सियासत
Aaj Ka Panchang 22 September 2024: आज है पितृ पक्ष का पांचवा दिन, नोट करें शुभ मुहूर्त और पढ़ें पंचांग
Aaj Ka Panchang 22 September 2024: आज पितृ पक्ष का पांचवा दिन है। यह पूर्ण रूप से पितरों को समर्पित है। ऐसा कहा जाता कि जो लोग इस दिन भाव के साथ तर्पण, पिंडदान व दान-पुण्य करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -
आज का पंचांग -
पंचांग के अनुसार, आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि शाम 03 बजकर 48 मिनट तक रहेगी।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 11 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 20 मिनट पर
चंद्रोदय - रात 09 बजकर 16 मिनट पर
चन्द्रास्त - सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर
शुभ मुहूर्त
रवि योग - रात 11 बजकर 02 मिनट से अगले दिन सुबह 06 बजकर 10 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 35 मिनट से 05 बजकर 22 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 15 मिनट से 03 बजकर 03 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 17 मिनट से 06 बजकर 41 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक।
अशुभ समय
राहु काल - शाम 04 बजकर 46 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक
गुलिक काल - शाम 03 बजकर 20 मिनट से शाम 04 बजकर 51 मिनट तक।
दिशा शूल - पश्चिम
ताराबल
भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।
चन्द्रबल
मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ।
Aaj Ka Rashifal 22 September 2024: रविवार के दिन सूर्य देव चमकाएंगे इन राशियों का भाग्य...पढ़ें आज का राशिफल
22 September 2024 Ka Rashifal: आज अश्विन कृष्ण पक्ष की पंचमी और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज पंचमी तिथि वालों का श्राद्ध कर्म किया जायेगा। आज सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक हर्षण योग रहेगा , उसके बाद वज्र योग लग जायेगा, जो की कल सुबह 5 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आज रात 11 बजकर 3 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
AAP नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने दिलाई शपथ
दिल्ली : आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शनिवार (21 सितंबर) को राज निवास में आयोजित सादे कार्यक्रम में आतिशी को सीएम पद की शपथ दिलाई, इसी के साथ आतिशी दिल्ली की तीसरी और सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं.
इससे पहले आबकारी नीति से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद 17 सितंबर को अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में आतिशी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा किया स्वीकार, आज CM पद की शपथ लेगी आतिशी
दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और इसी के साथ आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने पांच मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है
आतिशी शनिवार यानि आज शाम साढ़े 4 बजे पांच कैबिनेट मंत्रियों (सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इरमान हुसैन और मुकेश अहलावत) के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।इससे पहले आतिशी ने एलजी से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को उनके स्थान पर अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा था। केजरीवाल के प्रस्ताव को ‘आप’ विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया था।

केजरीवाल ने दिया इस्तीफा
केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब लोग उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ दे देंगे। इसके बाद उन्होंने एलजी से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उनके इस्तीफे के बाद आतिशी ने एलजी के पास आम आदमी पार्टी की नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया था। आतिशी पार्टी और सरकार का प्रमुख चेहरा हैं। वह वित्त, शिक्षा एवं पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) समेत कई विभागों का कार्यभार संभालती हैं।
10वीं पास पा सकते हैं सीआरपीएफ में नौकरी, 50 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी, पढ़ें डिटेल्स
CRPF यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। CRPF में कांस्टेबल के पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। SSC के जरिए सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां की जा रही है।SSC की आधिकारिक वेबसाइट से ssc.gov.in आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर रखी गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वो 14 अक्टूबर या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा 23 वर्ष होनी चाहिए
योग्यता की बात करें इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार की उनकी न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और
अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती के जरिए सीआरपीएफ में कुल 11541 पदों पर बहाली की जाने वाली है। आवेदन शुल्क की बात करें तो इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क लगेंगे। तो वहीं एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों को इस आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
महिलाओं के लिए 242 सीट आरक्षित
कुल 1541 उम्मीदवारों का चयन इस भर्ती से करना है। जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए पदों की संख्या 11299 और महिला उम्मीदवारों के लिए पदों की संख्या 242 रखी गई है। जिस भी उम्मीदवार का इस आवेदन के बाद चयन होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 21,700 रुपये से 69,100 रुपये के बीच दिया जाएगा।
Aaj Ka Panchang: जानिए 21 सितंबर 2024, दिन- शनिवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त
आज का पंचांग- 21 सितंबर 2024
विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
आश्विन - पूर्णिमान्त
भाद्रपद- अमान्त
तिथि
चतुर्थी - 06:13 पी एम तक
नक्षत्र
भरणी - 12:36 ए एम, सितम्बर 22 तक
योग
व्याघात - 11:36 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:09 ए एम
सूर्यास्त - 06:19 पी एम
चन्द्रोदय - 08:29 पी एम
चन्द्रास्त - 09:34 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:49 ए एम से 12:38 पी एम
अमृत काल - 08:13 पी एम से 09:41 पी एम
बह्म मुहूर्त - 04:34 ए एम से 05:22 ए एम
अशुभ काल
राहूकाल- 09:11 ए एम से 10:43 ए एम
यम गण्ड - 01:45 पी एम से 03:16 पी एम
गुलिक - 06:09 ए एम से 07:40 ए एम
दुर्मुहूर्त - 06:09 ए एम से 06:58 ए एम, 06:58 ए एम से 07:46 ए एम
वर्ज्य - 11:28 ए एम से 12:55 पी एम
Aaj Ka Rashifal 21 September 2024: आज इन जातकों को झेलनी होगी शनि देव की नाराजगी...पढ़ें दैनिक राशिफल
21 September 2024 Ka Rashifal: आज अश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी और शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। आज चतुर्थी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। साथ ही आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। आज दोपहर 11 बजकर 36 मिनट तक व्याघात योग रहेगा, उसके बाद हर्षण योग लग जाएगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 36 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
तिरुपति मंदिर में मिलने वाले प्रसाद में घी की जगह जानवरों की चर्बी और मछली के तेल का इस्तेमाल किया जा रहा था.
तिरुपति बालाजी के प्रसाद लड्डू में चर्बी की मिलावट आस्थावान श्रद्धालुओं के प्रति किसी गंभीर अपराध से कम नहीं है. बालाजी के प्रति देश भर में आस्थावान हिंदुओं में अगाध विश्वास है. लड्डू बनाने में मछली के तेल और दूसरे एनिमल फैट का इस्तेमाल किए जाने के आरोप चंद्रबाबा नायडू ने लगाया था. उन्होंने ये भी कहा था कि उनकी सरकार बनने पर इसकी जांच कराई जाएगी.
सुबह लड्डुओं के नमूने नेशनल डेयरी डेवलप ब्यूरो की लैबोरेटरी में भेजा गया. शाम को रिपोर्ट में आया कि लड्डुओं में मिलावट की जा रही है. खासतौर से मछली के तेल में लड्डू बनाए जाने की बात सामने आई. ये बहुत अधिक चिंताजनक है. अभी भी देश में हिंदुओं के एक वर्ग ऐसा है जो निरामिस भोजन ही करते हैं. वे किसी भी तरह से मांस नहीं खाते. ऐसे भी बहुत सारे लोग है जो उस दूकान में नहीं जाते जहां अंडे जैसी चीज भी बिक रही होती है.
ऐसे लोगो के लिए ये बहुत अधिक कष्टप्रद बात होगी कि उन्हें प्रसाद के तौर पर जानवरों की चर्बी में बने लड्डू खिलाए गए. उन्होंने ये लड्डू श्रद्धा के साथ खाए होंगे. ध्यान रखने वाली बात है कि ये मंदिर तिरुमाला तिरुपति देवास्थानम ट्रस्ट की ओर से चलाया जाता है. इस ट्रस्ट में सरकारी अधिकारी भी होते हैं.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सुबह ये आरोप लगाया था कि वाइएसआर की सरकार ने मंदिर के लड्डू बनाने में घटिया समाग्री का प्रयोग किया साथ ही लड्डुओं को जानवरों की चर्बी में पकाया गया था. सुबह मुख्यमंत्री के बयान पर वाइएसआर की ओर से तीखी प्रतिक्रिया की गई थी. लेकिन लैबोरेटरी से जांच के बाद इसकी पुष्टि होना बताया गया.
Aaj Ka Panchang: आज 20 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 20 सितंबर 2024
विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
आश्विन - पूर्णिमान्त
भाद्रपद- अमान्त
तिथि
तृतीया - 09:15 पी एम तक
नक्षत्र
अश्विनी - 02:43 ए एम, सितम्बर 21 तक
योग
ध्रुव - 03:19 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:09 ए एम
सूर्यास्त - 06:20 पी एम
चन्द्रोदय - 07:49 पी एम
चन्द्रास्त - 08:24 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:50 ए एम से 12:39 पी एम
अमृत काल - 08:16 पी एम से 09:42 पी एम
बह्म मुहूर्त - 04:34 ए एम से 05:21 ए एम
अशुभ काल
राहूकाल- 10:43 ए एम से 12:14 पी एम
यम गण्ड - 03:17 पी एम से 04:48 पी एम
गुलिक - 07:40 ए एम से 09:11 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:35 ए एम से 09:24 ए एम, 12:39 पी एम से 01:27 पी एम
वर्ज्य - 11:08 पी एम से 12:34 ए एम, सितम्बर 21
Aaj Ka Rashifal 20 September 2024: आज शुक्रवार के दिन इन राशि वालों पर रहेगी मां संतोषी की कृपा...पढ़िए आज का अपना राशिफल
20 September 2024 Ka Rashifal: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज तृतीया तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 19 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। आज देर रात 2 बजकर 43 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि: आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का आज का दिन पढ़ाई में मन लगा रहेगा। दोस्तों के साथ आज बाहर जाने का प्लान बनेगा। आज परिवार से संबंधित लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय सकारात्मक रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी निदान होगा। कोई शुभ सूचना मिलने से घरों में उत्सव भरा माहौल रहेगा। ऑनलाइन शॉपिंग आदि करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें वरना महत्वपूर्ण गतिविधियां बाधित होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलने से सारे काम आसानी से होंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 8
वृष राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पहले की अपेक्षा आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छे सौगात लेकर आया हैं, आज आपके कामों की तारीफ हो सकती हैं। आज सामाजिक गतिविधियों में दिन का अधिकतम समय बीतेगा। अपने संपर्कों का दायरा और अधिक विस्तृत करना फायदेमंद रहेगा। अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आज किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना उलझे, वरना इससे आपकी मानसिक स्थिति और स्वास्थ्य भी प्रभावित होंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 6
मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मीडिया और मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय से नई-नई जानकारियां मिलेंगी। जिससे आपकी कार्यप्रणाली में भी गति आएगी। महिलाएं अपने काम को लेकर उत्साहित रहेंगी। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने में उच्चाधिकारियों का भी पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। किसी से चल रहे विवाद में न पड़ें इससे आपका टाइम waste होगा। जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान गिफ्ट करेंगे, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 1
कर्क राशि: आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लेकर आयेगा। घर वालों का भरपूर प्यार आपको मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाऐंगे। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवारवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर आप सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, आज आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर ई-मेल के द्वारा आने की संभावना बन रही हैं। धार्मिक कार्यो की तरफ आपका मन ज्यादा लगेगा।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 2
सिंह राशि: आज अपने दिन की शुरुआत नए उमंगों के साथ करेंगे। आज जिस काम को पूरा करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आपकी सकारात्मक संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या बीतेगी, जिससे आपका उत्साह और मनोबल बना रहेगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। परिजनों के साथ आज शाम घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज रिश्तों में लंबे समय से चल रही परेशानियों का सलूशन मिलेगा, रिश्ते में मजबूती और मजदीकियां बढ़ेंगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा हैं, धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 5
कन्या राशि: आज आपका दिन रचनात्मक कार्यों में लगा रहेगा। आज पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए प्रयास कर रहे थे, आज उससे संबंधित खुशखबरी मिल सकती हैं। परंतु दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय अपनी योग्यता पर विश्वास रखना ज्यादा बेहतर रहेगा। इससे आप का मनोबल भी बना रहेगा। संभव हो तो कार्य शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें। इस राशि के जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी शो में एक्टिंग करने का ऑफर मिलेगा। बिजनेस में नयी योजनायें लागू करने के लिए आज का दिन शुभ है। लवमेट के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 3
तुला राशि: आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व देंगे जो आपके लिए इम्पोर्टेन्ट हैं। साथ ही आपको काम, परिवार और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए, ऐसा करने से आपके रिश्तों में संतुलन बना रहेगा। आज दिन की शुरुआत में ही कोई शुभ समाचार मिलने से दिन अच्छा होगा। आज किसी दीर्घकालिक योजना पर काम शुरू हो सकता है। काम काज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती रहेगी, परंतु आप सब कुछ सुनियोजित तरीके से करने में सक्षम रहेंगे। अगर जीवनसाथी के साथ कुछ समय से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो आज इस बात को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों का अपने घर के मामले में हस्तक्षेप ना होने दें। आज आपके अपने नजदीकी लोग ही आपके लिए कुछ दिक्कतें पैदा करेंगे। सचेत रहें और नकारात्मक परिस्थितियों में धैर्य न खोए और अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें। अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी रखें, इससे आपके बिगड़ते काम बन जाएगे। अगर आप अविवाहित हैं, तो आज आपकी शादी के लिए कोई अच्छा ऑफर आ सकता हैं।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 9
धनु राशि: आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आज आप आर्थिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की प्लानिंग बना सकते हैं। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम जल्द ही मिलेगा। आज कार्यस्थल पर गतिविधियां धीमी होने के बावजूद आप योग्यता और मेहनत से आर्थिक स्थिति सामान्य रखेंगे। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लाभदायक संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में काम आएंगे। अगर आप अपने व्यापार को किसी दूसरे राज्य में फैलाना चाहते हैं तो आज इस कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा हैं। महिलाओं का दिन का काफी बिजी रहेगा ,बच्चो के लिए नई डिशेज़
तैयार करेंगी।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 6
मकर राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति और फोकस रखना जरूरी है। इससे व्यवसाय में आपकी मेहनत के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। नौकरी करने वाले लोगों को काम की अधिकता बनी रहेगी। ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। आज आपकी नम्रता और समझदारी आपके रिश्तों में आई नोक झोंक को दूर करेंगी। आपके द्वारा कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। इस राशि के जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ हैं।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 6
कुंभ राशि: आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। शाम को आप किसी सामारोह में जायेंगे जिसमें आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी। आज किसी विशेष व्यक्ति से प्रभावित होकर आप भी अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाने की कोशिश करेंगे और कुछ नए कार्यों को भी करने में आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। आप कोई ऐसा निर्णय लेंगे जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इस राशि के जो लोग व्यापार करते हैं आज वो अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी अच्छी कंपनी से डील फिक्स करेंगे। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 5
मीन राशि: आज का दिन पहले की अपेक्षा ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करके काम करना चाहिए आपके काम सफल होंगे। आज बिजनेस में मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे और इनकम पहले से बेहतर होगी। लेकिन कोई भी व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उचित सोच-विचार करना जरूरी है। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के बच्चें अगर ज्यादा मेहनत करेंगे तो भविष्य में जल्द ही सफलता मिलेगी। साथ ही आज बच्चें अपने पिता से परामर्श भी लेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 7
रिटायर्ड IAS अफसर के लॉकर से मिला 20 करोड़ का डायमंड, गोल्ड और कैश, दर्जन भर ठिकानों पर ED की रेड
ED Raid Today News: दिल्ली, मेरठ, नोएडा और चंडीगढ़ सहित देश की दर्जन भर ठिकानों पर गुरुवार सुबह से ED की रेड जारी है. छापेमारी के दौरान ईडी की अधिकारियों ने एक रिटायर्ड IAS अफसर और नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ के घर से करोड़ों रुपये की डायमंड, गोल्ड, कैश और दस्तावेज बरामद किए हैं. इसमें एक पांच करोड़ का डायमंड भी शामिल है.
सूत्रों के मुताबिक लोटस 300 हाउसिंग प्रोजेक्ट के खिलाफ ED ने ये कार्रवाई की है. ईडी ने रिटायर्ड IAS एवं नोएडा अथॉरिटी के पूर्व CEO रहे मोहिंदर सिंह के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापेमारी की है. रेड में करीब एक करोड़ रुपये कैश, 12 करोड़ रुपये की डायमंड ज्वेलरी, सात करोड़ रुपये कीमत के सोने के जेवरात और केस से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं.
लोटस हाउसिंग प्रोजेक्ट घोटाले से जुड़ा है मामला
बता दें कि ईडी ने जिस मामले में कार्रवाई की है वह 300 करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित है. इस मामले में ED ने मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था. इसके तार पूर्व सीएम मायावती सरकार के दौरान हुए नौ हजार करोड़ रुपये के भूमि घोटाले से भी जुड़े हैं. उस समय भूमि आवंटन का इस्तेमाल अफसरों और राजनेताओं ने निजी लाभ के लिए किया था.
रियल एस्टेट कंपनियों को पहुंचाया था लाभ
यह नोएडा प्राधिकरण की भूमि आवंटन के लिए कुख्यात 10 प्रतिशत नीति पर आधारित है. रिटायर्ड आईएएस मोहिंदर सिंह पर आम्रपाली और सुपरटेक सहित कई बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों की मदद करने का आरोप है. आरोप है कि डेवलपर्स ने जमीन को औने-पौने दामों पर खरीद लिया, जिससे राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ.
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने बताया है कि नोएडा प्राधिकरण ने 2005 से 2018 के बीच बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की, जिससे सरकार को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ.
Aaj Ka Panchang: आज 19 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 19 सितंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - आश्विन
अमांत - भाद्रपद
तिथि
कृष्ण पक्ष द्वितीया- सितंबर 19 04:19 AM- सितंबर 20 12:40 AM
कृष्ण पक्ष तृतीया- सितंबर 20 12:40 AM- सितंबर 20 09:15 PM
नक्षत्र
उत्तरभाद्रपदा - सितंबर 18 11:00 AM- सितंबर 19 08:04 AM
रेवती - सितंबर 19 08:04 AM- सितंबर 20 05:15 AM
अश्विनी - सितंबर 20 05:15 AM- सितंबर 21 02:42 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:18 AM
सूर्यास्त - 6:22 PM
चन्द्रोदय - सितंबर 19 7:22 PM
चन्द्रास्त - सितंबर 20 8:23 AM
अशुभ काल
राहू - 1:51 PM- 3:21 PM
यम गण्ड - 6:18 AM- 7:49 AM
कुलिक - 9:19 AM- 10:50 AM
दुर्मुहूर्त - 10:19 AM- 11:08 AM, 03:09 PM- 03:57 PM
वर्ज्यम् - 06:39 PM- 08:04 PM
Aaj Ka Rashifal 19 सितंबर 2024: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का अपना राशिफल
19 September 2024 Ka Rashifal: आज अश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 19 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। आज सुबह 8 बजकर 4 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जायेगा, चंद्रमा आज मीन राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा आज द्वितीया तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
Big Breaking : One Nation One Election प्रस्ताव को कैबिनेट की मिली मंजूरी
नई दिल्ली : एक देश एक चुनाव प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई हैं। इस बैठक में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। बैठक में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने देश में लोकसभा, विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव एक साथ कराने के मोदी सरकार के महत्वाकांक्षी लक्ष्य ‘एक राष्ट्र,एक चुनाव’ को लागू करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इस बारे में रामनाथ कोविंद समिति की सिफारिशों को बुधवार को मंजूरी दे दी। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा, ‘कि मंत्रिमंडल ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है और एक राष्ट्र, एक चुनाव के संबंध में उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। ’’
वैष्णव ने कहा कि सरकार इस व्यवस्था को दो चरणों में लागू करने पर विचार कर रही है। पहले चरण में लोकसभाओं और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने का प्रस्ताव है जबकि दूसरे चरण में इनके साथ ही स्थानीय निकायों के चुनाव भी कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र,एक चुनाव के प्रस्ताव को देशभर में व्यापक समर्थन मिला है। इससे पहले संसद की कुछ समितियों तथा सामाजिक संगठनों ने भी इस प्रस्ताव की वकालत की है। उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि कोविंद समिति ने अपनी सिफारिश में कहा है कि बार बार चुनाव के कारण आदर्श आचार चुनाव संहिता लागू होने से सरकारों के योजना संबंधी फैसले प्रभावित होते हैं और विकास के कार्यों की गति बाधित होती है। उल्लेखनीय है कि कोविंद समिति को दिए गए ज्ञापन में भारतीय जनता पार्टी और उसके तमाम सहयोगी दलों ने इस अवधारणा का स्पष्ट समर्थन किया था जबकि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी तथा तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों ने इस पर अपनी अलग अलग आपत्तियां दर्ज कराई थी। जानकारों का कहना है कि सरकार को एक राष्ट्र एक चुनाव की व्यवस्था लागू करने के लिए संविधान में संशोधन का विधेयक लाना होगा।
गौरतलब है कि वन नेशन-वन इलेक्शन पर विचार करने के लिए 2 सितंबर 2023 को रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन हुआ था। इस समिति ने 14 मार्च 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी।
Pitru Paksha 2024:पितृ पक्ष आज से शुरू, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां
पितृपक्ष की हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक मान्यता होती है. माना जाता है कि पितृपक्ष में पितरों की पूजा-आराधना करने पर पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. पितृ पक्ष को श्राद्ध भी कहा जाता है और इन दिनों में पितरों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध किया जाता है.पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर सर्वपितृ अमावस्या तक के समय को पितृपक्ष या श्राद्ध पक्ष (Shraddh Paksh) कहा जाता है. इस साल पितृ पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 17 सितंबर से हो चुका है परंतु श्राद्ध की प्रतिपदा तिथि को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है जिस चलते पहला श्राद्ध 18 सितंबर, बुधवार से माना जा रहा है. जानिए पहले श्राद्ध पर किस तरह किया जा सकता है पितरों का तर्पण.
पूजा विधि | First Shraddh Puja Vidhi
पहले श्राद्ध पर 18 सितंबर के दिन कुतुप मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. इसके पश्चात रौहिण मुहूर्त दोपहर 12 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 28 मिनट तक रहने वाला है. अगला अपराह्न का मूहूर्त दोपहर 1 बजकर 28 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 55 मिनट तक रहेगा.
श्राद्ध के दिनों में पितरों की तस्वीर के समक्ष रोजाना नियमित रूप से जल अर्पित करना शुभ माना जाता है. तर्पण (Tarpan) करने के लिए सूर्योदय से पहले जूड़ी लेकर पीपल के वृक्ष के नीचे स्थापित की जाती है. इसके बाद लोटे में थोड़ा गंगाजल, सादा जल और दूध लेकर उसमें बूरा, जौ और काले तिल डाले जाते हैं और कुशी की जूड़ी पर 108 बार जल चढ़ाया जाता है. जब भी चम्मच से जल चढ़ाया जा रहा हो तब-तब मंत्रों का उच्चारण किया जाता है.
इन बातों का रखें ध्यान
- श्राद्ध के दिनों में मान्यतानुसार कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है.
- घर के सबसे वरिष्ठ पुरुष के द्वारा ही नित्य तर्पण यानी पितरों को जल चढ़ाने की विधि पूरी की जाती है. घर पर वरिष्ठ पुरुष सदस्य ना हो तो पौत्र या नाती से तर्पण करवाया जा सकता है.
- पितृपक्ष में सुबह और शाम स्नान करके पितरों (PItra) को याद किया जाता है.
- पितरों का तर्पण करते हुए तीखी सुगंध वाले फूलों का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी जाती है और मद्धम सुगंध वाले फूलों का इस्तेमाल किया जाता है.
- इसके अलावा पितृपक्ष में गीता का पाठ करना शुभ माना जाता है.
- पितृपक्ष में श्राद्ध कार्य किसी से कर्ज लेकर करना सही नहीं माना जाता है.
- किसी के दबाव में भी पितरों का तर्पण या श्राद्ध आदि नहीं करना चाहिए बल्कि यह कार्य स्वेच्छा से होना चाहिए.
Chandra Grahan 2024: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज,जानें सूतक काल, समापन समय
साल 2024 का अंतिम चंद्र ग्रहण आज 18 सितंबर को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर लगा है. यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि को लगा है. आज चंद्र ग्रहण के दिन भाद्रपद की पूर्णिमा तिथि है. आज चंद्रमा मीन राशि में हैं, इसलिए यह चंद्र ग्रहण मीन राशि में लगा है. मीन राशि पाप ग्रह राहु और चंद्रमा की युति भी हुई है. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर भी है.
चंद्र ग्रहण के समापन का समय: आज, सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर.
चंद्र ग्रहण का परमग्रास का समय: आज, सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर.
चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: यह चंद्र ग्रहण कुल 4 घंटे 5 मिनट तक लगेगा.
चंद्र ग्रहण का सूतक काल नहीं है. इस कारण यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकता है. जो ग्रहण अपने अपने देश में दृश्य होता है, उसका ही सूतक काल मान्य होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले और सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले प्रारंभ होता है.
चंद्र ग्रहण पर क्या न करें
1. चंद्र ग्रहण के समय में पूजा पाठ नहीं करते हैं.
2. इस समय में सोना मना होता है.
3. ग्रहण काल के समय भोजन करना और बनाना दोनों वर्जित है.
4. ग्रहण के समय में मंदिरों के कपाट बंद कर देते हैं.
5. चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं नुकुली वस्तुओं जैसे सुई, चाकू आदि का इस्तेमाल नहीं करती हैं.
चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें
चंद्र ग्रहण के खत्म होने पर घर की सफाई करें. स्नान करके साफ कपड़े पहनें. उसके बाद पूजा पाठ करें. अपनी क्षमता के अनुसार, अन्न, फल, सब्जी आदि का दान करें.
Aaj Ka Panchang: आज 18 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 18 सितंबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- भाद्रपद
तिथि
शुक्ल पक्ष पूर्णिमा- सितंबर 17 11:44 AM- सितंबर 18 08:04 AM
कृष्ण पक्ष प्रतिपदा [ क्षय तिथि ]- सितंबर 18 08:04 AM- सितंबर 19 04:19 AM
कृष्ण पक्ष द्वितीया- सितंबर 19 04:19 AM- सितंबर 20 12:40 AM
नक्षत्र
पूर्वभाद्रपदा- सितंबर 17 01:53 PM- सितंबर 18 11:00 AM
उत्तरभाद्रपदा- सितंबर 18 11:00 AM- सितंबर 19 08:04 AM
योग
गण्ड- सितंबर 18 03:41 AM- सितंबर 18 11:28 PM
वृद्धि- सितंबर 18 11:28 PM- सितंबर 19 07:18 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:18 AM
सूर्यास्त- 6:23 PM
चन्द्रोदय- सितंबर 18 6:44 PM
चन्द्रास्त- सितंबर 19 7:17 AM
अशुभ काल
राहू- 12:20 PM- 1:51 PM
यम गण्ड- 7:48 AM- 9:19 AM
कुलिक- 10:50 AM- 12:20 PM
दुर्मुहूर्त- 11:56 AM- 12:44 PM
वर्ज्यम्- 07:25 PM- 08:49 PM
Aaj Ka Rashifal: 18 सितंबर का दिन आप के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें मेष से मीन राशि का राशिफल
Aaj Ka Rashifal:ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। बुध सिंह राशि में। सूर्य, शुक्र और केतु कन्या राशि में। शनि वक्री होकर के कुंभ राशि में। चंद्रमा और राहु का ग्रहण योग मीन राशि में चल रहे है।
मेष राशि- अनावश्यक खर्च होंगे, रोग व्याधि, अनाब शनाब खर्चे, चोरी होना या पैसा कहीं खो जाना इत्यादि मतलब लॉस के चांसेस हैं। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि- यात्रा में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य आपका मध्यम है। प्रेम, संतान ठीक-ठाक, व्यापार ठीक-ठाक। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी में हार का संकेत दिख रहा है या असमंजस की स्थिति रहेगी। पिता का स्वास्थ्य प्रभावित है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम लग रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- कार्यों में विघ्न बाधा रहेगी। भाग्य में रोड़े रहेंगे। अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार खराब दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें।
सिंह राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। स्वास्थ्य खराब स्थिति में दिख रहा है। चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क न लें। पीली वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि- कन्या राशि की स्थिति 1 तरीके से ठीक-ठाक कही जाएगी लेकिन जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। गुदा रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम, संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। राह के रोड़े हटेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी न लें। भावुक बने रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि- घरेलू सुख बाधित। गृह कलह के संकेत। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि रक्तचाप ऊपर नीचे होता रहेगा। मां का स्वास्थ्य गड़बड़। नकारात्मक ऊर्जा का घर में संचार होगा। प्रेम, संतान फिर भी ठीक रहेगा। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। गंदी जुबान से बचें। धन हानि के संकेत हैं। प्रेम संतान ठीक है, व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। बच्चों का स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
BREAKING : कांग्रेस ने J-K विधानसभा चुनावों के लिए की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति
जम्मू-कश्मीर : कांग्रेस अध्यक्ष ने जम्मू और कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनावों के लिए AICC के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है.

आपको बता दें जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के लिए प्रचार का शोर सोमवार (16 सितंबर) शाम थम गया. अब यहां प्रत्याशियों को 18 सितंबर का इंतजार है, जब 24 सीटों पर मतदान कराया जाएगा. जम्मू-कश्मीर में बीजेपी, पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के अलावा भी छोटी-छोटी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं.
बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में लगाई रोक, कहा -बिना हमारी अनुमति एक्शन न लें
बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट की ओर से कहा गया कि बिना हमारी अनुमति एक्शन न लें। इस मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि यह भी कहा कि यह निर्देश अवैध निर्माण पर लागू नहीं होगा।
कोर्ट ने कहा कि 1 अक्टूबर तक बिना उसकी अनुमति के कहीं भी बुलडोजर से किसी प्रॉपर्टी को नहीं गिराया जाएगा। कोर्ट ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यह आदेश सार्वजनिक सड़क, फुटपाथ और किसी भी अनधिकृति निर्माण पर लागू नहीं होगा। इससे पहले हुई सुनवाई के दौरान भी सुप्रीम कोर्ट की ओर से बुलडोजर एक्शन पर सवाल खड़े किए गए थे।आज हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को निर्देश देते हुए कहा कि बुलडोजर जस्टिस का महिमामंडन बंद होना चाहिए। कानूनी प्रक्रिया के तहत ही अतिक्रमण हटाएं। इससे पहले भी सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर जस्टिस पर कड़ी टिप्पणी की थी।
‘कानून को ध्वस्त करने जैसा’
सरकारी अधिकारियों का ऐसा करना देश के ‘कानून को ध्वस्त करने जैसा’ है। सर्वोच्च अदालत की ओर से कहा गया कि अपराध में शामिल होना किसी की संपत्ति को ढहाने का आधार नहीं हो सकता। आरोपी का दोष बनता है या नहीं ये तय करना कोर्ट का काम है। 2 सितंबर को भी सुप्रीम कोर्ट ने कुछ ऐसी ही टिप्पणी की थी और बुलडोजर एक्शन रोकने के लिए दिशानिर्देश बनाने की बात कही थी।
BREAKING : सीएम अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा...इन्हें बनाया गया दिल्ली के नई मुख्यमंत्री
दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने LG को अपना इस्तीफा (CM Arvind Kejriwal resigned) सौंप दिया. इसके साथ ही आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. बता दें विधायक दल के बैठक में लंबी चर्चा और विधायकों की सहमति के बाद आतिशी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है. बैठक के बाद मंत्री गोपाल राय ने ऐलान किया कि अगले चुनाव तक आतिशी की मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगी.
एक लोटा जल चढ़ा दो और जीवन में कुछ काम मत करो - भाजपा द्वारा फैलाया गया अंधविश्वास - भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को सनातन धर्म को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया, जिस पर बीजेपी हमलावर हो सकती है. कांग्रेस नेता ने सनातन धर्म को लेकर कहा, "एक लोटा जल चढ़ा दो और जीवन में कुछ काम मत करो, बच्चों को मत पढ़ाओ, खेत में काम मत करो, बस एक लोटा जल चढ़ा दो, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा. इस तरह की धारणा लोगों में बनी हुई है."
उन्होंने आगे कहा, "इसे हम आस्था नहीं कह सकते हैं. यह आस्था नहीं, बल्कि भाजपा द्वारा फैलाया गया अंधविश्वास है." बता दें कि भूपेश बघेल ने यह बयान बालोद जिले के गुरुर ब्लाक के ग्राम जेवरतला में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान दिया.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस बयान के बाद सवाल या उठना है कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब इन्हीं एक लोटा वाले पंडित की शिव महापुराण कथा स्थल पर जाकर उनका अभिनंदन करते थे और उनसे आशीर्वाद लेते थे तब प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक लोटा जल के खिलाफ अभियान क्यों नहीं चलाया, पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा स्थल पर जाकर इसका खंडन क्यों नहीं किया ?
ABP News 13 Nov 2022
छत्तीसगढ़ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु रायपुर पहुंच रहे हैं. शिव महापुराण के आखिरी दिन रविवार को भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु मौजुद थे. इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचे. मुख्यमंत्री ने पंडित प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद लिया है. इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया है.मुख्यमंत्री बघेल ने हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए कही ये बात
मुख्यमंत्री बघेल ने हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालुओं से कहा कि आप सभी पिछले एक सप्ताह से बहुत अच्छा शिवकथा महापुराण सुन रहे है. यहां लाखों लोग रोज आ रहे हैं, मैं आप सब को नमन करता हूं. उन्होंने कहा कि आप सभी देवाधिदेव महादेव के बारे में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी से कथा सुन कर रहे है. महादेव सबसे बड़े अवघड़ दानी, ज्ञानी और ध्यानी है. महादेव ने ही दुनिया में सबसे पहले विवाह नाम की संस्था को स्थापित किया, सबसे पहले संगीत की रचना की और सबसे पहले नृत्य की रचना की, जिनके तांडव नृत्य से हम सभी बखूबी परिचित है.
बिना शिव के ना तो राम की कथा हो सकती है और ना ही कृष्ण की
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भगवान शिव सभी दिशाओं में स्थित है. भगवान राम ने जहां उत्तर से दक्षिण की ओर यात्रा की भगवान कृष्ण ने उत्तर से पश्चिम की ओर यात्रा की है. लेकिन एकमात्र शिव देश के हर प्रत्येक कोने में विराजमान है. गांव गांव में शिव विराजमान है कोई उन्हें शिव कहते हैं.
कोई शंकर, कोई महादेव, कोई बूढ़ादेव तो कोई बड़ा देव लेकिन प्रत्येक रूप में शिव की ही पूजा करते है. बिना शिव के ना तो राम की कथा हो सकती है और ना ही कृष्ण की. शिव के बिना किसी का गुजारा संभव नहीं है, इसीलिए आज कथा सुनने लाखों की तादाद में आप सभी यहां उपस्थित है.
नंदी को आज आवारा पशु के रूप में छोड़ दिया जाता है
मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि भगवान शिव के हाथों में जहां डमरु है, त्रिशूल है, वहीं गले में सांप की माला और नंदी का भी विशेष स्थान है.
PM मोदी 74 के हुए पीएम, राष्ट्रपति मुर्मू और शाह समेत तमाम दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं
NEW DELHI. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 74 साल के हो गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम के दीर्घायु होने की प्रार्थना की है तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को शांति, करुणा व संवेदना की प्रेरणा बताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स के जरिए बधाई संदेश दिया है। लिखा, प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है तथा देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि की है। मेरी कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे अभिनव प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त हो। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु हों तथा सदैव स्वस्थ और सानंद रहें।
देश के गृहमंत्री अमित शाह ने ताबड़तोड़ ट्वीट के जरिए अपनी भावनाएं प्रेषित कीं। कहा, मोदी जी ने ‘नए भारत’ के विजन के साथ विरासत से लेकर विज्ञान तक को जोड़ा है। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति व जनकल्याण के संकल्प से अनेक असंभव से लगने वाले कार्यों को संभव बनाकर गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान रचे हैं।
आगे लिखा है, प्रधानमंत्री जी के रूप में देश को एक ऐसे निर्णायक नेता मिले हैं, जिन्होंने देश की सुरक्षा से लेकर वंचितों के जीवन में बदलाव लाकर उन्हें मुख्यधारा में लाने के काम किये। देशवासियों का आत्मगौरव बढ़ाने के साथ-साथ उनके नेतृत्व में भारत के प्रति वैश्विक दृष्टिकोण भी बदला है। समुद्र की गहराई से लेकर अंतरिक्ष की ऊँचाई तक देश का मान बढ़ाने वाले मोदी जी दुनिया भर में शांति, करुणा व संवेदना की प्रेरणा हैं।
रक्षा मंत्री ने पीएम के बुलंद हौसलों की प्रशंसा की। पोस्ट में लिखा, पिछले दस वर्षों में भारत ने जो कदम आगे बढ़ाये हैं, आज उनकी मज़बूती के बल पर भारत नई बुलंदियों को छूने का आकांक्षी है। यह हौसला और विश्वास मोदीजी के अथक परिश्रम और उनके प्रयासों का सुपरिणाम है।
मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करता हूँ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ‘हृदयतल’ से पीएम को बधाई दी। कहा, 140 करोड़ देश वासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई! हर साल बीजेपी इस दिवस को खास तरीके से मनाती है।
इस बार जन्मदिवस को और अविस्मरणीय बनाने के लिए नमो ऐप के जरिए आम लोगों को एआई जेनरेटेड ग्रीटिंग भेजने का मौका दिया है। इसके जरिए पीएम तक लोगों की शुभकामनाएं सीधी पहुंचेगी, ऐसा दावा किया जा रहा है। रील्स, ग्रीटिंग कार्ड और अन्य ऑनलाइन तरीकों से मैसेज भेजे जा सकते हैं।
दिल्ली को मिलेगा नया सीएम, आज शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल
दिल्ली :- दिल्ली में गर्माए राजनीतिक माहौल के बीच अरविंद केजरीवाल आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने इस्तीफा देने के लिए एलजी वी के सक्सेना से समय मांगा है।केजरीवाल शाम के समय एलजी को इस्तीफा सौंपेंगे। इससे पहले मंगलवार को सुबह मुख्यमंत्री आवास पर विधायक दल की बैठक होने जा रही है। जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। पार्टी के 59 विधायक नए मुख्यमंत्री के नाम पर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में फैसला लेंगे।
अरविंद केजरीवाल के पास कितनी संपत्ति?
अरविंद केजरीवाल की कमाई की बात करें तो सबसे पहले उनकी सैलरी की जानकारी देते हैं. दिल्ली के सीएम को बतौर सैलरी हर महीने 4 लाख रुपये मिलते हैं. इसके रहने के लिए सरकारी बंगला, गाड़ी और ड्राइवर सहित अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं. इन खर्चों के लिए भत्ता भी मिलता है, जिसमें सिक्योरिटी, ट्रैवल भी शामिल है. जैसा कि केजरीवाल ने ऐलान किया है तो सीएम पद छोड़ने के बाद उन्हें सिर्फ विधायक की सैलरी और भत्ते ही दिए जाएंगे.
दिल्ली के सीएम पद की रेस में कौन-कौन नाम?
दिल्ली में नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अब भी सस्पेंस कायम है. अरविंद केजरीवाल ने अब तक इसे लेकर अपना पत्ता नहीं खोला है. मगर मुख्यमंत्री की रेस में कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्हें लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. चलिए जानते हैं सीएम पद की रेस में कौन-कौन नाम हैं.
1. सुनीता केजरीवाल
2. राखी बिड़ला
3. आतिशी मार्लेना
4. सौरभ भारद्वाज
5. कैलाश गहलोत
6. गोपाल राय
आतिशी बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री
आतिशी बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री
आम आदमी पार्टी को करीब से जानने वाले कहते हैं कि फिलहाल मुख्यमंत्री की दौड़ में आतिशी सबसे आगे नजर आ रही हैं. उनके पास अभी रेवेन्यू से लेकर एजुकेशन, सर्विसेज, विजिलेंस और पीडब्ल्यूडी जैसे 13 पोर्टफोलियो हैं. केजरीवाल और सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी हर मोर्चे पर आगे बढ़कर पार्टी और सरकार को डिफेंड करती नजर आईं. वह केजरीवाल की भरोसेमंद भी मानी जाती हैं, इसलिए कुर्सी पर उनका दावा मजबूत नजर आता है.
कौन हैं आतिशी? दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी
आतिशी के प्रारंभिक वर्ष
आतिशी का जन्म दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और त्रिप्ता वाही के घर हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से की। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज में इतिहास का अध्ययन किया और ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में शेवनिंग छात्रवृत्ति पर मास्टर की डिग्री हासिल की। कुछ साल बाद, उन्होंने शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफ़ोर्ड से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की।
आप ने आतिशी को "प्रतिबद्ध कार्यकर्ता" बताया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में सात साल बिताए, जहां वे जैविक खेती और प्रगतिशील शिक्षा प्रणालियों से जुड़ीं। उन्होंने वहां कई गैर-लाभकारी संगठनों के साथ काम किया, जहां उनकी पहली बार आप के कुछ सदस्यों से मुलाकात हुई।
राजनीतिक कैरियर
आतिशी आप की स्थापना के समय ही पार्टी में शामिल हो गई थीं। वह 2013 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की घोषणापत्र मसौदा समिति की प्रमुख सदस्य थीं। आप का कहना है कि उन्होंने "पार्टी के गठन के शुरुआती दौर में इसकी नीतियों को आकार देने" में अहम भूमिका निभाई थी। आतिशी ने आप प्रवक्ता के तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
आतिशी दिल्ली के कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह आप की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की सदस्य हैं। उन्हें पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र इकाई का प्रभारी बनाया गया है।आप की वेबसाइट पर उनके प्रोफाइल के अनुसार, आतिशी ने अप्रैल 2018 तक तत्कालीन शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के सलाहकार के रूप में काम किया था। पार्टी का कहना है, "उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की स्थिति को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।"
आतिशी दिल्ली की मंत्री बनीं
आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी की नेता हैं और उन्होंने 9 मार्च 2023 को कैबिनेट फेरबदल के बाद अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली थी। वह दिल्ली कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री हैं और उनके पास सबसे ज़्यादा मंत्रालय हैं।
कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, 3500₹ बेरोजगारी भत्ता, 1 लाख सरकारी नौकरी, किसानों को MSP समेत किए कई वादे, पढ़िए
J-K assembly elections 2024 : कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए एक लाख सरकारी के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं में फायदा दिए जाने का वादा किया है।
जम्मू-कश्मीर के चुनावी घोषणापत्र में कहा गया है कि सभी फसलों के लिए प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए बीमा और सेब के लिए 72 रुपये प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) है।
भूमिहीन किसानों को पट्टे की व्यवस्था का वादा
कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र में भूमिहीन, पट्टेदार और भूमि-स्वामित्व वाले कृषक परिवारों को प्रति साल 4,000 रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने की बात कही है। राज्य की भूमि पर खेती करने वाले भूमिहीन किसानों को 99 साल के पट्टे की व्यवस्था किए जाने का वादा किया है।
किसानों को 100 प्रतिशत मिलेगी सिंचाई की सुविधा
कांग्रेस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में किसानों के लिए 100 प्रतिशत सिंचाई सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला-स्तरीय सिंचाई परियोजनाओं के लिए 2,500 करोड़ रुपये का कोष स्थापित किया जाएगा
1 लाख सरकारी पद भरे जाने का वादा
जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए पार्टी ने योग्य युवाओं को एक साल तक 3,500 रुपये प्रति माह तक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। पार्टी ने 30 दिनों के भीतर नौकरी कैलेंडर जारी करके एक लाख खाली सरकारी पदों को भरने का भी वादा किया है।
कश्मीर में 3 चरणों में होगा चुनाव
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे है। चुनावी परिणामों की घोषणा 8 अक्टूबर की जाएगी। बीजेपी, कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीफी समेत अन्य दलों ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। राज्य में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है।
अगले बरस तू जल्दी आ…आज इस शुभ मुहूर्त में करें बप्पा की विदाई, जानें गणेश विसर्जन का सही नियम
गणेश चतुर्थी का पर्व भक्ति और उल्लास से मनाया जाता है. गणपति बप्पा के 10 दिनों तक घर में पूजा अर्चना करने के बाद, अंतिम दिन उनकी विदाई का समय होता है, जिसे गणेश विसर्जन कहते हैं. हिन्दू धर्म में गणेश विसर्जन का बहुत धार्मिक महत्व माना जाता है.
अनंत चतुर्दशी पर बप्पा की मूर्ति विसर्जन का शुभ मुहूर्त द्रिक पंचांग के अनुसार, पहला मुहूर्त सुबह 9 बजकर 10 मिनट से दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. मान्यता है कि इस शुभ मुहूर्त में गजानन की मूर्ति विसर्जन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी.
गणेश विसर्जन का महत्व
गणेश विसर्जन की परंपरा हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है जो गणेश चतुर्थी के दस दिवसीय उत्सव के समापन पर किया जाता है. यह सिर्फ एक रस्म नहीं है, बल्कि इसका गहरा धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी है. दस दिनों तक घर में विराजमान गणपति बप्पा की पूजा अर्चना के बाद भक्त भावुकता के साथ गणपति बप्पा को विदा करते हैं. मान्यता है कि गणपति बप्पा अपने भक्तों के घर आकर दस दिन तक निवास करते हैं और फिर विदा हो जाते हैं. विसर्जन के माध्यम से उन्हें विदा किया जाता है. गणेश विसर्जन के दौरान लोग एक साथ आते हैं और सामाजिक बंधन मजबूत होते हैं. इसलिए इस त्योहार को प्यार और खुशहाली का प्रतीक माना जाता
अगले वर्ष के लिए आशीर्वाद
विसर्जन के समय गणपति बप्पा से अगले वर्ष फिर से आने का और आशीर्वाद मांगा जाता है. इसलिए विसर्जन से पहले गणपति बप्पा के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद की कामना जरूर करें.
गणेश विसर्जन के दौरान करें इन मंत्रों का जाप
“ॐ गण गणपतये नमः”
यह सबसे सामान्य और सरल मंत्र है जो गणेश जी को समर्पित है. यह मंत्र जीवन की बाधाओं को दूर करता है. और इसका जाप करने से मन को शांति मिलती है.
॥ ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात् ॥
इस मंत्र के जाप से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं
शुभ मुहूर्त में करें पूजा
गणेश विसर्जन का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है. पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त में ही विसर्जन किया जाना चाहिए. क्योंकि शुभ मुहूर्त में की गई पूजा से ही शुभ फल की प्राप्ति होती है.
Aaj Ka Panchang: आज 17 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 17 सितंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - भाद्रपद
तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्दशी- सितंबर 16 03:10 PM- सितंबर 17 11:44 AM
नक्षत्र
शतभिषा - सितंबर 16 04:33 PM- सितंबर 17 01:53 PM
योग
धृति - सितंबर 16 11:41 AM- सितंबर 17 07:48 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:07 AM
सूर्यास्त - 6:25 PM
चन्द्रोदय - 6:03 PM
चन्द्रास्त - 6:06 AM
अशुभ काल
राहू - 03:19 पी एम से 04:51 पी एम
यम गण्ड - 09:11 ए एम से 10:43 ए एम
कुलिक - 12:15 पी एम से 01:47 पी एम
दुर्मुहूर्त - 08:34 ए एम से 09:23 ए एम, 11:05 पी एम से 11:52 पी एम
वर्ज्यम् - 07:31 पी एम से 08:56 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM- 12:45 PM
अमृत काल - 07:07 AM- 08:34 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:41 AM- 05:29 AM
Aaj Ka Rashifal 17 September 2024: आज पितृ पक्ष के पहले दिन इन राशि वालों की चमकेगी तकदीर..पढ़िए आज का अपना राशिफल
17 September 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 11 बजकर 45 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 1 बजकर 55 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 53 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अनंत चतुर्दशी व्रत किया जाएगा। साथ ही आज से पितृ पक्ष की शुरुआत हो गई है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज कही रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नयी योजना बनायेंगे, जिसका फायदा भी होगा। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। किसी प्रोजेक्ट को लेकर सीनियर से फोन पर बातचीत होगी। कठिन परिस्थितियों का हल भी आज आसानी से निकाल लेंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 4
वृष राशि
आज घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। साथ में कहीं घूमने भी जायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सोचे हुए जरूरी काम समय पर पूरा हो जायेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोई खुशखबरी मिलने से आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। लवमेट एक-दूसरे को कुछ उपहार दें।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 6
मिथुन राशि
आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। आपको कुछ समय परिवार के लिए जरूर निकालना चाहिए। आज आप किसी काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे। दूसरों की कोई सलाह आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी। बच्चों का मन आज पढ़ाई की अपेक्षा खेल-कूद में ज्यादा लगेगा। सेहत फीट रखने के लिए आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
कर्क राशि
आज माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। संतान की सफलता से आपको ख़ुशी होगी। आपको गंभीर मामलों को शांति और बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं। साथ ही कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें तो अच्छा रहेगा। विद्यार्थी पिछले दिनों के छूटे काम को पूरा कर लेंगे। डाइजेस्टिव सिस्टम की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 1
सिंह राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को फायदा होगा। वकील वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 7
कन्या राशि
आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आपको ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 4
तुला राशि
आज व्यापार में उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है। परिवार वालों से कार्यों में मदद मिलती रहेगी। जीवनसाथी से फ़ोन पर लम्बी बात होगी, जिसमे कार्यों को बेहतर ढंग से करने की चर्चा होगी। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उचित दिशा में मेहनत से छात्रों को अपने करियर में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि
आज परिवार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। आज किसी अनजान व्यक्ति से आपकी दोस्ती होगी, जो लम्बे समय तक चलेगी। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज कही परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। कुछ जरूरी काम आपकी योजनाओं के अनुसार पूरे होंगे। आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। मन पसंद जगह पर ट्रांसफर होने के योग बने हुये है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 5
धनु राशि
आज ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपको किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। कामकाजी महिलाओं का दिन अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 2
मकर राशि
आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी। ऑफिस में आपको एक साथ कई काम करने पड़ पड़ेंगे। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको किसी नए व्यवसाय से जुड़ने के अवसर मिलेगा। लेखकों की लिखी किताब आज लोगों को पसंद आयेगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 6
कुंभ राशि
आज आपका दिन बेहद शानदार रहने वाला है। लोग आज आपसे कुछ ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे, आप उनकी अपेक्षाओं पर खरे भी उतरेंगे। विद्यार्थिओं को आज के दिन कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आज आप कुछ नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं, जिनसे आपको फायदा भी होगा। अपना कार्य समय से पूरा करने में आप सफल होंगे। कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 8
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज कोई अनजान व्यक्ति आपका मुड ख़राब कर सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आज स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सजग रहने की जरूरत है। जंक फूड खाने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्तें बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको आर्थिक मदद मिलेगा।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 2
दुर्ग विशाखापट्टनम के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से 41 लोगों की मौत
अबुजा : नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य जामफारा में शनिवार को एक नाव के पलट जाने से दर्दनाक हादसे में 41 लोगों की मैट हो गई। वहीं 12 अन्य को रेस्क्यू कर्मियों ने बचा लिया। नाइजीरिया के संघीय प्रतिनिधि सभा में गुम्मी-बुक्कुयुम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राष्ट्रीय विधायक सुलेमान गुम्मी ने रविवार को बताया कि नाव में 50 से अधिक यात्री और चालक दल सवार थे। नाव जम्फारा के गुम्मी स्थानीय सरकारी क्षेत्र के गुम्मी कस्बे के पास नदी में पलट गई।
गुम्मी ने बताया कि यात्री किसान थे जो रोजाना नाव से पास के इलाके में अपने खेतों पर जाते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों सहित अन्य कर्मचारियों को घटनास्थल पर तुरंत भेज दिया। कम से कम एक दर्जन लोगों को जीवित बचा लिया गया। इस घटना में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं।
Aaj Ka Panchang: आज 16 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 16 सितंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - भाद्रपद
तिथि
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी- सितंबर 15 06:12 PM- सितंबर 16 03:10 PM
शुक्ल पक्ष चतुर्दशी- सितंबर 16 03:10 PM- सितंबर 17 11:44 AM
नक्षत्र
धनिष्ठा - सितंबर 15 06:49 PM- सितंबर 16 04:33 PM
शतभिषा - सितंबर 16 04:33 PM- सितंबर 17 01:53 PM
योग
सुकर्मा - सितंबर 15 03:13 PM- सितंबर 16 11:41 AM
धृति - सितंबर 16 11:41 AM- सितंबर 17 07:48 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:17 AM
सूर्यास्त - 6:25 PM
चन्द्रोदय - सितंबर 16 5:26 PM
चन्द्रास्त - सितंबर 17 5:07 AM
अशुभ काल
राहू - 7:48 AM- 9:19 AM
यम गण्ड - 10:50 AM- 12:21 PM
कुलिक - 1:52 PM- 3:23 PM
दुर्मुहूर्त - 12:45 PM- 01:34 PM, 03:11 PM- 03:59 PM
वर्ज्यम् - 10:57 PM- 12:22 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM- 12:45 PM
अमृत काल - 07:07 AM- 08:34 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:41 AM- 05:29 AM
Aaj Ka Rashifal: 16 सितंबर का दिन आप के लिए कैसा रहेगा...पढ़ें मेष से मीन राशि का राशिफल
16 September 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 42 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा, उसके बाद धृति योग लग जाएगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 33 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 43 मिनट पर सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही समस्याएं आज दूर हो सकती हैं। जिनकी जॉब अभी नई-नई शुरू हुयी है, उनको ऑफिस में साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की आवश्यक्ता है। भविष्य में मेहनत का लाभ आपको जरूर मिलेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 5
वृष राशि-
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। खासकर कि आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे आपसे खुश रहेंगे। आज आप किसी नये बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज किसी भी कार्य में सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा चांस आपको मालामाल बना सकता है। आज कम मेहनत में ज्यादा फल पाने वाला दिन हैं, इसे आप अपने परिश्रम से और भी अच्छा बना सकते हैं।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 1
मिथुन राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज परिश्रम के अनुरुप फल थोडा कम ही मिल पायेगा। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को दोगुनी मेहनत करने की जरूरत है। एक निर्धारित टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें, इससे आपकी सफलता के चांस बढ़ेंगे। जिन लोगों की नई-नई शादी हुयी है, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। इवेंट ऑर्गनाइज़र के कारोबारियों को आज अच्छा लाभ होगा। शाम का समय सुपर मार्केट घूमने मे बिता सकते हैं।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में एडमिशन लेने के लिये तैयारी कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारीयां पूरी कर लेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। लेकिन जो छात्र विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिये जाना चाहते हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। साथियों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 7
सिंह राशि-
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले उस क्षेत्र से जुड़े लोगों की राय जरुर ले लें, वरना बिजनेस में कम मुनाफा होने के संकेत बन रहे हैं। जिन लोगों का होल सेल का बिजनेस है, उनके काम में सामान्य रूप से गति बनी रहेगी। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। बदलते मौसम का आपको ध्यान रखना होगा। ऑफिस के कार्यों में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 9
कन्या राशि-
आज आप कोई ऐसी चीज़ हासिल कर पायेंगे, जिसकी आपको बहुत कम उम्मीद थी। आज आपके मन में नए-नए क्रिएटिव आइडिया आयेंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा। आपके जुनियर भी आपसे काम सिखने आयेंगे। किसी महिला मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आप किसी के साथ ऑउट ऑफ स्टेशन जाने का मन भी बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आज नई-नई खुशियां आएंगी। आज आप नया घर लेना का मन बनायेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
तुला राशि-
आज आपका दिन पहले से बेहतर होगा। किसी पर भी तुरंत भरोसा ना करें। बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाए उद्योग शुरू करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। प्राइवेट जॉब वालों के लिए दिन ठीक रहेगा। इम्युनीटी सिस्टम को बढाने के लिए आप योगा कर सकते हैं। न्यूज़ एंकर के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। बस आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। मुंह से निकली हुई एक गलत बात आपको परेशानी में डाल सकती है। आज आपके घर पर कोई रिश्तेदार भी आ सकते है। आपको उनसे अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। जो लोग घर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वो लोग आज शिफ्टिंग का कार्य शुरू करवा सकते हैं। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा गुजरेगा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज सफलता मिलाने के योग बने हुए हैं।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 2
धनु राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है। आई.आई.टी या किसी भी टैक्नीकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का विशेष सहयोग मिलेगा। आप किसी अच्छे संस्थान में दाखिला भी प्राप्त कर सकते हैं।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 8
मकर राशि-
आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको कुछ काम करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा। जो लोग अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं या कोई दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, वो आज इसकी प्लॉनिंग कर सकते हैं। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। अचानक धन की प्राप्ति से आपका बैंक बैलेंस बढ़ जायेगा।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 6
कुंभ राशि-
आज आपका दिन पहले से ज्यादा लाभ दिलवाने वाला रहेगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जायेगी। कोई नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिये लाभकारी होगा। वाहन का प्रयोग करते समय आपको जरूरी कागजात अपने साथ रखने चाहिए, आपको जरुरत पड़ सकती है। जो लोग कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको कोई बड़ा प्लैटफॉर्म या बड़े सिंगर का सहयोग मिल सकता है। आपके प्रयास सफल होंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 1
मीन राशि-
आप आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने विवेक का इस्तेमाल करके सब कुछ हासिल कर सकते हैं। अपने विचारों को मूल रूप देने में आप कामयाब रहेंगे। आज हर कोई आपकी प्रशंसा करेगा। लेकिन ध्यान रहे किसी पर भी अनावश्यक शक ना करें, इससे आपके रिश्तों में अनबन जैसी स्थिति बन सकती है। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। टूर एंड ट्रेवेल्स बिज़नेस से जुड़े लोगों की किस्मत आज उनके साथ रहेगी। छात्र किसी परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर सकते हैं। आपका सारा ध्यान उसी तरफ रहेगा।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 5
BREAKING : मुख्यमंत्री ने अगले दो दिन में सीएम के पद से इस्तीफा देने का किया ऐलान
दिल्ली :- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने अगले दो दिन में सीएम के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अगले दो दिन में विधायक दल की बैठक होगी और नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा. अगला सीएम भी आम आदमी पार्टी से ही कोई होगा.
सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए कहा, “जब तक जनता की अदालत में जीत नहीं जाता हूं, तब तक मैं सीएम नहीं बनूंगा. मैं चाहता हूं कि दिल्ली का चुनाव नवंबर में हो. जनता वोट देकर जिताए, उसके बाद मैं सीएम की कुर्सी पर बैठूंगा.”
‘ना झुकेंगे ना रुकेंगे और ना बिकेंगे’- CM केजरीवाल
आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “जनता के आशीर्वाद से बीजेपी के सारे षड्यंत्र का मुकाबला करने की ताकत रखते हैं. बीजेपी के आगे हम ना झुकेंगे, ना रुकेंगे और ना बिकेंगे. आज दिल्ली के लिए कितना कुछ कर पाए क्योंकि हम ईमानदार हैं. आज ये (बीजेपी) हमारी ईमानदारी से डरते हैं क्योंकि ये ईमानदार नहीं है.”
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “मैं ‘पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसा’ इस खेल का हिस्सा बनने नहीं आया था. दो दिन बाद मैं CM पद से इस्तीफा दे दूंगा. कानून की अदालत से मुझे इंसाफ मिला, अब जनता की अदालत मुझे इंसाफ देगी.”
युवाओं के लिए अच्छी खबर...इसरो में इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, 19 सितंबर से करें आवेदन
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मेडिकल ऑफिसर, वैज्ञानिक/इंजीनियर, तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, तकनीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और सहायक (राजभाषा) के 103 पदों पर भर्ती निकाली है।
2. मेडिकल ऑफिसर : 01 कुल पद।
3. साइंटिस्ट/इंजीनियर : 10 कुल पद।
4. टेक्निकल असिस्टेंट : 28 कुल पद।
5. साइंटिफिक असिस्टेंट : 01 कुल पद।
6. टेक्नीशियन बी : 43 कुल पद।
7. ड्रॉक्ट्समैन-बी : 13 कुल पद।
8. असिस्टेंट (राजभाषा) : 05 कुल पद।
योग्यता
– वैज्ञानिक/इंजीनियर एस.सी. के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड/शाखा में एमई या एम.टेक की डिग्री होनी चाहिए।
– तकनीकी सहायक के लिए संबंधित ट्रेड/ शाखा में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना आवश्यक है।
आयु सीमा
Vande Bharat: पीएम मोदी आज 6 नई वन्दे भारत को दिखायेंगे हरी झंडी...इन रूट्स पर दौड़ेगी एक्सप्रेस ट्रेनें
PM Modi Jharkhand visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को विभिन्न स्थानों के लिए छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीएम मोदी झारखंड की यात्रा करेंगे और सुबह 10 बजे के आसपास टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, जो अभी तक लॉन्च नहीं की गई हैं, इन मार्गों पर कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी:
1) टाटानगर-पटना
2)भागलपुर-दुमका-हावड़ा
3) ब्रह्मपुर – टाटानगर
4)गया-हावड़ा
5)देवघर-वाराणसी
6) राउरकेला-हावड़ा
इन छह ट्रेनों के बारे में विवरण यहां देखें:
टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस: इसका परिचालन सप्ताह में छह दिन होगा। इसके करीब सात घंटे में अपनी यात्रा पूरी करने की उम्मीद है। ट्रेन सुबह 6 बजे टाटानगर से रवाना होगी और दोपहर 1 बजे तक पटना पहुंचेगी, जबकि वापसी सेवा दोपहर 3 बजे पटना से रवाना होगी और रात 11 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
देवघर-वाराणसी मार्ग: यह सेवा बिहार में किउल-गया मार्ग से होकर जाएगी, जिसका स्टॉपेज नवादा में होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया ने पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा के हवाले से बताया कि वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।
टाटानगर-बरहामपुर: ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ओडिशा के लिए चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस है।
भागलपुर-दुमका-हावड़ा: ट्रेन तीन राज्यों बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ेगी.
गया-हावड़ा: यह भी गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।
बता दें कि यह विस्तार हाल ही में मेरठ से लखनऊ, मदुरै से बेंगलुरु और चेन्नई से नागरकोइल को जोड़ने वाले तीन अन्य वंदे भारत मार्गों के उद्घाटन के बाद हुआ है।
Aaj Ka Panchang 15 September 2024: आज है प्रदोष व्रत, नोट करें शुभ मुहूर्त और पढ़ें पंचांग
Aaj Ka Panchang 15 September 2024: आज प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। यह दिन पूर्ण रूप से भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो लोग इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ व दान-पुण्य करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 08 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 27 मिनट पर
चंद्रोदय - शाम 05 बजकर 22 मिनट पर
चन्द्रास्त - भोर 04 बजकर 46 मिनट पर
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 33 मिनट से 05 बजकर 19 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 19 मिनट से 03 बजकर 09 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 49 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक।
अशुभ समय
राहु काल - सुबह 07 बजकर 37 मिनट से 09 बजकर 16 मिनट तक
गुलिक काल - दोपहर 01 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक।
दिशा शूल - पूर्व
ताराबल
भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।
चन्द्रबल
मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुंभ।
Aaj Ka Rashifal 15 September 2024 : कैसा बीतेगा आज का दिन जानिए अपना आज का राशिफल
15 September 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 49 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वामन द्वादशी मनाई जाएगी। साथ ही आज रवि प्रदोष व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि:
आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। अध्ययन और अध्यापन से जुड़े लोगों का दिन आज शानदार रहने वाला हैं। आपको जल्द ही बड़ी सफलता मिलने वाली है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, तो आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। सिविल सेवा करने वाले जातक आज कुछ नया करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। यदि आप कोई छोटा-मोटा व्यापार करते हैं तो आपका व्यापार बढ़ेगा साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाने की कोशिश करेंगे। आज आप अपना मन शांत रखकर व्यवस्थित दिन बिताएंगे।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 2
वृष राशि:
आज आपके लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको नौकरी में तरक्की के साथ-साथ आपकी इनकम में इन्क्रीमेंट होने के योग हैं। आपका पारिवारिक जीवन अत्यंत सुखद रहने वाला है। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए तत्पर रहेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में सुंदर तालमेल रहेगा। आज आप आनंद पूर्वक दिन बिताएंगे। संतान की तरफ से आपको किसी प्रकार की खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपके घर किसी जरूरी काम से दूर के किसी रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 9
मिथुन राशि:
आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखन आदि कार्यों से आपका मान-सम्मान बढेगा। कार्यस्थल पर अफसरों के साथ सद्भाव बनाकर रखेंगे। आपको तरक्की के मौके मिलेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और सकारात्मक व्यवहार के जरिए कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलेंगे। पैसों के लेन-देन में थोड़ा सतर्क रहें। आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। समाज में आप दोनों की सुंदर छवि बनेगी। कुछ दिनों के लिए आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। नियमित मेडिटेशन की रूटीन फॉलो करें।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि:
आज आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। बिजनेस करने वालों को किसी अच्छी कंपनी से जुड़कर बिजनेस को बढ़ाने का सुनहरा मौका मिलेगा। बिजनेस से रिलेटेड यात्रा करनी पड़ेगी। आज आप कुछ अनुभवी लोगों से मिलेंगे। जिससे आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा। व्यापार में आपको काफी अच्छे फायदे देखने को मिलेंगे। आप की आर्थिक स्थिति में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में बिगड़ी हुई चीजें खुद-ब-खुद सही होने लगेगी। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 9
सिंह राशि:
आज आपके लिए दिन पाज़िटिव रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। आपके लिए पदोन्नति के आसार हैं। आपकी वेतन भी बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर समझदारी पूर्वक लिए गए फैसले आपको बेहतर परिणाम देंगे। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस दौरान कार्यस्थल पर बाहर का खाना खाने से बचें। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने क्षेत्र में अच्छी मेहनत करेंगे। आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 2
कन्या राशि:
आज आपका दिन खास रहने वाला है। किसी पुरानी जमीन जायदाद से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको सरकारी क्षेत्र में कोई अच्छी नौकरी मिलेगी। आप और आपका परिवार बहुत खुश होगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। आप अपने परिवार वालों को किसी बड़े रेस्टोरेंट में ट्रीट देंगे। लवमेट के लिए बेहतरीन समय है। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। आज आपको फिजूल खर्च से बचना चाहिए। छात्र कोई पार्ट टाइम कोर्स ज्वाइन करेंगे जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 5
तुला राशि:
आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में कुछ नए विचार लाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको नौकरी में तरक्की दिलाएगा। आपके बॉस आपको एप्रिशिएट करेंगे। आपके सगे संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। आप किसी मनपसंद जगह पर ट्रांसफर ले सकते हैं। आज उम्मीद से अधिक लाभ की संभावना है। आप जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों में नोंक-झोंक करने से बचें। इससे आपके रिश्ते सुधरेंगें। पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए आप अपने बड़ों का सहयोग लेंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप कंस्ट्रक्शन के बिजनेस जुड़े हुए हैं तो आपके के लिए लाभ के योग हैं आप अपने काम में कुछ परिवर्तन लाने का मन बना सकते हैं। दांपत्य रिश्ते को और मजबूत बनने के लिए जीवनसाथी को उपहार देंगे। इस दौरान आप नेगेटिव विचारों से बचें, तभी जीवनसाथी की बातों को समझ पाएंगे। आपके रिश्ते में परिस्थितियां बेहतर होंगी। आज आप कोई बिजनेस मीटिंग अटेंड करने जा सकते हैं। जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 3
धनु राशि:
आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिज़ल्ट मिलेंगे। अच्छे कॉलेज में आप एडमिशन पाएंगे। आगे चलकर आपको नये सुनहरे अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी। आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे। जिससे आपकी सेहत फिट एण्ड फाइन रहेगी। अगर आप फाइनेंस डिपार्टमेंट या सेल्स में काम करते हैं तो आपको आपकी नॉलेज से काफी फायदा होगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए काम के साथ आराम की थी जरूरत होगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 4
मकर राशि:
आज आपका दिन पाज़िटिव रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होगी। आपके लिए धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। मास इन मीडिया कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए खास अवसर मिलने की संभावना है। आपके अंदर कलात्मक चीजों के प्रति उत्साह पैदा होगा। आप किसी क्राफ्ट एग्जीबिशन में मित्रों के साथ जा सकते हैं। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेंगे। किसी भी बात के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 4
कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला है। नौकरी ढूंढ रहे युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। प्रापर्टी डीलर का काम करने वालों के कामकाज बेहतर रहेंगे। मास्टर डिग्री ले रहे हैं तो आपको कैंपस सलेक्शन में अच्छी नौकरी मिल सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। नौकरी कर रहे युवाओं को उच्च अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा। इस दौरान ज्यादा गुस्से से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल करें।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 5
मीन राशि:
आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर मिलेगा। जिससे आपका फ्यूचर सिक्योर होगा। आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके काम करने के तरीकों में बदलाव आएगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप इस दौरान छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होने से बचें। परिवार के साथ हंसी-मजाक के साथ दिन बिताएंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएंगे। जिससे आपको लाभ मिलेगा।
- शुभ रंग- मैरून
- शुभ अंक- 3
मां ने पैसे के लिए बेटे का किया सौदा, निसंतान दंपति के पास 80 हजार में बेचा नवजात
गोरखपुर :- हर मां अपने बच्चे को बचाने के लिए जबाने से लड़ जाती है, लेकिन यूपी के गोरखपुर से ममता शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. शाहपुर इलाके एक एक महिला ने पैसे के लिए अपने नवजात बेटे का सौदा कर दिया. उसने 80 हजार में निसंतान दंपति के पास बेच दिया.
महिला ने अपना बच्चा नर्सिंग होम के एक कर्मचारी के निसंतान रिश्तेदार को दे दिया. बाद में महिला ने शाहपुर थाने में मामला दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने बच्चे को वापस करा दिया है. राप्तीनगर की एक महिला ने शाहपुर पुलिस को बताया कि अपने पति से उसका छह महीने से विवाद चल रहा है.
वह अपनी मां के साथ राप्तीनगर फेज-1 में रहती है. उसकी मां एक अस्पताल में काम करती है. 10 सितंबर की रात में उसी अस्पताल में सीजर से महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया. पति से विवाद और उसके पहले से दो बेटे होने की वजह से बच्चे को नहीं रखना चाहती थी.
पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला ने 80 हजार रुपए में बच्चे को बेचा था. निसंतान गरीब दंपति ने बच्चे की चाहत में कर्ज लेकर 48 हजार रुपए दिए थे, लेकिन बाकी की रकम का इंतजाम करने में देरी होने की वजह से बच्चे को बेचने वाली उसकी मां ने केस दर्ज करा दिया.
विधायक के घर में होता था ऐसा काम, नाबालिग लड़की ने खोले कई राज, जानकर उड़ जाएंगे होश
यूपी :- यूपी के भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग के घर में ऐसा काम होता था, जिसे जानकर सभी हैरान हो जाएंगे. सपा विधायक और उनकी पत्नी पर केस दर्ज हो गया है. बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की से जबरन घर का काम करवाया जाता था. काम नहीं करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था. एक किशोरी ने पिछले दिनों यहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. वहीं एक और नाबालिग लड़की ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
भदोही जिले के श्रम विभाग अधिकारी जेपी सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. बता दें कि इससे पहले 17 साल की लड़की को डरा-धमका कर बिना वेतन के काम कराने पर श्रम विभाग ने दोनों के खिलाफ नोटिस भेजा था. सपा एमएलए जाहिद बेग के आवास से मुक्त कराई गई किशोरी सर्रोई के कैथीपुर की रहने वाली है. पूछताछ के दौरान उसने टीम को बताया है कि उसे प्रताड़ित करने के साथ साथ डांट-फटकार व मारा-पीटा भी जाता था.
किशोरी ने आरोप लगाते हुए बताया कि भदोही शहर के मर्यादपट्टी मामदेवपुर कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी एक नौकरानी ने तंग आकर विधायक के आवास पर सुसाइड की थी. उसकी लाश विधायक आवास के ऊपरी मंजिल पर छत के कुंडे के सहारे लटकी मिली थी. श्रम प्रवर्तन विभाग द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार भदोही विधायक जाहिद बेग के आवास से मुक्त कराई नाबालिग नौकरानी ने बताया है कि उसे मारापीटा भी जाता था.
बताया जा रहा है कि काम के बदले में उसे कोई पैसा भी नहीं दिया जाता. वहीं आरोप है कि प्रताड़ना से परेशान होकर कांशीराम अवासीय की रहने वाली नौकरानी भागने के फिराक में थी. मौत से 2 दिन पहले यह बात बरामद लड़की से वह नौकरानी ने कही थी. पूछताछ में बरामद नाबालिग लड़की ने कई बड़े राज खोले हैं.
पूछताछ में पता चला है कि सपा विधायक जाहिद के यहां लड़की और मृतिका को एक हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाता था. बिना वेतन एक अन्य नाबालिग लड़की से घरेलू काम कराने के मामले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी जेपी सिंह की शिकायत पर भदोही कोतवाली पुलिस ने विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग पर धारा 143 (4), 143 (5), किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा उन्यासी व बंधित श्रम पध्दति उन्मूलन अधिनियम, 1976 की धारा 4 व 16 के तहत केस दर्ज किया है.
जूस में मानव पेशाब मिलाने का सनसनीखेज मामला, आक्रोशित लोगों ने दुकानदार की पिटाई, जानिए फिर क्या हुआ
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया:
इस घटना के बाद गाजियाबाद के लोग काफी आक्रोशित हैं और उन्होंने प्रशासन से दोषी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस घटना की कड़ी निंदा की और इसे समाज के लिए एक गंभीर खतरा बताया।
बड़ी खबर : गणेश विसर्जन के दौरान 10 लोग डूबे...पांच का शव बरामद, बचाव कार्य जारी
गुजरात :- दहेगाम में एक नदी में गणेश विसर्जन के दौरान 10 लोग डूब गए। बचाव दल ने पांच लोगों के शव बरामद कर लिया है और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दहेगाम के वासना सिगथी गांव में हुई, जहां एक समूह मूर्ति विसर्जन के लिए इकट्ठा हुआ था। उन्होंने बताया कि विसर्जन समारोह के दौरान मेसवो नदी के चेक डैम में पानी के बहाव में दस लोग बह गए। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय प्रशासन, अग्निशमन विभाग और स्थानीय गोताखोरों को तुरंत सूचित किया गया और बचाव अभियान शुरू किया गया
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की चेतावनी और विसर्जन के लिए सुरक्षित क्षेत्र की स्थापना के बावजूद, कुछ उत्साही युवक चेक डैम में घुस गए। तेज बहाव के कारण वह डूब गए, जिसके चलते यह त्रासदी हुई। स्थानीय विधायक बलराज सिंह चौहान ने कहा कि अधिकारियों ने सावधानी बरतने की सलाह दी थी और समारोह के लिए सुरक्षित क्षेत्र बनाया था। लेकिन, कुछ लोगों ने चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। आस-पास के ग्रामीणों और मौजूद लोगों ने पीड़ितों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हुए। अधिकारी ने कहा कि बचाव दल शेष लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं, और अभियान अभी भी जारी है। इससे दो दिन पहले पाटन जिले में भी इसी तरह की दुर्घटना हुई थी, जहां गणेश विसर्जन के दौरान चार लोग डूब गए थे।
मणिपुर में कर्फ्यू में शनिवार को दी जाएगी 11 घंटे की ढील
मणिपुर के इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों में लागू कर्फ्यू में शनिवार को सुबह पांच बजे से शाम चार बजे तक ढील दी जाएगी। एक आधिकारिक अधिसूचनाओं में यह जानकारी दी गई।आतंकवादी हमलों के विरोध में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर 10 सितंबर को दोनों जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।
दोनों जिलों के जिलाधिकारियों द्वारा समान शब्दों वाली अलग-अलग अधिसूचनाओं में कहा गया, ‘‘जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में सुधार के मद्देनजर आम जनता को दवाइयां और खाद्य पदार्थ सहित आवश्यक वस्तुएं खरीदने की सहूलियत के लिए आवागमन पर लागू प्रतिबंध में ढील देने की आवश्यकता है।’’ इनमें कहा गया, ‘‘इस छूट में सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी लिए बिना कोई भी सभा/धरना-प्रदर्शन/रैली आदि शामिल नहीं होगी।’’
तिहाड़ से बाहर आकर BJP पर गरजे केजरीवाल, बोले- राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा
दिल्ली :- के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति ‘घोटाला’ मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के कुछ घंटे बाद शुक्रवार शाम को तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। तिहाड़ जेल के बाहर आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तालियों और नारों के साथ केजरीवाल का स्वागत किया। तिहाड़ के बाहर ही अपने समर्थकों का आभार जताते हुए केजरीवाल ने कहा कि ‘‘जेल मुझे कमजोर नहीं कर सकती’’।
जेल से बाहर निकलने के बाद रोडशो के दौरान केजरीवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी रिहाई के लिए प्रार्थना की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे खून का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित है, मैंने मुश्किलों का सामना किया, लेकिन भगवान ने हमेशा मेरा साथ दिया। मेरा हौसला तोड़ने के लिए उन्होंने मुझे जेल में डाला, लेकिन मेरा हौसला पहले से कहीं अधिक है, जेल मुझे कमजोर नहीं कर सकती।’’
रेलवे में निकली 1300+ पदों पर नई भर्ती, सेलेक्शन के लिए करना होगा ये काम
रेलवे में नई भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। हाल ही में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने पैरा मेडिकल भर्ती का आधिकारिक नोटिफकेशन जारी कर दिया है। हालांकि इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त 2024 से शुरू होगी।
इस दौरान उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर अपने रीजन के मुताबिक आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता
इस सरकारी नौकरी पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18-21 साल और अधिकतम उम्र 33-43 वर्ष पदानुसार होनी चाहिए । भर्ती से संबंधित अन्य योग्यता उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
रेलवे की यह भर्ती नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, स्पीच थेरेपी, फील्ड वर्कर, ईसीजी टेक्नीशियन, डायटीशियन से लेकर विभिन्न पदों पर निकाली गई है। किस पद के लिए कितनी वैकेंसी हैं? इसकी डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे विस्तार से देख सकते हैं।
चयन
रेलवे की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) एग्जाम के जरिए लिया जाएगा। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, महिला, ट्रांसजेंडर, ईबीसी, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 250 रुपये होना चाहिए।
Aaj Ka Panchang: आज 14 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 14 सितंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - भाद्रपद
तिथि
शुक्ल पक्ष एकादशी - 08:41 पी एम तक
नक्षत्र
उत्तराषाढा - 08:32 पी एम तक
योग
शोभन - 06:18 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:06 AM
सूर्यास्त - 6:27 PM
चन्द्रोदय - 4:03 PM
चन्द्रास्त - 2:37 AM
अशुभ काल
राहू - 09:11 ए एम से 10:44 ए एम
यम गण्ड - 01:49 पी एम से 03:22 पी एम
गुलिक - 06:06 ए एम से 07:38 ए एम
दुर्मुहूर्त - 06:06 ए एम से 06:55 ए एम, 06:55 ए एम से 07:44 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:58 AM- 12:47 PM
अमृत काल -02:25 पी एम से 03:57 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:33 ए एम से 05:19 ए एम
Aaj Ka Rashifal: 14 सितंबर का दिन आप के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें मेष से मीन राशि का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। सूर्य, बुध सिंह राशि में। शुक्र और केतु कन्या राशि में, वक्री शनि कुंभ राशि में। चंद्रमा मकर राशि में, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।
मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृषभ राशि- यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम-संतान अच्छा चल रहा है। व्यापार भी सही है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। नीली वस्तु पास रखें।
कर्क राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अभी मध्यम चल रहा है। व्यापार मध्यम चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।
तुला राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि लेकिन गृहकलह। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार ठीक ठाक। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- जुबान के कारण क्लेश मिल सकता है। अभी रुपए-पैसे कहीं न लगाएं, निवेश न करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।
मकर राशि- ऊर्जा बहुत अच्छी रहेगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम-संतान व व्यापार अभी मध्यम है। पहले से बेहतर थोड़ा जरूर रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। प्रेम-संतान, व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- आय के नवीन सोर्स बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।
Navratri 2024 : कब से शुरू हो रहा शारदीय नवरात्रि? यहां जानिए कलश स्थापना और पूजन का शुभ मुहूर्त
Shardiya Navratri 2024 : हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व माना जाता है. ये पर्व मां दुर्गा को समर्पित होता है. नवरात्रि में 9 दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित है, जिन्हें नवदुर्गा के नाम से जाना जाता है. इन नौ दिनों में, भक्त उपवास रखते हैं, मंदिरों में जाते हैं और मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना करते हैं. माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान माँ दुर्गा अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं.
कब है शारदीय नवरात्रि 2024?
पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 3 अक्टूबर की सुबह 12 बजकर 19 मिनट से होगा, और इसका समापन अगले दिन 4 अक्टूबर की सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024, दिन गुरुवार से आरंभ होंगी और इस पर्व का समापन 12 अक्टूबर 2024, दिन शनिवार को होगा.
कलश स्थापना का मुहूर्त
नवरात्रि के पहले दिन यानी 3 अक्टूबर को कलश स्थापना करने के साथ-साथ मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाएगी और व्रत रखा जाएगा. इस वर्ष घट स्थापना यानी कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 3 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह के 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही कलश स्थापना के लिए एक और शुभ मुहूर्त है, जो कि अभिजित मुहूर्त है, ये सुबह 11 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 47 मिनट रहेगा. इस दौरान कलश स्थापना की जा सकती है.
कब है शारदीय दुर्गा अष्टमी 2024?
आश्विन शुक्ल तिथि के दिन दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है. इस साल दुर्गा अष्टमी 11 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को है. इस दिन कन्या पूजन किया जाएगा.
कब है महानवमी 2024?
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल महानवमी भी 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी, लेकिन नवमी का हवन 12 अक्टूबर, दिन शनिवार को होगा.
शारदीय नवरात्रि 2024 कैलेंडर
नवरात्रि का पहला दिन : 3 अक्टूबर 2024, मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना का दिन.
नवरात्रि का दूसरा दिन : 4 अक्टूबर 2024, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का दिन.
नवरात्रि का तीसरा दिन : 5 अक्टूबर 2024, मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन.
नवरात्रि का चौथा दिन : 6 अक्टूबर 2024, मां कूष्मांडा की पूजा का दिन.
नवरात्रि का पांचवां दिन : 7 अक्टूबर 2024, मां स्कंदमाता की पूजा का दिन.
नवरात्रि का छठा दिन : 8 अक्टूबर 2024, मां कात्यायनी की पूजा का दिन.
नवरात्रि का सातवां दिन : 9 अक्टूबर 2024, मां कालरात्रि की पूजा का दिन.
नवरात्रि का आठवां दिन : 10 अक्टूबर 2024, मां सिद्धिदात्री की पूजा का दिन.
नवरात्रि का नौवां दिन : 11 अक्टूबर 2024, मां महागौरी की पूजा का दिन.
विजयदशमी : 12 अक्टूबर 2024, दुर्गा विसर्जन
नर्स ने सर्जिकल ब्लेड से काट डाला डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट, शराब के नशे में किया था दुष्कर्म का प्रयास
CRIME NEWS : बिहार के समस्तीपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां दुष्कर्म के प्रयास में नर्स ने डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काट दिया. घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने डॉक्टर समेत उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित आरबीएस हेल्थ केयर में हुई. आरोप है कि अस्पताल के संचालक डॉक्टर संजय कुमार संजू ने अपने दो साथियों के साथ पहले शराब पी. इसके बाद वो नर्स के साथ छेड़छाड़ करने लगे. नर्स ने जब इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. नर्स ने अपनी इज्जत बचाने के लिए साहस दिखाया और सर्जिकल ब्लेड से डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काट दिया.
इसके बाद नर्स वहां से भागी तो डॉक्टर के दो साथी उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे. नर्स ने अपने फोन से डायल 112 को कॉल कर इसकी जानकारी दी. एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर एक टीम ने छापेमारी कर डॉक्टर को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर उसके अन्य दो साथियों को भी पकड़ लिया. घटनास्थल से खून लगा हुआ कपड़ा भी बरामद हुआ. फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच में जुटी है.
सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि देर रात एक पीड़िता के द्वारा 112 पर कॉल किया गया था. इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को एक खेत से बरामद किया. पीड़िता के अनुसार वो आरबीएस हॉस्पिटल में विगत 10 से 15 महीने से काम करती है. बीती रात डॉक्टर जो फिजियोथेरेपिस्ट है उन्होंने शराब के नशे में अपने दो साथियों के साथ नर्स के साथ डॉक्टर जबर्दस्ती करने का प्रयास किया. जब नर्स के द्वारा विरोध किया गया तो वह कामयाब नहीं हो पाई. फिर सर्जिकल ब्लेड से अपने बचाव के लिए उसने डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट पर प्रहार कर दिया.
पुलिस ने डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मौके से पुलिस को शराब भी बरामद हुई, जिसे लेकर अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है. घटनास्थल से बेडसीट, तीन मोबाइल को जब्त किया गया है. घटना को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरा को ऑफ कर दिया गया था. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डॉ संजय कुमार संजू बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है. वहीं दूसरे साथी की पहचान सुनील कुमार गुप्ता थाना बलिगांव जिला वैशाली तो तीसरे की पहचान अवधेश कुमार वाजितपुर सरसौना थाना बंगरा का रहने वाले के रूप में हुई है.
विधानसभा चुनाव को को लेकर BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी, शाह और योगी समेत 40 नाम शामिल…देखें
नई दिल्ली : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कुल 40 नाम शामिल हैं।
लिस्ट में हेमा मालिनी और दिया कुमारी का भी नाम शामिल
इसके अलावा लिस्ट में हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी, मोहन लाल बडोली, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, योगी आदित्यनाथ, सतीश पूनिया, बिप्लव कुमार देव,सुरेंद्र सिंह नागर, पीयूष गोयल, अर्जुन राम मेघवाल, हरदीप सिंह पुरी, सुधा यादव, भजन लाल शर्मा, मोहन यादव,पुष्कर सिंह धामी, हिमंता बिस्वा सरमा, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्ण पाल गुर्जर, वसुंधरा राजे सिंधिया, स्मृति ईरानी, जयराम ठाकुर, रवनीत सिंह बिट्टू, अनुराग ठाकुर, दिया कुमारी, हेमा मालिनी, किरन चौधरी, धर्मवीर सिंह, नवीन जिंदल, अशोक तंवर, मनोज तिवारी, संजीव बाल्यान, कुलदीप विश्नोई, राम चंदेर जनगरा, बबिता फोगाट के नाम शामिल हैं।
हरियाणा में 5 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 8 अक्टूबर को मतों की गणना होगी। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर राज्य का गठन हुआ था। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। बहुमत के लिए किसी भी राजनीतिक दल को 46 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। राज्य की 90 सीटों में से 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं।
BREAKING: सुप्रीम कोर्ट से सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत
सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इस मामले में केजरीवाल को राहत प्रदान करते हुए कहा कि ज़मानत की शर्तें लागू की जाएँगी। अदालत ने यह निर्णय सुनाते हुए इस बात पर विचार किया कि ज़मानत का आदेश उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर आधारित है, और इसके तहत उन्हें न्यायिक प्रक्रिया का पालन करते हुए सहयोग करना होगा
इस फैसले के बाद केजरीवाल ने राहत की सांस ली है और कहा है कि वह कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह से पालन करेंगे। यह मामला दिल्ली के आबकारी नीति से जुड़ा हुआ है, जिसमें केजरीवाल पर आरोप हैं कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया और घोटाले में शामिल रहे।
