सियासत
1 अक्टूबर से होनें जा रहा ये 7 महत्वपूर्ण बदलाव आधार से लेकर वित्तीय नियमों में दिखेगा असर...पढ़े पूरी ख़बर
1 अक्टूबर 2024 से कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिनका सीधा असर आपकी व्यक्तिगत वित्तीय योजनाओं पर पड़ सकता है. इन बदलावों में आधार कार्ड से जुड़े नए नियम, बोनस शेयर, छोटी बचत योजनाओं, और कई अन्य पहलू शामिल हैं.
अगर आप इन बदलावों के बारे में जानकारी नहीं रखते हैं, तो हो सकता है कि आपको कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़े. आइए, जानते हैं कि ये 7 महत्वपूर्ण बदलाव कौन से हैं और उनका आपकी जिंदगी पर क्या असर हो सकता है.
1. LPG सिलेंडर के दाम
ऑयल मार्केटिंग कंपनिया हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) में बदलाव करती हैं और 1 अक्टूबर 2024 को सुबह छह बजे से संशोधित दाम जारी किए जा सकते हैं. इस बार दिवाली से पहले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की उम्मीद जताई जा रही है.
2. ATF और CNG-PNG की कीमतों में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और CNG-PNG की कीमतों में भी बदलाव करती हैं. ऐसे में इनके नए संशोधित दाम मंगलवार की सुबह आपके सामने आ सकते हैं. इससे पहले सितंबर महीने में एटीएफ की कीमतों में कटौती की गई थी.
3. आधार कार्ड से जुड़ा बड़ा बदलाव
1 अक्टूबर 2024 से आप आधार एनरोलमेंट आईडी का उपयोग पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN) या इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने के लिए नहीं कर सकेंगे. आयकर अधिनियम की धारा 139AA के तहत, अगर आप आधार प्राप्त करने के योग्य हैं, तो पैन कार्ड या आयकर रिटर्न के लिए आवेदन करते समय आधार नंबर का उल्लेख करना अनिवार्य होगा.
4. बोनस शेयरों के नियमों में बदलाव
सेबी (SEBI) ने बोनस शेयरों की ट्रेडिंग को और सरल बनाने के लिए एक नया ढांचा तैयार किया है. 1 अक्टूबर 2024 से बोनस शेयरों की ट्रेडिंग T+2 प्रणाली के तहत होगी, जिससे रिकॉर्ड डेट और ट्रेडिंग के बीच का समय कम हो जाएगा. इसका सीधा फायदा शेयरधारकों को होगा.
5. छोटी बचत योजनाओं के लिए नए दिशानिर्देश
वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने नेशनल स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स (NSS) के तहत गलत तरीके से खोले गए खातों के नियमितीकरण के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. अब गलत तरीके से खोले गए पीपीएफ (PPF) सुकन्या समृद्धि (Sukanya Samriddhi) जैसे खातों को मंत्रालय द्वारा
नियमित किया जाएगा. इससे खाताधारकों को भविष्य में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.
6. सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) में वृद्धि
फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग पर सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) में भी बदलाव होने जा रहा है. 1 अक्टूबर 2024 से ऑप्शंस की बिक्री पर STT बढ़कर 0.1% हो जाएगा, जो पहले 0.0625% था. इससे ट्रेडर्स को विकल्प खरीदने और बेचने में थोड़ा अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा, जिसका असर विशेष रूप से डेरिवेटिव्स मार्केट में महसूस होगा 7. भारतीय रेलवे का विशेष अभियान भारतीय रेलवे 1 अक्टूबर 2024 से बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करने जा रहा है. त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण यह विशेष अभियान चलाया जाएगा. रेलवे मंत्रालय का यह कदम यात्रियों को बिना टिकट यात्रा से रोकने और सख्त टिकट चेकिंग प्रक्रिया को लागू करने के लिए है.8. पोस्ट ऑफिस खाते पर ब्याज दरों में बदलाव छोटी बचत योजनाओं के तहत पोस्ट ऑफिस खातों की ब्याज
दरों में भी 1 अक्टूबर से बदलाव किए जा रहे हैं. NSS (National Small Savings) योजनाओं के अंतर्गत आने वाले खातों की ब्याज दरों में बदलाव से बचत खाताधारकों की ब्याज आय पर असर पड़ सकता है. इसलिए, अगर आपका खाता पोस्ट ऑफिस में है, तो आपको इन बदलावों की जानकारी होनी चाहिए.9. विवाद से विश्वास योजना
10,2024 का शुभारंभ केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने घोषणा की है कि ‘विवाद से विश्वास योजना 2024’ 1 अक्टूबर से लागू की जाएगी. इस योजना का उद्देश्य आयकर विवादों को सुलझाना है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और अन्य अपीलीय प्राधिकरणों के समक्ष लंबित मामलों को 22 जुलाई 2024 तक निपटाने का प्रावधान होगा. इस योजना से करदाताओं को अपने लंबित विवादों को समाप्त करने में मदद मिलेगी
1 अक्टूबर से HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के लायल्टी प्रोग्राम को लेकर भी बदलाव होने जा रहा है. दरअसल, नए नियम के मुताबिक HDFC बैंक ने स्मार्टबाय प्लेटफार्म पर एप्पल प्रोडक्ट के लिए रिवार्ड प्वाइंट के रिडम्पशन को एक प्रोडक्ट हर कैलेंडर तिमाही तक सीमित कर दिया है.
1 अक्टूबर 2024 से लागू होने जा रहे ये 7 महत्वपूर्ण बदलाव आपके वित्तीय जीवन में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. चाहे वो आधार कार्ड से जुड़ा नया नियम हो, या फिर पोस्ट ऑफिस खातों पर ब्याज दर में बदलाव—हर बदलाव का आपके ऊपर सीधा प्रभाव पड़ेगा. इन सभी परिवर्तनों की जानकारी रखना और अपने वित्तीय निर्णयों को सही दिशा में ले जाना बेहद आवश्यक है.
प्रख्यात फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, केन्द्रीय मंत्री ने की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर आज बधाई दी।
PM मोदी ने कहा कि मिथुन दा एक सांस्कृतिक प्रतिभा के प्रतीक हैं और उन्हें अपने बहुमुखी अभिनय के लिए पीढ़ियों से सराहा जाता रहा है। मुझे प्रसन्नता है कि मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान को मान्यता देते हुए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह एक सांस्कृतिक प्रतिभा के प्रतीक हैं, जिन्हें उनके बहुमुखी अभिनय के लिए पीढ़ियों से सराहा जाता रहा है। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की प्रख्यात फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान "दादा साहेब फाल्के" पुरस्कार के लिए चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। करोड़ों दर्शकों के चहेते श्री मिथुन चक्रवर्ती जी का भारतीय सिनेमा जगत में योगदान अतुलनीय है।
महान अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को वर्ष 2022 के दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केन्द्रीय सूचना और प्रसारण, रेलवे तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में आज इस पुरस्कार की घोषणा की। केन्द्रीय मंत्री ने फिल्म उद्योग के सबसे लोकप्रिय एवं प्रतिष्ठित हस्तियों में से एक इस अभिनेता को सम्मानित करते हुए बेहद खुशी और गर्व व्यक्त किया, जो अपने बहुमुखी अभिनय और करिश्माई स्क्रीन उपस्थिति के लिए जाने जाते हैं।
मिथुन चक्रवर्ती, जिन्हें मिथुन दा के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रतिष्ठित भारतीय अभिनेता, निर्माता और राजनीतिज्ञ हैं, जो अपनी बहुमुखी भूमिकाओं और विशिष्ट नृत्य शैली के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों में विविध प्रकार की भूमिकाएं निभाई हैं, जिसमें एक्शन से भरपूर पात्रों से लेकर मार्मिक नाटकीय भूमिकाएं तक शामिल हैं।
नोटों पर सिर्फ महात्मा गांधी की तस्वीर क्यों? अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका को क्यों नहीं मिली जगह? जानें असली वजह
भारत की आज़ादी की लड़ाई में महात्मा गांधी के साथ कई महान विभूतियों ने योगदान दिया, लेकिन भारतीय मुद्रा पर एकमात्र उनकी तस्वीर क्यों है? क्या अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को इस सम्मान से वंचित रखा गया? आइए, जानते हैं इसका जवाब।
भारत की मुद्रा पर महात्मा गांधी की तस्वीर को लेकर सवाल अक्सर उठाए जाते हैं। यह सवाल उठाना स्वाभाविक है कि क्यों सिर्फ गांधी जी की तस्वीर का ही चुनाव किया गया, जबकि देश की आज़ादी में भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. बी.आर. आंबेडकर और कई अन्य महापुरुषों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आरबीआई के दस्तावेज़ों के अनुसार, गांधी जी की तस्वीर का चयन इसलिए किया गया क्योंकि वह स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे प्रतीक बन गए, जो हर वर्ग और क्षेत्र से जुड़े। 1996 में पहली बार गांधी जी की तस्वीर वाले नोट जारी किए गए, जिन्हें ‘महात्मा गांधी सीरीज़’ का नाम दिया गया। इससे पहले, भारतीय नोटों पर अशोक स्तंभ और अन्य राष्ट्रीय प्रतीक होते थे।
लेकिन सवाल यही है कि अन्य महापुरुषों को क्यों नहीं मिला ये सम्मान?
विशेषज्ञों का मानना है कि महात्मा गांधी का अहिंसात्मक आंदोलन और उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हर भारतीय को जोड़ने की कोशिश ने उन्हें एक राष्ट्रीय प्रतीक बना दिया। यह भी तर्क दिया जाता है कि गांधी जी का जीवन, आदर्श और उनकी विश्वव्यापी पहचान उन्हें इस योग्य बनाती है कि वे भारतीय मुद्रा पर हों।
हालांकि, एक बढ़ती मांग यह भी है कि देश के अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को भी इस तरह का सम्मान मिलना चाहिए, ताकि उनका योगदान भी लोगों के दिलों-दिमाग में जीवित रहे।
“तो ये थी हमारी खास रिपोर्ट, जिसमें हमने जाना कि क्यों भारतीय मुद्रा पर महात्मा गांधी की तस्वीर है और अन्य स्वतंत्रता सेनानी इस सम्मान से क्यों वंचित रहे। क्या आपको भी लगता है कि इस पर बदलाव होना चाहिए? अपनी राय हमें बताइए।”
दिल्ली दौरे पर CM विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ जारी है समीक्षा बैठक
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के भारतमंडपम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल हुए हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ में निर्माणाधीन राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थित हैं।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक जारी है। रायपुर से विशाखापट्टनम के बीच पहले फेज़ का कार्य रिकॉर्ड 4 महीने में पूरा हुआ, इसके लिए गडकरी जी ने छत्तीसगढ़ सरकार और अधिकारियों को बधाई दी है।
बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार सभी परियोजनाओं को समय पर और बिना किसी रुकावट के पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रत्येक सप्ताह कार्य की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। सभी अधिकारियों को कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
EMI भरने वालों के लिए खुशखबरी! RBI के नए नियम 1 तारीख से होंगे लागू, जानें डिटेल्स
RBI New Guideline: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में लोन पर लगने वाले पेनल चार्ज और पेनल इंटरेस्ट के संबंध में नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। ये नियम 1 अप्रैल 2024 से लागू हो गए हैं। इनका मुख्य उद्देश्य कर्जदारों को अनुचित जुर्माने से बचाना और बैंकों को ऋण देने की प्रक्रिया में अधिक पारदर्शी बनाना है।
नए नियमों की मुख्य बातें
1. बैंक अब देर से EMI भुगतान पर पेनल इंटरेस्ट नहीं लगा सकते।
2. पेनल चार्ज लोन की मूल राशि में नहीं जोड़ा जा सकता।
3. पेनल चार्ज पर अतिरिक्त ब्याज की गणना नहीं की जा सकती।
4. पेनल चार्ज केवल डिफॉल्ट राशि पर ही लगाया जा सकता है।
5. एक ही लोन प्रोडक्ट के लिए रिटेल और कॉरपोरेट कर्जदारों पर समान पेनल्टी लगेगी।
नियमों का कार्यान्वयन
नए लोन के लिए ये नियम 1 अप्रैल 2024 से लागू हो गए हैं। मौजूदा लोन के लिए ये 1 जून 2024 से लागू होंगे। RBI ने बैंकों को अपनी प्रणालियों को समायोजित करने के लिए अधिक समय दिया है।
कर्जदारों के लिए फायदे
1. अनुचित पेनल चार्ज से मुक्ति
2. लोन की लागत में कमी
3. अधिक पारदर्शी ऋण प्रक्रिया
4. बेहतर ग्राहक सेवा
5. वित्तीय बोझ में कम
बैंकों पर प्रभाव
1. लोन समझौतों की समीक्षा और संशोधन
2. पेनल चार्ज की संरचना में बदलाव
3. ग्राहकों को नए नियमों के बारे में सूचित करना
4. आंतरिक प्रणालियों में बदलाव
5. कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना
RBI New Guideline: पेनल चार्ज और पेनल इंटरेस्ट में अंतर
पेनल चार्ज एक निश्चित राशि है जो डिफॉल्ट पर लगाई जाती है, जबकि पेनल इंटरेस्ट मौजूदा ब्याज दर के ऊपर एक अतिरिक्त दर है। नए नियमों के तहत, पेनल इंटरेस्ट अब नहीं लगाया जा सकता।
नए नियमों का दायरा
ये नियम होम लोन, पर्सनल लोन, ऑटो लोन, एजुकेशन लोन, क्रेडिट कार्ड और बिजनेस लोन पर लागू होंगे। हालांकि, विदेशी मुद्रा ऋण, निर्यात ऋण और कुछ अन्य विशेष लोन इनसे बाहर रखे गए हैं।
पेनल चार्ज का निर्धारण
RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि पेनल चार्ज उचित, तर्कसंगत और गैर-भेदभावपूर्ण होना चाहिए। चार्ज का उद्देश्य राजस्व बढ़ाना नहीं, बल्कि जिम्मेदार क्रेडिट व्यवहार को प्रोत्साहित करना होना चाहिए।
ग्राहकों के लिए पारदर्शिता
बैंकों को पेनल चार्ज के बारे में पूरी जानकारी लोन समझौते और महत्वपूर्ण दस्तावेजों में देनी होगी। केवल वेबसाइट पर जानकारी प्रदर्शित करना पर्याप्त नहीं होगा।
मौजूदा लोन के लिए प्रावधान
मौजूदा लोन के लिए नए नियम 1 जून 2024 से या अगली समीक्षा/नवीनीकरण की तारीख पर लागू होंगे। अगर यह तारीख 30 जून 2024 के बाद है, तो भी नियम 30 जून 2024 से लागू हो जाएंगे।
RBI के ये नए नियम कर्जदारों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इनसे न केवल कर्जदारों को अनुचित शुल्क से राहत मिलेगी, बल्कि ऋण प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। हालांकि, बैंकों को अपनी प्रणालियों में बदलाव करने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। कुल मिलाकर, ये नियम वित्तीय क्षेत्र में एक स्वस्थ और न्यायसंगत वातावरण बनाने में मदद करेंगे, जो अंततः देश की अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद होगा।
BREAKING : छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री से 10,000 करोड़ की सौग़ात, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के DPR को मिली मंजूरी
नई दिल्ली :- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को 10,000 करोड़ रुपये की बड़ी सौग़ात दी है। इस राशि से राज्य में 4 नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और परिवहन की सुविधाएं बेहतर होंगी।
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक के दौरान इन परियोजनाओं पर चर्चा की। बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर गहन मंथन हुआ।4 नई परियोजनाओं के लिए DPR को केंद्र की स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण सौग़ात के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देकर सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी।
बेवफाई की खौफनाक सजा…गर्लफ्रेंड ने प्रेमी का काट दिया प्राइवेट पार्ट...जानें पूरा मामला
बिहार : प्रेमिका (girlfriend) ने प्रेमी (Lover) की बेवफाई की ऐसी खौफनाक सजा दी, जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए। प्रेमी ने, जब शादी से इंकार करने से इंकार किया तो धारदार हथियार से प्रेमिका ने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। इस काम में उसका साथ दिया भाईयों ने भी दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो कटा हुआ अंग (गुप्तांग) लेकर युवती सडक पर ही दौड़ने लगी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने प्रेमिका व उसके भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला बिहार (Bihar) के बक्सर जिले का है।
वहीं प्रेमिका ने भी पुलिस में शादी का झांसा देकर यौन शौषण की शिकायत प्रेमी के खिलाफ भी कराई है। इसके बाद पुलिस ने युवक को भी गिरफ्तार लिया है।
भोजपुर ओपी के थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने बताया कि प्रताप सागर गांव निवासी अनिल गोड़ पुत्र भरत गोड़ का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने, लेकिन उसके बाद आरोपी शादी करने से मुकर गया।
प्रेमी के शादी से मुकर जाने के बाद प्रेमिका गुस्से में थी। उसने बदला लेने का ठान लिया था। एक दिन उसने युवक को आखिरी बार मिलने के लिए घर पर बुलाया। वह जब घर पर आया तो प्रेमिका के भाइयों ने उसको पकड़ लिया। प्रेमिका ने इसके बाद धारदार हथियार से उसका प्राइवेट काट दिया। उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को सड़क किनारे फेंक दिया। युवक दर्द से बुरी तरह चिल्लाने लगा।
युवक की हालत को देखकर लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया था। युवक के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रेमिका व उसके भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
BIG NEWS : कांग्रेस ने 10 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, देखें किसका नाम सूची में शामिल
हरियाणा : हरियाणा कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए 10 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की मंजूरी के बाद लिया गया है। पार्टी ने इन नेताओं पर पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्तता का आरोप लगाया, जिससे कांग्रेस की छवि और संगठन को नुकसान पहुंचा।कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि पार्टी अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
देखें किसका नाम सूची में शामिल

Aaj Ka Panchang: आज 30 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 30 सितंबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- भाद्रपद
तिथि
कृष्ण पक्ष त्रयोदशी - 07:06 पी एम तक
नक्षत्र
मघा - 06:19 ए एम तक
योग
शुभ - 01:18 ए एम, अक्टूबर 01 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:13 AM
सूर्यास्त- 6:10 PM
चन्द्रोदय- 04:48 ए एम, अक्टूबर 01
चन्द्रास्त- 05:02 PM
अशुभ काल
राहू- 07:43 ए एम से 09:12 ए एम
यम गण्ड- 10:41 ए एम से 12:11 पी एम
कुलिक- 01:40 पी एम से 03:09 पी एम
दुमुहूर्त- 12:35 पी एम से 01:22 पी एम, 02:57 पी एम से 03:45 पी एम
वर्ज्यम्- 03:18 पी एम से 05:06 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:47 ए एम से 12:35 पी एम
अमृत काल- 02:05 ए एम, अक्टूबर 01 से 03:52 ए एम, अक्टूबर 01
ब्रह्म मुहूर्त- 04:37 ए एम से 05:25 ए एम
Aaj Ka Rashifal 30 September 2024: आज प्रदोष व्रत के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत...पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
30 September 2024 Ka Rashifal: आज अश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज त्रयोदशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज देर रात 1 बजकर 18 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानकर उसे रचनात्मक कार्यों में लगाएंगे। इससे आपको मानसिक मिलेगा। आज दिन का अधिकतर समय पारिवारिक लोगों के साथ बीतेगा, सभी लोग खुशी महसूस करेंगे।आज आपको जीवनसाथी से खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आय के नये स्त्रोत बनेगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। किसी कार्य को करने के लिए अपने करीबी दोस्त से सलाह लेंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 4
वृष राशि-
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवारिक माहौल बेहतर बना रहेगा। आपके काम में परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा। कारोबार में मेहनत का फायदा मिलेगा। आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े मित्र की पावर आपके लिए कारगर साबित होगी। उसके साथ लाभदायक बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग करना आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। आज आपको अपना टारगेट हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है। ऑफिस में बहुत संजीदगी से काम करें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 9
मिथुन राशि-
आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनायेंगे, योजना भविष्य में कारगर साबित होगी। आज स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आलस और सुस्ती हावी रहेगी। जिसका असर आपकी कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है। सकारात्मक बने रहने के लिए अच्छे साहित्य और पारिवारिक लोगों के संपर्क में रहेंगे तो बढ़िया रहेगा। आज नए कामों पर आपका ध्यान रहेगा। उसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनायेंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 9
कर्क राशि-
आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज नौकरी कर रहे लोगों को अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आज जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। जिसकी वजह से संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। आज समय का सही इस्तेमाल करेंगे और हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी। अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। आज कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, जिसका आप काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा लाभदायक रहेगी।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
सिंह राशि-
आज आप खुशियों से भरे दिन की शुरुआत करने वाले हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज गतिविधियों में आपका योगदान होने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके व्यक्तिगत काम भी आज काफी हद तक सुचारू रूप से पूरे हो जाएंगे। आज कोई समस्या होने पर आपको मित्रों द्वारा उचित मदद भी मिलेगी। आज किसी से भी बेवजह उलझने से आपको बचना चाहिए। आप अपना काम पूरा करने के लिए किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं। आज आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 6
कन्या राशि-
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नवविवाहितों के जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। आज अपने जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे तो इससे चल रही गलतफहमियां सुलझ जाएंगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ आपका विश्वास आपको शांति और मानसिक सुख देगा। किसी खास मुद्दे पर चर्चा भी रहेगी। आपकी सकारात्मक सोच से परिस्थितियां अच्छी होंगी। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर देगा, काम करने में मन लगा रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते खुलेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
तुला राशि-
छात्रों के करियर में आज नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। आज आपका अपने प्रियजनों के साथ बहुत ही बेहतरीन समय बीतेगा। घरेलू कामों में रुचि बनी रहेगी और रिलैक्स महसूस करने के लिए मनोरंजन संबंधी योजनाएं भी बन सकती हैं। पारिवारिक व्यवस्था को बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। कारोबार में कुछ लोग आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे, आपको किसी दूसरी कम्पनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज ऑफिस के काम में आप थोड़े बिजी होंगे। आपको थोड़ी थकान महसूस होगी, अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें। आज राजनैतिक और अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा देगी। आर्थिक स्थिति आज सामान्य बनी रहेगी। आज अपने पर्सनल कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल ना करें। परिवार के कुछ खास मामलों में आज आपको अनदेखी करने से बचना चाहिए। लवमेट आज आप मूवी देखने जायेंगे। प्रोपर्टी लेने के योग बन रहे हैं।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 8
धनु राशि-
आज किसी खास काम में आपको फायदा मिलेगा। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे, आपके कामों में आपकी मदद भी करेंगे। आज आपके स्वभाव में वहम और गुस्से की स्थिति देखने को मिल सकती है जिसकी वजह से परिवार के लोग भी परेशान रहेंगे। आज आपको घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। ऑफिस में आपको कुछ नए कामों की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको आप सफलतापूर्वक पूरा भी कर लेंगे।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 5
मकर राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे।आज बहुत व्यवस्थित रहने का समय है। आज आप ध्यान रखेंगे कि आपकी बात से किसी को आघात ना पहुंचे। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद करेंगे। आज व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु कर्मचारियों का सहयोग आपको तनाव मुक्त भी रखेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, किसी मंदिर में अपना थोड़ा समय बिताएंगे।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 7
कुंभ राशि-
आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज मीडिया और कम्युनिकेशन से संबंधित व्यवसाय में उपलब्धियों के योग बन रहे हैं। इस उचित समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंध मधुर बनाने का प्रयास करेंगे। आज पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। इससे घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। आज कुछ समय घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी जरूर बिताएंगे उनके अनुभवों को आत्मसात करना आपको जीवन के कुछ सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराएगा।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 5
मीन राशि-
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। कई तरह के विचारों का आदान-प्रदान रहेगा। आज घर में काफी समय बाद निकट संबंधियों का आगमन होगा और आपसी विचारों को साझा करने से घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। आज बच्चों के साथ उनके क्रियाकलापों में रुचि लेना और सहयोग करना उनके आत्मविश्वास को और अधिक बनाएगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 8
नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही, अब तक 112 लोगों ने गंवाई जान
नेपाल :- नेपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। यहां बारिश के बाद आई बाढ़ से अब तक 112 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश की वजह से नेपाल के कई हिस्से शुक्रवार से हो रही जलमग्न हो गए हैं, जिसके कारण आपदा अधिकारियों ने अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। वहीं बाढ़ से प्र भावित लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर भेजा जा रहा है। इन सबके बीच नेपाल के शिक्षा मंत्रालय ने मूसलाधार बारिश के कारण उत्पन्न अराजकता के मद्देनजर सभी शैक्षणिक संस्थानों को तीन दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।
नेपाल पुलिस और एपीएफ के अनुसार लगातार बारिश के कारण अब तक 112 लोगों की मौत हो गई। अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं 3,000 से अधिक लोगों को अब तक बचाया जा चुका है। अधिकारी ने बताया कि देश भर में 63 स्थानों पर मुख्य राजमार्ग अवरुद्ध हैं। बारिश की वजह से नेपाल में हजारों लोगों को सुरक्षित ठिकानों ठिकानों की ओर विस्थापित किया गया है। कई जगह पर सड़कों, मुहल्लों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में पानी भर गया है। सड़कें जलमग्न होने से आवागमन भी अवरुद्ध हो गया है। सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कारें और मकान पानी में डूब गए हैं।
नेपाल पुलिस ने बताया कि काठमांडू में 226 घर जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में नेपाल पुलिस की ओर से करीब 3,000 सुरक्षाकर्मियों की बचाव टीम तैनात की गई है। बारिश के बीच लोगों को सुरक्षित जगह पर भेजा जा रहा है। वहीं नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने शुक्रवार को देश में खराब मौसम की स्थिति के कारण शनिवार सुबह तक सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दीं। यह तब हुआ जब नेपाल के मौसम पूर्वानुमान प्रभाग ने लगातार चार दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। नेपाल के 77 में से 56 जिले भारी बारिश के चपेट में हैं।
सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस, 9 की मौत, 2 दर्जन घायल..
मैहर : जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से नागपुर (महाराष्ट्र) जा रही बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। इस घटना में 9 यात्रियों की मौत हो गई। करीब 24 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना नादन देहात थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, आभा ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस रीवा से नागपुर जा रही थी। तभी नादन थाने से कुछ दूर स्थित चौरसिया ढाबे के पास खड़े एक ट्रक में जा घुसी।
इस दर्दनाक घटना में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि वाहन में शव फंस गए थे। जिन्हें निकालने के लिए गैस कटर मंगवाया गया। जेसीबी को मदद से बस के दरवाजे को तोड़ा गया।
जेसीबी से दरवाजे को तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। इलाज के दौरान तीन अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों में 8 पुरुष और एक बच्चा शामिल है। जबकि 24 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
जिन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 7 पुरुष और पांच महिलाओं को अमरपाटन में भर्ती कराया गया, जहां से तीन को सतना रेफर किया गया है। वहीं 12 घायलों को मैहर अस्पताल ले जाया गया। जहां से पांच लोगों को सतना रेफर किया गया है। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।
मैहर के एसपी सुधीर अग्रवाल ने 9 लोगों के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मैहर सिविल अस्पताल में जिन पांच घायलों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया था, उनमें से तीन और लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे मरने वालों की संख्या 9 हो गई है।
Aaj Ka Panchang: आज 29 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 29 सितंबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- भाद्रपद
तिथि
कृष्ण पक्ष एकादशी - 02:49 पी एम तक
नक्षत्र
अश्लेशा - 03:38 ए एम, सितम्बर 30 तक
योग
सिद्ध - 11:51 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:13 AM
सूर्यास्त- 6:10 PM
चन्द्रोदय- 03:00 ए एम, सितम्बर 29
चन्द्रास्त- 04:02 PM
अशुभ काल
राहू- 09:12 ए एम से 10:42 ए एम
यम गण्ड- 01:41 पी एम से 03:11 पी एम
कुलिक- 06:13 ए एम से 07:42 ए एम
दुमुहूर्त- 06:13 ए एम से 07:00 ए एम, 07:00 ए एम से 07:48 ए एम
वर्ज्यम्- 03:22 पी एम से 05:07 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:47 AM- 12:45 PM
अमृत काल- 01:53 AM- 03:38 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:36 AM- 05:24 AM
Aaj Ka Rashifal 29 September 2024: सूर्य देव इन राशि के जातकों की जिंदगी में बिखेरेंगे खुशियों की रोशनी...पढ़ें आज का राशिफल
29 September 2024 Ka Rashifal: आज अश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 4 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। आज द्वादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज रात 12 बजकर 27 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 19 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है , उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज गुस्से की बजाए शांति से समस्या सुलझाएं, क्योंकि घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने में आपसी सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। आज सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात और मनोरंजन संबंधी कामों में खुशनुमा समय बितेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 4
वृष राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहने से खुशियाँ बढ़ेगी। आज परिवार के लोगों का साथ मिलेगा, जिससे समस्या का समाधान भी मिल जाएगा। आज सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। आज आपके काम करने की कला से लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज आपका समय अपनों के साथ अच्छा बीतेगा। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे, जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेंगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 8
मिथुन राशि
आज का आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। आज व्यवसायिक गतिविधियों में समय अनुसार परिवर्तन करने की जरूरत है। साथ ही कर्मचारियों और स्टाफ पर भी अनुशासन रखेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख मिलने के योग हैं। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी। आज माता-पिता का सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 9
कर्क राशि
आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। आज लवमेट लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज ऑफिशियल यात्रा करना आपकी तरक्की में सहायक होगा। दांपत्य संबंध सुखद और खुशहाली पूर्ण रहेंगे। आज कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। व्यस्तता की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और व्यवस्थित दिनचर्या रखें और खुद की सेहत पर ध्यान देंगे। अपनी तारीफों पर खुश होने की बजाय काम पर ज्यादा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 3
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। निश्चित ही सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप संबंधी कोई प्रपोजल भी आ सकता है। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जाएगा। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जाएगा। घर में व्यवस्थित और खुशहाली पूर्ण माहौल रहेगा। कुछ समय अपने लिए भी जरूर निकालें।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 3
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं से कुछ राहत मिलेगी और आप खुद को ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे। अपने व्यक्तित्व को व्यवस्थित रखने के लिए आत्म मनन भी करना जरूरी है। आपकीं आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज अनुकूल परिणाम मिलने से आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा और सुकून महसूस करेंगे। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त होगे। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति बनने पर धैर्य और संयम रखना जरूरी है।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 2
तुला राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ों से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे,वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। कोई व्यक्ति आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। मन में किसी भी तरह के निराशाजनक विचारों को ना आने दे। अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। सामाजिक कार्यों की अपेक्षा अपनी व्यक्तिगत कार्य पर अधिक ध्यान दें क्योंकि आज कोई भी लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय निकट भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होने वाला है। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशीप करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। आज आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी सेहत में सुधार आयेगा।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 6
धनु राशि
आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है।आज छात्रों को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। आज रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। रिश्तो की गरिमा बनाकर रखने से परिवार में भी सुख शांति बनी रहेगी। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। आज आर्थिक मामलों चल रही समस्याएं किसी दोस्त की मदद से हल हो जाएगी।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 2
मकर राशि
आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। आज उपहारों का आदान-प्रदान करना संबंधों में मधुरता लाएगा। मानसिक सुकून और शांति की चाह में एकांत स्थल पर कुछ समय अवश्य बिताएं। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। करियर में भी आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आज आपका कॉन्फिडेंस काम को पूरा करने में मदद करेगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आप योग की रूटीन अपनाएंगे,, साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए। आज अपना ध्यान, आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने में लगा सकते हैं।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। आज आप
भविष्य को लेकर सजग रहेंगे। आज ऑफिस में ज्यादा कार्यभार रहेगा। आज सरकारी सेवारत लोगों को ऑफिस संबंधी किसी बदलाव की सूचना मिल सकती हैं। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। आपको पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे , आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 6
मीन राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके व्यापार में सामान्य रूप से बना रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोडा अधिक मेहनत करने की जरुरत है। आज संतान से संबंधित भी कुछ परेशानी रहेगी, परंतु इस समय गुस्से की बजाय धैर्य से परिस्थितियों को सुलझाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज काम में सफलता मिलेगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 8
प्रदेश महामंत्री रोहरा ने बताया : मंत्रियों, सांसदों-विधायकों सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर बूथ पर 'मन की बात' सुनेंगे और ज्यादा-से-ज्यादा नए सदस्य बनाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' की 114वीं कड़ी का प्रसारण 29 सितम्बर को होगा। निर्धारित कार्यक्रमानुसार कल 29 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों-विधायकों सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर बूथ केंद्र पर उपस्थित होकर 'मन की बात' सुनेंगे। इसी के साथ हर बूथ केंद्र पर भाजपा का सदस्यता अभियान भी चलाया जाकर ज्यादा-से-ज्यादा नए सदस्य बनाकर लक्ष्य पूर्ति को तेज गति प्रदान की जाएगी। विदित रहे, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री जे,पी. नड्डा ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा की। प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने भी सदस्यता प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्षों और जिला सदस्यता प्रभारियों की बैठक लेकर सदस्यता का लक्ष्य को अर्जित करने पर बल दिया है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री और 'मन की बात' कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक जगदीश (रामू) रोहरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अब हर जिले का सदस्यता लक्ष्य 20 प्रतिशत बढ़ाया गया है। प्रदेश को दिए गए ताजा लक्ष्य के दृष्टिगत कल 29 सितम्बर को 'मन की बात' कार्यक्रम सुनने के साथ ही हर बूथ पर भाजपा के नए सदस्य बनाए जाएंगे। भाजपा का प्रत्येक सदस्य पूरी सक्रियता के साथ सदस्यता अभियान में लगा हुआ है। सदस्यता अभियान में दिख रही एकजुटता के दृष्टिगत यह लक्ष्य बढाया गया है। 'मन की बात' कार्यक्रम सुनने के बाद सदस्यता के लक्ष्य को हासिल करने की रणनीति बनाई गई है।
29 को 'मन की बात' 114वीं कड़ी का होगा प्रसारण
रेडिया पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'मन की बात' की कल 29 सितम्बर को 114वीं कड़ी पूरे देशभर में सुनी जाएगी। इससे पहले 25 अगस्त को 'मन की बात' की 113 वीं कड़ी प्रसारित हुई थी। मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। 'मन की बात' का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों द्वारा किया जाता है। 'मन की बात' का पहला कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था।
BREAKING: अब महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत मिलेंगे 2 हजार रुपये महीना
हरियाणा : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र लॉन्च कर दिया है. घोषणा पत्र में किए वादों में कांग्रेस ने किसानों के लिए कई वादे किए हैं. कहा है कि वे किसान आयोग का गठन करेंगे. एमएसपी गारंटी के लिए तत्काल कानून बनाने और महिला किसानों को विशेष सुविधाएं देंगे. कांग्रेस का घोषणा पत्र 40 पेज का है. इसमें 25 लाख रुपये तक फ्री इलाज देने की बात कही गई है. कांग्रेस ने महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपए देने का वादा किया है. कांग्रेस ने जो बड़ा वादे किए गए हैं उनमें से एक सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर से पानी लेने का वादा भी शामिल है. पढ़िए क्या क्या वादे किए…
हर विधानसभा में महिला कॉलेज और महिला ITI खोले जाएंगे.
विदेशों में नाैकरियों के लिए हरियाणा विदेशी रोजगार बोर्ड बनाने का वादा.
किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को मिलेगा शहीद का दर्जा, सिंघु बाॅर्डर पर बनेगा स्मारक
एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू करेंगे
दो लाख सरकारी नौकरियां
हरियाणा कौशल रोजगार निगम करेंगे बंद
पेपर लीक मामलों के लिए बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट
पूरे वर्ष का भर्ती कैलेंडर किया जाएगा जारी
हरियाणा विदेशी रोजगार बोर्ड का गठन
25 लाख तक का इलाज निशुल्क
सस्ती शिक्षा
महिलाओं की समस्याओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम
छात्राओं के लिए मुफ्त पिंक मिनी बस और पिंक ई रिक्शा की सुविधा
किसानों के लिए किसान आयोग का गठन
एमएसपी की कानूनी गारंटी
इससे पहले कांग्रेस ने 7 गारंटी का पत्र जारी किया था, अब चंडीगढ़ में घोषणा पत्र लॉन्च किया है. कांग्रेस ने घोषणा पत्र ‘हाथ बदलेगा हालात’ के नाम से जारी किया है.
