सियासत

कांग्रेस को तगड़ा झटका...किरण चौधरी ने बेटी श्रुति संग पार्टी से दिया इस्तीफा, BJP में हो सकती हैं शामिल

हरियाणा :- में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी एवं पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने आज मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इस्तीफे देने की जानकारी दी. इसके साथ ही किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी अपना त्यागपत्र भेज दिया है. वही यह भी माना जा रहा है कि दोनों ही बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकती हैं.

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

किरण चौधरी वर्तमान में हरियाणा की तोशाम सीट से विधायक हैं. वहीं श्रुति चौधरी हरियाणा कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष थीं. किरण चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना त्यागपत्र शेयर करते हुए लिखा, ”मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है. हरियाणा के जनक चौ. बंसीलाल जी के संस्कारों व विचारधारा को हरियाणा में प्रसारित करना और क्षेत्र एवं प्रदेश का ईमानदारी से विकास करना मेरी हमेशा प्राथमिकता रहेगी.”

किरण चौधरी ने त्यागपत्र में लिखा, “मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र देती हूं. मैं पिछले 4 दशकों से कांग्रेस पार्टी की एक निष्ठावान और दृढ़ सदस्य रही हूं और इन वर्षों में मैंने अपना जीवन पार्टी और उन लोगों के लिए समर्पित कर दिया है, जिसका मैं प्रतिनिधित्व करती आई हूं. हरियाणा में, मैं आधुनिक हरियाणा के निर्माता स्वर्गीय चौ. बंसीलाल और अपने दिवंगत पति चौ. सुरेन्द्र सिंह की समृद्ध विरासत का भी प्रतिनिधित्व करती हूं. हालांकि, यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को व्यक्तिगत जागीर के रूप में चलाया जा रहा है, जिसमें मेरी जैसी ईमानदार आवाजों के लिए कोई जगह नहीं है, जिन्हें बहुत ही सुनियोजित और व्यवस्थित तरीके से दबाया और अपमानित किया गया है.”

वहीं उन्होंने आगे लिखा कि शुरू से ही मेरा लक्ष्य और उद्देश्य अपने राज्य और अपने देश के लोगों की सेवा करना रहा है. मैं अब ऐसी बाधाओं के कारण ऐसा करने में असमर्थ हूं.” वहीं उनकी बेटी और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने अपना इस्तीफा साझा करते हुए लिखा, ”मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है. चौधरी बंसी लाल और चौधरी सुरेंद्र सिंह जी की विचारधारा पर चल क्षेत्र एवं प्रदेश का विकास करना मेरी हमेशा प्राथमिकता रहेगी.” श्रुति चौधरी ने लिखा, “मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य के रूप में और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से भी अपना त्यागपत्र देती हूं. मैं ऐसे लोगों की लंबी परंपरा से आती हूं, जिन्हें निःस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने का सौभाग्य मिला है. मैंने भी निःस्वार्थ सेवा की उस महान विरासत को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कायम रखने का प्रयास किया है.”

और पढ़ें ...

राहुल गांधी का इस्तीफा स्पीकर ने किया स्वीकार, अब इस सीट से रहेंगे सांसद

Rahul Gandhi Resign: वायनाड सीट छोड़ने का फैसला करने के बाद मंगलावर सुबह राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। लोकसभा सचिवालय ने मंगलवार की देर शाम यह जानकारी सार्वजनिक तौर पर साझा की है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट अपने पास रखी है । लोकसभा सचिवालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। लोकसभा बुलेटिन में कहा गया है कि उनका इस्तीफा 18 जून से स्वीकार कर लिया गया है।बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘केरल और उत्तर प्रदेश के क्रमशः वायनाड और रायबरेली संसदीय क्षेत्रों से लोकसभा के निर्वाचित सदस्य राहुल गांधी ने केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया है और उनका त्यागपत्र अध्यक्ष द्वारा स्वीकार कर लिया गया है जो 18 जून से प्रभावी माना जाएगा।”

 

और पढ़ें ...

Post Office Act 2023: डाकघर अधिनियम 2023 हुआ लागू, जानें क्या कुछ बदला

दिल्ली :-  भारत में नया डाक कानून मंगलवार से लागू हो गया है। भारत सरकार ने डाकघर अधिनियम, 2023 के प्रावधानों को प्रभावी करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।इस अधिनियम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक नागरिक केंद्रित सेवाओं, बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने के लिए एक सरल विधायी ढांचा तैयार करना है, जिससे जीवनयापन में आसानी हो। अधिनियम व्यापार करने में आसानी और जीवन को आसान बनाने के लिए पत्रों के संग्रह, प्रोसेसिंग और वितरण के विशेष विशेषाधिकार जैसे प्रावधानों को समाप्त करता है। अधिकतम शासन और न्यूनतम सरकार की भावना को बढ़ावा देने के लिए अधिनियम में कोई दंडनीय प्रावधान नहीं किए गए हैं। यह वस्तुओं, पहचानकर्ताओं और पोस्टकोड के उपयोग के बारे में निर्धारित मानकों के लिए प्रारूप उपलब्ध करता है। इस अधिनियम ने भारतीय डाकघर अधिनियम, 1898 का स्थान लिया है।

जानें डाकघर अधिनियम 2023 के प्रावधान

मंत्रालय के मुताबिक, डाकघर अधिनियम 2023 वस्तुओं, पहचानकर्ताओं और पोस्टकोड के उपयोग के बारे में निर्धारित मानकों के लिए प्रारूप उपलब्ध करता है. ये अधिनियम व्यापार करने में आसानी और जीवन को आसान बनाने के लिए पत्रों के संग्रह, प्रोसेसिंग और वितरण के विशेष विशेषाधिकार जैसे प्रावधानों को समाप्त करता है. अधिनियम में कोई दंडनीय प्रावधान नहीं किए गए हैं. बता दें, डाकघर विधेयक, 2023 को पिछले साल 10 अगस्त को राज्यसभा में पेश किया गया था और 4 दिसंबर 2023 को राज्यसभा ने इसे पारित किया था. इसके बाद विधेयक पर लोकसभा द्वारा 13 दिसंबर 2023 और 18 दिसंबर 2023 को विचार किया गया. इसके बाद इसे पारित किया गया.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 19 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 19 जून 2024

विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
ज्येष्ठ - पूर्णिमान्त
ज्येष्ठ - अमान्त

तिथि

द्वादशी - 07:28 ए एम तक

नक्षत्र

विशाखा - 05:23 पी एम तक

योग

सिद्ध - 09:12 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:23 ए एम
सूर्यास्त - 07:21 पी एम
चन्द्रोदय - 04:59 पी एम
चन्द्रास्त - 03:29 ए एम, जून 20

शुभ काल
अमृत काल - 08:03 ए एम से 09:45 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त -04:03 ए एम से 04:43 ए एम

अशुभ काल
राहूकाल- 12:23 पी एम से 02:07 पी एम
यम गण्ड - 07:08 ए एम से 08:53 ए एम
गुलिक - 10:38 ए एम से 12:23 पी एम
दुर्मुहूर्त - 11:55 ए एम से 12:51 पी एम
वर्ज्य -09:31 पी एम से 11:10 पी एम

शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 05:23 पी एम से 05:24 ए एम, जून 20
अमृत सिद्धि योग- 05:23 पी एम से 05:24 ए एम, जून 20
रवि योग- 05:23 पी एम से 05:24 ए एम, जून 20

 

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि तक, कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन?

Aaj Ka Rashifal 19 June 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति के जीवन में होने वाले बदलाव का सीधा संबंध राशि से जुड़ा हुआ है। अगर ग्रहों में बदलाव होता है तो राशि पर अच्छा ओर बुरा असर पड़ता है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा राशिफल के माध्यम से 12 राशियों का राशिफल बताया गया है, आइए 19 जून 2024 का राशिफल और उपाय जानते है।

मेष राशि

शुक्र का परिवर्तन निजी सुख में वृद्धि करेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

वृषभ राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहनों से रिश्तों में बिगाड़ आ सकता है। व्यापारिक गतिविधियों में प्रगति धीमी रहेगी। सुबह गरीब को भोजन करा दें और शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

शुक्र के परिवर्तन के कारण शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में मेहनत करेंगे तो अच्छा रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी।महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा और आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार के लिए किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। सुबह किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। सुबह सूर्य देव को जल दें तथा गाय को चार रोटी और गुड दें।

कन्या राशि

गुरु का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।परिवार या दोस्तों से छोटी-छोटी बातों पर बिना वजह तनाव न रखें अन्यथा मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। सम्मान में वृद्धि के योग हैं। सुबह गाय को भोजन करबदें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।गृह उपयोगी वस्तुओं में खरीदारी में वृद्धि होगी। सुबह छोटी बच्ची को उपहार दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। घर परिवार में कोई उत्सव होने के कारण रौनक रहेगी। किसी एग्जाम की तैयारी अगर कर रहे हैं तो सफलता के योग है। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को केला खिला दें।

धनु राशि

पारिवारिक मामलों में हिस्सेदारी रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अगर आप राजनीति के क्षेत्र में हैं तो आज आपके लिए अच्छा दिन है। सुबह गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। रिश्तों की मर्यादा में रहेंगे तो आपको सम्मान वृद्धि होगी। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और घायल कुत्ते का उपचार करना।

कुंभ राशि

बिना बजे का तनाव मिल सकता है। बुद्धि के साथ किया गया कार्य सफल बनाएगा। आप अवश्य सफलता प्राप्त करेंगे। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। गाड़ी धीमे चलाएं। कुत्ते को भोजन कर दे और शाम को शनि मंदिर जाकर के तेल का दीपक जलाएं।

मीन राशि

आर्थिक मामले में प्रगति होगी। अगर आप शोध के क्षेत्र में हैं तो सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।

और पढ़ें ...

12 करोड़ की लागत से पड़रिया पुल का निर्माण किया गया था. मंगलवार को पुल के 3 पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया

सिकटी प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया घाट पर पुल का निर्माण किया गया था. मिली जानकारी के अनुसार सिकटी प्रखंड स्थित बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से पड़रिया पुल का निर्माण किया गया था. मंगलवार को पुल के 3 पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया. पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के लोग मौके पर पहुंच गए हैं और प्रशासन की टीम भी आ गई है.

और पढ़ें ...

BREAKING : राज्य में विभिन्न पदों पर कार्यरत 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी

  TRANSFER BREAKING : तेलंगाना सरकार ने राज्य में विभिन्न पदों पर कार्यरत 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह आदेश तेलंगाना सरकार की मुख्य सचिव शांति कुमारी ने जारी किया है।

 

और पढ़ें ...

आज पीएम मोदी जारी करेंगे 17वीं किस्त, जानें क्या आपको मिलेंगे पैसे या नहीं, कृषि सखियों को भी किया जाएगा सम्मानित

दिल्ली :-   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे. तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करने से जुड़ी फाइल पर ही हस्ताक्षर किए थे. पीमए किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी.पीएम किसान योजना में रजिस्‍ट्रेशन कराया है तो आपको भी 17वीं किस्‍त का पैसा मिलना चाहिए. आपको 17वीं किस्‍त का पैसा मिलेगा या नहीं, यह आप ऑनलाइन जान सकते हैं. पीएम किसान की वेबसाइट पर मौजूद बेनिफिशियरी लिस्‍ट (PM Kisan beneficiary List) देखकर यह पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं. कई बार कुछ दिक्‍कतों के चलते पीएम किसान कि किस्‍त के पैसे खाते में नहीं आते. रजिस्‍ट्रेशन कराते वक्‍त कोई जानकारी भरने में गलती होने, पता या बैंक अकाउंट गलत दर्ज होने, एनपीसीआई में आधार सीडिंग नहीं होने आदि के कारण किस्‍त अटक सकती है.

किसानों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर
पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.

साल में तीन बार मिलते हैं पैसे
मालूम हो कि सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment) के तहत हर साल पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच ट्रांसफर की जाती है.

ऐसे चेक करें लाभार्थियों की लिस्‍ट
किसान, पात्रों की लिस्‍ट (PM Kisan Beneficiary List) में अपना नाम ऑनलाइन जांच सकते हैं. इसके लिए उन्‍हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आइये, लाभार्थी सूची जांचने की प्रक्रिया जानते हैं..

और पढ़ें ...

Gold Price Today: सर्राफा बाजार में फिर गिरावट, सस्ता हुआ सोना और चांदी

Gold Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में उतार चढ़ाव जारी है. पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतें उछाल के साथ बंद हुई. जबकि इस सप्ताह का पहले दिन यानी सोमवार सर्राफा बाजार के लिए भारी रहा. क्योंकि सोमवार को एक बार फिर से बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिला. इस दौरान सोना 530 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया तो वहीं चांदी 340 रुपये प्रति किग्रा सस्ती हो गई.  इसके बाद 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 65,588 और 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना गिरकर 71,550 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. वहीं चांदी का भाव गिरकर 89,190 रुपये प्रति किग्रा हो गया है.

MCX और यूएस कॉमेक्स पर सोने चांदी का भाव

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का भाव सोमवार को 0.75 प्रतिशत यानी 539 रुपये की गिरावट के साथ 71,426 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ. जबकि चांदी की कीमत 0.32 फीसदी यानी 281 रुपये टूटकर 88,809 रुपये प्रति किग्रा पर आ गईं. वहीं विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोना 0.73 प्रतिशत यानी 17.20 डॉलर गिरकर 2,331.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं. वहीं चांदी का भाव 0.24 प्रतिशत यानी 0.07 डॉलर की गिरावट करे साथ 29.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं.

देश के चारों प्रमुख महानगरों में धातुओं के दाम

राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 65,377 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि 24 कैरेट सोना 71,320 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है. जबकि चांदी का भाव 88,830 रुपये प्रति किग्रा हो गया है. उधर मुंबई में सोना (22 कैरेट) 65,487 रुपये प्रति दस ग्राम तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 71,440 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ. वहीं चांदी की कीमत 88,990 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुईं. वहीं कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड 65,395 रुपये प्रति दस ग्राम तो 24 कैरेट गोल्ड 71,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ.

वहीं चांदी की कीमत 88,860 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुआ. वहीं चेन्नई में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 65,670 तो 24 कैरेट सोने की कीमत 71,640 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. जबकि चांदी की कीमत 89,240 रुपये प्रति किग्रा पर आ गई है.

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 18 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग-  18 जून 2024

विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
ज्येष्ठ - पूर्णिमान्त
वैशाख - अमान्त

तिथि

एकादशी - 06:24 ए एम तक

नक्षत्र

स्वाती - 03:56 पी एम तक

योग

शिव - 09:39 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:23 ए एम
सूर्यास्त - 07:21 पी एम
चन्द्रोदय - 03:59 पी एम
चन्द्रास्त - 02:49 ए एम, जून 19

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:54 ए एम से 12:50 पी एम
अमृत काल - 06:22 ए एम से 08:06 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त -04:03 ए एम से 04:43 ए एम

अशुभ काल
राहूकाल- 03:52 पी एम से 05:37 पी एम
यम गण्ड - 08:53 ए एम से 10:38 ए एम
गुलिक - 12:22 पी एम से 02:07 पी एम
दुर्मुहूर्त - 08:11 ए एम से 09:07 ए एम
वर्ज्य -09:52 पी एम से 11:34 पी एम

और पढ़ें ...

Aaj ka Rashifal 18 June 2024 : इन राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में मिल सकती है नई उपलब्धियां, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

 Aaj ka Rashifal 18 June 2024 : 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष राशि- घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। जिससे पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। शैक्षिक कार्यों में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। आज परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। उनसे अपने इमोशन्स शेयर करें। इससे लव लाइफ में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा।

वृषभ राशि- आज लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। नए बदलावों के लिए तैयार रहें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। शैक्षिक कार्यों में उतार-चढ़ाव आएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बरकरार रहेगी। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे।

मिथुन राशि- प्रोफेशनल लाइफ की बाधाएं दूर होंगी। लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से मुक्ति मिलेगी। घर में धार्मिक कार्यों के आयोजन से खुशनुमा माहौल रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। बच्चों के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें और पार्टनर की बातों को नजरअंदाज न करें।

कर्क राशि- आज आपकी ऑफिस परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें। रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। आज आप ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की करेंगे। आज प्रेमी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

सिंह राशि- प्रोफेशनल लाइफ की प्रॉब्लम्स को सुलझाने की कोशिश करें। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड करें। आज आप जिम की शुरुआत कर सकते हैं। इससे आपकी फिटनेस अच्छी रहेगी। इसके अलावा अपने फेवरेट हॉबी के लिए थोड़ा टाइम निकाल सकते हैं। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। एग्जाम में अच्छे मार्क्स मिलेंगे। सिंगल जातकों की फैमिली फंक्शन के दौरान किसी दिलचस्प से मुलाकात हो सकती है।

कन्या राशि- आज पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। उनसे अपने लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप गोल्स शेयर करें। विद्यार्थियों को आज प्रतिष्ठित संस्थान में एडमिशन मिल सकता है। सरकारी कर्मचारियों का प्रमोशन हो सकता है। ऑफिस के सभी टास्क को डेडलाइन से पहले कंपलीट करें। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे।

तुला राशि- आज आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है। व्यापार में धन लाभ होगा। उद्यमियों को बिजनेस में प्रॉफिट होगा। पारिवारिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। समय का सही सदुपयोग करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि- आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। निवेश से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। जल्दबाजी में धन खर्च करने से बचें। आज आप पार्टनर के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में छोटी- मोटी दिक्कतें रहेंगी। धैर्य बनाए रखें और परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।

धनु राशि- जीवन में ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं रहेगी। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। सहकर्मियों के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। टीम वर्क से सभी कार्य आसानी से सफल होंगे। आज आपको नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। सिंगल जातक की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है।

मकर राशि– विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेंगे। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ में बड़े बदलाव होंगे। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आज पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से मुक्ति मिलेगी। अपने हेल्थ पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। करियर में भी नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

कुंभ राशि- प्रोफेशनल लाइफ में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। पारिवारिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

मीन राशि- आज आपका दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रोफेशनल लाइप में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। ऑफिस में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बरकरार रहेगी। यात्रा के योग बनेंगे। अपने हेल्थ पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खूब मेहनत करना चाहिए। आज आपके सभी प्रयास सफल होंगे। नौकरी-कारोबार में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे।

और पढ़ें ...

पीएम किसान सम्मान निधि जारी होने की तारीख घोषित...कब और कितने लोगों को मिलेगी धनराशि...यहां जानें

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे. तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करने से जुड़ी फाइल पर ही हस्ताक्षर किए थे. पीमए किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी. 16 किस्‍तों में केंद्र सरकार अब तक इस योजना के तहत किसानों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित कर चुकी है.

आपने भी पीएम किसान योजना में रजिस्‍ट्रेशन कराया है तो आपको भी 17वीं किस्‍त का पैसा मिलना चाहिए. आपको 17वीं किस्‍त का पैसा मिलेगा या नहीं, यह आप ऑनलाइन जान सकते हैं. पीएम किसान की वेबसाइट पर मौजूद बेनिफिशियरी लिस्‍ट (PM Kisan beneficiary List) देखकर यह पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं. कई बार कुछ दिक्‍कतों के चलते पीएम किसान कि किस्‍त के पैसे खाते में नहीं आते. रजिस्‍ट्रेशन कराते वक्‍त कोई जानकारी भरने में गलती होने, पता या बैंक अकाउंट गलत दर्ज होने, एनपीसीआई में आधार सीडिंग नहीं होने आदि के कारण किस्‍त अटक सकती है.

साल में तीन बार मिलते हैं पैसे
मालूम हो कि सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment) के तहत हर साल पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच ट्रांसफर की जाती है.

किसानों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर
पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें लाभार्थियों की लिस्‍ट
किसान, पात्रों की लिस्‍ट (PM Kisan Beneficiary List) में अपना नाम ऑनलाइन जांच सकते हैं. इसके लिए उन्‍हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आइये, लाभार्थी सूची जांचने की प्रक्रिया जानते हैं..

और पढ़ें ...

Breaking : चार राज्यों के चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किये प्रदेश चुनाव प्रभारी

नई दिल्ली : भाजपा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर का प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

वहीं, प्रदेश चुनाव सह-प्रभारियों की नियुक्ति की बात करें तो, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को महाराष्ट्र, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को झारखंड और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को हरियाणा का प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

 
और पढ़ें ...

भीषण रेल हादसा -मालगाड़ी ने सवारी ट्रेन को पीछे से मारी टक्कर -5 की मौत 30 घायल...डिब्बे हवा में लटके

पश्चिम बंगाल :-  दार्जिलिंग में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस  को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जिसमे लोको पायलट समेत अब तक 5  लोगों के शव बरामद हुए हैं, जबकि 30  लोग घायल हैं।

बताया जा रहा है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से पश्चिम बंगाल के सियालदह जा रही थी। एक्सप्रेस ट्रेन सिलीगुड़ी के रंगापानी स्टेशन के पास  रेड सिग्नल की वजह से रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। आशंका जताई जा रही है कि मालगाड़ी के पायलट ने सिग्नल को अनदेखा किया, जिसकी वजह से दुर्घटना हुई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी के इंजन पर एक्सप्रेस ट्रेन का एक डिब्बा हवा में लटक रहा है। अन्य दो डिब्बे बेपटरी हो गए। रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF और SDRF समेत रेलवे और बंगाल के अधिकारी भी लगे हुए हैं।

रेलवे के PRO ने कहा- जिस ट्रैक पर हादसा हुआ है, उसे रात तक चालू कर दिया जाएगा। डाउन कंचनजंगा एक्सप्रेस भी रात में चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दार्जिलिंग के लिए रवाना हो गए हैं।

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए
रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर लोग स्थिति के बारे में जानकारी ले सकते हैं। ये नंबर हैं 033-23508794 और 033-23833326 (सियालदह) और 03612731621, 03612731622 और 03612731623 गुवाहाटी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।

और पढ़ें ...

जामा मस्जिद में लोगों ने अदा की नमाज, आज के दिन कुर्बानी का बहुत बड़ा महत्व…

नई दिल्ली: लोगों ने जामा मस्जिद में ईद उल-अजहा के मौके पर नमाज अदा की। इस्लाम धर्म में ईद उल अजहा दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. ईद उल अजहा के दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है. ईद उल अजहा को बकरीद, बकरा ईद अथवा ईद उल बकरा के नाम से भी जाना जाता है. इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, इस बार बकरा ईद 17 जून यानी आज मनाई जाएगी.

इस्लामिक कैलेंडर में 12 महीने होते हैं और इसका धुल्ल हिज इसका अंतिम महीना होता है. इस महीने की दसवीं तारीख को ईद उल अजहा या बकरीद का त्योहार मनाया जाता है, जो कि रमजान का महीना खत्म होने के 70 दिन बाद आता है.

बकरा ईद को वैश्विक स्तर बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस्लाम में कुर्बानी का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है. कुरान के अनुसार कहा जाता है कि एक बार अल्लाह ने हजरत इब्राहिम की परीक्षा लेनी चाही.

उन्होंने हजरत इब्राहिम को हुक्म दिया कि वह अपनी सबसे प्यारी चीज को उन्हें कुर्बान कर दें. हजरत इब्राहिम को उनके बेटे हजरत ईस्माइल सबसे ज्यादा प्यारे थे. अल्लाह के हुक्म के बाद हजरत इब्राहिम ने ये बात अपने बेटे हजरत ईस्माइल को बताई.

बता दें, हजरत इब्राहिम को 80 साल की उम्र में औलाद नसीब हुई थी. जिसके बाद उनके लिए अपने बेटे की कुर्बानी देना बेहद मुश्किल काम था. लेकिन हजरत इब्राहिम ने अल्लाह के हुक्म और बेटे की मुहब्बत में से अल्लाह के हुक्म को चुनते हुए बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया.

हजरत इब्राहिम ने अल्लाह का नाम लेते हुए अपने बेटे के गले पर छुरी चला दी. लेकिन जब उन्होंने अपनी आंख खोली तो देखा कि उनका बेटा बगल में जिंदा खड़ा है और उसकी जगह बकरे जैसी शक्ल का जानवर कटा हुआ लेटा हुआ है. जिसके बाद अल्लाह की राह में कुर्बानी देने की शुरुआत हुई.

दुनिया भर में मुस्लिम लोग इस दिन को बहुत श्रद्धा के साथ मनाते हैं. इस दिन सबसे पहले सुबह नहाकर करके अल्लाह को नमाज अदा करें. उसके बाद साफ और पारंपरिक कपड़े पहनें.

फिर परिवार के बड़े लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जाएं और कुर्बानी की सभी रस्में अदा करने के बाद अल्लाह के प्रति अपना आभार व्यक्त करें. फिर अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दें. उसके बाद जरूरतमंदों को भोजन और नए कपड़े दें. बुजुर्ग लोग अपने छोटों को ईदी दें, जो इस त्योहार की सबसे महत्वपूर्ण रस्मों में से एक मानी जाती है.

और पढ़ें ...

बकरीद का त्योहार आज अपनों में प्यार बांटने का है ये त्योहार . ईद उल अजहा को बकरीद या बकरा ईद या ईद उल बकरा के नाम से भी जाना जाता है.

 

कैसे मनाया जाता है ईद-उल-अजहा (Eid al-Adha Celebrated)

 

ईद-उल-अजहा के दिन इस्लाम धर्म के लोग सुबह जल्दी उठकर नहाते हैं और फिर नए कपड़े पहनते हैं. फिर पुरुष ईद की नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह या मस्जिद जाते हैं. नमाज के बाद भेड़ या बकरे की कुर्बानी दी जाती है. बता दें कि कुर्बानी का मांस तीन हिस्सों में बांटा जाता है. पहला भाग गरीबों और जरूरतमंदों में बांटा जाता है, जबकि दूसरा हिस्सा रिश्तेदार और दोस्तों को दिया जाता है. वहीं तीसरा भाग परिवार के लिए रखा जाता है. 

अपनों में प्यार बांटने का है ये त्योहार

ईद उल अजहा के दिन ईदगाह में सुबह ईद की नमाज अदा की जाएगी. ईद की नमाज अदा करने के बाद सभी मुस्लिम भाई एक-दूसरे के गले मिलेंगे और ईद की मुबारकबाद देंगे. वहीं ईद-उल-अजहा के दिन सभी रिश्तेदारों से मिलने, दावत खाने और एक-दूसरे को उपहार देने का भी काफी महत्व होता है. बच्चे नए कपड़े पहनकर और ईदी (ईद की राशि) लेकर बहुत खुश होते हैं.

और पढ़ें ...

पुणे पोर्शे एक्सीडेंट केस जैसा हादसा नागपुर में नाबालिग कार चालक ने 5 लोगों को कुचला

 Accidentमहाराष्ट्र के नागपुर में एक कार ने 5 लोगों को टक्कर मार दी. खबरों के मुताबिक घटना नंदनबन इलाके की है, जहां सड़क किनारे लोगों पर नाबालिग ने कार से 5 लोगों को कुचल दिया. 

हिट एंड रन की घटनाएं ज्यादा
प्रदेश में हिट एंड रन की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ये घटनाएं हाल ही में पुणे और नागपुर शहर में सामने आई हैं। अब इस घटना ने इसमें और इजाफा कर दिया है। इस बीच आरोपी नाबालिग निकले। इस हादसे में भी आरोपी नाबालिग निकला है। यह बात भी सामने आई है कि वह एक बीजेपी कार्यकर्ता का बेटा है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस इस घटना की जांच कैसे कर रही है और आरोपियों को क्या सजा देगी।

और पढ़ें ...

इन महिलाओं को मिलेंगी फ्री सिलाई मशीन, जल्दी यहां करें आनलाइन आवेदन

Free Silai Machine Yojana Registration : भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्री सिलाई मशीन योजना एक महत्वपूर्ण पहल है जो गरीब महिलाओं को रोजगार प्रदान करने का उद्देश्य रखती है। इस योजना के अंतर्गत, पात्र महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई मशीन प्रदान की जाती है जिससे वे अपने घर से ही सिलाई का कार्य करके आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इसके माध्यम से महिलाएं अपने समय का उपयोग करके अपनी कुशलता को विकसित कर सकती हैं और अपने परिवार का सहारा बन सकती हैं। इस योजना के जरिए, महिलाएं अपने दक्षता और मेहनत से अपने आत्म-सम्मान को बढ़ा सकती हैं और आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकती हैं। इसके साथ ही, यह योजना महिलाओं को उनके समुदाय में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करने में मदद करती है और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करती है।

इस योजना के माध्यम से, सरकार महिलाओं को न केवल एक रोजगार प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आत्म-सम्मान और स्वावलंबन की भावना से भरपूर बनाने का भी संदेश दे रही है। इस योजना के माध्यम से, महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने का मार्ग खोज सकती हैं और अपने जीवन में स्वतंत्रता और समृद्धि की दिशा में अग्रसर हो सकती हैं।

Free Silai Machine Yojana Registration

फ्री सिलाई मशीन योजना एक महत्वपूर्ण पहल है जो गरीब पात्र महिलाओं को सिलाई से संबंधित ट्रेनिंग और आर्थिक सहायता प्रदान करने का उद्देश्य रखती है। इस योजना के अंतर्गत, महिलाएं सिलाई के क्षेत्र में निपुणता प्राप्त करके अपनी क्षमताओं को विकसित कर सकती हैं। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का माध्यम है जिससे वे अपने जीवन को स्वतंत्रता से जी सकें। इसके माध्यम से महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकेंगी, बल्कि समाज में भी अपनी पहचान बना सकेंगी। इस योजना के जरिए महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने का मार्ग ढूंढ सकेंगी और आत्म-सम्मान के साथ अपने जीवन को सजीव बना सकेंगी।

Free Silai Machine Yojana का उद्देश्य एवम लाभ 

फ्री सिलाई मशीन योजना एक महत्वपूर्ण पहल है जो भारतीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई है। यह योजना महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मदद करेगा। इसके माध्यम से महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार करेंगी, बल्कि उन्हें अपने स्वायत्तता और स्वाभिमान की महत्वपूर्णता को समझने में भी मदद मिलेगी। इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाली महिलाएं अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगी और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इसके माध्यम से देश की महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ेंगी और एक सशक्त समाज की ओर कदम बढ़ाएंगी।

Free Silai Machine Yojana के पात्रता एवम ज़रूरी दस्तावेज़ 

इस योजना के अंतर्गत, 20 से 40 वर्ष की उम्र की महिलाएं जो टैक्स नहीं भरती हैं और किसी सरकारी पद पर नहीं हैं, वे इस योजना के लाभार्थी बन सकती हैं। इसके माध्यम से, उन्हें नि:स्वार्थ रूप से सिलाई मशीन प्राप्त करने का मौका मिलेगा जिससे वे अपने कौशल को विकसित कर सकें और अपने आत्मविश्वास को मजबूत कर सकें। इसके परिणामस्वरूप, वे समाज में अपनी अहम भूमिका निभा सकेंगी और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होंगी। इस योजना के माध्यम से, सरकार भारतीय महिलाओं को समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने का प्रयास कर रही है।

इस योजना के अंतर्गत, नीचे दिए गए सभी आवयक दस्तावेज़ है

आयु प्रमाण पत्र

प्रमाण पत्र

पहचान पत्र आय

आधार कार्ड

बैंक पासबुक

मोबाइल नंबर

विकलांगता प्रमाण पत्र विकलांग होने पर

ईमेल आईडी

पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

Free Silai Machine Yojana के लिए आवेदन कैसे करे 

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको उस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जब आप वहाँ पहुंचेंगे, तो होम पेज पर आपको ‘वन साइड फ्री सिलाई मशीन योजना’ की लिंक मिलेगी। उस लिंक पर क्लिक करके आप एप्लीकेशन फॉर्म तक पहुंचेंगे। वहाँ आपको आवश्यक जानकारी भरनी होगी और उपयोगी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फॉर्म भरने के बाद, आपको स्क्रीन पर दिखाई गई कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद, नीचे की ओर सबमिट बटन पर क्लिक करके आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। आप इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं और आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

Airtel ने अपने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा, इतने सस्ते में मिल रहा 70 दिन अनलिमिटेड डाटा और कालिंग

Airtel Latest Recharge Plan : अगर आप भी एयरटेल के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको Airtel के नए रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं। एयरटेल की तरफ से अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा देते हुए 395 रुपये का नया रिचार्ज प्लान उपलब्ध करवाया गया है। इस रिचार्ज प्लान में अब आपको 56 दिनों की बजाय 70 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है।

Airtel ने बढ़ा दी इस प्लान की वैलिडिटी 

भारत में टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने रिचार्ज प्लान से अन्य कंपनियों को कड़ी टक्कर देता नजर आता है। अब कंपनी की तरफ से अपने पुराने रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी बढ़ा दी गई है अर्थात 395 रूपये वाले रिचार्ज प्लान में अब आपको 56 दिनों के बजाय 70 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है।

मिल रहे है इतने सारे बेनिफिट्स 

इस प्लान में यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ उठा सकते हैं, इस पूरे पैक में उन्हें 600 फ्री SMS का भी लाभ मिलने वाला है। अगर आपको ज्यादा डाटा की आवश्यकता नहीं है, तो Airtel का यह प्लान आपके लिए बेहतरीन विकल्प स्थापित हो सकता है। टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की तरफ से भी कुछ इसी प्रकार का रिचार्ज प्लान अपने यूजर्स को उपलब्ध करवाया जाता है।

जियो का 395 रूपये वाला शानदार रिचार्ज प्लान  

जियो ने भी रिचार्ज प्लान की कीमत 395 रूपये ही रखी है,  जियो के प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी उपलब्ध करवाई जाती है, साथ ही उसमें अनलिमिटेड 5G डाटा का भी लाभ मिलता है। अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ पूरे पैक में 1000 फ्री SMS का लाभ मिलता है, साथ ही जियो सिनेमा, जियो क्लाउड आदि ऐप का भी एक्सेस मिलता है। इस प्रकार देखा जाए, तो एयरटेल के प्लान को रिलायंस जियो का प्लान कड़ी टक्कर देता हुआ नजर आ रहा है। क्योंकि जियो के प्लान में सेम कीमत में ज्यादा बेनिफिट उपलब्ध करवाए जा रहे है।

और पढ़ें ...

Business Idea : किसानों के लिए ATM है यह फसल, मात्र 3 महिनों में देंगी अंधाधुंध कमाई

Mentha Business Idea: देश के किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर नकदी फसल की ओर रूख कर रहे हैं। ऐसे में हर्बल प्रोडक्ट में मेंथा का नाम भी शामिल है। मेंथा की खेती से सिर्फ 3 महीने में लखपति बन जाएंगे। इसके तेल की भारतीय बाजार ही विदेश में भारी मांग है। मेंथा की फसल को किसान हरा सोना भी कहते हैं

अगर आप नौकरी के साथ किसी बिजनेस की तलाश में है तो हम आपको एक बेहतर बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है। जिसमें सिर्फ 3 महीने में लखपति बन जाएंगे। हम बात कर रहे हैं मेंथा की खेती (Mentha Farming) के बारे में। इसकी गिनती हर्बल प्रोडक्ट्स के रूप में होती है। कोरोना महामारी के बाद से दुनियाभर में हर्बल प्रॉडक्ट्स और आयुर्वेदिक दवाओं की मांग बढ़ गई है। यही कारण है कि अब किसान अनाज और सब्जी फसलों के साथ हर्बल फसलों की खेती पर भी जोर दे रहे हैं। हर्बल यानी औषधीय फसलों की खेती में लागत से 3 गुना ज्यादा तक आमदनी हो जाती है।

इसके अलावा, इससे मिट्टी की सेहत भी बेहतर बनी रहती है। ऐसी ही मोटी कमाई वाली औषधीय फसलों में शामिल है मेंथा की खेती। वैसे तो इसकी खेती भारत के कई इलाकों में की जाती है। इसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब जैसे कई अन्य राज्य शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के बदांयू, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बाराबंकी, फैजाबाद, अंबेडकर नगर और लखनऊ के खेतों से इसकी सबसे ज्यादा उपज हासिल हो रही है।

क्या है मेंथा

मेंथा को देश में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसे पिपरमिंट, पुदीना, कर्पूरमिंट और सुंधि तपत्र के नाम से भी जानते हैं। इसका इस्तेमाल दवाएं, तेल, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, टूथपेस्ट और कैंडी बनाने के लिए किया जाता है। बता दें कि भारत मेंथा के तेल का एक बड़ा उत्पादक देश है। यहां से मेंथा का तेल निकालकर दूसरे देशों में भी निर्यात किया जाता है। मेंथा की खेती के लिए अच्छी सिंचाई की जरूरत होती है। सही समय पर बोई गई मेंथा की फसल तीन महीने में तैयार हो जाती है। मेंथी की खेती के लिए मिट्टी की Ph वैल्यू 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। मेंथा की पत्तियों में पोषक तत्वों का भंडार है।

मेंथा की खेती

मेंथा की खेती फरवरी से लेकर मध्य अप्रैल तक रोपई और जून में इसकी फसल को काट लिया जाता है। इसकी पत्तियों से निकाला जाता है। मेंथा की फसल को हल्की नमी की जरूरत होती है। जिसके चलते इसमें हर 8 दिन में सिंचाई की जाती है। जून में साफ मौसम देखते ही इसकी कटाई कर लेनी चाहिए। मेंथा से प्रति हेक्टेयर लगभग 125-150 किग्रा तेल मिल सकता है।

मेंथा से कमाई

मेंथा की खेती नकदी फसल है। मेंथी की खेती में लागत बहुत कम आती है। इसकी फसल 90 से 110 दिन में तैयार हो जाती है। इस कारण किसानों को जल्द ही खेती में किए गए खर्च का पैसा मोटे मुनाफे के रूप में वापस मिल जाता है। एक एकड़ में मेंथा की फसल लगाने में 20,000 से 25,000 तक का खर्च आ जाता है। बाजार में मेंथा का भाव 1000 से 1500 रुपए किलो के आस-पास रहता है। जिसके चलते कटाई के बाद मेंथा यानी मिंट की फसल से 1 लाख रुपये तक की आमदनी हो जाती है। 3 महीने में 3 गुना कमाई कर सकते हैं। इसलिए इस फसल को किसान हरा सोना भी कहते हैं।

और पढ़ें ...

Petrol Diesel Price: देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें आज आपके शहर में क्या है रेट

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Update: सरकारी तेल कंपनियों ने हर दिन की तरह आज यानी 17 जून के लिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें (Petrol and Diesel Prices) जारी कर दी हैं. अगर देश के महानगरों की बात करें तो राजधानी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today) के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जबकि देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है. लेकिन कुछ राज्यों में इसकी कीमतें बढ़ गई हैं.

ऐसे में तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जाने से पहले यह पता कर लें कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है.तो चलिए जान लेते हैं कि देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट क्या है...

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव (Petrol-Diesel Price)

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है.
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है.

पेट्रोल-डीजल कहां महंगा कहां सस्ता (Petrol-Diesel Rate)

राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव की बात करें तो आज जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में आज पेट्रोल-डीजल के रेट घट गए हैं. जबकि हिमाचल, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब और राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं.

जानें क्यों बढ़ती-घटती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

पेट्रोल और डीजल की कीमत कई वजहों से बदलती हैं जिसमें कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक उतार-चढ़ाव के अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का एक्सचेंज रेट, कच्चे तेल की लागत, वैश्विक संकेत, फ्यूल डिमांड,रिफाइनिंग लागत, आदि शामिल हैं. जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि होती है, तो भारत में पेट्रोल और डीजल के भाव भी बढ़ जाते हैं.

यहां ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

और पढ़ें ...

मालगाड़ी कंचनजुंगा एक्सप्रेस से टकरा गई

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाइगुड़ी में रेल हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक यहां एक मालगाड़ी कंचनजुंगा एक्सप्रेस से टकरा गई। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक कंचनजंगा एक्सप्रेस सियालदाह की तरफ जा रही थी। तभी पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इसके चलते यात्री ट्रेन की दो बोगी पटरी से उतर गईं। जानकारी के मुताबिक अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हैं |
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 17 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 17 जून 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - ज्येष्ठ
अमांत - ज्येष्ठ

तिथि
शुक्ल पक्ष एकादशी- जून 17 04:43 AM- जून 18 06:25 AM

नक्षत्र
चित्रा - जून 16 11:12 AM- जून 17 01:50 PM

करण
वणिज - जून 17 04:44 AM- जून 17 05:39 PM

योग
परिघ - जून 16 09:02 PM- जून 17 09:34 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:45 AM
सूर्यास्त - 7:10 PM
चन्द्रोदय - जून 16 2:09 PM
चन्द्रास्त - जून 17 1:56 AM

अशुभ काल
राहू - 07:08 ए एम से 08:53 ए एम
यम गण्ड - 10:37 ए एम से 12:22 पी एम
कुलिक - 02:07 पी एम से 03:52 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:50 पी एम से 01:46 पी एम, 03:38 पी एम से 04:34 पी एम
वर्ज्यम् - 07:56 पी एम से 09:40 पी एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 17 June 2024: आज इन राशि वालों पर रहेगी भोलेनाथ की असीम कृपा...पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 June 2024: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 36 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 52 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

1. मेष राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे आपका काम आसान हो जाएगा। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। आज आपकी रूचि अध्यात्म में रहेगी। कारोबार और परिवार में बैलेंस बना रहेगा। अगर आप कोई भी काम स्टार्ट करने जा रहे हैं तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज कई दिनों से रुका काम पूरा हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान अपने परिवार वालों के साथ करेंगे।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 9

2. वृष राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा, इससे आपको काम करने में आसानी होगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई सलाह मिलेगी। आज किसी मित्र से मुलाकात, आपको खुशी देगी। आज शाम को आप किसी बर्थ-डे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार होगी। इस राशि के छात्र अपनी पढाई को बेहतर बनाने के लिए अपनी डेली रूटीन में कुछ नए बदलाव करेंगे।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 6

3. मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनायेंगे रखेंगे आपकी स्थितियां जल्द ही सुधरती नज़र आएँगी। आपका मिलनसार व्यवहार .... आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं आप उनको नज़रंदाज़ करें और आगे बढ़ें। इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं वे किसी एक्सपर्ट से राय जरूर ले लें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 3

4. कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप कुछ समय मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में बिताएंगे। आज आपके द्वारा कुछ सराहनीय काम किये जा सकते हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 2

5. सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय से पूरा हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें पहले सोच विचार कर लें।

  1. शुभ रंग- मैरुन
  2. शुभ अंक- 8

6. कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार किसी काम में आपका सहयोग करेंगे। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज काम करने के तरीको में बदलाव न करके मौजूदा स्थिति पर ही फोकस करेंगे।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 5

7. तुला राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज अपनी भावनाओं के साथ दूसरों के भी भावनाओं का ख्याल रखेंगे। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। आज आपकी व्यावहारिक प्रवृति को देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। संगीत क्षेत्र में रुझान वालों को आज फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर आ सकता है।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 7

8. वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। लोगों के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 4

9. धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने कामों में ही व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि न ले। आज किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपके लिए कारगर साबित होगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। आज किसी काम में आस-पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 1

10. मकर राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। व्यापार को बढानें के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियो का हल मिलेगा। मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ो से कोई नई सलाह मिलेगी।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 8

11. कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगायेंगे। सही रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको ठीक-ठाक फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। आज किसी काम में लोगों का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरते। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए ईमेल आएगा।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 7

12. मीन राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे। पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। अचानक धन लाभ होने से आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 3
और पढ़ें ...

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर्व आज, इस तरह करें पूजा, होगा फायदा जानें विधि

Ganga Dussehra 2024: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। अपने पूर्वजों की आत्मा के उद्धार के लिए भागीरथ गंगा को पृथ्वी पर लेकर आए थे। गंगा दशहरा के दिन स्नान-दान करने का विशेष महत्व होता है। गंगा दशहरा पर हर साल गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। ऐसा कहते हैं कि इस दिन गंगा में स्नान करने से सभी तरह के पाप मिट जाते हैं। इस बार गंगा दशहरा 16 जून, रविवार को है

गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त
इस बार गंगा दशहरा 16 जून, रविवार को मनाया जाएगा। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 16 जून को रात 02 बजकर 32 मिनट से शुरू होगी और दशमी तिथि का समापन 17 जून को सुबह 04 बजकर 34 मिनट पर होगा। साथ ही इस दिन पूजन का समय सुबह 7 बजकर 08 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

गंगा दशहरा स्नान-दान मुहूर्त
इस साल गंगा दशहरा पर स्नान दान का समय रविवार, 16 जून को सुबह 04 बजकर 03 मिनट से लेकर 04 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
गंगा दशहरा पर शुभ संयोग
ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि गंगा दशहरा पर इस साल तीन शुभ संयोग बन रहे हैं। गंगा दशहरा पर रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग बन रहा है। इस दिन सूर्योदय के साथ ही रवि योग शुरू हो जाएगा। इस शुभ योग में पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों को करना बहुत ही शुभ माना जाता है। गंगा ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हस्त नक्षत्र में धरती पर उतरी थी। इस बार हस्त नक्षत्र 15 जून को सुबह 8 बजकर 14 मिनट से लेकर 16 जून को सुबह 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

गंगा दशहरा पूजन विधि
गंगा दशहरा के दिन पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाने का विधान है। यदि आप गंगा के तट पर नहीं में असमर्थ हैं तो आस-पास के तालाब या नदी में भी मां गंगा का नाम लेकर डुबकी लगाई जा सकती है। डुबकी लगाते समय ‘ऊँ नमः शिवायै नारायण्यै दशहरायै गंगायै नमः’ मंत्र का उच्चारण जरूर करें।

आप चाहें तो घर में नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं। गंगा दशहरा के दिन दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन दान-धर्म के कार्य करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन 10 चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। पूजन सामग्री में भी 10 चीजों का इस्तेमाल करें। 10 प्रकार के ही फल और फूल का इस्तेमाल करें।

 
और पढ़ें ...

जुलाई से शुरू होगा बीजेपी का सदस्यता अभियान, पार्टी ने शुरू की तैयारी

Political News : भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जुलाई से आरंभ होने की संभावना है। पार्टी ने इस महत्वपूर्ण अभियान की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।
भाजपा के सूत्रों के अनुसार, इस सदस्यता अभियान के तहत पार्टी अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़ने का प्रयास करेगी। इसके अलावा, यह भी संभावना है कि सदस्यता अभियान के बाद पार्टी के विभिन्न स्तरों पर संगठन चुनावों की प्रक्रिया भी दिसंबर तक पूरी कर ली जाए।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल भी 30 जून को समाप्त हो रहा है। उनको मोदी सरकार में मंत्री बनाए जाने के बाद अब जल्द ही सदस्यता अभियान के साथ पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पिछले लोकसभा चुनाव 2019 के बाद ही अगले वर्ष संगठनात्मक चुनाव कराए गए थे। तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के 2019 में मंत्री बनाए जाने के बाद कार्यकारी नड्डा को अध्यक्ष बनाया गया।

यही स्थिति 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद बनी है। अब भाजपा अध्यक्ष नड्डा के मंत्री बनाए जाने के बाद फिर नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। संभावना है कि भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती यानी छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू कर सकती है। इसके तहत भाजपा हर बूथ पर कम से कम सौ नए लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा जा सकता है। मिस कॉल देकर सदस्यता तो दी जाएगी लेकिन उनकी पुष्टि भी की जाएगी। इस अभियान के बाद ही बूथ कमेटी और मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे, फिर जिलाध्यक्ष के चुनाव कराए जाएंगे। अंतिम चरण में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल प्रदेश के छह मंत्रियों का रविवार को शाम पांच बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में अभिनंदन किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री बनने वाले शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एल. मुरूगन, दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर का पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के साथ प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश शासन के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang, 16 June 2024 : आज ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि, जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली। Aaj Ka Panchang 16 June 2024: आज गंगा दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। यह शुभ दिन माता गंगा की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते हैं, उनके धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -

Aaj Ka Panchang 16 June 2024: आज का पंचांग -

पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सुबह 04 बजकर 45 मिनट तक रहेगी।

ऋतु - ग्रीष्म

चन्द्र राशि - कन्या

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 25 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 25 मिनट पर

चंद्रोदय- दोपहर 02 बजकर 08 मिनट पर

चंद्रास्त- रात्रि 01 : 49 बजे।

शुभ मुहूर्त

सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक

रवि योग - पूरे दिन

अमृत सिद्धि योग - सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 03 मिनट से 04 बजकर 43 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से 03 बजकर 37 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 20 मिनट से 07 बजकर 40 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक।

अशुभ समय

राहु काल - शाम 05 बजकर 34 मिनट से 07 बजकर 25 मिनट पर

गुलिक काल - दोपहर 03 बजकर 48 मिनट से शाम 05 बजकर 34 मिनट तक।

दिशा शूल - पश्चिम

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद ।

चन्द्रबल

मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन।

और पढ़ें ...

Aaj ka rashifal 16 June 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…!!

Aaj ka rashifal 16 June 2024 :- 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों पर जोर देंगे। आपने यदि अपने बिजनेस में पिछले कुछ समय से कुछ प्लानिंग की थी, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित चल रही समस्याओं को आज आप नजरअंदाज ना करें। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामले में अच्छा रहने वाला है।  आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं।  आप किसी से बहुत ही तोल मोलकर बोले, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।  आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर कुछ परेशान रहेंगे, जिस कारण तनाव आपके ऊपर हावी रहेगा।  आपसे कार्यक्षेत्र में कोई गलती होने के कारण आपके बॉस आपके प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैं। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आप  वहां बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को करने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आपके किसी  मित्र से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात हो, तो आप उसमें पुराने गिले शिकवा ना उखाड़े। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने विरोधियों से अपने मन की बातों को कहने का मौका मिलेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह  पूरा हो सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसुखदार लोगों से मुलाकात होगी।

कर्क  राशि : आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। परिवार में  आपका मान सम्मान बढेगा, क्योंकि आपकी दी गई सलाह पर लोग अमल करेंगे। आप कोई बड़ा डिसीजन  परिवार के हित में ले सकते हैं। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए  कोई महत्वपूर्ण योजना में धन लगा सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर आज आप चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप जीवनसाथी से बातचीत करके किसी निवेश संबंधी योजना को बनाएंगे।  आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को  महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आज आपको किसी काम के पूरा न होने के कारण तनाव बना रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में यदि आप सम्मिलित हो, तो वहां बहुत ही तोलमोल कर बोले। कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके सुख सुविधाओं के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप किसी निवेश संबंधी योजना में ध्यान लगाएंगे, तो इससे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपको समस्या देगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाई बहनों से पूछ कर आप किसी योजना में ध्यान लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा धन व्यय करेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपकी किसी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। मित्रों व रिश्तेदारों के साथ आज आप कुछ खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी इधर-उधर बैठकर समय व्यतीत ना करें। अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं, तभी वह परीक्षा की तैयारियों को कर सकेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आज आपके बढ़ते खर्च आपकी समस्या बनेंगे। यदि प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो इसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। कार्यक्षेत्र में कोई गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको डांट खानी पड़ेगी। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिन पर लगाम लगाने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आपको आज एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करें, तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने मन की बात माताजी से कहने का मौका मिलेगा, इसलिए आज आप कोई बडा निवेश कर सकते हैं, जिसमें बाद में आपको अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद दिख रही है। किसी नये वाहन को खरीदने का सपना आज आपका पूरा हो सकता है। आपको एक नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन अभी पुरानी मे ही टिके रहना बेहतर रहेगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी  आपके खिलाफ कोई षडयंत्र रच सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वस्थ मे  गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेगे।  आप अपने कामों में यदि कोई परिवर्तन करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने बिजनेस के कुछ चीजों को सीक्रेट रखें, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगी। आप अपने जीवन साथी के साथ किसी लंबी ट्रैवलिंग पर  जा सकते हैं। यदि आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता दूर होगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को आज कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आपकी कोई डील लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह आज फाइनल हो सकती है, लेकिन आप अपनी कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान से किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको आज घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और कार्यक्षेत्र में आप अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, जो मित्र के रूप में आपके साथ होंगे, लेकिन आप उन्हे चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, यदि कोई समस्या हो तो उसे नजरअंदाज ना करें। 

 
 
और पढ़ें ...

नए मंत्रियों में हुआ विभागों का बंटवारा, सीएम ने अपने पास रखा गृह विभाग...देखें क‍िसे म‍िला कौन सा महकमा

ओडिशा :- ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार (12 जून) को नए सीएम के तौर पर शपथ ली. ओडिशा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम मोहन चरण माझी और दो उपमुख्यमंत्री के तौर पर कनक वर्धन सिंह देव और प्रवति परीडा ने भी शपथ ली।

ओडिशा के मनोनीत सीएम मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद बीजेपी नेता कनक वर्धन सिंह देव ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसी कड़ी में ओडिशा की मनोनीत उपमुख्यमंत्री प्रवति परीडा ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा ओडिशा के सीएम मोहन माझी की कैबिनेट में सुरेश पुजारी, रविनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड, कृष्ण चंद्र पात्रा ने मंत्रियों के तौर पर शपथ ली.

सीएम माझी ने लिए ये विभाग

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी – गृह, लोक प्रशासन और लोक शिकायत, सूचना और जनसंपर्क, जल संसाधन, योजना और समन्वय विभाग, (अन्य विभाग आवंटित नहीं)

उपमुख्यमंत्रियों को दिए गए ये विभाग

1) कनक वर्धन सिंह देव – कृषि एवं किसान सशक्तिकरण एवं ऊर्जा

2) प्रभाती परिडा – महिला एवं बाल विकास, मिशन शक्ति एवं पर्यटन

किस कैबिनेट मंत्री को मिला कौन-सा विभाग

1) सुरेश पुजारी – राजस्व एवं आपदा प्रबंधन

2) रवि नारायण नायक – ग्राम विकास,  पंचायतराज एवं पेयजल

3) नित्यानंद गंड- स्कूल सार्वजनिक शिक्षा, अनुसूचित जाति और जनजाति विकास और पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण और अधिकारिता

4) कृष्णचंद्र पात्र – खाद्य आपूर्ति और शिविर कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

5) पृथ्वीराज हरिचंदन – कानून, पुत्र और अबकारी

6)डॉ.  मुकेश महालिंग – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, संसदीय कार्य, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी

7) विभु भूषण जेना – व्यापार और परिवहन, इस्पात और खनन

8)डॉ. कृष्णचंद्र महापात्र – आवास और शहरी विकास, सामान्य शिकायत राज्य मंत्री स्वतंत्र

9) गणेश राम सिंह खुंटिया – वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम एवं रोजगार राज्य बीमा

10) सूर्यवंशी सूरज – उच्च शिक्षा, खेल और युवा मामले, ओरध्य भाषा साहित्य और संस्कृति

11) प्रदीप बलसामंत – सहकारिता, हस्तशिल्प, कपड़ा और हस्तशिल्प

12) गोकुलानंद मल्लिक – मत्स्य पालन और पशुधन विकास, सूक्ष्म और खाद्य और मध्यम उद्यम

13) संपद स्वाईं -उद्योग, कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 15 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग-  15 जून 2024

विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
ज्येष्ठ - पूर्णिमान्त
वैशाख - अमान्त

तिथि
नवमी - 02:32 ए एम, जून 16 तक

नक्षत्र
उत्तराफाल्गुनी - 08:14 ए एम तक

योग
व्यतीपात - 08:11 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:23 ए एम
सूर्यास्त - 07:20 पी एम
चन्द्रोदय - 1:15 पी एम
चन्द्रास्त - 1:18 ए एम, जून 16

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:54 ए एम से 12:49 पी एम
अमृत काल - 04:28 ए एम, जून 16 से 06:16 ए एम, जून 16
ब्रह्म मुहूर्त - 04:02 ए एम से 04:43 ए एम

अशुभ काल
राहूकाल- 08:52 ए एम से 10:37 ए एम
यम गण्ड - 02:06 पी एम से 03:51 पी एम
गुलिक - 05:23 ए एम से 07:08 ए एम
दुर्मुहूर्त - 05:23 ए एम से 06:19 ए एम, 06:19 ए एम से 07:15 ए एम
वर्ज्य -05:40 पी एम से 07:28 पी एम

और पढ़ें ...

Horoscope 15 June 2024 : इन राशि वालों नौकरी में मिल सकती है तरक्की, जानें क्या कहते है आपके सितारें

Horoscope 15 June 2024 : 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं

मेष राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है और यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से लटका हुआ था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। परिवार में यदि किसी से कुछ पुराने गिले-शिकवे चल रहे हैं, तो आप उन्हे न उखाडे़ं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। छोटे बच्चे आज आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। संतान के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उन्हें आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती हैं।

वृषभ  राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करके कोई एक्शन लेने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है और आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आज आपको निजात मिलेगी। माताजी से आप अपने दिल की बात कह सकते हैं, जिसे वह पूरी भी अवश्य करेंगे। आप आज एक गुप्त तरीके से धन कमाने पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको कहीं धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कहीं घूमने फिरने जाने के लिए रहेगा।  आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्या को आप वरिष्ठ की मदद से सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई जिम्मेदारी दी जाए, तो आप उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। किसी को धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपको वह धन वापस मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोग आज कुछ नई योजनाओं को बनाएंगे, जिनमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य लें। यदि आपको किसी लंबे समय से रुके हुए काम के पूरा ना होने के कारण समस्या आ रही थी, तो वह भी आज अत्यधिक मेहनत के बाद ही पूरा होता दिख रहा है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज महिला मित्रों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके साथ कोई धोखा कर सकती है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आज आपको किसी काम के पूरा न होने के कारण तनाव बना रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में यदि आप सम्मिलित हो, तो वहां बहुत ही तोलमोल कर बोले। कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके सुख सुविधाओं के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप किसी निवेश संबंधी योजना में ध्यान लगाएंगे, तो इससे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपको समस्या देगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाई बहनों से पूछ कर आप किसी योजना में ध्यान लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा धन व्यय करेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपकी किसी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। मित्रों व रिश्तेदारों के साथ आज आप कुछ खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी इधर-उधर बैठकर समय व्यतीत ना करें। अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं, तभी वह परीक्षा की तैयारियों को कर सकेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आज आपके बढ़ते खर्च आपकी समस्या बनेंगे। यदि प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो इसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। कार्यक्षेत्र में कोई गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको डांट खानी पड़ेगी। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिन पर लगाम लगाने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आपको आज एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करें, तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने मन की बात माताजी से कहने का मौका मिलेगा, इसलिए आज आप कोई बडा निवेश कर सकते हैं, जिसमें बाद में आपको अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद दिख रही है। किसी नये वाहन को खरीदने का सपना आज आपका पूरा हो सकता है। आपको एक नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन अभी पुरानी मे ही टिके रहना बेहतर रहेगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी  आपके खिलाफ कोई षडयंत्र रच सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वस्थ मे  गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेगे।  आप अपने कामों में यदि कोई परिवर्तन करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने बिजनेस के कुछ चीजों को सीक्रेट रखें, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगी। आप अपने जीवन साथी के साथ किसी लंबी ट्रैवलिंग पर  जा सकते हैं। यदि आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता दूर होगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को आज कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आपकी कोई डील लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह आज फाइनल हो सकती है, लेकिन आप अपनी कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान से किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको आज घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और कार्यक्षेत्र में आप अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, जो मित्र के रूप में आपके साथ होंगे, लेकिन आप उन्हे चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, यदि कोई समस्या हो तो उसे नजरअंदाज ना करें। 

और पढ़ें ...

ईपीएफओ ने इस सुविधा पर लगाया फुलस्टॉप...अब नहीं निकाल पाएंगे पैसा

नईदिल्ली। प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी को ईपीएफओ की तरफ से कई सुविधाएं मिलती हैं। एक खास सुविधा को ईपीएफओ ने बंद करने का फैसला किया है। इस सुविधा को कोरोना काल के दौरान शुरू किया गया था। अब ये लाभ ईपीएफ सदस्यों को नहीं मिलेगा। ईपीएफओ ने 12 जून को नोटिफिकेशन जारी किया। जिसमें कहा कि कोविड-19 महामारी अब नहीं है। ऐसे में कोविड एडवांस की सुविधा बंद की जा रही है। इसे कोरोना महामारी के समय आर्थिक मदद देने के लिए शुरू किया गया था। अब इससे बंद करने का फैसला लिया गया है। ईपीएफओ ने इस सुविधा की शुरुआत कोरोना की पहली लहर के दौरान किया था। दूसरी लहर के दौरान 31 मई 2021 को एडवांस रकम निकालने की अनुमति दी थी। तब ईपीएफ खाताधारक एंडवास के तौर पर कोविड-19 के कारण दो बार पैसा निकाल सकते थे।

किन चीजों के लिए पैसा निकाल सकते हैं

कर्मचारी पीएफ खाते से एडवांस के तौर पर होम लोन, बीमारी, नौकरी जाने पर, विवाह, एजुकेशन और प्राकृतिक आपदा पर पैसा निकाल सकते हैं।

और पढ़ें ...

शुक्रवार को करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

शुक्रवार के दिन गरीबों में वस्त्र का दान करना बहुत पुण्य का काम माना जाता है. दूसरों की मदद करने वालों पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहती है.

पुराने कर्ज से परेशान हैं तो शुक्रवार के दिन आप पांच पीली कौड़ी और एक चांदी का सिक्का पीले रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दीजिए. इससे धन आवक बढ़ेगी और कर्ज से जल्द ही छुटकारा मिलेगा.

कुंडली में शुक्र कमजोर रहने पर सुख-सौभाग्य में कमी होने लगती है और वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां रहती है. ऐसे में शुक्रवार के दिन पानी में इलायची डालकर स्नान करें.

और पढ़ें ...

संसद का मॉनसून सत्र 22 जुलाई, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी पूर्ण बजट, तैयारी शुरु

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नई सरकार का गठन हो चुका है। संसद का मॉनसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने वाला है। इस सत्र के 9 अगस्त तक चलने की संभावना है। सरकार मॉनसून सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए पूर्ण बजट भी पेश कर सकती है। वित्त मंत्रालय में बजट की तैयारी शुरु हो गई है।

 बता दें कि चुनाव से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में एक अंतरिम बजट पेश किया था। अब खबर यह भी आ रही है वित्त मंत्रालय 17 जून तक विभिन्न मंत्रालयों के साथ बजट को लेकर बैठकें शुरू कर देगा। इस सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष का भी चुनाव होगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ इस सत्र की शुरुआत होगी। इसके बाद 22 जुलाई से मॉनसून सत्र आरंभ होगा।

और पढ़ें ...

यह सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है...नाकामी है..यह छत्तीसगढ़ नहीं बल्कि पूरे देश का सबसे बड़ी घटना है..

बलौदा बाजार रवाना होने से पहले  भूपेश बघेल ने पत्रकारों किया संबोधित

कांग्रेस का  समस्त विधायक गढ़ बलोदा बाजार जाकर वहां जाकर जांच कर  अपनी पार्टी को रिपोर्ट सौंपेंगे..

यह छत्तीसगढ़ नहीं बल्कि पूरे देश का सबसे बड़ी घटना है.. 

  कलेक्टर और एसपी कार्यालय को जलाकर फूंका गया  

 सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है...

 इतना सब होने के बाद भी अनर्गल बातचीत कर रहे हैं, 

कांग्रेस के बाद भाजपा की जांच समिति गठन होने को लेकर,

 

यह सरकार के सबसे बड़ी नाकामी है...


 अब अपनी नाकामी को छुपाने के लिए समिति का गठन कर रहे हैं,

सरकार को इस तरह की टीम का गठन पहले ही कर लेना चाहिए था,

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 14 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग-  14 जून 2024

विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
ज्येष्ठ - पूर्णिमान्त
वैशाख - अमान्त

तिथि
अष्टमी - 12:03 ए एम, जून 15 तक

नक्षत्र
उत्तराफाल्गुनी - पूर्ण रात्रि तक

योग
सिद्धि - 07:08 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:23 ए एम
सूर्यास्त - 07:20 पी एम
चन्द्रोदय - 12:23 पी एम
चन्द्रास्त - 12:52 ए एम, जून 15

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:54 ए एम से 12:49 पी एम
अमृत काल - 12:06 ए एम, जून 15 से 01:55 ए एम, जून 15
बह्म मुहूर्त - 04:02 ए एम से 04:43 ए एम

अशुभ काल
राहूकाल- 10:37 ए एम से 12:22 पी एम
यम गण्ड - 03:51 पी एम से 05:36 पी एम
गुलिक - 07:08 ए एम से 08:52 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:10 ए एम से 09:06 ए एम, 12:49 पी एम से 01:45 पी एम
वर्ज्य -01:16 पी एम से 03:04 पी एम

 

 
और पढ़ें ...

Horoscope 14 June 2024 : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, पढ़ें अपनी राशि का हाल…

Horoscope 14 June 2024 : - 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष राशि: आज के दिन विद्यार्थियों को कई नई जगहों से ज्ञान प्राप्त करने का मौका मिलेगा। घर गृहस्थी में आपको आज कुछ समस्याओं को सामना करना पड़ेगा। संतान को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने बिजनेस को बेहतर करने के लिए कुछ नए उपकरणों को उसमें शामिल कर सकते हैं। घर में सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी पर आपका पूरा जोर रहेगा। धार्मिक कार्यो में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कामों को लेकर भागदौड़ करनी होगी। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है। आप वाहनों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बीताएंगे। वाहनों का प्रयोग आप संभलकर करें, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कुछ पारिवारिक समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। आप अपने मन में प्रेम और स्नेह की भावना बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी पुरस्कार के मिलने की संभावना है। आपकी संतान नौकरी के लिए घर से दूर जा सकती है। आपको कोई रोग यदि सता रहा था, तो उसमें आप सावधान रहें। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको अपने सपनों को पूरा करने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए खुशियां लेकर आएगा। आपकी कोई योजना आपको अच्छा धन लाभ देगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही थी, तो उनके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती हैं। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मजबूती करने में व्यतीत करेंगे और आपको अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए उसे समय देना होगा, तभी आप लड़ाई झगड़े से दूर रह सकेंगे। भाई बहनों का सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। आप लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहें।

सिंह  राशि : आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। छोटे बच्चों के साथ आज आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी आय बढ़ने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपका कोई संपत्ति से जुड़ा हुआ मामला सुलझने की संभावना है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत संबंधित समस्याओं को लेकर आने वाला है। आप अपने कामकाज में जल्दबाजी दिखाने के कारण कोई गलती कर बैठेंगे। आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आप पहचान में ढील देंगे। प्रियजनों के साथ आपका कोई वाद विवाद हो सकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। पिता आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपकी कोई पुरानी गलती कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को पता चल सकती है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। बिजनेस में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल होगी और करियर में आपको नए-नए अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन आपको अपनी इनकम को बढ़ाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाना होगा, इसलिए बिजनेस कर रहे लोग अपने कामों में कोई बदलाव न करें, नहीं तो वह उनके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकते हैं, जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई को लेकर परेशान है, उन्हें अपने सीनियर से बातचीत करके उस पर काम करने के बारे में सोचना होगा। आपसी सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आपकी सुख-समृद्धि बढे़गी।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संकल्प लेंगे और आपको अपने जीवन में कुछ संघर्षों का सामना करना पड़ेगा। आप हिम्मत से काम ले और आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपका बिजनेस पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ेगा, लेकिन कुछ गलत निर्णयों के कारण समस्या में आ सकती हैं। आप कुछ समय अपने दोस्तों के साथ कुछ राजनीतिक समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपको अपनी भावनाओं पर पूरा नियंत्रण बनाए रखना होगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना लेकर आएगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आप किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो आपके लिए वह समस्याएं लेकर आएगा। आप धन कमाने के किसी भी रास्ते से पीछे नहीं हटेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की कोशिश में लगे रहेंगे।  प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के साथ कहीं वेकेशन पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो दोनों के बीच कोई तनातनी हो सकती है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। कुछ निराशाजनक सूचना सुनने को मिलने से आप परेशान रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको खुद को साबित करने में काफी समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी समस्याएं दूर होंगी। आप अपने मन में अहंकार भरी बातें ना लाएं। आपको अपने किसी रिश्तेदार की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी विदेशी की यात्रा पर जाने के संकेत मिलते दिख रहे हैं। माता-पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी से कर्ज बहुत ही सोच विचारकर लेना होगा।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में आप पूरी मेहनत दिखाएंगे और आप किसी दूसरी नौकरी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छा वेतन या प्रमोशन मिलने की संभावना है। आप  दोस्तों के साथ कहीं नई जगह घूमने फिरने के प्लानिंग करेंगे, जिससे आपका मूड भी फ्रेश रहेगा। आपको मानसिक तनाव से भी दूर रह सकेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी और दोनों एक दूसरे की भावनाओं को सम्मान करेंगे। व्यापार में  आपको अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों पर ध्यान देना होगा, तभी आप कोई अच्छी इनकम प्राप्त कर सकेंगे।

मीन राशिफल : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने डेली रूटीन के कामों को करने में पूरी मेहनत दिखानी होगी और आपको इधर-उधर के किसी काम में पड़ने से बचना होगा नहीं तो आपको कोई कानून संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। विद्यार्थियों को कई नई जगहों से ज्ञान प्राप्त करने का मौका मिलेगा और वह टीचिंग के जरिए उस ज्ञान को दूसरों तक पहुंचने में कामयाब रहेंगे। घर गृहस्थी में आप कुछ नई खरीदारी कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

बारूद फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, 5 लोगों की मौत...अफरा-तफरी का माहौल…!!

नागपुर। शहर के हिंगना थाना क्षेत्र के ग्राम धामना के चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में बारूद बनाने का काम किया जाता है। जहां आज दोपहर फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। इस ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें से तीन की हालत गंभीर हैं। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच रही है।

घटनास्थल पर मौजूद एनसीपी (एसपी) नेता अनिल देशमुख ने बताया कि धामना गांव के पास बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट की यह घटना हुई है। फैक्ट्री के मैनेजर और मालिक फरार हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एक्सप्लोसिव डिपार्टमेंट की एक टीम मौके पर तैनात है और मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें ...

'संवर_रहा_छत्तीसगढ़' देशभर में कर रहा ट्रेंड

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के छह महीने पूरे होने पर #संवर_रहा_छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (एक्स) पर राष्ट्रपटल पर ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के तहत लोग सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की तारीफ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने 6 महीनों में ही छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, माओवादी समस्या का निदान और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सोशल मीडिया पर जनता के सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से यह स्पष्ट है कि श्री साय के त्वरित निर्णय-सख्त प्रशासन को सराहा जा रहा है और संवरते छत्तीसगढ़ के प्रति लोग आश्वस्त हैं।

और पढ़ें ...

राशनकार्ड धारकों के ल‍िए सबसे बड़ी खुशखबरी, बेरोकटोक म‍िलता रहेगा फ्री राशन

Aadhaar-Ration Card Link: अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप सरकार से म‍िलने वाली मुफ्त राशन योजना या सस्‍ती दर वाले राशन का फायदा लेते हैं तो यह खबर आपके ल‍िए है. मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है. सरकार की तरफ से आधार और राशन कार्ड जोड़ने (Aadhaar-Ration Card Link) की आख‍िरी तारीख को एक बार फ‍िर से बढ़ा द‍िया गया है. इस बार सरकार की तरफ से इसमें तीन महीने का एक्‍सटेंशन द‍िया गया है. पहले आधार और राशन कार्ड को ल‍िंक कराने की अंत‍िम तारीख 30 जून थी. ज‍िसे अब बढ़ाकर 30 स‍ितंबर कर द‍िया गया है. खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की तरफ से इसको लेकर नोटीफिकेशन जारी क‍िया गया है.

 आधार और राशनकार्ड को लिंक कराना जरूरी?

आपको बता दें जब से सरकार की तरफ से ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ का ऐलान किया है तब से राशन कार्ड को आधार से ल‍िंक कराना अन‍िवार्य कर द‍िया गया है. सरकार को खबर म‍िली है क‍ि लोग एक से ज्‍यादा राशन कार्ड रखकर अलग-अलग जगह से इस पर मुफ्त राशन का फायदा ले रहे हैं. ऐसे में इस पर रोक लगाने के मकसद से राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने पर जोर द‍िया जा रहा है.

 

इसके अलावा कई मृत लोगो के राशन कार्ड पर भी राशन का फायदा ल‍िया जा रहा है. सब चीजों पर रोक लगाने के ल‍िए सरकार ने इसे आधार से ल‍िंक कराना जरूरी कर द‍िया गया है. दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से बीपीएल परिवारों को राशन कार्ड के माध्‍यम से सस्ते में अनाज और कैरोसिन ऑयल देती है. ज‍िन लाभार्थ‍ियों के पास एक से ज्‍यादा राशन कार्ड हैं वो ज्‍यादा राशन ले लेते हैं और जरूरतमंद इससे वंच‍ित रह जाते हैं.

पहले भी कई बार बढ़ी है अंत‍िम त‍िथ‍ि

 आधार और राशन कार्ड को ल‍िंक करके सरकार की तरफ से भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर लगाम लगाने की कोश‍िश की जा रही है. बता दें कि राशन कार्ड को आधार से लिंक करवाने की तारीख को सरकार की तरफ से इससे पहले भी कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है. अब इसे फिर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है. आधार और राशन कार्ड लिंक होने से सरकार के लिए यह सुन‍िश्‍च‍ित करना आसान हो जाएगा कि सभी जरूरतमंदों को उसके हिस्से का खाद्यान्‍न मिल रहा है या नहीं.

 

जून के बाद बंद नहीं होगा राशन म‍िलना

सरकार की तरफ से पहले आधार और राशन कार्ड को ल‍िंक करने की अंत‍िम त‍िथ‍ि 30 जून 2024 तय की गई थी. मीड‍िया र‍िपोर्ट में कहा जा रहा था क‍ि तय त‍िथ‍ि त‍क आधार और राशन कार्ड ल‍िंक नहीं कराने पर 1 जुलाई से सस्‍ते राशन और मुफ्त राशन का फायदा लाभार्थ‍ियों को नहीं म‍िलेगा. लेक‍िन अब जब सरकार की तरफ से अंत‍िम त‍िथ‍ि को तीन महीने यानी 30 स‍ितंबर तक बढ़ा द‍िया गया है तो पात्र लाभार्थ‍ियों को राशन का फायदा भी म‍िलता रहेगा.

मुफ्त राशन योजना क्‍या है?

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्‍न योजना (PMGKY) को भारत सरकार की तरफ से कोव‍िड-19 महामारी के दौरान शुरू क‍िया गया था. यह सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना है. इस योजना का मकसद गरीब और कम आय वाले परिवारों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराकर खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है. इसके तहत पात्र परिवारों को हर महीने 5 किलो गेहूं या चावल मुफ्त दिया जाता है. इस योजना को साल 2023 में 31 द‍िसंबर 2028 तक बढ़ा द‍िया गया है. ऐसे परिवार जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत राशनकार्ड धारक हैं वे योजना के लिए पात्र हैं. विशेष रूप से कमजोर वर्गों, जैसे कि अंत्योदय, विधवा, विकलांग, और वर‍िष्‍ठ नागरिकों को शामिल किया गया है.

और पढ़ें ...

NEET 2024 के रिजल्ट में धांधली को लेकर शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने दिया बड़ा बयान

शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने NEET 2024 के रिजल्ट में धांधली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सख्त सजा दी जाएगी. 

शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कही ये बात 

शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने नीट मामले पर कहा,'जिन बच्चों ने सवाल खड़ा किया है.सरकार उन्हें गंभीरता से ले रही है.जो घटना हमारे सामने आई है, दोषियों को दंडित किया जायेगा. भारत सरकार पूरी तरह से पारदर्शी व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है. कोर्ट के फैसले को आने दें. जो कोर्ट कहेगा वो किया जायेगा. 

और पढ़ें ...

NEET पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 1563 स्टूडेंट्स को दोबारा देना होगा एग्जाम

NEET रिजल्ट के बाद दाखिल की गई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 छात्रों को फिर से परीक्षा देनी होगी. हम काउंसलिंग पर रोक नही लगाएंगे. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी करके 2 हफ्ते में जवाब मांगा है. अब अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच नीट यूजी के मामले में सुनवाई कर रही है.

 

NTA की तरफ से कहा गया कि छात्रों का डर दूर करने के लिए यह निर्णय लिया जा रहा है. नीट यूजी 2024 की परीक्षा में जिन उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स मिले हैं, उन्हें फिर से परीक्षा दोनी होगी. इस परीक्षा का रिजल्ट 23 जून को जारी किया जाएगा. इसके बाद ही काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

याचिकाकर्ताओं ने काउंसलिंग पर रोक लगाने की भी मांग की है. संक्षेप में कहा जाए तो कोर्ट तीन याचिकाओं पर विचार कर रहा है, जिसमें अनियमितताओं और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 1500 से अधिक उम्मीदवारों को “लॉस ऑफ टाइम” के आधार पर परीक्षा में ग्रेस मार्किंग देने के संबंध में संदेह जताने के लिए नीट यूजी 2024 के रिजल्टों को चुनौती दी गई है.

इनमें से एक याचिका फिजिक्स वाला के सीईओ अलख पांडे ने दायर की थी. दायर की गई याचिका में दावा किया था कि एनटीए का ग्रेस मार्क्स देने का फैसला “मनमाना” था. कथित तौर पर पांडे ने लगभग 20,000 छात्रों से प्रतिनिधित्व एकत्र किया, जिसमें दिखाया गया कि कम से कम 1,500 छात्रों को लगभग 70-80 अंक ग्रेस मार्क्स के रूप में दिए गए थे.

 
और पढ़ें ...

क्या दोबारा होंगे एग्जाम? NEET गड़बड़ी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

NEET 2024 :- के रिजल्ट में धांधली को लेकर छात्र काफी नाराज चल रहे हैं। अब NEET एंट्रेंस एग्जाम में गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है, जिस पर आज सुनवाई होनी है। नीट एग्जाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है कि नीट यूजी 2024 रिजल्ट को वापस लिया जाए और दोबारा एग्जाम लिया जाए।

रिजल्ट आने के बाद से ही कई दिनों से छात्र देश के कोनों-कोनों में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस याचिका में रिजल्ट वापस लेने और दोबारा परीक्षा की मांग की गई है। वहीं, परीक्षा के रिजल्ट में धांधली की जांच की मांग की गई है। आगे कहा गया कि एनटीए ने मनमानी ग्रेस मार्क दिया है और ये सब पूर्वाग्रह से ग्रसित है। साथ ही एजेंसी पर आरोप लगाया कि कुछ स्टूडेंट को बैकडोर एंट्री देने के लिए किया है। याचिकाकर्ता ने आशंका जताते हुए कहा कि यह तथ्य सामने आया है कि एक सेंटर विशेष पर एग्जाम दे रहे 67 स्टूडेंट्स को फुल मार्क्स 720 तक दिए गए हैं।

नीट काउंसलिंग पर रोक की भी मांग

ये याचिका सुप्रीम कोर्ट में तेलंगाना व आंध्र प्रदेश के रहने वाले अब्दुल्लाह मोहम्मद फैज और शैंक रोशन मोहिद्दीन ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि छात्रों के हितों की खातिर यह याचिका दायर की गई है और सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई गई है कि इस मामले में जब तक जांच होती है तब तक नीट यूजी 2024 की काउंसलिंग पर रोक लगाई जाए। जानकारी दे दें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पहले से ही दो याचिका पेंडिंग है और पेपर लीक के ग्राउंड पर एग्जाम कैंसिल कराने की गुहार लगाई जा चुकी है। गौरतलब है कि कोर्ट ने पहली याचिका पर सुनवाई करते हुए एनटीए को नोटिस भी जारी किया था

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 13 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 13 जून 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
अमांत- ज्येष्ठ

तिथि

सप्तमी - 09:33 पी एम तक

नक्षत्र

पूर्वाफाल्गुनी - 05:08 ए एम, जून 14 तक

योग

वज्र - 06:06 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 5:23 AM
सूर्यास्त- 7:20 PM
चन्द्रोदय- 11:23 AM
चन्द्रास्त- 12:26 PM

अशुभ काल
02:06 पी एम से 03:51 पी एम
05:23 ए एम से 07:07 ए एम
गुलिक- 08:52 ए एम से 10:37 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:02 ए एम से 10:58 ए एम
वर्ज्यम्- 11:11 ए एम से 12:59 पी एम

शुभ काल
09:57 पी एम से 11:45 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:02 ए एम से 04:43 ए ए

 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal: क्या कहते हैं गुरुवार को आपके सितारे, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 13 June 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. आज 13 June 2024, गुरुवार है. ये दिन विष्णु जी को समर्पित माना जाता है. इस दिन इनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. ऐसे में आइये जानते हैं कि आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान. 

मेष राशि: मेष राशि के लिए दिन मिला जुला रहेगा.  कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. युवा जातकों को करियर के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. 

वृषभ राशि:  इन जातकों के लिए दिन ठीक रहेगा. युवा और छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें. खानपान का ध्यान रखें.  युवा जातकों का आज बहुत अधिक खर्च हो सकता है, जिसके कारण उनका मन परेशान भी हो सकता है.

मिथुन राशि: मिथुन जातकों के लिए दिन साधारण रहेगा.  नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं.  सेहत नरम रहेगी. बिजनेस से संबंधित कोई प्रोजेक्ट हाथ से निकल सकता है. अटके काम पूरे हो सकते हैं.

कर्क राशि: कर्क जातकों के लिए दिन मध्यम रहेगा. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक आज अपने मित्रों के साथ कही बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. घर में कोई पुराना दोस्त आएगा.

सिंह राशि: सिंह जातकों के लिए गुरुवार का दिन परेशानी वाला हो सकता है. आज गाड़ी चलाते समय थोड़ा सा सावधान रहें, नहीं तो आपसे कोई दुर्घटना हो सकती है. छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें.  युवा अपने ध्यान से नहीं भटकें.

कन्या राशि: कन्या जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. काम के सिलसिले में बाहर जाना हो सकता है. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में मन लगाएं. बिजनेस में  कोई जल्दबाजी में न करें, नुकसान की आशंका है. 

तुला राशि: तुला जातकों के लिए दिन साधारण रहेगा.बिजनेस वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. अटके काम पूरे हो सकते हैं. लव लाइफ में किसी बात पर तनाव हो सकता है. अटके काम पूरे होंगे.

वृश्चिक राशि: इन जातकों के लिए दिन साधारण रहेगा. आज परिवार में किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है. नौकरी में आपका प्रमोशन हो सकता है. छात्र पढ़ाई के लिए बाहर जा सकते हैं. लव लाइफ में कुछ गड़बड़ के आसार हैं.

धनु राशि: धनु जातकों के लिए बुधवार का दिन हल्का रहेगा.  आज सेहत का ध्यान रखें, खराब हो सकती है. युवा गुस्से पर काबू रखें, विवाद हो सकता है. कामकाज मध्यम रहेगा. महिलाएं आज थकान महसूस करेंगी.

मकर राशि: मकर जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा. घऱ में कोई मांगलिक काम हो सकता है.. शाम को मानसिक थकान महसूस करेंगे. काम के सिलसिले में बाहर जाना हो सकता है. 

कुंभ राशि: कुंभ जातकों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा. संतान की तरफ से सुखी रहेंगे. दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. जीवनसाथी के साथ किसी बात पर नोंकझोंक हो सकती है. 

मीन राशि: मीन जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा.  छात्र और युवा अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें. लव लाइफ ठीक चलेगी. युवा अपने काम पर ध्यान दें. शादी शुदा जीवन ठीक रहेगा. घर में बड़ों का ध्यान रखें.

 
और पढ़ें ...

नई सरकार बनने के बाद संसद सत्र की शुरुआत 24 जून से, इस दिन होगा स्पीकर का चुनाव

दिल्ली :- 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा, जिसमें नवनिर्वाचित संसद सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी. इस सत्र के पहले तीन दिन में नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे तथा सदन के अध्यक्ष का चुनाव भी किया जाएगा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और अगले पांच वर्ष के लिए नई सरकार के कामकाज की रूपरेखा पेश करेंगी. रीजीजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून 2024 से तीन जुलाई 2024 तक नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ, अध्यक्ष के चुनाव, राष्ट्रपति के अभिभाषण और उस पर चर्चा के लिए बुलाया जा रहा है.”

राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से होगा शुरू

उन्होंने कहा कि राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून को शुरू होगा और तीन जुलाई को संपन्न होगा. समझा जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद में अपनी मंत्रिपरिषद के सदस्यों का परिचय देंगे. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आक्रामक विपक्ष द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की कोशिश की जा सकती है.

और पढ़ें ...

Gold-Silver Price: सोने और चांदी में आई भारी गिरावट 1200 रुपए लुढ़की चांदी, जाने डिटेल

Gold-Silver Price: सोने और चांदी में आई भारी गिरावट 1200रु लुढ़की चांदी,जाने डिटेल आइये आज हम आपको सोने और चांदी क कीमतों में तेजी और गिरावट के कुछ ऐसी अनुमान बताते है जिससे आपको सोना और चांदी खरीदने में कोई परेशानी नहीं होगी तो बने रहिये अंत तक-

International Market में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। मंगलवार (12 जून) को सोना 150 से 170 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 71,840 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 65,850 रु. है। बता दें कि गोल्ड 20 मई को नए रिकॉर्ड हाई लेवल 75,160 पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी के दाम 90,500 रु. प्रति किलो पर आ गए। इससे पहले 8 जून को चांदी की कीमतों में बड़ी फिसलन देखने को मिली थी और भाव 4500 रुपए तक गिर गया था। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल जैसे कुछ शहरों में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 95,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। मंगलवार को कॉमैक्स पर सोना 6.50 डॉलर टूटकर 2320.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी गिरावट है और यह 29.25 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

Gold Price से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

 

और पढ़ें ...

चांद को क्यों कहते हैं मामा-चाचा, ताऊ या फूफा क्यों नहीं कहा जाता ?

चंदा मामा बच्चों को इतने प्यारे होते हैं कि कितनी भी जिद हो या रो रहे हों छत पर ले जाकर जब मां कहती हैं कि देखो चंदा मामा तुम्हें देख रहे हैं और इतने भर से बच्चे चुप होकर चांद को निहारने लगते हैं. जैसे कोई उनका अपना उन्हें देखकर हाथ हिला रहा हो. चांद को लेकर इतनी आत्मीयता और अपनापन क्यों होता है? आखिर चांद को मामा क्यों कहा जाता है? अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसके बारे में बताएंगे-

चांद को क्यों कहते हैं मामा-

चांद को मामा कहने के पीछे धार्मिक, पौराणिक और भौगोलिक कारण हैं. चांद को मां लक्ष्मी का भाई माना गया है. चूंकि हम सभी मां लक्ष्मी को अपनी माता के तौर पर संबोधित करते हैं ऐसे में हमारे रिश्तों के लिहाज से देखें तो चांद के साथ रिश्ता मामा वाला हो जाता है. यही कारण है कि चंदा को मामा कहा जाता है. जहां तक इसके भौगोलिक कारण की बात है तो धरती का एकमात्र उपग्रह होने की वजह से यह धरती के चारों ओर चक्कर लगाता है.

एक भाई या बहन के रिश्ते को देखें तो भाई भी अपनी बहन के आगे-पीछे खेलते- कूदते घूमता रहता है. ऐसे में चांद के धरती का चक्कर लगाने की प्रवृत्ति को भाई-बहन के रिश्ते की तरह देखते हैं. ऐसे में धरती को माता कहने की वजह से चंदा हमारे मामा कहलाए.

चंदा मामा के बारे में सुनाई जाती हैं दिलस्प कहानियां-

बचपन में माँ, दादी और नानी अक्सर चंदा मामा की दिलचस्प कहानियां सुनाती हैं. स्कूल की कई पाठ्य पुस्तकों में भी इससे संबंधित कविताएँ होती हैं. जैसे कि "हठ कर बैठा चांद एक दिन माता से यह बोला, सिलवा दो माँ मुझको भी छोटा सा एक झिंगोला". चांद से जुड़े किस्से-कहानियां हमेशा हमें आकर्षित और आनंदित करते रहे हैं.

 

और पढ़ें ...

ओडिशा और आंध्र के नए CM का शपथ ग्रहण आज, PM नरेंद्र मोदी समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल

ओडिशा:- तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू आज आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ लेंगे. नायडू का विजयवाड़ा के केसरपल्ली आईटी पार्क में 11 बजकर 27 मिनट पर शपथ लेने का कार्यक्रम है. चंद्रबाबू नायडू चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे

शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा विजयवाड़ा पहुंच चुके हैं.नायडू के अलावा पवन कल्याण समेत 25 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. आंध्र प्रदेश विधानसभा की सदस्य संख्या (175) के अनुसार, मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 26 मंत्री हो सकते हैं. पवन कल्याण को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. इसमें चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकश भी शामिल हैं. आंध्र प्रदेश में टीडीपी-पवन कल्याण की जनसेना और बीजेपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था. NDA को 164 विधानसभा सीट मिली हैं. इनमें से टीडीपी को 135, जनसेना पार्टी को 21 और बीजेपी को 8 सीट मिली हैं

शपथ से पहले क्या बोले नायडू?

चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को NDA विधायकों को संबोधित किया. नायडू ने कहा कि उन्होंने दक्षिणी राज्य के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है और इसके लिए ‘आश्वासन’ दिया गया है. उन्होंने संकल्प जताया कि अमरावती आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी होगी और पोलावरम परियोजना को पूरा किया जाएगा.इसके अलावा उन्होंने कहा कि बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम को आर्थिक राजधानी और एक उन्नत विशेष शहर के रूप में विकसित किया जाएगा. टीडीपी प्रमुख ने हाल के चुनावों के बारे में एनडीए की भारी जीत को अभूतपूर्व बताया. नायडू के अनुसार, उन्होंने पहले भी कई चुनावों की समीक्षा की है, लेकिन 2024 के चुनावों ने उन्हें सबसे अधिक संतुष्टि दी है.

शपथग्रहण में कौन-कौन होगा शामिल

  • पीएम मोदी
  • अमित शाह
  • जेपी नड्डा
  • नितिन गडकरी
  • राजमोहन नायडू
  • जीतन राम मांझी
  • जी किशन रेड्डी
  • चिराग पासवान
  • जयंत चौधरी
  • एकनाथ शिंदे
  • मोहन यादव
और पढ़ें ...

अब साल में दो बार दाखिला लेने का मिलेगा मौका, UGC ने दी मंजूरी..

नई दिल्ली। विदेशी विश्वविद्यालयों की तर्ज पर भारतीय विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान भी अब साल में दो बार दाखिला ले सकेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इसी साल से विश्वविद्यालयों को इस पर अमल की मंजूरी दी है।

मौजूदा समय में विश्वविद्यालयों सहित दूसरे सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के नियमित पाठ्यक्रमों में साल में एक बार यानी जुलाई-अगस्त के बीच ही दाखिला मिलता है। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों सहित उच्च शिक्षण संस्थानों में साल में दो बार दाखिले को लेकर यह मंजूरी ऐसे समय दी है, जब इन उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है।

यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार के मुताबिक विश्वविद्यालयों सहित दूसरे किसी भी उच्च शिक्षण संस्थानों में यह व्यवस्था इसी शैक्षणिक सत्र से यानी 2024-25 से ही शुरू हो जाएगी। लेकिन यह किसी के लिए अनिवार्य नहीं होगा। संस्थान छात्रों की मांग के आधार पर इसकी शुरुआत कर सकेंगे। इस दौरान दोनों सत्र में छात्रों को नियमित कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। खत्म होगी ये दिक्कतें

इससे पूर्व भी यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को साल में दो बार दाखिला देने की अनुमति दी थी, लेकिन यह सिर्फ आनलाइन या फिर दूरस्थ शिक्षा के लिए था। यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर कुमार के मुताबिक इससे उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों के दाखिले की दिक्कत खत्म हो जाएगी।

मौजूदा व्यवस्था के तहत यदि कोई छात्र जुलाई-अगस्त में दाखिला लेने से चूक जाता था, जो उसे पूरे साल भर तक का इंतजार करना पड़ता था। उन्होंने इसे लेकर एक आकंड़ा भी जारी किया और बताया कि 2022 में आनलाइन कोर्स में साल में दो बार दाखिला देने की अनुमति के बाद जुलाई सत्र में जहां 19.73 लाख छात्रों ने दाखिला लिया था, वहीं जनवरी सत्र में भी 4.28 लाख छात्रों ने दाखिला लिया था। इससे साफ है कि बड़ी संख्या में छात्र बीमारी, रिजल्ट देरी से आने आदि कारणों से दाखिला लेने से वंचित रह जाते है। रैंकिंग, फीस सहित छात्रों से जुड़ी जानकारी करें प्रदर्शित

यूजीसी ने इस बीच विश्वविद्यालयों सहित सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि वह रैंकिंग, फीस सहित छात्रों से जुड़ी जानकारी अनिवार्य रूप से अपने पोर्टल पर प्रदर्शित करें। यूजीसी का कहना है कि इससे छात्रों को संस्थान से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी और वह किसी धोखे में नहीं आएंगे। यूजीसी ने संस्थानों को यह निर्देश ऐसे समय दिया है, जब उनमें दाखिले का प्रक्रिया चल रही है।

और पढ़ें ...