सियासत

Horoscope Today 19 August 2023: मेष, वृष, मीन राशि वाले आज लेन-देन से दूर रहें, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 19 August 2023: ज्योतिष के अनुसार 19 अगस्त 2023, शनिवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. मिथुन राशि वालों को आज संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिलेगी, वहीं तुला राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन थोड़ा कमजोर  रहेगा.अन्य राशि वालों के लिए शनिवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

​मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी के लिए रहेगा. कार्यक्षेत्र में यदि आप किसी बात को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी और आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, लेकिन आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से किसी  बात को लेकर जिदद व अहंकार नहीं दिखाना है, नहीं तो उन्हें आपकी यह बात बुरी लग सकती है और वह आपसे नाराज हो सकते हैं.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन चुनौतियों भरा रहने वाला है. आपको किसी काम में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही सफलता मिलती दिख रही है और यदि आप किसी नाम नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह भी भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य लेकर आएगी, जो लोग वर्क फ्राम होम मे  कार्यरत हैं, उन्हें आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा.

​मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है. यदि आप किसी मकान की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है और आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाकर रखें. किसी बड़े लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ को आप पर भी अवश्य ध्यान दें. आपको  बढ़ते खर्चों के कारण धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है.

​कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातको  के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आपकी किसी बड़ी दिल के फाइनल होने से आपको खुशी होगी, जिसका प्रयास आप लंबे समय से कर रहे थे. माता-पिता को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं. छोटे बच्चों के लिए  आप कोई उपहार लेकर आएंगे, लेकिन  आपको अपने परिवार के सदस्यो की ओर भी ध्यान देना होगा. यदि आपके कुछ काम लंबे समय से रुके हुए हैं, तो उन्हें पूरा करने की  आपको पूरी कोशिश करनी होगी.

​सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यापार के मामले में लाभदायक रहने वाला है. आपको अपनी कुछ बातो को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो वह बाद में आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकते हैं. शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए धन बहुत ही सोच विचार कर लगाएं. परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है. सांसारिक सुख भोग के साधनों में  वृद्धि होगी.

​कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. यदि आप नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है और आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को अपनाकर किसी गलत बात के लिए हां कर सकते हैं. संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपके कुछ विरोधी  आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा. आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्या में लगाएंगे.

​तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन उलझनो भरा रहने वाला है और आप अपने घर के खर्चे को लेकर सतर्क रहेंगे. आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन थोड़ा कमजोर  रहेगा. आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसके बाद आपको परिवार में किसी सदस्य से माफी मांगनी पड सकती हैं. अविवाहित जातकों के लिए उतम विवाह के प्रस्ताव आएंगे. भाई व बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन उतम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको किसी काम में रुचि मिलने से आपकी प्रश्नन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा. यदि आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौपा जाए, तो उसमें आप अपनी आंख व कान खुले रखें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है. कार्य क्षेत्र में  आपके दिए गए सुझावो का स्वागत होगा और उन पर अमल किया जाएगा. घर व बाहर आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे.

​धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन  व्यस्तता भरा रहने वाला है. आपको किसी काम में सफलता मिलने से आप का मनोबल और बढ़ेगा. अपने दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी में सम्मिलित हो सकते हैं. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी. विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं. आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बढ़ाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है. आप अपने अनुभवो का लाभ उठाएंगे और आपका  कोई मकान, दुकान आदि से जुड़ा कोई फैसला आपको तुरंत लेना पड़ सकता है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन आनंदमय रहेगा.  आप अपने खान पान पर  पूरा ध्यान दे, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपको अपने व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा.

​कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की भी योजना बना सकते हैं. यदि आपने पहले  किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है.

​मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है. आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. यदि आप जीवनसाथी की सलाह पर परिवार के सदस्य के करियर को लेकर कोई फैसला लेंगे, तो उसमें भी आप सफल अवश्य रहेंगे और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी. आपको लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा. आपको अपने करियर को लेकर यदि कुछ समस्याएं हैं, तो उन्हें छुपाए नहीं वह परिवार के सदस्यों के सामने लायें ताकि वह उनका समाधान कर सकें.

और पढ़ें ...

CBI की बड़ी कार्रवाई, 30 लाख की रिश्वत मांग रहे CGST अधिकारी को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने चीन स्थित एक कंपनी से संबंधित कर मुद्दों के निस्तारण के लिए 30 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में मुंबई में एक सीजीएसटी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोप है कि केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) अधीक्षक हेमंत कुमार ने चीन के गुआंगजौ स्थित वेलफुल इंटर-ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित मुद्दों को निपटाने के लिए एक कर सलाहकार से 30 लाख रुपये की मांग की थी।

बातचीत को रिकॉर्ड किया
अधिकारियों ने कहा कि कंपनी ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया था और मध्यस्थ को मामले की जानकारी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को देने के लिए कहा था। एजेंसी ने आरोप का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान कर सलाहकार को कुमार के साथ बातचीत करने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन पर एक बैठक हुई जहां कुमार ने मांग को कथित तौर पर घटाकर 15 लाख रुपये कर दिया। कर सलाहकार ने इस बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया।

पांच लाख रुपये बरामद हुए
अधिकारियों ने बताया कि आरोपों की पुष्टि होने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया, जहां कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से भुगतान के पांच लाख रुपये बरामद हुए। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, “सीबीआई ने मुंबई और गाजियाबाद में आरोपी के आवासीय परिसरों की तलाशी ली, जिसमें 42.7 लाख रुपये (लगभग) की नकदी, चल/अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।” उन्होंने कहा कि कुमार को शुक्रवार को मुंबई में सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश के सामने पेश किया गया और उन्हें 21 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। भाषा

और पढ़ें ...

चारा घोटाला मामले में लालू यादव की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची CBI

नई दिल्ली। सीबीआई ने चारा घोटाले से जुड़े मामलों में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने की मांग करते हुए आज सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। कोर्ट इस याचिका पर 25 अगस्त को सुनवाई करेगी। जांच एजेंसी ने झारखंड उच्च न्यायालय के 22 अप्रैल, 2022 के उस आदेश को चुनौती देते हुए अदालत का रुख किया है, जिसमें यादव को उस मामले में जमानत दी गई थी, जिसमें उन्हें पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी। यादव को झारखंड के देवघर, दुमका, चाईबासा और डोरंडा कोषागार से धोखाधड़ी से नकदी निकालने से संबंधित पांच चारा घोटाले के मामलों में सजा सुनाई गई थी। 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले में अविभाजित बिहार के कई सरकारी खजानों से पशु चारे के लिए आवंटित धनराशि का गबन किया गया था। इसे सुविधाजनक बनाने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा कथित तौर पर फर्जी बिल जारी किए गए थे।

चाईबासा के डिप्टी कमिश्नर अमित खरे ने 1996 में इस गबन का पता लगाया था, जब लालू यादव मुख्यमंत्री थे। 74 वर्षीय यादव वर्तमान में चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद खराब स्वास्थ्य के कारण अस्थायी रूप से जमानत पर बाहर हैं। डोरंडा कोषागार द्वारा 139 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी सहित पांचवें चारा घोटाला मामले में रांची की एक विशेष सीबीआई अदालत ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को पांच साल की जेल की सजा सुनाई और 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यादव को पिछले साल 15 फरवरी को सीबीआई कोर्ट ने सजा सुनाई थी. 21 फरवरी को चारा घोटाला मामले में उन्हें पांच साल की सजा और 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

और पढ़ें ...

डबल मर्डर केस में RJD के पूर्व सांसद दोषी करार, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आरजेडी के पूर्व RJD के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को डबल मर्डर केस में दोषी करार दे दिया है। इस केस में निचली अदालत ने प्रभुनाथ सिंह को रिहा कर दिया था। इसके बाद पटना हाईकोर्ट ने भी रिहाई को सही ठहराया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने प्रभुनाथ को दोषी ठहराते हुए 1 सितंबर को कोर्ट में पेश रहने के लिए कहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के डीजीपी और मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि 1 सितंबर को प्रभुनाथ को कोर्ट में पेश किया जाए। 1 सितंबर को प्रभुनाथ सिंह की सजा पर बहस होगी। अभी प्रभुनाथ सिंह एक दूसरे मर्डर केस में हजारीबाग जेल में सजा काट रहे हैं। बिहार की महाराजगंज लोकसभा सीट से तीन बार जदयू और एक बार आरजेडी के टिकट पर सांसद रह चुके प्रभुनाथ सिंह पर 1995 में मसरख के एक मतदान केंद्र के पास तब 47 साल के दारोगा राय और 18 साल के राजेंद्र राय की हत्या का आरोप है। आरोप था कि दोनों ने प्रभुनाथ सिंह समर्थित उम्मीदवार को वोट नहीं किया था, इसलिए दोनों की हत्या कर दी गई।

सुप्रीम कोर्ट में दी गई थी HC के फैसले को चुनौती

मृतक के भाई द्वारा गवाहों को धमकाने की शिकायत के बाद इस केस को छपरा से पटना ट्रांसफर कर दिया गया जहां इसका ट्रायल हुआ था। कोर्ट ने सबूतों के आभाव में प्रभुनाथ सिंह को बरी कर दिया था। पटना हाईकोर्ट ने 2012 में निचली अदालत के फैसले को सही ठहराया था। इसके बाद मृतक राजेंद्र राय के भाई हरेंद्र ने दोनों फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस एएस ओक और जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच ने हाईकोर्ट के फैसले को पलटते हुए प्रभुनाथ सिंह को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने कहा कि सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। केस के बाकी आरोपियों को रिहाई को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया।

जेल में बंद हैं प्रभुनाथ सिंह

प्रभुनाथ सिंह इस समय 1995 के ही एक मर्डर केस में सजा काट रहे हैं। मसरख के विधायक अशोक सिंह की 1995 में हत्या हो गई थी, जिन्होंने चुनाव में प्रभुनाथ सिंह को हराया था। चुनावी हार के बाद प्रभुनाथ सिंह ने कथित तौर पर कहा था तीन महीने के अंदर अशोक सिंह को मार देंगे। अशोक सिंह की हत्या उनके घर पर दिनदहाड़े कर दी गई थी। इस केस में 2017 में प्रभुनाथ सिंह को दोषी ठहराया गया था। वे इस समय जेल में सजा काट रहे हैं। राजनीति में प्रभुनाथ सिंह पहले आनंद मोहन के साथ थे, लेकिन बाद में नीतीश कुमार के साथ आ गए। नीतीश से विवाद के बाद 2010 में प्रभुनाथ सिंह लालू यादव के साथ आ गए थे।

और पढ़ें ...

देश के खिलाफ साजिश रचने वाला ISI का एजेंट गिरफ्तार, वॉटसऐप पर भेजी थी राफेल की डिटेल

लखनऊ । यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को उस वक्त बड़ी सफलता मिली, जब उसने पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसी से जुड़े कलीम अहमद नाम के शख्स को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। कलीम पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर साजिश के तहत अवैध हथियार जमा कर रहा था। इसके साथ ही कलीम कुछ युवाओं को उकसा भी रहा था कि वो भारत में जिहाद फैलाने के काम पर लगें। यूपी एसटीएफ ने बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी कलीम अहमद के जरिए भारत की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाना चाहती थी। ये लोग अलग-अलग जगहों पर कुछ बड़ी वारदात करना चाहते थे, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े और देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो। कलीम ने भारत में सुरक्षा के नजरिए से अहम माने जाने वाली जगहों और राफेल विमान की तस्वीरें और इनसे जुड़ी जानकारी व्हाट्सएप के जरिए आईएसआई और पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों को भी भेजी थी।

देश के खिलाफ साजिश में कलीम का भाई भी शामिल एसटीएफ के मुताबिक अभी 4-5 दिन पहले ही कलीम पाकिस्तान से लौटा था। पुलिस को अपने खुफिया सूत्रों से खबर मिली कि कलीम अहमद आईएसआई के लिए काम कर रहा है। यही नहीं, इस साजिश में उसके साथ उसका भाई तहसीन उर्फ तसीम भी शामिल है। इसके बाद एसटीएफ ने अपना जाल बिछाया और उसके घर पर रेड कर, उसे गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने बताया कि पूछताछ में कलीम अहमद ने कबूल किया कि पाकिस्तान में अपने रिश्तेदारों से मिलने के दौरान वो आईएसआई के अधिकारियों से भी मिला था। आईएसआई ने उसे लालच दिया कि अगर वो उनके लिए काम करेगा तो उसे काफी पैसा मिलेगा। कलीम ने यह भी बताया कि आईएसआई का मकसद भारत में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ना था। इसके बाद कलीम ने फर्जी आईडी पर एक सिमकार्ड खरीदा और सुरक्षा के नजरिए से अहम मानी जाने वाली जगहों सहित राफेल फाइटर जेट से जुड़ी तस्वीरें पाकिस्तान में अपने हैंडलर को वॉटसऐप की।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 18 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 18 अगस्त 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण

तिथि
शुक्ल पक्ष द्वितीया- अगस्त 17 05:35 PM- अगस्त 18 08:01 PM

नक्षत्र
पूर्व फाल्गुनी - अगस्त 17 07:58 PM- अगस्त 18 10:57 PM

योग
शिव - अगस्त 17 07:29 PM- अगस्त 18 08:27 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:55 AM
सूर्यास्त - 6:55 PM
चन्द्रोदय - अगस्त 17 6:24 AM
चन्द्रास्त - अगस्त 17 7:47 PM

अशुभ काल
राहू - 10:47 ए एम से 12:25 पी एम
यम गण्ड - 03:41 पी एम से 05:20 पी एम
गुलिक - 07:30 ए एम से 09:08 ए एम    
दुर्मुहूर्त - 08:29 ए एम से 09:21 ए एम, 12:51 पी एम से 01:43 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 ए एम से 12:51 पी एम
अमृत काल - 03:45 पी एम से 05:33 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:25 ए एम से 05:08 ए एम

और पढ़ें ...

Horoscope 18 August 2023 : इन राशि वालों को मिल सकते हैं नौकरी में तरक्की के अवसर...जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे, परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बातचीत में संयत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। आत्मविश्वास बहुत रहेगा।

वृष राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक शान्ति‍ के प्रयास करें। परिवार के लिए समुचति ध्यान दें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। कुछ पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। बातचीत में संतुलित रहें। पिता का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रुके शैक्षिक कार्य पूरे होंगे। आय के नए स्रोत भी विकसित हो सकते हैं।

कर्क राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। माता का सानिध्य मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

सिंह राशि- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। संयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। धन का अभाव हो सकता है।

कन्या राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कारोबार विस्तार के लिए पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा के लिए निवेश कर सकते हैं।

तुला राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। शासन सत्ता की सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में बदलाव की सम्भावनाएं बन रही हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। इच्छा विरूद्ध कोई नया कार्य मिल सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा, परन्तु वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। कारोबार से धन लाभ में बढ़ोतरी होगी। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। क्रोध की अधिकता रहेगी।

धनु राशि- कारोबारी कार्यों में मन लगेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु किसी विशेष उद्देश्य से किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। वाहन सुख से वृद्धि होगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।

मकर राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के लिए प्रयास करें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। किसी सम्पत्ति से धन प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। संयत भी रहें। नौकरी में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार की समस्याओं से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। संचित धन में कमी आयेगी। व्यर्थ की चिताएं परेशान करेंगी।

मीन राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। विचारों में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते है। कारोबार में किसी मित्र का साथ मिल सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।

और पढ़ें ...

आज अलग होंगे लैंडर-प्रोपल्शन मॉड्यूल, 23 अगस्त को चांद पर उतरेगा चंद्रयान-3

बेंगलुरु। भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रमा मिशन के तहत चंद्रयान-3 बुधवार को, पृथ्वी के इकलौते उपग्रह की पांचवी और अंतिम कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया, जिसके साथ ही चंद्रमा की सतह के और भी करीब आ गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कहा कि इसके साथ ही चंद्रयान-3 ने चंद्रमा तक पहुंचने की अपनी प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब यह प्रणोदन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल को आज अलग कर दिया जाएगा।

चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सीमा में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी
इसरो ने ट्वीटर पर पोस्ट किया कि आज की सफल प्रक्रिया संक्षिप्त अवधि के लिए आवश्यक थी। इसके तहत चंद्रमा की 153 किलोमीटर x 163 किलोमीटर की कक्षा में चंद्रयान 3 स्थापित हो गया जिसका हमने अनुमान किया था। इसके साथ ही चंद्रमा की सीमा में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई। अब प्रणोदन मॉड्यूल और लैंडर अलग होने के लिए तैयार हैं।

ISRO ने कहा कि 17 अगस्त को चंद्रयान-3 के प्रणोदन मॉड्यूल से लैंडर मॉड्यूल को अलग करने की योजना है। चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया। इसके बाद इसने छह, नौ और 14 अगस्त को चंद्रमा की अगली कक्षाओं में प्रवेश किया तथा उसके और निकट पहुंचता गया। अलग होने के बाद, लैंडर को ‘डीबूस्ट’ (धीमा करने की प्रक्रिया) से गुजरने की उम्मीद है ताकि इसे एक ऐसी कक्षा में स्थापित किया जा सके जहां पेरिल्यून (चंद्रमा से निकटतम बिंदु) 30 किलोमीटर और अपोल्यून (चंद्रमा से सबसे दूर का बिंदु) 100 किलोमीटर है।


हमें अपनी काबिलियत दिखानी होगी
ISRO ने कहा कि यहीं से 23 अगस्त को यान की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया जाएगा। इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने हाल में कहा था कि लैंडिंग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा लैंडर के वेग को 30 किलोमीटर की ऊंचाई से अंतिम लैंडिंग तक लाने की प्रक्रिया है और यान को क्षैतिज से ऊर्ध्वाधर दिशा में स्थानांतरित करने की क्षमता वह ‘‘प्रक्रिया है जहां हमें अपनी काबिलियत दिखानी होगी।
सोमनाथ ने कहा कि लैंडिंग प्रक्रिया की शुरुआत में वेग लगभग 1.68 किलोमीटर प्रति सेकंड है, लेकिन यह गति चंद्रमा की सतह के क्षैतिज है। यहां चंद्रयान-3 लगभग 90 डिग्री झुका हुआ है, इसे लंबवत करना होगा। क्षैतिज से ऊर्ध्वाधर दिशा में बदलने की यह पूरी प्रक्रिया गणितीय रूप से एक बहुत ही दिलचस्प गणना है। हमने कई बार इस प्रक्रिया को दोहराया है। यहीं पर हमें पिछली बार (चंद्रयान-2) समस्या हुई थी।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा यह सुनिश्चित करना होगा कि ईंधन की खपत कम हो, दूरी की गणना सही हो और सभी गणितीय मानक ठीक हों। सोमनाथ ने कहा कि व्यापक सिमुलेशन (अभ्यास) किए गए हैं, मार्गदर्शन डिजाइन बदल दिए गए हैं। इन सभी चरणों में आवश्यक प्रक्रिया को नियंत्रित करने और उचित लैंडिंग करने का प्रयास करने के लिए बहुत सारे एल्गोरिदम लगाए गए हैं।

ISRO ने 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद से तीन हफ्तों में चंद्रयान-3 को चंद्रमा की पांच से अधिक कक्षाओं में चरणबद्ध तरीके से स्थापित किया है। एक अगस्त को एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया के तहत यान को पृथ्वी की कक्षा से चंद्रमा की ओर सफलतापूर्वक भेजा गया। चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग करने और घूमने में शुरू से अंत तक क्षमता प्रदर्शित करने के लिए चंद्रयान-2 (2019) का अगला अभियान है। इसमें एक स्वदेशी प्रणोदन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और एक रोवर शामिल है जिसका उद्देश्य अंतर-ग्रहीय मिशनों के लिए आवश्यक नयी प्रौद्योगिकियों को विकसित करना और प्रदर्शित करना है। प्रणोदन मॉड्यूल के अलावा लैंडर और रोवर विन्यास चंद्रमा की कक्षा से 100 किलोमीटर दूर है। चंद्रमा की कक्षा से पृथ्वी के वर्णक्रमीय और ध्रुवीय मीट्रिक मापों का अध्ययन करने के लिए इसमें ‘स्पेक्ट्रो-पोलेरिमेट्री ऑफ हैबिटेबल प्लैनेट अर्थ’ (शेप) पेलोड लगा है।


चंद्रयान-3 मिशन के अब तक की प्रक्रिया से सफलतापूर्वक गुजरने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसरो के पूर्व अध्यक्ष के. सिवन ने कहा कि 23 अगस्त को लैंडर का चंद्रमा की सतह को छूना ‘‘एक बड़ा क्षण होगा जिसका हम इंतजार कर रहे हैं। सिवन दूसरे चंद्र मिशन के दौरान अंतरिक्ष एजेंसी का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चंद्रयान 2 भी इन सभी चरणों से सफलतापूर्वक गुजरा था, और लैंडिंग के दूसरे चरण के दौरान एक ‘‘मुद्दा” सामने आया और मिशन को लक्ष्य के अनुसार सफलता नहीं मिली।

इस बार हमें उम्मीद है कि मिशन सफल होगा
उन्होंने कहा कि अब लैंडिंग प्रक्रिया को लेकर निश्चित रूप से अधिक चिंता होगी। पिछली बार यह सफल नहीं हो सका। इस बार हर किसी को उस बेहतरीन पल का इंतजार है। मुझे यकीन है कि यह सफल होगा क्योंकि हमने चंद्रयान 2 के दौरान हुई असफलताओं को समझ लिया है। सिवन ने कहा, ‘‘हमने इसे ठीक कर लिया है और इसके अलावा, जहां भी मार्जिन कम था, वहां अतिरिक्त मार्जिन जोड़ा गया है। इस बार हमें उम्मीद है कि मिशन सफल होगा। हमें इस पर पूरा भरोसा है।” चंद्रयान-3 अभियान का उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन करना, चंद्रमा पर रोवर के चलने और चंद्रमा की सतह पर वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन करना है।आज की प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण
कल के लैंडर और प्रणोदन मॉड्यूल के अलगाव के संबंध में सिवन ने कहा कि आज की प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि अंतरिक्ष में कोई भी गतिविधि एक महत्वपूर्ण गतिविधि है। अंतरिक्ष में होने वाली कल की गतिविधि चंद्रयान-3 को दो भागों में अलग करती है, एक है प्रणोदन और लैंडर। यह यह बहुत महत्वपूर्ण है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह सामान्य होगा और बिना किसी समस्या के सफलतापूर्वक आगे बढ़ेगा।
चंद्रमा के लिए भारत के पहले मिशन चंद्रयान-1 के परियोजना निदेशक डॉ. एम अन्नादुरई ने कहा कि प्रणोदन मॉड्यूल के लैंडर को अलविदा कहने के बाद, लैंडर की अपनी प्रारंभिक जांच होगी। उन्होंने कहा, ‘‘4 मुख्य थ्रस्टर्स, जो लैंडर को चंद्रमा की सतह पर आसानी से उतरने में सक्षम बनाएंगे, के साथ-साथ अन्य सेंसर का भी परीक्षण करने की आवश्यकता है। फिर यह (लैंडर) 100 किमी x 30 किमी की कक्षा में जाने के लिए अपना रास्ता बनाएगा और वहां से 23 अगस्त को सुबह-सुबह चंद्रमा पर जाने का सफर शुरू होगा। लैंडर में एक विशिष्ट चंद्र स्थल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने और रोवर को तैनात करने की क्षमता होगी जो अपनी गतिशीलता के दौरान चंद्रमा की सतह का यथा स्थान रासायनिक विश्लेषण करेगा। लैंडर और रोवर के पास चंद्रमा की सतह पर प्रयोग करने के लिए वैज्ञानिक पेलोड हैं।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 17 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 17 अगस्त 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण

तिथि
शुक्ल पक्ष प्रतिपदा- अगस्त 16 03:08 PM- अगस्त 17 05:35 PM
शुक्ल पक्ष द्वितीया- अगस्त 17 05:35 PM- अगस्त 18 08:01 PM

नक्षत्र
मघा - अगस्त 16 04:57 PM- अगस्त 17 07:58 PM
पूर्व फाल्गुनी - अगस्त 17 07:58 PM- अगस्त 18 10:57 PM

योग
परिघ - अगस्त 16 06:30 PM- अगस्त 17 07:29 PM
शिव - अगस्त 17 07:29 PM- अगस्त 18 08:27 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:55 AM
सूर्यास्त - 6:55 PM
चन्द्रोदय - अगस्त 17 6:24 AM
चन्द्रास्त - अगस्त 17 7:47 PM

अशुभ काल
राहू - 2:02 PM- 3:40 PM
यम गण्ड - 5:55 AM- 7:32 AM
गुलिक - 9:10 AM- 10:47 AM
दुर्मुहूर्त - 10:15 AM- 11:07 AM, 03:27 PM- 04:19 PM
वर्ज्यम् - 04:58 AM- 06:46 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 AM- 12:51 PM
अमृत काल - 05:16 PM- 07:04 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:19 AM- 05:07 AM

और पढ़ें ...

Horoscope Today 17 August 2023: वृष, तुला, मकर, मीन राशि वाले स्वास्थ्य का रखें ध्यान, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 17 August 2023: ज्योतिष के अनुसार 17 अगस्त 2023, गुरुवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. वृषभ राशि वालों को आज अत्यधिक मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही उन्हें कोई राहत मिलती दिख रही है. आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा. अन्य राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है.  नौकरी में कार्यरत लोगों को काम मिलेगा और प्रमोशन भी मिल सकता है. जो लोग ऑनलाइन कार्य करते हैं, उन्हें आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की पूरी उम्मीद है, लेकिन आपको  कुछ अजनबी व ठगी लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके कोई नुकसान करवा सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चा भरा रहने वाला है. आपको  कुछ ऐसे खर्चे होंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे. आपके घर  किसी परिजन का आगमन हो सकता है. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और सामाजिक क्षेत्रो में आगे बढने से  आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है.  आपका रूखा व्यवहार परिवार के लोगों को पसंद नहीं आएगा, इसलिए आप अपने घर में यदि किसी से कोई मदद मांगेंगे, तो आपको  आसानी से मिल जाएगी, लेकिन यदि आपने किसी संपत्ति का सौदा किया, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें आप किसी काम को लेकर जिद ना करें, नहीं तो परिवार के सदस्यों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा. यदि आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी, लेकिन आप अपने कामों की सूची बनाकर आगे बढ़े और अपने आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से  किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है. माता पिता के आशीर्वाद से  आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा.

सिंह राशि (Leo)
सिहं राशि के जातकों के लिए आज दिन सुख शांति भरा रहने वाला है.  आपको अपने कामों में कुछ देरी हो सकती है. नौकरी पैसा लोगों को आज आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा और आप अपनी घरेलू जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे. आप परिवार के सदस्य के साथ ही मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. आपको  विदेश में रह रहे परिजन के आने के योग बनते दिख रहे हैं. आपको आज आप कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रम में  व्यतीत करेंगे.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी काम में लापरवाही दिखाने से बचने के लिए रहेगा और आप  अपने कामों को लेकर संतुष्ट होगे, लेकिन आप किसी और की बातों पर ध्यान ना दें. अपने कामों को पूरा करने के लिए आपको अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. आपको छोटी-छोटी बातों को लेकर पारिवारिक रिश्तों में बहुत ही सुझ बुझ दिखानी होगी. आपको एक से अधिक स्त्रोतो  से आय प्राप्त होगी.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है.  परिवार में आप ज्यादा से ज्यादा समय लोगों की समस्याओं को सुनने में लगाएंगे. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका  कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. आपको परिवार में महिलाओं के खर्चों को कम करने में मदद मिलेगी और यदि परिवार में किसी सदस्य को कोई सलाह  पर अमल अवश्य करेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन बहुत ही सुझबुझ दिखाकर आगे बनने के लिए रहेगा. आप कार्य को करने में कोई खूब मन लगाएंगे और तरक्की करेंगे, लेकिन जीवन साथी की ओर से आपको  कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है. आपने यदि कोई पहले निवेश किया था, तो उससे  आपको कोई नुकसान भी हो सकता है. किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना भी  आपका पूरा होगा.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यस्तता  भरा रहने वाला है.  आप अपनी सुविधाओं की वस्तुओं पर पूरा ध्यान देंगे और उन्हें पूरा करने में आप अच्छा खासा धन भी खर्च करेंगे. नौकरी में आपको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है.  कार्य क्षेत्र में यदि अपने कामों पर ध्यान नहीं दिया, तो वह आपके लिए बाद में कोई समस्या खड़ी कर सकते हैं. भाई व बहनों से चल रही समस्या आज दूर होगी.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है और आपके परिजनो व मित्रों से यदि  कोई समस्या चल रही थी, तो वह आज दूर होगी और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करेंगे. आप परिवार के सदस्यों का सपना  पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे और अपने परिवार के रिश्तो को मजबूत करने की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ेगे, इसलिए  आप एक से अधिक कामों के और भी अग्रसर रहेंगे.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन  मानसिक शांति दिलाने वाला रहेगा. आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से  आपको खुशी होगी और बिजनेस कर रहे लोग तरक्की की राह पर चलेंगे, लेकिन आप अपने कामों को लेकर थोड़ा व्यस्त रहेंगे. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का लोग बनते दिख रहे हैं. आपकी किसी गलती का परिवार के सदस्यों को खामियाजा भुगतना  पड़ सकता है. ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए  आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है.  आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें और अत्यधिक तले हुए भोजन से परहेज रखें.  कार्यक्षेत्र में आप अपने किसी काम को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है और अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है. परिजनों के साथ कछ समय परिवार की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे.

और पढ़ें ...

Raksha Bandhan 2023 Date: रक्षाबंधन कब 30 या 31 अगस्त, जानें रक्षाबंधन की सही डेट, टाइम और शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2023 Date: रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है. हर साल की तरह इस साल भी भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है. जो दो तारीख सामने आ रही है जिसमें रक्षाबंधन मनाया जाएगा वो है 30 या 31 अगस्त 2023. इन दो तारीखों को लेकर लोगों में कन्फियूजन है.

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन का सबसे बड़ा पर्व है. इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर प्यार का बंधन राखी बांधती हैं. भाई इस मौके पर बहन को ये वचन देता है कि वो जिंदगी भर उसकी रक्षा करेगा. हर साल रक्षाबंधन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. हर बार रक्षाबंधन की डेट को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति रहती है.

क्षाबंधन मुहूर्त (Rakshabandhan Muhurat)
इस साल भद्रा काल का साया होने के कारण लोग असमंजय की स्थिति में है कि राखी 30 को बाधें या 31 अगस्त को. साल 2023 में सावन मास के आखिरी दिन यानि पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधान का पर्व मानाया जाता है. इस साल पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10:58 मिनट से शुरु होगी जो 31 अगस्त 2023 को सुबह 07:05 तक चलेगी. लेकिन पूर्णिमा के साथ ही भद्राकाल भी शुरु हो जाएगा. भद्राकाल में राखी बांधना शुभ नहीं माना गया है. भद्राकाल रात को 9:02 से लग जाएगा. ऐसे में भद्राकाल समाप्त होने पर ही राखी बांधी जाएगी

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त 2023 रात 09:01 से 31 अगस्त सुबह 07:05 तक रहेगा.
लेकिन 31 अगस्त को सावन पूर्णिमा सुबह 07: 05 मिनट तक है, इस समय भद्रा काल नहीं है.
इस वजह से 31 अगस्त को बहनें अपने भाई को राखी बांध सकती है.
इस तरह साल 2023 में 30 और 31 अगस्त दोनों दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा.
लेकिन भद्रा काल का ध्यान में रखकर राखी बांधे.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 16 August: 16 अगस्त का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 16 August 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 16 अगस्त 2023 का पंचाग...

वार- बुधवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- अमावस्या, 03:07 पीएम तक
नक्षत्र- अश्लेशा, 04:57 पीएम तक
योग- वरीयान्, 06:31 पीएम तक
करण- नाग, 03:07 पीएम तक
द्वितीय करण- किंस्तुघ्न, 04:21 एएम, अगस्त 17 तक

सूर्योदय- 05:51 एएम
सूर्यास्त- 07:00 पीएम

अशुभ मुहूर्त 
दुष्टमुहूर्त- 11:58:54 से 12:51:33 तक
कुलिक- 11:58:54 से 12:51:33 तक
कंटक- 17:14:44 से 18:07:22 तक
राहु काल- 12:25:14 से 14:03:55 तक
कालवेला / अर्द्धयाम- 06:43:05 से 07:35:43 तक
यमघण्ट- 08:28:21 से 09:21:00 तक
यमगण्ड- 07:29:08 से 09:07:50 तक
गुलिक काल- 10:46:32 से 12:25:14 तक

शुभ मुहूर्त
अभिजीत: कोई नहीं

ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है.

और पढ़ें ...

Horoscope Today 16 August 2023: मेष, कर्क, धनु, मीन राशि वाले रहे सतर्क, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 16 August 2023: ज्योतिष के अनुसार 16 अगस्त 2023, बुधवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. मेष राशि वालों को आज बिजनेस के किसी मामले को लेकर तनाव हो सकता है. आपको  घर परिवार में कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती हैं, जिससे आपको क्रोध की स्थिति उत्पन्न होगी. अन्य राशि वालों के लिए बुधवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है. नौकरी में आपको अपनी जिम्मेदारी से काम पूरे करने होंगे और गृहस्थ जीवन जी रहे जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि जीवनसाथी से चल रही अनबन  दूर होगी और दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आएंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही उन्हें कोई राहत मिलती दिख रही है. आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा. यदि आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपका वह काम पूरा हो सकता है. साझेदारी में कोई काम यदि आपने किया है तो उससे आपको नुकसान हो सकता है और आपका आज रुका हुआ धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा. संतान की तरक्की  देखकर आज आपको खुशी होगी और आप उनके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन ऊर्जावान रहने वाला है. आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को  किसी कारण से  यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे और यदि पहले किसी से अपने धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है. प्रेम व सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी और परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा. उसके बाद ही कोई राहत मिलती दिख रही है. आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन नौकरी में अच्छा प्रमोशन लेकर आने वाला है. परिवार में छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं. यदि आप किसी बात को लेकर परेशान थे तो  आज आपके का दिन आपके लिए कुछ समस्या लेकर आ सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ  आप शॉपिंग पर निकल सकते हैं. आपको बिजनेस के मामले में किसी को साझीदार बनाने से बचना होगा. परिवार में लोग आपकी बातों का मान रखेंगे.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आएगा.  आप कार्य क्षेत्र में छुटपुट योजनाओं पर भी ध्यान दें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है और यदि आप किसी संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे थे, तो आपकी डील आज फाइनल हो सकती है. यदि आपका किसी बात को लेकर कोई मतभेद हो तो उसमें आप वाणी की मधुरता को बनाए रखें. भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है. यदि आप धन संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे तो उसमें आज आपको अपने किसी मदद से मदद लेनी पड़ सकती है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी के साथ किसी बात पर समझौता करना पड़ेगा और आप यदि किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा. आपको किसी पुरानी गलती के लिए आज पछतावा होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में आपको कुछ समस्याओं भरा रखेगा. आज आपको परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है. आपकी कार्यशैली में मेहनत आज रंग लाएगी, जिससे आपको तरक्की मिल सकती है और आपके वेतन में भी वृद्धि होगी. आपको आज संतान के ऊपर अपना कोई भी फैसला नहीं डालना है, पहले उनके मन की बात जानने की कोशिश करें तभी कोई निर्णय लें. घूमने फिरने के दौरान आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आज आप किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाकर रखें. व्यवसाय के कारण  आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा. किसी सरकारी काम में आज आप बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ें और अपने किसी अधिकारी पर भरोसा करके कोई बात पूछें, तो वह आपकी मदद कर सकते हैं.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए रहेगा. आप कोई नया निवेश करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं और नौकरी में कार्यरत लोगों को आज कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, जिसके कारण वह अपनी नौकरी में भी बदलाव कर सकते हैं और आप आज एक से अधिक कामों में हाथ डालेंगे, जिससे आपकी व्यग्रता भी बढ़ सकती है. आप किसी को धन उधार ना दें.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परोपकार के कार्य में बढ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा. आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की भी योजना बना सकते हैं और आपके सुख के साधनों में भी वृद्धि होगी. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग कुछ नये लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा और परिवार में लोगों के साथ आप कुछ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. आज उन्हें अपने किसी काम के लिए बेसब्री से इंतजार करना होगा. अभी उसके पूरे होने में कुछ समय लग सकता है. बिजनेस में आपकी योजनाओं को नई गति मिलेगी, जिससे आपको खुशी होगी. दोस्तों के साथ मिलकर आप किसी प्रॉपर्टी की डील को समय रहते फाइनल कर सकते हैं और अपने परिजनों की जरूरत को समय पर पूरा ना करने से वह आपसे नाराज हो सकते हैं.

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर 10वीं बार फहराया तिरंगा - 21 तोपों की दी गई सलामी

देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर 10वीं बार तिरंगा फहराया। इस दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई। पीएम इससे पहले सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर राजघाट पहुंचे और बापू को श्रद्धांजलि दी। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने 2021 में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस साल इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर किसान-मछुआरों समेत 1800 खास मेहमानों को दिल्ली बुलाया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम में अमेरिकी सांसद रो खन्ना (भारतवंशी) और माइकल वाल्ट्ज भी खासतौर पर मौजूद रहेंगे।इस बार 15 अगस्त कार्यक्रम की थीम है- देश पहले, हमेशा पहले (नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट)। सुरक्षा के लिए 10 हजार जवानों की तैनाती की गई है। कई सरपंच, सेंट्रल विस्टा के श्रम योगी और कपल्स भी शामिल होंगे इस बार कार्यक्रम में देशभर से 1800 विशेष अतिथियों को भी बुलाया गया है। ये सभी अपनी पत्नियों के साथ शामिल होंगे। इसमें 400 सरपंच, 250 लोग किसानों के लिए सामान बनाने वाले संगठन से, 50-50 लोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से जबकि सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट से 50 श्रम योगी रहेंगे।साथ ही कार्यक्रम में खादी वर्कर्स, सीमाओं पर रोड बनाने वाले, अमृत सरोवर बनाने वाले, प्राइमरी स्कूल टीचर्स, नर्स और मछुआरे भी शामिल होंगे। हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से 75 कपल्स को उनके पारंपरिक परिधान में बुलाया गया है। जनसंख्या की दृष्टि से भी हम नंबर एक देश हैं- PM Modi PM Modi ने स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, जनसंख्या की दृष्टि से भी हम नंबर एक देश हैं. इतना विशाल देश, के हमारे परिवारजन आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं. कोटि कोटि जनों को देश और दुनिया में भारत को प्यार करने वाले, सम्मान करने वाले कोटि कोटि जनों को मैं इस पर्व की अनेक अनेक शुभकामनाएं देता हूं. पीएम ने संबोधन में मणिपुर का जिक्र किया पीएम ने देश के स्‍वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन किया और कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. इस बीच मणिपुर का भी जिक्र किया और कहा कि मणिपुर में हिंसा का दौर चला, मां बेटियों के सम्मान में खिलवाड़ हुआ, PM Modi बोले- अब शांति है. देश मणिपुर के लोगों के साथ खड़ा है. कुछ दिनों से मणिपुर में कोई हिंसा नहीं हुई. शांति से ही समस्या का समाधान निकलेगा.
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 15 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 15 अगस्त 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण

तिथि
चतुर्दशी - 12:42 पी एम तक

नक्षत्र
पुष्य - 01:59 पी एम तक

योग
व्यतीपात - 05:33 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:50 ए एम
सूर्यास्त - 07:01 पी एम
चन्द्रोदय - 05:29 ए एम
चन्द्रास्त - 06:45 पी एम

अशुभ काल
राहुकाल- 03:43 पी एम से 05:22 पी एम
यम गण्ड - 09:08 ए एम से 10:47 ए एम
गुलिक - 12:25 पी एम से 02:04 पी एम
दुर्मुहूर्त - 08:28 ए एम से 09:21 ए एम, 11:21 पी एम से 12:04 ए एम
वर्ज्यम् - 04:22 ए एम से 06:10 ए एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 ए एम से 12:53 पी एम    
ब्रह्म मुहूर्त - 04:23 ए एम से 05:05 ए एम    
गोधूलि मुहूर्त- 07:03 पी एम से 07:24 पी एम

शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 01:59 पी एम से 05:51 ए एम

और पढ़ें ...

Horoscope 15 August 2023 : 77 वें स्वतंत्रता दिवस के दिन ये राशि वाले मनाएंगे जश्न, जानें क्या कहते है आपके सितारें

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष-आप इस दिन को अपने पूरे जीवन में कभी नहीं भूलेंगे, अगर आपने आज प्यार करने का मौका नहीं गंवाया। आपके कुछ बेहतरीन मौके नए लोगों से मिलेंगे जिनसे आप मिलेंगे। आज आप बिना वजह किसी से वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। ऐसा करने से आपका मूड तो खराब होगा ही साथ ही आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। शादी के लिहाज से आज आपका जीवन वाकई बहुत शानदार नजर आ रहा है।

वृष-आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। इससे आपको बहुत खुशी होगी। किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। आपके रोमांटिक अंदाज आज काफी सकारात्मक नजर आ रहे हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं। अगर आप चीजों को अगले स्तर पर ले जाने की योजना बना रहे हैं, तो आज आप ऐसा कर सकते हैं। उन्हें विशेष महसूस कराने की कोशिश करें और उनकी उपस्थिति को संजोएं।

मिथुन-पारिवारिक जीवन में आज आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दूसरे व्यक्ति की बात धैर्यपूर्वक सुनकर और कूटनीतिक रूप से बात करके इसे आसानी से सुलझाया जा सकता है। आपके बच्चे आपसे बात करना चाह सकते हैं, इसलिए आज उन्हें अपना समय और प्यार देने की कोशिश करें।

कर्क-पार्टनर से मजबूत समर्थन के साथ एक रोमांटिक और प्यार भरा दृष्टिकोण अपेक्षित है। विवाह प्रस्ताव का इंतजार कर रहे लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है। भरोसे और वफादारी की मजबूत नींव बनाने पर जोर दिया जाता है। अपने प्रियजन के साथ पलों को संजोएं, और प्यार को आगे बढ़ने दें। अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य का संकेत दिया जाता है।

सिंह-आज आत्म-देखभाल के लिए समय निकालें और निरंतर तंदुरूस्ती के लिए अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। पानी का सेवन बढ़ाएं। आज का राशिफल आपके करियर के लिए नौकरी के मूल्यांकन या पदोन्नति की संभावना के साथ अच्छा संकेत दे रहा है। कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन और कड़ी मेहनत निश्चित रूप से रंग लाएगी। उन्नति के अवसर मिल सकते हैं, इसलिए नई संभावनाओं के लिए खुले रहें। तालमेल बनाए रखने के लिए परिवार को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण होगा। परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी समय बिताना रिश्तों को मजबूत कर सकता है।

कन्या-रिश्ते में अनबन हो तो शांत रहें। साथ ही आज आपको अपनी नौकरी में निष्ठावान और कूटनीतिक होने की जरूरत है। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें और अपने साथी का सम्मान करें। सारे मसले सुलझ सकते हैं। इसी तरह, आपका कार्यालय भी कार्यों को पूरा करने के लिए आज आपने जो प्रतिबद्धता और ईमानदारी दिखाई है, उसके लिए आपका सम्मान करेगा।

तुला-छोटी सी नोकझोंक तीखी बहस में बदल सकती है। सावधान रहें। हर तरह के टकराव से बचें क्योंकि आप किसी रिश्ते को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति के आपके रिश्ते में शामिल होने से बात बिगड़ सकती है। राजनीतिक रूप से सही बयान में अपनी राय व्यक्त करें जिसे भागीदार द्वारा स्वीकार किया जा सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और धन प्राप्त करने में कोई समस्या नहीं होगी।आपको पैतृक घर विरासत में मिल सकता है और इससे धन में वृद्धि होगी। उद्यमियों को ऋण, नई साझेदारी और अग्रिम भुगतान के रूप में अतिरिक्त धनराशि भी मिल सकती है।

वृश्चिक-कुछ रिश्ते खराब हो सकते हैं लेकिन आज ब्रेकअप नहीं होगा। किसी प्रस्ताव के लिए आज का दिन अच्छा है। विवाहित लड़कियों को ससुराल पक्ष से परेशानी हो सकती है, लेकिन इसका असर अपने वैवाहिक जीवन पर न पड़ने दें। आप गंभीर बीमारियों से दूर रहेंगे, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। सिरदर्द, माइग्रेन, वायरल बुखार और गले का संक्रमण मेष राशि के जातकों को प्रभावित कर सकता है। स्वस्थ आहार लेना आवश्यक है।

धनु-अपने दृष्टिकोण में सकारात्मक रहें और सुनिश्चित करें कि आप सभी कार्यों को लग्न से पूरा करते हैं। व्यापारियों को आज उपयुक्त साझेदार मिलेगा। आर्थिक संकट आपको परेशान करेगा लेकिन कोई गंभीर स्थिति पैदा नहीं होगी। आपको धन की तत्काल आवश्यकता हो सकती है। दोस्तों और भाई-बहनों से आर्थिक मदद मिलेगी, इसलिए चिंता न करें। आज आप लंबी अवधि के निवेश पर भी विचार कर सकते हैं, जिसमें स्टॉक, म्यूचुअल फंड और संपत्ति शामिल हैं। दान-पुण्य करने के लिए भी आज का दिन शुभ है।

मकर-रिश्तों में आ रही समस्याओं को सुलझा लें। लक्ष्य की प्राप्ति आपको चिंतित कर सकती है लेकिन आप लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य भी आज चिंता का विषय हो सकता है। बेहतर प्रेम जीवन के लिए रोमांटिक मुद्दों का चुनाव करें। सभी समस्याओं को हल करने की आवश्यकता है क्योंकि बेहतर मानसिक स्वास्थ्य आपके कार्यालय में अच्छे प्रदर्शन में योगदान देगा। आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। टारगेट को पूरा करने में सक्षम होंगे। आज आपको अतिरिक्त काम करने की आवश्यकता होगी।

कुंभ-अहंकार को दूर करें। कार्यालय में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। अहंकार की वजह से लव लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आधिकारिक रूप से बातचीत के माध्यम से मुद्दों को हल करें क्योंकि आपको ऊर्जावान रहने की आवश्यकता है। वित्तीय संकट न होने के बावजूद, आपको भविष्य के लिए बचत करने की आवश्यकता है।

मीन-कोई वित्तीय समस्या नहीं होगी। नौकरी, प्यार, सेहत और धन संबंधी भविष्यवाणियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें। अप्रत्याशित प्रेम संबंध इस सप्ताह को खूबसूरत बना देंगे। आपके पास कार्यालय में अपनी क्षमता साबित करने के अवसर होंगे और सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप उनका कितना अच्छा उपयोग करते हैं। जहां आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे, वहीं स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

और पढ़ें ...