सियासत

Aaj Ka Rashifal 13 December 2024: आज शुक्र प्रदोष के दिन चमकेगा इन राशियों का भाग्य, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

13 December 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 54 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 50 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है , उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनाएंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आएगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है। इस राशि के मीडिया कर्मचारियों को काम करने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 4

वृष राशि- 

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। करियर में भी आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपका कॉन्फिडेंस आपको सफलता दिलाएगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए साथ ही नकारात्मक चीजों से आपको बचे रहना चाहिए। आज अपना ध्यान आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने पर लगा सकते हैं।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 2

मिथुन राशि- 

आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका काम अच्छे से पूरा होगा। आज आप कुछ मौज मस्ती के मूड में भी रहेंगे। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। जरूरतमंद को भोजन कराने से आपका मूड अच्छा रहेगा।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 2

कर्क राशि- 

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके काम करने की कला से लोग आपसे प्रभावित होंगे। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपका समय अच्छा बीतेगा।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 8

सिंह राशि- 

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। मसालेदार खाना खाने से आपकी सेहत में उतार चढ़ाव होगा। आज आपके बड़े भाई आपसे किसी विषय में चर्चा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का आज कोई विरोध कर सकता है। जमीन जायदाद लेने के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप कड़ी से कड़ी मेहनत करने का संकल्प करेंगे और पूरा करने के लिए आज से ही जुट जाएंगे।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 5

कन्या राशि- 

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाया है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज राह चलते किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह विवाद से बचें। संयम रखने से रुकी योजनाएं सफल होंगी। खनिज पदार्थ के व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा। डिप्रेशन की समस्या से आपको आराम मिलेगा। आज आप कोई नई भाषा सीखने के बारे में विचार करेंगे। कंस्ट्रक्शन का काम अच्छा चलेगा।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 2

तुला राशि- 

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। संतान के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। आज आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिलेगा। आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा आपका ज्ञान बढ़ेगा। आप अपने परिवार वालों को नई डिश बनाकर खिला सकते हैं जिससे आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि- 

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आप दूसरों की हरसंभव मदद करेंगे। पारिवारिक जीवन में ताल मेल बना रहेगा। आज के दिन परिवार के साथ बाहर डिनर करने का प्लान बनाएंगे। आज आप अपनी डेली रूटीन में बुक पढ़ने की हैबिट डाल सकते है। साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान हो सकता है। इस राशि के जो लोग मीडिया जगत से जुड़े हैं उनको कोई नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 3

धनु राशि- 

आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए। आपके कुछखास काम में आज रूकावट आ सकती है, लेकिन शाम तक काम पूरा हो जाएगा। इस राशि की महिलाये ऑनलाइन योगा की ट्रेनिंग सीख सकती हैं।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 7

मकर राशि- 

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसम में परिवर्तन की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। समाज सेवा से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा, लोगों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम बना के रखें, किसी के विवाद में न पड़ें। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ प्रेम बढ़ेगा। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 8

कुंभ राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जाएगा। सगे संबंधियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। आज किसी असहाय की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप किसी थीम पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां अपने मित्रों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। सिलाई का काम करने वालों को अपने कस्टमर से अच्छा लाभ होगा।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 1

मीन राशि- 

आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आज आपके अंदर पॉजिटीविटी बनी रहेगी, जिससे आपका मन काम करने में लगा रहेगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेंगी। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम में इजाफा होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आएंगे। इवेंट मनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 3
और पढ़ें ...

मंदिर-मस्जिद विवाद पर SC ने कही 3 बड़ी बातें, आपके लिए जानना जरूरी

 दिल्ली :- सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को पूजा स्थल अधिनियम, 1991 के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सीजेआई ने संजीव खन्ना ने कहा कि इस मामले की अगली सुनवाई तक मंदिर-मस्जिद से जुड़ी किसी भी नए मुकदमे को दर्ज नहीं किया जाएगा।

सर्वोच्च न्यायालय ने याचिकाओं के एक समूह में हलफनामा दायर करने को कहा है, जो किसी पूजा स्थल पर पुनः दावा करने या 15 अगस्त, 1947 को प्रचलित स्वरूप में उसके स्वरूप में परिवर्तन की मांग करने के लिए मुकदमा दायर करने पर रोक लगाता है।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पूजा स्थल अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई और उनका निपटारा होने तक देश में कोई और मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कि पूजा स्थल अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई और उनका निपटारा होने तक देश में कोई और मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता है।

पोर्ट का व्यवस्था बनाया जाए: जस्टिस के वी विश्वनाथन

सुनवाई के दौरान कुछ वकीलों ने विभिन्न अदालतों के सर्वे के आदेशओं पर एतराज जताया। हालांकि, इन एतराज पर कोर्ट ने टिप्पणी नहीं की।जस्टिस के वी विश्वनाथन ने कहा,”अगर सुप्रीम कोर्ट में कोई सुनवाई लंबित है, तो सिविल कोर्ट उसके साथ रेस में नहीं है। सीजेआई ने कहा कि चार सप्ताह में केंद्र जवाब दाखिल करें। कोर्ट ने ये भी कहा कि एक पोर्टल या कोई व्यवस्था बनाई जाए, जहां सभी जवाब देखे जा सकें। इस पर सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि गूगल ड्राइव लिंक बनाया जा सकता है।

और पढ़ें ...

क्या सत्संग छोड़ मॉडलिंग में उतरीं जया किशाेरी ? जानिए क्या है पूरी सच्चाई

 नई दिल्‍ली : कथावाचक जया किशोरी (Jaya Kishori) की एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. दावा किया जा रहा है कि यह उनके मॉडलिंग के दौर की तस्‍वीर है और वह फिल्‍मी दुनिया में अपना करियर बनाना चाहती थीं. अभिनेता कमाल आर खान (KRK) ने जया किशोरी की यह तस्‍वीर अपने एक्‍स अकाउंट से शेयर की है. इस तस्‍वीर के साथ उन्‍होंने दावा किया कि जया किशोरी की यह तस्‍वीर उस वक्‍त की है, जब वह फिल्‍मी दुनिया में अपना नाम रोशन करना चाहती थीं। वहीं मीडिया ने इस पूरे मामले की पड़ताल की और इसकी असलियत का पता लगाया है।

क्या है वायरल पोस्ट?

एक्स यूजर @kamaalrkhan ने 9 दिसंबर को तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है,

“ये उस वक़्त का photo है जब madam फ़िल्मी दुनिया में अपना नाम रोशन करना चाहती थी! फिर madam को समझ आया कि बाबा बनना सबसे आसान काम है!”

 

पड़ताल

वायरल तस्वीर की जांच के लिए विश्‍वास न्‍यूज ने सबसे पहले एक्स यूजर @kamaalrkhan की पोस्ट को स्कैन किया. इसके कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने इस तस्वीर को एआई इमेज बताया.

 

इसके बाद फोटो को एआई इमेज डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से चेक किया. इसमें तस्वीर के एआई निर्मित होने की संभावना करीब 83 फीसदी जताई गई।

क्या यह तस्वीर AI से बनाई गई है, इसकी पुख्ता जानकारी के लिए हमने sightengine की मदद ली. इसने फोटो को 99 फीसदी एआई संभावित बताया. इसमें बताया गया है कि फेस मैन्‍युपुलेशन की संभावना 51 फीसदी है. इसके स्‍टेबल डिफ्यूजन के जरिए बनाने की संभावना 91 फीसदी जताई गई है.

इस बारे में एआई एक्सपर्ट अंश मेहरा का कहना है कि तस्वीर में उंगलियों की बनावट देखने से ही इसके एआई संभावित होने का पता चल रहा है.  इसके साथ ही हमने जब इसको जैमिनी एआई पर पोस्‍ट किया तो उसने फेक और रियल में फर्क नहीं बताया.  वहीं फेक इमेज डिटेक्‍टर ने बताया कि यह ने भी कहा कि यह कंप्‍यूटर जनरेटेड या मोडिफाइड इमेज लगती है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 12 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 12 दिसंबर 2024

विक्रम सम्वत- 2081 पिङ्गल

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 12 December 2024: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज इन 3 राशियों को दिलाएगी धन लाभ, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

12 December 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 10 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज अखण्ड द्वादशी का व्रत किया जायेगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 23 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 53 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद भरणी नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज पंचक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी।आप अपना नया व्यापार शुरु करेंगे, आप काम पूरे मन से करेंगे। कोई नया अनुभव आप को मिलेगा। मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सामाजिक दायरा , आपका सम्मान भी बढ़ेगा।आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे।आज आपको विवाद से बचकर रहना चाहिए अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति बनने पर धैर्य और संयम रखना जरूरी है। आज किसी दोस्त के घर आ जाने से दिनभर का सेड्यूल बदल सकता है, घर में खुशियों का माहौल बनेगा। 

  • शुभ रंग- काला 
  • शुभ अंक- 1

वृष राशि- 

आज का दिन आपका बहुत बढ़िया रहेगा,मन खुश रहेगा। आपको सब्र रखना होगा जिससे आप नई ऊंचाईयों कों छुएंगे। ऑटोमोबाइल के व्यापार में आपको लाभ मिलेगा।आप को नई धार्मिक जगह का सुख प्राप्त होगा।आप अपने दोस्तों या सहयोगियों के साथ किसी टूर पर जायेंगे। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगो से आप लाभ की प्राप्ति करेंगे।आपके सगे सम्बन्धियों से मेल-जोल बढ़ेगा। किसी नए काम को शुरु करने के लिए आज आप उत्साहित रहेंगे।आज प्रोजेक्ट के काम में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा।आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त होगे। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि- 

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं से कुछ राहत मिलेगी तथा आप खुद को ऊर्जावान तथा सकारात्मक महसूस करेंगे। अपने व्यक्तित्व को व्यवस्थित रखने के लिए आत्म मनन भी करना जरूरी है। आपकीं आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज अनुकूल परिणाम मिलने से आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा और सुकून महसूस करेंगे। 

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 2

कर्क राशि- 

आज का दिन सुखमय रहेगा।आप में साहस बढ़ेगा और साहसपूर्ण काम करने में सक्षम रहेंगे। आपको गृह भूमि का लाभ मिलेगा। प्रभावशाली काम को करने का अवसर मिलेगा।जिन्दगी में कोई नया कदम उठाने का अवसर मिलेगा।धैर्य से काम करना होगा , जिससे काम का पूरा रिजल्ट मिलेगा। अपनी कार्य कुशलता को बढ़ाने के लिए आप नयी तकनीकों का अपनाएंगे,आपका काम अच्छा चलेगा।किसी नए मित्र के साथ किसी दूसरे शहर के नए स्थान पर जाने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 4

सिंह राशि- 

आज आपका दिन खुशियाँ लायेगा।आप घर पर लोगो के साथ अपना मत रखेंगे और अच्छा फल मिलेगा।संतान के स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। पेट की समस्या के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से आप मिलेंगे,जिससे आपको कुछ राहत मिले।आपको व्यापारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। संयम रख के काम करने से सुख मिलेगा।नेगेटिव बातों से दूर रहें और

पॉजिटिव विचारो कों अपनाएंगे।

  • शुभ रंग- मरून
  • शुभ अंक- 9

कन्या राशि- 

आज आपका दिन और अधिक खुशनुमा रहेगा।आप एक नयी दिशा में अपना काम करेंगे। नया वाहन खरीदने का विचार दोस्तों से करेंगे, आपको अच्छी सलाह मिलेगी।अन्न-धन में बढ़ोत्तरी होगी।आप जिस पद पर कार्यरत है उस पद से पदोन्नति होगी। नयी दिशा में काम करेंगे जिससे आपकी योजना को बढ़ावा मिलेगा।पारिवारिक सुख शांति बढ़ेगी।महिलाये आज घर के कामों के बिजी रहेंगी। बच्चो के लिए नई नई डिशेज़ बनाएंगी।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 2

तुला राशि- 

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है।नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है , उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।आज गुस्से की बजाए शांति से समस्या सुलझाएं, क्युकी घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने में आपसी सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। आज सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे।आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा।जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्लान बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि- 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है।आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा।आज आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहने से खुशियाँ बढ़ेगी।आज परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। जिससे समस्या का समाधान भी मिल जाएगा। आज सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे।आज आपके काम करने की कला से लोग....... आपसे प्रभावित होंगे। आज आपका समय अपनों के साथ अच्छा बीतेगा।इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे, जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेंगी । आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि- 

आज का आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। आज व्यवसायिक गतिविधियों में समय अनुसार परिवर्तन करने की जरूरत है। साथ ही कर्मचारियोंतथा स्टाफ पर भी अनुशासन रखेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज नए वाहन का सुख मिलने के योग हैं।आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी।आज माता-पिता का सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि- 

आज का दिन खुशियों का नया रास्ता दिखायेगा पारिवारिक सुख सुविधा का लाभ मिलेगा।आप किसी राजनेता से सम्पर्क करेंगे। आज आप फुल कॉन्फिडेंस से अपने सभी रुके कामों कों गति देंगे, अपनी योजना में जोड़ने के लिए आपको अन्य सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है।आप आज भक्तिमय रहेंगे, गौ सेवा करने से सुख मिलेगा और सानिध्य बढ़ेगा।आज का दिन आपके
अनुकूल रहेगा, आज आपके सारे काम सफल रहेंगे।कुछ समय अपने लिए भी जरूर निकालें।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 8

कुंभ राशि- 

आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। आज लवमेट लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा।आज ऑफिशियल यात्रा करना आपकी तरक्की में सहायक होगा । दांपत्य संबंध सुखद और खुशहाली पूर्ण रहेंगे। आज कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। व्यस्तता की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें और खुद की सेहत पर ध्यान देंगे।अपनी तारीफों पर खुश होने की बजाय काम पर ज्यादा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

मीन राशि- 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।कार्यक्षेत्र में आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। निश्चित ही सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप संबंधी कोई प्रपोजल भी आ सकता है। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जायेगा।| आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा।घर में व्यवस्थित और खुशहाली पूर्ण माहौल रहेगा। 

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 3
और पढ़ें ...

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हरदीभाटा ग्राम पंचायत को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार - 2024

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के हरदीभाटा ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार - 2024 समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों हरदीभाटा के सरपंच  मुनेन कुमार ने पुरस्कार ग्रहण किया। पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा विभिन्न श्रेणियों में हर साल पुरस्कार दिए जाते हैं। इस साल ये पुरस्कार कुल 15 राज्यों की 45 पंचायतों व संस्थाओं को दिए गए।

इसी के तहत दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार 27 पंचायतों को प्राप्त हुआ है। ये पुरस्कार कुल 9 विषयों के तहत दिया जाता है, जिनमें गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका युक्त पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, जल पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा युक्त पंचायत, सामाजिक रूप से न्यायसंगत एवं सामाजिक रूप से संरक्षित पंचायत, सुशासन युक्त पंचायत और महिला हितैषी पंचायत शामिल हैं। ग्राम पंचायत हरदीभाटा को सामाजिक रूप से न्यायसंगत एवं सामाजिक रूप से संरक्षित पंचायत की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। ग्राम पंचायत को 50 लाख रुपए पुरस्कार की राशि भी प्रदान की गई।

और पढ़ें ...

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! जनवरी 2025 में इतना बढ़ेगा DA, सैलरी में होगा बंपर इजाफा

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए आगामी वर्ष 2025 में एक अच्छी खबर सामने आ रही है। 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ते (DA) में 3% का इजाफा होने की संभावना है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में एक अच्छा बढ़ोतरी देखने को मिल सकता है। AICPI (All India Consumer Price Index) के आंकड़ों के अनुसार, यह वृद्धि महंगाई भत्ते को 56% तक पहुंचा सकती है।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आधार

महंगाई भत्ता (DA) हर छह महीने में संशोधित किया जाता है, और यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से AICPI इंडेक्स पर निर्भर करती है, जो देशभर में महंगाई और वस्तुओं की कीमतों में बदलाव को ट्रैक करता है। जुलाई 2024 से लागू मौजूदा महंगाई भत्ता 53% है। अक्टूबर 2024 के AICPI आंकड़ों के अनुसार, महंगाई भत्ता अब 55.05% तक पहुंच चुका है। नवंबर और दिसंबर के आंकड़ों में मामूली वृद्धि के बाद यह 56% तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

जनवरी 2025 में महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि

भारत सरकार हर साल जुलाई और जनवरी में महंगाई भत्ते में संशोधन करती है। जुलाई 2024 में महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी हुई थी, और अब जनवरी 2025 में भी 3% का इजाफा होने की संभावना है। इस बढ़ोतरी का असर 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी पर पड़ेगा। हालांकि, इस वृद्धि का औपचारिक ऐलान मार्च 2025 में किए जाने की संभावना है, जो आमतौर पर होली के आसपास होता है।

AICPI इंडेक्स के अक्टूबर 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार, इंडेक्स का नंबर 144.5 अंक तक पहुंच चुका है, जिससे महंगाई भत्ता 55.05% हो चुका है। यदि नवंबर और दिसंबर में कुछ और वृद्धि होती है, तो महंगाई भत्ता 56% तक पहुंच सकता है। नवंबर में इंडेक्स 145 अंक तक पहुंच सकता है, और दिसंबर में यह 145.3 अंक तक जा सकता है, जिसके कारण महंगाई भत्ता 56.18% तक पहुंच सकता है। इसका मतलब है कि महंगाई भत्ते में 3% का बढ़ोतरी हो सकती है, जो कर्मचारियों के लिए एक अच्छा फायदा होगा।

सैलरी में कितना होगा फायदा?

महंगाई भत्ते में वृद्धि का सीधा असर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ेगा। 7th Pay Commission के पे-ग्रेड के आधार पर, न्यूनतम बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को सालाना ₹6,480 तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी का बेसिक पे ₹18,000 है, तो महंगाई भत्ता 56% होने पर कर्मचारी को ₹10,080 प्रति माह मिलेगा, जबकि जुलाई 2024 से लागू महंगाई भत्ते (53%) के तहत यह राशि ₹9,540 प्रति माह थी। इस तरह, जनवरी 2025 से महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि के बाद कर्मचारियों को ₹540 प्रति माह का अतिरिक्त लाभ होगा।

और पढ़ें ...

प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 में इस साल क्‍या रहेगा खास:

इस साल प्रयागराज महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू होने जा रहा है. गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम स्थल पर आस्‍था के इस महा आयोजन में दुनियाभर के श्रद्धालु हिस्‍सा लेने पहुंच रहे हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक महत्‍व से भरे इस महाकुंभ मेले का आयोजन हर 12 साल में होता है. इस दौरान मेले में धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है. यहां विशेष स्नान के लिए लाखों की तादात में लोग बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लेने आते हैं. आध्यात्मिकता और परंपरा का अनोखा संगम देखने के लिए अगर आप भी प्‍लान बना रहे हैं और यहां पहुंचने की सोच रहे हैं तो आप इस बार के महाकुंभ मेले के खास आकर्षण और आयोजनों के बारे में पहले यहां जान लें.

 

प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 में इस साल क्‍या रहेगा खास:

स्टेट पवेलियन
यह पवेलियन भारतीय राज्यों की संस्कृति, कला और पर्यटन को प्रदर्शित करेगा. मकर संक्रांति से लेकर बैसाखी तक के पारंपरिक त्योहारों पर आधारित इस पवेलियन में 35 स्टॉल्स बनाया गया है. यहां कार्यशालाएं, पारंपरिक हस्तशिल्प बाजार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी, जो भारत की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देंगी.

संस्कृति ग्राम
अरैल क्षेत्र में “संस्कृति ग्राम” का निर्माण किया जा रहा है, जिसे छह जोनों में बांटा गया है. यहां प्राचीन धरोहर, महाकुंभ की कथाएं, ज्योतिष, कला, व्यंजन प्रदर्शनी और डिजिटल माध्यम से कार्यशालाओं का आयोजन होगा, जो सैलानियों को एक समृद्ध सांस्कृतिक और शैक्षिक अनुभव प्रदान करेगा.

 

कला ग्राम
महाकुंभ 2025 में “कला ग्राम” परियोजना तीन प्रमुख थीम्स पर आधारित हैं, जिसमें कला और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं का प्रदर्शन किया जाएगा. यह पहलू मेले के दौरान आगंतुकों के अनुभव को समृद्ध करेगी.

वॉटर लेजर शो
यमुना नदी के काली घाट पर बोट क्लब के पास एक अत्याधुनिक वॉटर लेजर शो आयोजित होगा. यह तकनीकी रूप से उन्नत शो स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक शानदार और आकर्षक अनुभव प्रदान करेगा.

ड्रोन शो
महाकुंभ 2025 में 20 जनवरी और 5 फरवरी को दिव्य आकृतियों पर आधारित एक ड्रोन शो होगा. यह शो अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित होगा और पर्यटकों को आध्यात्मिक और दृश्य अनुभव का अद्भुत अहसास कराएगा.

कल्चरल शो
महाकुंभ में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक का अनुभव करने के लिए शास्त्रीय संगीत और नृत्य, लोक कला प्रदर्शन और पारंपरिक नाटक का आयोजन भी किया जाएगा.

क्राफ्ट और फूड बाजार
यहां कारीगर अपनी हस्तकला का प्रदर्शन करेंगे, जैसे जटिल आभूषण और हाथ से बुने वस्त्र. यहां विभिन्न क्षेत्रों के स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आप आनंद ले सकेंगे.

इसके अलावा, घाटों पर महा स्‍नान, संध्या आरती और मंदिर दर्शन जैसी कई गतिविधियों में आप यहां हिस्सा ले सकते हैं. इसके अलावा, शहर के प्राचीन मंदिरों और एतिहासिक धरोहरों को भी आप देखने जा सकते हैं.

 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 11 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 11 दिसंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल 
शक सम्वत- 1946, क्रोधी 
पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष 
अमांत- मार्गशीर्ष 

तिथि 
प्रतिपदा- एकादशी - 12 दिसंबर 01:09 AM तक, 
द्वादशी 

नक्षत्र
रेवती - 11:48 AM तक
अश्विनी

योग 
वरीयान् - 06:48 PM तक
परिघ

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय- 07:04 AM 
सूर्यास्त- 05:25 PM 
चन्द्रोदय- 02:05 PM 
चन्द्रास्त- दिसंबर 12 03:33 AM

अशुभ काल 
राहू- 12:15 PM से 01:32 PM 
यम गण्ड- 08:22 AM से 09:39 AM
गुलिक- 10:57 AM से 12:15 PM
दुर्मुहूर्त- 11:54 AM से 12:35 PM
वर्ज्यम्- 06:12 AM, दिसंबर 12 से 07:40 AM, दिसंबर 12

शुभ काल 
अभिजीत मुहूर्त- कोई नहीं
अमृत काल- 09:34 PM से 11:03 PM 
ब्रह्म मुहूर्त- 05:15 AM से 06:09 AM

शुभ योग
रवि योग- 07:04 AM से 11:48 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 11 December 2024: मोक्षदा एकादशी के दिन इन 3 राशियों पर बरसेगी विष्णु कृपा...पढ़ें आज का राशिफल

11 December 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज मोक्षदा एकादशी का व्रत किया जायेगा। आज शाम 6 बजकर 48 मिनट तक वरियान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 48 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज पंचक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, आज नन्हे मेहमान का अगमन भी आपके जीवन में हो सकता है। घर में खुशी का माहौल बनेगा, आप परिवार वालो के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगें । किसी स्कुल के दोस्तों के साथ पुरानी बाते याद करेंगें। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर का बिजनेस कर रहे है। उन्हें मुनाफा होगा। छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनें की जरूरत है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लम्बे समय से सोचा हुआ काम पूरा होगे। भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि- 

आज का दिन अच्छा रहने वाला है । लम्बे समय से रूके हुए काम आज पूरें हो जायेंगे। जो छात्र कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े हैं ,आज उन्हें ऑनलाईन कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा। बेहतर होगा अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। आज आप सभी तरह की रिस्थितियों से लड़ने के लिये तैयार रहें । आर्थिक मामलों को लेकर किसी व्यक्ति से बहुत रोचक मुलाकात होगी । जिसके बाद अचानक किसी ऐसे निवेश का फायदा मिल सकता है । आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा । स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि- 

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है । कार्यक्षेत्र में रूका हुआ सभी काम बहुत ही अच्छी तरह और आसानी से पूरा हो जायेगा । घर में बडो से बातचीत करने से सहयोग प्राप्त होगा साथ ही चल रही परेशानियां भी आज खत्म हो जाएंगी। विरोधी पक्ष आज आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे । पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। विष्णु कृपा से सुख-समृद्धि जीवन में आएगी। लवमेट आज साथी की पसंद की चीज बनाकर खिलायें, अनबन की सम्भावनायें खत्म हो जायेंगी। आपके काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे। 

  • शुभ रंग- हरा 
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि- 

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है । इस राशि के जो लोग वकील हैं आज उनका सामाज में नाम होगा। आज किसी दोस्त के जरिए आपको धनलाभ हो सकता है। अगर आप परिवार के साथ समय बितायेंगे बच्चे आपसे खुश रहेंगें । ऑफिस के सभी लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे, बॉस आपकी परफॉरमेंस देखकर आपकी तारीफ करेंगें। जीवन में चल रही समस्याओं का हल निकलेगा औऱ आपके काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। किसी प्रपर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा है। बहार का खाने से बचें , सेहत अच्छी रहेगी। 

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 7

सिंह राशि- 

आज का दिन शानदार रहने वाला है । परिवारवालों के साथ समय अधिक बीतेगा । आज जैसे-जैसे समय बीतता जायेगा, वैसे ही सभी काम असानी से पूरा हो जायेगा । आज आपकी आर्थिक लाभ की सम्भावना बन रही है। इस राशि के छात्रों के मन में आज कई तरह के विचार आयेंगे, पढ़ाई से मन डिस्ट्रैक्ट हो सकता है । परिवार में चल रही किसी पुरानी समस्याओं का सोल्यूशन मिल सकता है। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते है। बच्चे दादा दादी के साथ समय बितायेंगें। 

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 6

कन्या राशि- 

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अगर आप कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या सम्मान के बहुत नजदीक हैं तो, आज आपको अपनी मेहनत में थोड़ा इजाफा करने की जरुरत है ।आज की गई मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा । इस राशि के छात्र आज शांत होकर विचार करें और अपने काम पर कॉन्सन्ट्रेट करें, परिणाम अच्छा मिलेगा । अगर आप कोई नया मकान लेने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है । विवाहित आपने जिवनसाथी पर विशवास बनायें रखें , इससे रिश्तें मजबूत होंगे। रूका हुआ पैसा वापस आयेगा। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि- 

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है । आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोचेंगें जिससें आपको फायदा होगा। इस राशि के जो लोग बेरोजगार उन्हें ऑनलाई पैसे कमाने का मोका मिलेगा। बच्चे आज किसी बात की ज्यादा जिद न करें, अन्यथा माता से डाट पढ सकती है । कपडे के व्यपार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा । इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुये हैं आज समाज में काफी प्रशंसा होगी । 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि- 

आज का दिन उत्तम रहने वाला है । आज अपने लिए कुछ ख़ास करने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है । आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी आज मिल सकती है , जिसे आप बखूबी निभाएंगे । इस राशि के कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है, समाझ में आपका नाम होगा ǀ शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लेंगें ǀ परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे घर का महोल खुशनुमा रहेगा | पिता की राय अपके भविष्य के लिए फायदेमंद होगी। करोबार को बढ़ाने में बढ़े भाई का सहयोग मिलेगा। 

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 6

धनु राशि- 

आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपको जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश थी वो आज किसी करीबी की मदद से आपको मिल जायेगी । बिजनेस से संबंधित किसी काम में आप अपने पिता की मदद लेंगे । किसी प्रोजेक्ट मे शामिल होने से पहले उससें अच्छी तरह समझ लें । बॉस को आज आपसे काफी उम्मीदें रहेंगी । पदोन्नती का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। शारीरिक दृष्टि से आज आपकी हेल्थ फिट रहेगी । घर में सुख सुख-सौभाग्य बना रहेगा। जीवनसाथी को उपाह देंगें तो वह आपसे बेहद खुश हो जायेंगें। 

 

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि- 

आज का दिन उत्तम रहने वाला है । आज आप योजना बनाने और उसे लागू करने के मूड में रहेंगे । आज आप नौकरी से जुड़े किसी भी काम में कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो ले लें । समय अनुकूल है,साथ ही किसी कन्फ्यूजन के खत्म होने की भी संभावना बन रही है। थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। इस राशि के जो लोग सूचना प्रसारण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं आज उन्हें किसी बड़ी संस्था में काम करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 6

कुंभ राशि- 

आज का दिन ठिक ठाक रहने वाला है। आज उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और फीजूल की बातो में ना पड़ें । अगर आप किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं तो आज पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं । मानसिक तनाव बढ़ सकता है । मेहनत से सकारात्मक परिणाम जरुर मिलेंगे। बिजनेस में स्थिती अच्छी बनी रहेगी। आज होने वाली आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। करोबार में आ रही दिक्कतें खत्म होगी। 

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 9

मीन राशि- 

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है । आपको मिलने वाले ज्यादातर समाचार फेवर में रहेगा । ऑफिस के सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। फीजूल की बातों से बचने की कोशिश करें, आवश्वयकता पड़ने पर ही बोलें । इस राशि की जो लोग विवाहित हैं आज उनके मन में जो भी शिकायते हैं आज उन्हें खुद तक ही रखें और अपने काम से काम रहें । आज फोन पर किसी रिश्तेदार से लंबी बात हो सकती है । आपको घर में भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, परिवार में सुख शांति बनी रहेंगी । 

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 8
और पढ़ें ...

महाकुंभ की 'महा-तैयारी'... इस बार आयोजित हो रहा महाकुंभ पिछले कुंभ से और अधिक दिव्य एवं भव्य होगा।

रायपुर में प्रयागराज महाकुंभ-2025 रोड शो संपन्न 
( उत्तरप्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा हुये शामिल )

 रायपुर, 11 दिसंबर। योगी सरकार महाकुंभ-2025 को भारतीय संस्कृति और एकता का वैश्विक प्रतीक बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में, उत्तर प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रीसुनील कुमार शर्मा ने रायपुर में एक भव्य रोडशो का नेतृत्व किया। उन्होंने महाकुंभ के आयोजन को भारत की विविधता में एकता का अद्वितीय उत्सव बताते हुए छत्तीसगढ़ के  राज्यपाल महामहिम  रमन डेका,  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा वहां की सम्मानित जनता को प्रयागराज महाकुंभ-2025 में आने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय सहभागिता और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ इसे ऐतिहासिक बनाने की दिशा में अहम कदम उठा रही है।
 
रोडशो के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा - कि महाकुंभ, भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक चेतना का स्पंदन है। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-समावेशी भारत’ की दिव्य और जीवंत झांकी है। आप सबमें बहुत से ऐसे लोग होंगे, जिनके पास प्रयागराज कुम्भ-2019 का दिव्य एवं भव्य अनुभव होगा, भारतीय सांस्कृतिक गौरव के रूप में जिसकी अविस्मरणीय छवि विश्व पटल पर अंकित हुई थी। यही नहीं, मेले के कुशल प्रबन्धन को भी पूरी दुनिया ने मुक्त कंठ से सराहा था। उन्होंने कहा कि इस बार आयोजित हो रहा महाकुंभ पिछले कुंभ से और अधिक दिव्य एवं भव्य होगा।

प्रयागराज महाकुंभ-2025 में 45 करोड़ तीर्थयात्रियों, साधु, संतों, कल्पवासियों एवं पर्यटकों के आने की संभावना है। इसके दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार ने समयबद्ध ढंग से समुचित प्रबंध कर लिया है।

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक माँ गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम तट पर प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर महाकुंभ 12 वर्ष के अंतराल पर एक बार फिर प्रयाग की पुण्य धरा पर आयोजित हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि महाकुंभ- 2025 को हरियाली से भरा बनाने के लिए क्लीन के साथ-साथ ग्रीन कुंभ पर विशेष ध्यान दिया गया है। पूरे प्रयागराज में करीब तीन लाख पौधों का रोपण भी किया गया है। मेले के खत्म हो जाने के बाद पौधों को संरक्षण खुद उत्तर प्रदेश सरकार करेगी।

 परेड ग्राउंड में 100 बेड का अस्पताल बनाया गया है। 20 बेड के दो और 8 बेड के छोटे अस्पताल भी तैयार किए गए हैं। मेला क्षेत्र और अरैल में 10-10 बेड के दो आईसीयू, आर्मी हॉस्पिटल की ओर से बनाए गए हैं। इन अस्पतालों में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती रहेगी। इसके दृष्टिगत 291 एमबीबीएस व स्पेशलिस्ट, 90 आयुर्वेदिक और यूनानी विशेषज्ञ और 182 स्टॉफ नर्स की व्यवस्था है। यही नहीं अस्पतालों में पुरुष, महिला और बच्चा वार्ड अलग-अलग तैयार किए गए हैं। डिलीवरी रूम, इमरजेंसी वार्ड और डॉक्टर्स रूम भी रहेंगे।

सुनील कुमार शर्मा ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार दिव्य, भव्य एवं डिजिटल महाकुंभ के लिए प्रतिबद्ध है। महाकुंभ की वेबसाइट, ऐप, 11 भाषाओं में एआई चैट बॉट, लोगों एवं वाहनों के लिए क्यूआर आधारित पास, बहुभाषीय डिजिटल खोया-पाया केंद्र, स्वच्छता एवं टेंटों की आईसीटी निगरानी, भूमि और सुविधा आवंटन के लिए सॉफ्टवेयर, बहुभाषीय डिजिटल साइनेज वीएमडी, स्वचालित राशन आपूर्ति प्रणाली, ड्रोन आधारित निगरानी एवं आपदा प्रबंधन, 530 परियोजनाओं की निगरानी का लाइव सॉफ्टवेयर, इन्वेंटरी ट्रैकिंग सिस्टम और सभी स्थलों का गूगल मैप पर एकीकरण किया गया है।
 
पर्यटकों को वहां पार्किंग की समस्या से न जूझना पड़े इसकी भी व्यवस्था है। इसके दृष्टिगत 101 स्मार्ट पार्किंग बनाए गए हैं, जिनमें प्रतिदिन पांच लाख वाहन पार्क किए जा सकेंगे। 1867.04 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला पार्किंग स्थल 2019 के 1103.29 हेक्टेयर के सापेक्ष 763.75 हेक्टेयर बड़ा है। इन पार्किंग स्थल की निगरानी इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के माध्यम से की जाएगी। शुद्ध पेयजल, इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर, रिवर फ्रंट समेत 44 घाटों पर पुष्प वर्षा की भी व्यवस्था होगी।
 
प्रेस वार्ता में शामिल राज्य मंत्री, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, संजीव कुमार गोंड ने कहा कि कुंभ, एक मेला अथवा स्नान की डुबकी मात्र न होकर, भारतवर्ष की अनेकता में एकता का शाश्वत और समेकित जय-घोष है। महाकुम्भ एक ऐसा महान पर्व है जो नदी के पावन प्रवाह में समस्त विभेदों, विवादों और मतांतरों को विसर्जित कर देता है। यह सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण है। सम्पूर्ण भारत ही नहीं, बल्कि निखिल विश्व में भारतीय संस्कृति के अनुयायियों के लिए यह पर्व विशेष महत्व रखता है।

और पढ़ें ...

CG : छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में 8 दिन की रहेगी छुट्टियां, जानिए वजह

रायपुर : दिसंबर के महीने में स्कूली बच्चों की मौज ही मौज होने वाली है। हालांकि इस महीने सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट लंबी नहीं हैं, लेकिन दिसंबर में शीतकालीन की छुट्टी मिलने वाली है। जानकर खुशी होगी कि निजी और सरकारी स्कूली बच्चों की छुट्टी 6 दिन नहीं बल्कि 8 दिन की होने वाली है। शीतकालीन छुट्टी का लाभ प्रदेश के बीएड-डीएड कॉलेजों के स्टूडेंट्स को भी मिलेगी। ऐसे में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह बेहतरीन समय है।

 छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों की छुट्टी दो महीने पहले ही कर दी थी। वहीं अब तारीख नजदीक आते ही इस पर अमल किया जा रहा है। दशहरा, दिवाली में बच्चों को लंबी छुट्टी मिलने के बाद अब शीतकालीन छुट्टी का समय आ गया है। यह छुट्टी दिसंबर के आखिरी सप्ताह में घोषित है। ऐसे में आप अपने बच्चों के साथ साल के आखिरी दिनों में घूमने का प्लान बनाकर छुट्टी को यादगार बना सकते हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में 2024-25 शिक्षा सत्र के लिए छुट्टियों (School Holiday 2024) का ऐलान किया है। जिसके तहत दिसंबर में शीतकालीन छुट्टी स्कूली बच्चों और छात्राओं को मिलेगी। जारी आदेश के अनुसार 23 से 28 दिसंबर तक शीतकालीन छुट्टी रहेगी। इस बीच 24 और 29 को रविवार के चलते बच्चों को दो दिन अतिरिक्त छुट्टी मिल रही है।

बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग ने 2024-25 शिक्षा सत्र के लिए 64 दिनों की छुट्टी की घोषणा की है। इनमें दशहरा में 7 से 12 अक्टूबर तक, दीपावली में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक, शीतकालीन अवकाश 23 से 28 दिसंबर तक और ग्रीष्माकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक कुल 46 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस प्रकार कुल मिलाकर 64 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। वहीं अब तारीख नजदीक आते ही अमल किया जा रहा है।

और पढ़ें ...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के लिए भेजा महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण

रायपुर 10 दिसंबर 2024/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को प्रयागराज के पवित्र संगम में वर्ष 2025 में आयोजित हो रहे महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है। उन्होंने सभी छत्तीसगढ़ वासियों को भी महाकुंभ में आमंत्रित किया है।
मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी की ओर से उनका आमंत्रण लेकर उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा और समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजय गोंड ने मुख्यमंत्री श्री साय से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें आमंत्रण पत्र, पवित्र गंगा जल और कुंभ का प्रतीक चिन्ह सौंप कर उन्हें महाकुंभ में आमंत्रित किया। मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया कि कुंभ स्थल पर छत्तीसगढ़ का भी एक पंडाल लगाया जाए।
 
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के पंडाल के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र मंत्रीद्वय को सौंपा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंडाल में छत्तीसगढ़ से कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था रहेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंत्री द्वय का छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत करते हुए आमंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में शामिल होना सौभाग्य का विषय है। वे पहले भी कुंभ में शामिल होते रहे हैं, लेकिन इस बार का कुंभ विशेष है। आमंत्रण देने के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने दो-दो मंत्रियों को भेजा है। हम महाकुंभ में जरूर आएंगे। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध किया है कि छत्तीसगढ़ प्रयागराज महाकुंभ 2025 के अवसर पर महाकुंभ में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को इस प्रदेश की संस्कृति, विकास और उपलब्धियों से परिचित कराने के लिए उत्सुक है। छत्तीसगढ़ से महाकुंभ के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के भोजन एवं रहने-ठहरने की व्यवस्था हेतु महाकुंभ क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के लिए भूमि आरक्षित करने का अनुरोध भी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से किया है।

और पढ़ें ...

PM Kisan Yojana: लाखों किसानों लगा तगड़ा झटका! लिस्ट से कटा नाम? तुरंत चेक करें नई सूची

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत नई सूची जारी की गई है, जिसमें कई किसानों के नाम हटाए गए हैं। इसका कारण ई-केवाईसी न कराना और दस्तावेजों की गड़बड़ी है। अगली किस्त फरवरी 2025 में आने की संभावना है। नाम दोबारा जोड़ने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करें और आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्टेटस  चेक करें।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जो छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह राशि तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। अब तक देश के 9 करोड़ से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।

हालांकि, हाल ही में जारी की गई नई लाभार्थी सूची ने कई किसानों को चौंका दिया है। सरकार ने कई नामों को इस सूची से हटा दिया है। आइए जानते हैं इसके पीछे के कारण, नई सूची में अपना नाम कैसे चेक करें, और अगर नाम हट गया है तो उसे वापस सूची में शामिल करने का तरीका।

नई लाभार्थी सूची (Beneficiary List) हुई जारी

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नई लाभार्थी सूची (Beneficiary List) जारी की है। इस सूची में केवल उन्हीं किसानों के नाम शामिल किए गए हैं, जो योजना के पात्रता मापदंडों को पूरा करते हैं।

लेकिन इस बार सूची से कई नाम हटा दिए गए हैं। जिन किसानों के नाम सूची में नहीं हैं, उन्हें योजना से बाहर कर दिया गया है। इस बदलाव ने किसानों के बीच हलचल मचा दी है, क्योंकि यह उनके लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता का साधन है।

क्यों हटाए गए किसानों के नाम?

नई सूची से किसानों के नाम हटाए जाने के पीछे कई ठोस कारण सामने आए हैं। यह मुख्यतः पात्रता शर्तों को पूरा न करने और प्रक्रिया में गड़बड़ियों के कारण हुआ है।

1. दस्तावेजों में गड़बड़ी

किसानों द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों में त्रुटियां पाई गईं। इनमें फर्जी जानकारी, अपूर्ण दस्तावेज या गलत नामांकन जैसी समस्याएं सामने आई हैं।

2. ई-केवाईसी (e-KYC) न कराना

सरकार ने ई-केवाईसी (e-Know Your Customer) प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों ने अपने खाते को ई-केवाईसी के साथ लिंक नहीं कराया, उनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं।

3. खाते और योजना का असंबद्ध होना

किसानों का बैंक खाता योजना से सही तरीके से लिंक न होने की वजह से भी नाम हटा दिए गए हैं।

4. अपात्र लाभार्थी

जांच के दौरान पाया गया कि कुछ अपात्र लोग भी इस योजना का लाभ उठा रहे थे। इन्हें सूची से बाहर कर दिया गया है।

क्या नाम दोबारा शामिल किया जा सकता है?

जिन किसानों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, उनके पास चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि यदि किसान अपने दस्तावेज सही कर लेते हैं और प्रक्रिया पूरी करते हैं, तो उनके नाम फिर से सूची में शामिल किए जा सकते हैं।

प्रक्रिया

  1. अपने सभी दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड, भूमि रिकॉर्ड और बैंक खाता विवरण, जांचें और सही कराएं।
  2. नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर या आधिकारिक वेबसाइट पर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें।
  3. सरकारी पोर्टल पर जाकर अपने नामांकन को दोबारा दर्ज करें।

सरकार द्वारा तय समय सीमा के भीतर ये प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आपका नाम अगले अपडेट में सूची में जोड़ा जा सकता है।

19वीं किस्त का इंतजार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 18 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। किसानों के बैंक खातों में यह राशि तीन किस्तों में हर चार महीने में जमा की जाती है।

कब आएगी 19वीं किस्त?

किसानों को अब 19वीं किस्त का इंतजार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह किस्त फरवरी 2025 में जारी हो सकती है। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपकी किस्त समय पर आए, यह जरूरी है कि:

  • ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो।
  • सभी दस्तावेज सही हों और अपडेटेड हों।
  • बैंक खाता योजना से लिंक हो।

कैसे चेक करें अपना नाम लाभार्थी सूची में?

यदि आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम नई लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं:

स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

  • सबसे पहले PM Kisan Yojana Official Website पर विजिट करें।
  • “लाभार्थी सूची” या “Beneficiary Status” सेक्शन में जाएं।
  • अब अपना आधार नंबरबैंक खाता संख्या, या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • जानकारी भरने के बाद “सबमिट” पर क्लिक करें। अगर आपका नाम सूची में है, तो यह स्क्रीन पर दिख जाएगा।
 
 
और पढ़ें ...

Gold-Silver Price Today 10 December 2024: आज सुबह क्या है सोना-चांदी का रेट, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज 10 दिसंबर 2024 की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला है. जहां 22 कैरेट सोने का भाव 71,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 77,940 रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास बनी हुई है. चांदी की कीमत भी अपरिवर्तित रही और आज इसका भाव 91,900 रुपये प्रति किलो है. 

शादी के मौसम में सोना-चांदी के भाव में काफी उछाल आया है. हालांकि पिछले हफ्ते देश में सोना-चांदी के भाव में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला है. हालांकि मार्केट में जिस तरीके से सोने-चांदी की बिक्री होती है, उसी हिसाब से दामों में भी अंतर आता है. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार और देश में लगने वाला टैक्स सोना-चांदी के उतार-चढ़ाव का कारण बनता है. 

देश के बड़े राज्यों में सोने का भाव

शहर                    24 कैरेट सोना        22 कैरेट सोना
अहमदाबाद               ₹77,670 ₹ 71,200
अमृतसर                   ₹ 77,770  ₹ 71,300
बैंगलोर                     ₹ 77,670 ₹ 71,200
भोपाल ₹ 77,670 ₹ 71,200
भुवनेश्वर ₹ 77,620     ₹ 71,150
चंडीगढ़ ₹ 77,770   ₹ 71,300
चेन्नई ₹ 77,770    ₹ 71,300
कोयंबटूर ₹ 77,620     ₹ 71,150
कोच्चि ₹ 77,620     ₹ 71,150

गोल्ड और सिल्वर के दाम जानने का आसान तरीका

अगर आप सोने और चांदी की कीमतें जानना चाहते हैं, तो आप मिस्ड कॉल की सुविधा का उपयोग कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं और कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए आपको दाम की जानकारी मिल जाएगी. इसके अलावा आप IBJA पर जाकर सोने के ताजे दाम देख सकते हैं.

टैक्स और मेकिंग चार्ज अलग से होते हैं

आपको यह जानकर खुशी होगी कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए सोने और चांदी के दाम में टैक्स और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते. यानी जब आप गहने खरीदते हैं, तो इन कीमतों में टैक्स और मेकिंग चार्ज को जोड़ने के बाद कुल राशि बढ़ जाती है. IBJA के द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में मान्य होते हैं लेकिन इन दामों में जीएसटी का समावेश नहीं होता है.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 10 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 10 दिसंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
अमांत- मार्गशीर्ष

तिथि
शुक्ल पक्ष दशमी- दिसंबर 10 06:02 AM- दिसंबर 11 03:43 AM
शुक्ल पक्ष एकादशी- दिसंबर 11 03:43 AM- दिसंबर 12 01:09 AM

नक्षत्र
उत्तरभाद्रपदा- दिसंबर 09 02:56 PM- दिसंबर 10 01:30 PM
रेवती- दिसंबर 10 01:30 PM- दिसंबर 11 11:48 AM

योग
व्यातीपात- दिसंबर 10 01:05 AM- दिसंबर 10 10:02 PM
वरीयान- दिसंबर 10 10:02 PM- दिसंबर 11 06:47 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 7:01 AM
सूर्यास्त- 5:37 PM
चन्द्रोदय- दिसंबर 10 1:39 PM
चन्द्रास्त- दिसंबर 11 2:27 AM

अशुभ काल
राहू- 2:58 PM- 4:18 PM
यम गण्ड- 9:40 AM- 11:00 AM
गुलिक- 12:19 PM- 1:39 PM
दुर्मुहूर्त- 09:08 AM- 09:51 AM, 10:59 PM- 11:53 PM
वर्ज्यम्- 12:39 AM- 02:08 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:58 AM- 12:40 PM
अमृत काल- 08:58 AM- 10:28 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:26 AM- 06:14 AM

और पढ़ें ...