सियासत
आम लोगों को बड़ी राहत, गिरने लगे प्याज के दाम, जल्द और राहत की उम्मीद
Onion Prices: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्याज की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। इस सप्ताह प्याज की औसत खुदरा कीमत 67 रुपए प्रति किलोग्राम से घटकर 63 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। सरकार को उम्मीद है कि अगले 1-2 सप्ताह में कीमतों में और कमी आएगी।
मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में लगी भीषण आग, अब तक 10 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, मची अफरा तफरी
उत्तर प्रदेश :- उत्तर प्रदेश के झांसी में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना घटी है।शहर के मेडिकल कॉलेज रानी लक्ष्मी बाई झांसी मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में आग लग गई, जिसमें अब तक 10 नवजात बच्चों की मौत की खबर है। आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। सूचना पर अधिकारी व फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं। वार्ड में भर्ती बच्चों को निकालकर दूसरे जगह भर्ती किया जा रहा है। खिड़कियां तोड़कर अब तक 37 बच्चों का रेस्क्यू किया जा चुका है। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पया है। लेकिन शार्ट सर्किट के कारण यह हादसा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बच्चों को लगातार बचाने की कोशिश की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए झांसी जिला प्रशासन को दिए सख्त निर्देश दिए है। वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक झांसी के लिए रवाना हुए है। घटना की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।
Aaj Ka Panchang: आज 16 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 16 नवंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - मार्गशीर्ष
अमांत - कार्तिक
तिथि
प्रतिपदा - 11:50 पी एम तक
द्वितीया
नक्षत्र
कृत्तिका - 07:28 पी एम तक
रोहिणी
योग
परिघ - 11:48 पी एम तक
शिव
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:45 ए एम
सूर्यास्त - 05:27 पी एम
चन्द्रोदय - 05:38 पी एम
अशुभ काल
राहुकाल - 09:25 ए एम से 10:46 ए एम
यम गण्ड - 01:26 पी एम से 02:46 पी एम
गुलिक - 06:45 ए एम से 08:05 ए एम
दुर्मुहूर्त - 06:45 ए एम से 07:28 ए एम, 07:28 ए एम से 08:10 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल -05:19 पी एम से 06:45 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:58 ए एम से 05:52 ए एम
Aaj Ka Rashifal 16 November 2024: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज इन राशियों को देगी धन लाभ...पढ़ें आज का राशिफल
16 November 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 11 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 48 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 28 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
UPPSC Exam Date : छात्रों का इंतजार ख़त्म, इसदिन दो पालियों में होगा यूपीपीसीएस एग्जाम
UPPSC Exam Date : यूपी लोक सेवा आयोग ने परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है. आयोग ने 22 दिसंबर को दो पालियों में परीक्षा कराने का फैसला किया गया है. हालांकि यह परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को होने वाली थी. जिसे रद्द कर दिया है.
इस सम्बन्ध शुक्रवार को आयोग के ओर से एक नोटिस जारी किया है. इस नोटिस के अनुसार, अब परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा दो पालियों में होगी. सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक पहली पाली में परीक्षा ली जाएगी. जबकि दूसरी पाली में 2.30 बजे से 4.30 बजे तक परीक्षा ली जाएगी.
Live:प्रकाश पर्व,खालसा स्कूल,पंडरी
Live:प्रकाश पर्व,खालसा स्कूल,पंडरीLive:प्रकाशपर्व,खालसा स्कूल,पंडरी https://t.co/vMZbpEVKf5
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 15, 2024
Live:प्रकाशपर्व,खालसा स्कूल,पंडरी https://t.co/vMZbpEVKf5
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 15, 2024भगवान बिरसा मुंडा ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया : पीएम मोदी
दिल्ली :- भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष समारोह के अवसर पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बिहार के जमुई जिले के दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का अनावरण भी करेंगे। पीएम मोदी ने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी जन्म-जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के पावन अवसर पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन।
Aaj Ka Panchang: आज 15 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 15 नवंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक
तिथि
शुक्ल पूर्णिमा
आरम्भ: 06:19 ए एम, नवम्बर 15
अन्त: 02:58 ए एम, नवम्बर 16
नक्षत्र
भरणी - 09:55 पी एम तक
योग
सिद्धि - 11:30 ए एम तक
गर - 08:01 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:44 ए एम
सूर्यास्त - 05:27 पी एम
चन्द्रोदय - 04:51 पी एम
अशुभ काल
राहू - 10:45 ए एम से 12:06 पी एम
यम गण्ड - 02:46 पी एम से 04:07 पी एम
गुलिक - 08:04 ए एम से 09:25 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:53 ए एम से 09:35 ए एम,
12:27 पी एम से 01:10 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल -05:38 पी एम से 07:04 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:58 ए एम से 05:51 ए एम
Aaj Ka Rashifal 15 November 2024: कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी बरसाएंगी इन राशियों पर कृपा...पढ़ें आज का राशिफल
15 November 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज देर रात 2 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 33 मिनट तक वरियान योग रहेगा। आज रात 9 बजकर 55 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कार्तिक पूर्णिमा है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि:
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है आज कहीं अच्छी जगह निवेश कर सकते है। जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। आज ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग जॉइन कर सकते है। अपने मेल को एक बार अच्छे से चेक करके जरुर जाएं। साथ ही दोस्तों के साथ बात कर के मूड अच्छा रहेगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आज आपका रुझान रहेगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 5
वृष राशि:
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें । इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना धैर्य ना खोए और किसी भी कार्य को शांतिपूर्ण तरीके से व सोच-विचार करके ही पूरा करें। अपने काम ध्यान से करें जिससे आपकी कोई बैक बाईटिंग न करने पायें। घर पर परिवार वालों के साथ डिनर करने का प्लान बनायेंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 9
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा । बिजनेस में आपको फायदा मिलने वाला है। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ घर पर ही साथ मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं । किसी को पहले उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा । आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे, साथ ही दो-चार नये केस मिल सकते हैं। आज किसी बचपन के फ्रैंड से सोशल मीडिया पर बात हो सकती है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियाँ हो सकती है । आज दूसरों पर विश्वास न करें, इसका असर आपके कार्यक्षेत्र में पड़ सकता है। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 3
सिंह राशि:
आज उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए अच्छी साबित हो सकती हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए आज का दिन अच्छा है। खुद को आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग में करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बितायेंगे तो आपको अच्छा महसूस होगा।
- शुभ रंग- ओरेंज
- शुभ अंक- 5
कन्या राशि:
आज किसी दोस्त से अपनी कोई पुरानी बातें भी शेयर करेंगे, जिससे आप बनावटी और सच्चे प्यार में अंतर समझ पाएं। आज पूराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाऐगा। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खा सकते है। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है। आज उनके लिए दिन शुभ है। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपको अच्छा महसूस होगा।
- शुभ रंग- पीच
- शुभ अंक- 3
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज पैसों के लेन-देन से बचें। कहीं निवेश कर रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से नये जॉब के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही किसी नये कोर्स को ऑनलाईन ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर के बढो की सेहत का खास ख्याल रखें, समय से दवाईया खिलायें।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि:
आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भर सकते है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के बिजनेसमैन को कोई इन्वेस्टर मिल सकता है। जीवनसाथी की राय लेने से आपके बिजनेस को किसी बड़ी कंपनी से डील फाइनल हो सकती है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 8
धनु राशि:
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी ।आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो आज न करें। इससे आपको घाटा हो सकता है। आज अपने निजी सपनों और महत्वाकांक्षाओं की पूरा करने के लिए कोशिश करने का अनुकूल समय है। किसी पारिवारिक मुद्दे के विचार-विमर्श में आपकी उपस्थिति विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 7
मकर राशि:
आज आपका दिन खास रहेगा। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। जिससे आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज सोशल मीडिया पर किसी ऐसे व्यक्ति से बात हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते है, जिससे उन्हे थोड़ा राहत महसूस होगा। पिता बच्चों के साथ समय बितायेंगें। परिवार में आपनी जिम्मेदारियां पूरी कर लेने से मन उत्साह से भरा रहेगा साथ ही भविष्य की योजनायें भी शीघ्र ही पूरी हो जाएंगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। किसी कार्य को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। आप अपने घर में किसी प्रकार का कोई धार्मिक कार्य कर सकते हैं, जिसमें आप अपने विशेष अतिथियों को भी आमंत्रित करने का विचार करेंगे।
- शुभ रंग- पर्पल
- शुभ अंक- 1
मीन राशि:
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी विदेशी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। कमीशन का काम करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। अत्याधुनिक सूचना माध्यमों और आधुनिक मोबाइल से आपके रोज की जिंदगी में बदलाव आएगा। आज परिवार वालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 4
प्रेमी-प्रेमिका के बीच गले लगाना और KISS करना स्वाभाविक है, अपराध नहीं – हाईकोर्ट
High Court : मद्रास हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि प्रेम करने वाले युवक और युवती के बीच गले लगाना और चूमना स्वाभाविक बात है. कोर्ट ने यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे एक युवक को राहत देते हुए ये महत्वपूर्ण टिप्पणी की।
जस्टिस आनंद वेंकटेश ने कहा कि आईपीसी की धारा 354-A (1) (i) के तहत अपराध होने के लिए पुरुष की तरफ से शारीरिक संपर्क बनाना जरूरी है और प्रेमी-प्रेमिका के बीच शारीरिक संपर्क जैसे गले लगाना या चूमना, स्वाभाविक है. यह किसी भी तरह से अपराध नहीं है।
कोर्ट से मिली प्रेमी को राहत
यह मामला संथनगणेश नामक व्यक्ति से संबंधित था. जिसने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए ऑल वुमन पुलिस स्टेशन की ओर से उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर (FIR) को रद्द करने की मांग की थी. आरोप था कि शिकायतकर्ता ने 13 नवंबर 2022 को याचिकाकर्ता से मिलने के बाद बातचीत के दौरान उसे गले लगा लिया और चूम लिया. इसके बाद शिकायतकर्ता ने इस घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी और फिर याचिकाकर्ता से शादी करने का आग्रह किया जिसे उसने नकार दिया. इसके बाद शिकायतकर्ता ने याचिकाकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।
कोर्ट ने दी मामले में अहम सुनवाई
कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता को राहत दी और कहा कि यदि आरोपों को सच मान भी लिया जाए तो भी याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई अपराध का केस नहीं बनता है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की कोई आवश्यकता नहीं है. यह फैसला प्रेम संबंधों में शारीरिक संपर्क को अपराध के रूप में न देखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Aaj Ka Panchang: आज 14 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 14 नवंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक
तिथि
त्रयोदशी - 09:43 ए एम तक
नक्षत्र
अश्विनी - 12:33 ए एम, नवम्बर 15 तक
योग
सिद्धि - 11:30 ए एम तक
गर - 08:01 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:43 AM
सूर्यास्त - 5:28 PM
चन्द्रोदय - नवंबर 13 4.10 PM
चन्द्रास्त - नवंबर 5:53 PM
अशुभ काल
राहू - 01:26 पी एम से 02:47 पी एम
यम गण्ड - 06:43 ए एम से 08:04 ए एम
कुलिक - 09:24 ए एम से 10:45 ए एम
दुर्मुहूर्त - 10:18 ए एम से 11:01 ए एम
वर्ज्यम् - 08:59 पी एम से 10:25 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल -06:08 पी एम से 07:34 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:57 ए एम से 05:50 ए एम
Aaj Ka Rashifal 14 November 2024: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से इन 3 राशियों को होगा बड़ा लाभ, सुधरेगी आर्थिक स्थिति, पढ़ें आज का राशिफल
14 November 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर से पहले 11 बजकर 30 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 33 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैकुण्ड चतुर्दशी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि:
आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार केसाथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनायेंगे। ऑफिस में किसी कामको लेकर आपकी तारीफ़ होगी । इस राशि के नवविवाहितों के लिए आज का दिनकाफी अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। आज आपको लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी काम में थोड़ी-सी भी कोशिश करेंगे, तो किस्मत से आपको उसका पूरा फल जरूर मिलेगा।
- शुभ रंग- पीच
- शुभ अंक- 6
वृष राशि:
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपके काम आपके मन- मुताबिक पूरे होंगे। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको ही फायदा होगा। किसी भी काम को करने में पूरा मन लगेगा। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको नए काम को करने के लिये कुछ अच्छे अवसर मिलेगे। आज खुद को शांत रखने की भी कोशिश करेंगे। आज नए कामों को शुरु करने की प्लानिंग करेंगें । आपको परिवारवालों से सहयोग मिलेगा। साथ ही परिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 4
मिथुन राशि:
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स कोकड़ी मेहनत करने की जरुरत है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले जीवनसाथी से राय-मशविरा कर लेना अच्छा रहेगा। आज आपको धैर्य और संयमके साथ अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार के साथ बैठ कर बात करने से पारिवारिक समस्याओं का हल निकलेगा। आज संतान पक्षसे कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन आज बेहतर बना रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 9
कर्क राशि:
आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा मिलने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे,तो वह जरुर पूरा हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर करने का मन बनायेंगे। इस राशि के कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे । अपनी बात को सकारात्मक ढंग से लोगों के सामने रखेंगे, तो फायदा होगा। करियर को आगे बढाने में की गई मेहनत रंग लायेगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
सिंह राशि:
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी । नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी । सोचे हुए सभी काम समय से पूरे होंगे । व्यापार में बड़ा लाभ होगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 4
कन्या राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको ऑफिस के अधिकारियों के साथ ताल-मेल बनाकर कार्य करने की जरुरत है। आज आपको धन लाभ के नए सोर्स नजर आयेंगे। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ेगी। आज किसी पुराने कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आयेगा। आज आपको दूसरों के कामों में दखल देने से बचना चाहिए । दिनभर के कार्यों से आज आपको थोड़ी थकावट महसूस होगी। आज आप सोशल साईट पर समय बिताने के वजाय कार्यों पर ध्यान दे तो अच्छा रहेगा । लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 1
तुला राशि:
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे । इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहद अच्छा है । घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आज घर पर कोई धार्मिक अनुष्ठान कराने का मन बनायेंगे। संतान की ओर से खुशियाँ प्राप्त होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपके व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि:
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करने का मन बनायेंगे। किसी कोर्ट केस का फैसला आने में देर होगी। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से वह तय वक्त में पूरा हो जायेगा । विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा । सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं । आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा । जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होंगे। कला व अभिनय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 4
धनु राशि:
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा । जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे । आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा । इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है । जीवनसाथी से आज कोई खास खुशखबरी प्राप्त होगी, जिससे आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे । आज आप ऑफिस के किसी काम में व्यस्त रहेंगे । आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे । लवमेट एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, इससे आपके रिश्ते की मजबूती बनी रहेगी।
- शुभ रंग- वाइलेट
- शुभ अंक- 1
मकर राशि:
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आप परिवारवालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे । इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे । किसी जरुरतमंद की मदद करने से आपको आनंद की अनुभूति होगी । आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे । आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में अच्छा माहौल बनायेगा । आज आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, इसमें आपको सफलता भी मिलेंगी।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा । घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी । जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा । करोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे । आज आप अपने ज्यादातर कार्य समय रहते पूरा करने में सफल होंगे । स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । आज आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव होगा । कई दिनों से रूके हुए कार्य पूरे होंगे । आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- शुभ रंग- ओरेंज
- शुभ अंक- 7
मीन राशि:
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे । आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा । इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे । किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा । प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है । अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी । आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा । आय बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 5
Reliance Jio Plan: जियो ने पेश किया सस्ता प्लान, अब 11 रुपये में मिलेगा 10GB डेटा
Reliance Jio Plan: टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने एक नया प्लान लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 11 रुपये है। रिलायंस जियो का 11 रुपये का प्लान अब पूरे भारत में कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है। बता दें कि यह उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जियो की 4G डेटा सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं।
बता दें जियो का 11 रुपये के डेटा वाउचर के साथ 1 घंटे की वैलिडिटी मिलती है। ये इस वाउचर की वैलिडिटी है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपके पास एक्टिव सर्विस वैलिडिटी वाला प्लान होना जरूरी है।
मिलेगा 10GB डेटा
इस प्लान के साथ आपको कुल 10GB डेटा मिलता है, जो 4G यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये नया प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जो इस एक घंटे के दौरान कोई भारी या ज्यादा डेटा वाला काम करने वाले हैं।
झारखंड में पहले चरण के लिए मतदान जारी...जानिए अब तक कितना हुआ मतदान
Election Update : झारखंड के 43 जिला क्षेत्र में होने वाले पहले चरण के लिए 13 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डालेंगे। हालांकि प्रभावित कुछ इलाकों में शाम चार बजे तक ही वोट डाला जा सकेंगे। वही मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसके तहत अब तक 13.04% मतदान हुआ हैं।
Aaj Ka Panchang: आज 13 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 13 नवंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक
तिथि
शुक्ल पक्ष द्वादशी- नवंबर 12 04:05 PM – नवंबर 13 01:01 PM
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी- नवंबर 13 01:01 PM – नवंबर 14 09:43 AM
नक्षत्र
रेवती - नवंबर 13 05:40 AM – नवंबर 14 03:11 AM
अश्विनी - नवंबर 14 03:11 AM – नवंबर 15 12:33 AM
योग
वज्र - नवंबर 12 07:09 PM – नवंबर 13 03:25 PM
सिद्धि - नवंबर 13 03:25 PM – नवंबर 14 11:29 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:43 AM
सूर्यास्त - 5:38 PM
चन्द्रोदय - नवंबर 13 3:43 PM
चन्द्रास्त - नवंबर 14 4:42 AM
अशुभ काल
राहू - 12:11 PM – 1:33 PM
यम गण्ड - 8:05 AM – 9:27 AM
कुलिक - 10:49 AM – 12:11 PM
दुर्मुहूर्त - 11:49 AM – 12:32 PM
वर्ज्यम् - 04:25 PM – 05:51 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - Nil
अमृत काल - 01:01 AM – 02:27 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:08 AM – 05:56 AM
शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग - नवंबर 14 06:44 AM - नवंबर 15 12:33 AM (आश्विन और गुरुवार)
Horoscope 13 November 2024 : इस राशि के लोग कर सकते हैं नई योजनाओं की शुरुआत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारें
Horoscope 13 November 2024 :- 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी से संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अपने भाइयों से सलाह लेनी पड़ सकती है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें भी आपको थोड़ी समझदारी दिखानी होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना होगा। बिजनेस में आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आने वाला है। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी काम को लेकर यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। यदि आपको किसी काम को लेकर चिंता बनी हुई थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपको संतान के विवाह में आ रही समस्या को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने घरेलू मामलों में भी थोड़ा सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे। आपको अपने महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी से पार्टनरशिप करेंगे, तो वह भी अच्छी रहेगी। आप अपने घर की साफ सफाई व रखरखाव आदि पर भी पूरा ध्यान देंगे। यदि आपके घर में कुछ टूट फूट आदि हो गई थी, उसकी भी मरम्मत करा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। क्योंकि उनके साथी की उनके साथ बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें आपसे गड़बड़ी होने की संभावना है।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आप किसी नए बिजनेस की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। आपको किसी नए मकान और दुकान आदि की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जो युवा काम को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हे कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी स्कीम में अच्छा धन हाथ लग सकता हैं। आपकी सेहत में लापरवाही करना आपको नुकसान देगा। आपको काम को लेकर व्यस्तता अधिक रहेगी। आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा, तो उन्हें भी आप बातचीत के जरिए दूर करेंगे। दूसरों के मामले में आप ज्यादा ना बोलें। आपके सामने कोई बेवजह की मुसीबत खड़ी हो सकती है। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें उन्हें जीत मिलने की संभावना है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके किसी प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके परिवार में बड़े सदस्यों का प्रवेश भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन आपको अपने कामों को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने विचारों से कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति पैदा होगी, तो उसे भी सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय में स्थितियां पहले से बेहतर रहेंगी। आपकी आय में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने काम को लेकर बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको कुछ खास व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपको धैर्य और साहस दिखाते हुए अपने कामों को पूरा करना होगा। भाई बहनों से आपको खूब पटेगी और आप किसी काम को लेकर लापरवाही ना दिखाएं। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों को संभालकर चलने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आप कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी और आपको यदि कोई चुनौती का सामना करना पड़ेगा, तो वह भी आप आसानी से कर सकेंगे। बिजनेस की दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। संतान कोई पुरस्कार लेकर आ सकती है।
मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि कोई धन संबंधित समस्या आपको लंबे समय से घेरे हुए थी तो उसके लिए आप परिवार में बड़े सदस्यों के साथ मिल बैठकर बातचीत करें। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा। बिजनेस में भी आपकी साख चारों तरफ फैलेगी। आपको अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है।

