प्रदेश

मुख्यमंत्री बघेल से छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन के सदस्यों ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ी भाषा में प्राध्यापक भर्ती की घोषणा पर व्यक्त किया आभार

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से  यहाँ उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव  कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ी भाषा छात्र विकास समिति (एम. ए. छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन) के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ी भाषा के छात्रों के लिए प्राध्यापक पद पर भर्ती किये जाने की घोषणा के लिए प्रतीक चिन्ह, गमछा, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एम. ए. छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन  के अध्यक्ष  ऋतुराज साहू,  अंजनी चन्द्रवंशी, संजीव साहू एवँ सदस्यगण उपस्थित थे ।मुख्यमंत्री ने इस दौरान छत्तीसगढ़ी साहित्यकार दुर्गा प्रसाद पारकर की रचनाओं के संग्रह पर आधारित गीत-संग्रह ‘सुमिरँव छत्तीसगढ़’ का भी विमोचन किया। श्री पारकर ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस गीत संग्रह के गीतों को पद्मश्री महेंद्र कपूर, ममता चन्द्राकर जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अपनी आवाज दी है। उनकी रचनाएँ ‘बहु हाथ के पानी’ और ‘सुदामा के चाउर’ हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग और रविशंकर विश्वविद्यालय के एमए छत्तीसगढ़ी के पाठ्यक्रमों में शामिल है। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस गीत संग्रह के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी । छत्तीसगढ़ी भाषा के प्राध्यापक के लिए भर्ती की घोषणा की थी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  बघेल से रायपुर संभाग के युवाओं के साथ भेंट मुलाकात के दौरान एम. ए. छत्तीसगढ़ी विषय में स्नातकोत्तर श्रीमती अंजनी चंद्रवंशी ने छत्तीसगढ़ी भाषा के प्राध्यापक हेतु भर्ती लिये जाने की मांग की थी जिस पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी भाषा के प्राध्यापक के लिए भर्ती की घोषणा की थी। समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से कहा कि आप हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति को सहेजने वाले एवं छत्तीसगढ़ी राजभाषा के हितैषी हैं।
और पढ़ें ...

संविदा कर्मचारियों की आज -माई अउ पिला- रैली

रायपुर। बीते एक महीने से अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मचारियों ने आज एक और बड़ी रैली करने का फैसला किया है। इस रैली को संविदा कर्मचारियों ने -माई अउ पिला- रैली का नाम दिया है। इस रैली में सभी संविदा कर्मचारी परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ मिलकर प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि, नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश भर के हजारों संविदा कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई अलग-अलग तरीके अपनाकर अपनी बातों को पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन अभी तक इनकी मांगो पर कोई चर्चा नहीं हुई है। हाल ही में बजट सत्र के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने संविदा कर्मचारियों की वेतन में 27 प्रश की बढ़ोतरी की थी, लेकिन इससे भी बात नहीं बनी।
और पढ़ें ...

एडिशनल जज दीपक तिवारी बने हाई कोर्ट के स्थाई जज

रायपुर। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की ओर से न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के स्थाई जज के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण का मुख्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट हाल क्रमांक-1 में 31 जुलाई को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी, एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना विधि एवम विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली से जारी कर दी गई है। न्यायमूर्ति दीपक तिवारी की नियुक्ति 8 अक्टूबर 2021 को एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में की गई थी।
और पढ़ें ...

विधायक उपाध्याय ने किया अनोखा प्रदर्शन

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के विरोध में संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय अपने साथियों के साथ खमतराई में खाने का तेल, टमाटर, हरी सब्जी, गैस सिलेंडर के साथ दो अर्थी बनाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उपाध्याय ने कहा कि आज आम जनता की हालत जिंदा मौत के बराबर हो गई। घरेलु सामानों के साथ ही रोजाना चूल्हें में इस्तेमाल होने वाले वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे है इससे आम जनता काफी परेशान है और दूसरी ओर नरेंद्र मोदी मन की बात करने में व्यस्त है।
और पढ़ें ...

बड़े भाई व भतीजे ने मिलकर छोटे भाई को टंगिया से उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद से जुड़ा मामला, मौके पर पहुंची पुलिस

कोरबा। जमीन विवाद को लेकर भैया ने अपने पुत्र के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। यह पूरी घटना हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम दरी की है। बड़े भाई कौशल प्रसाद तिवारी व उसके पुत्र अशोक कुमार तिवारी ने जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई लक्ष्मी नारायण तिवारी को मौत के घाट उतार दिया है। रविवार की सुबह जब हत्या की सूचना हरदीबाजार पुलिस को मिली तो तुरंत मामले की तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले मृतक के बड़े भाई व उसके पुत्र को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। लोगों के मुताबिक मामला जमीन विवाद का है जिसके चलते टंगिया से हमला कर छोटे भाई को मौत के घाट उतारा गया। घटना के दौरान लक्ष्मी नारायण तिवारी तड़पता रहा और बचाने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन पिता और पुत्र के डर से कोई भी उसे बचाने घर से बाहर नहीं निकला। पुलिस मामले की और गहराई से जांच पड़ताल कर रही है।
और पढ़ें ...

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के स्पेशल मॉनीटर बालकृष्ण गोयल ने विभिन्न संस्थाओं का किया अवलोकन

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के स्पेशल मॉनीटर बालकृष्ण गोयल ने विभिन्न संस्थाओं का किया अवलोकन

रायपुर 29 जुलाई 2023/ राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के स्पेशल मॉनीटर श्री बालकृष्ण गोयल ने रायपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहें और उन्होंने जिला अस्पताल ऑबजर्वेशन होम, प्लेस ऑफ सेफ्टी शासकीय बालगृह (बालक) और ओेेल्ड एज होम इत्यादि संस्थाओं का अवलोकन किया। श्री बालकृष्ण ने जिला अस्पताल के ओपीडी, पीडियाट्रिक वार्ड, जीडियाट्रिक वार्ड और हमर लैब सहित सभी वार्डों का निरीक्षण किया और अस्पताल में आए और भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्होंने ओपीडी पंजीयन में बुजुर्गों और महिलाओं के लिए पृथक व्यवस्था और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण और साफ-सफाई तथा भोजन में गुणवत्ता बनाए रखने कहा। उन्होंने अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों-सुरक्षागार्ड को सम्मानित करने का सुझाव दिया। साथ ही विभिन्न प्रकार की आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण देने को भी कहा। श्री बालकृष्ण ने शासकीय बाल संपेक्षण गृह में अपचारी बालकों के रखने की व्यवस्था तथा कार्यालय में अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अपचारी बालकों की निरंतर काउंसलिंग करने साफ-सफाई रखने चिकित्सकों की व्यवस्था और उनके स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण देने को कहा। साथ ही वृद्धा आश्रम में भी वृद्धों की देख-रेख करने और आश्रम में साफ-सफाई रखने चिकित्सकीय और दवाईओं का उचित इंतेजाम करने कहा। साथ ही शासकीय बालगृह (बालक) का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


 

 

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के स्पेशल मॉनीटर श्री बालकृष्ण गोयल ने विभिन्न संस्थाओं का किया अवलोकन


रायपुर 29 जुलाई 2023/ राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के स्पेशल मॉनीटर श्री बालकृष्ण गोयल ने रायपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहें और उन्होंने जिला अस्पताल ऑबजर्वेशन होम, प्लेस ऑफ सेफ्टी शासकीय बालगृह (बालक) और ओेेल्ड एज होम इत्यादि संस्थाओं का अवलोकन किया। श्री बालकृष्ण ने जिला अस्पताल के ओपीडी, पीडियाट्रिक वार्ड, जीडियाट्रिक वार्ड और हमर लैब सहित सभी वार्डों का निरीक्षण किया और अस्पताल में आए और भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्होंने ओपीडी पंजीयन में बुजुर्गों और महिलाओं के लिए पृथक व्यवस्था और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण और साफ-सफाई तथा भोजन में गुणवत्ता बनाए रखने कहा। उन्होंने अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों-सुरक्षागार्ड को सम्मानित करने का सुझाव दिया। साथ ही विभिन्न प्रकार की आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण देने को भी कहा। श्री बालकृष्ण ने शासकीय बाल संपेक्षण गृह में अपचारी बालकों के रखने की व्यवस्था तथा कार्यालय में अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अपचारी बालकों की निरंतर काउंसलिंग करने साफ-सफाई रखने चिकित्सकों की व्यवस्था और उनके स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण देने को कहा। साथ ही वृद्धा आश्रम में भी वृद्धों की देख-रेख करने और आश्रम में साफ-सफाई रखने चिकित्सकीय और दवाईओं का उचित इंतेजाम करने कहा। साथ ही शासकीय बालगृह (बालक) का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

और पढ़ें ...

CG CRIME NEWS : आम जनता से करोड़ों की ठगी, साईं प्रकाश प्रॉपर्टी डेवलप मेन कंपनी का एक और डायरेक्टर गिरफ्तार

महासमुंद।: जिले के खल्लारी थाना सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में साईं प्रकाश प्रॉपर्टी डेवलप मेन कंपनी ने चिटफंड के नाम से आम जनता से करोड़ों रुपए की ठगी कर फरार हुए कम्पनी के डायरेक्टरो में एक और डायरेक्टर को उड़ीसा भुवनेश्वर से खल्लारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रणविजय सिंह मध्य प्रदेश निवासी है।

हम आपको बता दें कि साईं प्रकाश प्रॉपर्टी डेवलपमेंट लिमिटेड कंपनी के तीन निदेशक पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वर्ष 2017 में थाना खल्लारी में धारा 420,34 व छग निक्षेपको के हितों का संरक्षण अधिनियम की धारा 10 व 3,4,5 इनामी चिटफंड स्कीम अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। साईं प्रकाश प्रॉपर्टी कंपनी की संपत्ति रायपुर में की गई है चिन्हाकित कुर्की व नीलामी की प्रक्रियाधीन है। चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जिले में अब तक कुल 54 निदेशक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस विधिवत कार्रवाई कर रही है।

और पढ़ें ...

भाजपा की सरकार बनते ही दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी/संविदा कर्मचारियों की करेगी नियमितीकरण

भाजपा की सरकार बनते ही दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी/संविदा कर्मचारियों की करेगी नियमितीकरण रायपुर / छत्तीसगढ़ में राजनिती सरगर्मी पर है, संविदा/ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी/अनियमित कर्मचारी हड़ताल पर है और कुछ संगठन अगस्त से ही हड़ताल में जाने वाले है! वहीं भारतीय जनता पार्टी ने समस्त संगठन के पदाधिकारियों से मिलकर पूर्ण रूप से आश्वासन दिया है कि भारतीय जनता पार्टी नियमितीकरण एवं स्थायीकरण के मांग को अपनी जन घोषणा पत्र में सामिल करेगी और सरकार बनते ही नियमितीकरण करेगी! 15 अगस्त को अनियमित /दैनिक वेतन भोगी/संविदा कर्मचारियों को लेकर बड़ी घोषणा पर अरुण साव का पलटवार, कहा- यह सरकार कुछ करने वाली नहीं केवल ठगने का काम कर रही है, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती…अगस्त को अनियमित/दैनिक वेतन भोगी/संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि यह सरकार कुछ करने वाली नहीं है. काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती. सरकार ने हर वर्ग को ठगा और धोखा दिया है. लेकिन चला-चली की बेला में कुछ भी घोषणा कर सकते हैं ,लेकिन आदेश नही? जिस प्रकार से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी/अनियमित/संविदा कर्मचारी छला जा रहा है अब छत्तीसगढ़ की जनता माफ करने वाली नही है, वादा करके वादा से मुकरना धोखा देना उचित नही है, छत्तीसगढ़ की जनता भी मानसिक रूप से तैयार है! भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के नेताओं को जगह मिलने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस निर्णय से छत्तीसगढ़ का महत्व बढ़ा है. इससे पार्टी की ताकत बढ़ेगी, और मजबूती मिलेगी. इसके साथ ही इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे घबराए और डरे हुए हैं. जनता का सामना नहीं कर पा रहे हैं, मंत्री और विधायक डरे हुए हैं, इसलिए इस तरीके की बातें करते हैं.सीएम भूपेश बघेल द्वारा छात्र संगठन चुनाव कराए जाने की घोषणा पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा वीर हो गए हैं. छात्र संगठन चुनाव कराने की बात उन्हें 5 साल तक याद नहीं आई. जाते-जाते भी अब युवाओं को ठगना चाह रहे हैं जैसे की दैनिक वेतन भोगी/अनियमित/संविदा कर्मचारियों को ठगा है, पांच साल युवाओं को धोखा देने, ठगने का काम किया है. वहीं बस्तर के विधायकों की सुरक्षा हटाए जाने पर अरुण साव ने कहा कि सुरक्षा वापस लेने का काम राज्य सरकार कर रही है. सुरक्षा हटाकर पूर्व विधायकों को परेशान करने का काम किया जा रहा है. सुरक्षा का गंभीर विषय है. जनता से फीडबैक लेकर देंगे टिकट 90 विधानसभाओं में भाजपा की यात्रा पर अरुण साव ने कहा कि चुनाव की दृष्टि से अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं. यात्रा निकालकर जनता के बीच जाएंगे. घोषणापत्र के सभी सदस्य 90 विधानसभाओं में जाएंगे और सरकार बनते ही नियमितीकरण की मांग को पुरा करेंगी!
और पढ़ें ...

बारिश का कहर; आकाशीय बिजली की चपेट आने से युवक की दर्दनाक मौत, 8 घायल

जशपुर। जिले में दो अलग परिवार के 9 लोगों के ऊपर आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी है. घटना में एक की मौत हो गई है. वहीं 8 लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार घायलों को इलाज के लिए बगीचा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. तहसीलदार और पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है.

बगीचा BMO सुनील लकड़ा ने बताया कि एक ही परिवार के मां बेटा सहित 6 सदस्य इसकी चपेट में आ गए हैं. इस दौरान राजू नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरे मामले में आकाशीय बिजली गिरने की भड़िया गांव में 3 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

और पढ़ें ...

अपार जनसमूह के बीच सेमरताल में संविधान रक्षक एवं किसान सम्मान समारोह का आयोजन ब्लाक कांग्रेस बेलतरा ने किया

अपार जनसमूह के बीच सेमरताल में संविधान रक्षक एवं किसान सम्मान समारोह का आयोजन ब्लाक कांग्रेस बेलतरा ने किया सेमरताल - ब्लाक कांगे्रस कमेटी बेलतरा के बैनरतले सेमरताल के स्कूल मैंदान में संविधान रक्षक एवं किसान सम्मान समारोह का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अभ्यागत एवं वक्ता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश लिलोठिया थे। समारोह में बेलतरा विधानसभा के एक हजार किसानों को श्रीफल, शाल, एवं संविधान रक्षक प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। सावन के महीने में आयेजित कार्यक्रम में खेती किसानी के बावजूद क्षेत्र केे किसानों की अपार उपस्थिति ने कांग्रेस के इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। इस सम्मेंलन के लिए तैयार किया गया पंडाल सेमरताल में बनाया गया आज तक का सबसे बड़ा पंडाल था।

 

                 समारोह की शुरुवात भारतमाता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में पुष्पार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ मुख्य अभ्यागत सहित सभी अतीथियों के द्वारा किया गया। मंच में अतीथियों की आसंदी पर चुन्नीलाल साहू प्रदेश उपाध्यक्ष छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विजय केशरवानी, राजकुमार अंचल प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेश कमेटी अनु. जाति विभाग, डा. चोलेश्वर चंद्राकर, रामविलास साहू, जनकराम धु्रव, पवन रात्रे, शेषराज हरवंश, प्रकाश मारतंडे, रोमा परसराम भारद्वाज उपस्थित थे। मंचस्थ अभ्यागतों का स्वागत सर्वप्रथम इस कार्यक्रम के संयोजक सत्येन्द्र कौशिक ने साल और माल्यार्पण कर किया, साथ ही झगरराम सूर्यवंशी, विनोद साहू, राजेन्द्र साहू, इं. लक्ष्मीकुमार गहवई ने भी स्वागत किया।

                              राजेश लिलोठिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश की सत्ता ऐसे लोगों के हाथ में चली गई है, जो संविधान के लिए खतरा हो गया है। सत्तासीन दल अपनी गल्तियों के विरुद्ध बोलने वालों को संसद से बाहर कर देती है। जो लोग भाजपा के गलत नीतियों को बताते हैं उन्हें देशद्रोही करार दिया जाता है। नरेन्द्र मोदी की नीतियों की वजह से आज पिछले दो महीने से मणिपुर जल रहा है। प्रधानमंत्री जी विदेश घूमते हैं। उन्हें संसद में जवाब देने की फुर्सत नहीं बल्कि चुनावी सभाओं के लिए स्तरहीन बोलने का भरपुर समय है। आज हम सबको डा. भीमराव के लिखे संविधान की रक्षा के लिए शपथ लेकर, संविधान रक्षक बनना है।   माता - पिता से आग्रह है कि वे अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाएँ। कांग्रेस ही वह दल है, जहाँ महिलाओं का सम्मान किया जाता है। राजेश लिलोठिया ने पूरे उत्साह के साथ जनसमूह से चर्चा करते हुए अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा कि हमें जगह जगह भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करना चाहिए क्योंकि अंबेडकर हम सबके भगवान हैं। आगे मंच को सीपत क्षेत्र के पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश वाजपेयी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, भुवनेश्वर यादव, झगरराम सूर्यवंशी, राजेन्द्र साहू डब्बू, विनोद साहू, इं. लक्ष्मी कुमार गहवई ने भी मंच को संबोधित किया।

                               पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने छत्तीगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरे भारत में धान का सबसे अधिक कीमत भूपेश सरकार दे रही है। इतना ही नहीं अब तो प्रति एकड़ बीस क्वींटल धान भी खरीदी जाएगी। कांग्रेस सरकार ने किसानों का मान सम्मान को शिखर में पहुँचाने का संकल्प लिया है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और संस्कार को संरक्षित व पोषित करने का काम दुलरुवा मुख्यमंत्री कर रहे हैं।

                              समारोह में विनय शुक्ला, जिला मंडी सदस्य अनिल यादव, भूपेन्द्र भारद्वाज, राकेश गौरहा, टीकम सिंह, कमलकांत लोनिया, जनकराम भारती, यदुनंदन कौशिक, लक्ष्मण साहू, बसंत यादव, ध्रुव साहू, संध्या तिवारी पार्षद, उत्तरा सक्सेना सेवादल ब्लाक अध्यक्ष, मधु निर्मलकर, नंदिनी दर्वे पार्षद, साखन दर्वे, अनिरुद्ध वर्मा, गुलाला यादव, उमेंदा यादव, रीतु धीवर, संगीता मराठा, कृष्णा धीवर, जोगी यादव, साहेबलाल सूर्यवंशी, श्याम सुंदर, शशी मधुकर, बल्दाउ श्रीवास, दीलिप कौशिक, राजकुमार ध्रुव, किशन पटेल, सहित बड़ी संख्या में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता थे। मंच संचालन काँग्रेस नेता सत्येन्द्र कौशिक, रामकुमार भोई, चेतन दास महंत और शीतल दास महंत ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन इं.लक्ष्मी कुमार गहवई ने किया। किसान सम्मान समारोह में रंगारंग छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी हिलेद्र सिंह ठाकुर एवं उसके साथियों के द्वारा किया गया। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने एक सााि भोजन का आनंद लिया ततपश्चात कार्यक्रम समाप्त हुआ।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ का शिमला "मैनपाट" में वृक्षों के कटने से बढ़ती गरमी चिंता का विषय

कोलंबिया इस्टीट्यूट टेकारी में आक्सीजन वाले पौधो का रोपण

छत्तीसगढ़ का शिमला "मैनपाट" में वृक्षों के कटने से

कम होते जंगल और बढ़ती गरमी चिंता का विषय

      रायपुर,29 जुलाई 2023/ छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले सरगुजा जिले में स्थित पर्यटक स्थल "मैनपाट" के घटते जंगल और कम होते वृक्षों पर गहन चिंता व्यक्त करते हुए आज कोलंबिया इस्टीट्यूट परिसर, टेकारी में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन, ग्रीन आर्मी और रोटरी कल्ब रायपुर ग्रेटर के साथ ही कोलंबिया इस्टीट्यूट के विभिन्न संकायों के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अधिक मात्रा में आक्सीजन देने वाले पौधों का रोपण किया। इंस्टीट्यूट व्दारा गत कुछ वर्षों से लगातार पौधरोपण कर पूरे परिसर को हराभरा बनाया जा रहा है। जिसमें उन्हें सफलता भी मिल रही है।   

      पौधरोपण के पहले आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के विषय़ में विभिन्न सुधिजनों नें इसके महत्व को रेखांकित किया। ग्रीन आर्मी के संयोजक अमिताभ दुबे ने पर्यावरण पर किए जा रहे कार्यों के साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की। इस अवसर पर श्री दुबे ने छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले "मैनपाट"  में लगातार वृक्षों के गटने से कम होते जंगल पर चिंता व्यक्त की और कहा कि ग्रीन आर्मी और छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन इस दिशा में मैनपाट जा कर अध्ययन करेग तथा इस पर एक रिपोर्ट तैयार कर छत्तीसगढ़ शासन को अवगत करायेगा। चर्चा के दौरान यह बात भी सामने आई कि पिछले 20 वर्षों में मैनपाट में बहुत सारे वृक्ष काटे गए है जिससे वातावरण में परिवर्तन हुआ तथा गरमी बढ़ने लगी है। मैनपाट के बदले तापमान पर पूरे प्रदेशवासियों और सरकार को को अब गंभीरता से चिंता करने की जरूरत है। छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के प्रो. (डॉ) बी.एस. छाबड़ा ने मैनपाट के बारे में कहा कि वहां सालों पहले बिना पंखे के गुजारा हो जाता था किन्तु आज वहां भी लोग एयरकंडीशन का उपयोग कर रहे हैं जो यह बताता है कि वहां के तापमान में गरमी बढ़ गई है। इसका मुख्य कारण यह है कि वहां काफी तेजी से वृक्षों को काटा गया है इससे जंगल कम हुए है। चूंकि मैनपाट एक पर्यटन केन्द्र भी है इसलिए इस पर समुचित ध्यान देने की जरूरत है।   

      पौधरोपण के इस कार्यक्रम में कोलंबिया इंस्टीटूयट के अध्यक्ष किशोर जादवानी, सचिव हरजीत सिंह हुरा, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के डी.एस.जब्बल, अवतार सिंह प्लाहा, जगपाल सिंह धालीवाल, एम.एस. सलूजा, डी.एस. डडियाला, जे.एस. खोखर, तेजपाल सिंह हंसपाल, भूपिन्दर सिंह, ग्रीन आर्मी को संयोजक अमिताभ दुबे व उनके सदस्य, रोटरी कल्ब रायपुर ग्रेटर को पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

डा बांधी के आंदोलन से जागा प्रशासन, समीक्षा बैठक कर काम में तेजी के दिए निर्देश

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट बिलासपुर. जल जीवन मिशन के कार्यों में कांग्रेस सरकार पर कुप्रबंधन एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगा मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने विरोध कर 25 जुलाई को मस्तूरी के जोंधरा चौक में किए गए एक दिवसीय धरने के बाद जागे प्रशासन ने समय सीमा में काम पूर्ण करने व काम की गुणवत्ता को लेकर ठेकेदारों के साथ बैठक की और समय सीमा में कार्य पूर्ण करने सहित लेट लतीफी को लेकर उन्हें फटकार लगाई। बता दें कि मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने 25 जुलाई को मस्तूरी जोंधरा चौक पर जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया था। साथ ही एसडीएम महेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा था। धरना प्रदर्शन के दौरान मस्तूरी विधायक डॉ. बांधी ने कहा था कि यह लड़ाई केवल भाजपा की नहीं है, हम सब की लड़ाई है, यह धरना प्रदर्शन प्रदेश सरकार को चेताने दबाव बनाने के लिए है, कि स्वच्छ जल हम सबका अधिकार है और यह अधिकार हम लेकर रहेंगे। वहीं इस विशाल धरना प्रदर्शन के दौरान मस्तूरी विधायक ने कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा था। जिसका प्रभाव इतना तीव्र रहा कि बिलासपुर के जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में मुख्य अभियंता एच.आर. मर्सकोले एवं अधीक्षण अभियंता संजय सिंह को ठेकेदारों के साथ जल जीवन मिशन के कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता पूर्वक कार्य पूर्ण करने को लेकर बैठक करना पड़ गया। बैठक के दौरान मुख्य अभियंता ने जिला समन्वयक, आई.एस.ए. एवं टी.पी.आई. को अपने-अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए और वहीं जिन ठेकेदारों के द्वारा आवंटित कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण नहीं किया गया है एवं कार्य की प्रगति बहुत धीमी है, उन्हें नोटिस जारी करने एवं फिर भी कार्यों में सुधार नहीं आने पर अनुबंध समाप्त, अमानत राशि राज-सात तथा ब्लैक लिस्ट करने हेतु निर्देश दिए तथा 90 से 100% प्रगति वाले ग्रामों को अभियान चलाकर हर घर जल का प्रमाणीकरण करने हेतु 1 सप्ताह के अंदर पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिये। बैठक के बाद अब देखना यह होगा कि प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा ठेकेदारों को दिए गए, निर्देशों का संचालन सुचारू रूप से होता है या नहीं.. ठेकेदार अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्धारित समय में पूरा करते हैं कि नहीं। विधानसभा क्षेत्र में जल की समस्या से निजात दिलाने विधायक डॉ.बांधी कर रहे लगातार प्रयास. मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रवासियों को जल की समस्या का सामना ना करना पड़े यह सोचकर मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी लगातार प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में डॉ.बांधी ने अल्प वर्षा के कारण किसानों पर गुजर रही सिंचाई की समस्या को ध्यान में रखते हुए, बिलासपुर जिलाधीश को खूँटाघाट जलाशय से नहर में पानी छोड़ने को लेकर ज्ञापन सौंपे थे, जिसके महज 2 दिनों बाद ही खुटाघाट जलाशय से नहर में पानी छोड़ दिया गया। वही जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही को लेकर भी विधायक डॉक्टर बांधी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक दिवसीय आंदोलन किया और मस्तूरी एसडीएम को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसके महज 4 दिनों बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने ठेकेदारों की बैठक लेकर फटकार लगाते हुए निर्देश दिए।
और पढ़ें ...

चारा घोटाले की तर्ज़ पर ही गौठान घोटाले की हो सीबीआई जांच : BJP

गोठानों के नाम पर 1300 करोड़ रुपए के भारी दुरुपयोग और घोटाले का आरोप

चारा घोटाले से भी गंभीर छत्तीसगढ़ के गोठान घोटाले का खुलासा

चारा घोटाले की तर्ज़ पर ही इस घोटाले की सीबीआई जांच हो - अरुण साव

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने गोठानों के नाम पर 1300 करोड़ रुपए के भारी दुरुपयोग और घोटाले का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया और मांग की है कि बिहार के चारा घोटाले की तर्ज पर ही इस गौठान घोटाला की जाँच सीबीआई से कराई जाए। श्री साव ने दो टूक शब्दों में कहा कि गौ माता के नाम पर कांग्रेस की भ्रष्ट प्रदेश सरकार ने बिहार के चारा घोटाले से बड़ा घोटाला किया है। प्रदेश सरकार के इन तथाकथित गौठनों में न गाय है और न ही गोबर। श्री साव शनिवार को राजधानी के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि गौठानों के नाम पर भी कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने सब्जबाग दिखाए, लेकिन न तो गौठानों में गायों के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए और न ही गोबर से निर्मित खाद का कहीं अता पता है। श्री साव ने कहा कि हाल ही में 269 करोड़ रुपए के तो केवल गोबर घोटाले का खुलासा हुआ है और प्रदेश सरकार इस आरोप का जवाब तक विधानसभा में नहीं दे पाई। इससे साफ है कि प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में बेदर्दी से घोटाला करके प्रदेश के संसाधनों की लूट मचा रखी है। प्रदेश में चहुँओर गौठानों का बुरा हाल है और गौवंश बेहाल है। कांग्रेस ने गंगाजल को हाथ में लेकर कसम खाई थी पर उसकी प्रदेश सरकार ने न गंगा माता को छोड़ा और न गौमाता को छोड़ा। श्री साव ने भाजपा द्वारा हाल ही चलाए गए प्रदेश के 3,948 गौठानो तक पहुंचकर ‘पोल खोल अभियान’ की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी गौठानो में कहीं भी गाय नहीं है। अनेक जगह कांग्रेस की गुंडागर्दी सहते हुए, सत्ता की हिंसा आदि झेलते हुए भी कार्यकर्ताओं ने अपनी जान पर खेलकर प्रदेशभर से आँकड़े जुटाए हैं। कई जगह तो मीडिया के कैमरे के सामने भी कांग्रेसियों ने मारपीट की। भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला भी किया। फिर भी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को पूरा किया और पाया कि हमने जितना सोचा था, गौठानों के हालात उससे भी अधिक भयावह हैं। बदइंतजामी का आलम यह है कि अक्टूबर 2022 में सिर्फ 3 गोठानो में 150 गौओं भूख, प्यास और घुटन के चलते दम तोड़ा। मुख्यमंत्री बघेल के अपने विधानसभा क्षेत्र के अचानकपुर गोठान में ही 25 गायों की हत्या हुई। इसी तरह आदर्श दर्जा प्राप्त सचादुर गौठान से रातो-रात हिस्ट्रीशीटर गौ तस्करों ने 40 से 50 गायों की चोरी को अंजाम दिया। यह बेहद शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में गायों की हत्या हो रही है और गृह मंत्री के क्षेत्र में गौ माता की चोरी हो रही है। जहां 40 से ज्यादा गोवंश के गौठान से चोरी होने की पुलिस चौकी में शिकायत की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि प्रदेश सरकार गौठानों के नाम पर चाहे जितना ढोल पीट रही हो, लेकिन सच्चाई यह है कि प्रदेश में 9,290 गौठान का दावा है, परंतु 2023-24 में 175 करोड़ की बजट राशि लेने वाली इन गौठानों में से 80% गौठानों में गाय रहती ही नहीं। प्रत्येक गौठान में 300 गाय रखने का नियम है। भूपेश जी ने कहा कि गर्मी में गाय कहीं और चली जाती हैं, पर अब तो बरसात चालू हो चुकी है। फिर भी निरीक्षण के दौरान हमें गाय नहीं मिली। रोका-छेका का जमीनी सच यह है कि गायें आज भी सड़कों पर दिखाई पड़ रही है। श्री साव ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायतों से जबरन वसूली गई राशि को गौठानों में खर्च ही नहीं की गई और गौठान के नाम पर चल रहे गोरखधंधे में कांग्रेस सरकार ने सबसे अधिक पंचायतों/सरपंचों के अधिकार पर ही डाका डाला है। विभिन्न मदों में पंचायतों के विकास के लिए आयी राशि को सरपंचों से छीनकर सीधे उसकी अनेक बहानों के साथ बंदरबाँट कर ली गई है। कांग्रेसी नेता बिना चुनाव के गोठनो पर कब्जा करके बैठ गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा गांवों के विकास के लिए भेजी गई राशि में भूपेश सरकार ने गौठानों के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया है। प्रदेश सरकार ने दो रुपए किलो की दर से गोबर खरीदकर उसे 10 रुपए प्रति किलो की दर से घटिया वर्मी कंपोस्ट के नाम पर किसानों को बेचा गया। श्री साव ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में निर्मित गोठानों में मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी की व्यवस्था, शेड की व्यवस्था, चारा की व्यवस्था, गोबर खरीदी-बिक्री की व्यवस्था, व गोबर से वर्मी खाद बनाने की व्यवस्था की कमी के चलते ग्रामीणों की आय में वृद्धि के लिए गौठान बनाने वाली सरकार के सभी दावे केवल झूठ के पुलिंदे और कागजी ही हैं। प्रदेश के वन्य क्षेत्र जैसे सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा के इलाकों में ग्रामीणों ने बताया की गौठान में आज तक एक भी गाय नहीं रही हैं। अधिकारियों के आने पर यहां गाय को इकट्ठा कर फोटोग्राफी करवा कर फिर गौठान खाली करवा दिए जाते हैं। ग्राम तिल्दा नेवरा में उन्होंने स्वयं (श्री साव ने) निरीक्षण उपरांत पाया कि गौठान में गाय नहीं है फिर भी हर महीने 10 हजार रुपयों का खर्च प्रति गौठान के हिसाब किया जा रहा है और गोबर भी बेचा जा रहा है। जब गौठान में पशु ही नहीं हैं तो गोबर की बिक्री कहाँ हो रही है? बस्तर के दूरस्थ वन ग्रामों में तो स्थिति और भी गंभीर है। बस्तर के गोठानों में भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि वहां गोठानों को केवल भूमि घेरने के लिए उपयोग किया जा रहा है तथा प्रति गोठान 8 लाख 19 हजार रुपए खर्च करने के बावजूद भी ऐसा कोई ढांचा गोठानों में दिखाई नहीं दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि कई स्थानों पर तो ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने गोबर तो बेचा परंतु एक ढेला आज तक सरकार की तरफ से प्राप्त नहीं हुआ। जब प्रशासन से इसकी जानकारी ली गई तो कोई जवाब नहीं मिला। गौठानों में कार्यरत समिति के कार्यकर्ताओं को गौठान में कार्य करने का मेहनताना पिछले कई महीनों से नहीं दिया गया है। अकलतरा के विधायक सौरभ कुमार सिंह द्वारा जांजगीर चांपा के ग्राम पोनी दलहा विकासखंड अकलतरा में रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत विकसित किए गए सामुदायिक पशु आश्रय स्थल, जिसकी लागत लगभग 10 लाख की राशि खर्च कर व 3 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था, में पाया गया कि गोठान में विगत 10 से 15 दिनों से ताला लगा हुआ है। विधायक सौरभ सिंह ने विधानसभा में भी बताया, ऐसे-ऐसे परिवारों ने लाखों के गोबर बेच दिए हैं जिनके यहां एक भी गाय नहीं है। प्रदेश में 1,976 लोग हैं जिन्हें 1 लाख से अधिक राशि का भुगतान गोबर के नाम पर किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि भाजपा इस पूरी रिपोर्ट को कम्पाइल कर तमाम जांच एजेंसियों को भेजेगी और यह पुरजोर मांग करती है कि चारा घोटाले की तर्ज़ पर ही इस घोटाले की सीबीआई जांच की जाए। प्रेस वार्ता में भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी, भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनुराग आरटीआई प्रकोष्ठ संयोजक विजय शंकर मिश्रा, भाजपा रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष टंकराम वर्मा उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

*चारा घोटाले से भी गंभीर छत्तीसगढ़ के गोठान घोटाले का खुलासा*

*चारा घोटाले से भी गंभीर छत्तीसगढ़ के गोठान घोटाले का खुलासा* *भाजपा की मांग : चारा घोटाले की तर्ज़ पर ही इस घोटाले की सीबीआई जांच हो* *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने गोठानों के नाम पर 1300 करोड़ रुपए के भारी दुरुपयोग और घोटाले का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया और मांग की है कि बिहार के चारा घोटाले की तर्ज पर ही इस गौठान घोटाला की जाँच सीबीआई से कराई जाए। श्री साव ने दो टूक शब्दों में कहा कि गौ माता के नाम पर कांग्रेस की भ्रष्ट प्रदेश सरकार ने बिहार के चारा घोटाले से बड़ा घोटाला किया है। प्रदेश सरकार के इन तथाकथित गौठनों में न गाय है और न ही गोबर। श्री साव शनिवार को राजधानी के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि गौठानों के नाम पर भी कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने सब्जबाग दिखाए, लेकिन न तो गौठानों में गायों के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए और न ही गोबर से निर्मित खाद का कहीं अता पता है। श्री साव ने कहा कि हाल ही में 269 करोड़ रुपए के तो केवल गोबर घोटाले का खुलासा हुआ है और प्रदेश सरकार इस आरोप का जवाब तक विधानसभा में नहीं दे पाई। इससे साफ है कि प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में बेदर्दी से घोटाला करके प्रदेश के संसाधनों की लूट मचा रखी है। प्रदेश में चहुँओर गौठानों का बुरा हाल है और गौवंश बेहाल है। कांग्रेस ने गंगाजल को हाथ में लेकर कसम खाई थी पर उसकी प्रदेश सरकार ने न गंगा माता को छोड़ा और न गौमाता को छोड़ा। श्री साव ने भाजपा द्वारा हाल ही चलाए गए प्रदेश के 3,948 गौठानो तक पहुंचकर ‘पोल खोल अभियान’ की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी गौठानो में कहीं भी गाय नहीं है। अनेक जगह कांग्रेस की गुंडागर्दी सहते हुए, सत्ता की हिंसा आदि झेलते हुए भी कार्यकर्ताओं ने अपनी जान पर खेलकर प्रदेशभर से आँकड़े जुटाए हैं। कई जगह तो मीडिया के कैमरे के सामने भी कांग्रेसियों ने मारपीट की। भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला भी किया। फिर भी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को पूरा किया और पाया कि हमने जितना सोचा था, गौठानों के हालात उससे भी अधिक भयावह हैं। बदइंतजामी का आलम यह है कि अक्टूबर 2022 में सिर्फ 3 गोठानो में 150 गौओं भूख, प्यास और घुटन के चलते दम तोड़ा। मुख्यमंत्री बघेल के अपने विधानसभा क्षेत्र के अचानकपुर गोठान में ही 25 गायों की हत्या हुई। इसी तरह आदर्श दर्जा प्राप्त सचादुर गौठान से रातो-रात हिस्ट्रीशीटर गौ तस्करों ने 40 से 50 गायों की चोरी को अंजाम दिया। यह बेहद शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में गायों की हत्या हो रही है और गृह मंत्री के क्षेत्र में गौ माता की चोरी हो रही है। जहां 40 से ज्यादा गोवंश के गौठान से चोरी होने की पुलिस चौकी में शिकायत की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि प्रदेश सरकार गौठानों के नाम पर चाहे जितना ढोल पीट रही हो, लेकिन सच्चाई यह है कि प्रदेश में 9,290 गौठान का दावा है, परंतु 2023-24 में 175 करोड़ की बजट राशि लेने वाली इन गौठानों में से 80% गौठानों में गाय रहती ही नहीं। प्रत्येक गौठान में 300 गाय रखने का नियम है। भूपेश जी ने कहा कि गर्मी में गाय कहीं और चली जाती हैं, पर अब तो बरसात चालू हो चुकी है। फिर भी निरीक्षण के दौरान हमें गाय नहीं मिली। रोका-छेका का जमीनी सच यह है कि गायें आज भी सड़कों पर दिखाई पड़ रही है। श्री साव ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायतों से जबरन वसूली गई राशि को गौठानों में खर्च ही नहीं की गई और गौठान के नाम पर चल रहे गोरखधंधे में कांग्रेस सरकार ने सबसे अधिक पंचायतों/सरपंचों के अधिकार पर ही डाका डाला है। विभिन्न मदों में पंचायतों के विकास के लिए आयी राशि को सरपंचों से छीनकर सीधे उसकी अनेक बहानों के साथ बंदरबाँट कर ली गई है। कांग्रेसी नेता बिना चुनाव के गोठनो पर कब्जा करके बैठ गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा गांवों के विकास के लिए भेजी गई राशि में भूपेश सरकार ने गौठानों के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया है। प्रदेश सरकार ने दो रुपए किलो की दर से गोबर खरीदकर उसे 10 रुपए प्रति किलो की दर से घटिया वर्मी कंपोस्ट के नाम पर किसानों को बेचा गया। श्री साव ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में निर्मित गोठानों में मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी की व्यवस्था, शेड की व्यवस्था, चारा की व्यवस्था, गोबर खरीदी-बिक्री की व्यवस्था, व गोबर से वर्मी खाद बनाने की व्यवस्था की कमी के चलते ग्रामीणों की आय में वृद्धि के लिए गौठान बनाने वाली सरकार के सभी दावे केवल झूठ के पुलिंदे और कागजी ही हैं। प्रदेश के वन्य क्षेत्र जैसे सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा के इलाकों में ग्रामीणों ने बताया की गौठान में आज तक एक भी गाय नहीं रही हैं। अधिकारियों के आने पर यहां गाय को इकट्ठा कर फोटोग्राफी करवा कर फिर गौठान खाली करवा दिए जाते हैं। ग्राम तिल्दा नेवरा में उन्होंने स्वयं (श्री साव ने) निरीक्षण उपरांत पाया कि गौठान में गाय नहीं है फिर भी हर महीने 10 हजार रुपयों का खर्च प्रति गौठान के हिसाब किया जा रहा है और गोबर भी बेचा जा रहा है। जब गौठान में पशु ही नहीं हैं तो गोबर की बिक्री कहाँ हो रही है? बस्तर के दूरस्थ वन ग्रामों में तो स्थिति और भी गंभीर है। बस्तर के गोठानों में भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि वहां गोठानों को केवल भूमि घेरने के लिए उपयोग किया जा रहा है तथा प्रति गोठान 8 लाख 19 हजार रुपए खर्च करने के बावजूद भी ऐसा कोई ढांचा गोठानों में दिखाई नहीं दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि कई स्थानों पर तो ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने गोबर तो बेचा परंतु एक ढेला आज तक सरकार की तरफ से प्राप्त नहीं हुआ। जब प्रशासन से इसकी जानकारी ली गई तो कोई जवाब नहीं मिला। गौठानों में कार्यरत समिति के कार्यकर्ताओं को गौठान में कार्य करने का मेहनताना पिछले कई महीनों से नहीं दिया गया है। अकलतरा के विधायक सौरभ कुमार सिंह द्वारा जांजगीर चांपा के ग्राम पोनी दलहा विकासखंड अकलतरा में रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत विकसित किए गए सामुदायिक पशु आश्रय स्थल, जिसकी लागत लगभग 10 लाख की राशि खर्च कर व 3 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था, में पाया गया कि गोठान में विगत 10 से 15 दिनों से ताला लगा हुआ है। विधायक सौरभ सिंह ने विधानसभा में भी बताया, ऐसे-ऐसे परिवारों ने लाखों के गोबर बेच दिए हैं जिनके यहां एक भी गाय नहीं है। प्रदेश में 1,976 लोग हैं जिन्हें 1 लाख से अधिक राशि का भुगतान गोबर के नाम पर किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि भाजपा इस पूरी रिपोर्ट को कम्पाइल कर तमाम जांच एजेंसियों को भेजेगी और यह पुरजोर मांग करती है कि चारा घोटाले की तर्ज़ पर ही इस घोटाले की सीबीआई जांच की जाए। प्रेस वार्ता में भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी, भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनुराग आरटीआई प्रकोष्ठ संयोजक विजय शंकर मिश्रा, भाजपा रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष टंकराम वर्मा उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

नाबालिग से बलात्कार मामलें में NSUI नेता गिरफ्तार...BJP नेता के होटल में हुई हैवानियत

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस की युवा इकाई एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष पर रेप का आरोप लगा है. बताया जा रहा है किa अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र में एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष ने बीजेपी नेता के होटल में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है. आरोप है कि युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निशांत गुप्ता के होटल में वारदात को हैवान ने अंजाम दिया है.

आरोप है कि आरोपी युवक ने नाबालिग को कई बार हवस का शिकार बनाया है. इस मामले में अंबिकापुर पुलिस ने आरोपी एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अफसर अली और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है.

11वीं की छात्रा से कई बार किया रेप

अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. नाबालिग ने अपने साथ हुई दरिंदगी की शिकायत परिजनों के साथ थाने में दर्ज करायी. जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा पर शादी का दबाव बनाकर आरोपी ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया.

इतना ही नहीं पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर कई बार अनाचार की घटना को अंजाम दिया. इतना ही नहीं आरोपी युवक ने मैनपाट सहित अंबिकापुर के निशांत इन होटल में भी नाबालिग के साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया है.

साथी के साथ आरोपी पहुंचा हवालात

पीड़िता की शिकायत के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष अफसर अली और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. सरगुजा एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि पीड़िता नाबालिग है और मामला संवेदनशील है. इसलिए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

और पढ़ें ...

संसदीय सचिव की पहल पर ड्रीम इंडिया स्कूल के बच्चों को मिलेगी राहतआरटीई के तहत बच्चों को दूसरे स्कूलों में मिलेगी अध्यापन की सुविधा

महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल पर बंद हुए ड्रीम इंडिया स्कूल के बच्चों को राहत मिल सकेगी। प्रदेश सरकार ने आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों को दूसरे स्कूलों में अध्यापन की सुविधा दिलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बकायदा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद में संचालित ड्रीम इंडिया स्कूल के अचानक बंद होने से यहां आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया था। जिस पर यहां बच्चों के अभिभावकों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर दूसरे स्कूलों में अध्यापन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की थी। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व शिक्षा मंत्री को ड्रीम इंडिया स्कूल महासमुंद का संचालन बंद होने के कारण आरटीई में अध्ययनरत बच्चों की अध्यापन की व्यवस्था अन्य विद्यालय में करने पत्र लिखा था। जिस पर स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य ने संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को प्रदेश के सभी शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इनोवेटिव इंटेलेक्यूटल सोसायटी के द्वारा आवेदित स्कूलों को इस शर्त के साथ मान्यता प्रदान करें कि वे पूर्व में संचालित स्कूल आरटीई विद्यार्थियों को संबंधित कक्षाओं में प्रवेश प्रदान करें। आरटीई के नियमों के तहत शासन द्वारा इन बच्चों की फीस का भुगतान किया जा सकता है। अनुमति देने के उपरांत इस स्कूलों को यू डाईस कोड भी आबंटित किया जाए। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को शिक्षा विभाग के अफसरों ने बताया कि पोर्टल में पूर्व में संचालित विद्यालय ड्रीम इंडिया स्कूल पंजीकृत है और आरटीई के विद्यार्थी उसी डाइस कोड में प्रदर्शित है। लिहाजा समग्र शिक्षा से समन्वय स्थापित कर वर्तमान डाइस कोड ही नवीन विद्यालय को आबंटित कराया जाएगा ताकि आरटीई अंतर्गत अध्यनरत विद्यार्थियों की वर्तमान स्थिति में संशोधन की आवश्यकता न हो। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि करीब सात आठ साल पूर्व ड्रीम इंडिया स्कूल ने राइट टू एजुकेशन (आरटीई) के तहत बच्चों का एडमिशन लेकर कुछ सालों तक पढ़ाया और इस वर्ष एकाएक स्कूल को बंद कर दिया गया। साथ ही स्कूल का नाम बदल दिया और पालकों से फीस जमा करने की बात कही तो पालकों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई। बााद इसके अभिभावकों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई। जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने पहल करते ड्रीम इंडिया स्कूल के आरटीई के बच्चों के लिए व्यवस्था कराई है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर के इस पहल पर अभिभावकों ने आभार जताया है।

और पढ़ें ...