सियासत
Aaj Ka Panchang 23 August: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 23 August 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 23 अगस्त 2023 का पंचाग...
वार- बुधवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- सप्तमी, 03:31 एएम, अगस्त 24 तक
नक्षत्र- स्वाती, 08:08 एएम तक योगब्रह्म - 09:45 पीएम तक
करण- गर, 03:23 पीएम तक
द्वितीय करण- वणिज, 03:31 एएम, अगस्त 24 तक
सूर्योदय- 05:54 एएम
सूर्यास्त- 06:53 पीएम
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त- 11:57:39 से 12:49:34 तक
कुलिक- 11:57:39 से 12:49:34 तक
कंटक- 17:09:12 से 18:01:07 तक
राहु काल- 12:23:36 से 14:00:58 तक
कालवेला / अर्द्धयाम- 06:46:06 से 07:38:01 तक
यमघण्ट- 08:29:57 से 09:21:52 तक
यमगण्ड- 07:31:32 से 09:08:54 तक
गुलिक काल- 10:46:15 से 12:23:36 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत: कोई नहीं
ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है.
Horoscope Today 23 August 2023: मेष, कर्क, मकर, कुंभ राशि वाले ना करें ये काम, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 23 August 2023: ज्योतिष के अनुसार 23 अगस्त 2023, बुधवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. कन्या राशि वाले जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सुचना सुनने को मिल सकती है. अन्य राशि वालों के लिए बुधवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रंसन्नता दिलाने वाला रहेगा. आपके ऊपर किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा, जिससे आप परेशान होंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. जीवनसाथी से आप भविष्य के लिए कुछ धन संबंधी योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं. आप किसी को उधार उधार देने से बचें.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातको के स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही है, तो उनके लिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें और अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, जो लोग सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनके छवि आज और निखर कर आएगी, लेकिन कुछ महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता होगी. आपको यदि किसी सलाम ईश्वर की आवश्यकता हो, तो अनुभवी व्यक्ति से करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपको संतान को किसी नये कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भागदौड़ अधिक करनी होगी और आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा. आपको परिवार के सदस्यों की जरूरत पर भी थोड़ा ध्यान देना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं. लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के व्यवसाय में यदि कुछ बाधाएं आ रही थीं तो वो आज दूर हो सकती हैं. यदि आपने कुछ योजनाओं की शुरुआत की थी, तो उनसे भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं और अपनी सुख-सुविधाओं के वस्तुओं की खरीदारी पर भी आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन निराशाजनक रहने वाला है. आपको किसी से कोई ऐसी बात नहीं करनी है, जिससे आपको समस्या हो सकती है और बिजनेस कर रहे लोग यदि कुछ लेन देन के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह भी उन्हें आसानी से मिल जाएगा. लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आप कोई अच्छी नौकरी का आंफर आ सकता है.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतम रुप से सफलता दिलाने वाला रहेगा. यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है. आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को कहीं घुमाने ले जाने की योजना बना सकते हैं. माता जी की सेहत के प्रति सचेत रहें. माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, उन्हें कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है. आपके किसी काम के पूरा होने के कारण आप परेशान रहेंगे और परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा, जो लोग विदेश से आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उन्हें कुछ अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है. आपको अपने जरूरी कामो पर पूरा ध्यान देना होगा, नही तो वह लटक सकते हैं.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जो जातक राजनीति में कार्यरत हैं, उनके लिए आज दिन मिला-जुला रहने वाला है. किसी वाद विवाद की स्थिति में आप अपने विचारों से माहौल को सामान्य बनाने की कोशिश करनी होगी और उन्हें किसी नये पद की प्राप्ति हो सकती है. भाई व बहनों के साथ यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होगी. अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.
धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और धन आगमन के कुछ नए रास्ते खुलेंगे. आपके कुछ शत्रु आपके बनते कामो में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा. परिवार में यदि किसी को कोई सलाह दें, तो बहुत ही सोच विचार कर आगे बढे, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए प्रसंता दिलाने वाला रहेगा. व्यवसाय के मामले में यदि आपको किसी मित्र से मदद लेनी पड़े, तो अवश्य ले और अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें. परिवार में किसी सदस्य से आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है. यदि आपने किसी योजना में धन लगाने का सोच विचार किया है, तो वह भी आज आपका पूरा हो सकता है. लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहना होगा. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातको आज लंबे समय से रुके हुए सभी काम पूरे हो सकते हैं, लेकिन उसमें कुछ लोगो से मदद की आवश्यकता होगी. यदि आप राजनीति में कार्यरत है, तो उसमे आपको कुछ रणनीति बनाने पर विचार कर सकते हैं. यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है. विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरु जनों की मदद की आवश्यकता होगी.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन तनावग्रस्त रहने वाला है. अपने कामों के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखते हैं. आपको किसी साथी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे और आपका मन से परेशान रहने के कारण किसी काम को करने मैं आपका मन नहीं लगेगा. आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आप लोगों से बहुत ही तोल मोल कर बोलें.
मार्केट पहुंचे राहुल गांधी, खरीदी सब्जी , दुकानदारों से मिले, तस्वीरें शेयर कर लिखा- मोहब्बत की दुकान, देखें वीडियों…
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों लद्दाख दौरे पर हैं। वह 25 अगस्त तक इस दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राहुल गांधी लेह-लद्दाख की वादियों का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। वह बाइक पर लद्दाख का दौरा कर रहे हैं। सोमवार को राहुल गांधी पहाड़ियों के बीच बाइक राइड करते नजर आए। वहीं शाम को वह लेह के मेन मार्केट में पहुंचे।
राहुल गांधी को केटीएम 390 एडवेंचर की सवारी करते देखा गया है। इस दौरान वह प्रोफेशनल राइडर जैसे नजर आए। वह हेलमेट, ग्लव्स, राइडिंग बूट और जैकेट सहित पूरे बाइकिंग गियर में देखे गए। लद्दाख की खूबसूरती की तारीफ कर राहुल गांधी ने फोटो के कैप्शन में लिखा- “पैंगोंग झील के रास्ते में मेरे पिता कहा करते थे, यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।
राहुल गांधी ने दुकानदार को दिए पैसे
इस दौरान उन्होंने फल-सब्जी की दुकान पर खरीदारी की। समाचार एजेंसी की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में राहुल गांधी को भीड़ से घिरे और सामान की खरीदारी करते देखा जा सकता है। राहुल गांधी सब्जी की दुकान पर कुछ चीज तुलवाते हैं, फिर उसे पैसे देते हैं। इसके बाद दुकानदार बचे पैसे वापस कर देता है।तस्वीरों में उन्हें स्थानीय लोगों से मिलते हुए दिखाया गया है। कांग्रेस ने लद्दाख में राहुल गांधी की यात्रा की तस्वीरें शेयर कर लिखा- मोहब्बत की दुकान।
अर्श से फर्श तक…औंधे मुंह गिरा टमाटर का भाव, जाने कहा पहुंची कीमत…
नई दिल्ली: सरकार ने सोमवार को कहा कि खुदरा बाजार में ताजा फसल की आवक के साथ टमाटर की कीमतें 50-70 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गई हैं। उसने यह भी कहा कि जब तक दरें सामान्य स्तर पर नहीं आ जातीं, तब तक वह टमाटर की रियायती दर पर बिक्री जारी रखेगी। बेमौसम बारिश के कारण देशभर के खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमतें 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थीं। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया, वर्तमान में देश भर के खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमतें 50-70 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में नई फसल की आवक बढ़ने से कीमतें कम होनी शुरू हो गई हैं।
रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री के बारे में, सचिव ने कहा कि सरकार खुदरा कीमतें सामान्य होने तक चुनिंदा राज्यों में रियायती कीमतों इसकी बिक्री जारी रखेगी। थोक और खुदरा बाजारों में दाम में नरमी के बीच सहकारी समितियों एनसीसीएफ और नाफेड ने 20 अगस्त से 40 रुपये प्रति किलोग्राम की कम दर पर टमाटर बेचना शुरू कर दिया है। पिछले महीने से, भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ लिमिटेड (नेफेड) टमाटर की कीमत में वृद्धि को रोकने के लिए उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से रियायती दर पर टमाटर बेच रहे हैं। शुरू में, सब्सिडी वाली दर 90 रुपये प्रति किलोग्राम तय की गई थी। बाद में कीमतों में गिरावट के साथ इसका मूल्य भी कम किया गया था। घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और कीमत कम करने के लिए नेपाल से भी टमाटर का आयात किया गया है।
कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण राम मंदिर के फैसले में देरी हुई: अमित शाह
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक सभा को सम्बोधित किए । 27 अगस्त को अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में जनता से आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा को वोट देने की अपील की व दिवंगत दिग्गज नेता कल्याण सिंह को श्रद्धाजलि भी दिए ।
आपको बता दे, दिग्गज भाजपा नेता कल्याण सिंह की दूसरी पुण्य तिथि पर अलीगढ़ में एक सभा को संबोधित करते हुए, अमित शाह ने कहा, “2024 में यूपी की सभी 80 सीटों पर कमल को खिलने दें, यही होगी बाबूजी को सच्ची श्रद्धाजलि ।” भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में अलीगढ़ में ‘हिंदू गौरव दिवस का आयोजन कर रही है। कल्याण सिंह का जन्मस्थान भी अलीगढ़ है। 21 अगस्त 2021 को लखनऊ में कल्याण सिंह का निधन हो गया था। कल्याण सिंह 1992 के समय मुख्यमंत्री थे जब बाबरी मस्जिद विध्वंस ढांचा गिराया गया था। इसके साथ ही अमित शाह ने आजादी के समय से ही अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को रोकने और उसका ध्यान भटकाने के लिए राज्य की कांग्रेस पार्टी पिछली कांग्रेस सरकार पर हमला बोला।
केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘आज में बीजेपी के वरिष्ठ नेता, रामभक्त, पिछड़ों के कल्याण के प्रणेता व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने आया हूँ। अमित शाह ने कहा कि दिवंगत नेता ने उनसे कहा था कि जिस दिन राम मंदिर की आधारशिला रखी गई थी। उसी दिन उन्होंने अपने जीवन का लक्ष्य हासिल कर लिया था।

जब राम मंदिर का शिलान्यास हुआ तब मैं अस्पताल में था – अमित शाह
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान राम मंदिर का शिलान्यास किये, उस दिन मैं कोरोना के कारण अस्पताल में था। उस दिन मैंने बाबू जी को फोन किया और उन्होंने मुझे बताया कि उनके जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया है।” शाह ने कहा, “कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ ने तीन लक्ष्यों पर जोर दिया। पहला राम जन्मभूमि आंदोलन को तेज करना, दूसरा गरीबों का कल्याण और तीसरा सामाजिक सद्भाव को बिगाड़े बिना पिछड़े समाज का कल्याण करना।”
शाह ने कहा ने अपने संबोधन को जारी रखते हुए कहा, आजादी के बाद से ही कांग्रेस पार्टी भगवान राम जन्मभूमि के मुद्दे को लटका रही थी, इसे भटका रही थी, लेकिन राम जन्मभूमि के मुद्दे पर कोर्ट का फैसला आने के बाद पीएम मोदी ने बिना देर किए राम मंदिर का भूमि पूजन किया”।
पीएम मोदी की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘आज हमें खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2024 की शुरुआत में हम 550 साल बाद भगवान राम को उनके भव्य मंदिर में विराजमान देखेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख भूपेन्द्र सिंह चौधरी उपस्थित थे।
Aaj Ka Panchang 22 August: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 22 August 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 22 अगस्त 2023 का पंचाग...
वार- मंगलवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- षष्ठी, 03:05 एएम, अगस्त 23 तक
नक्षत्र- चित्रा, 06:31 एएम तक योग शुक्ल, 10:18 पीएम तक
करण- कौलव, 02:37 पीएम तक
द्वितीय करण- तैतिल, 03:05 एएम, अगस्त 23 तक
सूर्योदय- 05:54 एएम
सूर्यास्त- 06:54 पीएम
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त- 08:29:44 से 09:21:45 तक
कुलिक- 13:41:54 से 14:33:56 तक
कंटक- 06:45:40 से 07:37:42 तक
राहु काल- 15:38:58 से 17:16:31 तक
कालवेला/अर्द्धयाम- 08:29:44 से 09:21:45 तक
यमघण्ट- 10:13:47 से 11:05:49 तक
यमगण्ड- 09:08:45 से 10:46:18 तक
गुलिक काल- 12:23:52 से 14:01:25 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 11:57:51 से 12:49:52 तक
ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है.
Horoscope Today 22 August 2023: वृष, कन्या, तुला, मीन राशि वालों के सभी काम आसानी से पूरे होंगे, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 22 August 2023: ज्योतिष के अनुसार 22 अगस्त 2023, मंगलवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. सिंह राशि वालों का किसी नए घर को खरीदने का सपना पूरा होगा, जो लोग विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए कोई अच्छा ऑफर आ सकता है. अन्य राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है. आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा. व्यवसाय क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी आंख व कान खुले रखकर आगे बढ़े, नहीं तो समस्या हो सकती है और जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सुचना सुनने को मिल सकती है.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है. आप अपने खर्चो पर नियंत्रण करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे और सामाजिक कार्य में आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, जिससे आप उनके कार्य भी करवा सकते हैं. आपके घर किसी परिजनों का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आपको घर व बाहर किसी भी मामले में अपनी मनमर्जी नहीं चलानी है, नहीं तो आप कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं. आपको परिवार के सदस्यों के साथ चल कर अच्छा लाभ मिलेगा और आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें, नहीं तो आपका बेवजह कार्य क्षेत्र में किसी से कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अधिक मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही उससे बाहर निकल सकते हैं.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको किसी आलोचक की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है, तो समस्या सकती है और आप अपने व्यवहार में नरमी बनाए रखें. आप आज अत्यधिक लाभ के चक्कर में चुटपुट लाभ पर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी. घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपुर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है. संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आप अपने आलस्य के कारण कुछ कार्यों को कल पर डाल सकते हैं और व्यवसाय में मंदी के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप किसी से उधार लेने के लिए सोच विचार कर सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगा. आप दिन का कुछ समय अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के किसी कार्यक्रम में बिता सकते हैं.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अपने जरूरी कामों में लापरवाही दिखाने से बचने के लिए रहेगा. कार्य क्षेत्र में आपको सावधानियां बरतनी होगी, तभी आपके सभी काम पूरे होंगे. विद्यार्थियों को मानसिक व बौद्धिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है. संतान आपको कोई उपहार लेकर आ सकता है. आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय सता रहा है. परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मन रखेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है. आपको किसी मानसिक तनाव के कारण आपका मन परेशान रहेगा और व्यवसाय में आप जितने लाभ की उम्मीद कर रहे थे, उतनी मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आप अपने धन का कुछ हिस्सा किसी योजना में भी लगा सकते हैं. आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है. लोगों को आप बिना मांगे सलाह देने से बचे, नहीं तो आप किसी वाद विवाद में फंस सकते हैं.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको कार्यक्षेत्र में किसी छोटी सी गलती से कोई नुकसान हो सकता है, जिसके बाद आपको अधिकारियों से बात करनी पड़ सकती है. आप अपने किसी मित्र से आज अपने मन की इच्छा जाहिर करेंगे, तो उसे पूरी अवश्य करेंगे. आपका कोई परिवार में यदि आप किसी बात के लिए कोई वाद विवाद में पडे, तो उससे आपको नुकसान हो सकता है. आपको जल्दबाजी मे कोई डिसीजन लेना पड़ सकता है.
धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन मिला-जुला रहने वाला है. आपको अपने घरेलू काम को लेकर व्यस्तता रहेगी और किसी काम के पूरा होने के लिए आपको संतोष करना पड़ सकता है. संतान की संगति की ओर आप विशेष ध्यान दे, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं. यदि आपका कोई मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें आपको थोड़ी समस्या होगी, तो उसके बाद ही वह आपके पक्ष में आता दिख रहा है.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए दिन शुभ सुचना लेकर आने वाला है. दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन फिर भी आप कोई बड़ी योजना में धन लगा सकते हैं और यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसमे आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को अपनाकर दूर करने में कामयाब रहेंगे. परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा. परिवार में यदि कोई सदस्य घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, तो आज वह वापस आ सकता है.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन कोई निराशाजनक सूचना लेकर आने वाला है. आप व्यस्त रहने के कारण अपने कामों को कल पर डालने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको कोई नुकसान भी हो सकता है. आप अपनी कोई बात लोगों के सामने खुलकर रखे, नहीं तो लोग आपको झूठा समझ सकते हैं. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आप अपने माता-पिता को लेकर जाए, जिससे उन्हें प्रसन्नता होगी. आप अपने मान सम्मान को ध्यान में रखकर ही कोई कदम उठाए.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन समस्याओं भरा रहने वाला है. आपको किसी वाहन के चलाने में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है और आपको अपने आवश्यक कामों में लापरवाही के कारण कोई भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य में यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले, नहीं तो बाद में कोई बड़ी बीमारी का रूप लेकर आ सकता है. घर परिवार में सदस्यों के साथ आपकी कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं.
एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: कंटेनर ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत
महाराष्ट्र। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है। एक्सप्रेस वे पर पुणे से मुंबई जा रहा एक कंटेनर 35 किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद पुणे की ओर जाने वाली विपरीत लेन पर चला गया और 5 छोटे वाहनों से इसकी जबरदस्त भिडंत हो गई।
कंटेनर ने मारुति डिजायर को बुरी तरह कुचल दिया जिससे उसमें सवार चालक और एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिला यात्रियों को पनवेल के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। वहीं कंटेनर की चपेट में आई दूसरी कार की दो अन्य महिला यात्रियों को भी चोटें आईं और उन्हें एमजीएम पनवेल में भर्ती कराया गया है। मुंबई की ओर यातायात सुचारू रूप से संचालित है जबकि पुणे की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ है और गाड़ियां धीमी गति से चल रही हैं।
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग
राजस्थान। लखनऊ से शारजाह जा रहा इंडिगो के एक विमान की जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विमान की आपात लैंडिंग कराई गई है। विमान में सवार एक यात्री को हार्ट अटैक आने के कारण इसकी आपात लैंडिग करवाई गई।
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-1423 लखनऊ से शारजाह के लिए रविवार रात को 9:45 बजे उड़ान भरी थी। विमान के टेकऑफ करने के कुछ देर बाद ही पायलट को सूचना दी गई कि एक यात्री को दिल का दौरा पड़ा है। पायलट ने इसकी सूचना तत्काल जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। साथ ही आपात लैंडिंग की अनुमति भी मांगी। क्लीयरेंस मिलते ही इंडिगो के विमान को जयपुर हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया। इसके बाद यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
28 हफ्ते की गर्भवती को Supreme Court ने दी गर्भपात की इजाजत
रेप-दुष्कर्म के बाद गर्भपात की इजाजत का मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court ) ने बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट ने 28 हफ्ते की गर्भवती महिला को गर्भपात की इजाजत दी है।
मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट देखने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक-महिला का गर्भपात किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा कि चिकित्सीय प्रक्रिया के बाद, यदि भ्रूण जीवित पाया जाता है तो अस्पताल को भ्रूण के जीवित रहने को सुनिश्चित करने के लिए सभी सुविधाएं देनी होंगी। साथ ही बच्चे को कानून के अनुसार गोद देने के लिए सरकार कानून के मुताबिक कदम उठाए।
सुप्रीम कोर्ट ने उठाया गुजरात हाईकोर्ट के आदेश पर सवाल
सुनवाई के दौरान एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाईकोर्ट पर सवाल उठाया और कहा कि शनिवार को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर दिया। देश में कहीं भी नहीं होता कि कोई अदालत अपने से बड़ी अदालत के खिलाफ आदेश जारी करे। बता दें कि पीड़िता को आज या मंगलवार सुबह 9 बजे अस्पताल में ले जाया जाएगा।
बता दें कि दुष्कर्म पीड़िता 25 साल की है। उसने गर्भपात के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिस पर शनिवार को आनन-फानन में सुनवाई हुई थी। पीड़िता का दावा है कि चार अगस्त को गर्भ का पता चला। सात अगस्त को कोर्ट में अर्जी लगाई. कोर्ट ने बोर्ड बनाया और 11 अगस्त को रिपोर्ट आई। बोर्ड हमारी दलील के समर्थन में था, लेकिन हाईकोर्ट ने सरकार की नीति के हवाले से अर्जी खारिज कर दिया था।
सावन का सातवां सोमवार आज : शिव जी और नाग देवता एक साथ देंगे आशीर्वाद, 24 साल बाद बना है ऐसा दुर्लभ संयोग, जानिए पूजा विधि
Aaj Ka Panchang 21 August : सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
21 August 2023 का दैनिक पंचांग / Aaj Ka Panchang: सोमवार, 21 अगस्त 2023 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र और शुभा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार के दिन का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से 12:49 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 07:33 − 09:10 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।
|
पंचांग के पांच अंग
तिथि
हिन्दू काल गणना के अनुसार 'चन्द्र रेखांक' को 'सूर्य रेखांक' से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है।
तिथि के नाम- प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।
नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।
वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं - सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।
योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम - विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।
करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं - बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।
Aaj Ka Rashifal 21 August 2023: दैनिक राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?
Aaj Ka Rashifal 21 August 2023 राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुलारहने वाला है। आज कुछ राशियों को आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। वहीं कुछ राशियों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दिनांक 21 अगस्त 2023 सोमवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा?
मेष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार में विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी अधिक रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें।
वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। संचित धन में कमी आएगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। कारोबार के विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय के साधन बन सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। अति उत्साही होने से बचें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशि- वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन लाभ हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे।
कन्या राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। मन में शान्ति और प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। खर्च अधिक रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय के स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मानसिक कठिनाइयों में कमी आएगी। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे।
धनु राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। सफलता के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। माता-पिता से सहयोग मिल सकता है। जीवन सुखमय रहेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहें। भाइयों के सहयोग से कारोबार शुरू कर सकते हैं।
मकर राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। माता-पिता का साथ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मानसिक शान्ति के प्रयास करें। वाणी में सौम्यता रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।
मीन राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। कला या संगीत में रुचि रहेगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।
BREAKING : कांग्रेस की वर्किंग कमेटी का गठन, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी समेत इन नेताओं के नाम शामिल
कांग्रेस ने अपनी वर्किंग कमेटी का एलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी का गठन किया है, जिसमें खरगे के अलावा सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम जैसे वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम और ताम्रध्वज साहू को जगह मिली है, वहीँ छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है।



कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने किया कांग्रेस कार्य समिति का गठन, जानिए किन नेताओं को मिली जगह
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस कार्य समिति का गठन किया है। कांग्रेस कार्य समिति में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत 39 नेताओं को शामिल किया गया है. बड़ी बात यह है कि कमेटी में पहली बार सचिन पायलट, शशि थरूर और चरणजीत सिंह चन्नी को शामिल किया गया है.



पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती आज, जानिए गांधी ने क्यों पकड़े थे राजीव गांधी का कान ?
नई दिल्ली। कांग्रेस हर साल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर सद्भावना दिवस मनाती है। उनके बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें अपने तरीके से याद किया। राहुल लद्दाख के पेंगोंग सो झील के किनारे अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। 21 सदी के निर्माता कहे जाने वाले राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते भारतीय दूरसंचार नेटवर्क का गठन, वोट देने की सीमा 21 से 18 वर्ष, देश को पहली बार कंप्यूटर लाना, पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत करना आदि उनकी उपलब्धियों में गिने जाते हैं। राजीव गांधी से जुड़े पुराने किस्से भी काफी मशहूर हैं। इनमें से एक किस्सा उनका महात्मा गांधी से मुलाकात का है। तब राजीव महज 4 साल के थे। इस मुलाकात का जिक्र करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि उसके अगले ही दिन नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
तब महज 4 साल के थे राजीव
यह किस्स्सा है, 29 जनवरी 1948 की। तब राजीव देश-दुनिया की राजनीति और उथल-पुथल से अंजान थे। महज 4 साल के राजीव के वो खेलने-कूदने के दिन थे। मां इंदिरा गांधी उन्हें 29 जनवरी की शाम महात्मा गांधी से मिलाने ले गईं। इंदिरा और राजीव के साथ पंडित जवाहर लाल नेहरू की बहन कृष्णा हठीसिंह, नयनतारा पंडित और पद्मजा नायडू भी थीं। इंदिरा गांधी की जीवनी लिखने वाली कैथरीन फ्रैंक ने बताया कि उस शाम इंदिरा गांधी को घर से निकलने से पहले उनके माली ने चमेली के फूलों का गुच्छा लाकर दिया। इंदिरा गांधी ने सोचा कि चमेली के ये फूल लेकर वह गांधीजी को देंगी। इसके बाद इंदिरा गांधी राजीव, नेहरू की बहन कृष्णा हठीसिंह, नयनतारा पंडित और पद्मजा नायडू के साथ बिरला हाउस के लिए रवाना हो गए।
रोज की तरह महात्मा गांधी बिरला हाउस के लॉन में धूप सेंक रहे थे। गांधी के पास आकर इंदिरा गांधी, नेहरू की बहन कृष्णा हठीसिंह, नयनतारा पंडित और पद्मजा नायडू आकर बैठ गईं। राजीव पास में ही तितलियों संग खेल रहे थे। थोड़ी देर बाद राजीव महात्मा गांधी के पैरों के पास आकर बैठ गए। राजीव को न जाने क्या सूझा वह गांधी के पैरों के बीच में चमेली के फूल फंसाने लगे। राष्ट्रपिता ने यह देख लिया और राजीव के कान पकड़कर उन्हें उठाया। राजीव को जीवन की सबसे बड़ी सीख देते हुए गांधी ने कहा कि ऐसा मत करो, फूल सिर्फ मरे हुए व्यक्तियों के पैरों में फंसाए जाते हैं।
