प्रदेश

मुख्यमंत्री बघेल ने कोरबा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी महाविद्यालय का किया शुभारंभ

कोरबा।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले में छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए कोरबा में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय का शुभारंभ किया। इस सत्र से अंग्रेजी महाविद्यालय कला, वाणिज्य, विज्ञान एवं कम्प्यूटर विज्ञान विषय के साथ प्रारम्भ हो रहा है। यह महाविद्यालय अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर से संबंद्ध है। सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ है, जिसमें सभी संकायों में विद्यार्थी प्रवेश ले रहें है।

यह महाविद्यालय परम्परागत अध्यापन की सुविधा के साथ-साथ आधुनिकतम उपकरणों से भी सुसज्जित है। जिसका लाभ यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्राप्त होगा। सुरक्षात्मक दृष्टि से सम्पूर्ण परिसर को सी.सी.टी.व्ही. कैमरा के निगरानी में रखा गया है। क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक गतिविधि हेतु आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की गयी है। जिससे विद्यार्थियों का बौद्धिक, शारीरिक, मानसिक एवं बहुआयामी विकास हो सके। शासन द्वारा इस महाविद्यालय के संचालन हेतु प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल, कीड़ाधिकारी तथा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कुल 34 पद स्वीकृत किए गए हैं एवं नवीन भवन निर्माण हेतु 2 करोड़ 40 लाख रूपये का भी प्रावधान किया गया है।

जिले में अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय के प्रारम्भ होने से जिले में संचालित आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अन्य जगहों में जाकर अध्ययन नहीं करना पड़ेगा। उन्हें उनके शहर में ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त होगी।

और पढ़ें ...

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय के 245 व्याख्याता की प्रतिनियुक्ति, राज्य शासन ने जारी किया लिस्ट

रायपुर। स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी विद्यालय के 245 व्याख्याताओं की प्रतिनियुक्ति की गई है जिसकी लिस्ट राज्य शासन ने जारी की है।

देखें पूरी लिस्ट…

और पढ़ें ...

रेलवे मैनेजर ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, पटरी पर सिर और धड़ मिले अलग-अलग

बिलासपुर। जिले में रेलवे के मैनेजर ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर लिया है। मैनेजर की लाश लालखदान फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत- विक्षत हालत में मिली है। सिर और धड़ अलग-अलग था। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लोगों ने जब रेलवे ट्रैक पर शव देखा तो तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की पहचान की धानमंडी के पास विवेकानंद नगर कॉलोनी निवासी राजेश उरांव (45) के रूप में हुई। राजेश मूल रूप से सक्ती जिले के बाराद्वार के रहने वाले थे।

राजेश जीएम कार्यालय में चीफ मटेरियल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार शाम को ड्यूटी से आने के बाद वह घर से निकल गए थे। देर रात होने पर परिजनों ने उन्हें फोन भी किया था। लेकिन उन्होंने ने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद परिजनों ने उनके दोस्तों को भी फोन किया था। अगले दिन उनकी मौत की खबर सामने आ गई है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है।

और पढ़ें ...

CG ACCIDENT BREAKING : दर्दनाक हादसा : बनारस से कोरबा आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 50 से 60 यात्री थे सवार, 6 की हालत गंभीर

सूरजपुर से बड़ी खबर सामने आई है।  यहां बनारस (banaras)से कोरबा (korba)आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम की है ।

मिली जानकारी के मुताबिक रात 3.30 बजे ये हादसा हुआ है। हादसे के वक्त बस में 50 से 60 यात्री सवार थे. सभी को चोटें आई हैं. जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में भर्ती(admit) कराया गया है। वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें अंबिकापुर(ambikapur) जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।  हादसे के बाद ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए।

इस खबर पर अपडेट जारी है

और पढ़ें ...

ACCIDENT BREAKING: बुलढाणा में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 लग्जरी बसों में आमने-सामने टक्कर, 6 की मौत, 25 यात्री घायल

 महाराष्ट्र के बुलढाणा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है । बताया जा रहा है कि  2 लग्जरी बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 2 महिलाओं समेत कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है और करीब 25 यात्री घायल हैं।घटना शनिवार रात करीब 2.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर मलकापुर कस्बे के पास एक फ्लाइओवर(flyover ) पर हुई। घायलों में 4 से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक पुलिस अधिकारी(police officer ) ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए बताया कि एक बस अमरनाथ यात्रा से लौटकर हिंगोली जा रही थी। दूसरी बस नासिक की तरफ जा रही थी।नासिक की ओर जा रही बस ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान वह सामने से आ रही बस से टकरा गई।स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

और पढ़ें ...

MANIPUR VIOLENCE: हिंसा जारी : अब सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच मुठभेड़, 3 की मौत, I.N.D.I.A के 20 सांसद मणिपुर रवाना

कुकी समुदाय के लोग चुराचांदपुर में खुद की बनाई चौकी पर बंदूक लेकर निगरानी कर रहे हैं।विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवपलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) के 20 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल 29 जुलाई यानी शनिवार को मणिपुर जाएगा। वहां 30 जुलाई तक रहेगा।

ये सांसद पहले जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे। राज्य में तीन महीनों से जारी हिंसा और यहां के लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार और संसद को अपनी राय भी देंगे।इस बीच खबर है कि राज्य में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदायों के बीच जारी हिंसा अब सुरक्षाबलों की ओर मुड़ गई है। बीते 24 घटों में बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों में सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच कई जगह मुठभेड़ हुई। हमलावरों ने लगभग 200 देशी बम गिराए।

एक-एक कमांडो सहित 5 लोग घायल(injured ) हैं

बिष्णुपुर के फोउगक्चाओ थाने के चार अलग-अलग स्थानों पर हुई भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई है। वहीं गुरुवार को भी दो की मौत हो गई थी। सेना और मणिपुर पुलिस के एक-एक कमांडो सहित 5 लोग घायल हैं।जातीय हिंसा महीनों से खत्म नहीं हो रही है। अब मैतेई और कुकी समुदाय के नेताओं पर हिंसक भीड़ का गुस्सा फूट रहा है. हिंसक भीड़ नेताओं और जनप्रतिनिधियों के घरों को निशाना बना रही है।  भीड़ के निशाने पर कैबिनेट मंत्री से लेकर विधायक और सासंद भी हैं।

और पढ़ें ...

CG NEWS : नाबालिक लड़की का अपहरण कर 22 दिन बाद गांव के बाहर छोड़ा युवक, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

गरियाबंद।जिले से अपहरण का मामला सामने आया है। जहां फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अपहरण हुई नाबालिक लड़की को 22 दिन बाद आरोपी युवक गांव के करीब छोड़ कर भाग गय

दरअसल, परिजन 6 जुलाई को थाना में नाबालिक की लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाते है। पुलिस जांच में जुटी ही रहती है तभी आरोपी नाबालिक को गांव में छोड़ कर भाग जाता है। मामले को लेकर देर रात परिजन व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि थाना पहुंचकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग किये। वहीं, फिंगेश्वर पुलिस थाना आरोपी की तलाश में गंभीरता से जुट गई है।

और पढ़ें ...

जंगल में महुआ दारू बनाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 530 लीटर शराब सहित प्रयुक्त सामान जब्त

महासमुंद।  जिला पुलिस के साइबर सेल और खलारी पुलिस की टीम ने खलारी थाना क्षेत्र के बी के बाहर आ के जंगल में महुआ शराब बनाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से 530 लीटर महुआ शराब बनाने की सामग्री के साथ बरामद कर उनके खिलाफ आपकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर रही हैं।

महुआ दारू

महुआ दारू

साइबर सेल और खल्लारी पुलिस मुखबिर से सूचना मिली बी के बाहर आ के जंगल में भारी तादाद में अवैध रूप से महुआ शराब बनाया जा रहा है। साइबर सेल और खल्लारी पुलिस के संयुक्त टीम ने बी के बाहर के जंगल में दबिश देकर लक्ष्मी नागवंशी बोरी गांव निवासी खेमराज मरकाम बी के बाहर निवासी और बलराम नागवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से 530 लीटर महुआ शराब, 3 गैस स्लेंडर सहित अन्य शराब बनाने में प्रयुक्त सामानों की जब्ती की गई है।

और पढ़ें ...

किसान आत्महत्या मामला...भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने 5 सदस्यीय जांच समिति का किया गठन

महासमुंद : आज  महासमुंद जिला के खल्लारी विधानसभा के अंतर्गत ग्राम छुहिया के किसान “कन्हैया चंद्राकर 52 वर्ष” ने आत्महत्या कर  ली है। इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  अरूण साव जी ने एक 05 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। यह समिति संबंधित स्थान का शीघ्र दौरा कर इस विषय से संबंधित तथ्यों का अन्वेषण कर अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपेगी।

समिति के सदस्य निम्नलिखित होंगे :-

1.ननकी राम कंवर, विधायक  चुन्नी लाल साहू, सांसद- संयोजक

2 चुन्नी लाल साहू , सांसद -सदस्य

3. पवन साहू प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा-सदस्य

4.  संदीप शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा-सदस्य

5. रूपकुमारी चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष महासमुंद-सदस्य

और पढ़ें ...

विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को हराने किसानों ने क्यों बनाई कार्ययोजना ?

विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 518 वें दिन किसान सत्याग्रह जारी,किसानों ने लगाए नारे बाहरी भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ,कोडार बांध का पानी किसानों का उद्योगों को बेचने नहीं देंगे-नहीं देंगे,अवैध डायवर्सन रद्द करो-रद्द करो,गांव-गांव में आंदोलन को गति देने गोष्ठी भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को हराने की कार्ययोजना किसानों ने बनानी शुरू बाहरी लोगों के पोषक भ्र्ष्ट कांग्रेस विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को बिहार उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने का दिया सुझाव, सत्याग्रह जारी रेती ठेकेदार, शराब चखना सेंटर ठेकेदार भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा-किसान मोर्चा तुमगांव 27 जुलाई 2023।विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,रेती ठेकेदार, शराब चखना सेंटर ठेकेदार भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा,हाइवे स्थित खैरझिटी, कौंवाझर,मालीडीह के कॄषि भूमि,गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि,वन भूमि, शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड सत्याग्रह चल रहा है। आज अखंड धरना सत्याग्रह के 518 वें दिन खेती किसानी के व्यस्तता के बाद भी लगभग 30 किसान,जवान एवं महिला किसानों ने भाग लिया। आज धरना सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,दशरथ सिन्हा, डेविड चंद्राकर,धर्मेंद्र यादव,रामलाल विश्वकर्मा,बोधन यादव,प्यारेलाल धीवर,भुनेश्वर साहू ने किया। आज अखन्ड धरना सत्याग्रह की सभा को राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,किसान नेता हेमसागर पटेल,नाथूराम सिन्हा,दिनेश यादव,लीलाधर पटेल, श्रीमती राधाबाई सिन्हा,श्यामबाई ध्रुव, ठगन बाई सिन्हा,पुसवैया धीवर आदि ने संबोधित किया। सत्याग्रह में उपस्थित सत्याग्रहियों को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप ने कहा कि किसान मोर्चा द्वारा गांव-गांव में आंदोलन को गति देने गोष्ठी का आयोजन के साथ ही स्थानीय भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को हराने की कार्ययोजना किसानों ने बनानी शुरू कर दी है। हम किसान बाहरी लोगों के पोषक कांग्रेस के भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को बिहार,उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने का सुझाव देते हैं। आगे कहा कि प्रजातंत्रीय व्यवस्था में आम जनता के पास दो ही तरीका होता है अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने का | पहला तरीका है अंचल के जन समस्या के निराकरण के लिए जन जागरण कर जन शक्ति खड़ा करना और जन संघर्ष करना। दूसरा तरीका है संविधान और कानूनी के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाना।छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा दो तरीक़े से सत्याग्रही किसानों को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत है। किसान नेता हेमसागर पटेल ने कहा कि हमारी लड़ाई सुचारू रूप से चल रही है। इसलिए करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड के अनेकों गैर कानूनी निर्माण कार्य और गैर कानूनी ढंग से जमीन कब्जा करना,शासकीय नहर नाली को कब्जा करना और शासकीय भूमि को कब्जा किये हैं।उसमें से अनेकों मुद्दों पर सत्याग्रही किसानों को जीत मिली हुई है।उसी प्रकार से कृषि भूमि कल कारखाना के लिए फर्जी डायवर्सन किया हुए हैं उसमें भी जीत जल्द मिलेगी।किसान नेता तोषण सिन्हा ने कहा कि संगठित एवं नैतिकवानों के सामने भ्र्ष्ट,दलाल लोग टीक नहीं सकते।महाभारत की कथा से सबक लेना चाहिए कि जितने भी बड़े बड़े ज्ञानी पराक्रमी अनैतिक घमंडी दुर्योधन का अन्न खाये थे।इसलिए उनका विरोध नहीं कर सके।उसी प्रकार भ्र्ष्ट अधर्मी करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड के मालिक की दलाली से झोली भरे हैं।उनका बुराई भ्र्ष्ट हो गया है।कुत्ते की भांति भ्र्ष्ट उद्योगपति के रोटी खाकर उसी का गुणगान करते भौंकते फिर रहे हैं।किसान नेता लीलाधर पटेल ने कहा कि गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के मालिक भ्र्ष्ट उद्योगपति के सभी फर्जी दस्तावेजों का पर्दाफाश होने वाला है।इसलिए हम सत्याग्रही किसान भाई और बहनों को सही समय का इतंजार करना है।युवा किसान नेता दिनेश यादव ने कहा कि पैसा और दारू का नशा उतरते ही भ्र्ष्ट उद्योगपति के दलालों को बाद में पक्षतावा होगा।श्रीमती राधाबाई सिन्हा ने कहा कि नारी शक्ति एक बार ठान लिया फिर पीछे हटने वाली नहीं है।उसी प्रकार से महिला किसानों ने संकल्प ले ली है कि जब तक करणी कृपा प्रायवेट लिमिटेड का अवैधानिक निर्माण पर रोक नहीं लगेगा और महासमुंद के भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को हरा नहीं लेंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।श्यामबाई ध्रुव ने कहा कि विश्व धरोहर सिरपुर,कोडार बांध का पानी और क्षेत्र के हरियाली और खुशहाली को बचाने के लिए हम सत्याग्रही किसान संकल्पित हैं।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में डिरेल हुई मालगाड़ी, बोगियां पटरी से उतरी, आउटर में रोकी गई यात्री ट्रेनें

जांजगीर-चांपा। बिलासपुर रेल मंडल में मालगाड़ी डिरेल हो गई है। जांजगीर जिले के अकलतरा में मालगाड़ी की 8 बोगियां पटरी से उतर गईं हैं। जिस कारण 10 से ज्यादा यात्री ट्रेनों को आउटर में रोका गया है। अकलतरा स्टेशन के पास यह हादसा दोपहर 3 बजे हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, यह मालगाड़ी बिलासपुर से रायगढ़ की ओर जा रही थी, तभी अकलतरा और नैला रेलवे स्टेशनों के बीच अकलतरा ईस्ट केबिन के पास मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के बाद से रुट पूरी तरह से प्रभावित है। ट्रैक पर बिखरे वैगन को हटाने के लिए कोरबा-बिलासपुर से राहत दल भी भेजा गया है। वहीं, हावड़ा-मुंबई रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है।

रेलवे के राहत और बचाव दल के साथ ही टेक्निकल टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल इस रूट की सभी लाइनों को बंद किया गया है। फिलहाल एक लाइन को चालू करने का काम किया जा रहा है। इसके बाद बाकी की पटरियों को भी दुरुस्त किया जाएगा। लाइन शुरू होने में अभी चार से पांच घंटे का समय लग सकता है।

और पढ़ें ...

CRIME NEWS : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चरित्र शंका पर दिया घटना को अंजाम

दुर्ग।जिले से हत्या का मामला सामने आया है। यहां भिलाई शहर के जामुल थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की हत्या कर दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपित पति देव कुमार साहू अपनी पत्नी पर चरित्र पर शंका करता था। इसे लेकर पिछले दो महीनों से दोनों के बीच भारी विवाद हो रहा था. बात-बात पर दोनों के बीच मारपीट तक हो जाती थी. लेबर कॉलोनी जामुल की घटना है।

बता दें कि बीती देर रात देव कुमार साहू शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी पुष्पा से विवाद करने लगा. पत्नी किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी, जिसे देखते ही देव कुमार साहू आगबबूला हो गया। पुष्पा के साथ विवाद और मारपीट करने लगा. इससे भी मन नहीं भरा तो अलसुबह जब पुष्पा सोई हुई थी तब घर पर ही रखे कांसे के लोटे से देव कुमार साहू ने उसके सर पर वार पे वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सुचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर जांचकर रही है. आरोपी पति   को हिरासत में ले लिया गया है।

और पढ़ें ...

पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार, पेशी के बाद जेल में कर रहे थे शिफ्ट, इस संगीन मामले में था जेल निरुद्ध..

कांकेर। पुलिस और जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। नतीजन एक कैदी मौका पाकर फरार हो गया। अक्सर जेल प्रशासन की लापरवाही के चलते कई बड़े आरोपी भागने से नहीं चूकते। कहीं मेडिकल के बहाने भागने का मौका मिल जाता है तो कहीं जेल की दीवारों को भी लांघ जाते हैं। इसी तरह का एक मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से सामने आया है। जहां जेल प्रशासन की लापरवाही के चलते एक आरोपी चकमा देकर फरार हो गया

जानकारी के अनुसार, कांकेर में पेशी के दौरान एक कैदी पुलिस के जवानों को चकमा देकर परिसर से ही फरार हो गया। फरार कैदी का नाम मोहनीश कोडोपी बताया जा रहा है जो कि बलात्कार के आरोप में जेल में बंद था। आज जब उसे जवान पेशी के लिए कोर्ट लेकर पहुंचे थे तभी वह उन्हें चकमा देने में कामयाब हुआ। कैदी के फरार होने के बाद पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। उन्होंने आरोपी की बहुत तलाश की लेकिन वह नजर नहीं आया। जवानों ने इसकी सूचना थाने को दी हैं, फरार कैदी के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर लिया गया हैं।
 

 
और पढ़ें ...

दो प्रॉपर्टी डीलर सरकंडा पुलिस के गिरफ्त में...सस्ते रेट में प्लॉट एवं मकान बनाकर देने का देते थे झांसा

आलीशान ऑफिस में ग्राहकों को बुलाकर करते थे गुमराह

करीबन 50 से 60 लोगों को के साथ कर चुके हैं धोखाधड़ी

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट : विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया अंजना खरे निवासी श्यामा टेंट हाउस के पास राम निकेतन सरकंडा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मार्च 2023 में एक विज्ञापन बिलासपुर भूमि कंस्ट्रक्शन के नाम से पंपलेट घर-घर में बांटा जा रहा था और प्रार्थिया को एक मकान की आवश्यकता होने पर उन्होंने बिलासपुर भूमि कंस्ट्रक्शन के ऑफिस अशोक नगर सरकंडा में संतोष जायसवाल, दीपक जायसवाल, सचिन जायसवाल से जाकर संपर्क किया जिन्होंने सस्ते एवं आकर्षक स्कीम बताकर 1000 वर्ग फुट को दिखा कर उसमे मकान बनाकर देने के लिए 25 लाख रुपए में सौदा तय किया और बुकिंग के लिए ₹21000 का एडवांस टोकन का रसीद काट कर दिया गया कुछ दिन बाद संतोष जायसवाल, संदीप जायसवाल एवं सचिन जयसवाल द्वारा 3 लाख जमा करने को कहा गया और एक माह के भीतर रजिस्ट्री कराने बोला गया जिस पर प्रार्थीया द्वारा 3लाख रूपए आरोपी गणों को प्रदान किया गया और आरोपी द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के नाम से इकरारनामा बना कर प्रदान किया गया और एक माह बाद रजिस्ट्री के लिए रजिस्ट्री कार्यालय बुलाया गया जिस पर प्रार्थीया दिनांक 19-07-2023 के सुबह करीब 11:00 बजे जब रजिस्ट्री कार्यालय पहुंची और आरोपी गणों को संपर्क की तो सभी का मोबाइल बंद आया प्रार्थया के द्वारा आसपास पता करने पर पता चला कि उसे आरोपी गणों के द्वारा मकान दिलाने का झांसा देकर ठगा गया है कि रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान पता चला कि उक्त आरोपी गणों के द्वारा सस्ते दरों पर प्लाट और मकान देने का झांसा देकर तकरीबन 40-50 लोगों को ठगा गया है और अलग-अलग व्यक्तियों के नाम से इकरारनामा कर पैसा लेकर धोखा दिया गया है प्रार्थिया के निशानदेही पर आरोपियों के अलग-अलग ऑफिस में रेड किया गया जिस पर कई ग्राहकों से पैसा लेन देन के दस्तावेज प्राप्त हुए हैं सभी पीड़ित पक्षों का कथन लिया गया पुलिस द्वारा संतोष जायसवाल,संदीप जयसवाल को पकड़ा गया पूछताछ पर दोनों आरोपियों ने बताया कि इनके द्वारा अलग-अलग ऑफिस बनाकर ग्राहकों को सस्ते रेट में प्लाट और मकान बनाकर् देने का झांसा देकर करीबन 50 से 60 लोगों से एडवांस लेकर अलग-अलग नाम से एग्रीमेंट कर धोखाधड़ी किया गया है दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी सरकंडा जेपी गुप्ता ने बताया .

नाम आरोपी

1- संतोष जायसवाल पिता घासीराम जायसवाल उम्र 28 वर्ष निवासी रामायण चौक जायसवाल पैलेस के सामने चाटीडीह सरकंडा 2- संदीप जायसवाल पिता घासीराम जायसवाल उम्र 23 वर्ष निवासी रामायण चौक जायसवाल पैलेस के सामने चाटीडीह सरकंडा

और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश, क्षेत्र में मचा हड़कंप, विवेचना में जुटी पुलिस

अभनपुर। राजधनी से लगे अभनपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां रायपुर रोड अक्की ढाबा के पास संदिग्ध अवस्था में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार अक्की ढाबा के पास संदिग्ध अवस्था में महिला की लाश मिली है। लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। मृतिका का नाम राधा यादव अभनपुर की ही रहने वाली बताई जा रही है।

और पढ़ें ...

बच्ची छात्रा से गैंगरेप : कांग्रेस सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं - रमन सिंह

5 वर्षीय बच्ची के गैंगरेप मामले में बोले डॉक्टर रमन *घटना अमानवीयता की पराकाष्ठा* *आरोपियों का अब तक न पकड़े* *जाना कांग्रेस की बड़ी असफलता* भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने बस्तर संभाग के सुकमा जिला के एर्राबोर थाने के अंतर्गत एक शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय में पहली कक्षा की छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को बेहद शर्मनाक और निंदनीय बताते हुए कहा कि इस घटना के मद्देनजर पहले तो पीड़ित बच्ची के परिजनों को छात्रावास से भगा दिया गया, उनकी एफआईआर दर्ज नहीं हुई, बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण नहीं हुआ। यह अमानवीयता की हद है। डॉ. सिंह ने कहा कि पीड़ित बच्ची व उसके माता पिता के साथ संवेदनहीनता का परिचय दिया गया। डॉक्टर रमन ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार के राज में अब बेटियां कतई सुरक्षित नहीं है। बस्तर की बेटियों के साथ इस तरह की अमानवीय घटनाएं हो रही है और उसके बाद भी त्वरीत कार्यवाही नहीं की जा रही है। डॉ. सिंह ने आश्चर्य जताया कि आज तक इस घटना के आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए है। यदि अन्य राज्यों में इस तरह की घटना होती तो कांग्रेस इसमें हंगामा मचा कर राजनीति करती। मणिपुर की हिंसा पर राजनीति कर रही प्रदेश सरकार और कांग्रेस के लोगों ने बस्तर की इस अमानवीय घटना पर अब तक मुंह नहीं खोला है। यह कांग्रेस और प्रदेश सरकार की घोर आदिवासी विरोध सोच का परिचायक है, संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। भाजपा की जांच समिति इस पूरे घटना क्रम के तथ्यों का विश्लेषण कर रही है और सारे तथ्य प्रदेश के साथ साझा करेगी और घटना का जांच प्रतिवेदन पार्टी को प्रस्तुत करेगी।
और पढ़ें ...