सियासत
जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, मचा कोहराम, …
पटना : शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब ने कोहराम मचाया है। ताजा मामला सिवान जिले से आया है। जिले के भगवानपुर थाना इलाके के माघर गांव में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मरने की सूचना है। जबकि 12 से ज्यादा लोग बीमार हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक जहरीली शराब से मौत की पुष्टि नहीं की है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक अब तक सात लोगों की मौत हुई है। इसमें कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह 40 वर्ष व रामेंद्र सिंह 30 वर्ष, माघर पोखरा के संतोष महतो उम्र 35 वर्ष व मुन्ना 32 के अलावा अन्य मृतकों में विलासपुर व सरसैया के ग्रामीण शामिल हैं। यह घटना मंगलवार के देर रात की बताई जाती है। पुलिस के डर से ग्रामीणों का कहना है कि कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह की रात में ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
आंख की रोशनी जाने की शिकायत पर शराब पीने वाले दो लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। भगवानपुर थाने ने माघर निवासी विशुन देव राय का पुत्र राम राम एवं लुटावन राम का पुत्र प्रनाथ राम,गंगा साह का पुत्र मोहन साह एवं सज्जन साह के पुत्र शैल साह की तबियत शराब पीने से खराब होने की बात परिजनों द्वारा बताया गई। शराब बेचने वाला प्रभुनाथ राम की भी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
शरद पूर्णिमा पर खीर के सेवन के लाभ, आखिर क्यों कहलाती है अमृत!
शरद पूर्णिमा साल भर में आने वाली पूर्णिमाओं में से एक विशेष अवसर है, जो न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी कई लाभकारी गुणों से भरा होता है.इस दिन विशेष रूप से खीर बनाई जाती है, जिसे रातभर चांद की रोशनी में रखा जाता है. यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, और इसके पीछे कई वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक कारण हैं.
आयुर्वेद विशेषज्ञ के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा 16 कलाओं से युक्त होता है.इस दिन चंद्रमा से अमृत वर्षा होने की मान्यता है.जब खीर को रातभर चांद की किरणों के संपर्क में रखा जाता है, तो यह औषधीय गुणों से भर जाती है.चांद की रोशनी में रखी खीर में ऐसे तत्व विकसित होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं.
खीर में दूध और चावल के साथ-साथ अन्य सामग्री जैसे चीनी, मेवे और मसाले भी होते हैं, जो इसे और भी पौष्टिक बनाते हैं.चांद की किरणों के संपर्क में आने से खीर में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा बढ़ जाती है, जो शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं.यह खीर न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है.
इसके अलावा, शरद पूर्णिमा पर खीर का सेवन करने से नींद में सुधार, तनाव में कमी और त्वचा की चमक बढ़ाने में भी मदद मिलती है. आयुर्वेद के अनुसार, चंद्रमा की रोशनी से प्राप्त ऊर्जा शरीर में सकारात्मक प्रभाव डालती है, जिससे व्यक्ति की सेहत में सुधार होता है.
इस दिन खीर को बनाने और रखने की विधि भी महत्वपूर्ण है.खीर को रातभर घर के बाहर, छत या गैलेरी में रखना चाहिए, ताकि चांद की किरणें सीधे खीर के बर्तन में पड़ें.इसे थाली की जगह झीने कपड़े से ढकना चाहिए, ताकि चंद्रमा की किरणों का प्रभाव दूध और चावल पर सही तरीके से पड़े.
इस प्रकार, शरद पूर्णिमा पर खीर का सेवन न केवल एक धार्मिक परंपरा है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है. सभी को इस अवसर का लाभ उठाने और खीर का सेवन करने की सलाह दी जाती है, ताकि वे इसके अद्भुत स्वास्थ्य लाभों का अनुभव कर सकें.
वायनाड से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए 3 उम्मीदवारों का किया ऐलान
नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की उम्मीदवारी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने ये ऐलान निर्वाचन आयोग के वायनाड सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद किया है. पार्टी ने वायनाड के अलावा केरल की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशियों का ऐलान किया है. कांग्रेस ने इस बारे में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी है.
कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी और दो विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया है. पार्टी ने पलक्कड़ से राहुल मामोकोताहिल (Rahul Mamkootathil) और चेलक्कारा से राम्या हरिदास को चुनावी मैदान में उतारा है. चुनाव आयोग ने मंगलवार दोपहर महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के ऐलान के बाद लोकसभा और विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का ऐलान करते हुए बताया कि केरल की तीन सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे.
दरअसल, जून में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो सीट केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली से चुनाव लड़ा था. उन्होंने दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके बाद उन्होंने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने की घोषणा कर दी थी और रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद बने रहने का फैसला किया था. तब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ से ऐलान किया गया था कि राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी.
वहीं, राहुल गांधी दूसरी बार वायनाड से बंपर वोटों से जीत हासिल की थी. 2019 में उन्होंने वायनाड से रिकॉर्ड 4.31 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी. तो वहीं, इस बार राहुल गांधी 3,64,422 वोटों से जीते थे. इन्होंने सीपीआई नेता एनी राजा का हराया था. राहुल गांधी 2019 की तरह इस बार भी 2 सीटों रायबरेली और वायनाड से चुनाव मैदान में थे. राहुल गांधी को वायनाड सीट पर कुल 6,47,445 वोट मिले थे.
आपको बता दें कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार दोपहर को महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनाव और 14 राज्यों की 48 विधानसभा उपचुनाव के साथ-साथ केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है. महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा तो झारखंड में दो चारण 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी.
इसी तरह 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव और वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी. तो उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा. हालांकि, पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट पर चुनाव का ऐलान नहीं किया है, क्योंकि ये मामला अभी न्यायालय के विचाराधीन है. इसी तरह उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान नहीं किया गया है.
Aaj Ka Panchang, 16 October 2024 : आज शरद पूर्णिमा का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang, 16 October 2024 : - राष्ट्रीय मिति आश्विन 24, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, चतुर्दशी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 31, रबि-उल्सानी-12, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि रात्रि 08 बजकर 41 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ।
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र सायं 07 बजकर 18 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग पूर्वाह्न 10 बजकर 09 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 10 बजकर 31 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।आज के व्रत त्योहार शरद पूर्णिमा व्रत, कोजागर व्रत (लक्ष्मी इन्द्र पूजा), वाराह चतुर्दशी, मेला शाकम्भरी देवी (देवबन), महारास पूर्णिमा (ब्रजभूमि)।
सूर्योदय का समय 16 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 16 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 50 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 16 अक्टूबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 32 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 1 मिनट से 2 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि रात में 11 बजकर 42 मिनट से से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 50 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 48 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 16 अक्टूबर 2024 :
राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। वहीं, सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहने वाला है। भद्राकाल का समय रात में 8 बजकर 40 मिनट से 6 बजकर 23 मिनट तक।
आज का उपाय : आज देसी घी का दीपक जलाकर मां लक्ष्मी की उपासना करें और चांद की रोशनी में खीर बनाकर रखें और उसको अगले दिन खाएं।
Aaj Ka Rashifal 16 October 2024: शरद पूर्णिमा के दिन चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
16 October 2024 Ka Rashifal: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 9 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 18 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कोजागरी पूजा है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
डबल मर्डर से सनसनी: मां-बेटी की फ्लैट के अंदर इस हालत में मिली लाश
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लूट के इरादे से फ्लैट में घुसकर बुजुर्ग मां – बेटी की हत्या कर दी गई। घटना बीती रात की बताई जा रही है और सुबह सबसे पहले शव नौकरानी ने देखा। प्रारंभिक पड़ताल के बाद पुलिस का मानना है कि मरने से पहले बुजुर्ग महिला की बेटी ने बदमाशों से संघर्ष किया होगा। फिलहाल पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
यूनिवर्सिटी थाना पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि गार्डन होम्स सोसायटी के फ्लैट नंबर 322 में बुजुर्ग मां – बेटी के शव संदिग्ध हालत पड़े हैं। इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामला ब्लाइंड डबल मर्डर का था, सो फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलवा लिया गया। इस बीच आई जी अरविंद सक्सेना और एस पी धर्मवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
प्रारंभिक पड़ताल के बाद आई जी ग्वालियर जोन अरविंद सक्सेना का कहना है कि मृतकों के नाम इंदुपुरी उम्र 80 और उनकी 56 वर्षीय बेटी रीना भल्ला हैं। आई जी का कहना है कि मरने से पहले रीना ने बदमाशों से संघर्ष किया होगा, इसके सबूत मिले हैं। अज्ञात बदमाशों ने घटना को बेड रूम में अंजाम दिया है और मौके पर सामान बिखरा मिला है। ऐसे में लूट की नीयत से हत्या किए जाने की भी आशंका है।
आई जी ने बताया है कि मां – बेटी जनरल स्टोर का संचालन करती थीं। जिसके चलते होम डिलीवरी के काम से नौकरों की आवाजाही थी। घटना सोमवार रात की है और सुबह सबसे पहले फ्लैट पर नौकरानी पहुंची। पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि इंदु पुरी के फ्लैट पर आवाजाही करने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के रिश्तेदारों का मौके पर पहुंचना शुरू हो गया है। मृतक के रिश्तेदार बुजुर्ग अनिल चारनालिया के मुताबिक उनका छोटा बेटा गार्डन होम्स सोसायटी में ही रहता है और उसने ही उन्हें घटना की जानकारी दी। बुजुर्ग अनिल ने बताया है कि इंदु के पति कैंसर से पीड़ित थे, जिसके चलते उनकी पूर्व में मौत हो चुकी है। इंदु की एक बेटी दिल्ली में रहती है और उसको जानकारी दे दी गई है। जानकारी मिलने के बाद दिल्ली में रहने वाली बेटी ग्वालियर के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मां -बेटी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और मामले की बारीकी से विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि जल्दी ही अज्ञात हत्यारे पुलिस के शिकंजे में होंगे।
बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त किये प्रदेश चुनाव प्रभारी
दिल्ली : महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव तारीख के ऐलान के बीच राजधानी दिल्ली की राजनीती तेज़ हो चुकी हैं। वही बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बैजयंत पांडा को बनाया प्रदेश चुनाव प्रभारी, अतुल गर्ग को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।

Aaj Ka Panchang: आज 15 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 15 अक्टूबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- आश्विन
तिथि
त्रयोदशी - 12:19 ए एम, अक्टूबर 16 तक
नक्षत्र
पूर्व भाद्रपद - 10:08 पी एम तक
योग
वृद्धि - 02:14 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:27 AM
सूर्यास्त- 5:58 PM
चन्द्रोदय- अक्टूबर 14 3:57 PM
चन्द्रास्त- अक्टूबर 15 3:50 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:49 AM- 12:35 PM
अमृत काल- 06:08 PM- 07:36 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:51 AM- 05:39 AM
Aaj Ka Rashifal 15 October 2024: आज के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत...जानिए आज का अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 15 October 2024: मंगलवार के दिन कुछ राशि के जातक के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। मिथुन राशि के जातक को आज का दिन बुध व मङ्गल व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। वहीं कर्क राशि के जातक को जॉब में पोजीशन पहले से बहुत बेहतर रहेगी। आज के दिन तुला राशि के जातक को व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मीन राशि के जातक को जॉब को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानते हैं सारी राशियों का राशिफल। दैनिक राशिफल।
Karwa Chauth 2024: सुहागन महिलाओं का सोलह श्रृंगार, इस दिन रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत, जिसे सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखती हैं, इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 19 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 17 मिनट से शुरू होगी और 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। व्रत रखने के लिए उदया तिथि का महत्व होने के कारण, महिलाएं 20 अक्टूबर को यह पवित्र व्रत रखेंगी।
यह व्रत सदियों पुरानी परंपरा का हिस्सा है, जिसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व गहरा है। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए इस व्रत को रखा था, और तभी से यह परंपरा चली आ रही है। इसके अलावा, एक अन्य कथा के अनुसार, जब राक्षसों से देवताओं का युद्ध हो रहा था, तब ब्रह्मदेव ने देवताओं की पत्नियों को इस व्रत को रखने का सुझाव दिया, जिससे उनके पति की रक्षा हो सकी।
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है, इसलिए महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शाम को चंद्रमा का पूजन करती हैं और अपने पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती हैं। इस पर्व पर सुहागन महिलाओं का सोलह श्रृंगार और उत्साह देखने लायक होता है।
एसडीएम को जान बचाकर भागना पड़ा : भीड़ ने किया हमला
वायु प्रदूषण के चलते एक्शन में सरकार, 1 जनवरी तक पटाखों पर लगाया प्रतिबंध
दिल्ली :- सरकार ने राजधानी में 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर रोक लगा दी है. सरकार ने आज एक आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी. दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय द्वारा जारी किए गए पत्र के मुताबिक वायु (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 की धारा 31 (ए) के तहत दिल्ली के एनसीटी में विनिर्माण, भंडारण, बिक्री (ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिलीवरी सहित) और सभी प्रकार के “पटाखों” को फोड़ने पर प्रतिबंध लगाए जा रहा है.
सोशल मीडिया के माध्यम से भी गोपाल राय ने पत्र को पोस्ट करते हुए लिखा है कि “सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज से 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन ,भंडारण, बिक्री व उपयोग पर प्रतिबंध लागू. प्रतिबंध को लेकर दिल्ली सरकार ने जारी किया निर्देश। सभी दिल्ली वालों से सहयोग का अनुरोध.”
दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी 2025 तक सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री (ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिलीवरी सहित) और उन्हें फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है. दिल्ली पुलिस को निर्देशों को लागू करने का निर्देश दिया गया है. दिल्ली सरकार ने इस पत्र की कॉपी सभी विभाग और दिल्ली के उपराज्यपाल दफ्तर को भी भेजी है.
दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में
दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 220 यानी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया. शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.
रामलीला में कुंभकरण का किरदार निभा रहे कलाकार को आया हार्ट अटैक, हुई मौत
नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में रामलीला में कुंभकरण के किरदार को निभा रहे कलाकार को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 12 अक्तूबर को थाना मालवीय नगर में पीएसआरआई अस्पताल से एक पीसीआर कॉल मिली थी जिसमें मृतक विक्रम तनेजा (59) जो पश्चिम विहार के रहने वाले हैं, उनकी मौत की जानकारी मिली। पूछताछ के दौरान पाया गया कि दिनांक 11 अक्तूबर को लगभग 11 बजे मृतक विक्रम सावित्री नगर रामलीला, मालवीय नगर में कुंभकरण की भूमिका निभा रहा था और अचानक सीने में दर्द की शिकायत की। शुरुआत में उसे आकाश अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीएसआरआई अस्पताल रेफर कर दिया गया और इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं जहां उन्हें मृतक की मौत पर कोई संदेह नहीं है।
एम्स रायपुर में 82 पदों पर भर्ती, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए होगी चयन प्रक्रिया
रायपुर। एम्स रायपुर में सीनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) के 82 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए वॉक-इन इंटरव्यू 15 अक्टूबर, मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को एम्स द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सुबह 10:00 बजे तक इंटरव्यू स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वे उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे जो संबंधित दस्तावेजों के साथ तय समय पर पहुंचे। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से इंटरव्यू पर आधारित होगी, और इसके लिए किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsraipur.edu.in पर जाकर पात्रता, आयु सीमा, और अन्य शर्तों की जानकारी ले सकते हैं।
सीनियर रेजिडेंट पद पर भर्ती की शर्तें
एम्स रायपुर द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सीनियर रेजिडेंट पद पर नियुक्ति संविदा के आधार पर होगी। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 70,000 रुपये वेतन के साथ 12,060 रुपये हाउस रेंट अलाउंस भी मिलेगा। आवेदकों की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
वॉक-इन इंटरव्यू की प्रक्रिया
इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को अपने सभी सत्यापित दस्तावेजों के साथ एम्स रायपुर पहुंचना होगा। इस प्रक्रिया के जरिए ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
एम्स रायपुर की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आवेदन पत्र और आवश्यक कागजात को लेकर 15 अक्टूबर को उपस्थित होना अनिवार्य है। अन्य किसी माध्यम से आवेदन प्रक्रिया मान्य नहीं होगी।
Aaj Ka Panchang: आज 14 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 14 अक्टूबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- आश्विन
तिथि
शुक्ल पक्ष एकादशी- अक्टूबर 13 09:09 AM- अक्टूबर 14 06:41 AM
शुक्ल पक्ष द्वादशी [ क्षय तिथि ] - अक्टूबर 14 06:41 AM- अक्टूबर 15 03:42 AM
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी- अक्टूबर 15 03:42 AM- अक्टूबर 16 12:19 AM
नक्षत्र
शतभिषा- अक्टूबर 14 02:51 AM- अक्टूबर 15 12:42 AM
पूर्वभाद्रपदा- अक्टूबर 15 12:42 AM- अक्टूबर 15 10:08 PM
योग
गण्ड- अक्टूबर 13 09:25 PM- अक्टूबर 14 06:01 PM
वृद्धि- अक्टूबर 14 06:01 PM- अक्टूबर 15 02:13 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:27 AM
सूर्यास्त- 5:58 PM
चन्द्रोदय- अक्टूबर 14 3:57 PM
चन्द्रास्त- अक्टूबर 15 3:50 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:49 AM- 12:35 PM
अमृत काल- 06:08 PM- 07:36 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:51 AM- 05:39 AM
Aaj Ka Rashifal 14 October 2024: सोमवार के दिन इन राशि वालों पर बरसेगी महादेव भोलेनाथ की कृपा...पढ़ें आज का राशिफल
14 October 2024 Ka Rashifal: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज रात 12 बजकर 43 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पापांकुशा एकादशी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
