प्रदेश
BREAKING : नदी में डूबने से दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत, दोस्तों के साथ गए थे नहाने
दुर्ग। CG BREAKING : शिवनाथ नदी में डूबने से दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि दोनों मृतक दोस्तो के साथ महमरा एनीकेट नहाने पहुचे थे, जहाँ पानी के गहराई में जाने से दोनों दुब गए और उनकी मौत हो गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय मछुवारों की मदद से दोनों के शव को बाहर निकलवाया है, वहीँ शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है। मृतक हर्षित भारशंकर निवासी शांति नगर सुपेला और सुनील साहू निवासी महासमुंद, घटना अंजोरा चौकी क्षेत्र के महमरा एनीकेट की है।
बड़ा हादसा : तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल
बलौदाबाजार। जिले में भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है, जहाँ एक ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया. हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. मामला गिधौरी थाना क्षेत्र का है.
गिधौरी थाना प्रभारी ने बताया कि, घायल रतिराम थनवार पिता गुहाराम थनवार उम्र 25 वर्ष ग्राम भुसड़ीपाली अपने मित्र रमेश ठाकुर ग्राम नवागांव उम्र 22 वर्ष के साथ अपने मामा गांव ग्राम पकरिया जिला जांजगीर चांपा से वापस आ रहा था. इसी दौरान गिधौरी बस स्टैंड में एक तेज ट्रेलर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक चालक रमेश ठाकुर की नौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, दूसरा युवक रतिराम थनवार गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने गिधौरी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर चालक को हिरासत मे लेकर ट्रेलर को अपने कब्जे में कर लिया और पूरे मामले की जांच की जा रही है.
जवानों ने नक्सल कैम्प किया ध्वस्त, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर, विस्फोटक व अन्य सामग्री बरामद
बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में अनुसार सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबल ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया है। साथ ही विस्फोटक व अन्य सामग्री बरामद किए हैं। इस दौरान 3-4 नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है।
मंगलवार सुबह बीजापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ईसुलनार के जंगल- पहाड़ में प्रतिबंधित भाकपा नक्सली संगठन के सदस्यों के उपस्थिति की सूचना मिली थी। जिसके बाद सर्चिंग के लिए संयुक्त बल रवाना की गई थी। ईसुलनार के जंगलों में पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया गया। इसके जवाब में पुलिस पार्टी द्वारा आत्म रक्षा के लिए सुरक्षित आड़ लेकर जवाबी कार्रवाई की गई। काफी देर तक सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली।
जिसके बाद नक्सली कैंप छोड़कर भाग खड़े हुए। जवानों ने सर्चिंग कार्रवाई में टिफिन बम 1, कार्डेक्स वायर 20 मीटर, फ्यूज वायर 15 मीटर, डेटोनेटर-4, जिलेटिन 8 नग, बैटरी 12 नग, सोलर प्लेट, पिटठू बैग मय मैगजीन पोच 02 नग, नक्सली साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की। घटनास्थल पर झाड़ियों एवं पत्तों में खून के धब्बे एवं आसपास घसीटने के निशान मिले हैं, जिससे 3-4 नक्सलियों के मारे जाने व घायल होने की संभावना जताई जा रही।
मिक्सर मशीन की सफाई करते वक्त करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र में मिक्सर मशीन की सफाई करते वक्त करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा तमनार थाना क्षेत्र के हुंकराडिपा चौक विवेक कन्ट्रक्शन कंपनी में हुआ। तमनार पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजवाया गया।
जानकारी के अनुसार, हुकरू डिपा चौक के आगे विवेक कंस्ट्रक्शन कम्पनी है। जहां राम विनय उम्र 35 ग्राम और सुकलु कुमार उम्र 20 साल दोनों सोमवार को मिक्सर मशीन की सफाई का कार्य कर रहे थे। मिक्सर मशीन में जमे सीमेंट के टुकड़ों को ड्रिल मशीन की सहायता से निकाल रहे थे। अचानक लोहे के मिक्सर मशीन में करंट फैल गया। जिससे दोनों चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई। अन्य मजदूर दोनों तमनार अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शादी के घर में छाया मातम, जहरीली शराब पीने से हुआ ये हादसा
जांजगीर-चाम्पा : नवागढ़ क्षेत्र के रोगदा गांव में शराब पीने से सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत के मामले में बिसरा रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में पता चला है कि शराब में चूहा मारने की दवा मिलाई गई थी। एसपी विजय अग्रवाल ने बताया है कि मामले में आगे जांच की जाएगी पता लगाया जाएगा कि किस वजह से शराब में चूहा मारने वाली दवा मिलाई गई थी.
दरअसल, डेढ़ माह पहले 15 मई को रोगदा गांव निवासी सेना के जवान नन्दलाल कश्यप, उसके साले सतीश कश्यप और पड़ोसी परसराम कश्यप ने हरप्रसाद साहू की किराना दुकान से शराब ली थी और शराब पीते ही तीनों की तत्काल मौत हो गई थी। सेना के जवान नन्दलाल कौशिक की हफ्ते भर पहले ही शादी हुई थी और 15 मई को पार्टी थी। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई थी।
घटना के बाद नवागढ़ पुलिस ने आरोपी किराना दुकानदार हरप्रसाद साहू को आईपीसी की धारा 304 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया । वहीं पीएम रिपोर्ट में तीनों की मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आने पर बिसरा को जांच के लिए भेजा गया था। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हुआ कि शराब में चूहा मारने वाली दवा मिलाने की बात सामने आई है।
पुलिस अब जेल में बन्द आरोपी किराना दुकानदार हरप्रसाद साहू और उसके परिजन से पूछताछ कर पता लगा रही है कि आखिर किस वजह से वारदात हुई थी ? घटना की वजह अब भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के 2 दिन पहले किराना दुकानदार के साथ सेना के जवान और परसराम साहू के बीच किसी बात को लेकर बहस हो हुई थी। फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है और इस मामले में पुलिस धारा भी बढ़ा सकती है यानी हत्या का अपराध दर्ज कर सकती है।
किडनी की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत, फ्री में हो रहा इलाज, इन 27 जिला अस्पतालों में मिलेगा फायदा..!!
रायपुर। बढ़ती उम्र के साथ-साथ बीमारियां भी आपको जकड़ने लगती है. जैसे-जैसे उम्र की दहलीज बढ़ती जाती है बीमारियां भी बढ़ती जाती है. बीमारियां बढ़ने के साथ-साथ घर की आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने लगती है. इन बीमारियों में से एक बीमारी है किडनी की. अगर आप किडनी के मरीज है तो आपको डायलिसिस कराने के लिए लाखों रुपए खर्च करने पड़ते हैं. लेकिन देश का एक राज्य ऐसा भी है जो किडनी के मरीजों के डायलिसिस के इलाज के लिए निशुल्क सुविधा देता है.
छत्तीसगढ़ के 27 जिलों के जिला अस्पताल में फ्री में डायलिसिस किया जाता है
छत्तीसगढ़ राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार विस्तार हो रहा है. राज्य के 27 जिला चिकित्सालयों में डायलिसिस की सुविधा विकसित कर ली गई है. इससे किडनी रोगों से पीड़ितों को अब उनके जिला मुख्यालय में ही निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिल रही है. प्रदेश के दूरस्थ अंचलों के मरीजों को अब डायलिसिस के लिए बड़े शहरों का रूख नहीं करना पड़ रहा है. किडनी संबंधी रोग से ग्रस्त मरीज को लंबे समय तक बार-बार डायलिसिस कराना पड़ता है. इससे उन पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ता है. स्थानीय स्तर पर ही निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलने से अब इसके मरीजों को बड़ी राहत मिली है.
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में फ्री में डायलिसिस की सुविधा शुरू हो चुकी है
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव की पहल पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम ‘जीवन धारा’ और जिला खनिज न्यास निधि से राज्य के 27 जिला मुख्यालयों तथा देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डायलिसिस की सुविधा प्रारंभ की जा चुकी है. ‘जीवन धारा’ के अंतर्गत दुर्ग, कांकेर, बिलासपुर, महासमुंद, कोरबा, सरगुजा, जशपुर, बीजापुर, रायपुर, जांजगीर, जगदलपुर, गरियाबंद, मुंगेली, धमतरी, बलौदाबाजार, बैकुंठपुर, सूरजपुर, कवर्धा, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं सुकमा जिला चिकित्सालय तथा देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जा रही है.
जानिए अब तक कितने मरीजों का डायलिसिस किया जा चुका है
छत्तीसगढ़ के 24 अस्पतालों में कुल 106 डायलिसिस मशीनें स्थापित की गई हैं, जहां अब तक 87 हजार 321 डायलिसिस सेशन किए जा चुके हैं. पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में इन अस्पतालों में किडनी रोगों से जूझ रहे मरीजों के कुल 46 हजार 679 डायलिसिस सेशन किए गए हैं. प्रदेश के चार अन्य जिला अस्पतालों दंतेवाड़ा, बलरामपुर, रायगढ़ और कोंडागांव में जिला खनिज न्यास निधि से डायलिसिस की मशीनें स्थापित कर यह सुविधा प्रदान की जा रही है. दंतेवाड़ा में चार, बलरामपुर और रायगढ़ में तीन-तीन तथा कोण्डागांव में एक डायलिसिस मशीन संचालित है.
मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, अब बैनर लगाकर ली जिम्मेदारी
कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना इलाके के जूंगड़ा गांव के एक व्यति की हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों ने ली। 26 जून को जूंगड़ा निवासी सनकू राम गोटा की हत्या कर नक्सलियों ने शव फेंक दिया था। पुलिस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही थी।
कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि 26 जून को सुबह 11 बजे ग्राम जूंगड़ा के सनकु राम गोटा की हत्या की सूचना को लेकर सरपंच (पानीडोबिर) के नेतृत्व में ग्रामीण थाना आए थे। थाना स्टाफ, ग्रामीण/परिजनों के सहयोग से मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलिबेड़ा लाकर पोस्टमॉर्टम कराया गया।
बली के बाद देखते ही देखते बकरे की आंख ने ले ली जान ! जानें पूरा मामला
सूरजपुर जिले के पर्री गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की नर्सरी में पिकनिक मनाने आए मदनपुर निवासी की मौत बकरे का मांस खाने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार पहले तो बकरे को मारा गया। फिर उसका मांस पकाने से पहले ग्रामीण ने बकरे की आंख को निकाल लिया। फिर उसे बगैर पकाए ही खाने लगा। अचानक ही ग्रामीण का दम घुटने लगा और उसके साथी देखते ही रह गए और ग्रामीण की मौत हो गई।
ग्राम मदनपुर निवासी बागर सिंह 50 वर्ष सोमवार को दिन में अपने साथियों के साथ जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पर्री स्थित नर्सरी में पिकनिक मनाने आया था, जहां उसके साथी बकरा काट कर मांसाहारी भोजन बनाने की तैयारी में थे।
मांस के कटने के बाद बागर सिंह ने कटे बकरे की आंख को निकाल लिया और चबाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान बकरे की आंख उसके गले में फंस गई। गले में कच्चा मांस फंस जाने से दम घुटने लगा। उसके साथ उसे नजदीक के अस्पताल ले गए मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जंगल में मिली अधेड़ की सड़ी-गली लाश, पुलिस जांच में जुटी
जशपुर। दोकड़ा चौकी के पोखराटोली जंगल में एक अधेड़ की सड़ी-गली लाश मिली है. लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. हत्या कर शव को जंगल फेकने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जांच के बाद ही तथ्य सामने आएंगे.
किडनी के मरीजों के लिए राज्य के 27 जिला अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की पहल पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम ‘जीवन धारा’ और जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से राज्य के 27 जिला मुख्यालयों तथा देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डायलिसिस की सुविधा प्रारंभ की जा चुकी है। ‘जीवन धारा’ के अंतर्गत दुर्ग, कांकेर, बिलासपुर, महासमुंद, कोरबा, सरगुजा, जशपुर, बीजापुर, रायपुर, जांजगीर, जगदलपुर, गरियाबंद, मुंगेली, धमतरी, बलौदाबाजार, बैकुंठपुर, सूरजपुर, कवर्धा, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं सुकमा जिला चिकित्सालय तथा देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जा रही है।
इन 24 अस्पतालों में कुल 106 डायलिसिस मशीनें स्थापित की गई हैं जहां अब तक 87 हजार 321 डायलिसिस सेशन किए जा चुके हैं। पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में इन अस्पतालों में किडनी रोगों से जूझ रहे मरीजों के कुल 46 हजार 679 डायलिसिस सेशन किए गए हैं। प्रदेश के चार अन्य जिला अस्पतालों दंतेवाड़ा, बलरामपुर, रायगढ़ और कोंडागांव में जिला खनिज न्यास निधि से डायलिसिस की मशीनें स्थापित कर यह सुविधा प्रदान की जा रही है। दंतेवाड़ा में चार, बलरामपुर और रायगढ़ में तीन-तीन तथा कोण्डागांव में एक डायलिसिस मशीन संचालित है।
अलग- अलग इलाकों में दो लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी...जानिए क्या है पूरा मामला
दुर्ग। जिले के पाटन ब्लाक में हादसों का दौर जारी हैं, यहाँ अलग- अलग इलाकों में दो लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज कर मामले की जाँच कर रही है। वहीं घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पाटन ब्लाक के जामगांव ( एम) के सेवा सहकारी समिति में चौकीदार राजू राव ने पास के ही खेत में फांसी लगा ली, जिसकी लाश सोमवार की सुबह पेड़ पर लटकती हुई मिली, वहीं दूसरी घटना रानीतराई थाना के बुजुर्ग खर्रा गांव निवासी दुखित राम साहू ने भी पेड़ पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों की शव कोपोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीँ परिजनों से पूछताछ कर खुदकुशी करने के कारण का पता लगा रही है।
खनिज अधिकारी को 7 साल की सजा...एसीबी ने की थी कार्यवाई..!!
दुर्ग: जिले में सरकारी नौकरी के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एसीबी की स्पेशल कोर्ट ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने जिसे के सहायक खनिज अधिकारी को 7 साल कारावास व ₹20000 के अर्थदंड से दंडित किया है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश आदित्य जोशी की अदालत में सुनाया गया अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक जाहिदा परवीन ने मामले की पैरवी की थी।

मामला 2010 का है । आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की गुप्त सूचना के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दुर्ग के विजय नगर निवासी सहायक खनिज अधिकारी गणेश कुमार कुम्हारे के निवास पर 11 अक्टूबर 2010 को दबिश दी थी। डीएसपी लोचन पांडे के नेतृत्व में यह दबिश दी गई थी । इस बीच में गणेश कुमार द्वारा 1 जनवरी 2004 से 12 अक्टूबर 2010 तक 6 साल की शासकीय नौकरी के दौरान 2 करोड़ 20 लाख 51 हज़ार 378 रुपए की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ था।
एसीबी की टीम ने आरोपी गणेश कुमार कुम्हारे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर प्रकरण को विचारण के लिए अदालत में पेश किया था। प्रकरण में विचारण के बाद स्पेशल कोर्ट ने अभियुक्त सहायक खनिज अधिकारी गणेश कुमार के खिलाफ एक करोड़ 48 लाख 10 हज़ार 308 रुपए की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का दोषी पाया। जिसके बाद विशेष न्यायाधीश ने अभियुक्त को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) ई तथा 13 (2 ) के तहत दोषी करार देते हुए 7 वर्ष कारावास और ₹20000 के अर्थदंड से दंडित किए जाने का फैसला सुनाया है।
शराबी शिक्षक चढ़ा पानी टंकी पर : लोगों ने देख कहा- नीचे आ जाइए तो… गाना गाकर करने लगा डांस, देखिए वीडियो…
BREAKING: दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ्तार कार ट्रक से टकराई, 3 युवक की मौके पर मौत
कोरबा। शहर में लगातार सड़क हादसा हो रही है। हादसा मौत का कारण बन रहा है। ऐसा आंकड़ा दर्ज किया जाता है कि भारत में लगभग प्रति वर्ष 5 लाख रोड एक्सीडेंट होता है। इसी बीच दर्री थाना अंतर्गत नवनिर्मित दर्री डेम के पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें तेज रफ्तार कार सड़क पर बैठे मवेशी को ठोकर मारते हुए सामने से आ रहे ट्रक(truck ) से जा टकराई।
बता दे इस हादसे में कार में सवार तीन युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई. ये घटना शनिवार देर रात की है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. जिला अस्पताल चौकी पुलिस भी आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.मृतकों में यश गोयल (28 साल), पिता- मनोज गोयल, एसएस ग्रिन कोरबा निवासी, दीपक सिंह (22 साल), पिता- सदानंद सिंह, राताखार निवासी और रुपेश गोयल (28 साल), पिता- श्याम गोयल, डीडीएम रोड निवासी शामिल है.
छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे धर्मांतरण के मामले, कांग्रेस सरकार लाने का नतीजा है: राजनाथ सिंह
रायपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने कांकेर जिले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा, छत्तीसगढ़ में लगातार धर्मांतरण हो रहा है। बस्तर की माटी वीरों की माटी है। रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदली है। छत्तीसगढ़ बनाने की सबसे बड़ी वजह थी कि, आदिवासी भाइयों को विकास की यात्रा में आगे बढ़ाना। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस सरकार पर कई घोटालों के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा,छत्तीसगढ़ में धर्मातंरण का काम तेजी से हो रहा है। इसे रोकने के लिए यहां की सरकार कुछ नहीं कर रही है। यह रुकना चाहिए, केंद सरकार से मदद लगेगी तो हम मदद करेंगे। यहां की सरकार ने कई घोटाले किएं हैं। कोयला, गौठान घोटाला हुआ है। शराबबंदी का वादा करके होम डिलीवरी शुरू कर दी गई थी।
मोदी ने क्रांतिकारी और युग परिवर्तनकारी नींव रखी है : राजनाथ सिंह
रायपुर/कांकेर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने नौ वर्षों के कार्यकाल में क्रांतिकारी, युगांतरकारी परिवर्तन की नींव रखी है। आज पूरी दुनिया गौर से सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है? सिंह शनिवार को कांकेर में भारतीय जनता पार्टी के महासम्पर्क अभियान के सिलसिले में आयोजित महती जनसभा को संबोधत कर रहे थे। रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि आदिवासियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया। यह पहली बार हुआ कि आदिवासियों के कल्याण की चिंता करके अलग राज्य बनाए गए जबकि लंबे समय तक हुकूमत में रही कांग्रेस ने आदिवासियों की कोई फिक्र नहीं की। दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, गरीबों, किसानों के हितों के लिए वही प्रतिबद्धता आज प्रधानमंत्री मोदी में दिखाई दे रही है। एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के पद तक पहुंचाने का करिश्मा भी मोदी ने ही कर दिखाया है। सिंह ने कहा कि आदिवासियों के कल्याण के लिए मोदी जी ने 90 हजार करोड़ का अलग से बजट प्रावधान तक किया है। देश के स्वाधीनता समर से लेकर कला-संस्कृति व समाजजीवन में उल्लेखनीय योगदान के लिए आदिवासी समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया है और आदिवासी समाज की गौरव-गाथा सारी दुनिया को बताई जा रही है। इससे पहले यह काम नहीं हुआ क्योंकि कांग्रेस के सत्ताधीश आत्मकेंद्रित राजनीति में ध्यान रखे हुए थे। रक्षा मंत्री सिंह ने प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, घर-घर शौचालय, गरीबों को नि:शुल्क अनाज और करोना वैक्सीन जैसी उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार के ये 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के साल हैं। उन्होंने कहा कि डेढ़ सौ से ज्यादा फसलों व वनोपजों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के दायरे में लाकर प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के जीवन स्तर को उठाने का काम किया। बस्तर में रेल सुविधाओं के विस्तार का काम चल रहा है। केंद्र सरकार ने देशभर में वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) पर सख्ती से काबू पाया है और अब कुछेक जिलों में ही नक्सली वारदातें जारी हैं। यदि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपेक्षित सहयोग किया होता तो यहां भी नक्सलवाद का सफाया हो जाता। सिंह ने छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को अवैध बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस पर रोक लगाए और इस काम में जिस सहयोग की आवश्यकता होगी, केंद्र सरकार वह सहयोग करेगी। सिंह ने राज्य गठन के दौरान कांग्रेस शासनकाल की चर्चा भी की और कहा कि 2003 के चुनावों में भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ का समुचित विकास हुआ। भाजपा शासनकाल में छत्तीसगढ़ के विकास और कायाकल्प के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को श्रेय देते हुए सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जिन वादों के साथ सत्ता में आई, उससे मुकरकर प्रदेश को उल्टी दिशा में ले जा रही है, जबकि केन्द्र की सरकार ने राजनीतिक आधार पर प्रदेश सरकार के साथ कोई सौतेला बर्ताव नहीं किया, केंद्र की सरकार ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की दिल खोलकर मदद की।उन्होंने कहा मुझे खुशी है तेज तर्रार अरुण साव आपके अध्यक्ष है। रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस शासनकाल में केवल घोटाले-भ्रष्टाचार ही हुए हैं। राशन, शराब, चावल, गौठान, जमीन, कोयला आदि घोटालों का जिक्र करते हुए श्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अब कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। कांग्रेस यह जान चुकी है। अब उपमुख्यमंत्री पद का लालीपाप थमाकर वह प्रदेश को भ्रमित नहीं कर पाएगी। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेसनीत संप्रग की पूर्ववर्ती केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे लेकिन आज केन्द्र सरकार पर कोई एक रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप तक नहीं लगा पाया है। भाजपा भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं करती। श्री सिंह ने कहा कि कोरोना काल में भारत ने वैक्सीन बनाकर न केवल आत्मनिर्भरता का विश्वास पैदा किया, अपितु दुनिया के 120 देशों को भी हमने भारत से वैक्सीन मुहैया कराई। केंद्र सरकार ने गांव-गरीब-किसान, बेरोजगार, महिला सम्मान और झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे इंसानों के लिए काम किया, जो कांग्रेस ने नहीं किया। रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने जो कहा, वह करके दिखाया है। धारा 370 की समाप्ति, श्रीराम मंदिर निर्माण की चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि दुनिया में भारत आज एक ताकतवर देश के रूप में स्थापित हुआ। यह नया भारत है, यह कमजोर नहीं है। भारत को किसी ने आंख दिखाई तो हम इस पार से ही नहीं, उस पार भी जाकर करारा जवाब देंगे। उरी और पुलवामा के बाद हुई सर्जिकल व एयर स्ट्राइक की चर्चा भी श्री सिंह ने की। श्री सिंह ने रूस-यूक्रेन युद्ध की विभीषिका के बीच यूक्रेन में पढ़ रहे 27 हजार भारतीय छात्रों की सकुशल वापसी को बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि विश्व मंच पर आज भारत को जो सम्मान मिल रहा है, वह पूरे देश का सम्मान है। श्री सिंह ने अपने संबोधन के अंत में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने और केन्द्र में श्री मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया और कहा कि छत्तीसगढ़ का यह संदेश वे प्रधानमंत्री श्री मोदी तक पहुंचाएंगे। कांकेर के धरती से अपने स्वागत उद्बोधन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि हम सबके लिए गर्व की बात है कि जब समूची दुनिया में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हिंदुस्तान आज परचम लहरा रहा है, जब दुनिया फिर से भारत की तरफ हर समस्या के समाधान के लिए टकटकी लगाए देख रही है, विश्व के किसी भी कोने में कोई भी संकट होने पर जब आज सभी राष्ट्र प्रमुखों की निगाहें भारत की तरफ ही उम्मीद भारी दृष्टि से देखती है, ऐसे में हमारे पास यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी हैं, जिन्होंने आज भारत के रक्षा क्षेत्र का चेहरा ही बदल दिया है। उन्होंने कहा कि राजनाथ जी का छत्तीसगढ़ से संबंध काफ़ी पुराना है। उन्होंने प्रदेश प्रभारी के रूप में 2003 में कांग्रेस को ऐसा परास्त किया था कि फिर पंद्रह वर्ष तक फिर कांग्रेस की हिम्मत नहीं हुई थी प्रदेश की तरफ आँख उठा कर देखने की भी, तब हमारे उस विजय के शिल्पकार तब के संगठन प्रभारी माननीय राजनाथ सिंह जी ही थे। श्री साव ने कहा कि राजनाथ जी के नेतृत्व में ही जब वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तभी हमने 2014 में भ्रष्टाचारी कांग्रेस को ऐसा सबक़ सिखाया कि पिछले दो लोकसभा चुनाव से आपने केंद्र में उसे सत्ता में कौन कहे बल्कि मुख्य विपक्ष की हैसियत में भी नहीं रहने दिया है। प्रदेश भाजपाध्यक्ष श्री साव ने कहा कि एक तरफ जहां मोदी जी के नेतृत्व में भारत लगातार उपलब्धियों का शिखर स्पर्श कर रहा है, वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने तानाशाही और छत्तीसगढ़ विरोधी रवैये से प्रदेश का बंटाधार कर दिया है। कांग्रेस ने सबसे काला दस्तावेज़ वह जारी किया था जिसे उसने 'जन घोषणा पत्र का नाम दिया था। स्वतंत्र भारत के राजनीतिक इतिहास में इस तरह के ठगी का दस्तावेज दूसरा कोई नहीं है। इसी कांकेर में प्रधानमंत्री आवास की प्रतीक्षा सूची में रहे एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दुखद मौत की ज़िम्मेदार भूपेश सरकार है जिसने कहा कि क्योंकि आवास योजना में ‘पीएम’ शब्द जुड़ा हुआ है, इसलिए वह यहां 16 लाख आवास नहीं बनने देंगे। भाजपाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कांकेर की पावन धरा से राजनाथ सिंह जी को प्रदेश भाजपा के कार्यकर्तागण यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हम सभी मिल कर कांग्रेस की इस सरकार को उखाड़ फेकने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे और 2023 के विधानसभा चुनाव में और 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः भाजपा का झंडा बुलंद करेंगे। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिह ने प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल की उपलबिधयों की चर्चा की और कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में कांग्रेस शासनकाल में घोटालों-भ्रष्टाचार का सिलसिला चला हुआ है, अपराध बढ़ रहे हैं। डॉ. सिंह ने टीएस सिंहदेव की उपमुख्यमंत्री पद पर नियुक्ति पर कटाक्ष कर कहा कि कांग्रेस अब चाहे जितना जतन करे, प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का संकल्प लेकर कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने का निश्चय कर लिया है। इसीलिए कांग्रेस अब सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कर रही है। सभा के पूर्व राजनाथ सिंह प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पद्मश्री अजय मंडावी के निवास पहुंचकर उनसे भेंट की इसके पश्चात गुंडाधुर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, लता उसेंडी, अजजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष देवलाल दुग्गा, सांसद संतोष पांडे, मोहन मंडावी ने भी संबोधित किया। मंच संचालन यशवंत जैन व बृजेश चौधरी ने किया, आभार प्रदर्शन कांकेर जिला अध्यक्ष सतीश लटिया ने किया। भाजपा प्रदेश मंत्री केदार कश्यप, बस्तर संगठन प्रभारी सांसद संतोष पांडेय, कार्यक्रम के संयोजक शिवरतन शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय,पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, सुमित्रा मारकोले, सेवक राम नेताम, भोजराज नाग, वीरेंद्र साहू, पिंकी शिवराज शाह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत मटियारा, महावीर सिंह राठौर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, चेतराम अट्ठामी देवलाल दुग्गा कोंडागांव जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, धमतरी जिलाध्यक्ष शशि पवार, बालोद जिलाध्यक्ष केसी पवार, जिला महामंत्री बृजेश चौहान, दिलीप जायसवाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।
