सियासत
Aaj Ka Rashifal 04 September 2024 : इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा आज का दिन...पढ़ें आज का राशिफल
04 September 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जएगी। आज रात 8 बजकर 3 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 15 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर से पहले 11 बजकर 22 मिनट पर बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। भाई- बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वह भी दूर होगी। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज अपने कॉन्टैक्ट्स के जरीये आपको बिजनेस संबंधी अच्छी जानकारियां मिलेंगी। मार्केटिंग संबंधी काम स्थगित रखें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों का दबाव भी रहेगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है । बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 1
वृष राशि
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े को आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने ना आने दें। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। आज आपके काम करने की क्षमता में बेहतरीन बदलाव होगा। अपने व्यवहार से लोगों के बीच तालमेल बनाकर रखेंगे। किसी नजदीकी दोस्त की सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। किसी गरीब की मदद करने से घर से कलह दूर होगी।
- शुभ रंग- मेजेंटा
- शुभ अंक- 9
मिथुन राशि
आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। आज किसी खास काम को लेकर कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। किसी खास इंसान की मदद से आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ेगा। मोबाइल और ईमेल से अच्छी खबर मिल सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी किसी पुराने बचपन के मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करे। शाम को दोस्तो के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे।
- शुभ रंग- पर्पल
- शुभ अंक- 8
कर्क राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है,आप उन्हें समझनें की कोशिश करें। आज परिवारिक गतिविधियों में ही व्यस्तता रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर करने की कोशिश सफल रहेगी। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। जो आगे आने वाले दिनों में आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जायेंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 2
सिंह राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। आज आपके रूटीन में कुछ बदलाव होगा। आज आप जोखिम लेने में पीछे नहीं हटेंगे। ऐसा करने से आपको फायदा भी मिल सकता है। परिवार के किसी समझदार इंसान से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। जिससे आप बड़े फैसले ले पाएंगे। ईश्वर की कृपा से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा। अपना काम समय से पूरा करने के लिए आप नई तकनीकों का सहारा लें आपका काम आसान होगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 7
कन्या राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आज समय अनुकूल है, लेकिन मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल करने के लिए कर्म प्रधान होना पड़ेगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना बनाई है तो वो पूरी हो सकती है। आज परिवार में तालमेल रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 2
तुला राशि
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। लवमेट एक दूसरे की भावनओ को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। आज दोस्तों के साथ मेल मुलाकात होगी। कोई असंभव काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे। निजी मामलों का खुलासा बाहरी लोगों के सामने न करें। कामकाज की रुकावटें दूर होंगी। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें।
- शुभ रंग- पीच
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन उमंग से भरा रहेगा। मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ो से कोई नई सलाह मिलेगी | आज घर के बड़े लोगों के मार्गदर्शन में पिछले कुछ समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नया व्हीकल खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अच्छा है। आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा।
- शुभ रंग- ग्रीन
- शुभ अंक- 4
धनु राशि
आज नए कार्यों करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। आज आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच करेंगे, आपकी कोशिशों में कुछ न कुछ कमी आ सकती है। आज आपकी रूटीन में कुछ बदलाव होंगे आप धर्म, योगाभ्यास जैसे कामों में व्यस्त रहेंगे और मानसिक सुकून महसूस करेंगे। खास काम की नींव रखने के लिए दिन बहुत अच्छा है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ पुरानी बाते याद करते हुए समय बितायेंगे। आज सुबह व्यायाम करें इससें आपके अंदर सकरात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।
- शुभ रंग- ओरेंज
- शुभ अंक- 5
मकर राशि
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बॉस आपको कोई नयी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा | इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वो आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलो में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा... दोस्तों से भी मदद मिलेगी । आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 3
कुंभ राशि
आजका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना... आपके लिए बेहतर साबित होगी। बड़े बुजुर्गों के पैर छुए, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 8
मीन राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। घर से कलेश दूर हो जायेंगें। भाई-बहन के साथ घर परमूवी देखने का प्लान बनायेंगें। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा, घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 7
यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए छत्तीसगढ़ से दो प्रमुख नेताओं का नाम आगे, राहुल गांधी लेंगे इंटरव्यू
दिल्ली : यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए शॉर्टलिस्ट में छत्तीसगढ़ से दो नेताओं का नाम शामिल है। इनमें सरगुजा सीट से चिंतामणि महाराज के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली शशि सिंह कोराम और भिलाई से मोहम्मद शाहिद हैं। दोनों नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं
देशभर से 7 नेताओं के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। सभी नेताओं का इंटरव्यू राहुल गांधी खुद लेने वाले हैं, जिसके लिए शशि सिंह रविवार को दिल्ली पहुंच गई हैं।
हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, राजस्थान के MLA अभिमन्यु पूनिया और बिहार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास से राहुल गांधी की वन-टू-वन चर्चा होगी। इन्हीं नेताओं में से ही यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। छत्तीसगढ़ से शशि सिंह एकमात्र आदिवासी नेत्री हैं, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं।
शशि को राजनीति विरासत में मिली
इनके पिता दिवंगत नेता तुलेश्वर सिंह अजीत जोगी सरकार में मंत्री थे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण में शशि सिंह कांग्रेस के उन 100 युवाओं में शामिल थीं। जिन्होंने 3500 किलोमीटर की यात्रा राहुल गांधी के साथ पूरी की।
राहुल गांधी की करीबी होने की वजह से ही उन्हें सरगुजा लोकसभा में प्रत्याशी बनाया गया और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी उनका समर्थन किया था। भले ही शशि चुनाव हार गईं हो लेकिन अंतर काफी कम था और उनका वोट परसेंट भी अच्छा था। इसके बाद भी शशि सिंह को गुजरात में यूथ कांग्रेस का प्रभारी भी बनाया गया है।
आदिवासी चेहरे की तलाश में कांग्रेस नेतृत्व
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने ही नाम तय किए हैं। जानकारी के मुताबिक शीर्ष पदाधिकारी चाहते हैं कि संगठन के भीतर से ही अध्यक्ष चुना जाए और अगले अध्यक्ष की उम्र 35 साल से ज्यादा ना हो। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व आदिवासी चेहरे की तलाश में हैं।
देशभर के किसानों को सरकार की बड़ी सौगात, मोदी कैबिनेट ने लिए ये 7 फैसले
Cabinet Decision : केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों से जुड़ीं 7 योजनाओं को मंजूरी मिल गई है. केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किसानों की जिंदगी में सुधार और उनकी इनकम बढ़ाने के लिए कैबिनेट ने सोमवार को 7 बड़े फैसले किए हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कृषि क्षेत्र से संबंधित इन 7 कार्यक्रमों के लिए करीब 14,000 करोड़ रुपये को मंजूरी दी गई है.
अश्वनी वैष्णव ने बताया, पहला डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन है, यह कृषि के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने के लिए है. 2817 करोड़ के इंवेस्टमेंट से डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन तैयार होगा।
किसानों को मोदी सरकार ने दीं ये सौगा
1- उन्होंने बताया, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खाद्य, पोषण के फसल विज्ञान के लिए समर्पित 3,979 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी.
2- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2,817 करोड़ रुपये के डिजिटल कृषि मिशन को मंजूरी दी.
3- उन्होंने बताया, मंत्रिमंडल ने कृषि शिक्षा और प्रबंधन को सशक्त करने के लिए 2,292 करोड़ रुपये के प्रावधान वाले कार्यक्रम को स्वीकृति दी.
4- सरकार ने टिकाऊ पशुधन स्वास्थ्य के लिए 1,702 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी.
5- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बागवानी के विकास के लिए 860 करोड़ रुपये को मंजूरी दी गई है.
6- कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए 1,202 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दी.
7- प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन को मजबूती देने के लिए 1,115 करोड़ रुपये की योजना को भी मंजूरी दी है.
कैबिनेट बैठक में इन फैसलों को भी मिली मंजूरी
– केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के साणंद में एक सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करने के लिए केनेस सेमीकॉन प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. प्रस्तावित इकाई 3,300 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित की जाएगी. इस इकाई की क्षमता प्रतिदिन 60 लाख चिप होगी.
– इस इकाई में उत्पादित चिप विभिन्न प्रकार के अनुप्रयोगों को पूरा करेंगे, जिसमें औद्योगिक, ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रिक वाहन, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, मोबाइल फोन आदि जैसे क्षेत्र शामिल हैं.
कैबिनेट ने 309 किलोमीटर लंबी नई लाइन परियोजना को मंजूरी दी: दो प्रमुख वाणिज्यिक केंद्रों – मुंबई और इंदौर के बीच सबसे छोटी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए.
– स्वीकृत परियोजना वाणिज्यिक केंद्रों मुंबई और इंदौर को सबसे छोटे रेल मार्ग से जोड़ने के अलावा, महाराष्ट्र के 2 जिलों और मध्य प्रदेश के 4 जिलों से गुज़रते हुए महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के असंबद्ध क्षेत्रों को भी जोड़ेगी. परियोजना की कुल लागत 18,036 करोड़ रुपये है और इसे 2028-29 तक पूरा किया जाएगा. निर्माण के दौरान परियोजना से लगभग 102 लाख मानव दिवसों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार भी पैदा होगा.
रेलवे में नौकरी का बेहतरीन मौका, टेक्नीशियन समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन
Railway Jobs 2024: 10वीं पास युवाओं को रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका है, कोंकण रेलवे की तरफ 190 पदों पर भर्ती निकाली है. ये भर्ती अभियान कोंकण रेलवे में इंजीनियर, टेक्नीशियन, स्टेशन मास्टर सहित अन्य पदों पर भर्ती करेगा. उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक साइट konkanrailway.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2024 है.
शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा
नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 10th/ SSLC/ ITI/ संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री- डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन आदि पास होना जरूरी है. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 18 साल से लेकर 36 साल के मध्य होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.
इतना देना होगा आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को 850 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन एवं महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है.
सैलरी
इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार वेतन दिया जाएगा. अभ्यर्थी को 18 हजार रुपये से लेकर 44 हजार 900 रुपये का वेतन दिया जाएगा.
ये हैं जरूरी डेट्स
- भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की डेट: 16 अगस्त 2024
- भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होने की तारीख: 16 सितम्बर 2024
- अभियान के लिए पंजीकरण करने की आखिरी डेट: 06 अक्टूबर 2024
कैसे कर सकते हैं आवेदन
- स्टेप 1: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर जाना होगा.
- स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक कर के रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद उम्मीदवार मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करें.
- स्टेप 4: फिर उम्मीदवार जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- स्टेप 5: अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.
- स्टेप 6: इसके बाद अभ्यर्थी सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्टेप 7: फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें.
- स्टेप 8: अंत में अभ्यर्थी आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लें.
कमाल का फीचर, अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, बस याद रखना होगा यह सीक्रेट कोड
UPI payment : UPI पेमेंट करते समय कई बार यूजर्स को खराब इंटरनेट का सामना करना पड़ता है। इसके लिए NPCI ने पिछले दिनों बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट करने की सुविधा शुरू की थी। अगर, आप भी कहीं ऐसी जगह हैं जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं है या आपका मोबाइल डेटा खत्म हो गया है, फिर भी आप अपने फोन से UPI पेमेंट कर सकेंगे। इसके लिए आपको एक सीक्रेट कोड याद करना होगा और कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
याद रख लें यह सीक्रेट कोड
UPI पेमेंट सर्विस लेने के लिए मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट का इस्तेमाल UPI ID क्रिएट करने के लिए किया गया हो। अगर, आपका मोबाइल नबंर UPI अकाउंट से लिंक है, तो ही आप इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। अपने मोबाइल नंबर के साथ UPI ID क्रिएट करने के लिए आप किसी भी पेमेंट ऐप या BHIM UPI ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। UPI ID क्रिएट होने के बाद आप ऑनलाइन और ऑफलाइन UPI पेमेंट की सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
- – ऑफलाइन UPI पेमेंट करने के लिए आपको एक सीक्रेट USSD Code ‘*99#’ याद रखना होगा।
- – इस कोड को अपने फोन के डायल पैट पर टाइप करें और कॉलिंग वाला बटन दबा दें।
- – इसके बाद स्क्रीन पर आपको Welcome to *99# का मैसेज आएगा। इस मैसेज के साथ आए Ok को टैप करें।
- – अगले पेज पर आपको कई ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें Send Money, Request Money, Check Balance, My Profile, Pending Request, Transactions और UPI PIN शामिल हैं।
- – इनमें से आपको पेमेंट करने के लिए Send और पेमेंट रिसीव करने के लिए Request Money वाला ऑप्शन चुनना होगा।- फिर आपको Mobile Number, UPI ID आदि विकल्प में मिलेंगे।
- – इनमें से किसी एक का चुनाव करके आगे बढ़ें।
- – फिर आपको जिसे UPI पेमेंट करना है उसकी डिटेल्स दर्ज करने के बाद अगले पेज पर जाना होगा।
- – यहां अपना UPI पिन दर्ज करें और इस तरह से आप ऑफलाइन UPI पेमेंट सर्विस कर सकेंगे।
जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें ईंधन के ताजा रेट
Petrol Diesel Price Today 03 September 2024: हर दिन भारतीय तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमत को अपने करती हैं। आज यानी 3 सितंबर को भी तेल कंपनियों ने फ्यूल रेट अपडेट कर दिए हैं। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के रेट के आधार पर भारतीय तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के रेट का संसोधन करती हैं और फिर कीमतों को जारी किया जाता है। आज देश के महानगरों के अलावा अन्य शहरों में कितने रुपये लीटर के साथ पेट्रोल और डीजल मिल रहा है? आइए जानते हैं।
महानगरों में प्रति लीटर ईंधन की कीमत
- दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
- मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
- कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये डीजल 104.95 रुपये प्रति लीटर है।
- चेन्नई में पेट्रोल 92.34 रुपये डीजल 88.95 रुपये प्रति लीटर है।
- बेंगलुरु में पेट्रोल 102.84 रुपये डीजल 88.95 रुपये प्रति लीटर है।
| राज्य | पेट्रोल की कीमत | डीजल की कीमत |
| अंडमान और निकोबार | 82.42 | 78.01 |
| आंध्र प्रदेश | 108.29 | 96.17 |
| अरुणाचल प्रदेश | 90.92 | 80.44 |
| असम | 97.14 | 89.38 |
| बिहार | 105.18 | 92.04 |
| चंडीगढ़ | 94.24 | 82.4 |
| छत्तीसगढ़ | 100.39 | 93.33 |
| दादरा और नगर हवेली | 92.51 | 88 |
| दमन और दीव | 92.32 | 87.81 |
| दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
| गोवा | 96.52 | 88.29 |
| गुजरात | 94.71 | 90.39 |
| हरियाणा | 94.24 | 82.4 |
| हिमाचल प्रदेश | 95.89 | 87.93 |
| जम्मू और कश्मीर | 99.28 | 84.61 |
| झारखंड | 97.81 | 92.56 |
| कर्नाटक | 102.86 | 88.94 |
| केरल | 107.56 | 96.43 |
| मध्य प्रदेश | 106.47 | 91.84 |
| महाराष्ट्र | 103.44 | 89.97 |
| मणिपुर | 99.13 | 85.21 |
| मेघालय | 96.34 | 87.11 |
| मिजोरम | 93.93 | 80.46 |
| नागालैंड | 97.7 | 88.81 |
| ओडिशा | 101.06 | 92.64 |
| पुडुचेरी | 94.34 | 84.55 |
| पंजाब | 94.24 | 82.4 |
| राजस्थान | 104.88 | 90.36 |
| सिक्किम | 101.5 | 88.8 |
| तमिलनाडु | 100.75 | 92.34 |
| तेलंगाना | 107.41 | 95.65 |
| त्रिपुरा | 97.47 | 86.5 |
| उत्तर प्रदेश | 94.56 | 87.66 |
| उत्तराखंड | 93.45 | 88.32 |
| पश्चिम बंगाल | 104.95 | 91.76 |
अलग-अलग टैक्स से ईंधन के रेट अलग
केंद्रीय सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमत एक्साइज ड्यूटी लगाई जाती है। वहीं, राज्य सरकार द्वारा वेट (VAT) लगाती है। जबकि, स्थानीय निकायों, परिवहन और डीलर मार्जिन से भी पेट्रोल और डीजल की कीमत पर एक्स्ट्रा टैक्स जुड़ जाता है, जिस कारण सभी जगह फ्यूल रेट अलग-अलग होते हैं।
पेट्रोल और डीजल की कीमत कैसे जानें?
आप घर बैठे पेट्रोल और डीजल की कीमत का पता कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको फ्यूल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रेट चेक करने होंगे। चाहें तो फोन में इंडियन ऑयल का ऐप डाउनलोड करके भी अपने शहर के फ्यूल रेट देख सकते हैं। इसके अलावा SMS से भी आपको पेट्रोल और डीजल के रेट चेक करने की सुविधा मिलती है।
जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें ईंधन के ताजा रेट
दिल्ली :- भारत की सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने पेट्रोल और डीजल के रेट्स अपडेट कर दिए हैं।
आज CM डॉ मोहन कैबिनेट की अहम बैठक,कई फैसलों पर लग सकती है मुहर
भोपाल । बीजेपी का सदस्यता अभियान मध्य प्रदेश में आज यानी 3 सितंबर से शुरू होगा। प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सदस्यता दिलाएंगे। दोपहर 2 बजे सीएम पूरे कैबिनेट के साथ सदस्यता लेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम मोहन सुबह 9:35 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से इंदौर जाएंगे। सुबह 10:45 बजे ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में पत्रकार वार्ता में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम दोपहर 1.15 बजे भोपाल पहुचेंगे। दोपहर 3:30 बजे कैबिनेट बैठक लेंगे। मंत्रालय में शाम 5 बजे नर्मदा नियंत्रण मंडल बैठक लेंगे। मंत्रालय में शाम 5:30 बजे सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।
मोहन कैबिनेट की होगी महत्वपूर्ण बैठक
आज मोहन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक दोपहर 3 बजे मंत्रालय में होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगेगी। सिंचाई परियोजनाओं पर सरकार कुछ महत्वपूर्ण घोषणा कर सकती हैं। वहीं निवेश बढ़ाने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया के विकास को लेकर चर्चा भी संभव है। नर्मदापुरम के मोहासा, मुरैना के सीतापुर को औद्योगिक क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव मिल सकता है। बीना और जुन्नारदेव को जिला बनाने को लेकर भी तस्वीर साफ हो सकती है।
Aaj Ka Panchang: आज 3 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 3 सितंबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष अमावस्या- सितंबर 02 05:22 AM- सितंबर 03 07:25 AM
शुक्ल पक्ष प्रतिपदा- सितंबर 03 07:25 AM- सितंबर 04 09:47 AM
नक्षत्र
पूर्व फाल्गुनी- सितंबर 03 12:20 AM- सितंबर 04 03:10 AM
उत्तर फाल्गुनी- सितंबर 04 03:10 AM- सितंबर 05 06:14 AM
योग
सिद्ध- सितंबर 02 06:19 PM- सितंबर 03 07:05 PM
साध्य- सितंबर 03 07:05 PM- सितंबर 04 08:02 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:00 AM
सूर्यास्त- 6:34 PM
चन्द्रोदय- सितंबर 03 5:55 AM
चन्द्रास्त- सितंबर 03 6:55 PM
अशुभ काल
राहू- 3:25 PM- 4:59 PM
यम गण्ड- 9:08 AM- 10:42 AM
गुलिक- 12:17 PM- 1:51 PM
दुर्मुहूर्त- 08:30 AM- 09:21 AM, 11:08 PM- 11:54 PM
वर्ज्यम्- 09:17 AM- 11:04 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:51 AM- 12:42 PM
अमृत काल- 08:00 PM- 09:47 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:24 AM- 05:12 AM
Aaj Ka Rashifal 03 September 2024: मंगलवार के दिन बजरंगबली की बरसेगी इन 3 राशियों पर कृपा...पढ़ें आज का राशिफल
03 September 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और मंगलवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज सुबह 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जएगी। आज शाम 7 बजकर 5 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 11 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौमवती अमावस्या मनायी जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं। कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा । धैर्य और विनम्रता रखें । आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है इससे आपको अच्छा समाधान मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। कामकाज में आपकी रुचि भी और बढ़ सकती है। बिजनेस अच्छा रहेगा। फालतू के खर्चे बढ़ सकते हैं। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे।
- शुभ रंग- ओरेंज
- शुभ अंक- 6
वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा । समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगें। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।
- शुभ रंग- ब्राउन
- शुभ अंक- 7
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज पारिवारिक कार्यों में आपका पैसा लग सकता है । किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते है। नई चीजें सीखेंगे और लेन-देन में फायदा होगा। आज आपको संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी । अविवाहित जातकों के विवाह की बात चलेगा।
- शुभ रंग- महरून
- शुभ अंक- 3
कर्क राशि
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। आज भाई या बहन से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा लगेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी । महिलाए आज ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी । पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यो की सराहना होगी । साथ ही आज के दिन आप कोई कहानी लिखने की शुरुआत करेंगे । आपको लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है । जीवन में चल रही परेशानिया खत्म होगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
सिंह राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को आज कोई टॉपिक समझने में गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 3
कन्या राशि
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े अटक सकते है, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगें, उसमें सफलता हासिल होगी। आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिलेगा । परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाये रखेगा | साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। आप नया करोबार करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, आपको कोई अच्छी राय मिलेगी, परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
- शुभ रंग- मेजेंटा
- शुभ अंक- 6
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लेंगे । आज सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी । आज आपको किसी मामले में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। अपने जरूरी कामों की सूची बनाएंगे जिससे काफी हद तक पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी वाणी की सरलता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। लंबे समय बाद मित्र से मुलाकात हो सकती है।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा । आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर ले। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। छात्र आज अपने करियर को लेकर कोई योजना बनायेंगें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी । अगर आप जॉब बदलना चाहते है तो अभी कुछ दिन रुक जाना अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 1
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है । आज किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्ते के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं। आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो सफल हो सकते हैं । आज आज ऑफिस के कार्यों में मन लगेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- पीचा
- शुभ अंक- 7
मकर राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना... आपके लिए बेहतर साबित होगी | पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। बड़े बुजुर्गों की रिस्पेक्ट करेंगे, धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 8
कुंभ राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेगा । नयें व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षको की सहायता लेंगें, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब इंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। ज्यादा से ज्यादा पानी पियें, सेहत अच्छी रहेगी।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 8
मीन राशि
आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेषव्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे । छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये कोई नया खेल तलाश करेंगें। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने आप में काफी अच्छा महसूस करेंगे। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 6
कमाल के हैं Google Pay के ये फीचर्स, जरूर जानें इसके फायदे
ऑनलाइन पेमेंट को आसान बनाने वाला गूगल पे के नए फीचर्स कमाल के हैं। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में Google ने UPI सर्कल, UPI वाउचर्स, क्लिकपे क्यूआर जैसे नए फीचर्स का ऐलान किया है। इसे दिसंबर 2024 तक लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद भारत में ऑनलाइन पेमेंट पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।
यह फीचर परिवार या किसी दोस्त को अपने UPI अकाउंट से पेमेंट करने की सुविधा देगा। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जिनके पास यूपीआई सर्विस मौजूद नहीं है। UPI सर्कल के साथ Google Pay अपने यूपीआई से अकाउंट से दो तरह से यूजर्स को जोड़ पाएगा।
इसमें प्राइमरी यूपीआई यूजर्स के पास लेनदेन का पूरा कंट्रोल रहेगा। सेकेंड्री यूजर्स केवल पेमेंट रिक्वेस्ट कर पाएगा। इसमें प्राइमरी यूजर्स एक मंथली लिमिट जैसे 15,000 रुपये सेट कर सकता है। इसके बाद सेकेंड्री यूजर्स उस लिमिट तक एक माह में भुगतान कर सकता है।
बता दें कि ये फीचर्स उपयोगकर्ताओं के भुगतान और वित्तीय साधनों के साथ बातचीत करने के तरीके में आसानी, सुविधा और सरलता लाएंगे. UPI Circle NPCI का एक नया फीचर है, जो UPI खाताधारकों को विश्वसनीय लोगों को डिजिटल भुगतान करने की अनुमति देता है।
कब है गणेश चतुर्थी? यहां जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि समेत सबकुछ
Ganesh Chaturthi 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है. इस दिन लोग पूरे विधि विधान से बप्पा की स्थापना शुभ मुहूर्त में करते हैं. इसके बाद 10 दिनों तक बप्पा को घर में रखकर उत्सव मनाया जाता है. इस साल शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 6 सितंबर की दोपहर 3 बजकर 1 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 7 सितंबर की शाम 5 बजकर 37 मिनट पर होगा. वहीं उदया तिथि के अनुसार गणेश चतुर्थी 7 सितंबर शनिवार को मनाई जाएगी.
पूजा का मुहूर्त
हिंदी पंचांग के अनुसार, चतुर्थी के दिन गणपति जी की पूजा दिन में 11 बजकर 03 मिनट से कर सकते हैं यह मुहूर्त दोपहर में 1 बजकर 34 मिनट तक रहेगा.
पूजन विधि
गणेश चतुर्थी वाले दिन आप सूर्योदय से पहले उठ कर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं. अब घर के मंदिर की साफ-सफाई कर गंगा जल से छिड़काव करें. इसके बाद भगवान गणेश को प्रणाम कर तीन बार आचमन करें. अब बप्पा की मूर्ति स्थापित करें. इसके बाद भगवान गणेश को जनेऊ, वस्त्र, चंदन, दूर्वा, धूप, अक्षत, दीप, पीले फूल और फल अर्पित करें. पूजा करते समय भगवान गणेश को 21 दूर्वा जरूर अर्पित करें. दूर्वा अर्पित करते समय ‘श्री गणेशाय नमः दूर्वांकुरान् समर्पयामि’ मंत्र का जप करें. भगवान गणेश को लड्डू और मोदक का भोग लगाएं. पूजा के अंत में बप्पा की आरती करें और प्रसाद बांटें.
गणेश चतुर्थी स्पेशल भोग
भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाया जाता है. आप बेसन या बूंदी से बने लड्डू का भोग लगा सकते हैं इसके साथ ही बप्पा को मोदक बहुत ही पसंद माने जाते हैं.
Aaj Ka Panchang: आज 2 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 2 सितंबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष अमावस्या [वृद्धि तिथि]- सितंबर 02 05:22 AM- सितंबर 03 07:25 AM
नक्षत्र
मघा- सितंबर 01 09:48 PM- सितंबर 03 12:20 AM
पूर्व फाल्गुनी- सितंबर 03 12:20 AM- सितंबर 04 03:10 AM
योग
शिव- सितंबर 01 05:49 PM- सितंबर 02 06:19 PM
सिद्ध- सितंबर 02 06:19 PM- सितंबर 03 07:05 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:13 AM
सूर्यास्त- 6:39 PM
चन्द्रोदय- सितंबर 02 5:19 AM
चन्द्रास्त- सितंबर 02 6:29 PM
अशुभ काल
राहू- 7:46 AM- 9:19 AM
यम गण्ड- 10:53 AM- 12:26 PM
गुलिक- 1:59 PM- 3:33 PM
दुर्मुहूर्त- 12:51 PM- 01:41 PM, 03:20 PM- 04:10 PM
वर्ज्यम्- 11:04 AM- 12:50 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:01 PM- 12:51 PM
अमृत काल- 09:39 PM- 11:25 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:37 AM- 05:25 AM
Aaj Ka Rashifal: कन्या और तुला वाले रहे सतर्क...जानें 2 सितंबर का 12 राशियों का राशिफल..!!
Aaj Ka Rashifal 2 September 2024: वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. आज 2 सितंबर दिन सोमवार है.
वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन महत्व पूर्ण रहने वाला है. आपका मन किसी नए काम को करने के लिए उत्साहित रहेगा. आपके मन में नए-नए विचार आएंगे और विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में अपना काफी समय लगाएंगे, जिससे उन्हें किसी परीक्षा में भी अच्छी सफलता मिलेगी.
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है. यदि आपने किसी से कर्जा लिया था, तो उसे भी आप उतारने में सफल रहेंगे. अगर आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है.
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से उतार चढ़ाव भरा रहेगा. परिवार के सदस्य आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे और आपका मान सम्मान बढ़ेगा. आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है.
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को आज पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचना होगा, क्योंकि आपका साथी आपके साथ धोखा कर सकता हैं. आपको काम अधिक रहने के कारण सिर दर्द, कमजोरी, थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
कन्या राशि: कन्या राशि वालों को आज किसी यात्रा पर जाते समय वाहनों चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए. अगर आपने जल्दबाजी दिखायी, तो कोई दुर्घटना हो सकती है. आप संतान के करियर को लेकर कोई डिसीजन भावुकता में ना ले.
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याएं लेकर आने वाला है. आपको कामों को लेकर समस्या रहेगी, जिससे आपका मन परेशान रहेगा. आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना रखें. आपके व्यवहार से परिवार के सदस्य परेशान रहेंगे.
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है. आप जीवनसाथी के लिए किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं. आप अपनी आय को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे. आप किसी नए घर मकान खरीद सकते हैं.
धनु राशि: धनु राशि के जातक आज ऊर्जावान रहने वाले हैं. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. व्यवसाय में आपको छुटपुट लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं. अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है.
मकर राशि: मकर राशि वालों को किसी व्यक्ति से वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा. आप अपने से ज्यादा औरों के कामों में व्यस्त रहेंगे. भाग दौड़ भी अधिक रहेगी. पैतृक संपत्ति को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है. बड़ों की सलाह को जरूर मानें.
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों का दिन लंबे समय से रुके हुए कामों का पूरा करने के लिए रहेगा. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने के योग बनते दिख रहे हैं. आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर चितितं रहेगे.
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला है. आपका कोई पारिवारिक वाद-विवाद सुलझेगा, जो आपको खुशी देगा. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप बातचीत करते समय बहुत ही ध्यान दें, नहीं तो वह आपकी चुगली लगा सकते हैं.
फिल्म इमरजेंसी के प्रदर्शन पर रोक लगाने सिक्ख समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तय
*कंगना रनौत एवं उनकी फिल्म एमरजेंसी के विरोध में छत्तीसगढ़ में सिख समाज ने एक बड़ी बैठक का आयोजन किया |

इतने रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर, नई दरें आज से लागू
नई दिल्ली। देशभर में तेल कंपनियों ने एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। हालांकि यह बढ़ोतरी सिर्फ़ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई है। जबकि 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नई कीमतें आज से यानि 1 सितंबर से लागू हो गई हैं। 1 सितंबर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 39 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि इससे पहले पिछले महीने यानी अगस्त में भी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। अगस्त माह में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।
सौतेला पिता निकला हैवान, पत्नी को नींद की गोली देकर सुलाया, फिर नाबालिग बेटी से किया रेप
बागपत। क्षेत्र के एक गांव में एक सौतेला पिता ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। उसने अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया है। आरोपी ने पत्नी को नींद की गोली देकर सुला दिया था। उसके बाद 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ ज्यादती की। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर किया गया है।
मां को नींद की गोली देकर की दरिंदगी
13 वर्षीय पीड़िता कक्षा सात की छात्रा है। उसने अपने सौतेले पिता पर आरोप लगाया कि आरोपी ने मां को नींद की गोलियां देकर सुला दिया था। उसके बाद मेरे साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता की मां ने जानकारी दी कि उसकी 2018 में शादी हुई थी। हमारे कई बार कोशिश करने के बाद भी बच्चे नहीं हुए। मैंने अपने भाई की बेटी को गोद ले लिया था। मेरी भतीजी ही अब मेरी बेटी है। वह एक दिन स्कूल से आकर मुझसे चुपट कर बुरी तरह रोने लगी। मैंने उससे कारण पूछा तो वह बता नहीं पा रही थी। प्यार से पूछने पर उसने बताया कि पापा गंदे हैं। वह मेरे साथ गंदा काम करते हैं। उसने फिर मुझे पूरा घटनाक्रम बताया।
पीड़ित बच्ची ने बताई आरोपी की हैवानियत
पीड़िता ने जानकारी दी कि सौतेला बाप उसके बाद दो बार गलत काम कर चुका है। उसने विरोध करने की कोशिश की, तो जान से मारने की धमकी दी। वह उससे डर गई थी।
पत्नी ने कराई एफआईआर
महिला ने सबसे पहले अपने परिवार के लोगों को बुलाया। उनको सारी बात बताई। उसके बाद आरोपी के खिलाफ शिकायत करने के लिए लड़की के साथ थाने पहुंच गई। लड़की ने सौतेले बाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
थाना प्रभारी संजय कुमार ने जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर हो चुकी है। पोक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। सीओ प्रीता ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
BREAKING : 16 IAS अधिकारियों का तबादला, देखें आदेश
बिहार : बिहार से बड़ी खबर आ रही है। राज्य में 16 IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है. संतोष मल्ल जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव बनाए गए. हरजोत कौर बने समाज कल्याण के ACS. लोकेश कुमार सिंह बने वित्त विभाग के सचिव. प्रेमचंद मीणा बनाए गए मगध प्रमंडल के आयुक्त. प्रतिमा सतीश वर्मा बनी विज्ञान प्रौद्योगिकी की सचिव बनाई गईं. पंकज कुमार पाल को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है. दया निधि पांडेय को कला संस्कृति विभाग का सचिव बनाया गया है. जबकि आशिमा जैन परिवहन विभाग की सचिव बनी हैं. वीरेंद्र प्रसाद यादव बनाए को कृषि विभाग का सचिव बनाया गया है।





Aaj Ka Panchang: आज 1 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 1 सितंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्दशी- सितंबर 01 03:41 AM- सितंबर 02 05:22 AM
कृष्ण पक्ष अमावस्या- सितंबर 02 05:22 AM- सितंबर 03 07:25 AM
नक्षत्र
आश्लेषा - Aug 31 07:39 PM- सितंबर 01 09:48 PM
मघा - सितंबर 01 09:48 PM- सितंबर 03 12:20 AM
योग
परिघ - Aug 31 05:38 PM- सितंबर 01 05:49 PM
शिव - सितंबर 01 05:49 PM- सितंबर 02 06:19 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:13 AM
सूर्यास्त - 6:40 PM
चन्द्रोदय - सितंबर 01 4:24 AM
चन्द्रास्त - सितंबर 01 5:56 PM
अशुभ काल
राहू - 5:07 PM- 6:40 PM
यम गण्ड - 12:26 PM- 2:00 PM
कुलिक - 3:33 PM- 5:07 PM
दुर्मुहूर्त - 05:00 PM- 05:50 PM
वर्ज्यम् - 09:36 AM- 11:21 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:01 PM- 12:51 PM
अमृत काल - 08:03 PM- 09:48 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:37 AM- 05:25 AM
Horoscope Today, 1 September 2024: सितंबर माह का पहला दिन, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें आज का राशिफल
Horoscope Today, 1 September 2024: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के साथ रविवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहने वाली है। इसके साथ ही आज आश्लेषा के साथ मघा नक्षत्र के साथ परिघ और शिव योग बन रहा है। प्रसिद्ध ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, सितंबर माह के पहले दिन इतने शुभ योग बनने के कारण कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
मेष राशि आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आपकी नींद के शेड्यूल में बदलाव से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए अगर आप कमज़ोर या थका हुआ महसूस करते हैं, तो अत्यधिक शारीरिक गतिविधि या जिम में भारी सामान उठाने से बचें। अगर आपको वर्कआउट करने की जल्दी है, तो इसके बजाय इन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ को आज़माएं।
वृषभ राशि आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
वृषभ राशि वालों को पता होना चाहिए कि अपने साथी को खुले दिमाग से स्वीकार करना आपके रिश्ते को मज़बूत बनाने के लिए ज़रूरी है। आप दोनों एक साथ काम करना सीखेंगे और घर के कामों को साझा करते हुए एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।
मिथुन राशि आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में रुचि रखने वाले सभी लोगों, आयातकों और निर्यातकों के लिए आज मुनाफ़ा बेहद सकारात्मक हो सकता है। इसके अलावा, अपने व्यवसाय की कार्य संस्कृति को बेहतर बनाने के लिए, आप अपनी मांगों से पहले अपने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान देना चाहेंगे।
कर्क राशि आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज आपके निर्णय लेने की क्षमता आपके सहकर्मियों को आश्चर्यचकित करेगी, जो बातचीत में आपके द्वारा दिए गए विचारों की सराहना करेंगे। इसके अलावा, आपमें से कुछ लोगों को अपने करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।
सिंह राशि आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)
सिंह राशि के वरिष्ठ नागरिकों को उचित व्यायाम करने का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा, आपको गाड़ी चलाते समय भी सावधानी बरतनी चाहिए, खासकर शाम के समय। सिंह राशि के कुछ लोगों को आज उपकरणों के साथ काम करते समय छोटे-मोटे कट लग सकते हैं।
कन्या राशि आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)
सिंगल लोगों को अपने दोस्तों के साथ डेटिंग शुरू करने की ज़रूरत महसूस हो सकती है, और हो सकता है कि आप किसी सामाजिक समारोह या दोस्त के घर पर नए लोगों से मिलें। हालाँकि, कुछ समय के लिए इंटरनेट डेटिंग से बचें, क्योंकि हो सकता है कि यह आपकी उम्मीद के मुताबिक न हो।
तुला राशि आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
तुला राशि वालों, अब समय आ गया है कि आप उन अनियोजित लेकिन अपरिहार्य परिस्थितियों के लिए पैसे अलग से रखें जो जल्द ही सामने आ सकती हैं। पिछले खर्चों पर ध्यान देने के बजाय, भविष्य के लिए योजना बनाएँ।
वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज कई नए अवसर विकसित हो सकते हैं, क्योंकि आपका करियर नई ऊँचाइयों को छू सकता है और आपको अप्रत्याशित पुरस्कार दे सकता है। जो लोग मेडिकल क्षेत्र में काम करते हैं, वे यात्रा की योजना बना सकते हैं।
धनु राशि आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
धनु राशि के जातक जो लंबे समय तक काम करते हैं या जिनकी नींद अनियमित होती है, वे अपने शरीर को बहुत ज़्यादा तनाव में डाल सकते हैं। इसके अलावा, चूँकि आज आपको कोई बीमारी होने की संभावना ज़्यादा है, इसलिए आपको जितना हो सके धूल भरे वातावरण से बचना चाहिए।
मकर राशि आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
जब दो लोगों के बीच काफ़ी शारीरिक दूरी होती है, तो उनका रिश्ता ज़्यादा मुश्किल और अप्रत्याशित होता है। आख़िरकार, टेक्स्ट मैसेज पर बातचीत ग़लतफ़हमी का कारण बन सकती है। नतीजतन, मकर राशि के जातकों को आज बहुत स्पष्ट रूप से संवाद करना चाहिए।
कुंभ राशि आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
दिलचस्प बात यह है कि बहुत से कुंभ राशि के जातक व्यवसाय की दुनिया में महत्वपूर्ण वित्तीय सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। उद्यमियों को अपने उद्यम को संचालन के व्यापक आधार तक विस्तारित करने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए कई प्रस्ताव मिल सकते हैं। इसके अलावा, आप में से कुछ को विरासत या संपत्ति की बिक्री के माध्यम से बड़ी मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है।
मीन राशि आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
मीन राशि के जातकों को अपनी नौकरी की आकांक्षाओं को कभी न छोड़ें क्योंकि आज आपको अपने सामने आने वाली संभावनाओं का पूरा फ़ायदा उठाना चाहिए, क्योंकि आप अपने जीवन के महत्वपूर्ण मोड़ पर हो सकते हैं। महिलाओं को उनकी पिछली उपलब्धियों के लिए प्रशंसा के साथ-साथ मूल्यांकन भी मिल सकता है।
पीएम मोदी ने 3 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 3 नई वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाई है। ये तीनों नई वंदे भारत ट्रेनें कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों को जोड़ेंगी। इनमें से पहली वंदे भारत ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से नागरकोइल, दूसरी मदुरै से बेंगलुरु कैंट और तीसरी मेरठ सिटी-लखनऊ तक जाएगी।
हरी झंडी दिखाने के दौरान पीएम मोदी ने कहा ,’वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत से जहां भी ये ट्रेनें चलती हैं, वहां के पर्यटन में उछाल आया है। इससे स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिला है और रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। मैं इस उपलब्धि के लिए नागरिकों को बधाई देता हूं।’
पीएम मोदी ने कहा कि आज यूपी और खासकर पश्चिमी यूपी के लोगों को मेरठ-लखनऊ रूट पर वंदे भारत ट्रेन के जरिए भी खुशखबरी मिली है। मेरठ और पश्चिमी यूपी क्रांति की धरती है। आज यह क्षेत्र विकास की नई क्रांति का गवाह बन रहा है। वंदे भारत आधुनिक भारतीय रेलवे का नया चेहरा है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज शहर में, हर रूट पर वंदे भारत की मांग है। हाई-स्पीड ट्रेनों के आने से लोगों को अपने कारोबार, रोजगार और अपने सपनों को विस्तार देने का भरोसा मिलता है। आज देशभर में 102 वंदे भारत रेल सेवाएं चल रही हैं।
पीएम ने कहा, ‘विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दक्षिणी राज्यों का तेजी से विकास बहुत जरूरी है। दक्षिण भारत में अपार प्रतिभा, अपार संसाधन और अवसर मौजूद हैं। इसलिए तमिलनाडु और कर्नाटक समेत पूरे दक्षिण का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है।’
यूनियन बैंक में 500 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अपरेंटिसशिप करने का मौका है. बैंक ने अपरेंटिसशिप की 500 वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके लिए आवेदन 28 अगस्त से शुरू हो गया है. अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर है. यूनियन बैंक ने अपरेंटिसशिप की भर्ती आंध्र प्रदेश, गुजरात, यूपी, बिहार समेत 25 राज्यों में निकाली है.
यूनियन बैंक की अपरेंटिसशिप भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 20 साल और अधिकतम 28 साल है. हालांकि अधिकतम उम्र सीमा में एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी को तीन साल की छूट मिलेगी. जबकि दिव्यांग उम्मीदवारें को 10 साल की छूट प्रदान की जाएगी.
योग्यता
यूनियन बैंक में अपरेंटिसशिप करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. ग्रेजुएशन किसी भी स्ट्रीम और विषय से किया होना चाहिए. यह अपरेंटिसशिप एक साल के लिए होगी.
स्टाइपेंड
यूनियन बैंक में अपरेंटिसशिप के दौरान एक साल तक हर महीने 15000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा. इसके अलावा कोई और भत्ता और सुविधा नहीं मिलेगी.
यूनियन बैंक में अपरेंटिसशिप के लिए चयन प्रक्रिया
अपरेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्म से होगा. इसमें 100 अंक के ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे. ये प्रश्न जनरल/फाइनेंशियल अवेयनेस, जनरल इंग्लिश, क्वॉन्टिटेटिव एवं रीजनिंग एप्टीट्यूड व कंप्यूटर नॉलेज से संबंधित होंगे. प्रत्येक सेक्शन में 25 अंक के 50 प्रश्न होंगे.
आवेदन शुल्क
जनरल और ओबीसी- 800 रुपये
महिला उम्मीदवार- 600 रुपये
एससी/एसटी-600 रुपये
दिव्यांग उम्मीदवार-400 रुपये
कैसे करना है आवेदन
-सबसे पहले नेशनल अपरेंटिसशिप पोर्टल https://www.apprenticeshipindia.gov.in और नैट्स पोर्टल https://nats.education.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
-इसके बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट https://www.unionbankofindia.co.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा.
-बैंक की वेबसाइट पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाना है.
-यहां अपरेंटिसशिप भर्ती नोटिफिकेशन और आवेदन का लिंक मिलेगा.
-अब यहां जरूरी जानकारियां भरकर फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
– सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट भी निकाल कर रख लें.
Aaj Ka Panchang: आज 31 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 31 अगस्त 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष त्रयोदशी - 03:40 ए एम, सितम्बर 01 तक
नक्षत्र
पुष्य - 07:39 पी एम तक
योग
वरीयान् - 05:39 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:59 AM
सूर्यास्त - 6:43 PM
चन्द्रोदय - 4:08 AM
चन्द्रास्त - 5:25 PM
अशुभ काल
राहू - 09:10 ए एम से 10:45 ए एम
यम गण्ड - 01:57 पी एम से 03:32 पी एम
कुलिक - 05:59 ए एम से 07:34 ए एम
दुर्मुहूर्त - 05:59 ए एम से 06:50 ए एम, 06:50 ए एम से 07:41 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:56 ए एम से 12:47 पी एम
अमृत काल - 12:48 पी एम से 02:31 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:29 ए एम से 05:13 ए एम
Aaj Ka Rashifal 31 August 2024: आज शनि प्रदोष के दिन इन राशियों का खुलेगा भाग्य का द्वार...जानें अपनी राशि का हाल
31 August 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज देर रात 3 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 40 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 41 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज से जैनियों के चतुर्थी पक्ष के पर्युषण पर्व की शुरुआत हो रही है, जबकि पंचमी पक्ष का पर्युषण पर्व कल यानि 1 सितंबर से शुरू होगा। साथ ही आज शनि प्रदोष व्रत है। चार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आज बिजनेस में उत्साह के साथ आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन कर पाएंगे, आप से प्रतिस्पर्धा करने वाले एवं ईर्ष्या करने वालों के दाँत खट्टे होंगे। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा परन्तु आप मेहनत से पीछे नही हटेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 1
वृष राशि: आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। परिवार में सुख समृद्धि का वातावरण रहेगा। आज पराक्रम और धैर्य की वृद्धि होगी। फैमिली का माहौल अगर खराब है तो अपनी समझदारी से और हंसमुख स्वभाव से परिवार का माहौल शांत रखने की कोशिश करेंगे। किसी सोंचे हुए काम की शुरुआत आज करेंगे। बेटे को सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र से भरा रहेगा। आज किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। डाइजेस्टिव सिस्टम की समस्या से आपको आराम मिलेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 2
मिथुन राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। दैनिक जीवन की गतिविधियां अच्छी चलेंगी। आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के नवविवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। काम पूरा होने के बाद सहकर्मियों का आभार व्यक्त करना न भूलें। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करने से ही किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 4
कर्क राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपका काम मन-मुताबिक होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। बात करे सेहत की तो आपको सेहत को लेकर अलर्ट रहना होगा। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आज आपको आय के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज खुद को शांत बनाये रखेंगे। कारोबार में सफलता मिल सकती है। छात्रों को आज सफलता मिलने के योग बन रहे है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 7
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। आज दांपत्य जीवन के अनबन को दूर करने की कोशिश करेंगे, आपका एक छोटा-सा प्रयास घरेलू जीवन अच्छा हो सकता है इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 1
कन्या राशि: आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। आज आपको ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक फोकस करना चाहिए, जितना जल्दी हो सके काम को पूरा करने पर ध्यान दें। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे। आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 3
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। वर्कप्लेस पर आपको किसी कार्य के लिए सहकर्मियों और सीनियर्स की मदद मिलेगी जिससे आपके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन को व्यापारिक मामलों को लेकर साझेदार से मीटिंग करेंगे। कपड़ा व्यापारियों को अधिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख सौहार्द की बढ़ोत्तरी होगी। परिवार में सम्पन्नता रहेगी। आज आपको अपनी गलतियों का अनुभव होगा। बच्चों के प्रति आपका प्रेम उनका प्रिय बना देगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि: आज का दिन शुभ है। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। प्रशासनिक पद पर आसीन लोगों को पदोन्नति मिलने से ख़ुशी होगी। नया वाहन लेने का विचार परिवार जनों से करेंगे। सरकारी करमचारियों को पदोन्नति हासिल होगी। पारिवारिक सुख सुविधाएं बनी रहेंगी। संतान से सुख मिलेगा। समाज में लोगों से अच्छा तालमेल बनेगा। अधूरे व साहसिक कार्य के पूरा होने के योग बन रहे हैं। अधिक भरोसा करके किसी से अपनी बातें शेयर न करें। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। प्रतियोगी परिक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे।
- शुभ रंग- मैरून
- शुभ अंक- 8
धनु राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सोचने की क्षमता में तेजी आयेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। लवमेट अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे। आज ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है, जिसमें आप शामिल होंगे, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों को लापरवाही करने से बचना चाहिए, मेहनत जारी रखें। आज अधिक खर्च करने से बचें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
मकर राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। रोजमर्रा के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। कारोबार में रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। दांपत्य जीवन में नयी-नयी खुशियं आएंगी।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 1
कुंभ राशि: आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी हो सकती है । आज अचानक होने वाली कुछ गतिविधियों पर नजर रखें । आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 9
मीन राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपनी परेशानियों का समाधान ढूंढ लेंगे। किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 2
BREAKING : भाजपा में शामिल हुए झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन
झारखंड : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) बीजेपी में शामिल हो गए. चंपाई सोरेन के स्वागत के लिए रांची के शाखा मैदान में अभिनंदन व मिलन कार्यक्रम रखा गया. इस दौरान मंच पर चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी समेत झारखंड बीजेपी के तमाम नेता मौजूद रहे. इस मंच पर चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन भी मौजूद रहे.
झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का JMM से अलग होना इस बात का नतीजा है कि पार्टी ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में फिर से बहाल कर दिया, जब उन्हें पांच महीने तक जेल में रहने के बाद जमानत मिल गई थी. पार्टी के इस फैसले से चंपाई सोरेन को सीएम का पद छोड़ना पड़ा.ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या चंपाई सोरेन के दम पर बीजेपी को झारखंड विधानसभा चुनाव में JMM और उसके सहयोगियों को हराने में मदद मिलेगी?
सितंबर में छुट्टियां ही छुट्टियां! महीने के आधे दिन होगा काम और आधे दिन रहेगी छुट्टी, जानें RBI ने दी कितनी छुट्टी
Bank Holiday List: अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और तीन दिन बाद सितंबर का महीना शुरू होने वाला है. हर महीने की तरह September 2024 में भी कई बड़े बदलाव (Rule Change) देखने को मिलेंगे. इसके साथ ही बैंकों में भी बंपर छुट्टियां रहेंगी. अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो फिर ये खबर आपके लिए खास है. दरअसल, अगले महीने में आधे दिन तो बैंकों की ब्रांच बंद रहेंगी यानी कोई बैंकिंग काम-काज नहीं होगा. आइए देखते हैं भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की Bank Holiday लिस्ट में किस-किस दिन छुट्टी घोषित है.
छुट्टी के साथ हो रही सितंबर की शुरुआत
सितंबर महीने की शुरुआत ही छुट्टी के साथ होने वाली है. दरअसल, 1 सितंबर 2024 को रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के चलते देशभर में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी. इसके अलावा अगले महीने कई राज्यों में प्रमुख त्योहार भी हैं, जिनके चलते संबंधित राज्यों में Bank Holiday घोषित किया गया है. इसमें प्रमुख तौर पर गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi), First Onam और बारावफात शामिल हैं.
RBI वेबसाइट पर देखें पूरी लिस्ट
बैंकों में घोषित की गई छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holiday List) आरबीआई की वेबसाइट पर जाकर देखी जा सकती है, या फिर आप (https://rbi.org.in/Scripts/ HolidayMatrixDisplay.aspx) इस लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं. सितंबर में पड़ रहे इन 15 बैंकिंग हॉलिडेज में दूसरे व चौथे शनिवार के साथ ही रविवार के साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं. केंद्रीय बैंक द्वारा ये घोषित अवकाश विभिन्न राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं, क्योंकि विभिन्न राज्यों में होने वाले आयोजनों या पर्वों के आधार पर ये हॉलिडे लिस्ट तैयार की जाती है.
ऑनलाइन निपटा सकते हैं बैंकिंग काम
बैंकिंग अवकाश (Bank Holiday) विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते हैं. यानी ये राज्यों और शहरों में अलग-अलग होते हैं. हालांकि, बैंकों की ब्रांच बंद रहने के बावजूद आप घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन (Online Banking) कर सकते हैं. ये सुविधा हमेशा की 24×7 चालू रहती है. आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस जैसे काम आसानी से निपटा सकते हैं.

BREAKING : AICC ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में की सचिव और संयुक्त सचिव की नियुक्ति...देखें लिस्ट..!!
दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित पार्टी पदाधिकारियों को संबंधित महासचिवों/प्रभारियों के साथ संबद्ध एआईसीसी सचिव/संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।




300 अश्लील वीडियो, महिला वॉशरूम से मिला हिडन कैमरा, छात्राओं ने किया बवाल
आंध्र प्रदेश। गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिलने से छात्राओं के बीच हड़कंप मच गया। छात्राओं ने बीती रात न्याय की मांग करते हुए विरोध जताया। छात्राओं की निजता से जुड़ा यह ताजा मामला आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले से प्रकाश में आया है। यहां के एसआर गुडलवल्लेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम से हिडन कैमरा छुपा कर रखा गया था, जिसके मिलने से यहां के छात्राओं में तनाव का माहौल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विजय के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी इसी कॉलेज का छात्र था। पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप भी बरामद किया है। लैपटॉप खंगालने के बाद पुलिस को 300 अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी विजय ने यह 300 अश्लील वीडियो कॉलेज के अन्य छात्रों को बेचा है। फिलहाल, आगे की जांच चल रही है।
बता दें कि हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा की सूचना एक छात्रा के द्वारा कॉलेज प्रशासन को दी गई थी। जब वह वॉशरूम गई तो उसे कुछ अजीब लगा, इसी दौरान उसने पाया कि यहां पर वीडियो कैप्चर करने के लिए एक कैमरा लगा हुआ था। इस खुलासे के बाद हिडन कैमरे को लेकर परिसर में छात्राओं की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
छात्राओं ने न्याय की मांग की है। छात्रों ने निजता के उल्लंघन और उसके बाद वीडियो के प्रसार के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
कॉलेज प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि वे पूरी जांच सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करने का भी वादा किया है।
ज्ञात हो कि ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु के कैफे शॉप के वॉशरूम से आया था। यहां एक फोन मिला था, जिसमें ऐसे ही कुछ वीडियो क्लिप थे। इस मामले में जब जांच हुई तो आरोपी कैफे का एक कर्मचारी निकला था।
Aaj Ka Panchang: आज 30 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 30 अगस्त 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष द्वादशी- अगस्त 30 01:37 AM- अगस्त 31 02:25 AM
नक्षत्र
पुनर्वसु - अगस्त 29 04:39 PM- अगस्त 30 05:55 PM
योग
व्यतीपात - अगस्त 29 06:17 PM- अगस्त 30 05:46 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:58 AM
सूर्यास्त - 6:45 PM
चन्द्रोदय - 3:09 AM
चन्द्रास्त - 4:45 PM
अशुभ काल
राहू - 10:46 AM- 12:21 PM
यम गण्ड - 3:33 PM- 5:09 PM
कुलिक - 7:34 AM- 09:10 AM
दुर्मुहूर्त - 8:31 AM- 9:23 AM, 12:47 PM- 01:38 PM
वर्ज्यम् - 02:30 AM- 04:13 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:56 ए एम से 12:47 पी एम
अमृत काल - 03:24 पी एम से 05:05 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:29 ए एम से 05:13 ए एम
Aaj Ka Rashifal 30 August 2024: आज शुक्रवार के दिन इन राशि वालों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन...पढ़ें दैनिक राशिफल
30 August 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 48 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 58 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
भारतीय इस्पात सम्मेलन हुआ शुरू






अब तुरंत कर सकेंगे रामलला के दर्शन, ‘तत्काल सेवा’ के लिए 6 स्लॉट तय, ऐसे मिलेंगे पास
अयोध्या। रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। मंदिर समिति ने बुधवार से दर्शन के लिए तत्काल सेवा शुरू कर दी है। इसमें श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के लिए पास जारी किए जाएंगे। जिससे भक्त रामलला के जल्द दर्शन कर पाएंगे।
देश को तीन वंदे भारत की मिलने जा रही सौगात, 31 अगस्त को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे PM
नई दिल्ली: यात्रियों को बेहद पसंद आ रही सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत के बेड़े में विस्तार होने जा रहा है. 31 अगस्त को तीन नई वंदे भारत का संचालन शुरू होने जा रहा है. मेरठ, चेन्नई और बेंगलुरु से इन तीनों वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होगा. वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी. कम समय में यात्री गंवत्य तक पहुंच सकेंगे.
हरी झंडी दिखाई जाने वाली नई ट्रेनें हैं
उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारियों के मुताबिक, “उत्तर रेलवे को एक वंदे भारत ट्रेन मिली है, जिसका संचालन मेरठ से लखनऊ के बीच होगा. दूसरी वंदे भारत ट्रेन कर्नाटक के बेंगलुरु से तमिलनाडु के मदुरै तक चलेगी, जबकि तीसरी वंदे भारत ट्रेन का संचालन तमिलनाडु के चेन्नई से नागरकोइल तक होगा. इन तीनों रूटों पर पहली बार वंदे भारत ट्रेन का संचालन होने जा रहा है.”
अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त को इन ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी देंगे. इन ट्रेनों के संचालन से लोगों के सफर का समय बचेगा. वंदे भारत ट्रेनें सेमी हाई स्पीड ट्रेनें हैं. 120 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन हो रहा है. अभी वंदे भारत ट्रेनों में चेयर कार हैं. जल्द ही स्लीपर कोच वाली वंदे भारत ट्रेनों के संचालन की तैयारी है.
पहले से चल रहीं 52 जोड़ी वंदे भारत ट्रेने: देश में 18 फरवरी 2019 को पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दी थी. इसके बाद से दिल्ली से विभिन्न राज्यों के बीच कई वंदे भारत ट्रेनें चलाई गईं. देश के अन्य हिस्सों में भी वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. देश में कुल 52 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है. रेलवे वंदे भारत जैसी ट्रेनों को हर राज्य को आपस में जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है. वंदे भारत ट्रेनों का किराया अन्य ट्रेनों से अधिक है लेकिन सफर में कम समय और अच्छी सर्विस के चलते लोग वंदे भारत में सफर करना पसंद करते हैं.
अमीरों की लिस्ट में अंबानी से आगे निकले गौतम अडाणी...जानें कुल कितनी संपत्ति
GAUTAM ADANI : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए गौतम अडानी अब भारत के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं. 2024 हुरुन इंडिया अमीरों की सूची में कुल 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ शीर्ष स्थान पर हैं. सूची में बताया गया है कि भारत ने पिछले साल हर 5 दिन में एक नया अरबपति बनाया है.
हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, “भारत एशिया के धन सृजन इंजन के रूप में उभर रहा है! जहां चीन में अरबपतियों की संख्या में 25 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, वहीं भारत में 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो रिकॉर्ड 334 अरबपतियों तक पहुंच गई है.
वहीं, हुरुन रिच लिस्ट 2024 में बड़ी उछाल देखने को मिली है. इस लिस्ट में अब 1,500 से अधिक व्यक्तियों की कुल संपत्ति ₹1,000 करोड़ या उससे अधिक है. यह सात साल पहले की तुलना में 150% की बढ़ोतरी को दिखाता है. हुरुन इंडिया ने कुल 1,539 अति-धनवान व्यक्तियों की पहचान की है, जो पिछले साल की तुलना में 220 की उल्लेखनीय बढ़ोतरी को दिखाता है.
पहली बार शामिल हुए इतने लोग
हुरुन रिच लिस्ट 2024 में 1500 से ज्यादा व्यक्ति पहली बार शामिल हुए हैं, जो पिछले पांच सालों में 86 फीसदी की बढ़ोतरी है. इन लोगों की कुल संपत्ति 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. वहीं पहली बार इस लिस्ट में 334 अरबपति शामिल हुए हैं, जिनके पास अरबों की संपत्ति है.
गौतम अडानी की नेटवर्थ
गौतम अडानी (62) और उनके परिवार ने 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जिसके पास 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनकी संपत्ति में 95% की उछाल आई है. इस तगड़ी उछाल के कारण वे इस लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं.
हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच फंसी बीजेपी! चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस
हरियाणा : चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. बता दें ये नोटिस बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल द्वारा प्रचार वीडियो में बच्चे का इस्तेमाल करने को लेकर भेजा गया है.
बताया जा रहा है कि हरियाणा चुनाव आयुक्त ने बीजेपी हरियाणा के अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और इस पर एक्शन लेने की बात कही है. चुनाव आयोग ने हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष से इस मामले में 29 अगस्त तक जवाब देने के लिए कहा है. बता दें हरियाणा में 1 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है. नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे.
दरअसल, हरियाणा बीजेपी ने एक बच्चे का वीडियो शेयर किया गया था. बच्चा कहता नजर आ रहा था, हरियाणा में फिर से नायब सरकार. बीजेपी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, बच्चे-बच्चे की पुकार, हरियाणा में फिर से नायब सरकार. इस वीडियो में हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी नजर आ रहे हैं. वे अलग अलग बच्चों के साथ दिख रहे हैं. चुनाव आयोग ने इस वीडियो को आचार संहिता का उल्लंघन बताया है और हरियाणा बीजेपी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
चंपाई सोरेन का झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा, कहा- राज्य के हित में फैसला लिया
झारखंड :- झारखंड के पूर्व सीएम सह मंत्री चंपाई सोरेन ने झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. ईमेल के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो और शिबू सोरेन को इस्तीफा भेजा है. 30 अगस्त को वे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंत्री चंपाई सोरेन आज बुधवार को नयी दिल्ली से रांची लौटे. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 30 अगस्त को वे रांची में बीजेपी ज्वाइन करेंगे. इसके बाद उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने के बाद वे सियासत में नयी पारी की शुरुआत करेंगे.
चंपाई सोरेन ने किन्हें भेजा इस्तीफा?
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंत्री चंपाई सोरेन ने ईमेल के जरिए इस्तीफा सौंपा है. उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को सभी पदों से इस्तीफा भेजा है.
चंपाई सोरेन ने इस्तीफे में शिबू सोरेन को क्या लिखा?
झारखंड के जल संसाधान मंत्री चंपाई सोरेन ने इस्तीफा देते हुए कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की वर्तमान कार्यशैली और नीतियों से क्षुब्ध होकर उन्होंने पार्टी छोड़ी है और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है. झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को लिखे इस्तीफा में उन्होंने कहा कि काफी दु:ख के साथ कहना पड़ रहा है कि आपके मार्गदर्शन में जिस पार्टी का सपना हम जैसे कार्यकर्ताओं ने देखा था और जिसके लिए जंगल-पहाड़ और गांवों की खाक छानी थी,
29 August 2024 Ka Panchang: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
29 August 2024 Ka Panchang: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। एकादशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 19 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 41 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज जया एकादशी व्रत है। गुरुवार के दिन क्या कुछ खास है इस बारे में आप यहां जान सकते हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
29 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त
- भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि- 29 अगस्त 2024 को देर रात 1 बजकर 38 मिनट तक
- सिद्धि योग- 29 अगस्त 2024 को शाम 6 बजकर 19 मिनट तक
- आर्द्रा नक्षत्र- 29 अगस्त को 4 बजकर 41 मिनट तक
राहुकाल का समय
- दिल्ली- दोपहर 01:58 से दोपहर बाद 03:34 तक
- मुंबई- दोपहर 02:13 से दोपहर बाद 03:47 तक
- चंडीगढ़- दोपहर01:59 से दोपहर बाद 03:36 तक
- लखनऊ- दोपहर 01:43 से दोपहर बाद 03:18 तक
- भोपाल- दोपहर 01:56 से दोपहर बाद 03:31 तक
- कोलकाता- दोपहर 01:12 से दोपहर 02:47 तक
- अहमदाबाद- दोपहर 02:15 से दोपहर बाद 03:50 तक
- चेन्नई- दोपहर 01:43 से दोपहर बाद 03:16 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 5:57 am
- सूर्यास्त- शाम 6:46 pm
Aaj Ka Rashifal 29 August 2024: 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन...पढ़ें दैनिक राशिफल
29 अगस्त 2024 Aaj Ka Rashifal :- वैदिक पंचांग के अनुसार, आज (गुरुवार) अजा एकादशी है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। अजा एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि का संयोग बन रहा है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि वालों का 29 अगस्त 2024 का दिन।
मेष राशि
मेष राशि वालों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार और कार्यस्थल में माहौल आपके पक्ष में रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेगा। मौसमा बीमारियों की चपेट में आ सकते है। कार्यक्षेत्र में विरोधी काम में अड़चन पैदा कर सकते हैं। पार्टनर के साथ किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।
मिथुन राशि
परिवार के साथ खरीदारी में समय व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की संभावना है। लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। घमंड लक्ष्य से भटका सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातक किसी बड़े कार्यक्रम में जा सकते हैं, जहां आपको सम्मानित किया जा सकता है। दिन आपका अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखना होगा। किसी प्रकार के विवाद में नहीं उलझें। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई सुखद समाचार आपको मिलेगा। दोस्तों से मेल मुलाकात होगी। निकट संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। प्रेम संबंधों में समय बर्बाद ना करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को किसी समस्या का समाधान मिलेगा। नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। पारिवारिक खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। जीवनसाथी का आपके प्रति सहयोग बना रहेगा।
तुला राशि
कोई नया वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बन सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल में उचित व्यवहार बनाकर रखना जरूरी है।
वृश्चिक राशि
आज का दिन राहत भरा रहेगा। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। सामाजिक क्षेत्र में वर्चस्व कायम रहेगा। व्यापार में किसी बड़ी साझेदारी में सहभागी बन सकते हैं। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
धनु राशि
बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रिश्तेदारों के साथ काफी समय बाद मेल-मिलाप होगा। करियर से संबंधित खुशखबरी मिल सकती हैं। निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों का दिन उलझा हुआ रहेगा। पारिवारिक विवाद में उलझ सकते हैं। व्यापार में आर्थिक गिरावट महसूस करेंगे। किसी वरिष्ठ की मदद से मनोकामना पूरी होगी।
कुंभ राशि
किसी पुराने विवाद में उलझ सकते हैं। व्यापार में विरोधी काम को बिगाड़ने का प्रयत्न करेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें। कोई गुप्त बात उजागर हो सकती है।
मीन राशि
व्यापार में बड़े लाभ के योग हैं। पुराना उधार दिया हुआ पैसा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में बड़ी साझेदारी हो सकती है, जिससे स्त्रोत के नए दरवाजे खुलेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
बेटियों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू
Kolkata rape-murder case : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप-हत्या के मामले में लगातार विरोध और प्रदर्शन हो रहा है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि मैं बहुत निराश और भयभीत हूं. बेटियों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं. उन्होंने कहा, बस अब बहुत हुआ.राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा है कि समाज को ‘ईमानदार, पूर्वाग्रहरहित आत्मावलोकन’ की जरूरत है और खुद से कुछ कड़े सवाल पूछने की जरूरत है. राष्ट्रपति ने कहा है कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचारों की अनुमति नहीं दे सकता. राष्ट्रपति मुर्मू ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर भी टिप्पणी की है। राष्ट्रपति ने कहा है कि जब छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उस समय भी अपराधी अन्यत्र शिकार की तलाश में घात लगाए हुए हैं.
RSS प्रमुख मोहन भागवत को मिलेगी Z+ से भी एडवांस स्तर की सुरक्षा, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के बराबर होगी सिक्योरिटी
नई दिल्ली: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा में एक बार फिर से इज़ाफा किया गया है। पहले से ही जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त भागवत की सुरक्षा अब एडवांस्ड सिक्योरिटी लाइजन (एएसएल) स्तर तक बढ़ा दी गई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) द्वारा जारी खतरे के अलर्ट के बाद यह कदम उठाया गया है।
कर्ज से परेशान युवक ने परिवार समेत खाया जहर: तीन की मौत...पढिये पूरी खबर
उत्तर प्रदेश :- इटावा में सूदखोरों के कर्ज में डूबे एक किसान परिवार ने आत्महत्या की कोशिश की है। परिवार ने कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर सल्फास की गोलियां मिलकर पी लिया, जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं मृतकों में मासूम बच्ची समेत किसान और उसकी भाभी की मौत शामिल है।मिली जानकारी के अनुसार परिवार पर करीब 3 लाख रुपये का कर्ज था और सूदखोर उन पर पैसे देने का दबाव बना रहे थे। जिसकी वजह से तंग आकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।
मृतक के पिता के अनुसार उनके बेटे ने पड़ोसी से तीन लाख रुपए ब्याज पर उधार लिए थे, जिसको लेकर लगातार वो दवाब बना रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे जिसके चलते बेटे ने परिवार के साथ कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर परिवार को पिला दिया। मामले के बाद इटावा पुलिस हरकत में आई और मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से नामदर्ज 3 लोगों पर कार्यवाही की है।
Recruitment 2024: बीईएमएल में आईटीआई एवं ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी पदों पर निकली भर्ती,जानिए तारीख
सरकारी नौकरी खोज रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) की ओर से आईटीआई ट्रेनी और ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है जो 4 सितंबर 2024 तक जारी रहेगी।
भर्ती में आईटीआई ट्रेनी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास कॉमर्शियल प्रैक्टिस/ सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा/ डिग्री होना चाहिए और साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन में प्रोफिशिएंसी होनी चाहिए। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु पदानुसार 32/ 35/ 37 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 4 सितंबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
कैसे करें आवेदन
- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bemlindia.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर में Current Recruitments में जाना है।
- अब यहां भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- नए पेज पर पहले रजिस्टर बटन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
- इसके बाद लॉग इन बटन पर क्लिक करके अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
- अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।
Aaj Ka Panchang: आज 28 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
28 अगस्त 2024 का पंचांग
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष दशमी- अगस्त 28 01:33 AM- अगस्त 29 01:19 AM
कृष्ण पक्ष एकादशी- अगस्त 29 01:19 AM- अगस्त 30 01:37 AM
नक्षत्र
म्रृगशीर्षा- अगस्त 27 03:38 PM- अगस्त 28 03:53 PM
आद्रा- अगस्त 28 03:53 PM- अगस्त 29 04:39 PM
योग
वज्र- अगस्त 27 08:31 PM- अगस्त 28 07:11 PM
सिद्धि- अगस्त 28 07:11 PM- अगस्त 29 06:17 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:11 AM
सूर्यास्त- 6:44 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 28 12:34 AM
चन्द्रास्त- अगस्त 28 2:53 PM
अशुभ काल
राहू- 12:28 PM- 2:02 PM
यम गण्ड- 7:45 AM- 9:19 AM
कुलिक- 10:53 AM- 12:28 PM
दुर्मुहूर्त- 12:02 PM- 12:53 PM
वर्ज्यम्- 12:33 AM- 02:12 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 06:59 AM- 08:36 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:35 AM- 05:23 AM
शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग- अगस्त 28 06:11 AM- अगस्त 28 03:53 PM (मृगशीर्षा और बुधवार)
Aaj Ka Rashifal 28 August 2024: जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
28 August 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 21 मिनट तक रहेगी | आज शाम 7 बजकर 13 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा । इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग सबको न बताएं तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज अपने बनाये हुये प्लान पर कार्य करेंगे तो आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे । शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक तनाव कम होगा। आज आपका व्यवहार देखकर घर के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपके सारे कार्य सरलता पूर्वक पूरे होते जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी- नयी खुशियाँ आएँगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
वृष राशि-
आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। आज घर की साफ-सफाई में व्यस्त रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। डिनर करने का प्लान बनायेंगे।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 4
मिथुन राशि-
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज ख़र्च में इजाफा बचत को ज़्यादा मुश्किल बना देगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिये जायेंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते है.. इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। एक दूसरे का सम्मान करे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 6
कर्क राशि-
आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये लाभदायक रहेगा। धनलाभ के नये आसार बनेंगें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिये आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है। लेवेमेट्स से आज आपको कोई उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। बच्चे घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 8
सिंह राशि-
आज आपका दिन शानदार रहने वाला हैं। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
कन्या राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है। स्वास्थ्य आज थोड़ा डाउन हो सकता है, लेकिन समय से देखभाल करने से जल्द ही ठीक हो जायेगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व कई लोगों के ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है। उनके साथ बैठकर आप अपने व्यापार को बढ़ाने का प्लान बनायेंगे।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 6
तुला राशि-
आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी नौकरीपेशा वालों आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के विवाहित आज समारोह में जायेंगें। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी। जिनसे अच्छी सलाह मिलेगी। लवमेट्स आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि-
आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें । पुरानी टेंशन आज खत्म होगी। इस राशि जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है। जीवनसाथी आज आपको कोई एसी सलाह देंगे जिससे आपके कार्य आसानी से पूरे होते जायेंगे।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 4
धनु राशि-
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी हो सकती है। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें। वरना आपका अधिक समय फीजूल के कामों में निकल जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी।
- शुभ रंग- ओरेंज
- शुभ अंक- 2
मकर राशि-
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है। लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।
- शुभ रंग- पर्पल
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि-
आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धनलाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुबह-सुबह व्यायाम करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है.. जिससे आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपकी पदोन्नती पर विचार करेंगे। आज आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे, एक के बाद एक काम पूरे होंगे। आज परिवार के साथ अपनी प्रॉब्लम शेयर कर सकते हैं।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 5
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परिक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। विवाहित आज जीवनसाथी की बात मानेंगे तो रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।
- शुभ रंग- पीला
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री ने खेती में अधिकतम लाभ के लिए तकनीक आधारित कृषि पर दिया जोर
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री ने खेती में अधिकतम लाभ के लिए तकनीक आधारित कृषि पर दिया जोर
एक क्लिक में मिलेगा लोन, UPI की तरह RBI ने शुरू की ये खास सुविधा, जाने किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
Unified Lending Interface: रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की UPI ने न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर के डिजिटल भुगतान क्षेत्र में क्रांति ला दी है. इसकी सफलता के बाद अब आरबीआई ने देश के लोन सेक्टर में एक नई क्रांति लाने के लिए यूनिफाइड लेंडिग इंटरफेस ( ULI ) लाने की घोषणा कर दी है. RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान इस नए प्लेटफॉर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि ULI के आने से कर्ज लेने की प्रक्रिया कितनी सरल हो जाएगी और इससे किसे लाभ होगा.
UPI की तरह ULI से भी क्रांति की उम्मीद
UPI ने जिस प्रकार से पेमेंट सिस्टम में एक नई दिशा दी, उसी प्रकार ULI के आने से लोन सेक्टर में भी बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है. RBI ने पिछले साल ULI की पायलट परियोजना की शुरुआत की थी, जिसका मुख्य उद्देश्य लोन प्रोसेस को सरल और सहज बनाना था. ULI को खासतौर पर छोटे और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कम समय में और आसानी से कर्ज मुहैया कराने के लिए डिज़ाइन किया गया है. RBI की यह पहल खासतौर पर किसानों और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रमों (MSME) के लिए एक वरदान साबित हो सकती है.
ULI कैसे करेगा काम?
ULI एक लोन प्लेटफॉर्म है, जो विभिन्न डेटा प्रोवाइडर्स से जानकारी प्राप्त करता है और लोन लेने वालों तक पहुंचाता है. इस प्लेटफॉर्म की खासियत यह है कि इसमें अलग-अलग राज्यों के लैंड रिकॉर्ड समेत अन्य डेटा भी शामिल होगा, जिससे लोन अप्रूवल में लगने वाला समय कम हो जाएगा. ULI के जरिए लोन लेने वालों को ज्यादा डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं होगी.
ULI का उद्देश्य लोन लेने की प्रक्रिया को डिजिटलाइज करना है. यह प्लेटफॉर्म ग्राहक के आधार, E-KYC, लैंड रिकॉर्ड, पैन और बैंक अकाउंट से संबंधित सभी जरूरी जानकारी कम समय में इकट्ठा करेगा. इसके चलते लोन लेने वालों को बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने की जरूरत नहीं होगी और उन्हें आसानी से कर्ज मिल सकेगा.
डिजिटल डेटा के जरिए सरल प्रक्रिया
ULI का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह विभिन्न स्रोतों से डिजिटल डेटा को इकट्ठा कर लोन प्रोसेस को आसान बनाता है. जैसे अभी तक लोन लेने वालों का फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल डेटा फाइलों में दबा रहता था, उसे खोजने और खंगालने में लंबा समय लगता था. अब ULI उस डेटा तक आसान डिजिटल पहुंच बनाकर काम को तेज और सरल बना देगा.
इस प्लेटफॉर्म को ‘प्लग ऐंड प्ले’ दृष्टिकोण के साथ तैयार किया गया है, जिसका मतलब है कि अलग-अलग वित्तीय संस्थान इससे जुड़कर इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं.
जनधन-आधार-UPI-ULI की नई त्रिमूर्ति
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने ULI को जनधन-आधार , UPI और ULI की ‘नई त्रिमूर्ति’ के रूप में प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि यह त्रिमूर्ति भारतीय वित्तीय सेक्टर में एक बड़ा बदलाव लेकर आएगी. यह प्लेटफॉर्म वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देगा और देश के हर कोने तक बैंकिंग सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
कांग्रेस ने 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, देखें किन नेताओं पर जताया भरोसा
दिल्ली : कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपने नौ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. कांग्रेस ने पार्टी महासचिव गुलाम अहमद मीर को डोरू से और प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख विकार रसूल वानी को बनिहाल से मैदान में उतारा है.
पार्टी ने त्राल सीट से सुरिंदर सिंह चन्नी, देवसर से अमानुल्लाह मंटू, अनंतनाग से पीरजादा मोहम्मद सईद, इंदरवाल से शेख जफरुल्लाह, भद्रवाह से नदीम शरीफ, डोडा से शेख रियाज और डोडा पश्चिम से प्रदीप कुमार भगत को मैदान में उतारा है.जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 18 सितंबर को मतदान होगा जबकि दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर और तीसरा चरण के तहत एक अक्टूबर को वोट डाले जाएगें. मतों की गिनती चार अक्टूबर को होगी.

8वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका, हाई कोर्ट में निकली बंपर जॉब्स, जानें डिटेल्स
High Court Jobs 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें 8वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका है, दरअसल, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़ में चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 20 सितंबर 2024 है.
- नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए चपरासी के 300 पदों पर भर्ती की जाएगी.
- आवेदन करने वाले अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड या मान्यता प्राप्त स्कूल से न्यूनतम आठवीं पास और अधिकतम 10+2 पास होना चाहिए.
- अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
- इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल होगी.
- आवेदन करने वाले सामान्य और अन्य राज्यों के एससी/एसटी/बीसी के अभ्यर्थियों को 700 रुपये का शुल्क अदा करना होगा. जबकि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के एससी/एसटी/बीसी अभ्यर्थियों को 600 रुपये का शुल्क अदा करना पड़ेगा.
Aaj Ka Panchang: आज 27 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 27 अगस्त 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष नवमी - अगस्त 27 02:20 AM – अगस्त 28 01:33 AM
कृष्ण पक्ष दशमी - अगस्त 28 01:33 AM – अगस्त 29 01:19 AM
नक्षत्र
रोहिणी - अगस्त 26 03:55 PM – अगस्त 27 03:38 PM
म्रृगशीर्षा - अगस्त 27 03:38 PM – अगस्त 28 03:53 PM
योग
हर्षण - अगस्त 26 10:16 PM – अगस्त 27 08:31 PM
वज्र - अगस्त 27 08:31 PM – अगस्त 28 07:11 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:11 AM
सूर्यास्त - 6:45 PM
चन्द्रोदय - अगस्त 28 12:34 AM
चन्द्रास्त - अगस्त 27 1:53 PM
अशुभ काल
राहू - 3:36 PM – 5:10 PM
यम गण्ड - 9:19 AM – 10:54 AM
कुलिक - 12:28 PM – 2:02 PM
दुर्मुहूर्त - 08:42 AM – 09:32 AM, 11:19 PM – 12:05 AM
वर्ज्यम् - 07:43 AM – 09:18 AM, 09:18 PM – 10:55 PM
Aaj Ka Rashifal 27 August 2024: इन राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन रहेगा अत्यंत मंगलकारी...पढ़िए आज का अपना राशिफल
27 August 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 31 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 38 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। बीते कल यानि 26 अगस्त की दोपहर बाद 3 बजकर 26 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में किए थे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए किसी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। साथ ही आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपका सम्मान बढ़ने से आपको खुशी होगी। किसी करीबी पर भरोसा करने से आपको समस्या हो सकती है.. सोच समझकर आगे बढ़ेंगे तो सब ठीक होगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को काम में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच कामों को पूरा करने में सहयोग करेगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 2
वृष राशि-
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है।आप किसी रिश्तेदार से मिलने, उनकेघर जायेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे और खूब मेहनत भी करेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होकर आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 5
मिथुन राशि-
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आज आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे और घर के बुजुर्गों की सेवा भी करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक काम में मन लगने से आपको मानसिक शांति भी मिलेगी और स्ट्रेस फ्री होकर काम भी करेंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 1
कर्क राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने खर्च पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्व कांक्षाएं बढ़ेगी, जिसे पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। किसी व्यक्ति की बातों को सोचकर आपको खुशी होगी और आप उसी बात को बार बार याद करके मुस्कुराएंगे।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 3
सिंह राशि-
आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे और भविष्य की कुछ योजनाओं पर बात-चीत भी करेंगे। आपके लिए कोई फैसला करना थोडा मुश्किल होगा लेकिन आपको भाई का साथ मिलने से आसानी होगी। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा धन लाभ होगा। आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 5
कन्या राशि-
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे।आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आप आगे आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 1
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में आलस्य की बजह से कमजोर रहेगा। आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे इसके साथ ही आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे आपको अच्छा लगेगा। आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि-
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपकी भावनाओं की कद्र होगी, लव मेट आज आपको कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो भी वह उन पर खरा उतरेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। आज आप किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य में लगाएंगे।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 6
धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें और आपको एक से अधिक स्रोतों से लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया अनुभव करेंगे इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आप काम को पूरा करने के लिए नए आईडियाज शामिल कर सकते हैं। आपके धन प्राप्ति के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। किसी काम में बहन का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 9
मकर राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। लम्बें समय से रूके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जायेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे और शाम का समय आप अपने दादा-दादी के साथ बिताएंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 1
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके औद्योगिक मामले सुधरेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय के कामों में कुछ कठिनाई तो होगी, लेकिन फिर भी आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपका कोई सपना साकार हो सकता है जिसकी चाह आपको कई वर्षों से थी। आज परिवार का कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। आपका किसी नए वाहन तो खरीदने का सपना पूरा होगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 8
