सियासत

Aaj Ka Rashifal 04 May 2024: मेष से मीन राशि तक...जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?

Rashifal 04 May 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे 04 मई 2024, शनिवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसी है जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

मेष

आपको आत्मविश्वास और समय की कमी के साथ काम करना चाहिए. निवेश या उधार लेते समय सतर्क रहें. वित्तीय समस्याओं के लिए ग्रहों की वर्तमान स्थिति नकारात्मक है. किसी भी बड़े प्रोजेक्ट को ठोस एक्शन प्लान के साथ शुरू करें. यदि आपके पास वैचारिक संघर्ष है, तो वरिष्ठों से मार्गदर्शन लें. नौकरीपेशा जातकों को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए. व्यवसायियों को नई परियोजनाओं को लेने से बचना चाहिए क्योंकि वे पैसे खोने का जोखिम उठाते हैं.

वृषभ 

एक छोटे से छेद से पहाड़ का निर्माण न करें. आपको अपनी वित्तीय वृद्धि के बारे में चिंतित होने की आवश्यकता है. अपने राजस्व में सुधार के लिए नई योजनाएं बनाएं. आलस्य से बचें. अगर आपका बॉस काम पर आपकी जिम्मेदारियों को बढ़ा रहा है तो चिंता न करें. यह भविष्य के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा. अपने विचारों को शुद्ध रखें. छात्रों को भविष्य की मांगों और विकास पर विचार करते हुए अब निर्णय लेना चाहिए.

मिथुन

आज कड़ी मेहनत का असर सेहत पर साफ दिख सकता है, इसलिए काम और आराम के बीच संतुलन बनाएं. असाइनमेंट को जल्दी पूरा करने के बारे में चिंता न करें. वित्त से संबंधित व्यवसायों से जुड़े लोग लाभ की उम्मीद कर सकते हैं. कलाकारों के लिए दिन भाग्यशाली है. मिथुन राशि के कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से रोजगार के प्रस्ताव मिल सकते हैं.

कर्क 

आज, अपने गलत कदमों की जांच करें और सफलता के लिए एक ठोस कार्य योजना बनाएं. कुछ लोग आलोचना या कीचड़ उछालने के माध्यम से कर्क राशि के लोगों को प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं. काम पर सहकर्मियों के साथ असहमति की संभावना भी है. वरिष्ठ अधिकारी क्रोधित हो सकते हैं और यदि उन्हें आपके काम में त्रुटियां मिलती हैं तो वे कार्रवाई कर सकते हैं. युवाओं को अपनी कंपनी और आदतों के बारे में गंभीर होना चाहिए. हाइपरएसिडिटी से अवगत रहें.

सिंह

आशावादी रवैया बनाए रखें, हालांकि आपको विरोधियों का मुकाबला करना पड़ सकता है. अपनी जीवन शक्ति बनाए रखें और अपने पेशेवर भविष्य के लिए बेहतर रणनीति बनाएं. कार्यस्थल में विरोधियों द्वारा बनाए गए शातिर सर्पिल से सावधान रहें. क्रेडिट प्रदान करते समय, व्यापार मालिकों को पर्याप्त लेनदेन रिकॉर्ड रखना चाहिए. तकनीकी उत्पादों को खरीदने और बेचने वाले लोग समृद्ध होंगे. बच्चों को अप टू डेट रहना चाहिए. अपने एथलेटिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाएं.

कन्या 

आज आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. अपनी क्षमता पर विश्वास रखने से सफलता मिलेगी. लंबे समय से रुके हुए सरकारी काम बनेंगे. अच्छे बनो, जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय नकारात्मक परिणाम दे सकता है. अधिकारी नई परियोजनाओं के लिए आपके प्रस्तावों का स्वागत करेंगे. दवा, डेयरी और सामान्य वस्तु उद्योगों के व्यापारी लाभ कमा सकेंगे.

तुला 

आज जिद काम बिगाड़ सकती है. रिश्तों को प्राथमिकता देकर उन्हें बेहतर बनाने पर ध्यान दें. नौकरीपेशा जातकों को काम करने का अवसर मिलेगा, इसलिए समझदारी से महत्वपूर्ण चयन करें. लकड़ी उद्योग में व्यवसायी आर्थिक रूप से अच्छा करेंगे. लाइब्रेरियन को व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए दूसरे शहर में जाने की आवश्यकता हो सकती है. युवाओं को शादी के शानदार प्रस्ताव मिल सकते हैं.

वृश्चिक 

जो क्रोध उचित नहीं है, वह हानिकारक होगा. जिन लोगों पर आप सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं, वे आपको निराश कर सकते हैं. अगर आप हतप्रभ हैं तो चिंता न करें, शाम को हालात सामान्य हो जाएंगे. भविष्य की श्रम योजनाएं स्थापित करने से पहले ग्रहों की स्थिति जान लें. हर चीज पर अच्छी तरह विचार करने के बाद ही कोई भी निर्णय लें. किसी भी काम के अवसरों को हाथ से न जाने दें, अन्यथा, आपको लंबे समय तक इंतजार करने के लिए मजबूर किया जा सकता है.

धनु 

आत्म-प्रेरणा के बारे में कविताएं या किताबें पढ़ना आपको सक्रिय और हंसमुख रहने में मदद कर सकता है. स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है. आपको स्वास्थ्य बीमा या उपकरण खरीदना पड़ सकता है. रियल एस्टेट पेशेवरों को अपने व्यवसाय में सुधार देखने को मिलेगा. युवाओं को अपने करियर के प्रति अपने लापरवाह दृष्टिकोण को छोड़ देना चाहिए. एक सुव्यवस्थित परीक्षा तैयारी कार्यक्रम बनाए रखें. छात्रों को अपने प्रोफेसरों का सम्मान करना चाहिए.

मकर 

अनावश्यक विवादों या विषयों से बचें जो आपके लिए सीधे प्रासंगिक नहीं हैं. विनम्र और विनम्र व्यवहार आपको कठिन कार्यों को पूरा करने में मदद करेगा. जो लोग एक निश्चित उद्देश्य पर काम करते हैं वे अच्छा लाभ कमाएंगे. यदि आप काम की तलाश में हैं, तो आपको अनुकूल प्रस्ताव की प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है. व्यापारियों को महत्वपूर्ण मुद्दों से निपटने के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए. ग्राहकों की आमद से खुदरा विक्रेताओं को बढ़ावा मिलेगा. साहित्य का अध्ययन करने वाले छात्रों को पर्याप्त अवसर मिलेंगे.

कुंभ

आज आपको मानसिक शक्ति का प्रदर्शन करना होगा. मुद्दों को संभालने के लिए अपनी लड़ाई की भावना बढ़ाएं. कड़ी मेहनत से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी क्योंकि कर्म भाग्य से अधिक शक्तिशाली होता है. वरिष्ठ नागरिकों के साथ वाद-विवाद में न उलझें. प्रबंधन कर्मियों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी. व्यवसायियों को सौदों को सुरक्षित करने के लिए यात्राएं निर्धारित करने की आवश्यकता हो सकती है. महत्वपूर्ण कागजात को सुरक्षित रखा जाना चाहिए क्योंकि वे चोरी हो सकते हैं.

मीन 

आज का कार्य आपको तनाव दे सकता है. आप अपनी प्रतिभा और क्षमताओं का उपयोग करके चीजों को प्रबंधित करने में सक्षम होंगे. निजी नौकरियों में लोगों को कार्यस्थल मानकों की अवहेलना नहीं करनी चाहिए. आपको अपने बॉस के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है. यदि आपको काम पर एक बड़ी परियोजना सौंपी गई है, तो अपना पूरा ध्यान उस पर समर्पित करें. खुदरा व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा. युवाओं को तनाव से बचना चाहिए. मीन राशि के जातकों को दृष्टि संबंधी कठिनाइयों का अनुभव हो सकता है.

और पढ़ें ...

चलती ट्रेन में पति ने पत्नी को दिया तलाक...वजह जानकर हो जाएंगे हैरान, पढ़ें पूरी खबर

भोपाल: भोपाल की एक महिला को चलती ट्रेन में तीन तलाक देने का मामला सामने आया है. यहां महिला अपने पति के साथ ट्रेन से भोपाल आ रही थी कि तभी दोनों के बीच विवाद हो गया, फिर नाराज पति ने महिला के बाल पड़कर पहले तो उसकी जमकर पिटाई की और फिर तीन बार तलाक बोलकर फरार हो गया.

ये है पूरा मामला 

अरशद ने दिया था धोखा अफसाना पिछले हफ्ते अरशद के पैतृक निवास कानपुर गई थी. वहां उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है. इस बात को लेकर सवाल उठाए जाने पर अरशद और उसकी मां ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया. दोनों के बीच विवाद चलता रहा और भोपाल जाते समय झांसी स्टेशन पर वह तीन बार तलाक बोलकर फरार हो गया.

अफसाना ने एक वीडियो संदेश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि अरशद के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. सर्कल ऑफिसर प्रिया सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत पर अरशद, उसके मामा अकील, पिता नफीसुल हसन और मां परवीन के खिलाफ केस दर्ज किया है. जांच की जा रही है.

और पढ़ें ...

खुशखबरी! सीबीएसई ने बताया कब जारी होगा 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट...देखें अपडेट

दिल्ली :- सीबीएसई बोर्ड से 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो फिलहाल बढ़ गया है।आधिकारिक अपडेट के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कक्षा का रिजल्ट 20 मई के बाद जारी किया जा सकता है। CBSE 10th 12th Result 2024 की घोषणा होते ही स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे।

सीबीएसई का नया सर्कुलर

सीबीएसई बोर्ड ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 10वीं में बेसिक गणित चुनने वाले छात्र 11वीं कक्षा में भी गणित पढ़ सकते हैं। कोविड के दौरान से यह छूट हर वर्ष लागू होती आ रही है और सत्र 2024-25 के लिए भी लागू रहेगी।

अंकों से असंतुष्ट है तो क्या करें?

जो छात्र कक्षा 10 और 12 के लिए सीबीएसई परिणाम 2024 में अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, उनके पास जून 2024 में अपने अंकों/उत्तर पुस्तिका के सत्यापन का अनुरोध करने का विकल्प है। इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर उपलब्ध एक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। फिर बोर्ड किसी भी गणना त्रुटि, छूटे हुए अंक या अनुत्तरित प्रश्नों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करेगा। एक बार रीचेकिंग समाप्त हो जाने के बाद बोर्ड संशोधित सीबीएसई परिणाम 2024 प्रकाशित करेगा और छात्रों को दोबारा जांचे गए परिणाम की फोटोकॉपी प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा।

और पढ़ें ...

कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशी नहीं उतार पाई क्यों ? : गुरदीप सप्पल

*एआईसीसी के प्रशासन प्रभारी एवं वर्किंग कमेटी के सदस्य गुरदीप सप्पल की प्रेसवार्ता* रायपुर/03 मई 2024। एआईसीसी के प्रशासन प्रभारी एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य गुरदीप सप्पल ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले वर्ष बहुत ही सफल अधिवेशन हुआ। रायपुर से जो यात्रा शुरू होने वाली है वो अपने मुकाम में पहुंचने वाली है। मोदी डर रहे है कांग्रेस को उल्टा सलाह दे रहे थे कि डरो मत। मोदी सरकार हिली हुयी है और जाने के कगार पर है अब 400 पार बोलने की हिम्मत नहीं हो रही है। मोदी और भाजपा के लोग नहीं बोल पा रहे है।

मोदी जी जवाब दे कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी को किसने निपटा दिया। कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी चुनाव से क्यों भाग रही है? कश्मीर के अंदर तीन सीट है। भाजपा कश्मीर के अंदर एक भी प्रत्याशी नहीं उतार पाये। कश्मीर को वह सबसे बड़ी उपल्बधि मानते थे। कश्मीर से राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत हुयी थी। कश्मीर में राहुल गांधी ने देश के लोगो को कहा डरो मत। कश्मीर में राहुल गांधी हजारो कार्यकर्ता के साथ पहुंचकर वह लाल चौक पर झंडा फैराया। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। मोदी कांग्रेस के घोषणा न्याय पत्र को लेकर झूठ फैला रहे है। मोदी झूठ इसलिये बोल रहे है क्योंकि वह कांग्रेस के घोषणा न्याय पत्र के सच से डरे हुये है। देश में सबसे बड़ा सच यह है कि महंगाई जिसका मुकाबला मोदी नहीं कर पा रहे। पिछले 10 सालों में महंगाई बेतहाशा बढ़ी। रिर्जव बैंक इंडिया का डेटा यह बताता है कि पिछले एक साल के अंदर भारत में आम जनता की देनदारी है वह 75 प्रतिशत बढ़ी है यह वो जनता है जो महंगाई से त्रस्त है। लोगो को महंगाई चुभ रही है पढ़ाई के लिये, दवाई के लिये लोग अपने बचत का ईस्तमाल कर रहे है। मोदी जी मंगलसूत्र की बात बार-बार करते है और वह भी डेटा रिर्जव बैंक आफ इंडिया का है कि पिछले पांच साल में देश के अंदर गोल्ड लोन पांच गुना बढ़ गया है। केन्द्र में कांग्रेस इंडिया एलाईंस की सरकार आने पर सबसे पहले महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को एक-एक लाख रू. सालाना देंगे और सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। 4 दशक में बेरोजगारी इस देश में सबसे ज्यादा बढ़ गयी है। मोदी सरकार जो नीति की बात करते है वह नीति कभी नहीं बनी, जैसे न स्मार्ट सिटी बनी, न मेक इन इंडिया बनी, न गंगा साफ कर पाये, न किसानो की आय दुगुनी की। देश के अंदर जो भी काम हो रहे थे वह मोदी के गलत पॉलिसी से रूक गया। भारत के अंदर मैनुफ्कचरिंग का हिस्सा जो जीडीपी के अंदर था 17 प्रतिशत था। मोदी सरकार ने दावा किया था मेक इन इंडिया मैन्युफैक्चरिंग का जो योगदान 50 प्रतिशत बढ़ जायेंगे। आज 10 साल के बाद 20 से 25 प्रतिशत गिर गया। यह मोदी सरकार डेटा है। मैन्युफैक्चरिंग मोदी सरकार के दौरान एक चौथाई के करीब गिर चुकी है। इसलिये रोजगार नहीं है। मोदी जी जीएसटी लाये हर व्यापारी जीएसटी से दुखी है पूरा व्यापारी वर्ग तबाह हो गया है। रेलवे, बैंकों में भर्ती बंद हो गयी है। दुनिया के पहली सरकार होगी रोजगार तो देती नहीं, जहां रोजगार था भी वहां ठेका कर दिया। कांग्रेस सरकार का मुख्य उदेश्य यह है कि जब हमारी सरकार आयेगी तो सबसे पहले बेरोजगारी की समस्या से पहले निपटना है। अभी आईआईटी पढ़कर निकले स्टूडेंट को भी नौकरिया नही मिल रही है। जब देश गरीब था तब नेहरू जी के समय सरकारी अस्पताल बने और आम आदमी का फ्री में इलाज होता था। कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 1 लाख रू सालाना मिलेगा। हम जीएसटी का पूरा सिस्टम बदलेंगे और किसानों के उपकरणों मे जीएसटी मुक्त होंगे। कांग्रेस सरकार बनने पर 30 लाख भर्ती होगी। मोदी जी रोजगार नही दे पा रहे है और महंगाई बढ़ती जा रही है। कांग्रेस सरकार आने पर हम अग्निवीर बंद करेंगे। कांग्रेस सरकार बनने पर लोगों को रोजगार मिलना हमारी प्राथमिकता है।

और पढ़ें ...

रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी ने दाखिल किया नामांकन...बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह के साथ होगा कड़ा मुकाबला

रायबरेली : देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चूका हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल करने के लिए राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे। नामांकन दाखिले के पहले वह कांग्रेस कार्यालय पहुंचे फिर नामांकन दाखिल करने के लिए उनका काफिला निकला। राहुल के नामांकन में निवर्तमान सांसद सोनिया गांधी भी पहुंचीं। शुक्रवार की सुबह कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस को खत्म किया गया। इसके बाद कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के नामांकन की तैयारियों को शुरू कराया गया।

कांग्रेस की ओर से दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया। इससे रायबरेली और अमेठी सीट का समीकरण तय हो गया है। अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद एक्शन रायबरेली में हुआ।

राहुल गांधी ने जिला कार्यालय स्थित नामांकन कार्यालय में पहुंच कर नॉमिनेशन दाखिल किया। उनके साथ रायबरेली की निवर्तमान सांसद सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, बहनोई रॉबर्ट वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत समेत अन्य नेता जिला कार्यालय पहुंचे।

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर राहुल गांधी ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन फॉर्म भरे जाने के दौरान राहुल गांधी के साथ निवर्तमान सांसद सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे। गांधी परिवार राहुल के नामांकन के दौरान एकजुट दिखा। इसके जरिए रायबरेली को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की गई।

 
और पढ़ें ...

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, इन राज्यों के मौसम में होगा बदलाव...जाने मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी…!!

नईदिल्ली। इन दिनों देश में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। अभी इसी तरह का माहौल रहने वाला है। हालांकि मौसम विभाग ने 8 मई तक कुछ राज्यों में मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना जताई है। 5 और 8 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 4 और 5 मई को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 3 और 4 मई को राजस्थान में हल्की बारिश और आंधी आ सकती है। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में देखा जाता है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, लगभग 52 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 20 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में है। पूर्वोत्तर असम पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।पूर्वोत्तर बांग्लादेश के निचले स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़ से लेकर तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई हैमौसम विभाग की एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। 4 मई से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है और अगले 3 से 4 दिनों के दौरान जारी रह सकती है।

मौसम विभाग की एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। 4 मई से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है और अगले 3 से 4 दिनों के दौरान जारी रह सकती है।

5 और 8 मई के दौरान मौसम

पश्चिमी असम, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। 5 और 8 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 4 और 5 मई को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 3 और 4 मई को राजस्थान में हल्की बारिश और आंधी आ सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर लू की स्थिति हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कैसा था मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ एक-दो बार भारी बारिश हुई। पूर्वी असम, मणिपुर, नागालैंड और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं।

केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में छिटपुट हल्की बारिश हुई। गंगीय पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में कई स्थानों पर लू से लेकर गंभीर लू तक की स्थिति उत्पन्न हुई। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति उत्पन्न हुई।

और पढ़ें ...

कांग्रेस की सीट संख्या भारतीय जनता पार्टी से अधिक होगी-सचिन पायलट

बिलासपुर लोकसभा सीट के बेलतरा विधानसभा स्थित सेमरताल में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने विशाल आम सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया। सचिन पायलट ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सीट बीजेपी से ज्यादा रहेगी।

 

लोकसभा चुनाव भ्रमण के दौरान मंगलसूत्र का कितना असर दिखाई दे रहा है के सवाल पर सचिन पायलट ने बताया कि इस प्रकार के बयानों से बचना चाहिए। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पास बोलने को कुछ नही है। उन्हें किसानों, युवाओं, बेरोजगारों के हितो को लेकर बोलना चाहिए, महंगाई पर चुप है, विकास यदि किया है तो उन्हें विकास की जानकारी देनी चाहिए। लेकिन उनके पास बोलने को कुछ नही है। इसलिए मंगलसूत्र, तुष्टिकरण की बातें करते हैं। जब उन्होंने विकास किया ही नहीं तो मंगलसूत्र की बात करेंगे ही। जनता में इसका कोई असर नही हैं। लोकसभा चुनाव में कुल कितने सीट कांग्रेस को मिल रही है। सचिन पायलट ने चलते-चलते बताया कि कांग्रेस की सीट संख्या भारतीय जनता पार्टी से अधिक होगी।

और पढ़ें ...

Lok Sabha Elections 2024: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट...देखे सूची

 Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है, जिसमें पालघर (महाराष्ट्र) से हेमंत विष्णु सावरा को अपना उम्मीदवार बनाया है. शुक्रवार (3 मई) को पालघर सीट पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है.बता दें कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव हो रहा है. दो चरण के चुनाव हो चुके हैं. नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे.

पालघर (महाराष्ट्र) से हेमंत विष्णु सावरा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

और पढ़ें ...

Congress Candidates List: कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली सीट पर खोले पत्ते, जानें कहां से चुनाव लड़ेंगे राहुल?

Congress Candidates List: उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति में कांग्रेस पार्टी ने आज यानी शुक्रवार को अपनी दो पारंपरिक सीट अमेठी और रायबरेली पर आखिरकार उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. जहां एक तरफ अमेठी से कांग्रेस ने केएल शर्मा को बतौर उम्मीदवार मैदान में उतारा है, तो वहीं दूसरी ओर रायबरेली से खुद कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी सियासी जंग में शरीक होने जा रहे हैं. मालूम हो कि इन दोनों ही हाई प्रोफाइल सीटों पर पार्टी आलाकमान का फरमान काफी देरी से आया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी अब तक इन सीटों पर सियासी कन्फ्यूजन में थी. जबकि कुछ लोग इसे पार्टी की सोची समझी रणनीति करार दे रहे हैं. 

दोनों सीटों पर उम्मीदवारों का इंतजार खत्म

हालांकि अब यूपी की इन दो सीटों पर प्रत्याशी के नाम का इंतजार खत्म हुआ. आलाकमान के इस फैसले के बाद अब पार्टी उम्मीदवार और तमाम कार्यकर्ता जोरों शोरों से दोनों सीटों पर प्रचार-प्रसार मे जुट गए हैं.  राजनीतिक पंडितों की मानें तो दोनों ही सीटों पर ये सियासी मुकाबला बेहद मजबूत रहने वाला है. जहां एक ओर अमेठी में भाजपा की मजबूत उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में है, तो वहीं दूसरी ओर रायबरेली पर भगवा पार्टी ने दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. मसलन इस सियासी सस्पेंस ने लोकसभा रण को और भी ज्यादा बहुचर्चित आयाम तक पहुंचा दिया है. 

ऐसा रहा है अमेठी और रायबरेली सीट का सियासी इतिहास 

राहुल गांधी ने 2004 में अमेठी से अपनी राजनीतिक शुरुआत की और 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी से हारने से पहले तीन बार सीट जीती. हालांकि राहुल गांधी वायनाड से लोकसभा सीट सुरक्षित करने में कामयाब रहे. वहीं, 2004 से रायबरेली कांग्रेस का गढ़ रहा है.  2004 से सोनिया गांधी के पास रायबरेली सीट थी. हालांकि, फरवरी में सोनिया गांधी राज्यसभा के लिए चुनी गईं और उन्होंने घोषणा की कि वह 2024 के आम चुनावों में रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेंगी. विशेष रूप से रायबरेली उत्तर प्रदेश की एकमात्र सीट थी जहां कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव में जीतने में कामयाब रही थी.

और पढ़ें ...

Petrol Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी , चेक करें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

पेट्रोल-डीजल की कीमत अपडेट होती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल की कीमत को रिवाइज करती है।

  • राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपये और डीजल की कीमत 87.66 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.13 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.74 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.32 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 99.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.92 रुपये प्रति लीटर है।
    पेट्रोल- डीजल की ताजा कीमत (Petrol Diesel Price 3 May 2024)
    • नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: पेट्रोल 105.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपये प्रति लीटर
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 3 मई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 3 मई 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - बैशाख
अमांत - चैत्र

तिथि
कृष्ण पक्ष दशमी- मई 03 01:53 AM- मई 03 11:24 PM

नक्षत्र
शतभिषा - मई 03 01:49 AM- मई 04 12:06 AM

योग
ब्रह्म - मई 02 05:19 PM- मई 03 02:18 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:09 AM
सूर्यास्त - 7:02 PM
चन्द्रोदय - 3:13 AM
चन्द्रास्त - 02:02 PM

अशुभ काल
राहू - 10:53 PM- 12:35 PM
यम गण्ड - 5:56 AM- 7:33 AM
कुलिक - 7:44 AM- 09:47 AM
दुर्मुहूर्त - 08:44 AM- 09:35 AM, 01:01 PM- 01:53 PM
वर्ज्यम् - 08:30 AM- 010:27 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:10 AM- 01:01 PM
अमृत काल - 05:25 PM- 06:54 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:40 AM- 05:20 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 03 May 2024: आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, धन का मिलेगा बंपर लाभ, जानें आपकी राशि में क्या लिखा है

Aaj Ka Rashifal 03 May 2024: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 11 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा, उसके बाद इंद्र योग लग जाएगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 8 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पृथ्वी लोक की भद्रा भी रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 03 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बॉस आपको कोई नयी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वे आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलो में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 1

वृष राशि:

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। समाज हित में किये गये कामों की तारीफ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाए अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है, दोनों के बीच रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए योग की रूटीन अपनाएं, फायदा मिलेगा। धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़ो का सहयोग आपको मिलता रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 6

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब भी होंगे। आज के दिन आप अपनी उर्जा को सही काम में लगाएं। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा। आज आपको किसी परिजन की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। किसी काम के लिए भाई व बहनों से आपको सहयोग मिलता रहेगा।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 3

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जाएगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज किसी प्रोजेक्ट में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो सफलता दिलाने में मददगार साबित होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त और सृजनात्मक होंगे। छात्र आज अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया में व्यतीत करेंगे, जिससे पढ़ाई में कम मन लगेगा। परिवार के सभी लोग किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां अन्य लोगों से मेल-मिलाप होगा।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 3

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो भविष्य में आने वाली परेशानियों से भी बच जायेंगे। आज अपने काम को सामान्य गति से पूरा करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं आपको काम में सफलता मिलने के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं। आज आपके जीवनसाथी को सफलता मिल सकती है। अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर चलें। दान धर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 5

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आज परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आप मित्रों के साथ कोई निवेश संबंधी योजना बनाएंगे, जिसमें आपको बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ना होगा। आज आपको यदि कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 5

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना बन रही है, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। धार्मिक कार्य में आपकी इच्छा बढ़ेगी, आज आप सत्संग करवा सकते हैं, घर में उत्सव का माहौल होगा। आज घर के बड़े-बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखें। जिससे उनका आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि: 

आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपके मन में कोई स्टोरी लिखने का भी विचार आ सकता है।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 8

धनु राशि:

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकता है, इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें। किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में न करें। राजनीतिक से जुड़े लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा। आज किसी पुरानी समस्या को दूर करने के लिए योजनाएं बनायेंगे। किस दोस्त से चल रही अनबन आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 4

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 1

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे। शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें। आज निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें। विद्यार्थियों को किसी टॉपिक को समझने में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। आज आप किसी काम को छोटा या बड़ा सोचकर ना करें। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 8

मीन राशि: 

आज आपका दिन आपके लिए परिवार के लिए खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 5
और पढ़ें ...

इस राज्य में तेल की बिक्री पर लगी पाबंदी : टू व्हीलर को बस 200, चौपहिया को 500 रुपये का मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार ने तय की लिमिट

त्र‍िपुरा : अगर आपके पास क‍िसी भी प्रकार का व्‍हीकल है तो यह खबर आपके काम की है. अब आप द‍िल खोलकर पेट्रोल या डीजल नहीं खरीद सकेंगे. जी हां, त्र‍िपुरा सरकार की तरफ से वाहनों के ल‍िए एक द‍िन के ह‍िसाब से पेट्रोल-डीजल खरीदने की ल‍िम‍िट तय की गई है. इसके ल‍िए सरकार की तरफ से पेट्रोल पंपों को आदेश भी द‍िया गया है. राज्‍य सरकार ने राज्य में आकस्मिक परिस्थितियों के कारण पेट्रोल- डीजल की खरीदारी पर पाबंदिया लगाई हैं. पेट्रोल पंपों को द‍िये गए आदेश में कहा गया क‍ि वे एक दिन में एक बस को 60 लीटर डीजल ही बेचें. वहीं मिनी बस के ल‍िए यह ल‍िम‍िट 40 लीटर और ऑटो रिक्शा व तिपहिया वाहनों के लिए 15 लीटर है.

एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में त्रिपुरा तक आने वाली मालगाड़ियों के आने में दिक्कत होने के कारण ईंधन के भंडार में कमी आई है. इसी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. आपको बता दें असम के जत‍िंगा में बड़े लेवल पर हुए लैंड स्‍लाइड‍िंग के कारण त्रिपुरा आने वाली मालगाड़ियां को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और ये बाधित हुई हैं. मरम्मत के बाद 26 अप्रैल को पैसेंजर ट्रेन की सेवाएं बहाल कर दी गईं लेक‍िन जतिंगा के रास्ते वाली ट्रेन सेवाएं रात को अभी भी रद्द हैं.

फोर व्‍हीलर 500 रुपये का पेट्रोल ले सकेंगे

खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के एडीशनल सेक्रेटरी निर्मल अधिकारी ने बताया क‍ि राज्य में आने वाली मालगाड़ियों की आवाजाही में द‍िक्‍कत होने के कारण पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में कमी आई है. यही कारण है क‍ि पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर एक मई से अगले आदेश तक पाबंदी लगाने का न‍िर्णय ल‍िया गया है. बस और त‍िपह‍िया वाहनों के अलावा टू-व्हीलर और फोर व्‍हीलर के ल‍िए भी पेट्रोल खरीदने की ल‍िमिट तय की गई है. इस आदेश के अनुसार टू-व्हीलर रोजाना 200 रुपये का और फोर व्‍हीलर 500 रुपये रोजाना का पेट्रोल खरीद सकेंगे.

पेट्रोल-डीजल के रेट

क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत में तेजी के बीच ऑयल मार्केट‍िंग कंपन‍ियों ने पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के रेट स्‍थ‍िर रखे हुए हैं. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.76 रुपये और डीजल 87.66 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. मुंबई में पेट्रोल का रेट 104.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.13 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपये लीटर और डीजल 90.74 रुपये लीटर है. वहीं, चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये लीटर और डीजल 92.32 रुपये लीटर बना हुआ है.

और पढ़ें ...

कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की ने चिरमिरी (कोरबा लोकसभा) में सभा को संबोधित किया

एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते कहा कि दादी इंदिरा जी हमेशा कहती थी कि जो हमारे आदिवासी भाई बहने है उन्होंने हमेशा प्रकृति का आदर किया है। संस्कृति यह सिखाती है कि सब आपस में खुशी से रहेंगे तभी इंसान आगे बढ़ेगा। प्रकृति का देखभाल करते हुये अच्छा रखते हुये सामाज को आगे बढ़ाते है। बच्चपन में इंदिरा जी ने मुझें बताया था कि जब-जब आदिवासी क्षेत्र में जाती थी आदिवासी आदिवासी भाई, बहने कुछ देते थे हमेशा अच्छी तरह से सजा कर घर में रखती थी। इंदिरा जी के घर में आज भी छत्तीसगढ़ के जो आदिवासी बहने उनकी कला और उनकी हस्तकला प्रेम पूर्वक दिया था। उनकी म्यूजियम बना है वहां देखने को मिलेंगे। यहां की जो धरती है यहां मजदूर यूनियन के जन्मदाता पंडित रामकुमार दुबे जी रहते थे यह उनकी जन्मभूमि है। शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाले विभूति भूषण की भी जन्मभूमि है। यह प्रकृति संसाधनो से भरपूर धरती है। यहां के लोग बहुत मेहनती है। छत्तीसगढ़ में हर प्रदेश के लोग रहते है और यहां के लोगो में स्वाभिमान और सम्मान भरा पढ़ा है। छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेस सरकार में बहुत तरक्की हुयी है। जब तेजी से छत्तीसगढ़ में विकास होने लगा तो भाजपा को पसंद नहीं आया उनकी राजनीति अलग है आज देश में इस तरह की राजनीति कर रहे है। राजनीतिक दलों के लोगो पर आक्रमण हो रहा है। चिरमिरी में कोयला का खदान सबसे पुराना है। यहां के कोयला के खदान है उसे इंदिरा गांधी ने आगे बढ़ाया है। उन्होंने खदानों का राष्ट्रीयकरण कराया है ताकि वहां के लोगो को रोजगार मिले और लोगो को जीवन में खुशहाली आये। आज देश में जिस तरह की राजनीति है मजदूरो, किसान, गरीबों के विरूद्ध राजनीति चली है। जनता को गहराई से इस बात को समझना चाहिये कि मोदी जी सभी क्षेत्रो में निजीकरण कर रहे है। बड़े-बड़े खदाने अडानी को दे दी गयी है। कांग्रेस द्वारा कोरबा में बड़े-बड़े थर्मल पावर बनाये गये है। मोदी देश की संपत्ति को बेच रहे है। आज श्रमिको का ठेकेदारी के द्वारा शोषण हो रहा है। कई लोगो की जमीने खदानो के लिये दी गयी और अब उन्हें आज तक मुआवजा नहीं मिला है। संविधान में लोगो की सबसे बड़ी शक्ति यह मिली है कि वह स्वतंत्र रूप से वह अपने नेता चुन सके। भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करती है। भाजपा में देश की संस्कृति सुरक्षित नहीं है। जितने भी स्वतंत्रता सेनानी थे उन्होंने अपनी सारी धन दौलत आंदोलनों में लुटा दिया। स्वतंत्र सेनानियों के खूनो से देश को आजादी मिली। कांग्रेस की सरकार बनने पर न्याय की 5 गारंटी पूरी होगी। देश में पिछले 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी देखने को मिली है। यह बात मोदी जी कभी नहीं बतायेंगे देश हाल क्या है? देश में 70 करोड़ लोग बेरोजगार है और 30 लाख पद खाली पड़े है। 5 सालों में मोदी ने कोई भी पदों में भर्ती नहीं की। बेरोजगारी बढ़ती चली जा रही है। महंगाई चरम सीमा पर है सभी वस्तुओ का रेट बढ़ गये है। देश में आर्थिक संकट की स्थिति बनी हुयी है। भाजपा के शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है। देश के निर्माण में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। महिला सुरक्षा के मामले में मोदी का कोई ध्यान नहीं है। महिलाओ के प्रति अत्याचार बढ़ गया है। हाथरस मामले में महिला को जला कर मार डाला गया है और मोदी सरकार में महिलाओं की कोई सुनवाई नहीं है। कांग्रेस ने खदान बनाया और लोगो को रोजगार दिलवाया। कांग्रेस ने महिलाओं का सम्मान दिया और सभी समाजों को आगे बढ़ाने का काम किया। मोदी ने अपने अरबपति मित्रों को खदाने दे दी। मोदी ने लोगों से रोजगार छीना, जमीन छीनी। जनता का जागरूक होने की जरूरत है जिससे देश में बदलाव आ सके। मोदी ने रोजगार के माध्यम बंद कर दिये। केन्द्र में कांग्रेस सरकार बनने पर नारी न्याय के माध्यम से महिलाओं को सालाना 1 लाख देगी और सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। मोदी ने अरबपतियों से चंदा लिया है। ऐसे कंपनियों से चंदा लिया है जिन पर उन्होंने पहले छापा मरवाया और चंदा लिया, उन पर केस बनाया, उनके बाद उनके केस भी बंद कर दिये और छापा मारना भी बंद कर दिया। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के लिये एमएसपी का कानून बनाया जायेगा। खेती के जितने भी उपकरण है उस पर से जीएसटी हट जायेगा। किसानों का फसल नुकसान होता है तो 30 दिनों के अंदर नुकसान का भुगतान हो जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि लोकसभा चुनाव चल रहा है। यह लोकसभा चुनाव देश का चुनाव है। देश में भाजपा 10 साल लगातार राज करने के बाद महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। इस समय देश की जनता और छत्तीसगढ़ की जनता बदलाव चाहती है। दो चरण का चुनाव हो चुका है। कांग्रेस बढ़त बनाके आ रही है। अब तीसरे चरण का चुनाव संपन्न होना है। तीसरे चरण में 7 तारीख को वोटिंग है। जब 7 तारीख को वोटिंग होगा हमें पूरा भरोसा है कि कोरबा लोकसभा की जनता ज्योत्सना महंत को जीतायेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में हम 11 सीटों में 2 सीटे जीते थे। इस बार ज्योत्सना महंत भारी मतो से जीतेंगी। कांग्रेस को जनता का भरपूर आर्शीवाद मिलेगा।

 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि यह लोकसभा का चुनाव है इस लोकसभा चुनाव में जनता को ध्यान रखना है कि यह लड़ाई पूरे भारतवासीयो की है क्योकि आज संविधान खतरे में है। इसलिये सोच समझकर मतदान करना है, क्योकि यह खास चुनाव है। जब मैं मुख्यमंत्री था तो मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर को जिला बनाया। मेडिकल कॉलेज भी विधानसभा से पारित करके भेज दिया गया, मेडिकल कॉलेज भी जल्द मिलेगा। हमारी सरकार जब थी हमने किसानों का कर्ज माफ किया और 2500 रू क्विंटल में धान खरीदी भी की। बिजली बिल भी हाफ किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल में हमने दिया। लेकिन भाजपा सरकार आते ही सब साय-साय बंद होगा। गोबर खरीदी, बेरोजगारी भत्ता सब बंद हो गया। बिजली कटौती हो रही है और बिजली का रेट भी अब बढ़ने आने वाला है। कांग्रेस पार्टी मजदूर, गरीब, युवा, महिला सभी का सम्मान करती है।

कोरबा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने कहा कि मुझे पुनः प्रत्याशी बनाये जाने कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद देना चाहूंगी। विपक्ष में रहते हुये भी मैंने कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लोगों की समस्या को सदन में रखा, चाहे रेल हो, खदाने हो सभी मुद्दों को मैंने सदन में उठाया। कोरबा में मेडिकल कॉलेज भी खुलवाया। राहुल गांधी जी ने पूरे देश में यात्रा की मजदूरों, किसानों, युवाओं सभी से मिले। देश की आवाज जो हमारे न्याय पत्र में आयी है इसको देखकर भाजपा बौखला गयी है। भाजपा के पास दो मुद्दे है पहला गांधी परिवार को कोसना और दूसरा कांग्रेस प्रत्याशी को परेशान करना। कांग्रेस के पास महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के न्याय, युवाओं के न्याये मुद्दे है। कांग्रेस के मुद्दे से भाजपा परेशान है। कांग्रेस को कोरबा की जनता का आर्शीवाद मिलेगा।

सभा में एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया।  

और पढ़ें ...

कांग्रेस ने महिलाओं का सम्मान दिया और सभी समाजों को आगे बढ़ाने का काम किया।

एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते कहा कि दादी इंदिरा जी हमेशा कहती थी कि जो हमारे आदिवासी भाई बहने है उन्होंने हमेशा प्रकृति का आदर किया है। संस्कृति यह सिखाती है कि सब आपस में खुशी से रहेंगे तभी इंसान आगे बढ़ेगा। प्रकृति का देखभाल करते हुये अच्छा रखते हुये सामाज को आगे बढ़ाते है। बच्चपन में इंदिरा जी ने मुझें बताया था कि जब-जब आदिवासी क्षेत्र में जाती थी आदिवासी आदिवासी भाई, बहने कुछ देते थे हमेशा अच्छी तरह से सजा कर घर में रखती थी। इंदिरा जी के घर में आज भी छत्तीसगढ़ के जो आदिवासी बहने उनकी कला और उनकी हस्तकला प्रेम पूर्वक दिया था। उनकी म्यूजियम बना है वहां देखने को मिलेंगे। यहां की जो धरती है यहां मजदूर यूनियन के जन्मदाता पंडित रामकुमार दुबे जी रहते थे यह उनकी जन्मभूमि है। शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाले विभूति भूषण की भी जन्मभूमि है। यह प्रकृति संसाधनो से भरपूर धरती है। यहां के लोग बहुत मेहनती है। छत्तीसगढ़ में हर प्रदेश के लोग रहते है और यहां के लोगो में स्वाभिमान और सम्मान भरा पढ़ा है। छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेस सरकार में बहुत तरक्की हुयी है। जब तेजी से छत्तीसगढ़ में विकास होने लगा तो भाजपा को पसंद नहीं आया उनकी राजनीति अलग है आज देश में इस तरह की राजनीति कर रहे है। राजनीतिक दलों के लोगो पर आक्रमण हो रहा है। चिरमिरी में कोयला का खदान सबसे पुराना है। यहां के कोयला के खदान है उसे इंदिरा गांधी ने आगे बढ़ाया है। उन्होंने खदानों का राष्ट्रीयकरण कराया है ताकि वहां के लोगो को रोजगार मिले और लोगो को जीवन में खुशहाली आये। आज देश में जिस तरह की राजनीति है मजदूरो, किसान, गरीबों के विरूद्ध राजनीति चली है। जनता को गहराई से इस बात को समझना चाहिये कि मोदी जी सभी क्षेत्रो में निजीकरण कर रहे है। बड़े-बड़े खदाने अडानी को दे दी गयी है। कांग्रेस द्वारा कोरबा में बड़े-बड़े थर्मल पावर बनाये गये है। मोदी देश की संपत्ति को बेच रहे है। आज श्रमिको का ठेकेदारी के द्वारा शोषण हो रहा है। कई लोगो की जमीने खदानो के लिये दी गयी और अब उन्हें आज तक मुआवजा नहीं मिला है। संविधान में लोगो की सबसे बड़ी शक्ति यह मिली है कि वह स्वतंत्र रूप से वह अपने नेता चुन सके। भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करती है। भाजपा में देश की संस्कृति सुरक्षित नहीं है। जितने भी स्वतंत्रता सेनानी थे उन्होंने अपनी सारी धन दौलत आंदोलनों में लुटा दिया। स्वतंत्र सेनानियों के खूनो से देश को आजादी मिली। कांग्रेस की सरकार बनने पर न्याय की 5 गारंटी पूरी होगी। देश में पिछले 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी देखने को मिली है। यह बात मोदी जी कभी नहीं बतायेंगे देश हाल क्या है? देश में 70 करोड़ लोग बेरोजगार है और 30 लाख पद खाली पड़े है। 5 सालों में मोदी ने कोई भी पदों में भर्ती नहीं की। बेरोजगारी बढ़ती चली जा रही है। महंगाई चरम सीमा पर है सभी वस्तुओ का रेट बढ़ गये है। देश में आर्थिक संकट की स्थिति बनी हुयी है। भाजपा के शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है। देश के निर्माण में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। महिला सुरक्षा के मामले में मोदी का कोई ध्यान नहीं है। महिलाओ के प्रति अत्याचार बढ़ गया है। हाथरस मामले में महिला को जला कर मार डाला गया है और मोदी सरकार में महिलाओं की कोई सुनवाई नहीं है। कांग्रेस ने खदान बनाया और लोगो को रोजगार दिलवाया। कांग्रेस ने महिलाओं का सम्मान दिया और सभी समाजों को आगे बढ़ाने का काम किया। मोदी ने अपने अरबपति मित्रों को खदाने दे दी। मोदी ने लोगों से रोजगार छीना, जमीन छीनी। जनता का जागरूक होने की जरूरत है जिससे देश में बदलाव आ सके। मोदी ने रोजगार के माध्यम बंद कर दिये। केन्द्र में कांग्रेस सरकार बनने पर नारी न्याय के माध्यम से महिलाओं को सालाना 1 लाख देगी और सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। मोदी ने अरबपतियों से चंदा लिया है। ऐसे कंपनियों से चंदा लिया है जिन पर उन्होंने पहले छापा मरवाया और चंदा लिया, उन पर केस बनाया, उनके बाद उनके केस भी बंद कर दिये और छापा मारना भी बंद कर दिया। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के लिये एमएसपी का कानून बनाया जायेगा। खेती के जितने भी उपकरण है उस पर से जीएसटी हट जायेगा। किसानों का फसल नुकसान होता है तो 30 दिनों के अंदर नुकसान का भुगतान हो जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि लोकसभा चुनाव चल रहा है। यह लोकसभा चुनाव देश का चुनाव है। देश में भाजपा 10 साल लगातार राज करने के बाद महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। इस समय देश की जनता और छत्तीसगढ़ की जनता बदलाव चाहती है। दो चरण का चुनाव हो चुका है। कांग्रेस बढ़त बनाके आ रही है। अब तीसरे चरण का चुनाव संपन्न होना है। तीसरे चरण में 7 तारीख को वोटिंग है। जब 7 तारीख को वोटिंग होगा हमें पूरा भरोसा है कि कोरबा लोकसभा की जनता ज्योत्सना महंत को जीतायेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में हम 11 सीटों में 2 सीटे जीते थे। इस बार ज्योत्सना महंत भारी मतो से जीतेंगी। कांग्रेस को जनता का भरपूर आर्शीवाद मिलेगा।

 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि यह लोकसभा का चुनाव है इस लोकसभा चुनाव में जनता को ध्यान रखना है कि यह लड़ाई पूरे भारतवासीयो की है क्योकि आज संविधान खतरे में है। इसलिये सोच समझकर मतदान करना है, क्योकि यह खास चुनाव है। जब मैं मुख्यमंत्री था तो मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर को जिला बनाया। मेडिकल कॉलेज भी विधानसभा से पारित करके भेज दिया गया, मेडिकल कॉलेज भी जल्द मिलेगा। हमारी सरकार जब थी हमने किसानों का कर्ज माफ किया और 2500 रू क्विंटल में धान खरीदी भी की। बिजली बिल भी हाफ किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल में हमने दिया। लेकिन भाजपा सरकार आते ही सब साय-साय बंद होगा। गोबर खरीदी, बेरोजगारी भत्ता सब बंद हो गया। बिजली कटौती हो रही है और बिजली का रेट भी अब बढ़ने आएआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते कहा कि दादी इंदिरा जी हमेशा कहती थी कि जो हमारे आदिवासी भाई बहने है उन्होंने हमेशा प्रकृति का आदर किया है। संस्कृति यह सिखाती है कि सब आपस में खुशी से रहेंगे तभी इंसान आगे बढ़ेगा। प्रकृति का देखभाल करते हुये अच्छा रखते हुये सामाज को आगे बढ़ाते है। बच्चपन में इंदिरा जी ने मुझें बताया था कि जब-जब आदिवासी क्षेत्र में जाती थी आदिवासी आदिवासी भाई, बहने कुछ देते थे हमेशा अच्छी तरह से सजा कर घर में रखती थी। इंदिरा जी के घर में आज भी छत्तीसगढ़ के जो आदिवासी बहने उनकी कला और उनकी हस्तकला प्रेम पूर्वक दिया था। उनकी म्यूजियम बना है वहां देखने को मिलेंगे। यहां की जो धरती है यहां मजदूर यूनियन के जन्मदाता पंडित रामकुमार दुबे जी रहते थे यह उनकी जन्मभूमि है। शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाले विभूति भूषण की भी जन्मभूमि है। यह प्रकृति संसाधनो से भरपूर धरती है। यहां के लोग बहुत मेहनती है। छत्तीसगढ़ में हर प्रदेश के लोग रहते है और यहां के लोगो में स्वाभिमान और सम्मान भरा पढ़ा है। छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेस सरकार में बहुत तरक्की हुयी है। जब तेजी से छत्तीसगढ़ में विकास होने लगा तो भाजपा को पसंद नहीं आया उनकी राजनीति अलग है आज देश में इस तरह की राजनीति कर रहे है। राजनीतिक दलों के लोगो पर आक्रमण हो रहा है। चिरमिरी में कोयला का खदान सबसे पुराना है। यहां के कोयला के खदान है उसे इंदिरा गांधी ने आगे बढ़ाया है। उन्होंने खदानों का राष्ट्रीयकरण कराया है ताकि वहां के लोगो को रोजगार मिले और लोगो को जीवन में खुशहाली आये। आज देश में जिस तरह की राजनीति है मजदूरो, किसान, गरीबों के विरूद्ध राजनीति चली है। जनता को गहराई से इस बात को समझना चाहिये कि मोदी जी सभी क्षेत्रो में निजीकरण कर रहे है। बड़े-बड़े खदाने अडानी को दे दी गयी है। कांग्रेस द्वारा कोरबा में बड़े-बड़े थर्मल पावर बनाये गये है। मोदी देश की संपत्ति को बेच रहे है। आज श्रमिको का ठेकेदारी के द्वारा शोषण हो रहा है। कई लोगो की जमीने खदानो के लिये दी गयी और अब उन्हें आज तक मुआवजा नहीं मिला है। संविधान में लोगो की सबसे बड़ी शक्ति यह मिली है कि वह स्वतंत्र रूप से वह अपने नेता चुन सके। भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करती है। भाजपा में देश की संस्कृति सुरक्षित नहीं है। जितने भी स्वतंत्रता सेनानी थे उन्होंने अपनी सारी धन दौलत आंदोलनों में लुटा दिया। स्वतंत्र सेनानियों के खूनो से देश को आजादी मिली। कांग्रेस की सरकार बनने पर न्याय की 5 गारंटी पूरी होगी। देश में पिछले 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी देखने को मिली है। यह बात मोदी जी कभी नहीं बतायेंगे देश हाल क्या है? देश में 70 करोड़ लोग बेरोजगार है और 30 लाख पद खाली पड़े है। 5 सालों में मोदी ने कोई भी पदों में भर्ती नहीं की। बेरोजगारी बढ़ती चली जा रही है। महंगाई चरम सीमा पर है सभी वस्तुओ का रेट बढ़ गये है। देश में आर्थिक संकट की स्थिति बनी हुयी है। भाजपा के शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है। देश के निर्माण में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। महिला सुरक्षा के मामले में मोदी का कोई ध्यान नहीं है। महिलाओ के प्रति अत्याचार बढ़ गया है। हाथरस मामले में महिला को जला कर मार डाला गया है और मोदी सरकार में महिलाओं की कोई सुनवाई नहीं है। कांग्रेस ने खदान बनाया और लोगो को रोजगार दिलवाया। कांग्रेस ने महिलाओं का सम्मान दिया और सभी समाजों को आगे बढ़ाने का काम किया। मोदी ने अपने अरबपति मित्रों को खदाने दे दी। मोदी ने लोगों से रोजगार छीना, जमीन छीनी। जनता का जागरूक होने की जरूरत है जिससे देश में बदलाव आ सके। मोदी ने रोजगार के माध्यम बंद कर दिये। केन्द्र में कांग्रेस सरकार बनने पर नारी न्याय के माध्यम से महिलाओं को सालाना 1 लाख देगी और सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। मोदी ने अरबपतियों से चंदा लिया है। ऐसे कंपनियों से चंदा लिया है जिन पर उन्होंने पहले छापा मरवाया और चंदा लिया, उन पर केस बनाया, उनके बाद उनके केस भी बंद कर दिये और छापा मारना भी बंद कर दिया। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के लिये एमएसपी का कानून बनाया जायेगा। खेती के जितने भी उपकरण है उस पर से जीएसटी हट जायेगा। किसानों का फसल नुकसान होता है तो 30 दिनों के अंदर नुकसान का भुगतान हो जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि लोकसभा चुनाव चल रहा है। यह लोकसभा चुनाव देश का चुनाव है। देश में भाजपा 10 साल लगातार राज करने के बाद महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। इस समय देश की जनता और छत्तीसगढ़ की जनता बदलाव चाहती है। दो चरण का चुनाव हो चुका है। कांग्रेस बढ़त बनाके आ रही है। अब तीसरे चरण का चुनाव संपन्न होना है। तीसरे चरण में 7 तारीख को वोटिंग है। जब 7 तारीख को वोटिंग होगा हमें पूरा भरोसा है कि कोरबा लोकसभा की जनता ज्योत्सना महंत को जीतायेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में हम 11 सीटों में 2 सीटे जीते थे। इस बार ज्योत्सना महंत भारी मतो से जीतेंगी। कांग्रेस को जनता का भरपूर आर्शीवाद मिलेगा।

 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि यह लोकसभा का चुनाव है इस लोकसभा चुनाव में जनता को ध्यान रखना है कि यह लड़ाई पूरे भारतवासीयो की है क्योकि आज संविधान खतरे में है। इसलिये सोच समझकर मतदान करना है, क्योकि यह खास चुनाव है। जब मैं मुख्यमंत्री था तो मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर को जिला बनाया। मेडिकल कॉलेज भी विधानसभा से पारित करके भेज दिया गया, मेडिकल कॉलेज भी जल्द मिलेगा। हमारी सरकार जब थी हमने किसानों का कर्ज माफ किया और 2500 रू क्विंटल में धान खरीदी भी की। बिजली बिल भी हाफ किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल में हमने दिया। लेकिन भाजपा सरकार आते ही सब साय-साय बंद होगा। गोबर खरीदी, बेरोजगारी भत्ता सब बंद हो गया। बिजली कटौती हो रही है और बिजली का रेट भी अब बढ़ने आने वाला है। कांग्रेस पार्टी मजदूर, गरीब, युवा, महिला सभी का सम्मान करती है।

कोरबा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने कहा कि मुझे पुनः प्रत्याशी बनाये जाने कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद देना चाहूंगी। विपक्ष में रहते हुये भी मैंने कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लोगों की समस्या को सदन में रखा, चाहे रेल हो, खदाने हो सभी मुद्दों को मैंने सदन में उठाया। कोरबा में मेडिकल कॉलेज भी खुलवाया। राहुल गांधी जी ने पूरे देश में यात्रा की मजदूरों, किसानों, युवाओं सभी से मिले। देश की आवाज जो हमारे न्याय पत्र में आयी है इसको देखकर भाजपा बौखला गयी है। भाजपा के पास दो मुद्दे है पहला गांधी परिवार को कोसना और दूसरा कांग्रेस प्रत्याशी को परेशान करना। कांग्रेस के पास महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के न्याय, युवाओं के न्याये मुद्दे है। कांग्रेस के मुद्दे से भाजपा परेशान है। कांग्रेस को कोरबा की जनता का आर्शीवाद मिलेगा।

सभा में एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया।  ने वाला है। कांग्रेस पार्टी मजदूर, गरीब, युवा, महिला सभी का सम्मान करती है।

कोरबा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने कहा कि मुझे पुनः प्रत्याशी बनाये जाने कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद देना चाहूंगी। विपक्ष में रहते हुये भी मैंने कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लोगों की समस्या को सदन में रखा, चाहे रेल हो, खदाने हो सभी मुद्दों को मैंने सदन में उठाया। कोरबा में मेडिकल कॉलेज भी खुलवाया। राहुल गांधी जी ने पूरे देश में यात्रा की मजदूरों, किसानों, युवाओं सभी से मिले। देश की आवाज जो हमारे न्याय पत्र में आयी है इसको देखकर भाजपा बौखला गयी है। भाजपा के पास दो मुद्दे है पहला गांधी परिवार को कोसना और दूसरा कांग्रेस प्रत्याशी को परेशान करना। कांग्रेस के पास महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के न्याय, युवाओं के न्याये मुद्दे है। कांग्रेस के मुद्दे से भाजपा परेशान है। कांग्रेस को कोरबा की जनता का आर्शीवाद मिलेगा।

सभा में एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया।  

और पढ़ें ...

जींस – टी शर्ट पहनकर सरकारी कार्यालयों में आने पर रोक...यहां कलेक्टर ने जारी किया फरमान

दमोह :- मध्यप्रदेश के दमोह से अनोखी खबर सामने आ रही है, यहां कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने सरकारी कार्यालयों में कार्यरत सभी अधिकारी कर्मचारियों को फॉर्मल ड्रेस पहनने का आदेश जारी किया है। उन्होंने जींस टी शर्ट पहनकर कार्यालयों में आने पर रोक लगाई है। कलेक्टर के इस आदेश के बाद सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।

दरअसल दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले भर के सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले सभी अधिकारी कर्मचारी जींस टी शर्ट पहन कर नही आएंगे और जो आएगा उसे अनुशासन हीनता के दायरे में रखा जाएगा और प्रशासनिक कार्यवाही भी हो सकती है। कलेक्टर कोचर के मूताबिक सरकारी ऑफिस सरकार के ऑफिस हैं और यहां काम करने वाले लोग सरकार के प्रतिनिधि है लिहाजा उनका रहन सहन वस्त्र भी सादगी पूर्ण होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा के नियमो में भी इसका उल्लेख है। शालीनता के साथ शालीन कपडे आम लोगो मे प्रशासन कि छवि को और बेहतर बनाने में मदद करेगी। अब दमोह जिले के सरकारी कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारी फॉर्मल कपडे पेंट शर्ट पहनकर आयेगी और ये शर्ट पेंट भी भड़कीले रंगों वाले नही होंगे। इस आदेश के बाद जिले के हजारो सरकारी अधिकारी कर्मचारी प्रभावित होंगे वही जो लोग कपड़ो के शौकीन है खास तौर पर टिपटॉप रहते हुए जिन्हें जीन्स टी शर्ट पसंद है उनके लिए जरूर मुसीबत बढ़ गई है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार जब काली मां की ऐतिहासिक मूर्ति बदली

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित काली माता की मंदिर बेहद प्राचीन और काफी प्रसिद्द है, छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार जब काली मां की ऐतिहासिक मूर्ति बदली 

प्रतिमा का क्षरण होना प्रारंभ:

संभवत यह प्रदेश में पहली बार है, यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि प्रतिमा का क्षरण होना प्रारंभ हो चुका है .शास्त्रों में खंडित प्रतिमा का पूजन वर्जित है. मूर्ति को लेकर मंदिर प्रबंधन के डॉ. डीके दुबे ने बताया की नवीन और प्राचीन प्रतिमा में कोई फर्क नहीं है. भक्त नवीन प्रतिमा को देखकर यह पहचान ही नहीं सकेंगे. साथ ही इस मूर्ति में उपयोग लाए गए पत्थर को ओडिशा के क्योंझर जिले के अंदरूनी जंगलों से लाया गया है. इस पत्थर की खासियत यह होती है कि यह दो हजार साल तक खराब नहीं होता. 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 2 मई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 2 मई 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - बैशाख
अमांत - चैत्र

तिथि
कृष्ण पक्ष नवमी- मई 02 04:01 AM- मई 03 01:53 AM
कृष्ण पक्ष दशमी- मई 03 01:53 AM- मई 03 11:24 PM

नक्षत्र
धनिष्ठा - मई 02 03:11 AM- मई 03 01:49 AM
शतभिषा - मई 03 01:49 AM- मई 04 12:06 AM

योग
शुक्ल - मई 01 08:01 PM- मई 02 05:19 PM
ब्रह्म - मई 02 05:19 PM- मई 03 02:18 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:56 AM
सूर्यास्त - 6:51 PM
चन्द्रोदय - मई 02 1:44 AM
चन्द्रास्त - मई 02 1:00 PM

अशुभ काल
राहू - 2:00 PM- 3:37 PM
यम गण्ड - 5:56 AM- 7:33 AM
कुलिक - 9:10 AM- 10:47 AM
दुर्मुहूर्त - 10:14 AM- 11:06 AM, 03:24 PM- 04:16 PM
वर्ज्यम् - 06:57 AM- 08:27 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:58 AM- 12:49 PM
अमृत काल - 04:00 PM- 05:30 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:19 AM- 05:07 AM

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 02 May 2024: मेष से मीन राशि तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन?

Rashifal 02 May 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे 02 मई 2024, गुरुवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसी है जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

मेष 

अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए आपको अपने तकनीकी ज्ञान को अपडेट रखना चाहिए. यदि आपको किसी विशिष्ट क्षेत्र में समझ की कमी है, तो आप ऑनलाइन पाठ्यक्रम या प्रशिक्षण में नामांकन कर सकते हैं. बेहतर प्रबंधन गुणवत्ता प्रदर्शित करना फायदेमंद होगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय लापरवाही न बरतें. तरल सामान खरीदने और बेचने वालों के लिए दिन उत्तम है.

वृषभ

विकर्षणों और कड़ी मेहनत से सुरक्षित दूरी बनाए रखने से सफलता मिलेगी. हर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना हानिकारक होगा. सुनिश्चित करें कि कोई काम लंबित नहीं है, चाहे वह कार्यस्थल पर हो या घर पर. असाइनमेंट को समय पर और सर्वोत्तम संभव तरीके से पूरा करें. बहस करने से आप तनाव महसूस कर सकते हैं. व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल है.

मिथुन 

आज के दिन तनाव मुक्त और अच्छी ऊर्जा से भरपूर रहें. भरोसेमंद लोगों से बड़ी उम्मीदें न रखें; अन्यथा, यदि वे किसी कारण से सहायता करने में असमर्थ हैं तो आप परेशान हो सकते हैं. ऑफिस में काम आपकी प्रतिष्ठा को प्रभावित करता है, इसलिए उचित कार्य करें. यदि आपसे दूसरों के काम को पूरा करने का अनुरोध किया जाता है तो संकोच न करें.

कर्क 

आज समाज सेवा से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा. अपने आप को व्यस्त रखें और अपने पूर्व परिचितों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें. बैंकिंग इंडस्ट्री के लोगों को फायदा होगा. उनका प्रमोशन भी हो सकता है. व्यवसायियों को महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी बरतनी चाहिए जिसका प्रभाव उनके काम पर पड़ सकता है.

सिंह 

दिन मानसिक तनाव और थकान से भरा रहेगा. कामकाज में भी आप लगे रहेंगे. संभावना है दफ्तर में आपके प्रयासों की अनदेखी होगी. बैंकिंग या वित्त उद्योगों में लोग आगे बढ़ सकते हैं. रियल एस्टेट उद्यमी जो एक नई परियोजना शुरू करना चाहते हैं, उन्हें सतर्क रहना चाहिए

कन्या 

आपके आस-पास के लोग अब आपको आहत करने वाली टिप्पणियां कर सकते हैं. ऐसे मामले में, आलोचना को रचनात्मक रूप से स्वीकार करें और बेहतर प्रदर्शन के साथ जवाब दें. सहकर्मी कार्यस्थल में संघर्ष को चिंगारी दे सकते हैं. संयमित आचरण समस्या को हल करने में मदद करेगा. वित्त क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे. खुदरा विक्रेताओं को लेनदेन को पारदर्शी रखना चाहिए.

तुला 

आज, आपकी उपलब्धियां न केवल आपकी प्रशंसा अर्जित करेंगी, बल्कि महत्वपूर्ण वित्तीय पुरस्कार भी अर्जित करेंगी. आपकी नौकरी में वांछित उन्नति करने का एक अच्छा मौका है. ऑफिस में समय पर कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें. दूरसंचार का काम करने वाले लोगों को निराशा का सामना करना पड़ सकता है. अधिक वजन वाले लोगों को सतर्क रहना चाहिए. बड़े रिटेलर्स को ट्रांजैक्शन को पारदर्शी रखना चाहिए. युवाओं को जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए.

वृश्चिक

आपके सिर में उठने वाले विचार भ्रम पैदा कर सकते हैं; ऐसे मामलों में, आपको ध्यान करना चाहिए. सकारात्मक विचारों के साथ दिन की शुरुआत आप ऊर्जावान महसूस करते रहेंगे. भजन पढ़ने से आपको शांत महसूस करने में मदद मिलेगी. काम पर, आपको एक सहकर्मी का काम सौंपा जा सकता है. काम का बोझ तनाव का कारण बन सकता है. योजना में गलतियों के परिणामस्वरूप व्यापारियों को महत्वपूर्ण वित्तीय नुकसान हो सकता है.

धनु 

मानसिक पीड़ा से मुक्ति मिलेगी. आप कड़ी मेहनत के माध्यम से त्वरित और वांछित परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. नौकरीपेशा कर्मचारियों को महत्वपूर्ण कार्य और कर्तव्य दिए जा सकते हैं. व्यापारियों को बड़े लेनदेन करने की संभावना रहेगी. युवाओं को अपने करियर के लिए अधिक समय देना चाहिए. छात्रों को सभी विषयों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए. पीठ या मांसपेशियों में दर्द से समस्या हो सकती है.

मकर 

विरोधियों के दुष्चक्र को दूर करने के लिए, आपको अपने निकटतम लोगों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करना होगा. एक अच्छा मूड परिवर्तन आपके लिए फायदेमंद होगा. कार्यस्थल पर अपने अधीनस्थों पर नजर रखें. लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है. यदि आप किसी साथी के साथ व्यापार कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि अंध विश्वास जटिलताओं को जन्म दे सकता है.

कुंभ

आज आपका आत्मविश्वास आवश्यक परिणामों तक पहुंचने में आपकी सहायता करेगा. कड़ी मेहनत करना जारी रखें. वांछित पदोन्नति या स्थानांतरण प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण मौका है. आपको अपने काम को आसान बनाने के लिए नए आयाम खोजने की जरूरत है. आपके कौशल और प्रतिभा की समीक्षा करने के बाद, प्रबंधक आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंप सकता है. व्यापार से जुड़े जातकों को कई महत्वपूर्ण यात्राएं करनी होंगी.

मीन 

आज आप भ्रमित और तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं. नाराज होने पर अपनों के साथ कड़वा होने से बचें. किसी कठिन परिस्थिति से निकलने में परिवार के सदस्यों का सहयोग काम आएगा. सरकारी काम अड़चनों के दूर होते ही बनेंगे. यहां तक कि मामूली उपेक्षा भी सरकारी व्यवसायों में उन लोगों के लिए विनाशकारी हो सकती है.

और पढ़ें ...

सावधान…! देश में तेजी से बढ़ रहा एक और खतरनाक वायरस, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ समय से लगातार मम्प्स वायरस (Mumps Virus) के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल जैसे कई राज्यों में बीते कुछ महीनों से मम्प्स वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सरकारी डेटा के अनुसार, इस साल की मार्च 2024 तक मामलों की गणना 15,637 तक पहुंच गई है।

मम्प्स एक वायरल बीमारी है, जो एक ऐसी वायरल इंफेक्शन है जो किसी को भी प्रभावित कर सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक यह बीमारी बच्चों के लिए काफी ज्यादा खतरनाक है। इसके शुरुआती लक्षण बिल्कुल फ्लू की तरह होते हैं जैसे- मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, सलाइवरी ग्लैंड्स में दर्द। अगर किसी व्यक्ति को यह इंफेक्शन है और अगर उसने किसी भी व्यक्ति के सामने छींक दिया तो उसे भी यह बीमारी हो जाएगी।

बच्चों को ज्यादा प्रभावित कर रहा मम्प्स वायरस

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वायरस बच्चों को इसलिए ज्यादा प्रभावित कर रही है, क्योंकि बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है। इम्युनिटी कमजोर होने के कारण उन्हें कोई भी बीमारी जल्दी अपना शिकार बन लेती है।

लक्षण दिखने पर करें ये काम

  • अगर बच्चे को काफी दिनों से बुखार आ रहा है तो बच्चे को डॉक्टर से जरूर दिखाएं।
    अगर बच्चे को हल्की बुखार है तो बच्चों की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
  • बच्चों ने खाना या छींकने या खांसने के बाद हाथ साफ किया है कि नहीं इस बात का ध्यान रखें।
  • बाथरूम इस्तेमाल करने के बाद हाथ जरूर साफ करवाएं।
  • खांसते और छींकते वक्त मुंह पर हाथ जरूर रखें।
  • बच्चों को टाइम-टाइम पर वैक्सीनेशन हुई है या नहीं इस बात का ध्यान रखें।

MMR की वैक्सीन लगवाएं

मीजल्स, मम्प्स और रूबेला के लिए एमएमआर की वैक्सीन जरूर लगवाएं। इस वैक्सीन से मम्प्स से बचा जा सकता है। बता दें कि एमएमआर (खसरा, कण्ठमाला और रूबेला) टीका नियमित रूप से बच्चों को दिया जाता है और मम्प्स से सुरक्षा प्रदान करता है। जिन वयस्कों को टीका नहीं लगाया गया है या जिन्हें मम्प्स नहीं हुई है, उन्हें टीका लगवाने पर विचार करना चाहिए।

और पढ़ें ...

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, NCERT में विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, मिलेगी मोटी सैलरी

Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इसमें इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NCERT की ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई तक है।

NCERT की ओर से इस भर्ती अभियन के तहत कुल 30 रिक्तियों पर नियुक्तियां की जाएगी। इनमें एकेडमिक कंसल्टेंट के 3 पद, बाइलिंगुअल ट्रांसलेटर के 23 पद और जूनियर प्रोजेक्ट फेलो के 4 पदों पर भर्ती होगी।

उम्मीदवारों की जरूरी योग्यता

NCERT द्वारा निकाले गए वैकेंसी में एकेडमिक कंसल्टेंट पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पीएचडी की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, बाइलिंगुअल ट्रांसलेटर पदों के लिए मास्टर डिग्री होल्डर्स आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जूनियर प्रोजेक्ट फेलो के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मास्टर डिग्री होना आवश्यक है।

उम्मीदवारों की आयु सीमा

एनसीईआरटी की इस वैकेंसी के तहत एकेडमिक कंसल्टेंट और बाइलिंगुअल ट्रांसलेटर पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 45 साल और जूनियर प्रोजेक्ट फेलो के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल तय की गई है।

कैसे होगा चयन

इन पदों पर इंटरव्यू में परफॉर्मेंस के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कितनी होगी सैलरी

एकेडमिक कंसल्टेंट के पदों पर चयन होने पर उम्मीदवार को हर महीने 60, 000 रुपये सैलरी मिलेगी। वहीं, बाइलिंगुअल ट्रांसलेटर पर 30, 000 रुपये हर महीने सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा जूनियर प्रोजेक्ट फेलो को पदो पर चयन होता है तो हर महीने 31,000 रुपये सैलरी मिलेगी।

और पढ़ें ...

इस फसल की खेती करने से होगी बंपर कमाई...हजारों में है 1 किलो की कीमत, आप भी कमा सकते हैं लाखों का मुनाफा

आजकल हर कोई खूब पैसे कमाना चाहता है। कोई खेती, अच्छी नौकरी तो कोई खुद का कोई कर पैसे कमाता है। अगर आप भी पैसे कमाने की सोच रहे हैं तो हम आपको यहां एक तगड़ा बिजनेस आईडिया देने जा रहे हैं। अगर आप खिसी फसल की खेती कर लाखों कमाना चाहते हैं तो हींग की खेती आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

बता दें कि भारत में हींग की भारी मांग है, जिसके कारण इसकी खेती आपको तगड़ा मुनाफा दे सकती है। पहले भारत में हींग की खेती नहीं की जाती थी, लेकिन धीरे-धीरे देश में किसान हींग की खेती करने लगे। सुनकर हैरानी होगी की, आज शुद्ध हींग की कीमत 30,000 रुपये प्रति किलो से लेकर 40,000 रुपये प्रति किलो तक है।

किसी भी फसल की खेती के लिए उसके उपयुक्त तापमान के बारे में जानकारी होना जरूरी है। हींग की खेती पहाड़ी इलाकों में ज्यादातर की जाती है। इसकी खेती के लिए तापमान का विशेष ध्यान देना पड़ता है। इसके लिए 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता होती है। यह खेती न तो बहुत ठंडे और न ही बहुत गर्म तापमान में की जा सकती है। बता दें कि इन पौधों को पेड़ बनने में करीब पांच साल का समय लग सकता है। आप इन पेड़ों और उनकी जड़ों से गोंद भी प्राप्त कर सकते हैं।

  1. हींग की खेती के लिए भुरभुरी मिट्टी की जरूरत होती है।
  2. खेती के लिए खेतों की मिट्टी की अच्छे से जुताई करने की जरूरत होती है। जुताई के बाद बुआई की जाती है।
  3. बुआई के दौरान हींग के बीज लगभग 2-2 फीट की दूरी पर लगाए जाते हैं।
  4. इसके बाद जब पौधे निकल आएं तो उन्हें 5-5 फीट की दूरी पर लगाना होता है।
  5. हींग की फसल में पानी देने से पहले खेत की नमी जांच लें, क्योंकि इन पौधों को ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है।
  6. पानी की अधिक मात्रा से पौधों को नुकसान हो सकता है।
और पढ़ें ...

हमारा न्याय पत्र बिना पढ़े ऐसे-ऐसे झूठ जो प्रधानमंत्री के मुँह से शोभा नहीं देते। पवन खेरा की पत्रकार वार्ता

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमेन कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य पवन खेरा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि मैं रायपुर ट्रेन से आना चाहता था, मैंने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को बताया, उन्होंने कहा ट्रेन से आयेंगे तो चुनाव के बाद रायपुर पहुंचेंगे, आप मालगाड़ी में आयेंगे तो भले समय से पहुंच जाये। यह हाल है देश में ट्रेनों का। पूरे देश में यह चुनाव इस देश का वोटर लड़ा रहा है, जनता लड़ रही है, और उन्हें लगता है कि कांग्रेस पार्टी उनके जिंदगी से जुड़े हुए मुद्दे उठा रही है, नौकरियों के मुद्दे उठा रही है, किसानों के मुद्दे उठा रही है, आरक्षण का मुद्दा उठा रही है, संविधान का मुद्दा उठा रही है, महिला सुरक्षा का मुद्दा उठा रही है, आदिवासियों का मुद्दा उठा रही है। स्वास्थ्य की बात कर रही है, शिक्षा की बात कर रही है, पेपर लीक की बात कर रही है इन्हीं मुद्दों पर चुनाव में जाना चाहिए और इन्ही मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ रही है।

वे लोग किन-किन मुद्दों पर चुनाव में है? मंगलसूत्र, मछली, मीट, मुसलमान ये मुद्दे है उनके। 10 साल आप सरकार में रहे और आपके पास बोलने के लिये ये चार शब्द है। कहां है आपकी रिपोर्ट कार्ड? बताइए 10 साल में आपने क्या किया? बताइए दस साल में बेरोजगारी का पैंतालीस साल का रिकॉर्ड क्यों टूटा? बताइए दस साल में लघु और मध्यम उद्योग है वो तबाह क्यों हुए? बताइए आदिवासियों के साथ जो अत्याचार हुआ वो क्यों हुआ? दलितों के साथ जो अत्याचार हुआ वो क्यों हुआ? महिला सम्मान की ये केवल बातें करते हैं, हकीकत यह है कि हर एक घंटे में चार महिलाओं का बलात्कार जहाँ हो रहा प्रधानमंत्री इस तरह की हल्की बातें करते हुए घूमना क्या अच्छी बात है? हर एक घंटे में दो नौजवान इस देश में आत्महत्या करने मजबूर हैं वहाँ के प्रधानमंत्री मीट, मछली, मुसलमान, मंगलसूत्र ऐसी बाते करते है।

मोदी राज में हर एक दिन में तीस किसान आत्महत्या कर रहे हैं। कोई और प्रधानमंत्री होता तो प्रचार करने से पहले सोचता कि मैं आँखें कैसे मिलाऊंगा, अपने लोगों के सामने कैसे जाऊंगा? यह चुनाव महत्वपूर्ण इसलिए है कि जब आप दो सौ बहत्तर में सरकार बना सकते हो तो आप चार सौ क्यों मांग रहे हो नीयत क्या है आपका?

मैं अभी रायपुर की दीवारों पे देख रहा था लिखा हुआ था चार सौ पार। चार सौ इन्हें इसलिए चाहिए क्योंकि चार सौ से कम होंगी तो संविधान नहीं बदल सकते, ये नियम है, ये कानून है ये रूल्स है। इनके मन में क्या है संविधान बदलने की जो इनकी मंशा है, ये इनके अपने नेताओं के मुँह से बार-बार सुनाई देती है। कभी वो अनंत हेगड़े होते हैं जो कर्नाटक में बोलते हैं, कभी ज्योति मिरधा होती है जो राजस्थान में बोलती है, कभी अरुण गोविल होते हैं जो मेरठ में बोलते हैं। और भी इनके तमाम प्रत्याशी उत्तर प्रदेश के कई बार सुन बोलते हैं कि साहब चार सौ दे दीजिए हम संविधान बदलेंगे, क्यों बदलना है संविधान? हमें याद है 2015 में मनमोहन वैद्य आरएसएस के बहुत बड़े नेता 2015 में बिहार में जाके बोले हम आरक्षण खत्म करने के पक्ष में। जनता ने जवाब दे दिया 2015 में जवाब। फिर पीछे पलटे। इनके अनेक नेता कह चुके हैं आरक्षण के खिलाफ। ज्यादा दूर क्यों जाते हैं रायपुर में अठारह महीने पहले यहाँ की कांग्रेस की राज्य सरकार ने आरक्षण संशोधन विधेयक पारित करा के राजभवन में फाइल भेजी कहाँ है वो फाइल मिट्टी खा रहे हैं।

क्या कारण है कि भाजपा, आदिवासियों और दलितों के खिलाफ है, उनके आरक्षण के खिलाफ है और हम तो एक कदम और आगे जाते हैं। हम कह रहे हैं कि पचास प्रतिशत की जो सीमा है आरक्षण के ऊपर वो खत्म होनी चाहिए। जातिगत जनगणना होनी चाहिए और जो कथाकथित अगड़ी जातियां है, उनमें भी जो आर्थिक रूप से हैं उनको भी आरक्षण की पूरी सुविधा मिलनी चाहिए। ये हमारी गारंटी है, ये हमारा मेनिफेस्टो है, ये हमारा न्याय है और ये न्याय पत्र कैसे बना? ये न्याय पत्र आप लोगों की वजह से बना जब राहुल गाँधी भारत जोड़ो यात्रा पर चल रहे थे, 4 हजार किलोमीटर उसके बाद 6 हजार किलोमीटर की एक और यात्रा की। आप सबसे संवाद हुआ नौजवानों से संवाद हुआ, पत्रकारों से संवाद हुआ, आदिवासियों से, महिलाओं से, दलितों से, किसानों से, मध्यम वर्ग से, वहाँ से ये न्यायपत्र बना। लोगों के मन की बात सुनी और ये न्यायपत्र बना। इसलिए ये न्याय पत्र कांग्रेस का नहीं है ये न्यायपत्र आप सब का है। इसीलिए आज मजबूरी में नरेंद्र मोदी अपने मेनिफेस्टो के बारे में बात करना बंद कर चुके हैं, हमारे मेनिफेस्टो की सुबह से शाम तक बात करते हैं और बिना पढ़े बात करते है। उनके पास एंटायर पॉलिटिकल साइंस की डिग्री है बताते है।

हमारा न्याय पत्र बिना पढ़े ऐसे-ऐसे झूठ जो प्रधानमंत्री के मुँह से शोभा नहीं देते। देश के राजा को झूठ नहीं बोलना। चुनाव हो, नहीं हो, चुनाव आते रहते है, जाते रहते हैं लेकिन इतिहास में दर्ज हो जाता है कि देश के राजा ने झूठ बोला वो अच्छी बात नहीं होती। देश के राजा को धोखा भी नहीं देना चाहिए। लेकिन दस साल में देश की जनता से जो धोखा हुआ। कोई एक वर्ग नहीं मैंने आपको तीनों बताए नौजवानों की आत्महत्या, महिलाओं से बलात्कार और किसानों की आत्महत्या ये बताते हैं कि धोखा कितना गंभीर हुआ कितना व्यवसायियों की आत्महत्या कोई छोटी बात नहीं है, व्यवसायी आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुए हैं। आपकी नीतियों में खोट है, आपकी नियत में खोट है, आप सरकार चलाने के काबिल नहीं हो, आप सिर्फ प्रचार करने के काबिल हो, अब बेटी बचाओ में जितना फंड्स है, कितने प्रतिशत प्रचार में लगाए है, आप लोग आर.टी.आई. करके निकालिएगा आनंद आएगा। फंड का इस्तेमाल प्रचार में करना और जिनके लिए वो फंड है उस मद में उसका इस्तेमाल नहीं करना इसमें तो इनकी महारत है पीएचडी है। दस करोड़ की कोई योजना है, तीन करोड़ उसपे खर्च करते हैं सात करोड़ प्रचार पर खर्च करते हैं, उससे पहले आपने क्या कभी सुना है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि अगला चुनाव भी हो, अगर आप चाहते हैं की ऐसी प्रेस वार्ता हो जहाँ हम लोग यहाँ बैठे, जेल में ना हो और आप लोग खुलकर सवाल पूछ सके हम सरकार में हो या न हो, तो इस बार बदलाव आवश्यक है, क्योंकि इस बार अगर बदलाव नहीं हुआ तो हम लोग इस काबिल नहीं रहेंगे कि लोकतंत्र को बचा सके। ना आप पत्रकारिता को बचा पाएंगे, ना हम विपक्ष की हैसियत से भी कुछ कर पाएंगे, ना हम सरकार में। स्थिति बहुत गंभीर है। बहुत बार कोशिश की जा रही है, सुबह से शाम तक की कैसे असल मुद्दों से भटकाया जाए। मुद्दे देश के सामने स्पष्ट है हम भारतीय जनता पार्टी को बार-बार इन मुद्दों पर ला रहे हैं और उन्हें मजबूरी से इन्हीं मुद्दों पर चर्चा करनी पड़ रही है।
और पढ़ें ...

कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए सालों तक नक्सलवाद और आतंकवाद का पालन-पोषण किया

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने आज बुधवार को छत्तीसगढ़ के कोरबा में जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल पर नक्सलवाद के पोषण का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा शासन में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन, कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जयसवाल, कोरबा लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सरोज पांडे सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

श्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्री राम का ननिहाल है। कांग्रेस पार्टी ने 70 वर्षों से प्रभु श्री राम मंदिर के मुद्दे को लटकाकर रखा था लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता ने 11 में से 9 सीटें देकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया और 5 वर्षों के भीतर ही फैसला भी आया, भूमिपूजन भी हुआ और भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा भी सम्पन्न हो गई। 500 वर्षों के बाद राम लला के कपाल पर सूर्य तिलक देखने का सौभाग्य भी लोगों को प्राप्त हुआ है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया था लेकिन अल्पसंख्यकों के वोट बैंक के डर से कांग्रेस का एक भी नेता राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं पहुंचा। कांग्रेस के लिए सिर्फ वोट बैंक ही महत्वपूर्ण है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार नक्सलवाद को बढ़ावा देती रही लेकिन विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा शासन के 4 महीने में ही 85 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया और 350 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने झारखंड, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से नक्सलवाद को 5 वर्षों में समाप्त किया है। भूपेश बघेल की सरकार के कारण छत्तीसगढ़ छूट गया था लेकिन प्रदेश की जनता श्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दे तो 2 वर्षों में नक्सलवाद को छत्तीसगढ़ से भी उखाड़ फेंका जाएगा। देश के सुरक्षा बलों ने पराक्रम दिखाया और 29 नक्सलवादी मारे गए लेकिन भूपेश कक्का निर्लज्जता से कह रहे हैं कि फेक एन्काउनर है। नक्सलियों ने स्वीकार कर लिया है कि उनका बहुत नुकसान हुआ है लेकिन कांग्रेस मानने को तैयार नहीं है। चुनाव जीतने के लिए इस देश में नक्सलवाद और आतंकवाद का पोषण कांग्रेस पार्टी ने वर्षों तक किया लेकिन अब छत्तीसगढ़ की जनता को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि राज्य में भाजपा सरकार है और केंद्र में भाजपा सरकार बनने जा रही है तो नक्सलवाद तो समाप्त होकर ही रहेगा।

श्री शाह ने कहा कि दो चरणों के चुनावों में ही आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सेंचुरी मार के आगे निकल गए हैं। तीसरा चरण 400 पार की दिशा में आगे बढ़ने का है। सभी क्षेत्रों के लोग कहते हैं हमारे सांसद को बड़ा बनाइये लेकिन कोरबा की जनता की सेवा के लिए बड़ी नेत्री को ही भेज दिया है अब जनता को उन्हें जिताकर संसद भेजना है। कोरबा की जनता डॉ. सरोज जी को विजयी बना दे, कोरबा के गांव-गांव की चिंता स्वयं आदरणीय प्रधानमंत्री जी करेंगे। श्री नरेन्द्र मोदी के पास 10 वर्षों का ट्रैक रिकार्ड भी है और 25 वर्षों का एजेंडा भी है। छतीसगढ़ अधिकतर पिछड़े, दलित और आदिवासी भाई-बहनों का क्षेत्र है और प्रधानमंत्री जी ने 2014 में कहा था कि भाजपा सरकार गरीबों, पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों के लिए प्रतिबद्ध होगी। बीते दस वर्षों में भाजपा सरकार ने अनेक कार्य किए हैं। गरीबों को घर दिए हैं, घर में नल से जल, गैस सिलेंडर, 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा, हर व्यक्ति को 5 किलो प्रतिमाह चावल भेजे और शौचालय बना कर दिए हैं। कोरोना महामारी के समय देश की जनता को कोरोना का नि:शुल्क टीका लगाकर सुरक्षित करने का कार्य किया गया। राहुल गांधी उस समय भी कहते थे कि मोदी टीका मत लगवाना लेकिन एक दिन वो भी स्वयं जाकर टीका लगवा आए। कांग्रेस कोरोना जैसी महामारी में भी राजनीति कर रही थी। 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का अर्थ है कि देश को नक्सलवाद और आतंकवाद से मुक्त कराना, गरीब के कल्याण की चिंता करना, देश को विकसित बनाना, जनजातियों के सम्मान की चिंता करना। कोरबा आज लापता सांसद के नाम से जाना जाता है लेकिन जनता एक बार सरोज जी को चुन कर देखे, सारी समस्याओं का समाधान आपके गांव आकर करेंगी। भारतीय जनता पार्टी ने आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कहते हैं कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लोगों का कश्मीर से क्या लेना देना लेकिन खड़गे साहब को नहीं पता कि छत्तीसगढ़ का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार है। कांग्रेस पार्टी 70 वर्षों से धारा 370 को एक अनौरस बच्चे की तरह गोद में खिलाती रही लेकिन भाजपा शासन में धारा 370 समाप्त करके कश्मीर को सदैव के लिए देश से जोड़ दिया। राहुल गांधी ने कहा था कि धारा 370 हटाई गई तो कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी लेकिन खून की नदियां छोड़िए, कंकड़ चलाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस देश से आतंकवाद को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया है।

श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक ही सूत्र है कि झूठ बोलो, जोर से बोलो, सार्वजनिक रूप से बोलो और बार-बार बोलो। मेरा एक फेक वीडियो बनाकर कांग्रेस के लोगों ने प्रसारित कर दिया। कांग्रेस कहती है कि मोदी जी को बहुमत मिलेगा तो वो आरक्षण हटा देंगे। 10 वर्षों से जनता के आशीर्वाद से श्री नरेन्द्र मोदी के पास बहुमत है लेकिन न आरक्षण हटाया गया है, न हटाया जाएगा। भाजपा ने बहुमत का उपयोग अनुच्छेज 370 हटाने, श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने, नागरिकता संशोधन कानून लाने, तीन तलाक को हटाने के लिए किया है और अब छत्तीसगढ़ में भी बहुमत का उपयोग नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए किया जाएगा। जब तक भारतीय जनता पार्टी का एक भी सांसद भारत की संसद में है, एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को न भाजपा हटाएगी और न कांग्रेस को हटाने देगी, ये मोदी की गारंटी है। भाजपा सरकार ने जनजातियों और आदिवासियों के कल्याण के लिए ढ़ेर सारे काम किए हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में आदिवासी कल्याण मंत्रालय, गृह मंत्रालय के अंतर्गत एक छोटे से जॉइंट सेक्रेट्ररी का कार्यालय था लेकिन जब श्रद्धेय अटल जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने अलग से आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया, नेशनल कमेटी ऑफ शिड्यूल ट्राइब्स बनाया और श्री नरेन्द्र मोदी ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का कार्य किया। 55 वर्षों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी भी किसी आदिवासी बेटे या बेटी को राष्ट्रपति नहीं बनाया लेकिन श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ओडिशा के गरीब आदिवासी की बेटी बहन द्रौपदी मुर्मू को महामहीम द्रौपदी मुर्मू बनाकर आदिवासियों का सम्मान करने का कार्य किया है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का 2013-14 में आदिवासी कल्याण का बजट 28 हजार करोड़ था लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने इस बजट को 1 लाख 28 हजार करोड़ करने का कार्य किया है। भाजपा सरकार ने 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूल खोले, डिस्ट्रिक्ट मिनरल फांउडेशन बनाए, 75 हजार करोड़ रूपए खदानों से आदिवासी कल्याण में खर्च किए और सिकल सेल एनीमिया समाप्त करने के लिए भाजपा आगे बढ़कर एक नया रिसर्च सेंटर बनाने जा रही है। भाजपा सरकार ने किसानों के लिए भी ढेर सारे काम किए हैं। श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री बनते ही सारा धान 3100 रूपए मीट्रिक टन के भाव से खरीद भी लिया और पुराने नुकसान की भी भरपाई कर दी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 12 करोड़ किसानों को लाभ मिला है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी कहते हैं कि श्री नरेन्द्र मोदी जी आएंगे तो गरीबों का सत्यानाश होगा। खड़गे जी से पूछा जाना चाहिए कि 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने से गरीबों का कल्याण हुआ कि नहीं? 80 करोड़ गरीबों को निःशुल्क राशन, 12 करोड़ माताओं को शौचालय, 4 करोड़ लोगों को घर, 14 करोड़ लोगों को नल से जल मिला, 7 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का पूरे स्वास्थ्य का खर्चा मिला, ये फायदा है कि नहीं? खड़गे साहब, एक परिवार के लिए झूठ बोल रहे हैं। 4 जून को हारने के बाद ये ठीकरा खड़गे साहब के ऊपर ही फूटने वाला है। 4 जून को जैसे ही कांग्रेस हारेगी ये भाई-बहन तो सुरक्षित रहेंगे लेकिन 80 वर्ष की आयु के खड़गे जी पर ही हार का ठीकरा फोड़ दिया जाएगा। श्री शाह ने कोरबा की जनता से श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए कोरबा लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सरोज पांडे को विजयी बनाने की अपील की। 

और पढ़ें ...

मदरसे में शर्मनाक हरकत, 8 साल के मासूम के साथ सीनियर ने किया कुकर्म...पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

लखनऊ :- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद से ही लोगों आक्रोश व्याप्त है। दरअसल, मुजफ्फरनगर जिले में स्थित एक मदरसे में आठ साल के एक छात्र के साथ उसके सीनियर ने कुकर्म किया है। इस मामले के सामने आते ही हर तरफ अफरा तफरी मच गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 एक न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार को कोतवाली पुलिस थाने के अंतर्गत गांव के एक मदरसे में हुई। पुलिस ने कहा कि मदरसे के आरोपी छात्र (उम्र- 21 साल) को आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, मामला तब सामने आया जब लड़के ने मदरसा जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने कहा कि उसने घटना के बारे में अपने परिवार के सदस्यों को बताया जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई।

और पढ़ें ...

कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं है-करूंगी खुलासा …!!राधिका खेड़ा

रायपुर। कांग्रेस की नेशनल मीडिया समन्वयक राधिका खेड़ा ने खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें राधिका ने प्रदेश संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला पर दुर्व्यवहार की शिकायत की है। यह पूरा घटनाक्रम कल राजीव भवन में गुजरा। राधिका ने पूरे मामले का वीडियो भी बनाया है। खेरा को राष्ट्रीय नेतृत्व मे दिल्ली से रायपुर भेजा है। राधिका ने पूरे मामले की दिल्ली में भी शिकायत दर्ज कर दी है।राधिका खेड़ा
 

और पढ़ें ...

मई महीने में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद...यहां चेक करें पूरी लिस्ट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने साल 2024 के लिए बैंकों के छुट्टियों (Bank Holidays 2024) की लिस्ट जारी की है .जिसके तहत मई महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. हर महीने की तरह इस महीने भी कई दिन बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays 2024 in India) रहने वाली हैं. RBI ने राष्ट्रीय स्तर पर बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी किए हैं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने साल 2024 के लिए बैंकों के छुट्टियों (Bank Holidays 2024) की लिस्ट जारी की है .जिसके तहत मई महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. हर महीने की तरह इस महीने भी कई दिन बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays 2024 in India) रहने वाली हैं. RBI ने राष्ट्रीय स्तर पर बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी किए हैं 5 मई 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे. 11 मई 2024: महीने के दूसरे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे. 12 मई 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे. 19 मई 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे. 25 मई 2024: महीने के चौथे शनिवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे. 26 मई 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे. मई में कब-कब होगी बैंकों में छुट्टी? 1 मई 2024: महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के अलावा कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. 7 मई 2024:  लोकसभा चुनाव के चलते भोपाल, अहमदाबाद, रायपुर और  पणजी राज्य में बैंक बंद रहेंगे 8 मई 2024: रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. 10 मई 2024: बसव जयंती/अक्षय तृतीया के अवसर पर बेंगलुरु सहित कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. 13 मई 2024  लोकसभा चुनाव के कारण श्रीनगर समेत अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. 16 मई 2024: राज्य दिवस की छुट्टी के चलते गंगटोक में सभी बैंक बंद रहेंगे. 20 मई 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चलते बेलापुर और मुंबई में बैंक बंद रहेंगे. 23 मई 2024: बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर नई दिल्ली,मुंबई, कोलकाता,चंडीगढ़, लखनऊ, भोपाल,  कानपुर, देहरादून,रायपुर, रांची,आइजोल,ईटानगर,नागपुर,बेलारपुर, अगरतला, जम्मू,शिमला और श्रीनगर बैंक बंद रहेंगे.
और पढ़ें ...

मई महीने के शुरुआत में लोगों की मिली राहत...सिलेंडर की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, नई कीमत जानें यहां

नई दिल्ली : देश भर में हो रहे लोकसभा चुनाव के बीच मई महीने के पहले दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आम लोगों को राहत दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 19 रुपए की कटौती की है। कीमतों में कटौती के बाद कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1745.50 रुपए हो गई है। देशभर में नई कीमत आज यानी 1 मई से लागू हो गई हैं। पिछले महीने भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों कमर्शियल सिलेंडर में कटौती की थी और दाम एक अप्रैल को 30.50 रुपए घटाए गए थे। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इससे पहले मार्च में 25.5 रुपए और फरवरी में 14 रुपए की बढ़ोतरी की थी, जबकि 1 जनवरी को कीमत में 1.5 रुपए की मामूली कमी की गई थी

अब इन कीमतों में मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 19 रुपए कम होने के बाद दिल्ली में 1745.50 रुपए हो गई है। इससे पहले दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1764.50 रुपए थी। कटौती के बाद कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1859 रुपए हो गई है। मुंबई में 19 किलो का सिलेंडर 1698.50 रुपए और चेन्नई में 1911 रुपए में मिलेगा।

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में नहीं किया गया कोई बदलाव

 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत कम की गई है, लेकिन घरों में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 803 रुपए है। वहीं, उज्ज्वला के लाभार्थियों को 14.2 किलो वाला सिलेंडर 603 रुपए में मिल रहा है।

और पढ़ें ...

01 May 2024 Ka Panchang: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang 01 May 2024: 01 मई को वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि बुधवार को सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर समाप्त हो चुकी है, फिलहाल अष्टमी तिथि चल रही है। 01 मई को रात 8 बजकर 2 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही बुधवार देर रात 3 बजकर 12 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 01 मई को शीतलाष्टमी भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

01 मई 2024 का शुभ मुहूर्त

  • वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि- 01 मई 2024 को सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर समाप्त हो चुकी है
  • शुभ योग रहेगा-  01 मई 2024 को  रात 8 बजकर 2 मिनट तक 
  • श्रवण नक्षत्र-  01 मई 2024 को देर रात 3 बजकर 12 मिनट तक
  • 01 मई 2024 व्रत-त्यौहार-  शीतलाष्टमी

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 12:18 से दोपहर 01:57 तक
  • मुंबई- दोपहर 12:36 से दोपहर 02:12 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 12:19 से दोपहर 02:00 तक
  • लखनऊ- दोपहर 12:03 से दोपहर 01:42 तक
  • भोपाल- दोपहर 12:17 से दोपहर 01:55 तक
  • कोलकाता- दोपहर पहले 11:33 से दोपहर 01:11 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 12:36 से दोपहर 02:14 तक
  • चेन्नई- दोपहर 12:06 से दोपहर 01:40 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:40 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:56 pm
और पढ़ें ...

Rashifal 01 May 2024: मेष से मीन राशि तक का जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 01 May 2024: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर समाप्त हो चुकी है, फ़िलहाल अष्टमी तिथि चल रही है। आज रात 8 बजकर 2 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 12 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शीतलाष्टमी भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 01 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिलायेगा। पारिवारिक रिश्तों में गहराई और अपनापन महसूस हो सकता है। आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आज जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट जाएंगे। साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे। आज रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी करेंगे। आज आपका लेन-देन भी तेज हो सकता है। कोई भरोसेमंद और खास व्यक्ति आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 3

वृष राशि: आज आपका दिन शांत रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप जीवन की नई सीख लेंगे। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नया सीखेंगे और पढ़ाई की तरफ झुकाव बढ़ेगा। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, उनको जल्द ही सफलता मिलने के योग है। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करें।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि: आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। आज परिवार से खुशखबरी मिलेगी। ईश्वर की कृपा से आज आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी। आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है, आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा इसे आप सौभाग्य के रूप में समझे। हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहें। आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। कोशिश करते रहें, सफलता मिल सकती है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि: आज आपका दिन आपके लिए परिवार के लिए खुशियाँ लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। आज अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे। प्रिय लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल रहेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा है।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 4

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपको कोई नई जानकारी मिलेगी यह जानकारी भविष्य के लिये फायदेमंद साबित होगी। आज आलस व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। नई तकनीक के इस्तेमाल पर विचार-विमर्श होगा। आज आपको ऑफिस में अपने दस्तावेज संभालकर रखने की जरूरत है। आज आपके घर में किसी आयोजन को लेकर उत्साह रहेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में अच्छा सामंजस्य रहेगा इससे आपको भी खुशी होगी।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से ख़ुशी मिलेगी। मानसिक रूप से जिन लोगों के साथ कोई परेशानी है, उसे दूर करने का उपाय मिलेगा। आज किसी से बात करते समय अपनी भाषा में मधुरता बनाये रखें। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घरवालों को भी खुशी होगी। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 3

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए दिन शुभ रहने वाला है। आज जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। धैर्य और विनम्रता बनाये रखें। पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत होगी। आज आपको किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। आज आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। आज आपके फालतू खर्चे कम हो सकते हैं।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आप धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते है। किसी विशेष काम में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। आज जरूरी काम को लेकर उस विषय के जानकार व्यक्ति से विचार करेगे और योजना बनाएंगे। आपकी योजनाएं सफल होने के योग हैं। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी आज समाप्त होने के योग हैं। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। आज किसी कोर्ट कचहरी के मामले में पड़ने से आपको बचना चाहिए।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज कोई पुरानी देनदारी निपटा सकते हैं। दूसरों को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। किसी भी कार्य को करने में धैर्य और समझदारी रखें। परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका कोई नया काम शुरू हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि: आज का दिन आपके लिये फेवरेबल होने वाला है। आज आपको कुछ ऐसा मिलेगा जिसकी आपको बहुत दिनों से ख्वाहिश थी। आज किसी इम्पोर्टेन्ट विषय में अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। आज आप अपने सभी काम मेहनत, धैर्य और समझदारी से निपटा लेंगे। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं, आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके लिये हितकर साबित होगी।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 5

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आज अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलें तो आपको अच्छी जानकारी मिल सकती है जो आपके बहुत ही काम आएगी। आज कुछ पुरानी बातें आपको याद आ सकती हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अछ्छी रहेगी। आज आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहने वाला है। आज आपका व्यवहार लोगों को बहुत पसंद आयेगा। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 9

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाल है। आज ऑफिस में कामकाज ज्यादा रहेगा। जिसकी वजह से आपको खुद के लिए समय निकल पाना मुश्किल होगा। लेकिन काम समय से पूरा होने से आपको खुशी भी होगी। आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। इसमें आपको सफलता मिलने के योग भी हैं। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। छात्र अपने अधूरे काम पूरा कर लेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं, आज अपने खान-पान पर कंट्रोल रखें। आज जबरदस्ती किसी पर अपने काम या विचार थोपने की कोशिश न करें।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 2
और पढ़ें ...

कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है जिसे कोई नहीं बचा सकता- भाजपा

खण्डवा मध्यप्रदेश : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खण्डवा के पुनासा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है. इसके तल में छेद हो गया है. इसे डूबने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती. खंडवा संसदीय क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खण्डवा जिले के पुनासा पहुंचे थे।

सभा को सम्बोधित करते हुए सिंह ने कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में आपने सरकार बनाई , तो काम , जन-जन तक पहुंचा. पहले भारत की बातों को दुनिया गंभीरता से नहीं लेती थी. लेकिन, अब दुनिया कान खोलकर भारत की बात सुनती है. भारत का कद तेजी से बढ़ा है.

कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में लोकतंत्र की बहाली हो गई है. खुद महात्मा गांधी ने कांग्रेस को भंग करने की बात कही थी. जनता ने इस बात को पूरा करने की ठान ली है. उन्होंने कहा इंदौर और सूरत में कांग्रेस प्रत्याशियों ने भाजपा में आस्था व्यक्त की तो कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या का हवाला देने लगी। राजनाथ ने कहा कि आजादी के बाद 20-20 बार कांग्रेस के प्रत्याशी निर्विरोध आते रहे है तब लोकतंत्र याद नही आया।

और पढ़ें ...

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को एक और बार लगा जोर का झटका, 6 बार के विधायक ने थामा बीजेपी का दामन

मध्य प्रदेश : पुरे देश  में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका हैं. तीसरे चरण के मतदान के  पहले कांग्रेस को  बड़ा  झटका लगा हैं. छत्तीसगढ़ के बाद अब   मध्य प्रदेश में भी ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.  कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. रामनिवास सूबे के सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और न्यू जॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में शामिल हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया. बता दें कि बीते दिन  ही इंदौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बाम अपना नामांकन वापस लेने के साथ ही बीजेपी में शामिल हो गए थे.

बता दें  कि रामनिवास रावत विजयपुर से 6 बार विधायक रहे हैं. वो मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट से सत्यपाल सिंह सिकरवार को लोकसभा का टिकट दिए जाने से नाराज थे. वैसे रावत पहले मुरैना में पीएम मोदी के कार्यक्रम के दिन बीजेपी में शामिल होने वाले थे. हालांकि, तब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनको किसी तरह मना लिया था. रामनिवास रावत 8 बार विधानसभा और 2 बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं.

गौरतलब हैं कि बीते कुछ दिनों पहले ही इंदौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बाम ने अपना नामांकन वापस ले लिया था. इसके बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए थे. इस सीट से बीजेपी ने शंकर लालवानी को टिकट दिया है. बाम के नामांकन वापस लेने के बाद बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया.

 
और पढ़ें ...

महिलाओं के खाते में सुबह-सुबह जादू से आ जायेगा 1 लाख रूपये- कांग्रेस

मध्य प्रदेश : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के पहले तमाम पार्टियों के दिग्गजों ने पूरी ताकत झोंक दी हैं. कांग्रेस हो चाहे बीजेपी हर दिन नए बयान हर दिन नई घोषणाएं देखने को मिलती हैं. इसी सिलसिले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर पहुंचे. जहां राहुल गांधी ने आज भिंड  में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने संविधान की किताब को हाथ में लेकर बताया कि यह जनता की आत्मा है. मैं इस सरकार से पूछना चाहता हूं कि आरक्षण के खिलाफ अग्निवीर योजना निजीकरण में क्यों की.

राहुल गांधी ने भिंड में मंच से कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर हम महालक्ष्मी योजना लागू करेंगे. हम गरीब परिवारों की सूची बनाएंगे. हर परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपया बैंक अकाउंट में जाएगा. महिलाएं सुबह उठेंगी, तो जादू से उनके अकाउंट में ये पैसा आ जाएगा.

राहुल गांधी ने भिंड में आरक्षण के मुद्दे को लेकर भी बीजेपी को घेरा. उन्होंने कहा कि BJP कहती है वो आरक्षण के खिलाफ नहीं है. अगर आप आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं तो.. पब्लिक सेक्टर का निजीकरण क्यों कर रहे हैं? अग्निवीर योजना क्यों लेकर आए? ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा क्यों दे रहे हैं? ये सारे काम आरक्षण के खिलाफ हैं.

कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में कहा कि BJP के नेताओं ने कहा है- अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल दिया जाएगा. लेकिन मैं आपको बता देना चाहता हूं- संविधान गरीबों की आत्मा है, इसे कोई ताकत नहीं मिटा सकती. आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि एक तरफ- कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन है, जो संविधान को बचाने में लगे हैं. दूसरी तरफ- नरेंद्र मोदी और RSS है, जो संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं.

और पढ़ें ...

दर्दनाक हादसा : 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस,25 की मौत, कई यात्री नदी में बहे, तलाश जारी

Peru Bus Accident: दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में सोमवार को भयानक बस हादसा हो गया। एक बस के नदी में गिरने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक इस बस में 50 से अधिक यात्री बस में सवार थे। हादसे में यह बस नदी के किनारे जा गिरी और उसमें (South America Peru Bus Accident) सवार कुछ लोग पानी में बह गए। नगर निगम अधिकारी जैमी हेरेरा ने कहा कि हादसे की सूचना के बाद बचाव कर्मी और अग्निशमन कर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे, जहां से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

 
और पढ़ें ...

पंतजलि के 14 उत्पादों का लाइसेंस रद्द...यहां देखें पूरी लिस्ट

Uttarakhand Government cancel license of Patanjali 14 Products: पतंजलि के प्रमोटर्स और योग गुरु बाबा रामदेव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले सुप्रीम कोर्ट में भ्रामक विज्ञापन को लेकर अवमानना का केस और उसके बाद अब उत्तराखंड सरकार का लाइसेंसिंग अथाॅरिटी का एक्शन जिसे लेकर इन दिनों रामदेव और बालकृष्ण की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को उत्तराखंड सरकार ने बाबा रामदेव की पंतजलि आयुर्वेद और दिव्य फार्मेसी के लगभग 14 उत्पादों के लाइसेंस रद्द कर दिये। यह जानकारी सोमवार शाम को उत्तराखंड सरकार ने हलफनामा दायर करके दी।

उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को इस संबंध में बैन का आदेश भी जारी किया है। बता दें कि दिव्य फार्मेसी पंतजलि के उत्पादों का निर्माण करती है। प्रदेश की लाइसेंस अथाॅरिटी ने बाबा की ब्लड प्रेशर, लिवर, गोइटर, शुगर, ब्लड प्रेशर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 14 दवाओं के उत्पादन को रोकने का निर्देश दिया है। आदेश जिले के सभी ड्रग इंस्पेक्टर को भी भेजा गया है। बता दें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की लाइसेंसिंग अथाॅरिटी और आयुष मंत्रालय से जवाब मांगा था।

इन उत्पादों पर हुआ एक्शन

उत्राखंड सरकार की लाइसेंसिंग अथाॅरिटी ने श्वासारि गोल्ड, श्वासारि वटी, श्वासारि प्रवाही, श्वासारि अवलेह, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर, लिपिडोम, मधुग्रिट, बीपी ग्रिट, दृष्टि आई ड्राॅप, आईग्रिट गोल्ड, लिवामृत एडवांस, मधुनाशिनी वटी जैसे उत्पाद शामिल है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कुछ उत्पादों के भ्रामक विज्ञापनों को रोकने के निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए रामदेव की आलोचना भी की है। सुप्रीम कोर्ट में आज पंतजलि मामले की सुनवाई होनी है। आज कोर्ट तय करेगा कि रामदेव और बालकृष्ण के खिलाफ अवमानना का आरोप लगाया जाए या नहीं। इस मामले की पिछली सुनवाई 23 अप्रैल को हुई थी।

माफीनामे की साइज को लेकर उठाए सवाल

पिछली सुनवाई के दौरान अखबारों में छपे माफीनामे की साइज को लेकर कोर्ट ने सवाल उठाए थे। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस हिमा कोहली ने कहा कि आपके विज्ञापन के आकार के ही माफीनामे होने चाहिए। क्या ऐड का साइज भी वही था जो आज माफीनामे का है। कोर्ट ने कहा कि हम माफीनामे के विज्ञापनों की वास्तविक साइज देखना चाहते हैं, ये हमारा निर्देश है।

और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang 30 April: आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल, मंगलवार को इस दिशा की यात्रा करने से पूरे होंगे काम

Aaj ka Panchang 30 April: अगर आप भी मंगलवार 30 अप्रैल (Tuesday 30 April ka Panchang) को कोई शुभ काम करने की सोच रहे हैं तो

आपको इसके पहले आपको आज के पंचांग (30 April ka Panchang) में राहुकाल शुभ मुहूर्त और यात्रा टिप्स (Yatra Tips) जरूर पढ़ लेना चाहिए।

तो चलिए आज के पंचांग में देख लें सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त का समय।

   आज का पंचांग (Aaj ka Panchang) 

????️ सूर्योदय का समय: 05:41

????️ सूर्यास्त का समय:18:56

????  चंद्रोदय का समय: 01:06

???? चंद्रास्त का समय: 10:32

????️ तिथि: षष्ठी – 07:05 तक

????️  दिन: मंगलवार

???? नक्षत्र: उत्तराषाढा

???? करण: वणिज – 07:05 तक

   शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) 

???? ब्रह्म मुहूर्त : 30 अप्रैल 04:15

???? अभिजीत मुहूर्त: 11:52 से 12:45

???? अमृतकाल: 21:54 से 23:28

???? शुभ मुहूर्त: 15:19 से 17:35

अशुभ मुहूर्त (Ashubh Muhurat) 

???? राहुकाल: 15:37 से 17:17

???? गुलिककाल: 12:18 से 13:58

???? यात्रा टिप्स: उत्तर

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 30 April 2024: इन 5 राशि वालों के लिए बेहद मंगलकारी रहेगा आज का दिन, बजरंगबली की मिलेगी विशेष कृपा

Aaj Ka Rashifal 30 April 2024: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज रात 10 बजकर 23 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 9 तक उत्तरा षाढा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। लम्बे समय से रूके हुए सरकारी काम आज पूरे हो जायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आयेगी, इनकी वजह से आप सफल होंगे।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 8

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपके प्रयासों से परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। लेकिन सिर्फ इतना ध्यान रखना है कि किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार अवश्य करें। आज विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई और करियर से संबंधित गतिविधियों को लेकर गंभीर रहेंगे। अपरिचित लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें। व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।

  1. शुभ रंग- केसरिया
  2. शुभ अंक- 7

मिथुन राशि- 

आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ भी सकती हैं। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिलेगी, जिनको आप अच्छी तरह से निभाएंगे। आपको अपनी मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 3

कर्क राशि- 

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन होगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। आज आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा, आप धार्मिक समारोह का आयोजन करवा सकते है। आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 2

सिंह राशि- 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 4

कन्या राशि- 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज घर में नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। साथ ही रिश्तेदारों की आवा-जाही बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा और आपको ख्याति मिलेगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 6

तुला राशि- 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज कारोबारी गतिविधियों में फाइनेंस का ध्यान जरूर रखें। आज व्यवसायियों के साथ चल रहीप्रतिस्पर्धा से दूर रहें। आज नौकरी कर रहे लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है। आपके उत्तम व्यक्तित्व औरव्यवहार कुशलता की वजह से सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। आज कोई व्यवसायिक यात्रा होने की संभावना है। आज आप  पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। आज आपको किसी भी तरह के मामलों में उलझने से बचने की जरुरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिलेगी। अगर किसी को पैसा उधार दे रहे हैं, तो उससे संबंधित लिखित कार्रवाई करना जरूरी है। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी।

  1. शुभ रंग- काला
  2. शुभ अंक- 2

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी विशेष सफलता को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे, जिसमे काफी हद तक सफल भी रहेंगे। आज अचानक कुछ खर्चे सामने आएंगे। फैसले लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य ले। निश्चित ही हल निकलेगा। फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी भी तरह की समस्या आने पर किसी अनुभवी का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। जीवनसाथी आज आपके साथ घूमने के लिए कह सकते है। साथ ही किसी रेस्टोरेंट में लंच करने भी जाएंगे।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 3

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। सकारात्मक विचारधारा के लोगों के संपर्क में रहने का अवसर मिलेगा। आज अपनी मूल्यवान वस्तुओं को बहुत संभालकर रखें, साथ ही अनावश्यक बढ़ते खर्चों पर भी अंकुश लगाएं। आज छात्र अपने करियर संबंधी समस्याओं को सहपाठियों से शेयर करेंगे। अधिकतर व्यावसायिक काम समय पर निपट जाएंगे। परंतु कार्यभार की अधिकता अभी बनी रहेगी। आज आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यापार में लिए गए ठोस औरमहत्वपूर्ण निर्णय फायदेमंद साबित होंगे।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 9

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलेगा औरखास काम बन जाने से मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी प्रकार की प्रॉपर्टी संबंधी अगर कोई मामला रुका हुआ है, तो आज वह पूरा हो जायेगा। आज सफलता पाने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। दूसरों की बातों पर विश्वास ना करके अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखेंगे तो आपका काम बन जायेगा। दूर रहकर नौकरी करने वालों को आज अपने परिवार वालों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आपके व्यवहार से प्रभावित होकर, लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 1

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। हर काम योजना बनाकर पूरा करने की कोशिश करें। नौकरी कर रहे लोगों को कोई नयी जिम्मेदारी दी जा सकती है। जिसे आप बखुबी पूरा कर लेंगे। ध्यान रखिए कि घर की बात बाहर उजागर ना हो। आज आपको कोई खास उपलब्धि मिलने वाली है। इसलिए व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं औरअपने कार्य के प्रति समर्पित रहे। छात्रों को अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 7
और पढ़ें ...

ईडी के सभी दफ्तरों को मिलेगी CISF की सुरक्षा...जानिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने क्यों लिया ये फैसला

ED team will get CISF protection : ED की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है, अब ईडी दफ्तरों को भी सीआईएसएफ (CISF) की सुरक्षा मिलेगी.बता दें कि पश्चिम बंगाल और कुछ अन्य शहरों में ईडी अमले पर हुए हमलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

पश्चिम बंगाल में हुई थी ईडी की पर हमला

आपकों बता दें, 5 जनवरी को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में भीड़ ने ईडी की टीम पर उस वक्त अचानक हमला कर दिया था जब टीम उत्तर 24 परगना जिले स्थित संदेशखाली में राशन वितरण में करीब 10 हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामले में छापेमारी करने पहुंची थी. भीड़ ने उन्हें घेर लिया था और उन पर हमला किया था जिसे ईडी टीम के कई सदस्य घायल हो गए थे.

 

जानकारी के मुतबिक, देशभर में ईडी के 40 शहरों में आफिस हैं इनमें 21 जोनल और 28 सब जोनल आफिस संचालित है. ईडी के कोलकाता, रांची, रायपुर, जयपुर, जालंधर, कोच्चि और मुंबई कार्यालयों के बाहर CISF की जल्द तैनाती हो सकती है.

और पढ़ें ...

दूसरे बैंक के एटीएम से रकम निकालना हुआ महंगा...आइए जानें कितना शुल्क बढ़ा…!!

 नई दिल्ली। एटीएम का इस्तेमाल करना आपकी जेब पर और भारी पड़ सकता है। अब तक आप किसी भी बैंक के एटीएम से अपने पैसे निकालते थे तो आपकी फीस कम लगती थी, लेकिन अब इसके लिए आपको पहले से ज्यादा फीस देनी पड़ेगी। एटीएम उद्योग परिसंघ और भारतीय रिजर्व बैंक ने दूसरे बैंक के एटीएम से रकम निकालने या लेनदेन करने पर इंटरचेंज शुल्क बढ़ाकर 20 से 23 रुपए तक करने का फैसला लिया है। ज्यादा नकदी निकालने पर इससे अधिक सुविधा शुल्क भी लिया जा सकता है।

बता दें कि एटीएम उद्योग परिसंघ और भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में एक मीटिंग रखी थी। इस मीटिंग में उन्होंने दूसरे बैंक के एटीएम उपयोग करने पर शुल्क बढ़ाने को लेकर फैसला लिया है। बताया जाता है कि इंटरचेंज शुल्क तब लगाया जाता है, जब आप किसी दूसरे बैंक के एटीएम या व्हाइट लेबल एटीएम पर जाकर अपने कार्ड से लेनदेन करते हैं। यह शुल्क आपके बैंक से वसूला जाता है।

 पहले इतना था चार्ज-
पहले इंटरचेंज फीस 15 रुपए प्रति लेनदेन थे, जिसे 1 अगस्त 2021 को बढ़ाकर 17 रुपए कर दिया गया थे। वहीं गैर वित्तीय लेनदेन पर शुल्क 5 रुपए से बढ़ाकर 6 रुपए कर दिया गया था। लेकिन 2012 में एटीएम इंटरचेंज शुल्क 18 रुपए था, जिसे घटाकर 15 रुपए किया गया था।

: क्या है इंटरचेंज शुल्क?
अगर किसी एक बैंक का ग्राहक किसी अन्य बैंक के एटीएम से अपने कार्ड का इस्तेमाल कर पैसे निकालता है, तो ऐसी स्थिति में जिस बैंक के एटीएम से पैसे निकाले जाते हैं, वह मर्चेंट बैंक हो जाता है। ऐसे में आपके बैंक को मर्चेंट बैंक को एक निश्चित शुल्क का भुगतान करना होता है, जिसे एटीएम इंटरचेंज शुल्क कहा जाता है। इंटरचेंज शुल्क दूसरे बैंक के एटीएम से एक सीमा के बाद निकासी करने पर लगाया जाता है।

और पढ़ें ...

मातम में बदली शादी की खुशियाँ, हल्दी रस्म के दौरान आया हार्ट अटैक, युवती की मौत

मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर से एक दिल दहला देने वाला सामने आया हैं. जहाँ पल भर में ही शादी खुशिया मातम में बदल गई और पूरा परिवार शोक में चला गया. मिली जानकरी के अनुसार चचेरी बहन के हल्दी के प्रोग्राम में एक युवती की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवती मोहल्ले की कुछ लड़कियों के साथ अपनी चचेरी बहन के हल्दी के प्रोगाम में डांस कर रही थी।

डांस करते-करते वह गिर गई और गिरते ही उसकी जान चली गई। इस दौरान साथ में डांस करने वाली युवतियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और युवती को लेकर तुरंत डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच पड़ताल के बाद युवती की हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि की। युवती के डांस के दौरान जमीन पर गिरने का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घर-परिवार में कोहराम मच गया।

मामला लिसाड़ी गेट के अहमदनगर गली नंबर 2 का है। यहां के रहने वाले महताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की रविवार को आशियाना कॉलोनी से बारात आनी थी। बारात से पहले घर में हल्दी का प्रोग्राम चल रहा था। घर में आयोजित इस कार्यक्रम में नाच-गाने का भी आयोजन किया गया था। दुल्हन की चचेरी बहन रिमशा उत्तरी मेहताब मोहल्ले की लड़कियों के डांस कर रही थी। रिमशा डांस करते-करते अचानक से जमीन पर गिर पड़ी। रिमश के जमीन पर गिरते ही बच्चे शोर मचाने लगे। रिमशा के साथ जो बच्चे और अन्य युवतियां डांस कर रही थीं उन्होंने उसे उइाने का प्रयास किया लेकिन रिमशा उठी नहीं। शोर-शराबा सुनकर घर वाले रिमशा के पास पहुंचे। उन्होंने भी रिमशा को उठाने की कोशिश की। रिमशा के शरीर में कोई हलचल न होने पर चीख-पुकार मच गई। रिमश को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने रिमशा को मृत घोषित कर दिया।

और पढ़ें ...

दुल्हा ने दुल्हन की गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार...जानें क्या है वजह…!!

उन्नाव। उत्तरप्रदेश के उन्नाव में कोतवाली थाना क्षेत्र के एखलाक नगर में शादी में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर एक पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मंच गया। सूचना मिलने पर मौके में पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि एखलाक नगर में रविवार की सुबह एक घर में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि नई बस्ती के रहने वाले जुम्मन अंसारी ने अपनी बेटी चांदनी की शादी गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के एखलाक नगर में रहने वाले नदीम से 21 अप्रैल को कराई थी। जुम्मन अंसारी ने अपनी हैसियत के हिसाब से शादी में खर्च भी किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को पति और ससुराल के लोग शादी में मोटरसाइकिल न मिलने की वजह से प्रताड़ित करने लगे थे।

जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो शादी के 8 दिन बाद ही पति नदीम ने पत्नी चांदनी की गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतिका महिला चांदनी की बहन शाइना ने बताया की शादी 8 दिन पहले ही 21 अप्रैल को नदीम के साथ हुई थी। शादी में मोटरसाइकिल की यह लोग मांग कर रहे थे। कल रात में एक घंटे बहन से फोन पर बात हुई और सुबह उसकी सास का फोन आया की घर आ जाओ।

बहन ने कहा, हम लोगों ने जब जाकर देखा तो बहन की मौत हो चुकी थी, दो दिन पहले भी बहन के पति नदीम ने मां को भी चाक़ू मारा था पर मां ने बात बिगड़ने के डर से नहीं बताया था। अब इन लोगों ने उसकी बहन की हत्या कर दी।

और पढ़ें ...

Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस पार्टी ने ओडिशा के इन सीटों पर जारी किए उम्मीदवारों के नाम, देखें लिस्ट

Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए ओडिशा से 2 उम्मीदवारों और ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। नागेंद्र प्रधान और सुरेश महापात्रा क्रमशः संबलपुर और कटक लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

विधानसभा चुनाव के लिए भी जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट

ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा के लिए भी चुनाव होने हैं. वहीं कांग्रेस ने ओडिशा की 8 विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों का ऐलान किया है. पार्टी ने बारीपड़ा (आरक्षित) सीट से पूर्व प्रत्याशी बादल हेमब्राम का टिकट काटकर प्रमोद कुमार हेमब्राम को उम्मीदवार बनाया है.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 29 April 2024: मेष से मीन राशि तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन?

Rashifal 29 April 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे 29 अप्रैल 2024, सोमवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसी है जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

मेष 

महादेव की कृपा आज आपकी परेशानियों का समाधान करती नजर आ रही है. भविष्य की तैयारी करते समय अल्पकालिक योजना से बचें. पूर्ण अवरुद्ध काम आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं. आज आपको धैर्य की जरूरत है. आईटी युवा निश्चित रूप से अपनी कड़ी मेहनत से परियोजना के परिणाम देखेंगे. दिल और डायबिटीज पीड़ितों को सतर्क रहना होगा. घर में विवाह योग्य व्यक्ति हो तो प्रस्ताव आ सकता है.

वृषभ 

आज आर्थिक सहायता संभव है. तेज बुद्धि कठिन से कठिन चीजों को भी आसान बना देती है. समर्पण के कारण धार्मिक ग्रंथों का पठन मूल्यवान होगा. सामग्री जुटाने से आपकी कुछ कमाई खर्च हो सकती है. वरिष्ठों के साथ कार्यस्थल संबंध अच्छे रहेंगे. नई परियोजनाएं आईटी कर्मचारियों का इंतजार कर रही हैं. प्लास्टिक या मेडिकल कारोबारियों को लाभ हो सकता है. भविष्य की चिंताओं को युवाओं को परेशान नहीं करना चाहिए. यूरिन इंफेक्शन से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. पारिवारिक जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ जाता है. घर के बुजुर्गों को सतर्क रहने के लिए कहें

मिथुन 

आज परेशानियां और खतरनाक श्रम आपको परेशान कर सकता है. आपकी दयालुता आपकी संपत्ति है. कार्यस्थल के मानदंडों और अनुशासन का पालन करें. यदि नौकरी का तनाव बढ़ रहा है, तो राहत के लिए धैर्य रखें. व्यापार मालिकों को बढ़ने के लिए इंतजार करना चाहिए. बच्चों को अपने लक्ष्यों को समायोजित करना पड़ सकता है. संक्रमण बढ़ सकता है, इसलिए स्वच्छ और सतर्क रहें. यदि आप अपनी मां के साथ रह सकते हैं, तो उनकी सेवा करें.

कर्क 

आज की शुरुआत शांति और सकारात्मकता से होगी. जीवन के कई पहलुओं में प्रतिस्पर्धा होती है. वर्तमान जीवन के लिए खुद को अपडेट करें- चुनौतियां बढ़ेंगी. काम पर कड़ी मेहनत करें और अपने नियोक्ता की बात सुनें. यदि व्यवसाय आगे नहीं बढ़ रहा है तो आपको धैर्य रखना चाहिए. मरीजों को स्वस्थ दिन पर उदासीनता से बचना चाहिए. परिवार के सदस्यों के प्रति दयालु होने से सम्मान अर्जित होता है. युवाओं की मदद करें.

सिंह 

आज अपने ज्ञान को बनाए रखें और अपने कार्य कर्तव्यों को बढ़ाएं. शोधकर्ताओं और सैन्य कर्मियों के पास एक आसान रास्ता होगा. थोक विक्रेताओं को लाभ होगा और खुदरा संबंध बनाए रखेंगे. अनाज व्यापारी अच्छा पैसा कमाते हैं. चोट लगने वाले कान के संक्रमण से सावधान रहें. घर के सभी बुजुर्गों का ध्यान रखें. वैवाहिक तनाव को दूर करने के लिए बात करें

कन्या 

आज सच्चे दोस्तों की जरूरत पड़ सकती है. आधिकारिक रोजगार में दस्तावेजों की निगरानी की जानी चाहिए. छोटी-छोटी बातों पर चिंता करना बंद करें. व्यावसायिक संबंध बनेंगे, लेकिन धैर्य रखें. एक साथी के साथ काम करते समय, लेनदेन और दस्तावेज़ीकरण में देरी से बचें. जल्द ही कोई बड़ी पहल सफल हो सकती है. माइग्रेन पीड़ित सावधान रहें. सोने और सिर की मालिश करने से मदद मिलेगी. पुराने करीबी दोस्तों से मिलना यादें वापस लाता है.

तुला 

सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़नी चाहिए. अच्छा, मजबूत व्यवहार की आवश्यकता है. आज किसी के साथ अपनी उदासी साझा करें. महिलाओं के साथ ऑफिस के झगड़े से बचें. कोई भी तर्क तनाव पैदा कर सकता है. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए प्लान्स की जरूरत पड़ सकती है. सेहत के लिए ओवरईटिंग से बचें. बीमार लोगों को चौकस रहना चाहिए क्योंकि शारीरिक दर्द और थकावट हो सकती है. महिलाओं को अपना काम पूरा करना चाहिए और घरेलू झगड़े की अफवाहों से बचना चाहिए.

वृश्चिक 

एक अनुकूल ग्रह संयोजन आज आपको सफल होने में मदद करेगा. आपको साहस और आत्मविश्वास के साथ चुनौतीपूर्ण चीजें सरल लगेंगी. ऑफिस आनंदमय रहेगा. सभी की मदद से बॉस बेहतरीन परफॉर्मेंस की तारीफ करेंगे. नौकरी करने वालों और स्थानांतरणकर्ताओं के लिए अच्छी खबर आ रही है. इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद विक्रेता पैसे खो सकते हैं. सेहत के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा है, लेकिन नशे में धुत लोगों को तुरंत निकल जाना चाहिए. घर के बुजुर्गों को सलाह दी जाएगी और आशीर्वाद दिया जाएगा.

धनु 

आज मन भटकने से परेशानी हो सकती है. महत्वपूर्ण कार्य या व्यावसायिक जिम्मेदारियों पर ध्यान दें. खर्च संभव है. कमाई देखकर ज्यादा खर्च करें. कार्यस्थल के झगड़ों से बचें. कार्यालय रोजगार के लिए यात्रा की आवश्यकता होती है, लेकिन वायरल संक्रमण से सावधान रहें. रेस्तरां मालिकों को स्वच्छता और प्रबंधन को प्राथमिकता देनी चाहिए. युवाओं और छात्रों को अधिक मेहनत करनी चाहिए. दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी से वाहन चलाएं. आज जीवनसाथी मुस्कुराएगा.

मकर 

आज के काम के लिए समर्पण की आवश्यकता है. एक शांत रवैया विकसित करें. विनम्रता दूसरों को आकर्षित करती है. ऑफिस में ऐसा श्रम न करें, जिससे बॉस के साथ आपकी प्रतिष्ठा खराब हो. आर्थिक नुकसान व्यापारियों को त्रस्त कर सकता है. छात्र स्कूल में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, और किशोर अपने करियर को आगे बढ़ा सकते हैं. जो बीमार हैं उन्हें मदद मिलेगी. जरूरत पड़ने पर दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं और सहायता करें.

कुंभ 

आज आपको हिम्मत के साथ कड़े फैसले लेने होंगे. सकारात्मक सोच चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को संभालना आसान बनाती है. यदि आप सोशल मीडिया गतिविधि और सामाजिक जीवन को बढ़ावा देना चाहते हैं, तो अपने संपर्कों में सुधार करें. अभिनेता आज प्रदर्शन कर सकते हैं. कॉस्मेटिक व्यवसाय के मालिकों को आज लाभ देखने को मिलेगा. रक्त की बीमारियों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है. पारिवारिक यात्रा संभव बन रही है. अपने क़ीमती सामान और दस्तावेजों को चोरी से बचाएं.

मीन 

आज, छोटे मुद्दों को खारिज करें और चिंता न करें. जितनी जल्दी हो सके, दिनों से बकाया काम का निपटान करें. आपकी नौकरी प्रोफ़ाइल भारी संभावनाओं को जन्म दे सकती है. छात्रों को अपनी कमजोरियों पर ध्यान देना चाहिए और शिक्षक के माध्यम से खुद का समर्थन करना चाहिए. स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिए; मिर्च-मसालेदार भोजन से बचें. पिता को फोन करके उनके स्वास्थ्य की जांच करें कि क्या वह दूर रहते हैं.

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उड़ीसा के झारसुगुड़ा में विशाल रैली

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उड़ीसा के झारसुगुड़ा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं | जहां एक बड़ी रैली भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में निकाली जा रही है जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्टार प्रचारक के रूप में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वहां के लोगों को मतदान करने के लिए निवेदन कर रहे हैं |
और पढ़ें ...

नहाते समय बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 10वीं के दो छात्रों की मौत, घर में पसरा मातम

रीवा/ मध्य प्रदेश : ख़बर रीवा जिले से हैं, जहां नहाते समय बिहर नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई है, कक्षा 10वीं के दोनो छात्रों के शवों को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, रीवा जिले के बिहर नदी करहिया घाट में किसन पाण्डेय (पिता सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय) उम्र 16 वर्ष निवासी संजय नगर, व कृष्णा कोरी (पिता अंबिका कोरी) उम्र 16 वर्ष निवासी संजय नगर कक्षा 10वीं का परीक्षा दिया था। दोनों शनिवार को घर से नहाने के लिए बिहर नदी गए थे, लेकिन काफी देर तक वह घर वापस नहीं पहुंचे तो इसके बाद परिजन उनकी तलाश में निकले तो दोनों छात्रों के कपड़े बिहर नदी के किनारे पड़े मिले।

लेकिन उनकी साइकिल वहां नहीं दिखी, जिससे परिजनों को दोनो के नदी में डूबने की आशंका हुई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों छात्रों के शवो को बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को मर्चरी हाउस में रखवा कर जांच करना शुरू कर दिया।  वहीं छात्रों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम सा मचा हुआ है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 28 अप्रैल 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 28 अप्रैल 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- बैशाख
अमांत- चैत्र

तिथि
चतुर्थी - 08:21 ए एम तक

और पढ़ें ...

Rashifal : 28 अप्रैल को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Rashifal 28 April 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे 28 अप्रैल 2024, रविवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसी है जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

मेष 

विपरीत परिस्थितियां आज आपको परेशान कर सकती हैं. धैर्य और मानसिक शक्ति की जरूरत है. जल्दबाजी में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेने से गलतियाँ हो सकती हैं, और डर आपको भ्रमित कर सकता है. कर्मचारियों को कार्यालय के नियमों का पालन करना चाहिए. एक टीम का नेतृत्व करने के लिए सहयोग की आवश्यकता होती है. अपने बॉस के आदेशों का पालन करें. उनके असाइनमेंट को प्राथमिकता दें. गलत कामों से दूर रहें. स्वास्थ्य के लिहाज से, मौसम में उतार-चढ़ाव और भोजन की खराब आदतें जटिलताओं का कारण बन सकती हैं. चोट से बचने के लिए ऊंचाई पर सावधान रहें. अपने माता-पिता का ख्याल रखें और उनके साथ समय बिताएं.

वृषभ

छोटी-मोटी असुविधाओं को बंद करना आपको महंगा पड़ेगा. यदि आप अधीर हैं तो मार्गदर्शन के लिए बुजुर्ग लोगों से पूछें. कई दिनों से लंबित महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा करें. प्रतिभाशाली अभिनेताओं और कलाकारों को दिखाया जाएगा. सौंदर्य प्रसाधन विक्रेताओं को लाभ होगा. स्वस्थ भोजन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है. बाहर तले हुए भोजन से बचें. अगर वह आपको बर्दाश्त नहीं करता है, तो उसे अपने स्वास्थ्य के बारे में बताएं.

मिथुन 

उनकी राशि वाले लोगों को आज नारी शक्ति की सराहना करनी चाहिए. घर और काम में महिलाओं का सम्मान करने से भाग्य में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर वरिष्ठ महिलाओं के साथ समन्वय बढ़ाएं. कार्यस्थल के तनाव को धैर्य से हल किया जा सकता है. युवाओं को तकनीकी कौशल में सुधार करना चाहिए. आज कुछ सज-धज कर लो. खरीदारी के लिए दिन अच्छा रहेगा. शुगर के मरीजों को अपने स्वास्थ्य की निगरानी करनी चाहिए. घर-घर में धर्म व्याप्त रहेगा. गरीब स्त्री को मिठाई खिलाएं.

कर्क 

नियोजित परियोजनाओं के लिए आज अतिरिक्त धन की आवश्यकता हो सकती है. स्मार्ट निर्णय आज किए जाने चाहिए. कार्यालय की लापरवाही महंगी पड़ सकती है, क्योंकि उच्च पदस्थ अधिकारी आपको देखते हैं. असंबंधित विषयों में हस्तक्षेप करने से बचें. इलेक्ट्रॉनिक्स और चिकित्सा उत्पाद विक्रेताओं को लाभ हो सकता है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कानों को प्रभावित कर सकती हैं. श्वसन संबंधी समस्याओं के लिए डॉक्टर से परामर्श करें. यदि स्थिति बनी रहती है, तो सतर्क रहें. निवास स्थान में चोरी संभव है, इसलिए कीमती सामान सुरक्षित रखें.

सिंह 

आज आपका मानसिक तनाव दूर हो जाएगा और आप प्रसन्न दिखोगें. लंबे समय से रुके हुए काम खत्म होंगे. किसी कार्यालय-साथी की परेशानियों को जाने बिना उसे पैसे दान करने से बचें वरना आप इसे खो सकते हैं. यदि फर्म दिनों से पैसा खो रही है, तो धैर्य रखें क्योंकि त्वरित निर्णय आपको महंगा पड़ सकता है. सेहत के लिहाज से आज ही मांसपेशियों को आराम देने के लिए मसाज करें. पारिवारिक सद्भाव आपको परेशानी से बचने में मदद करेगा

कन्या 

आज आप ऊर्जावान और आत्मविश्वास महसूस करेंगे. हालांकि, आर्थिक पहल में निवेश करने से पहले नुकसान और लाभ का आकलन करना बुद्धिमानी है. एक जोखिम भरी स्थिति में रहने की आवश्यकता होती है. कार्यालय के काम को सुचारू रूप से चलाने में मदद करें. व्यापार को लेकर तनाव बढ़ सकता है. प्रतियोगिता के लिए तैयार छात्रों को कमजोर पाठ्यक्रमों पर ध्यान देना चाहिए. दोगुना करो. कब्ज के साथ स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं. निर्जलीकरण से बचने के लिए पानी का सेवन बढ़ाएं. परिवार की महिलाओं के साथ सम्मान और सहयोग करें.

तुला 

आपकी रुचि से जुड़े सभी कार्य संभव होंगे. सकारात्मक रहें और कड़ी मेहनत करें. पसंदीदा कला का काम सफलता दिलाएगा. आधिकारिक नौकरी में टीम वर्क में सुधार करें. व्यवसायियों को बढ़ने के लिए नई रणनीति बनानी होगी. ग्राहकों की पसंद को नजरअंदाज करना आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है. अब लाभ के लालच का समय नहीं है. युवाओं और छात्रों को सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए. लगातार सिरदर्द से पीड़ित लोगों को डॉक्टर को दिखाना चाहिए. पित्ताशय की थैली के रोगियों को सतर्क रहना चाहिए.

वृश्चिक 

दिन की शुरुआत करने के लिए धूप में पानी दें. यदि आपके पास खाली समय है, भगवान, इसे अपने परिवार के साथ बिताएं. प्रियजनों के साथ एक व्यथित मन साझा करना इसे शांत करने में मदद करता है. लोगों को आपकी गंभीर वाणी पसंद आएगी, लेकिन बहुत अधिक भावुकता इसे बर्बाद कर सकती है. सरकारी कर्मचारियों को अक्सर पदोन्नति मिलती है. नई कंपनियां शुरू करने वाले कारोबारियों को लाभ होगा. जंक फूड और बासी फूड से बचें. घर के छोटे बच्चों को किताबें गिफ्ट करें.

धनु 

आज का दिन विशेष रहेगा क्योंकि आप प्रमुख लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे. काम पर दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करना खतरनाक है. ऑफिस के काम के लिए अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है. तनाव मुक्त होकर काम करें. काम का बोझ कम करें. खाद्य उद्योग में उन लोगों को उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करनी चाहिए. संघीय जांच हो सकती है. छात्रों को समय का संरक्षण करना चाहिए. युवाओं को अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार के लिए ऐसे पाठ्यक्रम खोजने चाहिए. जो लोग टीवी, स्मार्टफोन और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उन्हें समस्या हो सकती है. घरेलू मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करें.

मकर 

आपको राजनीतिक संपर्क और प्रचार को बढ़ावा देना चाहिए. आप अपने व्यवहार से दूसरों को आकर्षित कर सकते हैं और सफलता में वृद्धि कर सकते हैं. अपने दोस्तों को बढ़ाएं, लेकिन पुराने लोगों के साथ कड़वा मत बनो. कंपनी की बैठक आपके काम का जश्न मनाएगी. व्यवसायियों को बेहतर प्रबंधन के लिए योजना बनानी चाहिए और मजबूत करना चाहिए. युवाओं को अनुभव का उपयोग करना चाहिए और अब एक नया काम या कोर्स सीखना चाहिए. बड़े नए निवेश न करें. कब्ज वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. परिवार के पिता आपकी मदद करेंगे.

कुंभ 

आज सावधान और धैर्य रखें क्योंकि छोटे विषयों पर बहस हो सकती है. एक अप्रत्याशित व्यावसायिक संदेश दिन को रोशन करेगा. ध्यान दें कि कई आपको विवाद पैदा करने के लिए उकसाएंगे. लाभ के गलत रास्ते पर न चलें. नौकरी पेशेवरों को बॉस के आदेशों का पालन करना चाहिए. कार्यालय के नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लग सकता है. उपहार या सजावट का निर्माण करने वालों को लाभ होगा. सरकारी नौकरी चाहने वाले युवाओं को अधिक मेहनत करनी चाहिए. बीच की रुकावटें घरवालों को नाराज कर सकती हैं.

मीन 

आज अपनी खामियों की जांच करें. नकारात्मक विचार आपको बदलने का प्रयास करेंगे. विद्वानों और क्षेत्र के बड़े नामों से मिलें. आपकी सामाजिक और पारिवारिक स्थिति में वृद्धि होगी. किसी बड़े व्यापार या संपत्ति को खरीदने के लिए समय सही है. अच्छे पेशेवर विकल्प छात्रों की प्रतीक्षा कर रहे हैं. हाई बीपी से पीड़ित लोगों को सावधान रहना चाहिए. नियमित रूप से दवा लें. उपयोग से पहले दवा की समाप्ति तिथियों की जाँच करें. किसी गुस्सैल जीवन साथी को उनका मनपसंद उपहार देकर संतुष्ट करने का प्रयास करें. रिश्तेदारों के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएं.

और पढ़ें ...

BJP Candidate List: बीजेपी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, जानें किसे कहां

ओडिशा  :- भाजपा ने आगामी ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की।

 
 

और पढ़ें ...

Bank Holiday : मई महीने में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

नई दिल्ली। अप्रैल का महीना खत्म होने में महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में अगर बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम है तो उसे फटाफट निपटा लें। बता दें कि मई महीने में कुछ 12 दिन बैंक बंद रहेंगे।बता दें कि आरबीआई ने मई 2024 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की सूची के अनुसार, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होंगी।

मई में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक (Bank Holiday in May 2024)

5 मई 2024 –  रविवार
8 मई 2024 –  रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के चलते बैंक बंद रहेंगें।
10 मई 2024 – बसव जयंती/अक्षय तृतीया के चलते बैंक बंद रहेंगें।
11 मई 2024 – दूसरा शनिवार
12 मई 2024 – रविवार
16 मई 2024 – गंगटोक में राज्य दिवस की छुट्टी के चलते सभी बैंक बंद रहेंगें।
19 मई 2024 – रविवार
20 मई 2024 – बेलापुर और मुंबई में लोकसभा आम चुनाव 2024 के चलते सभी बैंक बंद रहेंगें।
23 मई 2024 – बुद्ध पूर्णिमा के चलते सभी बैंक बंद रहेंगें।
25 मई 2024 – चौथा शनिवार
26 मई 2024 – रविवार

बता दें कि ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसे देखते हुए बैंक बंद होने के बाद भी सुविधा मिलती है। ग्राहक मोबाइल या नेट बैंकिंग के जरिए बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, कैश निकालने करने के लिए ATM का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा कस्टमर आसानी से क्रेडिट Card और डेबिट Card से भी पेमेंट कर सकते हैं।

 
और पढ़ें ...

Shocking : सास-ससुर ने घर से निकाला तो रेलवे स्टेशन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

मनोहरपुर: झारखंड के मनोहरपुर रेलवे क्षेत्र में एक गर्भवती महिला द्वारा दो दिनों पहले बिना किसी मदद के नवजात बच्ची को जन्म देने का मामला प्रकाश में आया हैं। महिला दो दिनों से बिना कुछ खाए-पीए बच्चे को लेकर मनोहरपुर प्लेटफार्म संख्या एक में रह रही थी। शुक्रवार को स्थानीय सब्जी विक्रेता की महिला पर नजर पड़ी तो इसकी जानकारी लोगों को दी। जिसके बाद महिला सावित्री बांडरा को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सहिया पुष्पा मेनन और स्वास्थ्यकर्मियों ने रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है। महिला सावित्री बांडरा ने बताया कि वह सोनुवा के बालजोड़ी पंचायत के नायागांव की रहने वाली है। उसने डेढ़ साल पहले ओड़िशा के कटक निवासी आजाद समद से प्रेम विवाह कर लिया था, पर चार माह पूर्व सड़क हादसे में उसके पति की मौत हो गई।

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का श्राद्धकर्म होने के बाद सास-ससुर ने उसे घर से निकाल दिया। उसने काफी गुहार लगाई की वह पांच माह की गर्भवती है, पर किसी ने नहीं सुना। ससुराल से निकाले जाने के बाद अपने मायके पहुंची। वहां से भी दो दिनों बाद निकाल दिया गया। मायके से निकाले जाने के बाद वह चार माह तक कटक में इधर-उधर भटकती रही और 24 अप्रैल को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से मनोहरपुर पहुंची थी। वहां रात्रि में ही एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद सड़क से ब्लेड उठाकर बच्ची का नाड़ खुद काट कपड़ा से बांध दिया। मनोहरपुर सीएचसी की डॉक्टर प्रियंका ने बताया, अस्पताल में पहुंचने पर जांच के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को ऑब्जरवेशन में रखा गया हैं और आगे जांच की जा रही है।

और पढ़ें ...