सियासत
भारी बारिश से मंदिर ढहा, 9 की मौत, बचाव अभियान जारी
हिमाचल प्रदेश। शिमला शहर के समर हिल इलाके में एक शिव मंदिर में भूस्खलन में नौ अन्य की मौत हो गई है और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, 9 शवों को मलबे से निकाला गया है। मौके पर बचाव अभियान जारी है। सावन के सोमवार की वजह से मंदिर में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। उधर, शिमला के लाल कोठी में भी भूस्खलन से कुछ लोगों के दबने की आशंका है। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया है।
Chandrayaan-3: चंद्रमा के और करीब पहुंचेगा चंद्रयान-3, जानिए अब तक का सफर
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) तेजी से चांद की ओर बढ़ रहा है. आज 5 अगस्त को शाम करीब सात बजे इसे चांद के पहले ऑर्बिट में डाला जाएगा. इसके बाद चंद्रयान की गति को लगातार 23 अगस्त तक कम किया जाएगा
चंद्रयान 3 के जरिए भारत चांद की स्टडी करना चाहता है. वो चांद से जुड़े तमाम रहस्यों से पर्दा हटाएगा. चंद्रयान 3 चांद की सतह की तस्वीरें भेजेगा, वहां के वातावरण, खनिज, मिट्टी वगैरह जुड़ी तमाम जानकारियों को जुटाएगा. बता दें 2008 में जब इसरो ने भारत का पहला चंद्र मिशन चंद्रयान-1 सफलतापूर्वक लॉन्च किया था, तब इसने चंद्रमा की परिक्रमा की और चंद्रमा की सतह पर पानी के अणुओं की खोज की थी।
चंद्रयान 5 अगस्त को शाम करीब 7:15 बजे चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा
22 दिन के सफर के बाद चंद्रयान 5 अगस्त को शाम करीब 7:15 बजे चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था। तब यान चंद्रमा की ग्रैविटी में कैप्चर हो सके, इसके लिए उसकी स्पीड कम की गई थी। स्पीड कम करने के लिए इसरो वैज्ञानिकों ने यान के फेस को पलटकर थ्रस्टर 1835 सेकेंड यानी करीब आधे घंटे के लिए फायर किए। ये फायरिंग शाम 7:12 बजे शुरू की गई थी।
चंद्रयान ने चांद की तस्वीरें कैप्चर कीं
चंद्रयान ने जब पहली बार चंद्रमा की कक्षा में एंट्री की थी तो उसकी ऑर्बिट 164 Km x 18,074 Km थी।
अब तक का चंद्रयान-3 का सफर…
- 14 जुलाई को चंद्रयान पृथ्वी की 170 km x 36,500 km की ऑर्बिट में छोड़ा।
- 15 जुलाई को पहली बार ऑर्बिट बढ़ाकर 41,762 km x 173 km की गई।
- 17 जुलाई को दूसरी बार ऑर्बिट बढ़ाकर 41,603 km x 226 km की गई।
- 18 जुलाई को तीसरी बार ऑर्बिट बढ़ाकर 5,1400 km x 228 km की गई।
- 20 जुलाई को चौथी बार ऑर्बिट बढ़ाकर 71,351 x 233 Km की गई।
- 25 जुलाई को 5वीं बार ऑर्बिट बढ़ाकर 1,27,603 km x 236 km की गई।
- 31 जुलाई और 1 अगस्त की रात चंद्रयान पृथ्वी की कक्षा से चंद्रमा की ओर बढ़ गया।
- 5 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की 164 Km x 18074 Km की कक्षा में प्रवेश किया।
- 6 अगस्त को चंद्रयान की ऑर्बिट पहला बार घटाकर 170 Km x 4313 Km की गई।
- 9 अगस्त को चंद्रयान की ऑर्बिट दूसरी बार घटाकर 170 Km x 4313 Km की गई।
कार्यकर्ताओं-कर्मियों के मानदेय में 1500 रुपए की वृद्धि, वेतनमान में ढाई गुना बढ़ोतरी का आश्वासन,इस महीने से मिलेगा लाभ…
Honorarium Hike : प्रदेश सरकार द्वारा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि की जाएगी। इसके लिए डिप्टी सीएम द्वारा आश्वासन दिया गया है। डिप्टी सीएम द्वारा आश्वासन मिलने के बाद कर्मियों द्वारा अपनी हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है। उनके मानदेय में 1500 रुपए की वृद्धि की जा सकती है।
भुगतान सितंबर 2023 से किया जाएगा
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आशा कार्यकर्ताओं की प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान मानदेय में ढाई गुना की बढ़ोतरी की गई है। यह इजाफा राज्य सरकार की ओर से किया गया है। ऐसे में नेशनल हेल्थ मिशन से अलग इस राशि को मंजूरी दी गई है। उनके मानदेय को ₹1000 से बढ़ाकर ₹2500 करने का आश्वासन दिया गया। जिसका भुगतान सितंबर 2023 महीने से किया जाएगा
हर साल 180 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च
बता दे कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। मानदेय वृद्धि को लेकर आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। मानदेय में ढाई गुना की बढ़ोतरी करते हुए अब उन्हें प्रति महीने 2500 रुपए की वृद्धि का आश्वासन दिया गया है। बिहार स्वास्थ्य मंत्रालय के फैसले से बिहार के खजाने पर हर साल 180 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च देखने को मिलेगा।
बड़ी खुशखबरी! अब सभी सरकारी अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज, टेस्ट भी फ्री, सरकार ने की घोषणा...
महाराष्ट्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर 15 अगस्त से राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों का फ्री में इलाज करने की बात कही है। अस्पताल में मरीजों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत (Tanaji Sawant) ने यह घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में फ्री में इलाज किया जाएगा। इसका पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। सावंत ने कहा कि देश के संविधान में आर्टिकल 21 के तहत सभी को स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार है।
उसी के तहत राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने मंत्रिमंडल के सामने फ्री इलाज का प्रस्ताव पेश किया था। जिसे मंत्रिमंडल ने अपनी मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नासिक और अमरावती में कैंसर अस्पताल में भी फ्री में इलाज किया जाएगा।
सूबे में राज्य सरकार के कुल 2418 अस्पताल हैं :
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण अस्पताल, महिला अस्पताल, जिला सामान्य अस्पताल, उपजिला अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों और कैंसर अस्पतालों में फ्री में इलाज मुहैया कराया जाएगा। नासिक और अमरावती में स्थित कैंसर अस्पताल भी फ्री में इलाज किया जाएगा। फिलहाल इन सभी अस्पतालों में एक साल में करीब 2.5 करोड़ लोगों का इलाज हो सकेगा। राज्य भर में राज्य सरकार के कुल 2418 अस्पताल हैं।
हालांकि, राज्य सरकार की यह योजना चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत किसी भी अस्पताल या मेडिकल कॉलेज पर लागू नहीं होती है। सरकार के इस फैसले से राज्य के गरीबों, जरूरतमंदों और मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। फ्री इलाज के लिए आधार कार्ड दिखाना होगा।
नगर निगम के अस्पताल शामिल नहीं :
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकारी अस्पतालों के OPD में केस पेपर बनाने आदि के लिए लोगों को देर तक कतार में रहना पड़ता है। जिससे इलाज में देर होती है। हालांकि, इससे सरकार की तिजोरी में 71 करोड़ रुपये हर साल जमा होते हैं। लेकिन अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पताल तक पेपर खर्च से लेकर ऑपरेशन तक का खर्च नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने साफ किया कि यह योजना राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की है। लिहाजा सिर्फ राज्य सरकार के अस्पतालों में ही लागू होगी। महानगरपालिकाओं की ओर से चलाए जा रहे अस्पतालों में यह नियम लागू नहीं होगा।
फ्री इंश्योरेंस स्कीम :
साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के लोगों के लिए फ्री हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम (health insurance scheme) का ऐलान किया था। इस तरह की सुविधा मुहैया कराने वाला महाराष्ट्र पहला राज्य बन गया है। सभी नागरिकों राज्य सरकार की योजना महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के तहत सुरक्षा मिलेगी। इस योजना का फायदा उठाने के लिए लोगों के पास राशन कार्ड और निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
आदिवासी देश के असली हकदार: राहुल गांधी
पाकिस्तान में 4 चीनी इंजीनियरों समेत 13 की मौत
एफिल टॉवर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली कराया गया इलाका
फ्रांस की राजधानी पेरिस के विश्व प्रसिध्द एफिल टॉवर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शनिवार को मिली इस धमकी के बाद जारी सुरक्षा चेतावनी के कारण एफिल टॉवर की तीन मंजिलों को खाली करा लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, बम निरोधक दस्ते की एक टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है। एफिल टॉवर दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है, जिसने पिछले साल ही 62 लाख आगंतुकों को आकर्षित किया। हालांकि दोपहर 1:30 बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 11:30 बजे) के तुरंत बाद आगंतुकों को तीनों मंजिलों और स्मारक के नीचे के चौक से हटा दिया गया।
इस जगह की संचालन करने वाली वाली संस्था SETE ने कहा कि बम निरोधक एक्सपर्ट्स के साथ-साथ पुलिस भी एक मंजिल पर स्थित एक रेस्तरां सहित पूरे क्षेत्र की तलाशी ले रही है।
15 अगस्त के पहले नक्सलियों ने मचाया उत्पात, दर्जनभर सड़कें काटी, लगाए बैनर-पोस्टर
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में स्वतंत्रता दिवस से पहले नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। माओवादियों ने सड़क को दर्जनों जगह से काटकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। इसके चलते लोगों को आने जाने मे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामला कुटरू थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर की जिला निर्माण समिति की ओर से भैरमगढ़ ब्लाक के गांव केतुलनार (कुटरू) से दरभा को जोड़ने वाली सड़क को बनाया गया है। केतुलनार से दरभा तक कुछ स्थानों पर सड़क मरम्मत होने की खबर मिली है। इससे नाराज नक्सलियों ने सड़क में कई जगह बड़े-बड़े गड्डे खोद डाली, जिससे आवागमन बंद हो गया है। नक्सलियों ने क्षेत्र से खनिज परिवहन का विरोध भी किया है। कुटरू मार्ग पर ग्राम केतुलनार से दरभा गांव को जोड़ने वाली सड़क पर नक्सलियों ने बैनर पोस्टर भी पेड़ों में लगाए हैं।
कुटरू एसडीओपी पाटले ने बताया कि नक्सलियों ने भैरमगढ़ ब्लाक के गांव केतुलनार (कुटरू) से दरभा को जोड़ने वाली सड़क को दर्जन भर से ज्यादा स्थानों पर काट दिया है, इसकी जानकारी मिली है। पुलिस पार्टी के साथ दरभा गांव के लिए रवाना हो गई है। पूरी जानकारी स्थल पर पहुंचने पर पता चलेगा।

2024 में लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी : रॉबर्ट वाड्रा
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने संकेत दिया है कि उनकी पत्नी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए, वाड्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी के पास संसद में प्रतिनिधित्व करने की सारी खूबियां हैं और उम्मीद है कि पार्टी उनके लिए बेहतर योजना बनाएगी।
रॉबर्ट वाड्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”निश्चित रूप से उन्हें लोकसभा में होना चाहिए। उनके पास इसके लिए सभी योग्यताएं हैं। वह संसद में बहुत अच्छी होंगी और वह वहां रहने की हकदार हैं। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें स्वीकार करेगी और उनके लिए बेहतर योजना बनाएगी।”
प्रियंका करीब दो दशक तक रायबरेली और अमेठी में सक्रिय रहीं और उन्होंने वहां पार्टी संगठन खड़ा किया। जहां राहुल गांधी परंपरागत रूप से कांग्रेस के कब्जे वाली सीट अमेठी को भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गए, वहीं सोनिया गांधी 2004 से रायबरेली में अपराजित हैं।
संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान बिजनेस टाइकून गौतम अडानी के साथ अपना नाम जोड़ने के लिए वाड्रा ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा। वाड्रा ने कहा कि वह राजनीति से दूर रहते हैं लेकिन “मैं अपने नाम का इस्तेमाल किए जाने पर बोलूंगा क्योंकि अगर वे कुछ भी कहते हैं तो उन्हें इसे साबित करना होगा।”
वाड्रा ने कहा, “मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि अगर वे मेरा नाम लेने जा रहे हैं और ‘आप मेरी तस्वीर लाने जा रहे हैं, तो कृपया मुझे कुछ दिखाएं जो मैंने किया है और अगर कोई गलत काम है तो मैं उससे निपटूंगा और यदि नहीं, तो’ उन्हें माफी मांगनी होगी और इन आरोपों को वापस लेना होगा।”
उन्होंने कहा, “हमारे पास अडानी के विमान में बैठे हमारे अपने प्रधान मंत्री की तस्वीर भी है। हमें उस बारे में सवाल क्यों नहीं पूछना चाहिए और राहुल (गांधी) क्या गलत पूछ रहे हैं? इन सवालों का जवाब क्यों नहीं दिया जाता है।
Aaj Ka Panchang, 14 August 2023: आज मासिक शिवरात्रि व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
आज का पंचांग 14 अगस्त 2023, सोमवार: राष्ट्रीय मिति श्रावण 23, शक संवत 1945 द्वितीय (अधिक) श्रावण कृष्ण त्रयोदशी, सोमवार, विक्रम संवत 2080। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 30। मुहर्रम 26, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 अगस्त सन् 2023 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।त्रयोदशी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 26 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 07 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग सायं 04 बजकर 40 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ। वणिज करण पूर्वाह्न 10 बजकर 26 मिनट तक उपरांत शकुनि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।आज के व्रत त्योहार मास शिवरात्रि व्रत।
सूर्योदय का समय 14 अगस्त 2023 : सुबह 5 बजकर 49 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 14 अगस्त 2023 : शाम 7 बजकर 2 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 14 अगस्त 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला सुबह 7 बजकर 2 मिनट से 7 बजकर 23 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 49 मिनट से 7 बजकर 28 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 14 अगस्त 2023 :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल रात में 12 बजकर 57 मिनट से 1 बजकर 45 मिनट तक। इसके बाद 3 बजकर 31 मिनट से 4 बजकर 23 मिनट तक। भद्रा 10 बजकर 25 मिनट से 11 बजकर 32 मिनट तक।
आज का उपाय : आज भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें और माता पार्वती को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।
Aaj Ka Rashifal 14 August 2023: बेहद शुभ संयोग में है सावन का छठा सोमवार, शिव जी इन 5 राशियों का करेंगे कल्याण
Aaj Ka Rashifal 14 August 2023: आज अधिक श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और सोमवार का दिन है। आज शाम 4 बजकर 39 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 7 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आज मास शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज श्रावण महीने का छठवां सोमवार है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आप हर्ष और उल्लास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ विपरीत परिस्थितियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। जिसे अपनी मेहनत के दम पर ठीक करने में सफल होंगे। आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान की सफलता से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपकी व्यापारिक योजनाओं में आपको कामयाबी हासिल होगी। जिससे आगे आमदनी के सोर्स बढ़ते रहें। आप अपने परिवार को लेकर उनकी मनपसंद जगह घूमने जाएंगे। सब साथ मिलकर खूब एंजॉय करेंगे।
- लकी रंग - ब्राउन
- लकी नंबर - 4
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आप कई बड़े महत्वपूर्ण कार्य करने में कामयाब रहेंगे। आपको छोटी-छोटी बातों में अनावश्यक तर्क वितर्क करने से बचना चाहिए। सूझ-बुझ से कार्य करेंगे तो सफलता मिलनी तय है। सरकारी कार्यों में बड़े अधिकारियों से आपको सहयोग मिलेगा। साझेदारी के व्यापार में आप अपने बिजनेस साझेदार से तालमेल बनाकर चलेंगे। सोच-समझकर कहीं भी पैसा इनवेस्ट करें। आपके मन में अलग-अलग विचार आते रहेंगे। आप जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए आगे आएंगे जिससे सामाज में आपकी छवि अच्छी बनेगी। लोग आपकी प्रसंशा करेंगे।
- लकी रंग - पीच
- लकी नंबर - 2
मिथुन राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका संपर्क सीनियर एवं अनुभवी लोगों से होगी जिनसे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी करने का प्लान बनाएंगे। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। अपनी सुझबुझ से जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपके पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। ऑफिस के कार्य से आज आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा जिससे आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको संतान सुख मिलने के योग बने हुए है। व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर - 5
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे। प्रशासनिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। आपका परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन का प्लान बना सकते हैं। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी संबंधी किसी कार्य को लेकर आप यात्रा पर जाएंगे। यात्रा पर जाते समय जरूरत का सामान ले जाना न भूलें। आपके व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। अचानक धन लाभ के योग भी बने हुए है। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं में लापरवाही न बरतें।
- लकी रंग - गुलाबी
- लकी नंबर - 3
सिंह राशि
आज का दिन आप रोज से बेहतर बिताएंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपको दोस्तों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। आप अपने प्रोफेशनल तथा पारिवारिक जीवन में सक्रिय बने रहेंगे। आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में नए बदलाव करेंगे। जिससे आपको आपके व्यवसाय में प्रगति देखने को मिलेगी। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपके साथ नए ग्राहक जुड़ेंगे। कार्यों में आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप नया घर खरीदने का विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।
- लकी रंग - ग्रे
- लकी नंबर - 9
कन्या राशि
आज आपके लिए दिन पॉजिटिव रहेगा। व्यापारियों के लिए लाभ के योग बने हुए है। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। दोस्तों से आपकी दोस्ती और मजबूत बनेगी। आपके कार्यों में उनका भरपूर सहयोग मिलेगा। घर से दूर रह कर जॉब कर रहे लोगों को परिवार से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं, उन्हें अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। जिससे सहजता से आप अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आप जरूरतमंद लोगों की सहयता करने का मन बनाएंगे। आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।
- लकी रंग - गुलाबी
- लकी नंबर - 5
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए बदलाव लेकर आएगा। आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आप नौकरी बदलने का विचार करेंगे। जिन लोगों को नौकरी की तलाश है, उन्हें नई नौकरी मिलने के योग हैं। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको अच्छे लाभ की संभावना है। इस दौरान आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद बचें, जितना हो सके अपने कार्यों पर ध्यान देन दें। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। कार्यों में पारिवारजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता होगी। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है।
- लकी रंग - क्रिम
- लकी नंबर - 3
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। आपको अपने माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जिससे आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। गवर्नमेंट सेक्टर में कार्यरत कर्मचारियों को सीनियर्स के द्वारा प्रोत्साहन मिलेगा। प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। किसी भी कार्य को करते वक्त सावधानी बरतें, तो कार्यों को ठीक ढंग से पूरा करने में सफल होंगे। अविवाहित जातकों के विवाह के योग बन रहे हैं, कहीं रिश्ता फाइनल भी हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं। आप कारोबार को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे।
- लकी रंग - सैफरन
- लकी नंबर - 4
धनु राशि
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। कार्यों में दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे दोस्ती में विश्वास बढ़ेगा। आपके व्यापार में कोई नया समझौता हो सकता है, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगा। आमदनी की अच्छे सोर्स मिलेंगे। आपको विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। विवाहित दंपत्ति आज कही घूमने का प्लान बनाएंगे। परिवार में आपसी ताल-मेल बेहतर बनेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। लवमेट्स के बीच चल रही अनबन आज समाप्त होगी, साथ में डिनर करने का प्लान बनाएंगे।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर - 7
मकर राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। परिवार के लोगों का आपके प्रति विश्वास बढ़ेगा। आप अपनी योजनाएं समझाने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता आपकी बातों से बहुत प्रभावित होंगे। ऑफिस में आपका अच्छा प्रदर्शन रहेगा, बॉस आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से आज आपको कोई अच्छी जानकारी प्राप्त होगी। जीवनसाथी से आज मनपसंद उपहार मिलेगा, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आपसे मिलने कोई दोस्त आपके घर आ सकते हैं।
- लकी रंग - मैरून
- लकी नंबर - 2
कुंभ राशि
आज आपका दिन शुभ रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति को बड़ी सफलता मिलने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज पार्टी के तरफ से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। जिसे पूरा करने में आपको सफलता भी मिलेगी। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी समस्या से आज आपको राहत मिलेगी। बच्चे खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। अचानक धन लाभ के योग है।
- लकी रंग - ग्रे
- लकी नंबर - 3
मीन राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपको ऑफिस में कोई बड़ा पद मिल सकता है। जिससे घर में सभी को प्रसन्नता होगी। परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बनाएंगे। बिजनेस सम्बन्धी किसी यात्रा पर जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। वकालत कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े वकील के साथ इन्टर्न करने का मौका मिलेगा। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके बदले हुए स्वभाव से आज आपके परिवार वाले प्रसन्न रहेंगे।
- लकी रंग - ब्राउन
- लकी नंबर - 2
छत्तीसगड के विभिन्न क्षेत्र के करीबन 29 लोग स्वतंत्रता दिन समारोह के लिए आमंत्रित
छत्तीसगड के विभिन्न क्षेत्र के करीबन 29 लोग जीवनसाथी सह स्वतंत्रता दिन समारोह के लिए आमंत्रित
पांच किसान उत्पादक संगठनो के 10 प्रतिनिधी का भी सहभाग
इस वर्ष 15 अगस्त को नई दिल्ली के लाल किले पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण में पूरे देश से लगभग 1,800 विशेष अतिथि शामिल होंगे। इस में छत्तीसगड राज्य से पांच किसान उत्पादक संगठणों के प्रतिनिधी के साथ करीबन 29 मान्यवरों को आमंत्रित किया गया है। इस वर्ष भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर, वाइब्रेंट विलेज के सरपंच, शिक्षक, नर्स, किसान, मछुआरे, नई दिल्ली में सेंट्रल विस्टा परियोजना के निर्माण में मदद करने वाले श्रम योगी, खादी क्षेत्र के कार्यकर्ता, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता स्कूल शिक्षक, सीमा सड़क संगठन के कार्यकर्ता और जिन लोगों ने देश के विभिन्न भागों में लागू अमृत सरोवर परियोजनाओं और हर घर जल योजना परियोजनाओं में सहायता और काम किया है, उन्हें इस साल नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए अपने जीवनसाथी के साथ आमंत्रित किया गया है।
छत्तीसगड के यह 29 लाभार्थी, अपने परिवारों के साथ, लगभग 1,800 व्यक्तियों में से हैं, जिन्हें लाल किले से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुनने के लिए आमंत्रित किया गया है। पूरे भारत में जीवन के सभी क्षेत्रों से लोगों को आमंत्रित करने और समारोहों का हिस्सा बनने की यह पहल सरकार द्वारा -ü39;जनभागीदारी-ü39; के अपने दृष्टिकोण
के अनुरूप की गई है।
छत्तीसगड से अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत रायपुर से 45 किलोमीटर दूर आरंग विकासखंड के गोइनदा दा गांव के सरपंच संतोष कुमार साहू और मजदूर के तौर पर कार्य करने वाले माधव राम निषाद विशेष अतिथि के रूप में 15 अगस्त, 2023 को ऐतिहासिक लाल किले, दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के साक्षी बनेंगे। गोइनदा दा गांव में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत तालाब का गहरीकरण किया गया एवं उसे स्वच्छ बनाया गया ताकि लोग उस तालाब के पानी को अपने उपयोग में ला सके इस तरह गांव का तालाब स्वच्छ और सुंदर दिखने लगा एवं ग्राम में रहने वाले नागरिक को रोजगार भी उपलब्ध हुई। इस सराहनीय कार्य में सहयोग करने के लिए इन दोनों को सम्मानित किया जा रहा है। इस बारे में गांव के सरपंच संतोष कुमार साहू ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और नागरिकों से शासन की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आवाहन किया। मजदूर के तौर पर काम करनेवाले माधव राम निषाद ने बताय की, आज हमारे गांव का नाम देश में जाना जाएगा, इसके लिए हम निर्माण कार्य में लगे सभी मजदूरों को धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्हीं के परिश्रम का यह फल है।
इसी योजना के अंतर्गत बिलासपुर जिला के जांझी गांव के राजेश कुमार मिट्ठूलाल और बेमेतरा जिला के अकलवारा गांव के दिनेश कुमार साहू को भी सम्मानित किया जायेगा। इस संदर्भ में अपना आनंद व्यक्त करते हुए दिनेश कुमार साहू ने कहा कि, गांव में गहरीकरण, और पौधा लगाकर पानी की समस्या हल हो गयी, इस काम का यह गौरव है।
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले जाने के आमंत्रण के बारे में बोलते हुए, बेमेतरा जिला के बेरला के जाग्रीत किसान उत्पादक सहकारी समिती की संगीता जैन ने बताया कि, स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर जाने का आमंत्रण रोमांचक है। इसके लिए सरकार को धन्यवाद देना चाहती हूं. इस संस्था द्वारा लगभग 350 किसानों को जैविक खाद उपलब्ध कराया जाता है।
Aaj Ka Panchang: आज 13 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल...आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 13 अगस्त 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
द्वादशी - 08:19 ए एम तक
नक्षत्र
आर्द्रा - 08:26 ए एम तक
योग
वज्र - 03:56 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:49 ए एम
सूर्यास्त - 07:04 पी एम
चन्द्रोदय - 03:37 ए एम
चन्द्रास्त - 05:23 पी एम
अशुभ काल
राहुकाल- 05:24 पी एम से 07:03 पी एम
यम गण्ड - 12:26 पी एम से 02:05 पी एम
गुलिक -03:44 पी एम से 05:24 पी एम
दुर्मुहूर्त - 05:17 पी एम से 06:10 पी एम
वर्ज्यम् - 09:47 पी एम से 11:33 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 ए एम से 12:53 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:23 ए एम से 05:05 ए एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:03 पी एम से 07:24 पी एम
Horoscope Today 13 August 2023: मेष, मिथुन, सिंह राशि वाले कोई बड़ा काम आज अपने हाथ में ना लें, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 13 August 2023: ज्योतिष के अनुसार 13 अगस्त 2023, रविवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. अन्य राशि वालों के लिए रविवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह भी आज दूर होगी. आप कोई बड़ा काम हाथ में ना ले, नहीं तो आप की व्याख्या बढेगी और आप कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं. यदि आपने अपने कामों को किसी दूसरों के भरोसे पर डाला तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा. विद्यार्थियों को कठिन मेहनत करके अपने लिए अच्छा मुकाम हासिल करना होगा.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है. आपको मान सम्मान मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और समाज में आपकी एक अच्छी छवि निखरकर आएगी. यदि आपका कोई काम काफी समय से चल रहा था, तो आजा पूरा करने में लगे रहेंगे. आपको परिवार में सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको किसी मित्र से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चा भरा रहने वाला है आज आप अपनी आई को लेकर तो संतुष्ट रहेंगे लेकिन आप के खर्चे आपका सर दर्द करेंगे और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज साथी से किसी बात पर उलझने से बचना होगा संतान को के कैरियर को लेकर परेशान चल रहे हैं तो उसमें आ जाओ किसी मित्र से मदद ले सकते हैं कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आपको बातचीत बहुत ही देखभाल करनी होगी और पानी की मधुरता बनाए रखें
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए अंतिम सेहत के लिए हाथ से अच्छा रहने वाला है पारिवारिक जीवन में आपको अपनी छवि को निखारना होगा तभी आप आगे बढ़े आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कम आज आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छी कमाई लेकर आएगा सारे क्षेत्र में आज आप कोई फैसला चल दरवाजे में ना लें लोगों को आज जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखने के लिए रहेगा. आपको परिवार में किसी सदस्य किए हुए वादे को पूरा करना होगा. बच्चों के साथ प्रेम व स्नेह बनाए रखें और विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी. आप अपनी सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन दिया करेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा, जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है. आपको जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग करनी होगी, नहीं तो आप अपना सारा धन ऐसे ही गवा देंगे. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है. कारोबार कर रहे लोगों को सावधान होकर आगे बढ़ना होगा.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आप कुछ उलझनों के कारण परेशान रहेंगे और जल्दबाजी में कोई डिसीजन ले सकते हैं, जो आपको तनाव देगा. आर्थिक मामलों में यदि आप किसी साथी से सलाह मशवरा करना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी होगी. आपके पास कुछ ऐसे खर्चे होंगे, जो अचानक से आएंगे और जिनको आप मना भी नहीं कर सकेंगे, लेकिन फिर भी आप उन्हें मुस्कुराते हुए करेंगे.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन आनंदमय रहने वाला है. यदि संपत्ति संबंधित कोई मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलेगी और परिवार में सदस्यों के साथ आप खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे और वरिष्ठ सदस्यों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा. आप किसी बात को लेकर वाद विवाद में ना पड़े, नही तो वह लंबा चल सकता है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपकी पूजा पाठ में धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी. माताजी को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उनके कष्टों में कमी होगी. आपको अपनी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है. परिवार में लोगों का मान सम्मान आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और परिजनों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातक आज अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल अवश्य करें, इससे आप काफी सारी समस्याओं से निजात पा सकते हैं और आपको किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने के योग बनते देख रहे हैं. आप संतान को यदि कुछ जिम्मेदारी देंगे, तो वह उन पर खरी उतरेगी, लेकिन आप अपने किसी काम में उलझे रहने के कारण किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन चिंता गृहस्थ रहने वाला है. आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और कार्य क्षेत्र में आप अपने ज्ञान के अनुभव से पूरा लाभ उठाएंगे और आपके जूनियर से भी आप कुछ मदद ले सकते हैं. आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा.
संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.
मीन राशि (Aries)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है. आप अपने व्यवसाय की कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, जिससे आपका काफी कर्ज भी उतार सकता हैं. निवेश की योजना बना रहे लोगों को दिल खोलकर निवेश करना अच्छा रहेगा. आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर चर्चा कर सकते हैं.
केन्द्री गृहमंत्री पदक से छत्तीसगढ़ के 03 पुलिस अधिकारी सम्मानित
Accident: तेज रफ़्तार एर्टिगा कार बिजली के खंभे से टकराई, दो हिस्सों में बंट गई, 5 घायल
मुंबई। Accident: मुम्बई के कुर्ला इलाके में तेज रफ़्तार एर्टिगा कार बिजली के खंभे के टकराकर दो टुकड़े के बंट गई। इस हादसे में कार में बैठी 2 लड़कियां सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से सभी घायलों को नजदीक के राजावाड़ी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Accident: जानकारी के अनुसार, हादसा आधी रात को हुआ, जब एर्टिगा बेहद तेज़ रफ़्तार में चेम्बूर की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार SCLR ब्रिज पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे के टकरा गई।
Accident: रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी चकनाचूर हो गई। करीब 1 घंटे के अथक प्रयास के बाद बिजली के खंभे में फंसी गाड़ी को निकाला जा सका। इसके बाद कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय कार में कुल पांच लोग सवार थे।
