प्रदेश
जल-जीवन मिशन: कार्यों और निविदा में अनियमितता बरतने वाला फर्म हुआ ब्लैक लिस्ट
लोक स्वास्थ्य एंव यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार के निर्देश पर जल जीवन मिशन के कार्यों और निविदाओं में किए जाने वाले अनियमितता पर कठोर कार्यवाही करते हुए एक फर्म को दो वर्षों के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।
गौरतलब है कि माह अप्रैल 2023 में मल्टी विलेज योजनाओं के लिए आमंत्रित निविदाओं में 26 फर्मों के साथ सांठ-गांठ करके ज्वाईंट वेंचर देकर निविदाओं को प्रभावित करने के कारण भंडारा, महाराष्ट्र की फर्म मेसर्स के. के. नायर एंड कंपनी को मिशन संचालक द्वारा जल जीवन मिशन से संबंधित समस्त कार्यों हेतु 02 वर्ष के लिये ब्लैक लिस्ट किया गया है।
जल जीवन मिशन के संचालक आलोक कटियार ने बताया कि मिशन के अंतर्गत राज्य के 50.09 लाख ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 70 मल्टी विलेज योजना की निविदायें आमंत्रित की गई थी। उन्होंने बताया कि इन निविदाओं की पात्रता निर्धारण के दस्तावेज में पाया गया कि ठेकेदार मेसर्स के.के. नायर एण्ड कंपनी, ए-श्रेणी ठेकेदार के द्वारा जल जीवन मिशन की मल्टी विलेज योजनाओं की 9 निविदाओं में ज्वाईन्ट वेंचर के रूप में 3 ठेकेदारों को अनुभव प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया जिससे तीनों निविदाकार पात्र हुए थे।
इस प्रकार मेसर्स के. के. नायर एंड कंपनी के द्वारा तीनों ठेकेदारों को 9 निविदाओं में पात्र कराये जाने की मंशा से वैध अनुभव प्रमाण पत्र दिये गये थे। इसी क्रम में मेसर्स के. के. नायर एंड कंपनी के द्वारा 5 ठेकेदारों को जल जीवन मिशन की मल्टी विलेज योजनाओं की 17 निविदाओं में ज्वाईंट वेंचर के रूप में अपूर्ण एवं अवैध अनुभव प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाने से पाँचों ठेकेदार 17 निविदाओं के लिए अपात्र हो गये।
मिशन संचालक ने बताया कि स्टैंडर्ड बिड डॉक्यूमेंट की कंडिका-6 में ज्वाईंट वेंचर के सेकेण्ड पार्टनर का दायित्व मेसर्स के. के. नायर एवं कंपनी के द्वारा निर्वहन किया जाना है। इस संबंध में यह भी उल्लेखनीय है कि उक्त फर्म द्वारा इस प्रकार 26 निविदाओं में ज्वाईंट वेंचर के रूप में अनुभव प्रमाण पत्र बांटने के बाद सेकेण्ड पार्टनर के रूप में दायित्व निर्वहन फर्जी प्रतीत होता है। यदि उक्त सभी 26 निविदाओं में सभी ठेकेदार न्यूनतम दर वाले हो जाते तो मेसर्स के. के. नायर एंड कंपनी की भूमिका सेकेण्ड पार्टनर के रूप में संदिग्ध रहती और मेसर्स के. के. नायर एंड कंपनी के पास 26 निविदाओं में ज्वाईंट वेंचर में उल्लेखित कार्य को एक साथ क्रियान्वित करने के लिए मानव संसाधन की उपलब्धता भी संदिग्ध होगी। इस प्रकार उक्त ठेकेदार द्वारा ज्वाईंट वेंचर बांटने का कार्य विशुद्ध रूप से केवल व्यवसायिक प्रयोजन के लिये किया गया है। जिसके फलस्वरूप मिशन कार्यालय द्वारा उक्त फर्म को नोटिस जारी किया गया। नोटिस के जवाब में मेसर्स के. के. नायर एण्ड कंपनी के द्वारा प्राप्त स्पष्टीकरण समाधानकारक नहीं पाया गया। इनके इस कृत्य से छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन की मल्टी विलेज योजना के कार्य प्रभावित होंगे। जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को पेयजल उपलब्ध कराने में बाधा उत्पन्न करने, ठेकेदारों को छल पूर्वक अवैध अनुभव प्रमाण पत्र बांटने का सुनियोजित तरीके से षडयंत्र किया जाना स्थापित होता है।
गौरतलब है कि वर्तमान में जल जीवन मिशन के लिये आमंत्रित मल्टी विलेज योजना की निविदाओं में पुनः मेसर्स के. के. नायर एंड कंपनी के द्वारा ज्वाईंट वेंचर दिये जाने की स्थिति निर्मित होने की पूर्ण आशंका है। अतः इन परिस्थितियों में यदि मल्टी विलेज योजना की निविदाओं में इनके ज्वाइंट वेंचर को लेकर कोई निविदाकार निविदा में भाग लेते हैं तो उनके अपात्र होने की पूर्ण सम्भावना निर्मित हो जाती है जिससे निविदा में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा नहीं होने की सम्भावना है।
मिशन संचालक ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता एवं निविदाओं में गड़बड़ी को लेकर कोई समझौता नहीं किया जायेगा ऐसे प्रकरणों में सम्बंधित ठेकेदारों के विरूद्ध लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में मल्टी विलेज योजना की 12 निविदाओं में 08 फर्मों को फर्जी एवं कूटरचित अनुभव प्रमाण पत्र देकर ज्वाईंट वेंचर करने के कारण मेसर्स बंसल इन्फ्रास्ट्रक्चर रायपुर को ब्लैक लिस्टेड किया गया था।
CRIME : मछली खाने को लेकर हुआ विवाद, दो बेटों ने फावड़ा और कुल्हाड़ी मारकर की पिता की हत्या
अंबिकापुर। मछली खाने को लेकर हुए विवाद में दो बेटों ने मिलकर पिता की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भी मारने की कोशिश की लेकिन उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें से एक नाबालिग है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम क्रांति प्रकाशपुर में रहने वाले कल्लू बखला (50 वर्ष) की पत्नी की मौत कुछ समय पहले हो गई थी। इसके बाद उसने गांव की ही एक विधवा महिला से शादी कर उसी के घर में रहने लगा। विधवा महिला के 2 बेटे और एक बेटी है। दोनों बेटे कबाड़ बीनने का काम करते थे, उन्हें नशे की भी बुरी लत है।
रविवार शाम को कुल्लू बखला घर में मछली लेकर आया था। इस दौरान पत्नी घर से बाहर गई हुई थी। बेटी ने मछली बनाई और दोनों मिलकर उसे खा रहे थे। इसी बीच दोनों सौतेले बेटे वहां पहुंचे और मछली खाने की मांग करने लगे। पिता ने मछली देने से इनकार कर दिया, तो दोनों खुद ही मछली निकालकर खाने लगे। इसी बात को लेकर दोनों सौतेले बेटों के साथ पिता का विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दोनों बेटों ने मिलकर फावड़ा और कुल्हाड़ी से पिता के सिर और गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाई अपनी सगी बहन को भी मारने के लिए दौड़े, लेकिन उसने घर से बाहर भागकर पुलिया के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई।
24 जुलाई को सौतेली बेटी सिटी कोतवाली पहुंची और पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी दोनों सौतेले बेटों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस ने आरोपी बेटे विकास उर्फ नन्नू बखला (20 वर्ष) के खिलाफ धारा 302, 34 के तहत केस दर्ज किया है, जबकि नाबालिग बेटे को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी विकास को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
8 लाख के दो इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सुरक्षाबलों पर हमला और आगजनी घटनाओं में थे संलिप्त
पखांजुर। BIG NEWS : जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। जहां छत्तीसगढ़ के दो इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सुरक्षाबलों पर हमला और आगजनी जैसे मामले में संलिप्त 2 नक्सली ने सरेंडर कर दिया है। आपको बता दें कि इनके उपर 8 लाख रुपए का इनाम था। नक्सलियों ने गढ़चिरौली के SP के समक्ष सरेंडर किया है।
गढ़चिरोली पुलिस के अनुसार, दोनों नक्सलियों की पहचान अदामा जोगा मडावी (26 वर्षीय) एवं दुगे कारू वड्डे (35 वर्षीय) के रूप में हुई है। मडावी पर छह लाख रुपये का इनाम था। उसे 2014 में पामेड एलजीएस द्वारा भर्ती किया गया था। जोन एक्शन टीम में जाने से पहले उसने 2023 में माओवादियों का साथ छोड़ने का फैसला किया है। वह 2016 की उस बड़ी मुठभेड़ में शामिल था, जिसमें सीआरपीएफ के 25 जवान मारे गए थे। 2020 की उस मुठभेड़ में भी शामिल था, जिसमें 17 पुलिसकर्मी मारे गए थे। 2018 से 2023 के बीच पांच हत्याओं में भी उसका हाथ रहा है।
पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन करवाया, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
बीजापुर। जिले में एक पिता को अपनी नाबालिग बेटी से रेप के आरोप में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी पिता 13 साल की बेटी से लगातार दुष्कर्म करता रहा। वहीं जब वह गर्भवती हुई तो इंजेक्शन और टेबलेट देकर उसका अबॉर्शन भी करवा दिया।
बीजापुर जिले में 13 साल की बच्ची अपने परिजनों से दूर छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। छात्रा की मां ने बताया कि, कुछ महीने पहले उसका पति पांडु भोगामी (46) अपनी बेटी को छात्रावास से अपने घर लेकर आया था। यहां उसने डरा धमकाकर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू किया। कुछ दिनों तक लगातार यह सिलसिला चलता रहा। इसी बीच छात्रा गर्भवती हो गई। इस बात की जानकारी जब आरोपी को लगी तो उसने इंजेक्शन लगवा दिया और दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। इसकी जानकारी पीड़िता ने अपनी मां और दादा को दी थी। बच्ची की मां और दादा बेटी को न्याय दिलाने के लिए सीधे पुलिस के पास पहुंचे और मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच की और आरोपी पिता पांडु को गिरफ्तार कर लिया। मामला दंतेवाड़ा के फास्ट ट्रैक कोर्ट पहुंचा। यहां एडीजे शैलेष शर्मा की अदालत ने आरोपी पांडु भोगामी को आजीवन कारावास की सजा सुना दी।
शराब प्रेमियों के बुरी खबर...इस दिन बंद रहेंगी मदिरा दुकानें...आदेश जारी
दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने 29 जुलाई 2023 को मोहर्रम के अवसर पर जिले में मदिरा दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जुलाई, शनिवार को जिले में संचालित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं लायसेंस अर्थात् सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ कम्पोजिट), एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ कम्पोजिट), एफ.एल.-3 (होटल बार), एफ.एल.-3 (क), एफ.एल.-4 (असैनिक विनोद गृह), एफ.एल.-4ए (व्यवसायिक क्लब), एफ.एल.-7/8 (सैनिक कैंटीन), एफ.एल.-9/9ए एवं भण्डारण भाण्डागार भिलाई पूर्णतः बंद रहेंगे
कृषि केन्द्रों को किया गया सील - Expairy Date दवाईयों का भंडारण
3 साल के मासूम के मुंह में घुसी छिपकली, बच्चे की मौत
कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा के नागिनभंटा मोहल्ले में 3 वर्षीय मासूम बच्चे के मुंह में छिपकली के घुस जाने से बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना पर बांकी मोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के नागिनभांटा मोहल्ले में राजकुमार सांडे का पूरा परिवार रहता है। दो भाई बहनों में सबसे छोटा बच्चा जगदीश पांडे घर में सो रहा था। उसकी मां पास में ही मौजूद दुकान में कुछ सामान लेने गईं हुई थी। इसी दौरान छिपकली मासूम के मुंह में घुस गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। मासूम के मौत के बाद मोहल्ले में मातम का माहौल पसर गया है।
अचानक आयी बाढ़ चिंगरा पगार वाटरफ़ॉल में फसे एक हज़ार से भी ज़्यादा पर्यटक, पुलिस का रेशक्यू जारी
गरियाबंद -चिंगरा पगार वाटरफ़ॉल में एक हज़ार लोगो की फँसने की खबर सामने आ रही है बारिश् और सावन महीने की वजह से चिंगरा पगार वाटरफ़ॉल अपने पूरे सवाब पर है दूर दूर से सैलानी इस्का लुफ्त उठाने आ रहे पर लगतार बारिश की वजह से आज चिंगरा पगार वाटरफ़ॉल्ट से 500 मीटर पहले नाले में पानी सर से ऊपर आ गया जिसके चलते चिंगरा पगार गए पर्यटक शाम को लौटते वक़्त नाले के बाढ़ में फास गए जिन्हें सुरक्षित निकालने पुलिस और प्रशासन की टीम प्रहलाद थानापति नारायण धुर्व राजेंद्र धुरवे भिखारी साहू लागतार पर्यटकों को बाहर निकालने में लगे हुए है
वही देख गया की ऐसी अनहोनी को टालने के चलते पुलिस विभाग द्वारा पर्यटक स्थल से पर्यटको को बाहर निकालने शाम ढालने के पहले कहा जाता था परन्तु शैलानियो की इस लापरवाही के चलते आज प्रशासन को पर्यटको की सुरक्षा को ले कर काफ़ी परेशानीयो को सामना करना पड़ रहा है
राजधानी में 40 लाख का मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, 70 फोन बरामद
रायपुर। राजधानी के पचपेड़ी नाका स्थित लक्ष्मी मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 5 जुलाई की रात मोबाइल दुकान से 40 लाख रुपए के दर्जनों मोबाइल पार कर दिए थे। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 5 जुलाई को आरोपी मोहम्मद सद्दाम खान (28 वर्ष) पचपेड़ी नाका स्थित मोबाइल शॉप में सेंध लगाकर अंदर घुसा। इसके बाद उसने 40 लाख रुपए के दर्जनों मोबाइल की चोरी कर ली और फरार हो गया। 6 जुलाई को जब दुकान मालिक ने शॉप खोली, तो उसके होश उड़ गए। अंदर रखे मोबाइल फोन के डिब्बे चारों तरफ बिखरे पड़े थे। उनमें से मोबाइल गायब थे। इसके अलावा गल्ले को भी तोड़कर उसमें रखे कैश की चोरी की गई थी। चोरी की घटना का पता चलते ही दुकानदार ने टिकरापारा थाने में मामला दर्ज कराया।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। चोर ने दुकान के पीछे एयरकंडीशनर के पाइप होल के पास दीवार में एक व्यक्ति के घुसने लायक जगह बनाई। फिर उसने दुकान के अंदर सीलिंग की पीओपी की परत भी उखाड़ दी। इसके बार अंदर घुसकर चोर ने बड़े ही आराम से एप्पल जैसे महंगे मोबाइल को निशाना बनाया और करीब 40 लाख के मोबाइल चुरा लिए।
मोबाइल ऑन होते ही पकड़ा गया आरोपी
पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में लगी थी। वहीं आरोपी की तलाश में साइबर सेल की भी मदद ली जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को इनपुट मिला कि चोरी के फोन मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में इस्तेमाल हुए हैं। पुलिस टीम को तत्काल साइबर टीम के साथ उत्तर प्रदेश भेजा गया। पुलिस ने फतेहपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी मोहम्मद सद्दाम खान (28 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी के 70 फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत 20 लाख रुपये के करीब है।
आकाशीय बिजली की चपेट में आए एक ही परिवार के तीन लोग, किसान की मौत, मां और पत्नी घायल
बिलासपुर। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। वहीं उसकी मां और पत्नी भी घायल हो गए हैं। पूरा मामला तखतपुर थाना इलाके के नगोई गांव का है।
जानकारी के मुताबिक तीनों अपने खेत में अरहल बोने गए थे। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी और आसमान से बिजली सीधे सुखदेव साहू पर गिरी जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कुछ दूर पर काम कर रही उनकी 55 साल की मां कुंवारा बाई की भी हालत गंभीर है। साथ ही मृतक की पत्नी भी घायल हो गई थी जिसे कुछ देर बाद होश आया।
घटना करीब 3 बजे की बताई जा रही है जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं मृतक सुखदेव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ में 14 साल के बच्चे की हैवानियत...घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म
कोरबा। जिले में पांच साल की बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है। घर के बाहर खेल रही बच्ची को मोहल्ले में ही रहने वाला 14 साल का लड़का अपने साथ घुमाने के बहाने ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया। आसपास के अन्य बच्चों ने जब मासूम को रोते हुए देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मामले का खुलासा हो सका। इसके बाद मोहल्ले में घटना को लेकर आक्रोश है। सूचना मिलने के बाद पुलिस नाबालिग आरोपी की तलाश कर रही है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।
मुख्यमंत्री बघेल ने अमित शाह के दौरे को लेकर कसा तंज, कहा – अमित शाह बार-बार आते हैं और डंडा चलाकर चले जाते हैं
दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर BJP पर हमला बोला है. भूपेश बघेल ने कहा कि गृहमंत्री अमित साह बार-बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, इसका मतलब है कि प्रदेश के शीर्ष नेताओं से वे संतुष्ट नहीं हैं।
सीएम बघेल ने कहा कि अमित शाह बार-बार आते हैं और डंडा चलाकर चले जाते हैं। कल जिस तरह से पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को पार्टी कार्यालय में नहीं घुसने दिया गया, उन्हें वापस भेज दिया गया। यह आदिवासी नेता का अपमान है।
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए शनिवार शाम को रायपुर पहुंचे थे। शाह ने भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर कई मुद्दों पर चर्चा की। अमित शाह ने सभी 90 विधानसभा सीटों की समीक्षा की है.
इस दौरान शाह ने उन नेताओं से भी मुलाकात कर फीडबैक लिया, जिन्हें शाह ने पुरानी बैठक में स्पेशल टॉस्क दिया था. अमित शाह ने प्रदेश के चुनाव प्रभारी ओम माथुर की रिपोर्ट के आधार पर सभी 90 विधानसभा सीटों के सियासी समीकरण की जानकारी ली.
नल जल जीवन मिशन को लेकर मस्तुरी भाजपा करेगी आन्दोलन, जिला कार्यलय में बनी रणनीति
BREAKING NEWS : घोड़ाकरैत सर्प के काटने से 27 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातम
अभनपुर। राजधानी से लगे अभनपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ग्राम भरेंगाभाटा में सर्प के काटने से 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 3.00 बजे 112 की टीम को सूचना मिली थी कि भरेगाभाटा में 27 वर्षीय महिला को घोड़ाकरैत साप ने काट लिया है। 112 की टीम ने उसे असपताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ चुकी थी। मृतिका का नाम तुलेश्वरी पटेल है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
BREAKING : पैदल कावड़ लेकर आ रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर एक की दर्दनाक मौत, तीन घायल
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पैदल जा रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, और तीन लोग घायल हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला नेशनल हाइवे 30 में बेमेतरा के ग्राम उमरिया चौक के पास का है, देर रात 2 बजे कावड़िया पैदल भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बेमेतरा के मोहभठ्ठा वार्ड से भोरमदेव मंदिर पैदल कावड़ लेकर आ रहे थे, तभी कावड़ियों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, और वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन घायल हुए है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों और शव को 108 के माध्यम से जिला हास्पिटल भिजवाया और मामले की जाँच में जुट गई है।
युवक की बोरियों में भरी मिली लाश, फैली सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम
जशपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर आ रही है। जहां छुरी जलप्रपात के पास दो प्लास्टिक की बोरियों में कई टुकड़ों में सड़ी-गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. लाश एक माह पूर्व गुम युवक की बताई जा रही है. मामले की जांच में नारायणपुर थाना पुलिस जुट गई है. छुरी जलप्रपात के पास मिली सड़ी-गली लाश की पहचान झारगांव, बरटोली नारायणपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले रामचन्द्र के रूप में हुई है. 20 जून को सोनक़्यारी थाना में युवक की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. युवक की लाश युवक की कई टुकड़ों में प्लास्टिक बोरी में मिलने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है. पुलिस के अनुसार छुरी जलप्रपात नारायणपुर थाना क्षेत्र का है, लेकिन गुम होने की शिकायत सोनक्यारी थाने में दर्ज है।
इधर, पुलिस मामले में हर एंगल से जांच की जाँच शुरू कर दी है। साथ फारेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है, पुलिस ने बताया कि नारायणपुर थाना इलाके के छुरी वाटरफाल के पास एक युवक की टुकड़ों में दो बोरियां और एक प्लास्टिक झिल्ली में भरा हुआ लाश मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर है। प्रथम दृष्टिया आशंका है कि लाश सोनक्यारी चौकी क्षेत्र के गुम युवक रामचंद्र नागेशिया की हो सकती है। लेकिन ये प्रमाणित तौर पर नहीं कह सकते कि लाश उसी युवक कि है,फॉरेंसिक जांच एवं रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की लाश किसकी है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
