सियासत
LPG cylinder rate: घरेलू के बाद अब 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 158 रुपए सस्ता
जामुन से लेकर सहजन तक ये 4 पत्तियां हैं एंटी डायबिटीक गुणों से भरपूर, जानें शुगर में कैसे करें इनका सेवन
Aaj Ka Rashifal 01 September 2023: राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सितंबर मास का पहला दिन?
Aaj Ka Panchang: आज 1 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव से पांच मजदूरों की मौत, मौके पर पहुंचे अधिकारी
दुनिया में भारत की छवि हुई मजबूत, PM मोदी के काम से खुश 80 प्रतिशत भारतीय : PU रिसर्च
ISRO ने जारी किया चंद्रयान-3 के रोवर का चांद पर घूमते हुए नया VIDEO
वकील अपनी व्यक्तिगत क्षमता से करा सकते हैं ‘आत्मसम्मान विवाह’: सुप्रीम कोर्ट
रायपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राजधानी के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुँची
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राजधानी के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुँची। यहाँ उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी तथा सुभद्रा जी के दर्शन किये। यहाँ उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, महापौर एजाज ढेबर, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पूर्व राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एमके राउत, मंदिर समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर समिति के सदस्यगण एवम प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।
रायपुर : स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
समंदर में गरजेगा भारत का INS महेंद्रगिरि, कल होगा लॉन्च; इन खूबियों से चीन-पाक के छूटेंगे पसीने
चेहरे पर कील-मुंहासों का ज्यादा होना है शरीर की इन 4 गड़बड़ियों का संकेत, बिलकुल भी नजरअंदाज न करें
Aaj Ka Panchang: आज 31 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Horoscope 31 August 2023 : इन राशि के लोगों को किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में मिल सकते हैं परिवर्तन अवसर, जानें क्या कहते है आपके सितारें
रक्षाबंधन आज : भद्रा काल में बिलकुल ना बांधे राखी, जानिए शुभ समय से लेकर सबकुछ
भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और भाई उसकी रक्षा का वचन देता है। साथ ही शगुन के रूप में तोहफे देता है। इस वर्ष रक्षाबंधन दो दिन मनाया जा रहा है। 30 अगस्त, दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से लेकर कल 31 अगस्त सुबह 8 बजकर 35 मिनट तक राखी बांधी जा सकता है
इस साल रक्षाबंधन के त्योहार की तारीख लेकर मतभेद है कि राखी का पर्व 30 अगस्त को मनाया जाय या फिर 31 अगस्त को। हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और भद्रा काल रहित मुहूर्त में मनाने की परंपरा होती है। दरअसल इस साल सावन पूर्णिमा की तिथि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 30 और 31 अगस्त दोनों ही दिन पड़ रही है, इसके अलावा श्रावण पूर्णिमा तिथि के शुरू होने के साथ ही भद्राकाल शुरू हो जाएगा। शास्त्रों में भद्रा के समय राखी बांधना शुभ माना जाता है।
भद्राकाल साया ?
आमतौर पर यह देखा जाता है कि हर 2 साल के दौरान भद्रा के कारण रक्षाबंधन का त्योहार 2 दिन मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक रक्षाबंधन का त्योहार पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है लेकिन पूर्णिमा तिथि के शुरू होने के साथ भद्रा भी शुरू जाती है। पूर्णिमा तिथि का करीब आधा भाग भद्राकाल के साए में रहता है। रक्षाबंधन के त्योहार भद्रा में मनाना वर्जित होता है। इसके अलावा हर दूसरे वर्ष हिंदू कैलेंडर की पूर्णिमा तिथि और अंग्रेजी कैलेंडर की तारीखों में तालमेल न होने के वजह से राखी का त्योहार हर दूसरे साल दो दिनों तक मनाया जाता है।
क्या होती है भद्रा?
पौराणिक कथाओं के अनुसार भद्रा सूर्य देव की पुत्री और शनिदेव की बहन हैं। भद्रा का स्वभाव क्रोधी है। जब भद्रा का जन्म हुआ तो वह जन्म लेने के फौरन बाद ही पूरे सृष्टि को अपना निवाला बनाने लगी थीं। इस तरह से भद्रा के कारण जहां भी शुभ और मांगलिक कार्य, यज्ञ और अनुष्ठान होते वहां विध्न आने लगता है।
रक्षाबंधन का तोहफा या चुनावी फैसला : आज से घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता, जानिए आपके शहर में क्या है सिलेंडर का नया रेट
केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG) के दाम 200 रुपये घटा दिए हैं। सरकार के इस नए फैसले के बाद आज यानी 30 अगस्त से LPG सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में बड़े बदलाव हुए हैं।
- दिल्ली में जो सिलेंडर 1103 का मिलता था वो अब 903 का मिलेगा. तो वहीं उज्ज्वला वाले परिवार को 703 रुपये का एक सिलेंडर मिलेगा.
- मुंबई में 1102 रुपये से घटकर आम परिवार को 902 रुपये और उज्ज्ला वाले गरीब परिवार को 702 रुपये का सिलेंडर मिलेगा.
- पटना में 1201 रुपये से घटकर अब आम आदमी 1001 रुपये में सिलेंडर पाएगा. तो उज्ज्वला योजना जिनके पास है वो 801 रुपये में सिलेंडर भरा पाएंगे.
- जयपुर में 1006 रुपये का सिलेंडर आम परिवार को 906 और गरीब परिवार को 706 का पड़ेगा.
भोपाल में 1108 रुपये नहीं अब 908 रुपये और गरीब परिवार को 708 रुपये देने होंगे.
राजस्थान में वो 500 रुपये में सिलेंडर दे रही
कांग्रेस दावा करती है कि राजस्थान में वो 500 रुपये में सिलेंडर दे रही है. लेकिन इसका गणित कोई खुलकर नहीं बताता. जयपुर में 1050 रुपये का सिलेंडर अब तक था और इसे गहलोत सरकार 500 रुपये का देने का दावा करती है. तो फॉर्मूला ये था कि इसमें 200 रुपये तो पहले ही केंद्र सरकार सब्सिडी दे रही थी. जिसमें अपनी तरफ से 350 रुपये की सब्सिडी गहलोत सरकार ने जोड़ी थी
उज्जवला ग्राहकों के लिए नई कीमत
अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को घरेलू LPG सिलेंडर पर कुल 400 रुपये का लाभ मिलेगा। दरअसल, पहले से 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही है। अब नई राहत के बाद उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को LPG सिलेंडर 703 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में 75 लाख नये LPG कनेक्शन देने का भी निर्णय किया है। इससे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या 10.35 करोड़ हो जाएगी।
