सियासत
गुरु नानक जयंती कब और क्यों मनाई जाती है? जानिए प्रकाश पर्व के रूप में इस विशेष दिन का महत्व
Guru Nanak Jayanti 2024: गुरु नानक देव जी का जन्म दिवस, जिसे प्रकाश पर्व के रूप में भी जाना जाता है, इस वर्ष 15 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। यह पर्व सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्मदिन की स्मृति में मनाया जाता है, जो पूरी दुनिया को समानता, सच्चाई, और मानवता का संदेश देकर गए। इस पवित्र दिन पर गुरुद्वारों में कीर्तन, कथा और लंगर का आयोजन होता है, जिससे भक्तजन गुरुबानी के माध्यम से गुरु नानक जी के उपदेशों का स्मरण करते हैं।
गुरु नानक जयंती तिथि
गुरु नानक जयंती का त्योहार हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष गुरु नानक जयंती 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस त्योहार के दिन गुरु नानक जी को याद किया जाता है। इस साल गुरु नानक जी की 555वीं जयंती है।
कब हुआ था गुरु नानक जी का जन्म
गुरु नानक जी को सिख समुदाय का पहला गुरु माना जाता है। उनका जन्म 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। उनका वास्तविक नाम नानक था। सिख बनने के बाद उन्हें गुरु नानक के नाम से जाना जाने लगा।
गुरु नानक जयंती कैसे मनाई जाती है?
गुरु नानक जयंती उत्सव तीन दिनों तक चलता है। इसे प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। इस त्योहार के दौरान सिख समुदाय के लोग तीन दिनों तक गुरुद्वारे में अखंड पाठ का आयोजन करते हैं। इसके अलावा, इस त्योहार के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया जाता है। भजन और कीर्तन किए जाते हैं और लोगों को पूजा सेवाएं प्रदान की जाती हैं।
गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व क्यों कहा जाता है?
गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। गुरु नानक जी ने “इक ओंकार” का नारा भी दिया। उनका मानना था कि ईश्वर एक ही है। गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व कहा जाता है क्योंकि गुरु नानक जी समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। उन्होंने सभी को ज्ञान और एकता के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी।
छठ पूजा के दौरान नदी-तालाब में डूबने से 65 लोगों की मौत...कई लापता
बिहार :- लोकआस्था का महापर्व काफी धूमधाम से मनाया गया. लेकिन इन दो दिनों के भीतर कई लोगों की खुशियां मातम में बदल गयी. छठ पूजा के दौरान नदी-तालाब में डूबने से बिहार के विभिन्न जिलों में 65 लोगों की मौत हो गयी. समस्तीपुर में सबसे अधिक 10 लोगों की नदी में डूबने से जान गयी है. वहीं बेगूसराय और पटना में सात-सात लोगों की मौत हुई है. जबकि पटना में पांच लोग अभी भी लापता हैं. रोहतास में छह लोगों की डूबने से जान चली गयी है. इनमें एक ही परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं. गया में तीन, छपरा में दो, भोजपुर में दो, नालंदा में दो, मुजफ्फरपुर में एक और पूर्वी चंपारण में एक की जान गयी है।
कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार में भी 24 की गयी जान
कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में भी छठ पूजा के दौरान डूबने से 24 लोगों की मौत हुई है. इनमें खगड़िया के पांच, भागलपुर के चार, मधेपुरा के तीन, पूर्णिया के तीन, कटिहार के दो, लखीसराय के दो, मुंगेर के दो, सहरसा के एक, बांका के एक और अररिया के एक व्यक्ति शामिल हैं. सारण में भी नाव पलटने से दो युवकों की जान चली गयी. हालांकि 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
छत्तीसगढ़ के नेशनल हाइवे का नेटवर्क दो साल के अंदर अमेरिकन नेटवर्क के बराबर होगा
छत्तीसगढ़ के नेशनल हाइवे का नेटवर्क दो साल के अंदर अमेरिकन नेटवर्क के बराबर होगा, आज मैं यह विश्वास दिलाता हूँ, आपने जो छत्तीसगढ़ राज्य के लिए मांगे रखी हैं वे सब देंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज रायपुर में आयोजित हो रहे भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में ये बातें कहीं। उन्होंने इस मौके पर छत्तीसगढ़ में सड़कों के विकास के लिए 20 हजार करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति दी। इनमें चार राष्ट्रीय राजमार्गों में फोरलेन के लिए डीपीआर की स्वीकृति भी शामिल है। श्री गडकरी ने धमतरी से जगदलपुर, रायपुर से बलौदाबाजार-सांरगढ़, कटघोरा से अम्बिकापुर और बिलासपुर से अकलतरा-रायगढ़ से ओडिशा बार्डर तक के राष्ट्रीय राजमार्गों को फोरलेन करने के लिए राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कई सिंगल लेन और टू लेन सड़कों के निर्माण के लिए भी राशि मंजूर की। श्री गडकरी ने रायपुर में सरोना, उद्योग भवन, तेलीबांधा और धनेली जंक्शन में फ्लाईओवर निर्माण के लिए भी राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने तीन सड़कों के वन टाइम इंप्रूवमेंट कार्यों की भी मंजूरी दी। श्री गडकरी ने सड़कों के निर्माण लिए केन्द्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) से 900 करोड़ रूपए देने की भी घोषणा की।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में भारतीय सड़क कांग्रेस के अधिवेशन का शुभारंभ करते हुए कहा कि इंडियन रोड कांग्रेस में देश के विभिन्न राज्यों से आये सभी इंजीनियर्स को मैं देश के विश्वकर्मा के रूप में मानता हूँ। राष्ट्र के निर्माण में आप सबका बहुत बड़ा योगदान है। हमारे प्रधानमंत्री का मिशन है कि हम हिंदुस्तान को 5 ट्रिलियन की इकानामी बनायें। आत्मनिर्भर भारत बनाएं। इसके लिए हमें इंडस्ट्री और एग्रीकल्चर में प्रगति करनी होगी। इसके लिए यातायात का इंफ्रास्ट्रक्चर हमें बेहतर करना होगा। इस क्षेत्र में जब कैपिटल इन्वेस्टमेंट आएगा तो रोजगार निर्मित होगा और गरीबी दूर होगी और हिंदुस्तान आत्मनिर्भर होगा। इस सपने को पूर्ण करने में आपके गुणवत्तापूर्ण काम का महत्वपूर्ण योगदान होगा, इसके लिए देश-विदेश में रिसर्च को अपनाना होगा। ज्ञान को संपत्ति में बदलना ही भविष्य हैं।
श्री गडकरी ने अधिवेशन में शामिल हो रहे इंजीनियर्स से कहा कि जनता का पैसा जितना बचा सकते हैं बचाएं, इसमें तकनीक बहुत काम आयेगी। छत्तीसगढ़ में एक महत्वपूर्ण बात शुरू हुई है। हमने यहां से एक बैम्बू क्रैश बैरियर बनाना आरंभ किया। स्टील यूज करने की जरूरत नहीं, यह इको फ्रेंडली है। आप पूरे छत्तीसगढ़ में लोहे के बजाय बैम्बू क्रैश बैरियर यूज करें, इससे गांव के किसानों को बैम्बू के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। हमने पराली से बायो विटामिन बनाया है और इसका मेघालय में प्रयोग हो रहा है। अभी पानीपत में हमने पराली में एक हजार लीटर बायो विटामिन और बायो एविएशन फ्यूल बनाना शुरू किया। यह पराली अथवा पैरा से बनेगा तो छत्तीसगढ़ में बहुत बढ़िया काम हो जाएगा।
श्री गडकरी ने कहा कि रोड एक्सीडेंट को कम करने हमें बहुत प्रयास करना होगा। कोशिश करिये एक्सीडेंट न हों। इसके लिए सभी तकनीकी उपाय अपनाएं। छोटी-छोटी बातों को अमल में लाकर रोड इंजीनियरिंग में सुधार करें तो बहुत बेहतर होगा। मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि रोड सेफ्टी के हिसाब से परफेक्ट रोड बनाइये। रोड सेफ्टी को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अधिवेशन के उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमें विकास भी करना है और पर्यावरण का संतुलन भी रखना है। हमारे देश में ट्रांसपोर्ट सेक्टर देश के पाल्यूशन में 40 प्रतिशत योगदान करता है। मैं आईआरसी के पदाधिकारियों से अनुरोध करूंगा कि आप इस सेक्टर को इंटीग्रेटेड एप्रोच से सोचें। हमें सड़कों के किनारे टायलेट बनाने होंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे लिए यह बहुत ही खुशी की बात है कि इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें अधिवेशन की मेजबानी का सौभाग्य छत्तीसगढ़ को प्राप्त हुआ है। केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को इस कार्यक्रम में अपने बीच पाकर हमारी खुशी दोगुनी हो गई है। भारत के विकसित राज्यों में अपना स्थान बनाने की ललक के साथ छत्तीसगढ़ बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि श्री गडकरी जी का सहयोग और प्रोत्साहन हम लोगों को निरंतर मिल रहा है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के लिए उन्होंने 11 हजार करोड़ रुपए की अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। इसके लिए मैं उन्हें हृदय से धन्यवाद देता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 01 नवम्बर को हम लोगों ने राज्य स्थापना का 24वां वर्ष पूरा किया है और अब रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा है। इसके अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ ने अपना विजन डाक्यूमेंट तैयार कर लिया है, इसके मुताबिक हम बहुत रणनीतिक और सुव्यवस्थित तरीके से अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ में इस 83वें इंडियन रोड्स कांग्रेस के आयोजन से हम उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2028 तक हमने छत्तीसगढ़ की जीएसडीपी को दोगुना करते हुए 10 लाख करोड़ रुपए करने का निश्चय किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मजबूत अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए सड़कें हमारी सबसे बड़ी ताकत होंगी, राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों में परिवहन के अन्य साधनों की तुलना में सड़कों का विस्तार कहीं ज्यादा सुविधापूर्ण हैं। पिछले 10 वर्षों में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों का अच्छा विकास हुआ है, रायपुर-विशाखापट्टनम इकॉनोमी कॉरिडोर सहित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं तेजी से चल रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाने की है। हम प्रदेश के दुर्गम से दुर्गम क्षेत्रों को भी मुख्य मार्गों के साथ कनेक्ट कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विशाल भू-भाग में हम इस चुनौतीपूर्ण काम को कम समय, कम लागत किन्तु टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण तरीके से करना चाहते हैं। हमारी सोच केवल सड़क निर्माण ही नहीं है, बल्कि अच्छी सड़कों के निर्माण की है। हम सड़क निर्माण की ऐसी तकनीकों को अपनाने के लिए ललायित हैं, जो ज्यादा पर्यावरण हितैषी हों। हमने हरित ऊर्जा को ज्यादा से ज्यादा अपनाने का संकल्प लिया है, हम यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सड़क निर्माण और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में हरित ऊर्जा का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग किस तरह किया जा सकता है।
केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने अधिवेशन के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत में हिमालय से लेकर समुद्र तक सड़कों का जाल बिछ रहा है। हम सब 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरूण साव ने अपने सम्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ पर प्रकृति की असीम कृपा है। यहां बड़ी-बड़ी नदियों, पहाड़ और जंगल के साथ ही कोयले से लेकर हीरे तक के भण्डार हैं। छत्तीसगढ़ कई संतों और महात्माओं की तपो स्थली और कर्मभूमि रहा है। उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में तेजी से विकास किया है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के सहयोग से छत्तीसगढ़ में सड़कों का जाल बिछ रहा है। श्री साव ने उम्मीद जताई कि भारतीय सड़क कांग्रेस के इस 83वें अधिवेशन में देशभर के विशेषज्ञ सड़क निर्माण और सड़क सुरक्षा को लेकर देश और दुनिया में हो रहे अनुसंधान, नवाचार, नई मशीनरी और नई तकनीकों के बारे में मंथन कर इस क्षेत्र की समस्याओं का हल निकालने में सार्थक पहल करेंगे।
भारतीय सड़क कांग्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम को केन्द्रीय सड़क परिहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के महानिदेशक श्री डी. सारंगी, छत्तीसगढ़ शासन में लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, भारतीय सड़क कांग्रेस के अध्यक्ष श्री के.के. पिपरी और महासचिव श्री एस. के. निर्मल ने भी सम्बोधित किया। उद्घाटन सत्र में आज सड़क निर्माण और सड़क सुरक्षा से संबंधित भारतीय सड़क कांग्रेस द्वारा तैयार तीन गाइडलाइन्स और एक मेन्यूअल भी जारी किया गया। अतिथियों ने कार्यक्रम में भारतीय सड़क कांग्रेस की स्मारिका का भी विमोचन किया।
पूर्व मंत्री मूणत ने उठाया बड़ा मुद्दा... रिंग रोड-1 के दोनों ओर साढ़े 10 मीटर चौड़ी सर्विस रोड मांगी... मंत्री गडकरी से 80 करोड़ देने की अर्जी
पूर्व मंत्री मूणत ने उठाया बड़ा मुद्दा... रिंग रोड-1 के दोनों ओर साढ़े 10 मीटर चौड़ी सर्विस रोड मांगी... मंत्री गडकरी से 80 करोड़ देने की अर्जी
रायपुर पश्चिम के दिग्गज भाजपा विधायक तथा पीडब्लूडी समेत कई विभागों के तीन बार के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बड़ा मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि टाटीबंध से तेलीबांधा के बीच रिंग रोड-1 अब शहर की सड़क हो गई, क्योंकि इसके दोनों ओर घनी आबादी है। इस आबादी के लिए अभी तीन-तीन मीटर की सर्विस रोड है, जो बिलकुल पर्याप्त नहीं है। दोनों ओर की सर्विस रोड की चौड़ाई बढ़ाकर साढ़े दस-दस मीटर करने की तुरंत जरूरत है, ताकि रिंग रोड-1 के दोनों ओर रहनेवाले लाखों लोगों को सुरक्षित सड़क मिल सके। उन्होंने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम तथा पीडब्लूडी मंत्री अरुण साव के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को माना विमानतल पर एक ज्ञापन सौंपा है। राजेश मूणत ने मंत्री गडकरी से आग्रह किया है कि चूंकि रिंग रोड-1 नेशनल हाईवे का पार्ट है, इसलिए इसके दोनों ओर की सर्विस रोड की चौड़ाई बढ़ाने के लिए 80 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को मंजूरी दें, ताकि रायपुर के लोगों को बड़ी राहत मिल सके।
राजेश मूणत सड़कों तथा इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में विजनरी माने जाते रहे हैं। रायपुर की कई बड़ी सड़कें, कई प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण तथा फ्लाईओवर्स-अंडरब्रिज का निर्माण उन्हीं के कार्यकाल में हुआ है। शुक्रवार को डिप्टी सीएम साव के साथ मंत्री गडकरी से मिले और उन्होंने दो पेज का ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में कहा गया है कि 30 वर्ष पहले बनी रायपुर की रिंग रोड-1 के किनारे का बड़ा हिस्सा विगत वर्षों में कामर्शियल एरिया के रूप में डेवलप हो चुका है। इस सड़क के दोनों किनारों पर बड़े कांप्लेक्स, शादी घर, शोरूम तथा कई मार्केट तो हैं ही, दोनों ओर घनी आबादी बस चुकी है। इस आबादी का एकमात्र सहारा रिंग रोड-1 के दोनों किनारो पर बनी सर्विस रोड हैं, जो अधिकांशतः पांच-पांच मीटर ही चौड़ी हैं। जिसके कारण जाम की स्थिति तो बनती ही है, हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। पूर्व मंत्री मूणत ने बताया कि इस सड़क पर अग्रसेन धाम टर्निंग, कृषि विवि टर्निंग, आर्चब्रिज टर्निंग, कटोरातालाब टर्निंग, संतोषीनगर टर्निंग, कुशालपुर टर्निंग, रायपुरा टर्निंग, भाठागांव टर्निंग और पचपेड़ीनाका टर्निंग में ट्रैफिक के हालात बुरी तरह बिगड़ चुके हैं। यहां लोगों को राहत देने के लिए अंडरब्रिज आदि बने हैं, लेकिन ट्रैफिक दबाव के समय ये नाकाफी साबित होने लगे हैं।
समस्या ही नहीं, हल भी बताया मूणत ने
पूर्व मंत्री मूणत ने मंत्री गडकरी को सिर्फ समस्या ही नहीं बताई, बल्कि इसका हल भी सुझाया है। उन्होंने कहा कि रिंग रोड-1 के दोनों ओर ट्रैफिक के हालात अभी तो खराब हैं ही, आने वाले समय में स्थिति और भयंकर हो सकती है, क्योंकि दोनों ओर की सर्विस रोड औसतन 5-5 मीटर ही चौड़ी हैं। उन्होंने कहा कि अगर दोनों सर्विस रोड की चौड़ाई 3.5-3.5 मीटर बढ़ा जाती है, तो सड़कें साढ़े 10-10 मीटर चौड़ी हो जाएंगी। अगर चौड़ाई बढ़ाने के बाद दोनों ही सर्विस रोड को वन-वे कर दिया जाएगा तो ये सुविधाजनक होने के साथ-साथ आकर्षक भी लगेंगी। यही नहीं, एयरपोर्ट की ओर से रिंग रोड-1 होकर एनआईटी-साइंस कालेज ग्राउंड तक वीआईपी मूवमेंट के दौरान आने वाली दिक्कतें भी दूर होंगी, जो हाल में राष्ट्रपति प्रवास के दौरान देखने में आई थीं। पूर्व मंत्री मूणत ने मंत्री गडकरी से आग्रह किया कि इन सर्विस रोड की चौड़ाई तुरंत बढ़ाने में लगभग 80 करोड़ रुपए अनुमानित तौर पर खर्च होंगे। यह राशि केंद्रीय परिवहन मंत्रालय से मंजूर कर दी गई तो इससे रायपुर की एक बड़ी समस्या का निराकरण हो सकता है। बता दें कि इसी रिंग रोड पर मंत्री गडकरी ने हाल में तीन ओवरब्रिज भी मंजूर किए हैं, ताकि ट्रैफिक में आ रही दिक्कतें कुछ कम हो सकें।
Aaj Ka Panchang: आज 9 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 9 नवंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक
तिथि
शुक्ल पक्ष अष्टमी - 10:45 पी एम तक
नक्षत्र
श्रवण - 11:47 ए एम तक
योग
वृद्धि - 04:23 ए एम, नवम्बर 10 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:39 AM
सूर्यास्त - 5:30 PM
चन्द्रोदय - 1:17 PM
चन्द्रास्त - नवंबर 10 12:19 AM
अशुभ काल
राहु - 10:43 ए एम से 12:05 पी एम
यम गण्ड - 02:48 पी एम से 04:09 पी एम
कुलिक - 08:00 ए एम से 09:22 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:49 ए एम से 09:32 ए एम, 12:26 पी एम से 01:10 पी एम
वर्ज्यम् - 04:00 पी एम से 05:35 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:43 ए एम से 12:26 पी एम
अमृत काल - 12:56 ए एम, नवम्बर 10 से 02:29 ए एम, नवम्बर 10
ब्रह्म मुहूर्त - 04:54 ए एम से 05:47 ए एम
Aaj Ka Rashifal 09 November 2024: आज इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की नजर, जानें किसे मिलेगा शुभ परिणाम और किसको झेलनी होगी दिक्कत
9 November 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 23 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। आज दोपहर पहले 11 बजकर 48 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज गोपाष्टमी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी यह है कि आज आपको करियर से रिलेटेड कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कॉलेज में आपकी एक्टिविटी से आपके दोस्त खुश होंगे। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिससे आप काफी प्रभावित होंगे। आज आपको किसी मामले में समझदारी से फैसला लेना होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, साथ में डिनर करने जाएंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 7
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको काम को पूरा करने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी नहीं तो आपका काम अधूरा रह भी सकता है। जो लोग आपको अभी तक ताना दे रहे थे आज उनको कुछ कर दिखाने का दिन है, आप जिस भी काम को करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। रुपएपैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुकसान से बच जाएंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 2
मिथुन राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ दिलाने वाला है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपके जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान आपको गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा को आयोजित कर सकते हैं।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 3
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको खुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 9
सिंह राशि
आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मानसम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 7
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज का दिन आपके फेवर में रहने से आपको खुशी होगी जिस काम का रिजल्ट मिलने में देर हो रही थी उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आज आपनी संतान को खुश देखकर आपको भी खुशी होगी। आज आप घर के बड़ेबुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखेंगे आपको भी अच्छा लगेगा। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में आज आपको सावधान रहने की जरूरत है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 1
तुला राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी, अधिक आमदनी होगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, प्रमोशन होने के चांस है। बिजनेस के सारे रुके हुए कामों को आज आप पूरा कर लेंगे, आपकी उलझन कम होगी। घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों का प्लान आज कामयाब होने का योग बन रहा है। आज किसी के झगड़े झंझट में न पड़े, आपका ही समय नुकसान होगा। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी क्लाइंट से अचानक अच्छा धन लाभ होगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 9
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। बिजनेसमैन आज अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे बड़े व्यापारी से डील फाइनल करेंगे। राजनीति में आज आप ज्यादा रूचि लेंगे, आपके अच्छे कामों की आज तारीफ होगी। सोशल मीडिया से जुड़कर लोग अपनी अलग पहचान बनाएंगे। घर से निकलते समय माता जी से मिलकर ही निकले जिससे आपका दिन अच्छा और खुशहाली भरा रहेगा। लवमेट से उपहार मिलने से आज आपको खुशी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 2
धनु राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह खुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी खुशी होगी। आज की शाम परिवार वालों के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आज आप माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। इस राशि की कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 3
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी व्यक्ति से बातचीत करके खुशी मिलेगी साथ ही आप कुछ नया भी सीखने को पाएंगे। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को भी ठेस न पहुंचे। आज आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए किसी की मदद मांगेगे, आपको मदद भी मिलेगी, जिससे आपका काम बन जायेगा। आज भावुकता में आकर कोई निर्णय ना लें। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, जिससे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 5
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक-दूसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा। आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं, इससे आपको आर्थिक सपोर्ट मिलेगा साथ ही आप कुछ नया खरीदने का विचार करेंगे। आज कार्यस्थल पर आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा लेकिन शाम का समय आपके लिए बेहतरीन साबित होगा आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
- शुभ रंग- मैरून
- शुभ अंक- 2
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप ऑफिस में किसी काम को आसानी से करेंगे, जिससे आपके जूनियर और सीनियर सभी तारीफ करेंगे, आपका कॉन्फिडेंस बढेगा साथ ही आपकी रेस्पेक्ट में भी इजाफा होगा। आज किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको खुशी होगी, शाम को किसी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते हैं। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की संभावन है, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 6
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश के पीडब्ल्यूडी सचिव पर मजाकिया अंदाज में की टिप्पणी
भ्रष्टाचार एक बीमारी, जड़ से खत्म किया जाना जरूरी: मुर्मु
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भ्रष्टाचार को एक बड़ी बीमारी करार देते हुए आज कहा कि इसे जड़ से खत्म किया जाना चाहिए।श्रीमती मुर्मु ने शुक्रवार को यहां केंद्रीय सतर्कता आयोग के सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर अपने संबोधन में यह बात कही ।राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए अनेक पहल की हैं। इस संदर्भ में उन्होंने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना, ई मार्केटप्लेस और आर्थिक अपराधी अधिनियम जैसी पहलों का उल्लेख किया।
राष्ट्रपति ने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है।उन्होंने कहा कि विश्वास किसी भी समाज की नींव होता है जबकि भ्रष्टाचार समाज में विश्वास को कम करता है।केंद्रीय सतर्कता आयुक्त पी के श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि सरकार की भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के शीघ्र निपटारे के लिए कई उपाय किये गये हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग ने कर्मचारियों की क्षमता निर्माण पर भी जोर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रक्रियाओं को भी सरल बनाया जा रहा है।
सलमान को धमकी देने वाले शख्स ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों मांगी 5 करोड़ रुपये की फिरौती
मुंबई :- अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के मामले में कर्नाटक पुलिस ने बिकाराम बिश्नोई नाम के शख्स को हावेरी से गिरफ्तार किया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बिकाराम बिश्नोई ने सलमान खान को धमकी दी थी और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। आरोपी द्वारा ट्रैफिक कंट्रोल रूम को भेजे गए एक मैसेज के रूप में सलमान खान को धमकी दी गई थी। अब आरोपी बिकाराम बिश्नोई ने इस बात का खुलासा किया है कि उसने सलमान से फिरौती क्यों मांगी थी।
कर्नाटक से भेजा गया था मैसेज
आरोपी बिकाराम जलाराम बिश्नोई राजस्थान के जालौर जिले का मूल निवासी है। मुंबई पुलिस आरोपी को कर्नाटक से मुंबई ला रही है। भेजे गए धमकी भरे मैसेज के आधार पर मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले की छानबीन करने पर पता चला कि मैसेज कर्नाटक से भेजा गया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस की टीम कर्नाटक पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
मंदिर बनवाने के लिए मांगे 5 करोड़- आरोपी
गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई का फैन है। धमकी देने और 5 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में कर्नाटक से गिरफ्तार आरोपी बीखाराम ने पुलिस से कहा कि मुझे कोई गम नहीं, मैं बिश्नोई समाज के लिए जेल जा रहा हूं। आरोपी ने कहा है कि 5 करोड़ रुपए की जो मांग की थी, उसको वह बिश्नोई समाज का मंदिर बनवाने के लिए देने वाला था।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का बताया था भाई
जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे मैसेज में आरोपी ने आगे धमकी दी कि अगर सलमान खान ने मना किया तो उसे मार दिया जाएगा। आरोपी ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई भी बताया, जो पहले भी अभिनेता के खिलाफ इसी तरह की धमकियों से जुड़ा हुआ है। सलमान खान, जिन्हें बिश्नोई समुदाय से संबंध रखने का दावा करने वाले व्यक्तियों से पहले भी धमकियां मिली हैं ने अभी तक नवीनतम घटनाक्रम पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं की है।
CM साहब का समोसा खा गया स्टाफ, 5 पुलिसकर्मियों को नोटिस, इस राज्य का मामला
नई दिल्ली । भारत में समोसे का क्रेज अलग ही लेवल पर है। होटल से लेकर सड़क किनारे लोग आपको समोसे खाते दिखा दे जाएंग। पर क्या आपने सोचा है कि समोसा पूरे पुलिस प्रशासन की नींद भी उड़ा सकता है? ऐसा ही कुछ हुआ है कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल प्रदेश में। इन दिनों हिमाचल की राजनीति में समोसा छाया हुआ है। समोसे की वजह से पांच पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इतना ही नहीं उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है। राज्य की CID इसकी जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बीते 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू CID हेडक्वार्टर में साइबर विंग स्टेशन का उद्घाटन करने के लिए गए थे। यहां पर सीएम के लिए लाए गए केस और समोसे उनके स्टाफ को बांट दिए गए। इसकी जांच सीआईडी ने की। जांच में पता चला कि सिर्फ एसआई को ही पता था कि ये डिब्बे खास तौर पर सीएम सुक्खू के लिए थे।
समन्वय की कमी से हुई गलती
जांच में पता लगा है कि जब इन डिब्बों को महिला इंस्पेक्टर को सौंपा गया तो उन्होंने किसी वरिष्ठ अधिकारी से पुष्टि नहीं की और इन्हें नाश्ते के लिए जिम्मेदार मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट (एमटी) सेक्शन को भेज दिया। इस गलती के कारण से ये बक्से को उनके उचित व्यक्ति तक पहुंचने से पहले ही इधर से उधर हो गए।रिपोर्ट में कहा गया है कि समन्वय की कमी इस गलती का एक महत्वपूर्ण कारण थी।
10/12 व्यक्तियों को चाय के साथ परोसा गया
जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि उपरोक्त तीनों बॉक्स में रखे सामान को IG के कार्यालय में बैठे 10/12 व्यक्तियों चाय के साथ परोस दिया गया था। तथाकथित तीन बाक्स जो होटल से लाए गए थे इनमें मौजूद खाने की वस्तुएं मुख्यमंत्री के लिये हैं, इस बात की जानकारी केवल SI को ही थी। इसके बावजूद उपरोक्त तीनों बॉक्स को इंस्पेक्टर द्वारा किसी भी उच्च अधिकारी को पूछे बगैर यह सामान MT Section को सौंपा गया। बॉक्स खोले गये व इसमे मौजूद सामान बांटा गया।
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : सरकारी नौकरी की प्रक्रिया शुरू होने के बाद नहीं बदले जा सकेंगे नियम
Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरियों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने आज एक अहम फैसला सुनाया. कोर्ट ने कहा कि सरकारी नौकरी की प्रक्रिया शुरू होने के बाद नियमों में बदलाव नहीं किया जा सकता है.
सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने अपने फैसले में कहा कि सरकारी नौकरी की प्रक्रिया शुरू होने के बाद नियमों में बदलाव नहीं किया जा सकता है. कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट में नियुक्ति मामले में यह फैसला सुनाया है.
मामले में नौकरी से जुड़ी लिखित परीक्षा और इंटरव्यू होने के बाद 75% क्वालीफाइंग नंबर पर ही नियुक्ति का नियम बना दिया गया था. हालांकि SC ने कहा है कि अगर नियमों में पहले से इस बात की व्यवस्था हो कि नौकरी की पात्रता में बदलाव हो सकता है, तो ऐसा किया जा सकता है, लेकिन ऐसा समानता के अधिकार का उल्लंघन करते हुए मनमाने तरीके से नहीं हो सकता. सार्वजनिक सेवा में भर्ती के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला दिया. राज्य सरकारें कई मौकों पर प्रक्रिया शुरू होने के बाद नियम बदल देती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.
क्या है मामला ?
मामला राजस्थान हाईकोर्ट में 13 अनुवादक पदों की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित है. उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना था. उसके बाद लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू देना था. एग्जाम में 21 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे. उनमें से केवल तीन को ही हाईकोर्ट (प्रशासनिक पक्ष) ने सफल घोषित किया. बाद में यह बात सामने आई कि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने आदेश दिया था कि इन पदों के लिए कम से कम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का ही चयन किया जाना चाहिए.
बाद में बदला गया था भर्ती का नियम
इस भर्ती प्रक्रिया में 75 फीसदी क्वालीफाइंग नियम का उल्लेख तब नहीं किया गया था, जब भर्ती प्रक्रिया पहली बार उच्च न्यायालय द्वारा अधिसूचित की गई थी. इसके अलावा इस संशोधित मानदंड को लागू करने पर ही तीन उम्मीदवारों का चयन किया गया और शेष उम्मीदवार बाहर हो गए. तीन असफल उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट के समक्ष एक रिट याचिका दायर करके इस परिणाम को चुनौती दी, जिसे मार्च 2010 में खारिज कर दिया गया.
सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक मानदंड लागू करने का हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का निर्णय “खेल खेले जाने के बाद खेल के नियमों को बदलने जैसा है, जो अस्वीकार्य था. सुप्रीम कोर्ट की सीजेआई के नेतृत्व वाली संविधान पीठ इस पर अपना फैसला सुनाया.
वहीं अपने फैसले में शार्ष अदालत ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया आवेदन पत्र जारी करने से शुरू होती है और पदों को भरने के साथ समाप्त होती है. पात्रता के नियमों को बीच में नहीं बदला जा सकता, यदि नियमों एवं विज्ञापन में बीच में ऐसा परिवर्तन किया जाता है तो उसके लिए अनुच्छेद 14 की कसौटी पर खरा उतरना आवश्यक है. चयन सूची में स्थान मिलने से पद पर कोई अधिकार नहीं रह जाता है.
Aaj Ka Panchang: आज 8 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 8 नवंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक
तिथि
शुक्ल पक्ष सप्तमी- नवंबर 08 12:35 AM- नवंबर 08 11:56 PM
नक्षत्र
उत्तराषाढ़ा - नवंबर 07 11:47 AM- नवंबर 08 12:03 PM
योग
शूल - नवंबर 07 09:51 AM- नवंबर 08 08:27 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:39 AM
सूर्यास्त - 5:41 PM
चन्द्रोदय - नवंबर 07 11:42 AM
चन्द्रास्त - नवंबर 07 10:28 PM
अशुभ काल
राहु - 10:43 ए एम से 12:05 पी एम
यम गण्ड - 02:48 पी एम से 04:09 पी एम
कुलिक - 08:00 ए एम से 09:22 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:49 ए एम से 09:32 ए एम, 12:26 पी एम से 01:10 पी एम
वर्ज्यम् - 04:00 पी एम से 05:35 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM- 12:32 PM
अमृत काल - 06:48 AM- 08:27 AM, 05:34 AM- 07:11 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:04 AM- 05:52 AM
शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 12:03 पी एम से 06:39 ए एम, नवम्बर 09
Aaj Ka Rashifal 08 November 2024: आज उषा अर्घ्य के दिन सूर्य समान चमकेगी इन राशियों की किस्मत...जानिए आज का अपना राशिफल
8 November 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज छठ पूजा का चौथा दिन है। आज उषा अर्घ्य दिया जाएगा। साथ ही आज छठ व्रत का पारण है। आज दोपहर 12 बजकर 3 मिनट तक सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 3 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां रह सकती है लेकिन धैर्य और संयम से आप उनका समाधान निकाल ही लेंगे। अपने भाई-बहनों के साथ रिश्ते में मधुरता रखें, क्योंकि उनके द्वारा आपकी किसी खास परेशानी का समाधान हो सकता है। आज आपसी प्रयासों से पारिवारिक वातावरण सुकून भरा बना रहेगा। वैवाहिक जीवन बढ़िया रहेगा। इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र में रुझान रखते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 2
वृष राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी मित्र अथवा रिश्तेदार की व्यक्तिगत समस्या को लेकर समाधान निकालेंगे। आज बातचीत करते समय शब्दों के चयन पर बहुत अधिक ध्यान रखें। आज कार्यक्षेत्र में पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। हालांकि अधिकतर काम फोन द्वारा ही संपन्न हो जाएंगे। आज आपके काम करने के तरीकों में बदलाव आएगा इससे आपका काम आसान होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक-ठाक रहेगी।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
मिथुन राशि-
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका कोई पूराना दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा, आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज अपने विचारों में सकारात्मकता बनाए रखने से अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम देगे। आज किसी योजना पर भी पारिवारिक विचार विमर्श हो सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे, लोग आपका सपोर्ट करेंगे, आपको राहत मिलेगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 9
कर्क राशि-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और साथ ही आपको धन कमाने का नया जरिया भी मिल सकता है। आज व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ आप सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों के लिए भी उचित समय निकाल लेंगे और आपका वर्चस्व, मान-सम्मान भी बना रहेगा। पिछले कुछ समय से अपने भावी लक्ष्य के प्रति की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। बेवजह के मामले सामने आ सकते हैं, इससे बच कर रहें।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 5
सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कोई व्यक्तिगत कार्य आज संपन्न हो जाने से आप उन गतिविधियों में भी ध्यान दे पाएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल का पूरा ध्यान रखें। उनका आशीर्वाद व स्नेह आपके लिए संजीवनी का काम करेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम को अपनी फैमिली के साथ अच्छा समय बिताएंगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग मिलने से बिगड़े काम भी बन जाएंगे।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 8
कन्या राशि-
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज दूसरों के मामलों में ज्यादा टोका-टाकी ना करें और ना ही बिन मांगे सलाह दे। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी योजनाएं बनाते समय दूसरों के निर्णय की अपेक्षा अपनी सूझ-बुझ को अधिक प्राथमिकता देंगे। आज सकारात्मक माहौल रहेगा। फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। शुभचिंतक की मदद से जमीन-जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आप अपने परिवार वालों को किसी बड़े रेस्टोरेंट में ट्रीट देंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 1
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी विषय को समझने में आपको अपने
सहपाठियों से सहयोग मिलेगा। आज पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। इससे पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कोई उलझन जो मन में चल रही है वो आज किसी दोस्त से शेयर करने से दूर हो सकती है। आज आप अपनी योग्यता और मेहनत द्वारा कारोबार में किसी खास काम को आसानी से अंजाम देंगे। किसी पार्टी के साथ नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने के लिए बातचीत शुरू हो सकती हैं। ऑफिशियल कामों में आपकी मदद की तारीफ होगी। आपकी आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र-सहयोगी की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले दिनों किये गए प्रयासों से सफलता मिलेगी।
- शुभ रंग- मैरून
- शुभ अंक- 4
धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से और क्रोध को नियंत्रण करके मामले को बखूबी संभाल लेंगे। आज कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिले तो आलस करने की बजाय तुरंत हासिल करेंगे। यह मौका आपके लिए भविष्य में फायदेमंद साबित होने वाले हैं। घर के रखरखाव तथा सब सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में बेहतरीन दिन बीतेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिलेगी। इस राशि के जो लोग किसी फैक्ट्री से जुड़े बिजनेस करते हैं उनको आज ज्यादा लाभ के योग हैं। आज किसी काम में बड़ो की सलाह मिलेगी, जिसका आपको लाभ मिलेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
मकर राशि-
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आपने अब तक जिस सपने को पूरा करने के लिए मेहनत की है उसका रिजल्ट आज आपको मिलने वाला है। आज किसी नजदीकी व्यक्ति के सलाह से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस समय अपने विचारों को सकारात्मक बनाना अति आवश्यक है। स्वभाव में शक और संशय जैसी स्थिति ना बनने दे नहीं तो आपको उलझन हो सकती है। घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए सहायक रहेगा। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए खूब मेहनत करेंगे। आपके घर किसी जरूरी काम से किसी रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 7
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। आज भाइयों के साथ अच्छा ताल-मेल बनाकर रखें। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान भी जरूर रखें। आपको अपना लक्ष्य हासिल करने में और अधिक मेहनत करनी होगी। आज कारोबार में नई शुरुआत के लिए खास संपर्क सूत्रों से कोई बेहतरीन कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे तो आपका काम समय से पूरा हो जायेगा। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, मदद लेने से आपको लाभ हो सकता है।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 1
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज अपने खान-पान की तरफ भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। आज दिन का अधिकतर समय घर-परिवार की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में ही बीतेगा। किसी दोस्त की समस्या हल करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको आलस करने से बचना चाहिए। जितना एकाग्रचित्त हो कर काम करेंगे। आपको उतनी ही जल्दी सफलता मिलेगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 4
राज्यपाल श्री डेका से छत्तीसगढ़ राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने सौजन्य भेंट की
राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरधारी नायक ने सौजन्य भेंट की।
राष्ट्र के सुरक्षित डिजिटल भविष्य की दिशा में कदम - ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया
राष्ट्र के सुरक्षित डिजिटल भविष्य की दिशा में कदम
- ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया केन्द्रीय संचार तथा उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री हैं
तकनीकी प्रगति के साथ पैदा होने वाले खतरों से नागरिकों को बचाने के लिए एक सुदृढ़ साइबर व्यवस्था से लैस
भारत का निर्माण करना होगा
भारत में, दूरसंचार की उपयोगिता लोगों को जोड़ने से कहीं बढ़कर है। यह एक ऐसा महत्वपूर्ण
उपकरण भी है, जो विकास के हाशिए पर रहने वाले लोगों के उत्थान का काम करता है। पिछले
एक दशक में, देश में डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भारी विकास हुआ है। दुनिया में सबसे
सस्ते डेटा दरों के साथ, भारत में अब 954.40 मिलियन से अधिक इंटरनेट ग्राहक हैं। इनमें से
398.35 मिलियन इंटरनेट ग्राहक ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। पिछले एक दशक में, ब्रॉडबैंड कनेक्शन 64
मिलियन से बढ़कर 924 मिलियन हो गए हैं। इस व्यापक कनेक्टिविटी ने एक डिजिटल
अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया है, जो आज हमारे कुल आर्थिक परिदृश्य में 10 प्रतिशत का
योगदान देता है। वर्ष 2026 तक इस योगदान के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के पांचवें हिस्से
या 20 प्रतिशत तक पहुंच जाने का अनुमान है। बैंकिंग सेवाएं, केवाईसी सत्यापन, डिजिटल
भुगतान और मोबाइल-आधारित प्रमाणीकरण भारत की डिजिटल क्रांति की रीढ़ रहे हैं, जिससे
जन धन, आधार, मोबाइल (जेएएम) की तिहरी सेवाओं को फलने-फूलने में मदद मिली है।
अकेले अक्टूबर 2024 में, देश में आधार समर्थ भुगतान प्रणाली के माध्यम से 126 मिलियन
डिजिटल लेनदेन दर्ज किए गए।
हालांकि, यह डिजिटल क्रांति विकट चुनौतियां भी प्रस्तुत कर रही है। विशेष रूप से, तकनीकी
प्रगति के साथ पैदा होने वाले खतरों से हमारे नागरिकों की सुरक्षा की चुनौती। हमारे हाथ में
रखे जाने वाले सुविधा के ये उपकरण स्पैम कॉल, घोटाले वाले संदेश, टेलीमार्केटिंग के अनुचित
कॉल, फ़िशिंग घोटाले, नकली निवेश एवं ऋण के अवसरों जैसे साइबर अपराधों के जाल से भी
घिरे हैं।
एक विशेष चुनौती सामने आई है: “डिजिटल अरेस्ट” के घोटाले आज चिंताजनक दर से बढ़ रहे
हैं। इसकी कार्यप्रणाली के तहत – अपराधी सरकारी अधिकारियों के रूप में निर्दोष व्यक्तियों को
डराने और जबरन वसूली का कार्य करते हैं। महज वित्तीय नुकसान से परे, ये दुर्भावनापूर्ण
कार्यप्रणालियां आजीविका को बाधित करती हैं, विश्वास को खत्म करती हैं और उस
आत्मविश्वास को कमजोर करती हैं जो नागरिकों में डिजिटल अर्थव्यवस्था में पूरी तरह से
शामिल होने के लिए आवश्यक है।
हालांकि, इन उभरते खतरों के विरुद्ध त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए हमारे अधिकारियों ने पूरी
तत्परता दिखाई है। उन्होंने फर्जी तरीकों से हासिल किए गए मोबाइल कनेक्शनों को काट दिया
है और 7.6 लाख शिकायतों के माध्यम से 2,400 करोड़ रूपये से अधिक की राशि की हानि को
बचाया। यह महज आंकड़ों को ही नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा और सपनों की सुरक्षा को भी
दर्शाता है।
अब जबकि हम डिजिटल स्पेस की रक्षा के लिए अपनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं,
हमारे नागरिकों के सहयोग के बिना यह एक निरर्थक कवायद साबित होगी। प्रधानमंत्री (पीएम)
नरेन्द्र मोदी का हाल ही में नागरिकों से “रुको, सोचो और एक्शन लो” का आह्वान इंटरनेट की
छाया में बढ़ते खतरों को रेखांकित करते हुए तात्कालिकता और दूरदर्शिता को दर्शाता है। यह
आह्वान केवल बढ़ते साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रतिक्रिया भर नहीं है, बल्कि एक सतर्क और
सक्रिय समाज के निर्माण की दिशा में एक अपील भी है। अपने हालिया ‘मन की बात’ संबोधन
के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने समर्पित हेल्पलाइन 1930 और cybercrime.gov.in पोर्टल के
माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करने की अनिवार्यता दोहराई। साइबर अपराधियों के
विरुद्ध लड़ाई में नागरिकों की भागीदारी पर जोर बेहद अहम है।
फिर भी, साइबर अपराधियों ने चालाकी बरतते हुए नई रणनीति विकसित कर ली है और
अंतरराष्ट्रीय कॉलों को प्रच्छन्न तरीके से स्थानीय नंबरों (+91-xxxxxxxxxx) के रूप में दुरुपयोग
कर रहे हैं। कॉलिंग लाइन आइडेंटिटी (सीएलआई) में किया जाने वाला चतुराई भरा यह हेरफेर
इन कॉलों को वैध स्थानीय नंबर कॉल के रूप में छिपाना संभव बना देता है, जिससे धोखे का
परिदृश्य और भी जटिल हो जाता है।
दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने सक्रिय रूप से हस्तक्षेप करते हुए स्वदेशी रूप से विकसित
अंतरराष्ट्रीय इनकमिंग स्पूफ्ड कॉल्स प्रिवेंशन सिस्टम लॉन्च किया है। यह उपकरण एक बड़ा
बचाव साबित हो रहा है, जो 86 प्रतिशत नकली कॉलों– लगभग 1.35 करोड़ कॉल प्रतिदिन - को
रोक रहा है।
साइबर-सुरक्षित भारत के हमारे दृष्टिकोण के केन्द्र में नागरिकों का डिजिटल सशक्तिकरण है।
‘संचार साथी’ प्लेटफॉर्म इस मिशन का प्रतीक है, जिसमें चक्षु जैसे टूल हैं जो उपयोगकर्ताओं को
संदिग्ध संदेशों, कॉल और व्हाट्सएप गतिविधियों की रिपोर्ट करने में समर्थ बनाते हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शक्ति का लाभ उठाते हुए, डीओटी ने 2.5 करोड़ से अधिक
धोखाधड़ी वाले मोबाइल कनेक्शनों का पता लगाया और उन्हें काट दिया, 2.29 लाख से अधिक
मोबाइल हैंडसेटों को ब्लॉक कर दिया, 71,000 विक्रेताओं को ब्लैकलिस्ट कर दिया और दूरसंचार
सेवा प्रदाताओं (टीएसपीएस) के माध्यम से 1,900 अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
युवा, तकनीक-प्रेमी आबादी के लाभ के साथ, हमने विद्यार्थियों को भी जमीनी स्तर की पहल में
शामिल किया है। देश भर में कॉलेज के विद्यार्थियों ने संचार मित्र स्वयंसेवकों के रूप में कदम
बढ़ाया है। ये स्वयंसेवक समुदायों तक पहुंच रहे हैं और ‘संचार साथी’ पोर्टल के माध्यम से
डिजिटल सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैला रहे हैं। ये युवा हिमायती नागरिकों को दूरसंचार
धोखाधड़ी को रोकने के लिए उपलब्ध उपकरणों का उपयोग करने में मदद करते हैं। मई 2023
में अपनी स्थापना के बाद से, संचार साथी पोर्टल ने 7.7 करोड़ विजिट और प्रतिदिन औसतन
दो लाख उपयोगकर्ताओं के साथ जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। इस पोर्टल ने 12.59 लाख
चोरी और खोए हुए मोबाइल फोन का पता लगाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस
धारणा को मजबूत करते हुए कि साइबर रक्षा और सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है, यह पोर्टल
अपने डिजिटल अनुभवों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध नागरिकों के लिए एक आवश्यक संसाधन
बन गया है।
स्पैम कॉल, अनचाहे एसएमएस और टेलीमार्केटिंग के खतरे से निपटने के एक निर्णायक प्रयास
के तहत, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए जवाबी
उपायों की एक मजबूत श्रृंखला भी लागू की है। नियमों के उल्लंघन पर कठोर दंड लगाया
जाएगा, जो डिजिटल विश्वास के उल्लंघन के प्रति शून्य-सहिष्णुता (जीरो-टोलेरेंस) की नीति का
परिचायक है। अब तक, ट्राई ने असत्यापित प्रचारात्मक कॉल में संलग्न 800 से अधिक
संस्थाओं और व्यक्तियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है, जबकि 1.8 मिलियन से अधिक नंबर काट
दिए गए हैं। ऐसी सख्त कार्रवाई एसएमएस संबंधी धोखाधड़ी के मामले में भी की गई है, जिसके
तहत 350,000 अप्रयुक्त और असत्यापित मैसेजिंग हेडर और 1.2 मिलियन कंटेंट टेम्पलेट को
ब्लॉक कर दिया गया है।
हमारी साइबर रक्षा रणनीति के केन्द्र में डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (डीआईपी) है, जो 460
बैंकों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों सहित 520 से अधिक हितधारकों को एकजुट करता है। यह
सहयोग वास्तविक समय में सूचना साझा करने और साइबर खतरों के विरुद्ध समन्वित कार्रवाई
को संभव बनाता है।
तेजी से विकसित हो रहे इस डिजिटल युग में, साइबर सुरक्षा को प्राथमिकता देना महज एक
सावधानी भर नहीं है। बल्कि यह हमारे देश के डिजिटल भविष्य की सुरक्षा की दृष्टि से एक
आवश्यक कदम है। एक मजबूत डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, तकनीक-प्रेमी युवा आबादी
और मजबूत संस्थागत ढांचे के साथ, भारत ने खुद को डिजिटल इकोसिस्टम में एक अग्रणी देश
के रूप में स्थापित किया है। जैसे-जैसे हम इस जटिल परिदृश्य में आगे बढ़ रहे हैं, निरंतर
सुधार और अनुकूलनशीलता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दृढ़ बनी रहेगी। प्रधानमंत्री के आह्वान
के अनुरूप कार्य करते हुए, हम एक सुदृढ़ साइबर व्यवस्था से लैस भारत का निर्माण करेंगे -
जहां प्रत्येक नागरिक सुरक्षित, सशक्त और इस डिजिटल युग में फलने-फूलने के लिए तैयार हो।
अबूझमाड़ के बच्चों के मलखंभ का अद्भुत प्रदर्शन देख इतने गदगद हुए उपराष्ट्रपति कि मंच पर वापस चढ़कर बच्चे को उठा लिया गोद में
अबूझमाड़ के बच्चों ने राज्योत्सव में आज अपने मलखंभ का ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि कार्यक्रम देख रहे उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने पुनः मंच पर जाकर टीम के सबसे छोटे बच्चे को गोद में उठा लिया। उपराष्ट्रपति ने बच्चों को इस प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आप सभी को दिल्ली घुमाने ले जाएंगे, वहां आपको संसद भवन, वार मेमोरियल, पीएम संग्रहालय दिखायेंगे। साथ ही उन्होंने संसद टीव्ही में साक्षात्कार कराने की बात भी कही। उपराष्ट्रपति के स्नेह से बच्चे भी अभिभूत हो गए। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी का क्षण है कि हम दिल्ली जाकर देश के भव्य स्मारकों को देखेंगे।
