सियासत
धनतेरस से पहले सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल जानें अपने शहर के रेट
धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है और उससे पहले सोने की कीमत में गिरावट दिख रही है। दिसंबर डिलीवरी वाला सोना आज 78,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। यह सोने के पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.38% यानी 302 रुपये कम है। शुरुआती कारोबार में यह 78,131 रुपये तक नीचे और 78,364 रुपये तक ऊपर गया।
सोने की कीमत में 33 फीसदी और चांदी की कीमत में 46 फीसदी तेजी आई है। अक्टूबर के महीने में अब तक सोने की कीमत में 2,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है जबकि इस दौरान चांदी की कीमत में 5,500 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन शुक्रवार को सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला और इसमें गिरावट आई। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण ऐसा हुआ।
क्यों बढ़ रहा है सोना
हालांकि 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिका में जारी राजनीतिक अनिश्चितता, मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और गिरते अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड से सोने को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से सोने की हालिया चाल मंदी के पैटर्न को दर्शाती हैं जिसमें $2,705 मुख्य समर्थन के रूप में है। $2,700 से नीचे की गिरावट $2,675 और $2,660 के स्तर तक ले जा सकती है। ऊपर की ओर, $2,645 को तोड़ने से मंदी का पैटर्न खत्म हो जाएगा। इससे संभावित रूप से कीमतें $2,770 और यहां तक कि $2,800 तक पहुंच सकती है।
Whatsapp में अब Contacts सेव करना हो जाएगा आसान, नया फीचर Contacts Manager करेगाा कमाल
WHATSAPP NEWS UPDATE NEWS. व्हाट्सएप में समय-समय पर नया बदलाव और नया फीचर लेकर कंपनी आती है। ऐसे में यूजर एक्सपीरियंस काफी खास होते जा रहा है। लगातार व्हाट्सएप के नए फीचर से लोगों को काफी सहोलियत हो रही है। वहीं कंपनी के नए और लेटेस्ट फीचर का यूज करके यूजर खुश भी हो रहे हैं। ऐसे में कंपनी एक बार फिर से नया फीचर लेकर आया है। इसमें व्हाट्सएप में कॉन्टेक्ट्स को सेव करना और भी आसान हो जाएगा।
बता दें, इस बार व्हाट्सएप कॉन्टेक्ट्स मैनेजर फीचर ले कर आ रहा है। इस फीचर के मदद से यूजर आसानी से अपने कॉन्टेक्ट्स को सीधे व्हाट्सएप में ही सेव कर सकेंगे। अब तक मैसेजिंग एप मोबाइल कॉन्टेक्ट को एक्सेस करता थ। इस फीचर को जल्द ही यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।
इस फीचर की लंबे समय से थी मांग
इस फीचर की डिमांड लंबे समय से यूजर्स कर रहे थे। इसी वजह से इस फीचर पर कंपनी ने काम भी शुरू कर दिया है और माना जा रहा है कि कुछ ही समय में ये फीचर लोगों को यूज करने के लिए मिल जाएगा। जो काफी यूजफुल होगा।
कॉन्टेक्ट्स को भी कर सकेंगे शेयर
इस फीचर की एक खास बात यह भी होगी कि इसमें से कॉन्टेक्ट्स को शेयर कर सकेंगे। अक्सर जब मोबाइल फोन गुम हो जाता है तो यूजर्स को कॉन्टेक्ट्स गायब हो जाते है। ऐसे में इस फीचर के माध्यम से यूजर्स को कॉन्टेक्ट्स को शेयर करने का भी अवसर मिलेगा।
हैंडसेट शेयर करने वालों के लिए उपयोगी
व्हाट्सएप के इस फीचर से उन लोगों को ज्यादा फायदा मिलने वाला है। जब वे अपना हैंडसेट दूसरे के साथ शेयर करते हैं या फिर जब वे एक से ज्यादा व्हाट्सएप अकाउंट चलाते हैं तो यूजर्स अपने पर्सनल और बिजनेस कॉन्टेक्ट्स को अलग-अलग रख सकेंगे।
कल धनतेरस की पूजा से शुरू होगा दिवाली का त्यौहार, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Dhanteras 2024: जिस दिन का लोगों को इंतज़ार था आख़िरकार वो दिन आ ही गया. कल से दीपावली की शुरुआत हो रहीहैं। हिंदू धर्म में धनतेरस का त्योहार धन, आरोग्यता, सुख और समृद्धि का प्रतीक है। धनतेरस का पर्व हर वर्ष कार्तिक महीने की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस से पांच दिनों तक चलने वाला दीपावली का उत्सव शुरू हो जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 29 अक्तूबर को है। धनतेरस के पर्व को धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अपने हाथ में अमृत से भरा घड़ा लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस के दिन सोना-चांदी के सिक्के, आभूषण और बर्तन खरीदने की प्रथा है। भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के देवता है। धनतेरस के दिन सोने, चांदी और पीतल की वस्तुओं और झाड़ू खरीदना शुभ होता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि देव की षोडशोपचार पूजा करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त, महत्व और क्या खरीदें क्या नहीं सबकुछ…
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
धनतेरस का त्योहार पंचदिवसीय दीपोत्सव का पर्व का पहला दिन होता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, कुबरे देव और यम की पूजा का विधान होता है। इसके अलावा धनतेरस पर नई चीजों की खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है।
धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ- 29 अक्तूबर सुबह 10:31 मिनट से
त्रयोदशी तिथि समाप्त- 30 अक्तूबर 2024 दोपहर 01:15 तक
धनतेरस पूजा मुहूर्त- शाम 06 बजकर 30 मिनट से लेकर 08 बजकर 12 मिनट तक
प्रदोष काल मुहूर्त- शाम 05 बजकर 37 मिनट से लेकर 08 बजकर 12 मिनट तक
वृषभ काल मुहूर्त- शाम 06 बजकर 30 मिनट से लेकर 08 बजकर 26 मिनट तक
धनतेरस 2024 खरीदारी मुहूर्त
धनतेरस सोना-चांदी खरीदारी शुभ मुहूर्त (सुबह)- 09 बजे से लेकर दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक
धनतेरस सोना-चांदी खरीदारी शुभ मुहूर्त (शाम)- 07 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 55 मिनट तक
Dhanteras 2024: धनतेरस पर 100 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इन चीजों की खरीदारी से धन-दौलत में होगी वृद्धि
धनतेरस पूजा विधि और महत्व
धनतेरस के दिन पांच दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव पर्व शुरू हो जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी, निवेश और नया कार्य करने के लिए विशेष महत्व होता है। इस दिन पूरे दिन शुभ खरीदारी की जाती है। ऐसे मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करने और शुभ कार्य करने पर इसमें कई गुना फल मिलता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा होती है।
धनतेरस का पर्व प्रदोष व्यापिनी तिथि में मनाने का विधान है। इस दिन परिवार में आरोग्यता के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर यमदेव देवता का ध्यान करके दक्षिण दिशा पर दीपक स्थापित करना चाहिए। इस दिन प्रदोष काल में ‘ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः। मंत्र से षोडशोपचार विधि द्वारा पूजन अर्चन करना चाहिए जिसके फलस्वरूप परिवार में दीर्घायु और आरोग्यता बनी रहती है।
कोल्डप्ले-दिलजीत के कॉन्सर्ट के फर्जी टिकट मामले में ED का बड़ा एक्शन, 5 राज्यों में की छापेमारी
COLDPLAY DILJIT CONCERTS : पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ के म्यूजिक कॉन्सर्ट के टिकटों की हेराफेरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने ‘कोल्डप्ले’ और दिलजीत दोसांझ की ‘दिल-लुमिनाती’ कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री मामले में पांच राज्यों – दिल्ली, मुंबई, जयपुर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। एजेंसी ने यह कदम अलग-अलग राज्यों में फर्जी टिकट बिक्री से संबंधित कई FIR दर्ज होने के बाद उठाया है।
ED ने 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर की छापेमारी
‘बुक माई शो’ ने फर्जी टिकटों की बिक्री को लेकर कई संदिग्धों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। इसमें आरोप लगाया गया कि ये आरोपी बेहद अधिक कीमत पर नकली टिकट बेच रहे हैं। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट-2002 (PMLA) के तहत इसकी जांच शुरू की है और पांच राज्यों में 13 से अधिक जगहों पर छापेमारी कर तलाशी ली। एजेंसी ने इस घोटाले में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप और सिम कार्ड जैसी कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की हैं।
एजेंसी ने छापेमारी के बाद दिया ये बयान
जांच एजेंसी ने अपने बयान में कहा, ‘देशभर के विभिन्न राज्यों में कई FIR दर्ज की गई हैं, जिसमें ‘बुक माई शो’ द्वारा दर्ज की गई एफआईआर भी शामिल है। इसमें कई संदिग्धों के खिलाफ कॉन्सर्ट में जाने वालों का शोषण करने का संदेह है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि ये लोग इन प्रतिष्ठित कॉन्सर्ट की अधिक मांग का फायदा उठाते हुए नकली टिकट बेचने और कीमतों में भारी वृद्धि करने में लगे हुए हैं।’
फर्जी टिकटों की ब्रिकी के मनी ट्रेल पर ED की नजर
ईडी इस कार्रवाई से अवैध टिकट बिक्री की तह तक पहुंचना चाहती है। साथ ही इन घोटालों को सपोर्ट करने वाले मनी ट्रेल नेटवर्क का पता करने की जुगत में है। इस तरह के अपराध करने वालों के आय का पता लगाना जरूरी है। एजेंसी को अब तक की जांच से पता चला है कि कई लोगों ने नकली टिकट बेचने के लिए इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है।
धनतेरस पर क्यों किया जाता है दीपदान? जानें इसकी विधि और शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ
धनतेरस 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा. परंपरागत रूप से दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाने वाला धनतेरस देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि को समर्पित है. इस दिन कुबेर और धन्वंतरि की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है. साथ ही इस दिन सोना- चांदी, कपड़े, बर्तन, गाड़ी, झाड़ू आदि चीजों को खरीदना बहुत फलदायी माना जाता है
हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाले पर्व धनतेरस की शुरूआत 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा, जो अगले दिन यानी 30 अक्तूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगा. इस दिन प्रदोष काल संध्याकाल 5 बजकर 38 मिनट से लेकर 8 बजकर 13 मिनट तक है. इस मुहूर्त में आप दीपदान करके धन वैभव की प्राप्ति कर सकते हैं.
शुभ मुहूर्त – Dhanteras shopping muhurat
पंचांग के अनुसार, इस दिन खरीददारी का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 10.00 बजे तक रहेगा. वहीं, दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 02.00 बजे से दोपहर 03 बजकर 30 मिनट तक रहेगा जबकि तीसरा शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 36 मिनट से रात 08 बजकर 32 बजे तक होगा.
धनतेरस पर क्यों किया जाता है दीपदान?
शास्त्रों और पुराणों में धनतेरस पर दीपदान करने के पीछे कई कथाएं बताई जाती हैं. दीपदान करने की परंपरा बहुत पुरानी है. पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार यमराज ने यमदूतों से पूछा कि तुम हर दिन हजारों लोगों के प्राण लेकर आते हो, क्या कभी तुम्हें किसी पर दया नहीं आती. इसपर एक यमदूत कहा कि मृत्यु लोक में एक हेम नाम का राजकुमार था जिसके जन्म होने पर ज्योतिषियों ने बताया था कि जब भी बालक विवाह करेगा तो उसके चार दिन इसकी मौत हो जाएगी.
Aaj Ka Panchang, 28 October 2024: आज रमा एकादशी का रखें व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
आज 28 अक्टूबर 2024 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि सोमवार सुबह 7.51 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज ही एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही इंद्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11,53 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 07.30 बजे से सुबह 9 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।
28 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त
कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि – 28 अक्टूबर 2024 को सुबह 7.51 बजे तक रहेगी। फिर द्वादशी लग जाएगी। रमा एकादशी का व्रत आज (28 अक्टूबर) को किया जाएगा।
इंद्र योग- 28 अक्टूबर 2024 को पूरा दिन, पूरी रात इंद्र योग रहेगा
पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र- 28 अक्टूबर 2024 को दोपहर 3.24 बजे तक
अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.04 बजे से सुबह 7.41 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.21 बजे से शाम 7.24 बजे तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 2.21 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक
निशीथ मुहूर्त – रात 11.43 बजे से रात दोपहर 12.22 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.05 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक
राहुकाल का समय
दिल्ली- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.17 बजे त
मुंबई- सुबह 08.03 बजे से सुबह 09.29 बजे तक
चंडीगढ़- सुबह 07.56 बजे से सुबह 09.20 बजे तक
लखनऊ – सुबह 07.37 बजे से सुबह 09.01 बजे तक
भोपाल- सुबह 07.48 बजे से सुबह 09.13 बजे तक
कोलकाता – सुबह 07.04 बजे से सुबह 08.29 बजे तक
अहमदाबाद- सुबह 08.07 बजे से सुबह 09.32 बजे तक
चेन्नई- सुबह 07.29 बजे से सुबह 08.57 बजे तक
जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 6:30 बजे
सूर्यास्त – शाम 05.38 बजे
Aaj Ka Rashifal 28 October: आज इन 5 राशियों को हो सकता है धन लाभ, जानें अपना राशिफल
28 October 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज रमा एकादशी का व्रत किया जाएगा। आज पूरा दिन, पूरी रात इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 24 मिनट तक पूर्वाफल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज गोवत्स द्वादशी का व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। आज अपनी योजनाओं और गतिविधियों को सीक्रेट रखें। आज कारोबार संबंधी परेशानियों का काफी हद तक निवारण होगा। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 6
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलना-मिलना आपके लिए अच्छा नहीं है। आज अपनी कोई भी खास बात किसी से भी शेयर ना करें। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और ईगो की भावना रखने से आपसी रिश्तों में कुछ अनबन हो सकती है। आज माता जी की सलाह से कोई भी सावधानी पूर्वक लिया गया निर्णय भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आपकी धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आस्था बनी रहेगी।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 2
मिथुन राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। आज किसी रुके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह भी जरूर ले। लेनदेन के मामलों को लेकर आपसे कोई गलती हो सकती है। आज अगर कोई यात्रा का विचार बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से उलझन रहेगा। इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 1
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज व्यवसायिक कार्यप्रणाली में किसी भी तरह की बेहतरी की उम्मीद ना करें। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए उत्तम है। आज नौकरी कर रहे लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आज आपका पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय बीतेगा और घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 7
सिंह राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करने से ज्यादा सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखेंगे। आज ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आज अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 6
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आस-पास के लोगों के लिए आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आपको जो भी काम दिया जायेगा, उसे आप अच्छे से करेंगे। बिजनेस में आपको मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आज आपको अपने गुस्से पर कण्ट्रोल रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। परिवार के साथ आज कोई मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। कान से जुड़ी समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते है। माता जी आपसे कुछ फरमाइश कर सकती है, जिसको पूरा करने पर वो खुश होंगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज का समय उपलब्धियों वाला है। आज अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगायेंगे। आज जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। और आपसी रिश्ते भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। बिजनेस के कामों में सुधार होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में सोच कर रोमांचित रहेंगे। आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। आज आपके लिए घर का कोई सदस्य कुछ खरीद सकता है जिसे पाकर आप आनन्दित होंगे। आज वर्कस्पेस पर सीनियर्स और बॉस के द्वारा कुछ बताया जा रहा है तो उसे गंभीरता से लें, और अपनी कमियों को जानकर उसे सुधारने का प्रयास करें। आज बिजनेस की प्रगति के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करेंगे।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 9
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज किसी की सलाह मिलने से आपका हौसला बढ़ेगा और आप काम को बढ़िया तरीके से करेंगे। करियर में सुधार करने के लिए जिन बातों में बदलाव करना है, वह स्पष्ट रूप से जानने की कोशिश करें। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी आज आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए है बस थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 7
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके परिवार में आपसी प्रेम रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में मामले स्पष्ट रखें। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज सब कुछ ठीक रहेगा। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। आपके धन प्राप्ति के मार्ग में यदि कुछ समस्याएं आ रही है, तो वह आज दूर होगी। आज परिवार का कोई संपत्ति संबंधित मामला सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की कोई इच्छा पूरी होने से आप खुश रहेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 5
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। लोगों के मन में आपके प्रति सम्मान का भाव रहेगा यह देखकर आपको ख़ुशी होगी। आज आप घर के कामों में अपनी माँ की मदद करेंगे और भविष्य को लेकर आप बातचीत भी करेंगे। आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आप समस्या से बच जायेंगे। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो भी वह उन पर खरा उतरेंगे। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 4
मीन राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका जो उद्देश्य है, उससे जुड़े विचारों पर ध्यान देने की कोशिश करें। अन्य किसी अनजान व्यक्ति की वजह से आपको कुछ उलझन महसूस होगी। मित्रों के साथ बिताए हुए समय की वजह से आनंद मिलेगा, लेकिन काम से अधिक अन्य बातों पर ध्यान देने से कार्यों को पूरा होने में समय लगेगा। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपकी किसी संपत्ति का सौदा हो सकता है। आपका किसी नए वाहन तो खरीदने का सपना पूरा होगा।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 1
Aaj Ka Panchang: आज 27 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 27 अक्टूबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- कार्तिक
अमांत- आश्विन
तिथि
कृष्ण पक्ष एकादशी [ वृद्धि तिथि ] - अक्टूबर 27 05:24 AM- अक्टूबर 28 07:51 AM
नक्षत्र
मघा- अक्टूबर 26 09:45 AM- अक्टूबर 27 12:24 PM
पूर्व फाल्गुनी- अक्टूबर 27 12:24 PM- अक्टूबर 28 03:24 PM
योग
ब्रह्म- अक्टूबर 27 05:57 AM- अक्टूबर 28 06:47 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:33 AM
सूर्यास्त- 5:47 PM
चन्द्रोदय- अक्टूबर 27 2:02 AM
चन्द्रास्त- अक्टूबर 27 3:05 PM
अशुभ काल
राहू- 4:23 PM- 5:47 PM
यम गण्ड- 12:10 PM- 1:34 PM
कुलिक- 2:59 PM- 4:23 PM
दुर्मुहूर्त- 04:17 PM- 05:02 PM
वर्ज्यम्- 09:24 PM- 11:12 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 AM- 12:33 PM
अमृत काल- 09:43 AM- 11:30 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:58 AM- 05:46 AM
Aaj Ka Rashifal 27 October 2024: आज सूर्य देव चमकाएंगे इन राशियों की किस्मत...पढ़ें दैनिक राशिफल
27 October 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। एकादशी तिथि आज पूरे दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज पूरे दिन, पूरी रात ब्रह्म योग रहेगा। आज दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने हेतु कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेगी। आज दिन भर घर की व्यवस्था और सुधार संबंधी कामों में व्यस्तता रहेगी। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनमें खुशी और आत्मबल बढ़ेगा। ऑफिस में अपने उचित कार्य प्रणाली से दूसरों के समक्ष सराहना का पात्र बनेंगे। आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 7
वृष राशि-
आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज आपकी मानसिक और आत्मिक सुख शांति बनी रहेगी। इच्छित कार्य समय पर पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज जीवन में सब कुछ होते हुए भी कुछ खालीपन सा महसूस होगा। अपने ऊपर नकारात्मकता ना हावी होने दें और स्वयं को व्यस्त रखें। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर कुछ समय व्यतीत करना आप को सुकून देगा। आज आपकी हेल्थ फिट रहेगी। घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। जीवनसाथी को आज आप उनके मनपसंद उपहार देंगें, इससे उनको बेहद प्रसन्नता होगी।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 4
मिथुन राशि-
आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। डिनर और मनोरंजन से रिलेटेड कोई यादगार प्रोग्राम भी बन सकता है। आज थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। इस राशि के जो लोग सूचना प्रसारण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं आज उन्हें किसी बड़ी संस्था में काम करने का अवसर मिल सकता है। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। बॉस को आज आपसे काफी उम्मीदें रहेंगी। पदोन्नती का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। आज आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 6
कर्क राशि-
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में
दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। पिता बच्चों के साथ गेम्स खेलने का प्लान बना सकते हैं। आज दांपत्य जीवन में पहले से चल रही अनबन आज समाप्त होगी। लंबे समय से रूके हुए कार्य आसानी से पूरे होंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 1
सिंह राशि-
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जोकि आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आज संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आलस को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे और अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे। आज आप अपने आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और फिजूल की बातों में ना पड़ें। अगर आप किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं तो आज पूरे दिन व्यस्त रहने वाले हैं। मेहनत से सकारात्मक परिणाम जरुर मिलेंगे। करोबार में आ रही दिक्कतें खत्म होगी।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 9
कन्या राशि-
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार की समस्या हल करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। घर की जरूरत संबंधी आवश्यकताओं को लेकर मार्केटिंग में भी समय बीत सकता है। ऑफिस के सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श कर सकते है। फीजूल की बातों से बचने की कोशिश करें, आवश्वयकता पड़ने पर ही बोलें। आपको घर में भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, परिवार में सुख शांति बनी रहेंगी।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 8
तुला राशि-
आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपका मन नये कार्यो को सीखने का करेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह किसी मामले में उलझने से बचें।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि-
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अपने लिए कुछ ख़ास करने का प्लान बनायेंगे। शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लेंगें। आज आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोचेंगें जिससें आपको फायदा होगा। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनकी आज समाज में काफी प्रशंसा होगी। परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पिता की राय अपके भविष्य के लिए फायदेमंद होगी। करोबार को बढ़ाने में बढ़े भाई का सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
धनु राशि-
कई दिनों से चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में परिवार के लोगों से मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढ़ाने के नये तरीके आपके सामने आयेंगें। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 9
मकर राशि-
आज का दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। महिलाए आज घर के कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। आज जीवनसाथी को उनके मनपसंद उपहार दे सकते हैं । आज कोई भी फैसला सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दवाजी करने से आपको बचना चाहिए। स्वास्थ पर आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 4
कुंभ राशि-
आज आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोलभाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकारी संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 3
मीन राशि-
आज का दिन फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। आज का दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। आज अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम इमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासील होगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। आज आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे। लवमेट आज कही घूमने का प्लान बनायेंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ के आदिवासियों के साथ लिया सामुहिक छायाचित्र
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदायों के लोग अपनी जीवन-पद्धति, खान-पान, लोक-नृत्य, लोक-संगीत, लोकवाद्यों, कलाओं रीति-रिवाजों, तीज-त्यौहारों, अस्थाओं और अन्य आदिम परंपराओं से काफी प्रभावित हुईं। छत्तीसगढ के पारंपरिक वेषभूषा में सजे आदिवासियों के साथ सामुहिक छायाचित्र लिया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्रीश्याम बिहारी जायसवाल, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, लोकसभा क्षेत्र रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक खुशवंत साहेब एवं रोहित साहू उपस्थित थे।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदायों के लोग अपने बीच पाकर अभिभूत हो गए। छत्तीसगढ़ के गौरवशाली “पुरखौती मुक्तांगन“ में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ के जनजातीय समाज के गौरव और आत्मसम्मान को बढाने और उन्हे सम्मान देते हुए छत्तीसगढ के सरगुजा, बस्तर और दंतेवाडा जिले के नर्तक दलों के साथ छायाचित्र कराया गया। सरगुजा, बस्तर और दंतेवाडा जिले के नर्तक दलों में शमिल महिला और पुरूषों में पांरपरिक वेषभूषा में संज-संवरकर तैयार थे।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, प्रमुख सचिव आदिम जाति एवं कल्याण विभाग सोनमणि बोरा एवं प्रमुख सचिव संस्कृति अन्बलगन पी., मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानन्द, आयुक्त आदिवासी विकास नरेंद्र दुग्गा, संचालक पुरातत्व एवं संस्कृति विवेक आचार्य भी उपस्थित थे।
BREAKING NEWS : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान, देखें किसे कहां से मिला टिकट
BREAKING NEWS : केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए निम्नलिखित सदस्यों को कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुना है।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों के सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु इस दौरान जगन्नाथ सेवा समिति के सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने इस मौके पर मंदिर पहुंचे प्रदेश के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्टजनों से भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि ओड़िसा के जगन्नाथ पुरी स्थित महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ के पांव छत्तीसगढ़ के सोंढूर, पैरी और महानदी के त्रिवेणी संगम के तट पर स्थित प्रयाग नगरी राजिम में पड़े थे, जिसे वर्तमान में भगवान कुलेश्वर मंदिर के रूप में आज लाखों श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं। इसी की याद में गायत्री नगर में भी महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कराया गया है।
Aaj Ka Panchang: आज 26 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 26 अक्टूबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- कार्तिक
अमांत- आश्विन
तिथि
कृष्ण पक्ष दशमी - 05:23 ए एम, अक्टूबर 27 तक
नक्षत्र
अश्लेशा - 09:46 ए एम तक
योग
शुक्ल - 05:58 ए एम, अक्टूबर 27 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:28 AM
सूर्यास्त- 5:41 PM
चन्द्रोदय- अक्टूबर 26 12:54 AM
चन्द्रास्त- 02:03 PM
अशुभ काल
राहू- 09:17 ए एम से 10:41 ए एम
यम गण्ड- 01:29 पी एम से 02:53 पी एम
गुलिक- 06:29 ए एम से 07:53 ए एम
दुर्मुहूर्त- 06:29 ए एम से 07:14 ए एम, 07:14 ए एम से 07:59 ए एम
वर्ज्यम्- 11:05 पी एम से 12:51 ए एम, अक्टूबर 27
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:42 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल- 08:01 ए एम से 09:46 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:47 ए एम से 05:38 ए एम
Aaj Ka Rashifal 26 October 2024: आज इन राशि के जातकों पर रहेगी शनि देव की कृपा दृष्टि...पढ़ें दैनिक राशिफल
26 October 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। दशमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। आज सुबह 9 बजकर 46 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 24 मिनट से पृथ्वी लोक की भद्रा है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ होगा। इस बीच आपके जीवनसाथी को भी तरक्की का कोई अच्छा अवसर मिलेगा। आज परिस्थितियां बदलने के योग हैं और नई उम्मीदें बनेगी। कुछ लोग जो आप के खिलाफ थे, वो आज आपके सामने नतमस्तक होंगे। आपके रिश्ते फिर से अच्छे हो जाएंगे। आज लवमेट के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आपकी मेहनत देखकर बॉस आपको कोई जरूरत की चीज़ गिफ्ट करेंगे। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में आप थोड़ा ध्यान रखें।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 9
वृष राशि
आज कारोबार में अचानक से आपको फायदा होगा। आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। आज मन में चल रहे सवालों का जवाब भी खुद को ही तलाशना होगा। आज दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। सोच-विचार में अपनों की राय लेनें से उपलब्धियां आपके हाथ लगेगी। आज व्यवसायिक गतिविधियों को और समय देंगे। जिससे बेहतर नतीजे मिल सकेंगे। कर्मचारियों के साथ बढ़िया समय बीतेगा। अपने विचार दूसरों के सामने रखने और दूसरों को अपने विचारों से सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल होंगे।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 9
मिथुन राशि
ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक हो सकता है। आज कारोबार में अचानक कुछ लाभ हो सकते हैं, स्थान परिवर्तन के भी योग है। आज दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात खुशी देगी। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। आज सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और किसी परेशानी का भी हल मिलेगा। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। परिवार के साथ घर की जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में समय बीतेगा। ऑफिस का काम पूरा करने में आपको किसी सहकर्मी की मदद भी मिलेगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 8
कर्क राशि
आज अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स प्राप्त होगा। आज घर में सुखद और अनुशासित माहौल रहेगा। काफी समय बाद रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात आपको उत्साहित करेगा। आज दिनभर बहुत व्यस्तता रहेगी। लेकिन मनोनुकूल नतीजे मिलने से प्रसन्नता होगी। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, आपसी मेलजोल बढेगा। आपको अपने काम में जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 2
सिंह राशि
आज आपको घर की कुछ नयी जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। आज कोई रुका हुआ काम पूरा होने वाला है, साथ ही आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे साथ ही आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।
प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी और कुछ बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। आपका जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का हल आज आसानी से निकल जाएगा। अपने पिता का आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 4
कन्या राशि
आज कार्यालय पर अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बनायेंगे। आज किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ अपने विचारों को साझा करेंगे रिश्तों में मधुरता आएगी। जिससे घर परिवार में भी खुशी भरा माहौल रहेगा। आज पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें और रिश्तों को सहेज कर रखें। आज आपकी ऑफिशियल यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई से थोड़ा भटक सकता है। अच्छा रहेगा पढाई पर विशेष ध्यान दें।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 7
तुला राशि
आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। आज कोई भी निवेश सोच-समझकर ही करेंगे। लोगों के साथ बातचीत करते समय सावधान रहें, गलतफहमियों की वजह से रिश्तों में अनबन हो सकती हैं। बच्चों की समस्याओं
के समाधान में आपका सहयोग रहेगा। आज कामकाज में व्यस्तता रहेगी। व्यापार में महत्वपूर्ण फैसले लेंगे, जो आपके लिए कारगर साबित होंगी। आज कर्मचारियों के मान-सम्मान का ध्यान रखेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। छात्र किसी एग्जीबिशन की तैयारी कर सकते हैं।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि
आज आप अपने कार्यों को जल्दी पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। परिवार के सब लोग आपसे खुश रहेंगे। आज किसी मित्र की गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती हैं। इसलिए सोच-समझकर ही कदम उठाएंगे तो परेशानी से बच जायेंगे। घर के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। कुछ समय बच्चों के साथ बिताएंगे। आप अपने बिजनेस को नयी गति देने की कोशिश करेंगे। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
धनु राशि
आज किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी खास काम में आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। आज कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। अपने कामों को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करेंगे तो आसानी होगी। आज नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। आपकी मेहनत और कोशिश के बढ़िया नतीजे सामने आएंगे। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 4
मकर राशि
आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज नए लोगों से मिलने-जुलने का अवसर मिलेगा। आज किसी आदर्श व्यक्ति की प्रेरणा से सजगता और भरपूर ऊर्जा मिलेगी। आपसी बातचीत द्वारा कई परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। किसी काम में संघर्ष के बाद सफलता मिलने के योग हैं। आज अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार या जिम्मेदारियां ना लें, क्योंकि सभी कार्यों के बीच संतुलन बनाकर रखने में समय लग सकता है। आज आपके सामने आय के नए स्रोत आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से पूरा होगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 6
कुंभ राशि
आज आप दोस्तों के लिए मददगार साबित होंगे। आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने की जरूरत है, इससे आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम देंगे। आज किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ चल रही अनबन दूर होगी। संतान की तरफ से संतोषजनक नतीजे मिलने से सुकून मिलेगा। ऑफिस में आज आपसे सभी लोग खुश रहेंगे। आज आपकी पदोन्नति पर विचार-विमर्श किया जायेगा। आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। लवमेट को उपहार मिलेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
मीन राशि
आज आप सकारात्मक विचारों के साथ अपने काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको कार्यप्रणाली में लाए गए परिवर्तन के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आज आपका व्यवसायिक दृष्टिकोण कई मामलों को सुलझाने में सक्षम भी रहेगा। आज पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज आप जिस काम के प्रति कड़ी मेहनत कर रहे हैं वो आपके लिए सकारात्मक और फायदेमंद साबित होगी।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
विद्यार्थियों की सफलता में परिवार के प्रोत्साहन तथा प्राध्यापकों के मार्गदर्शन की निर्णायक भूमिका होती है - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू
बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी, अमित शाह, सीएम विष्णुदेव साय समेत कई दिग्गज करेंगे चुनाव प्रचार
Jharkhand Assembly Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में आगामी विधानसभा आम चुनाव के लिए अपने प्रचारकों की घोषणा कर दी है, इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम विष्णुदेव साय, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है.


