सियासत
ऑनलाइन मंगाया चाकू, अनगिनत वार और कत्ल... लाश के पास बैठकर दो दिनों तक सिगरेट पीता रहा कातिल
Maya Gogoi Deka Murder Case: बेंगलुरु के एक होटल में अपनी दोस्त का बेरहमी से कत्ल करने वाला 21 साल का आरव हनोय गिरफ्तार कर लिया गया. लेकिन अभी तक पुलिस के पास इस बात का जवाब नहीं है कि उसने माया का मर्डर क्यों किया? कत्ल करने का मोटिव क्या था? और सबसे बड़ा सवाल ये कि वो माया की हत्या करने के बाद दो दिनों तक उसी कमरे में लाश के साथ क्यों रहा? कातिल से पूछताछ के बाद भी पुलिस इस वारदात का पूरा सच नहीं जान पा रही है. जानते हैं क्यों? क्योंकि आरोपी आरव का कहना है कि इस कत्ल की वजह काफी पर्सनल है. इस कहानी ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है.
दो दिनों तक लाश के साथ रहा कातिल
माया गोगोई डेका का कातिल आरव हनोय पुलिस की हिरासत में है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. सवाल जवाब किए जा रहे हैं. लेकिन जब पुलिस ने उससे माया के कत्ल की वजह पूछी तो उसने यही कहकर वजह बताने से इनकार कर दिया कि ये उसका पर्सनल मैटर है. इस मामले में सबसे हैरान करने वाला पहलू ये है कि आरव अपनी दोस्त को मौत के घाट उतारने के बाद दो दिन तक मौका-ए-वारदात यानी उस कमरे से भागा नहीं, बल्कि पूरे दो दिनों तक उसी कमरे में लाश के साथ रहा. वो उसी कमरे में जमीन पर पड़ी लाश के बगल में बैठकर लगातार सिगरेट पीता रहा. पुलिस भी हैरान है कि आखिर वो दो दिन तक लाश के साथ अकेला उस कमरे में क्या रहा था?
होटल के कमरे में मिली थी माया की लाश
इस खौफनाक कहानी का आगाज 26 नवंबर से होता है. बेंगलुरु के इंदिरानगर में मौजूद थ्री स्टार सर्विस अपार्टमेंट होटल रॉयल लिविंग के एक कमरे में एक लड़की की लाश बरामद होती है. ये लाश असम की रहने वाली 19 साल की माया गोगोई डेका की थी. लाश दो दिन से होटल के कमरे में पड़ी थी, इसलिए लाश खराब होने लगी थी. बेड पर पड़े कंबल पर खून के धब्बे थे. फर्श पर भी खून के निशान नजर आ रहे थे. वहीं बेड पर एक मोबाइल भी पड़ा था जो माया का था. मोबाइल 24 नवंबर को स्विच ऑफ हो गया था. इसी से पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि माया का कत्ल 24 नवंबर को ही हुआ था.
सीसीटीवी फुटेज में नजर आए थे आरव-माया
अगले दो दिनों तक यानी 26 नवंबर तक उसकी लाश होटल के कमरे में पड़ी रही. बेड के करीब फर्श पर नाइलोन की एक रस्सी भी पड़ी थी. इस रस्सी का ऑर्ड़र ऑनलाइन दिया गया था. इसी रॉयल लिविंग होटल के रिसेप्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरे से मिली तस्वीरों से भी कई खुलासे होते हैं. इसमें दिखाई देता है कि 23 नवंबर दोपहर 12 बज कर 31 मिनट पर दो लोग आते हैं. इनमें एक लड़की है और दूसरा लड़का. लड़के ने सर पर व्हाइट कैप पहनी हुई है. लड़की के हंसने के अंदाज से साफ है कि दोनों य़हां खुशी-खुशी और अपनी मर्जी से आए हैं. लड़का डिजिटल पेमेंट करता है, जबकि लड़की सोफे पर बैठ जाती है.
तीन साल पहले बेंगलुरु आई थी माया
कुछ देर बाद दोनों रिसेप्शन से उठ कर कमरे की तरफ बढ़ जाते हैं. ये लड़की कोई और नहीं बल्कि माया गोगोई डेका है, जिसकी लाश मिलती है. अब सवाल ये है कि डेका की लाश तो कमरे से बरामद हो गई. लेकिन वो लड़का कौन था और कहां गया जिसने डेका के साथ इस होटल में चेकइन किया था. तो आइए अप पूरी कहानी सिलसिलेवार जानते हैं. माया तीन साल पहले असम से बेंगलुरु आई थी. वो सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के साथ-साथ एक एजुकेशन कंसल्टेंसी फर्म में जॉब करती थी. डेका बेंगलुरु में अपने बहन और एक कजन के साथ किराए के एक अपार्टमेंट में रहती थी.
23 नवंबर को होटल पहुंचे थे आरव और माया
करीब छह महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए ही डेका की मुलाकात केरल के कुन्नूर के रहने 21 साल के आरव हनोय से हुई. दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार. बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन करने के बाद इसी साल आरव कुन्नूर से बेंगलुरु आ गया. आरव ने भी एक कंपनी में स्टूडेंट काउंसलर के तौर पर का करना शुरू कर दिया. अब डेका और आरव की अकसर मुलाकात होती थी. 23 नवंबर को आरव और डेका दोपहर को इसी होटल रॉयल लिविंग में पहुंचे. दोनों के पास एक-एक बैग था. दोपहर को चेकइन करने के बाद दोनों अपने कमरे में चले गए. उन्होंने रूम एक दिन के लिए बुक कराया था.
अकेला होटल से निकल गया था आरव
अगली सुबह यानी 24 नवंबर को जब रिसेप्शन से रूम में फोन कर पूछा गया कि कितने बजे चेकआउट करेंगे? तब आरव ने कहा कि वो एक दिन और स्टे करेंगे. इसके बाद 25 नवंबर की सुबह रिसेप्शन से फिर से रूम में फोन आया कि वो कितने बजे चेक आउट करेंगे. तब आरव ने कहा कि अब वो 26 नवंबर की दोपहर को चेक आउट करेगे. इस तरह एक दिन का स्टे और बढा दिया. अब 26 नवंबर की तारीख आ चुकी थी. आज ही के दिन दोनों को होटल से चेक आउट करना था. लेकिन 26 नवंबर की सुबह आट बज कर 19 मिनट पर आरव अकेले ही होटल से बाहर निकल गया. उसके पास उसका बैग भी नहीं था.
होटल के कर्मचारी ने देखी थी लाश
इस बार आरव होटल से बाहर गया तो फिर नहीं लौटा. 26 नवंबर की दोपहर का वक्त हो चुका था. रिसेप्शन पर बैठे शख्स को पता था कि आज उनको चेकआउट करना है. उसने रूम में लैडलैइन पर फोन किया. घंटी बजती रही पर फोन किसी ने नहीं उठाया. तब आरव के मोबाइल पर फोन किया गया. लेकिन मोबाइल बंद था. इसके बाद होटल का एक स्टाफ कमरे में गया. दरवाजा अनलॉक था. जैसे ही वो दरवाजे को धक्का देता है अंदर से तेज बदबू आती है. वो अंदर झांक कर देखा है तो बेड पर लड़की की लाश और हर तरफ खून नजर आता है. वो भाग कर होटल के बाकी स्टाफ को इसकी जानकारी देता है. पुलिस को खबर दी जाती है.
जिस्म और सिर पर चाकू से वार
पुलिस जब अंदर दाखिल होती है तो डेका की लाश बेड पर ही पड़ी मिलती है. लाश कंबल से ढका हुआ था. लाश की हालत देख कर ऐसा लग रहा था जैसे डेका की मौत कम से कम दो दिन पहले हुई थी. बेड पर पड़ा मोबाइल भी चार्ज ना हो पाने की वजह से 24 नवंबर से बंद दिखा रहा था. दरअसल मोाबाइल फर आखिरी मैसेज और कॉल 24 नवंबर का ही था. उसके बाद कोई कॉल या मैसेज नहीं. कमरे में नाइलोन की अएक रस्सी के साथ एक पैकेट भी मिला. उस पैकेट से पता चला कि इस रस्सी का ऑर्डर इसी होटल के पते पर ऑनलाइन दिया गया था. माया के जिस्म और सिर पर चाकू से कम से कम दस वार किए गए थे.
मोबाइल CDR से खुला राज
अब चूंकि कमरे में माया और आरव ही थे. लिहाजा पुलिस ने आरव की तलाश शुरू कर दी. होटल के सीसीटीवी कमरे से पता चला कि आरव 26 नवंबर की सुबह आठ बज कर 19 मिनट पर होटल से निकला वो भी बिना बैग के. इसके बाद जब उसके मोबाइल के कॉल डिटेल रिकार्ड को खंगाला गया तो पता चला कि होटल से निकलने के बाद उसने अपने मोबाइल एप से एक कैब बुक किय़ा. कैब रेलवे स्टेशन के लिए बुक किया गय़ा था. मगर उसके फौरन बाद आरव ने अपना फोन बंद कर दिया. तब से उसका फोन बंद था. अब तक की तफ्तीश के बाद पुलिस का मानना था कि आरव पूरी प्लानिंग के साथ होटल आया था.
इस पहलू की खास जांच कर रही है पुलिस
रस्सी का मंगाना, चाकू साथ लाना, यही इशारा कर रहे थे. इतना ही नहीं जब वो होटल में चेक इन कर रहा था तब भी उसने कैप की मदद से अपने चेहरे को छुपाने की कोशिश की थी. जब वो 26 नवंबर को होटल से आखिरी बार निकला तब भी उसने कैप से चेहरा छुपा रखा थ. पुलिस इस बात से हैरान थी कि डेका का कत्ल करने के दो दिन बाद तक आरव लाश के साथ उसी कमरे में क्यों रुका रहा. वो चाहता तो पहले भी भाग सकता था. यहां तक कि दो दिनों में लाश से बदबू भी आने लगी थी. लेकिन वो फिर उसी कमरे में था. पुलिस इस पहलू से भी मामले की जांच कर रह थी कि कहीं आरव डेका की लाश के टुकड़े कर किश्तों में उसे ठिकाने लगाने की प्लानिंग तो नहीं कर रहा था. जब उसे लगा कि ऐसा संभव नहीं है, तब वो डर के मारे वहां से भाग गया होगा.
आरव को पकड़ने के लिए बनाई गईं थी तीन टीम
बेंगलुरु पुलिस के पास आरव का मोबाइल नंबर था, उसके फोन के ऑन होने का इंतजार किया जाने लगा. इसी मोबाइल के सहारे पुलिस को आरव के मूवमेंट की जानकारी मिल रही थी, क्योंकि बीच-बीच में वो अपने मोबाइल को ऑन कर रहा था. पुलिस के मुताबिक आरव को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई. इन तीनों ही टीमों को सिर्फ एक काम सौंपा गया. वो था आरव को पकड़ना. 26 नवंबर से बेंगलुरु पुलिस लगातार आरव की तलाश में जुटी रही. आखिरकार 2 दिन बाद पुलिस को पहली कामयाबी मिली. दरअसल भागने के बाद आरव ने अपने मोबाइल से ऐप के जरिए एक कैब बुक किया था. ये कैब रेलवे स्टेशन के लिए बुक किया गया था. कैब ड्राइवर से भी पूछातछ के बाद यही जानकारी सामने आई कि आरव बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर कैब से उतर गया था.
कर्नाटक के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तारी
आगे टेक्निकल एविडेंस के जरिए पता चला कि आरव बेंगलुरु से पहले रायचुर गया और फिर वहां से एमपी और यूपी के अलग-अलग हिस्सों से होता हुआ वाराणसी पहुंचा. उसको पता था कि कत्ल के बाद पुलिस उसे कर्नाटक और उसके घर केरल में ढूंढेगी. लिहाजा पुलिस को चकमा देने के लिए वो वहां जाने की बजाए उत्तर भारत की तरफ निकल पड़ा. अगले तीन दिनों तक पुलिस को चकमा देने के लिए लगभग साढ़े तीन हजार किलोमीटर का सफर तय कर चुका था. लेकिन उसके पास पैसे कम थे, इसलिए वाराणसी पहुंचने के बाद उसने तय किया वो वापस कर्नाटक जाएगा. वाराणसी से उसने कर्नाटक के लिए फिर एक ट्रेन पकड़ी. शुक्रवार को वो कर्नाटक में देवनाहल्ली पहुंचा. वहां केमपगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के करीब से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
ऑनलाइन ऑर्डर देकर मंगाया था चाकू और रस्सी
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो आरव ने फौरन अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस के मुताबिक शुरू में ऐसा लगा था जैसे वो चाकू लेकर ही होटल पहुंचा था, लेकिन उसने बताया कि होटल पहुंचने के बाद जब डेका से उसका झगड़ा हुआ तब 24 नवंबर को उसने जेप्टो ऐप से एक चाकू और नायलन की एक रस्सी का ऑर्डर दिया. ये पार्सल होटल के रिसेप्शन पर उसने खुद रिसीव किया था. जिस दिन चाकू और नायलॉन की रस्सी आरव को मिली उसी दिन यानि 24 नवंबर को ही उसने उसी चाकू से डेका का कत्ल कर दिया. आरव ने डेका शरीर पर चाकू से अनगिनत वार किए थे.
डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे माया और आरव
पुलिस के मुताबिक केरल के रहने वाले आरव के दादा आर्मी मे थे. उन्होंने ही उसकी परवरिश की थी. वो जब छोटा था तभी उसके मां-बाप का तलाक हो गया था. तलाक के बाद आरव मां के साथ रहता था. इस दौरान मां ने दूसरी शादी कर ली, लेकिन वो भी ज्यादा दिन तक नहीं चली. फिर से तलाक हो गया. इसके बाद मां ने तीसरी शादी की. तभी से आरव अपने दादा के साथ रहता था. केरल में आरव बीबीए कर रहा था. इसी दौरान डेटिंग ऐप बंबल पर उसकी मुलाकात असम की माया गोगोई डेका से हुई. दोनों में दोस्ती हो गई. डेका की वजह से ही वो केरल से बेंगलुरु आ गया. माया ने ही एक कंपनी में आरव की इंटर्नशिप लगा दी. वहां उसे 15 हजार रुपए महीने मिलते थे. इसी बीच आरव ने माया से लिव-इन में साथ रहने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया.
क्या था कत्ल का मोटिव?
माया का फ्रेंड सर्कल काफी बड़ा था. जबकि आरव शहर में अकेला. डेका को उसके दोस्तों के साथ देखकर कई बार उसे शक होता था. इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी होता था. बड़ा सवाल ये कि आखिर आरव ने डेका की हत्या क्यों की थी? पुलिस की मानें तो फिलहाल की पूछताछ में आरव ने जो खुलासा किया है उसके हिसाब से उसे माया को लकर कुछ शक था. इसी शक की वजह से होटल में दोनों में झगड़ा हुआ और फिर उसने माया को मार डाला. फिलहाल आरव बेंगलुरु पुलिस के कब्जे में है और अब भी उससे ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वाकई कत्ल का मोटिव शक और जलन था या कुछ और?
अगले 48 घंटों में गरज- चमक के साथ इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मध्य प्रदेश :- वर्तमान में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है, जो विभिन्न कारणों से उत्पन्न हो रहा है। विशेष रूप से फेंगल चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आ रहा है। इन दोनों प्रभावों के कारण राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, ठंड और तापमान में परिवर्तन देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इस बदलाव के जारी रहने की संभावना जताई है।
प्रदेश में मौसम का मिजाज
फेंगल चक्रवात के कारण, आज मंगलवार को मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जैसे जिलों में बारिश और बादल छाने की संभावना है। इन जिलों में 24 घंटे तक मौसम खराब रह सकता है, जिससे बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है।
इसके साथ ही, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। खासतौर पर ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभागों में रात का तापमान गिरने की संभावना है। इन क्षेत्रों में ठंड महसूस हो सकती है, जबकि इंदौर, भोपाल और जबलपुर में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे वहां के निवासी ठंड से कुछ राहत महसूस करेंगे।
पहाड़ों पर बर्फबारी और ठंडी हवाएं
पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमालय के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। इस बर्फबारी के कारण उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज हो सकती हैं, जो मध्य प्रदेश में भी महसूस होंगी। इन हवाओं के कारण पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। विशेष रूप से ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभागों में ठंड की अधिक तीव्रता हो सकती है। दूसरी ओर, पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, जिससे इन इलाकों में अधिक गर्मी महसूस हो सकती है।
तापमान में गिरावट और बढ़ती ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों तक यह मौसम बना रहने की संभावना है। इस दौरान ग्वालियर, चंबल और उज्जैन में रात के तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे सर्दी और बढ़ सकती है। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में थोड़ी वृद्धि होने की उम्मीद है, जबकि पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों में प्रदेश के मौसम में और बदलाव हो सकता है। बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, ग्वालियर और चंबल क्षेत्रों में कोहरे की चपेट में आने की संभावना है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है।
7 दिसंबर के बाद, प्रदेश में तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ और फेंगल चक्रवात का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। कुल मिलाकर, मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम में और बदलाव की संभावना है, जिसमें बारिश, ठंड और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। जहां कुछ इलाकों में बारिश और बादल होंगे, वहीं कुछ हिस्सों में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। 7 दिसंबर के बाद, ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है।
Gold- Silver Rate : गोल्ड खरीदने का सुनहरा मौका…सोने-चांदी के दामों में कीमतों आई गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
Gold- Silver Rate : शादी के मौसम में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है, जो उपभोक्ताओं और निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। हाल के दिनों में इन दोनों धातुओं की कीमतों में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। आज, 3 दिसंबर 2024 को सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। खासकर 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दामों में गिरावट आई है, साथ ही चांदी की कीमतों में भी कमी आई है। सोने को पारंपरिक रूप से सुरक्षित निवेश माना जाता है, और जब इसकी कीमतों में गिरावट होती है, तो यह निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है।
Gold- Silver Rate :
18 कैरेट सोने का भाव:
- दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत ₹58,460/- है।
- कोलकाता और मुंबई में इसकी कीमत ₹58,340/- प्रति 10 ग्राम है।
- इंदौर और भोपाल में यह ₹58,380/- प्रति 10 ग्राम के आसपास है।
- चेन्नई में 10 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत ₹58,900/- है।
22 कैरेट सोने का भाव:
- भोपाल और इंदौर में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹71,350/- है।
- जयपुर, लखनऊ और दिल्ली में यह ₹71,450/- प्रति 10 ग्राम है।
- हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और केरल में 10 ग्राम सोने की कीमत ₹71,300/- है।
24 कैरेट सोने का भाव:
- भोपाल और इंदौर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹77,830/- है।
- दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में यह ₹77,930/- प्रति 10 ग्राम है।
- हैदराबाद, बैंगलुरू, मुंबई और केरल में 10 ग्राम सोने की कीमत ₹77,780/- है।
- चेन्नई में भी यह ₹77,780/- प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
चांदी की कीमतें
चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। आज के चांदी के दाम इस प्रकार हैं:
- जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, और दिल्ली में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹91,000/- है।
- चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद और केरल में 1 किलो चांदी ₹99,500/- है।
- भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत ₹91,000/- है।
सोने-चांदी में निवेश करने का अवसर
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका हो सकती है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में और बदलाव हो सकते हैं, इसलिए जो लोग सोने और चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति और विशेषज्ञों की सलाह लेना जरूरी है।
सोने की शुद्धता और हॉलमार्क का महत्व
सोने की खरीदारी करते वक्त उसकी शुद्धता और हॉलमार्क की जांच करना अत्यंत आवश्यक है। भारत में आमतौर पर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आभूषण बनाने में होता है, जो 91.6% शुद्ध होता है। हालांकि, कुछ दुकानदार 89-90% शुद्ध सोने को भी 22 कैरेट के रूप में बेच सकते हैं।
हॉलमार्क नंबर का मतलब:
- 999: 99.9% शुद्ध (24 कैरेट)
- 916: 91.6% शुद्ध (22 कैरेट)
- 875: 87.5% शुद्ध (21 कैरेट)
- 750: 75% शुद्ध (18 कैरेट)
- 585: 58.5% शुद्ध (14 कैरेट)
- 375: 37.5% शुद्ध (9 कैरेट)
हॉलमार्क सोने की शुद्धता की गारंटी देता है और इसे जांचने से धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। जब भी आप सोने या चांदी के आभूषण खरीदें, तो सुनिश्चित करें कि उसमें हॉलमार्क अंकित हो।
निवेश के दृष्टिकोण से सोने और चांदी की महत्ता
सोना और चांदी सिर्फ आभूषण के रूप में ही नहीं, बल्कि निवेश के रूप में भी महत्वपूर्ण होते हैं। जब इनकी कीमतें गिरती हैं, तो यह निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। चूंकि सोना और चांदी पारंपरिक रूप से सुरक्षित निवेश माने जाते हैं, इसलिए इन धातुओं में निवेश करने से दीर्घकालिक लाभ मिल सकता है। हालांकि, निवेश करने से पहले यह महत्वपूर्ण है कि आप बाजार की स्थिति, कीमतों के उतार-चढ़ाव और विशेषज्ञों की राय पर ध्यान दें।
MP को मिला एक और टाइगर रिजर्व का तोहफा, 17 साल बाद 90 बाघों को मिला अपना घर
MP New Tiger Reserve : 2 दिसम्बर, 2024 की तारीख मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक बन गई, क्योंकि इस दिन रातापानी (Ratapani Wildlife Sanctuary) को राज्य का आठवां टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) घोषित किया गया। मध्य प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है, जिससे इस क्षेत्र की वन्यजीव संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित हो गई है।
रातापानी टाइगर रिजर्व का क्षेत्रफल
रातापानी टाइगर रिजर्व का कुल रकबा 1271.465 वर्ग किलोमीटर होगा, जिसमें कोर क्षेत्र का क्षेत्रफल 763.812 वर्ग किलोमीटर और बफर क्षेत्र का क्षेत्रफल 507.653 वर्ग किलोमीटर निर्धारित किया गया है। कोर और बफर क्षेत्र के विस्तार से यह रिजर्व वन्यजीवों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
कोर और बफर क्षेत्र की सीमा
रातापानी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में राजस्व ग्राम झिरी बहेड़ा, जावरा मलखार, देलावाड़ी, सुरई ढाबा, पांझिर, कैरी चौका, दांतखो, साजौली और जैतपुर जैसे 9 ग्राम शामिल हैं। हालांकि, इन ग्रामों का रकबा बफर क्षेत्र में आता है, और इनकी भूमि का इस्तेमाल ग्रामवासियों के द्वारा जारी रहेगा, ताकि उनके मौजूदा अधिकारों में कोई बदलाव न हो।
मध्य प्रदेश: टाइगर स्टेट का दर्जा और बढ़ती बाघों की संख्या
मध्य प्रदेश को “टाइगर स्टेट” का दर्जा प्राप्त है, और यह भारत में बाघों के संरक्षण का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र बन चुका है। 2022 की गणना के अनुसार, राज्य में 785 बाघ पाए गए हैं, जो 2018 में 526 थे। इस वृद्धि के पीछे बाघों के लिए बनाए गए नए अभयारण्यों और रिजर्व क्षेत्रों का प्रमुख योगदान है।
ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, पर्यटन से रोजगार के अवसर
रातापानी के टाइगर रिजर्व बनने से स्थानीय ग्रामीणों को पर्यावरण आधारित रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस क्षेत्र में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, जिससे गांववासियों को पर्यटन से आय प्राप्त होगी। इसके साथ ही, टाइगर रिजर्व बनने से इस क्षेत्र में वन्यजीवों का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा, क्योंकि भारत सरकार के राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण से वित्तीय सहायता प्राप्त होगी।
रातापानी को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान
रातापानी टाइगर रिजर्व के बनने से न केवल मध्य प्रदेश को बल्कि भारत को भी एक नया वन्यजीव गंतव्य मिलेगा। इसके साथ ही, भोपाल शहर को “टाइगर राजधानी” के रूप में अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी, जो राज्य के पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक नई दिशा तय करेगा।
CG- महिलाओं के लिए Good News,आज खाते में आयेंगी महतारी वंदन योजना की 10वी किस्त...!!
रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे। इस योजना की हितग्राही लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में एक-एक हजार रूपए राशि का अंतरण होते ही उनके मोबाइल में एक बार फिर से खुशियों का नोटिफिकेशन पहुंचेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ 4 लाख रूपए की राशि जारी करेंगे। मार्च 2024 से राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत कुल 6530 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि आर्थिक मदद के रूप में दी जा चुकी है।
मुख्यमंत्री साय, रायपुर की तर्ज पर रायगढ़ के मरीन ड्राईव एरिया में 42 करोड़ की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर रायगढ़ जिले को 135 करोड़ रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात भी देंगे, जिसमें 97 करोड़ 51 लाख रूपए की लागत से निर्मित 67 कार्यों का लोकार्पण तथा 37 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 13 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री रायगढ़ के निगम ऑडिटोरियम में उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर पुलिस परेड ग्राउण्उ से सुबह 11.05 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11.55 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से एक बजे तक रायगढ़ नगर पालिका ऑडिटोरियम में आयोजित उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात रायगढ़ मरीन ड्राईव के पास दोपहर एक बजे से नालंदा परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम तथा दोपहर 2.05 बजे से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में महतारी वंदन योजना के राशि वितरण एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
क्या हैं Bima Sakhi Yojna? सरकार हर महीनें देगीं 7 हजार रुपए, जानें कैसे करें आवेदन
Bima Sakhi Yojna: केंद्र सरकार समय-समय पर आम जनता के लिए कई ऐसी योजनाएं लॉन्च करती है, जो उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों, खासकर गरीब और जरूरतमंद तबके के उत्थान को सुनिश्चित करना है। अब सरकार एक और नई योजना लेकर आई है, जो महिलाओं के लिए खास तौर पर तैयार की गई है। इस योजना का नाम है बीमा सखी योजना। इस योजना के तहत महिलाओं को बीमा एजेंट के रूप में काम करने का मौका मिलेगा, साथ ही उन्हें आर्थिक सहायता भी मिलेगी। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से।
Bima Sakhi Yojna का उद्देश्य और विवरण
बीमा सखी योजना प्रधानमंत्री मोदी की पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस योजना में महिलाओं को बीमा एजेंट के रूप में काम करने का अवसर मिलेगा। महिलाएं घर-घर जाकर बीमा पॉलिसी बेचेंगी और इसके बदले उन्हें निश्चित मानदेय और कमीशन मिलेगा।
Bima Sakhi Yojna में महिलाओं को मिलेगी मासिक राशि
बीमा सखी योजना के तहत जो महिलाएं बीमा एजेंट के रूप में काम करेंगी, उन्हें पहले साल में हर महीने 7000 रुपये की राशि दी जाएगी। यह रकम उन्हें अपनी मेहनत के लिए बतौर मानदेय मिलेगा। दूसरे साल से यह राशि 6000 रुपये होगी, और तीसरे साल से यह 5000 रुपये हो जाएगी।
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार देने के साथ-साथ उन्हें एक स्थिर आय प्रदान करना है, ताकि वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें। बीमा सखी एजेंटों को अपनी तय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक कमीशन मिलेगा। इसके अलावा, उन्हें 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी, ताकि वे अधिक से अधिक लोगों को बीमा पॉलिसी से जोड़ें और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें।
Bima Sakhi Yojna: क्या होगी पात्रता?
बीमा सखी योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता शर्तें तय की गई हैं:
- आयु सीमा: इस योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष के बीच की महिलाओं को मिलेगा।
- शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को कम से कम 10वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त होना चाहिए।
- स्थान: योजना में शुरुआत में हरियाणा की महिलाएं और युवतियां शामिल होंगी। इस योजना का उद्घाटन 9 दिसंबर को पीएम मोदी द्वारा पानीपत, हरियाणा में किया जाएगा।
- ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं: महिलाएं ग्रामीण इलाकों से संबंधित होनी चाहिए।
Bima Sakhi Yojna: जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र।
- निवास प्रमाण पत्र, जो यह साबित करे कि आवेदक ग्रामीण क्षेत्र से है।
- बैंक खाता विवरण (खाता संख्या और बैंक शाखा की जानकारी)।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट (शैक्षिक योग्यता प्रमाणित करने के लिए)।
Bima Sakhi Yojna : आवेदन प्रक्रिया
महिलाएं इस योजना में आवेदन करने के लिए दो तरीके अपना सकती हैं: ऑनलाइन और ऑफलाइन।
- ऑफलाइन आवेदन: महिलाओं को अपने नजदीकी LIC कार्यालय (लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन) में जाकर आवेदन करना होगा। वहां पर उन्हें आवेदन फॉर्म मिलेगा, जिसे भरकर और दस्तावेज़ जमा करके आवेदन किया जा सकता है।
- ऑनलाइन आवेदन:
- सरकार की औपचारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर बीमा सखी योजना के लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें, और अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने से महिलाएं घर बैठे ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं और आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।
कब से शुरू होगी Bima Sakhi Yojna ?
इस योजना की शुरुआत 9 दिसंबर 2024 को हरियाणा के पानीपत से पीएम मोदी द्वारा की जाएगी। हालांकि, शुरूआत में यह योजना केवल हरियाणा के लिए है, लेकिन भविष्य में इसे देशभर में लागू करने का प्रस्ताव है।
Aaj Ka Panchang: आज 3 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 3 दिसंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - मार्गशीर्ष
अमांत - मार्गशीर्ष
तिथि
शुक्ल पक्ष द्वितीया- दिसंबर 02 12:43 PM- दिसंबर 03 01:09 PM
नक्षत्र
मूल - दिसंबर 02 03:45 PM- दिसंबर 03 04:41 PM
योग
शूल - दिसंबर 02 04:00 PM- दिसंबर 03 03:08 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:56 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - दिसंबर 02 7:48 AM
चन्द्रास्त - दिसंबर 02 6:25 PM
अशुभ काल
राहू - 02:47 पी एम से 04:06 पी एम
यम गण्ड - 09:35 ए एम से 10:53 ए एम
गुलिक - 12:11 पी एम से 01:29 पी एम
दुर्मुहूर्त - 09:03 ए एम से 09:45 ए एम, 10:50 पी एम से 11:44 पी एम
वर्ज्यम् - 03:02 पी एम से 04:42 पी एम, 02:31 ए एम, दिसम्बर 04 से 04:09 ए एम, दिसम्बर 04
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:55 AM- 12:37 PM
अमृत काल - 06:26 AM- 08:08 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:20 AM- 06:08
Aaj Ka Rashifal 03 December 2024: आज इन राशि वालों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी...पढ़ें दैनिक राशिफल
03 December 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। साथ ही आज शाम 4 बजकर 42 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज रंभा तृतीया व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 03 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि:
आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। दैनिक जीवन की गतिविधियां अच्छी चलेंगी। आपका मन अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। काम पूरा होने के बाद सहकर्मियों का आभार व्यक्त करना न भूलें। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करने से ही किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 4
वृष राशि:
आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। किसी सोंचे हुए काम की शुरुआत आज करेंगे। बेटे को सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र से भरा रहेगा। आज किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। डाइजेस्टिव सिस्टम की समस्या से आपको आराम मिलेगा। आज भाई बहनों के बीच अनबन की स्थिति न बनने देने की कोशिश करें। बात करे सेहत की तो आपको सेहत को लेकर अलर्ट रहना होगा। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 2
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। आज दांपत्य जीवन के अनबन को दूर करने की कोशिश करेंगे, आपका एक छोटा-सा प्रयास घरेलू जीवन अच्छा हो सकता है इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 1
कर्क राशि:
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपका काम मन-मुताबिक होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। परिवार में सुख समृद्धि का वातावरण रहेगा। आज पराक्रम और धैर्य की वृद्धि होगी। फैमिली का माहौल अगर खराब है तो अपनी समझदारी से और हंसमुख स्वभाव से परिवार का माहौल शांत रखने की कोशिश करेंगे। आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज खुद को शांत बनाये रखेंगे। कारोबार में सफलता मिल सकती है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 7
सिंह राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आज बिजनेस में उत्साह के साथ आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन कर पाएंगे, आप से प्रतिस्पर्धा करने वाले एवं ईर्ष्या करने वालों के दांत खट्टे होंगे। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा परन्तु आप मेहनत से पीछे नही हटेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 1
कन्या राशि:
आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे तो फायदा हो सकता है। आज आपको ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक फोकस करना चाहिए, जितना जल्दी हो सके काम को पूरा करने पर ध्यान दें। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 3
तुला राशि:
आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। वर्कप्लेस पर आपको किसी कार्य के लिए सहकर्मियों और सीनियर्स की मदद मिलेगी जिससे आपके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन को व्यापारिक मामलों को लेकर साझेदार से मीटिंग करेंगे। कपड़ा व्यापारियों को अधिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख सौहार्द की बढ़ोत्तरी होगी। परिवार में सम्पन्नता रहेगी। आज आपको अपनी गलतियों का अनुभव होगा। बच्चों के प्रति आपका प्रेम उनका प्रिय बना देगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि:
आज का दिन शुभ है। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। प्रशासनिक पद पर आसीन लोगों को पदोन्नति मिलने से खुशी होगी। नया वाहन लेने का विचार परिवार जनों से करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति हासिल होगी। पारिवारिक सुख सुविधाएँ बनी रहेंगी। संतान से सुख मिलेगा। समाज में लोगों से अच्छा तालमेल बनेगा। अधूरे व साहसिक कार्य के पूरा होने के योग बन रहे हैं। अधिक भरोसा करके किसी से अपनी बातें शेयर न करें। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे।
- शुभ रंग- मैरून
- शुभ अंक- 8
धनु राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सोचने की क्षमता में तेजी आयेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। लवमेट अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे। आज ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है, जिसमें आप शामिल होंगे, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों की थोड़ी लापरवाही निराशा का पात्र बना सकती है, मेहनत जारी रखें। अधिक खर्च करने से बचें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
मकर राशि:
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। रोजमर्रा के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। कारोबार में रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। दांपत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 1
कुंभ राशि:
आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी हो सकती है। आज अचानक होने वाली कुछ गतिविधियों पर नजर रखें। आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 9
मीन राशि:
आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपनी परेशानियों का समाधान ढूंढ लेंगे। किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 2
महाकाल मंदिर में अब ATM से निकलेंगे लड्डू, जेपी नड्डा ने किया हाईटेक सुविधा का शुभारंभ
उज्जैन : महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लड्डू वेंडिंग एटीएम मशीन लगाई गई है. इसका शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया. यह मशीन एटीएम की तरह ही काम करेगी. जहां भक्तों को क्यूआर कोड स्कैन करके भगवान महाकाल का लड्डू प्रसाद प्राप्त हो सकेगा
लड्डू एटीएम मशीन का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन-अभिषेक किया. इसके बाद नंदी मंडपम् में ध्यान और पूजन किया और मंदिर में लगी वैदिक घड़ी का अवलोकन भी किया. उसके बाद महाकालेश्वर मंदिर में लगी लड्डू एटीएम मशीन का विधिवत शुभारंभ किया.
स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
उज्जैन महाकाल मंदिर समिति की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को स्मृति चिन्ह, दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया. कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री और सांसद वी.डी. शर्मा को भी स्मृति चिन्ह, दुपट्टा और प्रसाद प्रदान कर सम्मानित किया.
महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने जानकारी दी कि, ”यह मशीन दिल्ली के एक दानदाता ने लगवाई है. शुरुआत में सभी 8 प्रसाद काउंटर पर इन मशीनों को लगाया जाएगा. भक्तों द्वारा क्यूआर कोड स्कैन कर पेमेंट करने के उपरांत वेंडिंग एटीएम मशीन के प्रसाद कूप से लड्डू का पैकेट बाहर निकलेगा.”
मंदिर बंद होने के बाद भी मिलेगा प्रसाद
लड्डू प्रसाद की बढ़ती मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. खासकर महाशिवरात्रि, नागपंचमी, और श्रावण मास जैसे पर्व पर मंदिर में लड्डू प्रसाद की डिमांड बहुत बढ़ जाती है. इन दिनों में मंदिर में करीब 50 क्विंटल से भी अधिक लड्डू प्रसादी तैयार की जाती है. आम दिनों में भी मंदिर में रोजाना 30 से 40 क्विंटल लड्डू प्रसाद का वितरण होता है. मंदिर समिति के अनुसार, इन मशीनों के लगने से श्रद्धालुओं को तेजी से लड्डू प्राप्त हो सकेंगे. वहीं, मंदिर बंद होने के बाद भी भक्त प्रसाद ले सकेंगे.
सिंहस्थ 2028 के कार्य योजनाएं का किया अवलोकन
उज्जैन में आयोजित प्रेजेंटेशन के दौरान केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सिंहस्थ 2028 के लिए बनाई जा रही कार्य योजनाओं का भी अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि “इस कार्ययोजना को जमीन पर उतारा गया तो उज्जैन अपनी पौराणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए राजा विक्रमादित्य की अवंतिका का स्वरूप पुनः प्राप्त करेगा.” वहीं, सीएम मोहन यादव ने क्षिप्रा नदी को प्रवाहमान और स्वच्छ बनाए रखने के लिए कान्ह डायवर्सन क्लोज डक्ट परियोजना सहित कई परियोजनाओं की घोषणा की.
सस्पेंस अब खत्म,महाराष्ट्र में आज नए CM का ऐलान! फडणवीस के नाम पर ही लगी मुहर या सरप्राइज चेहरे की होगी एंट्री?
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को भारी जीत मिलने के एक हफ्ते से अधिक समय बाद भी नई सरकार का गठन नहीं हुआ है। चुनाव में भाजपा 132 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। भाजपा ने घोषणा की है कि नई महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर की शाम दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसमें शामिल होंगे। भाजपा सतर्कता के साथ कदम बढ़ रही है, क्योंकि उसके सहयोगी दलों, खासकर शिवसेना की आकांक्षाएं चुनाव में मिली भारी जीत के बाद काफी बढ़ गई हैं।
महायुति की एकता पर नेताओं की अलग-अलग राय
महायुति की एकता पर शिंदे के जोर देने के बावजूद, सहयोगी दलों के कुछ नेताओं ने अलग-अलग राय रखी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब दानवे ने कहा कि अगर अविभाजित शिवसेना और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा होता तो वे अधिक सीटें जीततीं। वहीं, शिवसेना विधायक गुलाबराव पाटिल ने दावा किया कि यदि अजित पवार की राकांपा गठबंधन का हिस्सा नहीं होती तो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी ने चुनावों में 90-100 सीटें जीती होतीं। इस पर अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
Aaj Ka Panchang: 2 दिसंबर 2024 का पंचांग, शुभ मुहूर्त राहु काल, जानें पल-पल की जानकारी, करें ये दिव्य उपाय!
Aaj Ka Panchang 2 December 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज सोमवार 2 दिसंबर 2024 है. पंचांग, ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है, जिससे हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं. राहुकाल के साथ शुभ अशुभ घड़ी और सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक का समय जानते हैं. चंद्रमा सूर्य का गोचर किस राशि में है एवं कौन सी तिथि एवं नक्षत्र किस समय तक रहेगा इसका सटीक समय भी हम पंचांग के माध्यम से जान सकते हैं.
मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), मार्गशीर्ष . प्रतिपदा तिथि 12:43 PM तक उपरांत द्वितीया . नक्षत्र ज्येष्ठा 03:45 PM तक उपरांत मूल . धृति योग 04:00 PM तक, उसके बाद शूल योग . करण बव 12:43 PM तक, उसके बाद बालव 12:59 AM तक, उसके बाद कौलव . 02 दिसम्बर 2024 सोमवार को राहु 08:16 AM से 09:36 AM तक है . 03:45 PM तक चन्द्रमा वृश्चिक उसके उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा.
विक्रम संवत – 2081, पिंगल
शक सम्वत – 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत – मार्गशीर्ष
अमांत – मार्गशीर्ष
तिथि
शुक्ल पक्ष प्रतिपदा – Dec 01 11:51 AM – Dec 02 12:43 PM
नक्षत्र
ज्येष्ठा – Dec 01 02:23 PM – Dec 02 03:45 PM
मूल – Dec 02 03:45 PM – Dec 03 04:41 PM
करण
बव – Dec 02 12:21 AM – Dec 02 12:43 PM
बालव – Dec 02 12:43 PM – Dec 03 12:59 AM
योग
धृति – Dec 01 04:33 PM – Dec 02 04:00 PM
शूल – Dec 02 04:00 PM – Dec 03 03:08 PM
वार
सोमवार
हेमंत ऋतू
चंद्र दर्शन
सोमवार व्रत
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय – 6:56 AM
सूर्यास्त – 5:36 PM
चन्द्रोदय – Dec 02 7:48 AM
चन्द्रास्त – Dec 02 6:25 PM
अशुभ काल
राहू – 8:16 AM – 9:36 AM
यम गण्ड – 10:56 AM – 12:16 PM
कुलिक – 1:36 PM – 2:56 PM
दुर्मुहूर्त – 12:37 PM – 01:20 PM, 02:45 PM – 03:28 PM
वर्ज्यम् – 12:04 AM – 01:44 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त – 11:55 AM – 12:37 PM
अमृत काल – 06:26 AM – 08:08 AM
ब्रह्म मुहूर्त – 05:20 AM – 06:08 AM
सूर्या राशि
सूर्य वृश्चिक राशि पर है
चंद्र राशि
चन्द्रमा दिसम्बर 02, 03:45 PM तक वृश्चिक राशि उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा
चन्द्र मास
अमांत – मार्गशीर्ष
पूर्णिमांत – मार्गशीर्ष
शक संवत (राष्ट्रीय कलैण्डर) – मार्गशीर्ष 11, 1946
वैदिक ऋतु – हेमंत
द्रिक ऋतु – हेमंत
दिन का चौघड़िया
अमृत 06:56 AM 08:16 AM
काल (काल वेला) 08:16 AM 09:36 AM
शुभ 09:36 AM 10:56 AM
रोग 10:56 AM 12:16 PM
उद्बेग 12:16 PM 13:36 PM
चर 13:36 PM 14:56 PM
लाभ (वार वेला) 14:56 PM 16:16 PM
अमृत 16:16 PM 17:36 PM
रात का चौघड़िया
चर 17:36 PM 19:16 PM
रोग 19:16 PM 20:56 PM
काल 20:56 PM 22:36 PM
लाभ (काल रात्रि) 22:36 PM 00:16 AM
उद्बेग 00:16 AM 01:56 AM
शुभ 01:56 AM 03:36 AM
अमृत 03:36 AM 05:16 AM
चर 05:16 AM 06:57 AM
आज का महाउपाय : यह एक ऐसा दिव्य उपाय है जिसको किसी भी दिन, तारीख में जन्मे लोग एवं किसी भी राशि के लोग अपनी जन्मकुंडली बिना दिखाये भी कर सकते हैं. इस दिव्य उपाय को करने के बाद आपको निश्चित रूप से लाभ की अनुभूति होगी.
उपाय -घर में समृद्धि लाने हेतु घर के उत्तरपश्चिम के कोण (वायव्य कोण) में सुन्दर से मिट्टी के बर्तन में कुछ सोने-चांदी के सिक्के, लाल कपड़े में बांध कर रखें. फिर बर्तन को गेहूं या चावल से भर दें, ऐसा करने से घर में धन का अभाव नहीं रहेगा.
Aaj Ka Rashifal 02 December 2024: आज सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, इन राशियों का होगा भाग्योदय, दौलत-शोहरत का मिलेगा सुख
02 December 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। आज रुद्रव्रत किया जाएगा। आज शाम 4 बजकर 1 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 46 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 8 मिनट पर सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आज आपके अंदर पॉजिटीविटी बनी रहेगी, जिससे आपका मन काम करने में लगा रहेगा। आज आपकी व्यापारिक यात्रा से फायदा होगा, लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में तालमेल रहेगा। आपके विचारों में सकारात्मकता रहेगी। किसी भी मामले पर बहस करने से बचें। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम में इजाफा होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आयेंगे। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 8
वृष राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज सेहत के मामले में दिन अच्छा है। किसी को अपनी बातों से सहमत करवाना चाह रहे हैं तो सावधानी बरतें क्योंकि जबरदस्ती से आपको ही नुकसान हो सकता है। काफी समय पहले दिए इंटरव्यू से जॉब का ऑफर आयेगा। आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके करियर के लिए मददगार रहेंगे। आज आप परिवार वालों की कुछ इच्छाएं पूरी कर सकते हैं। आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल भी मिल सकते हैं। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए हितकर साबित होगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 4
मिथुन राशि-
आज आपका दिन आपके लिए बेहद खास होगा। आप किसी जरूरी काम में व्यस्त रहेंगे। आपको इनकम के नए सोर्स प्राप्त होंगे।आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ होगा। आपको अपने घरेलू काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। बड़े-बुजुर्ग की सेहत का ख्याल आपको उनका प्रिय बना देगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि-
आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होगा। किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहनका सपोर्ट मिलेगा। आज आप परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिए लाभकारी होगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज आपको मेहनत का पूरा नतीजा मिलेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 6
सिंह राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपनी इनकम बढ़ाने के लिए आप कुछ नए काम या कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस में जो नए ऑफर मिलेंगे उन पर विचार करें। आपको फायदा भी हो सकता है। किसी बिगड़े रिश्ते को सुधारने में आप सफल हो सकते हैं। शाम को परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। मैनेजर पोस्ट के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। आज आप किसी उच्चाधिकारी से मिल सकते हैं जिनसे मिलकर आप अपनी समस्याओं का हल निकल पाएंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 8
कन्या राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप पर ईश्वर की असीम कृपा है, जिससे आपके बिगड़ते सभी काम बन जायेंगे। आज पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीके भी आपको मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है। आज आप अपने किसी मित्र की आर्थिक सहायता कर सकते हैं। बिजनेस शुरू करने से पहले बड़े भाई से सलाह अवश्य लें। फ़िजूल खर्चों पर आज आप रोक लगाकर बचत करने के बारे में सोचेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। स्टूडेंट का आज दिन मस्ती भरा रहेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
तुला राशि-
आज का दिन बेहद खास होने वाला है। परिवार में किसी ख़ास रिश्तेदार के आने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। दोस्तों और परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आज कुछ नए काम भी अचानक सामने आ सकते हैं। हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहेंगे। आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। ऑटोमोबाइल के बिजनेस में अच्छी सेल से लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी इम्पोर्टेन्ट काम को करने से पहले ईश्वर का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। घर बनवाने का काम तेजी से बढ़ेगा।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों की अच्छी इनकम होगी। प्रॉपर्टी से जुडी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा। आज अपने विचारों को लेकर आप थोड़े जज्बाती भी हो सकते हैं। आज किसी असहाय की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप किसी थीम पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां अपने मित्रों के साथ खूब इंजॉय करेंगे।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 8
धनु राशि-
आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशिया लाया है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज राह चलते किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह विवाद से बचें। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करेंगे तो समाज में सम्मान मिलेगा। संयम रखने से रुकी योजनायें सफल होंगी। डिप्रेशन की समस्या से आपको आराम मिलेगा। आज आप कोई नई भाषा सीखने के बारे में विचार करेंगे।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 1
मकर राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करेंगे। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। रोजगार के मामले में किसी से सलाह जरूर करेंगे। पार्टनरशिप में भी फायदा होने के योग बन रहे हैं। अपने स्वभाव को बैलेंस रखें आपके सभी काम बनेंगे। पुत्र पक्ष से सुख मिलेगा। बिजनेस में आपको कठिन मेहनत से अच्छा लाभ होगा। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। छात्र अपने अधूरे काम पूरा कर लेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं, जिसमें आपका पैसा खर्च होगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
कुंभ राशि-
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज काम-धंधे पर ज्यादा ध्यान देंगे। जहां तक हो सके, सकारात्मक और कॉन्फिडेंट रहें। आपके जरूरी कामकाज आज निपट सकते हैं। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आज आस-पास के लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरूरत है। मित्रों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक काम का हिस्सा बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 9
मीन राशि-
आज आपका दिन जोश से भरा रहने वाला है। कुछ लोगों पर और कुछ काम पर संदेह रहेगा। असुरक्षा की भावना भी रहेगी। कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ मंदिर जायेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में आज तेजी आएगी। बाहर के ऑयली खान पान से परहेज करें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 2
Crime News: पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, पहले पिलाई शराब, फिर घोंटा गला...पढ़िए पूरी खबर..!!
रायसेन:- जिले की सिलवानी में शुक्रवार की दोपहर सियरमऊ रोड़ पर लालघाटी के पास जंगल में महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। सूचना एसडीओपी अनिल सिंह मौर्य, थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी पुलिस के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवा कर सिविल हॉस्पिटल सिलवानी भेजा गया था। जिसका शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम किया गया । पुलिस की जांच पड़ताल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला का पहले गला घोंटा गया है, फिर उसे पेड़ पर लटकाया गया है। इस तथ्य के आधार पर पुलिस ने महिला के पति को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है।
सिलवानी थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर 3 बजे सागर- सिलवानी राजमार्ग के सियरमऊ रोड पर लालघाटी के पास सड़क किनारे जंगल में नेहा ठाकुर पति राजेंद्र ठाकुर 24 साल का शव महुआ के पेड़ पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर एचएन मांडरे ने शार्ट पीएम रिपोर्ट में महिला की गला घोंटकर हत्या करने की बात लिखी है।
टीआई जेपी त्रिपाठी ने बताया कि मृतिका पांच माह की गर्भवती थी। राजेंद्र ठाकुर ने नेहा से लव मैरिज की थी। उसकी एक चार वर्षीय लड़की एवं दो साल का लड़का है। लड़की उसकी बुआ के साथ ग्राम नीगरी में रहती है। पुलिस की पूछताछ में राजेंद्र ने बताया कि उसका पिछले चार पांच दिन से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को वह बेटी से मिलने दुगरिया से नीगरी जा रहा था, सिलवानी में पत्नी नेहा ठाकुर को खरीददारी कराई, फिर वापिस अपने गांव डुंगरिया के निकला था कि सियरमऊ रोड पर लालघाटी पास जंगल में दोनों ने शराब पी। इसके बाद पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आत्महत्या बताने के लिए पत्नी को पेड़ पर साड़ी से लटका दिया था।
इन नियमों के तहत अब दिसंबर से सिर्फ इन परवारों को मिलेगा मुफ्त राशन,जानिए पात्रता और नियम
नई दिल्ली:- भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए नए नियम जारी किए हैं, जो दिसंबर 2024 से लागू होंगे। इन नए नियमों के तहत, केवल कुछ विशेष श्रेणियों के लोगों को ही फ्री राशन का लाभ मिलेगा। यह निर्णय मुख्य रूप से उन परिवारों की पहचान करने के लिए लिया गया है जो वास्तव में आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इस लेख में हम राशन कार्ड के नए नियम, पात्रता, और फ्री राशन योजना के बारे में सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे।
राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो गरीब परिवारों को सरकारी खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करता है। इसके माध्यम से परिवारों को अनाज, चीनी, तेल आदि आवश्यक वस्तुएं सस्ती दरों पर मिलती हैं। हाल ही में जारी किए गए नए नियमों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल पात्र लोग ही इस योजना का लाभ उठा सकें।
नए नियमों की जानकारी
दिसंबर 2024 से लागू होने वाले नए नियमों के अनुसार, केवल उन परिवारों को फ्री राशन मिलेगा जो निम्नलिखित मानदंडों पर खरे उतरते हैं:
आर्थिक स्थिति: परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख तक होनी चाहिए।
सामाजिक स्थिति: केवल बीपीएल परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
सत्यापन प्रक्रिया: सभी लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति अपात्र पाया गया तो उसका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा।
पात्रता मानदंड
इस योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड हैं:
आयु सीमा: आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
निवासी स्थिति: आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए और उस राज्य का निवासी होना चाहिए जहाँ यह योजना लागू है।
आर्थिक स्थिति: परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख तक होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
फ्री राशन योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया सरल और सीधी है। इच्छुक परिवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
आपको सबसे पहले राशन कार्ड योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
चरण 2: रजिस्ट्रेशन करें
वेबसाइट पर उपलब्ध “रजिस्ट्रेशन” विकल्प पर क्लिक करें और अपना विवरण भरें।
चरण 3: आवेदन पत्र भरें
रजिस्ट्रेशन के बाद, आपको आवेदन पत्र भरना होगा।
व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि नाम, पता, जन्म तिथि आदि भरें।
शैक्षणिक योग्यता का विवरण दें।
चरण 4: दस्तावेज़ अपलोड करें
आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे जैसे कि आधार कार्ड, निवास प्रमाण आदि।
चरण 5: आवेदन पत्र सबमिट करें
भरे हुए आवेदन पत्र को सबमिट करें। आपको एक रसीद मिलेगी जिसे आप भविष्य में उपयोग कर सकते हैं।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
यदि आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं तो आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं:
चरण 1: नजदीकी कार्यालय जाएं
आप अपने नजदीकी सरकारी कार्यालय या पंचायत कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
चरण 2: फॉर्म भरें
फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ संलग्न करें।
चरण 3: फॉर्म जमा करें
भरे हुए फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जमा करें। आपको एक रसीद मिलेगी जो आपके आवेदन की पुष्टि करेगी।
चयन प्रक्रिया
दस्तावेज़ सत्यापन
आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद, संबंधित विभाग आपके दस्तावेज़ों की जांच करेगा। सभी दस्तावेज़ सही पाए जाने पर ही आपको फ्री राशन प्रदान किया जाएगा।
लाभार्थियों की घोषणा
सत्यापित आवेदनों के आधार पर योग्य लाभार्थियों को सूचित किया जाएगा और उन्हें राशन दिया जाएगा।
फ्री राशन योजना के लाभ
आर्थिक सहायता: इस योजना से गरीब परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।
सामाजिक सुरक्षा: यह योजना समाज के कमजोर वर्गों को सुरक्षा प्रदान करती है।
स्वास्थ्य एवं पोषण: इस राशि का उपयोग स्वास्थ्य देखभाल और बच्चों के पोषण में किया जा सकता है।
सरकारी योजनाओं का लाभ: इससे अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठाने में मदद मिलेगी।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
इस भर्ती से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तिथियाँ निम्नलिखित हैं:
घटना तारीख
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख नवंबर 2024
आवेदन करने की शुरुआत आज से
पहली किस्त जारी होने की तारीख दिसंबर 2024
तैयारी के टिप्स
दस्तावेज़ तैयार रखें: सभी आवश्यक दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई समस्या न आए।
समय प्रबंधन: समय का सही प्रबंधन करें ताकि आप सभी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा कर सकें।
स्वास्थ्य का ध्यान रखें: अपनी सेहत का ध्यान रखें ताकि आप मानसिक रूप से तैयार रहें।
राशन कार्ड के नए नियम एक महत्वपूर्ण पहल है जो गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करती है। यदि आप इस योजना से लाभ उठाना चाहते हैं तो सुनिश्चित करें कि आप सभी आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत करते हैं और समय पर आवेदन करते हैं।
ट कार्ड से Aadhar और LPG तक, आज से लागू हो रहे देश में ये 8 बड़े बदलाव, जानें पूरी डिटेल
डेस्क। साल 2024 के आखिरी महीने दिसंबर की शुरुआत आज (रविवार) से हो गई है. आज (1 दिसंबर) का दिन कई बड़े बदलाव लेकर आया है. इसमें एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम, क्रेडिट कार्ड नियम, बैंकिंग, टेलिकॉम और फ्री आधार अपडेट से जुड़े बदलाव शामिल हैं, जिसका सीधा असर हमारी जेब पर पड़ने वाला है.
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने क्रेडिट कार्ड उपभोक्ताओं को फिर बड़ा झटका दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एसबीआई आज से उसके क्रेडिट कार्ड्स डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म/मर्चेंट से संबंधित ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं देगी.
17 दिनों तक बैंकों में छुट्टी
वहीं रिजर्व बैंक ने दिसंबर के लिए बैंक में छुट्टियों की लिस्ट भी जारी कर दी है. इसके मुताबिक, दिसंबर में 17 दिन बैंकों में छु्ट्टी रहेगी. ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें.
LPG सिलेंडर के कीमतों में बदलाव
सरकार हर महीने की एक तारीख को कमर्शियल गैस से लेकर रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती है. अक्टूबर में गैस कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 48 रुपए की बढ़ोतरी की थी, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया. इस बार भी सरकार गैस की कीमतों में बदलाव कर सकती है.
ट्रेसेबिलिटी नियम लागू
देश के दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) ने स्कैम और फिशिंग को रोकने के लिए ओटीपी समेत कमर्शियल मैसेज के लिए नए ट्रेसेबिलिटी नियम की समय सीमा बढ़ा दी. इससे पहले यह नियम पिछले महीने 1 नवंबर से लागू होना था.
फ्री आधार अपडेट
अपने आधार कार्ड में फोटो, नाम, पता, जेंडर जैसी डिटेल अपडेट करवाना चाहते हैं तो 14 दिसंबर तक ही फ्री में करा सकते हैं. इसके बाद अपडेट कराने के लिए चार्ज देना होगा. अगर आप आधार में कोई अपडेट कराना चाहते हैं तो इसका फायदा उठा सकते हैं. इसके लिए आपको माय आधार पोर्टल पर जाना होगा. साथ ही आधार कार्ड अपडेट करने के लिए वोटर आईडी, राशन कार्ड, एड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट जैसे डॉक्यूमेंट की जरूरत भी पड़ेगी.
मालदीव की यात्रा महंगी
वहीं इस महीने से मालदीव की यात्रा भी महंगी हो जाएगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इकोनॉमी क्लास के यात्रियों के लिए शुल्क 30 डॉलर (2532 रुपए) से बढ़कर 50 डॉलर (4220 रुपए) हो जाएगा. वहीं बिजनेस क्लास के लिए 60 डॉलर (5064 रुपए) की जगह 120 डॉलर (10129 रुपए) देने पड़ेंगे. प्रथम श्रेणी के यात्रियों को 90 डॉलर (7597 रुपए) की जगह 240 डॉलर (20257 रुपए) देने होंगे.
केंद्र सरकार की तरफ से हेल्थकेयर बीमा और अस्पतालों में इलाज की कीमत को ज्यादा पारदर्शी बनाने की कवायद शुरू की है. इसके लिए अस्पतालों और इंश्योरेंस कंपनियों को लागत का अनुमान देने वाले स्टैंडर्ड टेंपलेट्स पेश करने होंगे. इससे मरीज के लिए अपने बीमा खर्च और इलाज का खर्च जानने में ज्यादा पारदर्शिता मिलेगी और मेडिकल केयर फील्ड में वित्तीय अनिश्चितता की स्थिति खत्म होगी. ये नियम भी पहली दिसंबर से लागू हो रहे हैं.
IPL 2025: क्या इन दिग्गजों का खत्म हो गया आईपीएल करियर? नहीं मिला कोई खरीददार, CSK-KKR का रह चुके हिस्सा
IPL 2025 :- के मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा है, जिसमें ऋषभ पंत से लेकर श्रेयस अय्यर तक ने रिकॉर्ड तोड़ डाले। हालांकि, इस बार कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिन्हें मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला, और उनका भविष्य अब संदेह के घेरे में दिख रहा है। इनमें तीन ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने पहले आईपीएल की दिग्गज फ्रेंचाइजियों सीएसके और केकेआर के लिए खेला था, लेकिन अब उनका आईपीएल करियर खत्म होता हुआ नजर आ रहा है।
उमेश यादव
तेज गेंदबाज उमेश यादव कभी भारतीय टीम का अहम हिस्सा हुआ करते थे, लेकिन अब उनकी स्थिति बदल चुकी है। वे लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हैं, और हाल ही में उन्हें आईपीएल के मेगा ऑक्शन में भी कोई खरीदार नहीं मिला। उमेश पिछले सीजन गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिस कारण फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। उमेश यादव के आईपीएल करियर में अब तक 148 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 144 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, इस बार उन्हें कोई टीम नहीं मिली, और उनके आईपीएल करियर पर सवाल उठने लगे हैं।
शार्दुल ठाकुर
धाकड़ ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को भी इस बार आईपीएल मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला। शार्दुल, जिन्होंने पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, पिछले कुछ समय से चोटों से जूझ रहे थे। हालांकि, उनकी घरेलू क्रिकेट में वापसी हुई है, लेकिन उनके प्रदर्शन में उतना दम नहीं दिखा, जिससे कोई आईपीएल फ्रेंचाइजी उन पर भरोसा कर सके। शार्दुल ने आईपीएल में कुल 95 मैच खेले हैं, और 94 विकेट चटकाए हैं, लेकिन इस बार उन्हें किसी टीम ने अपनी टीम में शामिल नहीं किया।
पीयूष चावला
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर पीयूष चावला का आईपीएल करियर अब समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है। पिछले सीजन में उन्हें मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए देखा गया था, लेकिन मुंबई ने इस बार उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद मेगा ऑक्शन में भी पीयूष चावला को कोई खरीदार नहीं मिला। पीयूष चावला का आईपीएल करियर शानदार रहा है, जिसमें उन्होंने 192 मैच खेले हैं और 192 विकेट हासिल किए हैं। हालांकि, इस बार उन्हें आईपीएल 2025 के लिए कोई जगह नहीं मिली, और उनके आईपीएल करियर के भविष्य पर सवाल खड़ा हो गया है।
IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों के लिए अच्छा अवसर आया, जबकि कुछ दिग्गज खिलाड़ी बिना खरीदार के रह गए। उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर और पीयूष चावला जैसे अनुभवी खिलाड़ी इस बार अनसोल्ड रहे, जिससे उनके आईपीएल करियर पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
