सियासत
छत्तीसगड के विभिन्न क्षेत्र के करीबन 29 लोग स्वतंत्रता दिन समारोह के लिए आमंत्रित
छत्तीसगड के विभिन्न क्षेत्र के करीबन 29 लोग जीवनसाथी सह स्वतंत्रता दिन समारोह के लिए आमंत्रित
पांच किसान उत्पादक संगठनो के 10 प्रतिनिधी का भी सहभाग
इस वर्ष 15 अगस्त को नई दिल्ली के लाल किले पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण में पूरे देश से लगभग 1,800 विशेष अतिथि शामिल होंगे। इस में छत्तीसगड राज्य से पांच किसान उत्पादक संगठणों के प्रतिनिधी के साथ करीबन 29 मान्यवरों को आमंत्रित किया गया है। इस वर्ष भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर, वाइब्रेंट विलेज के सरपंच, शिक्षक, नर्स, किसान, मछुआरे, नई दिल्ली में सेंट्रल विस्टा परियोजना के निर्माण में मदद करने वाले श्रम योगी, खादी क्षेत्र के कार्यकर्ता, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता स्कूल शिक्षक, सीमा सड़क संगठन के कार्यकर्ता और जिन लोगों ने देश के विभिन्न भागों में लागू अमृत सरोवर परियोजनाओं और हर घर जल योजना परियोजनाओं में सहायता और काम किया है, उन्हें इस साल नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए अपने जीवनसाथी के साथ आमंत्रित किया गया है।
छत्तीसगड के यह 29 लाभार्थी, अपने परिवारों के साथ, लगभग 1,800 व्यक्तियों में से हैं, जिन्हें लाल किले से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुनने के लिए आमंत्रित किया गया है। पूरे भारत में जीवन के सभी क्षेत्रों से लोगों को आमंत्रित करने और समारोहों का हिस्सा बनने की यह पहल सरकार द्वारा -ü39;जनभागीदारी-ü39; के अपने दृष्टिकोण
के अनुरूप की गई है।
छत्तीसगड से अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत रायपुर से 45 किलोमीटर दूर आरंग विकासखंड के गोइनदा दा गांव के सरपंच संतोष कुमार साहू और मजदूर के तौर पर कार्य करने वाले माधव राम निषाद विशेष अतिथि के रूप में 15 अगस्त, 2023 को ऐतिहासिक लाल किले, दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के साक्षी बनेंगे। गोइनदा दा गांव में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत तालाब का गहरीकरण किया गया एवं उसे स्वच्छ बनाया गया ताकि लोग उस तालाब के पानी को अपने उपयोग में ला सके इस तरह गांव का तालाब स्वच्छ और सुंदर दिखने लगा एवं ग्राम में रहने वाले नागरिक को रोजगार भी उपलब्ध हुई। इस सराहनीय कार्य में सहयोग करने के लिए इन दोनों को सम्मानित किया जा रहा है। इस बारे में गांव के सरपंच संतोष कुमार साहू ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और नागरिकों से शासन की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आवाहन किया। मजदूर के तौर पर काम करनेवाले माधव राम निषाद ने बताय की, आज हमारे गांव का नाम देश में जाना जाएगा, इसके लिए हम निर्माण कार्य में लगे सभी मजदूरों को धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्हीं के परिश्रम का यह फल है।
इसी योजना के अंतर्गत बिलासपुर जिला के जांझी गांव के राजेश कुमार मिट्ठूलाल और बेमेतरा जिला के अकलवारा गांव के दिनेश कुमार साहू को भी सम्मानित किया जायेगा। इस संदर्भ में अपना आनंद व्यक्त करते हुए दिनेश कुमार साहू ने कहा कि, गांव में गहरीकरण, और पौधा लगाकर पानी की समस्या हल हो गयी, इस काम का यह गौरव है।
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले जाने के आमंत्रण के बारे में बोलते हुए, बेमेतरा जिला के बेरला के जाग्रीत किसान उत्पादक सहकारी समिती की संगीता जैन ने बताया कि, स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर जाने का आमंत्रण रोमांचक है। इसके लिए सरकार को धन्यवाद देना चाहती हूं. इस संस्था द्वारा लगभग 350 किसानों को जैविक खाद उपलब्ध कराया जाता है।
Aaj Ka Panchang: आज 13 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल...आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 13 अगस्त 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
द्वादशी - 08:19 ए एम तक
नक्षत्र
आर्द्रा - 08:26 ए एम तक
योग
वज्र - 03:56 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:49 ए एम
सूर्यास्त - 07:04 पी एम
चन्द्रोदय - 03:37 ए एम
चन्द्रास्त - 05:23 पी एम
अशुभ काल
राहुकाल- 05:24 पी एम से 07:03 पी एम
यम गण्ड - 12:26 पी एम से 02:05 पी एम
गुलिक -03:44 पी एम से 05:24 पी एम
दुर्मुहूर्त - 05:17 पी एम से 06:10 पी एम
वर्ज्यम् - 09:47 पी एम से 11:33 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 ए एम से 12:53 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:23 ए एम से 05:05 ए एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:03 पी एम से 07:24 पी एम
Horoscope Today 13 August 2023: मेष, मिथुन, सिंह राशि वाले कोई बड़ा काम आज अपने हाथ में ना लें, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 13 August 2023: ज्योतिष के अनुसार 13 अगस्त 2023, रविवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. अन्य राशि वालों के लिए रविवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह भी आज दूर होगी. आप कोई बड़ा काम हाथ में ना ले, नहीं तो आप की व्याख्या बढेगी और आप कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं. यदि आपने अपने कामों को किसी दूसरों के भरोसे पर डाला तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा. विद्यार्थियों को कठिन मेहनत करके अपने लिए अच्छा मुकाम हासिल करना होगा.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है. आपको मान सम्मान मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और समाज में आपकी एक अच्छी छवि निखरकर आएगी. यदि आपका कोई काम काफी समय से चल रहा था, तो आजा पूरा करने में लगे रहेंगे. आपको परिवार में सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको किसी मित्र से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चा भरा रहने वाला है आज आप अपनी आई को लेकर तो संतुष्ट रहेंगे लेकिन आप के खर्चे आपका सर दर्द करेंगे और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज साथी से किसी बात पर उलझने से बचना होगा संतान को के कैरियर को लेकर परेशान चल रहे हैं तो उसमें आ जाओ किसी मित्र से मदद ले सकते हैं कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आपको बातचीत बहुत ही देखभाल करनी होगी और पानी की मधुरता बनाए रखें
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए अंतिम सेहत के लिए हाथ से अच्छा रहने वाला है पारिवारिक जीवन में आपको अपनी छवि को निखारना होगा तभी आप आगे बढ़े आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कम आज आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छी कमाई लेकर आएगा सारे क्षेत्र में आज आप कोई फैसला चल दरवाजे में ना लें लोगों को आज जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखने के लिए रहेगा. आपको परिवार में किसी सदस्य किए हुए वादे को पूरा करना होगा. बच्चों के साथ प्रेम व स्नेह बनाए रखें और विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी. आप अपनी सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन दिया करेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा, जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है. आपको जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग करनी होगी, नहीं तो आप अपना सारा धन ऐसे ही गवा देंगे. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है. कारोबार कर रहे लोगों को सावधान होकर आगे बढ़ना होगा.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आप कुछ उलझनों के कारण परेशान रहेंगे और जल्दबाजी में कोई डिसीजन ले सकते हैं, जो आपको तनाव देगा. आर्थिक मामलों में यदि आप किसी साथी से सलाह मशवरा करना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी होगी. आपके पास कुछ ऐसे खर्चे होंगे, जो अचानक से आएंगे और जिनको आप मना भी नहीं कर सकेंगे, लेकिन फिर भी आप उन्हें मुस्कुराते हुए करेंगे.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन आनंदमय रहने वाला है. यदि संपत्ति संबंधित कोई मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलेगी और परिवार में सदस्यों के साथ आप खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे और वरिष्ठ सदस्यों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा. आप किसी बात को लेकर वाद विवाद में ना पड़े, नही तो वह लंबा चल सकता है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपकी पूजा पाठ में धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी. माताजी को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उनके कष्टों में कमी होगी. आपको अपनी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है. परिवार में लोगों का मान सम्मान आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और परिजनों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातक आज अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल अवश्य करें, इससे आप काफी सारी समस्याओं से निजात पा सकते हैं और आपको किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने के योग बनते देख रहे हैं. आप संतान को यदि कुछ जिम्मेदारी देंगे, तो वह उन पर खरी उतरेगी, लेकिन आप अपने किसी काम में उलझे रहने के कारण किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन चिंता गृहस्थ रहने वाला है. आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और कार्य क्षेत्र में आप अपने ज्ञान के अनुभव से पूरा लाभ उठाएंगे और आपके जूनियर से भी आप कुछ मदद ले सकते हैं. आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा.
संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.
मीन राशि (Aries)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है. आप अपने व्यवसाय की कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, जिससे आपका काफी कर्ज भी उतार सकता हैं. निवेश की योजना बना रहे लोगों को दिल खोलकर निवेश करना अच्छा रहेगा. आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर चर्चा कर सकते हैं.
केन्द्री गृहमंत्री पदक से छत्तीसगढ़ के 03 पुलिस अधिकारी सम्मानित
Accident: तेज रफ़्तार एर्टिगा कार बिजली के खंभे से टकराई, दो हिस्सों में बंट गई, 5 घायल
मुंबई। Accident: मुम्बई के कुर्ला इलाके में तेज रफ़्तार एर्टिगा कार बिजली के खंभे के टकराकर दो टुकड़े के बंट गई। इस हादसे में कार में बैठी 2 लड़कियां सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से सभी घायलों को नजदीक के राजावाड़ी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Accident: जानकारी के अनुसार, हादसा आधी रात को हुआ, जब एर्टिगा बेहद तेज़ रफ़्तार में चेम्बूर की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार SCLR ब्रिज पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे के टकरा गई।
Accident: रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी चकनाचूर हो गई। करीब 1 घंटे के अथक प्रयास के बाद बिजली के खंभे में फंसी गाड़ी को निकाला जा सका। इसके बाद कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय कार में कुल पांच लोग सवार थे।
PM Modi: मध्य प्रदेश में आज 100 करोड़ के रविदास मंदिर का शिलान्यास करेंगे PM मोदी, चुनावी साल में दलितों को साधने की कोशिश
नई दिल्ली। PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश के सागर जिले में कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री सागर में संत रविदास के स्मारक स्थल का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे।
PM Modi: इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4000 करोड़ से ज्यादा की रेल और सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। कोटा-बीना परियोजना की बात करें तो इसमें लगभग 2475 करोड रुपए अनुमानित लागत आएगी।

PM Modi: ये परियोजना राजस्थान के कोटा और बारां के साथ एमपी के अशोकनगर, सागर और बीना से गुजरने वाली है। इसके अलावा प्रधानमंत्री सागर में संत रविदास के स्मारक स्थल का भूमि पूजन करेंगे। वहां 100 करोड़ से बनने वाली भव्य मंदिर का शिलान्यास भी करेंगे।
मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम
- PM मोदी दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 11.50 बजे वायुसेना के विमान से खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे।
- PM मोदी का दोपहर 1 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर आगमन होगा।
- खजुराहो एयरपोर्ट से PM मोदी दोपहर 1.05 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 2.05 बजे बड़तूमा हैलीपेड पर आएंगे।
- जहां से वो कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंचेगे।
- इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर 2.15 बजे से 2.30 बजे तक संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर एवं स्मारक का भूमिपूजन करेंगे।
- दोपहर 2.35 बजे वे बड़तूमा हैलीपेड आएंगे और 2.45 बजे हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.05 बजे ढाना एयर स्ट्रिप पहुंचेगे।
- PM मोदी दोपहर 3.15 बजे ढाना सभा स्थल पहुंचेगे।
PM Modi: इसी साल के अंत तक चुनाव
बता दें कि मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है। अभी यहां शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है। हालांकि संख्याबल के लिहाज से कांग्रेस भी यहां मजबूत है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और कर्नाटक जीत के बाद कांग्रेस पूरे जोश में है। ऐसे में यहां भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला होना है।
Aaj Ka Panchang: आज 12 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 12 अगस्त 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
एकादशी - 06:31 ए एम तक
नक्षत्र
मॄगशिरा - 06:02 ए एम तक
योग
हर्षण - 03:23 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:48 ए एम
सूर्यास्त - 07:04 पी एम
चन्द्रोदय - 02:41 ए एम
चन्द्रास्त - 04:34 पी एम
अशुभ काल
राहुकाल- 09:07 ए एम से 10:47 ए एम
यम गण्ड - 02:05 पी एम से 03:45 पी एम
गुलिक -05:48 ए एम से 07:28 ए एम
दुर्मुहूर्त - 05:48 ए एम से 06:41 ए एम,06:41 ए एम से 07:34 ए एम
वर्ज्यम् - 03:17 पी एम से 05:02 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 ए एम से 12:53 पी एम
अमृत काल - 09:26 पी एम से 11:12 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:23 ए एम से 05:05 ए एम
Aaj Ka Rashifal 12 August 2023: आज इन राशियों को आर्थिक क्षेत्र में मिलेगा भाग्य का साथ...पढ़िए दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 12 August 2023 राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें आज कुछ क्षेत्रों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दिनांक 12 अगस्त 2023 शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा?
मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)
आज आप मानसिक तनाव से मुक्त होंगे। आपका कोई पुराना कार्य आज पूर्ण हो जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापार-व्यवसाय के लिए कार्य योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। परिवार में कुछ बातों को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। पत्नी में बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया वाहन मकान खरीदने का प्लान कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी कार्य विशेष के कारण लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)
आज यात्रा आदि में वाहन संभालकर चलाएं नहीं तो दुर्घटना आदि हो सकती है, जिस कारण चोट आदि लग सकती है। स्वास्थ्य में आज गिरावट महसूस करेंगे। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आज ना करें, नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से आज बचें, परिवार में पत्नी व बच्चों से मतभेद हो सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)
आज आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। आज स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा लेनदेन ना करें, हानि की संभावना है। न्यायालय पक्ष में चल रहे प्रकरण में आपको लाभ प्राप्त होगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)
आज आप कुछ बातों के चलते मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। परिवार में व कार्य क्षेत्र में है विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके सहयोगी वर्ग आपका साथ छोड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद भी आज सामने आ सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। यदि नए काम के लिए कोई प्लानिंग मन में चल रही है तो आज आप उस का शुभारंभ कर सकते हैं। सफलता आपको प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी साझेदारी आज हो सकती है, जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा। परिवार में पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)
आज आप किसी प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में फंस सकते हैं। आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। सतर्क रहें और वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्य की अधिकता के कारण, भागदौड़ से शारीरिक थकावट महसूस करेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग हो सकती है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)
आज आप कुछ बातों को इग्नोर करें नहीं तो पारिवारिक संबंध में मतभेद बढ़ सकते हैं। आप कोई पुराने पारिवारिक विवाद में फिर से फंस सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा। कोई नया व्यापार-व्यवसाय का मन बन सकता है। साझेदारी में सावधानी बरतें।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)
आज आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ मौज मस्ती के पल बिताएंगे। मौसमी बीमारियों के चलते पत्नी व बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नई पार्टनरशिप के योग बन रहे हैं। कोई बड़ा लेनदेन या बड़ी डील आपको मिल सकती है। जिस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)
आज आपके माता-पिता और पत्नी के बीच विवाद हो सकता है, जिस कारण आपका मन अशांत रहेगा। हो सकता है आज आपकी पत्नी आपको फैमिली के लिए कोई बड़ा डिसीजन लेने के लिए मजबूर करे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कोई नए प्रोजेक्ट में आप साझेदार हो सकते हैं। नया भवन या वाहन खरीदने का विचार बन सकता है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)
आज व्यवसाय में अपने पार्टनर से सावधान रहें, हो सकता है कोई आपके विरुद्ध बड़ा षड्यंत्र करे। जिस कारण आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहें। स्वास्थ्य बिगड़ सकती है। बाहर की यात्रा आदि के योग बन रहे हैं। पत्नी व बच्चों के साथ आप कहीं नया मकान लेने का विचार बना सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)
आज आपके परिवार में कोई व्यक्ति धार्मिक यात्रा पर जा सकता है। काम की अधिकता भाग दौड़ के कारण स्वास्थ्य में कुछ नमी बनी रहेगी। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है, जिस कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।
दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत...हाइवे पर हुआ एक्सीडेंट..!!
अहमदाबाद। गुजरात में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। अहमदाबाद-बड़ोदरा हाईवे पर एक मैजिक हाइवे पर खड़े ट्रक में घुस गई। जिसके कारण दस लोगों की जान चली गई। मरने वालों में पांच महिलाएं, तीन बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं। घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया।
जानकारी ने अुनसार मैजिक (छोटा हाथी) गाड़ी में कुल 13 लोग सवार होकर सुरेंद्र नगर जिले में स्थित यात्राधाम चोटिला से लौट रहे थे। लौटते समय हाइवे पर ट्रक से मैजिक वाहन की टक्कर हो गई। इसमें कुल 10 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को बाहर निकलवाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। सभी कपड़वंज के सुधा गांव के मूल निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार ट्रक का टायर पंचर होने के चलते वह हाईवे पर खड़ा था।
OMG ! एक Aadhaar नंबर से चल रहे 656 सिम, ऐसे Fraud से बचने के लिए तुरंत करें ये काम
आधार कार्डधारक के लिए खास जानकारी, बता दें एक ही Aadhaar card को कई सिम कार्ड से जोड़ने के घोटाले जारी हैं। एक मामले में, साइबर क्राइम विंग ने पाया कि एक व्यक्ति के पास एक ही आधार नंबर का उपयोग करके 100-150 मोबाइल कनेक्शन। पिछले चार महीनों में तमिलनाडु की साइबर क्राइम विंग ने धोखाधड़ी के संदेह में पूरे तमिलनाडु में 25,135 सिम कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं। विजयवाड़ा में एक अन्य मामले में, एक ही फोटो पहचान के साथ 658 सिम कार्ड जारी किए गए थे।
ये हैं पूरा मामला
DoT ने इस मुद्दे पर तब ध्यान दिया जब एक टूल किट ने गड़बड़ी की पहचान की। एएसटीआर सॉफ्टवेयर सिम कार्ड धोखाधड़ी का पता लगाता है और पहचान प्रमाण के साथ नंबरों को ब्लॉक कर देता है। सॉफ्टवेयर सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों से सिम कार्ड धारकों की तस्वीरें लेता है और फ़िल्टर करता है। इससे पता चला कि एक ही फोटो से बड़ी संख्या में सिम लिए गए।
ऐसे चेक करें आपके आधार से कितने मोबाइल नंबर चल रहे
ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए लोग DoT द्वारा बनाए गए पोर्टल के माध्यम से यह जांच सकते हैं कि उनके आधार नंबर पर कितने फोन नंबर पंजीकृत हैं। टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAFCOP) पोर्टल टेलीकॉम ग्राहकों को उनके आधार नंबर से जुड़े सभी फोन नंबर देखने की अनुमति देता है। टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAF-COP) लॉन्च किया था, जो लोगों को यह जांचने में मदद कर सकता है कि उनके आधार कार्ड के साथ कितने मोबाइल नंबर पंजीकृत हैं।
ऐसे चेक करें कितने मोबाइल नंबर आपके आधार से जुड़े
● आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://tafcop.dgtelecom.gov.in/
● अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी के लिए अनुरोध करें।
● अपने नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
● आपके आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर दिख जाएंगे।
आप सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित...इस मामले में हुई कार्रवाई..!!
नई दिल्ली। आप सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। विशेषाधिकारी समिति की रिपोर्ट आने तक राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित रहेंगे। दिल्ली सेवा विधेयक को लेकर पांच सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर के मामले में आप सांसद पर यह कार्रवाई हुई है।राघव चड्ढा पर आरोप है कि उन्होंने सांसदों की मंजूरी के बिना उनकी सदस्यता वाली समिति के गठन का प्रस्ताव दिया था, जो कि नियमों का उल्लंघन है। अब विशेषाधिकार समिति इस मामले की जांच करेगी। विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित रहेंगे।
राघव चड्ढा ने आरोपों से किया इनकार
राघव चड्ढा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनके खिलाफ फर्जी प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है। राघव चड्ढा ने भाजपा को चुनौती देते हुए उनके कथित फर्जी हस्ताक्षर वाले दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की। आप सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
दिल दहलाने वाली वारदात...पिता ने बेटी की हत्या कर बाइक से बांधकर शव को घसीटा..!!
पंजाब। अमृतसर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी बेटी के चरित्र पर शक होने पर उसकी किरपान से हत्या कर दी। इसके बाद उसने बेटी के शव को उसी के दुप्पटे से बाइक के पीछे बांधा और 350 मीटर तक घसीटता हुआ रेलवे फाटक के पास फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अमृतसर जिले के थाना तरसिक्का के गांव मुच्छल में दलबीर सिंह उर्फ बाऊ की 20 वर्षीय बेटी सुमनदीप कौर बीते बुधवार को बिना बताए घर से चली गई थी। परिवार के लोगों ने सुमनदीप कौर की काफी तलाश की लेकिन वो कहीं नहीं मिली। फिर अचानक वो गुरुवार की दोपहर वापस लौट आई। दलबीर सिंह उर्फ बाऊ गुस्से में अपनी बेटी सुमनदीप कौर को अपनी दुकान पर ले गया और वहां उसने किरपान से उसपर ताबड़तोड़ वारकर कर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद हत्यारे पिता ने सुमनदीप कौर के दोनों पैरों को उसके दुप्पटे से बांध दिया और अपनी बाइक के पीछे लटका दिया। इसके बाद बाजार से होता हुआ 350 मीटर दूर टंगरा फाटक तक घसीटता हुआ ले गया और वहां शव को फेंककर फरार हो गया। पूरी घटना एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया गया।
दर्दनाक हादसा : गाड़ी खाई में गिरने से 5 पुलिस जवानों सहित 6 की मौत, कई घायल
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तीसा-बेरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास पुलिसकर्मियों को ले जा रही एक गाड़ी खाई में जा गिर जाने से 5 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, वाहन में 9 पुलिस के जवान और 2 स्थानीय लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि 2-IRBn बटालियन के पुलिस जवान सूमो में लोंग रेस पेट्रोलिंग पर जा रहे थे। इस दौरान तरवाई नामक स्थान पर हादसा हो गया। वाहन पर पहाड़ी गिरने के बाद कुछ लोग इससे बाहर छिटक गए और पत्थरों से टकराने से गंभीर चोटें लगीं। पहाड़ी से लुढ़कने के बाद सूमो नाले के बीचों बीच रुकी।
मृतकों की पहचान सब इंस्पेक्टर राकेश गौरा, मुख्य आरक्षी प्रवीण टंडन, आरक्षी कमलजीत, आरक्षी सचिन व आरक्षी अभिषेक और वाहन चालक चंदू राम पुत्र जयदयाल निवासी गांव मंगली तहसील चुराह के तौर पर हुई। वहीं आरक्षी अक्षय कुमार, आरक्षी लक्ष्य, आरक्षी सचिन, मुख्य आरक्षी राजेंद्र और स्थानीय व्यक्ति पंकज कुमार इस हादसे में घायल हुए।
देश में बदले जाएंगे अंग्रेजों के जमाने के 3 कानून...अमित शाह ने पेश किए बिल
नई दिल्ली । लोकसभा में चल रहे मानसून सत्र के आखिरी दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कानून संबंधित तीन विधेयक पेश किये हैं । जिसमें भारतीय न्याय संहिता 2023 बिल, भारती नागरिक सुरक्षा सहिंता, 2023 बिल और भारतीय साक्ष्य अधिनियम बिल शामिल है । अमित शाह ने कहा, ‘इन तीनो बिलों को स्टैंडिंग कमेटी में भेजी जाएगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल की शुरुआत हो चुकी है. पुराने कानून में केवल सजा थी. अंग्रेजों के तीनों कानून बदलेंगे. पुराने कानून में बदलाव के लिए बिल पेश किया गया है । अमित शाह ने कहा कि इस नए बिल के साथ आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस एक्ट खत्म हो जाएंगे. नए कानून का मकसद इंसाफ देना होगा. महिलाओं और बच्चों को न्याय मिलेगा ।
लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज मैं जो तीन विधेयक एक साथ लेकर आया हूं, वे सभी पीएम मोदी के पांच प्रणों में से एक को पूरा करने वाले हैं. इन तीन विधेयक में एक है इंडियन पीनल कोड, एक है क्रिमिनल प्रोसीजर कोड, तीसरा है इंडियन एविडेंस कोड. इंडियन पीनल कोड 1860 की जगह, अब भारतीय न्याय संहिता 2023 होगा । क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 प्रस्थापित होगी और इंडियन एविडेंट एक्ट, 1872 की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम प्रस्थापित होगा ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इन तीनों कानूनों को रिप्लेस कर के इनकी जगह तीन नए कानून जो बनेंगे, उनकी भावना होगी भारतीय को अधिकार देने की. इन कानूनों का उद्देश्य किसी को दंड देना नहीं होगा । इसका उद्देश्य लोगों को न्याय देना होगा. उन्होंने कहा कि 18 राज्यों, 6 केंद्रशासित प्रदेश, भारत की सुप्रीम कोर्ट, 22 हाईकोर्ट, न्यायिक संस्थाओं, 142 सांसद और 270 विधायकों के अलावा जनता ने भी इन विधेयकों को लेकर सुझाव दिए हैं । चार साल तक इसपर काफी चर्चा हुई है. हमने इसपर 158 बैठकें की हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस विधेयक के तहत हमने लक्ष्य रखा है कि सजा का अनुपात 90% से ऊपर ले जाना है इसीलिए, हम एक महत्वपूर्ण प्रावधान लाए हैं कि जिन मामलों में 7 साल व उससे अधिक की सजा का प्रावधान है, उन सभी मामलों के तहत फोरेंसिक टीम का अपराध स्थल पर जाना अनिवार्य कर दिया जाएगा ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में भारतीय सुरक्षा विधेयक, 2023 पर बोलते हुए कहा, ‘1860 से 2023 तक देश की आपराधिक न्याय प्रणाली अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानूनों के अनुसार कार्य करती रही. तीन कानून बदल जाएंगे और देश में आपराधिक न्याय प्रणाली में बड़ा बदलाव होगा ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में भारतीय सुरक्षा विधेयक, 2023 पर बोलते हुए कहा, ‘1860 से 2023 तक देश की आपराधिक न्याय प्रणाली अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानूनों के अनुसार कार्य करती रही. तीन कानून बदल जाएंगे और देश में आपराधिक न्याय प्रणाली में बड़ा बदलाव होगा. अमित शाह ने कहा कि इन कानूनों से आम जनता को पुलिस अत्याचार से मुक्ति मिलेगी. यौन हिंसा के मामले में पीड़िता का बयान कंपलसरी किया गया है । पुलिस को 90 दिन में स्टेटस देना होगा ।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लोकसबा में कहा कि आईपीसी पर नया बिल देशद्रोह के अपराध को पूरी तरह से निरस्त कर देगा. भारतीय न्याय संहिता में अलगाव, सशस्त्र विद्रोह, विध्वंसक, गतिविधियों, अलगाववादी गतिविधियों या भारत की संप्रभुता या एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्यों पर एक नया अपराध भी जोड़ा गया है ।
विश्व के इतिहास में पहली बार 2 देशों के चंद्रयान एक साथ चंद्रमा पर करेंगे लैंड
नई दिल्ली। इस साल दुनिया के लिए 23 अगस्त की तारीख बहुत खास होने जा रही है। इसी दिन पहली बार 2 देशों के अंतरिक्ष यान एक साथ चंद्रमा के दक्षिण छोर पर लैंड करेंगे। चंद्रमा के इस छोर पर अभी तक किसी भी देश का अंतरिक्ष यान नहीं पहुंचा है जो दोनों देश यह उपलब्धि हासिल करने जा रहे हैं, उनके नाम हैं भारत और रूस। भारत ने पिछले साल भी चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजा था लेकिन तब उसे सफलता नहीं मिल पाई थी।
रूस आज चंद्रमा पर भेजेगा अंतरिक्ष यान
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रूस लगभग 50 वर्ष आज चंद्रमा के लिए अपना पहला अंतरिक्ष यान रवाना करेगा। उसने वर्ष 1976 के बाद आज तक चंद्रमा पर कोई मिशन नहीं भेजा है। वह आज चंद्रमा पर अपने ‘लूना-25’ यान को भेजेगा। इस यान का प्रक्षेपण यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की मदद के बिना किया जाएगा। उसने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद मॉस्को के साथ अपना सहयोग समाप्त कर दिया है।
23 अगस्त 2023 को बनेगा एक नया इतिहास
खबरों के मुताबिक, रूसी अंतरिक्ष यान के आगामी 23 अगस्त को चंद्रमा पर पहुंचने की संभावना है। यह वही तारीख है, जब भारत की ओर से 14 जुलाई को प्रक्षेपित किए गए चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर कदम रखने की उम्मीद है। दोनों ही देशों ने अपने-अपने यान को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इस हिस्से पर अभी तक कोई भी देश अपने अंतरिक्ष यान की सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल नहीं हो सका है। चंद्रमा पर पहुंचने वाले तीन देश अमेरिका, तत्कालीन सोवियत संघ और चीन भी चंद्रमा के उत्तरी छोर पर ही सुरक्षित लैंडिंग कर पाए हैं।
पिछली बार सुरक्षित लैंडिंग नहीं करवा पाया था भारत
बता दें कि भारत ने पिछले साल पहले ही प्रयास में अपने चंद्रयान-2 को चंद्रमा तक भेज दिया था। हालांकि वह सुरक्षित तरीके से उसकी सॉफ्ट लैंडिंग नहीं करवा पाया था, जिसके चलते उसका लैंडर क्रैश हो गया था. अब भारत ने पुराने अंतरिक्ष यान की कमियों को दूर करते हुए नया अंतरिक्ष यान भेजा है, जिसके 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिण छोर पर लैंड होने की संभावना है। अगर यह मिशन सफल हो जाता है तो भारत भी उन सफल देशों की कतार में शामिल हो जाएगा, जो चंद्रमा पर अपने अंतरिक्ष यान भेजने में सफल हो पाए हैं।
Aaj Ka Panchang 11 August: आज का पंचांग, जानें शुक्रवार की तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 11 August 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 11 अगस्त 2023 का पंचाग...
वार-शुक्रवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- एकादशी, पूर्ण रात्रि तक
नक्षत्र- मॄगशिरा, पूर्ण रात्रि तक
योग- व्याघात, 03:06 पीएम तक
करण- बव, 05:45 पीएम तक
द्वितीय करण- बालव, पूर्ण रात्रि तक
सूर्योदय- 05:48 एएम
सूर्यास्त- 07:05 पीएम
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त- 08:27:05 से 09:20:12 तक, 12:52:42 से 13:45:49 तक
कुलिक- 08:27:05 से 09:20:12 तक
कंटक-13:45:49 से 14:38:56 तक
राहु काल-10:46:32 से 12:26:08 तक
कालवेला / अर्द्धयाम-15:32:04 से 16:25:11 तक
यमघण्ट-17:18:19 से 18:11:26 तक
यमगण्ड-15:45:21 से 17:24:57 तक
गुलिक काल-07:27:19 से 09:06:55 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 11:59:34 से 12:52:42 तक
ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है.
