सियासत

Aaj Ka Rashifal 3 November 2024: आज सूर्य समान चमकेगी इन राशियों की किस्मत, धन, सौभाग्य और समृद्धि की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल

3 November 2024 Ka Panchang: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भैया दूज का त्यौहार है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 39 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। आज पूरा दिन, पूरी रात अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज विश्वकर्मा जी की पूजा की जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 3 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। साथ ही आपको इनवेस्ट में लाभ होगा। इस राशि वाले लोगों को अपने जीवनसाथी से आज गिफ्ट मिल सकता है। जिससे आप दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। आप किसी अपनों की मदद भी कर सकते हैं। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। इस राशि के लोगों को आज रोजगार मिलेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन उत्तम है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि- 

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। नव विवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। आज कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा और सुखद समाचार मिलने से मन खुश रहेगा। आज अपने व्यक्तिगत कार्यों में उचित रूप से ध्यान दे पाएंगे।

  • शुभ रंग-  बैंगनी
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि- 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज प्रोजेक्ट में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा की किसी अपनों की काम में मदद लें तो काम आसानी से सफल होंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगे। आज पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है। आज अपनी उपलब्धियां का गुणगान न करें। कोई आपका नजदीकी रिश्तेदार अथवा मित्र जलन की भावना से आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि- 

आज के दिन आपको धन लाभ होगा। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने कीकोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इंटरव्यू में जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श अवश्य करेंगे। आज लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि-

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। साथ ही घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी खरीददारी करने के लिए भी आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है साथ में कही घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज सोच-समझकर हीदूसरों की मदद करें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

कन्या राशि- 

आज का दिन लकी है। आज के दिन की शुरुआत खुशहाल रहने वाली है। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज मेहनत और व्यवहार के कारण आपको धनलाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपके प्रभाव से पस्त रहेंगे। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। साथ ही आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। आज आपका ज्यादा समय माता-पिता के साथ बीतेगा। धनलाभ के अवसर बनेंगे। लवमेट से आज उपहार मिलने से पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 7

तुला राशि-

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहरायेंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो खरीद लें। व्यापार में आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप मित्रों के साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज आपका दांपत्य जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने के आसार हैं।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि- 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे और आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। रात को बाहर दोस्त के साथ डिनर करने जाएंगे। आज ऑफिस में सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। दांपत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों को शिक्षकों से सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

धनु राशि- 

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को धनलाभ होगा। अगर किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है तो आज शुरूआत कर सकते है। इस राशि के लोगों को अपने जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं धार्मिक स्थल पर जाने का मन बना सकते हैं। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नवविवाहिता दंपति के जीवन में मिठास बनी रहेगी। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आज किसी विशेष व्यक्ति के मार्गदर्शन से कोई खास काम बेहतरीन तरीके से होगा, जिससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को सशक्त महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 5

मकर राशि- 

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिजनेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट के लिए बढ़िया दिन है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। भाई के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे, साथ ही किसी से बात करते वक्त अपने आप को संयमित रखें। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। साथ ही किसी विदेशी कम्पनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। जिसे ज्वॉइन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें। आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आज विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जितना हो सके आप उनसे दूरियां बनाकर रहें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज अपना काम ध्यान पूर्वक करें। आज किसी खास प्रयोजन को लेकर की गई मेहनत का उचित परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

मीन राशि- 

आज आपका दिन आपके जीवन में नयी खुशियां लेकर आएगा। आपका रूझान आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ कहीं मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। घर में आज समय ज्यादा व्यतीत करेंगे। पैसों से जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। व्यवसाय से धन का लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी योजना को बनाने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नये विचारों पर भी काम कर सकते हैं। ये विचार आपको मुनाफा देने में मदद करेंगे।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

OnePlus 13 : दिवाली पर वनप्लस ने लॉन्च किया 24GB RAM वाला धांसू फोन, जानिए कीमत

OnePlus 13 : दिवाली पर वनप्लस ने OnePlus 13 लॉन्च कर दिया है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आने वाला तीसरा फोन है।

OnePlus 13 : धांसू फीचर्स

OnePlus 13 में 6.82 इंच का 2K+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक की है। कंपनी ने पहली बार अपने इस फोन में BOE X2 डिस्प्ले यूज किया गया है। वनप्लस ने स्मार्टफोन को तीन आकर्षक कलर – Obsidian, Blue और  White में पेश किया है।

वनप्लस का यह फोन अल्ट्रा नैरो माइक्रो आर्क मिडिल फ्रेम बिल्ड से लैस है। फोन में तीन स्टेज अलर्ट स्लाइडर दिया गया है। कंपनी ने फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 24GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन 6,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है, जिसे चार्ज करने के लिए 100W SuperVOOC चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलेगा। यह फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है।

 
और पढ़ें ...

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा आज,इतने बजे से पहले कर लें पूजन, जानें पूजा विधि,भोगऔर उपाय

आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इसीलिए आज यानी 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन पूजा का संबंध द्वापर युग से है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। प्रकृति और मानव के बीच संबंध का पर्व है गोवर्धन पूजा। गोवर्धन पूजा विशेष रूप से मथुरा, वृंदावन, गोकुल और बरसाना में मनाई जाती है।

इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप गोवर्धन पर्वत और गाय की पूजा का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार इस बार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगी। ऐसे में उदया तिथि को आधार मनाते हुए गोवर्धन पूजन 02 नवंबर को है।
विधि
गोवर्धन पूजा पर गाय, भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा का विशेष महत्व होता है। गोवर्धन पूजा करने के लिए आप सबसे पहले घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाएं। इसके बाद रोली, चावल, खीर, बताशे, जल, दूध, पान, केसर, फूल और दीपक जलाकर गोवर्धन भगवान की पूजा करें। इसके बाद अपने परिवार सहित श्रीकृष्ण स्वरुप गोवर्धन की सात प्रदक्षिणा करें। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से सच्चे दिल से गोवर्धन भगवान की पूजा करने से एवं गायों को गुड़ व चावल खिलाने से भगवान श्री कृष्ण की कृपा बनी रहती है।
भोग
गोवर्धन पूजा को अन्नकूट त्योहार के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को कई तरह के अन्न, फल और सब्जियों से बने पकवान का भोग लगाया जाता है। अन्नकूट का भोग बनाने के लिए कई तरह की सब्जियां, दूध और मावे से बने मिष्ठान और चावल का प्रयोग किया जाता है। अन्नकूट में ऋतु संबंधी अन्न, फल, सब्जियां का प्रसाद बनाया जाता है। इस अन्नकूट को पहाड़ सा बनाकर भगवान कृष्ण को समर्पित किया जाता है। इसके बाद सभी को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

गोवर्धन पूजा कथा
गोवर्धन पूजा में भगवान कृष्ण, गाय, गोवर्धन पर्वत और इंद्रदेव की पूजा इसलिए होती है क्योंकि अभिमान चूर होने के बाद इन्द्र ने श्रीकृष्ण से क्षमा मांगी और आशीर्वाद स्वरूप गोवर्धन पूजा में इन्द्र की पूजा को भी मान्यता दे दी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार द्वापर युग में इंद्र ने कुपित होकर जब मूसलाधार बारिश की तो श्री कृष्ण ने गोकुलवासियों व गायों की रक्षार्थ और इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत,छोटी अंगुली पर उठा लिया था। इस तरह से ब्रजवासियों पर जल की एक बूंद भी नहीं पड़ी, सभी गोप-गोपिकाएं उसकी छाया में सुरक्षित रहे। तब श्रीकृष्ण को अवतार की बात जानकर इन्द्रदेव अपने इस कार्य पर बहुत लज्जित हुए और भगवान श्रीकृष्ण से क्षमा-याचना की।
शुभ मुहूर्त 
इस वर्ष गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 02 अक्तूबर को दोपहर 03 बजकर 22 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 34 मिनट तक का है। इस शुभ मुहूर्त में गोवर्धन पूजा करना बहुत ही शुभ है।

गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त : 06:34 से 08:46 तक
गोवर्धन पूजा सायंकाल मुहूर्त :15:22 से 17:34 तक

गोवर्धन पूजा का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन की पूजा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और इसके अलावा धन-धान्य, संतान और सौभाग्य की प्रप्ति होती है। इस दिन जो भी भक्त भगवान गिरिराज की पूजा करता है तो उसके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और गिरिराज महाराज जो भगवान श्री कृष्ण का ही स्वरूप हैं उनका आशीर्वाद पूरे परिवार पर बना रहता है।

और पढ़ें ...

आज मनाया जाएगा ‘गोवर्धन पूजा’ का पर्व, CM डॉ. मोहन गायों के साथ गोवंश की भी करेंगे पूजा

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज गोवर्धन पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल से लेकर चुनावी क्षेत्र श्योपुर तक गायों की पूजा करेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11:40 बजे श्योपुर जिले के गोरस के लिए रवाना होंगे। 1 बजे गौ-पालकों के साथ गोवर्धन पूजा करेंगे। फिर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत के पक्ष में वोट मांगेंगे। गुर्जर मारवाड़ी समाज से सीधा संवाद करेंगे। शाम 4 बजे ग्वालियर पहुंचकर भगतसिंग नगर में गोवर्धन पूजा करेंगे। 4:50 बजे लाल पिटारा गौशाला पहुंचकर गोवर्धन पूजा करेंगे। इसके बाद शाम 5:45 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 2 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 2 नवंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- कार्तिक
अमांत- आश्विन

तिथि
कृष्ण पक्ष प्रतिपदा - 08:21 पी एम तक

नक्षत्र
विशाखा - 05:58 ए एम, नवम्बर 03 तक

योग
आयुष्मान् - 11:19 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:34 AM
सूर्यास्त- 5:35 PM
चन्द्रास्त- 5:54 PM
चंद्रोदय- 7:09 AM 

अशुभ काल
राहु- 09:19 ए एम से 10:42 ए एम
यम गण्ड- 01:27 पी एम से 02:50 पी एम
कुलिक- 06:34 ए एम से 07:57 ए एम
दुर्मुहूर्त- 06:34 ए एम से 07:18 ए एम, 07:18 ए एम से 08:02 ए एम

शुभ काल
अभिजित मुहूर्त- 11:42 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल- 05:42 पी एम से 07:29 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:49 ए एम से 05:41 ए एम

शुभ योग
त्रिपुष्कर योग- 08:21 पी एम से 05:58 ए एम, नवम्बर 03

 

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 2 November 2024: भगवान कृष्ण की बरसेगी इन राशियों पर कृपा, जान लें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

2 November 2024​ Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 18 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। आज पूरा दिन और पूरी रात विशाखा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज गोवर्धन पूजा है। इसके अलावा आज बलि प्रतिपदा भी मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 2 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में.. आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। करियर में भी आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा.. आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिलाएगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको टहलना चाहिए, साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए। आज अपना ध्यान.. आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने पर लगा सकते हैं।

  • भाग्यशाली रंग- लाल
  • भाग्यशाली अंक- 2

वृष राशि 

आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका काम अच्छे से पूरा होगा। आज आप कुछ मौज मस्ती के मूड में भी रहेंगे | रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं.. अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वला है।

  • भाग्यशाली रंग- काला
  • भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन राशि 

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है। इस राशि के मीडिया कर्मचारियों को काम करने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

  • भाग्यशाली रंग- पिंक
  • भाग्यशाली अंक- 4

कर्क राशि 

आज आपका दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज नौकरी करने वाले लोगों की तनख्वाह में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। प्रॉपर्टी से जुडी समस्याओं के लिए... भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा। सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। आज किसी जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप किसी थीम पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां अपने मित्रों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। सिलाई का काम करने वालों को... अपने कस्टमर से अच्छा लाभ होगा।

  • भाग्यशाली रंग- गोल्डन
  • भाग्यशाली अंक- 1

सिंह राशि

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला। मसालेदार खाना खाने से आपकी सेहत में उतार चढ़ाव होगा। आज आपके बड़े भाई आपसे किसी विषय पर चर्चा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का आज कोई विरोध कर सकता है। जमीन जायदाद लेने के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अपने गोल को अचीव करने के लिए आप कड़ी से कड़ी मेहनत करने का संकल्प करेंगे और पूरा करने के लिए आज से ही जुट जायेंगे।

  • भाग्यशाली रंग- सिल्वर
  • भाग्यशाली अंक- 5

कन्या राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य

प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके काम करने की कला से लोग आपसे प्रभावित होंगे | लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपका समय अच्छा बीतेगा।

  • भाग्यशाली रंग- पीला
  • भाग्यशाली अंक- 8

तुला राशि 

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशिया लाया है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज राह चलते किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह विवाद से बचें। संयम रखने से रुकी योजनायें सफल होंगी | इस राशि के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा। आज किसी उलझन से बहार निकलने में दोस्त की मदद मिलेगी। आज आप कोई नई भाषा सीखने के बारे में विचार करेंगे। कंस्ट्रक्शन का काम अच्छा चलेगा।

  • भाग्यशाली रंग- मजेंटा
  • भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। संतान के साथ रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज आपको पैतृक सम्पति मिल सकती है। पुराने स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा... आपका ज्ञान बढेगा। आप अपने परिवार वालों को नई डिश बनाकर खिला सकते हैं जिससे आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

  • भाग्यशाली रंग- पिंक
  • भाग्यशाली अंक- 6

धनु राशि 

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आप दूसरों की हरसंभव मदद करेंगे। पारिवारिक जीवन में ताल मेल बना रहेगा। आज के दिन परिवार के साथ बाहर डिनर करने का प्लान बनायेंगे। आज आप अपनी डेली रूटीन में बुक पढ़ने की हैबिट डाल सकते है। साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान हो सकता है। इस राशि के जो लोग मीडिया जगत से जुड़े हैं उनको कोई नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है। 

  • भाग्यशाली रंग- भूरा
  • भाग्यशाली अंक- 3

मकर राशि 

आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करें। आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। आपकी सेहत में कुछ उतार- चढ़ाव बना रहेगा। तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए। आपके कुछ खास काम में आज रूकावट आ सकती है, लेकिन शाम तक काम पूरा हो जायेगा। इस राशि की महिलाये ऑनलाइन योगा की सीख सकती हैं। 

  • भाग्यशाली रंग- ओरेंज
  • भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ राशि 

आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आज आपके अंदर पोजिटीविटी बनी रहेगी, जिससे आपका मन...काम करने में लगा रहेगा | आपकी भौतिक सुख सुविधाएँ बनी रहेंगी। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम में इजाफा होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आयेंगे। इवेंट मनेजमेंट की पढाई कर रहे स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

  • भाग्यशाली रंग- पीच
  • भाग्यशाली अंक- 3

मीन राशि 

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ का ध्यान रखें, किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें। समाज सेवा से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढेगा, लोगों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम बना के रखें, किसी के मामले में न पड़ें। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ प्रेम बढेगा। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

  • भाग्यशाली रंग-  नीला
  • भाग्यशाली अंक- 8
और पढ़ें ...

1 नवंबर से देश भर में बदल गए कई नियम हुए ये बड़े बदलाव,आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें नए नियम…

New Rules Change From 1 November 2024: हर महीने कुछ नियमों में बदलाव होते हैं। इस बार भी नवंबर में कुछ नियम बदलने जा रहे हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल से लेकर बिजली बिल भुगतान जैसे 10 नियम बदलने जा रहे हैं। ऐसे में लोगों के लिए क्या कुछ महंगा हो सकता है या क्या सस्ता? कौन से नियम जारी होने से आम लोगों की जेब पर कितना असर पड़ सकता है? आइए इन सबके बारे में जान लेते हैं।

1. बिजली बिल भरने का नियम

बिजली बिल के भुगतान से संबंधित नियम बदल सकते हैं। 1 नवंबर से बिजली का बिल भरने पर अतिरिक्त जुर्माना देना पड़ सकता है। कुछ राज्यों में स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम को लागू किया जा रहा है जिससे बिजली के बिल के पेमेंट प्रोसेस को और अधिक पारदर्शी और स्वचालित बनाया जा सकेगा।

2. LPG गैस सिलेंडर के नए रेट

हर महीने की तरह इस महीने भी LPG गैस सिलेंडर के रेट का संशोधन किया जा सकता है। इसके बाद 1 नवंबर को गैस सिलेंडर की नई कीमत जारी की जा सकती है। कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 48 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जो छोटे बिजनेस और रेस्टोरेंट को प्रभावित कर सकता है। घरेलू गैस के रेट न बढ़ने से राहत की उम्मीद रहेगी।

3. हेल्थ और जीवन बीमा के GST रेट में कटौती

जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर लगने वाले दरों में 1 नवंबर से बदलाव हो सकता है। उम्मीद है कि इनके GST की दरों में कटौती हो सकती है। ऐसे में बीमा प्रीमियम का खर्चा कम हो सकता है।

4. छोटी बचत योजना पर ब्याज दरें

सरकार की ओर से छोटी बचत योजनाओं जैसे- सुकन्या समृद्धि योजना, सार्वजनिक भविष्य निधि खाता, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र के ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। स्मॉल सेविंग स्कीम्स के ब्याज दरों में कटौती या बढ़ोतरी नहीं होगी।

5. पेट्रोल और डीजल के रेट में बदलाव

1 नवंबर से पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव हो सकता है। उम्मीद है कि कच्चे तेल के रेट गिरने से ईंधन कीमतों में कटौती हो सकती है। ऐसे में आम लोगों के लिए वाहन चलाने का खर्च कम हो सकेगा।

6. बैंक खाते से आधार को लिंक

आधार कार्ड से बैंक अकाउंट को लिंक करना जरूरी है। ऐसा न करने वालों के बैंक खाते को बंद किया जा सकता है। 1 नवंबर से पहले अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कर लें। बैंक खाता निष्क्रिय होने के साथ-साथ सरकार की ओर से मिल रही योजनाओं का लाभ भी मिलना बंद हो सकता है।

7. मुफ्त गैस सिलेंडर की योजना

फ्री गैस सिलेंडर योजना के नए नियम जारी हो सकते हैं। कहा जा रहा  है कि इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बदल सकती है। मुफ्त में गैस सिलेंडर का कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया को जरूरी किया जा सकता है।

8. GST दरों में बदलाव

1 नवंबर ले GST दरों में बदलाव होने की उम्मीद है। 100 से ज्यादा चीजों पर लगने वाली जीएसटी के रेट में कटौती हो सकती है। इससे आम लोगों को राहत मिल सकती है।

10. हवाई यात्रा का किराया कम

जेट फ्यूल की कीमत में गिरावट होने पर उम्मीद है कि 1 नवंबर से हवाई जहाज का किराया सस्ता हो सकता है। खासतौर पर त्योहारी सीजन में हवाई यात्रा पर किराए कम होने से फायदा मिल सकता है।

और पढ़ें ...

दिवाली की रात दहली राजधानी, पहले पैर छुआ फिर ताबड़तोड़ की फायरिंग, घर के बाहर दिवाली मना रहे 2 लोगों का मर्डर

नई दिल्ली। राजधानी में दिवाली की रात डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। जहां, दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में रात को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। यहां एक किशोर समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूटी से आए दो हथियारबंद लोगों ने 40 साल के शख्स और उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि उसका बेटा घायल हो गया।

ये तीनों रिश्ते में बाप-बेटे और भतीजे हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह घटना दिवाली वाली रात करीब 8.30 बजे की है। डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके के लोगों की दिवाली मातम में गुजरी। पुलिस ने इस डबल मर्डर के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया, ‘रात लगभग साढ़े 8 बजे पीसीआर कॉल आने पर पुलिस की एक टीम भेजी गई। टीम को घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले।’ प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने आकाश शर्मा पर गोली चलाने से पहले उसके पैर छुए थे।

पास में खड़े आकाश शर्मा के बेटे कृष और भतीजे ऋषभ को भी गोलियां लगीं. सभी पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि आकाश शर्मा और ऋषभ शर्मा को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि कृष शर्मा का इलाज चल रहा है।

और पढ़ें ...

LPG Cylinder: दिवाली-छठ पर महंगाई की मार, महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, चेक करें अपने शहर के नए रेट

LPG Cylinder Price Hike: पूरा देश जब दिवाली के जश्न में डूबा हुआ है. उसी बीच सरकारी तेल कंपनियों ने महंगाई का जोरदार झटका दिया है. इन कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी का एलान किया है. एक नवंबर 2024 से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है. इंडियन ऑयल ने एक नवंबर से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें में 62 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 1802 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया है. 

महंगाई का जोरदार झटका

सरकारी तेल कंपनियां महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं. नए महीने की आज से शुरुआत हो रही है जो कि त्योहारी सीजन है. देश के कई शहरों में एक नवंबर 2024 को दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है तो इस महीने के पहले हफ्ते में ही छठ पर्व मनाया जाएगा. इसी महीने से शादियों के सीजन की भी शुरुआत हो रही है. और इस महीने की पहली तारीख से ही सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 62 रुपये का इजाफा कर दिया गया है. दिल्ली में अब नई कीमत 1802 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है जो पहले 1740 रुपये थी.  

आपके शहर में आज से ये दाम

दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 1740 रुपये से बढ़ाकर 1802 रुपये कर दिया गया है. कोलकाता में 1850 रुपये से बढ़कर नई कीमत 1911.50 रुपये हो गई है. मुंबई में 1692.50 रुपये से बढ़कर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1754.50 रुपये हो गई है. चेन्नई में 1903 रुपये से बढ़कर अब  1964.50 रुपये में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर गैस मिलेगा. 

घरेलू सिलेंडरों के दाम में बदलाव नहीं 

आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में भले ही इजाफा कर दिया गया हो लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लेकिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी का असर रेस्टोरेंट में भोजन करने पर हो सकता है. रेस्टोरेंट अपने खाने के रेट्स को बढ़ा सकते हैं. 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 1 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 1 नवंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- कार्तिक
अमांत- आश्विन

तिथि
कृष्ण पक्ष अमावस्या - 06:16 पी एम तक

नक्षत्र
स्वाती - 03:31 ए एम, नवम्बर 02 तक

योग
प्रीति - 10:41 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:33 AM
सूर्यास्त- 5:36 PM
चन्द्रास्त- 5:20 PM

अशुभ काल
राहु- 10:42 ए एम से 12:04 पी एम
यम गण्ड- 02:50 पी एम से 04:13 पी एम
कुलिक- 07:56 ए एम से 09:19 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:46 ए एम से 09:30 ए एम, 12:27 पी एम से 01:11 पी एम

शुभ काल
अभिजित मुहूर्त- 11:42 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल- 05:42 पी एम से 07:29 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:49 ए एम से 05:41 ए एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 1 November 2024: महीने के पहले दिन माता लक्ष्मी की बरसेगी इन राशियों पर कृपा, जानें क्या होगा सभी राशियों का हाल, पढ़ें आज का राशिफल

1 November 2024​ Ka Rashifal: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या है। आज सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जायेगा। आज देर रात 3 बजकर 31 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 1 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे, घर के लिए कुछ नये सामान की खरीदारी करेंगे। आज अपनी योग्यता और सामर्थ्य को पहचाने तथा समय का

उचित सदुपयोग करेंगे। आज आप व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कार्यों में भी रुचि लेंगे। आज विद्यार्थियों का पठन-पाठन में ध्यान लगेगा। आज आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपको परफोर्मेंस करने का मौका मिलेगा।

  • भाग्यशाली रंग- मैरून 
  • भाग्यशाली अंक- 4

वृष राशि 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ़ होगी। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी आज सचेत रहने से समस्याओं को जल्दी सुलझा भी लेंगे। पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत मामलों में दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लेंगे तो आप बेहतर नतीजे पर पहुंच पाएंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपका आत्म बल मजबूत होगा। व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

  • भाग्यशाली रंग- सिल्वर
  • भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन राशि 

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा।आज आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। हर काम को सोच-विचार कर करना आपको सफलता देगा। किसी मित्र की मदद से उलझे कार्य सुलझ जाएंगे। आज मानसिक रूप से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जायेंगे। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे।

  • भाग्यशाली रंग- नीला
  • भाग्यशाली अंक- 8

कर्क राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की सलाह व सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेंगे। आज काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज व्यर्थ की बातों पर ध्यान ना देकर आप योगा, मेडिटेशन पर ध्यान देंगे। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते है। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। सफलता मिलने के योग बने हुए है।

  • भाग्यशाली रंग- गोल्डन
  • भाग्यशाली अंक- 1

सिंह राशि

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप आसपास के लोगों के सहयोग से घरेलु कार्य पूरा करने में सफल होंगे। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज कारोबार सम्बन्धी भाग-दौड़ रहेगी। कुछ लोग आपको भ्रमित करने की कोशिश भी करेंगे। अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की उम्मीद है। बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। जिससे बहुत फायदा भी होगा । आज आपका कोई नया दोस्त बनेगा, जिसके साथ लम्बे समय तक दोस्ती चलेगी। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी।

  • भाग्यशाली रंग- सफेद
  • भाग्यशाली अंक- 6

कन्या राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। आपको यात्रा से लाभ होगा। आज किसी मुश्किल मुकाम को मेहनत और परिश्रम से हासिल कर लेंगे, सिर्फ हर किसी पर भरोसा ना करें और अपने काम से ही मतलब रखें। आज आत्म मनन करने से मानसिक और आत्मिक सुख-शांति का अनुभव होगा। बच्चे अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे।

  • भाग्यशाली रंग- मेजेंटा
  • भाग्यशाली अंक- 1

तुला राशि 

आज का दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाया है। आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। आज आपकी मेहनत व प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। कुछ खास लोगों से मेलजोल होगा और किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी। कुछ नया शुरू करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से वित्तीय स्थिति में भी सुधार आएगा। आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने में सफल होंगे, आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरुरत है। आपके विचारों को सम्मान मिलगा।

  • भाग्यशाली रंग- पर्पल
  • भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपका काम करने का जुनून आपको निश्चित ही जल्द कोई उपलब्धि हासिल करवाएगा, लेकिन कोई भी बड़ा सौदा करने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल अवश्य करें। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आज किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको राहत मिलेगी। आपके कामकाज की तारीफ होगी। लवमेट आज डिनर पर जायेंगे, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी

  • भाग्यशाली रंग- पीला
  • भाग्यशाली अंक- 7

धनु राशि 

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। कार्यस्थल पर काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेंगे। आज किसी खास निर्णय को लेकर माता-पिता से विचार-विमर्श करेंगे, साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से उनका निवारण भी होगा। किसी से भी कोई वादा करने से पहले उचित सोच-विचार अवश्य कर लें। आज बेवजह खर्चो पर काबू करके सेविंग करने पर भी ध्यान देंगे। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

  • भाग्यशाली रंग- पीच
  • भाग्यशाली अंक- 4

मकर राशि 

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आज किसी भी कार्य को लेकर सतर्कता रखने से आप कई परेशानियों से बच सकते हैं। आज आप अपनी मेहनत और योग्यता से निश्चित ही सफलता हासिल करेंगे। किसी नई योजना पर भी कार्य शुरू होगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए काफ़ी लाभदायक रहेगी। आपकी खुशियों में इजाफा होगा। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलने की संभावना है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा। परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा। सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी। 

  • भाग्यशाली रंग- हरा
  • भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ राशि 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज ऑफिस के सहकर्मी आपके कामों में सहयोग करेंगे, आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें, क्योंकि खर्चों की स्थिति बढ़ती नजर आ रही है। आज सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।

  • भाग्यशाली रंग- काला
  • भाग्यशाली अंक- 9

मीन राशि 

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।  किसी अनजान से निजी समस्याओं को शेयर करने से बचना चाहिए। जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए परिवार जनों के साथ विचार करेंगे, साथ ही मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों द्वारा नई-नई जानकारियां मिलेंगी जो कि फायदेमंद साबित होगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान आज मिल सकता है। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं, एक्सपर्ट से राय लेना न भूलें।

  • भाग्यशाली रंग-  ओरंज
  • भाग्यशाली अंक- 4
और पढ़ें ...

बुजुर्ग को गिरफ्तारी का डर दिखाकर 40 लाख से ज्यादा की ठगी, जानिए क्या है ‘डिजिटल अरेस्ट’?

 

Indore Crime : इंदौर क्राइम ब्रांच में फिर एक डिजिटल अरेस्ट का मामला फिर सामने आया है, शिकायतकर्ता सीनियर सिटीजन जो की एक निजी कंपनी में कार्यरत है, उन्होंने क्राइम ब्रांच में अपनी शिकायत दर्ज कराई है कि ठगों ने कॉल के जरिए उनके साथ 40 लाख 70 हजार रुपये का फ्रॉड कर किया है। पूरे मामले में जाँच की जा रही है।

इंदौर में डिजिटल अरेस्ट कर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हे है, ताजा मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि एक सीनियर सिटीजन घनश्याम जी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनको बांद्रा पुलिस थाने से फोन आया था कॉल करके वाले ने अपने आप पुलिस अधिकारी बताया और कहा कि आपके केनरा बैंक अकाउंट में 2 करोड़ 60 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है, और कैमरा बैंक के मैनेजर को हमने गिरफ्तार कर लिया है, उनके घर की तलाशी के दौरान कई पासपोर्ट मिले जिसमें आपका भी पासपोर्ट मिला है और जो पैसा आपके अकाउंट आया है जिसका 15% आपको कमीशन मिला है, ये पैसा मनीलांड्रिंग के तहत आया है और सीबीआई आपको भी गिरफ्तार करने आ रही है।

फोन करने वाले ने कहा कि हमारे अधिकारी से बात कीजिए और फिर दूसरे बदमाश ने उनको व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर गिरफ्तारी का डर दिखाकर कहा कि आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार आरबीआई का एक बैंक एकाउंट है उसमें आप पैसा ट्रांसफर कर दो यदि आपका पैसा लीगल हुआ तो आपकी रकम आपको लौटा दी जाएगी। जिसपर पीड़ित में 40 लाख 70 हजार रुपए उस एकाउंट में ट्रांसफर कर दिए बाद में पता चला कि उनके साथ फ्राड हुआ है, उनकी शिकायत पर इंदौर क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज कर जिस नंबर से कॉल आया था और किस अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ है उसकी जांच शुरू कर दी है।

क्या है ‘डिजिटल अरेस्ट’?

दरअसल, ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर ठगों का नया तरीका है. इसमें ठग खुद को पुलिस या जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों को वीडियो कॉल करते हैं और उन्हें गिरफ्तारी का डर दिखाकर घर में ही मानसिक तौर पर बंधक बना लेते हैं. इस दौरान वे उन्हें डराकर पैसे ठग लेते हैं.

और पढ़ें ...

सलमान खान को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा, 2 करोड़ की मांगी थी फिरौती

मुंबई।  : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी अझर मोहम्मद मुस्तफा को मुंबई पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल को फोन करके ये धमकी दी थी और 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। बता दें कि आरोपी मुंबई के बांद्रा ईस्ट का रहने वाला है।

 2 करोड़ की मांगी फिरौती

मुंबई पुलिस के ट्रैफिक डिपार्टमेंट को एक मैसेज भेजा गया था कि अगर 2 करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो सलमान खान की हत्या कर दी जाएगी। धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद वर्ली जिले की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वर्ली ट्रैफिक पुलिस को 2 धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे। वर्ली पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ BNS की धारा 354 (2), 308 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

 
और पढ़ें ...

फिर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड… 28 लाख दीयों से जगमग हुई राम नगरी, 500 सालों बाद अयोध्या में भव्य दिवाली

 अयोध्या में इस वर्ष आठवां दीपोत्सव भव्य और दिव्य रूप से मनाया गया । इस अवसर पर सरयू नदी के 55 घाटों पर 28 लाख दीयों को प्रज्वलित कर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी हुई । दीपोत्सव की तैयारियों के अंतर्गत डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने दीयों और स्वयंसेवकों की संख्या का निर्धारण कर लिया है, जिससे इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर योजनाबद्ध कार्य हो सके।

आयोजन के तहत सरयू नदी के 55 घाटों पर 28 लाख से अधिक दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। राम की पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या स्थल सहित अन्य सभी घाटोंपर दीयों को घाट समन्वयकों की निगरानी में बिछाया जाएगा। इसके अलावा, 14 सम्बद्ध महाविद्यालयों, 37 इंटरमीडिएट कॉलेजों और 40 स्वयंसेवी संस्थाओं से लगभग 30,000 स्वयंसेवक इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। घाटों पर दीयों की संख्या और स्वयंसेवकों का निर्धारण पहले ही कर लिया गया है।अवध विश्वविद्यालय ने घाटों पर प्रज्वलित किए जाने वाले दीयों और तैनात किए जाने वाले स्वयंसेवकों की संख्या का भी विस्तृत आंकड़ा जारी किया है। उदाहरण के लिए राम की पैड़ी के घाट एक पर 65,000 दीयों को जलाने के लिए 765 स्वयंसेवक तैनात होंगे जबकि घाट दो पर 38,000 दीयों के लिए 447 स्वयंसेवक जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी प्रकार घाट तीन पर 48,000 दीयों के लिए 565 स्वयंसेवक और घाट चार पर 61,000 दीयों के लिए 718 स्वयंसेवक तैनात होंगे। सभी 55 घाटों पर इसी प्रकार दीयों की संख्या के अनुसार स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा। आयोजन में विभिन्न कॉलेजों और संस्थाओं से जुड़े स्वयंसेवक पूरे उत्साह के साथ भागीदारी करेंगे और घाटों पर दीयों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

स्वयंसेवकों की भागीदारी और आई कार्ड वितरण
दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस दीपोत्सव की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। घाटों पर दीयों की खेप 24 अक्टूबर से पहुंचनी शुरू हो गई है और 25 अक्टूबर से दीयों को घाटों पर बिछाने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। स्वयंसेवकों का आईकार्ड वितरण भी शुरू हो गया है, जिसमें से 15,000 से अधिक आईकार्ड संस्थानों के पदाधिकारियों को वितरित किए जा चुके हैं। शुक्रवार तक सभी संस्थानों को आईकार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

 
 
 
 
और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang 31 October 2024: आज मनाई जा रही है दिवाली, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 31 October 2024: आज कार्तिक माह की अमावस्या तिथि है. दैनिक पंचांग के इस भाग में हम जानेंगे 31 अक्टूबर 2024, गुरुवार दिन के विषय में. पंचांग के अनुसार, आज दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है. आइए जानते हैं, दिनभर के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.

आज का पंचांग- 31 October 2024 (Aaj Ka Panchang)

तिथि

चतुर्दशी – 03:52 पी एम तक
अमावस्या

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 05:32 ए एम
सूर्यास्त का समय : 05:36 पी एम
चंद्रोदय का समय: 06:14 ए एम, नवम्बर 01
चंद्रास्त का समय : 04:51 पी एम

नक्षत्र :

चित्रा – 12:45 ए एम, नवम्बर 01 तक

आज का करण :
शकुनि – 03:52 पी एम तक
चतुष्पाद – 05:06 ए एम, नवम्बर 01 तक

आज का योग

विष्कम्भ – 09:51 ए एम तक

आज का वार : गुरुवार

आज का पक्ष : कृष्ण पक्ष

हिन्दू लूनर दिनांक

शक सम्वत:
1946 क्रोधी

विक्रम सम्वत:
2081 पिङ्गल

गुजराती सम्वत:
2080

चन्द्रमास:
कार्तिक – पूर्णिमान्त
आश्विन – अमान्त

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

आज अभिजित मुहूर्त 11:42 ए एम से 12:27 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 01:55 पी एम से 02:39 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 04:49 ए एम से 05:41 ए एम तक रहेगा. आज सायाह्न सन्ध्या 05:36 पी एम से 06:54 पी एम रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)

दुर्मुहूर्त 10:14 ए एम से 10:58 ए एम, 02:39 पी एम से 03:24 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 01:27 पी एम से 02:50 पी एम तक रहेगा. यमगण्ड 06:32 ए एम से 07:55 ए एम तक रहेगा.

और पढ़ें ...

Horoscope 31 October 2024 : दीपावली के दिन इस राशि वालों को कई स्रोतों से होगा धन प्राप्त, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope 31 October 2024 :  12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष राशि- आज आप फिर से प्यार में पड़ जाएंगे। ऑफिस में आपकी व्यावसायिकता अच्छे परिणाम लाएगी। हालांकि आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि आज गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। आज आपका आर्थिक जीवन बहुत बढ़िया है। आपको कई स्रोतों से धन प्राप्त होगा। नौकरी के साथ-साथ बिजनेस में भी सफलता मिलेगी। धन को सावधानी से संभालें। कुछ आईटी पेशेवरों को किसी प्रोजेक्ट को लेकर कस्टमर्स की आलोचना का सामना करना पड़ेगा।

वृषभ राशि- आज आपकी मुलाकात किसी दिलचस्प व्यक्ति से होगी और दिन का दूसरा भाग प्रपोज करने के लिए शुभ है। पेशेवर रूप से व्यस्त रहने के साथ-साथ प्रियजनों के लिए समय निकालना भी महत्वपूर्ण है। आज आप पेशेवर रूप से अच्छे हैं। कुछ सरकारी अधिकारी आज नए कार्यालय में चले जाएंगे। कलाकारों एवं रचनात्मक व्यक्तियों को सफलता मिलेगी। कुछ जातक आज घर या कार खरीदने में सफल होंगे।

मिथुन राशि- आज खुश रहनेके लिए प्रेम जीवन मेंचली आ रही समस्याओं को दूर करें। व्यावसायिक तौर पर आपका दिन अच्छा रहेगा क्योंकि सकारात्मक बदलाव आएंगे। आज आर्थिक पक्ष भी अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। कुछ वरिष्ठ लोग धन को बच्चों में बांट देंगे। धन की वजह से भाई-बहन के साथ हुए मतभेदों को आज सुलझाने की जरूरत है। कुछ जातक निवेश पर विचार करेंगे। व्यवसाय पर अत्यधिक देखभाल और ध्यान देने की आवश्यकता है।

कर्क राशि- आगे बढ़ने का समय आ गया है। अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में बड़े कदम उठा सकतेहैं। बस ध्यान केंद्रित रखना और अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करना याद रखें। आज सितारे आपके पक्ष में हैं। आप अपने रास्ते में आनेवाली किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए ऊर्जावान और प्रेरित महसूस करेंगे। आप आर्थिक रूप से स्थिर रहेंगे, लेकिन सतर्क रहना और किसी भी जोखिम भरे निवेश या खरीदारी से बचना महत्वपूर्ण है।

सिंह राशि- लव लाइफ में प्यार और रोमांस की कमी नहीं होगी। साथी से बातचीत के लिए समय निकालें। अपने पार्टनर के लिए ईमानदार रहें और साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नए विचार लाएं और प्रयास करें। ऑफिस की राजनीति से बचने की कोशिश करें और अपनी तरक्की पर फोकस करें। नए व्यापार की शुरुआत करने का यह अच्छा समय है। मन को शांत करने वाले एक्टि विटीज में शामिल हों।

कन्या राशि- रिश्ते के सभी मुद्दों को सावधानी से संभालें। कुछ संवेदनशील जातकों को रिश्ते में तालमेल बिठाने के लिए एक साथ ज्यादा समय की आवश्यकता होगी। नए प्रेम संबंध बनेंगे लेकिन समय दें। आज कस्टमर्स के साथ व्यवहार करते समय धैर्य और संयम बरतें। आज भावनात्मक निर्णय ठीक नहीं हैं। उद्यमी दिन के दूसरे भाग में नए सौदों और कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर सकते हैं। किसी को बड़ी रकम उधार न दें तो ही अच्छा है। आज आपको संपत्ति खरीदने या बेचने से भी दूर रहना चाहिए।

तुला राशि- आप में परिस्थिति के अनुकूल ढलने का विशेष गुण है। सोच-समझकर कोई काम करने से आपको जीवन के हर एक पहलू में सफलता हासिल होगी। करियर हो, फाइनेंस हो या लव लाइफ हो, लोगों से बेकार में बहस करने से बचें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेेगी। हालांकि, धन के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। दोस्तों और परिजनों से उधार ना लें।

वृश्चिक राशि- अगर आप मेंआत्मविश्वास है तो कोई भी समस्या आपके मनोबल को प्रभावित नहीं कर सकती। आज आपकी लव लाइफ आनंदमय रहेगी क्योंकि खुली बातचीत से सभी मुद्दे सुलझ सकते हैं। आपकी आधिकारिक जिम्मेदारियां आज आपको बिजी रखेंगी। कुछ जातक ऑफिस में अपना आपा खो देंगे और इससे टीम के भीतर अफरा-तफरी मच जाएगी। वित्तीय समस्याएं स्थायी नहीं हैं और आप जल्द ही एक मजबूत वित्तीय स्थिति का दावा कर सकते हैं।

धनु राशि- डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहनेवालों लोगों को साथी पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। सिंगल जातकों को नया प्यार मिल सकता है, उन्हें प्रपोज करने में संकोच ना करें। भाई-बहनों से धन संबंधी विवादों को सुलझा सकते हैं। आज पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखेंगे। अपनी डाइट में खूब सब्जियांऔर फल शामिल करें। परिस्थिति के अनुकूल ढलने के गुण से आपको करियर में तरक्की मिलेगी।

मकर राशि- आर्थिक रूप से सुखी और समृद्ध रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। रिलेशनशिप में थोड़ी-बहुत दिक्कतें बनी रहेंगी। जीवनसाथी से बेकार की चीजों पर चर्चा न करें। इससे लव लाइफ पर असर पड़ सकता है। आज आपकी प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रहेगी। आप अपने सभी कार्य डेडलाइन के अंदर पूरा करेंगे। आज एग्जाम पास करने का अच्छा दिन है। आज आप आर्थिक रूप से सौभाग्यशाली रहेंगे। आप ज्वेलरी या रियल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं।

कुंभ राशि- भाग्यशाली जातकों को पुराने विवादों को निपटाने के लिए पूर्व प्रेमी वापस मिल सकते हैं। हालांकि जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें ऐसी किसी भी एक्टिविटी से बचना चाहिए जो रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। कुछ छात्र जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे हैं उन्हें भी अच्छी खबर मिलेगी। हो सकता है कि आज आप बड़ा निवेश करने की स्थिति में न हों। हालांकि व्यवसायियों को धन जुटाने में परेशानी नहीं होगी और यह आज व्यापार के सुचारू प्रवाह का वादा करता है।

मीन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कारोबार के विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। आत्मसंयत रहें। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम अधिक होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

और पढ़ें ...