सियासत

51 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, पीएम नरेंद्र मोदी ने दिए अपॉइंटमेंट लेटर

नई दिल्ली। Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के ज्वॉइंनिंग लेटर बांटे हैं। ये अपॉइंटमेंट लेटर अलग-अलग विभाग के नवनियुक्त कर्मचारियों को दी गई हैं।यह रोजगार मेला सोमवार, 28 अगस्त 2023 को देश के 45 जगहों पर आयोजित किया गया।

Rozgar Mela: किन ​विभागों में मिली नौकरियां

गृह मंत्रालय विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के नवनियुक्तों को ज्वॉइंनिंग लेटर दिया है। इसके तहत CRPF, BSF, SSB, असम राइफल्स, CISF, ITBP, NCB और दिल्ली पुलिस में युवाओं को भर्ती दी गई है।

Rozgar Mela: रोजगार मेला कब-कब हुआ आयोजित

पहली बार 22 अक्टूबर 2022 को 75,000 से युवाओं को नियुक्ति पत्र रोजगार मेले के तहत दिया गया था। दूसरी बार 22 नवंबर 2022 को 71 हजार से ज्यादा युवाओं को ज्वाइंनिंग लेटर दिए गए थे। फिर 20 जनवरी 2023 को 71 हजार युवाओं, 13 अप्रैल 2023 को 71 हजार, 16 मई को 71 हजार, 13 जून को 70 हजार, 22 जुलाई को 70 हजार और अब 28 अगस्त को 51 हजार युवाओं को रोजगार मेला के तहत अपॉइंटमेंट लेटर ​बांटे गए।

Rozgar Mela: अबतक 5.5 लाख से ज्यादा लोगों को मिली नौकरी

पीएमओ की ओर से 14 जून 2022 को एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी गई थी कि अगले 18 महीने में 10 लाख युवाओं की भर्ती की जाएगी। ऐसे में अभी तक आठ रोजगार मेला आयोजित किया जा चुका है और कुल 5.5 लाख से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।

और पढ़ें ...

कंप्यूटर के लिए दोस्त का अपहरण, रसगुल्ले खाने की अंतिम इच्छा पूरी कर की हत्या

पश्चिम बंगाल में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां तीन किशोरों ने अपने ही दोस्त का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपी किशोरों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने एक तालाब से शव बरामद कर लिया है और मामले की आगे जांच कर रही है।

घटना नादिया जिले के कृष्णानगर के घुरनी इलाके की है। जहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला 14 वर्षीय एक लड़का शुक्रवार से लापता था। लड़का दुकान से कुछ सामान लेने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार को किशोर की मां के पास तीन लाख रुपए की फिरौती का फोन आया। जिसके बाद महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने लड़के के स्कूल में पढ़ने वाले तीन किशोरों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपहरण और हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी किशोरों ने बताया उन्हें वीडियो गेम्स खेलने के लिए कंप्यूटर चाहिए था। इसके लिए ही उन्होंने किशोर का अपहरण किया और उसकी मां को फोन कर तीन लाख रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती नहीं मिलने पर आरोपियों ने बीती 25 अगस्त को किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी।

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने किशोर की हत्या करने से पहले उसकी अंतिम इच्छा भी पूरी की और उसे रसगुल्ले और कोल्ड ड्रिंक भी पिलाई। इसके बाद हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों ने शव को एक बोरे में भरकर शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने तालाब से शव बरामद कर लिया है।

और पढ़ें ...

OMG! शादी के चार साल तक नहीं हुए बच्चे, अब महिला को एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म

राजस्थान। टोंक जिले में एक गर्भवती महिला ने शादी के चार साल बाद एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। वजीरपुरा गांव निवासी महिला ने दो बेटे और दो बेटी को जन्म दिया है। बच्चे और मां दोनों का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है

टोंक निवासी किरण कंवर की करीब 4 साल पहले शादी हुई थी, लेकिन शादी के इतने साल बाद भी कोई संतान नही हुई थी। शादी के चार साल बाद महिला गर्भवती हुई और सोमवार को उसने चारों बच्चों का जन्म दिया। इन चार बच्चों में दो लड़के और दो लड़कियां हैं। फिलहाल महिला और उसके चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे है। फिलहाल सभी शिशुओं और मां को सआदत अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ केंद्र स्थित चिकित्सा ईकाई में भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें ...

पत्नी ने 8 लाख रुपये में दी पति की हत्या की सुपारी, 150 सीसीटीवी कैमरों से खुला राज

उत्तर प्रदेश। जालौन में पति की हत्या की सुपारी देने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्नी ने पति से तंग आकर 8 लाख रुपए में 3 शूटरों को हत्या की सुपारी दी थी। जिसके बाद बदमाशों ने 12 अगस्त को महिला की पती को गोली मार दी। गनीमत रही कि बदमाशों की गोली से युवक की मौत नहीं हुई।

पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के तुलसीनगर का है। यहां पर 12 अगस्त को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वाक पर निकले संजय राजपूत को गोली मार दी थी। 12 अगस्त की सुबह हुई इस घटना के बाद 15 दिनों तक पुलिस घटना के खुलासे के लिए डेढ़ सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपियों की तलाश के लिए एसओजी और सर्विलांस की टीम को लगाया। लेकिन जांच में पुलिस को पता चला कि संजय पर हमला उसकी ही पत्नी ने करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में संजय राजपूत की पत्नी अंजलि ने बताया कि वह रोज-रोज के झगड़ों से तंग आ चुकी थी। इसलिए उसने अपने दोस्तों की मदद से 8 लाख रूपए की सुपारी दे डाली और मध्य प्रदेश और झांसी के रहने वाले शातिर बदमाशों ने 4 लाख रुपए एडवांस लेकर संजय पर हमला कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल पत्नी व अन्य 3 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

और पढ़ें ...

सिर पर कुकर से वार कर प्रेमिका की हत्या, लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा

बेंगलुरु में एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। बेंगलुरु के न्यू माइको लेआउट में युवक ने शक के चलते अपनी प्रेमिका की कुकर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम वैष्णव है। वह तीन साल से अपनी प्रेमिका देवा के साथ रह रहा था। 24 वर्षीय देवी एस केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली है, जबकि आरोपी वैष्णव कोल्लम से है। वैष्णव को शक था कि देवा उसे धोखा दे रही है। इसी शक के चलते शनिवार को दोनों के बीच बहस हुई।

बहस इतनी बढ़ गई की वैष्णव ने देवा के सिर पर कुकर से वार दिया। आरोपी ने कई बार वार किये जिससे देवी को चोंट आईं और उसकी मौके पर मौत हो गई। गिरफ्तारी के बाद वैष्णव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

और पढ़ें ...

स्कूली छात्रों के लिए अवकाश घोषित, आदेश जारी, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल…

School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। उनके लिए अवकाश की घोषणा की गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। आगामी दिनों में 28 अगस्त तक मुज़फ्फरनगर में श्रावण सोमवार को देखते हुए स्कूलों को बंद रखा जाएगा। दूसरी तरफ 30 अगस्त को रक्षाबंधन होने के कारण स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। हालांकि कुछ स्कूलों में 31 अगस्त को अवकाश के आदेश जारी किए गए हैं।

इसके साथ ही सितंबर महीने में भी छात्रों को कई छुट्टियों का लाभ मिलेगा। जन्माष्टमी और चेहल्लुम के अलावा आठ दिनों तक स्कूल को बंद रखा जाएगा। इसके अलावा भारी बारिश को देखते हुए डीएम द्वारा भी अवकाश के आदेश जारी किए जाते रहे हैं। हिमाचल और उत्तराखंड में अगस्त महीने में कई दिनों तक स्कूलों को बंद रखा गया है। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति को देखकर आदेश जारी किए जाएंगे।

अररिया : प्रारंभिक स्कूलों में 31 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी  

बिहार के अररिया प्रारंभिक स्कूलों में रक्षाबंधन की छुट्टी के लिए 31 अगस्त को अवकाश की घोषणा की गई है। इसके लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा पत्र जारी किया गया है।  आदेश के तहत जिला के प्रारंभिक विद्यालय में रक्षाबंधन की छुट्टी 31 अगस्त को रहेगी। हालांकि जिला के प्रारंभिक विद्यालयों के लिए जारी अवकाश तालिका में रक्षाबंधन की छुट्टी थी। अगस्त को दर्शाई गई थी जबकि इस साल पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार 31 अगस्त को मनाया जा रहा है।

30 अगस्त की जगह 31 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी घोषित करने की मांग की गई थी। जिसके बाद शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त होने के साथ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने रक्षाबंधन की छुट्टी 31 अगस्त को घोषित की है। ऐसे में जिले के सभी प्रारंभिक स्कूल 31 अगस्त को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर बंद रहेंगे।

मुजफ्फरपुर : 31 अगस्त को हो रक्षाबंधन की छुट्टी 

इसके अलावा मुजफ्फरपुर जिले में के भी प्रारंभिक विद्यालय में रक्षाबंधन की छुट्टी 31 अगस्त को होगी। BSA अजय कुमार सिंह द्वारा इसके लिए आदेश जारी किया गया है। बता दे कि इससे पहले अवकाश तालिका में रक्षाबंधन की छुट्टी 30 अगस्त को घोषित की गई थी। हालांकि शिक्षक संगठन द्वारा अवकाश तिथि संशोधित करने का अनुरोध किया गया था। जिसके बाद अब 31 अगस्त को अवकाश दिया जाएगा।

और पढ़ें ...

10 राज्यों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात-आंधी-तूफान की मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…

MD Alert Weather Update : देश के मौसम में बदलाव जारी है। कई राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। हालांकि बिहार, UP, झारखंड सहित पश्चिम बंगाल में मानसून रेखा गुजरने से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उड़ीसा आंध्र प्रदेश में भी मौसम में सुधार रिकॉर्ड किया जा रहा है।

मौसम प्रणाली

  • मानसून की अक्षीय रेखा पश्चिमी छोर हिमालय की तरहटी के करीब पहुंच गई जबकि पूर्वी छोर गोरखपुर, पटना, मालदा और पूर्व की ओर असम से होते हुए मणिपुर की और गुजर रही है।
  • बांग्लादेश पर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र निर्मित हुआ है।
  • आगामी 24 घंटे में असम मेघालय, अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
  • एक रेखा पश्चिम बंगाल से पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। जिसके कारण आगामी 24 घंटे में मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे।

मौसम चेतावनी

  • असम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश सहित पश्चिम बंगाल के मालदा सहित झारखंड, बिहार और गोरखपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर भारत पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के उत्तरी तट सहित गोवा कोकण, महाराष्ट्र, तेलंगाना में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • जम्मू कश्मीर, गिलगित, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश ,पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से सहित मध्य प्रदेश बिहार झारखंड और गुजरात में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में अलर्ट

  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित उड़ीसा और उत्तर प्रदेश में वज्रपात सहित आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मानसून की रेखा इन क्षेत्रों से होकर गुजर रही है।
  • इसके साथ ही महाराष्ट्र , विदर्भ, गोवा में भी मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया।
  • असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश सहित भूस्खलन का रेड ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • हिमाचल उत्तराखंड में भी मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 28 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 28 अगस्त 2023

विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण

तिथि
शुक्ल पक्ष द्वादशी- अगस्त 27 09:32 PM- अगस्त 28 06:23 PM

नक्षत्र
उत्तराषाढ़ा- अगस्त 28 05:15 AM- अगस्त 29 02:43 AM

योग
आयुष्मान- अगस्त 27 01:26 PM- अगस्त 28 09:56 AM

अशुभ काल
राहू- 07:33 ए एम से 09:10 ए एम
यम गण्ड- 10:46 ए एम से 12:22 पी एम
कुलिक- 01:59 पी एम से 03:35 पी एम
दुर्मुहूर्त- 12:48 पी एम से 01:39 पी एम, 03:22 पी एम से 04:13 पी एम
वर्ज्यम्- 12:24 पी एम से 01:50 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:57 AM- 12:48 PM
अमृत काल- 09:00 पी एम से 10:25 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:28 ए एम से 05:12 ए एम

शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग- 02:43 ए एम, अगस्त 29 से 05:57 ए एम, अगस्त 29

और पढ़ें ...

Horoscope 28 August 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- शारीरिक गतिविधि विशेष रूप से फायदेमंद होगी, जो आपकी असीम ऊर्जा के लिए एक आउटलेट प्रदान करती है। अपने आप को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए पर्याप्त आराम और पोषण प्राप्त करना सुनिश्चित करें। धन की तलाश करेंगे। सोच-समझकर जोखिम लेने या निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है। हालांकि विश्वसनीय सलाहकारों से सलाह करना सुनिश्चित करें और दीर्घकालिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें।

वृष राशि- आपकी स्वाभाविक नेतृत्व क्षमता आज उजागर होती है, जिससे यह एक नए प्रोजेक्ट शुरू करने या कार्यस्थल में खुद को मुखर करने का एक आदर्श समय है। हालांकि शक्ति संघर्ष से सावधान रहें। दिमाग को संतुलित रखें और सफलता हासिल करने के लिए अपने जुनून का इस्तेमाल करें। अगर आप एक रिश्ते में हैं, तो इस अवसर का उपयोग अपने बंधन को मजबूत करने के लिए करें। अविवाहित मेष राशि वाले पाएंगे कि वे आज विशेष रूप से चुंबकीय और आकर्षक हैं, इसलिए अपने आप को वहां से बाहर निकालना और नई संभावनाओं का पता लगाना सुनिश्चित करें। जुनून को धैर्य और समझ के साथ बैलेंस्ड करना याद रखें।

मिथुन राशि- आप केंद्रित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपकी स्वस्थ आदतें और लाइफस्टाइल रंग ला रही हैं और आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार देख सकते हैं। अपने फिटनेस रूटीन के साथ बने रहें, अच्छा खाएं और अपना बैलेंस बनाए रखने और बर्नआउट से बचने के लिए माइंडफुलनेस का अभ्यास करें। आपका वित्त भी आशाजनक दिख रहा है।

कर्क राशि- आपको अप्रत्याशित वित्तीय लाभ या अपने धन को बढ़ाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी तेज वित्तीय प्रवृत्ति रंग ला रही है और आप खुद को कुछ समझदार निवेश या रणनीतिक निर्णय लेते हुए पा सकते हैं जो समृद्धि की ओर ले जाते हैं। जमीन से जुड़े रहें और सतर्क रहें, लेकिन साथ ही अपनी प्रवृत्ति पर भरोसा रखें और जोखिम उठाएं।

सिंह राशि- आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण आज रंग लाता है, क्योंकि आप अपने पेशेवर प्रयासों में सफलता प्राप्त करते हैं। आपके ध्यान और दृढ़ संकल्प ने आपके सहयोगियों और वरिष्ठों की पहचान और प्रशंसा अर्जित की है। आपको एक रोमांचक नए प्रोजेक्ट या नौकरी के अवसर के साथ मिल सकते हैं, इसलिए अपनी प्रतिभा दिखाने और अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने में संकोच न करें। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो अपने साथी के साथ कुछ गहन की पलों की अपेक्षा करें। आप साहसी महसूस कर रहे हैं। अगर आप अविवाहित हैं, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो आपके भीतर एक चिंगारी को प्रज्वलित करता है और आपकी दुनिया को उलट देता है। यह एक रोमांचक नए रोमांस की शुरुआत हो सकती है।

कन्या राशि- आपको ऐसा लग सकता है कि आप दुनिया का सामना कर सकते हैं, लेकिन सुनिश्चित करें कि आप अपना भी ख्याल रखें। आराम करने और रिचार्ज करने के लिए पूरे दिन ब्रेक लें और सुनिश्चित करें कि आप रात में पर्याप्त नींद ले रहे हैं। आपकी ऊर्जा और उत्साह आज आपके वित्त के लिए नए अवसरों को आकर्षित करेगा। आपको काम पर एक अप्रत्याशित बोनस या पदोन्नति मिल सकती है, या आप जिस चीज को खरीदना चाहते हैं, उस पर आपको एक उत्कृष्ट सौदा मिल सकता है। सुनिश्चित करें कि आपका उत्साह ज्यादा खर्च या जोखिम भरा निवेश नहीं करता है।

तुला राशि- आपके रचनात्मक विचारों पर आज आपके वरिष्ठ अधिकारियों की नजर पड़ने की संभावना है। अगर आप लीडर की स्थिति में हैं, तो अपनी टीम को प्रेरित करने और सभी को एक साथ लाने के लिए अपनी ऊर्जा और प्रेरणा का उपयोग करें। आवेगी निर्णयों से बचें और इसके बजाय, उन जोखिमों पर ध्यान केंद्रित करें जो आपके दीर्घकालिक लक्ष्यों के अनुरूप हों।

वृश्चिक राशि- आपकी जीवन शक्ति और ऊर्जा का स्तर आज अपने उच्चतम स्तर पर है। जीवन के प्रति अपने जुनून के साथ, इस ऊर्जा का उपयोग अपने शारीरिक स्वास्थ्य और कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए करें। आपके स्वास्थ्य के लिए एक बैलेंस्ड दृष्टिकोण लंबे समय तक स्वस्थ रहने की कुंजी है। धन संबंधी मामले आज सुर्खियों में हैं।

धनु राशि- आपका दृढ़ संकल्प आपको आगे बढ़ाएगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ, अपने आप को मुखर करने और काम पर कुछ साहसिक कदम उठाने के लिए यह एक अच्छा दिन है। अपनी सहज प्रवृत्ति पर भरोसा करें और अपने करिश्मे को अपना जादू चलाने दें और सफलता पहुंच के भीतर होगी। यह नई प्रोजेक्ट को शुरू करने, साहसिक निर्णय लेने और भीड़ से अलग दिखने का समय है। बस कुछ डाउनटाइम के साथ अपने काम को बैलेंस्ड करना और अपना ख्याल रखना याद रखें।

मकर राशि- आपका आकर्षण चमक रहा है। चाहे आप अविवाहित हों या आसक्त, आप अपने अदम्य करिश्मे से सभी प्रकार के प्रशंसकों को आकर्षित करते हुए पाएंगे। अपनी ऊर्जा के चरम पर होने के साथ, इसका उपयोग अपने संबंधों को गहरा करने और अपने रिश्तों में सार्थक प्रगति करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए करें। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो अपने साथी के साथ फिर से जुड़ने और अपने बंधन को मजबूत करने का यह सही समय है।

कुंभ राशि- आपको अपने धन को बढ़ाने के नए अवसरों के साथ प्रस्तुत किया जा सकता है, इसलिए इन अवसरों के लिए खुले और ग्रहणशील रहें। अपने लाभ के लिए अपने आत्मविश्वास और करिश्मे का उपयोग करें और परिकलित जोखिम उठाएं जिनमें बड़े रिटर्न की संभावना है। भविष्य के लिए योजना बनाने और दीर्घकालिक लक्ष्यों के बारे में सोचने का यह एक अच्छा समय है। बचत करना और बुद्धिमानी से निवेश करना शुरू करें और आप समृद्ध होते रहेंगे।

मीन राशि- अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो आज कुछ चिंगारी की उम्मीद करें। आपके और आपके साथी के बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अंत में वे आपको और करीब लाएंगे। अविवाहितों के लिए, यह अपने आप को वहां से बाहर निकालने के लिए एक बढ़िया दिन है। आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास आकर्षक है, इसलिए अगर आप किसी की नजर में आ जाएं तो आश्चर्यचकित न हों। आज अपने रिश्तों में ईमानदारी और खुलकर बात करना न भूलें।

और पढ़ें ...

पीएम मोदी आज बी20 समिट को करेंगे संबोधित, इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा

नई दिल्ली। B20 Summit India: प्रधानमंत्री मोदी रविवार को भारत में चल रहे बी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे, मैं बी20 समिट इंडिया 2023 को संबोधित करूंगा। यह मंच व्यापार जगत में काम करने वाले हितधारकों की एक विस्तृत श्रृंखला को एक साथ ला रहा है। यह सबसे महत्वपूर्ण जी20 समूहों में से एक है, जिसका स्पष्ट ध्यान आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर है।

B20 Summit India: भारत प्रतिभा का भंडार: धर्मेंद्र प्रधान

बी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि भारत वैश्विक भलाई की प्रयोगशाला है और इसमें प्रतिभा का भंडार है जिसका स्रोत वसुधैव कुटुंबकम के हमारे सभ्यतागत मूल्य हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाला देते हुए कहा कि भारत की आकांक्षाएं विश्व का कल्याण और मानवमात्र की भलाई है।

B20 Summit India: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की ताकत उसका लोकतंत्र, जनसांख्यिकी और विविधता है। भारत ऊर्जा, कृषि और खाद्य सुरक्षा तथा डिजिटलीकरण के गतिशील क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है। इसे ‘मोदी गारंटी’ कहते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के तहत भारत व्यवसायों को फलने-फूलने के लिए अभूतपूर्व स्थिरता और निश्चितता प्रदान करता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत भविष्य के लिए तैयार है, वैश्विक विकास को गति देने के लिए तैयार है और इसके पास बहुत मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियादी सिद्धांत हैं। उन्होंने डिजिटलीकरण, सतत विकास, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण और उद्यमिता में भारत की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 27 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 27 अगस्त 2023 विक्रम संवत- 2080, अनला शक सम्वत- 1945, शोभकृत पूर्णिमांत- श्रावण अमांत- श्रावण तिथि शुक्ल पक्ष एकादशी- अगस्त 27 12:08 AM- अगस्त 27 09:32 PM शुक्ल पक्ष द्वादशी- अगस्त 27 09:32 PM- अगस्त 28 06:23 PM नक्षत्र मूल- अगस्त 26 08:37 AM- अगस्त 27 07:16 AM पूर्वाषाढ़ा- अगस्त 27 07:16 AM- अगस्त 28 05:15 AM उत्तराषाढ़ा- अगस्त 28 05:15 AM- अगस्त 29 02:43 AM योग प्रीति- अगस्त 26 04:26 PM- अगस्त 27 01:26 PM आयुष्मान- अगस्त 27 01:26 PM- अगस्त 28 09:56 AM अशुभ काल राहू- 5:09 PM- 6:44 PM यम गण्ड- 12:22 PM- 1:58 PM कुलिक- 3:33 PM- 5:09 PM दुर्मुहूर्त- 05:02 PM- 05:53 PM वर्ज्यम्- 12:24 PM- 01:50 PM शुभ काल अभिजीत मुहूर्त- 11:57 AM- 12:48 PM अमृत काल- 12:51 AM- 02:19 AM ब्रह्म मुहूर्त- 04:24 AM- 05:12 AM शुभ योग सर्वार्थसिद्धि योग- अगस्त 28 05:15 AM- अगस्त 28 06:01 AM (उत्तरा आषाढ़ और रविवार) त्रिपुष्कर योग- अगस्त 28 05:15 AM- अगस्त 28 06:01 AM (उत्तरा आषाढ़, रविवार और शुक्ल द्वादशी) सर्वार्थसिद्धि योग- अगस्त 27 06:00 AM- अगस्त 27 07:16 AM (मूला और रविवार)
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 27 August 2023: आज इन 5 राशि वालों का होगा भाग्योदय, वहीं इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानें कौन सी हैं वो राशियां

Aaj Ka Rashifal 27 August 2023:  आज श्रावण शुक्ल की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 9 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 26 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा, दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 15 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।  आज पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से खर्चे करें। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा, पूरा दिन मौज मस्ती में बीतेगा। फैशन डिजाइनर को किसी कस्टमर से अच्छा लाभ होगा। किसी खास दोस्त से फ़ोन पर देर तक बातचीत चलेगी, अपना व्यवहार लचीला रखें। धैर्य के साथ की गई मेहनत का नतीजा आज आपके फेवर में ही आने वाला है। लकी रंग -  सफेद लकी नंबर - 5 वृष राशि आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। किसी काम में परिवार के लोगों का साथ मिलेगा, जिससे आपकी उलझन कम होंगी। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं तो आपको आज अधिक फायदा होगा। काम के प्रति भागदौड़ बनी रहेगी, धैर्य के साथ काम को अच्छे तरीके से करेंगे तो काम में आसानी होगी। आप फिजूल की बातों में पड़ने से बचें, बेहतर होगा की आवश्यकता पड़ने पर ही बात करें, मन शांत रहेगा। महिलाएं आज अपने घरेलू कामों में बिजी रहेंगी। बच्चे आज अपने लिए ड्राइंग बुक खरीदने के लिए कहेंगे।  लकी रंग - सिल्वर लकी नंबर - 7  मिथुन राशि आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। स्कूल टीचर से आपकी मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ शाम को कॉफी पीने का प्लान बनाएंगे। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। ट्रिप का प्लान करें, तो जरूरी सामान रख लें। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। घर में सुख-सुविधाओं से संबंधित कुछ नया सामान ख़रीदने मार्केट जाएंगे। आप मित्रों के साथ मिलकर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी।  लकी रंग -  पीच लकी नंबर - 2 कर्क राशि आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी।  दांपत्य रिश्ते में नयापन आएगा कोई नयी योजना की शुरुआत करेंगे।  परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा अपने बच्चो को उपहार देंगे। बच्चों में काफी खुशी का माहौल दिखेगा। बुजुर्गों के साथ समय बिताएं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। परिवार में आपनी जिम्मेदारियां पूरी कर लेने से मन उत्साह से भरा रहेगा। साथ ही भविष्य की योजनाएं भी शीघ्र ही पूरी हो जाएंगी।  लकी रंग -  ब्राउन  लकी नंबर - 9  सिंह राशि आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। बिसनेसमैन किसी दूसरी कंपनी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपके मन में कोई बात लेकर उलझने होंगी, दोस्तों से उसे शेयर कर सकते हैं। विद्यार्थी कॉलेज प्रोजेक्ट बनाने में बिजी रहेंगे। आपको कोई नई जानकारी भी मिल सकती है, आपको कुछ सीखने को मिलेगा। रिश्तों में संतुलन बनाने के लिए आपको आपना व्यवहार दूसरों से अच्छा रखना चाहिए। किसी कठिन या रहस्यपूर्ण मामले की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी।  लकी रंग -  लाल  लकी नंबर - 7 कन्या राशि आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपकी नयी जॉब के योग बन रहे हैं। कई दिनों से मन में चल रही कोई उलझन आज जीवनसाथी से शेयर करने से समाप्त हो जाएगी। कोई दोस्त आपसे आर्थिक रूप से मदद मांग सकता है। ऑफिस के काम से बाहर जा सकते हैं, जाते समय जरूरत का सामान ले जाना न भूलें। राजनीतिक कार्यक्रमों में आज आप ज्यादा रुचि लेंगे, आपके अच्छे कामों की आज तारीफ़ होगी। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी।  लकी रंग - पर्पल  लकी नंबर - 3  तुला राशि आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस के दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। घर के किसी काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। हार्डवेयर कारोबारियों का कारोबार अच्छा चलेगा, आज इनकम में बढ़ोतरी होगी। परिवार में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। पैरेंट्स बच्चों के मनपसंद की ड्रेस खरीदेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। आपकी व्यावसायिक सफलता से आपके माता-पिता को खूब खुशी मिलेगी।  लकी रंग -  काला  लकी नंबर - 6  वृश्चिक राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी को दिए रुपए आज आपको वापस मिलेंगे। काम के सिलसिले में दोस्त का घर आना हो सकता है। दांपत्य रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को समझें। सरकारी कर्मचारियों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। छात्र अपने डाउट टीचर से क्लियर करेंगे। ऑफिस में किसी प्रेजेंटेशन की जिम्मेदारी मिल सकती है। समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है।  लकी रंग -  गोल्डन  लकी नंबर - 3  धनु राशि आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी बुजुर्ग की सहायता करने पर आपको अच्छा महसूस होगा। गलत सलाह देने वाले लोगों की संगति से दूर रहें और अच्छाइयों को अपनाएं जिससे आपका जीवन और अधिक सुंदर बनेगा। आपको किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना चाहिए। साइंस के अध्यापको का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। ऑफिस में मन लगाकर काम करें ताकि आपकी कोई बैक बाईटिंग न करने पाएं। घर में नन्हें मेहमान के आने से ख़ुशी का माहौल रहेगा।  लकी रंग -  पिंक लकी नंबर - 8  मकर राशि आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बिजनेस में तरक्की होने के योग बने हुए है। अपने आस पास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको किसी काम में कम मेहनत से अधिक लाभ मिलेगा। हॉकी खेल रहे खिलाड़ियों को आज अपने कोच के द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे वह खेल मैदान में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर से सलाह मिलेगी। जीवनसाथी से उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।  लकी रंग -  मैरून  लकी नंबर - 4 कुंभ राशि आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे अंक हासिल होंगे। बिजनेस को बढ़ाने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स ज्यादा आएंगे जिससे उनके फोल्लोवेर्स बढ़ेंगे। आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह पर दर्शन करने जाएंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। अविवाहित लोगों के विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे।  लकी रंग -  लाल  लकी नंबर - 1  मीन राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी को डिनर के लिए किसी रेस्टोरेंट ले जाएंगे, जिससे आपसी ताल-मेल बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नए कामों की शुरुआत करने का मन बनाएंगे। बिजनेस में अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। पारिवारिक रिश्तों में मेल-जोल बढ़ेगा और आपसी सौहार्द अधिक होगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। कार्यों में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।  लकी रंग -  हरा  लकी नंबर - 8 
और पढ़ें ...

गवर्नर ने पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की दी चेतावनी, सीएम भगवंत मान को लिखा था पत्र

चंडीगढ़। पंजाब में नशा करना चरम अवस्था पर है। जिसे नियंत्रित करने के लिए पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जवाब मांगा था। लेकिन जवाब देने का समय समाप्त होने के बाद भी कोई जवाब नहीं आने पर पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की चेतावनी दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर कहा, राजभवन द्वारा मांगी गई जानकारियां सरकार की ओर से नहीं दी जा रही हैं। ये संवैधानिक कर्तव्य का अपमान है। मुख्यमंत्री के इस आचरण पर उनके पास कानून और संविधान अनुसार कार्रवाई करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बच रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है जिसकी अगुवाई सीएम भगवंत मान कर रहे हैं। गवर्नर ने मुख्यमंत्री से कहा कि यदि उन्होंने गवर्नर हाउस के पत्रों का जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गवर्नर ने 4 पेज का ये लेटर भगवंत मान को 15 अगस्त को लिखा था, जो अब सामने आया है। राज्यपाल ने पत्र में नशे पर चिंता जताई थी। गवर्नर बीएल पुरोहित ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा कि, पंजाब में नशा चरम पर है। एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में दवा की दुकानों पर भी नशीले पदार्थ उपलब्ध हैं। यहां तक कि राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित शराब की दुकानों में भी नशीले पदार्थ बेची जा रही हैं। हालही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, एनसीआरबी और चंडीगढ़ पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में लुधियाना से भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद किया था।

 
और पढ़ें ...

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे परिणीति और राघव चड्ढा, नंदी हाल में बैठकर की आराधना

उज्जैन। फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने होने वाले पति आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ शनिवार को महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना कर शिव आराधना की। दोनों जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं।

आज परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी की ओर से पूजन संपन्न कराया। इन दिनों गर्भगृह में प्रवेश बंद होने के कारण दोनों ने नदी हॉल में बैठकर पूजन किया। बता दें कि परिणीति चोपड़ा इसके पहले भी भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए आ चुकी हैं।

इस कपल ने भगवान महाकाल की चौखट से ही दर्शन कर पूजन किया। इसके बाद दोनों इंदौर के लिए रवाना हो गए। दोनों के यहां आने से पुजारियों में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान दर्शन करने आए आम श्रद्धालु भी काफी देर तक इस कपल को देखते रहे। इसके बाद मंदिर के पंडे-पुजारियों ने परिणीति चोपड़ा से बातचीत की। पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए गए थे। मंदिर प्रबंधन समिति को पहले से ही इन दोनों के यहां आने की सूचना मिल गई थी। इसलिए इनके पूजा-पाठ के विशेष इंतजाम किए गए।

और पढ़ें ...

रेप और वीडियो कॉल पर छात्रा के कपड़े उतरवाने वाले स्कूल प्रिंसिपल को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

उत्तर प्रदेश। कानपुर में छात्रा को टीसी देने के लिए उसका यौन शोषण करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी प्रिंसिपल को 20 साल की सजा सुनाई है। प्रिंसिपल ने छात्रा का रेप किया था साथ ही उसे वीडियो कॉल कर रात में कपड़े उतरवाकर देखता था। कानपुर की एडीजे 13 की अदालत ने ये सजा दी है।

छात्रा के वकील ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ सारे सबूत अदालत में पेश किए जिसके बाद जज ने छात्रा की गवाही को सही मानकर प्रिंसिपल को 20 साल जेल की सजा सुनाई। आरोपी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

मामला करीब तीन साल पुराना है। कानपुर के नौबस्ता थाने में 5 सितंबर 2020 को एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्रिंसिपल अवधेश सिंह यादव के खिलाफ उनके ही स्कूल की इंटर पास छात्रा ने रेप का आरोप लगाया था। अवधेश सिंह प्रिंसिपल के साथ-साथ स्कूल के मालिक भी थे। छात्रा का आरोप था कि इंटर कंप्लीट होने के बाद भी मेरी फीस बकाया बता कर टीसी नहीं दी जा रही थी। छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा था कि प्रिंसिपल ने एक दिन उसे स्कूल के पीछे बने अपने कमरे में बुलाया और कागज चेक करना का बहाना बनाकर उसे जबरदस्ती पकड़ लिया। छात्रा ने बताया था कि उसके साथ तीन बार रेप किया गया।

इसके बाद छात्रा को प्रिंसिपल ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया जिसके बाद मजबूर होकर उसने थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल अवधेश सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी। हालांकि इस दौरान सुनवाई चलती रही और अब कानपुर के एडीजे 13 की अदालत ने इस मामले में प्रिंसिपल को दोषी मानते हुए कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई।

 
और पढ़ें ...

‘अशोक गहलोत लाल रंग से डरे हुए हैं, थोड़ी शर्म बाकी तो इस्तीफा दें’ – अमित शाह

राजस्थान। केंद्रीय मंत्री अमित शाह राजस्थान के गंगापुर सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने किसान सहकारिता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर लाल डायरी को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लाल डायरी में गहलोत सरकार के काले कारनामे लिखें हैं। अशोक गहलोत में दम है तो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर चुनाव में दो-दो हाथ कर लें। सब पता चल जाएगा।

अमित शाह ने लोगों से कहा कि कोई भी अपने घर में लाल डायरी मत रखना। अगर, डायरी का रंग लाल हो तो आप उसे घर में बिल्कुल मत रखिए, नहीं तो गहलोत नाराज हो जाएंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी कर रहे कुछ लोगों की ओर इशारा करते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं गहलोत साहब को बताना चाहता हूं कि नारेबाजी के लिए कुछ लोगों को भेजकर आपको कुछ हासिल नहीं होगा। अगर उनमें कुछ शर्म बाकी है तो उन्हें रेड डायरी मामले पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

और पढ़ें ...