गए है। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने है। प्रदेश में राजनेतिक सरगर्मी बढ़ गई है। वहीं केंद्रीय मंत्रियों के आने का सिलसिला भी लगातार जारी है। कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। बता दें कि अमित शाह का इस महीने दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरा है। इससे पहले वे 5 जुलाई को छत्तीसगढ़ आए थे। अमित शाह BJP नेताओं को दिए गए टास्क की जानकारी लेंगे। साथ ही विधायकों की सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि शुक्रवार को कई वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
जानकारी के अनुसार चुनावी रणनीतियों पर मंथन होगा। और पिछली बैठक में बीजेपी नेताओं को मिले टास्क की जानकारी लेंगे। इस दौरान विधायकों की सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा और चुनावी रणनीतियों पर मंथन भी होगा। वहीं बैठक में वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी है।
5 जुलाई को भी शाह आए थे छत्तीसगढ़
बता दें कि 5 जुलाई को देर रात रायपुर में बैठक अमित शाह ले चुके हैं। उन्होंने उस बैठक में सभी विधानसभा की रिपोर्ट मांगी है। ये भी पूछा है कि कहां बीजेपी बेहतर है और कहां कमजोर है। ये जानकारी कारणों के साथ दें। बीजेपी प्रभारी ओम माथुर इस काम पर जुटे हुए हैं।
कई दिग्गज होंगे बैठक में शामिल
शुक्रवार को होने वाली मीटिंग में अमित शाह के अलावा कई दिग्गज शामिल होंगे। इनमें गिरिराज सिंह, मनसुख मंडाविया,अर्जुन मुंडा, फग्गनसिंह कुलस्ते समेत केंद्र सरकार के कई मंत्रियों का नाम शामिल है, जो पिछले एक महीने में छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक अभी 24 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ का दौरा करने वाले हैं।
रात में सोने के दौरान सांप के डसने से गर्भवती महिला की मौत, पेट में पल रहे 8 माह के बच्चे की भी कई जान
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के आते ही सर्पदंश के मामले में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है, आए दिन सांप के काटने से किसी न किसी की जान जा रही है, वहीँ ताजा मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम सुकू पारा बड़े बोदेनार से सामने आ रहा है, यहाँ एक महिला को सोने के दौरान एक सांप ने डस लिया। घटना के बाद महिला को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मामले के बारे में मृतिका पायको के पति बुधु मडकामी ने बताया कि 10 जुलाई को 8 माह की गर्भवती पायको खाना खाकर जमीन पर सो रही थी कि करीब 12 बजे के लगभग एक सांप ने उसके बाएं कंधे के पीछे आकर डस लिया। जिसके बाद महिला के आवाज देने पर पति ने उसे उपचार के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया। जहां से 11 जुलाई की देर शाम महिला को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया।
इलाज के दौरान महिला ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद महिला के पेट में पल रहा 8 माह के बच्चे की भी मौत हो गई, शव के पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।
मोहन मरकाम बनेंगे मंत्री कल राजभवन में लेंगे शपथ
सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा लापरवाही, लगातार बारिश से बह गया पुल, आवागमन बाधित से राहगीर हो रहे परेशान
बालोद। CG NEWS : जिले में कछुए की चाल से सड़क निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार की लापरवाही ने पहली ही बारिश में राहगीरों की मुसीबत बढ़ा दी है. बालोद जिला के डौंडी से झलमला pwd मार्ग को दुर्ग ठेकदार द्वारा निर्माण किया जा रहा है।

जहाँ ग्राम उकारी नाला पर पुल का निर्माण कार्य जारी है। जिसके चलते राहगीरों की आने-जाने वाला नाला पर बनाया गया। डायवर्सन मार्ग बारिस के बाद पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसके चलते राहगीरों को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में 20 किलोमीटर घूमना पढ़ रहा है। ग्रामीणों की माने तो समय रहते ठेकेदार पुल का निर्माणकर देते तो यह स्थित निर्मित नही होती।
चुनाव के चार महीना पहले क्यों हटा दिए गए मोहन मरकाम
रायपुरः चुनाव सिर पर है और छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी के तेज तर्रार प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को हटा दिया है। मोहन मरकाम का हटना सामान्य नही है। यूं तो पिछले करीब छह महीने से उन्हें हटाए जाने की चर्चा चल रही थी लेकिन मामला टलता रहा। आखिरकार बुधवार की शाम नई नियुक्ति के आदेश जारी हो गए।
नई नियुक्ति और मोहन मरकाम को हटाने से एक बात शीशे की तरह साफ हो गई है कि राज्य में सत्ता के साथ ही संगठन भी राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इशारों से चलेगी। दूसरे शब्दों में कहें तो संगठन को सत्ता से आंख मिलाने की इज़ाजत नही होगी। क्योंकि मोहन मरकाम को उसी की सजा मिली है।
गौरतलब हो कि पिछले करीब डेढ़ साल से पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और राज्य के मुखिया भूपेश बघेल की नही बन रही थी। उनके बीच की तल्खी न केवल पार्टी की कई बैठकों मेें दिखाई दी थी बल्कि कई कार्यक्रमों में सार्वजनिक भी हुआ था। यहां तक की एआईसीसी के रायपुर अधिवेशन के समय भी दोनो के बीच की तल्खियां सामने आ गई थी।
और तो और छत्तीसगढ़ विधानसभा में पीसीसी अध्यक्ष रहते हुए मोहन मरकाम द्वारा अपनी की पार्टी की सरकार के खिलाफ भ्रष्ट्राचार के गंभीर आरोप लगाना पूरी पार्टी और सरकार को सकते में ला दिया था।
हाल में सीएम को विश्वास में लिए बगैर पीसीसी महामंत्रियों के प्रभार में बदलाब करना और प्रभारी कुमारी सैलजा द्वारा उसे निरस्त करने के निर्देश देने बाबजूद उन निर्देशों पर अमल नही करना मोहन मरकाम की पीसीसी चीफ के पद से विदाई को पक्का कर दिया था। और वो हो गया।
लेकिन इस बदलाब से एकबात पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है कि राज्य में सत्ता और संगठन में तालमेल जरूरी है। संगठन सत्ता से तालमेल कर चलेगा। संगठन से सत्ता नही चलेगी।
यानी 2023 का पूरा दारोमदार सीएम भूपेश बघेल पर रहेगा और वे सत्ता का नेतृत्व करते हुए संगठन को भी साधकर 2023 मेे विजयश्री के लिए पूरी टीम का नेतृत्व करेंगें।
मोहन मरकाम को इसबात के लिए बधाई मिलनी चाहिए कि वे सत्ता से रबर स्टाम्प अध्यक्ष के रूप में नही बल्कि एक दमदार अध्यक्ष के रूप में अपनी पारी खेलकर शहीद हो गए। उन्हें एक दमदार अध्यक्ष के रूप में याद किया जाएगा।
फर्जी अधिकारी बन ग्रामीणों से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीएम आवास योजना के नाम पर कर रहा था ठगी
बालोद। CG CRIME NEWS : जिले से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी बनकर गांव पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों के बैंक खाते से पैसा ट्रांसफर कर धोखाधड़ी करना भारी पड़ा. धोखाधड़ी के शिकार हुए ग्रामीणों ने फर्जी अधिकारी को गांव में घेर पुलिस के हवाले कर मामले में की शिकायत की. जिस पर दल्ली राजहरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल।

दरअसल, गांव के भोले-भाले ग्रामीण अक्सर अपने भोलेपन और सरल स्वभाव के चलते ठगी का शिकार हो जाते है। ऐसा ही एक मामला बालोद जिला से सामने आया है. जहाँ ढालेन्द्र कुमार साहू ग्राम पिपरछेड़ी निवासी आरोपी युवक प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से जनपद में जियोटेग करने के बहाने मकान के सामने खड़ा कर उनका फोटो खींचा, और आधार कार्ड मांग अंगूठे का थम्स लेकर धोखाधड़ी करते हुए बैंक अकाउंट से पैसा ट्रांसफर कर लिया. मामले में अब तक 4 हितग्राही ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ठगी के शिकार हितग्राहियों की संख्या में और इजाफा होने का अंदेशा लगाया जा रहा है. बहरहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170,420 भादवी के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जुडिशल रिमांड पर जेल भेज दिया है।
दो पटवारियों को SDM ने किया सस्पेंड, एक महिला पटवारी भी शामिल, सरकारी काम में गड़बड़ी का मामला
जाजंगीर-चाम्पा . सरकारी काम में गड़बड़ी करने वाले दो पटवारियों को कलेक्टर के निर्देश SDM ने सस्पेंड कर दिया है। इनमें एक महिला पटवारी भी शामिल है। मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार त्रुटिपूर्ण गिरदावरी कर धान फसल दर्ज किये जाने पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर दो पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें पटवारी श्रद्धा जांगड़े, पहनं 11, ग्राम – लगरा और पटवारी रंजित जांगड़े, पहनं 17, ग्राम – मेंऊ, तहसील – पामगढ़ शामिल हैं।
इनके संबंध में तहसील कार्यालय पामगढ़ से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर त्रुटिपूर्ण गिरदावरी कर धान फसल दर्ज करने के कारण, शासकीय कार्य के प्रति लापवाही प्रथम दृष्टया परिलक्षित होने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम – 9 के तहत पटवारी श्रीमती श्रद्धा जांगड़े और पटवारी रंजित जांगडे को एसडीएम पामगढ़ द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर तहसीलदार पामगढ़ को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए विभागीय जांच संस्थित किया गया है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय तहसील कार्यालय पामगढ़ किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
