सियासत
बड़ा हादसा, घर के बाहर सो रहे परिवार पर पलटा बालू से भरा ट्रक, 8 की मौत..
उत्तर प्रदेश :- के हरदोई जिले में बुधवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया. मल्लावां थाना क्षेत्र इलाके में घर के बाहर सो रहे परिवार पर बालू से भरा ट्रक पलट गया. इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हुई है. इस हादसे के बाद आसपास के इलाके में कोहराम मच गया.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने JCB और हाइड्रा की मदद से ट्रक के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला.
मल्लावां थाना क्षेत्र के कटरा विल्हौर मार्ग पर चुंगी नंबर दो के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे उस परिवार को क्या पता था कि यह रात उनकी आखिरी रात होगी. वह खुशी-खुशी एक साथ खाना खाए और फिर घर के बाहर सो गए. तभी अचानक देर रात ओवरलोड बालू से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर के बाहर सो रहे परिवार के ऊपर पलट गया.
जिससे एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई. घटना से इलाके में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी का रेस्क्यू शुरू किया.
वहीं जेसीबी और हाइड्रा की मदद से ट्रक के नीचे दबे सभी शवों को बाहर निकाला गया. घटना में सिर्फ एक मासूम बच्ची बच पाई, जो घायल हो गई थी जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया.
घटना की सूचना जिसने भी सुनी वह घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा। पुलिस ने ट्रक के नीचे दबे सभी शवों को निकलवा कर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मरने वालों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं
दिल्ली जल संकट पर सुप्रीम कोर्ट नाराज-,कहा राजनीति न करने की दी थी हिदायत
सुप्रीम कोर्ट आज सभी पक्षों को सुनेगा। वहीं, सभी पक्ष अपने-अपने रिपोर्ट कोर्ट के सामने रखेंगे। इससे पहले जस्टिस प्रशांत मिश्रा और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने मामले पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया था कि हिमाचल प्रदेश 137 क्यूसेक पानी शुक्रवार से जारी करे। साथ ही कोर्ट ने हरियाणा सरकार को भी आदेश दिया था कि वे जल प्रवाह को बिना किसी बाधा के दिल्ली के वजीराबाद तक आने दें, जिससे दिल्ली के लोगों को पानी मिल सके।
राजनीति न करने की दी थी हिदायत
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में दिल्ली सरकार को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सरकार इस बात का पूरा ध्यान रखे कि किसी भी तरह की पानी की बर्बादी न हो। वहीं, यमुना रिवर फ्रंट बोर्ड इस बात का ध्यान रखे कि कितना पानी आया। इसके बाद कोर्ट ने सभी पक्षों को रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 10 जून यानी आज का समय दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर एक और टिप्पणी करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्त कदम
इधर, केंद्रशासित प्रदेश में पानी की कमी के बीच दिल्ली सरकार की मंत्री अतिशी ने हरियाणा सरकार पर साजिश रचने और पानी का बहाव कम करने का आरोप लगाया है। वहीं, दिल्ली सरकार ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए कई कदम भी उठाए। निर्देशों के मुताबिक, पानी से गाड़ियां की धुलाई नहीं की जा सकती हैं और न ही किसी इमारत के निर्माण में पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। पानी बर्बाद करते हुए पाए जाने पर सरकार 2,000 का जुर्माना भी लगाएगी।
Aaj Ka Panchang: आज 12 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 12 जून 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
अमांत- ज्येष्ठ
तिथि
शुक्ल पक्ष षष्ठी - 07:16 पी एम तक
नक्षत्र
मघा - 02:12 ए एम, जून 13 तक
योग
हर्षण - 05:16 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 5:23 AM
सूर्यास्त- 7:19 PM
चन्द्रोदय- 10:36 AM
चन्द्रास्त- 11:59 PM
अशुभ काल
राहु- 12:21 पी एम से 02:06 पी एम
यम गण्ड- 07:07 ए एम से 08:52 ए एम
गुलिक- 10:37 ए एम से 12:21 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:53 ए एम से 12:49 पी एम
वर्ज्यम्- 12:55 पी एम से 02:42 पी एम
शुभ काल
अमृत काल- 02:54 PM- 04:35 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:08 AM- 04:56 AM
शुभ योग
रवि योग- 05:23 ए एम से 02:12 ए एम, जून 13
Aaj ka rashifal12 June 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
Aaj ka rashifal12 June 2024 :- 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।
मेष राशि : आज मेष राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। लेकिन इस दौरान धन के मामले में कोई रिस्क न लें। फैमिली के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है। दिन की शुरुआत में ही लव लाइफ की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। रिश्ते की नए सिरे से शुरुआत करें। पार्टनर को सरप्राइज देने का प्लान बना सकते हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए अवसरों पर नजर रखें। इससे जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता अर्जित करेंगे।
वृषभ राशि :आज आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। रिश्तों में सोच-समझकर कोई फैसला लें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। रिश्ते में आपसी समझ और तालमेल बढ़ाने की कोशिश करें। पार्टनर के फीलिंग्स को समझने का प्रयास करें। साथ मिलकर लव लाइफ की प्रॉब्लम सुलझाएं। इस वीक आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। नए परिवर्तनों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। पॉजिटिव माइंडसेट के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करें।
मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। धैर्य बनाए रखें। करियर में उन्नति के कई मौके मिलेंगे। आर्थिक मामलों में समझदारी से फैसले लें। यह सप्ताह निवेश के लिए शुभ नहीं है। लव लाइफ में रोमांचक मोड़ आएंगे। पार्टनर से अपनी फीलिंग्स को कॉन्फिडेंटली शेयर करें। इससे साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। जो लोग सीरियस रिलेशनशिप में हैं, उनका इस वीक शादी-विवाह तय हो सकता है। जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। तरक्की के नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें।
कर्क राशि : कर्क राशि वाले आज प्रोफेशनल लाइफ में खूब तरक्की करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धन का आवक बढ़ेगा। लेकिन धन बचत पर फोकस करें। नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं। रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। लाइफ में नए अनुभव लेंगे। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। दोस्ती गहरी होगी। ऑफिस के चैलेंजिंग टास्क को हैंडल करने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। जीवन में ऊर्जा और आत्मविश्वास की कमी नहीं होगी।
सिंह राशि : आज का दिन सिंह राशि वालों के लकी साबित होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। निवेश के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। कार्यों की बाधाएं दूर होगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। लव लाइफ की प्रॉब्लम को सुलझाने में सक्षम होंगे। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। सीनियर्स के सहयोग से सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। मन शांत रहेगा। घर-परिवार में खुशियां आएंगी।
कन्या राशि : आज कन्या राशि वालों को सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। करियर में उन्नति के कई मौके मिलेंगे। व्यापार में खूब तरक्की करेंगे। यह सप्ताह नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद खास रहने वाला है। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। रिलेशनशिप की दिक्कतें दूर होंगी। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। सप्ताह के आखिरी दिनों में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। धैर्य बनाए रखें। बिना सोचे-समझे धन खर्च न करें।
तुला राशि : आज का दिन तुला राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। जमीन-जायदाद की खरीदारी संभव है। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। रिश्तों में सुधार आएगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। लेकिन रिश्तों में गलतफहमी न बढ़ने दें। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालें। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। धन बचत करें। इस वीक कपल्स वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी कार्य करें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों को आज निवेश के कई मौके मिलेंगे। करियर में खूब तरक्की करेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। ऑफिस के कार्यों में लापरवाही न बरतें। इस वीक छोटे भाई-बहनों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। लव लाइफ में खुशहाली आएगी। साथ मिलकर रिश्ते को बेहतर बनाने का प्रयास करें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। इस वीक आपको करियर में नई उपलब्धियां हासिल होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। समाज में सराहे जाएंगे।
धनु राशि : धनु राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इंकम के नए सोर्स बनेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अपने बिजी ऑफिस शेड्यूल में से पार्टनर के लिए थोड़ा टाइम जरूर निकालें। उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। यह सप्ताह जीवन में कई बड़े बदलाव लाएगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
मकर राशि: मकर राशि के जातक आज आर्थिक मामलों में लकी रहेंगे। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर या किराए से खूब धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। समाज में सराहे जाएंगे। आज आप फैमिली के साथ वेकेशन पर जाने के लिए लीव अप्लाई कर सकते हैं। लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद शांत होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
कुंभ राशि : आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। जीवन में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। धन का लेन-देन करते समय थोड़ी सावधनी बरतें। निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें। आज वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। छोटे भाई-बहनों को करियर में अपार सफलता मिलेगी। लाइफस्टाइळ में कई बदलाव आएंगे। जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।
मीन राशि : आज मीन राशि वालों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। लंबे समय का इंतजार समाप्त होगा। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों का सपना पूरा हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति आएगी। जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। सिंगल जातक आज नए रिलेशनशिप की शुरुआत कर सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। हर कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे।
क्या आप भी उठा रहे है सरकार की फ्री राशन सुविधा का लाभ ! तो जल्द करें यह काम, वरना नहीं मिलेगा फायदा
Ration Card : क्या आप भी सरकार की फ्री राशन की सुविधा का फायदा उठा रहे हैं? अगर हां, तो आपको पता होगा कि इसके लिए राशन कार्ड का होना जरूरी है। बिना राशन कार्ड कोई भी राशन डीलर आपको मुफ्त में अनाज, चीनी या अन्य तरह का सामान नहीं देगा। ये ही नहीं राशन कार्ड धारकों के लिए कार्ड के साथ उसकी ई केवाईसी करवाना भी जरूरी है। इसके बिना क्या आपको मुफ्त राशन मिलेगा या नहीं? राशन कार्ड की ई-केवाईसी आप कहां से करा सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ई-केवाईसी के बिना राशन मिल सकता है या नहीं?
राशन कार्ड के जरिए अगर आप भी मुफ्त राशन लेने की सुविधा उठाते हैं लेकिन आपने अभी तक राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी प्रोसेस पूरी नहीं की है तो जल्दी ये काम करा लें। नियम के अनुसार परिवार के सभी सदस्यों के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी है। इसके लिए सभी सदस्यों का फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन जरूरी है। राशन कार्ड पर जिस-जिस सदस्य का नाम है उसकी ई-केवाईसी होना जरूरी है। अगर किसी सदस्य की ई-केवाईसी नहीं हुआ है तो उसका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा।
कैसे कराएं राशन कार्ड की ई-केवाईसी?
राशन कार्ड की ई-केवाईसी की सुविधा बिल्कुल मुफ्त है। इसके लिए आपको कहीं भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं है और ना ही कहीं किसी को भुगतान करने की जरूरत है। आप बिल्कुल फ्री में ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके लिए आपको उस राशन की दुकान जाना होगा जहां से आप राशन लेते हैं। यहां से आप ई-केवाईसी करा सकेंगे। POS मशीन से फिंगरप्रिंट लेकर दुकानदार ई-केवाईसी अपडेट कर देगा।
राशन कार्ड की ई-केवाईसी के लिए लास्ट डेट
अगर आप राशन कार्ड धारक हैं तो आपको 30 जून 2024 से पहले ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। दरअसल, विभाग की ओर से सभी राशन डीलरों के लिए 30 जून ई-केवाईसी के लिए लास्ट डेट तय की गई है। ऐसे में डील्स के पास राशन वितरण करते समय सिर्फ 30 जून तक का समय है जब वो ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप 30 तारीख से पहले अपने राशन कार्ड के जरिए मिलने वाले फायदे को उठाने के लिए ई-केवाईसी करा लें।
मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए CM , BJP विधायक दल ने 2 डिप्टी सीएम के नाम पर भी लगाई मुहर
ओडिशा :- ओडिशा में आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। मोहन चरण माझी को ओडिशा को ओडिशा के नए सीएम के रूप में चुना गया है। भाजपा आलाकमान की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। मंगलवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मोहन चरण माझी के नाम को मंजूरी दी गई है।
दो डिप्टी सीएम का भी ऐलान
भारतीय जनता पार्टी की ओर से ओडिशा के लिए मुख्यमंत्री के साथ ही एक उपमुख्यमंत्री यानी की डिप्टी सीएम का भी ऐलान किया गया है। पार्टी ने कणकवर्धन सिंह देव को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया है। इसके साथ ही प्रवती पारीदा के रूप में राज्य को एक महिला मुख्यमंत्री भी नमिली है।
क्या रहा था विधानसभा चुनाव का परिणाम?
हाल ही में हुए ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार बहुमत के साथ जीत हासिल की है। ओडिशा विधानसभा में कुल 147 सदस्य हैं। 4 जून को आए परिणाम में भाजपा ने 147 में 78 सीटों को जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। नवीन पटनायक की बीजेडी को 51, कांग्रेस को 14, सीपीआईएम को 1 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है।
लड़की के इनरवियर उतारना या निर्वस्त्र होना, रेप की कोशिश नहीं है : हाईकोर्ट
राजस्थान : राजस्थान हाईकोर्ट ने 33 साल पुराने एक केस में बड़ा फैसला सुनाया है, हाईकोर्ट ने कहा कि लड़की के सभी कपड़े उतार देना, उसे पूरी तरह निर्वस्त्र कर देना। खुद को भी पूरी तरह निर्वस्त्र कर देना, दुष्कर्म करने का प्रयास नहीं है। इसलिए आरोपी को राहत दी जाती है। हाईकोर्ट ने 1991 में दर्ज किए गए यौन शोषण के केस का निपटारा किया।जस्टिस अनूप कुमार ढांड की पीठ ने कहा कि लड़की के इनरवियर उतारना और खुद के भी कपड़े उतारकर बिल्कुल नंगा हो जाना दुष्कर्म करने का प्रयास करना नहीं माना जाएगा। भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 और धारा 511 के तहत कोई अपराध भी नहीं है, बल्कि इसे धारा 354 के तहत महिला का शील भंग करने के लिए उस पर हमला करने का अपराध होगा।
जस्टिस अनूप कुमार ढांड की सिंगल बेंच ने फैसला सुनाते हुए सिट्टू बनाम राजस्थान स्टेट केस का हवाला दिया। उस केस में जबरन कपड़े उतारकर लड़की को निर्वस्त्र किया गया। विरोध करने के बावजूद आरोपी ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। इस कृत्य को दुष्कर्म करने का प्रयास करने का अपराध माना गया।
इस केस में आरोपी ने महिला की साड़ी उतार दी थी, लेकिन वह शोर मचाने पर जुटी भीड़ को देखकर भागा गया था। इस मामले को दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला नहीं माना गया। बल्कि भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 के तहत शील भंग करने को हमला करने का प्रयास माना गया। राजस्थान वाले केस में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास करने के आरोप लगे हैं।
पूरी हो चुकी साढ़े 3 साल की सजा
यह मामला साल 9 मार्च 1991 का है। आरोपी सुवालाल ने 25 साल की उम्र में 6 साल की बच्ची के सारे कपड़े उतार दिए थे। अपने भी सारे कपड़े उतार दिए थे। बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गया। टोंक की अदालत ने सुवालाल को दुष्कर्म का प्रयास करने का दोषी ठहराया। जिसके बाद वह ढाई महीने जेल में रहा।
निचली अदालत ने सुवालाल को 3 साल 6 महीने की कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन अब 33 साल कानूनी लड़ाई के बाद सुवालाल को दोष मुक्ति मिली है।
इस दिन से शुरू होगी कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा, जानिए समय सारणी
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 की घोषणा के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन करता है. यह परीक्षा उन बच्चों के लिए आयोजित की जाती है, जिन्हें एक या दो विषय में कंपार्टमेंट आया है. सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है.
बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं की सप्लीमेंट्री परीक्षा डेटशीट जारी कर दी है. सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई 2024 से आयोजित की जाएगी. सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 की डेटशीट संभावित है, जिसमें बदलाव हो सकते हैं.
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा डेटशीट की घोषणा करते हुए कहा, “यह संभावित तिथि पत्र छात्रों को उन विषयों का चयन करने में मदद करने के लिए प्रकाशित किया गया है जिनके लिए वे प्रदर्शन में सुधार के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 में उपस्थित होना चाहते हैं. अंतिम तिथि पत्र एलओसी जमा करने की अंतिम तिथि के बाद जारी किया जाएगा.”
CBSE बोर्ड ने स्टूडेंट्स को फिर चेताया, भ्रामक जानकारी देने वाले वेबसाइट्स और ऑनलाइन पोर्टल से दूर रहें
सीबीएसई की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई से
सीबीएसई कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई से सोशल साइंस के पेपर के साथ शुरू होगी और 22 जुलाई को खत्म होगी. वहीं सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा केवल एक ही दिन 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी. सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षाएं सत्र 2023-24 के लिए बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित सिलेबस के आधार पर ही आयोजित की जाएंगी.
सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 की टाइमिंग
सीबीएसई कक्षा 10वीं के कंप्यूटर एप्लीकेशन और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पेपर को छोड़कर सभी पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगे. सीबीएसई 10वीं कंप्यूटर एप्लीकेशन और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का पेपर दो घंटे के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. वहीं सीबीएसई कक्षा 12वीं के अधिकांश पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे. कक्षा 12वीं के हिन्दुस्तानी म्यूजिक वोकल, हिन्दुस्तानी म्यूजिक एमईएल इंस, हिन्दुस्तानी म्यूजिक पीईआर इंस, पेंटिंग, ग्राफिक्स, स्कल्पचर, अप्यालड आर्ट (कॉमर्शियल आर्ट), कथक-डांस, भरतनाट्टयम-डांस, योग, अर्ली चाइल्ड हुड केयर एंड एजुकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा साइंस का पेपर सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगा.
सीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 डेटशीट
16 जुलाई 2024 को हिंदी कोर्स-ए, हिंदी कोर्स-बी
18 जुलाई 2024 को साइंस
19 जलाई 2024 को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड, मैथमेटिक्स बेसिक
20 जुलाई 2024 को इंग्लिश (कम्युनिकेटिव), इंग्लिश (लैंग्वेज एंड लिटरेचर)
22 जुलाई 2024 को उर्दू कोर्स-ए, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलगु, मराठी, मणिपुरी, मलयालम, ओड़िया, असमी, कन्नड़, अरेबिक, तिब्बती, फ्रेंच, नेपाली, लेप्चा, होम साइंस, कोकबोरोक, बोडो, संस्कृत (कम्युनिकेटिव), संस्कृत, उर्दू कोर्स-बी, कंप्यूटर एप्लीकेशन और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी.
परीक्षा की पवित्रता प्रभावित… नीट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें काउंसिलिंग पर क्या कहा?
दिल्ली :- नीट यूजी 2024 को लेकर बड़ी खबर है. सुप्रीम कोर्ट ने नीट काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. हालांकि अदालत ने माना कि परीक्षा की पवित्रता प्रभावित हुई है. इस मामले में शीर्ष अदालत ने नेशनल टेस्टिंग को नोटिस जारी किया है. अदालत ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता प्रभावित हुई है, हमें इस पर एनटीए से जवाब चाहिए.
कोर्ट ने सुनवाई करते हुए इस याचिका को दूसरी याचिकाओं के साथ जोड़ दिया. मामले पर अगली सुनवाई अब आठ जुलाई को होगी। बता दे नीट परीक्षा (NEET 2024) परिणाम में कथित गड़बड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली गई थी। याचिका में 1 हजार 563 उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स देने के फैसले को चुनौती दी गई है। याचिका में परीक्षा को रद्द करने की मांग की गई है. नीट परीक्षा में एक साथ 67 स्टूडेंट्स ने टॉप किया है. इस परीक्षा में हुई धांधली को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया।
कोई पेपर नहीं हुआ लीक: एनटीए
इससे पहले एनटीए के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह ने परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर उठ रहे सवालों पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था,”हमारी समिति की बैठक हुई और उन्होंने केंद्रों और सीसीटीवी के सभी विवरणों का अध्ययन किया।उन्होंने आगे कहा कि एनटीए को पता चला कि कुछ केंद्रों पर समय बर्बाद हुआ और छात्रों को इसके लिए मुआवजा दिया जाना चाहिए। छात्रों की शिकायतों पर समिति विचार करेगी। वहीं, गड़बड़ियों का समाधान निकाला जाएगा।”
याचिकाकर्ता ने क्या दी दलील?
छात्रों की सहायता और फायदे के लिए काम करने वाले एक संगठन के दो सदस्यों द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि नीट के पेपर लीक की खबर ने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया है क्योंकि कई मेधावी छात्रों ने भविष्य में डॉक्टर बनने का अवसर खो दिया है।याचिका में आगे कहा गया है,”याचिकाकर्ता केवल पीड़ित छात्रों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से वर्तमान याचिका दायर कर रहे हैं, जिन्होंने अपने-अपने परिवार के सदस्यों की सहायता से अपना पूरा समय, गाढ़ी कमाई और ऊर्जा नीट, 2024 की तैयारी में लगाई थी, लेकिन उन्हें समान अवसर नहीं दिया गया।”याचिका के मुताबिक, कुछ छात्रों ने 718 और 719 अंक हासिल किए हैं, जो सांख्यिकीय रूप से संभव नहीं है। परीक्षा का पूरा संचालन विवेकहीन एवं मनमाने तरीके और छात्रों को पिछले दरवाजे से प्रवेश देने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से किया गया।
18 जून से शुरू हो सकता है लोकसभा का सत्र, 20 जून को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव
नई दिल्ली: 18वीं लोकसभा के लिए चुने गए 543 नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ ग्रहण के लिए 18 जून से लोकसभा का सत्र शुरू हो सकता है। बताया जा रहा है कि सत्र के पहले दो दिनों के दौरान यानी 18 और 19 जून को नवनिर्वाचित सांसदों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई जा सकती है।
सांसदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद सदन को नए अध्यक्ष का भी चयन करना पड़ेगा। स्थापित राजनीतिक परंपरा के अनुसार, सरकार की तरफ से लोकसभा के अध्यक्ष के पद के लिए सांसदों में से ही एक सांसद का नाम प्रस्तावित किया जाएगा।
ऐसे में अगर विपक्ष, सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष के चयन के सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार कर लेता है तो फिर चुनाव की नौबत नहीं आएगी। अगर विपक्ष अपनी तरफ से भी उम्मीदवार खड़ा करता है तो फिर 20 जून को लोकसभा के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सदन में वोटिंग हो सकती है।
21 जून को हो सकता है राष्ट्रपति का संबोधन
बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा, के संयुक्त सत्र को संबोधित कर सकती हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण के जरिए केंद्र की मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल के एजेंडे को सदन और सांसदों के सामने पेश करेगी। सत्र की तारीखों को लेकर अभी औपचारिक घोषणा होनी है।
बता दें कि रविवार 9 जून को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोमवार को सुबह कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। उनके साथ ही 71 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित 30 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री, 5 ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।
Donald Trump फिर से जीते तो भारत पर होगा क्या असर? जान लीजिए सबकुछ
The Impact of Trump Win on India: करीब आठ महीने बाद अमेरिका को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा. आज दुनिया में सबकुछ बाजार तय करता है. जिसका अधिकांश कारोबार डॉलर में होता है. यूएस (US) तो वैसे ही सुपररिच और सुपरपावर है. लिहाजा अमेरिकी संसद में होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखना लाजिमी होता है. ग्लोबल इकोनॉमी के चार्ट में भारत टॉप 5 पर है. पीएम मोदी (PM Modi) अगले कार्यकाल में यानी (Modi 3.0) में भारत को तीसरे पायदान पर लाने की बात कर चुके है. ऐसे में अगले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) बनें या फिर जो बाइडेन (Joe Biden ) ही बने रहें, भारत - 'होए कोउ नृप हमें का हानि' की तर्ज पर चुप नहीं बैठ सकता है.
रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स में बेसिक अंतर
ट्रंप जीते तो भारत पर क्या असर होगा? इस विश्लेषण से पहले हमें रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स में बेसिक अंतर समझने की जरूरत पड़ेगी. यूं तो दोनों में बहुत अंतर है. गहराई से जाने के बजाए बेसिक अंतर की बात करें तो वो यह है कि 'डेमोक्रेट्स पार्टी' अपने नाम की तरह है. जो नीतियों में भी उदार मानी जाती है. इसके अधिकांश नेता दूसरे देश के निवासियों को वीजा देने का मामला हो या प्रवासियों/शर्णार्थियों की मदद ऐसे कामों के लिए उदारवादी रवैया रखते हैं. वहीं रिपब्लिकिन पार्टी दक्षिणपंथी पार्टी है, इसके नेता राष्ट्रवाद की बातें करते हैं और बाकी दुनिया के लिए उदार रवैया नहीं रखते हैं.
2016-2020 ट्रंप का पहला कार्यकाल
8 नवंबर, 2016 को हुए 58वें चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के कैंडिडेट ट्रंप ने डेमोक्रैटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराया था जबकि तमाम सर्वे हिलेरी क्लिंटन को भावी विजेता बता रहे थे. 9 नवंबर को पीएम मोदी ने ट्वीट करके ट्रंप को बधाई दी थी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'हमें आपके साथ काम करने का इंतजार है. हम मिलकर भारत-अमेरिका द्विपक्षीय मुद्दों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे'. ये जनरल कर्टसी थी. जिसे भारत ने निभाया. लेकिन उधर से ट्रंप ने क्या किया आइए बताते हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान, भारत को एक ऐसा राष्ट्र माना था जो 'टैरिफ किंग' है. यानी ट्रंप ने भारत को टैरिफ किंग कहा था. साल 2019 में उन्होंने अमेरिकी बाजारों में भारत की जमीनी पहुंच खत्म कर दी. तब ट्रंप ने आरोप लगाया था कि भारत ने अमेरिकी कंपनियों को अपने विशाल बाजार में न्यायसंगत और उचित पहुंच नहीं दी.
ट्रंप जीते तो भारतीय कंपनियों पर असर पड़ सकता है?
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो दोबारा राष्ट्रपति बनने की रेस में हैं, उन्होंने प्राइमरी शुरू होने के पहले ही एक बार फिर से 'अमेरिका फर्स्ट' की पॉलिसी पर जोर दिया है. उन्होंने नवंबर, 2023 में कुछ अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर भारत द्वारा लगाए गए हाई टैरिफ यानी उच्च करों का मामला जोर शोर से उठाया था. हार्ले-डेविडसन बाइक ऐसा ही एक प्रोडक्ट है. ट्रंप ने कहा है कि अगर वो दोबारा चुने गए तब वो भारतीय उत्पादों पर पारस्परिक कर लगाएंगे. यानी टिट फॉर टैट (जैसे को तैसा) की नीति अपनाएंगे।
Aaj Ka Panchang 11 June 2024: आज मनाया जाएगा तीसरा बड़ा मंगल, जानें शुभ मुहूर्त और पढ़ें दैनिक पंचांग
Aaj Ka Panchang 11 June 2024: आज 11 जून 2024, मंगलवार का दिन है। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से संकटों से निजात मिलती है। साथ ही आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि भी है। पंचांग के अनुसार, इस तिथि पर कई योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और पंडित हर्षित जी से जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल के विषय में।
पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 05 बजकर 30 मिनट तक रहेगी।
ऋतु - ग्रीष्म
चन्द्र राशि - कर्क
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 32 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 20 मिनट पर
चंद्रोदय - सुबह 09 बजकर 45 मिनट पर
चंद्रास्त - रात 11 बजकर 39 मिनट पर।
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 02 मिनट से 04 बजकर 42 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से 03 बजकर 36 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 15 मिनट से 07 बजकर 36 मिनट तक
अशुभ समय
राहु काल - दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से 02 बजकर 05 मिनट पर
Horoscope 11 June 2024 : आज इन राशि वालों को व्यापार में होगा धन लाभ, जानें क्या कहते है आपके सितारें
Horoscope 11 June 2024 : 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।
मेष राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करेंगे। कार्यस्थल पर अफसरों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा। अपने भावनाओं को वश में रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपने जीवन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नए प्रयास करें। परिजनों के साथ व्यर्थ में वाद-विवाद से बचें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यों के तनाव से बचें।
वृषभ राशि- आज का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार में धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन धन से जुड़े फैसले बड़ी सावधानी से लें। बजट के अनुसार ही खर्च करें। मुश्किल घड़ी से निपटने के लिए धन बचत जरूर करें। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। आज जीवनसाथी से वाद-विवाद करने से बचें। इससे रिश्तों में मनमुटाव बढ़ सकता है।
कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में व्यस्थ रहेंगे। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। ऑफिस में नई पहचान बनेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। माता के सहयोग से धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे, लेकिन अनियोजित खर्चों में वृद्धि भी होगी। आलस्य से बचें और जीवन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।
सिंह राशि- प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मसंयत रहें। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। वाणी में मधुरता आएगी। ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और प्रेम-संबंधों में मिठास आएगी। आज इंकम कम और खर्चों की अधिकता रह सकती है। इसलिए सोच-समझकर धन खर्च करें।
कन्या राशि- सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लेखानादि-बौद्धिक कार्यों से आय के नए साधन बनेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता- पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
तुला राशि – रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। नौकरी- कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। ऑफिस में प्रमोशन या अप्रेजल के अवसर मिलेंगे। बच्चों की ट्यूशन की फीस के लिए धन खर्च करते रहें। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए नए प्लान बनाएं। निवेश के नए अवसर मिलेंगे। वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृश्चिक राशि- कार्यों की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करेंगे। कार्यों की जिम्मेदारियां बड़ी सावधानी से संभालें। जीवन में बड़े बदलावों के लिए तैयार रहें। आज आपका किसी अज्ञात भय से मन परेशान रह सकता है। पॉजिटिव माइंडसेट के साथ सभी टास्क को कंपलीट करें और अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें। इससे आपको मनचाही सफलता जरूर मिलेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे।
धनु राशि- प्रेम-संबंधों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल होगा। नौकरी- कारोबार में तरक्की करेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। हालांकि, क्रोध पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए नया बजट बनाएं। सोच-समझकर धन खर्च करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोचान न करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर राशि- एक्स-पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। रिश्ते की नई शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। कारोबारियों को आंख मूंदकर किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। दोस्त की सहायता से नौकरी-कारोबार में आ रही बाधाएं दूर होंगी। धन का आवक बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़े उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन परिस्थियां जल्द ही सामान्य हो जाएंगी।
कुंभ राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। भौतिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी। निवेश का फैसला बड़ी सावधानी से लें। अपने खर्चों पर नजर रखें। व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च करने से बचें। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की करेंगे। शुभ समय रहने वाला है।
मीन राशि- सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन वाहन के रखरखाव में धन खर्च करना पड़ सकता है। आज धन से जुड़े फैसले बड़ी सावधानी से लें। शैक्षिक कार्यों में शुभ परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से अनबन के संकेत हैं। व्यर्थ में वाद-विवाद से बचें। सकारात्मक रहें और अपने परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
सरकार बनने के बाद सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग...जानिए कितनी बढ़ सकती है सैलरी
नई दिल्ली : रविवार को राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। पीएम मोदी के साथ ही सारे मंत्रियों ने भी कैबिनेट पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह के बाद देश में अहम मुद्दों पर चर्चा होनी शुरू हो गई है। सूचना मिली है कि केंद्र सरकार जनवरी 2026 में 8वां वेतन आयोग लागू कर सकता है। हर 10 साल में केंद्र सरकार नया वेतन आयोग लागू करती है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने जनवरी, 2016 में 7वां वेतन आयोग लागू किया था। ऐसे में नई सरकार जल्द ही नया वेतन आयोग लागू करने की योजना बना सकती है।
केंद्र सरकार में करीब एक करोड़ से भी ज्यादा सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारी है। इन कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के गठन होने का सबसे ज्यादा इंतजार है। 8वां वेतन आयोग कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के संबंध में सरकार को सिफारिश सौंपता है। जनवरी 2026 से कर्मचारियों की सिफारिशें 8वें वेतन आयोग को सौंपी जा सकती है। बता दें कि जनवरी, 1946 में पहले वेतन आयोग की स्थापना की गई थी।
सैलरी बढ़ने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग का गठन होने के बाद सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को लाभ होगा। 8वें वेतन आयोग के गठन से कुल 49 लाख सरकारी कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों की सैलरी में इजाफा हो सकता है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 3.68 गुना पर फिटमेंट फैक्टर सेट किया जा सकता है। जिन सरकारी कर्मचारियों का वेतन 18,000 है, उनकी सैलरी में फिटमेंट फैक्टर लगाने के बाद उनकी सैलरी 8,000 हजार रुपये से बढ़ सकती है और उनका कुल वेतन 26,000 रुपये हो सकता है।
जल्द होगा फैसला
नई सरकार आने के बाद से ही सरकार से नीतियों में बदलाव की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि अभी तक ऐसी कोई भी सूचना नहीं मिली है जिससे पता चले कि सरकार 8वां वेतन आयोग लागू करेगी। केंद्र सरकार ने पिछले दिसंबर को ही 8वें वेतन आयोग को लेकर अपने रुख को साफ कर दिया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नई सरकार काम संभालने के बाद 8वें वेतन आयोग को लेकर जल्द ही कोई फैसला ले सकती है।
7वें वेतन आयोग सैलरी में इजाफा
7वें वेतन आयोग के गठन से फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी बढ़ा था, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में 14.29 फीसदी की बढ़त हुई थी। कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी भी 18,000 रुपये कर दी गई थी। 8वें वेतन आयोग के गठन से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मिलने वाले लाभ बढ़ जाएंगे।
BREAKING : केंद्रीय मंत्रियों के विभागों में बटवारा...जानिए किस सांसद को मिला कौन सा विभाग
दिल्ली :- नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 की पहली कैबिनेट बैठक देश की राजधानी नई दिल्ली में शुरू हो गई है। नरेंद्र मोदी की सरकार में 30 कैबिनेट मंत्री, पांच राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्रियों को जगह दी गई है। नई सरकार में 32 नए चेहरे हैं। बात अगर महिला मंत्रियों की करें तो इस बार मोदी सरकार में सात महिलाओं को मंत्री बनाया गया है जबकि उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 11 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। वहीं बैठक में आज मंत्रियों को उनके विभाग का बटवारा किया गया है।
मोदी 3.0 में अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय दिया गया है,
वहीं नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया है। उनके साथ इस मंत्रालय के लिए दो राज्य मंत्री बनाए गए हैं. इनमें एक अजय टमटा और एक हर्ष मल्होत्रा शामिल होंगे।
रक्षा मंत्रालय राजनाथ सिंह के पास बना रहेगा।
मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय,
शिवराज सिंह चौहान को कृषि और ग्रामीण विकास विभाग मिला है।
निर्मला वित्त बनी रहेगी – सूत्र
जतीन मांझी को
मोदी कैबिनेट मीटिंग लिया गया ये पहला फैसला
मोदी कैबिनेट की पहली बैठक में जो फैसला सामने आया है, उसके अनुसार पीएम आवास योजना को और एक्सटेंड किया गया है. सामने आया है कि पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ नए घर बनवाए जाएंगे. इसके पहले 4.21 करोड़ घर बन चुके हैं. सोमवार को पीएम मोदी की कैबिनेट की पहली मीटिंग हुई, जिसके तहत ये फैसला लिया गया है.
कैबिनेट की पहली बैठक में योग्य परिवारों की संख्या में वृद्धि के कारण पैदा होने वाली आवास जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी परिवारों को घर बनाने के लिए सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है. इन घरों में टॉयलेट, बिजली और एलपीजी कनेक्शन भी मुहैया कराई जाएगी।
मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री: राष्ट्रपति ने रविवार शाम राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, खट्टर कुमारस्वामी, जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह, सर्वानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, प्रल्हाद जोशी, राम मोहन नायडु, गिरिराज सिंह, जुएल ओरांव, ज्योदिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, हरदीप सिंह पुरी, किरण रिजीजू, चिराग पासवान, किशन रेड्डी, सीआर पाटिल को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार: राष्ट्रपति ने जिन सासंदों को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ दिलाई गई, उनमें अर्जुनराम मेघवाल, प्रतावराव जाधव, राव इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, जयंत चौधरी शामिल हैं।
ये बनाए गए राज्यमंत्री – जितिन प्रसाद, श्रीपद नाईक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, बीएल वर्मा, कीर्ति वर्धन सिंह, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगन, अजय टम्टा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उड़के, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, टोकन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीनिवास वर्मा, नीमूबेन बामणिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा।
महिलाओं को मिलेगा 25 लाख का लोन State Bank Of India की नई स्किम का जल्द ले लाभ
State Bank Of India : महिलाओं को रोजगार शुरू करने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए यह योजना शुरू की गई है। अगर आप भी महिला हैं और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा चलाई जा रही स्त्री शक्ति योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, बने रहिये अंत तक बताते है शानदार डिटेल-
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर यह योजना शुरू की है, जिसके तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का काम किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से कोई भी महिला जो अपना खुद का व्यवसाय या रोजगार करना चाहती है, वह बैंक के माध्यम से बेहद कम ब्याज दर पर 25 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकती है। इस लोन पर आपको बेहद कम ब्याज देना होगा
इस योजना के तहत महिलाओं को किसी भी व्यवसाय के लिए तभी लोन दिया जाता है जब उनकी उस व्यवसाय में 50% या उससे अधिक भागीदारी हो। इस योजना के तहत अगर 500000 तक का व्यवसायिक लोन लिया जाता है तो महिलाओं को किसी भी तरह की जमानत या गारंटी देने की जरूरत नहीं होती है। अगर 5 लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक का लोन लिया जाता है तो यहां महिलाओं को गारंटी देनी होती है।
इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है ताकि वे व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। इसके लिए एसबीआई बैंक महिलाओं को बेहद कम ब्याज दर पर 25 लाख रुपये तक का लोन देता है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और अपना खुद का व्यवसाय शुरू करें। जब महिलाएं अपने सपनों को साकार करने का प्रयास करेंगी तो बैंक भी उनकी मदद करेगा, इससे समाज में महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार आएगा।
भारतीय स्टेट बैंक देश की महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण सुविधा प्रदान कर रहा है।
इस योजना के तहत कोई भी महिला बहुत कम ब्याज दर पर ऋण प्राप्त करके अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती है।
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा शुरू की जा रही इस योजना के तहत 25 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाता है।
विभिन्न श्रेणियों और विभिन्न व्यवसायों के अनुसार अलग-अलग ब्याज दरें लगाई जाती हैं।
यदि कोई महिला ₹200000 से अधिक का व्यवसाय ऋण लेती है तो उसे 0.5% कम ब्याज देना होगा।
₹500000 तक के ऋण के लिए किसी भी प्रकार की गारंटी की आवश्यकता नहीं है।
इस योजना के तहत आप ₹50000 से 25 लाख रुपये तक का ऋण ले सकते हैं।
योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे उद्योग करने वाली महिलाएं अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकती हैं।
अगर आप भी एक महिला हैं जो अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहती हैं तो आप स्त्री शक्ति योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नजदीकी शाखा में जाना होगा।
यहां आपको जाकर बताना होगा कि आप एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के तहत आवेदन करना चाहती हैं।
बैंक कर्मचारी आपको इस बिजनेस लोन के बारे में जानकारी देंगे और आपसे कुछ जानकारी पूछेंगे।
इसके बाद आपको इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए एक आवेदन पत्र दिया जाएगा।
इसमें आपसे कई तरह की जानकारी मांगी जाएगी।
आपको सभी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी होगी और पासपोर्ट साइज फोटो को सही जगह चिपकाकर हस्ताक्षर करना होगा।
आपको यह आवेदन पत्र सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ बैंक में जमा करना होगा।
बैंक कुछ दिनों में आपके आवेदन पत्र की जांच करता है और इसे सत्यापित करने के बाद आपकी लोन राशि को मंजूरी देता है।
इस तरह आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्त्री शक्ति योजना के तहत आवेदन करने का लाभ उठा सकते हैं।
शपथ लेते ही एक्शन में PM नरेंद्र मोदी...आज हो सकती है पहली कैबिनेट मीटिंग
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण में 72 मंत्रियों ने भी शपथ ली। मोदी कैबिनेट में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज सोमवार को हो सकती है।
बता दें कि एनडीए के 9 दलों के 11 सांसदों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। NDA के 14 सहयोगियों के पास 53 सीटें हैं, लेकिन अभी सिर्फ 9 दलों के 11 नेता ही मंत्री बने हैं, जबकि 5 पार्टियों के नेताओं को मोदी 3.0 में जगह नहीं मिली है।
जनता दल यूनाइटेड से दो, तेलुगु देशम पार्टी से दो, जनता दल सेक्युलर से एक, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से एक, लोक जनशक्ति पार्टी से एक, राष्ट्रीय लोकदल से एक, अपना दल (सोनेलाल) से एक, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से एक और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना से एक सांसद को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।
कौन बनेगा ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री ? चुनाव के लिए राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा के मुख्यमंत्री की नियुक्ति के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. इस निर्णय की घोषणा रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में की. आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने ओडिशा में पार्टी के विधान सभा के नेता के चुनाव के लिए भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.

रविवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने ओडिशा में पार्टी के विधान सभा के नेता के चुनाव के लिए भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.
उल्लेखनीय है कि राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव ने 9 जून को राष्ट्रपति भवन में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. इससे पहले, भाजपा प्रवक्ता और शपथ ग्रहण समारोह प्रभारी दिलीप मोहंती ने रविवार को कहा कि ओडिशा के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह अब 12 जून को होगा. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में मौजूद रहेंगे.
मोहंती ने कहा कि ओडिशा में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह अब 12 जून को होगा. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी मौजूद रहेंगे. इस बीच, बीजू जनता दल (बीजद) के नेता और ओडिशा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी वीके पांडियन ने रविवार को ओडिशा विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की.
2000 बैच के आईएएस अधिकारी पांडियन दो दशकों से अधिक समय तक नवीन पटनायक के निजी सचिव के रूप में काम कर चुके हैं. 2023 में, वे नौकरशाही से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद बीजद में शामिल हुए थे. ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल को भारतीय जनता पार्टी के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जिससे नवीन पटनायक का 24 साल पुराना शासन खत्म हो गया.
147 सीटों वाली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 78 सीटें हासिल कीं. बीजेडी ने 51 सीटें हासिल कीं, जो बहुमत के 74 के आंकड़े से काफी पीछे हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 14 सीटें हासिल कीं. 2024 के लोकसभा चुनावों में भी भाजपा ने राज्य की 21 संसदीय सीटों में से 20 सीटें हासिल करके अच्छा प्रदर्शन किया. यहां शेष एक सीट पर कांग्रेस को सफलता मिलेगी.
शपथ लेने के दूसरे दिन ही पीएम मोदी का किसानों को लेकर बड़ा फैसला...जारी की किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त
दिल्ली : तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त जारी करने के लिए फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हस्ताक्षरित पहली फाइल प्रधानमंत्री किसान निधि जारी करने से संबंधित है।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हस्ताक्षरित पहली फाइल प्रधानमंत्री किसान निधि जारी करने से संबंधित है। तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे।
Aaj Ka Panchang: आज 10 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 10 जून 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
अमांत- ज्येष्ठ
तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्थी- जून 09 03:44 PM- जून 10 04:15 PM
शुक्ल पक्ष पंचमी- जून 10 04:15 PM- जून 11 05:27 PM
नक्षत्र
पुष्य- जून 09 08:20 PM- जून 10 09:39 PM
आश्लेषा- जून 10 09:39 PM- जून 11 11:39 PM
योग
ध्रुव- जून 09 05:20 PM- जून 10 04:47 PM
व्याघात- जून 10 04:47 PM- जून 11 04:47 PM
त्यौहार और व्रत
वरद चतुर्थी
सोमवार व्रत
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 5:44 AM
सूर्यास्त- 7:08 PM
चन्द्रोदय- जून 10 8:58 AM
चन्द्रास्त- जून 10 10:48 PM
अशुभ काल
राहू- 7:25 AM- 9:05 AM
यम गण्ड- 10:45 AM- 12:26 PM
गुलिक- 2:06 PM- 3:47 PM
दुर्मुहूर्त- 12:53 PM- 01:46 PM, 03:33 PM- 04:27 PM
वर्ज्यम्- 04:46 AM- 06:27 AM
Aaj ka Rashifal 10 june 2024 : इन राशि वालों को पूरी मेहनत से कार्य करने पर मिलेगी सफलता, पढ़ें अपना राशिफल
Aaj ka Rashifal 10 june 2024 : 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।
मेष राशि : सार्वजनिक जीवन में कीर्ति बढ़ेगी। आय से अधिक खर्च होगा। भावुकता में लिए फैसले बदलने होंगे। संपत्ति विवाद में उलझे रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा।
वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के व्यवहार से सोमवार को सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। पारिवारिकजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
मिथुन राशि : आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार 10 जून को मिथुन राशि वालों को व्यवहार में परिवर्तन लाना चाहिए। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। जल्दबाजी में लिए फैसले बदलने पड़ेंगे। अतिथियों का आगमन होगा। स्वयं पर विश्वास रखें और पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता मिलेगी।
कर्क राशि : व्यापार संबंधित योजना लाभप्रद सिद्ध होगी। अपनी छवि सुधारने में लगे रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। आवास निवास संबंधित समस्या का समाधान होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है।
सिंह राशि : पारिवारिक समस्या का समाधान आपसी सहमति से होगा। संतान के किए कृत्य से दुखी रहेंगे। अनावश्यक खर्च होगा। नए वस्त्र आभूषण प्राप्त हो सकते हैं।
कन्या राशि : काम को कल पर न छोड़ें, आलस्य को त्यागें और समर्पित भाव से काम करें। आप की कार्यशैली को बदलें। अपने अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। बड़ों के मार्गदर्शन में काम करना फायदेमंद रहेगा।
तुला राशि : नई जिम्मेदारी मिलने से खुश होंगे। प्रतियोगी सफल होंगे। खेल प्रशासन और न्याय विभाग से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। विरोधी आप का नाम खराब कर सकते हैं। सामाजिक कीर्ति बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि : उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय अनुकूल है।
धनु राशि : व्यापारिक नए अनुबंध होंगे। कार्य कुशलता से सभी का दिल जीत लेंगे। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं, जो जल्द पूरा होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।
मकर राशि : बेहतर सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। निजी संबंधों में कठोर फैसले लेने होंगे। आप सोचते बहुत हैं पर कर नहीं पाते, बचपना छोड़ें और अपने करियर पर ध्यान दें। समय रहते कार्य पूरे करें तो ही जीवन में सफल होंगे।
कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के लिए भाग्योदय की संभावना है। कार्य में आ रही रूकावट सहज ही दूर होगी। साझेदारी से लाभ होगा। आपके सहकर्मी ही आप की आलोचना करेंगे। उच्च अध्ययन के लिए विदेश जा सकते हैं, मित्रों से सहयोग मिलेगा।
मीन राशि : कार्य विस्तार के लिए समय उपयोगी है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। साझेदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे। पारिवारिक समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में सिख समाज के दो मंत्री : सिख समाज में हर्ष
किन नए और पुराने नेताओं को मोदी मंत्रिमंडल में मिली जगह? यहां देखिए पूरी लिस्ट
नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी ने आज 9 जून रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। पीएम मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। पीएम के साथ ही कई नवनियुक्त मंत्रियों को भी राष्ट्रपति ने शपथ दिलाई है, मोदी के मंत्रिमंडल में एनडीए के घटक दलों के नेताओं को इसमें शामिल किया गया है। इसी को ध्यान में रखकर कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गयाहै। यहां जानिए इस बार किन नए चेहरों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है और कौन से ऐसे चेहरे हैं जिन्हें दोबारा मौका दिया गया है।
मोदी कैबिनेट में शामिल नए चेहरे
- मनोहर लाल खट्टर
- एच डी कुमारस्वामी
- जीतन राम मांझी
- राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह)
- राम मोहन नायडू
- चिराग पासवान
- सी आर पाटिल
- प्रतापराव गणपतराव जाधव
- जयंत चौधरी
- रामनाथ ठाकुर
- वी. सोमन्ना
- डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी
- कीर्ति वर्धन सिंह
इन नेताओं को कैबिनेट में दोबारा मिली जगह
- राजनाथ सिंह
- अमित शाह
- नितिन गडकरी
- जेपी नड्डा
- शिवराज चौहान
- निर्मला सीतारमण
- एस. जयशंकर
- पीयूष गोयल
- धर्मेंद्र प्रधान
- सर्बानंद सोनोवाल
- डॉ. वीरेंद्र कुमार
- प्रहलाद जोशी
- जुएल उरांव
- गिरिराज सिंह
- अश्विनी वैष्णव
- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- भूपेंद्र यादव
- गजेंद्र सिंह शेखावत
- अन्नपूर्णा देवी
- किरेन रिजिजू
- हरदीप सिंह पुरी
- डॉ. मनसुख मांडविया
- जी. किशन रेड्डी
- राव इंद्रजीत सिंह
- डॉ. जितेंद्र सिंह
- अर्जुन राम मेघवाल
- जितिन प्रसाद
- श्रीपद यशो नाइक
- पंकज चौधरी
- श्री कृष्ण पाल गुर्जर
- रामदास अठावले
- नित्यानंद राय
- अनुप्रिया पटेल
- एसपी सिंह बघेल
- शोभा करण राजे
- बी एल वर्मा
- शांतनु ठाकुर
*पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम साय, कहा - माँ भारती के सेवक को बधाई एवं शुभकामनाएं*
पीएम मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ...देखें राष्ट्रपति भवन से लाइव
नई दिल्ली। Narendra Modi Oath ceremony LIVE: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार देश की सत्ता संभालने जा रहे हैं। NDA दल के नेता राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) उन्हें पीएम पद की शपथ दिलवा रही हैं।
यहां देखें LIVE:
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में न सिर्फ देश के बल्कि कई विदेशी मेहमान भी शामिल हुए। अभिनेता अक्षय कुमार, प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल और भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।
साथ ही नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल, उद्योगपति मुकेश अंबानी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एक्टर शाहरुख खान, विक्रांत मैसी, बिहार सीएम नीतीश कुमार समेत कई बड़ी हस्तियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।
पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह आज, कब और कहां देख सकेंगे लाइव प्रसारण, जानिए एक क्लिक में
PM Modi Oath Live : नरेंद्र मोदी आज (9 जून) तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके तीसरे कार्यकाल के लिए होने वाली शपथग्रहण समारोह की भव्य तैयारी हो रही है. पीएम मोदी के शपथ के साथ ही NDA सरकार के तीसरे कार्यकाल और नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत भी हो जाएगी. शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 5 बजे से मेहमान आने शुरू हो जाएंगे. इसके बाद शाम 7:15 बजे पर शपथग्रहण शुरू होगा और करीब साढ़े 8 बजे तक चलेगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को शपथ दिलाएंगी, जिसका पूरे देश में सीधा प्रसारण किया जाएगा।
शपथग्रहण समारोह को भारत के राष्ट्रपति के यूट्यूब चैनल और एक्स अकाउंट पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. समारोह का सीधा प्रसारण शाम 7.15 बजे दूरदर्शन पर किया जाएगा. इसके अलावा दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल पर भी लाइप शपथग्रहण समारोह देख सकेंगे. इसके अलावा मोदी के शपथग्रहण को आप Zee News चैनल, वेबसाइट और सोशल मीडिया पर भी लाइव देख सकेंगे।
शपथग्रहण के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
शपथग्रहण समारोह के लिए राजधानी दिल्ली थ्री टियर सिक्योरिटी रहेगी. दिल्ली पुलिस के 3 हजार स्टाफ, और पैरामिलेट्री फोर्स की 15 कम्पनियां तैनात की जाएंगी. NSG, SPG और इंटेलिजेंस विंग के अफसर भी इस पर तैनात रहेंगे. दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है. नई दिल्ली बॉर्डर में आने वाले सभी रास्तों पर कड़ी सुरक्षा है और पूरे इलाके पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है. हाई सिक्योरिटी जोन में आम वाहनों के प्रवेश पर रोक है. विदेशी मेहमान जिन होटलों में रुकेंगे, वहां से लेकर आसपास के इलाके में भी निगरानी की जा रही है।
नरेंद्र मोदी आज (9 जून) तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके तीसरे कार्यकाल के लिए होने वाली शपथग्रहण समारोह की भव्य तैयारी हो रही है. पीएम मोदी के शपथ के साथ ही NDA सरकार के तीसरे कार्यकाल और नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत भी हो जाएगी. शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 5 बजे से मेहमान आने शुरू हो जाएंगे. इसके बाद शाम 7:15 बजे पर शपथग्रहण शुरू होगा और करीब साढ़े 8 बजे तक चलेगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को शपथ दिलाएंगी, जिसका पूरे देश में सीधा प्रसारण किया जाएगा।
मोदी कैबिनेट की तस्वीर साफ ! इन सांसदों को गया कॉल, जानिए मोदी 3.0 की टीम में कौन-कौन शामिल?
PM Modi Shapath Grahan : भाजपा नेता नरेंद्र मोदी रविवार को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं. इस भव्य समारोह में पड़ोसी देशों के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों सहित 9,000 से अधिक लोग शामिल होंगे. इस बीच मंत्री पद को लेकर सांसदों को कॉल जा रहा है।
अब तक जिन 47 NDA नेताओं को कॉल आए
1. अमित शाह 2. मनसुख मंडाविया 3. अश्विनी वैष्णव 4. निर्मला सीतारमण 5. पीयूष गोयल 6. जितेंद्र सिंह 7. शिवराज सिंह चौहान 8. हरदीप सिंह पुरी 9. एचडीके 10. चिराग पासवान 11. नितिन गडकरी 12. राजनाथ सिंह 13. ज्योतिरादित्य सिंधिया 14. किरन रिजिजू 15. गिरिराज सिंह 16. गजेंद्र सिंह शेखावत 17. जयंत चौधरी 18. अन्नामलाई 19. एमएल खट्टर 20. सुरेश गोपी 21. धर्मेंद्र प्रधान 22. जीतन राम मांझी 23. रामनाथ ठाकुर (राज्यसभा) 24. जी किशन रेड्डी 25. बंदी संजय 26. अर्जुन राम मेघवाल 27. प्रह्लाद जोशी 28. आजसू सांसद चंद्रशेखर चौधरी 29. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी 30. राम मोहन नायडू किंजरापु 31. रवनीत सिंह बिट्टू 32. जितिन प्रसाद 33. पंकज चौधरी 34. सीआर पाटिल 35. बीएल वर्मा 36. ललन सिंह 37. सोनोवाल 38. अनुप्रिया पटेल 39. प्रताप राव जाधव 40. अन्नपूर्णा देवी 41. रक्षा खडसे 42. अजय टम्टा 43. शोभा करंदलाजे 44. कमलजीत सहरावत 45. राव इंद्रजीत सिंह 46. राम दास अठावले 47. हर्ष मल्होत्रा
पहले खबर थी जीतन राम मांझी को कॉल गई है, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें अभी कोई कॉल नहीं आई है. इसी तरह की बात अनुप्रिया पटेल ने भी कही है.
एनडीए सहयोगियों के सहयोग से बनने वाले मोदी कैबिनेट 3.0 में तेलुगु देशम पार्टी के नेताओं को दो, एनसीपी (अजित पवार) और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को एक-एक स्थान मिलेगा. इसके अलावा, कैबिनेट में मंत्री पद के लिए राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी के नामों की पुष्टि हो गई है. उनके अपने-अपने विभागों को बरकरार रखने की संभावना है.
आजीत पवार की मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना कम
सूत्रों के हवाले से खबर है कि एनसीपी (AJIT PAWAR) को अभी तक कोई फ़ोन नहीं गया है. आजीत पवार की मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना कम है! मोदी सरकार 3.0 की कैबिनेट में कौन-कौन चेहरे शामिल होंगे इस पर सस्पेंस बना हुआ है.
महाराष्ट्र से 6 सांसद केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल होंगे. इसमें इन नेताओं के नाम शामिल हैं.
नितीन गडकरी (नागपूर)
पियुष गोयल (मुंबई नॉर्थ)
रक्षा खडसे (रावेर)
मुरलीधर मोहोळ (पुणे)
प्रतापराव जाधव (बुलढाणा, शिवसेना)
रामदास आठवले (आरपीआय)
CWC Meeting: सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस संसदीय दल की नेता...राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने का प्रस्ताव
CWC Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम घोषित होने के बाद बैठकों का दौर चालू है। इंडिया गठबंधन के सीनियर्स नेता भी लगातार बैठक (CWC Meeting) कर रहे हैं। वहीं, I.N.D.I.A. ब्लॉक विपक्ष की भूमिका अदा करने की तैयारियों में अभी से जुट गया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की नेतृत्व में दिल्ली के अशोक होटल (Ashoka Hotels) में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक चल रही है. बैठक में राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा गया है. वहीं सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुन लिया गया है. सोनिया का नाम मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रस्तावित किया था.
चुनाव परिणामों को लेकर होगी चर्चा
साथ ही इस बैठक में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC Meeting) चुनाव के परिणाम को लेकर भी चर्चा कर सकती है। इस बैठक में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सांसद राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे।
इस बैठक में कांग्रेस के नवनिर्वाचित लोकसभा और राज्यसभा सांसद भी शामिल रहेंगे। इस बैठक का आयोजन सेंट्रल हॉल में किया जाएगा। बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आशोक अशोक में कांग्रेस नेताओं के लिए डीनर का भी आयोजन करेंगे।
समाजवादी पार्टी के सांसदों से अखिलेश यादव की मुलाकात
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC Meeting) की बैठक के अलावा यूपी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद समाजवादी पार्टी की भी बैठक होनी है। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने नए सांसदों से मिलेंगे। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू की जाएगी।
वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हारी हुई सीटों पर समीक्षा की जाएगी। वहीं, इस समीक्षा बैठक में सभी पार्टियों के प्रदेश अध्यक्षों को भी बुलावा भेजा गया है। इसकी समीक्षा के बाद आगे की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।
दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठक में हुई महत्वपूर्ण विषय की जानकारी मीडिया के साथ साझा की जाए। वहीं, शाम 5.30 बजे कांग्रेस के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की बैठक संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित की जाएगी। जबकि शाम 7 बजे अशोक होटल में डिनर होगा।
नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ: इन विदेशी मेहमानों को बुलावा, इस बार के शपथ समारोह में ये होगा खास
PM Modi Oath Ceremony: NDA संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी आज रविवार शाम को तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे. ऐसा करने वाले वे नेहरू के बाद दूसरे व्यक्ति हैं. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को पीएम मोदी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था. तीसरी बार पीएम का शपथ ग्रहण खास होने वाला है. इसमें विदेशों से कई मेहमान पहुंचेंगे.
लोकसभा में NDA की 293 सीटें
लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में NDA को 293 सीटें मिली हैं. जिसमें बीजेपी की अकेले 240 सीटें हैं. 53 सीटें बीजेपी के सहयोगी दलों की हैं. इसमें सबसे ज्यादा TDP की 16 और JDU की 12 सीटें हैं. पीएम मोदी पहली बार गठबंधन वाली सरकार चलाएंगे. 2014 और 2019 में बीजेपी के पास बहुमत था.
विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम
पीएम नरेंद्र मोदी की तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण में विदेशी मेहमानों का जमावड़ा लगेगा. इस बार शपथग्रहण समारोह के कार्यक्रम में बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल, मॉरीशस और सेशेल्स के शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया गया है. इन सभी नेताओं के शपथ समारोह में शामिल होने की संभावना है. सभी विदेशी मेहमान राजधानी के लीला, ताज, आईटीसी मौर्या, क्लेरिजस और ओबेरॉय होटल में रुकेंगे.
शपथ ग्रहण में इसबार ये खास
राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के लिए थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. इस कार्यक्रम के लिए दिल्ली पुलिस और एनएसजी के स्वाट कमांडो समारोह स्थल और महत्वपूर्ण क्षेत्रों के आसपास तैनात रहेंगे.
पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी को अगले कुछ दिनों के लिए नो-फ्लाय जोन घोषित किया है. इस दौरान ड्रोन, पैराग्लाइडर, रिमोट से चलाने वाले हवाई जहाज और गुब्बारों जैसे हवाई जहाजों को उड़ाने पर रोक लगी रहेगी.
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के पड़ोसी बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल, मॉरीशस समेत अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद है. इन विशिष्ट मेहमानों को उनके होटल से कार्यक्रम स्थल तक लाने ले जाने के लिए खास रास्ते होंगे.
अधिकारियों के अनुसार, कल मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली कई सड़कें बंद रहेंगी या उन पर ट्रैफिक डायवर्जन हो सकता है. राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले वाहनों की चेकिंग पहले ही बढ़ा दी गई है.
ये विदेशी नेता होंगे शामिल
श्रीलंका के राष्ट्रपति- रानिल विक्रमसिंघे
मालदीव के राष्ट्रपति- डॉ मोहम्मद मुइज्जू
सेशेल्स के उपराष्ट्रपति- अहमद अफीक
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री- शेख हसीना
मॉरीशस के प्रधानमंत्री- प्रविंद कुमार जुगनुथ
नेपाल के प्रधानमंत्री- पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’
भूटान के प्रधानमंत्री- शेरिंग टोबगे
पीएम मोदी के साथ उनके मंत्रीमंडल (PM Modi Cabinet Ministers) के मंत्री भी शामिल होंगे. Modi 3.0 के सभी मंत्री भी कल शपथ लेंगे.
एनडीए सरकार के संभावित मंत्रिमंडल के नाम आए सामने, देखें सूची…!!
नई दिल्ली। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने लोकसभा चुनाव 2024 में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। जिसके बाद रविवार 9 जून को नरेंद्र मोदी भी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में ही कुछ सांसदों को भी मोदी केबिनेट के केंद्रीय मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।बता दें कि इस बार एनडीए के गठबंधन ने मिलकर लोकसभा सभा चुनाव में 293 सीटों पर कब्ज़ा किया है। लेकिन अब इस गठबंधन में दो बड़ी पार्टियों ने भी नरेंद्र मोदी का साथ दिया है। जिसमें एक पार्टी नीतीश कुमार की है और एक पार्टी चंद्रबाबू नायडू की है। सूत्रों से जानकारी आ रही है कि कुछ पुराने चेहरों के साथ-साथ इस बार मोदी की कैबिनेट में 17 भाजपा के तरफ से नए चेहरे और गठबंधन के सहयोगी दल के 17 केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये जायेंगे।
जिसमें टीडीपी के 6, जेडीयू के 4, लोक जन शक्ति के 2, लोजपा के 2 और बाकी सभी सहयोगी घटक दल के 1-1 मंत्री मोदी केबिनेट मंत्रिमंडल में शामिल किए जायेंगे। फिलहाल मोदी 3.0 की कैबिनेट के लिए कई नेताओं के नाम सबसे आगे हैं। एनडीए की अहम पार्टी जनता दल यूनाइटेड को भी मोदी कैबिनेट में अच्छी जगह मिल सकती है। कहा जा रहा है कि जेडीयू के चार सांसदों को मंत्री बनाया जा सकता है।
देखें संभावित लिस्ट-

Aaj Ka Panchang: आज 9 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 9 जून 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
अमांत- ज्येष्ठ
तिथि
शुक्ल पक्ष तृतीया- जून 08 03:55 PM- जून 09 03:44 PM
शुक्ल पक्ष चतुर्थी- जून 09 03:44 PM- जून 10 04:15 PM
नक्षत्र
पुनर्वसु- जून 08 07:42 PM- जून 09 08:20 PM
पुष्य- जून 09 08:20 PM- जून 10 09:39 PM
योग
वृद्धि- जून 08 06:27 PM- जून 09 05:20 PM
ध्रुव- जून 09 05:20 PM- जून 10 04:47 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 5:44 AM
सूर्यास्त- 7:07 PM
चन्द्रोदय- जून 09 7:59 AM
चन्द्रास्त- जून 09 10:05 PM
अशुभ काल
राहू- 5:27 PM- 7:07 PM
यम गण्ड- 12:26 PM- 2:06 PM
गुलिक- 3:47 PM- 5:27 PM
दुर्मुहूर्त- 05:20 PM- 06:14 PM
वर्ज्यम्- 08:01 AM- 09:40 AM, 04:46 AM- 06:27 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:59 AM- 12:52 PM
अमृत काल- 05:52 PM- 07:31 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:08 AM- 04:56 AM
Aaj Ka Rashifal 09 June 2024: आज सूर्य के समान चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत...पढ़िए अपना दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 09 June 2024: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 22 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 22 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आज रंभा तृतीया का व्रत है। इसके अलावा आज महाराणा प्रताप की जयंती भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 09 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाएंगे।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 2
वृष राशि-
आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आपको अचानक धन लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। जल्द ही सफलता मिलने के योग है। आज आप नया बिजनेस शुरू करने का मन बनाएंगे। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 5
मिथुन राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित करेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरा खिल उठेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, जीवनसाथी की बात मानेंगे तो रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरी बनाकर रहेगा। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि-
आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। पहले किये हुए निवेश का सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात काबू में रखें ज्यादा भावुक होने से बचे। आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। जिससे काम आसानी से पूरा हो जायेगा। घर के साफ-सफाई में समय व्यतीत होगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 4
सिंह राशि-
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे, तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे। फालतू की शॉपिंग से बचे और अपनी आर्थिक स्थिति कों मज़बूत करें। शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे, जिससे दिन भर की उलझने समाप्त हो जाएंगी। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपके प्रमोशन पर विचार करेंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
कन्या राशि-
आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा उपहार देंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। किसी नए काम की शुरूआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नए स्त्रोत मिलेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है। स्टेशनरी का काम कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 8
तुला राशि-
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज ख़र्च में इजाफा बचत को थोड़ा मुश्किल बना देगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जाएंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि-
आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आप आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए नया प्लान बनाएंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज किसी पर तुरंत भरोसा न करें, वरना कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। आज तब-तक अपने विचार व्यक्त न करें जब-तक आवश्यकता न हो।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है, तो फायदा होने वाला है। भाग दौड़ के कारण आज आपको आलस्य महसूस होगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकते है, जिससे पूरे घर में खुशी का माहौल बनेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 6
मकर राशि-
आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें। इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नाकामयाब कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 4
कुंभ राशि-
आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी नौकरीपेशा वालों आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के विवाहित आज समारोह में जाएंगें, जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नए व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। दाम्पत्य जीवन आज खुशहाल रहने वाला है। लवमेट आज डिनर पर जाने का प्लान बनाएंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 7
मीन राशि-
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। दोस्तों के साथ आज आप पार्टी करने का मन बनाएंगे। आज आपको दूसरों से बात करते समय अपने भाषा पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। जीवनसाथी आज प्रसन्न होने की वजह देंगे। ग्राफ़िक डिजाईनर के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कोई डिजाईन क्लाइंट को पहली बार में ही पसंद आ जाएगी। अचानक धनलाभ होने के योग बने हुए हैं।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
BREAKING NEWS : राज्य में 29 सीटें हारने के बाद PCC चीफ जीतू पटवारी दे सकते हैं इस्तीफा !
मोदी के समर्थन प्रस्ताव पर बोले नीतीश कुमार मैं चाहता था कि आप आज ही शपथ लें. जब भी आप शपथ लेंगे, हम आपके साथ होंगे...
जिस तरह का भाषण देते समय नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में जो बाकी है उसके बारे में बात की उससे लगता है कि कुछ तो डील हुई है. 'इन्होंने पूरे देश की से... जो बाकी है उसके बारे में बात की उससे लगता है कि कुछ तो डील हुई है. 'इन्होंने पूरे देश की सेवा की है, पूरा भरोसा है जो कुछ भी बचा है अगली बार ये सब पूर...तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे. हम देखें हैं कि इधर उधर कुछ जीत गया है, अगली बार जो आइएगा न तो सब हारेगा. उन लोगों (विपक्ष) ने आजतक कोई काम नही किया है...
नीतीश ने कहा, 'बिहार के सभी लंबित काम पूरे किए जाएंगे. यह बहुत अच्छी बात है कि हम सभी एक साथ आए हैं और हम सभी आपके (पीएम मोदी) साथ मिलकर काम करेंगे. आप रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन मैं चाहता था कि आप आज ही शपथ लें. जब भी आप शपथ लेंगे, हम आपके साथ होंगे...हम सभी आपके नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे...
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से एक दिन पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज, दिल्ली में जुटेंगे सारे दिग्गज
Aaj Ka Panchang 8 June 2024: जानें शनिवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग
Aaj Ka Panchang 8 June 2024: आज शनिवार का दिन है। यह शुभ दिन भगवान शनि की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं, उनके धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -
ऋतु - ग्रीष्म
चन्द्र राशि - मिथुन
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 30 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 18 मिनट पर
चंद्रोदय - सुबह 06 बजकर 40 मिनट पर
चंद्रास्त - रात्रि 09 : 32 बजे।
शुभ मुहूर्त
अमृत काल - सुबह 09 बजकर 42 मिनट से 11 बजकर 18 मिनट तक
Aaj Ka Rashifal 08 June 2024: आज शनिवार के दिन राशियों पर रहेगी शनि देव की कृपा दृष्टि, दूर होगी हर बाधा, बन जाएंगे सारे काम
Aaj Ka Rashifal 08 June 2024: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 57 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज शाम 7 बजकर 43 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 08 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
10 साल बाद भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा नहीं छू पाई…”
एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम न हारे थे, न हारे हैं. लेकिन 4 तारीख के बाद हमारा व्यवहार हमारी पहचान बताता है कि हम जीत को पचाना जानते हैं. हमारे संस्कार ऐसे हैं कि हम जीत की गोद में उन्माद नहीं पालते और न ही हारे हुए का मजाक उड़ाने के संस्कार हमारे अंदर हैं. हम विजयी की रक्षा करते हैं और पराजित का मजाक उड़ाने की विकृति हमारे अंदर नहीं है. ये हमारे संस्कार हैं. आप किसी भी बच्चे से पूछिए कि लोकसभा चुनाव से पहले किसकी सरकार थी? वो कहेगा एनडीए. फिर उससे पूछिए कि 2024 के बाद किसकी सरकार बनी, तो वो कहेगा एनडीए…पहले भी एनडीए थी, आज भी एनडीए है, और कल भी एनडीए है…10 साल बाद भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा नहीं छू पाई…”
''मैंने पीएम मोदी से कहा कि आप में है दम, इसलिए साथ हैं हम.
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के नेता और राज्यसभा सांसद रामदास अठावले ने शुक्रवार को एनडीए की संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लिया. अठावले ने इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ''मैंने पीएम मोदी से कहा कि आप में है दम, इसलिए साथ हैं हम. इसलिए हमें विश्वास है कि मोदी हमारे करीबी हैं. हमने पूरे देश में लोकसभा चुनाव में काम किा है. एनडीए के घटक दल बड़ गए हैं. इसका कोई असर नहीं होगा.''
नई सरकार में मंत्री बनाने के सवाल पर रामदास अठावले ने कहा, '' दलित और आदिवासियों का मैं नेतृत्व करता हूं तो मुझपर कोई अन्याय नहीं होगा. अगर मुझे मंत्री पद नहीं दिया जाता है तो भी हम एनडीए का साथ काम करेंगे. हम मोदी के साथ रहेंगे.'' रामदास अठावले पिछली सरकार में सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री रहे हैं.
मंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर यह बोली पीएम मोदी
उधर, एनडीए के घटक दलों में किसे कौन सा मंत्रालय दिया जाएगा इसको लेकर खूब अटकलें चल रही हैं. इस पर एलजेपी नेता चिराग पासवान ने कहा था कि मंत्रालय को लेकर कोई बात नहीं हुई है और केवल अफवाहें फैलाई जा रही हैं. वहीं, आज जब संसद भवन में एनडीए की बैठक हुई तो खुद पीएम मोदी ने कहा, ''आजकल कई लोग सरकार बनाने में लगे हुए हैं. मंत्री पद बांट रहे हैं. मैं सांसदों से आग्रह करता हूं जो लोग मोदी को जानते हैं. ये सारे प्रयास निरर्थक हैं.''
NDA संसदीय दल की बैठक शुरू, गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल
नई दिल्ली : नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस NDA की संसदीय दल की बैठक संसद के सेंट्रल हॉल में शुरू हो गई है। इसमें सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। साथ ही NDA सांसदों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे पर भी सहमति बनाने की कोशिश होगी। जिसमें एमपी के सभी 29 सांसद बैठक में मौजूद रहेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी इस बैठक में शामिल हुए।18वीं लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए एक बार फिर सरकार बनाने के लिए आज अपना दावा पेश करेगा। इसके पहले भाजपा और एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए नेता चुना जाएगा। वहीं, गुरुवार को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने केंद्र में नई सरकार के गठन को लेकर दिनभर कई दौर की बैठकें की। इनमें आरएसएस के पदाधिकारी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।
नई सरकार के रविवार को शपथ लेने की संभावना है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को एनडीए नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार गठन का फैसला किया गया था। गुरुवार को चुनाव आयोग ने नवनिर्वाचित सांसदों की सूची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंपी। इसके साथ ही 18वीं लोकसभा के गठन का रास्ता साफ हो गया।
जस की तस रेपो रेट 6.5 फीसदी पर बरकरार,लोन महंगे नहीं होंगे, आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी
दिल्ली :- भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार आठवीं बार रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है. महंगाई को टिकाऊ स्तर यानी चार प्रतिशत पर लाने और वैश्विक अनिश्चितता के बीच आर्थिक वृद्धि को गति देने के मकसद से नीतिगत दर को यथावत रखा गया है.
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बुधवार को शुरू हुई तीन दिन की बैठक में लिए गए निर्णय की शुक्रवार को जानकारी दी।शक्तिकांत दास ने कहा कि इसके साथ एमपीसी सदस्यों ने लक्ष्य के अनुरूप खुदरा महंगाई को लाने के लिए उदार रुख को वापस लेने के अपने निर्णय को भी कायम रखने का फैसला किया है.रेपो दर को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखने का मतलब है कि मकान, वाहन समेत विभिन्न कर्जों पर मासिक किस्त (ईएमआई) में बदलाव की संभावना कम है. केंद्रीय रिजर्व बैंक ने आखिरी बार फरवरी, 2023 में रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी. इस बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट 6.5 प्रतिशत कर दी गई. इसके बाद लगातार 8 बार केंद्रीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक हो चुकी है.शक्तिकांत दास ने कहा कि आरबीआई का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025 के लिए वास्तविक जीडीपी 7.2 फीसदी रह सकती है. पहली तिमाही में जीडीपी 7.3 फीसदी, दूसरी में 7.2 फीसदी, तीसरी तिमाही में 7.3 फीसदी तो चौथी तिमाही में 7.2 फीसदी की से रफ्तार से बढ़ सकती है.
6 में से 4 सदस्यों ने किया बदलाव नहीं करने का फैसला
एमपीसी के कुल छह सदस्य है. इन 6 सदस्यों में से 4 ने रेपो रेट में बदलाव नहीं करने का फैसला लिया. शक्तिकांत दास ने कहा कि इसके साथ एमपीसी सदस्यों ने लक्ष्य के अनुरूप खुदरा महंगाई को लाने के लिए उदार रुख को वापस लेने के अपने निर्णय को भी कायम रखने का फैसला किया है.
सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू, आज 11 बजे संसद में NDA की बैठक, मंत्रालयों के बंटवारे पर होगी चर्चा
दिल्ली :- केंद्र में सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसी क्रम में सात जून को एनडीए संसदीय दल की बैठक आयोजित की गई है. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा. संसदीय दल की बैठक सुबह 11 बजे संसद के सेंट्रल हाॅल में आयोजित की जाएगी.
इस बैठक में जेडीयू नेता नीतीश कुमार, ललन सिंह, टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू और हम के नेता जीतन राम मांझी भी उपस्थित थे और सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन दिया और जल्दी सरकार बनाने की बात कही.एनडीए गठबंधन को केंद्र में बहुमत मिला है. लोकसभा चुनाव में एनडीए को 292 सीटों पर जीत हासिल हुई है. वहीं इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं. चूंकि बीजेपी को अकेले बहुमत प्राप्त नहीं है, इसलिए सरकार गठन में जेडीयू और टीडीपी की भूमिका अहम हो गई है
नड्डा के आवास पर भाजपा नेताओं की बैठक
दिल्ली में गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर को अहम बैठक हुई थी। इसमें अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे थे। बैठक में नई सरकार बनाने, भाजपा और उसके सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में जगह देने और शपथ ग्रहण की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की खबर है।
सरकार गठन पर चर्चा
बुधवार को एनडीए की बड़ी बैठक हुई, जिसमें सरकार गठन पर चर्चा हुई. सहयोगी दलों की सरकार में क्या भूमिका होगी इसपर भी गंभीर मंत्रणा हुई. जेडीयू और टीडीपी पहले भी सरकार का हिस्सा रह चुकी है और नीतीश कुमार वाजपेयी मंत्रिमंडल में रेल मंत्री रह चुके हैं.
Aaj Ka Panchang: आज 7 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 7 जून 2024
विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
ज्येष्ठ - पूर्णिमान्त
वैशाख - अमान्त
तिथि
प्रतिपदा - 04:44 पी एम तक
नक्षत्र
मृगशिरा - 07:43 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:00 ए एम
सूर्यास्त -07:14 पी एम
चन्द्रोदय - 7.22 ए एम
चंद्रास्त- 08:21 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:11 पी एम से 01:04 पी एम
अमृत काल - 11:07 ए एम से 12:41 पी एम
बह्म मुहूर्त -04:34 ए एम से 05:17 ए एम
अशुभ काल
राहूकाल- 10:58 ए एम से 12:38 पी एम
यम गण्ड - 07:07 ए एम से 08:51 ए एम
गुलिक -10:36 ए एम से 12:20 पी एम
दुर्मुहूर्त -11:52 ए एम से 12:48 पी एम
वर्ज्य- 09:55 ए एम से 11:26 ए एम
Aaj Ka Rashifal 7 June 2024: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय
Aaj Ka Rashifal 7 June 2024: कोई भी व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में कुंडली के माध्यम से जान सकता है। किस दिन कौन सा उपाय करना चाहिए या कौन सा दिन अच्छा या फिर बुरा हो सकता है? इसका पता भी राशिफल के माध्याम से किया जा सकता है। दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियां अपने आज के बारे में जान सकते हैं। आज हम आपको ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए राशिफल के तहत ये जानकारी देने जा रहे हैं कि 7 जून को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा और उन्हें कौन से उपाय अपनाने चाहिए? आइए 7 जून बृहस्पतिवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।
मेष राशि
किया गया प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। परिवार का साथ मिलेगा।आपका मन प्रसन्न रहेगा । नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं व मान सम्मान की वृद्धि होगी। घर परिवार में माहौल ठीक रहेगा।सुबह हनुमान चालीसा पड़े और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को रोटी खिला दें।
वृषभ राशि
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी ।कोई पुराना दुश्मन आपका पीछा कर सकता है। स्थान परिवर्तन के योग हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और शुक्र के बीजमंत्र क़ा जाप करें।
मिथुन राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी बड़े व्यक्ति से भेंट हो सकती है जिससे लाभ हो सकता है। शिक्षण के कार्यों में सफलता मिलेगी। गाय को हरा चारा खिला दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
पिता या किसी अधिकारी के कृपा पात्र होंगे। गाड़ी धीमे चलाएं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें ताकि बिना वजह के उलझन से मुक्ति मिले। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। घायल गोवंश का उपचार करा दें और उसको भोजन भी करा दें।
सिंह राशि
माता पिता का साथ मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। सुबह हल्दी व चावल डालकर सूर्य को जल दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर दें।
कन्या राशि
पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा । कोई भी फैसला लेने से पहले एक बार विचार करना । भावनाओं पर नियंत्रण रखें वह बिना वजह किसी की गवाही न दें। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
तुला राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कर दें और किसी गरीब को सफेद वस्त्र दान करें।
वृश्चिक राशि
आत्मविश्वास बहुत रहेगी परंतु मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। अध्यात्म के प्रति रुझान रहेगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।
धनु राशि
संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। निर्माण कार्य सफल होगा। तरक्की का अवसर मिल सकता है । परिवार में शांति का परिचय दें और वाद विवाद में न फंसे। आय से अधिक खर्च हो सकते हैं अतः मन व्यथित न करें। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। अपनी बुद्धि को ज्यादा तार्किक ना करें अन्यथा बिना वजह कई मामलों में दुख होगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है और रहन-सहन से संबंधित सामग्री खरीद सकते हैं। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि
बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। लक्ष्य की प्राप्ति भी होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और मुलाकात बहुत आत्मीयता से भारी रहेगी। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें और भोजन करा दें।
मीन राशि
आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। जीवनसाथी के साथ एक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में अधिकता रहेगी। कुटुंब में परिवार के लोगों के साथ कोई धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। माता-पिता का साथ बना रहेगा। सुबह गाय को भोजन करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
गुरु अर्जुन देव जी शहादत दिवस या 'शहीदी दिवस' इस साल 10 जून को है।
गुरु अर्जन देव पांचवें सिख गुरु थे और 16 जून 1606 को उनकी मृत्यु हो गई थी। गुरु अर्जन देव शहीदी दिवस हर साल जेठ सुदी 4 को मनाया जाता है। नीचे दिए गए लेख में दिन के महत्व और इतिहास पर एक नज़र डालें।
गुरु अर्जुन देव जी शहादत दिवस या 'शहीदी दिवस' इस साल 10 जून को है। यह हर साल सिख कैलेंडर के तीसरे महीने - जेठ के 24वें दिन मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में सिखों के लिए बहुत धार्मिक महत्व रखता है। गुरु अर्जुन देव जी सिख धर्म के पहले शहीद थे और अपने महान कार्यों के लिए जाने जाते हैं।
गुरु अर्जन देव दिवस कैसे मनाया जाता है?
इस दिन दुनिया भर में लोग लंगर (सामुदायिक भोजन की सिख परंपरा), धार्मिक आयोजन और गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ का आयोजन करते हैं। इसके अलावा हर साल सिख तीर्थयात्रियों का एक जत्था पाकिस्तान के लाहौर में देहरा साहिब के गुरुद्वारे में जाता है। इस समूह को जत्था कहा जाता है। इस साल जत्था 6 जून को तय किया गया था।
इस वर्ष 417वीं शहादत वर्षगांठ मनाई जा रही है, जो दुनिया भर के सिखों के लिए बहुत बड़ा धार्मिक महत्व रखती है। यह दिन सभी धर्मों के लिए जीवन और सभी की स्वीकृति का उत्सव है। यह शांति और सद्भाव का जश्न मनाता है। यह श्री गुरु अर्जुन देव जी और उनके महान जीवन को याद करता है, जिसने समाज में शांति और सद्भाव पर जोर दिया।
इसलिए आज पांचवें सिख गुरु के जीवन का जश्न मनाते हुए, जागरण जोश सभी पाठकों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता है।
कौन होगा ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री? चर्चा में सबसे आगे इन नेताओं के नाम
नई दिल्ली: ओडिशा में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। नतीजे सामने आने के बाद नवीन पटनायक ने बुधवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल रघुबर दास को अपना इस्तीफा सौंपा। बीजेपी ने प्रदेश में 147 सीटों में से 78 सीटें जीती हैं। पटनायक की बीजू जनता दल (बीजेडी) को 51 सीटें मिली हैं। अब सवाल यह है कि ओडिशा का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा?
कौन बनेगा अगला CM?
बीजेडी की चुनावी हार के बाद अब सबकी निगाहें ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री पर टिकी हैं। अटकलों के बीच राज्य भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने बुधवार को कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड एक-दो दिन में इस पर फैसला कर लेगा।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सामल ने कहा, “मुख्यमंत्री का चयन प्रधानमंत्री द्वारा निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा एक ओडिया व्यक्ति जो राज्य की संस्कृति और परंपरा को कायम रखेगा, वह ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री होगा।
किन नामों की है चर्चा?
1. धर्मेंद्र प्रधान
मुख्यमंत्री पद के नामों में धर्मेंद्र प्रधान का नाम काफी ऊपर चल रहा है। प्रधान ने बीजद के प्रणब प्रकाश दास के खिलाफ 1 लाख से अधिक मतों के अंतर से संबलपुर लोकसभा सीट जीती है।
2. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा
बैजयंत पांडा ने ओडिशा में केंद्रपाड़ा लोकसभा सीट जीती है। वह बीजेडी से एक बार राज्यसभा सांसद और दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वह छह साल पहले भाजपा में शामिल हुए और 2019 में केंद्रपाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था जहां वह हार गए थे।
3. भुवनेश्वर सांसद अपराजिता सारंगी
अपराजिता सारंगी ने कांग्रेस नेता यासिर नवाज और बीजू जनता दल नेता मन्मथ राउत्रे के खिलाफ भुवनेश्वर सीट जीती है। वह भी मुख्यमंत्री पद के लिए एक अहम नाम मानी जा रही हैं।
4. बालासोर के सांसद प्रताप सारंगी
प्रताप सारंगी बालासोर के मौजूदा सांसद हैं। उनका भी नाम इस फेहरिस्त में है।
5. पूर्व केंद्रीय आदिवासी मंत्री जुएल ओरांव
63 वर्षीय ओराम पांच बार सांसद और एक बार विधायक हैं। वह ओडिशा में भाजपा के शुरुआती सदस्यों में से एक रहे हैं। ओराम को अक्टूबर 1999 में पहला केंद्रीय जनजातीय मामलों का मंत्री बनाया गया था। उन्होंने लोकसभा के चुनावों में सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है।
6. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा
संबित पात्रा ने बीजद नेता अरूप पटनायक और कांग्रेस उम्मीदवार जय नारायण पटनायक के खिलाफ पुरी लोकसभा सीट जीती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेडी के पिनाकी मिश्रा ने पात्रा को हराकर जीत हासिल की थी।
दिल्ली में हार के बाद आम आदमी पार्टी में हलचल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर आज विधायकों की बैठक
नई दिल्ली : दिल्ली में लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। लोकसभा नतीजों में मिली निराशा के बाद ‘आप’ में हलचल तेज हो गई है।
गुरुवार शाम 5 बजे दिल्ली के सभी विधायकों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर बुलाया गया है। चुनाव परिणाम के बाद पार्टी ने यह बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि बैठक किस मकसद से बुलाई गई है।
बता दें कि कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरिवंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और फिर 21 दिनों की जमानत के बाद हुए चुनाव में पार्टी खाता तो नहीं खोल पाई, लेकिन लोकसभा चुनाव में अपना समर्थन बढ़ाने में कामयाब रही है। पार्टी के वोटशेयर में 6 पर्सेंट का बड़ा इजाफा देखने को मिला है।
अंतरिम जमानत के दौरान दिल्ली में अपने आक्रामक प्रचार अभियान से केजरीवाल ‘आप’ को दूसरे स्थान पर लाने में कामयाब रहे। 10 साल बाद पार्टी को भाजपा से कम पर कांग्रेस से ज्यादा वोट मिले हैं। बैठक में पार्टी के वोटशेयर बढ़ने और पार्टी के प्रदर्शन को लेकर चर्चा हो सकती है।
लोकसभा चुनाव: कितनी होती है सांसदों की सैलरी, क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं, पढ़िए पूरी खबर
नई दिल्ली। संसद में एनडीए सरकार का सामना एक मजबूत विपक्ष से होगा। 4 जून को आए नतीजों में भाजपा के 240, कांग्रेस के 99, सपा के 37, टीएमसी के 29, डीएमके के 22, टीडीपी के 16, जेडीयू के समेत कुल 542 सांसद संसद पहुंचे हैं, जनता को इन प्रतिनिधियों से बहुत सी उम्मीदें हैं।
बता दें कि 18वीं लोकसभा के लिए सांसदों का चयन हो चुका है। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं। इस बार की लोकसभा बेहद दिलचस्प होने जा रही हैं, क्योंकि पिछले एक दशक में यह पहला मौका होगा जब बीजेपी अपने दम पर सरकार नहीं बनाने जा रही है।
जनता को उम्मीद है कि उनके प्रतिनिधी बेहतर से बेहतर योजनाएं लाएंगे, अच्छे कानून बनाएंगे, जिससे आम लोगों का जीवन और आसान बने। लेकिन इसके साथ ही लोगों को इस बात की भी उत्सुक है कि इन सांसदों को अगले पांच साल क्या-क्या लाभ मिलेंगे और बतौर सांसद इन नेताओं की कितनी सैलरी होगी?
कितनी होती है सांसदों की सैलरी
सांसदों को 1 लाख रुपये मासिक वेतन मिलता है। साथ ही, दैनिक भत्ते के रूप में हर पांच साल में उनका वेतन बढ़ता है वेतन में वेतन, भत्ते और पेंशन के अनुसार 50,000 रुपये प्रति माह का मूल वेतन शामिल है।
सांसदों को मिलते हैं ये भत्ते
उन्हें संसद सत्र में भाग लेने के लिए दैनिक भत्ता के रूप में 2,000 रुपये भी मिलते हैं। यदि सांसद सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं तो वे 16 रुपये प्रति किमी की दर से यात्रा भत्ता के भी हकदार हैं। उन्हें प्रति माह 45,000 रुपये का निर्वाचन क्षेत्र भत्ता भी मिलता है। उन्हें आॅफिस कैंपस के रूप में प्रति माह 45,000 रुपये भी मिलते हैं, जिसमें स्टेशनरी और डाक व्यय के लिए 15,000 रुपये शामिल हैं।
भत्ते का उपयोग सचिवीय सहायकों के वेतन का भुगतान करने के लिए किया जा सकता है। हर महीने, सदस्य अपने और अपने परिवार के लिए मुफ्त चिकित्सा देखभाल प्राप्त करने के लिए 500 रुपये का भुगतान करते हैं। सांसदों को बैठकों में जाने सहित अपने कर्तव्यों के पालन में किए गए खर्चों के लिए यात्रा प्रतिपूर्ति दी जाती है।
8 नहीं, अब 9 जून को PM पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी
लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण की कवायद तेज हो गई है. शपथ ग्रहण की तारीख को लेकर नया अपडेट आया है. सूत्रों के मुताबिक, 8 जून की... जगह अब 9 जून को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है
क्या फिर से पलटी मारेंगे पलटू चाचा! सभी की नीतीश पर निगाहें
मोदी सरकार अब नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के भरोसे चलेगी। ऐसे में अब ये दोनों नेता पीएम मोदी से भी अधिक पावरफुल नजर आएंगे। नीतीश कुमार की 3 पुरानी मांग भी पीएम मोदी को माननी पड़ेगी, नहीं तो दिल्ली का सिंहासन कभी भी हिल सकता है।
