सियासत

Aaj Ka Rashifal 03 October 2024: आज से नवरात्रि की शुरुआत, शैलपुत्री माता इन 4 राशियों के जीवन में भरेंगी खुशहाली, पढ़ें आज का राशिफल

03 October2024 Ka Panchang: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 2 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत है। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 24 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 32 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 01 अक्तूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना कर खिला सकती है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी से आज आपको कोई उपहार मिलेगा। मां शैलपुत्री के सामने घी का दिपक जलाये, आपके साथ सब अच्छा होगा।

  1. शुभ रंग- हरा 
  2. शुभ अंक- 9

वृष राशि:

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगो को आज बड़ा मुनाफा होगा। पिता से आज आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। मां दुर्गा के आगें हाथ जोडें, करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

  1. शुभ रंग- मेहरून
  2. शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:

आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आज आप अपने व्यापार को आगें बढाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगें। परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग बैंक में कार्य करते है वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेटस आज साथ में समय बितायेंगे। मां शैलपुत्री का ध्यान करें, रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा।

  1. शुभ रंग- सुनहरा
  2. शुभ अंक- 7

कर्क राशि:

आज का दिन खुशियां लेकर आया है । बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर ले लें। पारीवारिक मामले आज आपके पक्ष में रहेंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। शाम का समय भाई बहनों के साथ हँसी-मज़ाक में बितेगा । जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होगी।

  1. शुभ रंग- मेजेंटा
  2. शुभ अंक- 5

सिंह राशि:

आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायें। जो लोग डांस सीखना चाहते है, वे आज सोशल मिडिया की मदद से सीखेंगे। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी। महिलाओं को घर के कार्यो से राहत मिलेगी। आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और उनकी बात भी मानेंगे। मां दुर्गा को नारियल चढ़ायें, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 6

कन्या राशि:

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज इस बात का खास ख्याल रखें की दूसरों से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता अपके बिजनेस में आपका सयोग करेंगें । लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। नवविवाहितों को आज घुमने जाने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। मां शैलपुत्री को फूल अर्पित करें, घर में शांति बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 6

तुला राशि:

आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी। ऑफिस के कार्यो को करते समय फोकस बनायें रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभायेंगें । जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा और आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि:

आज बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें ग़ौर से सुनें, भविष्य में आपके लिये फायदेमंद रहेगी। युवाओ को बढ़िया नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यो से वाहवाही मिलेगी। इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है । मां दुर्गा को मीठे का भोग लगायें, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 5

धनु राशि:

आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। करीयर को बेहतर बनाने के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरुरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे। जिससे उनके काम पूरे होंगे। शारीरिक दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । मां शैलपुत्री के आगें हाथ जोडें, रूकें हुए काम पूरें होंगे।

  1. शुभ रंग- पिंक
  2. शुभ अंक- 6

मकर राशि:

कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में आज आपको ठण्डे दिमाग़ से सोचेने की जरूरत है, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज भाई अपने काम में आपकी मदद मांगेगे। समाज में आज आप अपने बढ़िया कार्यों के कारण पहचाने जायेंगे। मेडिकल की पढाई कर रहें छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा । घर के जरूरी कागजों का खास ख्याल रखें। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आज आपका कोई काम रुक सकता है। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, सब ठीक रहेगा।

  1. शुभ रंग- पर्पल
  2. शुभ अंक- 8

कुंभ राशि:

आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। आज सभी जरुरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता के जरिए व्यापार में दी हुई जिम्मेदारियां आप आसानी से निभा लेंगें। इस राशि के जो लोग फर्निचर का व्यापार कर रहे है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा । परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। बच्चे आज किसी खिलौने के लिए जिद्द करेंगे। आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मां शैलपुत्री के सामने कपूर जलाए, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 7

मीन राशि:

आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। जिम ट्रेनर को आज अच्छे ग्राहक मिलेंगे। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पायेंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मां शैलपुत्री को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी।

  1. शुभ रंग- पीच
  2. शुभ अंक- 4
और पढ़ें ...

BREAKING: अब 99 रूपये में मिलेगी दारू की बोतल! सरकार ने बदली आबकारी नीति

नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक नई आबकारी नीति की घोषणा की है, जिसके तहत निजी रिटेल विक्रेताओं को शराब बेचने की अनुमति दी गई है. यह नीति हरयाणा जैसे अन्य राज्यों के अनुभवों पर आधारित है और राज्य को 5,500 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त करने की उम्मीद है.

इस नई नीति के तहत 3,736 रिटेल दुकानों को नोटिफाई किया गया है और यह 12 अक्टूबर 2024 से प्रभावी होगी. सरकार का लक्ष्य कम आय वर्ग के लोगों को सस्ती शराब उपलब्ध कराना है, जिसके लिए ₹99 या उससे कम कीमत पर शराब पेश की जाएगी. इसका उद्देश्य अवैध शराब की मांग को कम करना है और राष्ट्रीय उत्पादकों को भी इस मूल्य पर अपने ब्रांड पेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

नए शराब नीति के तहत, पिछले पांच वर्षों में बिक्री में आई गिरावट को उलटने की उम्मीद है, जिससे आंध्र प्रदेश को शीर्ष तीन बाजारों में शामिल किया जा सके. इस नीति का कार्यकाल दो वर्ष होगा जो नियामक वातावरण में स्थिरता और पूर्वानुमान्यता को बढ़ावा देगा, जिससे रिटेल विक्रेताओं की भागीदारी बढ़ेगी.

आंध्र प्रदेश का शराब बाजार पिछले पांच वर्षों में आधा हो गया है जिसका कारण लगातार मूल्य वृद्धि और स्थानीय खिलाड़ियों को प्राथमिकता देना रहा है. भारत के बीयर उद्योग के प्रतिनिधियों ने कहा है कि उन्हें राज्य में हजारों करोड़ के नए निवेश की उम्मीद है क्योंकि प्रत्येक ब्रेवरी की लागत ₹300 करोड़ से ₹500 करोड़ के बीच होती है.

 
और पढ़ें ...

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गांधी जयंती से पहले मंगलवार को देश के नागरिकों को बधाई दी और सभी से देश के विकास को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सत्य, अहिंसा, प्रेम और शुचिता के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लेने को कहा. राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘सभी नागरिकों की ओर से, मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 155वीं जयंती पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं.’’

आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है. इस मौके पर हर कोई महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान को याद कर रहा है. साथ ही पूरा देश महात्मा गांधी को नमन कर रहा है. पीएम मोदी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. वहीं पीएम मोदी राष्ट्रपिता को याद करते हुए एक्स पर लिखा कि सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन. सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा.

2 अक्टूबर 2024 को भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है. ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी का संग्राम छेड़ने वाले महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने में मुख्य भूमिका निभाई. उनको आंदोलन ने लोगों को आजादी के लिए लड़ने की प्रेरणा दी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देश उनके आजादी के प्रति समर्पण के लिए याद रखता है.  गांधी जी के जन्मदिवस के दिन यानी 2 अक्टूबर को ही लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती होती है.

इस मौके पर पीएम मोदी ने भारत के पूर्व पीएम को भी याद किया. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि.

और पढ़ें ...

घर में शंख रखते हैं तो वास्तुशास्त्र के इन 7 नियमों का पालन जरूर करें,देवी लक्ष्मी की बनें रहेगी कृपा

समुद्र मंथन से 14 रत्नों की प्राप्ति हुई थी। इन रत्नों में से माता लक्ष्मी भी समुद्र से ही प्रकट हुई थी। माता लक्ष्मी की तरह ही शंख भी समुद्र मंथन से प्राप्त हुआ था, इसलिए शंख को बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि शंख पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है और आप अगर घर में शंख रखते हैं, तो आपको भाग्य का साथ मिलता है, साथ ही धन लाभ के द्वार भी खुल जाते हैं। पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में शंख बजाने से वातावरण शुद्ध होता है और आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

शंख को रखने की सबसे अच्छी जगह आपके घर का पूजा घर होती है क्योंकि पूजा घर दूसरी जगहों से ज्यादा साफ होता है। आपको पूजा घर में भी हमेशा शंख को भगवान के पास ही रखना चाहिए। शंख को किसी लाल या पीले कपड़े के ऊपर ही रखें। साथ ही इसे ढककर ही रखें। इससे शंख में कोई धूल-मिट्टी नहीं जाएगी और शंख की पवित्रता बनी रहेगी।
शंख के बजाने के बाद इसे शुद्ध जरूर करें​
पूजा करने से पहले और बाद में आप जब भी शंख का उपयोग यानी इसे बजाने के बाद इसे हर बार शुद्ध करना बेहद जरूरी है। शंख बजाने के बाद एक कटोरे में पानी और गंगाजल दोनों को मिला लें। अब इसमें शंख को पानी में डुबोकर निकालें। इसके बाद शंख को एक साफ कपड़े से साफ करके सुखाकर फिर से मंदिर में घर दें।
शंख को घर में पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। कोशिश करें कि आपके घर का मंदिर भी पूर्व दिशा की तरफ हो। इससे घर में सकारात्मकता का वास रहता है। पूर्व दिशा के अलावा आप शंख को उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं। इससे भी माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है।

शंख को हमेशा इन दिशाओं में रखें​

शंख को घर में पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। कोशिश करें कि आपके घर का मंदिर भी पूर्व दिशा की तरफ हो। इससे घर में सकारात्मकता का वास रहता है। पूर्व दिशा के अलावा आप शंख को उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं। इससे भी माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है।

शंख को कभी जमीन पर न रखें

शंख को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इसे शंख का निरादर माना जाता है। आप शंख को हमेशा एक कपड़े के ऊपर ही रखें। अगर आपको शंख को पानी से साफ करना है, तो भी आप शंख को पानी से निकालकर कपड़े में लपेटकर साफ करें। इसे कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। साथ ही साफ करने के बाद शंख को कपड़े से सही से सुखाने के बाद ही रखें।

और पढ़ें ...

कांग्रेस ने की जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय समन्वयक और राज्य मुख्य समन्वयकों की नियुक्ति

  BREAKING : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने निम्नलिखित राज्यों में जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय समन्वयक और राज्य मुख्य समन्वयक के रूप में निम्नलिखित व्यक्तियों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

और पढ़ें ...

हरियाणा चुनाव में वोटिंग से 3 दिन पहले जेल से बाहर आया डेरामुखी राम रहीम...इतने दिन की मिली पैरोल

हरियाणा :- सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 20 दिन की पैरोल को मंजूरी दे दी है। निर्वाचन आयोग की स्वीकृति मिलने के बाद मंगलवार को सरकार ने इस संबंध में फैसला लेकर रोहतक के मंडल आयुक्त को सूचित कर दिया है।भारी पुलिस सुरक्षा के बीच वह हरियाणा की जेल से यूपी के बरनावा आश्रम के लिए निकला

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह सुबह यूपी के बागपत के बरनावा आश्रम की तरफ डेरामुखी का काफिला निकला है. फिलहाला, वह 20 दिन आश्रम में रहेगा. चुनाव को देखते हुए कंडीशन के साथ पैरोल दी गई है.

20 अक्तूबर 2020: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली.
• 12 मई 2021: ब्लड प्रेशर और बेचैनी की शिकायत पर पीजीआई में जांच (1 दिन पेरोल).
• 17 मई 2021: मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल. पुलिस सुरक्षा में उसे गुरुग्राम ले जाया गया.
• 3 जून 2021: पेट में दर्द की शिकायत पर पीजीआई लाया गया.
• 8 जून 2021: स्वास्थ्य जांच के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया.
• 13 जुलाई 2021: जांच के लिए एम्स गया और वापसी में दो महिलाओं से कथित मुलाकात.
• फरवरी 2022: 21 दिन की पैरोल मिली.
• जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली.
• अक्तूबर 2022: 40 दिन की पैरोल मिली.
• 21 जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल मिली.
• 20 जुलाई 2023 : 30 दिन की पैरोल मिली.
• 20 नवंबर 2023 : 21 दिन की पैरोल मिली.
• 19 जनवरी 2024 : 50 दिन की पैरोल मिली.
• 12 अगस्त 2024 : 21 दिन की फरलो मिली.
• 1 अक्तूबर 2024: 20 दिन की पैरोल मिली

शर्तों के साथ दी है पैरोल

रामरहीम ने जब पैरोल मांगी थी तो सरकार ने चुनाव आयोग से मंजूरी मांगी थी. इस दौरान आयोग ने शर्तों के साथ पैरोल देने के लिए हरियाणा सरकार को कहा था. इस दौरान आयोग ने शर्तों में कहा कि राम रहीम हरियाणा चुनाव में प्रचार नहीं करेगा. साथ ही हरियाणा में भी नहीं रहेगा और सोशल मीडिया पर वीडियो नहीं डालेगा.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 02 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 2 अक्टूबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- भाद्रपद

तिथि
कृष्ण पक्ष अमावस्या- अक्टूबर 01 09:39 PM- अक्टूबर 03 12:19 AM
शुक्ल पक्ष प्रतिपदा- अक्टूबर 03 12:19 AM- अक्टूबर 04 02:58 AM

नक्षत्र
उत्तर फाल्गुनी- अक्टूबर 01 09:16 AM- अक्टूबर 02 12:23 PM
हस्त- अक्टूबर 02 12:23 PM- अक्टूबर 03 03:32 PM

योग
ब्रह्म- अक्टूबर 02 02:17 AM- अक्टूबर 03 03:21 AM
इन्द्र- अक्टूबर 03 03:21 AM- अक्टूबर 04 04:24 AM

त्यौहार और व्रत
अमावस्या
महालय श्राद्घ पक्ष पूर्ण

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:22 AM
सूर्यास्त- 6:09 PM
चन्द्रोदय- अक्टूबर 02 5:46 AM
चन्द्रास्त- अक्टूबर 02 6:00 PM

अशुभ काल
राहू- 12:16 PM- 1:44 PM
यम गण्ड- 7:51 AM- 9:19 AM
कुलिक- 10:47 AM- 12:16 PM
दुर्मुहूर्त- 11:52 AM- 12:39 PM
वर्ज्यम्- 09:53 PM- 11:42 PM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal: पितृपक्ष के आखिरी दिन 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 2 October 2024: पंचांग के अनुसार 2 अक्टूबर को आश्विन मास की अमावस्या तिथि और दिन बुधवार है। ये पितृपक्ष का आखिरी दिन रहेगा। आज राहुकाल का समय 12:10 बजे से दोपहर 01:39 बजे तक रहेगा। रात 9 बजे के बाद सूर्य ग्रहण लगेगा और अगली सुबह 3 बजे के करीब समाप्त होगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेंगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 12 राशियों का राशिफल बताया है, आइए जानते हैं आपका 2 अक्टूबर, बुधवार को दिन कैसा रहने वाला है?

1. मेष राशि

भावनाओं पर नियंत्रण रखें। सुना या पुलिस में नौकरी करते हैं तो भावनाओं पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। जितना मौन रहेंगे आज का दिन उतना अच्छा रहेगा। परिवार में माहौल सौहद्रता पूर्ण रखें तो अच्छा रहेगा। बिना वजह की बहस से बचें। सुबह किसी घायल गाय का उपचार करें। गाय को भोजन करा दें।

2. वृषभ राशि

मन में स्फूर्ति व ऊर्जा बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत अच्छा है। गृहस्ती के कार्यों में सफलता मिलेगी। अच्छे खान-पान का मौका मिलेगा। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में खुशी का माहौल रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा देंगे तो अच्छा रहेगा।

3. मिथुन राशि

आज आप किसी वस्तु में निवेश करेंगे तो दिन अच्छा रहेगा। सहकर्मियों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। आपके कार्य कौशल की सभी जगह तारीफ होगी। अगर किसी को कर्ज दिया है तो उससे धन प्राप्ति के योग बनेंगे। सुबह के समय गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी गरीब को भोजन करा दें।

4. कर्क राशि

आज व्यापार के क्षेत्र में घाटा हो सकता है। पारिवारिक झगड़े में शांत रहे तो अच्छा रहेगा। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी गरीब को हरी सब्जी का दान दें।

5. सिंह राशि

आपकी दृढ़ता व उत्साह के कारण लोग आपकी बहुत प्रशंसा करेंगे। लंबी यात्रा के योग हैं। परिवार के साथ लंबी यात्रा या किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा सकते हैं। सुबह सूर्य को जल दें। गाय में कुत्ते को रोटी दें।

6. कन्या राशि

आपके साथ काम करने वाले लोग आपकी तारीफ करेंगे। किसी अधिकारी से पैसे का लाभ होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

7. तुला राशि

अगर आप फिल्म निर्माण के कार्य से जुड़े हैं तो आज आपको बहुत लाभ होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय सही है। घर में कार्यस्थल पर समय अच्छा बीतेगा। भविष्य के बारे में प्लान करने का अच्छा समय है। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान दें।

8. वृश्चिक राशि

ज्यादा उत्साह से बचें। किसी से कोई वादा ना करें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो किसी से बिना वजह ना उलझें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। सुबह गायत्री मंत्र की माला जपें। सूर्य को सुबह जल अर्पित करें।

9. धनु राशि

आपकी पदोन्नति हो सकती है या धन का लाभ होगा। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। कार्यक्रम में आज परिवार के साथ जा सकते हैं। सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें ।

10. मकर राशि

जमीन या मकान खरीदने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। अल्पकालिक निवेश आपको लाभ दे सकता है। यात्रा अवकाश का योग बन सकता है। गाय और कुत्ते को भोजन करा देने से दिन अच्छा रहेगा।

11. कुंभ राशि

न्याय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी मित्र की सहायता करेंगे तो अच्छा रहेगा। पिता का आशीर्वाद जरूर लें। घायल कुत्ते का उपचार करेंगे तो बहुत लाभ होगा।

12. मीन राशि

मानसिक और आध्यात्मिक जीवन में सामंजस्य बनाकर रखें। अध्यात्म की ओर जाने का मौका अवश्य मिलेगा। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए उपयुक्त समय है। सुबह गाय को भोजन करा दें और सूर्य को जल दें।

और पढ़ें ...

BREAKING : 36 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट किसे कहां भेजा गया

 TRANSFER BREAKING : दिल्ली के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है, 36 आईपीएस अधिकारियों और 5 दानिप्स अधिकारियों को इधर उधर किया गया है, जिसका आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

देखें लिस्ट-

 

और पढ़ें ...

PM Kisan Samman Nidhi : दिवाली से पहले मोदी सरकार का तोहफा, इस दिन खाते में आएंगे पीएम किसान के 2000 रुपये

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है. नवरात्र के मौके पर किसानों के खाते में दो हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 को 9.5 करोड़ किसानों के खातों में 18वीं किस्त के रूप में 20,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 5 अक्टूबर को पीएम मोदी महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक कार्यक्रम के दौरान राशि की घोषणा करेंगे. पीएम किसान की आधिकारिक सरकारी वेबसाइट के अनुसार, पंजीकृत किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई-केवाईसी होना बहुत जरूरी है. पीएमकिसान पोर्टल पर ओटीपी सर्वोत्तम ई-केवाईसी उपलब्ध है. इसके अलावा, कोई भी बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी के लिए नजदीकी सीएससी केंद्रों से संपर्क कर सकता है.

क्या है पीएम किसान योजना?

पीएम किसान योजना के तहत सभी पात्र किसानों को 6,000 रुपये की वार्षिक सहायता प्रदान की जाती है. केंद्र सरकार अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17 किस्तें जारी कर चुकी है. 17वीं किस्त इसी साल जून में जारी की गई थी. प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) मोड के बाद, किश्तें देश भर के कृषक परिवारों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाती हैं. इस योजना के तहत भूमिधारक किसान परिवार जिनके नाम पर खेती योग्य भूमि है. 2 हेक्टेयर तक भूमि वाले छोटे और सीमांत किसान इसके लिए पात्र हैं.

केवाईसी आवश्यक है

इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की रकम तीन बराबर किस्तों में दी जाती है. यह लाभ पाने के लिए किसानों को कुछ शर्तों को पूरा करना होगा. पीएम किसान योजना के तहत सभी पात्र किसानों को इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर (ईकेवाईसी) प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी. 

और पढ़ें ...

BREAKING: स्कूली बस में लगी आग, 25 स्टूडेंट्स की मौत, मचा हड़कंप

बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूली बस में आग लग जाने से छात्रों समेत कम से कम 25 छात्रों की मौत हो गई है। दमकल और बचाव दल मौके पर हैं। अधिकारियों और बचावकर्मियों ने ही यह जानकारी दी है। हादसे के दौरान झुलसने से कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही है। हादसा किस वजह से हुआ, इस बारे में अभी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोग भी बचाव और राहत दलों के साथ आग बुझाने और पीड़ितों की मदद करने में जुटे थे।

बैंकॉक पोस्ट के अनुसार यह बस उथाई थानी में एक स्कूल से छात्रों को ले जा रही थी। इसी दौरान इसमें आग लग गई। बचावकर्मियों ने कहा कि आग की लपटों में कई युवा यात्रियों की मौत हो गई या वे घायल हो गए। जोर सोर 100 ट्रैफिक रेडियो नेटवर्क ने दोपहर 12.30 बजे ज़ीर रंगसिट शॉपिंग मॉल के पास इनबाउंड फाहोन योथिन रोड पर बस में आग लगने की सूचना दी। फायर एंड रेस्क्यू थाईलैंड और थाई पीबीएस ने कहा कि बस 38 छात्रों और छह शिक्षकों को शैक्षिक यात्रा के लिए उथाई थानी के लैन सक जिले के वाट खाओ प्रया संगखारम से ले गई थी। उनका गंतव्य ज्ञात नहीं था। ट्रैफिक पुलिस रेडियो ने कहा कि कई यात्रियों की मौत हो गई या वे घायल हो गए।

 
और पढ़ें ...

Navratri 2024: जानें इस नवरात्रि किस पर सवार होकर आएंगी मातारानी, देखें नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली : इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शरुआत 3 अक्टूबर गुरुवार के दिन से हो रही है। ज्योतिष के मुताबिक इस बार मातारानी पालकी में बैठकर धरती पर पधार रही हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मातारानी का गुरुवार के दिन पालकी में बैठकर आना अशुभ संकेत की ओर इशारा करता है। यह संकेत अर्थव्यवस्था में गिरावट, व्यापार में मंदी, हिंसा, देश-दुनिया में महामारी के बढ़ने का सूचक माना गया है।

वैसे तो मातारानी की प्रमुख सवारी शेर है। लेकिन नवरात्रि के दिनों में मां हर वर्ष अलग-अलग सवारी पर आती है। ज्योतिष की मानें तो, नवरात्रि का प्रारंभ रविवार या सोमवार को होता है तो मातारानी हाथी पर, गुरुवार या शुक्रवार को होता है तो पालकी, मंगलवार या शनिवार है तो घोड़े पर और अगर नवरात्रि बुधवार से शुरू हो रही है, तो मातारानी नौका में सवार होकर आती हैं। इस बार मां पालकी में आ रही है, जो सांसारिक दुनिया को विचलित करने वाला है।

नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, 3 अक्टूबर को घटस्थापना मुहूर्त सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर प्रारंभ होगा। वहीं, इसका समापन सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस 1 घंटा 07 मिनट के समय में नवरात्रि घटस्थापना करना शुभ माना गया है। घटस्थापना अभिजीत मुहुर्त में भी की जा सकती है, जिसका समय सुबह 11 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। यह कुल 47 मिनट का समय है।

 
 
और पढ़ें ...

त्योहारों से पहले गैस सिलेंडर हुआ महंगा, इतने रुपए बढ़ गए एलपीजी के दाम

नई दिल्ली:- अक्टूबर माह की पहली तारीख को गैस के दाम बढ़ गए हैं। एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज 1 अक्टूबर 2024 से देश भर में प्रभावी हो गए हैं। गैस कीमतों में ये बढ़ोतरी 19Kg वाले गैस सिलेंडर के लिए 48.50 रुपए प्रति सिलेंडर पर हुई है। आम रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है।

 कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आपके लिए बाहर का खाना या रेस्टोरेंट, होटल, ढाबे के भोजन के रेट बढ़ सकते हैं क्योंकि इन जगहों पर खास तौर पर कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल होता है। इस बार अक्टूबर को मिलाकर तीन महीने का समय हो गया जब सरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों की तरफ से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी देखी गई है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 1 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 1 अक्टूबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- भाद्रपद

तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्दशी - 09:39 पी एम तक

नक्षत्र
पूर्वाफाल्गुनी - 09:16 ए एम तक

योग
शुक्ल - 02:18 ए एम, अक्टूबर 02 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:13 AM
सूर्यास्त- 6:10 PM
चन्द्रोदय- 04:48 ए एम, अक्टूबर 01
चन्द्रास्त- 05:02 PM

अशुभ काल
राहू- 03:09 पी एम से 04:38 पी एम
यम गण्ड- 09:12 ए एम से 10:41 ए एम
कुलिक- 12:10 पी एम से 01:39 पी एम
दुमुहूर्त- 08:37 ए एम से 09:24 ए एम, 10:58 पी एम से 11:46 पी एम
वर्ज्यम्- 05:24 पी एम से 07:12 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:47 ए एम से 12:35 पी एम
अमृत काल- 04:15 ए एम, अक्टूबर 02 से 06:03 ए एम, अक्टूबर 02
ब्रह्म मुहूर्त- 04:37 ए एम से 05:25 ए एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 01 October 2024: अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों की किस्मत के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर...जानें अपनी राशि का हाल

01 October2024 Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज चतुर्दशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज देर रात 2 बजकर 17 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 01 अक्तूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज तकदीर आपके साथ रहेगी। आज आप अपने बात करने के तरीके से लोगों को अपनी बात समझाने में सफल रहेंगे। साथ ही अपने व्यवहार से ऐसे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे, जो आपकी क्षमताओं से प्रभावित होकर आपके विकास के लिए नए रास्ते खोलेंगे। इस राशि के जो लोग टूर एण्ड ट्रैवेल का बिजनेस करते है उनका दिन आज अच्छा बितेगा। आज आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिलेगा।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 6

वृष राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी की मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें। आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। अगर आज पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहें है तो आपको इससे काफी फायदा होगा। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 5

मिथुन राशि:

अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में आपकी अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाएंगे। जहां आपकी मुलाकात पूराने दोस्त से होगी। जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 8

कर्क राशि:

आज का दिन आपको अपने काम को बेहतर ढंग से करने के लिए शुभ है। आज कार्य की सफलता के लिए काम के तरीकों में बदलाव की जरूरत है, जिससे आपके काम जल्द होंगे और आपको राहत महसूस होगी। इस राशि के जो लोग सिंगिंग के शौकीन है उनके लिए आज का दिन बेहतरीन है आज किसी शो में गाने का ऑफर मिलेगा। जिससे आपके करियर की अच्छी शुरुआत होगी। साथ ही आज सामाजिक समारोह में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 4

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होकर आपको ईनाम स्वरुप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे। हो सकता है कि आपका प्रमोशन भी हो जाए। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज अपने लवमेट के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। इस राशि के फैब्रीक्रैटर के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अच्छी जॉब लगाने की सम्भावना बन रही है।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 9

कन्या राशि:

आज आपके मन मे नए- नए विचार आयेंगे। आपके नए विचारों से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। साथ ही आपकी सराहना करेंगे। यदि आप कुछ नया करने के लिए सोच रहे हैं, तो नया कौशल और

तकनीक सिखने का प्रयास करें। जीवनसाथी का सहयोग आज आपके कामों में कारगार साबित होगा। आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट आज साथ में लंच करने जाएंगे। जिससे रिश्तों में आ रही दूरियां समाप्त होगी।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 1

तुला राशि:

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप बहुत सरलता से घर के काम बिना थकान के पूरा करेंगे। बेहतर परिणामों के लिए खुद पर भरोसा रखें। साथ ही अपना व्यवहार कार्यों के प्रति अनुकूल बनाए रखें। इस राशि के जो लोग प्राइवेट नौकरी करते है आज वो कुछ ऐसा करेंगे जिससे कंपनी को अच्छा धन लाभ होगा। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल रहेगा। साथ ही बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेगें। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि:

आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स की तरक्की में कई दिनों से आ रही रूकावटें आज दूर हो जाऐंगी। साथ ही पहले से बनाई हुई योजनाएं आज पूरी हो जाऐंगी। इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन शुभ है। आज धनलाभ होगा साथ ही नया कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकता है। आज जीवनसाथी के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बना सकते है। जिससे दोनों के रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। साथ ही स्टूडेंट्स का आज पढ़ाई में मन लगेगा।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 8

धनु राशि:

आज आपको नए कार्यों की शुरुआत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अगर आप नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। साथ ही अवसरों का ध्यान रखे और उनको हाथ से जाने न दें। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लाईफ में आने वाली समस्याएं सहजता से हल होंगी। साथ ही आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन पर पैसे खर्च कर सकते है, जिससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 3

मकर राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आएगी। आज आपके सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। इस राशि के ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। काम को बढ़ाने से धन लाभ में काफी इजाफा होगा। किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें। आज आप लवमेट को कुछ उपहार देंगे, जिससे उनको प्रसन्नता होगी।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 5

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आप जिन कार्यों को पूरा करने का प्रयास कई दिनों से कर रहे है, उन्हें पूरा करने में सफल होंगे। अगर आपका काम करने का तरीका सही है तो आपको अपनी कामयाबी हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है। इस राशि के जो लोग ज्वेलरी का बिजनेस करते है आज इन्हे धनलाभ होने की संभावना बन रही है। साथ ही आपकी मुलाकात कुछ बड़े बिजनेसमैन से होगी। जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। बच्चों का समय आज दादा के साथ बितेगा।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 2

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। इस राशि के इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आगे बढ़ने के लिए आपके पास बेहतर डिग्री और विकल्प उपलब्ध रहेंगे। आज रोजगार में परिवर्तन होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग अविवाहित है उनके लिए आज शादी का एक बढ़िया ऑफर आएगा। साथ ही अपने परिवार और मित्रों से बहुत अच्छा तालमेल और भाईचारा रहेगा। उनके साथ कुछ मजाकिया और मजेदार पल बिताएंगे।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 9
और पढ़ें ...

सड़कों के विकास से छत्तीसगढ़ की औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा- विष्णुदेव साय

*छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री की सौग़ात, सड़कों के विकास के लिए 11 हजार करोड़ की मंजूरी* *छत्तीसगढ़ में चार प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों का होगा विकास* छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नई दिल्ली में समीक्षा बैठक में हुए शामिल सड़कों के विकास से छत्तीसगढ़ की औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा- विष्णुदेव साय *केन्द्रीय सड़क निधि से 908 करोड़ के आठ कार्यों को मिली स्वीकृति* नई दिल्ली, 30 सितंबर 2024: छत्तीसगढ़ की सड़कों का जाल और मजबूत होने जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ के लिए 11 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी देकर राज्य को एक बड़ी सौगात दी है। इस राशि से चार प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास किया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करेगा। श्री गडकरी ने यह घोषणा नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ हुई एक समीक्षा बैठक के दौरान की। नई दिल्ली के भारत मंडपम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। इस दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टाम्टा और हर्ष मल्होत्रा व छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी शामिल रहे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ में चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर समीक्षा की ताकि कार्यों का समय पर और कुशलता से निष्पादन हो सके। बैठक में परियोजनाओं के विलम्ब के कारणों व रुकावटों पर चर्चा की गयी। इस संबंध में वन विभाग से क्लीयरेंस, राजस्व और खनन से जुड़े अड़चनों को दूर करने व परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में सभी लंबित मुद्दों पर चर्चा कर अवरोधों को दूर करने का प्रयास किया गया। केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने समस्त प्रगतिरत एवं प्रस्तावित परियोजनाओं को समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रगति पर चर्चा की गई, इसके साथ ही चार प्रमुख राजमार्गों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) बनाने की मंजूरी दी गई। बैठक में जिन चार मुख्य परियोजनाओं पर चर्चा हुई, उनमें उरगा-कटघोरा बाईपास (NH-149B), बसना से सारंगढ़ (माणिकपुर) फीडर रूट, सारंगढ़ से रायगढ़ फीडर रूट, और रायपुर-लखनादोन आर्थिक गलियारा शामिल हैं। इन परियोजनाओं की कुल लंबाई 236.1 किलोमीटर है। जिसके लिए केन्द्रीय मंत्री ने कुल 9208 करोड़ स्वीकृत किया है। वहीं, *केन्द्रीय सड़क निधि के तहत 908 करोड़ के आठ कार्यों को स्वीकृति*प्रदान की गई है। बैठक में केशकाल घाट व धमतरी-जगदलपुर मार्ग के चार लेन चौड़ीकरण कार्य की भी मंजूरी दी गयी। एनएचएआई के अंतर्गत रायपुर-विशाखापट्टनम मार्ग एवं बिलासपुर-उरगा-पत्थलगांव मार्ग को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं, पत्थलगांव से कुनकुरी-झारखंड बॉर्डर मार्ग को एक माह के अन्दर एजेंसी निर्धारित करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में रायपुर शहर टाटीबंध से तेलीबांधा के बीच ग्रेड सेपरेटर व विधानसभा रोड से बिलासपुर रोड (धनेली) को जोड़ने वाले मार्ग एवं रायपुर एक्सप्रेस वे पर ग्रेड सेपरेटर बनाने की सहमति दी गई। इसके अलावा सड़कों के विकास के लिए 1200 करोड़ की अतिरिक्त राशि की स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यह छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक बड़ी सौगात है। छत्तीसगढ़ की औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।" उन्होंने यह भी कहा कि सड़क नेटवर्क का विस्तार राज्य के ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएगा, जिससे स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी परियोजनाओं की नियमित रूप से समीक्षा करें और समय पर कार्य पूरा करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे स्वयं इन परियोजनाओं की प्रगति पर नजर रखेंगे और हर सप्ताह इसकी रिपोर्ट तलब करेंगे, ताकि काम में कोई देरी न हो। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पूरी निष्ठा से इन परियोजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा करेगी, जिससे राज्य के नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी और विकास की गति तेज होगी। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वन विभाग के सचिव श्री अमरनाथ प्रसाद सहित राज्य के लोक निर्माण विभाग, राजस्व, खनन और वन विभागों के अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे। *परियोजनाओं के प्रमुख बिंदु*- 1. *रुपये 908 करोड़ के 8 कार्यों की स्वीकृति*:केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) योजना के तहत आठ परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ के सड़कों के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी और व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा। 2. *केशकाल घाट का फोरलेन चौड़ीकरण*: केशकाल घाट के फोरलेन चौड़ीकरण कार्य की स्वीकृति दी गई है, जिसे एक महीने के भीतर मंजूरी मिलने की संभावना है। यह परियोजना क्षेत्र में यातायात सुगमता और सड़क सुरक्षा को बढ़ाने में मदद करेगी। 3. *धमतरी-जगदलपुर मार्ग का फोरलेन चौड़ीकरण*: इस महत्वपूर्ण मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति भी दी गई है, जिससे दक्षिण छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। 4. *समस्त प्रगतिरत और प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए समय-सीमा में पूर्णता के निर्देश*: सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छत्तीसगढ़ की सड़कों और राजमार्गों का विकास तेजी से हो सके। 5. *एनएचएआई के अंतर्गत रायपुर-विशाखापटनम और बिलासपुर-उरगा-पत्थलगांव मार्ग*: इन प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के लिए समयबद्ध पूर्णता के निर्देश दिए गए हैं, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। 6. *पत्थलगांव से कुनकुरी-झारखंड बॉर्डर मार्ग*: इस परियोजना के लिए एजेंसी का चयन एक महीने के भीतर किया जाएगा, ताकि सीमा क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा सके। 7. *रायपुर शहर में ग्रेड सेपरेटर निर्माण*: रायपुर शहर के टाटीबंध से तेलीबांधा के बीच सरोना, उद्योग भवन और तेलीबांधा में ग्रेड सेपरेटर के निर्माण की भी मंजूरी मिली है, जिससे शहर में यातायात की भीड़ कम होगी। 8. *विधानसभा रोड से बिलासपुर रोड (धनेली) और रायपुर-धमतरी मार्ग पर ग्रेड सेपरेटर*: इन दोनों स्थानों पर भी ग्रेड सेपरेटर के निर्माण की सहमति दी गई है, जिससे यातायात का दबाव कम होगा और यात्रियों को सुविधा होगी। *प्रमुख परियोजनाएं* - उरगा-कोरबा कटघोरा रिंग रोड (42.1 किमी) - 1,593 करोड़ रुपये - बसना से सारंगढ़ (33 किमी) - 490 करोड़ रुपये - सारंगढ़ से रायगढ़ (56 किमी) - 825 करोड़ रुपये - रायपुर-लखनादोन इकोनोमिक कॉरिडोर (105 किमी) - 6,300 करोड़ रुपये
और पढ़ें ...