सियासत

Aaj Ka Rashifal: 21 नवंबर को बना दो महायोग, 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 21 November 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार आज यानी 21 नवंबर को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन गुरुवार है। आज ब्रह्म योग और शुक्ल योग का निर्माण हो रहा है। शुभ कार्य न करने का समय यानी राहुकाल का समय दोपहर 01 बजकर 27 मिनट से दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 12 राशियों का राशिफल बताया गया है, आइए जानते हैं आपका आज का दिन कैसा रहेगा और कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे।

मेष राशि

किसी मूल्यवान वस्तु को पाने के योग बनेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

भाई बहन या पड़ोसी के कारण चिंतित रहेंगे। वाणी पर संयम रखें। मन परेशान रहेगा। नौकरी में कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है । स्थान परिवर्तन के योग हैं। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करे और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र करें।

मिथुन राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

सिंह राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें ।

कन्या राशि

शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। नौकरी के लिए परीक्षा और साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

तुला राशि

श्वसन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के कारण तनाव मिलेगा। कारोबार का विस्तार होगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

वृश्चिक राशि

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

जल स्नान के प्रति सचेत रहें। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहे। परिवार में सुख शांति रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचे। सुबह कुत्ते को भोजन कर दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।

कुंभ राशि

रोग या विरोधी सक्रिय रहेंगे। आलस्य से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर के तेल का दीया जला दें।

मीन राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

और पढ़ें ...

Chhattisgarh: दिल्ली दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम ने अमित शाह से की मुलाकात, नक्सलवाद को लेकर हुई चर्चा

रायपुर/ नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. बैठक में राज्य के विकास, सुरक्षा एवं अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई. सीएम साय ने कहा, “अभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ में चल रही नक्सली गतिविधियों से अवगत कराया. उनके मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार में हम तेजी से नक्सलवाद से लड़ रहे हैं. हमारी सरकार मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियानों और सुरक्षा बलों की कार्रवाई की प्रगति की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने बताया कि सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है. गृह मंत्री ने इन प्रयासों की सराहना की और केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. बैठक में नक्सल उन्मूलन की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई.

केंद्रीय मंत्री ने हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी जा रही है. सुरक्षा के मोर्चे पर हमारी सरकार ने एंटी-नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है. पिछले 11 महीने में लगभग 200 नक्सली मारे गए हैं, वहीं 700 से अधिक नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प की दिशा में हमारी सरकार कदम बढ़ा रही है. मुख्यमंत्री ने बताया केंद्र सरकार राज्य में सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार को नक्सलवाद के खिलाफ हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है.

रायपुर एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा

इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी भवन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात की. बैठक में राज्य की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और क्षेत्रीय हवाई अड्डों के विकास के संबंध में चर्चा की गई. केंद्रीय मंत्री ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू करने पर अपनी सहमति जताई है. इसके साथ ही रायपुर एयरपोर्ट पर कार्गो हब विकसित करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी एवं रायपुर एयरपोर्ट से पटना एवं रांची के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने की सहमति मिली है.

और पढ़ें ...

झारखंड में दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी, इन दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर

झारखंड :- विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की 38 सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस चरण में कुल 528 प्रत्याशी मैदान में हैं. 1 करोड़ 23 लाख 58 हजार 195 लोग मतदान करेंगे. 31 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से लेकर शाम के चार बजे तक मतदान होगा. इसके अलावा बाकी मतदान केंद्रों में पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी

 

झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी और सेकेंड फेज में  12 जिलों की 38 सीटों पर वोटिंग. इसमें 1.23 करोड़ वोटर्स शामिल होंगे. सेकेंड फेज की 38 में से 18 सीटें संथाल, 18 सीटें उत्तरी छोटानागपुर और दो सीटें रांची जिले की हैं. दूसरे फेज में 528 कैंडिटेट्स मैदान में. इनमें से 55 महिला उम्मीदवार. 31 बूथ पर सात से चार बजे तक मतदान

झारखंड के पहले चरण में 66.65 फीसदी हुआ था मतदान

झारखंड के पहले चरण में कुल 66.65 फीसदी वोटिंग हुई थी. पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान हुआ था. 13 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग हुई थी.

झारखंड चुनाव के दूसरे चरण में 528 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 14,218 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिनमें से शहरी क्षेत्र में 2414 और ग्रामीण क्षेत्र में 11804 बूथ बनाए गए हैं. दूसरे चरण में कुल 528 कैंडिडेट अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से 455 पुरुष, 55 महिला और एक थर्ड जेंडर के प्रत्याशी शामिल हैं. दूसरे चरण में मतदान करने वाले 1 करोड़ 23 लाख 58 हजार 195 मतदाता हैं, जिनमें 62 लाख 70 हजार 029 पुरुष, 60 लाख 79 हजार, 019 महिला और 147 थर्ड जेंडर शामिल हैं.

और पढ़ें ...

By election 2024: 5 राज्यों की 15 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर मतदान जारी

महाराष्ट्र :- महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। इसके साथ ही 5 राज्यों में विधानसभा की 15 और लोकसभा की 1 सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर चुनाव हो रहा है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है। ये सीटें करहल, सीसामऊ, कटेहरी, कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद, फूलपुर, खैर और मझवां हैं। पंजाब में चार विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं। इनके नाम गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और बरनाला हैं। केरल में पक्कड़ और उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़े कुछ अहम आंकड़े

कुल मतदाता- 9.70 करोड़

पुरुष- 5 करोड़ महिला-4.69 करोड़ थर्ड जेंडर-6101 18-19 (फर्स्ट टाइम वोटर)-22.2 लाख विकलांग- 6.41 लाख 100+मतदाता-47392

कुल उम्मीदवार- 4136

पुरुष-3771 महिला- 363 अन्य-2

कुल मतदान केंद्र-100186

ग्रामीण -57582 शहरी- 42604 मॉडल बूथ-633 महिलाओं द्वारा संचालित बूथ-406 विकलांगों द्वारा संचालित बूथ- 274 वेबकास्टिंग- 67557

5 राज्यों की 15 सीटों पर उपचुनाव

इसके अलावा 5 राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भी आज वोट डाले जाएंगे. इन 15 सीटों में 13 सीटें ऐसी हैं जो विधायकों के सांसद बन जाने के बाद खाली हुई हैं जबकि एक सीट पर निधन और एक सीट नेता के जेल जाने के बाद खाली हुई है. इन 15 सीटों में से 9 उत्तर प्रदेश की हैं जहां पर वोट डाले जाएंगे. 15 सीटों की बात करें तो उत्तर प्रदेश की 9, उत्तराखंड की 1, पंजाब की 4, केरल की 1 सीट शामिल है.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 20 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 20 नवंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
अमांत- कार्तिक

तिथि
कृष्ण पक्ष पंचमी- नवंबर 19 05:28 PM- नवंबर 20 04:49 PM
कृष्ण पक्ष षष्ठी- नवंबर 20 04:49 PM- नवंबर 21 05:03 PM

नक्षत्र
पुनर्वसु- नवंबर 19 02:56 PM- नवंबर 20 02:50 PM
पुष्य- नवंबर 20 02:50 PM- नवंबर 21 03:35 PM

योग
शुभ- नवंबर 19 02:55 PM- नवंबर 20 01:08 PM
शुक्ल- नवंबर 20 01:08 PM- नवंबर 21 12:01 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:48 AM
सूर्यास्त- 5:36 PM
चन्द्रोदय- नवंबर 20 10:01 PM
चन्द्रास्त- नवंबर 21 11:53 AM

अशुभ काल
राहू- 12:12 PM- 1:33 PM
यम गण्ड- 8:09 AM- 9:30 AM
कुलिक- 10:51 AM- 12:12 PM
दुर्मुहूर्त- 11:50 AM- 12:34 PM
वर्ज्यम्- 11:05 PM- 12:44 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 12:27 PM- 02:02 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:12 AM- 06:00 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 20 November 2024: इन राशियों को जीवन में मिलेगी बड़ी उपलब्धि...पढ़ें आज का राशिफल

20 November 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 4 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 8 मिनट तक शुभ योग रहेगा।  साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको कार्यस्थल पर किसी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा इससे आपको काम करने में आसानी होगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई सलाह मिलेगी।  आज किसी पुराने मित्र की मुलाकात से आपको ख़ुशी होगी। आप आज शाम किसी बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार होगी। इस राशि के छात्र अपनी पढाई को बेहतर बनाने के लिए अपनी डेली रूटीन में कुछ नए बदलाव करेंगे।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 6

वृष राशि: 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है।आप किसी काम करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे आपका काम आसान हो जायेगा | आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। आज आपकी रूचि अध्यात्मिक ज्ञान में रहेगी। कारोबार और परिवार में बैलेंस बना रहेगा। अगर आप कोई भी काम स्टार्ट करने जा रहे हैं तो माता पिता का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा हो जायेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। आप काम के नए टारगेट बनायेंगे। आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान अपने परिवार वालों के साथ करेंगे।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 9

मिथुन राशि: 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनायेंगे रखेंगे आपकी स्थितियां जल्द ही सुधरती नज़र आएँगी। आज दूसरों के बारे में दखलंदाजी से आपकी मानहानि जैसी स्थिति बन सकती है। आपका मिलनसार व्यव्हार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं आप उनको नज़रंदाज़ करें और आगे बढ़ें। इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं वो किसी एक्सपर्ट से पहले राय जरूर ले लें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे।

  1. शुभ रंग- औरेंज
  2. शुभ अंक- 3

कर्क राशि: 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है।आज आपकी किसीऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा।आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा जिससे काम समय से पूरा हो जायेगा, आप काम के नए टारगेट बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं।  इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें पहले सोच विचार कर लें।

  1. शुभ रंग- महरून
  2. शुभ अंक- 8

सिंह राशि: 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप कुछ समय मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में बिताएंगे। आज आपके द्वारा कुछ सराहनीय काम किये जा सकते हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता भी प्राप्त होगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।  बच्चो से कोई अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 2

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज अपनी भावनाओं के साथ दूसरों के भी भावनाओं का ख्याल रखेंगे। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करे। शाम को दोस्तो के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं, अपनी रूटीन में सीजनल फ्रूट शामिल करने से आपको आराम मिलेगा।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 7

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार आपकी परेशानी की वजह बन सकता है। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है,आप उन्हें समझनें की कोशिश करें। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जायेंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा।

  1. शुभ रंग- पिंक
  2. शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने कामों में ही व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि ना ले। आज किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपको बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। आस पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 1

धनु राशि: 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना संबंधों में मधुरता लाएगा। प्रोफेशनल कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। फालतू विवाद भी सामने आ

सकते हैं, इससे बच कर रहे। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 4

मकर राशि: 

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार को बढानें के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियो का हल मिलेगा। मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी | निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ो से कोई नई सलाह मिलेगी। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा।  लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स को अच्छा सीखने का मौका मिलेगा।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 8

कुंभ राशि: 

आजका दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। कुछ समय से चल रहे पारिवारिक वाद-विवाद निपटने से घर में सुकून और शांति पूर्ण माहौल रहेगा। तथा आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें । अपने जज़्बात क़ाबू में रखें.. फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।

  1. शुभ रंग- मेजेंटा
  2. शुभ अंक- 3

मीन राशि: 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है | व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं। निश्चित रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज ख़र्च में इजाफा.... बचत को ज़्यादा मुश्किल बना देगा। आज निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 7
और पढ़ें ...

Political News : कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र...किया ये आग्रह

 Political News : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को पत्र लिखा। जिसमे उन्होंने कई बाते कही, “मैं समझता हूँ कि माननीय महोदया, भारत गणराज्य के राष्ट्रपति और हमारे संविधान के संरक्षक के रूप में यह आपके लिए संवैधानिक रूप से अनिवार्य हो गया है कि आप संवैधानिक औचित्य को बनाए रखें और मणिपुर में हमारे अपने नागरिकों के जीवन और संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करें, जैसा कि संविधान में निहित है। मुझे विश्वास है कि आपके माननीय कार्यालय के हस्तक्षेप से मणिपुर के लोग फिर से अपने घरों में सुरक्षा और सम्मान के साथ शांतिपूर्वक रहेंगे।”

 
 
और पढ़ें ...

भिखारी ने दी शाही दावत, 20 हज़ार लोगों को खिलाया खाना, खर्च किए 1.25 करोड़ रुपये!

डेस्क : हम जब भी कहीं सड़क से गुजरते हैं, तो वहां हमें कुछ भिखारी ज़रूर मिल जाते हैं, जो आने-जाने वालों से भीख मांगते रहते हैं. आपने भी कभी न कभी उन पर तरस खाया ही होगा. वो बात अलग है कि कई बार ऐसा भी हो जाता है कि हमें पता ही नहीं होता है कि वो इस तरह से कितने पैसे रोज़ाना कमा लेते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही भिखारी के बारे में बताएंगे.

जिन भिखारियों पर हम दया खाकर पैसे दे देते हैं, उनकी रईसी का आपको अंदाज़ा भी नहीं होगा. पाकिस्तान के एक भिखारी ने करीब डेढ़ करोड़ खर्चा करके लोगों को जब शाही दावत दी, तो लोगों की आंखें आश्चर्य से फटी रह गईं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां के गुजरांवाला में रहने वाले एक भिखारी के परिवार ने भव्य दावत का आयोजन किया था, जिसमें पंजाब भर से हजारों लोग शामिल हुए.

भिखारियों ने खिलाई आलीशान दावत

सोशल मीडिया पर इस वक्त गुजरांवाला में एक भिखारी परिवार का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 20,000 लोगों के लिए भव्य दावत का आयोजन किया. मेहमानों को वेन्यू तक पहुंचाने के लिए करीब 2,000 वाहनों की व्यवस्था भी की. आपको जानकर हैरानी होगी कि भिखारी परिवार ने इस पर करीब 1.25 करोड़ पाकिस्तानी रुपये यानि भारतीय मुद्रा में लगभग 38 लाख रुपये खर्च कर डाले. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दावत उनकी दादी की मृत्यु के 40वे दिन पर आयोजित की गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भिखारी परिवार ने गुजरांवाला में रहवाली रेलवे स्टेशन के पास अपनी दादी की मृत्यु के 40वें दिन इस भव्य दावत का आयोजन किया था, जिसमें पंजाब भर से हजारों लोग शामिल हुए. जब आप इसके मेन्यू के बारे में जानेंगे, तो दंग रह जाएंगे. परिवार ने मेहमानों लिए दोपहर के भोजन में सिरी पाये, मुरब्बा और मीट के अलग-अलग डिशेज तैयार करवाए थे.

250 बकरों की कुर्बानी

वहीं, डिनर में मेहमानों के लिए मटन, नान मटर गंज (मीठे चावल) के अलावा कई तरह की मिठाइयों की व्यवस्था की गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, इतनी संख्या में मेहमानों को ध्यान में रखते हुए परिवार ने इस अवसर पर कथित तौर पर 250 बकरों की कुर्बानी दी थी. इस भव्य दावत के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. जहां दावत उड़ाने वालों ने इसकी जमकर प्रशंसा की, जबकि अन्य ने पैसों के सोर्स को लेकर सवाल उठाए।

और पढ़ें ...

8th Pay Commission के जरिये कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जानें वेतन में कितना होगा इजाफा

8th Pay Commission: भारत सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में सुधार के लिए समय-समय पर वेतन आयोग गठित किया जाता है। सातवां वेतन आयोग लागू होने के बाद अब सभी की नजरें 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई हैं। सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारी बेसब्री से इसकी घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह उनके वेतन और जीवन स्तर में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं 8वें वेतन आयोग से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ और इसके संभावित लाभ।

भारत सरकार हर 10 वर्षों के अंतराल पर नए वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करती है। 7वां वेतन आयोग वर्ष 2016 में लागू किया गया था, जिससे कर्मचारियों के वेतन में काफी सुधार हुआ था। लेकिन समय के साथ मुद्रास्फीति और महंगाई में वृद्धि के चलते कर्मचारियों की मांग है कि 8वां वेतन आयोग जल्द लागू किया जाए। हालाँकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अनुमान है कि यह 2026 की शुरुआत में गठित हो सकता है। इससे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को काफी राहत मिल सकती है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 19 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 19 नवंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
अमांत- कार्तिक

तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्थी- नवंबर 18 06:56 PM- नवंबर 19 05:28 PM
कृष्ण पक्ष पंचमी- नवंबर 19 05:28 PM- नवंबर 20 04:49 PM

नक्षत्र
आद्रा- नवंबर 18 03:49 PM- नवंबर 19 02:56 PM
पुनर्वसु- नवंबर 19 02:56 PM- नवंबर 20 02:50 PM

योग
साध्य- नवंबर 18 05:21 PM- नवंबर 19 02:55 PM
शुभ- नवंबर 19 02:55 PM- नवंबर 20 01:08 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:47 AM
सूर्यास्त- 5:37 PM
चन्द्रोदय- नवंबर 19 8:59 PM
चन्द्रास्त- नवंबर 20 11:09 AM

अशुभ काल
राहू- 2:54 PM- 4:15 PM
यम गण्ड- 9:29 AM- 10:51 AM
कुलिक- 12:12 PM- 1:33 PM
दुर्मुहूर्त- 08:57 AM- 09:40 AM, 10:53 PM- 11:46 PM
वर्ज्यम्- 02:53 AM- 04:29 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:50 AM- 12:33 PM
अमृत काल- 05:18 AM- 06:50 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:12 AM- 06:00 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 19 November 2024: आज सूर्य करेंगे अनुराधा नक्षत्र में गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

19 November 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 5 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 2 बजकर 53 मिनट पर सूर्य अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज अपने काम के लिए आपके मन में कोई नया विचार आ सकता है। आप उस पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं। लेकिन आज दिन खत्म होते-होते आपको ऐसा लग सकता है कि आपका कोई काम पूरा नहीं हो पाया है, जिससे आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है। इसलिए कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिए आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 2

वृष राशि: 

आज खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे। आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम में आज आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के मीडिया से जुड़े  लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। लवमेट के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। साथ में बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 6

मिथुन राशि: 

आज आपको किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। कोई आपकी ऑफिशियल जानकारी लीक कर सकता है। आपको ध्यान से अपना काम करने की जरूरत है। आप किसी सामाजिक कार्य में अपना हाथ बंटा सकते हैं। उचित दिशा में मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिए आपको बड़ा ही सतर्क रहकर काम करना चाहिए।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 7

कर्क राशि: 

आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए बहुत-सी चीज़ें आज फायदेमंद हो सकती हैं। आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते है। विवाहितों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। काम के लिए आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। शिक्षा से जुड़ी आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। अगर आप किसी मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अपनी मेहनत का फल जल्द ही सफलता के रूप में मिलेगा। इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 4

सिंह राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा हो सकता है। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के लिए आपको नया मौका मिल सकता है। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुल सकते हैं। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में कोई नया अनुबंध हो सकता है।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 1

कन्या राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। इससे लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको पहले वर्क प्लान तैयार करना चाहिए। इससे आपको काम में फायदा मिलेगा। सेहत के मामले में आप खुद को थोड़ा थकान भरा महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 6

तुला राशि:

आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलायेगा। आपका दिन बेहतर रहेगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्रांग रहेगी। आज

आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिल सकता है। बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि: 

आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाये रखना चाहिए। किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से सुख मिलेगा।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 9

धनु राशि: 

आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्तो की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपकी मेहनत सफल रहेगी।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 5

मकर राशि: 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। स्थिति आपके विपरित हो सकती है। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर संबंध बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए। कोई दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 1

कुंभ राशि: 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको कारोबार में धन लाभ होगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलायेगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।

  1. शुभ रंग- आसमानी
  2. शुभ अंक- 8

मीन राशि: 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको बिजनेस संबंधी नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 4
और पढ़ें ...

दस तारीख़ को ख़त्म हो जाएगा आरबीआई गवर्नर का कार्यकाल, पढ़े पूरी ख़बर

दिल्ली :-  शक्तिकांत दास, जो भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर हैं, उनका कार्यकाल 10 दिसंबर 2024 को खत्म हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक के इतिहास में अपने कार्यकाल में उन्होंने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। 67 वर्षीय शक्तिकांत दास 67 साल के इतिहास में भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर पद पर सबसे लंबा कार्यकाल हासिल करने का रिकॉर्ड कायम किया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है, और ऐसी संभावना है कि इस बार उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिलेगा।

और पढ़ें ...

पूरे विधि-विधान से तिलकोत्सव..अयोध्या में होगा श्रीराम का तिलक उत्सव

रामकथा में उत्सव का सबसे बड़ा अवसर श्रीराम का जानकी से विवाह है. इस बार 6 दिसम्बर को विवाह पंचमी की तिथि है, इस दिन जनकपुर में श्रीराम जानकी विवाह का ... का भव्य उत्सव होगा. इससे पहले 18 नवम्बर को सीताजी के मायके से आए तिलकहरु अयोध्या में श्रीराम का तिलक करेंगे. दोपहर दो बजे पूरे विधि-विधान से तिलकोत्सव... 

और पढ़ें ...

पहली यात्रा पूरी…G20 समिट के लिए ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, आज 21 सदस्य होंगे शामिल

दिल्ली :-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नाइजीरिया की अपनी पहली यात्रा पूरी करने के बाद जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील पहुंच गए हैं. यहां पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के रियो डी जनेरियो में उतर गया.

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में सोमवार को ब्राजील पहुंचे, इस दौरान वह जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. पीएम मोदी के ब्राजील आगमन की घोषणा करते हुए, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 ब्राजील शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के जीवंत शहर रियो डी जनेरियो में पहुंचे.

जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे PM मोदी

ब्राजील में पीएम मोदी ट्रोइका के सदस्य के रूप में 19वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. भारत ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ जी20 ट्रोइका का हिस्सा है. पीएम मोदी के साथ, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनके अमेरिकी समकक्ष जो बाइडेन आज और कल (18-19 नवंबर) को रियो डी जनेरियो शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं में शामिल होंगे.अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में, पीएम मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर 19 से 21 नवंबर तक गुयाना का दौरा करेंगे.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 18 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 18 नवंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी 
पूर्णिमांत - मार्गशीर्ष 
अमांत - कार्तिक 

तिथि 
तृतीया - 06:55 पी एम तक
 
नक्षत्र 
मृगशिरा - 03:49 पी एम तक

योग 
सिद्ध - 05:22 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय - 06:46 ए एम 
सूर्यास्त - 05:26 पी एम 
चन्द्रोदय - 07:34 पी एम 
चंद्रास्त- 09:26 ए एम

अशुभ काल 
राहुकाल - 08:06 ए एम से 09:26 ए एम
यम गण्ड - 10:46 ए एम से 12:06 पी एम
गुलिक - 01:26 पी एम से 02:46 पी एम

दुर्मुहूर्त - 12:28 पी एम से 01:10 पी एम, 02:36 पी एम से 03:18 पी एम

शुभ काल 

अभिजीत मुहूर्त - 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल - 02:27 पी एम से 03:55 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:58 ए एम से 05:52 ए एम

शुभ योग

सर्वार्थ सिद्धि योग-    06:46 ए एम से 03:49 पी एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 18 November 2024: आज सोमवार के दिन इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

18 November 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 6 बजकर 57 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज शाम 5 बजकर 22 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 49 मिनट तक मृगाशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज आपको ऑफिस में अपने आसपास के लोगों से थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। वे आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आप अपने जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे, ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

वृष राशि-

आज कारोबार से जुड़े रुके हुए जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे। जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाएं रखने की जरूरत है। मित्रों से मिलने उसके घर जाएंगे, जिससे आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि-

आज आप किसी नए काम को करने की सोचेंगे। करियर के मामले में चीजें बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। फ़ास्ट फ़ूड खाने से आपको बचना चाहिए। किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। बिजनेस में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि-

आज कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके करियर के लिए मददगार रहेंगे। आप परिवार वालों की इच्छा पूरी करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। थोड़ी मेहनत से आपको किसी काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच हितकर साबित होगी। आज बहुत से लोग आपके विचारों और बातों से सहमत होंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि-

आज इनकम के नए सोर्स प्राप्त होंगे। आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ होगा। कुछ मामलों में साथ काम करने वाले लोगों से सहयोग नहीं मिल पायेगा। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। अपने काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। बड़े-बुजुर्ग को  आपके सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 9

कन्या राशि-

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में कोई नया काम मिलेगा, जिसे आप पूरा करने में सफल रहेंगे। शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान करेंगे। प्लान सफल रहेगा। मैनेजर पोस्ट के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में अपने बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। कोई गंभीर बात या विचार आपके मन में चलता रहेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

तुला राशि-

आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप अपने लक्ष्य के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिलेंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि-

आज जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ मंदिर जाएंगे। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े है, उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि-

आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए फायदेमंद रहेगा। माता-पिता के साथ रिश्ता बेहतर होंगे। आज कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की संभावना है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी मजबूत होगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

मकर राशि-

आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। सुबह उठकर जॉगिंग पर जाने से दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 8

कुंभ राशि-

आज दोस्त आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। किसी नयी तकनीक के द्वारा आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही उत्पादन कार्य भी बढ़ सकता है। अपने पार्टनर के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग संगीत गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मॆंस करने का मौका मिलेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आज आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रसंशा होगी। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिए लाभकारी होगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज मेहनत का पूरा नतीजा मिलेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 6
और पढ़ें ...