सियासत
मोदी सरकार के भ्रष्टाचार का सबूत आयुष्मान भारत घोटाला - कांग्रेस
रायपुर/10 अगस्त 2023। आयुष्मान भारत योजना को लेकर कैग की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि “न खाऊंगा ना खाने दूंगा“ कहने वाली मोदी सरकार गरीबो के ईलाज के नाम से भी भ्रष्टाचार कर रही है। मोदी सरकार का एक ही मकसद देश के खजाने को चुना लगाना है और भ्रष्टाचारियों को सह देना है। मोदी की भूमिका भ्रष्टाचारियों के राष्ट्रीय संरक्षक के बतौर है। गरीब के नाम से योजना बनाना, घोटाला करना और गरीबो से हर आवश्यक वस्तुओ में टैक्स लेना मोदी सरकार का मूल मकसद है। मोदी सरकार भ्रष्टाचार करने किस हद तक जा सकती है इसका प्रमाण आयुष्मान योजना के संबंध में जारी सीएजी की रिपोर्ट है। हकीकत यह है कि केंद्र की कोई भी योजना, बिना कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार के मोदी सरकार अमल ही नहीं करती।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि सीएजी की रिपोर्ट से मोदी सरकार के भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े की पोल खुल गई है। लोकसभा में प्रस्तुत सीएजी रिपोर्ट के अनुसार लगभग 7 लाख 50 हज़ार हितग्राही एक ही मोबाइल नंबर पर रजिस्टर्ड है और इस मोबाइल नंबर के सभी 10 नंबर में 9 का अंक है 9999999999। जांच में यह भी पाया गया है कि उक्त नंबर का कोई भी सिम कार्ड जारी ही नहीं है। इसी तरह करीब 1 लाख 40 हजार लोग दूसरे मोबाईल नंबर 8888888888 से पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त 96046 हितग्राही 9000000000 नंबर से जुड़े हैं। 20 ऐसे भी मोबाइल नंबर सामने आए हैं जिनसे 10 हजार से लेकर 50 हजार हितग्राही जुड़े हुए हैं। अनेकों मामलों में मृत व्यक्तियों के निधन के बाद की तारीख में भर्ती दिखा कर इलाज के नाम पर बड़ी रकम आहरित की गई है। इतना बड़ा फर्जीवाड़ा केंद्र की मोदी सरकार के संरक्षण के बिना संभव ही नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भ्रष्टाचार केंद्र की मोदी सरकार के लिए एक राजनीतिक टूल्स है। दरअसल दागी और भ्रष्टाचारियों के राष्ट्रीय संरक्षक हैं मोदी जी। देश के सारे भ्रष्टाचारी भाजपा में शामिल होकर सदाचारी हो जाते हैं। भाजपा में जाते ही उनके खिलाफ आईटी, ईडी, सीबीआई की कार्यवाही रोक दी जाती है। एकनाथ शिंदे, नारायण राणे, हेमंत बिसवा सरमा, मुकुल राय, शुभेंदु अधिकारी, येदुरप्पा, बेल्लारी के खनन माफिया रेड्डी बंधु सहित अनेकों उदाहरण है हाल ही में भोपाल की आमसभा में प्रधानमंत्री जी ने अजीत पवार पर सिंचाई और सहकारी घोटाले के 70 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और चार दिन के भीतर ही गाजे बाजे के साथ महाराष्ट्र में अपनी सरकार में शामिल करके उपमुख्यमंत्री बना दिया।
प्रदेश और कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है मोदी सरकार ने हेल्थ स्कीम के नाम पर देश की जनता से धोखा किया है। मोदी सरकार के संरक्षण और कमीशन खोरी के लालच में गंभीर अनियमिताएं बरती गई। 88 हजार से अधिक मृत हो चुके लोगों का इलाज दिखाकर करोड़ों रुपए निकाल लिए गए। पंजीयन और भुगतान में गंभीर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। हजारों घरों में परिवार का आकार कई गुना ज्यादा बढ़कर बताया गया। न केवल रजिस्ट्रेशन प्रोसेस बल्कि वेरिफिकेशन और भुगतान में भी गंभीर अनियमित उजागर हुई है। इलाज के नाम पर कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार के खुला खेल खेलने वाली केंद्र की मोदी सरकार को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 ने भेजी नई तस्वीरें, देखें अंतरिक्ष से कैसे दिखते हैं पृथ्वी और चांद
नई दिल्ली : दुनिया भर की नजरें भारत के चंद्रयान-3 मिशन पर लगी हुई हैं. अमेरिका, रूस, यूरोपीय देश, चीन, जापान सहित कई देश भारत और इसरो की तरफ देख रहे हैं। इस बीच चंद्रयान-3 ने एक और चांद व पृथ्वी की तस्वीर भेजा है। भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की ताजा तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। पृथ्वी को चंद्रयान-3 के लैंडर इमेज कैमरे द्वारा ली गई तस्वीर के साथ-साथ अंतरिक्ष यान के लूनर ऑर्बिट में एंट्री करने के एक दिन बाद चंद्रमा की तस्वीर भी दिखाई गई है। तस्वीर चंद्रयान अंतरिक्ष यान के चांद की कक्षा में प्रवेश करने के एक दिन बाद की है, यह तस्वीर छह अगस्त को ली गई थी।

इसरो में ताजा छवियों में ओशनस प्रोसेलरम (महासागरीय तूफान) के साथ-साथ चंद्र सतह पर बड़े, अंधेरे मैदानों में से एक, एडिंगटन, एरिस्टार्चस और पाइथागोरस क्रेटर को चिह्नित किया है। ओशनस प्रोसेलरम “समुद्रों” में सबसे बड़ा है, जो चंद्रमा के उत्तर-दक्षिण अक्ष पर 2,500 किमी से अधिक तक फैला है और लगभग 4,000,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करता है।
23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरने की उम्मीद
चंद्रयान-3 शनिवार 5 अगस्त को सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया था। चंद्रयान-3 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। इसके 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरने की उम्मीद है। चंद्रयान-3 को नौ अगस्त को दोपहर दो बजे के आसपास चंद्रमा की तीसरी कक्षा में प्रविष्ट कराया जाएगा। इसके बाद 14 अगस्त और 16 अगस्त को इसे चौथी और पांचवीं कक्षा में पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।
कैसा रहा चंद्रयान-3 का सफर?
15 जुलाई को चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक पृथ्वी की पहली कक्षा में प्रवेश किया था। इसके बाद चंद्रयान ने 17 जुलाई को पृथ्वी की दूसरी और 18 जुलाई को पृथ्वी की तीसरी कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया। इसके बाद 20 जुलाई को चंद्रयान ने पृथ्वी की चौथी और 25 जुलाई को पृथ्वी की पांचवीं कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक अगस्त को भारत के बहुप्रतीक्षित अभियान चंद्रयान-3 अंतरिक्षयान को पृथ्वी की कक्षा से निकालकर सफलतापूर्वक चांद की कक्षा की तरफ रवाना किया था। पांच अगस्त को चंद्रयान सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हो गया था।
RBI का तोहफा…! अब ऑफलाइन भी कर सकेंगे UPI पेमेंट
क्रूड ऑयल के भाव में आई कमी, जानें पेट्रोल-डीजल की कीमत में कितना हुआ बदलाव?
नई दिल्ली। Petrol-Diesel Price : तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिया है। क्रूड ऑयल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। डब्लूटीआई क्रूड ऑयल में गिरावट आई है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम में भी गिरे हैं। डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 0.14 फीसदी गिरकर 84.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.13 फीसदी गिरावट के बाद 87.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इस बीच तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। हालांकि आज यानी गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। देश में पिछले काफी समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम –
नई दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर, डीजल 89.62 रुपये लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये लीटर, डीजल 94.27 रुपये लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.74 रुपये लीटर, डीजल 94.33 रुपये लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये लीटर
कम हो रहा घरेलू उत्पादन
आपको बता दें कि भारत में भी कच्चे तेल का उत्पादन होता है लेकिन देश में जितनी तेल की मांग है उसके अनुसार पूरा नहीं होता और इसी वजह से भारत अन्य देशों से कच्चा तेल आयात करता है। हालिया सामने आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देश में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने की कोई योजना कारगर होती नहीं दिख रही है।
तीसरा और आखिरी दिन आज : लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग, प्रधानमंत्री मोदी शाम 4 बजे देंगे जवाब
लोकसभा में केन्द्र सरकार के खिलाफ चल रही अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर चर्चा का आज तीसरा और आखिरी दिन है। आज शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे।
उम्मीद के मुताबिक इसी कड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी विपक्षी दलों के सांसदों के सवालों का चुन-चुनकर जवाब देंगे। पीएम मोदी शाम 4 बजे अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर अपना भाषण देंगे।जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री से पहले बीजेपी की ओर से निर्मला सीतारमण, राज्यवर्धन सिंह राठौर, लॉकेट चटर्जी और अन्य कई सासंद लोकसभा में अपनी बात रखेंगे।
लोकसभा में 8 अगस्त से बहस जारी
आपको बता दें कि विपक्ष की ओर से बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर लोकसभा में 8 अगस्त से बहस जारी है। पिछले दो दिनों चर्चा के दौरान जहां विपक्षी सांसदों ने सरकार पर जमकर सवाल उठाए तो सरकार की ओर से सासंदों ने भी उन सवालों का करारा जवाब दिया।
पहला प्रस्ताव आंध्र प्रदेश को विशेष श्रेणी का दर्जा देने को लेकर 2018 में पेश किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले मोदी सरकार के खिलाफ पहला प्रस्ताव आंध्र प्रदेश को विशेष श्रेणी का दर्जा देने को लेकर 2018 में पेश किया गया था, जिसमें भी विपक्ष को हार का सामना करना पड़ा था।
Aaj Ka Panchang: आज 10 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 10 अगस्त 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
कृष्ण दशमी
आरम्भ: 04:11 ए एम, अगस्त 10
अन्त: 05:06 ए एम, अगस्त 11
नक्षत्र
रोहिणी - 04:01 ए एम, अगस्त 11 तक
योग
ध्रुव - 03:11 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:18 ए एम
सूर्यास्त - 07:06 पी एम
चन्द्रोदय - 01:41 ए एम
चन्द्रास्त - 02:36 पी एम
अशुभ काल
राहुकाल- 02:20 पी एम से 03:57 पी एम
यम गण्ड - 06:18 ए एम से 07:54 ए एम
गुलिक -09:31 ए एम से 11:07 ए एम
दुर्मुहूर्त - 10:35 ए एम से 11:27 ए एम-03:44 पी एम से 04:35 पी एम
वर्ज्यम् - 07:30 पी एम से 09:12 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 पी एम से 01:09 पी एम
अमृत काल - 12:37 ए एम, अगस्त 11 से 02:19 ए एम, अगस्त 11
ब्रह्म मुहूर्त - 04:49 ए एम से 05:33 ए एम
Horoscope Today 10 August 2023: मेष, कर्क, सिंह, मीन राशि वाले रहें सतर्क, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 10 August 2023: ज्योतिष के अनुसार 10 अगस्त 2023, गुरुवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. मकर राशि वालों के घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे. यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्याओं को लेकर आप परेशान है. अन्य राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आपको आपके किए गए कामों के लिए सराहना मिलेगी और परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है. आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें और परिवार में यदि आपने किसी को कोई सलाह दी थी, तो आज आपको उनसे खरी खोटी भी सुनने को मिल सकती है .
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है और आपकी संपत्ति में भी ईजाफा होगा. भाग्य का साथ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे. परोपकार के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगे. आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होंगी. आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए आज कुछ प्रयास करेंगे, जिनमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है. परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे. आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा. आप किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते है. आपका सगे संबंधियों से यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगा. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लिए दिन उतार चढ़ाव लेकर आएगा और नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा भी पूरी होगी. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपका ध्यान भगवान के भक्ति में लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को हैरानी होगी. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग अत्यधिक मेहनत करें.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आपको अपने किसी मित्र के कहने में आकर किसी योजना में धन लगाने से बचना होगा और आप अपने कामों पर फोकस करेंगे, तभी आपके सभी काम पूरे हो सकेंगे. परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे. आपको शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन ऊर्जावान रहने वाला है. आज आपके अंदर एक्सटा एनर्जी विराजमान रहेगी, लेकिन आप उसे सही कामों में लगाएं और आप अपनी सोच को सकारात्मक बनाये, तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है और साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा. आप अपने गुस्से पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है. आप अपने प्रियजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अपनी समस्याओं का समाधान मिल सकेगा, लेकिन आप कुछ उलझनो के कारण कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं, जिससे बाद आपको समस्या होगी. आप जीवन साथी के लिए कोई उपहार लेकर आएंगे, जिसमें आप अच्छा खास खर्चा करेंगे.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है. आज आपको सोचे समझे सभी काम पूरे होंगे, जिससे आपको खुशी होगी. यदि आपने संतान के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करने के लिए सोच विचार किया था, तो आज आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है. घुमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा पर मार्ग प्रशस्थ होंगे.
धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चा भरा रहने वाला है. आप अपनी आय पर ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे. आपको भाई के विवाह में आ रही समस्या के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत करनी पड़ सकती है, तभी वह समस्या दूर हो सकेगी. आप अपनी संतान की पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे वह यदि किसी कलह को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आप उससे बाहर निकलेएंगे.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ समस्याओं भरा रहेगा, क्योंकि आज आपको बिजनेस में कामों को लेकर कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. आपको किसी महिला मित्र से लाभ मिल सकता है, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की बात को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेंगा. कार्य क्षेत्र में आपके ऊपर कामों का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा. आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी और आप दिन का काफी समय आप व्यवसाय के कामों को करने में व्यतीत करेंगे. आपके कुछ विरोधी परास्त होंगे और कार्यक्षेत्र में आपको शत्रुओं के इरादे को समझना होगा, तभी आगे बढ़ना होगा. यदि आपने शेयर मार्केट में धन का निवेश किया था, तो शायद आपको अच्छा लाभ मिल सकता है.
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. आज आपके किसी काम को लेकर लंबी दुरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं और आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप खर्चा भी अच्छा खासा करेंगे, लेकिन आपके कुछ मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं, जिन्हें आपको पहचाना होगा, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं.
चांद की तीसरी कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-3, अब बस इतनी रह गई दूरी
ISRO ने Chandrayaan-3 को चंद्रमा के तीसरे ऑर्बिट में पहुंचा दिया है। अब चंद्रयान 174 km x 1437 km किलोमीटर वाली छोटी अंडाकार कक्षा में घूम रहा है। इसरो ने 9 अगस्त की दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर ऑर्बिट में बदलाव किया। यानी चंद्रयान-3 के थ्रस्टर्स को ऑन किया गया था।
5 अगस्त 2023 को जब चंद्रमा की पहली कक्षा में चंद्रयान-3 पहुंचा था। तब उसने चांद की पहली तस्वीरें जारी की थीं। उस समय चंद्रयान-3 चंद्रमा के चारों तरफ 1900 किलोमीटर प्रति सेकेंड की गति से 164 x 18074 KM के अंडाकार ऑर्बिट में यात्रा कर रहा था। जिसे 6 अगस्त 2023 को घटाकर 170 x 4313 km की ऑर्बिट में डाला गया था। यानी उसे चंद्रमा की दूसरी कक्षा में डाला गया था।
लोक सभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा : राहुल गांधी मणिपुर पर घेरा तो स्मृति ईरानी ने कश्मीरी पंडितों की दिलाई याद
नई दिल्ली : आज लोक सभा में असविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में मणिपुर मसले पर भाषण दिया और मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की। सरकार की ओर से इसका जवाब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिया। स्मृति ने कहा कि मणिपुर खंडित नहीं है और ना ही विभाजित है। जब स्मृति का भाषण हुआ तबतक राहुल गांधी संसद से जा चुके थे, इसको लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने उनपर तंज कसा।
लोकसभा में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि स्पीकर के आसन पर जिस तरह आक्रामक बर्ताव किया गया है, वह निंदनीय है। राष्ट्र के इतिहास में पहली बार भारत माता की हत्या की बात की और कांग्रेस पार्टी तालियां बजाती रही। कांग्रेस ने जो भारत माता की हत्या की बात पर तालियां पीटी है, वह गद्दारी का संदेश देती हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इनके गठबंधन के लोग भारत को लेकर गलत टिप्पणी करते हैं, कश्मीर को लेकर रेफरेंडम की बात की गई अगर राहुल गांधी में हिम्मत है तो इन बयानों की निंदा करें। क्या कांग्रेस कश्मीर में रेफरेंडम की बात का समर्थन करती है। स्मृति ईरानी ने इस दौरान कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार का जिक्र किया।
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि एक वक्त था जब कश्मीर खून से सना हुआ था, लेकिन जब राहुल गांधी अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचे और वहां घूम रहे थे, तब यह तब संभव हुआ जब मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाई। लेकिन कांग्रेस के नेता जब वहां पहुंचे तो उन्होंने फिर से धारा 370 लगाने की बात कह दी थी।
केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में कहा कि मणिपुर पर चर्चा की बात की जा रही है, हमारी सरकार के संसदीय मंत्री, गृह मंत्री ने बार-बार चर्चा की बात कही है लेकिन विपक्ष नहीं मान रहा है. क्योंकि इन्हें पता है कि जब परतें खुलेंगी, तब ये खुद ही मौन साध लेंगे। कांग्रेस ने कोयला घोटाले पर भी मौन साधा और यूपीए सरकार के दौरान हुए घोटालों पर भी मौन ही रहे।
सरकार की डिजिटल स्ट्राइक : फर्जी खबरें फैलाने वाले 8 यूट्यूब चैनलों को किया बंद, देखिए लिस्ट
केंद्र सरकार ने फर्जी खबर दिखाने वाले यूट्यूब चैनलों पर बड़ी कार्रवाई की है. फेक न्यूज फैलाने के आरोप में सरकार ने 8 यूट्यूब चैनलों को बंद कर दिया है. ये चैनल समय से पहले लोकसभा चुनाव कराने और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर पाबंदी लगाए जाने जैसी फर्जी खबरें फैलाने में शामिल पाए गए थे।
बता दें कि सरकार फर्जी खबरों को लेकर काफी अलर्ट हो गई है. सोशल मीडिया पर होने वाली गतिविधियों पर सरकार कड़ी निगरानी कर रही है. युवा, छात्र, समाज, समुदाय को भटकाने और भड़काने वाले कटेंट परोसने वाली खबरों पर कड़ा एक्शन लिया जा रहा है. ऐसा पहली बार नहीं है, इससे पहले भी सरकार ने फेक न्यूज फैलाने वाले कई यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया है.
कौन कौन से न्यूज चैनल हुए बंद?
बता दें कि जिन यूट्यूब चैनलों को बंद किया गया है उनमें ये न्यूज चैनल शामिल हैं. इन सभी चैनलों के करोड़ों सब्सक्राइबर्स और व्यूज हैं।
- यहां सच देखो (Yahan Sach Dekho)
- कैपिटल टीवी (Capital TV)
- केपीएस न्यूज (KPS News)
- सरकारी व्लॉग (Sarkari Vlog)
- अर्न टेक इंडिया (Earn Tech India)
- एसपीएन9 न्यूज (SPN9 News)
- एजुकेशनल दोस्त (Educational Dost)
वर्ल्ड बेस्ट न्यूज (World Best News)
चैनलों के 2 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स
इन यूट्यूब चैनलों के वीडियोज की जांच की गई, जिसमें उन चैनलों को झूठी खबर फैलाने वाला पाया गया. अधिकारियों ने बताया कि प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने इन चैनलों पर फेक न्यूज का फैक्ट-चेक किया है. अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई किए गए चैनलों के 2 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं
Aaj Ka Panchang: आज 9 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 9 अगस्त 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
नवमी - 04:11 ए एम, अगस्त 10 तक
नक्षत्र
कृत्तिका - 02:29 ए एम, अगस्त 10 तक
योग
वृद्धि - 03:41 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:47 ए एम
सूर्यास्त - 07:06 पी एम
चन्द्रोदय - 12:15 ए एम, अगस्त 10
चन्द्रास्त - अगस्त 08 12:37 PM
अशुभ काल
राहुकाल- 12:26 पी एम से 02:06 पी एम
यम गण्ड - 07:27 ए एम से 09:07 ए एम
गुलिक -10:47 ए एम से 12:26 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:00 पी एम से 12:53 पी एम
वर्ज्यम् - 02:00 पी एम से 03:40 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं
अमृत काल - 11:59 पी एम से 01:39 ए एम, अगस्त 10
ब्रह्म मुहूर्त - 04:21 ए एम से 05:04 ए एम
शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग - पूरे दिन
Horoscope Today 09 August 2023: मिथुन, कन्या, तुला, कुंभ राशि वालों को मिलेगी करियर में सफलता, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 09 August 2023: ज्योतिष के अनुसार 09 अगस्त 2023, बुधवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. धनु राशि वालों को अपने विरोधियों पर सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे. आपको कुछ पुराने अनुबंधों का आपको लाभ मिलेगा. अन्य राशि वालों के लिए बुधवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन उलझनो भरा रहने वाला है. आपके रुपये पैसे खर्च आपको संभालकर खर्चा करने होगे और आपको आज अपने रुके हुए कामों को भी पूरा करने के लिए समय निकालना होगा.आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे. यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्याओं को लेकर आप परेशान है.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातको के लिए दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा, लेकिन इसके लिए आप वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखें और किसी से यदि आपकी कहा सुनी हो, तो भी उसमें आप चुप लगाये. नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को कोई ऑफर आ सकता है. भाई व बहनों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा. अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ समस्याएं भर रहेगा. आपका मन किसी पुरानी समस्या को लेकर परेशान रहेगा और संतान की शिक्षा में आ रहे समस्या को लेकर आप जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं. आप क भविष्य की कुछ योजनाओं पर अच्छा खासा धन लगाएंगे, जिससे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा. माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन सुख-सुविधाओं में वृद्घि लेकर आने वाला है. आपको किसी भी काम को जल्दबाजी में नहीं करना है, नहीं तो नुकसान होगा और कार्यक्षेत्र में अधिकारी भी आपके कामों की तारीफ करेंगे, जिससे आपको प्रमोशन भी मिल सकता है. आप यदि किसी काम को लेकर विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह ईच्छा भी पूरी होगी, लेकिन आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा के लेने के लिए रहेगा और बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छी खासी कमाई करनी होगी, जिससे उनका दिन भी आनंदमय रहेगा और आपके प्रभाव व प्रताप में भी वृद्धि होगी वह उनके कार्यों में चार चांद लगाएंगे. परिवार में आज किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है. संतान की संगति की ओर आप विशेष ध्यान दें.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन उतम संपत्ति की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा और लोगों के काम में आप खुश रहेंगे. आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे, जिससे आपके माता-पिता को भी खुशी होगी, लेकिन विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को किसी बड़ी डील को फाइनल करना होगा, नहीं तो वह लटक सकती है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और परिवार में कोई आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकता है. यदि राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों ने किसी साथी के कहने में आकर कोई काम किया, तो उन्हें समस्या हो सकती है. आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हे आज अच्छी तरक्की मिलेगी, उनके कार्यों की सराहना होगी और कुछ विरोधी आपसे ईर्ष्या करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं. आपको बिजनेस के काम के साथ-साथ अपने जीवनसाथी के संतान के लिए भी समय निकालना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं और विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी.
धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन आनंदमय रहने वाला है. जीवन साथी को आप डिनर डेट पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं और उनके लिए कोई महंगा तोहफा भी लेकर आएंगे. आपकी किसी वाहन के खरीदने की इच्छा पूरी होगी, जिससे परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा. नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है. आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है. आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जो आपको हैरान करेगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को आज दिल खोलकर निवेश करे, इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा. संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन परिवार में आप किसी की कही सुनी बातों में आकर किसी से लड़ाई झगड़े में ना पड़े.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन अपने खर्चा पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा. व्यवसाय में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, लेकिन आप किसी से कोई अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो इसका असर आपके पारिवारिक रिश्तो पर भी पड़ सकता है. बिजनेस कर रहे लोग छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण उन्हे समझ में नहीं आएगा और वह जल्दबाजी में कोई डिसीजन ले सकते हैं.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल रहने वाला है. आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है और कारोबार में आपको अपने पुराने लिए गए फैसलों के लिए खुशी होगी, क्योंकि उससे आपको कोई अच्छा लाभ मिल सकता है. विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
राहुल गांधी को वापस मिला बंगला, Rahul बोले- मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है
BIG NEWS : Rahul Gandhi got the bungalow back : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद उनको पुराना सरकारी बंगला वापस मिला है. हाउसिंग कमेटी ने उन्हें दिल्ली के 12 तुगलक लेने वाला बंगला वापस दे दिया है. बंगला मिलने पर उन्होंने कहा, ”मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है.”
SC ने मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में उनकी दोषसिद्दि पर शुक्रवार (4 अगस्त) को रोक लगा दी थी. जिसके बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई.
को मोदी उपनाम मामले में सूरत की एक अदालत ने 23 मार्च को दो साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी थी. उन्हें सरकारी बंगला खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया था
बता दें राहुल गांधी ने 22 अप्रैल 2023 को दिल्ली के 12 तुगलक लेने वाला बंगला 19 साल बाद खाली किया था. उन्होंने इस दौरान कहा था कि सच्चाई की जो भी कीमत वो चुकाएंगे. इसके लिए हमेशा वो तैयार हैं.
शादी समारोह से लौट रहे लोगों की गाड़ी में ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत
पाकिस्तान के बलोचिस्तान में भयंकर विस्फोट हुआ है। यहां एक विस्फोट होने से सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि घटना में बलूच लिबरेशन फ्रंट का हाथ है।
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया गया है। बलागातर यूसी के चेयरमैन इश्तियाक याकूब कुछ लोगों के साथ शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। गाड़ी में एक रिमोट विस्फोटक उपकरण लगा हुआ था। गाड़ी जैसे ही बलगातर इलाके के चकर बाजार पहुंची, वैसे ही ब्लास्ट हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक बाल्टागर और पंजगुर के रहने वाले थे।
‘काला’ रंग होने के कारण पति को अपमानित करना क्रूरता, हाईकोर्ट ने दी तलाक को मंजूरी
बेंगलुरु। कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा कि अपने पति की त्वचा का रंग ‘काला’ होने के कारण उसका अपमान करना क्रूरता है और यह उस व्यक्ति को तलाक की मंजूरी दिए जाने की ठोस वजह है। उच्च न्यायालय ने 44 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 41 वर्षीय पत्नी से तलाक दिए जाने की मंजूरी देते हुए हाल में एक फैसले में यह टिप्पणी की।
अदालत ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों की बारीकी से जांच करने पर निष्कर्ष निकलता है कि पत्नी काला रंग होने की वजह से अपने पति का अपमान करती थी और वह इसी वजह से पति को छोड़कर चली गयी थी। उच्च न्यायायल ने हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13(1)(ए) के तहत तलाक की याचिका मंजूर करते हुए कहा कि इस पहलू को छिपाने के लिए पत्नी ने पति के खिलाफ अवैध संबंधों के झूठे आरोप लगाए। ये तथ्य निश्चित तौर पर क्रूरता के समान हैं।
दरअसल, बेंगलुरु के रहने वाले इस दंपति ने 2007 में शादी की थी और उनकी एक बेटी भी है। पति ने 2012 में बेंगलुरु की एक पारिवारिक अदालत में तलाक की याचिका दायर की थी। महिला ने भी अपने पति तथा ससुराल वालों के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया था। उसने घरेलू हिंसा कानून के तहत भी एक मामला दर्ज कराया और बच्ची को छोड़कर अपने माता-पिता के साथ रहने लगी। उसने पारिवारिक अदालत में आरोपों से इनकार कर दिया और पति तथा ससुराल वालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पारिवारिक अदालत ने 2017 में तलाक के लिए पति की याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उसने उच्च न्यायालय का रुख किया था।
न्यायमूर्ति आलोक अराधे और न्यायमूर्ति अनंत रामनाथ हेगड़े की खंडपीठ ने कहा, ‘पति का कहना है कि पत्नी उसका काला रंग होने की वजह से उसे अपमानित करती थी। पति ने यह भी कहा कि वह बच्ची की खातिर इस अपमान को सहता था।’ उच्च न्यायालय ने कहा कि पति को ‘काला’ कहना क्रूरता के समान है। उसने पारिवारिक अदालत के फैसले को रद्द करते हुए कहा, ‘पत्नी ने पति के पास लौटने की कोई कोशिश नहीं की और रिकॉर्ड में उपलब्ध साक्ष्य यह साबित करते हैं कि उसे पति का रंग काला होने की वजह से इस शादी में कोई दिलचस्पी नहीं थी। इन दलीलों के संदर्भ में यह अनुरोध किया जाता है कि पारिवारिक अदालत विवाह भंग करने का आदेश दें।’
घर पर नहीं था पति, महिला ने अपने नौकर के साथ बनाये सम्बन्ध, अब हो गया ये...
जिंदगी में कई बार उतार चढ़ाव आते हैं, कई बार संतुलन खोने का भी डर होता है ऐसे में यदि संतुलन खो जाए तो आगे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा ही समस्याओं से घिरा हुआ एक मामला सामने आया है। एक अमीर महिला जो घर में अकेली रहती थी वह अपने पति के प्यार से संतुष्ट नहीं हुई और 35 वर्ष की उम्र में उस महिला ने गलत कदम उठा लिया।
लेकिन अब उसे अपनी गलती का अहसास हुआ तो वह पश्चाताप कर रही है। दरअसल, शादी के 8 वर्ष बाद जब महिला के 2 बच्चे हो गए उसके बाद भी महिला की प्यार की भूख समाप्त नहीं हुई। महिला का कहना है कि शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक था। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया उसके पति का ध्यान महिला के ऊपर से कम होने लगा। महिला के अनुसार उसके पति देर रात काम से आकर खाना खाते और सो जाते हैं।
वह पत्नी के साथ समय बिताने को कोई महत्व नहीं दे रहे थे। महिला शारीरिक सुख के लिए तरसने लगी। और एक दिन उसकी नजर गार्डन में काम कर रहे युवा नौकर पर पड़ गई। महिला के अनुसार वह घर के अंदर से उस माली के शरीर को देख देखकर आनंद का अनुभव कर रही थी। धीरे धीरे कर कई दिन बीतते गए। वह नौकर को घर के अंदर से निहारती रहती थी।
अंत में उसने फैसला किया कि वह मालिक को अपना बना कर शारीरिक सुख प्राप्त करेगी। एक दिन महिला ने किसी काम के बहाने माली को घर के अंदर बुलाया, और धीरे-धीरे माली के नजदीक पहुंच गई। 20 वर्ष का युवक उसे भी महिला की हरकत समझ में आ गई और एक ही झटके में दोनों अंतरंग हो गए।
अब हो रहा पछतावा
मालकिन द्वारा नौकर से शारीरिक सुख प्राप्त करने का यह सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा। लेकिन एक दिन महिला को अपनी गलती का एहसास हो गया। जैसे ही महिला की शारीरिक भूख समाप्त हुई, उसके बाद उसे धीरे-धीरे अपनी गलती का एहसास होना शुरू हो गया। लेकिन इस बारे में उसके पति को कभी पता नहीं चला। अब वह महिला इस रिश्ते से बाहर निकलना चाहती है। तो उसने एक्सपर्ट से राय मांगी है।
एक्सपर्ट की राय ये है
इस मामले में एक्सपर्ट द्वारा मांगी गई राय में महिला को बताया गया कि यह बहुत अच्छा है। कि वह जितना जल्दी हो सके इस रिश्ते को भूल कर अपने पति के साथ ईमानदारी पूर्वक जीवन व्यतीत करें। अन्यथा पूरा घर परेशान हो सकता है। पति लड़के बच्चों का पूरा भविष्य खराब हो सकता है। इसलिए वह तुरंत इस रिश्ते से बाहर आएं इसी में परिवार की भलाई है।
