सियासत
शपथ ग्रहण की तैयारी में जुटे पीएम मोदी, इस बार ये देश होंगे मेहमान, जानें किन-किन को मिला न्योता?
दिल्ली :- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को लोकसभा चुनाव में 293 सीटें मिलीं। नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुना गया। सभी घटक दलों ने अपने समर्थन का पत्र सौंप दिया है। अब मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में 8 जून को शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसमें विदेशी मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।
बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मॉरीशस के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। औपचारिक निमंत्रण गुरुवार को भेजे जाने की तैयारी है। इससे पहले 75 देशों ने मोदी को बधाई दी और उन्हें वैश्विक नेता करार दिया। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से फोन पर बातचीत की। मोदी ने हसीना को अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और उन्होंने भी इसे स्वीकार कर लिया। वहीं, पीएम ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से भी फोन पर बातचीत की। सूत्रों ने बताया कि भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ को भी आमंत्रित किया जाना तय है। वहीं, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय के मीडिया प्रभाग ने कहा कि विक्रमसिंघे ने फोन करके नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति को अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया, जिसे विक्रमसिंघे ने स्वीकार कर लिया है।
बाइडन, सुनक, पुतिन समेत कई नेताओं की मोदी को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बधाई दी है। पुतिन ने मोदी को फोन पर बधाई देते हुए वैश्विक नेता बताया।उधर, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेजामिन नेतन्याहू, यूक्रेन के राष्ट्रपति बोलोदिमीर जेलेंस्की, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे व नेपाली पीएम पुष्य कमल दहल ‘प्रचंड’ समेत विश्व के कई नेताओं ने मोदी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई। अमेरिका ने सफल चुनाव के लिए भारत सरकार और देश की जनता की प्रशंसा की।
अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका हुई खारिज, न्यायिक हिरासत 19 जून तक बढ़ी,
दिल्ली :- राउज एवेन्यू कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर बड़ा झटका लगा है। अदालत ने सात दिनों की जमानत की मांग करने वाली अंतरिम याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को सीएम केजरीवाल के लिए सभी जरूरी चिकित्सा परीक्षण करने और उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ी
इस बीच, अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत भी 19 जून तक बढ़ा दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अदालत के समक्ष वर्चुअल मोड के माध्यम से पेश किया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए उन्होंने 2 जून को सरेंडर कर दिया था। अदालत ने 1 जून को सीएम केजरीवाल द्वारा दायर जमानत याचिका का आदेश सुरक्षित रख लिया था।
अरविंद केजरीवाल के वकील ने अदालत से कहा
बहस के दौरान अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एन हरिहरन ने कहा कि अंतरिम जमानत पार्टी के लिए प्रचार करने के उद्देश्य से थी। प्रचार के कारण बहुत तनाव था। इस कारण सीएम केजरीवाल का शुगर बढ़ गया। हरिहरन के अदालत के सामने केजरीवाल के खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया।
वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा करके पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद मांगती है
हिंदू धर्म में विवाहित महिलाएं ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखती है. इसे कई जगहों पर बड़मावस का त्योहार भी कहा जाता है. महिलाएं इस दिन व्रत करती है और वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा करके पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद मांगती है.शास्त्रों में कहा गया है कि वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवता निवास करते हैं. इस व्रत को करके महिलाएं तीनों देवों से अपने पति की लंबी उम्र का वरदान मांगती है. चलिए जानते हैं कि इस साल वट सावित्री व्रत किस दिन रखा जाएगा और वट सावित्री की पूजा के समय आपको किन किन चीजों की जरूरत पड़ेगी.
वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ माह की अमावस्या को रखा जाता है. इस साल ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पांच जून की शाम सात बजकर 54 मिनट पर शुरू हो रही है और अगले दिन 6 जून की शाम 06 बजकर 07 मिनट पर इसका समापन होगा. उदया तिथि को देखते हुए इस साल वट सावित्री का व्रत छह जून गुरुवार को रखा जाएगा. इस दिन महिलाएं वट वृक्ष के पास बैठकर सावित्री और सत्यवान की कथा सुनती है और कच्चे सूत से सात बार वट वृक्ष की परिक्रमा करती है.
अगर आप भी पहली बार वट सावित्री व्रत करने जा रही है तो आपको पूजा के लिए सारी सामग्री एक दिन पहले ही एकत्र कर लेनी चाहिए. आपको बता दें कि वट सावित्री व्रत में बरगद की पूजा की जाती है और अगर आपके घर के आस पास बरगद का पेड़ नहीं है तो आप उसकी टहनी कहीं से मंगवा कर उसकी भी पूजा कर सकती है. इस व्रत की पूजा के लिए आपको कुछ खास सामग्री की जरूरत पड़ेगी और इसका इंतजाम आपको पहले से ही कर लेना चाहिए.
- साबुत चावल (अक्षत)
- बांस का पंखा
- हल्दी में रंगा हुआ कलावा या सफेद सूत
- मौसम में आने वाले फल जैसे आम, लीची,तरबूज
- लाल या पीले फूलों की माला
- भीगे हुए काले चने
- धूप बत्ती
- पान और सुपारी
- गंगाजल
- केले के पत्ते
- कुछ नए कपड़े जिनका रंग लाल या पीला हो
- मिट्टी का एक घड़ा
- देसी घी
- तांबे या पीतल का लोटा
- सिंदूर और रोली
- थोड़ी सी पिसी हुई हल्दी
- प्रसाद के तौर पर मिठाई
Aaj Ka Panchang: आज 6 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 6 जून 2024
विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
ज्येष्ठ - पूर्णिमान्त
वैशाख - अमान्त
तिथि
अमावस्या - 06:07 पी एम तक
नक्षत्र
भरणी - कृत्तिका - 09:16 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:00 ए एम
सूर्यास्त -07:14 पी एम
चन्द्रोदय - नहीं
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं
अमृत काल -05:12 पी एम से 06:44 पी एम
बह्म मुहूर्त -04:34 ए एम से 05:17 ए एम
अशुभ काल
राहूकाल- 12:20 पी एम से 02:04 पी एम
यम गण्ड - 07:07 ए एम से 08:51 ए एम
गुलिक -10:36 ए एम से 12:20 पी एम
दुर्मुहूर्त -11:52 ए एम से 12:48 पी एम
वर्ज्य- 09:55 ए एम से 11:26 ए एम
Horoscope 6 June 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, जानें क्या कहते है आपके सितारें
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- कुछ समय के लिए आपको अपनी सेहत पर खास ध्यान रखने की सलह दी जाती है। अच्छे रिटर्न का वादा करने वाले निवेश को अपना ऑप्शन बनाएं। जैसे-जैसे आप अपने प्रदर्शन में सुधार करते हैं, पेशेवर मोर्चे पर चीजें आपके पक्ष में होती जाती हैं। कोई पारिवारिक कार्यक्रम आपका शेड्यूल चेंज कर सकता है। कुछ लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। किसी संपत्ति सौदे को लेकर घबराहट महसूस करना अच्छा नहीं है, इसलिए सतर्क रहें। स्टूडेंट्स के लिए समय मुश्किल नजर आ रहा है।
वृषभ राशि- इस समय धन की बचत करना एक समझदारी भरा विकल्प होगा। कुछ लोगों के लिए वेतन में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। घरेलू मामले सही से निपट जाएंगे क्योंकि आप उनकी पूरी जिम्मेदारी लेंगे। यात्रा का योग बन रहा है। पढ़ाई के मामले में समय की कमी के बावजूद आप किसी परीक्षा की तैयारी करने में सफल रहेंगे। नियमित वर्कआउट से आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। किसी ऐसे दोस्त से मिलना जिससे आप सालों से नहीं मिले हैं, आपके लिए सबसे आनंददायक रहेगा।
मिथुन राशि- आप में से कुछ लोग व्यायाम को बीच में ही छोड़ सकते हैं, जिससे फैट बढ़ सकता है। संपत्ति के मुद्दे पर बात करते समय सावधानी से डीसीजन लें। बकाया धन मिलने में कुछ समय लग सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है। उन मुद्दों से दूर रहना ही बेहतर है, जो घरेलू माहौल को खराब करने का खतरा पैदा करते हैं। लंबी दूरी की यात्रा करने वालों का समय अच्छा रहने वाला है। भाग्य उन लोगों का साथ देगा, जो प्यार की तलाश में हैं।
कर्क राशि- कामकाज के मोर्चे पर प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में आपको कुछ समय लग सकता है। वजन पर नजर रखने वालों को अपनी डाइट पर टाइट कंट्रोल रखने की आवश्यकता होगी। आज संपत्ति से जुड़ा कोई सौदा न करें। कुछ लोगों के लिए घर पर कुछ स्पेशल प्लान किया जा सकता है। आपको सेविंग्स मोड पर रहना होगा। आप किसी आधिकारिक यात्रा को पारिवारिक यात्रा में बदल सकते हैं। आप में से कुछ लोगों को शिक्षा के मामले में अच्छी खबर मिलेगी।
सिंह राशि- कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा के संकेत हैं। पेशेवर मोर्चे पर आप वहां से आगे बढ़ने में सफल रहेंगे, जहां से आपने क्विट किया था। किसी बीमारी से पूरी तरह ठीक होने में कुछ समय लग सकता है। फाइनेंशियल सिचूऐशन को देखते हुए आपके लिए थोड़ा कंजूस हो जाना ही बेहतर रहेगा। आपको अपने काम को अपने तरीके से करने के लिए परिवार के किसी सदस्य पर दबाव बनाना होगा। किसी ऐसे व्यक्ति से मनमुटाव दूर करना, जो आपको पसंद नहीं है, आज आपका एजेंडा रहेगा। कुछ लोग संपत्ति को लेकर गंभीर हो सकते हैं।
कन्या राशि- आपको अपनी लाइफस्टाइल के अनुसार, अपनी फिटनेस प्लान तैयार करने की आवश्यकता हो सकती है। पैसोंके मामले में सेविंग्स मोड पर स्विच करें। पेशेवर मोर्चे पर आपके ज्वार के साथ तैरने की संभावना है। बच्चों या छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताने से प्यार भरे रिश्ते मजबूत होंगे। छोटी यात्रा करने से बदला हुआ एनवायरनमेंट लाभकारी रहेगा। संपत्ति के मामले में समझौता करना जल्द ही कुछ लोगों के लिए रियल्टी बन सकता है।
तुला राशि- आज आर्थिक मोर्चे पर कुछ उतार-चढ़ाव के संकेत हैं। शिक्षा के मामले में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव हो सकता है। रोमांचक समय बिताने की आपकी इच्छा आज पूरी होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य की जीत आपके जीवन में उत्साह भर देगी। ट्रिप आपके मन से नेगेटिव विचारों से दूर रखने में मदद करेगी। आप में से कुछ लोग संपत्ति खरीदने के लिए होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। काम के मोर्चे पर बहुत सारी एक्टिविटी होने की उम्मीद है और आप इसके मुख्य पात्र होंगे।
वृश्चिक राशि- सकारात्मक सोच ही कुछ लोगों को डिप्रेशन से मुक्ति दिलाएगी। हो सकता है कि पैसों की कोई समस्या न हो, लेकिन आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत होगी। किसी कार्य को पूरा करने में आपको रूल्स का पालन करना जरूरी होगा। घरेलू मोर्चे पर कुछ लोगों के लिए रोमांचक समय आने की उम्मीद है। जो लोग लॉंग ड्राइव की योजना बना रहे हैं, वे रोमांचक समय की उम्मीद कर सकते हैं। आप अपने विचारों से दिन को रोमांस के लिए परफेक्ट बना देंगे।
धनु राशि- कुछ लोगों को पेशेवर मोर्चे पर अपनी प्रतिष्ठा को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता होगी। स्टूडेंट्स के लिए पर सुधार समय की मांग है। हेल्थ के मामले में थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। खर्च पर लगाम लगाने के लिए प्लान बनाने की जरूरत ज्यादा है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करने से घरेलू शांति बनी रहेगी। आप में से कुछ लोग प्रॉपर्टी की खरीदारी को लेकर गंभीर हो सकते हैं। विदेश जाने वालों को यात्रा में आनंद आएगा।
मकर राशि- शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले किसी एक्सपर्ट से बात करें। प्रेम आपके जीवन में खुशियां फैलाने का सोर्स है। बीमार लोगों को पूरी तरह ठीक होने में कुछ समय लग सकता है। यह समय पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का है। संपत्ति का कोई मुद्दा आपको कानूनी मदद लेने के लिए मजबूर कर सकता है। किसी विदेशी स्थान की यात्रा की योजना बनाने वालों के लिए समय बहुत शुभ है। आप जिससे प्यार करते हैं, उसके साथ अपने फ्यूचर पर बात करने की पहल कर सकते हैं।
कुंभ राशि- संपत्ति से जुड़े मामलों में कुछ दिक्कतें आने की संभावना है। आपको अपने फ्यूचर के लिए बचत करने की आवश्यकता होगी। इसलिए अपने पैसों को अच्छी तरह से संभालें। पारिवारिक उत्सव या परिवार और दोस्तों के साथ सैर पर जाना रोमांचक साबित होगा। सेहत हेल्दी बनी हुई है, लेकिन आपका लक्ष्य संपूर्ण फिटनेस होना चाहिए। किसी विशेष मौके की इच्छा रखने वालों को अपना ध्यान केंद्रित रखने की आवश्यकता होगी। आज दोस्तों के साथ यात्रा करना मजेदार रहेगा।
मीन राशि- आप किसी योजना में बड़े पैमाने पर निवेश करने में डाउट महसूस कर सकते हैं। आपको महसूस हो सकता है कि शिक्षा के मामलें में आप बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी डाइट पर कंट्रोल रखें और जंक फूड से भी दूर रहें।कार्यस्थल पर किसी नए विचार को इम्प्लीमेंट करना सौ पर्सेन्ट सफल नहीं हो सकता है। आपके प्रयास घरेलू मोर्चे पर शांति लाएंगे। यात्रा करने वालों को सेहत का ध्यान रखने की सलह दी जाती है। संपत्ति के किसी सौदे को जीतने के लिए कुछ समय लग सकता है।
BREAKING : नरेंद्र मोदी ही होंगे भारत के प्रधानमंत्री, NDA नेताओं ने सर्वसम्मति से अपना नेता चुना
दिल्ली : दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर NDA के नेताओं की बैठक के बाद, एक प्रस्ताव पास किया गया। इस प्रस्ताव में NDA नेताओं ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना। नरेंद्र मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।


फिर बन सकती है NDA की सरकार....पीएम मोदी इस दिन लेंगे प्रधानमंत्री की शपथ !
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सबसे ज्यादा 240 सीटों पर जीत दर्ज की है तो वहीं कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल की है. नतीजों के मुताबिक, एनडीए को लगभग 292 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं इंडिया गठबंधन को इस चुनाव में 234 सीटें मिलती नजर आ रही हैं.
चुनावी नतीजों के साफ होते ही अब सरकार बनाने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. जिसको लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर से बयान जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि अगली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राष्ट्रपति भवन 5 से 9 जून तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा.
राष्ट्रपति भवन भवन की ओर से जारी बयान की अगर मानें तो जल्द ही नई सरकार शपथ ग्रहण कर सकती है. तो वहीं आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मोदी कैबिनेट को आज फेयरवेल डिनर भी देंगी. इस भोज का आयोजन राष्ट्रपति भवन में रात 8 बजे से होगा. गौरतलब है कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून, 2024 को पूरा हो रहा है. यानी 16 जून से पहले नई सरकार का गठन हो जाएगा.
BREAKING: नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा...राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वीकार
Lok Sabha Election 2024 :-नरेंद्र मोदी बुधवार (5 जून) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. वह राष्ट्रपति भवन पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा. राष्ट्रपति ने इसे स्वीकार कर लिया है और उन्हें कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहने को कहा है. पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह इस्तीफा सौंपते हुए नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी दिल्ली में एनडीए की होने वाली बैठक से पहले राष्ट्रपति मुर्मू को इस्तीफा सौंपा है.
राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट कर कहा गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा दे दिया. राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया.”
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार,
PM नरेंद्र मोदी ने अपने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
PM नरेंद्र मोदी ने अपने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
PM नरेंद्र मोदी ने अपने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
दिल्ली में पावर गेम शुरु, PM मोदी ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, NDA और INDIA ब्लॉक में भी सरकार गठन की जोर आजमाइश
नई दिल्ली। चुनाव आयोग की लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम की आधिकारिक घोषणा के मुताबिक बीजेपी को 240, कांग्रेस को 99 समाजवादी पार्टी को 37 टीएमसी को 29 डीएमके को 22 TDP को 16 JDU को 12 शिवेसना (UBT) को 9 NCP (पवार ग्रुप) को 8 सीटें मिली हैं। इसी के साथ आज दिल्ली में बैठकों का दौर जारी रहेगा, जहां NDA शाम 4 बजे मीटिंग करने वाला है वहीं INDIA के दल शाम 6 बजे मंथन करेंगे।
नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पहुंचेंगे आज दिल्ली
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू दोनों NDA की बैठक के लिए आज दिल्ली पहुंचने वाले हैं। NDA के दल आज राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा कर सकते हैं। जबकि इंडिया गठबंधन भी आज दिल्ली में एक बड़ी बैठक करने वाला है। लोकसभा चुनाव के परिणामों पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से संपर्क में है इंडिया ब्लाक
कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन आज अपनी अगली रणनीति तय करने के लिए एक बैठक करेगा। ऐसा माना जा रहा है कि विपक्षी गठबंधन नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू दोनों से संपर्क कर सकता है। जहां नीतीश कुमार बार-बार पाला बदलने के लिए लिए जाने जाते हैं।
वहीं नायडू जिनकी टीडीपी ने आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीता है, 2018 में एनडीए से बाहर हो गए थे, लेकिन हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों से पहले उन्होंने फिर से भाजपा से हाथ मिला लिया थे। चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने 16 और नीतीश कुमार की JDU ने 12 सीटें जीती थीं, वह एनडीए का हिस्सा हैं।
लोकसभा चुनाव में मप्र में भाजपा ने बनाया रिकाॅर्ड, कांग्रेस साफ, कांग्रेस का टूट गया था मनोबल, देखिये विजेताओं की पूरी सूची
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ में हर बूथ पर 370 वोट शेयर बढ़ाने का जो मंत्र दिया था, वही यहां भाजपा की जीत का मजबूत आधार बना। पीएम मोदी ने कहा था कि हर बूथ पर पिछले तीन चुनाव में मिले परिणाम निकालिए, जब भी सबसे ज्यादा वोट मिले हों, उसमें 370 वोट और जोड़ लीजिए।
इसी मंत्र पर भाजपा संगठन ने बूथ प्रबंधन का माडल खड़ा किया और सभी 29 सीटों पर जीत का लक्ष्य पा लिया। बेहतर बूथ प्रबंधन के कारण ही भाजपा के आठ नवनिर्वाचित सांसद ऐसे हैं, जिन्होंने चार लाख से लेकर पौने 12 लाख वोटों के अंतर से जीत प्राप्त की। भाजपा के आक्रामक चुनाव प्रचार और रणनीति का ही परिणाम है कि 44 वर्ष बाद आम चुनाव में छिंदवाड़ा सीट को भी उसने कांग्रेस से छीन लिया।
पिछले लोकसभा चुनाव (वर्ष 2019) में भाजपा ने 58 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 28 सीटें जीती थी, इस बार यही वोट शेयर बढ़कर 59.27 प्रतिशत हो गया और कांग्रेस का वोट शेयर 34.5 से घटकर 32.44 प्रतिशत पर आ गया। इधर, मध्य प्रदेश में भाजपा के क्लीन स्वीप के कारण कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमल नाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया की चुनावी राजनीति का सूर्य भी अस्त हो गया।
29 में दो सीटों से पहले ही बाहर हो गई थी कांग्रेस
प्रदेश में कांग्रेस 29 में से 27 सीटों पर ही चुनाव लड़ी थी। दरअसल, कांग्रेस का चुनाव प्रबंधन शुरू से ही गड़बड़ा गया था। कांग्रेस ने आइएनडीआइ गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी को खजुराहो सीट दी लेकिन वहां नाटकीय घटनाक्रम के बाद सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन पत्र निरस्त हो गया था। मीरा यादव ने जानबूझकर नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर ही नहीं किए थे। फिर इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम भी आखिरी दिन नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस के कमजोर संगठन का ही नतीजा रहा कि मतदान से पहले ही कांग्रेस दो सीटों से बाहर हो गई थी। यह भी भाजपा का आक्रामक रणनीति का ही नतीजा था कि वह कांग्रेस को मनोवैज्ञानिक दबाव में ले आई।
पहली बार आम चुनाव में छिंदवाड़ा सीट जीती भाजपा
स्वतंत्रता के बाद से अब तक का यह पहला आम चुनाव है, जब कांग्रेस छिंदवाड़ा सीट भी हार गई। इससे पहले वर्ष 1977 में आपातकाल के दौरान जनता पार्टी की लहर में भी कांग्रेस यहां से चुनाव जीती थी। वर्ष 1980 के बाद से कमल नाथ यहां नौ बार सांसद रहे और पिछला चुनाव उनके बेटे नकुल नाथ ने जीता था। वर्ष 1997 के उपचुनाव में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी कमल नाथ चुनाव हारे थे।
इसके बाद यह दूसरा अवसर है, जब यहां से भाजपा जीती है। भाजपा को आदिवासियों का भी मिला साथ छह महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में जिस आदिवासी वर्ग ने पूरे मनोयोग से भाजपा का साथ नहीं दिया था, वह इस लोकसभा चुनाव में पूरी तरह भाजपा के साथ लौट आया। प्रदेश में भाजपा को मिले क्लीन स्वीप में आदिवासी वर्ग के साथ का बड़ा योगदान है। सभी छह आदिवासी सीटों पर भाजपा ने विजय पाई। जबकि 2023 के विधानसभा चुनाव में कुल 47 सीटों में भाजपा को 22, कांग्रेस को 24 और एक पर अन्य को जीत मिली थी।
सत्ता- संगठन में तालमेल की भूमिका महत्वपूर्ण रही
लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने मध्य प्रदेश में नेतृत्व की कमान नई पीढ़ी को सौंपते हुए डा. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया था। इससे पहले पार्टी ने संगठन में भी पीढ़ी परिवर्तन करते हुए विष्णु दत्त शर्मा को अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद को बनाया था। इसी सत्ता-संगठन के तालमेल ने भाजपा का रिकार्ड बनाने में अहम भूमिका निभाई। इन तीनों पर ही बूथ प्रबंधन से लेकर मतदान बढ़ाने की जिम्मेदारी थी।
कांग्रेस का मनोबल टूट गया था
कांग्रेस की पराजय के पीछे संगठनात्मक कमजोरी तो थी ही, उसका मनोबल भी टूट गया था। कांग्रेस नेता कमल नाथ और सांसद नकुल नाथ के भाजपा में जाने की अटकलों ने कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ दिया था। कांग्रेस ने जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया लेकिन पीढ़ी परिवर्तन का यह प्रयास भी बेकार रहा। जिन सीटों पर कांग्रेस मजबूत दिखाई पड़ रही थी, वहां भी हार गई। कांग्रेस के सुरेश पचौरी सहित तीन लाख कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने की घटना ने आग में घी का काम किया।
पीएम मोदी ने किया आक्रामक प्रचार वैसे तो मध्य प्रदेश जनसंघ के जमाने से ही भाजपा का गढ़ रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आक्रामक प्रचार ने इस चुनाव में नया रिकार्ड बनवा दिया। उन्होंने आठ जनसभाएं और दो रोड-शो किए। पीएम चार चरणों में जबलपुर (रोड-शो), बालाघाट, पिपरिया (होशंगाबाद), दमोह, सागर, हरदा, भोपाल (रोड-शो), मुरैना, धार और खरगोन आए। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मंडला, खजुराहो (कटनी), छिंदवाड़ा, इंदौर, गुना (अशोकनगर) और राजगढ़ में सभाएं कीं। इधर, राहुल गांधी ने मंडला, शहडोल, भिंड, खरगोन और रतलाम में जनसभा की। प्रियंका गांधी वाड्रा मुरैना और मल्लिकार्जुन खरगे ने सतना में चुनाव प्रचार किया लेकिन सभी जगह कांग्रेस हार गई।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन में सहभागिता देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, संगठनों और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया*
बीजेपी के जीते 240 प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट यहां देखिए, कई सालों बाद फिर गठबंधन का दौर लौट आया, कैसे हुआ बहुमत कमजोर
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में इस बार मोदी सरकार को बड़ा झटका लगा है। सरकार तो फिर उनकी बन रही है, लेकिन बहुमत काफी कमजोर मिला है। 10 सालों में पहली बार ऐसा हो रहा है कि बीजेपी को अपने दम बहुमत नहीं मिला है। यूपी से लेकर महाराष्ट्र, बंगाल से लेकर राजस्थान तक, हरियाणा से लेकर कर्नाटक तक, कई राज्यों में उसकी टैली काफी गिरी है, उसे कई सीटों का नुकसान हुआ है। फिर भी बीजेपी के जितने भी प्रत्याशी जीतकर आए हैं, हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है।
यहां पर आपको एक ही जगह वो पूरी लिस्ट दिखा रहे हैं जिसमें बताया गया है कि कौन से राज्य में बीजेपी का कौन सा प्रत्याशी जीता है-
राज्य सीटें बीजेपी प्रत्याशी
बिहार पश्चिम चंपारन संजय जैसवाल
पूर्वी चंपारन राधा मोहन सिंह
मधुबनी अशोक कुमार यादव
अररिया प्रदीप कुमार सिंह
दरभंगा गोपाल जी ठाकुर
महाराजंगज जनार्दन सिंह सिग्रिवाल
उजिरारपुर नित्यानंद राय
बेगुसराय गिरिराज सिंह
पटना साहिब रवि शंकर प्रसाद
नवादा विवेक ठाकुर
उत्तर प्रदेश अमरोहा कंवर सिंह तंवर
मेरठ अरुण गोविल
गाजियाबाद अतुल गर्ग
गौतम बुद्ध नगर महेश शर्मा
बुलंदशहर भोला सिंह
हाथरस अनूप प्रधान बाल्मीकि
मथुरा हेमा मालिनी
आगरा एसपी सिंह बघेल
फतेहपुर सीकरी राजकुमार चहर
बरेली छत्रा पल सिंह गंगवार
पीलीभीत जितिन प्रसाद
हरदोई जय प्रकाश
मिसरिख अशोक कुमार रावत
उनाव स्वामि सचिदानंद साक्षी
लखनऊ राजनाथ सिंह
फरूकाबाद मुकेश राजपूत
कानपुर रमेश अवस्थी
अकबरपुर देवेंद्र सिंह
झांसी अनुराग शर्मा
फूलपुर -प्रवीन पटेल
बहराइच -आनंद कुमार
कैसरगंज -करन भूषण सिंह
गोंडा -कीर्तिवर्धन सिंह
दोमरियागंज- जगदंबिका पाल
महाराजगंज- पंकज चौधरी
गोरखपुर -रविंद्र शुक्ला
कुशीनगर -विजय कुमार दुबे
डिओरिया -शशांक मणि
बंसगाव -कमलेश पासवान
वाराणसी -नरेंद्र मोदी
भदोही -विनोद कुमार बिंद
गुजरात कच्छ -चावड़ा विनोद लखमशी
पतन डाभी -भरतसिंहजी शंकरजी
मेहसाना -हरिभाई पटेल
सबरकांठा- शोभाबेन महेंद्र सिंह बरिया
गांधीनगर- अमित शाह
अहमदाबाद -ईस्ट हसमुख पटेल
अहमदाबाद -वेस्ट दिनेश भाई मकवाना
सुरेंद्र नगर -चंदूभाई छगनभाई शिहोरा
राजकोट -परशोत्तम मिश्रा
पोरबंदर परशोत्तम मिश्रा
पोरबंदर मनसुख मंडाविया
जामनगर पूनमबेन हेमंत भाई
जूनागढ़ चुडासमा राजेशभाई नाराणभाई
अमरेली भारत भाई मुन्ना भाई सुतारिया
भावननगर नुबीन जयंतभाई बमभानिया
आनंद मितेश पटेल
खेदा देवू सिंह
पांचमहल राजपाल सिंह सुमनभाई
दहोड जसवंत सिंह
वडोदरा हेमांग जोशी
चोटा उदयपुर जशुभाई भिलूभाई रथ्वा
भरूच मनसुख भाई धानजिबभाई वसावा
बरदोली परभुभाई नागरभाई वसावा
सूरत मुकेश भाई चंद्रकांत दलाल
नवासी सी आर पाटिल
वलसाल धवल लक्ष्मण भाई पटेल
हरियाणा कुरुक्षेत्र नवीन जिंदल
गुड़गाव राउ इंद्रजीत सिंह
फरीदाबाद कृष्ण पाल
करनाल मनोहर लाल
भिवानी धर्मबीर सिंह
छत्तीसगढ़ सरगुजा चिंतामणि महाराज
रायगढ़ राधेश्याम राठिया
जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े
राजनांदगांव संतोष पांडे
दुर्ग विजय बघेल
रायपुर बृजमोहन अग्रवाल
महासमुंद रूप कुमारी चौधरी
बस्तर महेश कश्यप
कांकेर भोजराजनाग
बिलासपुर तोखन साहू
हिमाचल कांगड़ा डॉ राजीव भारद्वाज
मंडी कंगना रनौत
हमीरपुर अनुराग सिंह ठाकुर
शिमला सुरेश कुमार कश्यप
जम्मू-कश्मीर उधमपुर डॉ.जितेंद्र सिंह
जम्मू जुगल किशोर
झारखंड गोड्डा निशिकांत दुबे
चतरा कालीचरण सिंह
रांची संजय सेठ
जमशेदपुर बिज्युत बरन महतो
पलामू विष्णु दयाल राम
हज़ारीबाग मनीष जायसवाल
कोडरमा अन्नपूर्णा देवी
धनबाद डुलू महतो
मध्य प्रदेश मुरैना शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड संध्या राय
ग्वालियर भरत सिंह कुशवाह
गुना ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया
सागर डॉ.लता वानखेड़े
टीकमगढ़ डॉ. वीरेन्द्र कुमार
दमोह राहुल सिंह लोधी
खजुराहो विष्णु दत्त शर्मा (वी.डी.शर्मा)
सतना गणेश सिंह
रीवा जनार्दन मिश्रा
सीधी डॉ. राजेश मिश्रा
शहडोल श्रीमती। हिमाद्रि सिंह
जबलपुर आशीष दुबे
मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते
बालाघाट भारती पारधी
छिंदवाड़ा बंटी विवेक साहू
होशंगाबाद दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा शिवराज सिंह चौहान
भोपाल आलोक शर्मा
राजगढ़ रोडमल नगर
देवास महेंद्र सिंह सोलंकी
उज्जैन अनिल फिरोजिया
मंदसौर सुधीर गुप्ता
रतलाम अनीता नागरसिंह चौहान
धार सावित्री ठाकुर
इंदौर शंकर लालवानी
खरगोन गजेंद्र सिंह पटेल
खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल दुर्गादास (डी.डी.)उइके
पश्चिम बंगाल अलीपुरद्वार मनोज तिग्गा
जलपाईगुड़ी डॉ.जयंत कुमार रॉय
दार्जिलिंग राजू बिस्ता
रायगंज कार्तिक चंद्र पॉल
मालदाहा उत्तर खगेन मुर्मू
राणाघाट जगन्नाथ सरकार
बनगांव शांतनु ठाकुर
तमलुक अभिजीत गंगोपाध्याय
कांथी अधिकारी सौमेंदु
पुरुलिया ज्योतिर्मय सिंह महतो
बिष्णुपुर खान सौमित्र
बालुरघाट सुकांत मजूमदार
महाराष्ट्र जलगांव स्मिता उदय वाघ
रावेर खडसे रक्षा निखिल
अकोला अनूप संजय धोत्रे
नागपुर नितिन जयराम गडकरी
पालघर डॉ. हेमन्त विष्णु सवारा
मुंबई उत्तर पीयूष गोयल
पुणे मुरलीधर मोहोल
सतारा श्रीमंत सीएच उदयन राजे प्रताप सिंह महाराज भोंस
रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग नारायण तातु राणे
ओडिशा बरगढ़ प्रदीप पुरोहित
सुंदरगढ़ जुएल ओराम
संबलपुर धर्मेंद्र प्रधान
क्योंझर अनंत नायक
मयूरभंज नाबा चरण माझी
बालासोर प्रताप चंद्र सारंगी
भद्रक अविमन्यु सेठी
ढेंकनाल रुद्र नारायण पैनी
कालाहांडी मालविका देवी
नबरंगपुर बलभद्र माझी
कंधमाल सुकांत कुमार पाणिग्रही
कटक भर्तृहरि महताब
केंद्रपाड़ा बैजयंत पांडा
जगतसिंहपुर बिभू प्रसाद तराई
भुवनेश्वर रवीन्द्र नारायण बेहरा
बोलांगीर संगीता कुमारी सिंह देव
पुरी संबित पात्रा
अस्का अनिता सुभद्रशिनी
बेरहामपुर डॉ. प्रदीप कुमार पाणिग्रही
असम दरांग-उदलगुरी दिलीप सैकिया
गुवाहाटी बिजुली कलिता मेढ़ी
दीफू अमरसिंग टिस्सो
करीमगंज कृपानाथ मल्लाह
सिलचर परिमल शुक्लाबैद्य
काजीरंगा कामाख्या प्रसाद तासा
सोनितपुर रंजीत दत्ता
लखीमपुर प्रदान बरुआ
डिब्रूगढ़ सर्बानंद सोनोवाल
कर्नाटक बेलगाम जगदीश शेट्टर
बागलकोट गद्दीगौदर
बीजापुर रमेश जिगाजिनागी
हावेरी बसवराज बोम्मई
धारवाड़ प्रल्हाद जोशी
उत्तर कन्नड़ विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी
शिमोगा बी.वाई.राघवेंद्र
उडुपी चिकमंगलूर कोटा श्रीनिवास पुजारी
दक्षिण कन्नड़ कप्तान ब्रिजेश चौटा
चित्रदुर्ग गोविंद मकथप्पा करजोल
तुमकुर वी. सोमन्ना
मैसूर यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार
बेंगलुरु ग्रामीण डॉ सी एन मंजूनाथ
बैंगलोर उत्तर शोभा करंदलाजे
बेंगलुरु सेंट्रल पी सी मोहन
बेंगलुरु साउथ तेजस्वी सूर्या
चिक्कबल्लापुर डॉ.के.सुधाकर
आंध्र प्रदेश अनाकापल्ले सी.एम.रमेश
राजमुंदरी दग्गुबाती पुरंधेश्वरी
नरसापुरम भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा (बी.जे.पी.वर्मा)
तेलंगाना आदिलाबाद गोदाम नागेश
करीमनगर बंदी संजय कुमार
निज़ामाबाद अरविंद धर्मपुरी
मेडक माधवनेनी रघुनंदन राव
मल्काजगिरि एटला राजेंदर
सिकंदराबाद जी किशन रेड्डी
चेवेल्ला कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी
महबूबनगर अरुणा। डी. के
अरुणाचल प्रदेश अरुणाचल पश्चिम किरेन रिजिजू
अरुणाचल पूर्व तापिर गाओ
केरल त्रिशूर सुरेश गोपी
उत्तराखंड टेहरी गढ़वाल माला राज्य लक्ष्मी शाह
गढ़वाल अनिल बलूनी
अल्मोडा अजय टम्टा
नैनीताल अजय भट्ट
हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत
दिल्ली चांदनी चौक प्रवीण खंडेलवाल
उत्तर-पूर्वी दिल्ली मनोज तिवारी
पूर्वी दिल्ली हर्ष मल्होत्रा
नई दिल्ली बांसुरी स्वराज
उत्तर-पश्चिम दिल्ली योगेंद्र चंदोलिया
पश्चिमी दिल्ली कमलजीत सहरावत
दक्षिणी दिल्ली रामवीर सिंह बिधूड़ी
अंडमान अंडमान और निकोबार बिष्णु पाडा रे
दादर और नगर हवेली डेलकर कलाबेन मोहनभा
गोवा उत्तरी गोवा- श्रीपाद येसो नाइक
त्रिपुरा त्रिपुरा पश्चिम – बिप्लब कुमार देब
त्रिपुरा पूर्व – कृति देवी देबबर्मन
: अब बीजेपी को इस बार जो यह जनादेश मिला है, इसमें पूर्ण बहुमत की कमी है। 2014 और 2019 में बीजेपी ने अपने दम पर सरकार बनाई थी, अगर सहयोगी साथ ना भी देते, फिर भी सरकार उनकी रहती। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है, कई सालों बाद फिर गठबंधन का दौर लौट आया है, एक बार फिर क्षेत्रीय दल ताकतवर हुए हैं और अब किस तरह से तालमेल बैठाया जाता है, सारा खेल इसी बात पर निर्भर करने वाला है।
मोदी सरकार के 18 मंत्री चुनाव में हारे, स्मृति ईरानी से लेकर राजीव चंद्रशेखर तक… यहां देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम जारी हो चुके हैं. देशभर की 543 लोकसभा सीटों में से NDA ने 292 सीटों मिली, जबकि इंडिया गठबंधन ने 233 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं अन्य के खाते में 18 सीटें रहीं. लोकसभा चुनाव 2024 में कई दिग्गजों नेताओं को करारी हार झेलनी पड़ी, जिनमें नरेंद्र मोदी सरकार में शामिल 14 मंत्री भी हैं. इन 14 मंत्रियों को उनके क्षेत्र की जनता ने नकारते हुए हार का स्वाद चखाया है. आइए जानते हैं वे कौन से मंत्री हैं जिन्हें इस बार के आम चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा.
अमेठी से हारीं स्मृति ईरानी
पिछली दो सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहीं स्मृति ईरानी इस बार का आम चुनाव हार गई हैं. उन्हें कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने 1,67,196 मतों से अमेठी सीट से हराया है. किशोरी लाल शर्मा को 5,39,228 वोट मिले, जबकि स्मृति ईरानी को 3,72,032 वोट मिले. बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराने के बाद स्मृति ईरानी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी.
शशि थरूर ने राजीव चंद्रशेखर को हराया
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को 16,077 वोटों से हरा दिया है. जनता ने शशि थरूर को 3,58,155 वोट दिए, जबकि राजीव चंद्रशेखर को 3,42,078 वोट मिले.
लखीमपुर खीरी से अजय टेनी की हार
उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी चुनाव हार गए हैं. उन्हें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा मधुर ने 34,329 वोटों से हराया है. अजय मिश्र टेनी को 5,23,036 वोट मिले, जबकि उत्कर्ष वर्मा मधुर ने 5,57.365 वोट हासिल किए.
खूंटी से हारे अर्जुन मुंडा
झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा चुनाव हार गए हैं. उन्हें कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने 1,49,675 वोटों से हराया है. खूंटी की जनता ने अर्जुन मुंडा को 3,61,972 वोट दिए, जबकि कालीचरण मुंडा को 5,11,647 वोट मिले.
नीलगिरी से एल मुरूगन की करारी हार
तमिलनाडु की नीलगिरी लोकसभा सीटसे केंद्रीय मंत्री एल मुरूगन को करारी हार झेलनी पड़ी है. उन्हें डीएमके के ए राजा ने 2,40,585 वोटों के बड़े अंतर से हराया है. ए राजा को नीलगिरी की जनता ने 4,73,212 वोट दिए, जबकि एल मुरूगन को 2,32,627 वोट मिले.
आरा से आरके सिंह की हुई हार
बिहार की आरा लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह (RK Singh) को 59,808 वोटों से हार मिली है. उन्हें सीपीआईएम के उम्मीदवार सुदामा प्रसाद ने हराया है. सुदामा प्रसाद को 5,29,382 वोट मिले, जबकि आरके सिंह सिंह को 4,69,574 वोट मिले.
कूच बिहार से निशिथ प्रमाणिक को मिली हार
पश्चिम बंगाल की कूच बिहार सीट से केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक को 39,250 वोटों से हार मिली है. उन्हें तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी जगदीश चंद्र बर्मा ने हराया है. जगदीश चंद्र को 7,88,375 वोट मिले, जबकि निसिथ प्रमाणिक को 7,49,125 वोट मिले.
फतेहपुर से हारीं साध्वी निरंजन ज्योति
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीट से हार झेलनी पड़ी है. उन्हें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नरेश चंद्र पटेल ने 33,199 वोटों से हराया है. फतेहपुर की जनता ने नरेश चंद्र को 5,00,328 वोट दिए, जबकि साध्वी निरंजन ज्योति को 4,67,129 वोट मिले.
रावसाहेब दानवे की बड़ी हार
महाराष्ट्र की जालना लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे हार गए हैं. उन्हें कांग्रेस के कल्याण वैजनाथराव काले ने 1,09,958 वोटों से हराया है. काले को जालना में 6,07,897 वोट मिले, जबकि रावसाहेब दानवे को 4,97,939 वोट मिले.
बाड़मेर से कैलाश चौधरी की करारी हार
राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को करारी हार झेलनी पड़ी है. उन्हें 4,17,943 वोटों के बड़े मार्जिन से हार मिली. बाड़मेर से कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल विजयी रहे, जिन्हें 7,04,676 वोट मिले. दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी रहे, जिन्हें 5,86,500 वोट मिले. वहीं तीसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी रहे. उन्हें 4,17,943 वोट मिले.
मोहनलालगंज से हारे कौशल किशोर
उत्तर प्रदेश की मोहनलालगंज सीट से केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर को 70,292 वोटों से हार मिली है. उन्हें सपा प्रत्याशी आरके चौधरी ने हराया है. आरके चौधरी को 6,67,869 वोट मिले, जबकि कौशल किशोर को 5,97,577 वोट मिले.
अत्तिंगल से वी मुरलीधरन तीसरे नंबर पर रहे
केरल की अत्तिंगल लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन हार मिली है. सबसे खास बात यह है कि हार का अंतर भले ही कम हो, लेकिन वे तीसरे स्थान पर रहे. वी मुरलीधरन को कांग्रेस के अदूर प्रकाश ने 16,672 वोटों से हराया है. अदूर प्रकाश ने 3,28,051 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की. वहीं दूसरे नंबर पर सीपीआईएम के वी जॉय रहे, जिन्हें 3,27,367 वोट मिले, जबकि वी मुरलीधरन तीसरे नंबर पर रहे, जिन्हें 3,11,779 वोट मिले.
चंदौली से महेंद्र नाथ पांडे की हार
उत्तर प्रदेश की चंदौली सीट से केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे की हार हुई है, उन्हें सपा प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह ने 21,565 वोटों से हराया है. बीरेंद्र सिंह को 4,74,476 वोट मिले, जबकि महेंद्र नाथ पांडे को 4,52,911 वोट मिले.
जालौन से भानु प्रताप वर्मा हारे
उत्तर प्रदेश की जालौन लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा हार गए हैं. उन्हें सपा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार ने 53,898 वोटों से हराया है. जालौन की जनता ने नारायण दास को 5,30,180 वोट दिए, जबकि भानु प्रताप वर्मा को 4,76,282 वोट मिले.
सुभाष सरकार की बांकुरा से हार
Lok Sabha Election 2024 Results: पश्चिम बंगाल की बांकुरा लोकसभा सीट से सुभाष सरकार 32,778 वोटों के अंतर से हार गए हैं. उन्हें तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी अरूप चक्रवर्ती ने हराया है. अरूप चक्रवर्ती को 6,41,813 वोट मिले, जबकि सुभाष सरकार को 6,09,035 वोट मिले.
मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान हारे
उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर सीट से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान हार गए हैं. उन्हें सपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह मलिक ने 24,672 वोटों से हराया है. हरेंद्र मलिक को 4,70,721 वोट मिले, जबकि संजीव बालियान को 4,46,049 वोट मिले.
बीदर से भगवंत खुबा की हुई हार
कर्नाटक की बीदर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा को करारी हार मिली है. उन्हें कांग्रेस के सागर ईश्वर खांद्रे ने 1,28,875 वोटों के बड़े अंतर से हराया है. बीदर में सागर ईश्वर खांद्रे को 6,66,317 वोट मिले, जबकि भगवंत खुबा को 5,37,442 वोट मिले.
भिवंडी से कपिल पाटिल हारे
महाराष्ट्र की भिवंडी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल की हार हुई है. उन्हें एनसीपी (शरद गुट) के सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे ने 66,121 वोटों से हराया है. सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे को 4,99,464 वोट मिले, जबकि कपिल पाटिल को 4,33,343 वोट मिले.
Elections 2024 Results : NDA की जीत पर PM मोदी बोले -“नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे
दिल्ली :- लोकसभा चुनाव की 542 सीटों पर वोटों की गिनती जारी (Election Results 2024) है. चुनाव आयोग नतीजों और रुझानों में एनडीए 291 और INDIA गठबंधन 233 सीटों पर आगे चल रहा है. वहीं यूपी की बात करें तो समाजवादी पार्टी से बीजेपी को कड़ी टक्कर मिलती दिखी. सपा 36, बीजेपी 33 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है. महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन आगे है. बीजेपी अपने दम पर बहुमत से दूर दिख रही है, वहीं कांग्रेस और इंडिया गठबंधन इन नतीजों से उत्साहित है.
PM मोदी ने कहा कि NDA सरकार की प्रतिबद्धता हमेशा से समाज के हर क्षेत्र और वर्ग के विकास की रही है. बीते 10 वर्षों में हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है, जिसमें बड़ी संख्या SC, ST, OBC की रही है. हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक गरीबी देश के अतीत का हिस्सा न हो जाए.”
PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना
PM मोदी ने कहा कि हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितनी इस लोकसभा चुनाव में अकेले बीजेपी ने जीती है. मैं देश के कोने-कोने में उपस्थित भाजपा के कार्यकर्ता को कहूंगा, आपकी मेहनत, इतनी गर्मी में आपका बहाया पसीना ये मोदी को निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है.PM मोदी ने कहा कि अगर आप (देशवासी) 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा, आप दो कदम चलेंगे तो मोदी चार कदम चलेगा. हम भारतीय मिलकर चलेंगे, देश को आगे बढ़ाएंगे. तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा और ये मोदी की गारंटी है.
“जम्मू-कश्मीर में भी रिकॉर्ड वोटिंग”
PM मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने इस चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग कर अभूतपूर्व उत्साह दिखाया है और दुनियाभर में भारत को बदनाम करने वाली जो ताकतें हैं, उनको आईना दिखा दिया है.
इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया : PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चुनाव के इस जनादेश के कई पहलू हैं, 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार आई है. राज्यों में जहां भी विधानसभा चुनाव हुए वहां NDA को भव्य विजय मिली है… चाहे अरुणाचल प्रदेश हो, ओडिशा हो, आंध्र प्रदेश हो या फिर सिक्किम, इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है.
Aaj Ka Panchang: आज 5 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 5 जून 2024
विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
ज्येष्ठ - पूर्णिमान्त
वैशाख - अमान्त
तिथि
त्रयोदशी - चतुर्दशी - 07:54 पी एम तक
नक्षत्र
भरणी - कृत्तिका - 09:16 पी एम तक
योग
सुकर्मा - 12:36 ए एम, जून 06 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:23 ए एम
सूर्यास्त -07:17 पी एम
चन्द्रोदय - 04:45 ए एम, जून 06
चन्द्रास्त- 06:19 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं
अमृत काल -07:00 पी एम से 08:31 पी एम
बह्म मुहूर्त -04:02 ए एम से 04:43 ए एम
अशुभ काल
राहूकाल- 12:20 पी एम से 02:04 पी एम
यम गण्ड - 07:07 ए एम से 08:51 ए एम
गुलिक -10:36 ए एम से 12:20 पी एम
दुर्मुहूर्त -11:52 ए एम से 12:48 पी एम
वर्ज्य- 09:55 ए एम से 11:26 ए एम
Aaj Ka Rashifal 5 June 2024 : इन राशि वालों को आज नए स्त्रोतों से होगा धन लाभ, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। चुनौतियों के बावजूद करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। रोमांटिक लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
वृषभ राशि- आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। परिजनों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। छोटे भाई-बहनों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। नई प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्यार के मामले में अच्छा दिन है। प्रेमी से मुलाकात संभव है।
मिथुन राशि- पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। आज स्टॉक मार्केट में इनवेस्ट करने से बचें। धन हानि हो सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। पार्टनर का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।
कर्क राशि- धन बचत करें। कर्ज चुकाने का प्रयास करें। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। प्रोफेशनल लाइफ में किसी से भी अपने सीक्रेट शेयर न करें। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। फ्रेंड्स के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। आज सिंगल जातकों को प्रपोजल मिल सकता है। रिजेक्ट करने से पहले एक बार विचार जरूर करें। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत पर ध्यान दें। दिन की शुरुआत योग और एक्सरसाइज से करें।
सिंह राशि : आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। धन का लेन-देन होशियारी से करें। आज आपको व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। हर कार्य के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे।
कन्या राशि- आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। शैक्षिक कार्यों में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद दूर होंगे। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। पैसे को स्मार्ट तरीके से मैनेज करें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को नजरअंदाज न करें। परिजनों के साथ मिलकर समस्या का समाधान निकालें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी। पार्टनर के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। आज साथी से अपनी फीलिंग्स खुलकर शेयर करें।
तुला राशि- आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन शाम तक परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों को हैंडल करने में सक्षम होंगे। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। करियर ग्रोथ के नए अवसरों पर नजर रखें। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। करियर की चुनौतियां दूर होंगी। हर कार्य के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि- इनवेस्टमेंट से जुड़े डिसीजन सोच-समझकर लें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि हो सकता है। आज आपके सपने साकार होंगे। करियर में खूब तरक्की करेंगे। फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। इससे पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कामयाबी मिलेगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। लव लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा।
धनु राशि- निवेश से जुड़े डिसीजन बड़ी होशियारी से लें। इससे फ्यूचर में अच्छा रिटर्न मिलेगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। नौकरी में प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। छोटे भाई-बहनों की मदद करनी पड़ सकती है। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। लव लाइफ में दिलचस्प मोड़ आएंगे। सेहत पर ध्यान दें। ऑयली फूड के सेवन से परहेज करें।
मकर राशि-प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय में वृद्धि के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। पर्सनल लाइफ की दिक्कतों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। करियर में हर कार्य के अच्छे परिणाम मिलेंगे। रिलेशनशिप की प्रॉब्लम को समझदारी से सुलझाएं। पार्टनर के साथ वेकेशन पर जा सकते हैं। इससे लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। शैक्षिक कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। सिंगल जातकों की ऑफिस इवेंट या ट्रैवलिंग के दौरान अचानक किसी खास से मुलाकात होगी।
कुंभ राशि- आज लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए आसानी से लोन उपलब्ध होगा। करियर से जुड़े डिसीजन होशियारी से लें। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं या पुराना घर मरम्मत करवा सकते हैं। आज शैक्षिक कार्यों के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। साथी का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा।
मीन राशि- व्यापार में विस्तार होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। नया घर खरीदने का प्लान बना सकते हैं। पार्टनरशिप के साथ नए बिजनेस की शुरुआत करने का मौका मिमलेगा। फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इससे मन प्रसन्न रहेगा। तनाव से मुक्ति मिलेगी। साथ ही अपनी डाइट पर ध्यान दें। हरी सब्जियां और फल का सेवन ज्यादा करें। बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे।
सिलेंडर वाली बहन जी स्मृति ईरानी की बोलती हुई बंद
Loksabha Election 2024: PM मोदी ने वाराणसी से लगातार तीसरी बार जीता लोकसभा चुनाव...क्या फिर से बनेंगे प्रधानमंत्री?
Loksabha Election Result live 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों की अब तस्वीर साफ होने लगी है. अब अधिकतर सीटों पर हार-जीत के नतीजे घोषित हो गए हैं. अब तक के नतीजों में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है, इसी बीच बड़ी खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीच वाराणसी (उत्तर प्रदेश) लोकसभा से लगातार तीसरी बार चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय राय (कांग्रेस) को 1.52 लाख से अधिक मतों से हराया।
बता दें बीजेपी ने 29 सीटें जीत ली हैं और 212 सीटों पर आगे चल रही है।
राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है बेहतर परफॉर्मेंस से जोश में कांग्रेस
लोकसभा चुनाव में अपने बेहतर परफॉर्मेंस से कांग्रेस पार्टी जोश में नजर आ रही है। रिजल्ट अभी तो फाइनल नहीं हुआ है लेकिन कांग्रेस को अब पूरे उत्साह से लबालब है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है, मेरे दिमाग़ में पहले से ही था कि जब इन्होंने हमारा बैंक अकाउंट फ्रीज किया, पार्टियों को तोड़ा और सीएम को जेल में डाला, हमारी लड़ाई सिर्फ भाजपा से ही नहीं थी, बल्कि इन सभी जांच एजेंसियों के साथ भी थी।
राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सब नेताओं ने गठबंधन के सभी साथियों की इज़्ज़त की, कांग्रेस पार्टी ने एक नया विज़न हिंदुस्तान को इंडिया गठबंधन के रूप में दिया है। अडानी जी और मोदी जी का सीधा रिलेशनशिप है। करप्शन पर जनता ने साफ कह दिया है कि देश में हमें पीएम मोदी और अमित शाह नहीं चाहिए।
यह चुनाव संविधान बचाने का है और हिंदुस्तान को देश के ग़रीब लोगों ने बचाया है। मज़दूरों ने गरीबों ने आदिवासियों ने इस देश को बचाया है। हम अपने वादों पर ज़रूर अमल करेंगे। हम अपने इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ मिलेंगे और फिर उनके साथ आगे की रणनीति तय करेंगे।
अयोध्या से बीजेपी की हार राम लला का नहीं मिला आशीर्वाद
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण होने के बाद भी बीजेपी को फैजाबाद लोकसभा सीट से कुछ फायदा होते नहीं दिख रहा है. यहां बीजेपी के लल्लू सिंह रुझानों में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी से पीछे चल रहे है.
उत्तर प्रदेश की फैजाबाद लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी पीछे है. इस सीट पर बीजेपी ने लल्लू सिंह को प्रत्याशी बनाया है. लल्लू सिंह सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद से 5100 वोटों के अंतर से पीछे हैं. आपको बता दें कि फैजाबाद सीट पर बीजेपी 2014 से जीतते आ रही है. यहां राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी और बीजेपी के नेताओं द्वारा चुनाव प्रचार में राममंदिर के जिक्र के बाद भी यहां बीजेपी को रुझानों में झटका लगते दिख रहा है.
फैजाबाद सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद रूझानों में आगे है. वहीं बसपा ने सच्चिदानंद पांडेय को यहां से उम्मीदवार बनाया था जो काफी पीछे चल रहे है. रुझानों को देखकर ऐसा लग रहा है कि यहां चुनाव के वक्त राममंदिर को लेकर उठा मुद्दा ज्यादा हावी होते नहीं दिख रहा है.यहां कौन जीतेगा इसका पता तो थोड़े देर में पता ही चलेगा. लेकिन लल्लू सिंह रुझानों में हारते हुए ही दिख रहे है. ईवीएम के वोटो की गिनती अब शुरु हो चुकी है. अब देखना होगा कि कौन रामनगरी अयोध्या में जीत हासिल कर सकता है.
फैजाबाद लोकसभा सीट पर 20 मई को मतदान हुआ था. यहां कुल 509.10 फीसदी वोट पड़े थे.फैजाबाद लोकसभा सीट में 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो यहां भाजपा के उम्मीदवार लल्लू सिंह ने 65 हजार से अधिक वोटों से सपा के आनंद सेन यादव को हराया था. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री तीसरे स्थान पर रहे. लल्लू यादव को 5 लाख 29 हजार 21 वोट और आनंद सेन यादव को 4 लाख 63 हजार 544 वोट मिले थे. 1957 में पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ था. यहां से अब तक 7 बार कांग्रेस और 4 बार भाजपा ने जीत हासिल की. इसके अलावा सपा, बसपा और भारतीय लोक दल को भी यहां से जीत मिली है.
कांग्रेस मुक्त हुआ मध्यप्रदेश !, सभी 29 सीटों में बीजेपी आगे, एक क्लिक में पढ़े पल-पल की अपडेट
MP Lok Sabha Election Result 2024 : मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर हुए मतदान की गणना जारी है। सभी 29 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। यहां सीट के नाम पर एक क्लिक कर पढ़े पल-पल की अपडेट।
खजुराहो से वीडी शर्मा 3 लाख 75 हजार 621 से वोट आगे
विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, 5 लाख 15 हजार 416 आगे
गुना से जे एम सिंधिया 4 लाख 45 हजार 699 वोट आगे
छिंदवाडा से विवेक साहू, 60 हजार 735 वोट से आगे
भोपाल से आलोक शर्मा जी, 1 लाख 46 हजार 550 वोट से आगे
बैतूल से डीडी उइके 3 लाख 20 हजार 032 से आगे
देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी ,3 लाख 47 हजार 220 आगे
ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाह 51 हजार 860 से आगे
मुरैना से शिव मंगल , 32 हजार 830 वोट से आगे
नीमच से सुधीर गुप्ता , 2 लाख 42 हजार 720 से आगे
धार से सावित्री धार 1 लाख 38 हजार 263 वोट से आगे
भिंड से संध्या राय, 26 हजार 253 वोट से आगे
सागर से लता वानखेड़े , 2 लाख 66 हजार 821 वोट से आगे
टीकमगढ़ से वीरेंद्र कुमार, 3 लाख 27 हजार 865 वोट से आगे
दमोह से राहुल सिंह लोधी, 2 लाख 31 हजार 953 वोट से आगे
सतना से गणेश सिंह, 39 हजार 996 वोट से आगे
रीवा से जनार्धन मिश्रा, 92 हजार 798 वोट से आगे
सीधी से राजेश मिश्रा, 92 हजार 461 वोट से आगे
शहडोल से हिमाद्री सिंह, 2 लाख 60 हजार 278 वोट से आगे
जबलपुर से आशीष दुबे, 2 लाख 6 हजार 719वोट से आगे
मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते, 76 हजार 170 वोट से आगे
नर्मदापुरम से दर्शन सिंह चौधरी, 2 लाख 88 हजार 562 वोट से आगे
राजगढ़ से रोडमल नागर, 54 हजार 865 वोट से आगे
उज्जैन से अनिल जैन कालूहेड़ा , 1 लाख 78 हजार 800 वोट से आगे
रतलाम से अनीता चौहान 1 लाख 77 हजार 263 वोट से आगे
इंदौर से शंकर लालवानी, 9 लाख 85 हजार 576 वोट से आगे
खरगोन से गजेंद्र सिंह पटेल, 1 लाख 14 हजार 533 वोट से आगे
खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल, 1 लाख 69 हजार 263 वोट से आगे
बाला घाट से भारती पारधी , 1 लाख 33 हजार 263 वोट से आगे
सरगुजा में भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज की जीत हुई पक्की, 71386 वोटों से पीछे चल रही शशि सिंह
SARGUJA LOKSABHA ELECTION RESULT 2024 : छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. 71386 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह पीछे चल रही है. सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में 22 राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो गई है। 22 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के चिंतामणि महाराज को 71 हजार मतों की बढ़त मिली है। दो विधानसभा में वोटों की गिनती अंतिम चरण में हैं। कुछ ही देर में अंतिम आंकड़े आ जाएंगे।
रोमांचक मुकाबला: 542 लोकसभा सीटों की काउंटिंग,NDA 288, I.N.D.I.A. 222 सीटों पर बढ़त, रायबरेली-वायनाड से राहुल गांधी आगे
दिल्ली :- लोकसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं. रुझानों से साफ पता चल रहा है कि NDA बहुमत के आंकड़े को छू चुकी है.चुनाव आयोग द्वारा 406 सीटों के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 194 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 76 सीटों पर आगे चल रही है, समाजवादी पार्टी 30 सीटों पर आगे चल रही है
भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) और कांग्रेस की अगुवाई वाले आईएनडीआईए (INDIA) के बीच हुआ। रुझान के साथ ही थोड़ी देर में नतीजे आने लगेंगे? सवाल यही है कि क्या नरेंद्र मोदी (Modi Govt) लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचेंगे या जनता ने इस बार बदलाव के लिए जनादेश किया है। यहां पढ़िए लोकसभा चुनाव परिणाम से जुड़ा हर अपडेट, वीआईपी सीट का हाल, कौन दिग्गज आगे कौन पीछे
कौन सी पार्टी कितनी सीट पर आगे?
लोकसभा चुनाव रिजल्ट के रुझानों में एनडीए अभी 291 सीट से आगे है. भाजपा 242, टीडीपी 17 और जदयू 13 सीटों पर आगे है. वहीं इंडिया गठहबंधन 210 सीटों से आगे है. इसमें कांग्रेस 91, सपा 29 और टीएमसी 22 सीटों पर आगे है. वहीं लालू की राजद भी 6 सीटों पर आगे चल रही है.
इंतजार खत्म : पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ 11 लोकसभा क्षेत्रों में शुरू हुई मतगणना
लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान की लंबी प्रक्रिया के बाद आज मतों की गणना हो रही है. इसकी शुरुआत 8 बजे पोस्टल बैलेट्स की गिनती के साथ हो गई है. परिणाम की ताजातरीन जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ और वोटर हेल्पलाइन एप में प्राप्त की जा सकती है ।
प्रदेश में चुनाव में 3 सांसद, 1 पूर्व सांसद, 1 कैबिनेट मंत्री, 1 पूर्व CM, 3 पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक-पूर्व विधायक सहित 220 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटों की गिनती के लिए प्रदेश में 94 मतगणना हॉल बनाए गए हैं, इनमें 6562 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन आयोग Election Commission ने मतगणना को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। हर मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। बाहरी लेयर की जिम्मेदारी जिला पुलिस और बाकी केंद्रीय फोर्स को सौंपी गई है।सबसे पहले पोस्टल बैलट postal ballot की गणना होगी। काउंटिंग पूरी होने के बाद VVPAT पर्ची VVPAT slip की गणना होगी। कांकेर लोकसभा सीट के लिए गणना आरम्भ,,,डाकमत पत्रों की गिनती हुई शुरू ,सुबह 8 बजे शुरू हुई गणना लोकसभा सीट से कुल 9 प्रत्यशी चुनावी मैदान में । इस सीट से सीधा मुकाबला बीजेपी के भोजराज नाग और कांग्रेस के बीरेश ठाकुर के बीच है । रायगढ में सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट और 8.30 बजे से ईवीएम से मतगणना हुई शुरू । जिले की चारों विधानसभाओं के मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाए गए, पोस्टल बैलेट के लिए लगेगें 10 टेबल। राजनांदगांव लोकसभा चुनाव में डाले गए डाक मतपत्रों की गणना शुरू हुई है
Aaj Ka Panchang: आज 4 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 4 जून 2024
विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
ज्येष्ठ - पूर्णिमान्त
वैशाख - अमान्त
तिथि
त्रयोदशी - 10:01 पी एम तक
नक्षत्र
भरणी - 10:35 पी एम तक
योग
शोभन - 06:12 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:23 ए एम
सूर्यास्त - 07:16 पी एम
चन्द्रोदय - 03:58 ए एम, जून 05
चन्द्रास्त- 05:10 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:52 ए एम से 12:47 पी एम
अमृत काल -05:21 पी एम से 06:51 पी एम
बह्म मुहूर्त - 04:02 ए एम से 04:43 ए एम
अशुभ काल
राहूकाल- 03:48 पी एम से 05:32 पी एम
यम गण्ड - 08:51 ए एम से 10:35 ए एम
गुलिक - 12:20 पी एम से 02:04 पी एम
दुर्मुहूर्त -08:10 ए एम से 09:05 ए एम, 11:19 पी एम से 11:59 पी एम
वर्ज्य- 09:05 ए एम से 10:35 ए एम
Aaj Ka Rashifal 04 June 2024: 4 जून को बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य
Aaj Ka Rashifal 04 June 2024: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 10 बजकर 2 मिनट तक रहेगी।आज रात 10 बजकर 37 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज भौम प्रदोष व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज ही मासिक शिवरात्रि का व्रत भी किया जाएगा। साथ ही आज ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल है ।आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 04 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
बीजेपी ने शुरू कर दी जश्न की तैयारी..मुंबई में बन रहे 10 हजार बूंदी के लड्डू, कल सुबह से ही बटेगी बीजेपी लड्डू.
लोकसभा चुनाव 2024 के सात चरण के चुनाव हो चुके हैं 4 जून को वोटों की मतगणना की जाएगी। वहीं नतीजे आने से पहले नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के एग्जिट पोल में आए रुझानों को देखते हुए मुँह मीठा करने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुंबई के गिरगांव चौपाटी के गणेश भंडार में हजारों किलो लड्डू तैयार किये जा रहे हैं I 4 जून को चुनाव के नतीजों के बाद तैयार रहे लड्डुओं का वितरित किया जाएगा।I
किसके सिर सजेगा प्रधानमंत्री का ताज? नई सरकार के लिए टिक-टिक शुरू;
देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ये 4 जून को होगा तय?
Aaj Ka Panchang: आज 3 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 3 जून 2024
विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
ज्येष्ठ - पूर्णिमान्त
वैशाख - अमान्त
तिथि
द्वादशी - 12:18 ए एम, जून 04 तक
नक्षत्र
अश्विनी - 12:05 ए एम, जून 04 तक
योग
सौभाग्य - 09:11 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:23 ए एम
सूर्यास्त - 07:16 पी एम
चन्द्रोदय - 03:17 ए एम, जून 04
चन्द्रास्त- 04:03 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:52 ए एम से 12:47 पी एम
अमृत काल -05:21 पी एम से 06:51 पी एम
बह्म मुहूर्त - 04:02 ए एम से 04:43 ए एम
अशुभ काल
राहूकाल- 07:07 ए एम से 08:51 ए एम
यम गण्ड - 10:35 ए एम से 12:19 पी एम
गुलिक - 02:04 पी एम से 03:48 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:47 पी एम से 01:43 पी एम, 03:34 पी एम से 04:29 पी एम
वर्ज्य- 08:21 पी एम से 09:50 पी एम
Aaj Ka Rashifal 03 June 2024: सोमवार के दिन इन राशियों पर रहेगी महादेव की कृपा, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम, पूरी होगी हर कामना
Aaj Ka Rashifal 03 June 2024: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जाएगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 6 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा बीते 1 जून को हर्शल वृष राशि में प्रवेश कर चुका है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 03 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
1. मेष राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। सही दिशा में मेहनत करेंगे जिससे ज्यादा काम निपटा लेंगे। आज आपको किसी संस्था द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। नौकरीपेशा वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। सामाजिक कार्यों के लिए पड़ोसी आपकी तारीफ कर सकते है। आपके मन में बिजनेस को लेकर नएनए विचार आएंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 6
2. वृष राशि
आज अचानक धन लाभ हो सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहें है, तो राहुकाल देखकर ही खरीदें। घर में खुशियों का आगमन होगा। आज आपकी व्यावहारिक प्रवृति को देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। संगीत क्षेत्र में रुझान वालों को आज फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर आ सकता है। भाईयों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बड़ों के प्रति आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 8
3. मिथुन राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। कारोबार में आ रही दिक्कतें आज समाप्त हो जायेगी। धनलाभ के नये रास्ते नजर आयेंगे। अगर आज घर में किसी पार्टी का आयोजन कर रहे हैं तो सभी को दावत दें। आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी, जो आपको बिजनेस में काफी फायदा कराएगा। आज दूसरों से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करें, लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। बच्चे खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 7
4. कर्क राशि
आज का दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनेस को लेकर आपको कोई अच्छी डील मिलेगी। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसीमजाक होगा साथ ही कहीं पार्टी करने जाएंगे। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स को आज किसी
मल्टीनेशनल कंपनी से ईमेल आएगा। छात्र अपने करियर को लेकर सोच विचार करेंगे, किसी अनुभवी की सलाह भी लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य़ पहले से बेहतर रहेगा। नया घर लेने के लिए आज आप किसी प्रॉपर्टी डीलर से बात फाइनल करेंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आयेंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 2
5. सिंह राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज कोई व्यक्ति आपके करियर के लिए खास हो सकता है। इस राशि के नवविवाहित आज समारोह में जाएंगे। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में मातापिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। आज आपको कुछ अप्रत्याशित धन प्राप्त होने वाला है, जिसका इंतजार आप लम्बे समय से कर रहे थे।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 1
6. कन्या राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपका मानसम्मान लोगों में पहले से ज्यादा बढ़ेगा। आज जॉब में प्रमोशन के चांस बन रहे है। ऑफिस में आज सहकर्मियों के साथ अंडर स्टेंडिंग बढ़ेगी। आज किसी बिजनेस डील के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। धन लाभ के आसार बन रहे हैं। नवविवाहितों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 9
7. तुला राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप अपनी प्रतिभा को सही ढ़ग से निखार पाएंगे। आज राजनीति शास्त्र के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छे परिणाम लेकर आने वाला रहेगा। आज आप बड़ी से बड़ी समस्या का हल आसानी से निकाल लेंगे। आज अपने स्वास्थ्य का सही ढंग से ध्यान रखें। किसी डाक्टर की सलाह से ही आगे बढ़े। आज कोई सरकारी अधिकारी आपके जमीन से जुड़े मसलों को हल करने में आपकी मदद करेगा। कानूनी मसलों को हल करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 9
8. वृश्चिक राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी होगी। दूसरे शहर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे है। आज किसी अपरिचित व्यक्ति से बिना वजह ना उलझे। आज प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे, किसी समस्या का समाधान मिलेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करें। आज किसी दोस्त के साथ पार्टी में जाएंगे। घर में नन्हें मेहमान के आने से उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 4
9. धनु राशि
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। छोटे बच्चों को आज पिता से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आज घरवालों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आज बिजनेस में बढ़ोत्तरी के चांस हैं। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते है। शाम को दोस्तों के साथ पार्टी करने जा सकते हो। आपके व्यापार में दो गुना वृद्दि हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। महिलाएं आज ऑनलाइन कोई डिस बनाना सीखेंगी। वकालत की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े वकील से सलाह मिलेगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 1
10. मकर राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज ऑफिस के कार्यों में आपका मन लगेगा। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज समय से पहले पूरा कर लेंगे, लेकिन पहले से योजना बनाकर चलने की जरूरत है। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज रिश्ते में मिठास भरने का दिन है।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 3
11. कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं। आज आपको कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए, धैर्य के साथ काम करें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। स्वास्थ्य आज पहले से ज्यादा फिट रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 3
12. मीन राशि
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेनदेन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांचपड़ताल जरूर कर लें। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। दोनों के बीच में सामंजस्य बना रहेगा। नियमित योग करने से आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा । विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 7
नशे में चूर होकर रवीना टंडन ने बुजुर्ग महिला से किया मारपीट – पीड़ित महिला ने लगाया आरोप
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रवीना के साथ कुछ लोग बहस और धक्का मुक्की कर रहे हैं। यह वीडियो एक ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया गया है। जिसमें एक्ट्रेस के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। रवीना टंडन पर शनिवार देर रात मुंबई के बांद्रा में तीन लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। ये मामला इतना गंभीर हो गया की बात पुलिस तक पहुंच गई है।
रवीना पर लगे गंभीर आरोप
एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनके ड्राइवर पर शराब के नशे में एक बुजुर्ग महिला से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित के बेटे ने दावा किया कि घटना शनिवार रात की है। मुंबई के बांद्रा में रिजवी लॉ कॉलेज के पास उनकी मां को रवीना की गाड़ी से चोट लग गई।इसके बाद रवीना का ड्राइवर गाड़ी से निकला और मेरी मां साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों से बहस करने लगा। वह हाथापाई पर उतर आया। इसके बाद रवीना भी गाड़ी से उतरीं और उन लोगों से मारपीट करने लगीं। वीडियो ना बनाने की गुजारिश कर रही रवीना सामने आए इस वीडियो में रवीना को पीड़ित परिवार और लोकल भीड़ ने घेर रखा है। लोग पुलिस को बुलाने की बात कर रहे हैं। इसी बीच पीड़ित महिला की बेटी रवीना से कहती है, ‘आपको पूरी रात जेल में बितानी होगी। मेरी नाक से खून बह रहा है।’ वहीं रवीना भीड़ से कहती हुई सुनाई दीं, ‘प्लीज मुझे धक्का मत दो.. मुझे मत मारो..।’ एक्ट्रेस वहां मौजूद भीड़ से वीडियो ना शूट करने की भी गुजारिश कर रही हैं।
शराब के नशे में चूर थीं रवीना
पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उनका कहना है कि पुलिस एक्शन में 4 घंटे उन्हें बैठा कर रखा गया। जिस महिला को चोट लगी है, उसकी उम्र 70 साल बताई जा रही है। उसके बेटे मोहम्मद ने कहा- हम लोग अपनी बिटिया का रिश्ता तय करने कहीं बाहर निकले थे। रास्ते में रिजवी लॉ कॉलेज के पास रवीना की गाड़ी खड़ी थी। हम लोग वहां से निकल ही रहे थे तभी गाड़ी थोड़ी रिवर्स हो गई। इसकी वजह से मेरी मां को जोरदार टक्कर लग गई। हम लोगों ने आपत्ति जताई तो ड्राइवर अनाप-शनाप बकने लगा। गाड़ी में रवीना टंडन भी मौजूद थीं। वे भी गाड़ी से निकलकर हमसे बहस करने लगीं। वे शराब के नशे में चूर थीं और मेरी मां के साथ मारपीट करने लगीं। मोहम्मद ने कहा, ‘उन्होंने हमसे पुलिस स्टेशन के बाहर ही इस मामले को सेटल करने की बात कही। पर हम उनके साथ सेटेलमेंट क्यों करें? मेरी मां के साथ मारपीट की गई है और मुझे न्याय चाहिए।
दो ट्रेनें आपस में टकराई, मच गई चीख पुकार.. यहाँ की है घटना..
सरहिंद रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर माधोपुर चौकी नजदीक रविवार सुबह करीब 3:30 बजे एक रेल हादसा हो गया। यहां दो गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक मालगाड़ी का इंजन पलट गया और इसके लपेटे में पैसेंजर गाड़ी भी आ गई। हादसे में दो लोको पायलट घायल हुए।
घायल हुए लोको पायलट की पहचान 37 वर्ष के सहारनपुर (यूपी) के विकास कुमार और 31 वर्षीय के हिमांशु कुमार सहारनपुर (यूपी) के तौर पर हुई है, इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर किया।
सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में मौजूद डॉक्टर इवेनप्रीत कौर ने बताया कि विकास कुमार के सिर में हेड इंजरी आई है और दूसरे हिमांशु के बैक पर चोट आई है, जिनकी हालत गंभीर है। वहीं इस हादसे में बड़ा जानी नुकसान टला।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा मालगाड़ियों के लिए बने डीएफसीसी ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ। यहां पहले से कोयले से लोड दो गाड़ियां खड़ी थीं। एक मालगाड़ी का इंजन खुलकर दूसरी से टकराया और फिर इंजन पलटकर अंबाला से जम्मू तवी की तरफ जा रही पैसेंजर गाड़ी समर स्पेशल में फंस गया।
हादसे में मालगाड़ी की बोगियां भी एक दूसरे पर चढ़ गईं। जैसे ही पैसेंजर गाड़ी की टक्कर हुई तो इसमें सवार सैकड़ों यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में दो लोको पायलट घायल हुए हैं।
दूसरी तरफ अंबाला से लुधियाना अप लाइन बिल्कुल ठप हो गई है। अंबाला डिवीजन के डीआरएम समेत रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे
फिर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम...महिलाओं के कपड़े फाड़े, घर में घुसकर मारा
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. शालिग्राम गर्ग और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप है. शालिग्राम गर्ग ने एक परिवार के घर में घुसकर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की और लाठी डंडों पीट-पीटकर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. धीरेन्द्र शास्त्री के भाई के गुंडागर्दी का वीडियो भी सामने आया है.
शालिग्राम गर्ग की गुंडागर्दी-
जानकारी के मुताबिक़, यह मामला छतरपुर के बमीठा थाना के गढ़ा गांव का है. गुरवार रात बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई शालिग्राम गर्ग गढ़ा गांव में रहने वाले अपने सेवादार जीतू तिवारी के घर साथियों के साथ घुस गया. और धमकी देने लगा. हालाँकि के लोगों के समझाने पर चला गया. अगले दिन शुक्रवार को फिर आया. लाठी-डंडों से सभी को मारने लगा. घर में मौजूद महिलाएं, बुजुर्ग और नाबालिग को भी पीट – पीटकर लहूलुहान कर दिया है. इतना ही नहीं शालिग्राम ने उन्हें गन्दी गालियां दी. मारपीट के घटना के दौरान बच्ची का हाथ भी टूट गया.
लाठी-डंडों से पीटा-
शालिग्राम गर्ग के गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमे कुछ लोग काली गाड़ी में आते हैं. सभी के हाथों में डंडा होता है. वो जीतू तिवारी धमकी देते नजर आ रहे हैं. इसके बाद वो उन्हें बेरहमी से मारने लगते हैं.
महिलाओं के कपडे फाड़े-
इस मामले पीड़ित परिवार ने थाने में शालिग्राम गर्ग के खिलाफ केस दर्ज कराया है. जीतू तिवारी ने बताया कि शालिग्राम गर्ग और जीतू तिवारी काफी पुराने दोस्त है. शालिग्राम हमेशा नशे और कई गंदे गलत कामों में शामिल था. जिसके वजह से उसने उसका साथ छोड़ दिया. इससे नाराज शालिग्राम ने उसके साथ मारपीट की. परिवारवालों का आरोप है कि उनलोगों ने महिलाओ के कपड़े भी फाड़े है.
शालिग्राम पर केस दर्ज-
बताया जा रहा है घटना की सूचना मिलने पर बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी. लेकिन वे मामला दर्ज नहीं कर रही थी. वीडियो वायरल होने के बाद छतरपुर पुलिस ने धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को मिल सकती है कितनी सीटें ! देखें सभी राज्यों का एग्जिट पोल
बिहार : India Today-Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में INDIA गठबंधन को 48 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. राज्य की 40 सीटों में से NDA को 29-33 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा 0-2 सीटें अन्य के खाते में जा रही हैं.
मध्य प्रदेश : में INDIA को 33 फीसदी वोट मिलने जा रहे हैं. सीट की बात करें तो 29 सीटों वाले राज्य में NDA को 28-29 सीट मिल सकती हैं. इसके अलावा INDIA को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है.
गुजरात :में NDA को 63 फीसदी और INDIA को 33 फीसदी वोट शेयर मिला है. सीट के हिसाब से बात करें तो NDA को 25-26 और INDIA को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है. गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं, जिसमें से सूरत सीट पर चुनाव नहीं हुआ क्योंकि भाजपा के उम्मीदवार ने निर्विरोध ही यह चुनाव जीत लिया है.
झारखंड : एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में NDA को 8-10 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, INDIA गठबंधन को 4-5 सीटें मिल सकती हैं. 14 सीटों वाले राज्य में भाजपा+ को नुकसान दिख रहा है.
कर्नाटक में NDA को 20-22 सीटें तो वहीं INDIA ब्लॉक को 3-5 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, JDS को 3 सीटें मिली हैं. राज्य में लोकसभा की कुल 28 सीटें हैं.
केरल में NDA को 2-3 सीटें मिलने जा रही हैं. वहीं, कांग्रेस को 13-14 सीटें मिलती दिख रही हैं. इसके अलावा UDF+ को 4 सीटें तो LDF को 0-1 सीटें मिलने जा रही हैं. इस आंकड़े के मुताबिक, भाजपा का केरल में खाता खुलता दिखाई दे रहा है.
राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों हैं. इसमें NDA को 51 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है तो वहीं INDIA को 41% वोट मिलता दिख रहा है. सीट की बात करें तो NDA को 16-19 सीटें मिलती दिख रही हैं, इसके अलावा INDIA को 5-7 सीटें मिल रही हैं.
तमिलनाडु के एग्जिट पोल में NDA को 2-4 सीटें मिलने जा रही हैं तो वहीं INDIA को 33-37 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. INDIA गठबंधन में भी कांग्रेस को 13-15 तो DMK को 20-22 सीटें मिलने का अनुमान हैं. AIADMK को राज्य में 0-2 सीटें मिल रही हैं. बता दें कि राज्य में लोकसभा की 39 सीटें हैं.
छत्तीसगढ़ में NDA को 10-11 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं INDIA को 0-1 सीट मिलती दिख रही है. बता दें कि राज्य में 11 लोकसभा सीटें हैं.
हरियाणा की 10 सीटों में से भाजपा को 6-7 सीटें मिल सकती हैं. एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को 6-8 तो कांग्रेस को 2-4 सीटें मिल सकती हैं.
गोवा में NDA को 52 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है तो वहीं 43 फीसदी वोट INDIA को मिल सकती है. इसके अलावा सीट शेयरिंग की बात करें तो 2 में से 1-1 सीटें दोनों दलों के खाते में जाते दिख रही हैं.
असम : एग्जिट पोल के मुताबिक, असम में NDA को 10-12 और इंडिया को 2-4 सीटें मिल सकती हैं.
आंध्रप्रदेश : एग्जिट पोल के मुताबिक आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर एनडीए को 21-25 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस और सत्ताधारी पार्टी- वाईएसआर कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने का अनुमान है।
Aaj Ka Rashifal 02 June 2024: अपरा एकादशी के दिन बदलेगी इन 4 राशि के जातकों की जिंदगी, भगवान विष्णु आज पूरी करेंगे हर मनोकामना
Aaj Ka Rashifal 02 June 2024: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है । एकादशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 41 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अपरा एकादशी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि:
आज आपका दांपत्य रिश्ता मधुरता से भरपूर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। गुरु के मार्गदर्शन से सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 1
वृष राशि:
आज किसी खास काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। बिजनेस के मामले में दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों से आपको मदद मिलेगी। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। कार्यस्थल पर अच्छे प्रदर्शन को दोहराने के लिए एकाग्रता रखनी होगी। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, व्यापार को बढ़ाने के लिये नया प्लान लाभदायक साबित होगा। आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लग सकता है। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में स्थिति अनुकूल रहेगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे। आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 9
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज परिवार वालों के साथ हंसी ख़ुशी के साथ समय बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने शिक्षकों से अच्छी सलाह मिलेगी। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। उन्हें किसी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के लिये नए आइडियाज मिलेंगे, जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। आज आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना होगी, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। धार्मिक कार्य में आपकी इच्छा बढ़ेगी, आज आप सत्संग करवा सकते हैं, घर में उत्सव का माहौल होगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखें। जिससे उनका आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 7
तुला राशि:
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज कामकाज से जुड़ी कोई चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती से तुरंत ही पार पा लेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज ऑफिस में सीनियर्स और बॉस के द्वारा कुछ बताया जा रहा है तो उसे गंभीरता से लें, और अपनी कमियों को जानकर उसे सुधारने का प्रयास करें। आज बिजनेस की प्रगति के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करेंगे। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है, सफलता मिलने के योग बने हुये है। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते आज आप खरीदारी करने मार्केट जायेंगे। आज सेहत के मामले में सावधान रहें।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 7
धनु राशि:
आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आपकी किसी समस्या का समाधान निकल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहि, साथ ही जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से भी बचे। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दांपत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। बिजनेस में स्थिति ठीक बनी रहेगी। आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे। आज आप नया वाहन लेने का मन बनाएंगे।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 8
मकर राशि:
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही करने से बचे। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चो को कुछ मीठा बना के खिला सकती है। आज घर के बुजुर्गों की देखभाल में समय बिताएंगे। जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 9
कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस को लेकर आप कुछ नया प्लान बनाएंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी सेहत में सुधार आएगा। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे, रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 5
मीन राशि:
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर ले लें। पारीवारिक मामले में आज आपका निर्णय कारगर साबित होगा।
- शुभ रंग- मैरून
- शुभ अंक- 4
02 June 2024 Ka Panchang: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
02 June 2024 Ka Panchang: 02 जून को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। एकादशी तिथि रविवार देर रात 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। 02 जून को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही रविवार देर रात 1 बजकर 41 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 02 जून 2024 अपरा एकादशी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
02 जून 2024 का शुभ मुहूर्त
- ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि- 02 जून 2024 को देर रात 2 बजकर 43 मिनट तक
- आयुष्मान योग- 02 जून को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक
- रेवती नक्षत्र- 02 जून 2024 को देर रात 1 बजकर 41 मिनट तक
- 02 जून 2024 व्रत-त्यौहार-अपरा एकादशी
राहुकाल का समय
- दिल्ली- शाम 05:30 से शाम 07:14 तक
- मुंबई- शाम 05:33 से शाम 07:12 तक
- चंडीगढ़- शाम 05:35 से शाम 07:20 तक
- लखनऊ- शाम 05:12 से शाम 06:55 तक
- भोपाल- शाम 05:21 से शाम 07:02 तक
- कोलकाता- शाम 04:36 से शाम 06:17 तक
- अहमदाबाद- शाम 05:40 से शाम 07:21 तक
- चेन्नई- शाम 04:46 से शाम 06:32 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 5:23 am
- सूर्यास्त- शाम 7:14 pm
कांग्रेस गठबंधन को मिलेंगे 200 से ज्यादा सीटें! केवल इस एग्जिट पोल ने जताया यह अनुमान
Lok Sabha Exit Poll Result 2024 :- सातवें चरण की वोटिंग के बाद लोकसभा चुनाव 2024 का एग्जिट पोल जारी हो गया है. सारे के सारे एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समर्थित एनडीए को बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. लेकिन एक एग्जिट पोल में कांग्रेस गठबंधन को 201 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इस एग्जिट पोल को दैनिक भास्कर ने जारी किया है. अखबार ने दावा किया है कि उसके 100 रिपोर्टर 542 सीटों तक गए और ‘हवा का रुख’ समझा, जिसके मुताबिक सरकार तो भाजपा गठबंधन ही बनाएगी, लेकिन कांग्रेस गठबंधन को बड़ी बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है.
भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार BJP के नेतृत्व वाले NDA को 281-350 सीटें और विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक को 145-201 सीटें मिल सकती हैं. बाकी अन्य दलों को जो इन दोनों गठबंधनों में शामिल नहीं है, उन्हें 33 से 49 सीटें मिल सकती हैं. दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के साथ-साथ बाकी एग्जिट पोल भी साफ-साफ इशारा कर रहा है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. भास्कर के इस एग्जिट पोल की मानें तो कांग्रेस 2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में पहले से मजबूत दिख रही है. उसे 59 से 98 सीटें तक मिल सकती हैं.
साल 2019 में आए पांच एग्जिट पोल में बीजेपी और उसके सहयोगियों को 300 या उससे ज्यादा सीटें दिखाई गईं, जबकि 3 सर्वे में 250 प्लस सीटों का अनुमान बताया गया. लेकिन असल में साल 2019 में भाजपा ने सारे एग्जिट पोल के नतीजों को झुठला दिया था. बीजेपी ने कुल 303 सीटें जीती थीं, वहीं एनडीए ने कुल 353 सीटों पर जीत हासिल की थी. भाजपा को कुल 37.36 प्रतिशत वोट मिले थे. तब आज तक और न्यूज 24 का एग्जिट पोल बिल्कुल सटिक था. आज तक ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 339 से 365 सीटें जीतने का अनुमान लगाया था तो न्यूज 24 ने 350 सीट जीतने की बात कही थी.
वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को ज्यादातर सर्वे में 120 से ज्यादा सीटें दी गई थीं, लेकिन असल में कांग्रेस समर्थित UPA ने 93 सीटें ही जीती थीं. इस मामले में भी आजतक और न्यूज 24 का एग्जिट पोल सबसे करीब था. आज तक ने अपने एग्जिट पोल में यूपीए को 77 से 107 सीटें दी थीं, तो न्यूज 24 ने 95 सीटों पर जीतने की बात कही थी. कांग्रेस को कुल 52 सीटों पर जीत मिली, जबकि उनके गठबंधन को कुल 93 सीटों पर जीत हासिल हुई. कांग्रेस को कुल 19.49 प्रतिशत वोट मिले थे.
तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार या गठबंधन बिगाड़ेगा खेल ! जानिए क्या कह रहे हैं एग्जिट पोल
Exit Poll 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. Republic Matrize Exit Poll द्वारा किए गए Loksabha exit poll के नतीजे कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी सरकार फिर बनने जा रही है. उसके अनुमान कहते हैं कि एनडीए इस बार के चुनावों में 359, I.N.D.I.A गठबंधन 154, जबकि अन्य 30 सीटें जीतने जा रहा है. एग्जिट पोल के नतीजे कहते हैं कि इस तरह एक बार फिर देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी. अनुमान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन को 69 से 74 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को 6 से 11 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी के लिए अच्छी खबर है. यहां NDA को 21 से 25, इंडिया गठबंधन को महज एक, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
नल का एग्जिट पोल कहता है कि लोकसभा चुनाव में इस बार 72 प्रतिशत मुस्लिम वोटरों ने कांग्रेस को वोट डाला.
जारी एग्जिट पोल का मुख्य फोकस यह निर्धारित करने पर रहा कि सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए या विपक्षी इंडिया गठबंधन, कौन विजयी होगा.
PMARQ एग्जिट पोल
- NDA – 359
- INDIA – 154
- अन्य – 30
PMARQ ने NDA को 359 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। INDIA को 154 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के हिस्से में 30 सीटें आएंगी। PMARQ के मुताबिक देश में NDA की सरकार बन रही है।
MATRIZE
- NDA – 353-368
- INDIA – 118-133
- अन्य – 43-48
इंडिया टुडे एक्सिस
केरल-20
इंडिया17-18
एनडीए-2-3
एलडीएफ-0-1
कर्नाटक-28
इंडिया- 3-5
एनडीए-23-25
तमिलनाडू-39
इंडिया- 33-27
एनडीए-2-4
NDTV India –
एनडीए – 365
इंडिया – 142
अन्य – 36
Republic TV PMARQ
एनडीए – 359
इंडिया – 154
अन्य – 30
Republic TV Matrize
एनडीए – 353-368
इंडिया – 118-133
अन्य – 43-48
Jan Ki Baat
एनडीए – 362-392
इंडिया – 141-161
अन्य – 10-20
India News D-Dynamics
एनडीए – 371
इंडिया – 125
अन्य – 47
MATRIZE ने NDA को 353 से 368 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। INDIA को 118 से 133 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के हिस्से में 43-48 सीटें आएंगी। MATRIZE के मुताबिक देश में NDA की सरकार बन रही है।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान शनिवार 1 जून को समाप्त हो गया और उसके बाद सभी की निगाहें एग्जिट पोल 2024 पर टिकी थीं. क्या भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आएगी या विपक्ष का भारत ब्लॉक इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर कर पाएगा? इस पर इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया, चाणक्य, टाइम्स नाउ-ईटीजी, सी-वोटर, रिपब्लिक टीवी और सीएसडीएस-लोकनीति जैसे विभिन्न पोलस्टरों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किया गया है.
लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में हुए, जिनमें पहला चरण 17 अप्रैल को और आखिरी चरण 1 जून को होगा. चुनाव 543 लोकसभा सीटों पर हुए. लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे.
दरअसल, एग्जिट पोल चुनाव के बाद का सर्वेक्षण होता है, जो देश के मूड का अनुमान लगाता है. यह एक जनमत सर्वेक्षण है जो दर्शाता है कि कोई राजनीतिक दल कितनी सीटें जीत सकता है. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि एग्जिट पोल आधिकारिक चुनाव परिणामों के समान नहीं होते हैं. आधिकारिक लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 भारत के चुनाव आयोग द्वारा 4 जून को घोषित किए जाएंगे. मीडिया हाउसों की तरफ से शाम 6:30 बजे के बाद एग्जिट पोल जारी किए गए.
कैसे रहे पिछले एग्जिट पोल 2024, कौन रहा नतीजों के सबसे नजदीक
2019 में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया और टुडेज चाणक्य सबसे सटीक थे, जो जीती गई सीटों के सबसे करीब थे. इसके बाद टाइम्स नाउ-वीएमआर की भविष्यवाणी थी. 2019 के वास्तविक परिणामों में एनडीए ने 353 सीटें जीतीं और यूपीए ने 91 सीटें हासिल कीं.
*महात्मा गांधी के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राय शर्मनाक - कांग्रेस
गर्मी में भगवान भी भक्त की तरह ही परेशान होते हैं. उन्हें गर्मी से बचाया जा सके, इसके लिए ये विशेष शृंगार और पूजा की जाती है.
- बज्र के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में कान्हा को गर्मी से बचाने और उन्हें शीतलता देने के लिए फूल बंगला लगाया जा रहा है.
- यहां गर्मी में हर साल मंदिर प्रशासन फूल बंगले का आयोजन करता है. जिसकी शुरुआत चैत्र एकादशी से होती है और ये आयोजन हरियाली अमावस्या तक चलता है.
- हर दिन नए तरह से फूल बंगला (Flower Bungalow) सजता है इसमें गुलाब, रजनीगंधा, मोगरा के साथ ही और भी दूसरे खूबसूरत और खुशबूदार फूलों का प्रयोग किया जाता है.
- ये फूल ठंडक प्रदान करते हैं. इसके अलावा कान्हा जी को भोग में दही, रबड़ी, खीरा आदि दिया जा रहा है.
- भीषण गर्मी से बचाने के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं. श्रीराम को रोजाना सूती कपड़े पहनाए जाते हैं. खीर-पूड़ी की बजाय अबगर्मी को देखते हुए ठंडी चीजें जैसे लस्सी, ठंडाई, छाछ, मौसमी फल (खरबूजा, तरबूज, आम, खीरा) का सुबह-शाम भोग लगाया जा रहा है. मंदिर में कूलर और एसी लगाए गए हैं.
Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग जारी, CM योगी, नड्डा, राघव चड्ढा ने डाला वोट
आज सातवें और आखिरी चरण (7th Phase Voting) का मतदान है. आज 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 सीटों पर मतदान हो रहा है. यह फेज इस लिए भी अमह है, क्यों कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज वोटिंग हो रही है. जिन राज्यों में आज मतदान हो रहा है।
उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की सभी 13, बिहार की 8, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3, पश्चिम बंगाल की 9 और ओडिशा की 6 सीटें शामिल हैं. आज लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा की बची हुई 42 विधानसभा सीटों और हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. सातवें चरण में करीब 4.82 करोड़ महिलाएं, 5.24 करोड़ पुरुष और 3,574 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं. सभी को मिलाकर 10.6 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं सातवें और आखिरी चरण में 57 लोकसभा सीटों पर कुल 904 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. 19 अप्रैल से शुरू हुआ मतदान आज शाम 5 बजे के बाद समाप्त हो जाएगा
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने डाला वोट, की ये अपील
केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा, चुनाव केंद्र पर भारी उत्साह है। ये उत्साह दिखाता है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में लोग फिर एक बार अच्छी सरकार को चुनने के लिए वोट कर रहे हैं। मोदी सरकार के काम सिर चढ़कर बोलते हैं।
PM मोदी की वोट अपील-लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें
पीएम मोदी ने देशवासियों से वोट अपील करते हुए कहा, ” इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. मुझे विश्वास है कि हमारे युवा और महिला मतदाता वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आगे आएंगे. आइए, मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं.”लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज वोटिंग होने जा रही है। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। मुझे विश्वास है कि हमारे युवा और महिला मतदाता वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आगे आएंगे। आइए, मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक…
बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कोलकाता में डाला वोट
बीजेपी नेता और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने कोलकाता के बेलगाचिया में वोट डालने के बाद कहा, “मैं आज ऐसी कोई बात नहीं कहूंगा जिससे लगे कि मैं दूसरों को प्रभावित कर रहा हूं. वोट देना मेरा फ़र्ज़ था. मैंने 40 मिनट तक लाइन में खड़ा होकर वोट दिया. मेरा राजनीतिक कर्तव्य मैंने पूरा किया.”
जनता के लिए काम करने वाली सरकार चुनें- हरभजन सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और AAP नेता हरभजन सिंह ने वोट डालने के बाद कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग आएं और मतदान करें. मैं चाहता हूं जालंधर में सबसे ज्यादा पोलिंग हो. हर जगह पोलिंग होनी चाहिए क्योंकि ये हमारे पास मौका है कि हम ऐसी सरकार चुनें जो जनता के प्रति काम कर सके.
आज से बदल जाएंगे कई नियम,चुनावी नतीजों से पहले मोदी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, यहां जानें रेट
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग और नतीजों से पहले इंडियन ऑयल कंपनियों ने लोगों को एक बड़ी सौगात दी। एक बार फिर गैस सिलेंडर के दाम में भारी कटौती की गई, जिसके बाद उपभोक्ताओं के चेहरे पर खुशी झलक गई। एलपीजी सिलेंडर के दाम सुबह होते ही गिर गए, जिसके बाद आप सस्ते में खरीदारी करने का सपाना साकार कर सकते हैं।
तेल विपणन कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 72 रुपये की कटौती कर दी, जो जून महीने की बड़ी राहत मानी जा रही है। यह कीमत जो कम हुई वो कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुई है।
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आरटीओ का चक्कर लगाने से मिलेगी निजात
1 जून से नए परिवहन नियम लागू हो रहे हैं। नए महीने से ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए आरटीओ में ही टेस्ट देना अनिवार्य नहीं रह जाएगा। ऐसे में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट पास करने की प्रक्रिया अब आसान होने की उम्मीद है। एक जून से आप सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों में भी ड्राइविंग टेस्ट दे सकते हैं। इससे लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट देने के लिए आरटीओ का चक्कर लगाने से निजात मिल जाएगी।
ट्रैफिक नियम सख्त होंगे
नए याताया नियमों के तहत ट्रैफिक नियमों को और कड़ा किया जा रहा है। 18 साल से कम उम्र के लोगों पर ट्रैफिक नियम के उल्लंघन करने या उनके वाहन चलाने पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस रद्द तो किया ही जाएगा इसके साथ-साथ 25 साल तक नया लाइसेंस भी जारी नहीं किया जाएगा। अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है।तेज़ गति से गाड़ी चलाने वाले पर 1000 रुपये से 2000 रुपये, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर 500 रुपये, हेलमेट न पहनने पर 100 रुपये और सीट बेल्ट नहीं पहनने पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
14 जून तक मुफ्त में कर सकेंगे आधार अपडेट
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी यूआईडीएआई के अनुसार, अगर आपने 10 साल से अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है तो 14 जून तक आप ऐसा फ्री में कर सकते हैं। यूआईडीएआई पोर्टल पर 14 जून 2024 तक आधार कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया मुफ्त है। अगर आप 14 जून के बाद अपना आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं तो आपको इसके लिए कुछ शुल्क चुकाना पड़ सकता है। आप अपने आधार कार्ड को घर बैठे या आधार कार्ड सेंटर पर जाकर भी अपडेट करवा सकते हैं। अगर आप आधार कार्ड केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं तो आपको 50 रुपये शुल्क के तौर पर चुकाना होगा। वहीं, यूआईडीएआई पोर्टल पर जाकर खुद से आधार कार्ड अपडेट करने पर फिलहाल कोई शुल्क नहीं चुकाना पड़ा है।
जून महीने में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक
जून महीने में बकरीद, वट सावित्री व्रत समेत अलग-अलग पर्व त्योहारों के मौके पर सार्वजनिक और साप्ताहिक छुट्टियां के चलते कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, जून में कुल 12 दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के कारण जून महीने की पहली तारीख को भी कई राज्यों के कुछ क्षेत्रों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। बैंक शाखाएं बंद रहने के दौरान आप बैंक जाकर कोई भी सेवा हासिल नहीं कर सकेंगे। ऐसे में आप अपने बैंकिंग से जुड़े कार्यों को बैंकों की छुट्टियों को देखते हुए प्लान करें यही बेहतर रहेगा। हालांकि एक बार यहां गौर करने वाली है कि जिन दिनों को बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, उन दिनों में भी बैंकों ऑनलाइन सेवाएं यथावत जारी रहेंगी।
पैन-आधार लिंक नहीं किया तो होगी ये परेशानी
आयकर विभाग ने हाल में एक अधिसूचना में करदाताओं को अपने स्थायी खाता संख्या (पैन) को 31 मई तक आधार के साथ जोड़ने के लिए कहा है ताकि उच्च दर पर कर कटौती से बचा जा सके।मौजूदा नियमों के अनुसार यदि करदाता का पैन उसके आधार से नहीं जुड़ा है, तो स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) को एक जून से सामान्य दर से दोगुनी दर से काटा जाना अनिवार्य कर दिया है।
Aaj Ka Panchang: आज 1 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 1 जून 2024
विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
ज्येष्ठ - पूर्णिमान्त
वैशाख - अमान्त
तिथि
नवमी - 07:24 ए एम तक
नक्षत्र
उत्तर भाद्रपद - 03:16 ए एम, जून 02 तक
योग
प्रीति - 03:10 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:24 ए एम
सूर्यास्त - 07:14 पी एम
चन्द्रोदय - 02:08 ए एम, जून 02
चन्द्रास्त - 01:53 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:51 ए एम से 12:47 पी एम
अमृत काल - 10:46 पी एम से 12:16 ए एम, जून 02
बह्म मुहूर्त - 04:02 ए एम से 04:43 ए एम
अशुभ काल
राहूकाल- 08:51 ए एम से 10:35 ए एम
यम गण्ड - 02:03 पी एम से 03:47 पी एम
गुलिक - 05:24 ए एम से 07:07 ए एम
दुर्मुहूर्त - 05:24 ए एम से 06:19 ए एम, 06:19 ए एम से 07:14 ए एम
वर्ज्य- 01:47 पी एम से 03:17 पी एम
Aaj Ka Rashifal 01 June 2024: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली है जून का पहला दिन...पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 01 June 2024: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?
मेष: आज आप ऊर्जावान रहेंगे। अपने कार्य के प्रति जोश और जुनून देखने को मिलेगा। हालांकि कुछ मामलों में आपको धैर्य से काम लेना होगा। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
वृषभ: आज कार्यक्षेत्र में कामयाबी के अवसर आएंगे। दिन की शुरूआत में व्यस्तता रह सकती है। लेकिन आधे दिन के बाद थोड़ा आरामदायक महसूस कर सकते हैं। आज धन संचय करने में सफल होंगे।
मिथुन: आज मन किसी चीज को लेकर अशांत रह सकता है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू पाना होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। ठंडे दिमाग से कार्य करेंगे। किसी मित्र के सहयोग से निवेश कर सकते हैं।
कर्क: आज परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में सफलता नहीं मिलेगी, बल्कि हानि होने की संभावना है। हालांकि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।
सिंह: आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ग्रह-नक्षत्र आपके अनुकूल दिखाई दे रहे हैं। दिन की शुरूआत किसी अच्छी खबर से होगी। लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। मित्रों एवं बड़े भाई-बहनों की सहायता से लाभ अर्जित करेंगे।
कन्या: भाई-बहनों के सहयोग से कारोबारे में वृद्धि होगी। आपको कामकाज में किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। पिताजी से रिश्ते मजबूत होंगे। उनकी सेहत में सुधार होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
तुला: विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। धर्म-कर्म के कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। दिन में आज आप थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा।
वृश्चिक: आज आपका आत्म-विश्वास मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। अचानक से आपके सामने कोई समस्या आ सकती है, लेकिन आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे।
धनु: आज नौकरी कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आत्म-विश्वास भरपूर रहेगा। वहीं वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
मकर: आज आपको अपने क्रोध पर काबू करना पड़ेगा। साथ ही शत्रुओं से सावधान रहें। वे आपका नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। ऐसे में आपको उनकी चाल से थोड़ा सतर्क रहना होगा।
कुंभ: आज आपको आय प्राप्ति में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं तो संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की चिंता रह सकती है।
मीन: आज आपको पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। चल-अचल संपत्ति के खरीदने की संभावना है।
बैंक का जरूरी काम करने से पहले देख लें छुट्टियां...जून में इतने दिन रहेंगे बंद…!!
नई दिल्ली। जून महीने के लिए आरबीआई ने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस महीने किसी न किसी कारण से देश में कुछ दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आप बैंक से संबंधित किसी जरूरी काम को निपटाने की सोच रहे हैं तो आपको जून 2024 में बैंकों की हॉलिडे लिस्ट के बारे में जरूर जान लेना चाहिए, ताकि आप उस हिसाब से बैंक जाने का समय तय कर सकें।
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक जून में सरकारी बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे। बैंक किस-किस दिन और कौन से राज्य में बंद रहेंगे, ये आपको पता होना चाहिए, अन्यथा आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते है किस दिन रहेगी बैंकों में छुट्टी।
बैंकों की छुट्टी की लिस्ट-
1 जून 2024- इस दिन चुनाव वाली जगहों पर बैंक बंद रहेंगे।
2 जून 2024- रविवार के चलते देश भर में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
8 जून 2024- महीने के दूसरे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
9 जून 2024- रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
16 जून 2024- रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
22 जून 2024- महीने के चौथे शनिवार की वजह से देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
23 जून 2024- रविवार के कारण देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
30 जून 2024- रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
इस वजह से भी बैंक रहेंगे बंद-
10 जून सोमवार- श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के मौके पर पंजाब में बैंक बंद रहेंगे।
14 जून शुक्रवार- इस दिन पाहिली राजा की वजह से ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
15 जून शनिवार- उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम में ल्ड। दिवस और ओडिशा में राजा संक्रांति के कारण बैंक बंद रहेंगे।
17 जून सोमवार- बकरीद के मौके पर कुछ राज्यों को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
21 जून शुक्रवार- वट सावित्री व्रत के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
दोहरा हत्याकांड का साइको किलर ने खोला कई राज...प्रेमिका सहित 5 लोगों की करने वाला था हत्या
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेलकर्मी और उनके बेटे की हत्या करने वाला साइको किलर ने पुलिस के पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि रेप के मामले में पहली बार जेल जाने के बाद वह बदले की आग में जल रहा था। जिसके चलते आरोपी ने 5 लोगों की हत्या करने की योजना बनाई थी।
सिविल लाइन थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि आरोपी मुकुल ने 5 लोगों की हत्या करने के लिए अपने सीने पर 5 शैतान की मुंडी वाला टैटू बना रखा था। जिसमें वह मृतक राजकुमार विश्वकर्मा, प्रेमिका, मृतक की एक रिश्तेदार, एक महिला सब इंस्पेक्टर और एक पड़ोसी की हत्या करने की प्लानिंग कर रखी थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पूरे मामले में सबसे ज्यादा विरोध करने वाला मृतक राजकुमार की हत्या की प्लानिंग की थी।
उसके बाद उसे रेप के मामले में फंसाने वाली अपनी प्रेमिका को भी जान से मारना चाहता था। उसके बाद वह तीसरा हत्या मृतक राजकुमार की महिला रिश्तेदार को मारना चाहता था, क्योंकि वह महिला ने उसे चैट करने से रोका था। वहीं पड़ोसी ने मुकुल की हरकत पर उसे टोका था। इसलिए वह पड़ोसी की भी हत्या करना चाहता था। इसके अलावा आरोपी ने रेप के मामले में जांच कर रही महिला एसआई की भी हत्या की प्लानिंग की थी।
पिता-पुत्र को उतारा था मौत के घाट-
आरोपी मुुकुल ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिलेनियम कॉलोनी में 14 मार्च की दरमियानी रात आरोपी ने बाप-बेटे की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के बाद आरोपी मुकुल मृतक की बेटी को अपने साथ लेकर फरार हो गया था। पुलिस की टीम लगातार दोनों का पीछा कर रही थी। इस बीच यह जानकारी भी सामने आई थी कि आरोपी प्रेमी युगल ने अब तक सवा लाख रुपए खर्च कर दिए। उनकी लोकेशन बांग्लादेश-नेपाल बॉर्डर पर मिली थी। जहां से पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।
होटल के बाथरूम में मिली युवक-युवती की लाश...मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
हिसार। हरियाणा के हिसार में शुक्रवार को युवक और महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। दोनों के शव रेलवे स्टेशन के नजदीकी एक होटल के टॉयलेट में पड़े मिले। मृतक महिला शादीशुदा है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अग्रोहा थाने में दर्ज है। दोनों गुरुवार को होटल में आए थे। बताया गया है कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला व युवक के सुसाइड की सूचना मिलते ही HTM थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। युवक का नाम सुमित और महिला का नाम मोनिका है। दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया है।
ASI विनोद कुमार ने बताया कि मृतक युवक व महिला के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे, इसके बाद शनिवार को शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, मदनहेड़ी निवासी सुमित और मोनिका गुरुवार को होटल में ठहरने के लिए आए थे। उन्होंने होटल के काउंटर पर कर्मचारियों को आधार कार्ड की कॉपी दी। इस पर एड्रेस नहीं लिखा हुआ था और कमरा बुक किया। पैसे देने के बाद होटल कर्मचारी ने उनको कमरे की चाबी दे दी। इसके बाद वह दोनों कमरे में चले गए। युवक ने चाय का ऑर्डर दिया और रात को खाना भी खाया। शुक्रवार को होटल कर्मचारियों ने रूम को चेक करने के लिए दरवाजा खटखटाया तो किसी ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला।
उसके बाद होटल कर्मचारी वहां से चला गया। करीब 2 से 3 घंटे बाद फिर से कमरे के दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं आने के बाद कर्मचारी ने होटल मालिक को मामले की सूचना दी। इसके बाद डायल 112 को फोन किया गया। पुलिस के आने के बाद दरवाजे को खोला तो युवक-महिला दोनों मृत अवस्था में पड़े हुए थे। दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खाया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक व युवती ने पहले फंदा लगाने का प्रयास किया था, लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने जहरीला पदार्थ निकल लिया। इस बीच पता चला है कि मोनिका 30 मई को घर से निकली थी। इसके बाद से वह गायब थी। सिवानी बोलान निवासी उसके पति नवीन कुमार ने अग्रोहा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि मोनिका से 6 साल पहले शादी हुई थी। वह अचानक 30 मई को दोपहर 1 बजे घर से चली गई।
प्राइवेट पार्ट में एक किलो सोना छिपाकर ले जा रही एयर होस्टेस गिरफ्तार
मस्कट से कन्नूर जा रही एयर होस्टेस को लेकर एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि मस्कट से कन्नूर जा रही एक एयरहोस्टेस ने अपने मलाशय (रेक्टम) में एक किलो सोना छिपाया था। बताया जा रहा है वो सोना छिपाकर तस्करी करने की फिराक में थी। एयर होस्टेस को केरल के कन्नूर में पकड़ा गया, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया है। डीआरआई के एक सूत्र ने इस घटना की जानकारी दी है।
एयर होस्टेस का नाम सुरभि खातून बताया जा रहा है। डीआरआई कोचीन की विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने कोलकाता की निवासी सुरभि को एयरपोर्ट पर रोका।
एयर होस्टेस की तलाशी के बाद उसके मलाशय में छुपाया गया मिश्रित रूप में 960 ग्राम तस्करी का सोना बरामद हुआ। सूत्रों के अनुसार पूछताछ और आवश्यक बातचीत करने के बाद, उसे क्षेत्राधिकार मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और 14 दिनों के लिए कन्नूर की महिला जेल में भेज दिया गया है।
सूत्र ने दावा किया कि यह भारत में पहला मामला है जहां किसी केबिन क्रू के सदस्य को मलाशय में सोना छिपाकर तस्करी करने के आरोप में पकड़ा गया है।
